ई-मेल संपर्क / E-Mail Contact

इन संदेशों को ई-मेल से प्राप्त करने के लिए अपना ई-मेल पता इस ई-मेल पर भेजें : rozkiroti@gmail.com / To Receive these messages by e-mail, please send your e-mail id to: rozkiroti@gmail.com

बुधवार, 27 सितंबर 2023

Blessed and Successful Life / आशीषित एवं सफल जीवन – 32 – Be Stewards of God’s Word / परमेश्वर के वचन के भण्डारी बनो – 18

परमेश्वर के वचन में फेर-बदल – 3

 

    पिछले लेख में हमने देखा था कि कैसे शैतान बड़े चुपके से और बहुत चालाकी से परमेश्वर के समर्पित और भक्त लोगों में होकर काम करता है, उन लोगों को जो परमेश्वर के वचन को अच्छे से जानते हैं, उससे सिखाते और प्रचार करते हैं, परमेश्वर के प्रति उनके प्रेम, श्रद्धा, समर्पण, आदि की अभिव्यक्तियों में, उन से बाइबल के लेखों और वाक्यांशों में उनकी समझ और इच्छा के अनुसार कुछ बातें जुड़वा देता है, बाइबल के उन लेखों और वाक्यांशों को उस अर्थ और अभिप्राय के साथ उपयोग करवाता है जो बाइबल में नहीं दिया गया है। ये दोनों ही बातें, अपनी ओर से बाइबल के लेखों और वाक्यांशों में कुछ जोड़ना, और बाइबल की बातों के अर्थ और अभिप्राय में अपनी समझ के अनुसार कुछ जोड़ना, परमेश्वर के वचन को भ्रष्ट करने के, उसे मनुष्य के वचन में बदल देने के स्वरूप हैं, चाहे बाहर से वह वचन परमेश्वर का ही कहा और देखा जाता है।


    बहुत से मसीही विश्वासियों के लिए इस बात को समझना या स्वीकार करना कठिन होगा, और उनके लिए उससे भी अधिक कठिन होगा इसे अपने जीवनों में सुधारना। ऐसा करना विशेषकर उनके लिए कठिन होगा जिन्होंने ने ऐसी अभिव्यक्तियों को अपने पसंदीदा और अति आदरणीय अगुवे, मार्गदर्शक, और शिक्षक से लिया और सीखा है। इसे सुधारना उनके लिए भी कठिन होता है जिनके लिए बाइबल की इन बातों को बाइबल के बाहर के अर्थों के साथ औपचारिक रीति से बोलते और उपयोग करते हुए प्रार्थना और आराधना चढ़ाने की आदत हो गयी है। उनके लिए आदत में होकर बोली जाने वाली ये रटी हुई अभिव्यक्तियाँ, प्रत्येक प्रार्थना और आराधना – चाहे वह व्यक्तिगत हो अथवा सार्वजनिक, में उपयोग करने के लिए “मान्यता प्राप्त मानक” और “आवश्यक” बातें हैं; और वे इन्हें औरों को, नए मसीही विश्वासियों को भी सिखाते हैं।


    हम शैतान के इस बहुत चालाकी द्वारा और चुपके से परमेश्वर के वचन को भ्रष्ट करने के प्रयास को बाइबल के कुछ उदाहरणों के द्वारा देखेंगे और समझेंगे। हम आज एक उदाहरण को देखेंगे, और फिर अगले लेख में अन्य को भी देखेंगे।


    प्रभु यीशु के बपतिस्मे के तुरंत बाद, और सेवकाई से ठीक पहले शैतान द्वारा ली गई उनकी परीक्षा पर ध्यान कीजिए। यद्यपि प्रभु की यह परीक्षा चालीस दिन तक चली थी (लूका 4:2), किन्तु हमारे लिए परमेश्वर के वचन में केवल अंतिम तीन परीक्षाएँ ही लिखी गई हैं। इन लिखी गई तीन परीक्षाओं में शैतान प्रभु के सामने उस समय उपलब्ध पवित्र शास्त्र, हमारा वर्तमान पुराना नियम, में लिखी हुई बातों को लेकर आता है। शैतान द्वारा लाई गई प्रत्येक परीक्षा के प्रत्युत्तर में प्रभु उसे उसी पवित्र शास्त्र की एक और बात कह कर चुप करता है। हमारे वर्तमान सन्दर्भ के लिए ध्यान देने योग्य बात है कि न तो प्रभु ने कभी शैतान पर किसी अन्य शास्त्र से लेकर कुछ कहने का दोष लगाया, और न ही उसे पवित्र शास्त्र के लेख में कुछ फेर-बदल कर के प्रभु के सामने प्रस्तुत करने का दोषी ठहराया। दूसरे शब्दों में, शैतान ने पवित्र शास्त्र के वास्तविक लेख का ही उपयोग किया, किन्तु उसे ऐसे अनुचित अर्थ और अभिप्रायों के साथ उपयोग किया जो पवित्र शास्त्र में उस लेख के लिए नहीं दिए गए हैं। यह भी ध्यान कीजिए कि शैतान की बात का उत्तर देने के लिए, न तो प्रभु ने शैतान को परमेश्वर के शब्दों को बदलने का दोषी ठहराया, और न ही उसके द्वारा पवित्र शास्त्र से लेकर कही बात को वापस सही करने के लिए उसमें कुछ सुधार या परिवर्तन किया। शैतान की युक्ति का प्रत्युत्तर देने के लिए परमेश्वर को केवल उस बात का वास्तविक अर्थ और अभिप्राय स्पष्ट करना पड़ा, जो प्रभु ने पवित्र शास्त्र के एक अन्य भाग के उपयोग के द्वारा कर दिया।


    इसलिए, शैतान की गतिविधियों से संबंधित बाइबल के इस उदाहरण से यह स्पष्ट है कि यह संभव है कि बाइबल के किसी बात का हवाला दिए जाते समय बाइबल का वास्तविक लेख तो कहा जाए, किन्तु उसे बाइबल के बाहर के अर्थ और अभिप्राय, वे जो उस लेख के बारे में बाइबल में नहीं लिखे गए हैं, देने के द्वारा उसे परमेश्वर के वचन को भ्रष्ट करने के लिए दुरुपयोग किया जाए। साथ ही इस बात पर भी ध्यान दीजिए कि शैतान ने यह प्रभु यीशु के साथ किया जो स्वयं ही, देहधारी होकर आया हुआ जीवता वचन था! यदि शैतान स्वयं परमेश्वर, देहधारी स्वरूप में “वचन” ही के विरुद्ध वचन के गलत अर्थ और अभिप्राय लाने की यह हिमाकत, यह धूर्तता कर सकता है, तो हमारे साथ क्यों नहीं करेगा? यद्यपि वह उस अचूक, सर्वज्ञानी, सर्वसामर्थी, अनन्तकालीन प्रभु के विरुद्ध कदापि सफल नहीं हो सकता था, लेकिन यह हमारे लिए सत्य नहीं है। शैतान बड़ी सरलता से हमें कभी भी भरमा और बहका सकता है अगर हम परमेश्वर के वचन के लेख और अर्थ तथा अभिप्रायों के प्रति पूर्णतः सच्चे और ईमानदार, उसका ठीक वैसे ही पालन तथा उपयोग करने वाले नहीं होंगे जैसा कि उसके विषय बाइबल में लिखा गया है।


    यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।


 

कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें

***********************************************************************

Altering God’s Word – 3

 

    In the previous article we have seen how Satan very subtly and cleverly induces the committed and godly people, people well versed in the Scriptures, those who preach and teach the Word of God, to inadvertently, as an expression of their love, reverence, and commitment for God, to add things to Biblical texts and phrases, and to use them with meanings and implications not written about them in the Bible; things that are according to their own understanding and desires, but not stated in the Bible. Both of these, adding things from one’s own side, and adding meanings and implications according to one’s own understanding, are forms of corrupting God’s Word, of converting it to man’s word, though on the outside it is said and seen as God’s Word.


