ई-मेल संपर्क / E-Mail Contact

इन संदेशों को ई-मेल से प्राप्त करने के लिए अपना ई-मेल पता इस ई-मेल पर भेजें : rozkiroti@gmail.com / To Receive these messages by e-mail, please send your e-mail id to: rozkiroti@gmail.com

रविवार, 6 नवंबर 2022

भ्रामक शिक्षाओं के विषय-वस्तु / Themes of Deceptive Teachings


Click Here for the English Translation

भ्रामक शिक्षाओं के विषय-वस्तु - प्रभु यीशु, पवित्र आत्मा, और सुसमाचार


पिछले लेखों में हमने इफिसियों 4:14 में दी गई बातों में से, बालकों के समान अपरिपक्व मसीही विश्वासियों और कलीसियाओं को प्रभावित करने वाले तीसरे दुष्प्रभाव, भ्रामक या गलत उपदेशों के बारे में देखना आरंभ किया था। इन गलत या भ्रामक शिक्षाओं के बारे में परमेश्वर पवित्र आत्मा ने प्रेरित पौलुस के द्वारा कुरिन्थुस की मंडली को लिखी दूसरी पत्री में जो लिखवाया है, हम उससे देखेंगे और समझेंगे। इन भ्रामक शिक्षाओं के, गलत उपदेशों के, मुख्यतः तीन स्वरूप होते हैं, जिनके बारे में परमेश्वर पवित्र आत्मा ने 2 कुरिन्थियों 11:3-4 में उल्लेख किया है “परन्तु मैं डरता हूं कि जैसे सांप ने अपनी चतुराई से हव्वा को बहकाया, वैसे ही तुम्हारे मन उस सिधाई और पवित्रता से जो मसीह के साथ होनी चाहिए कहीं भ्रष्‍ट न किए जाएं। यदि कोई तुम्हारे पास आकर, किसी दूसरे यीशु को प्रचार करे, जिस का प्रचार हम ने नहीं किया: या कोई और आत्मा तुम्हें मिले; जो पहिले न मिला था; या और कोई सुसमाचार जिसे तुम ने पहिले न माना था, तो तुम्हारा सहना ठीक होता”। यहाँ, पद 3 में पौलुस पहले अपनी आशंका को व्यक्त कर रहा है कि जैसे हव्वा शैतान की चतुराई से बहकाई गई और पाप में गिर गई, वैसे ही मसीही विश्वासियों के मन भी भ्रष्ट न कर दिए जाएं। शैतान की चतुराई और उसके द्वारा बहकाए जाने की पद 3 की इस बात को हम पिछले लेख में देख चुके हैं। आज से हम यहाँ पद 4 में दी गई बातों से, उन भ्रामक या गलत शिक्षाओं एवं संदेशों के तीन मुख्य स्वरूपों को देखना आरंभ करेंगे।


परमेश्वर पवित्र आत्मा ने 2 कुरिन्थियों 11:4 में, शैतान द्वारा लोगों को मसीही विश्वास के बारे में, तथा मसीही विश्वासियों और कलीसिया को परमेश्वर के मार्गों और वचन से बहकाने, भटकाने के लिए प्रयोग की जाने वाली तीन प्रकार की गलत शिक्षाओं की युक्तियों के बारे में सचेत किया है। ये तीन प्रकार की युक्तियाँ हैं:

  1. कोई तुम्हारे पास आकर, किसी दूसरे यीशु को प्रचार करे, जिस का प्रचार हम ने नहीं किया;

  2. या कोई और आत्मा तुम्हें मिले; जो पहिले न मिला था;

  3. या और कोई सुसमाचार जिसे तुम ने पहिले न माना था

साथ ही इसी 2 कुरिन्थियों 11 अध्याय में पवित्र आत्मा ने इसके बारे में भी सचेत किया है कि यह गलत प्रचार, शैतान और उसके लोग प्रभु यीशु के झूठे प्रेरित, धर्म के सेवक, और ज्योतिर्मय स्वर्गदूतों का रूप धारण कर के करते हैं, “क्योंकि ऐसे लोग झूठे प्रेरित, और छल से काम करने वाले, और मसीह के प्रेरितों का रूप धरने वाले हैं। और यह कुछ अचम्भे की बात नहीं क्योंकि शैतान आप भी ज्योतिर्मय स्वर्गदूत का रूप धारण करता है। सो यदि उसके सेवक भी धर्म के सेवकों का सा रूप धरें, तो कुछ बड़ी बात नहीं परन्तु उन का अन्‍त उन के कामों के अनुसार होगा” (2 कुरिन्थियों 11:13-15)। ध्यान कीजिए, पौलुस प्रेरित में होकर पवित्र आत्मा यह नहीं कह रहा कि ऐसा भविष्य में होगा, वरन इस बात के लिखे जाने के समय, उस आरंभिक कलीसिया के समय में ही जब अभी नए नियम की पत्रियां लिखी ही जा रही थीं, सभी लिखी भी नहीं गईं थीं, और न ही बाइबल की पुस्तकें संकलित होकर एक पुस्तक बनी थी, तब से ही शैतान और उसके दूतों का यह कार्य आरंभ हो चुका था। शैतान ने प्रभु के कार्य में अवरोध डालने, उसे भ्रष्ट करने, उसके लोगों को बहकाने में कोई विलंब नहीं किया। जैसा प्रभु यीशु ने मत्ती 13 अध्याय में कहे परमेश्वर के राज्य से संबंधित दृष्टांतों में से दूसरे दृष्टांत, खेत में जंगली बीजों के बोए जाने के दृष्टांत (मत्ती 13:24-30, 36-42) में कहा है, शैतान के ये लोग आरंभ से ही कलीसिया में घुसकर अपनी गलत शिक्षाएं डालते चले आ रहे हैं।

 

