ई-मेल संपर्क / E-Mail Contact

इन संदेशों को ई-मेल से प्राप्त करने के लिए अपना ई-मेल पता इस ई-मेल पर भेजें : rozkiroti@gmail.com / To Receive these messages by e-mail, please send your e-mail id to: rozkiroti@gmail.com

गुरुवार, 9 अक्टूबर 2025

Worship – 4 - Ways of Worshipping (2) - Thanking and Praising / आराधना – 4 - आराधना के तरीके (2) - धन्यवाद एवं स्तुति

 

आराधना – 4

Click Here for the English Translation

परमेश्वर की आराधना के तरीके (2) - धन्यवाद एवं स्तुति

इस लेख पर चर्चा के लिये यहाँ क्लिक करें:

लेख पर चर्चा औडियो                             लेख पर चर्चा वीडियो


    पिछले लेख में हमने परमेश्वर को कुछ देने, उसे कुछ अर्पित करने के, अर्थात् उसकी आराधना करने के विभिन्न तरीकों और स्वरूपों को देखा था। अकसर, आराधना में किसी भौतिक वस्तु को परमेश्वर को अर्पित करने के साथ, एक मौखिक स्वरूप में अर्पित करने को भी प्रयोग किया जाता है। परन्तु, परमेश्वर की आराधना के लिए सबसे अधिक उपयोग किया जाने वाला तरीका मौखिक, यानी शब्दों के द्वारा आराधना चढ़ाना ही है। हमने पिछले लेख के समापन के समय देखा था कि परमेश्वर की आराधना के लिए तीन प्रकार की अभिव्यक्तियाँ उपयोग की जाती हैं - परमेश्वर का धन्यवाद करना, उसकी स्तुति करना, और उसका गुणानुवाद करना। आज हम इन में से पहली दो अभिव्यक्तियों, धन्यवाद एवं स्तुति के बारे में देखेंगे, जिस से इन्हें बेहतर समझ सकें।

    1. परमेश्वर का धन्यवाद करना: यह आराधना चढ़ाने का सबसे आम तौर से उपयोग किए जाने वाला तरीका है। बहुत से मसीही विश्वासी परमेश्वर के साथ अपने सम्पर्क और वार्तालाप को प्रार्थना से और आगे बढ़ा कर, उन बातों के लिए जो परमेश्वर ने उनके जीवनों में की हैं और अपने विभिन्न अनुभवों के लिए धन्यवाद भी करने तक उन्नत कर लेते हैं। लेकिन फिर भी जब लोगों को किसी सभा में आराधना चढ़ाने का अवसर दिया जाता है तब माँगना, यानि कि प्रार्थना और धन्यवाद करना दोनों का मिला-जुला स्वरूप सुनने और देखने को मिलता है, जो न तो प्रार्थना ही होता है, और न पूर्णतः आराधना, बल्कि दोनों की एक खिचड़ी होता है। किन्तु परमेश्वर इसका भी आदर करता है, इन बालकों के समान प्रयासों को कभी तुच्छ नहीं समझता है। परमेश्वर ऐसे प्रयासों से भी प्रेम करता है, उन्हें स्वीकार करता है, उनका आदर करता है, उनके लिए व्यक्ति को आशीष देता है; किन्तु यह खिचड़ी वह सामर्थी हथियार नहीं है जो वास्तविक आराधना होती है। इसे एक उदाहरण के द्वारा समझिये: एक बच्चा तलवार को पकड़ सकता है, हो सकता है कि उसे उठा भी ले, और उसे थोड़ा-बहुत हिला ले, घुमा ले, किन्तु उसे उस प्रभावी रीति से उपयोग नहीं कर पाएगा जैसे कि हथियार के रूप में उसे किया जाना चाहिए, जो कि एक वयस्क और प्रशिक्षित व्यक्ति ही कर सकता है।

    धन्यवादी होने के साथ एक समस्या यह भी है कि अकसर इसे शिष्टाचार पूर्वक, मात्र औपचारिकता निभाने के लिए भी प्रयोग किया जाता है, एक साधारण और भली प्रतिक्रिया व्यक्त करने के वाक्यांश के रूप में, जिस में फिर कोई सच्ची निष्ठा या वास्तविक कृतज्ञता का भाव नहीं होता है, वह बस कहने मात्र ही की बात रह जाती है। इसी प्रकार से परमेश्वर के प्रति बोले गए धन्यवाद के शब्द भी सच्ची भावना तथा निष्ठा के साथ हो भी सकते हैं, या, नहीं भी हो सकते हैं। इसलिए धन्यवादी होने का आराधना की अभिव्यक्ति के रूप में उपयोग तभी सार्थक और वास्तविक है, जब वह धन्यवाद, पूरी समझ के साथ तथा जानते-बूझते हुए वास्तविक कृतज्ञता के साथ अर्पित किया जाए। जैसे कि तब, जब परमेश्वर कुछ कठिनाई से मिलने वाली वस्तु को उपलब्ध करवा कर देता है, या किसी कठिन परिस्थिति से छुड़ाता है, या किसी बीमारी से चंगा करता है, इत्यादि में सामान्यतः होता है। यह चाहे शब्दों, गीतों, भजनों, या भजन संहिता में से लिया गया हो, यानि कि स्वरूप जो भी हो, व्यक्ति का सार्वजनिक रीति से धन्यवादी होना, यह दिखाता है कि वह व्यक्ति परमेश्वर में; परमेश्वर की सामर्थ्य में, उसकी योग्यता में भरोसा एवं विश्वास रखता है, व्यक्ति के पक्ष में होकर परमेश्वर द्वारा कार्य करने में उसका विश्वास है। और परमेश्वर इस की सराहना करता है, और इसका प्रतिफल भी देता है। धन्यवाद की आराधना करने वाला व्यक्ति अब परमेश्वर की सामर्थ्य और कार्य में भरोसा रखने वाला बनता जा रहा है और उस में विश्वास में बढ़ रहा है।