    For many Christian Believers, this may be a difficult or problematic concept to accept and understand, and will be even more difficult to correct in their lives. It is especially so for those who have taken and accepted these expressions from their favorite and esteemed leader, guide, or elder. It is also very difficult for those to correct, who are now are habituated to using these extra-Biblical forms and meanings of Biblical expressions by rote, perfunctorily, as “standard” or “necessary” expressions of offering prayers and worship to God, whether privately or publicly, as well passing them on to others, the new Believers in Christ.


    We will try to clarify and understand this subtle but devious ploy of Satan to corrupt God’s Word, through some Biblical examples. We will take one example today, and then consider others in the next article.


    Consider the ‘Temptations of Christ’ by Satan, immediately after His baptism, and just before He started His public ministry. Though He was tempted for forty days by the devil (Luke 4:2), yet only the last three temptations have been recorded for us in God’s Word. In these three recorded temptations, the devil brings before the Lord Jesus things written in the then available Scriptures, the present Old Testament. For each temptation, the Lord countered and silenced the devil with another quote from the same Scriptures. For our present context, the thing to note here is that the Lord never accused Satan of either quoting from some other scripture, or of altering the Scriptural text, while stating it to Him. In other words, Satan used the actual Scriptural text, but did so with an inappropriate meaning and implication. Satan misapplied and thereby misused Scriptural text, by ascribing meanings and implications to it that were never given, meant, or implied about it in the Scriptures. Take note that, in answering Satan, the Lord did not accuse him of changing the text of God’s Word, nor did the Lord have to correct any of the texts that Satan quoted to the Lord, to revert them back to their actual form. To counter Satan’s ploy, all that the Lord did was to clarify the actual meaning and implication of the Scriptural text that Satan was misusing to tempt Him, by using another Scriptural text.


    So, it is evident from this Biblical example of satanic activities that an actual Biblical text while being quoted, can also be misused by ascribing non-Biblical meanings and implications to it, thereby subverting and corrupting God’s Word. And also note that Satan did this with the Lord Jesus – the Living Word who became flesh! If Satan can have the audacity to attempt this against God, against ‘The Word’ Himself, then why will he not do it against us? Though he could never have been successful in any of his attempts against the infallible, omniscient, omnipotent, eternal Lord; but the same does not hold true for us, and Satan can easily mislead us, unless we remain totally true and adherent to God’s Word, in its text as well as its meaning, implications, and use, just as it has been given in the Bible.


    If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.

 

Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well

मंगलवार, 26 सितंबर 2023

Blessed and Successful Life / आशीषित एवं सफल जीवन – 31 – Be Stewards of God’s Word / परमेश्वर के वचन के भण्डारी बनो – 17

परमेश्वर के वचन में फेर-बदल – 2

 

    पिछले लेख से हमने शैतान की एक और युक्ति, जिसके द्वारा वह मसीही विश्वासी से परमेश्वर के वचन का भण्डारी होने की उसकी ज़िम्मेदारी के निर्वाह में गलती करवाता है, के बारे में देखना आरम्भ किया है। यह युक्ति है परमेश्वर के वचन में फेर-बदल करना, जिस कारण से वह वचन भ्रष्ट हो जाता है। हमने देखा था कि मुख्यतः दो तरीके होते हैं जिन के द्वारा यह फेर-बदल किया जाता है। पहला तो जान-बूझ कर किया गया होता है, जिसका प्रमाण और उदाहरण कुछ डिनॉमिनेशंस, मतों, और संप्रदायों द्वारा बाइबल के अपने ही बनाए संस्करणों के उपयोग द्वारा मिल जाता है। गलत प्रचार और शिक्षाएँ देने तथा पालन करने वाले इन लोगों ने बाइबल के लेखों में फेर-बदल कर के बाइबल को उनकी अपनी धारणाओं और शिक्षाओं के अनुरूप बना लिया है, और वे अपने इन संस्करणों को ही सही और सच्चा बता कर लोगों को गलत धारणाओं और शिक्षाओं में फँसाते हैं। दूसरा तरीका वह है, जिसे पहचानना, समझना, और मानना कठिन है; इसमें शैतान परमेश्वर के समर्पित लोगों से ही परमेश्वर के वचन में फेर-बदल करवाता है। शैतान यह कार्य उनके द्वारा चुपके से और चालाकी से बाइबल के वाक्यांशों और भागों का उस तरह से, उस अभिप्राय और उद्देश्य के लिए उपयोग करवाता है, जो उनके लिए बाइबल में दिए या कहे ही नहीं गए हैं; अर्थात बाइबल की बातों का, बाइबल से बाहर की बातों के लिए और अनुचित अभिप्राय से उपयोग करवाना। परमेश्वर के वचन में इस प्रकार से फेर-बदल करने की बहुत दुर्भाग्य पूर्ण बात है कि यह अकसर कलीसिया के ज्ञानवान अगुवों और ज़िम्मेदार लोगों के द्वारा, अनजाने में ही करवा दिया जाता है। परमेश्वर के प्रति अपनी भक्ति, प्रेम, और श्रद्धा व्यक्त करने के प्रयासों में, इस बात का एहसास किए बिना कि शैतान ने किस प्रकार से उन लोगों का दुरुपयोग किया है, वे परमेश्वर के वचन को भ्रष्ट कर बैठते हैं। उन्हें यही लगता रहता है कि वे अपनी धारणाओं और व्यवहार के द्वारा परमेश्वर का आदर और महिमा कर तथा सिखा रहे हैं, परमेश्वर से आशीषों को कमा रहे हैं; जब कि वास्तव में वे वचन को भ्रष्ट करने और उसके दुरुपयोग के द्वारा परमेश्वर की अप्रसन्नता और उसके दुष्परिणाम स्वयं भी अर्जित कर रहे हैं, तथा औरों से भी करवा रहे हैं।


