ई-मेल संपर्क / E-Mail Contact

इन संदेशों को ई-मेल से प्राप्त करने के लिए अपना ई-मेल पता इस ई-मेल पर भेजें : rozkiroti@gmail.com / To Receive these messages by e-mail, please send your e-mail id to: rozkiroti@gmail.com

गुरुवार, 21 मार्च 2024

Growth through God’s Word / परमेश्वर के वचन से बढ़ोतरी – 16

Click Here for the English Translation

सुसमाचार से संबंधित शिक्षाएँ – 13

    पिछले लेखों में हमने देखा है कि सुसमाचार से सम्बन्धित शिक्षाओं का एक अभिन्न अंग पश्चाताप या मन-फिराव से सम्बन्धित शिक्षाएँ हैं; और व्यक्ति के जीवन में सच्चा पश्चाताप बदले हुए जीवन के द्वारा प्रमाणित होता है – साँसारिक जीवन से आत्मिक और भक्ति के जीवन की ओर, ऐसे जीवन की ओर बदलाव जो परमेश्वर को महिमा देता है। उनके लिए, जिन्होंने वास्तव में अपने पापों से पश्चाताप किया है और सच में अपने आप को प्रभु को समर्पित किया है कि उसकी और उसके वचन की आज्ञाकारिता में जीवन जीएँ, अर्थात वास्तव में नया-जन्म पाए हुए मसीही विश्वासियों के लिए, परमेश्वर ने कम से कम तीन तरह की आशीषें और प्रतिफल रख छोड़े हैं। ये हैं, पहली, परमेश्वर उनके साथ उनके प्रेमी पिता के समान रहता है; दूसरी, परमेश्वर, अपने वचन के द्वारा उनकी सहायता करता है कि वे सम्पूर्ण और परिपक्व बनें, मसीह के डील-डौल तक बढ़ें, और ऐसे लोग हो जाएँ जो मनुष्यों की चालाकियों और झूठी शिक्षाओं के द्वारा भरमाए, भटकाए न जाएँ – इन दोनों को हम देख चुके हैं। तीसरी आशीष और प्रतिफल है कि परमेश्वर उन्हें अपने पुत्र, प्रभु यीशु मसीह की समानता में परिवर्तित करता है। इसके बारे में हम आज कुछ बातों को देखेंगे।

    हम उत्पत्ति 1:26-27 से देखते हैं कि परमेश्वर ने मनुष्य को अपने ही स्वरूप में सृजा है। फिर, पवित्र शास्त्र विभिन्न स्थानों पर दिखाता है कि परमेश्वर ने सब कुछ परमेश्वर पुत्र के द्वारा और पुत्र के लिए रचा है (यूहन्ना 1:3; रोमियों 11:36; कुलुस्सियों 1:16); और अन्ततः, सब कुछ, वह चाहे स्वर्ग में हो अथवा पृथ्वी पर, वह प्रभु यीशु में एकत्र हो जाएगा (इफिसियों 1:10)। पहले पाप, अर्थात परमेश्वर की अनाज्ञाकारिता (रोमियों 1:19), ने मनुष्यों के साथ सृष्टि की भी आत्मिक दशा और सुन्दरता को बिगाड़ दिया। उसी समय से सारी सृष्टि पाप के प्रभाव से छुड़ाए जाने और अपनी पूर्व निष्पाप दशा में बहाल किये जाने की प्रतीक्षा कर रही है (रोमियों 8:19-21)। लेकिन जिन्होंने अपने पापों से पश्चाताप किया है, सुसमाचार में विश्वास किया है, अर्थात नया-जन्म पाए हुए मसीही विश्वासियों के लिए, उनके मसीह में विश्वास में आने और उद्धार पाने के पल से ही वे परमेश्वर की सन्तान बन जाते हैं (यूहन्ना 1:12-13), उसी पल से उनकी बहाली भी आरम्भ हो जाती है। वे अपने सृष्टिकर्ता के स्वरूप के अनुसार नए होने लग जाते हैं (कुलुस्सियों 3:10), जिस से कि वे मसीह के साथ संगी वारिस बन जाएँ (रोमियों 8:16-17)। ऐसा होने के लिए दो महत्वपूर्ण बातें होना आवश्यक है; पहली, जैसा कि रोमियों 8:17 में लिखा है “और यदि सन्तान हैं, तो वारिस भी, वरन परमेश्वर के वारिस और मसीह के संगी वारिस हैं, जब कि हम उसके साथ दुख उठाएं कि उसके साथ महिमा भी पाएं” मसीह के साथ संगी वारिस बनने के लिए, विश्वासियों को मसीह के साथ दुःख भी उठाना होगा, ताकि वे उसके साथ महिमा पा सकें। जैसा मसीह के लिए था (फिलिप्पियों 2:5-10), उसी तरह से विश्वासियों के लिए भी महिमा पाने का मार्ग दुःख उठाने के मार्ग से होकर जाता है (फिलिप्पियों 1:29; 2 तीमुथियुस 3:12)। दूसरी बात, यद्यपि मसीही विश्वासियों में निवास करने वाला पवित्र आत्मा, इस प्रक्रिया में से होकर निकलने के लिए उनकी सहायता और मार्गदर्शन करता है; किन्तु प्रभावी होने के लिए, पवित्र आत्मा के अधीनता में होकर विश्वासी का सक्रिय होकर कार्य करना भी अनिवार्य है; अर्थात उसे पवित्र आत्मा के निर्देशों के अनुसार करते चले जाना है (रोमियों 8:9, 13,14)।