इसीलिए, नए नियम की पत्रियों को लिखे जाने के समय से ही परमेश्वर पवित्र आत्मा ने उन गलत शिक्षाओं को पहचानने की विधि और उन गलत शिक्षाओं के गुण भी लिखवा दिए हैं। शैतान द्वारा भरमाने भटकाने के लिए प्रयोग की जाने वाली युक्तियों के संबंध में 2 कुरिन्थियों 11:4 की उपरोक्त तीनों बातों पर ध्यान कीजिए। इस पद में लिखा है कि शैतान की युक्तियों के तीनों विषयों, प्रभु यीशु मसीह, पवित्र आत्मा, और सुसमाचार के बारे में जो यथार्थ और सत्य है वह वचन में पहले से ही बता दिया गया है। अर्थात सही “यीशु” वही है जिसके बारे में पुराने नियम में लिखा गया है, जिसका प्रचार प्रभु के शिष्यों और प्रेरितों द्वारा किया गया है; पवित्र आत्मा से संबंधित सही शिक्षाएं वही हैं जो पहले दी जा चुकी हैं; सुसमाचार का सही स्वरूप वही है जिसे पहले दिया और माना गया। परमेश्वर के वचन में इन पहले से प्रचार की गई और सिखाई गई बातों के अतिरिक्त, अन्य जो कुछ भी है, वह परमेश्वर की ओर से नहीं है, शैतान की ओर से है; सत्य नहीं असत्य है; उसे स्वीकार नहीं, उसका तिरस्कार किया जाना है।

  

इन तीनों युक्तियों का आधार वही है, जो पहले पाप को करवाने के लिए शैतान द्वारा हव्वा के विरुद्ध प्रयोग किया गया था - परमेश्वर के वचन, निर्देश, और बातों को लेकर, उनमें कुछ जोड़ना-घटाना; उनमें कुछ अपनी बातें मिलाना; और परमेश्वर तथा उसके वचन के सही और उचित होने के प्रति संदेह उत्पन्न करना, और मनुष्यों के प्रति परमेश्वर की योजनाओं और मनसाओं के भले एवं उत्तम होने पर प्रश्न-चिह्न लगाना। अपनी बातों के द्वारा शैतान, परमेश्वर द्वारा नियुक्त जगत के उद्धारकर्ता प्रभु यीशु मसीह पर, मनुष्यों को प्रदान किए गए परमेश्वरीय सहायक पवित्र आत्मा पर, और प्रभु यीशु में विश्वास लाने के द्वारा उद्धार प्राप्त करने के सुसमाचार पर, इन बातों और उनसे संबंधित शिक्षाओं पर तीखा हमला करता है। इन बातों की गलत समझ और भ्रष्ट शिक्षाओं के द्वारा शैतान का प्रयास रहता मनुष्यों के उद्धार पाने और फिर परमेश्वर को भावता हुआ जीवन जीने में बाधाएं उत्पन्न कर सके, मसीही विश्वास और विश्वासियों को निष्क्रिय एवं निष्फल कर सके। किन्तु जैसा पवित्र आत्मा ने पौलुस के द्वारा लिखवाया है, “कि शैतान का हम पर दांव न चले, क्योंकि हम उस की युक्तियों से अनजान नहीं” (2 कुरिन्थियों 2:11), यदि हम शैतान की इन युक्तियों को समझ लें, उसके द्वारा उन्हें अपने जीवन या कलीसिया में कार्यान्वित होते हुए देखने को ताड़ लें, तो शैतान के ये प्रयास व्यर्थ हो जाएंगे। अगले लेख से हम इन तीनों प्रकार की युक्तियों को बारी-बारी और विस्तार से देखेंगे।


यदि आप एक मसीही विश्वासी हैं, तो आपके लिए अभी अवसर और समय है कि आप अपने मसीही विश्वास के जीवन को, उस कलीसिया की बातों को जिसमें आप संगति करते हैं, ध्यान से देख-परख लें कि कहीं आपके जीवन में, या आपकी कलीसिया में शैतान द्वारा बोए गए जंगली दाने तो नहीं उग और पनप रहे हैं? यदि जंगली दाने हैं, तो उन्हें पहचान कर, उनसे बचकर रहिए; उनकी भ्रामक शिक्षाओं और गलत संदेशों में मत पड़िए। प्रार्थना कीजिए कि प्रभु अपने समय में, अपनी विधि से उन्हें प्रकट करे और हटाए। परमेश्वर के वचन और विश्वास में निरंतर उन्नत होते जाएँ।

 

यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी। 

 


एक साल में बाइबल पढ़ें: 

  • यिर्मयाह 37-39 

  • इब्रानियों 3


**********************************************************************

English Translation

Lord Jesus, Holy Spirit, Gospel – the Subjects of Deceptive Teachings

    In the previous articles we have been considering from Ephesians 4:14 the third harmful affect - deceptive teachings and satanic tricks that influence the immature Christian Believers and their Church. We will look into these deceptive teachings and satanic tricks from what God the Holy Spirit got written through the Apostle Paul in his second letter to the Church at Corinth. These deceptive teachings have three main forms, as has been written in 2 Corinthians 11:3-4, “But I fear, lest somehow, as the serpent deceived Eve by his craftiness, so your minds may be corrupted from the simplicity that is in Christ. For if he who comes preaches another Jesus whom we have not preached, or if you receive a different spirit which you have not received, or a different gospel which you have not accepted--you may well put up with it!” Here, in verse 3, Paul is first expressing his apprehension that as Eve was beguiled and fell in sin by the trickery of Satan, similarly the Christian Believers too can be beguiled, therefore, they need to remain alert to this possibility. This we have seen in the last article. From today, we will start looking at the three main forms of the deceptive teachings and preaching from Satan.


