ई-मेल संपर्क / E-Mail Contact

इन संदेशों को ई-मेल से प्राप्त करने के लिए अपना ई-मेल पता इस ई-मेल पर भेजें : rozkiroti@gmail.com / To Receive these messages by e-mail, please send your e-mail id to: rozkiroti@gmail.com

शुक्रवार, 27 जनवरी 2023

प्रभु भोज – संबंधित बातें (8) / The Holy Communion - Related Issues (8)

Click Here for the English Translation

भाग लेने से ज़िम्मेदारी (1)

पिछले कुछ लेखों से हम प्रभु की मेज़ में भाग लेने से संबंधित बातों को देखते आ रहे हैं, और अब हम 1 कुरिन्थियों 10:16-22 से कुछ बातों को देख रहे हैं। हम इस खण्ड से देख चुके हैं कि न केवल यह परमेश्वर की आशा है कि उसके प्रभु भोज में भाग लेने वाले, संसार के लोगों से भिन्न रीति से जीवन जीएंगे और व्यवहार करेंगे; बल्कि परमेश्वर का वचन उनके लिए ऐसा करना अनिवार्य बताता है। यह खण्ड दिखाता है कि प्रभु की मेज़ में भाग लेने वाले के लिए इस भाग लेने के दो अभिप्राय और एक ज़िम्मेदारी है। दो अभिप्राय यह हैं कि भाग लेने वाला प्रभु के साथ निरंतर सहभागिता में अर्थात निकट संगति में बना रहेगा, तथा अन्य विश्वासियों के साथ एकता में रहेगा। पिछले लेखों में हम इन दोनों अभिप्रायों को देख चुके हैं, और इस बात का ध्यान किया था कि प्रभु भोज में भाग लेने के द्वारा, भाग लेने वाला इन बातों की पुष्टि करता है, इन्हें दोहराता है कि वह प्रभु के साथ निकट संगति में रहने तथा अन्य विश्वासियों के साथ एकता में रहने के लिए प्रतिबद्ध है। मसीही विश्वासी के लिए संसार से पृथक होकर रहने की ज़िम्मेदारी बहुत महत्वपूर्ण है, और इस ज़िम्मेदारी का निर्वाह न करने के परिणाम बहुत हानिकारक हैं। परंतु जैसे कि उपरोक्त अभिप्रायों को मण्डलियों में शायद ही कभी बताया और सिखाया जाता है, उसी प्रकार से, इस ज़िम्मेदारी और उसके निर्वाह के बारे में भी शायद ही कभी बताया और सिखाया जाता है। इसका मुख्य कारण यही है कि अधिकांश ईसाई या मसीही, यहाँ तक कि विश्वासी भी, प्रभु की मेज़ को एक रीति के समान लेते हैं, और उसमें भाग लेने से संबंधित बातों के बारे में या तो अनभिज्ञ हैं अथवा भाग लेने वाले के लिए मेज़ से संबंधित बातों और उनके अभिप्रायों के बारे में गंभीर नहीं हैं।

आगे बढ़ने से पहले एक निवेदन है - बेहतर समझने के लिए कृपया 1 कुरिन्थियों 8 अध्याय पढ़ लीजिए। इसकी ऐतिहासिक पृष्ठभूमि यह है कि मूर्तियों को बलि चढ़ाए गए पशुओं को लोगों द्वारा भोजन के समान उपयोग करने के लिए लाया जाता था, और जन-सामान्य उन्हें उस देवी या देवता के प्रति अपनी श्रद्धा दिखाने के लिए भोजन के रूप में उपयोग करते थे। इस प्रकार से अप्रत्यक्ष रीति से वे न केवल उस देवी या देवता के अस्तित्व का अंगीकार करते थे वरन साथ ही उस देवी या देवता के साथ जुड़ी हुई जो भी शक्तियाँ मानी जाती थीं, उन्हें भी स्वीकार करते थे। किन्तु मसीही विश्वासी उसे केवल एक भोजन वस्तु के समान लेते थे, किसी देवी या देवता के प्रति श्रद्धा दिखने या उसकी शक्ति को मानने के लिए नहीं। किन्तु इससे कुछ नए मसीही विश्वासियों के लिए समस्या उत्पन्न होने लगी थी। ये नए विश्वासी समझने लगे थे कि बलि किए हुए पशु को खाने का तात्पर्य था कि वरिष्ठ मसीही विश्वासी भी उन देवी-देवताओं को तथा उनकी शक्तियों कुछ महत्व और अस्तित्व प्रदान कर रहे हैं, और इस कारण ये नए विश्वासी, दोनों - प्रभु यीशु तथा किसी देवी या देवता को आदर देने के द्वारा, अनजाने में, न चाहते हुए भी, मूर्ति पूजा, तथा एक से अधिक ईश्वरों की उपासना में फंस रहे थे। इसीलिए पौलुस 8 अध्याय का अंत इस घोषणा के साथ करता है कि “इस कारण यदि भोजन मेरे भाई को ठोकर खिलाए, तो मैं कभी किसी रीति से मांस न खाऊंगा, न हो कि मैं अपने भाई के ठोकर का कारण बनूं” (1 कुरिन्थियों 8:13)। पवित्र आत्मा की अगुवाई में पौलुस 1 कुरिन्थियों 10:19-20 में, मूर्तियों को बलि चढ़ाई हुई वस्तुओं में भाग लेने के अभिप्रायों को समझाने के द्वारा, मसीही विश्वासी की ज़िम्मेदारी को बताता है, कि वह संसार और उपासना के सांसारिक तरीकों से अलग रहे। और यह बात परमेश्वर अपने लोगों, इस्राएलियों, को बहुत पहले ही बता चुका था (व्यवस्थाविवरण 12:1-4, 29-32)।

यह निर्देश देने और समझाने के द्वारा, पौलुस यहाँ पर मूर्तियों और गैर-मसीही देवी-देवताओं को चढ़ाई हुई भोजन वस्तुओं को खाने के बारे में एक और बहुत महत्वपूर्ण बात सामने लेकर आता है। संभवतः वो मसीही विश्वासी या तो अभी तक इस बात से अनभिज्ञ थे, या उन्होंने इस पर कभी गंभीरता से विचार नहीं किया था। पौलुस पद 19 में, आलंकारिक प्रश्नों को पूछने के द्वारा, मसीही विश्वासियों के लिए किसी मूर्ति या देवी-देवता के अस्तित्व और महत्व के होने, या उसे चढ़ाए हुए किसी बलिदान का कोई महत्व होने के विषय किसी भी गलत धारणा को नकारने के साथ बात आरंभ करता है। फिर वह अपनी मुख्य बात पर आता है, कि वे देवी-देवता, जिनका प्रतीक वे मूर्तियाँ थीं, ईश्वर नहीं दुष्टात्माएँ हैं। इसलिए उन देवी-देवताओं को चढ़े गए बलिदान ईश्वर को नहीं दुष्टात्माओं को चढ़ाए गए हैं। और फिर पद 18 में कही गई अपनी बात के आधार पर वह समझाता है कि जिस प्रकार इस्राएल के बलिदानों में भाग लेने वाले परमेश्वर की वेदी के भी भागीदार होते थे, उसी प्रकार, मूर्तियों या उन देवी-देवताओं, अर्थात दुष्टात्माओं को चढ़ाए गए बलिदानों में भाग लेने वाले भी स्वतः ही अपने आप को दुष्टात्माओं के साथ सहभागी कर लेते हैं। और पौलुस, जो उनका शिक्षक और आत्मिक मार्गदर्शक था, नहीं चाहता था कि वे किसी भी प्रकार से इस अपवित्र संबंध में जुड़ें। मसीही विश्वासियों को, अपने आप को दुष्टात्माओं की उपासना से संबंधित अथवा प्रभावित और दूषित किसी भी बात से बिल्कुल पृथक रखना है। क्योंकि पौलुस ने यह पत्री पवित्र आत्मा की अगुवाई में लिखी है, पौलुस द्वारा मसीही विश्वासियों के लिए किसी बात का न चाहना, परमेश्वर द्वारा उनके लिए उस बात के न चाहने के तुल्य है।

