ई-मेल संपर्क / E-Mail Contact

इन संदेशों को ई-मेल से प्राप्त करने के लिए अपना ई-मेल पता इस ई-मेल पर भेजें : rozkiroti@gmail.com / To Receive these messages by e-mail, please send your e-mail id to: rozkiroti@gmail.com

शनिवार, 21 सितंबर 2024

Growth through God’s Word / परमेश्वर के वचन से बढ़ोतरी – 197

 

Click Here for the English Translation


मसीही जीवन से सम्बन्धित बातें – 42


मसीही जीवन के चार स्तम्भ - 3 - प्रभु-भोज (17) 


व्यावहारिक मसीही जीवन जीने से सम्बन्धित चार बातें प्रेरितों 2:42 में दी गई हैं। आरम्भिक मसीही विश्वासी इनका लौलीन होकर पालन करते थे। परिणाम स्वरूप वे आत्मिक जीवन में उन्नत, विश्वास में स्थिर और दृढ़ हुए, तथा कलीसियाएं बढ़ती गईं । इसी कारण इन चार बातों को “मसीही जीवन के चार स्तम्भ” भी कहा जाता है। वर्तमान में हम इन चार में से तीसरी बात, “रोटी तोड़ना” अर्थात प्रभु भोज या प्रभु कि मेज़ में भाग लेने के बारे में सीख रहे हैं। प्रभु भोज के बाइबल के अनुसार सही स्वरूप और उचित पालन के तरीके को हम चारों सुसमाचारों में प्रभु यीशु द्वारा प्रभु भोज की स्थापना करने के वृतान्तों से सीखते हैं। कुरिन्थुस के मसीही विश्वासियों में बहुत सारी गलत बातें आ गई थीं, जिन्हें दिखाने और सुधारने के लिए पवित्र आत्मा ने प्रेरित पौलुस के द्वारा उन्हें पत्रियाँ लिखवाईं। इनमें, 1 कुरिन्थियों 11:17-34 में हमें प्रभु भोज में उचित और अनुचित रीति से भाग लेने के बारे में शिक्षाएं दी गई हैं। हम इन्हीं शिक्षाओं को सात बिन्दुओं के अन्तर्गत सीखते आ रहे हैं। पिछले लेख में हमने पद 29-30 के आधार पर छठे बिन्दु, अनुचित रीति से भाग लेने के कारण आने वाले दण्ड के बारे में देखने का समापन किया था। आज से हम सातवें बिन्दु, अन्तिम टिप्पणियाँ, को पद 31-34 से देखना आरम्भ करेंगे।    

7. प्रभु-भोज में भाग लेना - पद 31-34 - (भाग 1)

  

यहाँ पर पवित्र आत्मा ने पौलुस के द्वारा पद 31 में बचने का मार्ग दिया है। पहले, पद 29 में अनुचित रीति से प्रभु भोज में भाग लेने से स्वतः ही दण्ड का भागी बन जाने की अनिवार्यता को बताया। फिर पद 30 में उस दण्ड के प्रति परमेश्वर के धैर्यवान होकर व्यक्ति को पश्चाताप करने, सुधर जाने का अवसर देते हुए क्रमशः बढ़ते हुए क्रम में दण्ड देने के बारे में बताया। अब यहाँ पर पद 29-30 की स्थिति से पूर्णतः बच जाने का तरीका दिया गया है - अपने आप को जाँचना। हम इस बात को 17 सितंबर के प्रभु भोज से सम्बन्धित लेख 13 में देख चुके हैं कि पद 11-28 के, तथा वचन की अन्य बातों के आधार पर, विश्वासी को अपने आप को कैसे और किन बातों के लिए जाँचना है। यह एक बार फिर हमारे सामने परमेश्वर के इस गुण को रखता है कि परमेश्वर विश्वासियों का प्रेमी पिता है। वह उन्हें दण्ड देने के अवसरों और तरीकों की तलाश में नहीं रहता है। वरन, वह हमेशा उन पर अपने प्रेम को प्रकट करने, उनकी सहायता करने, उन्हें सुधारने, उन्हें आशीषें देने के लिए अपने लिए उपयोगी बनाने के अवसर और तरीके देता रहता है।

 

यहाँ पर भी परमेश्वर ने यही किया है; विश्वासी का आँकलन करने को अपने हाथों में लेने और फिर उसके अनुसार प्रतिक्रिया देने के लिए बाध्य होने से पहले, परमेश्वर ने यह बात विश्वासी के ही हाथों में सौंप दी है। परमेश्वर यह नहीं चाहता है कि प्रभु भोज में भाग ले लेने के बाद, उसे विश्वासी से यह कहना पड़े कि उसने अनुचित रीति से भाग लिया है, इसलिए वह आशीष का नहीं बल्कि दण्ड का भागी है। बल्कि इस स्थिति को उठने से ही रोकने के लिए, परमेश्वर ने विश्वासी से ही कह दिया है कि भाग लेने से पहले ही वह स्वयं को जाँच ले। किन बातों के लिए और किस प्रकार जाँचना है, यह भी परमेश्वर ने बता दिया है। और प्रत्येक विश्वासी को परमेश्वर की ओर से यह भी आश्वासन है कि वह पश्चातापी मन के साथ अपने जिस भी पाप को, जिस भी बुराई या कमी को मान लेगा, उसके लिए परमेश्वर उसे क्षमा कर देगा (1 यूहन्ना 1:9)। अर्थात, उसके बाद वह विश्वासी प्रभु की मेज़ में योग्य रीति से भाग लेकर, आशीषों का भागी बन सकता है। अब, अपने लोगों की भलाई के लिए, उन्हें आशीषित करने के लिए, उन्हें ताड़ना और दण्ड में जाने से बचाने के लिए, परमेश्वर इससे अधिक और क्या कर सकता था? अपने लोगों के भले के लिए उससे जो कुछ भी हो सकता था, वह उसने पहले ही करके दे उन्हें दिया है। अपने उपाय को स्पष्ट, सीधा, सरल, और सहज बनाकर उन्हें उपलब्ध करवा दिया है, सम्बन्धित सभी निर्देश दे दिए हैं। अब केवल उसके लोगों को, उसके द्वारा दिए गए इस उपाय को स्वीकार करके उसका पालन करना ही शेष है। और यह तो प्रत्येक व्यक्ति को स्वयं ही करना पड़ेगा।