    पवित्र आत्मा, अंश-अंश कर के विश्वासियों को प्रभु के रूप में परिवर्तित करता जाता है (2 कुरिन्थियों 3:18)। जैसा कि हमने ऊपर देखा है, परिवर्तन की यह प्रक्रिया उद्धार पाने के पल से ही आरम्भ हो जाती है, लेकिन इसकी प्रगति इस में विश्वासी के सक्रिय भाग लेने पर निर्भर होती है। यदि वह प्रभु के समान दुःख उठाने के लिए तैयार नहीं है, और पवित्र आत्मा के मार्गदर्शन एवं निर्देशों का पालन नहीं करता है, तो उसकी प्रगति भी उसी अनुपात में धीमी और देर से होने वाली होगी। अधिकाँश विश्वासियों की, दुःख उठाने की बात सुनकर स्वाभाविक प्रतिक्रिया होती है पीछे हट जाना, या आगे बढ़ने में संकोच करना, क्योंकि उन में उसके लिए बहुत भय होता है, और वे अपने जीवनों में उसके महत्व और आवश्यकता को जानते नहीं हैं – कि यह उनके परिपक्व होने की प्रक्रिया का एक भाग है। परमेश्वर ने कोई असीम, अनियंत्रित, असंयत, अव्यवस्थित दुःख अपने बच्चों के लिए नहीं रखे हैं। जैसा कि हम अय्यूब के उदाहरण से देखते हैं, शैतान परमेश्वर के बच्चों को केवल परमेश्वर द्वारा निर्धारित सीमा के अन्दर ही छू सकता है (अय्यूब 1:9-12; 2:6)। हमारा सृष्टिकर्ता होने के नाते, परमेश्वर जानता है कि हम कितना सह सकते हैं, और कभी भी उस सीमा तक भी हमें परीक्षा में नहीं पड़ने देता है, वरन उसके साथ ही निकासी का मार्ग भी देता है (1 कुरिन्थियों 10:13)। दुःख उठाने के द्वारा विश्वासी पाप से छूट जाते हैं (1 पतरस 4:1-12), और दुःख उठाना इस बात का प्रमाण है कि हम परमेश्वर के साथ और उसकी गवाही के लिए सही मार्ग पर अग्रसर हैं (1 पतरस 4:12-19), और ये क्लेश एक बहुत बड़ा अनन्तकालीन प्रतिफल भी तैयार कर रहे हैं (2 कुरिन्थियों 4:16-18)। जो लोग परमेश्वर से प्रेम करते हैं, उसके आज्ञाकारी रहते हैं, उनके लिए परमेश्वर सभी बातों में से कुछ भला ही उत्पन्न कर देता है (रोमियों 8:28; यिर्मयाह 29:11)। इसलिए मसीही विश्वासियों को अपने प्रभु और अपने विश्वास के लिए दुःख उठाने से न तो डरना चाहिए और न ही पीछे हटना चाहिए, वरन उन्हें प्रभु की समानता में ढलने के एक अवसर के समान स्वीकार करना चाहिए, जहाँ, दुःख उठाने के द्वारा परमेश्वर विश्वासी जन के अनावश्यक और व्यर्थ भागों को काटता और छाँटता है (यूहन्ना 15:2), और उसे उसके उद्धारकर्ता प्रभु की समानता में परिवर्तित करता है।

    बहुधा मसीही विश्वासियों की, उनके विश्वास के लिए, सँसार के लोगों के द्वारा उनमें तथा अन्य मसीही विश्वासियों में विद्यमान गलतियों और अपूर्णताओं को दिखाते हुए, आलोचना की जाती है, उन्हें ठट्ठों में उड़ाया जाता है। यह पद, 2 कुरिन्थियों 3:18, इस आलोचना का भी एक उत्तर उपलब्ध करवाता है। जैसा इसमें स्पष्ट लिखा है, प्रभु के रूप में होने वाला परिवर्तन, पवित्र आत्मा के द्वारा अंश-अंश करके किया जाता है, अर्थात, उद्धार पाने के समय पर यह प्रक्रिया पूरी नहीं हुई, केवल आरम्भ हुई है। साथ ही यह एक निरन्तर ज़ारी रहने वाली प्रक्रिया है “बदलते जाते हैं;” और विश्वासी के जीवन भर यह प्रक्रिया ज़ारी रहेगी – कमियाँ और अपूर्णताओं की धीरे-धीरे छँटाई होती चली जाएगी, और सिद्धता बढ़ती और प्रकट होती चली जाएगी। इसलिए, किसी भी समय पर, प्रत्येक विश्वासी के जीवन में, कमियों, गलतियों और सिद्धताओं का, साँसारिक और आत्मिक बातों का, एक मिश्रण पाया जाएगा। बाइबल में यह कहीं नहीं लिखा है कि नया-जन्म पाते ही विश्वासी पूर्णतः सिद्ध हो जाता है। प्रत्येक मसीही विश्वासी का एक आत्मिक ‘शिशु’ के समान नया-जन्म होता है, और फिर वह धीरे-धीरे आत्मिक रीति से परिपक्व वयस्क, और परमेश्वर के लिए उपयोगी जन बनता। बाइबल में उल्लेखित परमेश्वर के लोगों में से कोई भी, कभी भी, सिद्ध नहीं था; किन्तु उनकी गलतियों और आत्मिक कमियों के बावजूद परमेश्वर ने उन्हें उपयोग किया, उनकी प्रशन्सा की, अपने वचन में उन्हें ऊंचे पर उठाया, सिर्फ इसलिए क्योंकि वे हर परिस्थिति में परमेश्वर के लिए उपलब्ध, उसके आज्ञाकारी, और उसके प्रति प्रतिबद्ध, उसके लिए दुःख उठाने के लिए तैयार, बने रहे।

    अगले लेख में हम पश्चाताप से सम्बन्धित शिक्षाओं से हटकर सुसमाचार पर विश्वास करने से सम्बन्धित शिक्षाओं के बारे में सीखना आरम्भ करेंगे।

    यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।

कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें

******************************************************************

English Translation

Teachings Related to the Gospel – 13

    In the previous articles we have seen that an integral part of Biblical teachings related to the gospel, are teachings about repentance; and true repentance in a person’s life is evidenced through a changed life – turning from a worldly and sinful life to a godly and spiritual life, one that glorifies God. For those who have sincerely repented of their sins and really have fully submitted themselves to the Lord to live in obedience to Him and His Word, i.e., for the truly Born-Again Christian Believers, God has prepared and kept at least three blessings and rewards. These are, firstly, God living with them as a loving Father; secondly, God helping them to become complete and mature through His Word, to grow up to the stature of Christ and become people who will not be deceived by the trickeries of and false teachings of men – these two we have considered. The third blessing and reward is God transforming them into the likeness of His Son, the Lord Jesus Christ. We will consider some things about this today.

    We see from Genesis 1:26-27, that God had created man in His own image. Then, various other Scriptures show that God created everything through and for God the Son (John 1:3; Romans 11:36; Colossians 1:16); and eventually all things, in heaven or on earth, will be gathered together in the Lord Jesus (Ephesians 1:10). The first sin, disobedience of God’s command (Romans 1:19), marred the spiritual state and the beauty of the creation, including that of mankind. Since then, the whole creation is awaiting the deliverance from the effects of sin; to be restored to its original sinless state (Romans 8:19-21). But for those who have repented of their sins, believed in the gospel, i.e., the Born-Again Christian Believers, from the moment of their salvation by coming to faith in the Lord Jesus, they become the children of God (John 1:12-13). From that moment onwards, their restoration, their being renewed according to the image of their creator (Colossians 3:10) begins, so that they become joint heirs with Christ (Romans 8:16-17), into whose image they are being conformed (Romans 8:29). There are two important pre-conditions for this; firstly, as it says in Romans 8:17 “and if children, then heirs--heirs of God and joint heirs with Christ, if indeed we suffer with Him, that we may also be glorified together” a very important part of becoming joint heirs with Christ, is that the Believers will have to suffer with Christ, so that they are also glorified with Him. As it was for Christ (Philippians 2:5-10), for the Believers too, the path to being glorified is through sufferings (Philippians 1:29; 2 Timothy 3:12). Secondly, although the Holy Spirit residing in the Believers helps and guides them in this process; but for it to be effective, an active participation of the Believer under the guidance of the Holy Spirit must be present; he must live and do according to the promptings of the Holy Spirit (Romans 8:9, 13, 14).