एक प्रकार से यह उसी बात को चित्रित करता और उसकी पुष्टि करता है जो हाग्गै 2:11-14 में कही गई है, कि किस प्रकार किसी अशुद्ध वस्तु के साथ संपर्क में आने से अशुद्ध शुद्ध नहीं हो जाता है, बल्कि शुद्ध ही अशुद्ध होता है। इसी बात को पौलुस ने भी इसी पत्री में थोड़ा और आगे कहा है, “धोखा न खाना, बुरी संगति अच्छे चरित्र को बिगाड़ देती है” (1 कुरिन्थियों 15:33)। यह हमें दिखाता है कि कैसे शैतान सीधी, सरल और महत्वहीन दिखने वाली बातों के द्वारा भी बहका देता है, हमें लगता है कि हम विश्वास में स्थिर और दृढ़ खड़े हैं, और इस पर घमण्ड भी करते हैं, किन्तु शैतान हमें बहका कर हमसे परमेश्वर के प्रतिकूल करवा रहा होता है (1 कुरिन्थियों 10:12)। इसी लिए प्रत्येक मसीही विश्वासी को बहुत चौकन्ना होकर, और बहुत जाँच-परख कर कुछ भी करने वाला होना चाहिए, विशेषकर जब बात किसी भी रीति से किसी अन्य-जाति उपासना या मूर्ति पूजा से संबंधित होती है। परमेश्वर ने इसके विषय इस्राएलियों को पहले ही चिता दिया था, जब उन्हें मिस्र के दासत्व से छुड़ाकर लाया था, कि वे किसी भी रीति से अन्य-जातियों के साथ संबंध न रखें, विशेषकर वैवाहिक संबंध तो कदापि नहीं (निर्गमन 34:12-16)। इस्राएल का इससे आगे का इतिहास इस बात का चित्रण और प्रमाण है कि जब भी उन्होंने परमेश्वर के इस निर्देश की अवहेलना की, वे हमेशा ही अनेकों प्रकार से गंभीर समस्याओं में पड़ गए। समझदारी और सुरक्षा हमेशा ही अन्य-जातियों की उपासना और मूर्तिपूजा से बचकर और अलग रहने में ही है, नहीं तो हम भी अपने विश्वास के साथ समझौता कर बैठने की स्थिति में आ सकते हैं। अगले लेख में हम मसीही विश्वासियों द्वारा अपने आप को संसार और सांसारिक उपासना के तरीकों से अलग रखने के कुछ और उदाहरणों और निर्देशों के बारे में देखेंगे।

यदि आप एक मसीही विश्वासी हैं, और प्रभु की मेज़ में भाग लेते रहे हैं, तो कृपया अपने जीवन को जाँच कर देख लें कि आप वास्तव में पापों से छुड़ाए गए हैं तथा आप ने अपना जीवन प्रभु की आज्ञाकारिता में जीने के लिए उस को समर्पित किया है। आपके लिए यह अनिवार्य है कि आप परमेश्वर के वचन की सही शिक्षाओं को जानने के द्वारा एक परिपक्व विश्वासी बनें, तथा सभी शिक्षाओं को वचन की कसौटी पर परखने, और बेरिया के विश्वासियों के समान, लोगों की बातों को पहले वचन से जाँचने और उनकी सत्यता को निश्चित करने के बाद ही उनको स्वीकार करने और मानने वाले बनें (प्रेरितों 17:11; 1 थिस्सलुनीकियों 5:21)। अन्यथा शैतान द्वारा छोड़े हुए झूठे प्रेरित और भविष्यद्वक्ता मसीह के सेवक बन कर (2 कुरिन्थियों 11:13-15) अपनी ठग विद्या और चतुराई से आपको प्रभु के लिए अप्रभावी कर देंगे और आप के मसीही जीवन एवं आशीषों का नाश कर देंगे।

यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी। 

एक साल में बाइबल पढ़ें:

  • निर्गमन 16-18          

  • मत्ती 18:1-20     

कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें

**********************************************************************

English Translation

Responsibility Because of Participation (1)

For the past few articles, we have been considering some matters related to participation in the Lord’s Table, and have now been looking at this from 1 Corinthians 10:16-22. We have seen from this passage that not only does God expect that the participants in His Holy Communion will live life and behave differently than the people of the world; but God’s Word states this is mandatory for them. This passage shows that for those who partake of the Lord’s Table, doing so has two implications and one responsibility. The implications are that the participant lives a life of continual communion or close fellowship with the Lord, and of unity with the other participants; and one responsibility is of the participant lives a life of separation from the world. We have considered both the implications in the previous articles, and noted that through participation in the Holy Communion, the participants affirm and renew their commitment of remaining in, and living in close fellowship with the Lord Jesus, and of living in unity with the other Believers. The responsibility of living a life of separation from the world is of great importance for the Christian Believer, and not fulfilling it has grave consequences. But just as the implications are hardly, if ever, told and taught to the congregation, similarly emphasizing the responsibility and its fulfillment too are usually neglected. The main reason is because most Christians, even Believers, take the Lord’s Table like a ritual, and are either unaware or not serious about what participating in it means and implies for the participant.

       Before we proceed further, a request – please read 1 Corinthians chapter 8 here, for a better understanding. The historical background here is that the animals sacrificed to idols were made available for consumption by the public, and the public ate them as an act of reverence towards the deity, thereby tacitly not only acknowledging its existence but also accepting whatever powers were believed to be associated with that deity. But the Christian Believer’s were taking and eating that meat, not in reverence to the deity, but merely as a food item. But this was causing some problems for the new Believers. These new Believers assumed that eating that meat of the sacrifice, implied that the senior Believers were giving some recognition and weightage to the Pagan deities, and thus the neophytes were inadvertently, indirectly falling into the trap of polytheism and idol worship, by honoring both, the Lord Jesus as well as the Pagan deities. Therefore, Paul concludes chapter 8 with the declaration that “Therefore, if food makes my brother stumble, I will never again eat meat, lest I make my brother stumble” (1 Corinthians 8:13). In 1 Corinthians 10:19-20, Paul, through the Holy Spirit, states the responsibility of the Christian Believer, of staying separate from the world and its ways of worship, by explaining the implications of their partaking in things sacrificed to idols. God had already forbidden His people, the Israelites to fall for this tendency of worshipping like the Gentiles worship their deities, much earlier (Deuteronomy 12:1-4, 29-32).

In explaining and instructing in this manner, Paul here brings up another very important aspect of eating the food items that had been sacrificed to idols and non-Christian deities. Probably those Christian Believers were still not aware of this point, or had not considered it seriously enough. Paul, using rhetorical questions, starts with a clarification in verse 19, negating any possible misconceptions the Believers may have about the importance of an idol or anything sacrificed to it having any bearing on their lives. Then, he comes to his main point, the deities physically represented by those idols, are demons, not God. Therefore, the sacrifices made to those deities are made not to God but to demons. Drawing upon his earlier statement of verse 18, he explains his point, that just as the partakers of Israel’s sacrifices are also automatically partakers of the altar of God; similarly, the partakers of these sacrifices to the idols, i.e., to demons, automatically bring themselves into fellowship with demons. And Paul, as their mentor, their spiritual guide, does not want them to get into this unholy alliance, even inadvertently. They, the Christian Believers, have to keep themselves aloof from anything tainted by any demonic worship or influence. Since Paul is writing this letter under the guidance of the Holy Spirit, Paul’s not wanting the Christian Believers to do a thing is tantamount to actually God not wanting them to do it.

This, in a way, serves to illustrate the point made in Haggai 2:11-14, how coming in contact with unholy things defiles the holy, and not vice-versa; i.e., the holy does not make the unholy holy, but the holy becomes unholy. This same thing is stated by Paul in this very letter a little later, in 1 Corinthians 15:33, “Do not be deceived: Evil company corrupts good habits.” This shows how Satan tricks us through seemingly simple, straightforward and inconsequential activities, and while we may think and even take pride in standing firm in our faith, Satan has actually tricked us into acting contrary to God (1 Corinthians 10:12). Therefore, a Christian Believer needs to be very wary, very discerning about whatever he does, especially when it comes to coming in any contact with Pagan worship in any manner. God had warned the Israelites about this soon after bringing them out of Egypt, while they were on their way to Canaan, to not mingle with the Gentiles, and not to make any matrimonial alliances with them (Exodus 34:12-16). The subsequent history of Israel amply demonstrates that by disregarding this instruction from God, they always fell into serious trouble in more ways than one. The safe thing is to always avoid and stay away from anything related to or involving Pagan worship, lest we be misled and inadvertently end up compromising our Faith. We will look into some other examples and instructions about the responsibility of the Believers to keep themselves separate from the world, particularly anything related to worldly ways of worship, in the next article.

