ई-मेल संपर्क / E-Mail Contact

इन संदेशों को ई-मेल से प्राप्त करने के लिए अपना ई-मेल पता इस ई-मेल पर भेजें : rozkiroti@gmail.com / To Receive these messages by e-mail, please send your e-mail id to: rozkiroti@gmail.com

शनिवार, 18 फ़रवरी 2023

बपतिस्मे से संबंधित विवादास्पद बातें (3) / Baptism Related Controversies (3)

Click Here for the English Translation

बपतिस्मा - उद्धार के लिए अनिवार्य? (3) - प्रेरितों 22:16

पिछले लेख में हमने बाइबल की बातों की सही व्याख्या करने में सहायक कुछ अनिवार्य मूल सिद्धांतों: हर बात को उसके संदर्भ में लेना, उस बात को उस से संबंधित अन्य खण्डों और पदों के साथ लेना, उसे बाइबल की अन्य संबंधित शिक्षाओं के साथ लेना, और उस बात को उसके उस अर्थ के साथ समझना जो उसके मूल या प्रथम श्रोताओं ने उस बात के कहे या लिखे जाने के समय समझा था और पालन किया था, को प्रयोग किया था। साथ ही हमने दो और तथ्यों का प्रयोग भी किया था: पहला था कि सामान्य वार्तालाप और भाषा के प्रयोग के समान, बाइबल में भी आलंकारिक भाषा का प्रयोग किया गया है। और दूसरा था कि हमें हमेशा यह ध्यान रखना चाहिए कि हर भाषा में शब्दों के एक से अधिक शब्दार्थ भी हो सकते हैं, और उस शब्द के प्रयोग का संदर्भ तथा उसके प्रयोग के समय जिन से वह कहा गया था उन्होंने उसे कैसे समझा था, यही आज हमारे लिए उसके सही अर्थ को निर्धारित करते हैं। इसलिए हर बात उसके भिन्न शब्दार्थ के अंतर्गत ही नहीं, वरन संदर्भ के अनुसार उसके अर्थ या भावार्थ में समझना भी आवश्यक होता है। यदि इन मूल सिद्धांतों का ध्यान न रखा जाए, तो बाइबल की बातों की गलत व्याख्या करना और अनुचित अर्थ निकालना बहुत सरल हो जाता है; और इसी गलती के द्वारा ये गलत व्याख्याएं और गलत शिक्षाएं बनाई और सिखाई जाती हैं।

फिर इन सिद्धांतों के आधार पर हमने बपतिस्मे से संबंधित एक बहुत आम किन्तु मन-गढ़न्त धारणा, कि उद्धार के लिए बपतिस्मा भी आवश्यक है, उद्धार बपतिस्मे के बिना नहीं है, के समर्थन में प्रयोग होने वाले एक पद, प्रेरितों 2:38, का विश्लेषण किया था। उपरोक्त सिद्धांतों के आधार पर किए गए इस पद के सही विश्लेषण के द्वारा हम समझने पाए थे कि यह पद, इस के विषय प्रचलित आम धारणा के विपरीत, उद्धार के लिए बपतिस्मा लेने की अनिवार्यता अथवा आवश्यकता की पुष्टि नहीं करता है। आज हम बपतिस्मे से संबंधित इस गढ़ी हुई गलत धारणा के समर्थन के लिए दुरुपयोग किए जाने वाले एक और पद, प्रेरितों 22:16 का विश्लेषण भी उपरोक्त सिद्धांतों के अनुसार करेंगे।

बपतिस्मे के द्वारा पापों के धोए जाने के तर्क को समर्थन देने के लिए प्रेरितों 22:16 में पौलुस के कथन “अब क्यों देर करता है? उठ, बपतिस्मा ले, और उसका नाम ले कर अपने पापों को धो डाल” का भी ऐसी ही एक पूर्व-धारणा के साथ अनुचित प्रयोग किया जाता है। यहाँ पर पौलुस प्रेरितों 9:16-18 के अपने अनुभव को यहूदियों के और उनके धर्म-गुरुओं के सामने दोहरा रहा है। एक बार फिर से, इस गलत व्याख्या और गलतफहमी का कारण है केवल एक पद या वाक्यांश को उसके संदर्भ से बाहर, और बिना अन्य संबंधित बातों या पदों का ध्यान किए हुए लेना, और उसी पर धारणा बनाकर मन-गढ़न्त निष्कर्ष दे देना।

