ई-मेल संपर्क / E-Mail Contact

इन संदेशों को ई-मेल से प्राप्त करने के लिए अपना ई-मेल पता इस ई-मेल पर भेजें : rozkiroti@gmail.com / To Receive these messages by e-mail, please send your e-mail id to: rozkiroti@gmail.com

मंगलवार, 21 अक्टूबर 2025

Worship – 16 - The Material Blessings of Worship (2) / आराधना – 16 - आराधना के भौतिक लाभ (2)

 

आराधना – 16

Click Here for the English Translation

आराधना के भौतिक लाभ (2)

इस लेख पर चर्चा के लिये यहाँ क्लिक करें:

लेख पर चर्चा औडियो                        लेख पर चर्चा वीडियो


    पिछले लेख में हमने देखना आरम्भ किया था कि परमेश्वर की आराधना के न केवल आत्मिक लाभ हैं, बल्कि भौतिक लाभ भी हैं। किन्तु इसे परमेश्वर से अपनी इच्छा के अनुसार कुछ प्राप्त करने के लिए, अथवा बाइबल के प्रतिकूल और भ्रष्ट “सुसमाचार द्वारा संपन्नता” की धारणा का समर्थन करने के लिए प्रयोग नहीं किया जा सकता है। हमने इस आराधना को समझने की श्रृंखला के आरंभिक लेखों में देखा था कि आराधना परमेश्वर को देना हैं और इस का एक स्वरूप परमेश्वर को भौतिक वस्तुएं अर्पित करना भी है। परमेश्वर का वचन हमें सिखाता है, “धोखा न खाओ, परमेश्वर ठट्ठों में नहीं उड़ाया जाता, क्योंकि मनुष्य जो कुछ बोता है, वही काटेगा” (गलातियों 6:7); और इसी बात को थोड़े से भिन्न रूप में, प्रभु के काम के लिए भौतिक वस्तुओं को देने के सन्दर्भ में इस प्रकार से कहा गया है “परन्तु बात तो यह है, कि जो थोड़ा बोता है वह थोड़ा काटेगा भी; और जो बहुत बोता है, वह बहुत काटेगा” (2 कुरिन्थियों 9:6)। दूसरे शब्दों में, चाहे आत्मिक लाभ हों या शारीरिक अथवा भौतिक लाभ, प्रभु से मिलने वाला परिणाम, हमारे द्वारा मात्रा एवं गुणवत्ता में प्रभु को दिए जाने पर ही निर्भर है।

    जैसा हम पहले देख चुके हैं, प्रार्थना के द्वारा हम उतना ही प्राप्त करने की आशा रख सकते हैं, जितना हमारे विचारों और हमारी समझ के अनुसार हमारी आवश्यकताओं की सीमा है। किन्तु आराधना, अर्थात विभिन्न रीतियों से परमेश्वर को अपना प्रेम और आदर अर्पित करना, हमें हमारी कल्पना की सीमाओं से परे आशीषित करता है (1 कुरिन्थियों 2:9)।

    मैं यह अपने व्यक्तिगत अनुभव, तथा परमेश्वर के अनेकों अन्य लोगों के अनुभवों के आधार पर कहता हूँ - परमेश्वर को महिमा दीजिए, वह आपको महिमान्वित करवाएगा, उसे आदर दीजिए, वह आपका आदर करवाएगा, उसका ध्यान रखिए, वह आपका ध्यान रखवाएगा, उसे श्रद्धा और भक्ति दीजिए, वह आपके प्रति लोगों में सम्मान और श्रद्धा उत्पन्न करेगा, उसकी प्रशंसा और गुणानुवाद कीजिए, वह आपकी प्रशंसा करवाएगा, उसे अपना समय और योग्यताएँ दीजिए, वह आपको और अधिक समय और योग्यता देगा, उसे अपने जीवन में प्राथमिकता दीजिए, वह आपको प्राथमिकता देगा, आप उसके लिए कार्य कीजिए, वह आपके लिए कार्य करेगा, आप पृथ्वी पर उसकी आवश्यकताओं की पूर्ति कीजिए, और वह पृथ्वी तथा स्वर्ग दोनों स्थानों पर आपकी आवश्यकताएँ पूरी करेगा। यह सभी कठिन और समझने से बाहर प्रतीत हो सकता है; किन्तु विश्वास के साथ आगे बढ़िए, करना आरंभ कीजिए, और परमेश्वर आपको कभी निराश नहीं करेगा; उसने स्वयं ही कहा है, “परखकर देखो कि यहोवा कैसा भला है! क्या ही धन्य है वह पुरुष जो उसकी शरण लेता है” (भजन 34:8)।