    The Holy Spirit, bit by bit, changes the Believers into the image of the Lord (2 Corinthians 3:18). As we have seen above, this process of transformation begins from the moment of salvation, but its progress depends upon the active participation of the Believer. If he is not willing to go through the sufferings like the Lord Jesus did, and is not obedient to the guidance of the Holy Spirit, then his progress in the transformation will be proportionately slowed down and delayed. Most Believers, reflexly, draw back or, hesitate in moving ahead, at the mention of sufferings, because they have an excessive fear of it, and neither do they know about its importance and necessity in their lives – it is a part of their maturation process. God has not ordained an unlimited, uncontrolled, unmoderated, random sufferings for His children. As we see from the example of Job, Satan can touch the children of God only to the extent that God permits (Job 1:9-12; 2:6). As our creator, our Lord God knows how much we can bear, and will never allow anything even up to that limit, let alone beyond it; and along with the temptations, will also provide a way out (1 Corinthians 10:13). Through sufferings the Believers cease from sin (1 Peter 4:1-2), sufferings confirm being on the right path with God and witness about God (1 Peter 4:12-19), and the sufferings work a great eternal reward for them (2 Corinthians 4:16-18). For those who love God, are obedient to Him, God works out something good for them through everything (Romans 8:28; Jeremiah 29:11). Therefore, the Christian Believers should not fear and draw back from suffering for their Lord and faith in Him, but take it as an opportunity to be conformed to His image, where, through the suffering God prunes and trims away the unnecessary and vain portions of the Believer (John 15:2) and transforms him into the likeness of his savior Lord.

    Often, the Christian Believers are criticized and mocked for their faith by the people of the world, who point out imperfections and errors in their lives, as well as the lives of other Believers. The verse, 2 Corinthians 3:18, also provides an answer to such criticism. As is clearly stated, the transformation into the image of the Lord is happening bit by bit through the Holy Spirit; i.e., at the moment of their coming to faith and salvation this process of transformation has only been initiated, it has not been completed. Moreover, it is an on-going, continual process, the Believers are “being transformed;” and will continue throughout the life-span of the Believer – imperfections will gradually be trimmed off, and perfections will continually keep manifesting. Therefore, at any given moment of time, at every stage of life, in every Believer, there will be both, perfections as well as imperfections, worldly as well as spiritual things. Nowhere does the Bible say that the Believer becomes perfect from the moment of being Born-Again. Every Christian Believer is Born-Again as a spiritual ‘babe,’ and gradually matures into spiritually grown-up ‘adult’ useful and effective for the Lord. None of the people of God in the Bible were ever perfect; but God used them, praised them, exalted them in His eternal Word, despite their spiritual faults and errors, simply because in all circumstances they remained available to Him, obedient and committed to Him, willing to suffer for Him.

    In the next article from the teachings about repentance, we will move on to learning some teachings about believing in the gospel.

    If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.

Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well

बुधवार, 20 मार्च 2024

Growth through God’s Word / परमेश्वर के वचन से बढ़ोतरी – 15

Click Here for the English Translation

सुसमाचार से संबंधित शिक्षाएँ – 12

    सुसमाचार से सम्बन्धित शिक्षाओं पर विचार करते हुए, हमने देखा है कि वह पश्चाताप और सुसमाचार पर विश्वास करने के द्वारा ही प्रभावी होता है। जिन्होंने वास्तव में पश्चाताप किया है और सुसमाचार को ग्रहण किया है, वे फिर, नया-जन्म पाए हुए परमेश्वर की सन्तान, मसीही विश्वासी होने के नाते, अपने जीवनों से परमेश्वर की महिमा करते हैं। जो अपने जीवनों से परमेश्वर की महिमा करते हैं, अर्थात स्वेच्छा से परमेश्वर को अपना  जीवन समर्पित कर के, उसकी तथा उसके वचन की आज्ञाकारिता में बने रहने वाले मसीही विश्वासियों के लिए, उनके लिए जो परमेश्वर के कहे का पालन करने के लिए विश्वास के साथ कदम बढ़ाते हैं, परमेश्वर ने तीन प्रकार की बहुत महान आशीषें रख छोड़ी हैं। पहली, जिसे हम देख चुके हैं, है कि परमेश्वर उस विश्वासी के साथ एक लाड़ करने वाले प्रेमी पिता के समान रहता है। दूसरी, जिस पर हम वर्तमान में विचार कर रहे हैं, वह अपने वचन के द्वारा उन्हें सम्पूर्ण, प्रत्येक भले कार्य के लिए पूर्णतः तैयार, और परिपक्व बनाता है ताकि वे मनुष्यों की चालाकियों द्वारा किसी धोखे में न पड़ें। तीसरी, परमेश्वर उन्हें अपने पुत्र प्रभु यीशु मसीह के स्वरूप और समानता में ढालना चाहता है। पिछले लेख में हमने देखा था कि परमेश्वर ने विश्वासियों को अपना वचन दिया है, और अपना पवित्र आत्मा भी, कि उनका सहायक हो, उन्हें वचन सिखाए, और मसीही जीवन जीने में उनका मार्गदर्शन करे। हमने यह भी देखा था कि पवित्र आत्मा विश्वासियों को सीधे सिखाने के अतिरिक्त, पाँच प्रकार की वचन से सम्बन्धित सेवकाइयों के द्वारा भी परमेश्वर के वचन को सिखाता है; और इन सेवकों के द्वारा अपनी-अपनी सेवकाई को भली-भान्ति निभाने के लिए, परमेश्वर के वचन को चार भिन्न तरीकों से उपयोग करना चाहिए। आज हम मसीही विश्वासी के जीवन में परमेश्वर के वचन के द्वारा होने वाले कुछ प्रभावों को देखेंगे, जब वचन को ठीक से ग्रहण किया जाता है और उचित रीती से उसका पालन किया जाता है।

    सामान्यतः, मसीही विश्वासियों में, वचन को सीखना और उस पर मनन करना तो दूर, उनके द्वारा व्यक्तिगत रीति से परमेश्वर के वचन को नियमित और क्रमवार पढ़ने की बड़ी कमी देखी जाती है। इसका प्रमुख कारण है कि उन्होंने कभी इसके बारे में सीखा ही नहीं है, या उन्हें परमेश्वर के वचन को अपने जीवन में कार्यकारी होने देने के बारे में सिखाया नहीं गया है; वे केवल कुछ परम्पराएं निभाना और औपचारिकताएं पूरा करना ही जानते हैं। यद्यपि यह अपने आप  में एक बड़ा विषय है, और सम्पूर्ण भजन 119 परमेश्वर के वचन ही के बारे में है; किन्तु आज हम केवल कुछ पद देखेंगे जो परमेश्वर के वचन के साथ उचित और पर्याप्त समय बिताने के महत्व और आवश्यकता को दिखाते हैं, और जो परमेश्वर के वचन को आदर देते हैं, उसका पालन करते हैं, उनके जीवनों में वचन द्वारा क्या प्रभाव आते हैं।

