ई-मेल संपर्क / E-Mail Contact

इन संदेशों को ई-मेल से प्राप्त करने के लिए अपना ई-मेल पता इस ई-मेल पर भेजें : rozkiroti@gmail.com / To Receive these messages by e-mail, please send your e-mail id to: rozkiroti@gmail.com

बुधवार, 2 अगस्त 2023

The Law & Salvation / व्यवस्था और उद्धार – 20 – The Law’s Limitation / व्यवस्था की सीमा – 12

 

व्यवस्था क्यों हमें उद्धार नहीं दे सकती है? – 12

मनुष्यों की अज्ञानता (भाग 1)

 

प्रेरित पौलुस द्वारा, अथेने के घोर मूर्तिपूजा और परमेश्वर को घृणित, अस्वीकार्य व्यवहार में लिप्त लोगों के लिए, उनके परमेश्वर के प्रकोप से बचने और परमेश्वर के साथ संगति में बहाल होने के लिए, परमेश्वर पवित्र आत्मा की अगुवाई में किए गए प्रचार में दिया गया समाधान था, “इसलिये परमेश्वर अज्ञानता के समयों में आनाकानी कर के, अब हर जगह सब मनुष्यों को मन फिराने की आज्ञा देता है” (प्रेरितों 17:30)। पौलुस के द्वारा कहलवाई गई इस बात में तीन रोचक तथा बहुत महत्वपूर्ण बातें हैं। 


सबसे पहली तो यह कि परमेश्वर उन लोगों को उनके पापमय व्यवहार के लिए दण्ड देने की बजाए, उनके इन पापमय कार्यों को, जिनसे परमेश्वर घृणा करता है और सहन नहीं कर सकता है, उन्हें ही अज्ञानता के समय में किए गए कार्य मानकर, उन लोगों को दण्ड देने में आनाकानी करके, उन्हें पश्चाताप करके बच जाने का अवसर देना चाहता है। 


दूसरी बात है कि परमेश्वर की यही मनसा केवल अथेने के उन लोगों के लिए ही नहीं थी, वरन जैसा लिखा है “हर जगह सब मनुष्यों को मन फिराने की आज्ञा देता है”; अर्थात यही बात संसार के हर स्थान के सभी मनुष्यों के लिए भी थी, और अपने वचन में इसे लिखवा कर परमेश्वर ने इसे हर समय-काल के सभी लोगों के लिए भी लागू कर दिया। साथ ही, यह परमेश्वर की इच्छा मात्र नहीं है, यह पश्चाताप करना संसार के हर स्थान के हर मनुष्य के लिए परमेश्वर की आज्ञा है, चाहे वह मनुष्य कोई भी हो, कहीं भी और कभी भी रहता हो। प्रकट है कि इस आज्ञा में किसी के भी देश, धर्म, जाति, परिवार, धार्मिकता, ओहदे, सामाजिक मान-सम्मान, आदि की कोई भूमिका नहीं है; यह सभी के लिए, ईसाई धर्म का पालन करने वाले या मसीहियों के लिए भी ठीक वैसे ही लागू है, जैसे किसी अन्य के लिए। 


    और तीसरी बात है कि यद्यपि पुराने नियम में, तथा मूसा के द्वारा दी गई व्यवस्था में परमेश्वर ने बारंबार कहा है कि जो व्यवस्था का पालन करेगा, वह जीवन में प्रवेश करेगा (लैव्यव्यवस्था 18:5; नहेम्याह 9:29; यहेजकेल 20:11; आदि। इसके अर्थ और अभिप्राय को हम आगे के लेखों में देखेंगे तथा समझेंगे), किन्तु फिर भी पुराने नियम और व्यवस्था का उत्तम ज्ञान और प्रशिक्षण पाए हुए भूतपूर्व फरीसी, पौलुस के द्वारा, परमेश्वर पवित्र आत्मा यह नहीं कहलवा रहा है कि वे लोग, और उनके समान ही सारे संसार के, हर समय और स्थान के, शेष सभी लोग भी, हर कोई तुरंत ही से व्यवस्था का पालन करें; व्यवस्था के अनुसार विधि-विधानों का निर्वाह करें, भेंट-बलिदान चढ़ाएं, याजकों के पास जाएं, और अपने पापों से बचने के लिए व्यवस्था में दिए गए धार्मिकता के नियमों का पालन करें। वरन सभी को परमेश्वर पश्चाताप करने की ही आज्ञा दे रहा है; सभी के लिए उसकी यही एक आज्ञा है; किसी के भी लिए, किसी भी परिस्थिति में, कोई भिन्नता नहीं है।


    यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।

 

 

कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें

***********************************************************************

Why The Law Cannot Save Us – 12

Man’s Ignorance (Part 1)

 

    The Apostle Paul while preaching under the guidance of God's Holy Spirit, to those in Athens, given to blatant idolatry and works detested by God, speaks to them about the way to their becoming acceptable to God, being restored to fellowship with God, and escaping His wrath. The God given solution was, "Truly, these times of ignorance God overlooked, but now commands all men everywhere to repent" (Acts 17:30). There are three interesting and very important points in what Paul said here.