    परमेश्वर का अपने लोगों के लिए हमेशा ही यह वायदा रहा है कि उनके सोचने-समझने से बढ़कर बहुतायत का प्रतिफल उसने उनके लिए तैयार रखा हुआ है, जो परमेश्वर के निर्देशों के अनुसार उसके लिए कार्य करते हैं। जब परमेश्वर ने इस्राएलियों को अपनी व्यवस्था और निर्देश दिए थे, तो उस व्यवस्था का एक महत्वपूर्ण भाग परमेश्वर के समक्ष, उसके भवन में उसके लोगों के द्वारा उनके दशमांश और भौतिक समृद्धि के भाग को लाना, तथा निर्धनों की आवश्यकताओं को पूरा करना था; अर्थात परमेश्वर को देना, भौतिक वस्तुओं को अर्पित करने के द्वारा उसकी आराधना करना था। और यदि यह खराई से किया जाये, तो परमेश्वर का वायदा है कि प्रतिफल के रूप में, उन्हें हमेशा उसकी सुरक्षा, सहायता, स्वास्थ्य, और भरपूरी के साथ उनकी सभी आवश्यकताओं की पूर्ति होती रहेगी।

    किन्तु इसके साथ ही हम इस्राएल के इतिहास से यह भी देखते हैं कि जब भी परमेश्वर के लोगों ने अपनी भेंट, बलिदानों, और आराधना में केवल औपचारिकता पूरा करने के लिये, परमेश्वर को उत्तम वस्तुओं तथा प्रथम-फलों के स्थान पर खराब या घटिया वस्तुएँ भेंट बलिदानों में अर्पित कीं, उनके साथ परिणाम बुरा ही हुआ। इसे हम पुराने नियम की अन्तिम पुस्तक, मलाकी में परमेश्वर के द्वारा कही गई बातों (मलाकी 1:6-10) से स्पष्ट देख सकते हैं। इस भाग में ऐसा करने को परमेश्वर ने उसका निरादर और अपमान करना, बुरा करना, उसे अशुद्ध ठहराना, आदि कहता है। फिर पद 9 में इसके बारे में उन्हें चेतावनी देता है, और पद 10 में व्यर्थ भेंट लाने की बजाए, मंदिर को ही बन्द कर देने के लिये कहता है। और इसके बाद, नए नियम का आरम्भ होने तक, लगभग 400 वर्ष तक, फिर परमेश्वर ने इस्राएल से कोई बात नहीं की, कोई निर्देश नहीं दिये, कोई नबी नहीं भेजा, उनकी ढिठाई के कारण शान्त होकर पीछे हट गया।

    अगले लेख से हम बाइबल में दिये गये इस्राएल के इतिहास से इन बातों के कुछ ठोस उदाहरण देखेंगे, और परमेश्वर की इस विश्वासयोग्यता के बारे में समझेंगे।

    यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए – उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।


कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें 

और

कृपया अपनी स्थानीय भाषा में अनुवाद और प्रसार करें

*************************************************************************

Worship – 16

English Translation

The Material Blessings of Worship (2)

Click Here for a discussion on Today's Article:

Discussion Audio                                                           Discussion Video


    In the last article we had begun seeing that worshipping God not only has spiritual benefits, but also has material benefits as well. But this cannot be used to try to manipulate God into doing or providing certain things according to our fancy; nor is it meant to support the UnBiblical and corrupt concept generally known as “the prosperity gospel.” We had seen in the initial part of this series on Understanding Worship, that a form of worship, i.e., of giving to God, is through offering material things to God. God’s Word also teaches: “Do not be deceived, God is not mocked; for whatever a man sows, that he will also reap” (Galatians 6:7); and this is stated in a slightly different form, in context of giving out of material possessions for the Lord’s work as, “But this I say: He who sows sparingly will also reap sparingly, and he who sows bountifully will also reap bountifully” (2 Corinthians 9:6). In other words, whether spiritually or materially, our input for the Lord, in quantity as well as quality determines the output we will receive from the Lord.