  • सबसे पहली बात, जिसका विश्वासियों को एहसास करना चाहिए और सदा ध्यान में रखना चाहिए, है कि परमेश्वर का सम्पूर्ण वचन सत्य और आवश्यक है “तेरा सारा वचन सत्य ही है; और तेरा एक-एक धर्ममय नियम सदा काल तक अटल है” (भजन 119:160)। उसमें से कुछ भाग चुन लेने और शेष को छोड़ देने का कोई औचित्य नहीं है। उसका, उसकी सम्पूर्णता में आदर एवं पालन किया जाना चाहिए।
  • जो लोग ऐसा करते हैं, वे परमेश्वर की शान्ति और सुरक्षा की बड़ी आशीष पाते हैं, “तेरी व्यवस्था से प्रीति रखने वालों को बड़ी शान्ति होती है; और उन को कुछ ठोकर नहीं लगती” (भजन 119:165)।
  • जब परमेश्वर का वचन व्यक्ति के मन में भरा रहता है, तो वह उसे सचेत रखता है और पाप करने से रोके रहता है, “जवान अपनी चाल को किस उपाय से शुद्ध रखे? तेरे वचन के अनुसार सावधान रहने से। मैं ने तेरे वचन को अपने हृदय में रख छोड़ा है, कि तेरे विरुद्ध पाप न करूं” (भजन 119:9, 11)। परमेश्वर का वचन, प्रभु के शिष्यों को शुद्ध करता है “तुम तो उस वचन के कारण जो मैं ने तुम से कहा है, शुद्ध हो” (यूहन्ना 15:3)।
  • परमेश्वर के वचन पर निरन्तर मनन करते रहने का रवैया बनाए रखने से परमेश्वर के लोग बुद्धिमान और अपने विरोधियों से भी अधिक समझदार और ज्ञानवान बन जाते हैं “अहा! मैं तेरी व्यवस्था में कैसी प्रीति रखता हूं! दिन भर मेरा ध्यान उसी पर लगा रहता है। तू अपनी आज्ञाओं के द्वारा मुझे अपने शत्रुओं से अधिक बुद्धिमान करता है, क्योंकि वे सदा मेरे मन में रहती हैं। मैं अपने सब शिक्षकों से भी अधिक समझ रखता हूं, क्योंकि मेरा ध्यान तेरी चितौनियों पर लगा है। मैं पुरनियों से भी समझदार हूं, क्योंकि मैं तेरे उपदेशों को पकड़े हुए हूं” (भजन 119:97-100)।
  • जिनके पास परमेश्वर का वचन रहता है और वे उसका पालन भी करते हैं, वे ही सच में प्रभु से प्रेम करने वाले होते हैं; और फिर प्रभु तथा पिता परमेश्वर भी उनसे प्रेम करते हैं, उसके साथ आ कर निवास करते हैं “जिस के पास मेरी आज्ञा है, और वह उन्हें मानता है, वही मुझ से प्रेम रखता है, और जो मुझ से प्रेम रखता है, उस से मेरा पिता प्रेम रखेगा, और मैं उस से प्रेम रखूंगा, और अपने आप को उस पर प्रगट करूंगा। यीशु ने उसको उत्तर दिया, यदि कोई मुझ से प्रेम रखे, तो वह मेरे वचन को मानेगा, और मेरा पिता उस से प्रेम रखेगा, और हम उसके पास आएंगे, और उसके साथ वास करेंगे” (यूहन्ना 14:21, 23)।
  • जब कि परमेश्वर के वचन का पालन नहीं करना, इस बात का प्रमाण है कि वह व्यक्ति प्रभु से वास्तविक प्रेम नहीं करता है “जो मुझ से प्रेम नहीं रखता, वह मेरे वचन नहीं मानता, और जो वचन तुम सुनते हो, वह मेरा नहीं वरन पिता का है, जिसने मुझे भेजा” (यूहन्ना 14:24)।
  • जो परमेश्वर के वचन को धीरज से थामे रहते हैं, वे सँसार पर आने वाली परीक्षा से सुरक्षित बने रहेंगे “तू ने मेरे धीरज के वचन को थामा है, इसलिये मैं भी तुझे परीक्षा के उस समय बचा रखूंगा, जो पृथ्वी पर रहने वालों के परखने के लिये सारे संसार पर आने वाला है” (प्रकाशितवाक्य 3:10)।

    इस प्रकार हम देखते हैं कि परमेश्वर ने मसीही विश्वासी के हाथों में एक महान आशीष, और सुरक्षित तथा सकुशल रहने की कुंजी प्रदान कर रखी है, यदि वे उसे पवित्र आत्मा की अगुवाई में, जो उन्हें इसी कार्य के लिए दिया गया है, सही तरीके से उपयोग करें। अगले लेख में हम तीसरी आशीष और प्रतिफल, प्रभु यीशु की समानता में ढलते जाना, को देखेंगे।

    यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।

कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें

******************************************************************

English Translation

Teachings Related to the Gospel – 12

While considering the teachings about the gospel, we have seen that the gospel is made effective through repentance and believing in the gospel. Those who have truly repented and have accepted the gospel, as Born-Again children of God, the Christian Believers, then glorify God through their lives. For those who glorify God through their lives, i.e., for the Christian Believer who has voluntarily chosen to fully surrender himself to the Lord, live in obedience to Him and His Word, God has kept three very great blessings for his stepping out in faith to do God’s bidding. Firstly, what we have already seen is that God lives with him like a loving Father. Secondly, the one we are presently considering, God, through His Word, wants to make him complete and thoroughly prepared for every good work; make him mature so that he cannot be deceived by the trickeries of men. Thirdly, God wants to bring him into the form and image of His Son, the Lord Jesus Christ. In the last article we have seen that God has given the Believers His Word, and His Holy Spirit to help them, to teach them the Word, and to guide the Believers in Christian living. We also saw that besides directly teaching the Christian Believers, the Holy Spirit also teaches God’s Word through the ministry of five kinds of ministers of God’s Word; and there are four ways in which God’s Word must be used by these ministers to fulfil their ministries. Today, we will see some of the effects of God’s Word in the Christian Believer’s life, when God’s Word is rightly received and properly obeyed.

    Amongst the Christians, generally speaking, there is a great lack of interest in personally reading God’s Word, regularly and systematically; let alone learning it, meditating upon it. The primary reason for this is that they have not learned, or have not been taught the importance and utility of allowing God’s Word to work in their lives; they only know about fulfilling rituals and some formalities. Although this is a vast subject by itself, and the whole of Psalm 119 is about God’s Word; but today, we will see a few verses that show the importance and necessity of personally spending sufficient time with God’s Word; the effects God’s Word produces in the lives of those who honor and obey it.

