ई-मेल संपर्क / E-Mail Contact

इन संदेशों को ई-मेल से प्राप्त करने के लिए अपना ई-मेल पता इस ई-मेल पर भेजें : rozkiroti@gmail.com / To Receive these messages by e-mail, please send your e-mail id to: rozkiroti@gmail.com

शुक्रवार, 16 अगस्त 2024

Growth through God’s Word / परमेश्वर के वचन से बढ़ोतरी – 161

 

Click Here for the English Translation


मसीही जीवन से सम्बन्धित बातें – 6


मसीही जीवन के सात कदम - 3 - बपतिस्मा



पिछले लेख में, हमने पवित्र आत्मा की सामर्थ्य और मार्गदर्शन के अन्तर्गत प्रभावी सुसमाचार प्रचार के आधारभूत सिद्धान्तों को संक्षेप में देखा था और उनकी समीक्षा की थी। हमने यह प्रेरितों 2 अध्याय में धार्मिक रीतियों, पर्वों, बलिदानों का निर्वाह करने के लिए यरूशलेम में एकत्रित हुए भक्त यहूदियों को पतरस द्वारा दिए गए सुसमाचार सन्देश के आधार पर देखा था। वहाँ, हमने न केवल परमेश्वर के वचन के प्रभावी प्रचार के लिए आवश्यक सिद्धान्तों को देखा, बल्कि परमेश्वर के वचन द्वारा दोषी ठहराए गए लोगों को किस प्रकार की प्रतिक्रिया देनी चाहिए, उसे भी देखा था। फिर हमने देखा कि उन लोगों की प्रतिक्रिया के आधार पर जिनके हृदय परमेश्वर के वचन और पवित्र आत्मा के द्वारा छिद गए थे, पतरस ने उनसे तीन बातें करने के लिए कहा। जिन लोगों ने ये तीन बातें कीं, वे प्रभु यीशु की कलीसिया में सम्मिलित हो गए, और उसके बाद प्रभु यीशु के ये अनुयायी, अपने आत्मिक विकास और विश्वास में दृढ़ बने रहने के लिए चार और बातों में लौलीन रहे। इस सबके कारण मसीही विश्वासियों और कलीसियाओं की तेजी से बढ़ोतरी हुई। पवित्र आत्मा के द्वारा पतरस की कही गई बातों में से पहली है पश्चाताप। हमने पिछले लेख में इसके बारे में संक्षेप में देखा था, क्योंकि इस श्रृंखला के पूर्व के भागों में इस पर पहले ही विस्तार से विचार किया जा चुका है। प्रेरितों 2:38-42 में दी गई सात बातों में से दूसरी है बपतिस्मा, जिस पर भी इस श्रृंखला के पहले भागों में विस्तार से विचार किया जा चुका है, इसलिए अभी के लिए, इस विषय पर भी हम आज केवल संक्षेप में ही चर्चा करेंगे।


2. बपतिस्मा: (प्रेरितों 2:38) जैसा कि पतरस ने यहाँ यहूदियों से कहा है, बपतिस्मा, पश्चाताप के बाद होता है। मत्ती 3:6-8 में, परमेश्वर के जन, यूहन्ना बपतिस्मा देने वाले ने, जिसने अपने पापों से पश्चाताप करने और परमेश्वर की ओर मुड़ने के वाले लोगों को बपतिस्मा देना शुरू किया था, उस ने भी इसी क्रम पर जोर दिया था। मत्ती के इन पदों से हम देखते हैं कि यूहन्ना बपतिस्मा देने वाले ने धार्मिक अगुवों को बपतिस्मा देने से इनकार कर दिया क्योंकि उन्होंने पश्चाताप नहीं किया था; वे दूसरों को दिखाने और उन्हें प्रसन्न करने के लिए बपतिस्मा को केवल एक औपचारिकता के रूप में उपयोग करना चाहते थे। यहाँ पर समझने के लिए एक बहुत महत्वपूर्ण बात है; कि बपतिस्मा लेने से कोई परमेश्वर की दृष्टि में धर्मी या स्वीकार्य नहीं हो जाता; और बपतिस्मा उन्हें ईसाई या "मसीही" भी नहीं बनाता है। बपतिस्मा, पश्चाताप और यीशु को समर्पित हो जाने के द्वारा मन के अन्दर आए परिवर्तन की केवल एक बाहरी अभिव्यक्ति या गवाही है। जैसा कि प्रभु यीशु ने मरकुस 16:15-16 में कहा है, "और उसने उन से कहा, तुम सारे जगत में जा कर सारी सृष्टि के लोगों को सुसमाचार प्रचार करो। जो विश्वास करे और बपतिस्मा ले उसी का उद्धार होगा, परन्तु जो विश्वास नहीं करेगा वह दोषी ठहराया जाएगा।" जो विश्वास नहीं करेगा, वही दोषी ठहराया जाएगा; न कि वह जिसने बपतिस्मा नहीं लिया। इसका तात्पर्य यह है कि यद्यपि विश्वास करना और बपतिस्मा लेना, दोनों का प्रचार और शिक्षा दी जानी है; लेकिन हर व्यक्ति प्रभु यीशु पर विश्वास करने से बचाया जाता है; न कि बपतिस्मा किसी को बचाता है - क्रूस पर चढ़ाए गए चोर ने बपतिस्मा नहीं लिया, और फिर भी प्रभु यीशु ने उसे स्वर्ग में होने का वादा दिया। इसी प्रकार, मत्ती 28:19 में, प्रभु यीशु ने कहा है, “इसलिये तुम जा कर सब जातियों के लोगों को चेला बनाओ और उन्हें पिता और पुत्र और पवित्रआत्मा के नाम से बपतिस्मा दो।" ध्यान दें कि प्रभु का निर्देश केवल उन्हीं को बपतिस्मा देने का है जो प्रभु के शिष्य बन जाएँ। और लोग प्रभु यीशु को अपना उद्धारकर्ता स्वीकार करके तथा अपने पापों का पश्चाताप करने से ही उनके शिष्य बनते हैं। दूसरे शब्दों में, बपतिस्मा किसी को प्रभु का शिष्य या अनुयायी नहीं बनाता है; परन्तु जो लोग प्रभु के शिष्य या अनुयायी बनने का निर्णय लेते हैं, उन्हें बपतिस्मा लेना, और यह करने के द्वारा अपना यह निर्णय दूसरों के सामने व्यक्त करना होता है।


