ई-मेल संपर्क / E-Mail Contact

इन संदेशों को ई-मेल से प्राप्त करने के लिए अपना ई-मेल पता इस ई-मेल पर भेजें : rozkiroti@gmail.com / To Receive these messages by e-mail, please send your e-mail id to: rozkiroti@gmail.com

बुधवार, 1 नवंबर 2023

Blessed and Successful Life / आशीषित एवं सफल जीवन – 67 – Be Stewards of God’s Word / परमेश्वर के वचन के भण्डारी बनो – 53

परमेश्वर के वचन से उचित व्यवहार – 21

    हम पौलुस के जीवन और उदाहरणों से परमेश्वर के वचन के उपयोग और उस से व्यवहार के बारे में सीखते आ रहे हैं, और हाल ही में हमने इसके लिए 2 कुरिन्थियों 4:1-5 से देखना आरम्भ किया है। पद 1 को देख लेने के बाद, पिछले कुछ लेखों से हमने पद 2 को देखना आरम्भ किया है। हमने पहले यह देखा है कि इस पद में पौलुस अपनी परमेश्वर के वचन की सेवकाई के तीन गुण तथा उस सेवकाई के उद्देश्य बताता है। पिछले लेखों में हम उद्देश्यों को देख चुके हैं, और आज से गुणों के बारे में देखना आरम्भ करेंगे। इस पद में दिए गए पौलुस की सेवकाई के तीन गुण हैं:

·        लज्जा के गुप्त कामों को त्यागना

·        चतुराई से न चलना

·        परमेश्वर के वचन में मिलावट नहीं करना

    अपने तथा अपने सह-कर्मियों के बारे में जो पहला गुण पौलुस यहाँ पर लिखता है, वह है, “हम ने लज्ज़ा के गुप्‍त कामों को त्याग दिया।” इस कथन की तुलना उस से कीजिए जो पौलुस ने अपने मसीही विश्वास में आने से पहले के जीवन के सन्दर्भ में अपने बारे में कहा था, जब वह एक बहुत उत्साही फरीसी, पवित्र शास्त्र – जो हमारा पुराना नियम है, का ज्ञानी था और उसी के अनुसार काम करता था, “पर मैं तो शरीर पर भी भरोसा रख सकता हूं यदि किसी और को शरीर पर भरोसा रखने का विचार हो, तो मैं उस से भी बढ़कर रख सकता हूं। आठवें दिन मेरा खतना हुआ, इस्राएल के वंश, और बिन्यामीन के गोत्र का हूं; इब्रानियों का इब्रानी हूं; व्यवस्था के विषय में यदि कहो तो फरीसी हूं। उत्‍साह के विषय में यदि कहो तो कलीसिया का सताने वाला; और व्यवस्था की धामिर्कता के विषय में यदि कहो तो निर्दोष था” (फिलिप्पियों 3:4-6; साथ ही प्रेरितों 26:4-5 भी देखिए)। हम पौलुस के इस कथन से देखते हैं कि उसकी पृष्ठभूमि और उसकी योग्यताएँ सभी को अच्छे से पता थीं, उसमें कुछ कमी नहीं थी, उसकी किसी भी बात के लिए आलोचना नहीं की जा सकती थी। प्रभु यीशु मसीह को अपना उद्धारकर्ता ग्रहण कर लेने के बाद, उसने तुरंत ही प्रभु के परमेश्वर का पुत्र होने, प्रतिज्ञा किया हुआ मसीहा होने का प्रचार करना आरम्भ कर दिया था (प्रेरितों 9:20, 27, 29), और वह पवित्र शास्त्र ही से प्रचार करता था (प्रेरितों 17:2)। दूसरे शब्दों में, उसके परिवर्तन से पहले और बाद में, पौलुस के जीवन में ऐसा कुछ भी नहीं था जो लोगों या समाज से छुपा हुआ हो, अनैतिक हो, सामाजिक दृष्टिकोण से अस्वीकार्य अथवा किसी भी रीति से आलोचना के योग्य हो। लेकिन फिर भी  यहाँ 2 कुरिन्थियों 4:2 में, पौलुस अपनी सेवकाई के विषय जो पहला गुण कहता है, वह है की उसने लज्जा के गुप्त कामों को छोड़ दिया है! पौलुस के अपने विषय इन दोनों परस्पर विरोधाभासी प्रतीत होने वाले कथनों में हम सामंजस्य किस तरह से बैठा सकते हैं?