  • The first thing that the Believers should realize and always keep in mind is that all of God’s Word is true and necessary “The entirety of Your word is truth, And every one of Your righteous judgments endures forever” (Psalm 119:160); there is no scope for picking and choosing some parts and ignoring the rest. All of it must be honored and obeyed.
  • Those who do so, are greatly blessed by God’s peace and care, “Great peace have those who love Your law, And nothing causes them to stumble” (Psalm 119:165).When God’s Word fills a person’s heart, it cautions him and keeps him from committing sin, “How can a young man cleanse his way? By taking heed according to Your word. Your word I have hidden in my heart, That I might not sin against You!” (Psalm 119:9, 11). God’s word washes and cleanses His disciples “You are already clean because of the word which I have spoken to you” (John 15:3).
  • Having a continual attitude of meditation of God’s Word makes God’s people wiser and more knowledgeable than their detractors and even the ancients, “Oh, how I love Your law! It is my meditation all the day. You, through Your commandments, make me wiser than my enemies; For they are ever with me. I have more understanding than all my teachers, For Your testimonies are my meditation. I understand more than the ancients, Because I keep Your precepts.” (Psalm 119:97-100).
  • Those who have God’s commandments and keeps them too, are the ones who actually love the Lord; and they in turn are loved by the Lord and God the Father, and they come to reside with him “He who has My commandments and keeps them, it is he who loves Me. And he who loves Me will be loved by My Father, and I will love him and manifest Myself to him." Jesus answered and said to him, "If anyone loves Me, he will keep My word; and My Father will love him, and We will come to him and make Our home with him” (John 14:21, 23).
  • Whereas, not obeying God’s Word is proof that the person does not really love the Lord “He who does not love Me does not keep My words; and the word which you hear is not Mine but the Father's who sent Me” (John 14:24).
  • Those who obey the Lord’s command to persevere, will be kept safe in the trial coming upon the world “Because you have kept My command to persevere, I also will keep you from the hour of trial which shall come upon the whole world, to test those who dwell on the earth” (Revelation 3:10).

    So, we see how God has placed in the hands of the Christian Believers a great blessing, and the key to be safe and secure, provided they learn to use it properly, under the guidance of the Holy Spirit, given to them for this purpose. In the next article we will take up the third blessing and reward, of conforming to the Lord Jesus.

    If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.

Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well

मंगलवार, 19 मार्च 2024

Growth through God’s Word / परमेश्वर के वचन से बढ़ोतरी – 14

Click Here for the English Translation

सुसमाचार से संबंधित शिक्षाएँ – 11

    मसीही विश्वासी, अर्थात वह जिसने वास्तव में सच्चे मन से अपने पापों से पश्चाताप किया है और अपना जीवन प्रभु यीशु मसीह को समर्पित कर दिया है, की आत्मिक उन्नति, तथा कलीसिया की बढ़ोतरी के लिए, अनिवार्य बाइबल की शिक्षाओं में से एक है सुसमाचार से सम्बन्धित शिक्षाएँ। सुसमाचार, लोगों के पश्चाताप करने और सुसमाचार में विश्वास करने के द्वारा प्रभावी होता है। सच्चा पश्चाताप जीवन में आए परिवर्तनों, परमेश्वर के वचन के प्रति प्रेम, और दूसरों को पश्चाताप के लिए प्रोत्साहित करने की लालसा रखने के द्वारा प्रमाणित होता है। वर्तमान में, इस श्रृंखला में, हम पश्चाताप से सम्बन्धित शिक्षाओं पर, तथा जीवन में आने वाले परिवर्तन से सम्बन्धित विभिन्न बातों पर, जिन्हें विश्वासी को अपने जीवन में दिखाना चाहिए, विचार कर रहे हैं। पिछले लेख में हमने एक प्रकार की आशीष और प्रतिफल को देखा था जो परमेश्वर ने उनके लिए रख छोड़ी है जो उसकी आज्ञाकारिता में बने रहते हैं और अपने जीवन से उसे महिमा देते हैं; कि वह उनके साथ पिता के समान रहेगा, और वे कभी भी, किसी भी बात के लिए निःसंकोच उसके पास आ सकते हैं, उससे अपने मन की हर बात कह सकते हैं। आज से हम दूसरी आशीष और प्रतिफल पर विचार करना आरम्भ करेंगे, जो परमेश्वर ने अपने आज्ञाकारी बच्चों के लिए तैयार कर रखी है – कि अपने वचन के द्वारा वह उन्हें सम्पूर्ण, प्रत्येक भले कार्य के लिए पूर्णतः तैयार, और परिपक्व बनाएगा ताकि वे मनुष्यों की चालाकियों द्वारा किसी धोखे में न पड़ें।

    परमेश्वर अपने लोगों के जीवनों में, मुख्यतः अपने वचन, बाइबल, के माध्यम से कार्य करता है (1 थिस्सलुनीकियों 1:5-10)। परमेश्वर ने अपने पवित्र आत्मा के द्वारा, अपने पवित्र लोगों को प्रेरित किया कि वे पवित्र शास्त्र को लिखें (2 पतरस 1:21)। जैसा कि हम इससे पूर्व की, पवित्र आत्मा के तथा परमेश्वर के वचन के भण्डारी होने की श्रृंखला में देख चुके हैं, प्रत्येक मसीही विश्वासी को उसके नया-जन्म पाने के पल से ही पवित्र आत्मा दे दिया जाता है कि उस में बना रहे, उसका सहायक हो, और उसे परमेश्वर का वचन सिखाए (यूहन्ना 14:16, 26)। लेकिन परमेश्वर द्वारा प्रदान किये गए इस ईश्वरीय प्रावधान का सदुपयोग करने के लिए पर्याप्त उचित प्रयास करना, यह प्रत्येक विश्वासी की अपनी ज़िम्मेदारी है, और उसके द्वारा इसके लिए किये गए प्रयास पर निर्भर करता है।