 

लेकिन यह करते हुए एक बहुत महत्वपूर्ण बात का भी ध्यान रखना है। जैसा यहाँ इस पद में लिखा है, प्रत्येक को स्वयं को ही जाँचना है, किसी अन्य को नहीं। अकसर लोग औरों को जाँचते हैं और अपनी तुलना उनके साथ करते हैं। या अपनी गलतियों, अनुचित व्यवहार, पाप, कमियों के लिए बहाने बनाते हैं और किसी न किसी तरह से अपने आप को सही, अपने किए हुए को वैध, अपने व्यवहार को उचित ठहराने, तथा किसी और को अपने किए के लिए दोषी या ज़िम्मेदार ठहराने का प्रयास करते हैं। परमेश्वर यह नहीं चाहता है। हमें ध्यान रखना चाहिए कि हमारा सृष्टिकर्ता परमेश्वर हमें हम से अधिक अच्छे से जानता है। वह न केवल हमारे किए, कहे, सोचे हुए को भली-भाँति जानता है, वरन हमारे मन की अनकही बातों के पीछे के कारणों और उद्देश्यों को भी जानता है (1 इतिहास 28:9)। इसलिए किसी और के बारे में उसे कुछ भी बताने की हमें कोई आवश्यकता नहीं है; परमेश्वर उस व्यक्ति के बारे में भी सब कुछ जानता है, और हमसे अधिक जानता है। परमेश्वर ने हमें अपने आप को जाँचने और सुधारने का अवसर दिया है, न कि अपने को सही ठहराने तथा औरों को दोषी दिखाने का। यदि हम उसके दिए अवसर का सही उपयोग नहीं करेंगे, तो दुष्परिणामों को भुगतना ही पड़ेगा।

 

लेकिन लोगों के साथ परेशानी तो यही है कि वे परमेश्वर और उसके वचन को महत्व ही नहीं देते हैं। वे परमेश्वर के वचन में लिखी उसकी शिक्षाओं और निर्देशों का नहीं, संसार के लोगों और उनकी शिक्षाओं और बातों का पालन करना चाहते हैं। लोग, विशेषकर मसीही विश्वासी यह जानते और मानते हैं कि मनुष्य गलतियाँ कर सकता है और करता रहता है। और यह भी कि शैतान मनुष्यों को बहका और भरमा कर उनसे परमेश्वर की अनाज्ञाकारिता, और कई तरह की गलतियाँ करवाता रहता है। लेकिन फिर भी, बिना यह जाँचे और परखे हुए कि मनुष्यों द्वारा उन्हें जो कहा और सिखाया जा रहा है, वह परमेश्वर के वचन से संगत भी है कि नहीं, सही भी है कि नहीं, लोग परमेश्वर की नहीं, मनुष्यों की कही हुई बातों का पालन करने को अधिक महत्व देते हैं। परमेश्वर की बजाय मनुष्यों का अनुसरण करने के बाद भी, लोगों की अपेक्षा यही होती है कि परमेश्वर उनके किए को न केवल स्वीकार करे, बल्कि उसके लिए उन्हें आशीष भी दे। यदि कोई परमेश्वर के कहे को जानेगा और मानेगा ही नहीं, तो फिर उस से आशीष कैसे पाएगा?


अगले लेख में हम यहाँ से आगे बढ़ेंगे और पद 32 पर विचार करेंगे।

 

यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।

 


कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें

******************************************************************


English Translation


Things Related to Christian Living – 42


The Four Pillars of Christian Living - 3 - Breaking of Bread (17)


To live practical Christian life, four things are given in Acts 2:42. The initial Christian Believers used to steadfastly follow them. Consequently, they were edified in their spiritual lives, stood firm and strong in their faith, and the churches grew. For this reason, these four are also known as the “Pillars of Christian Living.” Presently we are considering the third of these four, i.e., “breaking of bread,” i.e., the Holy Communion, or the Lord’s Table. We learn the Biblically correct form and method of participation in the Table from the four gospel accounts, from the sections where the Lord Jesus instituted the Lord’s Table. Amongst the Christian Believers in Corinth, many wrong things had come in, and to show them their errors and the way to correct them, the Holy Spirit had the Apostle Paul write letters to them. In these, in 1 Corinthians 11:17-34 we have the teachings regarding participating unworthily as well as worthily in the Lord’s Table. We have been considering these teachings under seven points, and learning about them. In the last article, we had concluded the sixth point, having seen from verses 29-30 about the punishments consequent to participating in the Holy Communion unworthily. Today we will begin considering the seventh point from verses 31-34.

 

7. Partaking in the Holy Communion - verses 31-34 - (Part 1)


Here, in verse 31, the Holy Spirit, through the Apostle Paul has given a way of escaping. We were told in verse 29 that by partaking in the Table unworthily, we automatically become guilty of certainly being punished. Then in verse 30 we were told of God being patient and longsuffering, giving people the time and opportunity to repent and correct themselves, through giving gradually worsening punishment, as a graded response. Now, here the way to totally avoid the situation of verse 29-30 has been given - examine yourself. We have seen in the article of 17th September, the 13th article related to the Holy Communion, that on the basis of what is written in verses 11-28 and at other places in God’s Word, how, and for what things a Believer has to examine himself. This once again places before us the attribute of God that for the Believers, He is a loving Father. He is not looking for chances and ways to punish them. Rather, He is always looking for ways to express His love for them, help them, correct them, and make them useful for Him to be able to bless them.