In 2 Corinthians 11:4 the Holy Spirit has alerted the Christian Believers, the Church, about the three subjects of wrong teachings spread by Satan about the Christian Faith. They are:

  1. if he who comes preaches another Jesus whom we have not preached,

  2. or if you receive a different spirit which you have not received,

  3. or a different gospel which you have not accepted

    Along with this the Holy Spirit has also cautioned in 2 Corinthians 11 that Satan and his people trick others into accepting and believing their lies by carrying out their preaching and teaching as false apostles of the Lord Jesus, ministers of righteousness, and angels of light, “For such are false apostles, deceitful workers, transforming themselves into apostles of Christ. And no wonder! For Satan himself transforms himself into an angel of light. Therefore, it is no great thing if his ministers also transform themselves into ministers of righteousness, whose end will be according to their works” (2 Corinthians 11:13-15). Do take note, that under the guidance of the Holy Spirit, Paul is not saying that this will happen in the future, but right at that time when Paul wrote this letter, in that time of the initial Church when the books of the New Testament were still being written, not all of them had been written and neither had the various books of the Bible been compiled as a single Book, from that time itself, Satan and his followers had already got this deception underway. Satan did not at all delay his attempts at adulterating, corrupting, and obstructing the work of the Lord Jesus. As the Lord Jesus spoke in the second of His parables of Matthew 13, the parable of the good seed and the tares (Matthew 13:24-30, 36-42), people of Satan have infiltrated the Church from its inception, and have been spreading their false teachings from the very beginning.


Therefore, since the time of the writing of the letters of the New Testament, the Holy Spirit also had written in them the ways and methods of identifying those wrong teachings and preaching. In context of the tricks and the three kinds of deceptive teachings of Satan mentioned in 2 Corinthians 11:4 ponder over some important things. The themes of the three false teachings, as it is written in this verse are the Lord Jesus, the Holy Spirit, and the Gospel; and that the truth and facts about these three have already been stated in God’s Word. In other words, the true “Jesus” is He who has been prophesied in the Old Testament, and preached about by the disciples of the Lord Jesus and the Apostles; the correct teachings about the Holy Spirit are those which have already been given in God’s Word; the right Gospel is the one that has been already been given, preached, and believed in. Anything other than what has already been given in the word of God, preached and taught from it, is not from God but from Satan; is false not true; it is not to be accepted but outrightly rejected.


The basis of successfully playing out the satanic tricks about these three is the same that Satan used to have the first sin committed by Eve - to corrupt God’s Word and instructions by beguiling man to add or take away from it, by adulterate it with some of one’s own thoughts, and by making him doubt the truth and benefits of the instructions and Word of God. Through these means, Satan creates doubts in people’s hearts about God’s plans for them being good and appropriate. Amongst Christian Believers, Satan through his tricks and deceptions, ferociously attacks the teachings about the God-appointed Savior of the whole world - the Lord Jesus Christ; about the God-given Helper to the Believers - the Holy Spirit; and about the Gospel of Salvation through faith in the Lord Jesus. Satan’s aim is to render the Christian Faith vain, ineffective, and fruitless by preventing the Believers from living a life of obedience to God’s Word, a life that pleases God, by making them fall for wrong beliefs and teachings, unBiblical things, preached and propagated by him and his followers. The way out is as the Apostle Paul has written, “lest Satan should take advantage of us; for we are not ignorant of his devices” (2 Corinthians 2:11). If we are able to understand the ploys of Satan, are able to see how those tricks and deceptions of Satan are made active in our lives, then we can defeat and overcome these cunning efforts of Satan. From the next article onwards, we will look at these three forms of deceptive teachings, one-by-one, and in some detail.


If you are a Christian Believer, then while you have the time and opportunity to examine your life of faith, and the teachings, the beliefs of the Church where you fellowship, do so and correct what needs to be corrected. Examine carefully, has Satan sown his “tares” in your life and in your church, and are they growing and using up the resources? If the “tares” are there, then beware of them, stay away from them, do not fall for their false teachings, deceptions, and tricks. Ask the Lord that in His time and through His method He would expose and remove them. Continue to grow in the Word of God and in Faith.


If you have not yet accepted the discipleship of the Lord Jesus, then to ensure your eternal life and heavenly rewards, take a decision in favor of the Lord Jesus now. Wherever there is surrender and obedience towards the Lord Jesus, the Lord’s blessings and safety are also there. If you are still not Born Again, have not obtained salvation, or have not asked the Lord Jesus for forgiveness for your sins, then you have the opportunity to do so right now. A short prayer said voluntarily with a sincere heart, with heartfelt repentance for your sins, and a fully submissive attitude, “Lord Jesus, I confess that I have disobeyed You, and have knowingly or unknowingly, in mind, in thought, in attitude, and in deeds, committed sins. I believe that you have fully borne the punishment of my sins by your sacrifice on the cross, and have paid the full price of those sins for all eternity. Please forgive my sins, change my heart and mind towards you, and make me your disciple, take me with you." God longs for your company and wants to see you blessed, but to make this possible, is your personal decision. Will you not say this prayer now, while you have the time and opportunity to do so - the decision is yours.



Through the Bible in a Year: 

  • Jeremiah 37-39 

  • Hebrews 3



शनिवार, 5 नवंबर 2022

अपरिपक्व विश्वासी - भ्रामक शिक्षाओं में बहक सकते हैं / Immature Christians - Prone to Deceptive Teachings