    पवित्र आत्मा ने केवल प्रतिबद्ध और आज्ञाकारी विश्वासियों को स्वयं सिखाता है, वरन साथ ही, जैसा इफिसियों 4:11-15 में लिखा है, “और उसने कुछ को प्रेरित, कितनों को भविष्यद्वक्ता नियुक्त कर के, और कितनों को सुसमाचार सुनाने वाले नियुक्त कर के, और कितनों को रखवाले और उपदेशक नियुक्त कर के दे दिया। जिस से पवित्र लोग सिद्ध हों जाएं, और सेवा का काम किया जाए, और मसीह की देह उन्नति पाए। जब तक कि हम सब के सब विश्वास, और परमेश्वर के पुत्र की पहचान में एक न हो जाएं, और एक सिद्ध मनुष्य न बन जाएं और मसीह के पूरे डील डौल तक न बढ़ जाएं। ताकि हम आगे को बालक न रहें, जो मनुष्यों की ठग-विद्या और चतुराई से उन के भ्रम की युक्तियों की, और उपदेश की, हर एक बयार से उछाले, और इधर-उधर घुमाए जाते हों। वरन प्रेम में सच्चाई से चलते हुए, सब बातों में उस में जो सिर है, अर्थात मसीह में बढ़ते जाएं” परमेश्वर विश्वासियों को, कलीसिया को, तथा औरों को अपने वचन की सेवकाई करने वाले पाँच भिन्न प्रकार के सेवकों के द्वारा भी सिखाता है, जो उनमें कार्य करने वाले पवित्र आत्मा की सहायता से यह करते हैं। परमेश्वर के वचन की सेवकाई के लिए ठहराए गए ये पाँच प्रकार के सेवक हैं, प्रेरित, भविष्यद्वक्ता, सुसमाचार प्रचारक, रखवाले, और उपदेशक। परिश्रम के साथ की गई उनकी खरी सेवकाई के द्वारा, परमेश्वर के लोग अपनी-अपनी सेवा के काम को भली-भान्ति करने के लिए तैयार हों; मसीही विश्वासी और कलीसिया उन्नति पाए और बढ़े तथा परिपक्व हो; विश्वास में एकता को प्रोत्साहन और बढ़ावा मिले; विश्वासी प्रभु यीशु की पहचान में सिद्ध हो जाएँ और मसीह के डील-डौल तक बढें; अपरिपक्व बालक न रहें कि मनुष्यों की चतुराई की विभिन्न शिक्षाओं में इधर-उधर न भटकाए जाएँ; वरन ऐसे लोग बनें जो प्रेम से सत्य पर चलते हैं।

    इन परिवर्तनों के होने के लिए, परमेश्वर के वचन को विश्वासियों और कलीसिया में उस प्रकार से सिखाया और उपयोग किया जाना है, जैसा उसके लिए निर्धारित किया गया है, अर्थात उस तरह से जैसे पौलुस ने तीमुथियुस को वचन का उपयोग करने के लिए लिखा, “हर एक पवित्र  शास्त्र परमेश्वर की प्रेरणा से रचा गया है और उपदेश, और समझाने, और सुधारने, और धर्म की शिक्षा के लिये लाभदायक है। ताकि परमेश्वर का जन सिद्ध बने, और हर एक भले काम के लिये तत्पर हो जाए” (2 तीमुथियुस 3:16-17)। यहाँ पर हम चार प्रकार से परमेश्वर के उपयोग किये जाने के लिए निर्देश को देखते हैं, जिससे विश्वासी उन्नति पाएं और कलीसिया बढ़े। ये चार तरीके हैं – सही शिक्षा सीखने के लिए; समझाने, अर्थात जो परमेश्वर के वचन की शिक्षाओं को लेकर गलती में हैं उन्हें सही करने, आलोचना करने, और उलाहना देने के लिए; सुधारने के लिए, अर्थात झूठे और विधर्मी प्रचारकों द्वारा लाई गई गलतफहमियों, गलत व्याख्याओं, गलत सिद्धांतों, और झूठी शिक्षाओं को सही करने के लिए; और धर्म की सही शिक्षा देने के लिए। इस प्रकार, उपरोक्त पाँच प्रकार के वचन के सेवकों की यह ज़िम्मेदारी है कि वे परमेश्वर के वचन को इन चार प्रकार से, परमेश्वर के भय में होकर उपयोग करें; न कि मनुष्यों से डर कर वचन को दबाए रखें (प्रेरितों 20:20, 27; गलतियों 1:10)। और यह विश्वासियों और कलीसिया की ज़िम्मेदारी है कि वे उन्हें सुधारने और उन्नत करने के इन प्रयासों को सकारात्मक दृष्टिकोण से लें (भजन 141:5; गलतियों 4:16), न कि उनके कारण विरोध करें और परमेश्वर के वचन को परमेश्वर की आज्ञाकारिता में उन्हें सुधारने और बढ़ाने के लिए सिखाने वालों के विरुद्ध बोलें।

    अगले लेख में हम मसीही विश्वासी के जीवन में परमेश्वर के वचन के द्वारा आने वाले कुछ प्रभावों को देखेंगे, यदि उसे सही तरह से स्वीकार किया जाए और उसका पालन किया जाए।

    यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।

कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें

******************************************************************

English Translation

Teachings Related to the Gospel – 11

    One type of the essential Biblical teachings for the spiritual edification of the Christian Believer, i.e., of those who have truly repented of their sins and have submitted their lives to the Lord Jesus, and the growth of the Church are the teachings related to the gospel. The gospel is made effective by people repenting and believing in the gospel. True heartfelt repentance is evidenced by a changed life, a love for God’s Word, and a desire for encouraging others to repent. Presently, in this series we are considering teachings about repentance and the various aspects of the changed life of the Christian Believers, are expected to live by. In the previous article we have seen one of the blessings and rewards God has kept for those who glorify Him through their changed lives and obedience to Him; that God lives with them as their loving Father, and they have an ever-available access to Him for anything they want to share with Him. Today we will start considering the second blessing and reward that God has kept ready for His obedient children – that through His Word He will make them complete, thoroughly prepared for every good work; and mature so that they cannot be deceived by the trickeries of men.

    God works in the lives of His people mainly through His Word, the Bible (1 Thessalonians 1:5-10). God, through His Holy Spirit, inspired His holy men to write the Scriptures (2 Peter 1:21). As we have seen in the earlier series about the stewardship of the Holy Spirit and of God’s Word, the Holy Spirit has been given to every Christian Believer since the moment of his being Born-Again, to remain in him, to be his Helper, and to teach God’s Word to him (John 14:16, 26). But to make sincere efforts to utilize this God given divine provision, and utilize worthily, is every Christian Believer’s own responsibility, dependent upon the efforts they out in for this.

    The Holy Spirit not only teaches the committed and obedient Believers directly, but as is written in Ephesians 4:11-15, “And He Himself gave some to be apostles, some prophets, some evangelists, and some pastors and teachers, for the equipping of the saints for the work of ministry, for the edifying of the body of Christ, till we all come to the unity of the faith and of the knowledge of the Son of God, to a perfect man, to the measure of the stature of the fullness of Christ; that we should no longer be children, tossed to and fro and carried about with every wind of doctrine, by the trickery of men, in the cunning craftiness of deceitful plotting, but, speaking the truth in love, may grow up in all things into Him who is the head—Christ” God also teaches the Believers, the Church, and the others through the ministries of five different kinds of ministers of His Word functioning in the power of the Holy Spirit operative in their live. These five kinds of ministers of God’s Word are the Apostles, Prophets, Evangelists, Pastors, and Teachers. Through their diligent ministry, God’s people are equipped for their ministries; the Christian Believers and God’s Church are edified, i.e., grow and mature; unity in faith is promoted and encouraged; the Believers are perfected in the knowledge of the Lord Jesus and grow to the stature of the fullness of Christ; no longer remain immature children, misled here and there by various deceitful doctrines and teachings of men; but become those who speak the truth in love.