    2. परमेश्वर की स्तुति करना: स्तुति करना धन्यवादी होने से एक कदम और आगे बढ़ना है। यह परमेश्वर की प्रशंसा करना और उसे आदर देना है। यह तरीका है आनन्द के साथ परमेश्वर के कार्यों का, उसके द्वारा प्रदान की गई किसी बात का, जो उसने उस व्यक्ति अथवा किसी अन्य के लिए किया है बखान करने का, और इनके लिए औरों के सामने परमेश्वर की बड़ाई करने का। इसलिए स्तुति का दायरा किसी कार्य या परिस्थिति या घटना में परमेश्वर की भूमिका और सहायता तक ही सीमित रह जाता है। धन्यवादी होने में हम परमेश्वर के प्रति अपनी कृतज्ञता को व्यक्त करते हैं; जब कि स्तुति में हम परमेश्वर ने हमारे लिये, या हमारी अथवा औरों की प्रार्थनाओं के उत्तर में जो किया है, उसे सार्वजनिक रीति से बखान करते हैं, जैसे कि इन बातों के लिए:

    • परमेश्वर द्वारा हमारे लिए किए गए कार्य के लिए
    • परमेश्वर द्वारा आश्चर्यजनक या अद्भुत रीति से कुछ उपलब्ध करवा देने के लिए
    • परमेश्वर द्वारा दी गई किसी चंगाई के लिए
    • परमेश्वर द्वारा शैतानी हमलों से बचाने और उन पर जयवन्त करने के लिए
    • परमेश्वर द्वारा खोले गए मार्गों और प्रदान किए गए अवसरों के लिए
    • परमेश्वर द्वारा विरोधियों के मनों को बदलने, और उन्हें सहायक बना देने के लिए

आदि।

    अकसर धन्यवाद और स्तुति साथ मिलाकर कर अर्पित किए जाते हैं, क्योंकि स्तुति का विषय ही धन्यवाद चढ़ाने का कारण भी होता है। स्तुति रूपी आराधना करने वाला विश्वासी, परमेश्वर के साथ अपनी संगति और सहभागिता में एक कदम और आगे बढ़ गया है, और अपनी आराधना अर्पित करने में और अधिक उच्च या उन्नत हो गया है। अब, स्तुति करने वाला विश्वासी न केवल उसके जीवन में ज़ारी परमेश्वर के कार्य और सामर्थ्य को देखने और पहचानने लगा है, वरन उसका खुलकर सब के सामने बयान तथा सराहना भी करने लग गया है। इसलिए, अब परमेश्वर के साथ अपनी विश्वास की यात्रा में, वह अपने ऊपर, अर्थात अपनी बुद्धि और समझ, अपनी सामर्थ्य और क्षमता, अपनी योग्यता, आदि पर कम, परन्तु परमेश्वर पर अधिक भरोसा करने लग गया है। अब वह उसके जीवन में तथा उसके पक्ष में होकर कार्य कर रही परमेश्वर की सामर्थ्य पर अधिक भरोसा रखने लग गया है। जैसे-जैसे वह छोटी-छोटी बातों के लिए भी परमेश्वर का धन्यवाद और स्तुति करने वाला बनता जाता है, वह परमेश्वर पर अधिक-और-अधिक भरोसा रखने वाला होता चला जाता है। इस से वह शैतान की चालाकियों के प्रति सचेत और उन्हें बेहतर पहचानने वाला हो जाता है, तथा उन से बच कर निकलने और शैतान के द्वारा उसके जीवन में लाई गई परिस्थितियों पर विजयी होने वाला हो जाता है। धीरे-धीरे, इस अभ्यास के साथ, परमेश्वर के प्रति विश्वास के साथ जीवन जीना उसकी जीवन-शैली बन जाता है, और उसके जीवन में होकर कार्य करने वाली परमेश्वर की सामर्थ्य प्रकट होने लगती है। इसलिए, किसी भी शैतानी हमले के द्वारा उसे गिराए या फँसाए जाने की संभावना अब बहुत कम हो जाती है, क्योंकि अब वह हर परिस्थिति और हर बात के लिए अपने ऊपर कम और परमेश्वर पर अधिक भरोसा रखता है।