    इस दूसरी शैतानी युक्ति को तब ही समझा और पहचाना जा सकता है जब हम हमेशा उन से संबंधित बाइबल की बातों को ध्यान और स्मरण रखें, और किसी भी मनुष्य द्वारा प्रचार किए जाने वाले किसी भी सन्देश अथवा शिक्षा को स्वीकार करने से पहले, उसे वचन की बातों के आधार पर जाँच परख लें; चाहे वह प्रचार करने वाला कोई भी क्यों न हो, कितना ही ख्याति प्राप्त और आदरणीय क्यों न हो, और उसके विश्वास, बाइबल के ज्ञान, और परमेश्वर के वचन से प्रचार करने, उसे सिखाने के लिए उसकी कितनी भी सराहना क्यों न होती हो।


    इस गलती में फँसने से बचने के लिए हमें जिन बातों का हमेशा ध्यान रखना चाहिए, जिन्हें हमेशा उपयोग करते रहना चाहिए, वे हैं:

·        कभी भी किसी भी मनुष्य को अचूक, कभी गलती न करने वाला नहीं समझें। हम परमेश्वर के भक्त लोगों के उदाहरणों से देख चुके हैं कि कैसे उन्होंने भी परमेश्वर के वचन से संबंधित बहुत बड़ी-बड़ी गलतियाँ की हैं, जिस कारण उनके अपने जीवनों में तथा औरों के जीवनों में घोर समस्याएँ आई हैं। मनुष्य का उसकी वास्तविकता से अधिक, और शैतान का उसकी वास्तविकता से कम आँकलन करना, नि:सन्देह ही देर-सवेर होने वाले नाश का कारण होता है (1 कुरिन्थियों 10:12)।

·        प्रचारक और शिक्षक चाहे कोई भी क्यों न हो, आप तो यही ठान कर रखिए कि दिए जाने वाले सन्देश को स्वीकार और पालन करने से पहले, तथा औरों तक उसे पहुँचाने से पहले, उसे परमेश्वर के वचन से जाँचना और परखना अनिवार्य है (प्रेरितों 17:11; 1 थिस्सलुनीकियों 5:21)।

·        हमेशा यह याद रखें कि एक मसीही विश्वासी अपने कार्य में केवल परमेश्वर पवित्र आत्मा की सहायता और मार्गदर्शन द्वारा ही सफल हो सकता है। प्रभु यीशु मसीह के शब्दों में, परमेश्वर पवित्र आत्मा, “सत्य का आत्मा है” (यूहन्ना 14:17; 15:26; 16:13), और इसलिए वह कभी भी किसी भी ऐसी बात के साथ संलग्न नहीं होगा जो बाइबल का सत्य नहीं है। दूसरी बात, पवित्र आत्मा की सेवकाई मसीही विश्वासियों की सहायता करना है। वह यह कार्य अपने द्वारा कोई नए दर्शन देने या नए सिद्धांत सिखाने के द्वारा नहीं करता है, वरन प्रभु यीशु मसीह ने जो बताया और सिखाया है उसे ही मसीही विश्वासियों के ध्यान में लाने के द्वारा करता है (यूहन्ना 14:16, 26; 16:13-14)। इसलिए बाइबल की बातों से संबंधित ऐसी कोई भी शिक्षा, जो उसकी संपूर्णता में बाइबल में पहले से ही दिए गए और लिखवाए गए वचन के अनुसार नहीं है; अर्थात परमेश्वर और भक्ति से संबंधित कोई भी बात जो बाइबल की बातों से ज़रा भी भिन्न है, बाइबल के सत्य के पूर्णतः अनुरूप नहीं है, वह कभी भी पवित्र आत्मा की ओर से नहीं होगी, वह केवल शैतान की ओर से ही हो सकती है।

·        हमें 2 पतरस 1:3-4 में स्पष्ट लिख कर दिया गया है कि प्रभु यीशु मसीह की पहचान में होकर, सब कुछ जो जीवन और भक्ति से सम्बन्ध रखता है, वह परमेश्वर ने पहले से ही मसीही विश्वासियों को दे दिया है। प्रेरित पतरस ने, पवित्र आत्मा की अगुवाई में इसे भूत-काल में लिखवाया है, अर्थात जिस समय पतरस ने इसे लिखवाया था, उस से पहले ही मसीही विश्वासियों को जीवन और भक्ति से सम्बन्धित सभी बातें परमेश्वर द्वारा दी जा चुकी थीं। परमेश्वर का वचन पूर्ण है, उसमें कोई त्रुटि या कमी नहीं है, और सदा काल के लिए स्वर्ग में स्थापित है (भजन 119:89, 160)। परमेश्वर उसमें कभी कोई सुधार या परिवर्तन नहीं करेगा, उसमें कभी कुछ नया नहीं जोड़ेगा। इसलिए यह असंभव है कि वह मसीही विश्वासियों द्वारा मानने के लिए अपने लिखित वचन के अतिरिक्त कोई नया दर्शन या प्रकाशन देगा। ऐसा कोई भी “नया दर्शन या प्रकाशन” परमेश्वर के वचन को बिगाड़ने और भ्रष्ट करने के शैतानी प्रयास के अतिरिक्त और कुछ नहीं हो सकता है।

 

    इसलिए यदि कोई बाइबल में लिखी बात और तथ्यों का तो उपयोग कर रहा है, किन्तु उन्हें ऐसे अर्थ और तात्पर्य दे रहा है जो उनके बारे में बाइबल में जो लिखा गया है, उसके अनुरूप नहीं हैं, उस से भिन्न हैं, और उन बातों को उन तरीकों और उन उद्देश्यों के लिए उपयोग करने को कह रहा है जिनके लिए बाइबल में उनके बारे में नहीं लिखा गया है, तो फिर ऐसी प्रत्येक शिक्षा और प्रचार झूठी है, गलत है, शैतानी है, और उसका पालन नहीं किया जाना चाहिए। चाहे कोई भी इन बातों को कहे और सिखाए, और चाहे वह इन्हें परमेश्वर के प्रति भक्ति, विश्वास, प्रेम और श्रद्धा को व्यक्त करने के लिए उपयोग क्यों न करे। पौलुस द्वारा गलातियों 1:8-9 में ज़ोर देकर कही गई बात का ध्यान रखें, “परन्तु यदि हम या स्वर्ग से कोई दूत भी उस सुसमाचार को छोड़ जो हम ने तुम को सुनाया है, कोई और सुसमाचार तुम्हें सुनाए, तो श्रापित हो। जैसा हम पहिले कह चुके हैं, वैसा ही मैं अब फिर कहता हूं, कि उस सुसमाचार को छोड़ जिसे तुम ने ग्रहण किया है, यदि कोई और सुसमाचार सुनाता है, तो श्रापित हो। अब मैं क्या मनुष्यों को मनाता हूं या परमेश्वर को? क्या मैं मनुष्यों को प्रसन्न करना चाहता हूं?” दूसरे शब्दों में, शैतान में वह सामर्थ्य है कि पौलुस जैसे लोगों और स्‍वर्गदूतों से भी, उन्हीं के द्वारा पहले से ही कही गई बातों से भिन्न बातें कहलवा दे। और इसीलिए वह ज़ोर देकर आग्रह करता है कि पवित्र आत्मा द्वारा पहले से परमेश्वर के वचन में जो लिखवा दिया गया है, उसके अतिरिक्त, उसके बाहर किसी अन्य बात पर विश्वास नहीं करना है।