If you are a Christian Believer and have been participating in the Lord’s Table, then please examine your life and make sure that you are actually a disciple of the Lord, i.e., are redeemed from your sins, have submitted and surrendered your life to the Lord Jesus to live in obedience to Him and His Word. You should also always, like the Berean Believers, first check and test all teachings that you receive from the Word of God, and only after ascertaining the truth and veracity of the teachings brought to you by men, should you accept and obey them (Acts 17:11; 1 Thessalonians 5:21). If you do not do this, the false apostles and prophets sent by Satan as ministers of Christ (2 Corinthians 11:13-15), will by their trickery, cunningness, and craftiness render you ineffective for the Lord and cause severe damage to your Christian life and your rewards.

If you have not yet accepted the discipleship of the Lord Jesus, then to ensure your eternal life and heavenly rewards, take a decision in favor of the Lord Jesus now. Wherever there is surrender and obedience towards the Lord Jesus, the Lord’s blessings and safety are also there. If you are still not Born Again, have not obtained salvation, or have not asked the Lord Jesus for forgiveness for your sins, then you have the opportunity to do so right now. A short prayer said voluntarily with a sincere heart, with heartfelt repentance for your sins, and a fully submissive attitude, “Lord Jesus, I confess that I have disobeyed You, and have knowingly or unknowingly, in mind, in thought, in attitude, and in deeds, committed sins. I believe that you have fully borne the punishment of my sins by your sacrifice on the cross, and have paid the full price of those sins for all eternity. Please forgive my sins, change my heart and mind towards you, and make me your disciple, take me with you." God longs for your company and wants to see you blessed, but to make this possible, is your personal decision. Will you not say this prayer now, while you have the time and opportunity to do so - the decision is yours. 

Through the Bible in a Year: 

  • Exodus 16-18

  • Matthew 18:1-20

Please Share The Link & Pass This Message To Others As Well

गुरुवार, 26 जनवरी 2023

प्रभु भोज – संबंधित बातें (7) / The Holy Communion - Related Issues (7)

Click Here for the English Translation

भाग लेने के अभिप्राय (2)

पिछले लेखों में हमने देखा है कि प्रभु की मेज़ में भाग लेना कोई रीति नहीं है, जिसमें किसी डिनॉमिनेशन, या समुदाय, या गुट के नियमों और परंपराओं के अनुसार, जैसे अच्छा लगे वैसे भाग लिया जा सकता है। पिछले लेख में हमने 1 कुरिन्थियों 10:16-22 में से देखा है कि परमेश्वर का वचन यह बताता है, और परमेश्वर यह आशा रखता है कि उसके प्रभु भोज में भाग लेने वाले संसार के लोगों से भिन्न जीवन और व्यवहार रखेंगे; उनके लिए यह अनिवार्य है। इस खण्ड से हमने यह भी देखा था कि जो प्रभु की मेज़ में भाग लेते हैं उन पर दो अभिप्रायों - प्रभु के साथ निकट संगति या सहभागिता का जीवन जीना, और भाग लेने वालों के मध्य एकता होना; तथा एक ज़िम्मेदारी, संसार से अलगाव का जीवन जीने का उल्लेख किया गया है। साथ ही हमने यह भी देखा था कि प्रभु भोज में भाग लेने के द्वारा, भाग लेने वाले प्रभु यीशु मसीह के साथ निकट की संगति और सहभागिता रखने की पुष्टि करते हैं और अपनी इस प्रतिबद्धता को दोहराते हैं।

प्रभु भोज में भाग लेने का दूसरा अभिप्राय, जैसा कि 1 कुरिन्थियों 10:17 में लिखा है, भाग लेने वालों को एकता में रहना है। यहाँ पर पद 16 में भी एक वचन में ‘कटोरा’ और ‘रोटी’ के प्रयोग के द्वारा इसी बात को कहा गया है, जिसे फिर पद 17 में और स्पष्ट कह दिया गया है। जब हम सुसमाचारों में दिए गए प्रभु यीशु मसीह द्वारा प्रभु भोज की स्थापना के वृतांतों को देखते हैं, तो वहाँ पर भी प्रभु यीशु ने एक ही रोटी ली और शिष्यों को उसी में से खाने के लिए कहा, और एक ही कटोरा लिया और सभी शिष्यों को उसी एक कटोरे में से ही पीने के लिए कहा। प्रभु द्वारा ऐसा करने, एक रोटी और एक ही कटोरे को उपयोग करने के तात्पर्य को यहाँ पद 17 में बताया गया है, “इसलिये, कि एक ही रोटी है सो हम भी जो बहुत हैं, एक देह हैं: क्योंकि हम सब उसी एक रोटी में भागी होते हैं।” एक रोटी प्रभु यीशु की एक देह का प्रतीक है, उस एक रोटी में भाग लेने के द्वारा, भाग लेने वाले अपनी एकता को प्रकट करते हैं, उनके प्रभु यीशु के द्वारा एक कर दिए जाने को दिखाते हैं, कि अब वे प्रभु यीशु की एक देह हैं। इसी बात को पद 18 में एक और उद्धरण से समझाया गया है, पुराने नियम की उपासना के उदाहरण के द्वारा। जो वेदी पर चढ़ाए गए बलिदानों में से खाते थे, ऐसा करने से वे न केवल वेदी के साथ, वरन, परस्पर भी एक हो जाते थे - यहाँ पर प्रयुक्त एकवचन “इस्राएली” पर ध्यान करें, यहाँ बहुवचन “इस्राएलियों”, या “यहूदियों”, या अन्य कोई बहुवचन शब्द का प्रयोग नहीं किया गया है।

नया जन्म पाए हुए मसीही विश्वासी मसीह की देह और दुल्हन हैं (इफिसियों 5:23-27) न कि ‘कई देह और कई दुल्हनें’। यहूदियों के लिए तो यह कल्पना से भी बाहर था कि वे अन्य-जातियों के साथ कोई संपर्क रखें (प्रेरितों 10:28), उनके साथ एक होकर रहने का तो कोई प्रश्न ही नहीं था। लेकिन इफिसियों 2:11-22 में पौलुस, पवित्र आत्मा के द्वारा इसी बात को समझाता है, ज़ोर देता है, और बाध्य करता है कि प्रभु यीशु मसीह में होकर यहूदी और अन्य-जाति एक हो गए हैं इसलिए उस एकता को जीकर भी दिखाएं। प्रभु यीशु की कलीसिया का आरंभ इसी एकता के साथ हुआ था (प्रेरितों 2:44-47)। पौलुस इस 1 कुरिन्थियों की पत्री का आरंभ कोरिन्थ की कलीसिया के सदस्यों से अपनी विभाजित करने वाले प्रवृत्ति को छोड़कर एक होकर रहने के आग्रह के साथ करता है (1 कुरिन्थियों 1:10-13); और फिर प्रभु भोज से संबंधित उनकी गलतियों को सुधारने तथा गलतफहमियों को ठीक करने के खण्ड, 1 कुरिन्थियों 11:17-34 की चर्चा का आरंभ भी इस एकता को बनाए रखने की बात पर फिर से बल देने के द्वारा करता है (11:17-19)। नए नियम में, मसीही विश्वासियों की इस एकता पर हमेशा ही बहुत बल दिया गया है, और इसे सर्वाधिक महत्व की बात दिखाया गया है, क्योंकि इसी में कलीसिया की सामर्थ्य, शक्ति, और योग्यता है (मत्ती 18:19-20)। इसीलिए शैतान हमेशा ही, किसी न किसी रीति से, एकता को भंग करने के प्रयास करता है। किन्तु प्रभु यीशु मसीह ने प्रभु भोज के द्वारा, मसीही विश्वासियों के लिए यह अनिवार्य कर दिया है कि वे मिल जुलकर एकता में रहें। बजाए इसके कि एक दूसरे से अलग होकर और पृथक गुट बनाकर रहें, परस्पर खड़ी हुई दीवारों को बना कर रखें, व्यर्थ की अहं की बातों के द्वारा शैतान को विभाजित करने के अवसर दें, प्रभु यीशु मसीह के विश्वासी होने के नाते यह हमारी जिम्मेदारी है कि हम इस एकता के लिए प्रयास करें और उसे बना कर रखें; क्योंकि अन्ततः एक दिन हम इसके लिए प्रभु को जवाबदेह भी होंगे, नहीं बनाए रखने का उत्तर भी देना होगा। आज कलीसिया में मेल करवाने वालों (मत्ती 5:9) की बहुत आवश्यकता है, जिससे कि वह शैतान की युक्तियों के सामने स्थिर खड़ी रह सके, और शैतानी शक्तियों पर जयवंत जीवन को दिखा सके।