अधिकाँश ईसाइयों या मसीहियों के मध्य यह बहुत ही आम ग़लतफ़हमी प्रचलित है कि बपतिस्मा ही बचाता या उद्धार देता है। यह ग़लतफ़हमी प्रेरितों 2:38 "पतरस ने उन से कहा, मन फिराओ, और तुम में से हर एक अपने अपने पापों की क्षमा के लिये यीशु मसीह के नाम से बपतिस्मा ले; तो तुम पवित्र आत्मा का दान पाओगे" में पतरस द्वारा कहे हुए वाक्य की रचना की समझ पर आधारित है। इसे आम तौर पर गलत समझा जाता है, यह माना जाता है कि यहाँ पर पतरस ने कहा है कि पापों की क्षमा और पवित्र आत्मा प्राप्त करने के लिए; यानी, बचाए जाने के लिए, बपतिस्मा लेना आवश्यक है। लेकिन वास्तव में, पतरस जो कह रहा है, और जिसका समर्थन बाकी पवित्रशास्त्र के अन्य भागों द्वारा भी होता है, वह यह है कि "तुम्हारे पापों के हटा दिए जाने और प्रभु से तुम्हें मिली क्षमा के कारण, तुम्हें बपतिस्मा लेना चाहिए।" यह पतरस द्वारा कहे गए वाक्य की रचना है, जिसका उपयोग शैतान इस गलतफहमी और भ्रम को पैदा करने के लिए करता है। इसे बेहतर ढंग से समझने के लिए, इस वाक्य पर विचार करें: "तुम में से हर एक अपने मसीही होने के लिए चर्च में नाम लिखवाए" - इस वाक्य का अर्थ स्पष्ट है - क्योंकि आप मसीही हैं इसलिए आपको चर्च में अपना नाम लिखवाना चाहिए। यह मान लेना गलत होगा कि चर्च में नाम लिखवा लेने से व्यक्ति ईसाई या मसीही बन जाएगा। इसी प्रकार पतरस कह रहा है कि पापों की उस क्षमा के कारण, जो यीशु मसीह के नाम से मिली है, बपतिस्मा ले लो; न कि वह जो आमतौर पर माना और गलत समझा जाता है कि बपतिस्मा लेने से लोगों को पापों से मुक्ति मिलेगी।


जिन लोगों ने पश्चाताप किया है और प्रभु यीशु से पापों की क्षमा प्राप्त की है, उन्हें एक और उपहार भी मिलता है - उनमें स्थायी रूप से परमेश्वर की पवित्र आत्मा का वास हो जाता है। उद्धार से सम्बन्धित एक और आम ग़लतफ़हमी के विपरीत, किसी को भी पवित्र आत्मा प्राप्त करने के लिए कुछ अतिरिक्त करने या प्रतीक्षा करने की आवश्यकता नहीं है; जैसा कि प्रेरितों के काम 19:2; गलातियों 3:2; इफिसियों 1:13-14; आदि पदों से स्पष्ट है। इसके अतिरिक्त परमेश्वर के वचन की एक और गलत धारणा और गलत व्याख्या है, "पवित्र आत्मा का बपतिस्मा" पाना, और यह बात, एक अलग या दूसरा अनुभव होना। जबकि बाइबल का तथ्य यह है कि उद्धार प्राप्त करने के पल से ही प्रत्येक मसीही विश्वासी को पवित्र आत्मा दे दिया जाता है, और वचन में स्पष्ट रूप से, इसे ही पवित्र आत्मा से बपतिस्मा होना भी कहा गया है (प्रेरितों 1:4-5; 11:14-17)। यह कोई अलग घटना या दूसरा अनुभव नहीं है। यह भी एक बड़ा विषय है, और इस पर भी इस श्रृंखला में बपतिस्मे के विषय, पूर्व के लेखों के साथ और पहले के कुछ अन्य ब्लॉग पोस्टों में भी विस्तार से विचार किया गया है।


जो लोग प्रभु यीशु के द्वारा पश्चाताप और पापों की क्षमा से बचाए जाते हैं, वे परमेश्वर की सन्तान बन जाते हैं - यूहन्ना 1:12-13; वे पवित्र आत्मा, जो उनमें निवास करता है, के मन्दिर बन जाते हैं - 1 कुरिन्थियों 6:19-20, और पवित्र आत्मा की आज्ञा मानने के द्वारा वे शरीर की अभिलाषाओं - गलातियों 5:16; गलातियों 5:18, और पापों के दण्ड - रोमियों 8:1, से भी बच जाते हैं। इन उद्धार, अर्थात नया-जन्म पाए हुए परमेश्वर की सन्तानों को, सँसार के सामने प्रभु परमेश्वर में लाए गए अपने विश्वास की गवाही देने के लिए और प्रभु की आज्ञा का पालन करने के लिए बपतिस्मा लेना है।