God has done the same over here; before He has to evaluate the Believer and then be constrained to act accordingly, God has handed over doing this entirely into the hands of the Believer. God does not want that after the Believer has participated in the Holy Communion, He would have to say to him that he participated unworthily, therefore, instead of blessing him, He will have to punish him. Rather to stop such a situation from even arising, God has told the Believer that he should examine himself. God has also told him how to examine and for what things. God has also assured every Believer that whatever be the wrong, the shortcoming, or the sin, if he would accept and truly repent of it, God will forgive him for it (1 John 1:9). Therefore, having done this, the Believer can participate in the Table worthily and be blessed by God. Now, for the good of His people, to bless them, to keep them safe from chastisement and being punished, what more could God do? God has already done and made available to His people all that He could do for their good. He has made His provision very clear, straightforward, easy, and convenient, and has also given them all the instructions that were required. Now, all that remains to be done is for His people to accept the provision and carry it out. And, this only the person can do for Himself.


But while doing this, there is something very important that needs to be kept in mind. As is written in this verse, everyone has to examine himself, not others. Very often people examine others and compare themselves with others. Or, for their wrongs, improper behavior, sins, shortcomings etc. they make excuses and somehow or the other try to prove themselves correct, justify whatever they may have done, show their behavior to be correct, and blame someone else and hold them responsible for whatever they themselves have done. God does not want this. We should keep in mind that our creator God knows us and about us far more and far better than we know about ourselves. He not only knows well whatever we have done, said, or thought about, but He also knows the unsaid things in our hearts and our intentions for them (1 Chronicles 28:9). Therefore, there is no need for us to say anything about anybody to God; because God already knows everything about that person too, and knows it better and more than we do. God has given us an opportunity to examine and correct ourselves, instead of trying to justify ourselves and show others to be guilty. If we will not properly utilize the opportunity He has given, then we will have to suffer the harmful consequences.


But the problem with people is that they do not give importance to God and His Word. They do not want to obey the teachings and instructions God has given in His Word; instead, they want to obey what people of the world have said and taught. People, in general, and Christian Believers in particular, well know that man can, does keep making mistakes. They also know that Satan keeps deceiving and misleading people into disobeying God and committing many kinds of mistakes. But still, without caring to examine and verify from God’s Word, whether what is being said and taught by men is consistent with what God has said, whether it is correct or not, people give more importance to following and obeying men instead of following and obeying God. Despite following and obeying men, still the people expect that God will not only accept whatever they have done, but will also bless them for it. Now, if someone does not learn and follow what God has said, then how can he be blessed by God?


In the next article we will move ahead from here and consider verse 32.


If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.

 


Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well

शुक्रवार, 20 सितंबर 2024

Growth through God’s Word / परमेश्वर के वचन से बढ़ोतरी – 196

 

Click Here for the English Translation


मसीही जीवन से सम्बन्धित बातें – 41


मसीही जीवन के चार स्तम्भ - 3 - प्रभु-भोज (16) 



व्यावहारिक मसीही जीवन को उचित रीति से जीने, और आशीषित बनाने के लिए परमेश्वर ने अपने वचन बाइबल में शिक्षाएं और निर्देश दिए हैं। जैसा हम देख चुके हैं, इस बारे में, प्रेरितों 2 अध्याय में सात बातें दी गई हैं। इन सात में से पहली तीन प्रभु यीशु का शिष्य बनाने से सम्बन्धित हैं; और ये पतरस द्वारा किए गए प्रचार के अन्त की ओर दी गई हैं। शेष चार बातें प्रेरितों 2:42 में दी गई हैं; और आरम्भिक मसीही विश्वासी लौलीन होकर इन चारों का पालन किया करते थे। परिणामस्वरूप, वे अपने आत्मिक जीवन में उन्नत हुए; सभी परिस्थितियों में वे अपने मसीही विश्वास में स्थिर और दृढ़ बने रहे; और कलीसियाएं भी बढ़ती चली गईं। इन चार बातों के इस सकारात्मक एवं बढ़ोतरी के प्रभाव के कारण उन्हें “मसीही जीवन के स्तम्भ” भी कहा जाता है। लेकिन, जैसा हम कुरिन्थुस की कलीसिया में देखते हैं,  इन बातों में मानवीय बुद्धि और समझ के अनुसार परिवर्तन करने, उनमें मिलावट करने, और उनके निर्वाह में लापरवाह होने के कारण उलटा ही प्रभाव हुआ। जब मसीही विश्वासियों ने लौलीन होकर नहीं, बल्कि रस्म निभाने या औपचारिकता पूरी करने के लिए उन्हें निभाना आरम्भ कर दिया, तो उनका आत्मिक जीवन गिर गया, विश्वास दुर्बल और अस्थिर हो गया, कलीसिया की बढ़ोतरी रुक गई। साथ ही प्रभु के वचन से खिलवाड़ और अनाज्ञाकारिता के कारण, उन्हें प्रभु की ताड़नाओं का भी सामना करना पड़ा। हम इन चार में से तीसरी बात, “रोटी तोड़ना” अर्थात प्रभु भोज या प्रभु की मेज़ में भाग लेने को 1 कुरिन्थियों 11:17-34 से सात बिन्दुओं के अन्तर्गत देख रहे हैं। प्रभु भोज में उचित और अनुचित रीति से भाग लेने से सम्बन्धित बातों को देखने के बाद, पिछले दो लेखों से हमने छठे बिन्दु, अनुचित रीते से भाग लेने के परिणामों को पद 29-30 से देखना आरम्भ किया है। आज हम इसी को आगे देखेंगे।    