    इस प्रतीत होने वाले विरोधाभास या त्रुटि को समझने और सामंजस्य बैठाने की कुंजी है फिलिप्पियों 3:4 का आरंभिक वाक्य “मैं तो शरीर पर भी भरोसा रख सकता हूँ।” प्रभु में विश्वास में आने और उसे अपना व्यक्तिगत उद्धारकर्ता और प्रभु ग्रहण करने से पहले, पौलुस का उत्साह और कार्य उसके ‘शरीर के कामों’ पर आधारित थे, अर्थात उसकी अपनी योग्यताओं, शिक्षा, पृष्ठभूमि, तथा अन्य मनुष्यों – धार्मिक अगुवों से समर्थन पर। जो उसने सीखा था और जो उसे सही लगता था, उसके आधार पर वह वही करता था जो उसे सही और करने योग्य लगता था, यह समझते और मानते हुए कि वह परमेश्वर की दृष्टि में भी सही और उसे भी स्वीकार्य होगा। पौलुस ने यह माना है कि उसकी इन अनुचित उत्साह और प्रवृत्तियों ने उसे प्रभु का विरोधी और प्रभु के लोगों को सताने वाला, उनके विरुद्ध क्रोध में पागल सा, निन्दा और अंधेर करने वाला बन गया था (प्रेरितों 26:9-11; 1 कुरिन्थियों 15:9; फिलिप्पियों 3:6; 1 तीमुथियुस 1:13)। प्रभु यीशु में विश्वास में आने के बाद, उसकी यह अपने ‘शरीर’, अर्थात उसकी अपनी इच्छा और समझ तथा उसकी अपनी दृष्टि में सही अथवा गलत होने के अनुसार काम करने की मानसिकता तुरन्त बदल गई, और वह विनम्र, प्रभु को पूर्णतः समर्पित और आज्ञाकारी बन गया (प्रेरितों 9:5-6; 26:19), जो कुछ प्रभु कहे केवल वही करने वाला, चाहे उसकी कोई भी कीमत क्यों न हो (प्रेरितों 9:15-16)। उसके इस पहले के “शरीर में भरोसा रखने”, और इस प्रवृत्ति के उसके व्यवहार में प्रकट होने के कारण वह अपने आप को सब प्रेरितों में सबसे छोटा, बल्कि प्रेरित कहलाने के भी योग्य भी नहीं समझता था (1 कुरिन्थियों 15:8-9), और अपने आप को ‘पापियों में सबसे बड़ा’ (1 तीमुथियुस 1:15) कहता था। इस बात पर भी ध्यान दीजिए कि पौलुस का यह घमण्ड, उसका उग्र होना, और इस प्रकार की अन्य सभी बातें उसके अन्दर की त्रुटियों का ही बाहरी प्रकटीकरण थीं। प्रभु यीशु में विश्वास में आने और प्रभु को समर्पित और आज्ञाकारी बनते ही, उसके अन्दर की त्रुटियों के ठीक होते ही, उसके बाहर का व्यवहार, यानी कि अन्दर की त्रुटियों का बाहरी प्रकटीकरण भी ठीक हो गया। इसीलिए, पौलुस उन्हें “लज्ज़ा के गुप्‍त काम” कहता है, अन्दर की वे त्रुटियाँ जो बाहर व्यवहार में समस्याएँ खड़ी करती हैं।

    पौलुस ने मसीह यीशु में विश्वास में आते ही, इन्हीं “लज्ज़ा के गुप्‍त कामों” को तुरन्त ही त्याग दिया। पौलुस ने अपने ‘शरीर में भरोसा’ करने को, अर्थात, अपनी ही समझ और बुद्धि के अनुसार निर्णय लेने, अपनी योग्यताओं और शिक्षा के अनुसार कार्य करने को त्याग दिया; उसने अपने घमण्ड और दूसरों पर हावी होने की जीवन शैली को त्याग दिया; वह विनम्र और धैर्य रखने वाला बन गया, परमेश्वर के अन्य संतानों की कमियों और गलतियों के साथ धैर्य से व्यवहार करने वाला, उनको धीरज के साथ सुधारने वाला बन गया। यदि अन्य विश्वासी उन से रखी गई आशाओं पर पूरे नहीं उतरते थे या प्रभु के पीछे सही रीति से नहीं चलते थे तो अब वह उनके पीछे डंडा लेकर नहीं पड़ता था, न ही उन्हें अपने से दूर करता था, या अपने आप को उन से दूर कर लेता था। वह प्रभु की इच्छा का आज्ञाकारी बन गया, प्रभु से जानने वाला कि क्या कहना है, किस से कहना है, कब और कहाँ पर कहना है, बजाए अपनी सेवकाई को अपनी ही समझ और इच्छा के अनुसार करने वाला।

    हम पौलुस से सीखते हैं कि परमेश्वर के वचन के सेवक में यह पहला गुण होना चाहिए – वह अपने शरीर पर किसी भी बात में कोई भी भरोसा नहीं रखे; वरन विनम्र, धीरजवंत, विलम्ब से क्रोध करने वाला, और जो सेवकाई परमेश्वर उस से चाहता है, उसके विषय परमेश्वर पर पूर्ण रीति से निर्भर और आज्ञाकारी रहने वाला हो। पतरस ने भी यही बात 1 पतरस 2:1-2 में कही है, वचन के निर्मल दूध की लालसा रखने और उसके द्वारा बढ़ने के लिए सबसे पहले हर प्रकार का बैर भाव, छल, कपट, डाह, और बदनामी को त्यागना है – पहले एक भीतरी परिवर्तन आना है, और तब यह परिवर्तन बाहर के व्यवहार में प्रकट होगा।

    यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।

कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें

***********************************************************************

Appropriately Handling God’s Word – 21

    We have been learning from the examples and life of Paul about utilizing God’s Word and handling it, and of late have started considering 2 Corinthians 4:1-5 for this. Having seen verse 1, we are now on verse 2 for the past couple of articles. We saw earlier that in this verse, Paul states three characteristics, and the purposes of his ministry of God’s Word. We have seen the purposes in the previous articles, and will look into the characteristics from today. The three characteristics of Paul’s ministry, as given in this verse are:

·        Having renounced the hidden things of shame

·        Not walking in craftiness

·        Not handling the Word of God deceitfully

    The first characteristic that Paul states about himself and his co-workers is, “we have renounced the hidden things of shame”. Compare this with what Paul says about himself, in context of his life before coming to faith in Christ, when he lived and functioned as a very zealous Pharisee, learned in the Scriptures – our present-day Old Testament, “though I also might have confidence in the flesh. If anyone else thinks he may have confidence in the flesh, I more so: circumcised the eighth day, of the stock of Israel, of the tribe of Benjamin, a Hebrew of the Hebrews; concerning the law, a Pharisee; concerning zeal, persecuting the church; concerning the righteousness which is in the law, blameless” (Philippians 3:4-6; also see Acts 26:4-5). We see from this statement of Paul that his background and qualifications were well known to all, were faultless, were beyond any criticism. Having accepted the Lord Jesus as his savior, he immediately started preaching about Him being the Son of God, the promised Messiah (Acts 9:20, 27, 29), and his preaching was from the Scriptures (Acts 17:2). In other words, before and after his conversion, there was nothing in Paul’s life that was hidden from the society, immoral, socially unacceptable, or worthy of criticism in any manner. And yet, here, in 2 Corinthians 4:2, the first characteristic that he states about his ministry is that he has renounced the hidden things of shame! How can we reconcile these two seemingly contradictory statements of Paul about himself?