पौलुस का प्रभु यीशु से पहला साक्षात्कार दमिश्क के रास्ते पर हुआ था, और पौलुस ने उसी साक्षात्कार में यीशु को अपना प्रभु ग्रहण कर लिया था (प्रेरितों 9:4-5)। यहाँ पर गलातियों 1:11-12 “हे भाइयो, मैं तुम्हें जताए देता हूं, कि जो सुसमाचार मैं ने सुनाया है, वह मनुष्य का सा नहीं। क्योंकि वह मुझे मनुष्य की ओर से नहीं पहुंचा, और न मुझे सिखाया गया, पर यीशु मसीह के प्रकाश से मिला” में पौलुस द्वारा उसे सुसमाचार सुनाए जाने की बात का भी ध्यान रखना आवश्यक है। गलातियों के इन पदों में पौलुस इस बात के लिए स्पष्ट है कि उसे सुसमाचार “यीशु मसीह के प्रकाश से मिला” था। अर्थात दमिश्क के रास्ते पर प्रभु यीशु से हुए उसके साक्षात्कार के समय, प्रभु के साथ जो उसकी बातचीत हुई, उसमें ही उसे स्वयं प्रभु द्वारा ही सुसमाचार दिया गया, और उसने उस सुसमाचार को स्वीकार किया और उस पर विश्वास किया, तभी तो उसने वहाँ पर ही न केवल यीशु को प्रभु कहकर संबोधित किया (प्रेरितों 22:7, 10), वरन पूरे दिल से उसकी आज्ञाकारिता भी की। बिना इस बात को समझे और स्वीकार किए कि दमिश्क के मार्ग पर प्रभु के साथ हुए उसके साक्षात्कार में पौलुस ने विश्वास करने के द्वारा उद्धार पाया था, उसके, जो मसीह और मसीहियों का घोर विरोधी था, जीवन, व्यवहार, और रवैये में आए अभूत-पूर्व परिवर्तन को स्वीकार करना असंभव है। अर्थात, हनन्याह के उसके पास आने से पहले प्रभु पर विश्वास लाने के द्वारा पौलुस उद्धार पा चुका था। अब, इस संदर्भ में पौलुस द्वारा प्रेरितों 22:16 में कही गई बात पर ध्यान दीजिए; वह यह नहीं कह रहा है कि हनन्याह ने उससे कहा कि वह बपतिस्मे द्वारा अपने पापों को धो डाले, वरन “उसका” यानि कि यीशु का नाम लेकर, अर्थात यीशु पर विश्वास के द्वारा अपने पापों को धो डाल। इसे 1 कुरिन्थियों 6:11 “और तुम में से कितने ऐसे ही थे, परन्तु तुम प्रभु यीशु मसीह के नाम से और हमारे परमेश्वर के आत्मा से धोए गए, और पवित्र हुए और धर्मी ठहरे।” जैसे कुरिन्थुस के ये विश्वासी प्रभु यीशु के नाम में धोए गए और पवित्र किए गए, उसी प्रकार से पौलुस ने भी उद्धार पाया और पापों से शुद्ध किया गया, प्रतीक के समान प्रभु यीशु द्वारा धोया गया। साथ ही इस बात का ध्यान भी रखिए कि जैसा हम अपने आरंभिक लेखों में पुराने नियम में बपतिस्मे के प्ररूप में देख चुके हैं (फरवरी 4) कि यहूदी भीतरी शुद्ध किए जाने के बाहरी प्रतीक के लिए पानी से धोए जाने से भली भांति परिचित थे (यशायाह 1:16; ज़कर्याह 13:1; यूहन्ना 13:10; इब्रानियों 10:19-22; तीतुस  3:4-7)। इन बातों को ध्यान में रखते हुए प्रेरितों 22:16 में पौलुस के कथन की यह धोए जाने की बात का अभिप्राय और भी स्पष्ट हो जाता है कि यह बपतिस्मे के जल के द्वारा पापों के धोए जाने की बात नहीं है। इसलिए पौलुस द्वारा बपतिस्मा लेने का अर्थ बपतिस्मे के जल से पापों को धो डालना कहना प्रेरितों 22:16 का सही अर्थ और व्याख्या नहीं है।

हम इसी विषय पर आगे के लेखों में भी देखेंगे। यदि आप एक मसीही विश्वासी हैं, तो कृपया अपने जीवन को जाँच कर देख लें कि आप वास्तव में नया जन्म पाए हुए प्रभु यीशु के शिष्य हैं, पापों से छुड़ाए गए हैं तथा आप ने अपना जीवन प्रभु की आज्ञाकारिता में जीने के लिए उस को समर्पित किया है। आपके लिए यह अनिवार्य है कि आप परमेश्वर के वचन की सही शिक्षाओं को जानने के द्वारा एक परिपक्व विश्वासी बनें, तथा सभी शिक्षाओं को वचन की कसौटी पर परखने, और बेरिया के विश्वासियों के समान, लोगों की बातों को पहले वचन से जाँचने और उनकी सत्यता को निश्चित करने के बाद ही उनको स्वीकार करने और मानने वाले बनें (प्रेरितों 17:11; 1 थिस्सलुनीकियों 5:21)। अन्यथा शैतान द्वारा छोड़े हुए झूठे प्रेरित और भविष्यद्वक्ता मसीह के सेवक बन कर (2 कुरिन्थियों 11:13-15) अपनी ठग विद्या और चतुराई से आपको प्रभु के लिए अप्रभावी कर देंगे और आप के मसीही जीवन एवं आशीषों का नाश कर देंगे।

यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी। 

एक साल में बाइबल पढ़ें:

  • लैव्यव्यवस्था 23-24           

  • मरकुस 1:1-22      

कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें

*********************************************************************

English Translation

Baptism - Necessary for Salvation? (3) – Acts 22:16

In the previous article, we made use of some essential fundamental principles that help to interpret the statements of the Bible correctly; i.e., to consider everything in its context, to always consider along with other Biblical verses and passages related to that matter, to always consider along with other relevant Bible teachings, and to always consider understanding it with the meaning that its original or first audience understood and followed when it was first said or written. We also utilized two other facts: the first was that the Bible also uses figurative language, as is usual in normal conversation and use of any language. And the second was that we need to also bear in mind that in every language words can have more than one meaning, and it is the context and the way those to whom it was first stated understood it, that determines the applicable meaning for us today. Therefore, it is necessary to understand everything not only in considering different literal meanings of words, but also the implied meaning or connotation, according to the context. If these basic principles are not taken care of, it becomes very easy to misinterpret and misunderstand Biblical statements; And because of these mistakes, there are misinterpretations and wrong teachings that are made and taught.