Click Here for the English Translation

सभी शिक्षाओं को परखने और जाँचने की अनिवार्यता


पिछले लेख से हमने इफिसियों 4:14 में दी गई बातों में से, बालकों के समान अपरिपक्व मसीही विश्वासियों और कलीसियाओं को प्रभावित करने वाले तीसरे दुष्प्रभाव, भ्रामक या गलत उपदेशों के बारे में देखना आरंभ किया था। हमने देखा था कि यह परमेश्वर के वचन की शिक्षा है, परमेश्वर का निर्देश है कि कोई भी शिक्षा या शिक्षक बिना वचन से जाँचें और परखे स्वीकार न किया जाए। उपदेशकों और उनके उपदेशों को जाँचना और परखना वचन के अनुसार है, विरुद्ध नहीं। आरंभिक कलीसिया में भी, वचन के विषय हमारी तुलना में उनके पास बहुत ही सीमित संसाधनों के होते हुए भी, बेरिया के विश्वासियों के समान लोग थे जो पौलुस तक की शिक्षाओं को वचन से जाँचने के बाद ही स्वीकार करते थे, और इसके लिए परमेश्वर के वचन में उनकी सराहना की गई, उन्हें उत्तम कहा गया (प्रेरितों 17:11)। साथ ही हमने यह भी देखा था कि परमेश्वर पवित्र आत्मा ने पौलुस द्वारा पहले ही लिखवा दिया था कि ऐसा समय भी आएगा जब लोग ही स्वयं अपने लिए भ्रामक उपदेश और शिक्षाओं को देने वाले बटोर लेंगे। वे परमेश्वर के वचन की खराई की बातों पर नहीं, अपितु इधर-उधर की बातों, मन-गढ़ंत किस्से-कहानियों से संतुष्ट और प्रसन्न रहेंगे, उन्हें ही सुनना चाहेंगे। किन्तु वचन की सेवकाई करने वालों को ऐसों को भी खरा सुसमाचार सुनाना है, चाहे उसके लिए दुख ही क्यों न उठाने पड़ें (2 तिमुथियुस 4:1-5)।


इन भ्रामक शिक्षाओं के, गलत उपदेशों के, मुख्यतः तीन स्वरूप होते हैं, जिनके बारे में परमेश्वर पवित्र आत्मा ने 2 कुरिन्थियों 11:3-4 में उल्लेख किया है “परन्तु मैं डरता हूं कि जैसे सांप ने अपनी चतुराई से हव्‍वा को बहकाया, वैसे ही तुम्हारे मन उस सिधाई और पवित्रता से जो मसीह के साथ होनी चाहिए कहीं भ्रष्‍ट न किए जाएं। यदि कोई तुम्हारे पास आकर, किसी दूसरे यीशु को प्रचार करे, जिस का प्रचार हम ने नहीं किया: या कोई और आत्मा तुम्हें मिले; जो पहिले न मिला था; या और कोई सुसमाचार जिसे तुम ने पहिले न माना था, तो तुम्हारा सहना ठीक होता”। यहाँ, पद 3 में पौलुस पहले अपनी आशंका को व्यक्त कर रहा है कि जैसे हव्वा शैतान की चतुराई से बहकाई गई और पाप में गिर गई, वैसे ही मसीही विश्वासियों के मन भी भ्रष्ट न कर दिए जाएं। शैतान ने यह कार्य अपनी चतुराई के द्वारा किया, और इफिसियों 4:14 का पहला दुष्प्रभाव भी अपरिपक्व विश्वासियों के ठग विद्या तथा चतुराई की बातों में फँस जाने के लिए बताता है। अर्थात, जो मसीही विश्वासी परमेश्वर के वचन में दृढ़ और स्थापित, परमेश्वर के प्रति पूर्णतः समर्पित और उसकी आज्ञाकारी नहीं होंगे, वे शैतान की चतुराई की बातों, उसकी ठग विद्या का शिकार हो जाएंगे।

 

यहाँ 2 कुरिन्थियों 11:3 की यह बात हम मसीही विश्वासियों के लिए ध्यान देने और समझने की बात है, क्योंकि इसमें शैतान की इस युक्ति को पहचानने और उसमें फँसने से बचने का मार्ग दिया गया है। शैतान की बातें चतुराई की बातें होती हैं, जो उसी प्रकार से मसीही विश्वासियों के मनों में भी परमेश्वर, उसके प्रेम, उसके वचन, उसकी योजनाओं, उसकी भलाई, आदि के विषय में संदेह उत्पन्न करती हैं, जैसे हव्वा में कीं। उसकी ये चतुराई की बातें लोगों को वचन के पालन के स्थान पर अपनी बुद्धि और समझ के अनुसार कार्य करने को उकसाती हैं, चाहे उनके ये कार्य परमेश्वर के निर्देशों के विरुद्ध ही क्यों न हों, जैसा उसने हव्वा के साथ किया था। इसकी तुलना में, जो शिक्षा, जो उपदेश प्रभु यीशु मसीह के विषय खरा होगा, परमेश्वर पवित्र आत्मा की सामर्थ्य और मार्गदर्शन में दिया जाएगा, उसमें उद्धार, पापों की क्षमा, नम्रता और दीनता, समर्पण, शांति, प्रेम, आपस में गठे रहने, मसीह की पहचान और परमेश्वर के भेदो की बातें होंगी, लुभाने वाली बातें नहीं (कुलुस्सियों 2:2-4)। पवित्र आत्मा की अगुवाई में संदेश देने वाला सच्चा मसीही शिक्षक या उपदेशक, अपने प्रचार और शिक्षाओं में कोई नई अथवा बाइबल से बाहर की बात नहीं लाएगा। वरन वह वचन में दी गई बातों में ही बने रहने और चलते रहने के लिए सिखाएगा, उन बातों से किसी हाल न हटने की, विशेषकर सांसारिक बातों, परंपराओं, तत्व-ज्ञान की बातों से बचकर चलने की शिक्षा देगा (कुलुस्सियों 2:6-8)।