    The key to reconciling and understanding this apparent discrepancy or contradiction is in the beginning of Philippians 3:4, “though I also might have confidence in the flesh.” Before coming to faith in the Lord and accepting Him as his savior and Lord, Paul’s zeal and works were based on his ‘works of the flesh’, i.e., his own abilities, education, background, and support from other men – the religious authorities. Based on what he thought and had been taught as being correct, he did what seemed right and worthwhile to him, presuming it to be right and acceptable in the sight of God as well. Paul admits that this misguided zeal and tendencies had made him an opponent of the Lord Jesus and a persecutor of the Lord’s people, making him exceedingly enraged against them, a blasphemer and an insolent person (Acts 26:9-11; 1 Corinthians 15:9; Philippians 3:6; 1 Timothy 1:13). After coming to faith in the Lord Jesus, this mentality of doing things according to his own ‘flesh’, i.e., according to his own will and understanding, his own concepts of right and wrong, was immediately changed into his becoming humble, submissive, and obedient to the Lord (Acts 9:5-6; 26:19), willing to do whatever the Lord had set for him, at whatever cost (Acts 9:15-16). Because of his this former “confidence in the flesh” and its manifestations in his behavior, he considered himself to be the least of the Apostles, not even worthy of being called and Apostle (1 Corinthians 15:8-9), and called himself the ‘chief of sinners’ (1 Timothy 1:15). Notice also that Paul’s arrogance, aggression, and other such actions were the external manifestation of the internal faults. Once his internals got corrected through coming to faith in the Lord, becoming submissive and obedient to Him, the external manifestations of the internal problems also got corrected. Therefore, Paul calls them the ‘hidden things of shame’, the internal unseen things that created problems of the outside behavior.

    These are the ‘hidden things of shame’ that Paul straightaway renounced on coming to faith in Christ Jesus. Paul gave up his ‘confidence in the flesh’, i.e., his own judgments and decisions based on his own abilities and education; he gave up his arrogance and imposing lifestyle; he became humble and longsuffering, patiently putting up with the faults and shortcomings in God’s children and gently correcting them, instead of going after them with a stick, or casting them away, or separating himself from them when they fell short of expectations, or in following the Lord; he became obedient to the will of the Lord, seeking and learning from the Lord what to say, to whom to say, when and where to say instead of doing his ministry the way he felt it ought to be done.

    We learn from Paul that this then is the first characteristic that a minister of God’s Word should have – put away all confidence of the flesh; and be humble, patient, longsuffering; become completely obedient to the Lord for the ministry that God wants him to do. Peter too said the same in 1 Peter 2:1-2; to desire and grow by the pure milk of the Word, one has to first put aside all malice, deceit, hypocrisy, envy, and evil speaking – an internal change has to come first, which will then manifest as changed behavior externally.

    If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.

Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well

मंगलवार, 31 अक्टूबर 2023

Blessed and Successful Life / आशीषित एवं सफल जीवन – 66 – Be Stewards of God’s Word / परमेश्वर के वचन के भण्डारी बनो – 52

परमेश्वर के वचन से उचित व्यवहार – 20

    हम पौलुस के जीवन और उदाहरण से परमेश्वर के वचन के उपयोग और उसके प्रति व्यवहार के बारे में देखते आ रहे हैं। पिछले लेख से हमने 2 कुरिन्थियों 4:2 को देखना आरम्भ किया था, जहाँ पर पौलुस अपनी सेवकाई के उद्देश्य, तथा तीन गुणों, जिन्हें हम आने वाले लेखों में देखेंगे, के बारे में लिखता है। जैसा कि पौलुस ने इस पद में लिखा है, उसकी सेवकाई का उद्देश्य था सत्य को प्रगट करना और हर एक मनुष्य के विवेक में अपनी भलाई को बैठाना, इस एहसास के साथ कि परमेश्वर हमेशा ही उसे और उसकी सेवकाई पर ध्यानपूर्वक दृष्टि बनाए रखता है। इसके बारे में हमने पिछले लेख में देखा था कि पौलुस सत्य को प्रगट करने के लिए किन बातों का ध्यान रखता था, और कैसे करता था। आज हम परमेश्वर की दृष्टि में रहते हुए, अपनी भलाई को हर एक मनुष्य के विवेक में बैठाने के बारे में उसके कथन को देखेंगे।