    For these changes to happen in the Christian Believer’s lives, God’s Word has to be taught and used amongst the Believers and the Church, in its prescribed manner, i.e., in the same manner as Paul wrote to Timothy to use the Scriptures in the congregation; Paul, under the guidance of the Holy Spirit wrote, “All Scripture is given by inspiration of God, and is profitable for doctrine, for reproof, for correction, for instruction in righteousness, that the man of God may be complete, thoroughly equipped for every good work” (2 Timothy 3:16-17). Here we see the four ways in which the Scriptures are to be used to ensure the growth and edification of the Believers and the Church – for learning correct doctrine; for reproof, i.e., for criticizing, censuring, and reprimanding those in errors about the teachings of God’s Word; for correcting the misconceptions, misinterpretations, wrong doctrines and false teachings brought in by heretic preachers and teachers; and for instructing about the correct teachings that God wants delivered amongst His people. So, it is the responsibility of the five kinds of ministers of God’s Word mentioned above to use God’s Word for these functions, in the fear of God (Acts 20:20, 27; Galatians 1:10), instead of holding back in the fear of man. And it is the responsibility of the Believers and the Church to receive these corrective admonitions in a positive attitude (Psalm 141:5; Galatians 4:16), instead of protesting about them or speaking against those who obey God’s Word to teach, correct, and edify them.

    In the next article we will see some of the effects of God’s Word in the Christian Believer’s life, when the Word is rightly received and obeyed.

    If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.

Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well

सोमवार, 18 मार्च 2024

Growth through God’s Word / परमेश्वर के वचन से बढ़ोतरी – 13

Click Here for the English Translation

सुसमाचार से संबंधित शिक्षाएँ – 10

    सच्चे, वास्तविक पश्चाताप के प्रमाणों में से एक, बदला हुआ जीवन, पर विचार करते हुए, हमने देखा है कि पश्चातापी व्यक्ति को स्वेच्छा से अपने जीवन और व्यवहार में लाए गए इस परिवर्तन को, परमेश्वर द्वारा उसकी बुद्धि के नए किये जाने को, जी कर दिखाना है, उसके द्वारा परमेश्वर की महिमा करनी है। उस मसीही विश्वासी के लिए, जिस ने प्रभु को पूर्ण समर्पण करने तथा उसकी और उसके वचन की आज्ञाकारिता में जीवन व्यतीत करने, और अपने जीवन तथा व्यवहार के द्वारा परमेश्वर को महिमा देने का निर्णय लिया है, उसके इस विश्वास में कदम बढ़ाने तथा परमेश्वर के कहे को करने के लिए परमेश्वर ने तीन बहुत बड़ी आशीषें रख छोड़ी हैं। पहली, परमेश्वर उसके साथ एक प्रेमी पिता के समान रहना चाहता है। दूसरी, परमेश्वर उस व्यक्ति को सिद्ध बनाता और प्रत्येक भले कार्य के लिए भली-भान्ति तैयार करता है; उसे परिपक्व बनाता है कि वह मनुष्यों की चालाकियों द्वारा धोखा न खाने पाए। तीसरी, परमेश्वर उसे अपने पुत्र, प्रभु यीशु मसीह के स्वरूप और समानता में ढालना चाहता है। आज हम इन में से पहली आशीष के बारे में देखेंगे।

    परमेश्वर की पहली आशीष और मनसा है कि वह अपने प्रति समर्पित और आज्ञाकारी विश्वासियों के साथ पिता समान रहे। मसीही विश्वासी द्वारा अपने जीवन में लागू करने के लिए, 2 कुरिन्थियों 6:14-18 में कुछ परिवर्तनों की एक श्रृंखला दी गई है, और इन परिवर्तनों को जीवन में लागू करने का परिणाम परमेश्वर का उस विश्वासी के साथ पिता समान रहना बताया गया है; “अविश्वासियों के साथ असमान जूए में न जुतो, क्योंकि धामिर्कता और अधर्म का क्या मेल जोल? या ज्योति और अन्धकार की क्या संगति? और मसीह का बलियाल के साथ क्या लगाव? या विश्वासी के साथ अविश्वासी का क्या नाता? और मूरतों के साथ परमेश्वर के मन्दिर का क्या सम्बन्ध? क्योंकि हम तो जीवते परमेश्वर का मन्दिर हैं; जैसा परमेश्वर ने कहा है कि मैं उन में बसूंगा और उन में चला फिरा करूंगा; और मैं उन का परमेश्वर हूंगा, और वे मेरे लोग होंगे। इसलिये प्रभु कहता है, कि उन के बीच में से निकलो और अलग रहो; और अशुद्ध वस्तु को मत छूओ, तो मैं तुम्हें ग्रहण करूंगा। और तुम्हारा पिता हूंगा, और तुम मेरे बेटे और बेटियां होगे: यह सर्वशक्तिमान प्रभु परमेश्वर का वचन है।” परमेश्वर द्वारा दिए गए इस आश्वासन के आधार पर, फिर पौलुस आग्रह करता है, “सो हे प्यारो जब कि ये प्रतिज्ञाएं हमें मिली हैं, तो आओ, हम अपने आप को शरीर और आत्मा की सब मलिनता से शुद्ध करें, और परमेश्वर का भय रखते हुए पवित्रता को सिद्ध करें” (2 कुरिन्थियों 7:1)।

    इस खण्ड से दो बातें प्रकट हैं। पहली, यह खण्ड बहुत स्पष्ट रीति से इस आम, किन्तु बाइबल से असमर्थित धारणा का अन्त कर देता है कि एक मसीही विश्वासी, सँसार और अविश्वासियों के साथ सामाजिक और निकट रिश्तों को बनाए रखने के लिए, मसीही विश्वास की बातों के साथ समझौते कर सकता है। बाइबल कहीं भी यह नहीं कहती है कि मसीहियों को अविश्वासियों के प्रति बैर या विरोध की भावना और व्यवहार रखना चाहिए; हम अविश्वासियों के साथ बिना बैर या विरोध की भावना और व्यवहार रखे हुए, बिना अपने मसीही विश्वास के साथ कोई समझौता किये हुए, सामाजिक और अच्छे सम्बन्ध सदा बनाए रख सकते हैं। यहाँ पर पवित्र आत्मा पौलुस में होकर बारंबार यह आलंकारिक प्रश्न पूछता है कि विश्वासी के अविश्वासियों के साथ निकट सम्बन्ध, जिनके कारण विश्वास में समझौते की संभावना बन जाए, उनका क्या आधार हो सकता है? वह विश्वासियों से आग्रह करता है कि परमेश्वर द्वारा उनके जीवनों में लाए गए परिवर्तन के अनुरूप जीवन को जीएँ; सँसार के साथ किसी भी रीति से कोई समझौता नहीं करें, बल्कि उस से पृथक होकर रहें।