    अगले लेख में हम तीसरे और सर्वोच्च मौखिक आराधना के तरीके, परमेश्वर का गुणानुवाद करने के बारे में देखेंगे; और फिर परमेश्वर के साथ संपर्क और वार्तालाप की इन चारों अभिव्यक्तियों, प्रार्थना, धन्यवाद, स्तुति, और गुणानुवाद को एक उदाहरण के द्वारा समझेंगे, जिस से हम इन्हें व्यवहारिक रीति से उपयोग करना समझ और सीख सकें।

    यदि आप अभी तक प्रभु परमेश्वर के सच्चे आराधक नहीं हैं, तो आप अपने जीवन के लिये बहुत लाभदायक तथा सामर्थी बात से चूके हुए हैं। यदि आप इसे प्राप्त करना चाहते हैं तो स्वेच्छा से प्रभु यीशु की शिष्यता को स्वीकार करने के द्वारा इसका आरम्भ कर सकते हैं, जो साथ ही आपके अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित कर देगा। इसलिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए – उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।


कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें 

और

कृपया अपनी स्थानीय भाषा में अनुवाद और प्रसार करें

हिन्दी में मसीही विश्वास की आधारभूत बातों पर बाइबल अध्ययन के लिए यहाँ क्लिक करें:


*************************************************************************

Worship – 4

English Translation

Ways of Worshipping God (2) - Thanking and Praising

Click Here for a discussion on Today's Article:

Discussion Audio                                Discussion Video


    In the previous article we had seen the various ways and forms of giving to God, i.e., worshipping God. Often, worshipping God through giving or offering something material is combined with an oral or verbal form of giving as well. But, by far the most commonly used form of worshipping God, or giving to God are the oral or verbal expressions. We had concluded the previous article by mentioning three oral or verbal expressions used for worshipping God – Thanking God, Praising God, Exalting God. Today we will see in some detail about the first two of these expressions, to understand them better.

    1. THANKING GOD: This is the most commonly used form of 'worship' i.e., of giving to God. A good number of Believers improve their communication with God, by moving ahead from only praying to also becoming thankful to Him for various things and life experiences. Still, often when people are given the opportunity to WORSHIP in a meeting or a gathering, then often asking i.e., praying, and thanking are often mixed up; so, the net result is neither this nor that – neither prayer nor worship. God does not disregard or look down upon these baby efforts. He still loves and honors them, He gives them credit, He still blesses the person, but this hotchpotch does not actually constitute the powerful tool that Worship is meant to be. Understand it through an example: A child can hold a sword, or even lift up a sword and maybe also move it around or swing it a bit, but cannot use it effectively the way it is meant to be used; so even though it is a weapon in the child’s hands, but it will not be as effective as it will be in the hands of a mature and trained person.

    Another problem with being thankful is that, as we see it in our civil behavior, it is often our reflexly stated routine behavior, something that is stated as a casual or formal expression, without it actually coming from the heart, or with a real heartfelt sense of gratitude and obligation towards a person. Similarly, words expressing being thankful to God, may, or may not be associated with a sincere heartfelt meaning and acknowledgement. So, the actual utility of being thankful as a form of worship is only when it is a very sincere and heartfelt expression of gratitude, that has consciously been offered. This is often seen when God provides something that is hard to get, or delivers from a difficult situation, or heals from a sickness etc. Whether it is in the form of words, or song, or a hymn, or from the Psalms, etc., it is still openly or publicly acknowledging that God has been instrumental in doing something for the Believer. Hence being Thankful is an expression of having trust and faith in God; of believing in His power, in His ability and willingness to work for His child. And God does appreciate and reward that too. The person offering worship in the form of being thankful has now become one who believes in and trusts the power on working of God, and is growing in his faith in God.

    2. PRAISING GOD: Praise is moving a step forward from being Thankful. It is praising and honoring God. It is a way of joyfully declaring God's works – for self or for others, and speaking well of God and honoring Him before others for what He has done, in a given situation, or about some particular thing. So, the scope of this expression of worship remains limited to a particular situation or event or action of God. In being Thankful, we express our gratitude to God; whereas in Praise, we publicly proclaim what God has done, for us, or as an answer to our, or, other's prayers e.g.:

    • God has helped me in this manner.
    • God has miraculously provided this for me.
    • God has healed.
    • God has overcome and delivered from satanic attacks.
    • God has opened doors and opportunities.
    • God has turned the hearts of opponents into favoring.

etc.

    Often Thankfulness and Praise are offered together, because the subject of Praise is also often the cause for being Thankful. The Praising Believer has matured one more step in his fellowship with God, and has risen that much higher in his worship of God. Now, the Praising Believer has not only started to see and believe the power of God operating in his life, but also to openly acknowledge it, i.e., declare and appreciate it before others. Therefore, in His walk of faith in God, he now begins to rely less on self, i.e., his own wisdom, strength, and abilities, and more upon God, since he has started to recognize and appreciate the power of God working for him and in his life. As he continues to Praise God for even seemingly small and routine things, he becomes more and more trusting upon God. This makes him that much more discerning and aware of the tricks of the devil, as well as able to avoid them and to overcome the traps and adverse situations the satanic forces put up in his paths. Gradually, living by confident faith becomes his lifestyle, and God's power can be readily seen working in and through him. Now he is that much less likely to succumb to satanic attacks against him, since he is relying more upon God and less upon himself, for everything, and in every situation.