    हम परमेश्वर के वचन बाइबल से देखते हैं कि प्रभु यीशु में विश्वास में आने के बाद से, पौलुस एक नम्रता का जीवन जीता था, सेवकाई के लिए सब कुछ सहने के लिए तैयार था (प्रेरितों 20:19; 1 कुरिन्थियों 4:10-13; 2 कुरिन्थियों 11:23-27), और परमेश्वर की सेवा पवित्रता, धार्मिकता, और निर्दोषता से करने का प्रयास करता था (1 थिस्सलुनीकियों 2:10)। उसे कलीसिया की बहुत चिन्ता रहती थी (2 कुरिन्थियों 11:28-29; कुलुस्सियों 2:1-2)। उसका प्रयास रहता था कि वह कभी भी प्रभु में विश्वास लाने में, या विश्वास में बढ़ने और परिपक्व होने में, किसी के भी लिए बाधा या ठोकर का कारण न बने; और इसके लिए, यदि उसके कुछ प्रकार के भोजन खाने से किसी को ठोकर लगती थी, तो वह उन भोजन वस्तुओं को भी छोड़ने के लिए तैयार था (1 कुरिन्थियों 8:13)। यद्यपि परमेश्वर ने उसे यह इच्छा रखने की स्वतंत्रता प्रदान की थी कि यदि वह चाहे तो सँसार से कूच कर के उसके पास स्वर्ग चला आए, लेकिन फिर भी वह पृथ्वी पर ही बना रहा, जिससे कि उसकी सेवकाई से औरों का भला हो सके (फिलिप्पियों 1:21-25)। पौलुस ने न तो कभी साँसारिक वस्तुओं का लालच किया, और न ही कभी उन वस्तुओं को प्राप्त करने के लिए कार्य किया (प्रेरितों 20:33)। न ही उसे कोई ओहदा अथवा स्तर चाहिए था, और न ही वह कलीसिया में किसी प्रकार का कोई गुट बनाने या समूहों में विभाजित करने को कोई भी प्रोत्साहन देता था (1 कुरिन्थियों 3:3-5; 1 थिस्सलुनीकियों 1:6)। अपनी सेवकाई को करते हुए, पौलुस साथ ही अपने जीवन यापन के लिए भी काम करता रहता था, अपनी आवश्यकताओं के लिए किसी पर निर्भर नहीं रहता था, बल्कि अपनी कमाई से औरों की सहायता किया करता था (प्रेरितों 20:34; 1 कुरिन्थियों 4:12; 1 थिस्सलुनीकियों 2:9); कलीसिया में सेवकाई के कारण जो उसे मिलना चाहिए था, उसने उसकी भी किसी से भी कभी कोई माँग नहीं की (1 कुरिन्थियों 9:14-15)। इसीलिए, अपने जीवन के अन्त-समय में आकर वह निःसंकोच कह सका, “मैं अच्छी कुश्‍ती लड़ चुका हूं मैं ने अपनी दौड़ पूरी कर ली है, मैं ने विश्वास की रखवाली की है। भविष्य में मेरे लिये धर्म का वह मुकुट रखा हुआ है, जिसे प्रभु, जो धर्मी, और न्यायी है, मुझे उस दिन देगा और मुझे ही नहीं, वरन उन सब को भी, जो उसके प्रगट होने को प्रिय जानते हैं” (2 तीमुथियुस 4:7-8)।

    इस प्रकार से हम पौलुस के जीवन से यह समझ सकते हैं कि वह अपने आप को हर एक मनुष्य के विवेक में अपनी भलाई के लिए कैसे बैठाता था; अर्थात, उसने अपने जीवन अथवा सेवकाई की आलोचना करने और नीचा दिखाने का किसी को भी, कभी भी, कोई भी वैध और सार्थक कारण नहीं दिया। पौलुस का प्रयास हमेशा ही यही रहता था कि अपनी सेवकाई के द्वारा वह मनुष्यों को नहीं, बल्कि परमेश्वर को प्रसन्न करने वाला बने (गलातियों 1:10)। हमारे आज के पद में भी, उसका यही अभिप्राय दिखता है, जिसे वह कुछ भिन्न शब्दों में “परमेश्वर के सामने” कह कर व्यक्त करता है। यह वर्तमान समय की कलीसिया के लोगों, प्रमुख लोगों, और अगुवों की प्रवृत्ति से कितना भिन्न है, जो न केवल कलीसिया के लोगों और कलीसिया में गुटों के नेताओं को प्रसन्न करने के प्रयासों में रहते हैं, बल्कि समाज और सँसार के प्रमुख लोगों को भी प्रसन्न करते रहना चाहते हैं, इस गलतफहमी में कि आवश्यकता के समय में वे लोग उनकी सहायता करेंगे, उन्हें बचाएँगे। लेकिन हम यहाँ पर पौलुस के जीवन से देखते और सीखते हैं कि परमेश्वर को प्रथम स्थान पर रखने, और किसी मनुष्य को नहीं वरन केवल परमेश्वर को ही प्रसन्न करने वाला होने के द्वारा न केवल हमें परमेश्वर की सामर्थ्य, बुद्धि, सहायता मिलती है, साथ ही हमारी सेवकाई पर आशीष और उन्नति भी आती है, और हमारा जीवन भी पूर्णतः बदल जाता है, औरों के लिए उदाहरण और सँसार के समक्ष परमेश्वर को महिमा देने वाला बन जाता है।

    यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।

कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें

***********************************************************************

Appropriately Handling God’s Word – 20

    We have been seeing from the life and example of Paul about utilizing and handling God’s Word. In the previous article we had started looking into 2 Corinthians 4:2, where Paul states three characteristics, which we will consider later, and the purpose of his ministry of the Word. The purpose of his ministry, as Paul has stated in this verse, was to manifest the truth and commend himself in the conscience of every person, knowing that he and his ministry were always under the watchful eye of God. Regarding this purpose, we have seen about the care Paul took and how he used to manifest the truth about God’s Word in the previous article. Today we will see about his statement of commending to everyone’s conscience, in the sight of God.