जैसे कि प्रभु भोज में भाग लेने वाले इस अभिप्राय की पुष्टि करते हैं और उसे दोहराते हैं कि वे प्रभु यीशु के साथ निकट संगति और सहभागिता में रहते हैं; उसी प्रकार से, प्रभु भोज में भाग लेते समय वे इस बात की भी पुष्टि करते हैं और उसे दोहराते हैं कि वे प्रभु की देह - उसकी कलीसिया के अन्य सदस्यों के साथ एकता में भी रहते हैं। इन अंत के दिनों में, हमारे विश्वास में स्थिर खड़े रहने तथा अपनी गवाही के प्रति सच्चे और खरे होने के लिए यह एकता बहुत आवश्यक है, अनिवार्य है।

यदि आप एक मसीही विश्वासी हैं, और प्रभु की मेज़ में भाग लेते रहे हैं, तो कृपया अपने जीवन को जाँच कर देख लें कि आप वास्तव में पापों से छुड़ाए गए हैं तथा आप ने अपना जीवन प्रभु की आज्ञाकारिता में जीने के लिए उस को समर्पित किया है। आपके लिए यह अनिवार्य है कि आप परमेश्वर के वचन की सही शिक्षाओं को जानने के द्वारा एक परिपक्व विश्वासी बनें, तथा सभी शिक्षाओं को वचन की कसौटी पर परखने, और बेरिया के विश्वासियों के समान, लोगों की बातों को पहले वचन से जाँचने और उनकी सत्यता को निश्चित करने के बाद ही उनको स्वीकार करने और मानने वाले बनें (प्रेरितों 17:11; 1 थिस्सलुनीकियों 5:21)। अन्यथा शैतान द्वारा छोड़े हुए झूठे प्रेरित और भविष्यद्वक्ता मसीह के सेवक बन कर (2 कुरिन्थियों 11:13-15) अपनी ठग विद्या और चतुराई से आपको प्रभु के लिए अप्रभावी कर देंगे और आप के मसीही जीवन एवं आशीषों का नाश कर देंगे।

यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी। 

एक साल में बाइबल पढ़ें:

  • निर्गमन 14-15          

  • मत्ती 17     

कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें

**********************************************************************

English Translation

Implications of Participation (2)

In the previous articles we have seen that participating in the Lord’s Table is not a ritual that can be indulged in according to rules or traditions of any denomination, sect, or group. In the last article, from 1 Corinthians 10:16-22 we have seen that God’s Word prescribes, and God expects that the participants in His Holy Communion will live a life and behave differently than the people of the world; doing this is incumbent upon them. From this passage we had seen that for those who partake of the Lord’s Table, two implications – living a life of communion or fellowship with the Lord, and unity amongst the participants; and one responsibility of living a life of separation from the world, are stated here. We had then seen further that through participation in the Holy Communion, the participants affirm and renew their commitment of being, and living in close fellowship with the Lord Jesus.

The second implication of participating in the Lord’s Holy Communion is that the participants have to live in unity, as it says in 1 Corinthians 10:17. In verse 16 too, through the use of singular ‘cup’ and singular ‘bread’, the same thing was shown, and is stated more clearly in verse 17. When we study the institution of the Lord’s Table by the Lord Jesus as given in the Gospel accounts, there too, the Lord took one bread and gave it to His disciples, for all of them to eat from that one bread; and similarly, He took one cup, and asked the disciples to drink from that one cup. The Lord’s implication of doing this, of using one bread and one cup, is stated in verse 17 here, “For we, though many, are one bread and one body; for we all partake of that one bread.” The one bread represents the one body of the Lord Jesus, by partaking in that one bread, the partakers denote their unity, their being joined together through the Lord Jesus, now as one body of the Lord Himself. This is then further exemplified in verse 18 through the use of an Old Testament act of worship. Those who ate of the sacrifices made on the altar, were thereby united not only with the altar, but even amongst themselves - note the use of singular Israel at the beginning of this verse, instead of using a term like “the Israelites”, or “the Jews”, or some other plural expression.

The Born-Again Christian Believers are said to be the body and bride of Christ (Ephesians 5:23-27) and not ‘bodies and brides.’ It was unimaginable for the Jews to even communicate with the Gentiles (Acts 10:28), let alone ever be united with them. But in Ephesians 2:11-22, Paul, through the Holy Spirit explains, emphasizes, and exhorts for this very unity between the Jewish and Gentile Believers, effected through the Lord Jesus. The Church started off with this understanding of unity (Acts 2:44-47). Paul, in this letter of 1 Corinthians, starts of by exhorting the Corinthian Church members to stop their divisive tendencies and remain united (1 Corinthians 1:10-13); and then in the section on correcting their errors and misunderstandings about the holy Communion (1 Corinthians 11:17-34), he starts off the discourse by re-emphasizing maintaining this unity (11:17-19). In the New Testament, this unity of the Christian Believers has always been strongly emphasized upon, and considered to be of paramount importance, because in this unity is the strength, power, and capability of the Church (Matthew 18:19-20). Therefore, Satan always tries to disrupt this unity, one way or another. But the Lord Jesus, through the Holy Communion has made it imperative for the Believers to live in unity.  Instead of looking for ways and excuses of separating and segregating ourselves from each other, of keeping intact our mutual barriers, of letting Satan divide us through petty ego issues, as Believers in the Lord Jesus, it is our responsibility, that we strive for and maintain this unity; for eventually we will be accountable to the Lord for not maintaining it. The Church today is sorely in need of the peacemakers (Matthew 5:9), so it can stand up to the wiles of the devil and demonstrate a life victorious over the satanic forces.

Just as the participants affirm and renew their commitment to being in close fellowship with the Lord and living accordingly; similarly, while participating in the Holy Communion they also affirm and renew their commitment of living in unity with the other members of the body of Christ - His Church. It is the urgent need of the hour that we be true to this commitment, to be able to stand firm in our Faith and true to our witness in these end times.

If you are a Christian Believer and have been participating in the Lord’s Table, then please examine your life and make sure that you are actually a disciple of the Lord, i.e., are redeemed from your sins, have submitted and surrendered your life to the Lord Jesus to live in obedience to Him and His Word. You should also always, like the Berean Believers, first check and test all teachings that you receive from the Word of God, and only after ascertaining the truth and veracity of the teachings brought to you by men, should you accept and obey them (Acts 17:11; 1 Thessalonians 5:21). If you do not do this, the false apostles and prophets sent by Satan as ministers of Christ (2 Corinthians 11:13-15), will by their trickery, cunningness, and craftiness render you ineffective for the Lord and cause severe damage to your Christian life and your rewards.