    दूसरी, एक बार फिर से हम पौलुस द्वारा 2 कुरिन्थियों 7:1 में विश्वासियों से किये गए आग्रह से देखते हैं कि मसीही विश्वासी को इस बात का एहसास करना है कि परमेश्वर ने उसके लिए और उसके अन्दर क्या कुछ किया है। और फिर उसके अनुसार उसे स्वयं ही पहल करके परमेश्वर जो परिवर्तन उसके जीवन में चाहता है, उन्हें लागू करना है; किन्तु परमेश्वर उन परिवर्तनों को लागू करने के लिए कभी उसे मजबूर या कोई ज़बरदस्ती नहीं करता है। परमेश्वर उसे बता देता है कि वह उस व्यक्ति और उसके जीवन से क्या चाहता है, और यह भी बता देता है कि परमेश्वर की आज्ञाकारिता, उसकी इच्छा और निर्देशों के अनुसार जीवन जीने के द्वारा उसे क्या लाभ होंगे; और फिर परमेश्वर प्रतीक्षा करता है कि वह विश्वासी उन परिवर्तनों को अपने जीवन में लागू करना आरम्भ करे। परमेश्वर का पवित्र आत्मा हमेशा उपलब्ध और तैयार रहता है कि जैसे ही वह विश्वासी परिवर्तन की इस प्रक्रिया को आरम्भ करे, उसे यह प्रक्रिया चाहे कितनी भी कठिन और भयावह क्यों न प्रतीत हो; किन्तु आरम्भ से लेकर परिवर्तन पूरे होने तक, उन में उस की सहायता और मार्गदर्शन करे। जब विश्वासी आज्ञा पालन करता है, उन परिवर्तनों को लागू करता है, परमेश्वर अपनी अलौकिक आशीषों और प्रतिफलों को उसे प्रदान करने के लिए उसकी प्रतीक्षा कर रहा होता है।

    ज़रा उस निरन्तर, 24 X 7, बिना किसी भी बाधा के, हमेशा सहज ही उपलब्ध, कभी समाप्त न होने वाले परमेश्वर के साथ सहभागिता रखने के आदर के बारे में कल्पना कीजिए, जिसमें आप परमेश्वर से निःसंकोच, बिना घबराए, कुछ भी, और सब कुछ जो आप के मन में है कह सकते हैं, और परमेश्वर एक बहुत लाड़ और प्रेम करने वाले पिता के समान बड़े धैर्य के साथ आप की सब बात ध्यान से सुनता रहता है, और फिर आप ने जो उसके साथ बांटा है उसके अनुसार जो भी करना और देना है उसके प्रावधान कर देता है। क्या यह महान विशेषाधिकार पृथ्वी की उन नाशमान बातों से कहीं अधिक बहुमूल्य नहीं होगा, जिन्हें हमारा स्वर्गीय परमेश्वर पिता चाहता है कि हम उन्हें छोड़ दें, कि इस आशीष को पा सकें?

    ज़रा विचार कीजिए कि अपने बदले हुए जीवनों के द्वारा उसे महिमा देने और उसकी आज्ञाकारिता में जीवन जीने के प्रत्युत्तर में परमेश्वर ने हमारे लिए क्या कुछ तैयार कर रखा है; और यह तो केवल पहली आशीष है, इसके अतिरिक्त दो आशीषें और हैं जिन पर हम आने वाले लेखों में विचार करेंगे।

    यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।

कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें

******************************************************************

English Translation

Teachings Related to the Gospel – 10

    In considering the changed life being one of the evidences of true heartfelt repentance, we have seen that this voluntarily implemented change in life and behavior of the repentant person should through his actions, reflect the newness of the mind brought in him by God, and should glorify God. For a Christian Believer who has chosen to fully surrender himself to the Lord voluntarily, live in obedience to Him and His Word, and to glorify God through his life and behavior, God has kept three very great blessings for his stepping out in faith to do God’s bidding. Firstly, God wants to live and be with him like a loving Father. Secondly, God wants to make him complete and thoroughly prepared for every good work; make him mature so that he cannot be deceived by the trickeries of men. Thirdly, God wants to bring him into the form and image of His Son, the Lord Jesus Christ. Today we will look at the first of these blessings.

    The first blessing and desire of God is to live with the surrendered and obedient Believers as a Father. In 2 Corinthians 6:14-18 is given a series of changes that the Christian Believers should implement in their lives, and the net result of implementing these changes is God living with such Believers as their Father; “Do not be unequally yoked together with unbelievers. For what fellowship has righteousness with lawlessness? And what communion has light with darkness? And what accord has Christ with Belial? Or what part has a believer with an unbeliever? And what agreement has the temple of God with idols? For you are the temple of the living God. As God has said: "I will dwell in them And walk among them. I will be their God, And they shall be My people." Therefore "Come out from among them And be separate, says the Lord. Do not touch what is unclean, And I will receive you." "I will be a Father to you, And you shall be My sons and daughters, Says the Lord Almighty."” On the basis of this assurance from God, Paul then exhorts, “Therefore, having these promises, beloved, let us cleanse ourselves from all filthiness of the flesh and spirit, perfecting holiness in the fear of God” (2 Corinthians 7:1).

    There are two things evident from this passage. Firstly, this passage clearly puts and end to a popular but unBiblical notion, that a Christian Believer can mingle and compromise with the world, to maintain civil and cordial relations. Nowhere does the Bible speak of having animosity or antagonism towards the unbelievers; we can always be civil and cordial with the unbelievers without compromising on our faith to please the unbelievers. The Holy Spirit, through Paul here repeatedly asks the rhetorical question, on what grounds can a Believer have such close relationships with unbelievers, that bring up the possibility of compromising in faith? He exhorts the Believers to live according to the change brought by God in their lives; separate out and not compromise with the world and the people of the world in any manner.

    Secondly, once again, we see from Paul’s exhortation in 2 Corinthians 7:1, that it is the Christian Believer who has to come to the realization of what God has done in and for him. Then, he has to accordingly take the initiative and implement the changes that God wants done in his life; but God does not coerce or compel the Believer for carrying them out. God tells him what He wants from him and in his life, and also tells him the gains he will get by obeying God, living according to God’s desire and instructions; and then waits for the Believer to step up and start implementing the changes. God’s Holy Spirit is already in the Believer to help and guide him right through this process, from the moment the Believer decides to go through this process, however difficult or daunting or costly it may appear. When the Believer obeys, carries out the required changes, God is ready and waiting with the rewards that literally are ‘out of this world.’

    Imagine having a continual, 24 X 7 unhindered, readily available, unending access to God, being able to freely converse with Him for anything and everything on our heart and in our lives, while He, as a doting benevolent Father, patiently listens to all of whatever we have to say, and then makes the necessary arrangements and provisions for all that we have shared with Him. Wouldn’t the access to this heavenly privilege here on earth, be unimaginably more worthwhile than the things of this world that God desires His children to get away from?

    Just consider, in return for obeying Him and glorifying Him through our changed life, how much He has kept available for us; and this is just part one, there are two other blessings that we will consider in the next articles.