    We see from God’s Word the Bible that since after coming to faith in the Lord Jesus, Paul lived a humble life, willing to suffer anything for the sake of his ministry (Acts 20:19; 1 Corinthians 4:10-13; 2 Corinthians 11:23-27), and serve God devoutly, justly, blamelessly (1 Thessalonians 2:10). He was very concerned about the Church (2 Corinthians 11:28-29; Colossians 2:1-2). His effort was to ensure that he never became an obstruction or a stumbling block to anyone’s either coming into faith in the Lord Jesus, or growing and maturing in the faith; to this end he was even willing to forego certain foods, if his eating them served as a stumbling block for others (1 Corinthians 8:13). Even though God had permitted him the desire to leave his earthly life and come up to be with Him, yet he still continued on earth, so that through his ministry others may be benefitted (Philippians 1:21-25). Paul neither coveted, nor worked for any worldly possessions (Acts 20:33); neither did he want any position or status, nor encouraged any groupism or factionalism in the Church (1 Corinthians 3:3-5; 1 Thessalonians 1:6). While carrying on his ministry, Paul also worked for his living, never being dependent on others to provide for his needs; rather, out of his earnings he would help others (Acts 20:34; 1 Corinthians 4:12; 1 Thessalonians 2:9). He did not even claim what was his due from the Church where he ministered (1 Corinthians 9:14-15). Therefore, at the end of his life he could confidently say, “I have fought the good fight, I have finished the race, I have kept the faith. Finally, there is laid up for me the crown of righteousness, which the Lord, the righteous Judge, will give to me on that Day, and not to me only but also to all who have loved His appearing” (2 Timothy 4:7-8).

    Thus, we can understand from Paul’s life how he commended himself to everyone’s conscience, i.e., never gave anyone any valid and factual reason to criticize or demean him, his motives, or his ministry. The remarkable thing here is that Paul never went after trying to please men. Paul’s effort always was to please God and not men, through his ministry (Galatians 1:10). Here too, in today’s lead verse, he implies the same by saying in different words that all his service was “in the sight of God.” This is so unlike the present-day tendency of the Church congregation, leaders and elders to be men pleasers; they strive to please not just the people, leaders of factions in the Church but also the prominent people of the community, to gain their favor, in the mistaken belief that those people will help and save them in times of needs. But we see and learn here from Paul’s life that keeping God first, and serving with the sole intention of being a God-pleaser instead of being a man-pleaser, will not only gain us God’s strength, wisdom, favor, but will also bless and grow our ministry, and will also radically change our life into an exemplary life for others, a life that glorifies God before the world.

    If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.

Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well

सोमवार, 30 अक्टूबर 2023

Blessed and Successful Life / आशीषित एवं सफल जीवन – 65 – Be Stewards of God’s Word / परमेश्वर के वचन के भण्डारी बनो – 51

परमेश्वर के वचन से उचित व्यवहार – 19

    पिछले लेख में हमने 2 कुरिन्थियों 4:1 से देखा था कि परमेश्वर के वचन के उपयोग और उसके साथ व्यवहार में पौलुस किस तरह से तीन बातों का ध्यान रखता था – उसकी सेवकाई परमेश्वर द्वारा निर्धारित थी, उस पर परमेश्वर की दया के कारण थी, और उसके लिए वह पवित्र आत्मा के मार्गदर्शन और सामर्थ्य से खराई से बहुत परिश्रम करता था। पौलुस ने अपने परिश्रम के परिणामों को परमेश्वर के हाथों में छोड़ दिया था, उसे अपनी परिस्थितियों की, उसके प्रति लोगों के व्यवहार की, उस सेवकाई के परिणामों की कोई चिंता नहीं थी, और इसीलिए ऐसी बातों से वह निराश भी नहीं होता था। आज से हम अगले पद, 2 कुरिन्थियों 4:2 पर विचार आरम्भ करेंगे, और पौलुस से हमारे वर्तमान समय के लिए परमेश्वर के वचन का उपयोग और उससे व्यवहार सीखना जारी रखेंगे।

    इस पद में, पौलुस, उसके द्वारा परमेश्वर के वचन के उपयोग और उससे व्यवहार के तीन गुणों को हमारे सामने रखता है, तथा साथ ही वचन की उसकी सेवकाई के उद्देश्य को भी बताता है। यहाँ पर पौलुस बताता है कि उसने तीन गुणों के द्वारा सत्य को प्रगट किया, ताकि हर एक मनुष्य के विवेक में अपनी भलाई बैठाई, यह ध्यान रखते हुए कि यह सब कुछ परमेश्वर के सामने, अर्थात, उसकी जानकारी में हो रहा है, और परमेश्वर को हमेशा ही पता रहता है कि वे क्या कर रहे हैं। इस पद में दिए गए पौलुस की सेवकाई के तीन गुण हैं:

·        लज्जा के गुप्त कामों को त्यागना

·        चतुराई से न चलना

·        परमेश्वर के वचन में मिलावट नहीं करना

    पौलुस यहाँ पर कहता है कि उपरोक्त गुणों के द्वारा, उसकी सेवकाई का उद्देश्य था सत्य को प्रगट करना, जिस से कि वह प्रत्येक मनुष्य के विवेक में अपनी भलाई बैठा सके, इस बात का ध्यान रखते हुए कि वे हमेशा परमेश्वर की दृष्टि में बने रहते हैं। यह एक बार फिर से, पौलुस के उदाहरण का अनुसरण करने के द्वारा, परमेश्वर के वचन की सेवकाई का एक और उद्देश्य हमारे सामने रखता है – सत्य को प्रगट करना। इसलिए, हम यह समझ सकते हैं कि परमेश्वर के वचन की सेवकाई किसी के द्वारा पवित्र शास्त्र के विषय उसके ज्ञान और समझ का प्रदर्शन करने के लिए नहीं है। पौलुस एक बहुत ज्ञानवान और प्रशिक्षित फरीसी था, परन्तु पवित्र शास्त्र के विषय अपने ज्ञान को प्रदर्शित करने की बजाए, उसने यीशु की पहचान को प्राप्त करने के लिए अपने ज्ञान का तिरस्कार किया, उसे कूड़ा समझा, क्योंकि अपने ज्ञान के द्वारा वह मसीह को प्राप्त कर पाने में असमर्थ था (फिलिप्पियों 3:7-8)। न ही वचन की सेवकाई मण्डली में अपने अनुयायी बनाने, गुट-बाज़ी करने, अपना अनुसरण करने वाले लोगों का समूह बना लेने के लिए है; हम देख चुके हैं कि पौलुस ने ऐसी प्रवृत्तियों की तीव्र भर्त्सना की है (रोमियों 16:17; 1 थिस्सलुनीकियों 2:6)। और न ही यह सेवकाई साँसारिक संपत्ति अर्जित करने, भौतिक लाभ कमाने का तरीका है – पौलुस ने इसके विरुद्ध भी कठोरता से लिखा है (रोमियों 8:5-7; फिलिप्पियों 3:19; 1 तीमुथियुस 6:5)।