    First of all, instead of punishing those people for their sinful behavior, God was willing to consider their sinful acts, the very deeds that God hates and cannot tolerate, as acts done in times of ignorance. Through being reluctant to punish them, He wants to give them a chance to repent and be saved.


    Secondly, God intended this not only for the people of Athens, but as it is written "commands all men everywhere to repent"; i.e., the same was also applicable for all human beings in every place of the world. And by getting it written in His Word, God also made it applicable to all people of all time-periods. Moreover, it is not just God's will, it is God's command to every human being in every place of the world, that they repent; no matter who the person is, wherever and whenever he lives. It is evident that in the applicability of this commandment, there is no role of any one's country, religion, caste, family, supposed state of righteousness, position, social honor, etc.; It is universally and equally applicable to all, including those professing to be Christians, in much the same way as for anyone else.


    And thirdly, although in the Old Testament, and in the Law given by Moses, God has repeatedly said that the one who keeps the Law will enter life (Leviticus 18:5; Nehemiah 9:29; Ezekiel 20:11; etc. We will see and understand its meaning and practical application in later articles), but still through Paul, a former learned Pharisee, one who was very well versed in the knowledge of the Old Testament and of the Law, God the Holy Spirit is neither asking him to say to those people, nor to all the rest of the people of the world, of all times and places, that everyone should get down to following the Law immediately. That they should start fulfilling the ordinances according to the Law, make offerings and sacrifices, go to the priests, and follow the prescribed laws of righteousness in order to be delivered from the consequences of their sins. Rather, instead of asking them to obey the Law, God is commanding everyone everywhere to repent. This is His one and only command to rectify this situation, meant for all; for anyone under any circumstances; there is no difference - this command remains the same.


    We will continue with this in the next article as well. But for now, if you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.

 


Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well

मंगलवार, 1 अगस्त 2023

The Law & Salvation / व्यवस्था और उद्धार – 19 – The Law’s Limitation / व्यवस्था की सीमा – 11

व्यवस्था क्यों हमें उद्धार नहीं दे सकती है? – 11

क्योंकि मनुष्य शैतान के सामने असमर्थ है (भाग 9)

 

    पिछले लेख में हमने देखा था कि शैतान पहले, परमेश्वर के बाद सब से सामर्थी प्रधान स्वर्गदूत लूसिफर हुआ करता था, जो पाप के कारण गिराए जाने और स्वर्ग से निष्कासित किया गया था, (यशायाह 14:12-15; यहेजकेल 28:12-17)। उसे और उसके दूतों, के स्वर्ग से निकाले जाने के बाद भी, स्वर्ग में जाकर परमेश्वर से वार्तालाप करने के उसके अधिकार (अय्यूब 1:6-7, 12; 2:1-6), और उसकी सामर्थ्य को उससे वापस नहीं लिया गया। इसीलिए वह उसी सामर्थ्य के द्वारा जो स्वर्ग में उसके पास थी, परमेश्वर और उसके लोगों के विरुद्ध काम करता रहता है। अब जब बाइबल के इन तथ्यों तथा पहले कहे गए तीन निष्कर्षों को मनुष्यों के शैतान के साथ पारस्परिक व्यवहार पर लागू किया जाता है तो हमारे सामने कुछ महत्वपूर्ण बातें निकल कर आती हैं; और पिछले लेख में हमने इन में से चार को देखा था। आज हम शेष बातों को देखेंगे:

·        किन्तु उद्धार पाए हुए मनुष्य के अंदर परमेश्वर पवित्र आत्मा निवास करता है (1 कुरिन्थियों 3:16; 6:19), और प्रभु यीशु उसके साथ बना रहता है (मत्ती 28:20; यूहन्ना 14:18)। इसलिए उद्धार पाए हुए मनुष्य पर शैतान का कोई दाँव, कोई वार, कभी सफल नहीं हो सकता है। 