Then, based on these principles, we analyzed Acts 2:38, a verse that is very often used to support the very common but erroneous contrived belief that baptism is necessary for salvation, and salvation without baptism is not possible. Through a proper analysis of this verse based on the above principles, we were able to see and understand that Acts 2:38, contrary to popular belief about it, neither states nor affirms the compulsion or necessity of baptism for salvation. Today, using the same principles, we will analyze another verse, Acts 22:16, that is also similarly misused to erroneously support this contrived argument related to baptism.

To argue that baptism washes away sins, Paul's statement of, Acts 22:16 "And now why are you waiting? Arise and be baptized, and wash away your sins, calling on the name of the Lord” is used in a pre-conceived manner; similarly misinterpreting it and creating misunderstandings about it. Here, Paul is recalling to the Jews and their religious leaders, his experience of Acts 9:16-18. Once again, as usually happens, the reason for misinterpreting and misunderstanding this verse is taking it out of its context, without taking into consideration the other related teachings, passages or verses from the Bible, and giving contrived conclusions about it.

Paul's first encounter with the Lord Jesus was on the way to Damascus, and Paul accepted Jesus as Lord in that encounter itself (Acts 9:4–5). It is also important to note here Paul's statement regarding his receiving of the Gospel, as stated in Galatians 1:11-12 “But I make known to you, brethren, that the gospel which was preached by me is not according to man. For I neither received it from man, nor was I taught it, but it came through the revelation of Jesus Christ.” In these verses from Galatians, Paul is clear that he received the gospel "by the revelation of Jesus Christ." In other words, at the time of his encounter with the Lord Jesus on the way to Damascus, the gospel was given to him by the Lord Himself during his conversation with the Lord, and he had accepted and believed in that gospel; that is why he not only addressed Jesus as Lord there (Acts 22:7, 10), but also whole-heartedly obeyed Him immediately. Without realizing and accepting that Paul was saved by faith on the road to Damascus during his conversation with the Lord Jesus, it is impossible to accept the radical transformation in life, behavior, and attitude of Paul, who was a vehement Christ and Christian hater before this happened. That is, Paul had already been saved by faith in the Lord before Ananias came to him. Now, in this context, consider what Paul said in Acts 22:16. He is not saying that Ananias asked him to wash away his sins by baptism, but that he should wash away his sins by “calling on the name of the Lord" i.e., by accepting Jesus as his Lord. Consider this with 1 Corinthians 6:11 "And such were some of you. But you were washed, but you were sanctified, but you were justified in the name of the Lord Jesus and by the Spirit of our God." Just as these Believers of Corinth were washed and sanctified in the name of the Lord Jesus, similarly, Paul too was saved and cleansed of his sins, figuratively was washed by the Lord Jesus. Also bear in mind what we have seen earlier in our initial considerations about Old Testament antecedents of baptism (February 4) - that the Jews were quite familiar with symbolical external bodily washing as a representation of the inner cleansing from sins (Isaiah 1:16; Zechariah 13:1; John 13:10; Hebrews 10:19-22; Titus 3:4-7). Keeping these in mind, the meaning of Paul’s statement in Acts 22:16 becomes even more clear that here Paul is not talking about the water of baptism washing away his sins. So, claiming that here Paul is saying that being baptized means the washing away of sins with the water of baptism is not the correct meaning and interpretation of Acts 22:16.

We will continue on this topic in the articles ahead. If you are a Christian Believer, then please examine your life and make sure that you are actually a Born-Again disciple of the Lord, i.e., are redeemed from your sins, have submitted and surrendered your life to the Lord Jesus to live in obedience to Him and His Word. Whoever may be the preacher or teacher, but you should always, like the Berean Believers, first cross-check and test all teachings that you receive, from the Word of God. Only after ascertaining the truth and veracity of the teachings brought to you by men, should you accept and obey them (Acts 17:11; 1 Thessalonians 5:21). If you do not do this, the false apostles and prophets sent by Satan as ministers of Christ (2 Corinthians 11:13-15), will by their trickery, cunningness, and craftiness render you ineffective for the Lord and cause severe damage to your Christian life and your rewards.

If you have not yet accepted the discipleship of the Lord Jesus, then to ensure your eternal life and heavenly rewards, take a decision in favor of the Lord Jesus now. Wherever there is surrender and obedience towards the Lord Jesus, the Lord’s blessings and safety are also there. If you are still not Born Again, have not obtained salvation, or have not asked the Lord Jesus for forgiveness for your sins, then you have the opportunity to do so right now. A short prayer said voluntarily with a sincere heart, with heartfelt repentance for your sins, and a fully submissive attitude, “Lord Jesus, I confess that I have disobeyed You, and have knowingly or unknowingly, in mind, in thought, in attitude, and in deeds, committed sins. I believe that you have fully borne the punishment of my sins by your sacrifice on the cross, and have paid the full price of those sins for all eternity. Please forgive my sins, change my heart and mind towards you, and make me your disciple, take me with you." God longs for your company and wants to see you blessed, but to make this possible, is your personal decision. Will you not say this prayer now, while you have the time and opportunity to do so - the decision is yours. 