6. प्रभु-भोज में भाग लेना - पद 29-30 - (भाग 3)


इससे पहले के खण्ड, पद 17-28 तक, प्रभु भोज से सम्बन्धित सही-गलत बातों को बताने के बाद, अब पद 29-30, इस छठे बिन्दु में, पवित्र आत्मा ने अनुचित रीति से प्रभु भोज में भाग लेने के दुष्परिणाम लिखवाए हैं। पद 29 में, जैसा हम देख चुके हैं, यह स्पष्ट है कि जो भी अनुचित रीति से भाग लेगा, वह अपने किए हुए के कारण स्वतः ही दण्ड का भागी हो जाएगा। जैसे, यदि कोई आग में हाथ डालेगा, तो स्वतः ही तुरन्त ही उसका हाथ जल भी जाएगा। आग यह पता नहीं करेगी कि उस व्यक्ति ने हाथ जानबूझकर डाला या अनजाने में; किसी और ने पकड़कर डाला या डलवाया, या उससे गलती से हो गया; या उसे आग के जला देने वाले गुण के बारे में पता था अथवा नहीं था, इत्यादि। जिसने भी हाथ डाला, उसे तुरन्त और स्वतः ही परिणाम भुगतना पड़ेगा। तात्पर्य यह कि हाथ डालने वाले को पहले से सावधान होकर, उचित और पर्याप्त तैयारी करके ही हाथ डालना है। उसी प्रकार से जब परमेश्वर ने मेज़ से सम्बन्धित सभी बातें लिखवा दी हैं, तो भाग लेने वालों को उचित और पर्याप्त तैयारी करके ही भाग लेना है; क्योंकि भाग लेने के भले अथवा बुरे परिणाम अवश्यंभावी हैं।


फिर पद 30 में पवित्र आत्मा ने स्पष्ट लिखवा दिया है “इसी कारण,” अर्थात, उन्होंने जो किया है, वे उसका प्रतिफल भी भुगत रहे हैं। साथ ही ध्यान दीजिए कि इस पद में दो बार शब्द “बहुत से” उपयोग किया गया है। तात्पर्य यह कि प्रभु भोज से सम्बन्धित गलतियाँ, उस मण्डली में अधिकाँश लोग कर रहे थे; लेकिन अधिकाँश के करने के कारण वे गलतियाँ स्वीकार्य नहीं बन गई थीं। बहुमत हमेशा ही सही हो, या परमेश्वर बहुमत के कारण अपने नियम बदल दे, यह सम्भव नहीं है। सदोम और अमोरा में, लूत के परिवार को छोड़, और सभी पाप में लिप्त थे। उनके विशाल बहुमत ने परमेश्वर के न्याय और दण्ड को नहीं बदला; लूत और उसके परिवार को छोड़कर शेष सभी नाश हो गए। जितनों ने भी गलती की, उन सभी ने दुष्परिणाम भुगते। इसलिए, जो अपने आप को यह कहकर दिलासा देते हैं कि “जैसे सभी कर रहे थे, हमने भी कर लिया;” उन्हें इस बात के लिए भी तैयार रहना चाहिए कि “उसके लिए जैसा प्रतिफल सबको दिया गया, वैसा ही उन्हें भी मिल गया।” परमेश्वर ने कभी भी कहीं भी यह नहीं कहा है कि लोगों के कहे के अनुसार करो, लोगों का अनुसरण करो। वरन केवल अपने वचन का पालन करने के लिए ही कहा है, चाहे यह अकेले या अल्पसंख्यक होकर ही क्यों न करना पड़े। झूठी बात फैलाने और बहुतों के पीछे चलकर बुराई करने को मना किया है (निर्गमन 23:1-2)।

 

इसके बाद, इस पद में, तीन प्रकार के दुष्परिणाम दिए गए हैं - दुर्बल होना, रोगी होना, और सो जाना या मृत्यु हो जाना। ये तीनों एक ही प्रक्रिया के तीन बिगड़ते हुए चरण हैं। दण्ड का आरम्भ शरीर के दुर्बल होने से होता है, फिर व्यक्ति रोगी हो जाता है, और अन्त मृत्यु से होता है। परमेश्वर हल्के दण्ड से आरम्भ करके कठोर और फिर अपरिवर्तनीय तक जा रहा है। अपरिवर्तनीय दण्ड, अर्थात मृत्यु तक पहुँचने से पहले व्यक्ति के पास अवसर है कि वह अपनी गलती को पहचान ले, क्षमा मांग ले, और सुधार जाए। औरों के साथ होने वाले को देखकर, अपने विषय चेत जाए, और बदल जाए। लेकिन जो परमेश्वर के इस धैर्य और विलम्ब से कोप करने को नहीं पहचानता है, अवसर का लाभ नहीं उठाता है, उसे फिर अन्तिम परिणाम तक पहुँचना ही होता है। विश्वासी और अविश्वासी के लिए परमेश्वर के न्याय के मानक और स्तर भिन्न नहीं हैं। पुराने नियम में, प्रभु भोज के प्रारूप, फसह के पर्व में सम्मिलित होने के लिए, और परमेश्वर की व्यवस्था की बातों के सन्दर्भ में परमेश्वर ने यह बिल्कुल स्पष्ट कर दिया था कि यहूदी (परमेश्वर के लोग) और अन्य-जातियों या परदेशियों के लिए भिन्न नहीं, वरन एक ही नियम या व्यवस्था लागू होगी, पालन की जाएगी (निर्गमन 12:48-49; लैव्यव्यवस्था 24:22; गिनती 9:14; 15:14-16)।


हम यहाँ पर सभी लोगों के लिए, तथा जानबूझकर और ढिठाई के पापों के लिए भी परमेश्वर के न्याय की खराई, उसके सचेत करने, सुधरने के लिए शिक्षा तथा अवसर देने, तथा धैर्य और विलम्ब से क्रोध करने, दण्ड देने के गुणों को देखते हैं। यहोवा परमेश्वर के अतिरिक्त, क्या ऐसे गुण और स्वभाव, क्या कहीं और, किसी अन्य में देखने को मिलता है?