If you have not yet accepted the discipleship of the Lord Jesus, then to ensure your eternal life and heavenly rewards, take a decision in favor of the Lord Jesus now. Wherever there is surrender and obedience towards the Lord Jesus, the Lord’s blessings and safety are also there. If you are still not Born Again, have not obtained salvation, or have not asked the Lord Jesus for forgiveness for your sins, then you have the opportunity to do so right now. A short prayer said voluntarily with a sincere heart, with heartfelt repentance for your sins, and a fully submissive attitude, “Lord Jesus, I confess that I have disobeyed You, and have knowingly or unknowingly, in mind, in thought, in attitude, and in deeds, committed sins. I believe that you have fully borne the punishment of my sins by your sacrifice on the cross, and have paid the full price of those sins for all eternity. Please forgive my sins, change my heart and mind towards you, and make me your disciple, take me with you." God longs for your company and wants to see you blessed, but to make this possible, is your personal decision. Will you not say this prayer now, while you have the time and opportunity to do so - the decision is yours. 

Through the Bible in a Year: 

  • Exodus 14-15

  • Matthew 17

Please Share The Link & Pass This Message To Others As Well

बुधवार, 25 जनवरी 2023

प्रभु भोज – संबंधित बातें (6) / The Holy Communion - Related Issues (6)

Click Here for the English Translation

भाग लेने के अभिप्राय (1)

पिछले कुछ लेखों में हम प्रभु भोज से संबंधित कुछ प्रश्नों को देखते आ रहे हैं, जिनके बारे में परमेश्वर के लोगों में असमंजस है। यह असमंजस, बल्कि ये प्रश्न ही, परमेश्वर के वचन के अनुरूप शिक्षाएं देने के स्थान पर, वचन को तोड़-मरोड़ कर डिनॉमिनेशन या मत की शिक्षाओं और व्याख्याओं के अनुरूप करने के प्रयासों के कारण उत्पन्न होते हैं। हमने परमेश्वर के वचन बाइबल में से देखा है कि जब उन विषयों और प्रश्नों को बिना किसी भी डिनॉमिनेशन की बातों को आधार बनाए, यदि सीधे बाइबल से देखा जाए, तो उत्तर स्पष्ट और सीधे होते हैं। इन लेखों में इस बात पर भी बारंबार जोर दिया गया है कि प्रभु की मेज़ में भाग लेना कोई रीति नहीं है, इसे औपचारिकता निभाने के लिए प्रयोग नहीं किया जा सकता है। इस बात की पुष्टि हमारे आज के प्रश्न के उत्तर से भी हो जाती है; हमारा प्रश्न है, क्या मसीही विश्वासी अपनी ही इच्छा के अनुसार जीवन जी सकता है; या प्रभु भोज में भाग लेना उस पर, उसके जीवन तथा व्यवहार के विषय कुछ ज़िम्मेदारी लाता है?

उत्तर के लिए हम परमेश्वर के वचन बाइबल में से 1 कुरिन्थियों 10:16-22 को लेंगे। परमेश्वर के वचन के इस खण्ड में, पौलुस, पवित्र आत्मा की अगुवाई में, कुछ ऐसी बातों की ओर संकेत कर रहा है, जो बहुत बुनियादी और महत्वपूर्ण हैं। लेकिन दुर्भाग्यवश, इन बातों को कलीसियाओं में शायद ही कभी सिखाया जाता है या उनपर ज़ोर दिया जाता है, नया-जन्म पाए हुए मसीही विश्वासियों की मण्डलियों में भी। पौलुस यह भी दिखाता है कि वह जिस बात को कह रहा है वह कोई नई शिक्षा या सिद्धांत नहीं हैं, वरन पुराने नियम की उपासना में भी वे देखने को मिलती हैं। यहाँ, इस खण्ड में, पौलुस दो महत्वपूर्ण और बुनियादी बातों के बारे में बात करता है - पहली, भाग लेने के अभिप्राय, और दूसरी, भाग लेने वाले की ज़िम्मेदारी; और हम इन दोनों को ही आने वाले लेखों में देखेंगे। यहाँ पर दो अभिप्रायों का उल्लेख किया गया है - प्रभु के साथ संगति या सहभागिता का जीवन जीना, और भाग लेने वालों के मध्य एकता होना; जबकि ज़िम्मेदारी है संसार से अलगाव का जीवन जीना।

यहाँ, 1 कुरिन्थियों 10:16 में स्पष्ट लिखा है कि कटोरे और रोटी में भाग लेने के द्वारा, भाग लेने वाला मसीह के लहू और देह की सहभागिता में आ जाता है, अपने आप को उनसे जोड़ लेता है। इस सृष्टि का सृष्टिकर्ता तथा पालनहार मसीही विश्वासी को विशेषाधिकार प्रदान करता है कि वह प्रभु के साथ संगति रखे, उसके साथ सहभागी हो; यह ऐसा विशेषाधिकार है जो उसने अपने आज्ञाकारी स्‍वर्गदूतों को भी प्रदान नहीं किया है। इसलिए, भाग लेने वाले के लिए यह अनिवार्य हो जाता है कि वह ऐसा जीवन व्यतीत न करे, ऐसा व्यवहार न रखे जिससे प्रभु की गरिमा और प्रतिष्ठा पर आंच आए, या कोई प्रभु पर उँगली उठाने पाए। प्रभु भोज में भाग लेने के द्वारा, भाग लेने वाले इस बात की पुष्टि करते हैं कि वे प्रभु यीशु के साथ एक घनिष्ठ संबंध रखते हैं, वैसा जैसा कि प्रभु ने अपने क्रूस पर चढ़ाए जाने के लिए पकड़वाए जाने से पहले, यूहन्ना 17:21-23 में अपनी प्रार्थना में कहा था।

प्रभु परमेश्वर के साथ इतनी घनिष्ठ संगति, स्वतः ही एक ज़िम्मेदारी, एक विशेष संयम और व्यवहार के साथ जीए गए जीवन की माँग करती है। इसीलिए पौलुस 2 कुरिन्थियों 5:15, 17 में कहता है कि जो लोग प्रभु यीशु के हो गए हैं, उनसे यह आशा रखी जाती है कि वे अब अपने लिए नहीं, परन्तु प्रभु के लिए जीवन व्यतीत करेंगे, और यह जानते तथा समझते हुए कि प्रभु ने उन्हें एक नई सृष्टि बना दिया है वे फिर लौटकर अपने पुराने जीवन और व्यवहार में नहीं जाएंगे। प्रभु भोज में भाग लेते समय, प्रत्येक भाग लेने वाला इस प्रतिबद्धता को दोहराता है और फिर से इसकी पुष्टि करता है कि वह उसे प्रदान किए गए इस विशेषाधिकार के अनुसार अपना जीवन व्यतीत करेगा। जब वह भाग लेते समय प्रभु को याद करता है (1 कुरिन्थियों 11:24-25), साथ ही वह इस बात को भी याद करता है कि अब वह प्रभु परमेश्वर के साथ संगति और सहभागिता में है, और उसे अपने जीवन से सदा ही इस तथ्य को दिखाना है। जबकि रीति या औपचारिकता निभाने के लिए बिना किसी प्रतिबद्धता के प्रभु की मेज़ में भाग लेना, ऐसे भाग लेने वालों को कभी भी इस अभिप्राय को याद नहीं दिलाएगा। लेकिन जिन्हें अपनी ज़िम्मेदारी और उनसे जो आशा की गई है उसका एहसास है और मेज़ में योग्य रीति से भाग लेते हैं, वे हमेशा ही यह प्रयास करते रहेंगे कि उनके जीवन से प्रभु द्वारा उन्हें प्रदान किए गए विशेषाधिकार का आदर ही हो।

यदि आप एक मसीही विश्वासी हैं, और प्रभु की मेज़ में भाग लेते रहे हैं, तो कृपया अपने जीवन को जाँच कर देख लें कि आप वास्तव में पापों से छुड़ाए गए हैं तथा आप ने अपना जीवन प्रभु की आज्ञाकारिता में जीने के लिए उस को समर्पित किया है। आपके लिए यह अनिवार्य है कि आप परमेश्वर के वचन की सही शिक्षाओं को जानने के द्वारा एक परिपक्व विश्वासी बनें, तथा सभी शिक्षाओं को वचन की कसौटी पर परखने, और बेरिया के विश्वासियों के समान, लोगों की बातों को पहले वचन से जाँचने और उनकी सत्यता को निश्चित करने के बाद ही उनको स्वीकार करने और मानने वाले बनें (प्रेरितों 17:11; 1 थिस्सलुनीकियों 5:21)। अन्यथा शैतान द्वारा छोड़े हुए झूठे प्रेरित और भविष्यद्वक्ता मसीह के सेवक बन कर (2 कुरिन्थियों 11:13-15) अपनी ठग विद्या और चतुराई से आपको प्रभु के लिए अप्रभावी कर देंगे और आप के मसीही जीवन एवं आशीषों का नाश कर देंगे।

यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी। 

एक साल में बाइबल पढ़ें:

  • निर्गमन 12-13          

  • मत्ती 16     

कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें

**********************************************************************

English Translation

Implications of Participation (1)

In the past few articles, we have been considering some questions related to the Holy Communion about which there are confusions among God’s people. The confusions, and even the questions themselves, are because of the tendency of twisting God’ Word to make it fit into different denominational teachings and interpretations, rather than correct those teachings and interpretations and bring them in line with God’s Word. We have seen from God’s Word the Bible, that when those issues and questions are seen directly from God’s Word, without any denominational considerations, the answers are straightforward and clear. It has also been repeatedly emphasized in these articles that participation in the Lord’s Table is not a ritual, is not to be done perfunctorily. This is further affirmed by the answer to our today’s question - Can a Christian Believer live his own life; or, does the Holy Communion place some responsibility on him about his life and behavior?

For the answer, let us turn to 1 Corinthians 10:16-22 from God’s Word the Bible. In this part of God’s Word, Paul, under the guidance of the Holy Spirit, is pointing out some things related to the Lord’s Table that are very important and fundamental. But unfortunately, these aspects are hardly ever, if at all, stated, emphasized, or taught about in the Churches, even in the gatherings of the Born-Again Christian Believers. Paul also points out that what he is saying are not some new teachings or doctrines, but ones that are seen even in the Old Testament worship. Here, in this section, Paul is talking about two fundamental and important things - firstly, the implications of the partaking, and secondly, the responsibility that the participant has; and we will be considering them in this and subsequent articles. There are two implications stated here - living a life of communion or fellowship with the Lord, and unity amongst the participants; while the responsibility is of living a life of separation from the world.

In 1 Corinthians 10:16 it is clearly stated that by partaking of the cup and bread of the Holy Communion, the partaker is coming into communion or fellowship with the blood and body of Christ, i.e., joins himself to them. The Creator and Sustainer of the universe accords the Christian Believers the privilege of fellowshipping with Him, communing with Him; a privilege He has not accorded to even His obedient angels. Therefore, it is incumbent upon the participant that he should not be living and behaving in any such manner that will sully the reputation of the Lord and cause others to cast aspersions upon Him through the Believer’s life and living. Through participation in the Holy Communion the participants affirm their being and living in close fellowship with the Lord Jesus, as the Lord Jesus had said in His prayer before being caught for crucifixion, in John 17:21-23.

This privilege of such close communion with the Lord God, does require a certain propriety and responsibility. For this reason, Paul says in 2 Corinthians 5:15,17 that those who have become people of the Lord Jesus are expected to no longer live for themselves but for the Lord, knowing that the Lord has made them into a new creation; they are not to revert back to their old life and behavior. The participant in the Holy Communion, renews and affirms his commitment to live in accordance with this privilege that has been granted to Him, every time he participates. As he remembers the Lord (1 Corinthians 11:24-25), he is also to remember that he is now in communion with the Lord God, and has to always demonstrate this through his life. While a ritualistic, non-committal participation will never make the participants realize this implication; those who realize what is expected of them and participate worthily, will also strive to live a life that honors the privilege granted by the Lord to them.

If you are a Christian Believer and have been participating in the Lord’s Table, then please examine your life and make sure that you are actually a disciple of the Lord, i.e., are redeemed from your sins, have submitted and surrendered your life to the Lord Jesus to live in obedience to Him and His Word. You should also always, like the Berean Believers, first check and test all teachings that you receive from the Word of God, and only after ascertaining the truth and veracity of the teachings brought to you by men, should you accept and obey them (Acts 17:11; 1 Thessalonians 5:21). If you do not do this, the false apostles and prophets sent by Satan as ministers of Christ (2 Corinthians 11:13-15), will by their trickery, cunningness, and craftiness render you ineffective for the Lord and cause severe damage to your Christian life and your rewards.

If you have not yet accepted the discipleship of the Lord Jesus, then to ensure your eternal life and heavenly rewards, take a decision in favor of the Lord Jesus now. Wherever there is surrender and obedience towards the Lord Jesus, the Lord’s blessings and safety are also there. If you are still not Born Again, have not obtained salvation, or have not asked the Lord Jesus for forgiveness for your sins, then you have the opportunity to do so right now. A short prayer said voluntarily with a sincere heart, with heartfelt repentance for your sins, and a fully submissive attitude, “Lord Jesus, I confess that I have disobeyed You, and have knowingly or unknowingly, in mind, in thought, in attitude, and in deeds, committed sins. I believe that you have fully borne the punishment of my sins by your sacrifice on the cross, and have paid the full price of those sins for all eternity. Please forgive my sins, change my heart and mind towards you, and make me your disciple, take me with you." God longs for your company and wants to see you blessed, but to make this possible, is your personal decision. Will you not say this prayer now, while you have the time and opportunity to do so - the decision is yours. 

Through the Bible in a Year: 

  • Exodus 12-13

  • Matthew 16

Please Share The Link & Pass This Message To Others As Well

मंगलवार, 24 जनवरी 2023

प्रभु भोज – संबंधित बातें (5) / The Holy Communion - Related Issues (5)

Click Here for the English Translation

मसीही विश्वास में आने के कितने समय के बाद? (2)

    पिछले लेख में हमने देखा है कि बाइबल के अनुसार न तो ऐसा कोई निर्देश है, और न ही कोई उदाहरण है कि किसी नया-जन्म पाए हुए मसीही विश्वासी से किसी भी आधार पर, प्रभु की मेज़ में भाग लेने से रुके रहने के लिए कहा गया हो। लेकिन फिर भी कुछ कलीसियाओं में यह “प्रतीक्षा की अवधि” देखने को मिलती है। साथ ही डिनॉमिनेशनल कलीसियाओं में इसका एक संशोधित रूप भी देखने को मिलता है, जहाँ किशोरों को प्रभु भोज में भाग लेने की अनुमति तब ही मिलती है जब उनका “दृढ़ीकरण” हो जाता है। जब तक उनका यह “दृढ़ीकरण” नहीं हो जाता है, कलीसिया के किशोरों को न तो प्रभु भोज की अनुमति होती है, और न ही उन्हें दिया जाता है। यद्यपि परमेश्वर के वचन बाइबल में इस पारंपरिक रीति, “दृढ़ीकरण” और उसकी अनिवार्यता या आवश्यकता का कोई उल्लेख नहीं है; यह पूर्णतः मनुष्यों के द्वारा बनाई गई रीति है जिसे मण्डली पर थोप दिया गया है, उनके लिए अनिवार्य बना दिया गया है।