Through the Bible in a Year: 

  • Leviticus 23-24 

  • Mark 1:1-22

Please Share The Link & Pass This Message To Others As Well

शुक्रवार, 17 फ़रवरी 2023

बपतिस्मे से संबंधित विवादास्पद बातें (2) / Baptism Related Controversies (2)

Click Here for the English Translation

बपतिस्मा - उद्धार के लिए अनिवार्य? (2) - प्रेरितों 2:38

पिछले लेख से हमने बपतिस्मे से संबंधित कुछ आम विवादास्पद बातों को देखना आरंभ किया है। बाइबल की बातों को गलत समझने, उनकी गलत व्याख्या करने का सबसे आम कारण है उन बातों को उनके संदर्भ - तत्कालीन, अर्थात उस के साथ के पदों, और अन्य संबंधित बाइबल की बातों और तथ्यों के संदर्भ, से बाहर लेकर एक पूर्व-निर्धारित तरीके से देखना और समझना। इन विवादास्पद बातों को स्पष्ट करने का एक तरीका है अपने सामने बाइबल के सभी संबंधित तथ्यों को रख लेना, और फिर उन्हें ध्यान में रखते हुए आँकलन करना कि वह विवादास्पद बात उनके साथ कैसे बैठती है। दूसरा तरीका है इस बात को ध्यान में रखना कि जिन से वह बात सब से पहले कही गई या जिनको लिखी गई थी, उन्होंने उसे कैसे समझा, और उसका कैसे पालन किया। और तीसरा तरीका है, इस बात का ध्यान रखना कि जैसा हर भाषा के प्रयोग के साथ होता है, भाषा के शब्दों के एक से अधिक अर्थ भी हो सकते हैं तथा होते भी हैं, और सही अर्थ को उपरोक्त पहली दो बातों के आधार पर ही पहचाना और लागू किया जा सकता है।

हम पिछले लेख में बाइबल की कुछ बातों के द्वारा स्पष्ट देख चुके हैं कि बपतिस्मा न तो उद्धार देता है, और न ही उद्धार के लिए अनिवार्य है। इससे संबंधित कुछ अन्य बातें भी हैं, जिन्हें हम आने वाले लेखों में देखते रहेंगे। लेकिन आज, अभी तक हमने जो कुछ देखा है, उन्हें व्यवहारिक रीति से समझने के लिए, हम एक सामान्यतः दुरुपयोग किए जाने वाले पद, प्रेरितों 2:38 पर विचार करेंगे।

उद्धार के लिए बपतिस्मे को अनिवार्य दिखाने के लिए अकसर प्रेरितों 2:38 का गलत प्रयोग यह कहकर किया जाता है कि इस पद में लिखा है “तुम में से हर एक अपने अपने पापों की क्षमा के लिये यीशु मसीह के नाम से बपतिस्मा ले।” इस से यह तर्क दिया जाता है कि, प्रकट है कि पापों की क्षमा बपतिस्मे के द्वारा है। किन्तु यह इस वाक्य की गलत समझ है; यहाँ यह अर्थ नहीं है कि पापों की क्षमा प्राप्त करने के लिए बपतिस्मा ले - अन्यथा क्रूस पर पश्चाताप करने वाले डाकू को पापों की क्षमा नहीं मिली। वरन प्रेरितों 2:38 के इस वाक्य का सही अर्थ है कि “बपतिस्मा लेने के द्वारा तुम में से प्रत्येक अपने पापों की क्षमा प्राप्त कर लेने की गवाही को दे।”

इस वाक्य की रचना और उसमें लिखे गए शब्दों के क्रम के कारण इसका अर्थ भिन्न प्रतीत होता है, किन्तु है नहीं। हमें यहाँ पर यह ध्यान रखने की आवश्यकता है कि “के लिए” का तात्पर्य हमेशा यही “जिससे ऐसा जो जाए” नहीं होता है; “के लिए” का अर्थ “के कारण से” भी होता है। और यह दूसरा अर्थ इस पद के संदर्भ में ठीक बैठता है, और इसके प्रयोग के द्वारा इस पद को समझने में कोई भी कठिनाई या विवादास्पद स्थिति उत्पन्न नहीं होती है। इसका “के कारण से” अर्थ कुछ बहुत सामान्य और अकसर होने वाली बातों के उदाहरण से समझते हैं:

  • मान लीजिए किसी लोकप्रिय खेल के एक मैच में एक देश की दूसरे पर बहुत रोमांचकारी जीत हुई। अगले दिन इस जीत के विषय अखबारों में लिखा हुआ आया “देश की शानदार जीत के लिए लोगों ने जश्न मनाया, मिठाई बांटी।” तो क्या अखबारों में यह वाक्य पढ़ने वाले यही समझेंगे कि लोगों के जश्न मनाने और मिठाई बांटने से देश जीत गया? या पाठक स्वतः ही समझ जाएंगे कि जीत होने के कारण जश्न मनाया गया, मिठाई बांटी गई?

  • कमर दर्द के पीड़ित व्यक्ति से कहा जाता है “अपने कमर दर्द के लिए आराम करो, यह तेल लगाओ, और सिकाई करो।” अर्थ स्पष्ट है कि आराम करना, तेल लगाना, और सिकाए करना कमर में दर्द उत्पन्न करने के लिए नहीं, कमर में दर्द होने के कारण दिया गया इलाज है।

  • एक शिक्षक किसी विद्यार्थी से कहता है “कक्षा में तुम्हारे व्यवहार के लिए तुम्हें जाकर प्रिंसिपल से मिलना होगा।” एक बार फिर, अर्थ स्पष्ट है, उस विद्यार्थी को अपने व्यवहार के कारण प्रिंसिपल से मिलन है, न कि प्रिंसिपल से मिलने से उसमें वह व्यवहार आएगा। 

ठीक इसी प्रकार से प्रेरितों 2:38 में जो “के लिए” प्रयोग किया गया है, वह “के कारण” अर्थ के साथ किया गया है; और यह इस बात से स्पष्ट हो जाता है कि जब इस पद को “के कारण” अर्थ के साथ समझा जाता है तो न तो संदर्भ के साथ और न ही परमेश्वर के वचन के अन्य तथ्यों के साथ कोई कठिनाई, कोई विरोधाभास रहता है। किन्तु इस पद की केवल एक ही व्याख्या और अर्थ दिखाने के द्वारा, जान-बूझ कर परमेश्वर के वचन में अनावश्यक और अनुचित समझ लाई जाती है, विरोधाभास दिखाए जाते हैं, लोगों को सीधे स्पष्ट सत्य से भटकाया जाता है।