    अगले लेख में हम यह समझने के लिए कि बाइबल की बातों का, बाइबल से बाहर की और अनुपयुक्त बातों का समर्थन करने के लिए कैसे दुरुपयोग उपयोग किया जाता है, वचन में से और आगे देखेंगे।


    यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।


 

कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें

***********************************************************************

Altering God’s Word – 2

 

    In the previous article we have begun to see another of Satan’s strategies to make the Christian Believer falter in his stewardship of God’s Word, by altering God’s Word, and thereby corrupting it. We had seen that basically there are two ways in which this alteration is done, one is deliberately, as is evidenced in the copies of the Bible used by some denominations, sects, and cults preaching and practicing wrong doctrines and teachings about Christianity. They have altered the text of God’s Word, to make it appear supportive of their wrong doctrines and teachings, and they claim that their version of the Bible is the correct version; preach and teach from it and entangle people. The second ploy, one that is difficult to discern, understand and accept, by which Satan makes God’s committed people alter God’s Word. Satan does this through subtly inducing them to use Biblical phrases and portions in manners and with meanings and implications not associated with them in the Bible; i.e., use Biblical texts in an unBiblical way. The very unfortunate aspect of this method of altering God’s Word and thereby corrupting it is that most often this happens inadvertently through the knowledgeable leaders and elders of the Church. In their efforts to express godliness, their love and reverence towards God, and without realizing how Satan has cleverly misused them, they end up corrupting God’s Word. They assume that through their notions and actions they are honoring and exalting God, teaching the same to others, and are being blessed by God for their efforts; whereas in reality, by corrupting and misusing God’s Word, they actually are incurring the displeasure of God and its harmful consequences for themselves, and getting others also to do the same.


    This second devious ploy can only be understood and discerned if we always remember certain related teachings from the Bible about this, and make it a point to apply them before accepting anything being preached and taught by any man, no matter how popular and well appreciated he may be for his faith, Bible knowledge, and ability to preach and teach from the Word of God.


    The things that we always need keep in mind, and always keep applying practically are:

·        Never consider any person, whoever he may be, as infallible and incapable of making mistakes. We have seen from the lives of godly men, how they made gross errors related to God’s Word, bringing problems in their own, and other’s lives as well. Overestimating man, and underestimating Satan is a sure-shot recipe for imminent disaster (1 Corinthians 10:12).

·        No matter who the preacher or teacher may be, always make it a point to first cross-check from God’s Word anything and everything that is preached and taught, before accepting it, obeying it, and passing it on to others (Acts 17:11; 1 Thessalonians 5:21).

·        Always remember that a Christian Believer can only be successful in his work and ministry for God through the guidance and help of the Holy Spirit. God the Holy Spirit, in the words of the Lord Jesus, is the “Spirit of Truth” (John 14:17; 15:26; 16:13), and therefore will never be associated with anything that is not the Biblical truth. Secondly, the ministry of the Holy Spirit to help the Christian Believers, not by giving them any new revelations from His side, but only through reminding the Christian Believers about what the Lord Jesus has taught and said (John 14:16, 26; 16:13-14). Therefore, any teaching related to Biblical things, that is not completely in accordance with what has already been given in the Bible, i.e., anything about God and godliness that is at variance from the Bible, is Biblically untrue, will never be from the Holy Spirit. Hence, it can only be from Satan.

·        We have it categorically stated to us in 2 Peter 1:3-4, that through the knowledge of the Lord Jesus, God has already given to us everything that pertains to life and godliness. The Apostle Peter, under the guidance of the Holy Spirit, said this in the past tense, i.e., at the time Peter got it written, everything pertaining to life and godliness had already been given to the Christian Believers. God’s Word is inerrant, complete, and forever settled in heaven (Psalm 119:89, 160). God will never make any modifications in it, will never add anything to it. Hence it is impossible that God will give any new revelations outside of His already given word, for Christians to follow. Any such “new revelations” cannot be anything but satanic attempts to undermine and subvert God’s Word.

 

    Therefore, if anyone is using Biblical texts and facts, but giving them meanings and implications that are not in accordance with what already has been written about them in the Bible, and teaching to use them in ways and for purposes not spoken about them in the Bible, then every such teaching and preaching is false, satanic, and is not to be followed. No matter who it is who says those things, and even if he says and teaches them as an expression of godliness, and of faith, love and reverence for God. Remember Paul’s exhortation in Galatians 1:8-9 “But even if we, or an angel from heaven, preach any other gospel to you than what we have preached to you, let him be accursed. As we have said before, so now I say again, if anyone preaches any other gospel to you than what you have received, let him be accursed.” In other words, Satan is capable of inducing even people like Paul and even the angels, to start saying and preaching things other than what they have already said. And so he exhorts to not believe and accept anything other than what has already been given by God the Holy Spirit in the Word of God.


    In the next article we will see some more to understand how Biblical things can be misused to imply UnBiblical and false things.


    If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.

 


Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well

सोमवार, 25 सितंबर 2023

Blessed and Successful Life / आशीषित एवं सफल जीवन – 30 – Be Stewards of God’s Word / परमेश्वर के वचन के भण्डारी बनो – 16

 Click Here for the English Translation

परमेश्वर के वचन में फेर-बदल – 1

 

    पिछले 10 लेखों में, परमेश्वर के वचन में दिए गए परमेश्वर के लोगों के जीवनों के कुछ उदाहरणों के द्वारा, हम परमेश्वर के वचन के प्रति अनुचित व्यवहार से सम्बन्धित कुछ बातों को देख रहे थे। अर्थात, किन तरीकों और कैसे व्यवहार के द्वारा लोग परमेश्वर के वचन की अवहेलना करते हैं, और वचन के प्रति अपने भण्डारी होने के दायित्व का निर्वाह करने से चूक जाते हैं। हमने देखा था कि भक्त लोग भी परमेश्वर के वचन को पूर्णतः और उद्यम के साथ पालन करने के अपने दायित्व को हलके में लेते हैं, उसका ठीक से निर्वाह करने में गलती करते हैं, और इस कारण अपने तथा औरों के लिए समस्याएँ खड़ी कर लेते हैं।