    As we have seen earlier, through prayer we will only get that which is within the limits of our thoughts and perceived needs; but worship, i.e., expressing our love and adoration for the Lord God in various ways, will enrich and bless us beyond the limits of our imagination (1 Corinthians 2:9).

    I say this from personal experience, and on the basis of experiences of many other people of God – give glory to God, He will give glory back to you; give honor, get back honor; give respect, get back respect; give awe and reverence, get back awe and reverence; exalt Him, He will exalt you; give Him of your time and talents, He will give time and talents back into your lives; give Him priority, He will provide priority for you; work for Him, He will work for you; fulfill His needs on earth, He will fulfill your needs not only on earth but in heaven as well. All this may seem difficult and inexplicable; but step out in faith, start doing it, and God will not let you down; for He Himself has said “Oh, taste and see that the Lord is good; Blessed is the man who trusts in Him!” (Psalm 34:8).

    An abundant-beyond-belief return on any investments kept ready and available by God to give to those who work for Him as per His instructions, has always been an assurance from God for His people. When God gave His Law to the Israelites, a significant section of the law was on bringing tithes, offerings, first-fruits of produce and of material increase to the house of the Lord, and on meeting the needs of the poor; i.e., giving to God, worshipping God through material things. And when this was done sincerely, then as reward, He has promised to give them continual safety, help, health, and meeting all their needs in abundance.

    But along with this, we also see from the history of Israel, that whenever the people of God started to offer poor quality things instead of the first-fruits and the best, as had been instructed, just to fulfill a formality, the outcome was always bad. We see this very clearly from the book of Malachi, the last book of the Old Testament, from Malachi 1:6-10. We see in these verses that God calls doing this as dishonoring and despising Him, defiling Him, doing evil, etc. Then, in verse 9 He warns them for doing this, in verse 10 says that instead of bringing vain offerings, it is better to shut the Temple. Then after this, till the beginning of the New Testament there is a 400 years period where God stopped communicating with Israel, gave no instructions, sent no prophets, because of their stubbornness, He became silent and stepped back from them.

    From the next article we will start seeing some solid examples about this, and understand God's faithfulness on this count.

    If you have not yet accepted the discipleship of the Lord Jesus, then to ensure your eternal life and heavenly rewards, take a decision in favor of the Lord Jesus now. Wherever there is surrender and obedience towards the Lord Jesus, the Lord’s blessings and safety are also there. If you are still not Born Again, have not obtained salvation, or have not asked the Lord Jesus for forgiveness for your sins, then you have the opportunity to do so right now. A short prayer said voluntarily with a sincere heart, with heartfelt repentance for your sins, and a fully submissive attitude, “Lord Jesus, I confess that I have disobeyed You, and have knowingly or unknowingly, in mind, in thought, in attitude, and in deeds, committed sins. I believe that you have fully borne the punishment of my sins by your sacrifice on the cross, and have paid the full price of those sins for all eternity. Please forgive my sins, change my heart and mind towards you, and make me your disciple, take me with you." God longs for your company and wants to see you blessed, but to make this possible, is your personal decision. Will you not say this prayer now, while you have the time and opportunity to do so – the decision is yours.


Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well 

&

Please Translate and Propagate in your Regional Language

सोमवार, 20 अक्टूबर 2025

Worship – 15 - The Material Blessings of Worship (1) / आराधना – 15 - आराधना के भौतिक लाभ (1)

 

आराधना – 15

Click Here for the English Translation

आराधना के भौतिक लाभ (1)


इस लेख पर चर्चा के लिये यहाँ क्लिक करें:

लेख पर चर्चा औडियो                          लेख पर चर्चा वीडियो


    आराधना के बारे में अपने इस अध्ययन में अभी तक हम देख चुके हैं कि: परमेश्वर की आराधना करना क्या है; आराधना के विभिन्न स्वरूप और अभिव्यक्तियाँ क्या हैं; परमेश्वर की आराधना करने की आवश्यकता और महत्व क्या हैं; तथा आराधना के आत्मिक लाभ क्या हैं।

    अभी तब हमने आत्मिक लाभों के बारे में देखा है कि सच्ची आराधना किस प्रकार से हमारे लिए लाभकारी और सहायक होती है; उससे हम:

  • हम परमेश्वर के लिए उपयोगी बनते हैं
  • हमारी प्रार्थनाएँ प्रभावी हो जाती हैं
  • परमेश्वर में हमारा भरोसा दृढ़ और उन्नत होता रहता है
  • हम सुसमाचार प्रचार में प्रभावी और फलवन्त हो जाते हैं
  • हम शैतान द्वारा पाप और संसार में फँसने तथा भ्रष्ट हो जाने से बचे रहते हैं

    लेकिन क्या आराधना से संबंधित बस इतना ही है - केवल आत्मिक बातें; क्या कोई भी भौतिक लाभ नहीं हैं? क्या सच्ची आराधना किसी भी प्रकार से हमें कोई सांसारिक या शारीरिक लाभ प्रदान करती है? क्या आराधना पृथ्वी के हमारे जीवन में, हमारे लिए किसी प्रकार से लाभकारी होती है?

    अवश्य! आराधना हमारे पृथ्वी के जीवन के लिए भी लाभकारी होती है। सच्ची आराधना न केवल वर्तमान में हमारे आत्मिक तथा भविष्य के लिए हमारे परलोक के जीवन के लिए लाभकारी है; बल्कि जब तक हम इस संसार में जीते और कार्य करते हैं, हमें भौतिक और शारीरिक लाभ भी प्रदान करती है।

    लेकिन किसी गलतफहमी में नहीं पड़ें; यह भौतिक संपन्नता तथा सांसारिक लाभ के लिए सुसमाचार के उपयोग का प्रचार बिलकुल भी नहीं है। कोई भी यह नहीं समझे कि आराधना के द्वारा वे परमेश्वर को चालाकी से फंसा लेंगे, उसे मजबूर कर लेंगे कि किसी भी प्रकार से उनके द्वारा की गई आराधना के प्रत्युत्तर में परमेश्वर उन्हें कोई शारीरिक या भौतिक लाभ प्रदान करे।

    यूहन्ना 4:23-24 पर वापस जाइये - परमेश्वर ऐसे लोगों को ढूँढ़ रहा है जो आत्मा और सच्चाई से उसकी आराधना करते हैं। इन पदों में शब्द “आत्मा” पवित्र आत्मा के लिए नहीं आया है, वरन व्यक्ति की अपनी आत्मा के लिए प्रयोग किया गया है (यह बात अंग्रेजी अनुवादों में बड़े और छोटे अक्षरों के प्रयोग के द्वारा अधिक स्पष्ट हो जाती है)। जैसा हम पहले देख चुके हैं, अभिप्राय है कि परमेश्वर ऐसे लोगों को ढूँढ़ रहा है जो उसे पूरी तरह से समर्पित हों, उसके पूर्णतः आज्ञाकारी हों, उसके समक्ष सदा नतमस्तक बने रहें। उनका यह परमेश्वर को प्रोसक्यूनियोस करना एक बाहरी दिखावा नहीं, उनके अन्दर से उनके मन और आत्मा से आने वाला हो; इसका संबंध उनकी किसी भौतिक इच्छाओं, लाभ, या सांसारिक लालच से नहीं हो।

    यदि आराधना करने का उद्देश्य परमेश्वर को अपने हाथों की कठपुतली बनाकर उससे कुछ सांसारिक या भौतिक लाभ प्राप्त करना है, तो यह स्वार्थी और स्वयं की महिमा के लिए की जाने वाली आराधना है; न कि वह सच्ची आराधना जो परमेश्वर चाहता है, और जिससे परमेश्वर की महिमा होती है, जिसे वह आशीष देता है। इसलिये, परमेश्वर को कोई प्रतिफल देने के लिये मजबूर करने के उद्देश्य से की गई आराधना, स्वतः ही परमेश्वर की प्रोसक्यूनियोस की कसौटी पर असफल हो जाती है; व्यक्ति के लिए व्यर्थ एवं निष्फल हो जाती है। किन्तु यदि हम सच्चे मन और सही भावना से परमेश्वर की आराधना उसका गुणानुवाद करने, उसकी महिमा करने के लिए करते हैं, तो परमेश्वर अपने समय में, अपने तरीके से, हमें वे भौतिक तथा शारीरिक वस्तुएँ दे सकता है, जो उसकी योजना में हमारे लिए आवश्यक और लाभकारी हैं, हमारे द्वारा उसकी सेवकाई के लिए हमारी सहायता कर सकती हैं। परमेश्वर न केवल हमारी आत्मिक भलाई, उन्नति और आवश्यकताओं के लिए हमारी देख-भाल करता है, वरन शारीरिक और भौतिक आवश्यकताओं के लिए भी करता है। हमारा स्वर्गीय प्रेमी पिता होने के नाते, उसे हमारी सभी आवश्यकताओं के बारे में पता है, और वह उनके लिए प्रावधान करता है, उन्हें उपलब्ध भी करवाता है - हमारे लालच और लालसाओं के अनुसार नहीं, बल्कि हमारी आवश्यकताओं के अनुसार (फिलिप्पियों 4:19)।