जिन 3,000 उद्धार पाए हुए यहूदियों से पतरस ने यह बात कही थी, उन्होंने भी इसे इसी अभिप्राय से समझा और इसका पालन किया; कि मसीह यीशु के नाम में उद्धार पा लेने के कारण वे बपतिस्मा लें; न कि बपतिस्मा लेने के द्वारा उद्धार प्राप्त करें। अन्यथा पतरस उनसे प्रभु यीशु में विश्वास (2:36) और पश्चाताप (2:38) करने के लिए क्यों कहता? वे तो पहले ही भक्त यहूदी थे (प्रेरितों 2:5), जो परमेश्वर को आदर देने और व्यवस्था के पालन के लिए एकत्रित हुए थे। तो फिर पतरस ने उन से बस इतना ही क्यों नहीं कह दिया कि “अब जाकर बपतिस्मा भी ले लो, और तुम उद्धार पा लोगे”; उनसे पहले पश्चाताप करने और प्रभु में विश्वास करने, और उसके बाद ही बपतिस्मा लेने के लिए क्यों कहा? जब हम गलत शिक्षाओं और गलत व्याख्या को स्पष्ट कर लेने के बाद पतरस की कही बात को उसके सीधे, सामान्य, व्यवहारिक रूप में लेते हैं, तो उसका सही अर्थ भी प्रकट हो जाता है, वही अर्थ जिसे उन लोगों ने समझा और पालन किया, जब पतरस ने उन से यह बात लगभग दो हजार वर्ष पहले कही थी।

हम इसी विषय पर आगे के लेखों में भी देखेंगे। यदि आप एक मसीही विश्वासी हैं, तो कृपया अपने जीवन को जाँच कर देख लें कि आप वास्तव में नया जन्म पाए हुए प्रभु यीशु के शिष्य हैं, पापों से छुड़ाए गए हैं तथा आप ने अपना जीवन प्रभु की आज्ञाकारिता में जीने के लिए उस को समर्पित किया है। आपके लिए यह अनिवार्य है कि आप परमेश्वर के वचन की सही शिक्षाओं को जानने के द्वारा एक परिपक्व विश्वासी बनें, तथा सभी शिक्षाओं को वचन की कसौटी पर परखने, और बेरिया के विश्वासियों के समान, लोगों की बातों को पहले वचन से जाँचने और उनकी सत्यता को निश्चित करने के बाद ही उनको स्वीकार करने और मानने वाले बनें (प्रेरितों 17:11; 1 थिस्सलुनीकियों 5:21)। अन्यथा शैतान द्वारा छोड़े हुए झूठे प्रेरित और भविष्यद्वक्ता मसीह के सेवक बन कर (2 कुरिन्थियों 11:13-15) अपनी ठग विद्या और चतुराई से आपको प्रभु के लिए अप्रभावी कर देंगे और आप के मसीही जीवन एवं आशीषों का नाश कर देंगे।

यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी। 

एक साल में बाइबल पढ़ें:

  • लैव्यव्यवस्था 21-22           

  • मत्ती 28      

कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें

*********************************************************************

English Translation

Baptism - Necessary for Salvation? (2) – Acts 2:38

    From the previous article we have started looking at some common controversies related to baptism. The commonest cause of misinterpretations and misunderstandings about Biblical texts is taking them out of context - the immediate context of the passage, as well as the remote context of other related Biblical facts; and then interpreting the controversial text in one particular manner. One way of settling these controversies is to lay out before ourselves the proper immediate and remote contexts, i.e., the various facts related to baptism that have been mentioned in God’s Word at various places, so that we refresh our memories about them, and then see how those controversial interpretations stand up to these collective facts. The second way is to see how those, to whom that was first said or written, understood it and acted upon it. The third way is to understand that as in common usage of words in any language, one word can and does have more than one meaning, and the correct meaning to be applied for interpretation by us today, can only be determined by the application of the first two methods.

We have already seen a few points in the last article that clearly show that baptism does not save, is not necessary to be saved. There are some other points also to further affirm this, which we will be seeing in the subsequent articles. But today, to illustrate what we have seen so far, we will consider one very commonly misused verse that people use to say that baptism is necessary for salvation, and the verse is Acts 2:38.

Acts 2:38 is often used to impress that baptism is necessary for salvation by arguing that the verse reads "Then Peter said to them, Repent, and let every one of you be baptized in the name of Jesus Christ for the remission of sins; and you shall receive the gift of the Holy Spirit." From this it is argued that, it is apparent that the forgiveness of sins is through baptism. But this is a wrong understanding of this sentence. Here, Peter is not asking people to be baptized to receive the forgiveness of sins - otherwise the robber who repented on the cross would not have received the forgiveness of sins. Rather, the correct meaning of this sentence of Acts 2:38 is, "By getting baptized every one of you should testify that you have received the forgiveness of your sins".

Due to the construction of this sentence, i.e., the order of the words written in this sentence, its meaning seems to be different from what it actually is. But we should remember that the English word “for” does not always mean “in order to”; it can also mean “because of”, and this latter meaning fits the context of this verse, as well as avoids bringing in contradictions and difficulties in interpretation of the Bible. Let us understand this with the help of a couple of examples: 

  • Suppose a national team achieves a very thrilling victory over another in a popular sports event. The next day the headline in the newspapers about this victory is, "The people celebrate, distribute sweets for the thrilling victory of the team." So, will those who read this sentence in the newspapers think that the team has won the victory because of the people celebrated and distributed sweets? Or, will it be clear to the readers that because of the victory of the team, the celebrations and distribution of sweets was done?