किसी न किसी रूप में इस “प्रतीक्षा अवधि” के लागू किए जाने का मुख्य कारण है, धार्मिक अगुवों के द्वारा प्रभु भोज के लेने को बपतिस्मे के साथ जोड़ देना। यद्यपि यह बाइबल के अनुसार तो नहीं है, किन्तु मसीहियत की पारंपरिक समझ यही है कि उद्धार तथा मसीही कहलाए जाने के लिए बपतिस्मा अनिवार्य है। हम आज तो बाइबल से इस विवादास्पद धारणा और इसके औचित्य के बारे में कोई चर्चा नहीं करेंगे; यदि परमेश्वर की इच्छा में हुआ तो बाद में कभी इसे देखेंगे। प्रभु भोज के बारे में इस धारणा के पीछे का तर्क यह है कि क्योंकि प्रभु भोज में केवल ईसाई या मसीही ही भाग ले सकते हैं, और क्योंकि जिसका बपतिस्मा नहीं हुआ है वह मसीही नहीं है, कम से कम पूर्ण रीति से तो नहीं, इसलिए उसे प्रभु भोज में भाग लेने की अनुमति नहीं है। पारंपरिक और डिनॉमिनेशनल कलीसियाओं में, जहाँ शिशुओं को “बपतिस्मा” देने का प्रचालन है, उनकी धारणाओं और मान्यताओं के अनुसार “दृढ़ीकरण” की रीति का पालन, व्यक्ति के “मसीही” हो जाने की प्रक्रिया को पूरा कर देता है, इसलिए “दृढ़ीकरण” के बाद वह जन प्रभु भोज में भाग ले सकता है। लेकिन यहाँ पर एक प्रश्न है, हमने पिछले लेखों में सुसमाचारों में से प्रभु यीशु द्वारा प्रभु भोज को स्थापित करने तथा उसके बाद 1 कुरिन्थियों 17-34 से व्यक्ति को अपने आप को जाँचने और उचित रीति से प्रभु की मेज़ में भाग लेने के बारे में सीखा है, बाइबल की उन बातों पर ये लोग कितना ध्यान देते हैं, उनका पालन करने के लिए कितने इच्छुक होते हैं? क्या किसी ने कभी विचार किया और प्रश्न उठाया है कि मनुष्यों की बनाई हुई रीति, परमेश्वर के निर्देशों और वचन से अधिक महत्वपूर्ण क्यों और कैसे हो गई? क्या परमेश्वर के वचन और निर्देशों की अवहेलना करके, मनुष्यों द्वारा बनाई रीतियों का पालन करने की अनिवार्यता को थोपना बुद्धिमत्ता की बात है? क्या यह परमेश्वर के वचन और निर्देशों का ठट्ठा उड़ाना नहीं है कि एक सच्चे और खरे नए विश्वासी को प्रभु भोज लेने से रोक दिया जाए क्योंकि उसे अभी बपतिस्मा नहीं मिला है; लेकिन उसी सभा में एक ऐसे व्यक्ति को जो अधर्मी जीवन जी रहा है प्रभु भोज दे दिया जाए, क्योंकि उसने उस डिनॉमिनेशन या जिस कलीसिया का वह सदस्य है, उसकी रीतियों और परंपराओं का निर्वाह किया है?

नया-जन्म पाए हुए मसीही विश्वासियों की कुछ कलीसियाओं और मण्डलियों में भी यह “प्रतीक्षा अवधि” देखने को मिलती है। एक बार फिर से, इसीलिए, क्योंकि प्रभु की मेज़ में भाग लेने को बपतिस्मे के साथ जोड़ दिया गया, और प्रभु भोज में भाग लेने के लिए पहले बपतिस्मा होना अनिवार्य कर दिया गया। देखा जाए तो सामान्यतः, एक बार फिर, मनुष्यों की बनाई रीति के अनुसार, व्यक्ति के मसीह यीशु में विश्वास लाने के साथ ही बपतिस्मा नहीं दिया जाता है, जबकि बाइबल से इस परंपरा का कोई समर्थन, कोई आधार नहीं है। वरन, उस व्यक्ति को निरीक्षण में रख दिया जाता है, और जब कलीसिया या मण्डली के अगुवे संतुष्ट हो जाते हैं, तब वे उसे बपतिस्मा लेकर प्रभु भोज में भाग ले लेने देते हैं। प्रभु भोज में भाग लेने को बपतिस्मे के साथ जोड़ने के लिए बहुधा प्रेरितों 2:41-42 का हवाला दिया जाता है, जहाँ लिखा गया है कि जिन भक्त यहूदियों ने प्रभु यीशु मसीह पर विश्वास किया, उनके लिए पद 41 में पहले लिखा गया है कि उन्होंने बपतिस्मा लिया, फिर उसके बाद पद 42 में लिखा गया है कि वे मसीही विश्वास के चार खंबों, जिनमें से एक है रोटी तोड़ना, अर्थात प्रभु भोज, के निर्वाह में लौलीन रहे।

लेकिन जो लोग इस लिखे गए क्रम के आधार पर यह करने का तर्क देते हैं, वे इस तथ्य की भी अनदेखी करते हैं कि बाइबल में इसके अतिरिक्त कहीं भी बपतिस्मे और रोटी तोड़ने या प्रभु भोज में भाग लेने को एक साथ नहीं दिखाया गया है। कभी किसी मसीही विश्वासी से यह नहीं कहा गया कि अब क्योंकि उसने बपतिस्मा ले लिया है इसलिए वह प्रभु भोज में भी भाग ले सकता है। और, न ही कभी किसी से यह पूछा गया कि उसने बपतिस्मा लिए बिना मेज़ में भाग क्यों ले लिया; और न ही किसी से यह पूछा गया कि जब उनका बपतिस्मा हो चुका है, तो फिर वो प्रभु की मेज़ में भाग क्यों नहीं ले रहे हैं? बाइबल के खण्ड, जैसे के रोमियों 6:3-5, इफिसियों 4:4-16, और इब्रानियों 6:1-2, जिन्हें बपतिस्मे के बारे में शिक्षा देने के लिए बहुधा उपयोग किया जाता है, इनमें भी बपतिस्मे और प्रभु भोज में कही कोई संबंध नहीं दिखाया गया है।

साथ ही, यदि प्रेरितों 2:41-42 में लिखी बातों का क्रम इतना महत्वपूर्ण है कि उसके आधार पर एक धर्म-सिद्धांत बनाया और पालन करवाया जा सकता है, तो फिर यह क्रम यहाँ लिखी सभी बातों पर एक समान लागू होना चाहिए। इसलिए, तब तो, जब तक कि एक मसीही विश्वासी का बपतिस्मा न हो जाए, उसे न तो बाइबल अध्ययन में, न संगति रखने, और न प्रार्थना में भाग लेने देना चाहिए, क्योंकि इन सभी का उल्लेख भी बपतिस्मे के बाद ही हुआ है। तो फिर क्यों, उन कलीसियाओं या मंडलियों में, जिनमें प्रभु की मेज़ में भाग लेने को बपतिस्मे के साथ जोड़कर प्रतीक्षा करवाई जाती है, नए विश्वासियों को प्रार्थना करने, संगति में आने और बाइबल अध्ययन के लिए कहा तथा प्रोत्साहित किया जाता है? क्या ऐसा करने के द्वारा वे अपने ही तर्क और अपनी ही गढ़ी हुई धारणा के अनुसार बनाए हुए धर्म-सिद्धांत को काट नहीं रहे हैं?

बात का सीधा सा तथ्य और आधार यही है कि बपतिस्मा, तथा मसीही विश्वास के चारों खंबे, इन सभी को नया जन्म पाए हुए विश्वासी के मसीही जीवन का एक अभिन्न अंग होना है। जैसा कि प्रेरितों 2:42 में लिखा हुआ है, मसीही विश्वासियों को इनमें “लौलीन” रहना है, निरंतर और पूरी निष्ठा के साथ इनमें भाग लेते रहना है। कलीसिया तथा विश्वासियों के अगुवों को परमेश्वर के वचन को सिखाने और प्रचार करने की ज़िम्मेदारी तो दी गई है, परन्तु उन्हें परमेश्वर के वचन और निर्देशों में संशोधन करने, या उसमें अपनी ही धारणाओं और बातों को घुसा देने का अधिकार नहीं दिया गया है। बाइबल इस बारे में बिल्कुल स्पष्ट है कि यदि किसी व्यक्ति ने पापों से पश्चाताप किया है, प्रभु यीशु को अपना उद्धारकर्ता और प्रभु ग्रहण किया है, प्रभु से पापों की क्षमा माँगी है और प्राप्त की है, तो वह परमेश्वर की संतान है, प्रभु यीशु की कलीसिया का सदस्य है, प्रभु यीशु मसीह का शिष्य है; और प्रभु यीशु मसीह में उसके विश्वास के चिह्न और प्रकटीकरण के रूप में, उसे प्रभु भोज में भाग लेने का अधिकार है।