    इस प्रकार से हम देखते हैं कि सच्ची आराधना के केवल आत्मिक ही नहीं शारीरिक और भौतिक लाभ भी हैं, किन्तु यह केवल परमेश्वर ही निर्धारित करता है कि किसे क्या देना है, कब देना है, किस प्रकार से देना है, कितना देना है, आदि। हम आराधना का उपयोग उसे बाध्य करने या उससे अपनी इच्छानुसार कुछ प्राप्त करने के लिए नहीं कर सकते हैं। अगले लेख में हम इसके बारे में कुछ और बातें देखेंगे।

    यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए – उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।


कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें 

और

कृपया अपनी स्थानीय भाषा में अनुवाद और प्रसार करें

*************************************************************************

Worship – 15

English Translation

The Material Blessings of Worship (1)


Click Here for a discussion on Today's Article:

DiscussionAudio                      Discussion Video


    In this study on worship, so far we have seen: what worship is; the various forms or expressions of worship; the necessity and importance of worshipping God; and the spiritual benefits of worshipping God.

    We have seen how true worship spiritually helps and benefits us through:

  • We become useful for God
  • It makes our prayers effective
  • It helps us in developing and maintaining trust in God
  • It makes our sharing the Gospel effective and fruitful
  • It keeps us safe from Satan drawing us into the world and corrupting us

    But is that all there is to it – everything spiritual, nothing physical? Does true worship, in any manner, benefit us physically and materially, and help us in our life on earth, in any ways?

    Yes! Most certainly it does; true worship not only benefits us spiritually, both, presently as well as for the coming world; but also benefits physically and materially while we live and work in this world.

    But this is not advocating a Prosperity Gospel, or encouraging the worshippers to think they can manipulate and coax God into providing material benefits to them, because of their worshipping Him in any of the various ways we have seen so far.

    Go back to John 4:23-24 – God is looking for those who worship Him in spirit and in truth. In both these verses, the word “spirit” is in small letters, whereas in English, wherever the Holy Spirit is spoken of, the ‘S’ is capitalized to indicate the difference – as in v.24 – “God is Spirit…worship in spirit and truth”. The implication is that true worship, the kind that God is looking for – the complete prostrating before Him and submitting to Him in total obedience – the proskuneos has to happen from within – one’s spirit, or, non-physical inner aspect; and has to be unrelated to any material desires, gain, or greed.

    If the intention of worship is to manipulate God so as to extract physical and material benefits from Him, then it is a selfish and self-glorifying worship; not the true worship that exalts God and glorifies Him. So, the worship done with the intention of compelling God to bless in some manner, by itself, fails on the proskuneos standard of God; and cannot be considered the true worship that God is looking for and blesses! If we truly worship to exalt and glorify God, then God in His time and manner can and will bless us with those material things that He decides are required for us and can help us in our ministry for Him. God cares not only about our spiritual well-being and requirements, but our physical and material well-being and requirements as well. As our loving and caring Father, He knows and provides for our all kinds of necessities – not according to our greed, but according to our need (Philippians 4:19).

    So we see that besides spiritual benefits, the physical and material benefits too are definitely a reward for true worship, but it is God who decides – what to give, when to give, how to give, and how much to give, etc.; we cannot use worship to force His hand or demand a particular material benefit from Him in return. In the next article we will consider about this some more.

    If you have not yet accepted the discipleship of the Lord Jesus, then to ensure your eternal life and heavenly rewards, take a decision in favor of the Lord Jesus now. Wherever there is surrender and obedience towards the Lord Jesus, the Lord’s blessings and safety are also there. If you are still not Born Again, have not obtained salvation, or have not asked the Lord Jesus for forgiveness for your sins, then you have the opportunity to do so right now. A short prayer said voluntarily with a sincere heart, with heartfelt repentance for your sins, and a fully submissive attitude, “Lord Jesus, I confess that I have disobeyed You, and have knowingly or unknowingly, in mind, in thought, in attitude, and in deeds, committed sins. I believe that you have fully borne the punishment of my sins by your sacrifice on the cross, and have paid the full price of those sins for all eternity. Please forgive my sins, change my heart and mind towards you, and make me your disciple, take me with you." God longs for your company and wants to see you blessed, but to make this possible, is your personal decision. Will you not say this prayer now, while you have the time and opportunity to do so – the decision is yours.


Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well 

&

Please Translate and Propagate in your Regional Language

रविवार, 19 अक्टूबर 2025

Worship – 14 - For Safety from Corruption (2) / आराधना – 14 - भ्रष्ट किए जाने से सुरक्षा के लिए (2)

 

आराधना – 14

Click Here for the English Translation

आराधना – भ्रष्ट किए जाने से सुरक्षा के लिए (2)

इस लेख पर चर्चा के लिये यहाँ क्लिक करें:

लेख पर चर्चा औडियो                 लेख पर चर्चा वीडियो


    पिछले कुछ लेखों से हम परमेश्वर की सच्चे और समर्पित मन से वास्तविक आराधना करने से होने वाले लाभों, तथा मिलने वाली बढ़ोतरी के बारे में देखते आ रहे हैं। इसके आधार पर हमने समझा था कि किस प्रकार से आराधना मसीही विश्वासी को शैतान की शक्तियों और युक्तियों के विरुद्ध दिया गया परमेश्वर का एक बहुत उपयोगी और प्रभावी हथियार है। साथ ही यह भी समझा था कि क्यों परमेश्वर चाहता है कि उसके लोग, अपनी वास्तविक उन्नति और लाभ के लिए, उससे केवल प्रार्थना माँगने वाले नहीं, बल्कि प्राथमिक रीति से उसकी आराधना करने वाले हों। हम देख चुके हैं कि आराधना हमारी प्रार्थनाओं को प्रभावी बनाती है, परमेश्वर में हमारे विश्वास को उन्नत तथा दृढ़ करती है, और सुसमाचार प्रचार को, जो प्रत्येक मसीही विश्वासी को प्रभु के द्वारा सौंपी गई ज़िम्मेदारी है, सहज और प्रभावी बनाती है। और इन बातों का कुल मिला कर प्रभाव होता है हमें शैतान की बातों तथा उसकी युक्तियों कि बेहतर समझ प्राप्त होती है, और इसलिये हम उसके द्वारा पाप में फँसाए और गिराए जाने से और भी अधिक सुरक्षित हो जाते हैं। पिछले लेख में हमने देखना आरंभ किया था कि आराधना हमें भ्रष्ट होने तथा संसार की बातों में खींचे जाने से भी बचाए रखती है। इस बात को हमने रोमियों 12:21-23 से समझा था। आज हम बाइबल के दो अन्य उदाहरणों, बाइबल में दिए गए इस्राएल के इतिहास तथा प्रभु यीशु की चेतावनी के द्वारा इसके बारे में और आगे देखेंगे।