अपनी इन 2 कुरिन्थियों 11:3 की धोखे और चतुराई की बातों को लोगों में फैलाने और उनके मध्य में बैठाने के लिए शैतान भ्रम और युक्तियों का प्रयोग करता है। वह अपने इस भ्रम और युक्ति का  प्रचार और प्रसार करने के लिए अपने आप को और अपने लोगों को मसीह-विरोधी नहीं, वरन मसीहियों के समान बनाता और दिखाता है “क्योंकि ऐसे लोग झूठे प्रेरित, और छल से काम करने वाले, और मसीह के प्रेरितों का रूप धरने वाले हैं। और यह कुछ अचम्भे की बात नहीं क्योंकि शैतान आप भी ज्योतिर्मय स्वर्गदूत का रूप धारण करता है। सो यदि उसके सेवक भी धर्म के सेवकों का सा रूप धरें, तो कुछ बड़ी बात नहीं परन्तु उन का अन्‍त उन के कामों के अनुसार होगा” (2 कुरिन्थियों 11:13-15)। इसलिए इन झूठे उपदेशकों और शिक्षकों और उनकी शिक्षाओं को पहचान लेने के लिए सभी शिक्षकों और वचन की सेवकाई करने वालों के संदेशों को वचन के अनुसार जाँचना, परखना, तथा पिछले लेख में दी गई पहचान करने की बातों के अनुसार उनका आँकलन करना और सही पहचान करने बाद ही स्वीकार करना अनिवार्य है। अन्यथा शैतान हव्वा के समान बहका और पाप में गिरा देगा। हम अगले लेख में 2 कुरिन्थियों 11:4 में उल्लेख किए गए गलत शिक्षाओं के तीन प्रकार के स्वरूपों पर विचार आरंभ करेंगे।

 

यदि आप एक मसीही विश्वासी हैं, तो आपके लिए प्रभु द्वारा यह समय और अवसर दिया गया है कि आप अपने मसीही जीवन, विश्वास, और परिपक्वता को जाँच लें, तथा आवश्यक सुधार कर लें। ध्यान करें कि जब हव्वा शैतान द्वारा बहकाई और पाप में गिराई गई, और उसके बाद आदम भी, तब पृथ्वी पर पाप नहीं था, कोई बुराई नहीं थी, आदम और हव्वा पवित्र थे और परमेश्वर से संगति रखते थे, उससे वार्तालाप करते थे। किन्तु फिर भी शैतान की चतुराई में फंस गए, उसके भ्रम की युक्ति में आ गए, पाप में गिर गए। ऐसा कोई मसीही विश्वासी नहीं है जो कह सके कि “मैं पाप नहीं करता हूँ” - जो यह कहता है, वह सत्य से अनभिज्ञ है और परमेश्वर को झूठा ठहराता है (1 यूहन्ना 1:8-10)। इसलिए अभी, समय और अवसर रहते, अपने आप को जाँच कर, ठीक करके, परमेश्वर द्वारा 1 यूहन्ना 1:9 में दिए गए आश्वासन को उससे माँग लीजिए और अपना लीजिए।


यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी। 



एक साल में बाइबल पढ़ें: 

  • यिर्मयाह 35-36 

  • इब्रानियों 2


*********************************************************************

English Translation

The Absolute Necessity of Evaluating & Verifying all Teachings


In the previous article, from Ephesians 4:14, we had begun to see regarding the false teachings and wrong doctrines that Satan brings in through his deception and tricks in the lives of immature Christian Believers, and in immature Churches. We had seen that God’s Word instructs us that no message or teaching is to be accepted without first examining and verifying it from the Word of God; no matter who has preached or taught it. Evaluating and verifying preachers and their messages is consistent with, not contrary to the Word of God. Even in the initial Church, despite having very limited resources, people like the Christian Believers of Berea, examined and verified the messages and teachings of Paul, before accepting them; and they have been commended in the Word of God for it (Acts 17:11). We had also seen that God the Holy Spirit had it written beforehand through Paul that times will come when people will gather preachers who instead of correct teachings, will preach and teach fables and things that the people want to hear, even if they are incorrect. But the sincere ministers of God’s Word who have been entrusted the preaching of the gospel, have to carry on undeterred, even if it means suffering while doing so (2 Timothy 4:1-5).


These deceptive and wrong teachings are mainly of three kinds, and the Spirit of God has had them mentioned in 2 Corinthians 11:3-4, “But I fear, lest somehow, as the serpent deceived Eve by his craftiness, so your minds may be corrupted from the simplicity that is in Christ. For if he who comes preaches another Jesus whom we have not preached, or if you receive a different spirit which you have not received or a different gospel which you have not accepted--you may well put up with it!” Here, in verse 3 Paul first expresses his doubt, as Eve was deceived by Satan’s craftiness and fell into sin, the Christian Believers should not similarly be corrupted from the simplicity that is in Christ Jesus and be deceived into sin. Satan played his trick very subtly, and the first harmful effect of Ephesians 4:14 also talks about the immature Christian Believers getting tricked and deceived by cunningness. Implying that Christian Believers who are not firm and established in the Word of God, are not fully surrendered and obedient to the Lord, and will fall for the deceptions and tricks of Satan. This emphasizes the necessity of first affirming every teaching and only then accepting it.


What is said in 2 Corinthians 11:3, is something we Christian Believers should pay heed to and understand since the way to recognize and escape this trick of Satan has also been given here. What Satan says, are cunning things that are meant to create doubt in the hearts of Christian Believers about God, His love, His Word, His plans, and His goodness, just as Satan did in the heart of Eve. Through these deceptions, Satan tries to entice people into doing things and working according to their own knowledge, wisdom, and understanding, instead of obeying God and His word; even if what they decide to do goes against the instructions of God. In contrast to this, the preaching and teaching that is from God and given under the direction and guidance of the Holy Spirit will have salvation, the forgiveness of sins, humility, submission, peace, love, mutual fellowship and unity, things about God and the Lord Jesus, etc. and not deceptive persuasive words (Colossians 2:2-4). The true Christian preacher, preaching and teaching under the guidance of the Holy Spirit, will never bring any new or non-Biblical teachings and doctrines. Rather, he will preach and teach us to remain in and obey the things already given in God’s Word. He will also emphasize never to deviate from the teachings of God’s Word into any kind of worldly philosophy, traditions of men, and other deceitful things (Colossians 2:6-8).