    परमेश्वर ने अपने कार्य को करने के लिए जो अपने वचन में लिखवाया है, कहा है, उसकी अवहेलना करने, और उसके बारे में अपनी ही धारणा के अनुसार कार्य करने के अतिरिक्त, बहुत सामान्यतः देखी जाने वाली एक अन्य बात है परमेश्वर के वचन में फेर-बदल करना, उसे ऐसे दिखाना मानो वह एक विशिष्ट विचार अथवा मान्यता को कह रहा है, उसका समर्थन कर रहा है। यह दिखाने के लिए न केवल जान-बूझकर परमेश्वर के वचन की गलत व्याख्या की जाती है, वचन के भागों का गलत हवाला दिया जाता है, और उसका अनुचित अर्थ के साथ उपयोग किया जाता है; बल्कि परमेश्वर के वचन में या तो कुछ जोड़ा जाता है, अथवा उसमें से कुछ निकाला भी जाता है, जिससे कि वचन किसी विशिष्ट शिक्षा, विचार, या धारणा का समर्थन अथवा पुष्टि करता हुआ प्रतीत हो। वचन का इस तरह से जान-बूझकर किए जाने वाले दुरुपयोग के उदाहरण वे डिनॉमिनेशंस, मत, और संप्रदाय हैं जिन्होंने पहले वचन में कुछ फेर-बदल की है, और फिर वे उस भ्रष्ट किए हुए वचन को आधार बनाकर, उसे ही परमेश्वर का वचन बता कर अपने ही सिद्धांतों और शिक्षाओं का प्रचार और प्रसार करते हैं। परमेश्वर के वचन के साथ इस प्रकार से किए गए परिवर्तन को बड़ी सरलता से उस डिनॉमिनेशन, मत, या संप्रदाय आरंभ और इतिहास के अध्ययन करने, तथा उनके द्वारा बताए जा रहे परमेश्वर के वचन की उन प्राचीन लेखों के साथ तुलना करने से, जिन से अनुवाद होकर वचन आया, वास्तविकता को जाना और पहचाना जा सकता है।


    एक अन्य प्रकार का, परमेश्वर के वचन का बहुत सामान्य और लगभग हर डिनॉमिनेशन तथा कलीसिया में पाया जाने वाला, बहुत चालाकी से किया गया, बहुत कुटिल फेर-बदल भी है, जिसे तुरंत ही या सरलता से न तो पहचाना और न ही समझा जाता है। यहाँ तक कि इसे करने वालों को पता भी नहीं चलता है कि शैतान ने कब और कैसे उनसे यह फेर-बदल और वचन को भ्रष्ट करने का काम अनजाने में ही चुपके से करवा दिया है। और वचन में किया गया इस प्रकार का यह फेर-बदल, यदि ऊपर उल्लेखित जान-बूझकर किए गए फेर बदल से अधिक नहीं, तो कम से कम उतना ही घातक तो अवश्य ही होता है। इस तरह के फेर-बदल की संभावनाओं के कुछ चिह्न हैं, और हो जाने के कुछ लक्षण हैं:

·       बहुधा इसे करने वाले परमेश्वर के भक्त, समर्पित, आज्ञाकारी विश्वासी, अथवा परमेश्वर की सेवकाई में लगे हुए लोग ही होते हैं।

·       सामान्यतः यह नए विश्वासियों अथवा वचन में नौसिखियों से नहीं, बल्कि वचन के ज्ञाता, वचन के अच्छे प्रचारकों, प्रभावी शिक्षकों, और मसीही विश्वास में परिपक्व तथा कलीसियाओं में मान्यता रखने वाले लोगों, कलीसिया या मण्डली के अगुवों से आरंभ होता है।

·       इसका आरंभ परमेश्वर के प्रति अपने प्रेम, श्रद्धा, भक्ति आदि को दिखाने, और उसकी सामर्थ्य के प्रति आस्था व्यक्त करने की अभिव्यक्तियों के साथ होता है।

·       यह फेर-बदल परमेश्वर के वचन बाइबल में पहले से ही लिखी गई, परमेश्वर और उसके कार्यों से संबंधित बातों के द्वारा किया जाता है; और इसीलिए इसे तुरन्त या सरलता से पहचाना या माना भी नहीं जाता है।

·       फेर-बदल और गलती यह होती है कि परमेश्वर के वचन में लिखी और परमेश्वर के कार्यों से संबंधित इन बातों का उस रीति, उस अभिप्राय के साथ उपयोग नहीं किया जाता है, जिनके लिए या जिनके साथ ये वचन में लिखी गई हैं। बाइबल के तथ्यों को कुछ नई रीति से, नए अभिप्रायों के साथ, नई बातों के संदर्भ में लागू तथा उपयोग करना सिखाया जाता है, ऐसे जैसा बाइबल में उनके लिए नहीं लिखा गया है। अर्थात, बात तो वचन की और वचन में से ही है, वास्तव में परमेश्वर से ही संबंधित है, किन्तु उसका उपयोग वचन में दिए गए अभिप्राय और उपयोग से भिन्न होता है।

·       इस फेर-बदल को स्वीकार करने, पालन करने, और इसका औरों तक प्रसार करने में प्रमुख भूमिका उस अगुवे, जिसके द्वारा यह आरंभ किया जाता है, के अंध-भक्तों की होती है। उस अगुवे के ये अंध-भक्त क्योंकि यह मानकर चलते हैं कि वह मनुष्य कभी गलती कर ही नहीं सकता है, उत्तम और प्रभावी प्रचार करने वाला वह अगुवा जो कहता और सिखाता है वह सही ही होता है, इसलिए वे लोग उसकी सभी शिक्षाओं को बिना जाँचे-परखे स्वीकार कर लेते हैं, उनका पालन करते हैं, उन्हें औरों तक पहुंचाते हैं, और अनायास ही उस मनुष्य की बात और शिक्षा को परमेश्वर के वचन की बात से अधिक महत्व देने लग जाते हैं।

·       इस अंध-भक्त भावना के कारण, किसी के द्वारा उस मनुष्य के प्रचार या शिक्षा में कोई गलती दिखाए जाने के प्रयास को उस अगुवे, उसके विश्वास, और उसकी भक्ति का अपमान समझते हैं, और इसीलिए बहुधा बिना जाँचे और परखे ही, उस गलती को दिखाने वाले और उसकी बातों का तिरस्कार कर देते हैं।


    इस फेर-बदल और गलती को पहचानने का आधार और माध्यम परमेश्वर का वचन ही है, और इसे हम अगले लेख में देखेंगे ।


    यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।

 

कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें

***********************************************************************

Altering God’s Word – 1

 

    In the preceding 10 articles, through some examples from the lives of the people of God given in God’s Word, we have been looking at aspects of improper behavior towards God’s Word, i.e., the way, the manner in which God’s people disregard some aspects of God’s Word, and thereby fall short in their stewardship of God’s Word. We have seen that even godly people tend to take their responsibility of fully and diligently obeying God’s Word lightly, falter in doing so, and end up creating problems for themselves and others.


    Besides disregarding certain aspects of what God has stated, has had written in His Word, and besides assuming things about doing God’s work, another very common tendency is to alter God’s Word, often, to make it appear as saying or supporting a particular belief or line of thought. This not only involves deliberately misinterpreting, misquoting or misapplying portions of God’s Word; but also adding to, or, taking away from God’s Word, so that it seems to support and affirm a particular teaching, or opinion, or concept. Examples of this deliberate misuse, adding to, or taking away from God’s Word are the alterations made in the Bible by some denominations, sects, and cults, and then misusing this altered text to preach and teach their beliefs and doctrines, calling this altered form as God’s word. This form of altering God’s Word can easily be checked out for its veracity by considering the origin and history of the denomination, cult, or sect, and comparing what they show as God’s word with the ancient texts of God’s Word from which the various translations have come.