अगले लेख से हम प्रभु भोज से सम्बन्धित सातवें बिन्दु को पद 31-34 से देखना आरम्भ करेंगे।

 

यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।

 


कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें

******************************************************************


English Translation


Things Related to Christian Living – 41


The Four Pillars of Christian Living - 3 - Breaking of Bread (16)

 


God has given in His Word, the Bible teachings and instructions, to live a practical and a blessed Christian life. As we have seen, there are seven things given about this in Acts chapter 2. Of these seven, the first three are about becoming the disciples of the Lord Jesus; and these have been given towards the end of Peter’s sermon. The remaining four are given in Acts 2:42; and the initial Christian Believers observed them steadfastly. Consequently, they were edified in their Christian lives, remained firm and established in their faith in all circumstances; and the churches continued to grow. Because of the positive and growth-causing effect of these four, they are also known as the “Pillars of Christian Living.” But as we see from the example of the Church in Corinth, altering them by adding things according to human thinking and understanding, and corrupting them; by being careless and casual about observing them, had an opposite effect. When the Christian Believers started observing them, not steadfastly, but as a ritual, as a formality, the state of their spiritual lives fell, they became weak and unstable in their faith, and the growth of the churches stopped. Besides, because of fooling around with God’s Word and being disobedient to it, they also had to face the chastisement of the Lord. We are considering the third of these four things, i.e., “breaking of bread” from 1 Corinthians 11:17-34 under seven points. Having seen about participating in the Holy Communion in a worthy or in an unworthy manner, for the last two articles, we have been looking at the sixth point, i.e., consequences of participating unworthily, from verses 29-30. Today, we will see further.

 

6. Partaking in the Holy Communion - verses 29-30 - (Part 3)


In the preceding section of verses 17-28, having told of the various right and wrong things related to the Holy Communion, now, in verses 29-30, the Holy Spirit has had written the harmful effects of participating unworthily. In verse 29, as we have seen, it is quite evident that whoever participates unworthily, he automatically has to bear the consequences of his doing. For example, if one puts his hand in the fire, then automatically it will be burnt. The fire will not ask whether the person put in his hand accidentally or knowingly; did he put it himself, or because someone caught and put his hand in it, or tricked him into putting his hand; or, because he did not know of the fire’s property of burning up things; etc. Whoever put in his hand, automatically and immediately got his hand burnt. The implication is that the one putting his hand in the fire should first learn about it, prepare himself, and only then think of putting in his hand. Similarly, when God has had the teachings and instructions about partaking in His Table written down and made available, then the one partaking should study them, prepare himself, and then participate. Since the consequences of participation, whether good or bad, are inevitable.


Then in verse 30, the Holy Spirit has written the words “For this reason,” meaning they are suffering the consequences of what they have done. Also note that in this verse, twice the word “many” has been used. In other words, many of the members of that Assembly were partaking of the Lord’s Table unworthily; but those errors were not condoned because most of the people were doing them. It is not possible that the majority should always be considered correct, or that the Lord would alter His laws for the sake of a majority. In Sodom and Gomorrah, except for Lot and his family, everyone else was deeply involved in sin. But God did not change His judgment because of the vast majority; except for Lot and his family, everyone else perished. All who sinned, every one of them suffered the consequences. Therefore, those who try to console themselves by saying, “we too did just what everyone else was doing” should be ready to hear, “therefore, you too receive the same consequences as everyone else is receiving.” Nowhere has God ever said that do as the other people are doing; follow the people. Rather, He has always asked that His Word be obeyed and followed, even if you are the only one, or are in a minority for doing so. He has forbidden spreading wrong things and following a crowd to do evil (Exodus 23:1-2).


After this, in this verse, three harmful effects have been given – becoming weak, sick, and ‘sleeping’ i.e., dying. The punishment begins with becoming weak, then the person becomes sick, and finally ends with death. God begins with a light punishment, makes it severe, and finally takes it to the irreversible. Before the person reaches the stage of the irreversible punishment, i.e., death, he has the time and opportunity to recognize and accept his faults, repent of them and ask forgiveness, and correct himself. Seeing what is happening to others, he should learn and become cautious about himself, and convert from his ways. But those who do not recognize God’s being patient and longsuffering, do not make use of the God given time and opportunity, then they will eventually have to suffer even the final stage. God’s judgment and standards are not different for the Believers and the unbelievers. In the Old Testament, for the participating in the Passover, the precursor of the Lord’s Table, and in context of the things concerning God’s Laws, God had made it absolutely clear that for the Jews (God’s people) and the Gentiles or foreigners among them, there was to be only one set of rules and Law, that were to be followed by everyone (Exodus 12:48-49; Leviticus 24:22; Numbers 9:14; 15:14-16).


Here we see God’s attributes that for all the people, even for those who knowingly and deliberately sin, His judgment is sincere, He forewarns and cautions, gives teachings, time, and opportunity to correct, remains patient and longsuffering, before He acts to punish anyone. Is there anyone anywhere besides the Lord God Jehovah who exhibits such attributes and behavior?


In the next article we will start considering the seventh point related to the Holy Communion from verses 31-34.


If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.