As it says in 2 Corinthians 11:3, Satan uses cunningness and deception to place his wrong preaching and teachings amongst the Believers. To preach and propagate his deceit and tricks, he and his followers present themselves and behave, not as those opposed to Christ and Christians, but as the followers of Christ, “For such are false apostles, deceitful workers, transforming themselves into apostles of Christ. And no wonder! For Satan, himself transforms himself into an angel of light. Therefore, it is no great thing if his ministers also transform themselves into ministers of righteousness, whose end will be according to their works” (2 Corinthians 11:13-15). Therefore, to recognize these false preachers and their wrong teachings, it is essential to examine and evaluate every preacher and teacher, and their messages, minutely from the Word of God, verify them and only then accept them. Else as Satan deceived Eve into falling into sin, he will do the same with us. From the next article onwards we will start considering the three forms of wrong teachings mentioned in 2 Corinthians 11:4.


If you are a Christian Believer, then God has given you this time and opportunity to examine and evaluate your Christian life and faith, check your state of spiritual maturity and carry out whatever corrections are needed. Bear in mind that when Eve was deceived and she fell into sin, and after her, Adam too did the same, there was no evil, no sin present on earth. Adam and Eve were pure and holy, they used to regularly fellowship with God and converse with Him. Still, they got deceived by Satan and fell into sin. There is no Christian Believer who can truthfully claim “I never commit any sin” - anyone who makes this claim is unaware of the truth of God’s Word and makes God a liar (1 John 1:8-10). Therefore, now, while you have the time and opportunity, examine yourself, and in accordance with 1 John 1:9, ask for God’s forgiveness and set yourself right with God.


If you have not yet accepted the discipleship of the Lord Jesus, then to ensure your eternal life and heavenly rewards, take a decision in favor of the Lord Jesus now. Wherever there is surrender and obedience towards the Lord Jesus, the Lord’s blessings and safety are also there. If you are still not Born Again, have not obtained salvation, or have not asked the Lord Jesus for forgiveness for your sins, then you have the opportunity to do so right now. A short prayer said voluntarily with a sincere heart, with heartfelt repentance for your sins, and a fully submissive attitude, “Lord Jesus, I confess that I have disobeyed You, and have knowingly or unknowingly, in mind, in thought, in attitude, and in deeds, committed sins. I believe that you have fully borne the punishment of my sins by your sacrifice on the cross, and have paid the full price of those sins for all eternity. Please forgive my sins, change my heart and mind towards you, and make me your disciple, take me with you." God longs for your company and wants to see you blessed, but to make this possible, is your personal decision. Will you not say this prayer now, while you have the time and opportunity to do so - the decision is yours.



Through the Bible in a Year: 

  • Jeremiah 35-36 

  • Hebrews 2



शुक्रवार, 4 नवंबर 2022

अपरिपक्वता के कारण धोखे में पड़ सकते हैं / Immaturity Renders Prone to Being Deceived


Click Here for the English Translation

सभी शिक्षाओं को जांचें और परखें


हम पिछले लेखों से इफिसियों 4:14 से अपरिपक्व मसीही विश्वासियों और अपरिपक्व कलीसिया के बारे में देखते आ रहे हैं। उनकी इस बालकों समान अपरिपक्वता का कारण उनका परमेश्वर पर पूरा भरोसा न रखना, और अपने पर भरोसा रखते हुए, परमेश्वर के निर्देशों के अनुसार नहीं वरन अपनी बुद्धि और समझ के अनुसार निर्णय लेते और कार्य करते रहना है। उनकी यह अपने पर भरोसा रखने की प्रवृत्ति उन्हें परमेश्वर के वचन और संगति से दूर कर देती है, जिससे फिर उन्हें उनकी आत्मिक खुराक या तो कम मिलती है अथवा मिलती ही नहीं है, और वे अपने आत्मिक जीवन में, अपने मसीही जीवन, गवाही, और सेवकाई में दुर्बल एवं अप्रभावी हो जाते हैं। अपनी इस अपरिपक्वता के कारण वे फिर मनुष्यों की ठग विद्या, भ्रम और युक्तियों, और गलत शिक्षाओं वाले उपदेशों का शिकार हो जाते हैं, जिसका प्रमाण उनका अस्थिर और भटकता हुआ मसीही जीवन होता है। हम अपरिपक्वता के पहले दो दुष्प्रभावों, मसीही विश्वासियों के मनुष्यों की ठग विद्या तथा भ्रम और युक्तियों से प्रभावित होने के बारे में देख चुके हैं। आज तीसरे दुष्प्रभाव, गलत उपदेशों से प्रभावित होने के बारे में देखेंगे।

 

आज हमारे हाथों में परमेश्वर का संपूर्ण वचन है, जो सुविधा उन आरंभिक मसीही विश्वासियों के पास नहीं थी। उनके पास, या उन्हें उपलब्ध केवल पुराने नियम की पुस्तकें, और प्रभु यीशु मसीह के शिष्यों तथा प्रेरितों द्वारा दी गई मौखिक शिक्षाएं और लिखी गई पत्रियां ही होती थीं। किन्तु फिर भी ऐसे भी मसीही विश्वासी थे, जैसे कि बेरिया के विश्वासी, जो अपने इन सीमित संसाधनों के बावजूद उन्हें दी जाने वाली शिक्षाओं को उपलब्ध वचन से जाँच परख कर देखते थे, और तब ही उन्हें स्वीकार करते थे। उनके इस खराई में बने रहने के प्रयास के लिए परमेश्वर के वचन में उनकी प्रशंसा की गई है, उन्हें उदाहरण के समान रखा गया है (प्रेरितों 17:11)। परमेश्वर पवित्र आत्मा ने पौलुस प्रेरित द्वारा लिखवाया है कि “सब बातों को परखो: जो अच्छी है उसे पकड़े रहो” (1 थिस्स्लुनीकियों 5:21)। किसी भी प्रचारक, उपदेशक, या शिक्षक के द्वारा दिए जाने वाले संदेश की खराई और सच्चाई को जाँचना-परखना, और तब ही उसे स्वीकार करना, परमेश्वर के वचन के विरुद्ध नहीं, उसके अनुसार है। जो कलीसिया या मसीही विश्वासी यह करते हैं, इस जाँचने की प्रवृत्ति के लिए जाने जाते हैं, वे गलत शिक्षाओं से भी बचे रहेंगे, और कोई गलत शिक्षाओं का देने वाला उनके मध्य आकर कुछ भी कहने से सावधान रहेगा। यह न केवल प्रत्येक मसीही विश्वासी का व्यक्तिगत दायित्व है, वरन प्रत्येक कलीसिया में वचन की सेवकाई के लिए भी परमेश्वर पवित्र आत्मा द्वारा यह जांचने का निर्देश बाइबल में लिखवाया गया है “भविष्यद्वक्ताओं में से दो या तीन बोलें, और शेष लोग उन के वचन को परखें” (1 कुरिन्थियों 14:29)। किन्तु आज वचन के इस निर्देश के विपरीत, हर प्रकार के शिक्षक या उपदेशक को सहज ही ग्रहण कर लेना और उसके प्रचार संदेश की सराहना अथवा प्रशंसा करना एक आम बात हो गई है। उसके प्रचार का विश्लेषण करने और जाँचने वाले लोग और कलीसियाएं कम ही मिलती हैं। इसीलिए भ्रामक और गलत उपदेशों की भरमार हो गई है, और शैतान का काम आसान हो गया है।