·        इसीलिए मनुष्य के पश्चाताप करके उद्धार पाते ही, उसी क्षण से परमेश्वर पवित्र आत्मा उसकी रक्षा के लिए तुरंत ही उसके अंदर आकर निवास करने लगता है (गलातियों 3: 2, 5, 14; इफिसियों 1:13-14)। यदि ऐसा न हो तो शैतान, उसके मुँह से छीने गए उसके शिकार का क्या हाल कर डालेगा, यह हम कल्पना भी नहीं कर सकते हैं। इसीलिए उस आत्मिक नव-जात शिशु को अपने पिता परमेश्वर की तुरंत ही, उद्धार पाने के साथ ही, सुरक्षा और सहायता की आवश्यकता होती है, जो उसे परमेश्वर पवित्र आत्मा के उसमें आकर रहने के साथ उपलब्ध हो जाती है।

·        जब तक मनुष्य परमेश्वर और उसके वचन के अनुसार, उनकी आज्ञाकारिता में, पवित्र आत्मा के चलाए चलता रहता है, उस उद्धार पाए हुए मनुष्य की ईश्वरीय सुरक्षा का बाड़ा उसे बचाए रखता है। उद्धार पाया हुआ मनुष्य परमेश्वर पिता और प्रभु यीशु मसीह के हाथों में सुरक्षित बना रहता है; जो भेड़ें अपने प्रभु अपने चरवाहे का शब्द सुनती हैं और उसके पीछे चलती रहती हैं, वे कभी नाश नहीं हो सकती हैं (यूहन्ना 10:27-29)। 

·        किन्तु जैसे ही उद्धार पाया हुआ व्यक्ति, परमेश्वर और उसके वचन की ज़रा सी भी अनाज्ञाकारिता करता है, किसी भी प्रकार से परमेश्वर के निर्देशों और आज्ञाओं के स्थान पर अपनी मानवीय बुद्धि या संसार की सलाह के अनुसार कुछ करता है, या परमेश्वर पवित्र आत्मा के चलाए के अनुसार नहीं वरन संसार या अपने शरीर की भावनाओं और अभिलाषाओं के अनुसार चलने लगता है, वह परमेश्वर के सुरक्षा के बाड़े से बाहर आ जाता है। शैतान उसे परमेश्वर और प्रभु यीशु मसीह के हाथों से छीन कर तो नहीं ले जा सकता है, किन्तु उसके द्वारा सुरक्षा के बाड़े से बाहर निकाले हुए शरीर को डस अवश्य लेता है (सभोपदेशक 10:8), पाप का विष उसमें डालकर उसे हानि पहुँचा देता है।

·        इसीलिए स्वाभाविक, अपरिवर्तित, उद्धार नहीं पाया हुआ मनुष्य अपने किसी भी प्रयास, बुद्धिमत्ता, युक्ति, भक्ति, अथवा किसी भी अन्य बात के द्वारा कभी भी न तो शैतान पर जयवंत होने पाता है, और न ही उसके हाथों में से निकलने पाता है। और शैतान उसे उसकी बनाई हुए व्यर्थ “धार्मिकता” की बातों के चक्करों में फँसा कर, उसे भक्त, धर्मी, भला और परमेश्वर को स्वीकार्य होने के मिथ्या आश्वासन देकर, उसका मूर्ख बना कर, उसे पाप और विनाश की दशा में ही फंसाए रखता है, उद्धार के अनन्त जीवन से वंचित रखता है। 

·        इसीलिए व्यक्तिगत रीति से पापों के अंगीकार, उनके लिए पश्चाताप, और प्रभु यीशु से पापों की क्षमा माँगकर प्रभु यीशु को समर्पित जीवन जीने के अतिरिक्त मनुष्य के बचाए जाने और परमेश्वर को स्वीकार्य होने का अन्य कोई मार्ग है ही नहीं, और हो ही नहीं सकता है, क्योंकि ऐसा करने पर वह प्रभु परमेश्वर की सुरक्षा और देखभाल के अंतर्गत आ जाता है, प्रभु उसे शैतान से बचाता है; “इसलिये परमेश्वर अज्ञानता के समयों में आनाकानी कर के, अब हर जगह सब मनुष्यों को मन फिराने की आज्ञा देता है” (प्रेरितों 17:30)।   

 