    In the next article we will consider about the third and highest expression of orally or verbally worshipping God, i.e., Exalting and Glorifying God, and then illustrate these four forms of communicating with God i.e., Prayer, Thanking, Praising, and Exalting God through applying them to an example; which will also help us in understanding better, in a practical way, these four forms of communicating with God.

    If you are not truly a worshipper of the Lord God in your life, you are missing out on something very powerful and beneficial for you. If you want to do this, you should begin by voluntarily accepting the discipleship of the Lord Jesus, which will also ensure your eternal life and heavenly rewards; so, take a decision in favor of the Lord Jesus now. Wherever there is surrender and obedience towards the Lord Jesus, the Lord’s blessings and safety are also there. If you are still not Born Again, have not obtained salvation, or have not asked the Lord Jesus for forgiveness for your sins, then you have the opportunity to do so right now. A short prayer said voluntarily with a sincere heart, with heartfelt repentance for your sins, and a fully submissive attitude, “Lord Jesus, I confess that I have disobeyed You, and have knowingly or unknowingly, in mind, in thought, in attitude, and in deeds, committed sins. I believe that you have fully borne the punishment of my sins by your sacrifice on the cross, and have paid the full price of those sins for all eternity. Please forgive my sins, change my heart and mind towards you, and make me your disciple, take me with you." God longs for your company and wants to see you blessed, but to make this possible, is your personal decision. Will you not say this prayer now, while you have the time and opportunity to do so – the decision is yours.


Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well 

&

Please Translate and Propagate in your Regional Language

बुधवार, 8 अक्टूबर 2025

Worship – 3 - Ways of Worshipping God (1) / आराधना – 3 - परमेश्वर की आराधना के तरीके (1)

 

आराधना – 3

Click Here for the English Translation

परमेश्वर की आराधना के तरीके (1)

इस लेख पर आधारित औडियो या वीडियो समीक्षा के लिये क्लिक करें:

लेख पर चर्चा औडियो

लेख पर चर्चा वीडियो


    पिछले लेख में हमने देखा था कि प्रार्थना और आराधना परमेश्वर के साथ संपर्क करने के, उसके साथ वार्तालाप करने के दो भिन्न तरीके हैं। प्रार्थना में व्यक्ति परमेश्वर से कुछ माँगता है, चाहे अपने लिए या औरों के लिए। आराधना में व्यक्ति परमेश्वर को देता है; और हम ने इस निष्कर्ष के साथ समाप्त किया था कि क्यों मसीही विश्वासी का केवल प्रार्थना करने वाला ही नहीं, बल्कि आराधना करने वाला भी होना, बहुत अधिक लाभप्रद होता है।

    दोनों, प्रार्थना और आराधना व्यक्ति के अपने शब्दों में हो सकते हैं, या किसी अन्य के शब्दों के प्रयोग के द्वारा भी हो सकते हैं; प्रार्थना और आराधना करने के ये दोनों ही बहुत जाने-पहचाने, बिलकुल जायज़, एवं स्वीकार्य तरीके हैं। दूसरों के शब्दों से अभिप्राय है कहीं पर लिखी या दर्ज, औरों के द्वारा प्रयोग की गई प्रार्थना या आराधना का उपयोग करना। यह परमेश्वर के वचन में से हो सकता है, जैसे कि भजनों में से या बाइबल के खण्डों में से लेकर उपयोग करने के द्वारा; या परमेश्वर के अन्य लोगों, उसके बच्चों के द्वारा लिखे गए गीतों या प्रार्थनाओं को गाने या बोलने के द्वारा किया जा सकता है।

    परमेश्वर के वचन बाइबल से हम देख सकते हैं कि परमेश्वर को देना, यानि कि उसकी आराधना, करना विभिन्न तरीकों से किया जा सकता है:

    * परमेश्वर को भौतिक वस्तुएँ अर्पित करने के द्वारा; यह मुख्यतः तीन स्वरूपों में किया जा सकता है:

    • अपनी किसी भौतिक वस्तु, या किसी प्रिय जन को समर्पित करने, अथवा किसी प्रिय वस्तु को परमेश्वर अर्पित करने के द्वारा:-
    • किसी बलिदान को चढ़ाने के द्वारा - किसी पशु अथवा खेत की उपज आदि को परमेश्वर को अर्पित करना
    • अपनी आमदनी अथवा भौतिक समृद्धि या उन्नति के भाग को परमेश्वर को अर्पित करना

    * बोले गए शब्दों के द्वारा: ये व्यक्ति के अपने शब्द हो सकते हैं, या किसी अन्य के शब्दों का उपयोग हो सकता है, जैसे कि औरों के द्वारा लिखे गए भजन, स्तुतिगान, गीत आदि गाना। शब्दों के प्रयोग से, चाहे वे अपने हों अथवा किसी और के लिखे हुए हों, व्यक्ति आराधना के लिए:

    • प्रभु परमेश्वर के प्रति विभिन्न उद्गार या भावनाएँ व्यक्त कर सकता है, जैसे कि प्रेम, आदर, कृतज्ञता, सराहना, श्रद्धा, भक्ति, इत्यादि।
    • परमेश्वर के प्रति धन्यवादी हो सकता है, उसके द्वारा किए गए किसी कार्य के लिए, उसके द्वारा उपलब्ध करवाई किसी बात या वस्तु के लिए, उसके द्वारा बताए या सिखाए गए किसी मार्गदर्शन के लिए, उसके द्वारा दिए गए किसी आश्वासन या वायदे के लिए, आदि के लिये उसका धन्यवाद कर सकता है।
    • परमेश्वर के कार्यों, विशेषताओं, और गुणों, आदि के लिए उसकी स्तुति कर सकता है, उनका वर्णन, गुणानुवाद कर सकता है।
    • परमेश्वर जो है, और जिस प्रकार से अपने आप को प्रकट करता है, जिस विस्मयकारी तथा अद्भुत रीति से वह अपने कार्य करता है, आदि के लिये उसे सर्वोच्च आदर और महिमा दे सकता है।

    * शारीरिक हावभाव के द्वारा व्यक्त कर के: अर्थात, अपनी भावनाओं और मनोदशा को शारीरिक मुद्राओं और हावभाव के द्वारा व्यक्त करना, जैसे कि दण्डवत करना (अय्यूब 1:20-21), सिर झुकाना (निर्गमन 4:31), हाथों को उठाना (भजन 63:4), इत्यादि। आराधना के विषय अकसर उपयोग किए जाने वाला बाइबल का खण्ड, यूहन्ना 4:23-24 में मूल यूनानी भाषा के शब्द ‘प्रोस्कुनियो’ का अनुवाद “आराधना” किया गया है, और ‘प्रोस्कुनियो’ का शब्दार्थ होता है पूरी तरह से झुक जाना, श्रद्धा और समर्पण में औंधे मुँह गिर जाना। अर्थात, प्रभु यहाँ पर जो कह रहा है उसका अर्थ है कि परमेश्वर ऐसे लोगों को ढूँढ़ रहा है जो उसके सामने पूर्णतः नतमस्तक रहेंगे, नम्रता, भक्ति और श्रद्धा में उसके सामने दण्डवत करे हुए, बिछे हुए रहेंगे; यानी कि परमेश्वर के प्रति बिना कोई प्रश्न उठाए पूर्णतः समर्पित और आज्ञाकारी बने रहेंगे।

    सामान्यतः हम अपने मसीही जीवन का आरंभ अलग-अलग बातों और परिस्थितियों के लिए परमेश्वर से प्रार्थना करना सीखने के साथ करते हैं, और अधिकांश मसीही विश्वासी परमेश्वर के साथ अपने संपर्क एवं वार्तालाप में इसी स्तर पर ही बने रह जाते हैं। कुछ होते हैं जो परमेश्वर के प्रति धन्यवादी होने तक बढ़ते हैं। लेकिन कम ही होते हैं जो आराधना में परमेश्वर की स्तुति करने तक पहुँचते हैं, और ऐसे आराधक को देखना जो वास्तव में परमेश्वर का गुणानुवाद करता है उसे महिमा देता है, यदा-कदा ही देखने को मिलता है।

    हम परमेश्वर की आराधना के इन विभिन्न तरीकों के बारे में आगे के लेखों में देखेंगे और उन्हें समझेंगे।

    यदि आपने अभी तक परमेश्वर के साथ पिता समान सम्बन्ध में आकर सच्ची आराधना के भेद को नहीं समझा है, अर्थात् प्रभु यीशु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।


कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें 

और

कृपया अपनी स्थानीय भाषा में अनुवाद और प्रसार करें

हिन्दीमें मसीही विश्वास की आधारभूतबातों पर बाइबल अध्ययन के लिएयहाँ क्लिक करें

*************************************************************************

Worship – 3

English Translation

Ways of Worshipping God (1)

For Audio or Video discussion based on today's article click here:

Discussion Audio


    In the previous article we have seen that prayer and worship are two different ways of communicating and conversing with God. In prayer a person asks for things from God, whether for self or for others. In worship, the person gives to God; and we had concluded by seeing how, for Christian Believers, worshipping is far more powerful and beneficial than only praying.

    Both, Prayer and Worship can be in one's own words, or in words borrowed; from someone else; both forms are very well known and are well accepted, are absolutely valid ways of offering prayers or worship. Borrowed words means using other’s recorded prayers and worship; it may be from God's Word, e.g., from Psalms or Biblical passages often quoted for personal use; or by using the worship or prayer songs written and sung by other people or children of God.