अगले लेख में हम यहाँ से आगे बढ़ेंगे और पतरस द्वारा कही गई तीसरी बात - खुद को टेढ़ी और पापी पीढ़ी से अलग करना, पर विचार करेंगे।


यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।

 


कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें

******************************************************************


English Translation


Things Related to Christian Living – 6


The Seven Steps of Christian Living - 3 - Baptism



In the previous article, we reviewed and briefly stated the principles underlying effective gospel preaching, under the power and guidance of the Holy Spirit. We did this based on Peter’s preaching of the gospel to the devout Jews gathered in Jerusalem to fulfill religious practices, feasts, offerings, in Acts chapter 2. There, we not only saw the essential principles of effective preaching of God’s Word, but also the response that those convicted by God’s Word should have. Then we saw that on the basis of the response of those whose hearts were pricked by God’s Word and the Holy Spirit, Peter asked them to do three things. Those who did those three things got added to the Church of the Lord Jesus, and then these followers of the Lord Jesus continued steadfastly in four more things for their spiritual growth and staying firm in the faith. All of this led to a rapid growth of the Christian Believers and Churches. Of the things spoken by Peter through the Holy Spirit, the first is repentance. We briefly recapitulated about it in the last article, since it has already been considered in detail in the earlier parts of this series. Of the seven things given in Acts 2:38-42, the second of the seven things is Baptism, which also has been considered in detail in the earlier parts of this series, so for now, this topic also we will only briefly recapitulate today.


2. Be Baptized: (Acts 2:38) As is stated by Peter to the Jews here, Baptism follows repentance. This was also the sequence insisted upon by John the Baptist, the man of God who started baptizing people after they repented of their sins and had turned to God, in Matthew 3:6-8. We see from this passage from Matthew that John the Baptist refused to baptize the religious leaders because they had not repented; they only wanted to use baptism as a mere formality to show to others and be pleasing to them. There is something very important to be understood here; that taking baptism does not make anyone righteous or acceptable in the eyes of God; and baptism does not even make them a “christian”. Baptism is only an external expression or witnessing of the change brought within the heart by repentance and acceptance of the Lordship of Jesus. As the Lord Jesus has said in Mark 16:15-16, “And He said to them, "Go into all the world and preach the gospel to every creature. He who believes and is baptized will be saved; but he who does not believe will be condemned” it is the one who does not believe, he is damned, not the one who does not get baptized. Implying that though believing and baptism, both are to be preached and taught; but a person is saved by believing in the Lord Jesus, and it is not baptism that saves anybody - the thief on the cross did not get baptized, and yet was promised paradise by the Lord Jesus. Similarly, in Matthew 28:19, the Lord Jesus has said “Go therefore and make disciples of all the nations, baptizing them in the name of the Father and of the Son and of the Holy Spirit.” Notice that the Lord’s instructions are to baptize only those who became the disciples of the Lord. And people become disciples of the Lord Jesus by accepting Him as their savior, and repenting of their sins. In other words, baptism does not make anyone a disciple or follower of the Lord; but those who decide to become the disciples or followers of the Lord, they are to take baptism and express their decision to others.


There is this very common misunderstanding prevalent amongst most Christians, that it is baptism that saves. This misunderstanding is based upon the impression that the construction of Peter’s sentence creates in Acts 2:38 “Then Peter said to them, "Repent, and let every one of you be baptized in the name of Jesus Christ for the remission of sins; and you shall receive the gift of the Holy Spirit.” From this it is generally but wrongly understood that Peter has said that taking baptism is required for the remission of sins and for receiving the Holy Spirit; i.e., for being saved. But actually, what Peter is saying, and is supported by the rest of the Scriptures, is that "for the sake of the forgiveness and remission of sins that you have received from the Lord, you should take baptism." It is the construction of the sentence spoken by Peter, that Satan exploits to create this misunderstanding and confusion. To understand it better, consider the sentence: "let everyone of you be enrolled in the Church for being Christian" - the meaning is obvious - because you are Christian therefore you should enroll yourself in the Church. It would be incorrect to assume that by enrolling in the Church the person will become a Christian. In a similar manner Peter is saying that for the sake of the remission of sins you have received in the name of Jesus Christ, be baptized; and not what is commonly assumed and misunderstood that by being baptized people will receive the remission of sins.


Those who have repented and received the forgiveness of sins from the Lord Jesus, they also receive another gift - the indwelling of the Holy Spirit of God in them permanently. Quite unlike another misconception related to salvation, no one needs to do anything extra or to wait to receive the Holy Spirit as is evident from verses like Acts 19:2; Galatians 3:2; Ephesians 1:13-14; etc. Moreover, there is another related misconception and misinterpretation of God’s Word about “Baptism of the Holy Spirit” and its being a separate or a second experience. Whereas, the Biblical fact is that it is the receiving of the Holy Spirit at the moment of salvation, that has very clearly been referred to in God’s Word as being baptized by the Holy Spirit (Acts 1:4-5; 11:14-17). It is not a separate event or a second experience. This too is a big topic, and this too has been considered in detail earlier in this series along with the topic of Baptism, and in some earlier blog posts as well.


Those who are saved by repentance and forgiveness of sins through the Lord Jesus, become the children of God - John 1:12-13; they become the temples of the Holy Spirit who resides in them - 1 Corinthians 6:19-20, and by obeying the Holy Spirit they escape the lusts of the flesh - Galatians 5:16; Galatians 5:18 and the condemnation of sin - Romans 8:1. These saved or Born-Again children of God are to get baptized as an act of witnessing for their faith in the Lord before the world, and in obedience to the commandments of the Lord.