    अगले लेख में, इन बातों के आधार पर हम देखेंगे और समझेंगे कि मनुष्यों के शैतान का सामना करने में असमर्थ होने और पाप में गिरते रहने पर भी, क्यों परमेश्वर प्रेरितों 17:30 में स्वाभाविक अपरिवर्तित मनुष्य द्वारा पाप करने को “अज्ञानता के समय” की बात कहकर उसे दण्ड देने में आनाकानी करता है, उसे दंड से बचने का अवसर देता है, और पश्चाताप करने के लिए कहता है। किन्तु अभी के लिए, यदि आप अपने आप को मसीही विश्वासी समझते हैं, किन्तु आपने अभी तक परमेश्वर के विलंब से कोप करने, धीरज धरने, सब को बच जाने का पूरा-पूरा अवसर देने (2 पतरस 3:9) की मनसा का लाभ उठाकर, व्यक्तिगत रीति से पापों का अंगीकार और उनके लिए पश्चाताप नहीं किया है, और प्रभु यीशु से अपने पापों की क्षमा माँगकर प्रभु यीशु को समर्पित जीवन जीने का, उसकी और उसके वचन की आज्ञाकारिता में चलते रहने का निर्णय नहीं लिया है, तो आप अपने किसी भी धर्म-कर्म-विधि-विधान के पालन के द्वारा न तो परमेश्वर को स्वीकार्य बनते हैं और न ही वास्तव में मसीही विश्वासी हो जाते हैं। इसलिए अभी समय रहते यह कर लीजिए, कहीं बाद में आपके हाथों से यह अवसर न निकल जाए और आप अनन्त काल के विनाश में न पहुँच जाएं।


    यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।

 

 

कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें

***********************************************************************

Why The Law Cannot Save Us – 11

Because Man is Incapable of Handling Satan (Part 9)

 

    In the previous article we had seen that Satan was Lucifer the archangel, the one most powerful after God, before he was cast down and expelled from heaven because of his sin and he turned to Satan (Isaiah 14:12-15; Ezekiel 28:12-17). Even after his and his angel’s expulsion from heaven, neither was his privilege to converse with God in heaven (Job 1:6-7, 12; 2:1-6), nor was his power taken away from him. Therefore, he continues to work against God and his people through this very power that he had when in heaven. Now, when we apply this Biblical fact regarding the origin of Satan, along with the three afore mentioned conclusions, to humans, we are brought to the realization of certain important facts regarding man vs. Satan and demons; and in the last article we had seen four of these facts. The remaining facts are:

·        But since God's Holy Spirit resides in the saved man (1 Corinthians 3:16; 6:19) and the Lord Jesus remains with him (Matthew 28:20; John 14:18), therefore, no device, no attack, of Satan and his angels can ever succeed against a saved man.

·        That is why as soon as man is Born-Again, is saved by repenting of sins, from that very moment God's Holy Spirit immediately comes and resides in him to protect him (Galatians 3: 2, 5, 14; Ephesians 1:13-14). If this were not so, we cannot even imagine what Satan will do to his victim who has been snatched from his jaws. That's why that spiritually new-born infant needs the immediate help, security, and protection of God the Father, along with salvation, which becomes available to him with the coming of God's Holy Spirit to reside in him always.

·        As long as man walks in obedience to God and according to His Word, led by the Holy Spirit, the cover of divine protection around that saved man keeps him safe. The saved man remains safe in the hands of God the Father and the Lord Jesus Christ. The sheep that listens and obeys the voice of their Lord, their Shepherd and follows Him can never perish (John 10:27-29).

·        But as soon as a saved person disobeys God and His Word in the slightest way, if in any way he ignores God's instructions and commandments and instead trusts his human wisdom or the advice of the world, or instead of walking according to God Holy Spirit, he walks according to his feelings and desires, or according to the ways of the world, he then exposes himself by breaching the enclosure of God's protection. While Satan cannot snatch him away from the hands of God and the Lord Jesus Christ, but he never misses the opportunity to bite what has been exposed by breaching God's protective enclosure (Ecclesiastes 10:8), and instil the poison of sin into him, and harms him.

·        That is why the natural, unregenerate, unsaved man is never able to overcome Satan, or escape from his hands, by any of his efforts, intelligence, tactics, devotion, or anything else. And Satan keeps him in his state of sin and destruction by deceiving him into observing and following the vain "righteousness" he has devised for himself; fooling him with false assurances that he is devout, righteous, good, and acceptable to God, while actually leading him astray from God’s ways and depriving him of eternal life of salvation.