    From the Word of God, the Bible, we can see that Worship or giving to the Lord can be through various ways:

    * Through offering Material things:

    • Offering one’s possession, or dedicating someone dear, or something that is dear, to God.
    • Offering sacrifices – offering an animal, or farm-produce, etc. to God.
    • Offering from one's income, or from material gains etc.

    * Through offering Spoken Words: - This can be in one’s own words, or it can be through the words of others e.g., singing hymns, songs, Psalms etc. written by others. Using words, own or of others, a person can Worship God by:

    • Expressing various kinds of feelings and emotions towards God, e.g., of love, honor, gratitude, adoration, admiration, reverence etc. towards the Lord God.
    • Expressing Thankfulness for what God has done, has provided, has shown and taught, has planned, has said and assured etc.
    • Expressing praise for God’s works, attributes, and characteristics etc., declaring them to others.
    • Expressing one’s highest exaltation and giving Him the glory for who God is, how He manifests Himself, the astounding and wondrous ways He does His works, etc.,

    * Through Gestures: - i.e., Expressing one's feelings and state of heart through physical postures and actions, e.g. prostrating oneself (Job 1:20-21), bowing down (Exodus 4:31), lifting hands (Psalms 63:4) etc. In fact, in the classical passage often used to talk about worship, i.e., John 4:23-24, the Greek word translated as "Worship" is "proskuneo", which literally means to fully bend over, to fall face down and prostrate in adoration and submission. So, what the Lord is saying here is that God is seeking those who will totally submit themselves to Him, in humility, adoration, and reverence – staying face down and spread out before Him i.e., being absolutely and unquestioningly obedient to Him.

    Usually, we start our Christian Living with learning to say Prayers for various things and circumstances, and that is where many Believers remain stuck in their communications with God. Some progress to being Thankful, which is one way of worshipping God. But only a few go on to Praising God, and scarce are the ones who reach the point of really Exalting and glorifying God.

    We will look at these various ways of worshipping God in the coming articles, and understand about them.

    If you have not yet come into the relationship of having God as your heavenly father and understanding the secret of true worship, i.e., have as yet not accepted the discipleship of the Lord Jesus, then to ensure your eternal life and heavenly rewards, take a decision in favor of the Lord Jesus now. Wherever there is surrender and obedience towards the Lord Jesus, the Lord’s blessings and safety are also there. If you are still not Born Again, have not obtained salvation, or have not asked the Lord Jesus for forgiveness for your sins, then you have the opportunity to do so right now. A short prayer said voluntarily with a sincere heart, with heartfelt repentance for your sins, and a fully submissive attitude, “Lord Jesus, I confess that I have disobeyed You, and have knowingly or unknowingly, in mind, in thought, in attitude, and in deeds, committed sins. I believe that you have fully borne the punishment of my sins by your sacrifice on the cross, and have paid the full price of those sins for all eternity. Please forgive my sins, change my heart and mind towards you, and make me your disciple, take me with you." God longs for your company and wants to see you blessed, but to make this possible, is your personal decision. Will you not say this prayer now, while you have the time and opportunity to do so – the decision is yours.


Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well 

&

Please Translate and Propagate in your Regional Language

मंगलवार, 7 अक्टूबर 2025

Worship – 2 - Basic Facts / आराधना – 2 - बुनियादी तथ्य

 

आराधना – 2

Click Here for the English Translation

बुनियादी तथ्य

इस लेख पर आधारित ऑडियो या वीडियो समीक्षा के लिये यहाँ क्लिक करें: 

लेख पर चर्चा औडियो

लेख पर चर्चा वीडियो


    पिछले लेख में, जो आराधना पर हमारे इस बाइबल अध्ययन का परिचय था, हम ने लेख का अन्त यह कहते हुए किया था कि परमेश्वर की आराधना करना हमें परमेश्वर के द्वारा शैतान तथा उसकी युक्तियों के विरुद्ध दिया गया एक बहुत सामर्थी हथियार है, जिसके द्वारा मसीही विश्वासी और मसीही सेवकाई सुरक्षित रह सकते हैं; एक विजयी और आनन्दित जीवन जी सकते हैं। किन्तु यह दुःख की बात है कि अधिकांश विश्वासी प्रभु परमेश्वर द्वारा प्रदान की गई इस सामर्थ्य को न तो ठीक से समझते हैं, और न ही उसका ठीक से उपयोग करते हैं। और इसीलिए वे या तो एक साधारण सा, या फिर एक हारा हुआ मसीही जीवन व्यतीत करते रह जाते हैं। जब कि आराधना के द्वारा उन्हें वह बहुतायत का जीवन जीते हुए होना चाहिए जिसकी बात प्रभु यीशु ने यूहन्ना 10:10 में की और चाहता है कि उसके लोग जिएँ।