In the next article we will carry on from here and consider the third thing said by Peter - to separate themselves from the perverse and sinful generation.


If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.

 

 

Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well

गुरुवार, 15 अगस्त 2024

Growth through God’s Word / परमेश्वर के वचन से बढ़ोतरी – 160

 

Click Here for the English Translation


मसीही जीवन से सम्बन्धित बातें – 5


मसीही जीवन के सात कदम - 2 - पश्चाताप



पिछले लेख में हमने देखा था कि भक्त यहूदी व्यवस्था की बातों का पालन करने, पर्व मनाने, और निर्धारित भेंट-बलिदान चढ़ाने के लिए यरूशलेम में एकत्रित हो रखे थे। उन्होंने पतरस के द्वारा, पवित्र आत्मा की सामर्थ्य और मार्गदर्शन में, सीधे और सरल रीति से दिए गए सुसमाचार को सुना। पतरस ने पवित्रशास्त्र पर आधारित सुसमाचार को स्पष्टता से, निडर होकर और बिना मनुष्य के भय के, उन में बाँटा। उसकी बात सुनकर उन भक्त यहूदियों में से बहुतों के हृदय छिद गये। परमेश्वर के वचन और पवित्र आत्मा ने उन्हें उनकी वास्तविक दशा का दोष-बोध करवाया। उन्हें एहसास हुआ कि उनके द्वारा धार्मिकता से सम्बन्धित सभी बातों और निर्धारित धार्मिक अनुष्ठानों तथा परम्पराओं का निर्वाह करने के बावजूद, वे अभी भी परमेश्वर को अस्वीकार्य थे। तब, अपनी इस दशा के समाधान के लिए अपने धार्मिक नेताओं और धार्मिक प्रथाओं की ओर वापस लौटने की बजाए, उन्होंने पतरस से ही पूछा कि अब उन्हें क्या करना चाहिए? दूसरे शब्दों में, उन्हें एहसास हुआ कि आगे बढ़ने का रास्ता, परमेश्वर को स्वीकार्य बनने का मार्ग, अब उन्हें उन लोगों के माध्यम से ही पता चल सकता था, जिन्होंने निडर होकर, खुलासे के साथ, पवित्रशास्त्र पर आधारित, सरल, सीधे, और स्पष्ट शब्दों में परमेश्वर का वचन उन्हें सुनाया था। अब उन प्रचारकों और शिक्षकों पर, और उन सभी रीतियों एवं प्रथाओं पर भरोसा रखना ज़ारी रखने का कोई लाभ नहीं था जो अभी तक उन्हें परमेश्वर के लिए स्वीकार्य नहीं बना सके थे। पतरस ने उन्हें उत्तर दिया कि वे लोग तीन बातों का पालन करें (प्रेरितों 2:38-39); जिन लोगों ने पतरस की इस बात को स्वीकार किया, और उसके कहे के अनुसार किया (प्रेरितों 2:41), फिर उन्हें चार और बातें बताई गईं (प्रेरितों 2:42)। प्रेरितों के काम की पुस्तक के अगले अध्यायों में हम देखते हैं कि जो लोग ने इन सात बातों का पालन करने लगे, प्रभु उन्हें ने अपनी कलीसिया में जोड़ता चला गया, तथा कलीसिया और विश्वासियों में बहुत तेजी से वृद्धि एवं उन्नति हुई। तो, संक्षेप में, इन सात बातों का पालन करना, कलीसिया की वृद्धि, और प्रत्येक नया-जन्म पाए हुए मसीही विश्वासी के आत्मिक विकास की कुंजी है। आज से हम मसीही जीवन और विकास के लिए इन सात बातों, या कदमों पर विचार करना आरम्भ करेंगे। क्योंकि इनमें से पहले दो, पश्चाताप और बपतिस्मा पर पहले ही इस श्रृंखला के पिछले लेखों में विस्तार से विचार किया जा चुका है, इसलिए हम इन दोनों का अब केवल सारांश ही देखेंगे, और आने वाले लेखों में अन्य पाँच पर कुछ विस्तार से विचार करेंगे।


1. पश्चाताप: (प्रेरितों 2:38) बाइबल के अनुसार, पश्चाताप करने का अर्थ है पूरी तरह से पहले की बातों से अर्थात, साँसारिक तौर-तरीकों और जीवन शैली से दूर हो जाना, उनसे फिर जाना, और एक नई दिशा में बढ़ना आरम्भ करना; अर्थात, दुनिया के तौर-तरीकों और जीवन से पलट कर, परमेश्वर के तरीकों और जीवन में चलना आरम्भ कर देना। जैसा कि 2 कुरिन्थियों 7:10 में कहा गया है, सच्चा पश्चाताप, अपने पापों के लिए सच्चे मन से दोषी होने के एहसास तथा परमेश्वर को स्वीकार्य बनने के निर्णय करने से उत्पन्न होता है। यह व्यक्ति द्वारा किसी बात को त्यागे बिना, उसके लिए केवल खेद व्यक्त करना या क्षमा माँग लेना मात्र नहीं है। वास्तविक पश्चाताप का अर्थ है अपने जीवन की गलतियों को स्वीकार करना, उनसे मुँह मोड़ लेना, और उन्हें त्याग देना। पश्चाताप झूठा भी होता है, जैसे कि, किसी बात को लेकर अस्थायी दुख व्यक्त करना; या रीति के समान, पाप-क्षमा और पश्चाताप से सम्बन्धित विश्वास-वचनों और पारम्परिक बातों को दोहराते रहने पर भरोसा करना, जैसा कि अकसर अधिकांश कलीसियाओं में होता है; या किसी को खुश करने के लिए ऊपरी तौर से दुख व्यक्त कर देना; या किसी अप्रिय स्थिति से बचने के लिए किया जाने वाला दिखावा, आदि। ऐसा पश्चाताप सच्चा और हार्दिक पश्चाताप न होने के कारण व्यर्थ एवं निष्फल है। ऐसा झूठा पश्चाताप व्यक्ति में केवल परमेश्वर द्वारा क्षमा किए जाने की झूठी भावना पैदा करता है, लेकिन वास्तव में किसी को बचाता नहीं है, और अन्ततः उस के अनन्त विनाश का कारण बनता है। परमेश्वर का वचन बाइबल हमें सिखाती है कि पश्चाताप परमेश्वर के साथ संगति स्थापित करने का पहला कदम है।