·        That is why there neither is, nor ever can be, any other way for men to be saved and be accepted by God, except by personally confessing their sins, repenting for them, asking the Lord Jesus for forgiveness of sins, and living a life dedicated to the Lord Jesus, because then he comes under the safety and care of the Lord God and the Lord protects him from Satan; “Truly, these times of ignorance God overlooked, but now commands all men everywhere to repent” (Acts 17:30).

 

    In the next article, on the basis of these points, we will see and understand why God, in Acts 17:30, is willing to consider the sins of the natural, unregenerate man, as things done "in times of ignorance" and is reluctant to punish him; rather, He wants to give him opportunity to escape punishment, and asks him to repent. But for now, if you consider yourself a Christian, but you have so far never taken advantage of God's longsuffering, His patience, His willingness to give everyone the full opportunity to be saved (2 Peter 3:9); and have not personally confessed and repented of your sins, have never made the decision to live a life dedicated to the Lord Jesus, and of living in obedience to Him and His Word; but instead have been relying on your religion, good deeds, fulfilling the religious creeds and observances etc., to become acceptable to God and qualify being a true Christian, then you have been living in a very serious, dangerous, satanic deception. Therefore, repent and take the necessary step now, while you have the time and opportunity; lest in procrastination and/or by being careless, by ignoring, this opportunity is lost, and you end up in eternal destruction.


    If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.

 


Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well

सोमवार, 31 जुलाई 2023

The Law & Salvation / व्यवस्था और उद्धार – 18 – The Law’s Limitation / व्यवस्था की सीमा – 10

व्यवस्था क्यों हमें उद्धार नहीं दे सकती है? – 10

क्योंकि मनुष्य शैतान के सामने असमर्थ है (भाग 8)

 

पिछले लेखों में हम देखते आ रहे हैं कि मनुष्य अपनी शक्ति और बुद्धि से शैतान का सफलतापूर्वक सामना कर पाने में पूर्णतः असमर्थ है, चाहे वह स्वाभाविक और अपरिवर्तित दशा में हो अथवा उद्धार पाया हुआ हो। उद्धार पाया हुआ मनुष्य परमेश्वर की सहायता और आज्ञाकारिता में रहते हुए तो शैतान का सामना कर सकता है, और उसकी युक्तियों पर जयवंत हो सकता है। किन्तु जैसे ही वह अपनी किसी भी बात या अनाज्ञाकारिता के कारण परमेश्वर द्वारा निर्धारित सीमाओं से ज़रा सा भी बाहर आता है, तो शैतान उसे डस लेता है (सभोपदेशक 10:8), पाप में फँसा लेता है। परमेश्वर की व्यवस्था के उसके पास होते हुए भी, मनुष्य क्यों उसका पालन करने में, और शैतान का सामना करने में असमर्थ है, इसके तथा अन्य संबंधित बातों के कारणों का विश्लेषण करते हुए हमने तीन बातों को देखना आरंभ किया था।


इन बातों पर परमेश्वर के वचन बाइबल में से विचार करने इनके जो निष्कर्ष हमारे सामने आए, वे हैं : 

(i) परमेश्वर की बात, उसका वचन, उसके द्वारा दिए गए अधिकार और वरदान अपरिवर्तनीय हैं, अटल हैं, और वह उन्हें वापस नहीं लेता है।


(ii) अपनी रचना में ही मनुष्य स्‍वर्गदूतों से कम सामर्थी है। 


(iii) सृष्टि के वरीयता क्रम में मनुष्य स्वाभाविक रीति से स्‍वर्गदूतों से निचले क्रम का है। उद्धार पाने के बाद, उसका यह क्रम, आज्ञाकारी स्‍वर्गदूतों के संदर्भ में बदल दिया जाता है, और वह स्‍वर्गदूतों से उच्च स्तर का बना दिया जाता है। किन्तु शैतान और उसके दूत, दुष्टात्माएं इसका पालन नहीं करते हैं और मनुष्य पर हावी रहकर उसे गिराने के प्रयास में लगे रहते हैं।