    अदन की वाटिका में किए गए प्रथम पाप के साथ ही परमेश्वर के साथ मनुष्य की संगति और सहभागिता टूट गई। पाप करने से पहले मनुष्य निःसंकोच परमेश्वर के साथ मिल सकता था और बातचीत कर सकता था। परमेश्वर ने उसकी प्रत्येक आवश्यकता का इंतज़ाम कर के दे रखा था, और उसे किसी भी बात के लिए प्रार्थना करने, परमेश्वर से माँगने की कोई आवश्यकता ही नहीं थी। लेकिन पाप और उसके दुष्प्रभावों के कारण मनुष्य ने अपनी इस विशिष्ट स्थिति को गँवा दिया, और अब वह अपनी आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए परिश्रम करने की स्थिति में आ गया। परमेश्वर ने मनुष्य को अदन की वाटिका से तो निकला दिया, किन्तु उसे त्याग नहीं दिया, और न ही उसे पूर्णतः उसके हाल और कार्यों पर छोड़ दिया। परमेश्वर फिर भी मनुष्य की सहायता करता रहा; उत्पत्ति 4 अध्याय पढ़िए – हव्वा ने परमेश्वर की सहायता से ही अपनी पहली संतान को जन्म दिया; परमेश्वर ने कैन के साथ भी, जो उसने किया था उसके बारे में वार्तालाप किया और बाद में वार्तालाप करना ज़ारी भी रखा, उसकी रक्षा की; लेमेक को आश्वासन था कि परमेश्वर उसका भी पलटा लेगा, आदि। और संपूर्ण बाइबल के इतिहास के समय से लेकर आज तक परमेश्वर लोगों के साथ बात करता आ रहा है, उन्हें चिताता, सिखाता, और समझाता आ रहा है, अनेकों प्रकार से उनकी सहायता करता आ रहा है। तो, हम देखते हैं कि पाप में गिर जाने के बाद से मनुष्य परमेश्वर के साथ दो प्रकार से संपर्क करता रहा है - परमेश्वर को कुछ देने के द्वारा, जैसे कैन और हाबिल ने किया (उत्पत्ति 4:3-4), और दूसरा, जैसा कि आगे चलकर उत्पत्ति 4:26 में लिखा है “...उसी समय से लोग यहोवा से प्रार्थना करने लगे,” अर्थात् परमेश्वर को अपनी आवश्यकताएं बताने लगे, और उससे उन्हें पूरा करने के लिये कहने लगे।

    आज हम भी परमेश्वर के साथ इन्हीं दो बुनियादी तरीकों से ही संपर्क या वार्तालाप करते हैं - या तो हम परमेश्वर को कुछ अर्पित करते हैं, या उसे पुकार कर उससे कुछ माँगते हैं, वह चाहे अपने लिए हो या किसी अन्य की आवश्यकताओं के लिए हो। परमेश्वर से कुछ करने के लिए कहना, कुछ माँग करना, प्रार्थना है; जब कि परमेश्वर को कुछ देना आराधना है या आराधना करना है। तो, इन बातों की बुनियादी समझ यह है कि आराधना परमेश्वर को कुछ देना है, प्रार्थना परमेश्वर से कुछ माँगना और लेना है। आराधना और प्रार्थना के मध्य के इस बुनियादी अंतर को समझना और उसका निर्वाह करना बहुत आवश्यक है। बहुत से लोग, अकसर, परमेश्वर की आराधना का आरंभ परमेश्वर को धन्यवाद करने के साथ करते हैं, और फिर थोड़ी सी देर में प्रार्थना में आ जाते हैं; अर्थात अपनी या औरों की आवश्यकताओं को बताने लगते हैं, उनके समाधान के लिए परमेश्वर से आग्रह करने लगते हैं। यह सच्ची आराधना नहीं है। जैसा हम आगे के लेखों में देखेंगे, निःसंदेह आराधना प्रार्थना को और अधिक प्रभावी बना देती है, लेकिन परमेश्वर से कुछ माँगना, प्रार्थना करना, आराधना नहीं है, क्योंकि वह परमेश्वर को देना नहीं है।

    अगले लेख में हम यहीं से आगे चलेंगे, और उन विभिन्न तरीकों को देखेंगे जिनके द्वारा हम परमेश्वर को कुछ दे सकते हैं। लेकिन अभी के लिए परमेश्वर के वचन में से एक पद पर विचार कीजिए “मैं ने तुम्हें सब कुछ कर के दिखाया, कि इस रीति से परिश्रम करते हुए निर्बलों को सम्हालना, और प्रभु यीशु की बातें स्मरण रखना अवश्य है, कि उसने आप ही कहा है; कि लेने से देना धन्य है” (प्रेरितों 20:35)। इसे परमेश्वर के विषय एक बहुधा कही जाने वाली बात, ‘परमेश्वर कभी किसी का कर्ज़दार नहीं रहता’, अर्थात, परमेश्वर कभी किसी के एहसान या दिए हुए के नीचे नहीं रहता, के साथ जोड़ कर उस पर सोचिए। कहने का तात्पर्य यह है कि यदि कोई व्यक्ति, अपनी योग्यता और सामर्थ्य का अनुसार परमेश्वर को कुछ देगा, तो परमेश्वर भी उसे लौटा कर कुछ-न-कुछ देगा, और परमेश्वर अपनी योग्यता एवं सामर्थ्य के अनुसार लौटा कर देगा। इसलिए ज़रा विचार कीजिए, कि व्यक्ति के लिए परमेश्वर से केवल प्रार्थना करने की बजाए, परमेश्वर की आराधना भी करना कितना अधिक लाभदायक होगा। यदि वह परमेश्वर से केवल माँगते रहने वाला होने की बजाए परमेश्वर को देते रहने वाला भी होगा, तो उसका जीवन कहाँ से कहाँ पहुँच जाएगा।