    हम पहले देख चुके हैं कि सच्ची आराधना परमेश्वर के वचन पर आधारित होती है। आराधना न होना इस बात का संकेत है कि वचन से दूरी आ गई है। जहाँ वचन से दूरी हुई, वहाँ शैतान को आकर बिगाड़ करने का अवसर मिला, और वह बरबादी लेकर आ जाता है। हम पुराने नियम में दिये गए इस्राएल के इतिहास से इसी बात को बारम्बार देखते हैं। हमने पहले के लेख में, न्यायियों 2 अध्याय से देखा था कि कनान में बस जाने के तुरन्त बाद, इस्राएलियों ने परमेश्वर के वचन को सीखना, समझना, और अपनी भावी पीढ़ियों को उसे सिखाना छोड़ दिया। परिणामस्वरूप, वे परमेश्वर से दूर हो गए, और उसके स्थान पर अपने आस-पास के अन्य-जाति लोगों की बातों को सीख लिया, मूर्ति-पूजा और अन्य बुराइयों में पड़ गए, और अन्ततः उन्हें परमेश्वर की ताड़नाओं का सामना करना पड़ा। ताड़ना आने पर वे कुछ समय के लिए संभालते, सुधरते, और फिर वापस वही गलती दोहरा देते। न्यायियों की पूरी पुस्तक बार-बार घटित होने वाले उनके इसी सुधरने, फिर भूल जाने, भटक जाने, दुख उठाने, परमेश्वर की ताड़ना में पड़ जाने वाले चक्र का लेख है। न्यायियों की पुस्तक का अन्त एक बहुत ही मार्मिक और दुखी करने वाले पद से होता है। इस पुस्तक के अन्तिम पद, न्यायियों 21:25 में इस्राएल की अन्ततः दशा के लिए लिखा है "उन दिनों में इस्राएलियों का कोई राजा न था; जिस को जो ठीक सूझ पड़ता था वही वह करता था।" पुराने नियम में इस्राएल के इतिहास और भविष्यद्वक्ताओं की पुस्तकें भी इसी बात को दोहराती और चिताती हैं। अन्ततः परमेश्वर उन से इतना अघा गया, कि उनके लिये 2 इतिहास 36:16-17 में लिखा है कि परमेश्वर को उन्हें घोर ताड़ना में भेजना पड़ा। और पुराने नियम की अंतिम पुस्तक मलाकी के 1 अध्याय के 10 पद में परमेश्वर उन से तंग आकर यह इच्छा व्यक्त करता है कि बजाए व्यर्थ उसकी उपासना करने के, वे लोग उसके मंदिर के द्वार ही बन्द कर दें, और उसके सामने न आएं। परमेश्वर के इस दुख और टूटे मन का एक और प्रमाण है कि मलाकी से लेकर नए नियम के आरम्भ के मध्य, खामोशी के 400 वर्ष का वह समय है, जब परमेश्वर ने अपनी प्रजा, इस्राएलियों से बातें करना बंद कर दिया। कोई नबी, कोई दर्शन, कोई शिक्षा, कोई चेतावनी, कुछ भी नहीं भेजा।

    प्रभु यीशु मसीह ने मत्ती 12:43-45, तथा लूका 11:24-26, में कहा है कि एक बार जब व्यक्ति के हृदय को दुष्टात्मा और उसके प्रभावों से स्वच्छ कर दिया जाता है, तो यदि वह व्यक्ति अपने हृदय को परमेश्वर की भक्ति के विचार और व्यवहार से भरा हुआ और व्यस्त न रखे, तो फिर और दुष्टात्माएँ उसमें लौट कर आ जाती हैं, और उसकी दशा पहली वाली से भी बदतर हो जाती है। प्रभु यीशु ने यह भी कहा है कि प्रत्येक बुरी बात मनुष्य के मन ही में से निकल कर आती है (मरकुस 7:18-23)। इसीलिए सुलैमान ने लिखा है कि “सब से अधिक अपने मन की रक्षा कर; क्योंकि जीवन का मूल स्रोत वही है” (नीतिवचन 4:23); तथा पौलुस कहता है कि हम सदा सद्गुण और भक्ति के विचारों को अपने में बनाए रखें (फिलिप्पियों 4:8-9)। यदि हमारे मन परमेश्वर और उसके वचन की बातों से भरे हुए नहीं होंगे; यदि हम परमेश्वर पर, उसके वचन पर, निरंतर विचार और मनन नहीं करते रहेंगे, यदि हम किसी न किसी प्रकार से परमेश्वर की आराधना में लगे नहीं रहेंगे, तो अवश्य ही शैतान को समय और अवसर मिल जाएगा कि वह अपने विचार, अपनी बातों के बीज हमारे मनों में बो दे; और फिर देर-सवेर उनके विनाशकारी परिणाम हमारे जीवनों में दिखने भी लग जाएँगे। निरंतर आराधना करते रहने की प्रवृत्ति, आराधना का जीवन, आराधना करते रहने का अभ्यास हमें शैतान द्वारा भ्रष्ट करने और विनाश में ले जाने से बचाए रखेगा।

    यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।


कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें 

और

कृपया अपनी स्थानीय भाषा में अनुवाद और प्रसार करें

*************************************************************************

Worship – 14

English Translation

Worship – For Safety from Corruption (2)

Click Here for a discussion on Today's Article:

Discussion Audio                          Discussion Video


    For the past few articles we have been considering the benefits and growth through honest worship coming from a heart truly surrendered to God. On this basis we had understood how worship is a very useful and effective weapon God has given to the Christian Believers, to stand up to Satan and his ploys. We had also understood from this that God wants that His people should not just be those who keep petitioning Him in prayer, rather, they should primarily be His worshipers. We have seen that worship makes our prayers effective, increases and strengthens our faith in God, and makes preaching the Gospel, which is the Lord given responsibility of every Christian Believer, easier and effective. And, the net result of these is that we get a better understanding about Satan’s way of working and his ploys, therefore, we become safer from getting trapped by him and falling in sin. In the last article we had begun to see that worship keeps us safe from getting corrupted and falling into the ways of the world. We had understood this from Romans 1:21-23. Today, we will look further into this through two examples from the Bible, from the Biblical history of Israel and the warning given by the Lord Jesus.