 

आरंभिक कलीसिया के समय में गलत शिक्षाओं वाले ये प्रचारक, अपने साथ इस प्रकार की उनकी सराहना और प्रशंसा की पत्रियां लिए फिरते थे, जिससे उन्हें कलीसियाओं में प्रवेश पाना और प्रचार करना सहज हो जाए। प्रेरित पौलुस ने इस बात के संदर्भ में, कुरिन्थुस की मण्डली के लोगों से पूछा, “क्या हम फिर अपनी बड़ाई करने लगे? या हमें कितनों के समान सिफारिश की पत्रियां तुम्हारे पास लानी या तुम से लेनी हैं?” (2 कुरिन्थियों 3:1)। और अपने आप को इस कुप्रथा से दूर रखते हुए, उसने इन गलत उपदेश वालों की पहचान करने का एक चिह्न भी दिया - सच्चे मसीही प्रचारक का प्रचार और उसका प्रभाव, पवित्र आत्मा की सामर्थ्य से, केवल बाहरी या शारीरिक नहीं होता है, वरन हृदय या मन में होता है, और सभी लोगों के सामने बदले हुए हृदय में दिखाई देता है (2 कुरिन्थियों 3:2-3)। पवित्र आत्मा की अगुवाई में पौलुस ने तीमुथियुस को इस बात के लिए भी सचेत किया “क्योंकि ऐसा समय आएगा, कि लोग खरा उपदेश न सह सकेंगे पर कानों की खुजली के कारण अपनी अभिलाषाओं के अनुसार अपने लिये बहुतेरे उपदेशक बटोर लेंगे। और अपने कान सत्य से फेरकर कथा-कहानियों पर लगाएंगे। पर तू सब बातों में सावधान रह, दुख उठा, सुसमाचार प्रचार का काम कर और अपनी सेवा को पूरा कर” (2 तीमुथियुस 4:3-5), अर्थात, लोग स्वयं ही अपने लिए गलत उपदेशक बटोर लेंगे और हृदय तक उतर कर काटने वाले वचन की खरी शिक्षाओं पर नहीं, परंतु कानों की खुजली मिटाने वाली इधर-उधर की बातों, मन-गढ़ंत किस्से-कहानियों पर मन लगाएंगे। परन्तु तीमुथियुस को इन बातों से सावधान रहते हुए, सुसमाचार प्रचार की अपनी सेवकाई को पूरा करना था, चाहे उसके लिए दुख ही क्यों न उठाने पड़ें।

 

अगले लेख में हम इन गलत शिक्षाओं के मुख्य स्वरूपों को देखेंगे। किन्तु यदि आप एक मसीही विश्वासी हैं, तो अपने विषय यह सुनिश्चित कर लीजिए कि: 

  • क्या आप हर उपदेश को ऐसे ही ग्रहण कर लेते हैं, अथवा उसे वचन से जाँच-परख कर ही स्वीकार करते हैं? 

  • क्या आपको वचन की खरी शिक्षाएं, जो दोधारी तलवार के समान अंदर तक काटती हैं और भीतरी स्थिति की वास्तविकता को प्रकट करती हैं (इब्रानियों 4:12), पसंद हैं; या फिर आप सुनने में अच्छी लगने वाली इधर-उधर की बातों, मन-गढ़ंत किस्से-कहानियों से, जिनसे जीवन में कोई वास्तविक अथवा स्थाई परिवर्तन नहीं आता है, संतुष्ट और प्रसन्न होते हैं?

  • क्या आपके हृदय में, मन में आए परिवर्तन को लोग देखने और पहचानने पाते हैं; आपको संसार के लोगों से भिन्न, ऐसा व्यक्ति जो अपने जीवन से प्रभु यीशु को महिमा देता है समझने पाते हैं; या आपके किसी भी दावे के विपरीत, आपके जीवन में उन्हें संसार के अन्य लोगों से कोई भिन्नता दिखाई नहीं देती है?

    अपने आप को जाँच-परख कर, जो भी आवश्यक सुधार हैं, उन्हें अभी समय रहते कर लीजिए, और अपने अनन्त जीवन तथा आशीषों को सुरक्षित कर लीजिए। लापरवाही या अनुचित विलंब कहीं बहुत भारी न पड़ जाए।

 

यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।


एक साल में बाइबल पढ़ें: 

  • यिर्मयाह 32-33 

  • इब्रानियों1

**********************************************************************

English Translation


Examine and Verify all Teachings


In the previous articles we have been considering regarding the immature Christian Believers, and the immature Church, from Ephesians 4:14. Their child-like immaturity is because of their not fully trusting God; rather, trusting themselves and doing things, not under God’s guidance and obedience, but according to their own wisdom and understanding. Their tendency to trust themselves distances them from God’s Word and fellowship, which either curtails or deprives them of spiritual nourishment, or curtailing it, which in turn makes them weak and ineffective in their spiritual lives, Christian witness, and the Lord’s work. Because of their immaturity, they become prone to falling prey to deceptions and trickeries, cunning and craftiness, false doctrines and wrong teachings, brought to them by satanic agents to beguile and mislead them; their having fallen prey is evidenced by their being carried away by the winds of false doctrines and wrong teachings that come their way. We have already considered two harmful effects of spiritual immaturity - being carried away by the deceptions and trickeries, and being prone to the cunningness and craftiness of the devil. Today we will look into the third harmful effect, being adversely affected by deceptive teachings.