    लेकिन जैसा कि पौलुस ने अपने जीवन के द्वारा दिखाया है, और यहाँ इस पद में वह कहता भी है, परमेश्वर के वचन की सेवकाई का उद्देश्य है परमेश्वर के वचन के सत्य को सँसार के सामने उजागर करना। यही, यह अभिप्राय देता है कि परमेश्वर के वचन को उसकी शुद्धता और पवित्रता में ही प्रस्तुत करना है, बिना उस में मानवीय बुद्धि और समझ की कोई बात मिलाए। जैसा हम पहले देख चुके हैं, यह कार्य स्पष्ट, सीधे और सहज रीति से किया जाना है, जिससे कि श्रोता उसे सुनकर आसानी से समझ सकें। ध्यान कीजिए कि जिस समय पौलुस ने यह लिखा था, अधिकांश लोग अनपढ़ होते थे, वे सीधे-सादे और साधारण लोग होते थे, जिनकी शब्दावली बहुत सीमित थी। इसीलिए, किसी भी जटिल, या आलंकारिक, या समझने में कठिन भाषा का उपयोग, परमेश्वर के वचन के प्रचार और शिक्षा के उद्देश्य को ही व्यर्थ कर देता। और एक तरह से, आज भी हमारे लिए यह बात सही है, क्योंकि आज भी अधिकांश लोग परमेश्वर के वचन के बारे में ‘अनपढ़’ और ‘साधारण’ ही हैं। इसीलिए, उनके लिए भी वचन को उन्हें सीधे, स्पष्ट, और सहज रीति से दिए जाने की आवश्यकता है। हम पहले देख चुके हैं कि पौलुस सामान्य लोगों के मध्य बहुत सीधे और सहज रीति से बोलता था (1 कुरिन्थियों 2:1); और वह आत्मिक रीति से परिपक्व लोगों के मध्य ही परमेश्वर के वचन की गूढ़ बातें और भेदो की बात करता था (1 कुरिन्थियों 2:6-7)। साथ ही, परमेश्वर के वचन के सत्य को प्रस्तुत करने के लिए, परमेश्वर के वचन में किसी भी प्रकार की कोई मानवीय समझ और बुद्धि, या वाक्पटुता के मिलाने की ज़रा भी गुंजाइश नहीं है, लेश-मात्र भी नहीं, क्योंकि शब्दों के ज्ञान का उपयोग क्रूस के सन्देश को व्यर्थ कर देता है (1 कुरिन्थियों 1:17)।

    आने वाले लेखों में हम इस पद में परमेश्वर के वचन की सेवकाई के संबंध में कही गई अन्य बातों पर विचार करना ज़ारी रखेंगे।

    यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।

कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें

***********************************************************************

Appropriately Handling God’s Word – 19

    In the previous article we have seen from 2 Corinthians 4:1 how Paul, in handling utilizing and God’s Word, took care of three things – his ministry was God assigned, it was because of God’s mercy, and he labored diligently for his ministry under the guidance and power of the Holy Spirit. Paul had left the results of his labors to God, without being discouraged or worried about his circumstances, how people behaved towards him, and the results of his ministry. Today we will take up the next verse, i.e., 2 Corinthians 4:2 for consideration, and continue to learn from Paul about our utilizing and handling God’s Word nowadays.

    In this verse Paul gives three characteristics of his utilizing and handling God’s Word, and his purpose in the ministry of God’s Word. Paul says here that he did these things to manifest the truth, commend themselves in every man’s conscience, and being aware that they are always in God’s sight, and God is always aware of whatever they do. The three characteristics of Paul’s ministry, as given in this verse are:

·        Having renounced the hidden things of shame

·        Not walking in craftiness

·        Not handling the Word of God deceitfully

    Paul here states that through the above-mentioned characteristics, the aim of his ministry was to manifest the truth so as to make themselves commendable to every person’s conscience, knowing that they are always under the watchful eyes of God. This, through emulating Paul, sets before us another of the purposes of the ministry of God’s Word – to manifest or display the truth. Therefore, we can understand that the ministry of God’s Word is not to display one’s knowledge and understanding of the Scriptures. Paul was a very learned Pharisee, but instead of displaying his knowledge of the Scriptures, he denounced it in light of the excellence of the knowledge of Christ Jesus, since that knowledge was unable to have him gain Christ (Philippians 3:7-8). Nor is the Word ministry meant to acquire a fan-following and cause any factionalism or have one’s own group of followers, in the Church; we have seen earlier how Paul strongly spoke against these tendencies (Romans 16:17; 1 Thessalonians 2:6). Nor is it meant to be a means of acquiring worldly wealth and temporal gains – this too Paul has spoken against very strongly (Romans 8:5-7; Philippians 3:19; 1 Timothy 6:5).