    We have seen earlier that worship is based on God’s Word. Lack of worship is an indicator that a distancing has happened from God’s Word. Wherever there is a distancing from the Word of God, Satan gets an opportunity to enter in and wreak havoc. We see this happening time and again in the history of Israel recorded in the Old Testament. In a previous article we had seen from Judges chapter 2 that soon after settling down in Canaan, the Israelites had stopped learning and understanding God’s Word, and teaching it to their subsequent generations. Consequently, they moved away from God, and instead learnt and picked up, and started following the things done by the Gentiles around them, they fell into idolatry and other evils, and eventually they had to face the chastening of the Lord. Following the chastening, they would take stock of the situation, correct themselves, remain so for sometime, and then repeat the same mistakes all over again. The book of Judges is the record of this repetitive behavior; of the cycle of being corrected, forgetting, falling away, suffering, facing God’s chastening over and over again. The book of Judges ends with a very touching and painful verse. The last verse of this book, Judges 21:25 says “In those days there was no king in Israel; everyone did what was right in his own eyes.” The historical books of the Old Testament and the books of the Prophets also keep repeating and warning about the same thing. Finally, God got so fed-up with them that it is written in 2 Chronicles 36:16-17 that He had to send severe chastening upon them. And, in the last book of the Old Testament, in Malachi 1:10, God being fed up of their behavior expresses the desire that instead of vainly venerating Him, He would like someone to close the doors of the Temple, and that none comes before Him. An evidence of the sad and broken heart of God is the fact that from Malachi, till the beginning of the New Testament, there is a silent period of 400 years, when God did not communicate with His people the Israelites, at all. No prophet, no vision, no teaching, no cautions or warnings, nothing was sent by God to them.

    The Lord Jesus said in Matthew 12:43-45, and Luke 11:24-26, that after a person’s heart is cleansed from evil spirits and their influences, if he does not keep it occupied with godly thoughts and behavior, the evils spirits return back, and the end condition of the person is far worse than the first one. The Lord also said that all evil things, everything that corrupts a man comes from the heart (Mark 7:18-23). Therefore, Solomon exhorts “Keep your heart with all diligence, For out of it spring the issues of life” (Proverbs 4:23); and Paul says to keep thinking and pondering over virtuous and godly things (Philippians 4:8-9). If our hearts are not filled with God and His Word; if we are not meditating or thinking about God and His Word all the time; if we are not constantly worshipping God in some manner or the other, Satan will find time and opportunity to plant his thoughts, his ideas into our hearts and draw us to corruption and its deleterious consequences. But if our hearts are full of God’s Word and His worship all the time, Satan will not find place or occasion to plant his seeds of corruption and disaster in our lives. An attitude, life, and continual practice of worship will keep us safe from being enticed away by Satan into corruption and disaster.

    If you have not yet accepted the discipleship of the Lord Jesus, then to ensure your eternal life and heavenly rewards, take a decision in favor of the Lord Jesus now. Wherever there is surrender and obedience towards the Lord Jesus, the Lord’s blessings and safety are also there. If you are still not Born Again, have not obtained salvation, or have not asked the Lord Jesus for forgiveness for your sins, then you have the opportunity to do so right now. A short prayer said voluntarily with a sincere heart, with heartfelt repentance for your sins, and a fully submissive attitude, “Lord Jesus, I confess that I have disobeyed You, and have knowingly or unknowingly, in mind, in thought, in attitude, and in deeds, committed sins. I believe that you have fully borne the punishment of my sins by your sacrifice on the cross, and have paid the full price of those sins for all eternity. Please forgive my sins, change my heart and mind towards you, and make me your disciple, take me with you." God longs for your company and wants to see you blessed, but to make this possible, is your personal decision. Will you not say this prayer now, while you have the time and opportunity to do so – the decision is yours.


Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well 

&

Please Translate and Propagate in your Regional Language