  • A person with backache is advised, “Take rest, apply this oil, and do warm fomentations for your backache.” The meaning is clear that the rest, oil application, and warm fomentation are to be used as treatment, because the person already has a backache; and not to get a backache.

  • A teacher tells a student of the class, “You need to go and meet the Principal for your behavior in class.” Again, the meaning is clear, the student is to go and meet the Principal because of the behavior he has shown; and not that meeting the Principal will cause him to behave in a particular manner.

In the same way in Acts 2:38, the word “for” is used with the meaning “because of”; this is affirmed by the fact that when it is understood with this meaning, then there are no difficulties or contradictions with the context, i.e., the other parts of God’s Word. By insisting on interpreting and showing it with the meaning “in order to”, unnecessary and deliberate contradictions in God’s Word are brought in, and people are misled from the simple straightforward truth.

The 3,000 saved Jews to whom Peter spoke this sentence, also understood and acted upon this sentence with this very understanding; that they should get baptized for their salvation in the name of Christ Jesus; i.e., not in order to be saved, but because of being saved. Else why would Peter have to ask them to repent and believe in the Lord Jesus? They already were devout Jews (Acts 2:5), who had gathered to fulfill the Law and honour God. Why then did Peter not simply say, “now also go and get baptized, and you will be saved” instead of first asking the devout Jews to first repent and believe in the Lord Jesus, and then get baptized? After clearing up the wrong teaching and misunderstanding, when we look at that sentence with the practical, normal sense and application, then its actual meaning becomes apparent, which is the meaning which those people understood when Peter said this sentence about two thousand years ago. Salvation is not by baptism; but baptism is for the saved.

We will continue on this topic in the articles ahead. If you are a Christian Believer, then please examine your life and make sure that you are actually a Born-Again disciple of the Lord, i.e., are redeemed from your sins, have submitted and surrendered your life to the Lord Jesus to live in obedience to Him and His Word. Whoever may be the preacher or teacher, but you should always, like the Berean Believers, first cross-check and test all teachings that you receive, from the Word of God. Only after ascertaining the truth and veracity of the teachings brought to you by men, should you accept and obey them (Acts 17:11; 1 Thessalonians 5:21). If you do not do this, the false apostles and prophets sent by Satan as ministers of Christ (2 Corinthians 11:13-15), will by their trickery, cunningness, and craftiness render you ineffective for the Lord and cause severe damage to your Christian life and your rewards.

If you have not yet accepted the discipleship of the Lord Jesus, then to ensure your eternal life and heavenly rewards, take a decision in favor of the Lord Jesus now. Wherever there is surrender and obedience towards the Lord Jesus, the Lord’s blessings and safety are also there. If you are still not Born Again, have not obtained salvation, or have not asked the Lord Jesus for forgiveness for your sins, then you have the opportunity to do so right now. A short prayer said voluntarily with a sincere heart, with heartfelt repentance for your sins, and a fully submissive attitude, “Lord Jesus, I confess that I have disobeyed You, and have knowingly or unknowingly, in mind, in thought, in attitude, and in deeds, committed sins. I believe that you have fully borne the punishment of my sins by your sacrifice on the cross, and have paid the full price of those sins for all eternity. Please forgive my sins, change my heart and mind towards you, and make me your disciple, take me with you." God longs for your company and wants to see you blessed, but to make this possible, is your personal decision. Will you not say this prayer now, while you have the time and opportunity to do so - the decision is yours. 

Through the Bible in a Year: 

  • Leviticus 21-22 

  • Matthew 28

Please Share The Link & Pass This Message To Others As Well

गुरुवार, 16 फ़रवरी 2023

बपतिस्मे से संबंधित विवादास्पद बातें (1) / Baptism Related Controversies (1)

Click Here for the English Translation

बपतिस्मा - उद्धार के लिए अनिवार्य? (1)

पिछले लेखों में बपतिस्मे से संबंधित कुछ आधारभूत बातों को देखने के बाद, आज से हम बपतिस्मे से संबंधित कुछ विवादास्पद बातों को देखना और समझना आरंभ करेंगे। इनमें से पहली बात है एक बहुत आम धारणा कि उद्धार पाने के लिए बपतिस्मा लेना भी आवश्यक है, बिना बपतिस्मे के उद्धार नहीं है। इन बातों को समझने के लिए, बाइबल की बातों की सही व्याख्या करने से संबंधित कुछ मुख्य मूल सिद्धांतों को ध्यान में रखना अति-आवश्यक है। संक्षेप में, ये सिद्धांत हैं:

  • हर बात को उसके संदर्भ में लेना, 

  • उस विषय से संबंधित बाइबल के अन्य पदों के साथ मेल रखते हुए उसे समझना, 

  • उसे बाइबल की अन्य संबंधित शिक्षाओं के साथ मेल रखते हुए लेना, 

  • और उसके उस प्राथमिक अर्थ की सहायता से उसे समझना जो उसके मूल या प्रथम श्रोताओं ने उस बात के कहे या लिखे जाने के समय समझा था और पालन किया था। 