    There is another much more sinister, very commonly seen in practically every Church and denomination, and very subtly done, alteration of God’s Word that is neither readily nor easily discerned and recognized. So much so, that those through whom it occurs, do not even realize, how and when Satan has got them to inadvertently and unknowingly alter and corrupt God’s Word. And this form of alteration is equally, if not more, harmful than the kind of deliberate alteration stated above. There are certain pointers to the possibility of this kind of alteration happening, and some signs, that it has happened:

·      Very often it happens through committed, godly, obedient Believers, or those engaged in God’s Ministry.

·        Usually, it does not happen through new Christian Believers, but through those who are well versed in God’s Word, and are good preachers, effective teachers, mature in faith, and having a status and reputation amongst Churches and Assemblies, are the leaders and elders.

·        It begins through expressions of showing love, reverence, and godliness, and efforts at expressing the power and abilities of God.

·        The alteration is done through using the things already written in the Word of God, things about God and His works; therefore, it is neither immediately not easily recognized or discerned.

·        The alteration and error are that the things written in God’s Word related to God and His works, are used with a meaning and implication different from that which has been given in the Word for them. These Biblical facts are preached, taught, and used in a manner different from that given in the Bible, through some new meanings added to them, and by using them for matters different from what they have been used for in the Bible. In other words, the expressions and phrases are from the Bible, are actually related to God, but their meaning, implications, and utilization are different from that given in the Bible.

·        It is the blind-followers of the leader or elder who started this alteration, who play the main role in accepting, following, and then teaching and propagating them to others. The blind-followers of that leader or elder believe, that person can never make a mistake, the leader or elder who preaches and teaches so well and so effectively, whatever he says, has to be true. So they accept whatever he says without cross-checking it, start following it, pass it on to others, and unknowingly start giving more importance to that man and his words than to God’s Word.

·        Because of this tendency of blindly following a person, if anyone tries to show any error or short-coming in the preaching and teaching of that leader or elder, then it is taken as an insult, an affront to that person and his faith and godliness; and therefore, without checking and analyzing what is being pointed out, the one who is pointing out and what he is saying both are rejected.

 

    The basis of being able to identify, and discern this alteration is God’s Word, and we will see about this in the next article.


    If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.


Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well

रविवार, 24 सितंबर 2023

Blessed and Successful Life / आशीषित एवं सफल जीवन – 29 – Be Stewards of God’s Word / परमेश्वर के वचन के भण्डारी बनो – 15

परमेश्वर के वचन के प्रति अनुचित व्यवहार – 10

 

    परमेश्वर के वचन से विभिन्न उदाहरणों के द्वारा हम परमेश्वर के वचन के पालन में लोगों द्वारा की जाने वाली विभिन्न गलतियों में से कुछ देखते आ रहे हैं। मुख्य बल इस बात पर रहा है कि परमेश्वर चाहता है कि उसके लोग उसके पूर्णतः आज्ञाकारी रहें। इस का अर्थ न केवल परमेश्वर द्वारा सौंपे गए काम को करना है, बल्कि उसे उसी विधि से करना भी है, जो परमेश्वर ने उसे करने के लिए निर्धारित की है। परमेश्वर के कार्य को करने के लिए परमेश्वर द्वारा दी गई विधि के स्थान पर मनुष्यों द्वारा बनाई किसी विधि को कभी भी बिलकुल भी लागू नहीं किया जा सकता है। इस बारे में हमने अभी तक जो देखा और सीखा है संक्षिप्त रूप में आज उसको दोहराएँगे, और फिर अगले लेख में निष्कर्ष को देखेंगे।


संक्षेप में ये बातें हैं:

·        परमेश्वर का वचन बाइबल, प्रभु यीशु मसीह का एक स्वरूप है। प्रभु यीशु का एक स्वरूप होने के नाते, यह उतना ही संपूर्ण और सिद्ध है जितना प्रभु यीशु हैं; और इसीलिए इसके साथ कोई छेड़-छाड़, उसमें कुछ जोड़ना या उसमें से कुछ घटना, आदि बिलकुल नहीं किए जा सकते हैं। इस लिखित वचन के साथ ऐसा कुछ भी करना एक तरह से प्रभु परमेश्वर के साथ करना है, और इसीलिए यह करने के बहुत गंभीर दुष्परिणाम हैं; ऐसा करना परमेश्वर द्वारा वर्जित किया गया है (व्यवस्थाविवरण 4:2; नीतिवचन 30:6; प्रकाशितवाक्य 22:18-19)।

·        शैतान का प्रयास रहता है कि मनुष्य के अन्दर किसी न किसी रीति से परमेश्वर तथा उसके वचन के प्रति सन्देह उत्पन्न करे, परमेश्वर के वचन पर भरोसा नहीं रखे, और मनुष्य परमेश्वर के विमुख हो जाए। अपने इस उद्देश्य को पूरा करने के लिए उसने कई युक्तियाँ बना रखी हैं, और व्यक्ति के अनुसार उपयुक्त युक्ति के उपयोग के द्वारा उसे बहका कर गिराने का प्रयास करता है। परमेश्वर का वचन बाइबल ही शैतान के द्वारा उसकी इन युक्तियों के सफल प्रयोग करने के मार्ग में सबसे कारगर और प्रभावी हथियार है। इसीलिए शैतान की एक मुख्य युक्ति है मनुष्य के मन में परमेश्वर और उसके वचन के प्रति सन्देह उत्पन्न करना। जैसे ही विश्वासी परमेश्वर के वचन की आज्ञाकारिता करने की बजाए अपनी सोच-समझ पर भरोसा रख कर कार्य करता है, वह शैतान के फन्दे में फँस जाता है और पाप में गिर जाता है।

·        बाइबल दिखाती है कि परमेश्वर के धार्मिक लोगों के द्वारा भी अपनी बुद्धि और समझ पर परमेश्वर की आज्ञाकारिता से बढ़कर भरोसा करना, कितना गलत और हानिकारक हो सकता है। इन उदाहरणों में हम देखते हैं कि परमेश्वर के धार्मिक लोगों के द्वारा अपने ही विचार और समझ पर भरोसा रखने के कारण, वास्तव में वह कहा और किया गया जो परमेश्वर के विरुद्ध और उसे नापसंद था, जब कि उन्हें यही लग रहा था कि वे परमेश्वर का कार्य कर रहे हैं, उसका आदर कर रहे हैं। ये उदाहरण बाइबल का एक बहुत कम जाना और समझा गया तथ्य प्रकट करते हैं, ऐसा तथ्य जिसका एहसास बहुत कम मसीहियों को होता है, कि न केवल परमेश्वर के विरुद्ध कही गई बातें, लेकिन ऐसी बातें भी जो परमेश्वर के पक्ष में तो कही जाती हैं, किन्तु परमेश्वर के सत्य और तथ्यों के अनुरूप न होने के कारण, वे भी परमेश्वर को कतई स्वीकार्य नहीं होती हैं।