    यदि आप अभी तक परमेश्वर के परिवार का अंग, उसके बच्चे नहीं बने हैं, अर्थात् यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए – उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।

कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें 

और

कृपया अपनी स्थानीय भाषा में अनुवाद और प्रसार करें

हिन्दी में मसीही विश्वास की आधारभूत बातों पर बाइबल अध्ययन के लिए यहाँ क्लिक करें


*************************************************************************

Worship – 2

English Translation

Basic Facts

For an Audio or Video discussion based on today's article click here: Discussion Audio


    In the last article, which was the Introduction to this Bible Study series on Worship, we had concluded by mentioning that Worshipping God is a very powerful God given weapon against Satan and his devious ploys against the Believers and their Christian Ministry. It is the God given tool in the hands of a Christian Believer, to live a victorious and joyful Christian life. But unfortunately, it is often neither properly understood, nor effectively used by most Believers, and therefore, they continue living either a very average, or very often even a defeated Christian life. Whereas, through Worship, they should be leading the abundant life Lord Jesus has promised in John 10:10, and laid out for them.

    With the first sin, committed in the garden of Eden, man’s fellowship with God was broken. Prior to committing the sin, man could freely talk and fellowship with God; all his needs had already been taken care of by God, and there was no need for him to pray and ask for anything. But with sin and its effects, man lost this privileged position, and would now have to work to provide for his needs. God had cast man out of the garden of Eden, but had not abandoned him altogether, nor left him entirely to his own devices. God still helped man; see Genesis 4 – Eve bore her first child with the help of God; God conversed with Cain about what he had done with Abel, and even later continued conversing with him, and protected him; Lamech had an assurance of God avenging him, etc. And, throughout the times of the history of the Bible till today, God has been communicating with people, has been warning, teaching, and advising people, has been helping them in numerous ways. So, we see that since after the fall, man has communicated with God basically in two ways – offering something to God, as Cain and Abel did (Genesis 4:3-4), and later as written in Genesis 4:26, “...Then men began to call on the name of the Lord” by calling upon God, i.e., informing Him about their needs, and asking Him to fulfil them.

    Today, we too communicate with God through one of these two basic ways – either offer something to God, i.e., give to God; or, second by calling upon Him, i.e., asking of things from Him or requesting Him for meeting needs – whether those needs are ours or of others. Asking God to do something, is Prayer; offering something to God, giving Him something is Worship or worshipping Him. So, basically, to worship God is to give Him something; whereas prayer is to ask to receive something from God. This fundamental difference between prayer and worship has to be understood and kept in mind when we worship God. Many people begin worship by thanking God, and then in a very short while switch over to prayer, i.e., to telling God about various needs – their own, or of others, and asking Him to meet those needs. That is not true worship. As we will see later, worship does make prayers more effective, but prayer, i.e., asking God for something is not worshipping God, i.e., is not giving to God.

    We will carry on from here in the next article, and see the various ways and how we can give to God. But for now, ponder over a verse from God’s Word “I have shown you in every way, by laboring like this, that you must support the weak. And remember the words of the Lord Jesus, that He said, 'It is more blessed to give than to receive.' " (Acts 20:35). Couple this with a commonly used saying about God - ‘God is never anybody’s debtor’, i.e., God never remains under any obligation or debt to anyone. The implication is that if anyone, according to his own abilities, gives anything to God, God will always give something back to him for it and that too according to God’s abilities. Therefore, how much more beneficial it is for a person to worship God, i.e., be the one who gives to God, than only pray to God, i.e., being the one who only requests things from Him.

    If you have not yet become a part of God’s family, God’s child, i.e., have not yet accepted the discipleship of the Lord Jesus, then to ensure your eternal life and heavenly rewards, take a decision in favor of the Lord Jesus now. Wherever there is surrender and obedience towards the Lord Jesus, the Lord’s blessings and safety are also there. If you are still not Born Again, have not obtained salvation, or have not asked the Lord Jesus for forgiveness for your sins, then you have the opportunity to do so right now. A short prayer said voluntarily with a sincere heart, with heartfelt repentance for your sins, and a fully submissive attitude, “Lord Jesus, I confess that I have disobeyed You, and have knowingly or unknowingly, in mind, in thought, in attitude, and in deeds, committed sins. I believe that you have fully borne the punishment of my sins by your sacrifice on the cross, and have paid the full price of those sins for all eternity. Please forgive my sins, change my heart and mind towards you, and make me your disciple, take me with you." God longs for your company and wants to see you blessed, but to make this possible, is your personal decision. Will you not say this prayer now, while you have the time and opportunity to do so – the decision is yours.


Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well 

&

Please Translate and Propagate in your Regional Language