इन सिद्धांतों का अनिवार्यतः पालन करते हुए बाइबल की व्याख्या करने और निष्कर्ष निकालने के द्वारा ही हम गलती करने से बचे रह सकते हैं। साथ ही हमें यह भी ध्यान रखना चाहिए कि सामान्य वार्तालाप और भाषा के प्रयोग के समान, बाइबल में भी आलंकारिक भाषा का प्रयोग किया गया है। साथ ही, सामान्य भाषा और प्रयोग के समान, बाइबल के लेखों में प्रयोग किए गए शब्दों के एक से अधिक शब्दार्थ भी हो सकते हैं; इसीलिए हमेशा ही संदर्भ और उपरोक्त सिद्धांतों के पालन के द्वारा ही उचित और लागू किए जाने वाले शब्दार्थ को पहचाना जा सकता है। अर्थात, हर बात केवल उसके एक ही शब्दार्थ में ही नहीं, संदर्भ के अनुसार उसके अर्थ या भावार्थ में समझनी भी आवश्यक होती है। यदि इन मूल सिद्धांतों का ध्यान न रखा जाए, तो गलत व्याख्या और अनुचित अर्थ निकालना बहुत सरल हो जाता है; और इसी गलती के कारण ये गलत व्याख्याएं और गलत शिक्षाएं बनाई और सिखाई जाती हैं।

बाइबल की यह एक भली-भांति स्थापित और अनेकों स्थानों पर दी गई शिक्षा है कि उद्धार किसी भी प्रकार के कर्म से नहीं है (इफिसियों 2:5, 8-9), बपतिस्मे से भी नहीं, क्योंकि वह भी एक प्रकार का कर्म है। बाइबल के किसी भी अंश की जो भी व्याख्या, केवल और केवल प्रभु यीशु पर लाए गए विश्वास के कारण परमेश्वर के अनुग्रह के द्वारा पापों की क्षमा और उद्धार के अटल सिद्धांत का खण्डन करती है, उसके विरुद्ध जाती है, वह गलत है, अस्वीकार्य है; वह चाहे कितनी भी तर्कपूर्ण या भली प्रतीत क्यों न हो।

इन बातों को ध्यान में रखते हुए बाइबल के कुछ तथ्यों पर विचार कीजिए:

  • क्रूस पर पश्चाताप करने वाले डाकू ने कौन सा बपतिस्मा लिया? किन्तु वह स्वर्ग गया। महान आज्ञा के दिए जाने से पहले ही, उद्धार पाने और स्वर्ग जाने के लिए बपतिस्मे की अनिवार्यता की मन-गढ़ंत धारणा का आधार ही मिटा दिया गया है।  

  • अनेकों लोग जीवन के अंतिम पलों में उद्धार पाते हैं, जब वे किसी न किसी कारण से बपतिस्मा नहीं लेने पाते हैं; इसी प्रकार से कई लोग विश्वास करने के बाद किसी वैध कारण से बपतिस्मा नहीं लेने पाते हैं, जैसे, सूखे रेगिस्तानी अथवा बर्फीले इलाकों में रहने, या रेडियो पर सुसमाचार सुनकर विश्वास करने और उद्धार पाने किन्तु किसी एकांत स्थान में अकेले होने, जहाँ उन्हें बपतिस्मा देने वाला कोई न हो, आदि। क्या वे केवल इसलिए नाश हो जाएंगे क्योंकि पश्चाताप और विश्वास तो किया, पूरी खराई से प्रभु यीशु को उद्धारकर्ता भी ग्रहण किया, किन्तु बपतिस्मे की रस्म पूरी नहीं करने पाए? 

  • हम प्रभु की महान आज्ञा से यह देख चुके हैं कि उद्धार बपतिस्मे से नहीं है; वरन उद्धार पाए हुओं के लिए बपतिस्मा है। प्रभु द्वारा मत्ती 28:19-20 में दिया गया क्रम है - पहले शिष्य बनाओ; जो शिष्य बने उसे बपतिस्मा दो और उसे प्रभु की बातें सिखाओ; बपतिस्मा प्रभु का शिष्य बनाने के बाद है। 

  • इससे यह भी स्पष्ट है कि बपतिस्मा बच्चों या शिशुओं के लिए नहीं है, केवल उनके लिए है जिन्होंने प्रभु यीशु को उद्धारकर्ता स्वीकार किया और उसके शिष्य हो गए हैं। 

यदि किसी भी पद की कोई भी व्याख्या उद्धार तथा मसीही शिष्यता से संबंधित इस मूल सिद्धांत को काटती है, तो वह व्याख्या या शिक्षा गलत है। उसे फिर से समझना, सुधारना, और पुनः व्याख्या के द्वारा सही स्वरूप में ला कर देखना अनिवार्य है। बाइबल में कहीं भी कोई भी विरोधाभास नहीं है; और न ही किसी को असंगत बातों अथवा विरोधाभासों को लाने की अनुमति है।

हम इसी विषय पर आगे के लेखों में भी देखेंगे। यदि आप एक मसीही विश्वासी हैं, तो कृपया अपने जीवन को जाँच कर देख लें कि आप वास्तव में नया जन्म पाए हुए प्रभु यीशु के शिष्य हैं, पापों से छुड़ाए गए हैं तथा आप ने अपना जीवन प्रभु की आज्ञाकारिता में जीने के लिए उस को समर्पित किया है। आपके लिए यह अनिवार्य है कि आप परमेश्वर के वचन की सही शिक्षाओं को जानने के द्वारा एक परिपक्व विश्वासी बनें, तथा सभी शिक्षाओं को वचन की कसौटी पर परखने, और बेरिया के विश्वासियों के समान, लोगों की बातों को पहले वचन से जाँचने और उनकी सत्यता को निश्चित करने के बाद ही उनको स्वीकार करने और मानने वाले बनें (प्रेरितों 17:11; 1 थिस्सलुनीकियों 5:21)। अन्यथा शैतान द्वारा छोड़े हुए झूठे प्रेरित और भविष्यद्वक्ता मसीह के सेवक बन कर (2 कुरिन्थियों 11:13-15) अपनी ठग विद्या और चतुराई से आपको प्रभु के लिए अप्रभावी कर देंगे और आप के मसीही जीवन एवं आशीषों का नाश कर देंगे।

यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी। 

एक साल में बाइबल पढ़ें:

  • लैव्यव्यवस्था 19-20           

  • मत्ती 27:51-66      

कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें

*********************************************************************

English Translation

Baptism - Necessary for Salvation? (1)

After looking at some of the basics about baptism in the previous articles, today we'll begin to look at and understand some of the controversial things related to baptism. The first of these is a very common belief that baptism is also necessary for a person to be saved; that salvation is with baptism. To understand these things, it is necessary to keep in mind the main basic principles for the correct interpretation of the Bible that we had seen initially. In brief, these principles are: 

  • to consider everything in its context; 

  • to consider it with other verses at other places in the Bible that are related to that topic; 

  • to consider it along with other related teachings of the Bible, 

  • to consider it with the meaning that its original or first audience understood and followed when it was first said. 

Adhering to these principles of Bible interpretation is mandatory to avoid wrong interpretations and conclusions. At the same time, we should also note that the Bible too uses figurative language, similar to normal conversation and use of language. And that words used in Bible text, as in general usage, can have more than one literal meaning; therefore, it is always the context and the following of the above mentioned principles that decides the appropriate and correct meaning applicable. Therefore, it is necessary to understand everything not only in a single literal meaning, but, also according to the context, its implied meaning or connotation, and the meaning that those who first heard it understood and accepted. If these basic principles are not diligently followed, it becomes very easy to misinterpret and misunderstand many things. It is because of these mistakes, the misinterpretations and wrong teachings come about and are taught.

It is a well-established and often stated teaching of the Bible that salvation is not by any kind of works (Ephesians 2:5, 8-9); not even by baptism, because that too is a form of work. Any interpretation of any part of the Bible that contradicts or goes contrary to the absolute unchanging doctrine of the forgiveness of sins and salvation only and only by the grace of God because of coming into faith in the Lord Jesus, is wrong and absolutely unacceptable; no matter how logical or pleasing it may seem to be.

With these things in mind, ponder over some Biblical facts:

  • What baptism did the robber who repented on the cross take? But he went to heaven. Even before the Great Commission was given, the contrived necessity of baptism for being saved and going to heaven had been negated. 

  • Many are saved in their last moments of life, when they cannot take baptism for one reason or another; similarly, many for some other valid reason are unable to take baptism after believing, e.g., living in arid deserts or snow-bound localities, having come to faith through radio-broadcasts but living in an isolated place and being alone, being the only Believers with no one to baptize them, etc. Will they perish because although they have truly repented and believed, have wholeheartedly accepted the Lord Jesus as Savior, but for some compelling reason, couldn't fulfill the baptismal rituals? 

  • We have seen in the Great Commission, given by the Lord, that baptism is to be administered only to those who are saved; and not that baptism will give salvation to anyone. The sequence given by the Lord in Matthew 28:19-20 is - Make disciples first; then baptize and teach the words of the Lord to whoever becomes a disciple - this is the order given by the Lord in this Great Commission. 

  • It is also clear from this that baptism is not for children or infants, but only for those who have accepted the Lord Jesus as Savior and have become His disciples. 

If any interpretation of any verse of the Bible contradicts these basic principles of salvation and Christian discipleship, then that interpretation or teaching is wrong. It is essential to reinterpret it, correct it. There are no contradictions in the Bible; and no one can bring in inconsistencies and contradictions either.

We will continue on this topic in the articles ahead. If you are a Christian Believer, then please examine your life and make sure that you are actually a Born-Again disciple of the Lord, i.e., are redeemed from your sins, have submitted and surrendered your life to the Lord Jesus to live in obedience to Him and His Word. Whoever may be the preacher or teacher, but you should always, like the Berean Believers, first cross-check and test all teachings that you receive, from the Word of God. Only after ascertaining the truth and veracity of the teachings brought to you by men, should you accept and obey them (Acts 17:11; 1 Thessalonians 5:21). If you do not do this, the false apostles and prophets sent by Satan as ministers of Christ (2 Corinthians 11:13-15), will by their trickery, cunningness, and craftiness render you ineffective for the Lord and cause severe damage to your Christian life and your rewards.

If you have not yet accepted the discipleship of the Lord Jesus, then to ensure your eternal life and heavenly rewards, take a decision in favor of the Lord Jesus now. Wherever there is surrender and obedience towards the Lord Jesus, the Lord’s blessings and safety are also there. If you are still not Born Again, have not obtained salvation, or have not asked the Lord Jesus for forgiveness for your sins, then you have the opportunity to do so right now. A short prayer said voluntarily with a sincere heart, with heartfelt repentance for your sins, and a fully submissive attitude, “Lord Jesus, I confess that I have disobeyed You, and have knowingly or unknowingly, in mind, in thought, in attitude, and in deeds, committed sins. I believe that you have fully borne the punishment of my sins by your sacrifice on the cross, and have paid the full price of those sins for all eternity. Please forgive my sins, change my heart and mind towards you, and make me your disciple, take me with you." God longs for your company and wants to see you blessed, but to make this possible, is your personal decision. Will you not say this prayer now, while you have the time and opportunity to do so - the decision is yours. 

Through the Bible in a Year: 

  • Leviticus 19-20 

  • Matthew 27:51-66

Please Share The Link & Pass This Message To Others As Well