हम इसके बारे में बाइबल के कुछ पदों पर विचार करने के द्वारा, पश्चाताप के महत्व को समझ सकते हैं; ये पद दिखाते हैं कि पश्चाताप:

  • यूहन्ना बपतिस्मा देने वाले के प्रचार का मुख्य विषय था - मत्ती 3:2

  • मसीह यीशु द्वारा सेवकाई का आरम्भ था - मत्ती 4:17, मरकुस 1:14-15

  • प्रभु के शिष्यों के प्रथम सेवकाई का विषय था - मरकुस 6:12

  • मसीह यीशु द्वारा शिष्यों को दी गई महान अन्तिम आज्ञा में दिया गया निर्देश था - लूका 24:47

  • प्रेरितों के पहले प्रचार का विषय था - प्रेरितों 2:38

  • पौलुस की सेवकाई का विषय था - प्रेरितों 20:21

  • पुराने नियम में भविष्यद्वक्ताओं की सेवकाई का विषय था - यिर्मयाह 25:4-5


जैसा कि पिछले लेख में कहा गया था, हमें बाइबल के इस तथ्य और उदाहरण पर गम्भीरता से विचार करने और उसके अनुसार कार्य करने की आवश्यकता है, कि यदि उस समय के उन भक्त यहूदियों को, निर्धारित धार्मिक प्रथाओं और अनुष्ठानों को पूरा करने के बावजूद, परमेश्वर के साथ मेल-मिलाप करने के लिए पश्चाताप करने की आवश्यकता थी, तो फिर आज के ईसाइयों या "मसीहियों" को, चाहे वे भक्त हों या नहीं, परमेश्वर से मेल-मिलाप करने के लिए क्या उन्हें भी पश्चाताप करने की आवश्यकता नहीं है? पश्चाताप केवल गैर-ईसाइयों के लिए नहीं है; वास्तव में यह परमेश्वर की आज्ञा है कि सभी, हर कोई, हर जगह, पश्चाताप करे (प्रेरितों 17:30)। सच्चे पश्चाताप के बिना कोई उद्धार नहीं है।


अगले लेख में हम यहाँ से आगे बढ़ेंगे और, बपतिस्मा के बारे में कुछ बातों पर विचार करेंगे।


यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।

 


कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें

******************************************************************


English Translation


Things Related to Christian Living – 5


The Seven Steps of Christian Living - 2 - Repentance



In the previous article we saw that the devout Jews had gathered in Jerusalem to fulfill the requirements of the Law, celebrate the feasts, and offer the prescribed offerings. They heard the gospel preached to them by Peter, under the power and guidance of the Holy Spirit, in a simple straightforward manner. Peter shared the gospel with them clearly and boldly, on the basis of Scriptures, and without fear of any man. On hearing him, many of those devout Jews were cut to their hearts. They were convicted by God’s Word and the Holy Spirit regarding their actual condition. They realized that despite all their religiosity, and fulfilling the prescribed religious rituals and traditions, they were still unacceptable to God. Then, instead of turning back to their religious leaders and religious practices for the remedy to their situation, they asked Peter what should they do? In other words, they realized that the way forward, the way to becoming acceptable to God was through those who had Scripturally, boldly, openly, and clearly spoken God’s Word to them in a simple and straightforward manner. There was no point in continuing to trust those preachers and teachers, and all those rituals and practices that had failed to make them acceptable to God. Peter responded by telling them to do three things (Acts 2:38-39); those who accepted Peter’s call, and did what he said (Acts 2:41), were then told four more things (Acts 2:42). In the subsequent chapters of the book of Acts we see that it was those who practiced these seven things, that the Lord added to His Church, and the Church and Believers grew very rapidly. So, in a nutshell, practicing these seven things, is the key to Church growth, and the spiritual growth of every Born-Again Christian Believer. From today we will start considering these seven things, or steps for Christian Living and Growth. Since the first two of these, Repentance and Baptism have already been considered in detail in the previous articles of this series, therefore we will only summarize these two now, and consider the other five in some detail in the coming articles.


1. Repent: (Acts 2:38) Biblically, to repent means to completely turn away from the former, i.e., the ways and life of the world, and to start moving into a new direction, i.e., into the ways and life of God. It is not just being sorry or apologetic for something, yet not discarding it. But it means to accept the wrongs in one’s life, discard them, and turn away from them. As is stated in 2 Corinthians 7:10, true repentance comes from a heartfelt conviction of one’s sins and a desire to be pleasing to God. There is a false repentance also, e.g., a temporary remorse about something; or trusting the ritualistic repetition of statements of beliefs and creeds related to forgiveness of sins and repentance, as often happens in most Churches; or a superficial act done to please somebody; or a pretense carried out to wriggle out of some untoward situation, etc. Such a repentance, because of not being genuine heartfelt repentance is vain and inconsequential. Such a false repentance only produces a false sense of having been forgiven by God in the person, but does not actually save anyone, and eventually leads to their eternal destruction. God’s Word the Bible teaches us that Repentance is the first step to establishing fellowship with God. 