 


Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well

गुरुवार, 19 सितंबर 2024

Growth through God’s Word / परमेश्वर के वचन से बढ़ोतरी – 195

 

Click Here for the English Translation


मसीही जीवन से सम्बन्धित बातें – 40


मसीही जीवन के चार स्तम्भ - 3 - प्रभु-भोज (15) 



परमेश्वर के वचन बाइबल में, प्रेरितों 2:42 में मसीही जीवन से सम्बन्धित चार व्यावहारिक बातें दी गईं हैं, जिनका पालन आरम्भिक मसीही विश्वासी लौलीन होकर किया करते थे। परिणाम स्वरूप सभी विरोध, सताव, विपरीत परिस्थितियों, कठिनाइयों, आदि के बावजूद वे अपने आत्मिक जीवन में उन्नत होते चले गए, अपने मसीही विश्वास में स्थिर और दृढ़ बने रहे, और कलीसियाएं भी स्थापित होती तथा बढ़ती चली गईं। इन चारों बातों के इसी सकारात्मक तथा बहु-आयामी बढ़ोतरी के प्रभाव के कारण, इन चार बातों को “मसीही जीवन के स्तम्भ” भी कहा जाता है। आज भी, जब तक मसीही विश्वासी इन का पालन लौलीन होकर करते हैं, उनके जीवनों में यह सकारात्मक तथा बहु-आयामी बढ़ोतरी का प्रभाव दिखाई देता है। इनमें मनुष्य की अपनी समझ और बुद्धि के अनुसार कोई परिवर्तन करके, इन्हें एक रीति बनाकर, इनका एक धार्मिक परम्परा या औपचारिकता के समान निर्वाह करना, मसीही जीवन, मसीही विश्वास, और कलीसियाओं के लिए गिरावट और बहुत हानि का कारण बन जाता है। हम इसी बात को उस समय कुरिन्थुस की कलीसिया में, और आज, संसार भर में मसीहियत के साथ होते हुए देखते हैं। इस बाइबल अध्ययन में हम वर्तमान में से इन चारों में से तीसरे स्तम्भ, “रोटी तोड़ना” या प्रभु भोज, प्रभु की मेज़ में भाग लेने के बारे में सीख रहे हैं। 


प्रभु भोज की स्थापना, और प्रभु द्वारा दिए गए उसके एकमात्र सही और पालन किए जाने वाले स्वरूप को हम चारों सुसमाचारों में से सीखते हैं। कुरिन्थुस के मसीही विश्वासियों द्वारा प्रभु भोज में लाई गई गलतियों के आधार पर परमेश्वर पवित्र आत्मा ने उन गलतियों को दिखाने और सुधारने के बारे में 1 कुरिन्थियों 11:17-34 में लिखवाया है। प्रेरित पौलुस द्वारा लिखी गई इन बातों को, परमेश्वर के वचन का भाग बनाने के द्वारा, पवित्र आत्मा ने इन बातों को प्रभु की सार्वभौमिक विश्वव्यापी कलीसिया के लिए भी ठीक उसी तरह से लागू कर दिया है, जैसा तब कुरिन्थुस की कलीसिया के लिए था। प्रभु भोज के बारे में कुरिन्थुस की कलीसिया को लिखी गई इन बातों को हम सात बिन्दुओं के अन्तर्गत देख रहे हैं। पिछले लेख से हमने इन सात में से छठे बिन्दु, अनुचित रीति से भाग लेने के हानिकारक परिणामों को पद 29-30 से देखना आरम्भ किया है। पिछले लेख में हमने देखा था कि अविश्वासियों को, जिन्हें भाग लेना ही नहीं चाहिए, उन्हें भी प्रभु भोज में भाग लेने के लिए उकसा कर, किस प्रकार से शैतान उन्हें अपने चंगुल में फँसाए रखता है, और अपने साथ अनन्त विनाश में जाने के लिए अटकाए रखता है। साथ ही हमने इसके लिए पास्टरों और कलीसिया के अगुवों की ज़िम्मेदारी और जवाबदेही के बारे में भी देखा था। आज हम यहीं से आगे बढ़ेंगे और पद 29-30 से कुछ और बातों को सीखेंगे।    

6. प्रभु-भोज में भाग लेना - पद 29-30 - (भाग 2)

 