    But, as Paul demonstrates from his own life, and says here in this verse, the ministry of the Word of God is to bring forth the truth of God’s Word before the world. This by itself implies that the Word of God has to be presented in its purity and holiness, and unadulterated by any human thoughts or understanding. As we have seen earlier, this has to be done in a clear, simple, straightforward manner, so that the audience can easily understand and follow it. Remember, when Paul wrote this, the vast majority of the population was illiterate, they were simple rustic folks with a limited vocabulary. Therefore, any complex, or idiomatic, or difficult to understand language would defeat the very purpose of preaching and teaching God’s Word; and in a manner of speaking, the same holds true even today, since the vast majority of the people are ‘illiterate’ and ‘simple’ regarding God’s Word even today. Therefore, they too need it to be presented to them in a simple, easy to understand manner. We saw earlier that Paul spoke in very simple straightforward manner to the common people (1 Corinthians 2:1); he spoke the mysteries and wisdom of God’s Word only amongst the spiritually mature (1 Corinthians 2:6-7). Moreover, for presenting the truth of God’s Word, there is no scope, none whatsoever, of mixing in one’s own eloquence and understanding about God’s Word, since, as we have seen earlier, preaching with the wisdom of words only spoils God’s Word, making it vain (1 Corinthians 1:17).

    In the coming articles, we will continue to ponder over the other things stated in this verse, related to the ministry of the Word of God.

    If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.

Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well

रविवार, 29 अक्टूबर 2023

Blessed and Successful Life / आशीषित एवं सफल जीवन – 64 – Be Stewards of God’s Word / परमेश्वर के वचन के भण्डारी बनो – 50

परमेश्वर के वचन से उचित व्यवहार – 18

    पौलुस से परमेश्वर के वचन के उपयोग और व्यवहार को सीखते हुए, पिछले लेख में हमने बाइबल के एक नए खण्ड, 2 कुरिन्थियों 4:1-5 को देखना आरम्भ किया है। इस खण्ड के पहले पद को देखने में, उसकी पृष्ठभूमि को समझने के लिए पिछले लेख में हमने 2 कुरिन्थियों 3:12 में से पौलुस द्वारा कही गई बात, “हियाव के साथ बोलना” के तात्पर्य को देख और समझा था। हमने देखा था कि यद्यपि पौलुस कोई अच्छा वक्ता नहीं था, लेकिन फिर भी पवित्र आत्मा की अगुवाई और सामर्थ्य से वह स्पष्ट, सरल, सीधी भाषा का, बिना किसी भी हिचकिचाहट के उपयोग करता था, और अपनी सेवकाई में बहुत प्रभावी था। यह हमारे सामने परमेश्वर के वचन के प्रभावी उपयोग के लिए एक और पक्ष को  रखता है – पवित्र आत्मा की सामर्थ्य और अगुवाई में होकर, स्पष्ट, सरल, सीधी भाषा का, बिना किसी भी हिचकिचाहट के उपयोग करना।

    पौलुस 2 कुरिन्थियों 4:1 में परमेश्वर की उसकी सेवकाई के बारे में कुछ और बातें भी बताता है। वह यहाँ पर तीन बातें कहता है – पहली, वह जो करता था, वह परमेश्वर द्वारा उसे सौंपी गई उसकी सेवकाई थी; दूसरी, क्योंकि पौलुस ने परमेश्वर के विरुद्ध किए गए उसके कार्यों के लिए परमेश्वर से दण्ड नहीं वरन दया प्राप्त की थी, इसलिए वह अपने चुने और सेवकाई के लिए बुलाए जाने में परमेश्वर की दया और अनुग्रह के एहसास के साथ सेवा करता था; तीसरी, पौलुस अपनी सेवकाई ‘बिना हियाव छोड़े’ करता था।

    उसके पहले कथन के विषय, हम पहले के लेखों में देख चुके हैं कि किस प्रकार से पौलुस अपनी सेवकाई का परमेश्वर के द्वारा निर्धारित किए जाने और सौंपे जाने के बारे में अवगत भी था और दृढ़ भी। और इसी प्रकार से परमेश्वर ने अपनी सभी नया जन्म पाई हुई मसीही विश्वासी संतानों के लिए भी सेवकाई निर्धारित की और सौंपी है (इफिसियों 2:10)। इसीलिए पौलुस अपनी सेवकाई के लिए खराई से परिश्रम करता था, परमेश्वर ने उसे जो सौंपा था उसे पूरा करता था (1 कुरिन्थियों 15:10)। वह अपने ही विचारों और समझ के अनुसार कोई सेवकाई निर्धारित कर के  फिर उसके अनुसार काम कर के उसे परमेश्वर पर नहीं थोप देता था, इस अनुचित आशा के साथ कि परमेश्वर उसे स्वीकार करने और उसके लिए उसे आशीष देने के लिए बाध्य है।

    दूसरा, जैसा पौलुस के साथ था, और जैसा उसने 1 कुरिन्थियों 9:19-27; 15:9-10 में अपने कार्य के बारे में कहा है, उसी प्रकार से प्रभु के लिए हमारी सेवकाई में भी, प्रभु द्वारा हमें सौंपे गए कार्य के लिए, हमें भी कभी इस तथ्य को नहीं भुलाना चाहिए कि परमेश्वर ने अपनी दया में होकर हमें बचाया है, अपनी करुणा और अनुग्रह में हमें अनन्त काल के विनाश से खींच कर निकाला है। साथ ही, यद्यपि हम अपने किसी भी कार्य, किसी भी योग्यता से परमेश्वर को प्रसन्न नहीं कर सकते थे, हमारे ‘धार्मिकता के कार्य’ भी उसकी दृष्टि में मैले चिथड़ों के समान हैं (यशायाह 64:6) और यद्यपि हमारी स्वाभाविक मनसा भला नहीं बल्कि केवल बुरा ही करने की रहती है (भजन 53:2-3; सभोपदेशक 9:3), फिर भी परमेश्वर ने हमें अपने कार्य के लिए उपयोग करने के लिए चुना है। इसीलिए, यह हमारे लिए अनिवार्य है कि हम अपनी सेवकाई परिश्रम और खराई से करें, जैसे पौलुस किया करता था। जो लोग उसके द्वारा दिए गए वरदानों और सामर्थ्य के प्रति लापरवाह रहते हैं, उन्हें उपयुक्त रीति से उपयोग नहीं करते हैं, परमेश्वर फिर उनका मार्गदर्शन भी नहीं करता है, तथा उन्हें और अधिक सामर्थ्य भी प्रदान नहीं करता है। इसीलिए, पौलुस के समान, हमें भी परमेश्वर और उसके वचन के साथ समय बिताने वाला, और हमें सौंपे गए कार्यों को खरे प्रयासों के साथ पूरा करने वाला होना चाहिए।