·        यह एक बहुत ही सामान्य बात है, और अधिकांश लोग इसके बारे में सोचते भी नहीं हैं; वे यही मान कर चलते हैं कि परमेश्वर के वचन में जिस बात का उल्लेख हुआ है, यदि वे उसे कर रहे हैं, तो फिर जिस किसी तरह से भी वह किया जा रहा हो, उससे कोई फर्क नहीं पड़ता है। वह तब भी परमेश्वर की आज्ञाकारिता में किया गया कार्य ही है, और इसलिए परमेश्वर को उससे प्रसन्न होना चाहिए और उसे स्वीकार करके उसके लिए उन्हें आशीष देनी चाहिए। इसलिए, वे परमेश्वर के वचन में लिखी हुई परमेश्वर के कार्य और उसकी आराधना तथा उपासना से संबंधित बातों को बहुत हलके में लेते हैं, और उनके बारे में मन-माने ढंग से बोलते और उपयोग करते हैं; जैसे कि प्रभु यीशु के क्रूस को, प्रभु यीशु के लहू को, प्रभु-भोज में सम्मिलित होने को, बपतिस्मा लेने को, परमेश्वर को आराधना चढ़ाने उसकी उपासना करने को, इत्यादि। लोग इन सभी और वचन की ऐसी ही अन्य बातों को, चाहे श्रद्धा और भक्ति के भाव साथ, वैसे बोलते और पालन करते हैं जैसा उन्हें सही या, सहज लगता है; किन्तु वह उस प्रकार से नहीं होता जैसा कि परमेश्वर के वचन में उनके बारे में लिखा और करने के लिए कहा गया है। वास्तव में ऐसा करना परमेश्वर की आज्ञा का, उसकी व्यवस्था का उल्लंघन है और 1 यूहन्ना 3:4 में दी गई परिभाषा के अनुसार ये पाप हैं।

·        यद्यपि मूसा इस्राएलियों को छुड़ाने के लिए परमेश्वर द्वारा चुना और निर्धारित किया हुआ था, लेकिन मूसा अपनी इच्छा और तरीके से इस कार्य को नहीं कर सका, बल्कि ऐसा करने के प्रयास में जान के जोखिम में आ गया। इस कार्य को करने में मूसा तब ही सफल हुआ जब उसने इसे परमेश्वर के समय के अनुसार, परमेश्वर की विधि से, और परमेश्वर के मार्गदर्शन तथा सामर्थ्य में हो कर किया। और ठीक यही बात हम सभी पर भी लागू होती है।

·        जंगल की यात्रा के दौरान इस्राएलियों के द्वारा परमेश्वर के लिए तम्बू बनाया जाना बहुत प्रबल रीति से हमारे सामने इस तथ्य को रखता है कि न तो मनुष्य की कल्पनाएँ, न उसके तरीके, और परमेश्वर के निकट या सम्मुख आने तथा उसकी आराधना करने के लिए न ही मनुष्य की अपनी गढ़ी हुई बातें परमेश्वर को प्रसन्न कर सकती हैं, उसे स्वीकार्य हो सकती हैं। परमेश्वर केवल, जैसा उसके वचन में लिखा और कहा गया है, अपनी बातों और निर्देशों के सटीक पालन किए जाने के द्वारा, उसके कहे के अनुसार ही उसकी उपासना और आराधना किए जाने के द्वारा ही प्रसन्न होता है, और किसी तरीके से नहीं। और शैतान यही प्रयास करता रहता है कि हम किसी न किसी तरह से परमेश्वर के वचन की बातों की अनदेखी कर दें, उन में अपनी इच्छा और समझ के अनुसार कुछ बदलाव कर दें, उनमें कुछ जोड़ या घटा दें; अर्थात परमेश्वर के वचन को परमेश्वर का वचन न रहने दें वरन वह बस ऊपरी रीति से परमेश्वर का वचन लगे, परन्तु उसे वास्तव में मनुष्य का वचन बना लें।

·        राजा शाऊल के जीवन के उदाहरण से हम देखते हैं कि, शाऊल के पास परमेश्वर का वचन आया, किन्तु उसने उस वचन को अपनी ही समझ और परिस्थिति के अनुसार लिया, न कि उसके प्रति एक प्रतिबद्धता और सही रवैया दिखाया। शाऊल ने परमेश्वर के वचन को अपने जीवन में उसका उचित महत्व नहीं दिया, और उसे कीमत चुकानी पड़ी। एक बार फिर से परमेश्वर के वचन का सन्देश हमारे सामने स्पष्ट है, न केवल परमेश्वर के कहे को करना है, वरन जैसा परमेश्वर ने बताया है उसे वैसे ही करना है, तब ही वह परमेश्वर की आज्ञाकारिता माना जाएगा। जो परमेश्वर की बातों को अपनी ही धारणा के अनुसार लेते हैं, और अपनी ही इच्छा के अनुसार काम करते हैं, और फिर यह अपेक्षा रखते हैं कि परमेश्वर उनके प्रयासों को स्वीकार करेगा और उन प्रयासों के लिए उन्हें आशीष देगा, उन्हें अपनी इस ढिठाई और अनाज्ञाकारिता के लिए परमेश्वर के न्याय को झेलना ही पड़ेगा।

·        दाऊद, जो परमेश्वर के मन के अनुसार व्यक्ति था, ने भी परमेश्वर की उन बातों को मानने की बजाए, अपनी इच्छा और समझ के अनुसार कार्य किया। दाऊद परमेश्वर के लिए बहुत उत्साही थी, उसे आदर देना चाहता था, उसके प्रति अपने प्रेम और श्रद्धा को व्यक्त करना चाहता था। वह जो परमेश्वर के लिए करना चाहता था, यद्यपि वह सही था, लेकिन पहली बार उसने जैसे इस कार्य को किया वह परमेश्वर के वचन तथा उसके द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुसार नहीं था। इसलिए वह परमेश्वर की दृष्टि में किसी भी रीति से अनाज्ञाकारिता से कम नहीं था। और इसीलिए उस कार्य के इतने दुखदायी परिणाम हुए, यहाँ तक कि परमेश्वर की आज्ञाकारिता की बजाए परमेश्वर के एक भक्त मानवीय अगुवे, राजा दाऊद, की आज्ञाकारिता में होकर कार्य करने की कीमत उज्जा को परमेश्वर के प्रकोप को सहने और अपने प्राण देने से चुकानी पड़ी। केवल जब परमेश्वर के वचन को उसका उचित स्थान और महत्व प्रदान किया गया, जब कार्य को सही रीति से किया गया – परमेश्वर द्वारा पहले से ही उसके विषय दिए गए निर्देशों के अनुसार, तब ही परमेश्वर ने उसे स्वीकार किया, उस पर आशीष दी, और उसके लिए अपने लोगों की सहायता की। शिक्षा स्पष्ट है, किसी भी मनुष्य को, चाहे वह दाऊद के समान आत्मिक स्तर रखने वाला ही क्यों न हो, परमेश्वर के वचन के साथ अनुचित व्यवहार करने का कोई अधिकार नहीं है; परमेश्वर को आदर देने या उसके प्रति प्रेम और श्रद्धा की अभिव्यक्ति के लिए भी नहीं; कोई भी परमेश्वर के वचन का दुरुपयोग कर के उसके दुष्परिणामों से बच नहीं सकता है, चाहे वह दुरुपयोग किसी भी मनुष्य की इच्छानुसार क्यों न किया गया हो।