आज हम इन निष्कर्षों को अन्य बातों के साथ मिलाकर इनके व्यावहारिक अर्थ और अभिप्राय को देखना आरंभ करेंगे। परमेश्वर का वचन हमें बताता है कि पाप के कारण स्वर्ग से गिराए तथा निकाले जाने और शैतान बन जाने से पहले लूसिफर प्रधान स्वर्गदूत था, परमेश्वर के बाद वही सबसे सामर्थी था (यशायाह 14:12-15; यहेजकेल 28:12-17)। उसके स्वर्ग से निकाले जाने के बाद भी न तो उसका स्वर्ग में जाकर परमेश्वर के साथ वार्तालाप करने का विशेषाधिकार वापस लिया गया (अय्यूब 1:6-7, 12; 2:1-6), और न उससे उसकी सामर्थ्य वापस ली गई; वह अपनी इसी सामर्थ्य के द्वारा परमेश्वर और उसके लोगों के विरुद्ध कार्य करता रहता है, तथा अद्भुत आश्चर्यकर्म करने की भी क्षमता रखता है (2 थिस्सलुनीकियों 2:9-10; प्रकाशितवाक्य 13:13-15)। अब, जब हम शैतान के उद्गम और सामर्थ्य से संबंधित बाइबल के इस तथ्य को, उपरोक्त तीनों बातों और उनके निष्कर्षों के साथ मनुष्यों के संदर्भ में लागू करते हैं, तो हमारे सामने जो बातें उभरकर आती हैं, वह कुछ इस प्रकार से है: 

·        मनुष्य शैतान और उसके दूतों के सामने असमर्थ है क्योंकि वह अपनी रचना में, सृष्टि के समय से ही स्‍वर्गदूतों से कुछ कम स्तर का बनाया गया, और यह वरीयता क्रम कभी बदला नहीं गया। 

·        शैतान पहले सबसे प्रधान स्वर्गदूत था, परमेश्वर के बाद सामर्थ्य और बुद्धि में वही था। उसके तथा उसके साथी स्‍वर्गदूतों के स्वर्ग से गिराए जाने के बाद भी उन से, उन के ये विशेषाधिकार, सामर्थ्य, और बुद्धि वापस नहीं ली गई है। 

·        यद्यपि उद्धार पाने के बाद स्‍वर्गदूतों को मनुष्यों की सेवा-टहल करने वाली आत्माएं बना दिया गया है, किन्तु यह बात केवल परमेश्वर के आज्ञाकारी स्‍वर्गदूतों के संदर्भ में ही सत्य एवं लागू है; परमेश्वर के अनाज्ञाकारी शैतान के दूतों के विषय नहीं। 

·        इसीलिए, शैतान और उसके दूत हमेशा ही हर बात में, न केवल किसी भी स्वाभाविक, अपरिवर्तित, उद्धार न पाए हुए मनुष्य से; वरन उद्धार पाए हुए मनुष्य से भी सदा ही अधिक सामर्थी और बुद्धिमान है। 

 

    इन से आगे की शेष बातों और निष्कर्षों को हम अगले लेख में देखेंगे। यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।

 

 

कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें

***********************************************************************

Why The Law Cannot Save Us – 10

Because Man is Incapable of Handling Satan (Part 8)

 

    In the previous articles, we have been seeing that man is absolutely incapable of successfully confronting Satan in his own strength and intelligence, whether in his natural and unregenerate state, or even after being saved. Even a saved man can face Satan’s tactics, and overcome him, only with God's help, so long as he is obedient to God. But as soon as he transgresses the limits set by God, through any of his own words or behavior, through any kind of disobedience, Satan bites him (Ecclesiastes 10:8), ensnaring him in sin. In analyzing the reasons for why man is unable to face Satan, and unable to obey God's Law despite having it in his hands, and other related issues, in the earlier articles we had considered three things.


    Having considered them from God's Word, the Bible, we came to the conclusions that:

    (i) Whatever God has said, His Word, the rights, privileges, and gifts given by Him are irrevocable, unchanging, and He does not take them back.


    (ii) Man since his creation is less powerful than the angels.


    (iii) Human beings, in their natural state, are lower than the angels in the hierarchy of created beings. After he is saved, this order changes for the saved man, in context of God’s obedient angels, and the saved man is elevated to a higher status than angels. But Satan and his angels, the demons, do not obey this changed order and keep on trying to overcome man and make him fall.


    Today we will look at the meaning, practical application, and implications of these, along with some other things. Lucifer, before he was cast down because of sin and turned to Satan was the archangel, the most powerful after God (Isaiah 14:12-15; Ezekiel 28:12-17). Even after his expulsion from heaven, neither was his privilege to converse with God in heaven (Job 1:6-7, 12; 2:1-6), nor was his power taken away from him. Therefore, he continues to work against God and his people through this very power that he had when in heaven, and is also capable of doing great miraculous works (2 Thessalonians 2:9-10; Revelation 13:13-15). Now, when we apply these Biblical facts regarding the origin and power of Satan, along with the three afore mentioned conclusions, to humans, what comes up before us is something like this:

·        Man is incapable of confronting Satan and his angels because in his creation, he has been made of a level lower than the angels from the time of his creation, and this hierarchy has never changed.