    तीसरा, परमेश्वर के लिए हमारी सेवकाई, किसी न किसी रीति से शैतान और उसकी सामर्थ्य के साथ एक युद्ध है (इफिसियों 6:12), और प्रभु की सेवकाई के दौरान हमें क्लेशों और समस्याओं में से होकर निकलना ही पड़ेगा (फिलिप्पियों 1:29), यह कभी भी सहज और आरामदेह नहीं होगी। शैतान की शक्तियों के विरुद्ध हमारे संघर्ष में, निराशा, शैतान द्वारा मसीही विश्वासियों के विरुद्ध उपयोग किया जाने वाला एक प्रबल हथियार है। उस पर विजयी होने का सर्वोत्तम तरीका है अपने खरे परिश्रम के परिणामों को प्रभु के हाथों में छोड़ देना, न कि परिणामों को लेकर व्यथित होना, चिंता करना (1 कुरिन्थियों 3:6-8; 15:58)। इसका आधारभूत विचार है, हमें परमेश्वर ने चुना है, उसी ने कार्य के लिए नियुक्त किया है, उस कार्य के उपयुक्त सामर्थ्य प्रदान की है, वही हमारा मार्गदर्शन करता है, और परमेश्वर ही आशीष और परिणाम भी देगा; अब क्योंकि सभी कुछ परमेश्वर ही के हाथों में है, हमारे हाथों में कुछ नहीं है, तो फिर परिणामों की चिंता क्यों करना, जबकि वे भी हमारे हाथों में नहीं है? हमारा काम है खराई और परिश्रम से अपनी ज़िम्मेदारी का निर्वाह करना, और जब तक हम वह ठीक से करते रहते हैं, हमें और किसी बात की चिन्ता करने की कोई आवश्यकता नहीं है।

    यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।

कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें

***********************************************************************

English Translation

Appropriately Handling God’s Word – 18

    In learning from Paul about how to utilize and handle the Word of God, in the previous article we had started with a new passage from the Bible, 2 Corinthians 4:1-5. As a background to considering verse 1 of this passage, we had considered about Paul’s using “boldness of speech” from 2 Corinthians 3:12. We had seen that despite not being an eloquent speaker, Paul under the guidance and power of the Holy Spirit used plain, simple, straightforward language, unhesitatingly, and was very effective in his ministry. This places before us another manner of utilizing God’s Word effectively – use plain, simple, straightforward language, confidently, under the guidance and power of the Holy Spirit.

    In 2 Corinthians 4:1, Paul states some other things about his serving God. He says three things in this verse – first, what he was doing was his God given ministry; second, since Paul had received mercy and not retribution from the Lord for his deeds against Him, therefore he served with the realization of God’s mercy in choosing and calling him for His service; thirdly, Paul fulfilled his ministry without ‘losing heart’, i.e., getting discouraged.

    Regarding his first statement, we have seen in the earlier articles, how Paul was aware and sure of the ministry God had given to him, as God has given to all of His children, the Born-Again Christian Believers (Ephesians 2:10). Therefore, he ‘labored more abundantly’ to fulfil that which God had asked him to do (1 Corinthians 15:10), instead of devising his own plans and ideas, then working according to them, and imposing them upon God, expecting God to accept and reward them, unrealistically.

    Secondly, as was with Paul, and as he states it in 1 Corinthians 9:19-27; 15:9-10 about his working, similarly for us as well, in our service for the Lord, in fulfilling our God assigned ministry, we too should never lose sight of the fact that God in His mercy, has saved us, has drawn us out of eternal destruction in His love and grace towards us. Moreover, despite our being incapable of pleasing God through anything in us, since even our ‘works of righteousness’ are as filthy rags in the sight of God (Isaiah 64:6) and although our natural inclination is only to do evil not good (Psalm 53:2-3; Ecclesiastes 9:3), God has still decided to use us for His work. He has placed His precious treasure in us earthen vessels (2 Corinthians 4:7). Therefore, it is incumbent upon us to labor diligently to fulfil our ministry, like Paul did, instead of being casual and careless about it. God will not guide and empower those who do not value His gifts and are not willing to use them worthily. Hence, like Paul, we too should be willing to spend time with God and His Word, and put in sincere efforts to carry out our assignments.

    Thirdly, our ministry for God is, in one way or another, a battle against Satan and his powers (Ephesians 6:12), and we must pass through sufferings and problems (Philippians 1:29) in our service for the Lord; it will never be a cake-walk. In our struggle against the powers of evil, discouragement is often a potent weapon used by Satan against the Believers. The best way to overcome it is to leave the outcome of our sincere and diligent service in the hands of the Lord, instead of fretting about the results (1 Corinthians 3:6-8; 15:58). The underlying thought is, God has chosen us, God has appointed us, God has empowered us, God guides us, God will give the results and blessings; since everything is in God’s hands, nothing is in our hands, then, why worry about the results that anyways are not in our hands? Our work is to labor diligently and sincerely, so long as we do that worthily, there is no need to worry about anything else.