We can realize the importance of Repentance by considering some verses from the Bible about it, that show that it was:

  • John the Baptist's theme of preaching - Matthew 3:2

  • Christ Jesus's beginning of ministry - Matthew 4:17, Mark 1:14-15

  • The theme of the Lord’s Disciple's first preaching - Mark 6:12

  • Christ's last instruction to His disciples in His Great Commission - Luke 24:47

  • Apostle's first preaching - Acts 2:38

  • Paul's theme - Acts 20:21

  • The theme of the Prophets in the Old Testament - Jeremiah 25:4-5


As was stated in the last article, we need to seriously consider and act upon the Biblical fact and example, that if the devout Jews of that time, despite fulfilling the prescribed religious practises and rituals, still needed to repent to be reconciled with God, then the “christians” of today, whether devout or not, don’t they too need to repent to be reconciled to God? Repentance is not just for the non-christians; in fact it is God’s commandment that all, that everyone, everywhere repent (Acts 17:30). There is no salvation without true repentance.


We will carry on from here, and consider some things about Baptism, in the next article.


If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.

 

 

Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well

बुधवार, 14 अगस्त 2024

Growth through God’s Word / परमेश्वर के वचन से बढ़ोतरी – 159

 

Click Here for the English Translation


मसीही जीवन से सम्बन्धित बातें – 4


मसीही जीवन के सात कदम - 1


परमेश्वर के वचन से बढ़ोतरी पर हमारे बाइबल अध्ययन के इस खण्ड में, वर्तमान में हम बाइबल की शिक्षाओं की तीसरी श्रेणी के बारे में देख रहे हैं, जो मसीही विश्वासियों और कलीसिया की आत्मिक बढ़ोतरी के लिए आवश्यक हैं। हम देख चुके हैं कि आत्मिक बढ़ोतरी और भक्ति के जीवन के लिए आवश्यक शिक्षाएँ पूरी बाइबल में स्थान-स्थान पर दी गई हैं। लेकिन बाइबल में दो ऐसे स्थान हैं जहाँ पर यह विशेषतः दिखाया गया है कि वहाँ दी गई शिक्षाओं का पालन करने से विश्वासियों और कलीसिया में बढ़ोतरी हुई। इन दो स्थानों में से पहला है प्रेरितों के काम का 2 अध्याय, और दूसरा स्थान प्रेरितों के काम का 15 अध्याय है। इसलिए हम अपने ध्यान को मुख्यतः इन दोनों स्थानों में दी गई बाइबल की शिक्षाओं पर केंद्रित रखेंगे। ऐसा इसलिए नहीं है कि केवल यही शिक्षाएँ आवश्यक हैं; और न ही इसलिए कि ये शिक्षाएँ अन्य शिक्षाओं से अधिक महत्वपूर्ण हैं, और इन्हें छोड़ बाइबल की शेष शिक्षाओं को वैकल्पिक माना जा सकता है। आधारभूत बात यही है कि, बाइबल का हर एक शब्द, बाइबल की सभी शिक्षाएँ, समान रूप से आवश्यक हैं, अनिवार्य हैं, और सभी का समान रूप से पालन करना आवश्यक है। लेकिन हम केवल इन्ही शिक्षाओं पर ध्यान इसलिए केंद्रित करेंगे क्योंकि हम परमेश्वर के वचन में देखते हैं कि इन शिक्षाओं का पालन करने के द्वारा, परमेश्वर के लोग, प्रभु यीशु मसीह के अनुयायी, न केवल बाइबल में अन्य स्थानों पर दी गई शिक्षाओं को भी समझ सके और उनका पालन कर सके, बल्कि साथ ही शैतान और उसकी गलत शिक्षाओं के विरुद्ध दृढ़ता से खड़े रह सके, उन पर विजयी हो सके, और इनका पालन करने के द्वारा मसीही विश्वासी तथा कलीसियाएँ तेजी से बढ़ती चली गईं। आज हम प्रेरितों 2:40-42 में दी गई शिक्षाओं पर विचार करने के साथ आरम्भ करेंगे, जहाँ मसीही विश्वास और बढ़ोतरी के लिए आवश्यक सात कदम दिए गए हैं।


प्रेरितों 2:37 में हम देखते हैं कि पश्चाताप करने वाले भक्ति यहूदी, अपनी वास्तविक आत्मिक दशा का बोध होने के बाद, पतरस और अन्य शिष्यों से पूछते हैं कि वे क्या करें? फिर प्रेरितों 2:38-42 में वे सात बातें या सात कदम दिए गए हैं जो पतरस ने पवित्र आत्मा की अगुवाई में उनसे करने के लिए कहे। ये सात बातें मसीही जीवन जीने और उसमें बढ़ोतरी के लिए, कलीसिया की बढ़ोतरी होती रहने के लिए, आधारभूत या नींव के समान हैं। ये 7 बातें इस प्रकार से हैं:


प्रेरितों 2:38 में - 

1. पश्चाताप करना

2. बपतिस्मा लेना 


प्रेरितों  2:40 में - 

3. बुरे या दुष्ट लोगों से दूर हो जाना 


इसके बाद लिखा गया है, “सो जिन्होंने उसका वचन ग्रहण किया उन्होंने बपतिस्मा लिया; और उसी दिन तीन हजार मनुष्यों के लगभग उन में मिल गए” (प्रेरितों 2:41)। फिर, जो लोग प्रभु के शिष्यों के साथ जुड़ गए, वे लौलीन होकर, चार अन्य बातें भी किया करते थे, जो प्रेरितों 2:42 में दी गई हैं - 