    अविश्वासियों द्वारा प्रभु भोज में अनुचित रीति से भाग लेने के कारण उन पर पड़ने वाले भयानक दण्ड के लिए यह तर्क दिया जाता है कि क्योंकि प्रभु भोज की वास्तविकता और सम्बन्धित सही शिक्षाओं से अनभिज्ञ होने के कारण उनसे यह चूक हुई है, इसलिए उन्हें इस भारी दण्ड का भागी बनाना अनुचित है। इस प्रश्न को हम पहले भी देख चुके हैं जब हमने प्रभु भोज में अनुचित रीति से भाग लेने से सम्बन्धित तीन बहानों पर विचार किया था। साथ ही प्रेरितों 2:42 में दी गई चार बातों में से पहली, परमेश्वर के वचन की शिक्षा पाने से सम्बन्धित लेखों में भी हम इसे देख चुके हैं। हमने देखा है कि प्रभु के नाम से जुड़े हुए प्रत्येक जन, प्रत्येक मसीही या ईसाई के लिए, यह कितना आवश्यक और अनिवार्य है कि वह प्रभु के वचन को सीखे। जो सीखना चाहते हैं, परमेश्वर ने उन्हें सही शिक्षा सही रीति से सिखाने के लिए अपना पवित्र आत्मा भी उपलब्ध करवाया है। यदि वे एक समर्पित जीवन के साथ, परमेश्वर पवित्र आत्मा से सीखने को तैयार होंगे, तो उन्हें सिखाया भी जाएगा। किन्तु अधिकाँश मसीही यह करने की बजाए, उन्हें पास्टरों या कलीसिया के अगुवों से जो सिखाया जाता है, उसे ही, और उसे बिना जाँचे-परखे ही, ग्रहण कर लेना सुविधाजनक लगता है। अब, परमेश्वर द्वारा उपलब्ध करवाए गए सर्वोत्तम प्रावधान के बावजूद, जब वे जानबूझकर लापरवाही और अनाज्ञाकारिता करेंगे, तो फिर उन्हें अपने किए के दुष्परिणामों को भी ग्रहण करने के लिए तैयार रहना चाहिए। विडम्बना यह कि ये लोग अपने समय और सामर्थ्य को संसार के साथ तथा साँसरिकता की बातों में लगाते हैं, परमेश्वर और उसके वचन की अनदेखी, अपमान, और अनाज्ञाकारिता करते हैं; और जब उनके किए हुए के दुष्परिणाम सामने आते हैं, तो उनके साथ अन्याय करने के लिए परमेश्वर को ही दोषी ठहराना चाहते हैं। साथ ही, उन्हें उदाहरण बनाकर, परमेश्वर औरों के सामने भी यह चेतावनी रखता है कि यदि अन्य लोग भी वही गलती करेंगे, तो फिर वे भी उसी दुष्परिणाम को भुगतेंगे। इसलिए, परमेश्वर अन्यायी या कठोर नहीं है; लोग लापरवाह और परमेश्वर को, उसकी बातों को, उसके प्रावधानों को हल्के में लेकर, उसका और उसकी सहायता का अपमान और तिरस्कार करते हैं। और फिर अपनी गलती मानने की बजाए, अनुचित बहाने बनाकर उलटे परमेश्वर को ही दोषी दिखाना चाहते हैं; जैसे आदम ने अदन की वाटिका में अपने पाप के लिए परमेश्वर को ही ज़िम्मेदार ठहराना चाहा, यह कहकर कि परमेश्वर ने उसे जो स्त्री दी, उसी के कारण पाप हुआ। तात्पर्य यह कि न परमेश्वर स्त्री देता, और न पाप करने की परिस्थिति उत्पन्न होती। लेकिन पाप का परिणाम तो भुगतना ही पड़ा, कोई बहाना काम नहीं आया। इसी प्रकार अनुचित रीति से प्रभु की मेज़ में भाग लेने वालों को भी अपने किए का परिणाम भुगतना ही होगा।

 

मसीही विश्वासी के प्रभु भोज में अनुचित रीति से भाग लेने के लिए, उसे भी अविश्वासी के समान ही दण्ड सहना पड़ता है। ध्यान कीजिए कि 1 कुरिन्थियों का यह खण्ड मसीही विश्वासियों को सम्बोधित है; उन्हें उनकी गलतियाँ दिखाकर, गलतियों को सुधारने के लिए है। पद 29 में अनुचित रीति से भाग लेने के लिए दण्ड मिलने में  अविश्वासी और विश्वासी के मध्य कोई भिन्नता नहीं की गई है। और पद 30 में जो दण्ड या दुष्परिणाम दिए गए हैं, वे उस कलीसिया के लोगों पर आए थे। लेकिन मसीही विश्वासी को भी पृथ्वी पर समान दण्ड देने के द्वारा परमेश्वर साथ ही, मसीही विश्वासी के हित में कुछ और भी करता है। इब्रानियों 12:5-11 को ध्यान से पढ़िए। इब्रानियों के इस खण्ड से हम देखते हैं कि मसीही विश्वासी के लिए परमेश्वर द्वारा की गई ताड़ना, पिता समान व्यवहार है, उसे सुधारने के लिए है; और पद 11 में, निष्कर्ष के रूप में लिखा है कि ताड़ना सहने वाले के लिए चैन के साथ धर्म का प्रतिफल भी रखा है। अर्थात, ताड़ना के साथ-साथ, परमेश्वर मसीही विश्वासी को यह सांत्वना भी देता है कि वह उसे सही कर रहा है, निखार रहा है, उसे सुधार कर अपने लिए और अधिक उपयोगी तथा और भी बेहतर आशीषों के योग्य बना रहा है। तो मसीही विश्वासी के लिए यह रोमियों 8:28 की पूर्ति है। शैतान ने उसे अनुचित रीति से प्रभु  की मेज़ में भाग लेने के द्वारा ताड़ना का भागी बनाया, किन्तु परमेश्वर ने शैतान कि उस युक्ति को अपने जन के प्रति अपने प्रेम, उसकी भलाई ही चाहने की पुष्टि करने के लिए उपयोग कर लिया, और साथ ही इस ताड़ना को सहने के लिए, एक उत्तम प्रतिफल भी उसके लिए तैयार करके रख दिया। अब मसीही विश्वासियों को यह सोचना चाहिए कि यदि परमेश्वर उनकी अनाज्ञाकारिता और लापरवाही को भी उनकी भलाई के लिए उपयोग कर सकता है; तो फिर उनकी आज्ञाकारिता और यत्न से परमेश्वर के लिए उपयोगी बने रहने के लिए उन्हें और कितनी अच्छी और बड़ी आशीषों तथा प्रतिफल देगा। तो फिर क्यों न उन आरम्भिक मसीही विश्वासियों के समान ही, आज हम भी प्रेरितों 2:42 की बातों का लौलीन होकर पालन करें? जब बिना ताड़ना सहे अच्छे प्रतिफल और आशीष मिल सकते हैं, तो फिर व्यर्थ में ऐसे काम क्यों करें कि ताड़ना सहनी पड़े?