·        परमेश्वर किसी मनुष्य का पक्ष नहीं करता है “परमेश्वर किसी का पक्षपात नहीं करता” (गलातियों 2:6)। जब तक उज्जिय्याह परमेश्वर के प्रति विश्वासयोग्य रहा, परमेश्वर ने उसे आशीषित किया और बढ़ाया। लेकिन जब उसने परमेश्वर के वचन का उल्लंघन किया, और उसे दी जा रही चेतावनियों को नहीं माना, तब परमेश्वर को उसके विरुद्ध कार्य करना पड़ा। क्योंकि वह पहले भक्त और आज्ञाकारी रहा था, इसलिए परमेश्वर ने उसके द्वारा वचन की अवहेलना करने को नज़रन्दाज़ नहीं किया। परमेश्वर के निर्देशों की अनदेखी करने, और अपनी ही सोच तथा बात पर अड़े रहने के परिणाम उसके लिए बहुत हानिकारक हुए; उसने जीवन भर के लिए सब कुछ गँवा दिया, उन्हें फिर कभी वापस प्राप्त नहीं करने पाया।

 

    यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।


 

कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें

***********************************************************************

Improper Behavior Towards God’s Word – 10

Summary

   

    Through various examples from God’s Word, we have been seeing and learning about some of the errors that people can make regarding following God’s Word in their lives. The main emphasis has been that God wants complete obedience to His Word from His people. This not only means doing the God given work, but also doing it in the manner God has asked for it to be done. There should not be any substitution of God given way with a humanly devised way, to carry out what God wants done. Today we will summarize what we have seen and learnt, and in the next article draw the conclusions from it.


The summary points are:

·        The Word of God, the Bible, is a form of the Lord Jesus.  Being a form of the Lord Jesus, it is just as complete and perfect as the Lord Jesus is; and therefore, it cannot be tampered with, altered, added to, or taken away from. Doing any of these to the written Word is tantamount to doing it to the Lord God, and therefore, has serious deleterious consequences; has been forbidden by God (Deuteronomy 4:2; Proverbs 30:6; Revelation 22:18-19).

·        Satan somehow wants to make man doubt God and His Word, not believe in God’s Word, and turn away from God. To accomplish this, he has devised various strategies, and uses the appropriate one against a person to beguile him. God’s Word, the Bible is the most potent and effective weapon against his successfully implementing his strategies. Hence, one of his main strategies is to create doubts in man’s heart about God and His Word.  As soon as the Believer trusts his own intellect over and above obedience to God’s Word and acts accordingly, he falls into Satan’s trap and sins.

·        The Bible shows how flawed and disastrous reliance on one’s intellect and reasoning over and above obedience to God can be, even in a godly person’s life. Biblical examples of godly persons show that because of trusting their own thinking and reasoning, they were actually saying and doing things contrary and offensive to God, while thinking they were doing God’s Work, honoring God. This illustrates a very little-known Biblical fact, a fact that is hardly ever realized even by most Christian Believers, that not only things said contrary to God, but even things said in favour of God, but because of not being in accordance with His truth and facts, they are absolutely unacceptable to God.

·        It is a very common practice, and most people do not even think twice about it; they simply assume that so long as they are doing what is mentioned in God’s Word, howsoever they do it, the manner of doing it does not matter. It is still something done in obedience to God, and God should be happy with it, accept it, and bless them for it. So, they very casually take things mentioned in God’s Word and with God’s work and worship, speak about them and use them according to their own fancy, e.g., the Cross of the Lord Jesus, the Blood of Lord Jesus, the Holy Communion, Baptism, Worshipping God, etc. They talk about them and use them in a manner they think is right by their own understanding; though reverentially, but it is actually not in accordance with what God has had written in His Word about them. But, in realty, it is sin as defined in 1 John 3:4, because they are transgressions of God’s law (KJV), or lawlessness (NKJV, NIV, NASB).

·        Though Moses was to be the one through whom God would deliver Israel, but Moses could not do this according to his desire and by his methods, rather, in attempting to do so, jeopardized his life. Moses could only be successful, when he did this task in God’s time, God’s way, and through God’s guidance and strength. And, that is how it is for us as well.

·        The construction of the Tabernacle for God in the wilderness journey very powerfully illustrates that not the imaginations and devices of man, not man’s contrived methods of coming to God and worshipping God, but only doing things, following His instructions, worshipping Him, etc., exactly as specified by God in His Word, is what pleases God, and nothing else. And Satan keeps trying to get us to either disregard God’s instructions given in His Word, or to modify them, add or take away things from them, according to our own fancy; i.e., do not let God’s Word be God’s Word, but though externally appearing to be God’s word, to actually change it into man’s word.

·        From the example of King Saul’s life, we see that Saul received God’s Word, but interpreted and understood it according to his own thinking about the situation, instead of showing a commitment and proper attitude towards it. Saul failed to give God’s Word its due importance in his life, and paid the price. Those who assume things and act on their own, and then expect God to accept their efforts and bless them for those efforts, will have to suffer God’s judgment for their persistently disobedient ways.

·        David, a man after God’s own heart, assumed things. David was zealous for the Lord God, wanted to honor him, express his love and reverence for Him. Though what he wanted to do for God was right, but the way he initially did it was not according to God’s Word, not according to God’s instructions already given beforehand. So, it was nothing short of disobedience in the eyes of God; hence the painful consequences so much so that obedience to the godly human leader, King David, instead of obedience to God, cost Uzza his life. Only when God’s Word was given its due place and importance, when the right thing was done the right way – according to God’s instructions for it, did God accept it, bless it, and He helped His people for it. The lesson is clear, no man, not even someone of the spiritual stature of David has the right to treat God’s Word inappropriately; not even as an expression or attempt to honor God or show love and reverence towards God; no one can misuse God’s Word and get away with it, whoever may be the person in who’s will the misuse was done.

·        God is no respecter of persons, “God shows personal favoritism to no man” (Galatians 2:6). As long as Uzziah was faithful towards God, God blessed and prospered him. But when he transgressed God’s Word, and would not heed to the warnings being given to him, God had to act against him. God did not condone Uzziah’s disregard for God’s Word despite the warnings, just because he had been godly earlier. The consequences of ignoring God’s instructions and persisting with his own line of thinking were very severe; he lost everything, never to regain any of it for the rest of his life.


    If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.

 

Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well