4. परमेश्वर का वचन सीखना 

5. परमेश्वर की अन्य सन्तानों के साथ संगति रखना 

6. प्रभु-भोज में सम्मिलित होना 

7. प्रार्थना का जीवन रखना 


इन सात बातों में हम, प्रभु यीशु मसीह के प्रभावी और परिपक्व शिष्य या अनुयायी बनने की ओर होने वाली क्रमवार, उन्नति के कदमों देखते हैं। इसका आरम्भ परमेश्वर के वचन को सुनने से होता है; वह वचन जो परमेश्वर पवित्र आत्मा के मार्गदर्शन में प्रचार किया और सिखाया गया हो। ऐसा वचन सीधी और साधारण भाषा में सुनाया जाता है, मनुष्य के भय के बिना स्पष्ट रीति से बोला जाता है, प्रचारक को इस बात की चिन्ता नहीं होती है कि वह मनुष्यों को प्रसन्न कर रहा है, या, उनको अप्रसन्न कर रहा है; उसका उद्देश्य केवल परमेश्वर को प्रसन्न करना और परमेश्वर के प्रति विश्वास योग्य होना होता है; और वह परमेश्वर की आज्ञाकारिता में यह वचन देता है। जब ऐसा किया जाता है तो पतरस के समान एक अनपढ़ और साधारण सा व्यक्ति, जिसके पास ना तो कोई धर्म-ज्ञान का प्रशिक्षण था, और ना कोई डिग्री थी, वह भी हजारों भक्त यहूदियों के सामने खड़ा हो सका, निडर होकर बोल सका, और परमेश्वर ने उसे अपने लिए बहुतायत से उपयोग किया।


परमेश्वर का वचन, पवित्र आत्मा की सामर्थ्य से, लोगों को दोष-बोध करवाता है, उन्हें उनके हृदय की वास्तविक दशा को दिखाता है, और उनकी सारी धार्मिकता तथा निर्धारित परम्पराओं और रीतियों के पालन के बावजूद, वास्तविकता में उनका परमेश्वर से दूर होना दिखाता है। उन्हें जिनके हृदय छेदे गए हैं, परमेश्वर का वचन और पवित्र आत्मा उन्हें अपनी वास्तविक दशा का समाधान ढूंढने के लिए उकसाता है। इस समाधान के लिए वे लौट कर उन्हीं बातों और उन उन्हीं लोगों के पास नहीं जाते हैं जिनका वे अनुसरण करते आए हैं, लेकिन फिर भी परमेश्वर से दूर ही बने रहे। लेकिन वह उस समाधान को उनसे पता करते हैं जिन्होंने परमेश्वर के वचन को उन्हें स्पष्ट और खुलासे से बताया, और उनकी आँखों को उनकी वास्तविक दशा के लिए खोला है।


परमेश्वर के वचन और पवित्र आत्मा के द्वारा जिन लोगों को अपने पापों का दोष-बोध होता है, उन्हें जो पहला कदम उठाना आवश्यक है वह है पश्चाताप करना। यहाँ पर एक बहुत महत्वपूर्ण बात है जिस पर ध्यान देना बहुत जरूरी है; एक ऐसी बात जिसे आज कलीसियाओं में शायद ही कभी, कहीं सिखाया जाता हो। इस बात पर गम्भीरता से विचार कीजिए कि यदि उस समय के उन भक्त यहूदियों को पश्चाताप करना अनिवार्य था, तो फिर आज के ईसाइयों या मसीहियों के लिए, चाहे वे भक्त हों या ना हों, क्या उन्हें परमेश्वर से मेल-मिलाप करने के लिए पश्चाताप करने की आवश्यकता नहीं है? पश्चाताप केवल गैर-मसीहियों के लिए ही नहीं है; वास्तव में यह परमेश्वर की आज्ञा है, कि हर कोई हर स्थान पर पश्चाताप करे (प्रेरितों 17:30)। यह सच्चा पश्चाताप हृदय में किया जाता है, और दो बातों को करने के द्वारा बाहर प्रकट किया जाता है। पहली बात है बपतिस्मा लेना और इस तरह से मन में हुए परिवर्तन की सँसार के सामने गवाही देना। दूसरी बात है अपने आप को सँसार और सँसार के लोगों और उनके तौर-तरीकों से अलग कर लेना, जैसा की प्रेरितों 2:40 के तीसरे कदम में लिखा गया है। इस बात की पुष्टि कई अन्य पदों से भी होती है जैसे कि रोमियों 6:13; 12:1-2; 2 कुरिन्थियों 5:15, 17; 6:17; इफिसियों 4:17; फिलिप्पियों 2:15; इत्यादि। जब तक कि सँसार और सँसार के लोगों से अलगाव का जीवन नहीं होगा, शैतान के पास व्यक्ति को साँसारिक जीवन और पाप में बहका कर ले जाने का अवसर मिलता रहेगा।


एक बार व्यक्ति पश्चाताप कर ले, अपने आप को प्रभु को समर्पित कर दे, कि उसका आज्ञाकारी बना रहे, अर्थात, उसका नया-जन्म हो जाए, तो फिर विश्वास में स्थापित रहने और अपने मसीही जीवन में बढ़ते जाने के लिए, उसे चार अन्य बातों को करते रहना भी आवश्यक है; केवल औपचारिकता के रूप में नहीं, वरन लौलीन होकर, अर्थात, परिश्रम के साथ और नियमित रूप से। यह चार बातें हैं परमेश्वर के वचन की शिक्षा पाना; परमेश्वर की अन्य सन्तानों के साथ संगति रखना, प्रभु भोज में सम्मिलित होना, और प्रार्थना का, अर्थात परमेश्वर से संपर्क का जीवन बनाए रखना।