आगे, 1 कुरिन्थियों 11:30 में उस ताड़ना के कुछ उदाहरण दिए हैं, जो अनुचित रीति से प्रभु भोज में भाग लेने के कारण उन लोगों पर आई थी। हम यहाँ से आगे, अगले लेख में देखेंगे। 

 

यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।

 


कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें

******************************************************************


English Translation


Things Related to Christian Living – 40


The Four Pillars of Christian Living - 3 - Breaking of Bread (15)



In God’s Word, the Bible, in Acts 2:42, four things regarding practical Christian living have been given, and the initial Christian Believers did them steadfastly. Consequently, despite all the opposition, persecution, adverse circumstances, difficulties, etc., they continued to be edified in their spiritual lives, remain firm and established in their Christian faith, and the churches also grew in numbers, were established more and more. Because of this positive and multi-faceted growth causing effect of these four things, they have also been called the “Pillars of Christian Living.” Even today, as long as the Christian Believers follow them steadfastly, the same positive and multi-faceted growth causing effects are seen in their lives too. But men altering them according to their own understanding and wisdom, turning them into a ritual, and then observing them as a religious tradition or as a formality, becomes a cause for great harm and downfall for Christian living, Christian faith, and for church growth. We see this happening, then in the Church at Corinth, and today all over the world in Christianity. In this Bible study, presently, we are considering and learning about the third of these four pillars, i.e., “breaking of bread,” or the Holy Communion, the Lord’s Table.


It is from the four gospel accounts that we learn about the institution of the Lord’s Table by the Lord Jesus, and about the one and only correct manner of participating in it, as was given by the Lord. For the wrongs and errors that the Christian Believers had brought into the observance of the Holy Communion, God the Holy Spirit had written in 1 Corinthians 11:17-34 what those errors were, and how to correct them. By making these things written by the Apostle Paul a part of God’s Word, the Holy Spirit has made them similarly applicable for the universal worldwide Church of God, as they were applicable for the Church in Corinth. We are considering the things regarding the Lord’s Table, written to the Church in Corinth, under seven points. In the last article, we have started to consider from verses 29-30, the sixth of these seven points, i.e., the harmful effects of unworthily participating in the Table. In the last article we have seen how Satan instigates the unbelievers, those who should not be partaking in the Table at all, to partake unworthily, and thereby keeps them entangled with him to take them to eternal damnation with him. We had also seen the responsibility and the accountability of the Pastors and the church Elders for this, in the last article. Today we will move ahead from here and see some other things from verses 29-30.

 

6. Partaking in the Holy Communion - verses 29-30 - (Part 2)

Because of the severe punishment the unbelievers suffer for their unworthily participating in the Lord’s Table, an argument is made that since they committed this mistake out of ignorance, not being aware of the reality and teachings related to the Lord’s Table, therefore, it is unfair to subject them to the severe punishment. We have already considered this question earlier, when we were considering the three excuses often given for unworthily participating in the Holy Communion. Moreover, the first of the four things given in Acts 2:42 is studying God’s Word, and there also we had seen about this. We have seen how important and necessary it is for everyone associated with the name of the Lord, i.e., for every Christian, to learn the Word of God. Those who do want to learn, God has made available for them His Holy Spirit, to properly teach them the right things. If they are willing to learn from the Holy Spirit humbly, and surrender to Him, He will surely teach them. But most of the Christians, instead of doing this, learn whatever their Pastor or church Elder says and teaches, without even checking it out and verifying it, since that seems more convenient. Now, when God has made available the best possible resource, if they still deliberately remain careless and disobedient, then they should also be ready to accept the harmful effects of their own decisions. The irony is that they spend their time and energies in the world and for the things of the world, ignore, insult, and disobey God and His Word; but when they have to suffer the harmful effects of their own choices, they say that they are being treated unjustly, and want to blame God for their own doings. Moreover, by making such people an example, God warns the others that if they too commit the same wrongs, then they too will suffer the same consequences. Therefore, it is not that God is unjust or cruel; it is that the people are careless, take God and His Word, His resources casually, thereby they reject and insult Him and the help He has provided. And then, instead of accepting their sins, they make lame and weak excuses, to try to put the blame back on God. This is something like what Adam did in the Garden of Eden, tried to hold God responsible for his sin, by saying that the sin was because of the woman God had given. Implying that had God not given the woman, there would have been no possibility for the entry of sin. But he had to suffer the consequences of sin, his excuses did not absolve him. Similarly, all who participate in an unworthy manner, will have to pay the price of what they have done.


Even the Christian Believers have to suffer the same punishment for unworthily partaking of the Lord’s Table, as the unbelievers do. Take note that this section of 1 Corinthians is addressed to the Christian Believers; and is meant to show their errors to them and to correct them. In verse 29, there is no difference mentioned in the consequences of unworthily participating in the Holy Communion, between the Believers and the unbelievers. And, the harmful effects that have been mentioned, they came upon the church congregation. But God, while punishing the Believers on earth, like the unbelievers, does something else for their benefit. Carefully read Hebrews 12:5-11. From this section of Hebrews, we see that by chastising the Christian Believer, God is dealing with him like a Father, to correct him; and in verse 11 as a conclusion, it is written that for those who go through this process of correction through chastisement, there is kept ready the peaceable fruit of righteousness. In other words, along with the chastisement, God is also consoling the Christian Believer that he is correcting him, making him better, and making him more useful for God, and worthy of greater blessings. So, this is a fulfillment of Romans 8:28 for the Christian Believers. Satan, by instigating him to partake in the Table unworthily, made him suffer at the hands of God. But God used the satanic ploy to demonstrate to the one who belongs to Him, His love and care towards him, used it to do something good for him; and for suffering this chastisement, God also prepared a good reward for him. Now, the Christian Believers should think about this, that if God uses even their carelessness and disobedience, for causing something good for them; then how much greater rewards they will get if they remain obedient to God and diligently make themselves useful for Him. Therefore, like those initial Christian Believers, today, why shouldn’t we too steadfastly do the things of Acts 2:42? If we can get great rewards and blessings, without having to suffer any chastisement, then why should we suffer in vain?


Next, in 1 Corinthians 11:30 are given some examples of the chastisement that came upon those people because of unworthily participating in the Lord’s Table. We will see ahead from here, in the next article.

 

If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.

 


Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well