Today, we have the privilege of having the complete Word of God in our hands; a privilege not available to the initial Christian Believers. They had only the books of the Old Testament, and the verbal teachings given to them by the Apostles and the disciples of the Lord Jesus, and some of them also had letters written to them for their benefit. These limitations did not deter or hinder some Christian Believers, like those in Berea, who despite their these very limited resources, still made it a point to examine and verify the teachings given to them from whatever resources were available to them, and accept them only if what was taught to them was in accordance with the Word of God available to them. Because of their effort to remain established in the truth of God’s Word, they have been commended, and have been mentioned as an example to be emulated in the Bible (Acts 17:11). God the Holy Spirit, through the Apostle Paul, also had it written that “Test all things; hold fast what is good” (1 Thessalonians 5:21). It is not against, rather it is in accordance with the teachings of God’s Word to first examine and verify the truth of any message or sermon given by any preacher, evangelist, and teacher, whoever he may be; and accept the message or sermon only if it is found to be in line with God’s Word. Those Believers and Churches that practice this; those who are known for doing this, will remain safe from wrong teachings, and every preacher of wrong teachings will be wary of coming amongst them and preaching anything outside of God’s Word. Doing this necessarily, is not only the responsibility of every Christian Believer, but the Holy Spirit has had it written down as an instruction for the members of the Church to do this for every preaching and teaching given in the Church, “Let two or three prophets speak, and let the others judge” (1 Corinthians 14:29). But today, contrary to this instruction, it has become a common practice to accept every preacher and teacher, and then praise and appreciate everything that he says. It is a rare Church or a Christian Believer who actually practices this instruction to examine and verify the messages and sermons given to them. Because of this, Christendom and the world are filled with all sorts of wrong doctrines, false teachings, and unBiblical messages given in the name of the Lord, and Satan’s work of deceiving people has become so much more convenient for him.


In the early days, when the Christian Believers and Churches were still nascent, these satanic apostles, false preachers, and teachers used to roam around carrying with them letters of commendation and appreciation from gullible people and churches where they had preached, so that they could conveniently find entry into other churches and amongst other Believers, on the basis of those letters. Paul, in the context of this prevalent practice, asked the Corinthian Believers, “Do we begin again to commend ourselves? Or do we need, as some others, epistles of commendation to you or letters of commendation from you?” (2 Corinthians 3:1). Then while distancing himself from this malpractice, he gave a way to recognize these false preachers - the preaching and teaching of a truly Christian preacher, and the effect of his preaching and teaching, through the power of the Holy Spirit, is not just external and physical; but it is internal, affecting the heart and mind, and is practically evidenced before all, by a changed heart (2 Corinthians 3:2-3). Under the guidance of the Holy Spirit, Paul also cautioned Timothy about this “For the time will come when they will not endure sound doctrine, but according to their own desires, because they have itching ears, they will heap up for themselves teachers; and they will turn their ears away from the truth, and be turned aside to fables. But you be watchful in all things, endure afflictions, do the work of an evangelist, fulfill your ministry” (2 Timothy 4:3-5). In other words, the people will gather false preachers and teachers for themselves, those who will preach and teach not the sincere and honest teachings of God’s Word, but fables and man-made doctrines; not the truth that cuts to the heart, but things that are pleasing to the ears. But Timothy was to be watchful about these things and carry on in his ministry with the purpose of fulfilling it, even if it meant enduring hardships.


In the next article, we will look at some more things about this subject. But if you are a Christian Believer, then ascertain about yourself:

  • Do you accept and receive every message and sermon as it comes; or do you check it out from God’s Word before accepting it?

  • Do you like to hear the sincere, honest teachings of God’s Word that cut to the heart like a double-edged sword and expose the actual state of the heart (Hebrews 4:12)? Or, is it that you like to hear fables and man-made doctrines, things that are pleasing to the ears, but do not bring any lasting or true change in life?

  • Do people see and recognize the inner transformation happening within you, and see you as a person different from the people of the world, as one who glorifies the Lord Jesus with his life? Or, do they see no difference between you and any other person of the world?


Examine yourself, and correct whatever needs to be corrected, while you have the time and opportunity, and secure your eternal future and your blessings. Any carelessness, or procrastination about doing this now, can turn out to be very costly and irreversible.


If you have not yet accepted the discipleship of the Lord Jesus, then to ensure your eternal life and heavenly rewards, take a decision in favor of the Lord Jesus now. Wherever there is surrender and obedience towards the Lord Jesus, the Lord’s blessings and safety are also there. If you are still not Born Again, have not obtained salvation, or have not asked the Lord Jesus for forgiveness for your sins, then you have the opportunity to do so right now. A short prayer said voluntarily with a sincere heart, with heartfelt repentance for your sins, and a fully submissive attitude, “Lord Jesus, I confess that I have disobeyed You, and have knowingly or unknowingly, in mind, in thought, in attitude, and in deeds, committed sins. I believe that you have fully borne the punishment of my sins by your sacrifice on the cross, and have paid the full price of those sins for all eternity. Please forgive my sins, change my heart and mind towards you, and make me your disciple, take me with you." God longs for your company and wants to see you blessed, but to make this possible, is your personal decision. Will you not say this prayer now, while you have the time and opportunity to do so - the decision is yours.



Through the Bible in a Year: 

  • Jeremiah 32-33 

  • Hebrews 1