·        Satan was the chief archangel, second only to God in strength and wisdom. Even after he and his fellow angels were thrown out of heaven, the privileges, powers, and wisdom have not been taken back from them.

·        Although angels have been made serving spirits to those who are saved, this is true and applicable only in the context of angels obedient to God; and not for the angels of Satan who are disobedient to God.

·        Therefore, Satan and his angels are always and in everything more powerful and wiser than man; not just the natural, unregenerate, unsaved man; but the saved ones as well.

 

    We will look at the other things and conclusions in the next article. If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.

 


Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well

रविवार, 30 जुलाई 2023

The Law & Salvation / व्यवस्था और उद्धार – 17 – The Law’s Limitation / व्यवस्था की सीमा – 9

व्यवस्था क्यों हमें उद्धार नहीं दे सकती है? – 9

क्योंकि मनुष्य शैतान के सामने असमर्थ है (भाग 7)

 

पिछले कुछ लेखों से हम तीन बातों के द्वारा यह समझने के लिए कि मनुष्य क्यों अपनी सामर्थ्य और योग्यताओं से शैतान का सामना करने में असमर्थ है, परमेश्वर के वचन बाइबल के तथ्य एकत्रित करते आ रहे हैं। ये तीन बातें, और बाइबल के आधार पर उन के निष्कर्ष हमारे सामने हैं: 


(i) परमेश्वर की हर बात, उसका हर वचन, उसके द्वारा दिए गए अधिकार और वरदान अपरिवर्तनीय हैं, अटल हैं, और वह उन्हें कभी वापस नहीं लेता है। क्योंकि वह समय की सीमा से बंधा हुआ नहीं है, आदि से ही अंत को जानता है, सब कुछ के बारे में सब कुछ जानता है, इसलिए उसने जिसे भी जो भी दिया है वह सोच समझ कर, सभी संभावनाओं, अभिप्रायों, और घटित होने वाली घटनाओं को जानते हुए, सोच समझ कर किसी न किसी उद्देश्य के साथ दिया है। क्योंकि वह कभी भी कोई भी गलती नहीं करता है, इसलिए उसे अपने किसी भी निर्णय में संशोधन करने या उसे बदलने की कभी कोई आवश्यकता नहीं है।


(ii) सृष्टि के आरम्भ से ही, अपनी रचना में ही मनुष्य स्वाभाविक रीति से स्‍वर्गदूतों से कम सामर्थी है। अर्थात मनुष्य में अपनी किसी सामर्थ्य या योग्यता से किसी भी स्वर्गदूत से बढ़कर होने अथवा करने की क्षमता नहीं है। यह मनुष्य का परमेश्वर द्वारा निर्धारित स्तर है, और मनुष्य अपने आप से इसे बदल नहीं सकता है, केवल इसका निर्वाह ही कर सकता है।  


(iii) सृष्टि के वरीयता क्रम में मनुष्य स्वाभाविक रीति से स्‍वर्गदूतों से निचले क्रम का है। उद्धार पाने के बाद, उसका यह क्रम, उसके परमेश्वर की संतान हो जाने और प्रभु की समानता में ढलते जाने से, परमेश्वर के आज्ञाकारी स्‍वर्गदूतों के संदर्भ में बदल दिया जाता है। वह उद्धार पाया हुआ मनुष्य, परमेश्वर की संतान और प्रभु की समानता में अग्रसर होते रहने के कारण, परमेश्वर के आज्ञाकारी स्‍वर्गदूतों से उच्च स्तर का बना दिया जाता है। किन्तु शैतान, उसके दूत, उसकी दुष्टात्माएं क्योंकि परमेश्वर के अनाज्ञाकारी हैं इसलिए जिस प्रकार से वे परमेश्वर से, उसी प्रकार से मनुष्य से निचले स्तर का होने को स्वीकार नहीं करते हैं; और वे मनुष्य पर हावी रह कर उसे गिराने के प्रयासों में लगे रहते हैं, और मनुष्य अपने आप में, अपनी सामर्थ्य से, उनपर विजयी नहीं हो सकता है।