यदि आप एक मसीही विश्वासी हैं, और प्रभु की मेज़ में भाग लेते रहे हैं, तो कृपया अपने जीवन को जाँच कर देख लें कि आप वास्तव में पापों से छुड़ाए गए हैं तथा आप ने अपना जीवन प्रभु की आज्ञाकारिता में जीने के लिए उस को समर्पित किया है। आपके लिए यह अनिवार्य है कि आप परमेश्वर के वचन की सही शिक्षाओं को जानने के द्वारा एक परिपक्व विश्वासी बनें, तथा सभी शिक्षाओं को वचन की कसौटी पर परखने, और बेरिया के विश्वासियों के समान, लोगों की बातों को पहले वचन से जाँचने और उनकी सत्यता को निश्चित करने के बाद ही उनको स्वीकार करने और मानने वाले बनें (प्रेरितों 17:11; 1 थिस्सलुनीकियों 5:21)। अन्यथा शैतान द्वारा छोड़े हुए झूठे प्रेरित और भविष्यद्वक्ता मसीह के सेवक बन कर (2 कुरिन्थियों 11:13-15) अपनी ठग विद्या और चतुराई से आपको प्रभु के लिए अप्रभावी कर देंगे और आप के मसीही जीवन एवं आशीषों का नाश कर देंगे।

यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी। 

एक साल में बाइबल पढ़ें:

  • निर्गमन 9-11          

  • मत्ती 15:21-39     

कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें

**********************************************************************

English Translation

How Soon After Coming To Faith? (2)

In the previous article we have seen that Biblically, there is no instruction or example of any Born-Again Christian Believer being asked to wait for any period of time before partaking in the Lord’s Table, for any reason. But still, this “waiting period” is seen amongst some Churches. Also, in a modified form in the denominational Churches, where participation in the Holy Communion is permitted after the youth have received their “Confirmation.” Without receiving this “Confirmation” the youth is neither permitted, nor administered the Holy Communion. Although, in God’s Word the Bible, there is no mention of this traditional ritual of “Confirmation” and its necessity; it is a purely man-made ritual that has been imposed upon the congregation, and made mandatory.

The main reason for this “waiting period”, in one form or the other, is because partaking of the Lord’s Table has been linked by the religious leaders to baptism. Although not Biblical, but according to the traditional and denominational understanding of Christianity, baptism is essential for salvation and for being considered a “Christian”. We are not going to be discussing the Biblical standing and validity of this contention today; if it is in God’s will, we may take it up later. The logic is that since only “Christians” are to partake of the Lord’s Table, therefore, since the one who is not baptized, is not a Christian, at least not a ‘full-fledged one’, therefore, he is not to be allowed to participate in the Holy Communion. In the traditional and denominational Churches, according to their beliefs and understanding, after infant baptism, fulfilling the ritual of “Confirmation” completes this process of the person becoming a “Christian”, therefore, after “Confirmation”, one can participate in the Holy Communion. But then a moot point is, how much importance do they give to what we have seen and learnt from the Gospel accounts about Lord’s establishing the Holy Communion, and to the necessity of a person examining himself and then participating worthily as we have previously seen in our study from 1 Corinthians 17-34? Does anybody bother to ponder and question, why a man-made tradition is made more important and essential than God’s instructions and Word? Is it at all prudent to disregard God’s Word and instructions, but insist that man-made traditions be followed? Is it not a mockery of God’s Word and instructions that a sincere new Christian Believer might be denied the Holy Communion, since he is not yet baptised; but in that very Communion service the Holy Communion will be given to a person who is known to be living an ungodly life, simply because he has fulfilled the prescribed rituals of his denomination or the Church he attends?

Even in some of the Churches and Assemblies of the Born-Again Believers, this “waiting period” is seen. Again, because partaking in the Lord’s Table has been associated with baptism, and baptism has been made the precondition to taking part in the Holy Communion. Usually, again as a man-made tradition without any Biblical support for it, baptism is not given immediately after a person comes to faith in the Lord Jesus. But the person is asked to wait, he is put under observation, and after the religious elders of the Church or Assembly are satisfied, they allow the person to be baptized, and then to participate in the Holy Communion. The association of baptism and partaking in the Lord’s Table is often justified on the basis of Acts 2:41-42, where it is first written in verse 41 that the devout Jews who accepted the Lord Jesus as their savior, were baptized, and after that it is written in verse 42 that they continued steadfastly in the Four Pillars of Christian Faith, one of which is Breaking of Bread, i.e., participating in the Holy Communion.

But those who use this sequence of recording of events fail to note that nowhere else in the Bible has baptism ever been in any manner mentioned along with the  Breaking of Bread, i.e., participating in the Holy Communion. Nowhere was it ever stated by anyone to any of the new Believers that having been baptized, they can now partake of the Lord’s Table. Neither was any Christian Believer ever questioned why he took part in the Table without having been baptized; nor was anyone questioned why they did not participate, although they had been baptized. Even in passages such as Romans 6:3-5, Ephesians 4:4-6, and Hebrews 6:1-2, which are often used to teach about baptism, has any association between baptism and Holy Communion been given.

Moreover, if the sequence of mentioning various related events in Acts 2:41-42, so very important that a doctrinal stand can be built upon it, then it should be equally relevant for the other things mentioned there as well. Therefore, in that case, until a Christian Believer is baptized, he should not be permitted to participate in Bible studies, in gathering for fellowship with other Believers, and saying prayers either, since all of them are mentioned after baptism. Why then, even in those Churches and Assemblies which impose the association of baptism with participation in the Lord’s Table, are the new Believers encouraged to pray, study the Bible and come for fellowship, while they wait to be baptized and be allowed to take the Holy Communion? By doing this are they not contradicting their own logic and their contrived doctrinal stand?

The basic fact of the matter is that baptism and the Four Pillars of Christian Faith are all meant to be an integral part of a Born-Again Christian Believer’s life. As it says in Acts 2:42, the Christian Believers are to “continue steadfastly”, unceasingly and diligently in them. The Church elders and religious leaders are to preach and teach God’s Word, but they have not been given the authority or responsibility of changing God’s Word, or substituting it with their own fanciful logic and modifications. The Bible is very clear, if a person has repented of sins, accepted Jesus as his Lord and savior, asked for and received the forgiveness of sins from the Lord, then he is a child of God, is a member of the Church of the Lord Jesus, is a disciple of the Lord Jesus; and as an expression of his Faith in the Lord Jesus, he has the right to participate in the Holy Communion.

If you are a Christian Believer and have been participating in the Lord’s Table, then please examine your life and make sure that you are actually a disciple of the Lord, i.e., are redeemed from your sins, have submitted and surrendered your life to the Lord Jesus to live in obedience to Him and His Word. You should also always, like the Berean Believers, first check and test all teachings that you receive from the Word of God, and only after ascertaining the truth and veracity of the teachings brought to you by men, should you accept and obey them (Acts 17:11; 1 Thessalonians 5:21). If you do not do this, the false apostles and prophets sent by Satan as ministers of Christ (2 Corinthians 11:13-15), will by their trickery, cunningness, and craftiness render you ineffective for the Lord and cause severe damage to your Christian life and your rewards.

If you have not yet accepted the discipleship of the Lord Jesus, then to ensure your eternal life and heavenly rewards, take a decision in favor of the Lord Jesus now. Wherever there is surrender and obedience towards the Lord Jesus, the Lord’s blessings and safety are also there. If you are still not Born Again, have not obtained salvation, or have not asked the Lord Jesus for forgiveness for your sins, then you have the opportunity to do so right now. A short prayer said voluntarily with a sincere heart, with heartfelt repentance for your sins, and a fully submissive attitude, “Lord Jesus, I confess that I have disobeyed You, and have knowingly or unknowingly, in mind, in thought, in attitude, and in deeds, committed sins. I believe that you have fully borne the punishment of my sins by your sacrifice on the cross, and have paid the full price of those sins for all eternity. Please forgive my sins, change my heart and mind towards you, and make me your disciple, take me with you." God longs for your company and wants to see you blessed, but to make this possible, is your personal decision. Will you not say this prayer now, while you have the time and opportunity to do so - the decision is yours. 

Through the Bible in a Year: 

  • Exodus 4-6

  • Matthew 14:22-36

Please Share The Link & Pass This Message To Others As Well