इन सात बातों को करने वाले लोगों के जीवनों, उनके उदाहरण, और उनकी गवाही के द्वारा मसीही विश्वासियों की सँख्या और कलीसियाएँ बढ़ती चली गईं और लोग प्रभु अपनी कलीसियाओं में लोगों को जोड़ता चला गया (प्रेरितों 2:47; 4:4; 5:14; 11:24)। अगले लेख से हम इन सातों बातों को एक-एक करके देखना आरम्भ करेंगे। इनमें से कुछ को इस श्रृंखला के आरम्भिक भागों में पहले ही देख चुके हैं, इसलिए हम बस उनका एक पुनःअवलोकन भर करेंगे, और शेष बातों को कुछ विस्तार से देखेंगे।


यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।

 


कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें

******************************************************************


English Translation


Things Related to Christian Living – 4


The Seven Steps of Christian Living - 1



In this section of our Bible study on growing through God’s Word in our Christian lives, we are now studying the third category of Biblical teachings necessary for the spiritual growth of the Christian Believers and of the Church. We have seen that the teachings for spiritual growth and godly living have been given throughout the Bible. But we have two places in the Bible, where it has specifically been shown that by following the teachings given there, there was growth in the Believers and the Church. The first of these two is in Acts chapter 2; and the second is in Acts chapter 15. Therefore, we will be mainly concentrating upon the teachings given at these two places in the Bible. This is neither because these are the only necessary teachings; nor because they are more important than others, and the others can be treated as ‘optional.’ The basic fact is that every word and teaching of the Bible is equally essential, equally necessary, and equally to be obeyed. But we will be concentrating upon these teachings because we see from God’s Word that by following these teachings, the people of God, the followers of the Lord Jesus, could also understand and follow the other teachings given at various places in God’s Word; could stand up firmly and victoriously against the devil, his people, and his false teachings; and the Christian Believers and the Churches could grow rapidly by following them. Today we will start considering the teachings given in Acts 2:40-42; where 7 steps to Christian faith and growth are given.


In Acts 2:37, the repentant devout Jews, realizing their actual spiritual condition, asked Peter and the other disciples, what should they do? In Acts 2:38-42 are given 7 things or steps that Peter under the guidance of the Holy Spirit asked them to do. These are 7 actions that form the bedrock of Christian life and Church growth. They are:


In Acts 2:38 -

1. Repent

2. Be Baptized

 

In Acts 2:40 -

3. Be Separated from perverse or evil people


After this, it is written “Then those who gladly received his word were baptized; and that day about three thousand souls were added to them” (Acts 2:41). Those who were added to the disciples of the Lord, steadfastly did four other things, as have been given in Acts 2:42 - 


4. Learn God's Word

5. Fellowship with God's children

6. Partake in the Holy Communion

7. Have a life of Prayer


In these seven things we see a step-by-step progression for becoming an effective and mature disciple or follower of the Lord Jesus. It starts with hearing God’s Word, that is preached and taught under the guidance and power of God the Holy Spirit. It is spoken in simple and straightforward language, plainly and without fear of man, without being concerned about the preacher being pleasing or offending to man, but only with the intention of being faithful and pleasing to God, and obeying Him. When this is done, even an uneducated and imperfect person like Peter, without any theological training or degree, could stand up to thousands of devout Jews, speak boldly, and be used mightily by God.


God’s Word, through the power of the Holy Spirit convicts people, shows them the real condition of their hearts, their actual separation from God despite their religiosity and fulfilling of the prescribed practices and traditions. God’s Word and the Holy Spirit provokes those cut to their hearts to seek the remedy to their condition, not by returning back to the people and system that they have been following and yet living far from God, but from those who have openly and clearly spoken God’s Word to them, and opened their eyes to their actual condition.


Now, the first step those convicted by God’s Word and Holy Spirit need to take is repent. There is something very important to take note of over here; something that is practically never taught to the people in Churches these days. Seriously consider that if the devout Jews of that time needed to repent, then the “christians” of today, whether devout or not, don’t they too need to repent to be reconciled to God? Repentance is not just for the non-christians; in fact it is God’s commandment that all, that everyone, everywhere repent (Acts 17:30). This repentance takes place in the heart, and is manifested by doing two things. The first is taking baptism and thereby witnessing before the world the inner transformation. The second is to separate themselves from the ways and people of the world as it says in the third step given Acts 2:40. This is also affirmed in verses like Romans 6:13; 12:1-2; 2 Corinthians 5:15, 17; 6:17; Ephesians 4:17; Philippians 2:15; etc. Unless this life of separation from the people and ways of the world is practiced, Satan will soon lead the person away into the former worldly life of sin.


Once a person has repented, and submitted himself to the Lord, to be obedient to Him, i.e., has been Born-Again, to stay established in the faith and grow in their Christian lives, four other things need to be done, not perfunctorily but steadfastly, i.e., diligently and regularly. These four are, Learn God’s Word; Fellowship with God’s children; Partake in the Holy Communion; maintain a life of Prayer, i.e., of communicating with God.


Through the life, example, and witnessing of the people doing these seven things, the number of Believers and the Church grew, and the Lord started adding people to His Church (Acts 2:47; 4:4; 5:14; 11:24). From the next article we will start considering these seven things one by one. Some of them have already been considered in the earlier parts of this series, we will just revise them, and consider the others in some details.


If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.

 

 

Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well