अगले लेख में हम इन निष्कर्षों को अन्य बातों के साथ मिलाकर इनके व्यावहारिक अर्थ और अभिप्राय को देखेंगे। इनके द्वारा हम देखेंगे और समझेंगे कि मनुष्यों के शैतान का सामना करने में असमर्थ होने और पाप में गिरते रहने पर भी, क्यों परमेश्वर द्वारा प्रेरितों 17:30 में स्वाभाविक अपरिवर्तित मनुष्य द्वारा पाप करने को “अज्ञानता के समय” की बात कहकर उसे दण्ड देने में आनाकानी करता है, पश्चाताप करने के लिए कहता है, और उसे दंड से बचने का अवसर देता है।


किन्तु अभी के लिए हमें अपने जीवनों में झांक कर देखना आवश्यक है कि क्या हम परमेश्वर द्वारा दिए गए इस अवसर का, उसके आनाकानी करने का, सदुपयोग कर रहे हैं कि नहीं? क्या हमने अपने पापों के लिए पश्चाताप करके, अपना जीवन उसे सच्चे मन से समर्पित किया है कि नहीं? या हम अभी भी अपने धर्म, परिवार, जन्म से धार्मिक अनुष्ठानों तथा रीति-रिवाजों के पालन करने वाले होने, अपने धर्म-गुरुओं और अगुवों के चलाए चलने वाले होने, आदि व्यर्थ और निष्फल बातों के द्वारा ही परमेश्वर की दृष्टि में भले और धर्मी, तथा उसे स्वीकार्य होने, उसके साथ स्वर्ग में प्रवेश करने वाले समझे बैठे हैं, शैतान के धोखे से अपने अनन्त जीवन के विषय निश्चिंत हो गए हैं? आज, अभी, समय और अवसर रहते हुए पापों से पश्चाताप करके अपना जीवन प्रभु यीशु मसीह को समर्पित कर दें, उससे पापों के लिए क्षमा माँग लें, परमेश्वर की संतान बन जाएं। बाद में कहीं बहुत देर न हो जाए।  


    यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।

 

 

कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें

***********************************************************************

Why The Law Cannot Save Us – 9

Because Man is Incapable of Handling Satan (Part 7)

 

    For the previous few articles, through three things, we have been trying to gather information from God’s Word the Bible to help us understand why man is incapable of facing Satan in his own power and abilities. Now the conclusions of these three things are before us:


    (i) Everything stated by God, His Word, the rights, privileges, and gifts given by Him are irrevocable, unchanging, and He does not take them back. Since He is not under the limits of time, He knows the end from the beginning, knows everything about everything, therefore, whatever He has given to anybody, he has given it knowingly and with a purpose, being fully aware of all the possibilities, implications, and the incidences that would happen related to it. Since He never makes any mistake, therefore He never has to modify to correct, or to change any of the decisions He has taken.


    (ii) Man, in his natural condition, since his creation is less powerful than the angels. In other words, man has no power or ability to be or do anything greater or be more powerful than angels. This is the God given status of man, and man cannot change it on his own, he can only obey it.


    (iii) Human beings, in their natural state, are lower than the angels in the hierarchy of created beings. After he is saved, because of his becoming a child of God and continually being changed into the likeness of the Lord, this order changes for the saved man, in context of God’s obedient angels; and now the saved man is elevated to a higher status than angels because of his becoming a child of God and progressively being transformed into the likeness of the Lord. But Satan, his angels, his demons, since they are all disobedient to God, therefore, just as they do not accept being of a lesser status than God, they also do not accept being of a lower status than the saved man, the child of God; and they are always trying to overpower the saved man and make him fall, and man on his own, by his own strength, is incapable of being victorious over them.


    In the next article, we'll look at the practical application and implications of these conclusions, by also considering them along with some other things. Through these we will see and understand why although humans are unable to face Satan, while they continue to fall in sin time and again, yet God calls this tendency of the unregenerate man to sin something done in "times of ignorance" in Acts 17:30 and is reluctant to punish him for it; rather, asking him to repent of his sins and be saved from the punishment.


    But for now, we need to look into our lives and see whether we are making good use of this opportunity given to us by God, or, are we ignoring Him and His benevolence? Have we sincerely committed our lives to Him, repenting of our sins or not? Or, have we fallen for Satan's deceit, and we are still assuming of being good and righteous in the eyes of God through vain and ineffective things like our religion, family, our following and fulfilling religious rituals and customs since our birth, by our being obedient to our religious leaders, etc. and falsely believe that because of following these we will be considered acceptable to God, worthy of entering heaven with Him? Today, now, while having the time and opportunity to repent of sins, make the right decision, repent of your sins, submit your life to the Lord Jesus Christ, ask Him for forgiveness of sins, become a child of God. It may be too late afterwards.


    If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.

 


Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well