ई-मेल संपर्क / E-Mail Contact

इन संदेशों को ई-मेल से प्राप्त करने के लिए अपना ई-मेल पता इस ई-मेल पर भेजें : rozkiroti@gmail.com / To Receive these messages by e-mail, please send your e-mail id to: rozkiroti@gmail.com

शनिवार, 13 दिसंबर 2025

God’s Word - The Bible - 34 - Evolution and Life Part 3 / परमेश्वर का वचन - बाइबल - 34 - क्रमिक विकास और जीवन भाग - 3

 

परमेश्वर का वचन - बाइबल - 34

Click Here for the English Translation

इस लेख पर चर्चा के लिये नीचे दिये लिंक्स पर क्लिक करें:

वीडियो चर्चा                            औडियो चर्चा

परमेश्वर का वचन – बाइबल, और विज्ञान – 15

बाइबल और जीव-विज्ञान - 3 - क्रमिक विकास और जीवन भाग - 3  


बाइबल और जीव-विज्ञान के मध्य सम्बन्ध पर ज़ारी इस चर्चा के अंतर्गत पिछले कुछ लेखों में हम देख चुके हैं कि विज्ञान न तो परमेश्वर और उसके वचन बाइबल के विरुद्ध है, और ना ही परमेश्वर के अस्तित्व और बाइबल की सच्चाई को नकारता है। विज्ञान सृष्टि की हर बात का विश्लेषण करने, उस की रचना के बारे में जानकारी एकत्रित करने, उस की कार्य-विधि को समझने और समझाने का केवल एक साधन मात्र है, तो तथ्यों को प्रकट करता है। उन तथ्यों की व्याख्या करना, उन पर आधारित निशकर्ष निकालना, उनके अनुसार धारणाएँ प्रस्तुत करना मनुष्यों - वैज्ञानिकों का कार्य है। जैसे जैसे और नई जानकारी प्रकट होती जाती है, वैज्ञानिक अपनी व्याख्या, अपने निष्कर्ष और धारणाएँ भी बदलते चले जाते हैं, कहीं सुधार होता है, तो कहीं पुरानी को पूर्णतः हटाकर नई और बिलकुल भिन्न बात सामने रख दी जाती है। जिस प्रकार से किसी रची हुई वस्तु के बारे में जानकारी मिल जाना इस बात का प्रमाण नहीं हो जाता है कि उसका कोई रचनाकर नहीं था, और न ही यह दिखाता है कि अब, उसके बारे में पता चल जाने के बाद से वह वस्तु स्वचालित रहेगी, स्वतः ही अपने जैसी और बनाती रहेगी, अपने और उन्नत संसकरण उत्पन्न करती रहेगी। उसी प्रकार से परमेश्वर की सृष्टि से सम्बन्धित जानकारी खोज लेने से यह प्रमाणित नहीं हो जाता है कि परमेश्वर नहीं है, सृजी गई वस्तुएँ स्वचालित, स्वयं उन्नत होती चली जाने वाली हैं। वास्तव में इस प्रकार की परमेश्वर और बाइबल विरोधी धारणाएँ उन लोगों ने जानबूझकर बनाई और फैलाई हैं जो किसी भी प्रकार से परमेश्वर और बाइबल को नकारना चाहते हैं। इसके लिये वे कुछ तथ्यों को दबा देते हैं, कुछ की, निष्पक्ष नहीं वरन् अपने ही दृष्टिकोण और उद्देश्य के अनुसार व्याख्या करते और फैलाते हैं, और विज्ञान के नाम पर जन सामान्य में बातों को वास्तविकता से भिन्न प्रस्तुत करते हैं। इसके उदाहरण हम आज के इस लेख में देखेंगे; और इसी विषय को अगले लेख में भी ज़ारी रखेंगे। 

क्रमिक विकासवाद का दावा है कि समय के साथ, जीव-जंतुओं में होनी वाली आकस्मिक क्रियाएं उन्हें धीरे-धीरे विकसित करती चली गईं; कुछ आकस्मिक रीति से बने विशिष्ट रासायनिक पदार्थों के स्वतः ही आकस्मिक रीति से एकत्रित होने से उन्होंने आरंभिक अपक्क (crude) जीवों का रूप लिया, और फिर इसी आकस्मिक, अनियोजित, अनियंत्रित (sudden, unorganised, uncontrolled) क्रियाओं के होते चले जाने से वे अपक्क जीव उन्नत होते चले गए और अन्ततः इस वर्तमान स्वरूप में आ गए जैसे हम आज उन्हें देखते हैं। हम पिछले लेखों में देख चुके हैं कि किसी भी उत्पाद के बनाए जाने में प्रयोग की जाने वाली रासायनिक क्रियाओं को कितनी बारीकी और ध्यान से नियोजित, नियंत्रित, और संचालित (plan and control) करना पड़ता है, अन्यथा कभी भी कोई भी दुर्घटना हो सकती है, सारी प्रक्रिया खराब हो सकती है। असमंजस की बात तो यह है कि कितने ही वैज्ञानिक और बुद्धिजीवी जो जीव-जंतुओं में होने वाली क्रियाओं से बहुत कम जटिल पदार्थों का उत्पादन करने वाली इन क्रियाओं को स्वयं योजनाबद्ध तरीकों से नियंत्रित और संचालित करते हैं, उन्हें ही यह स्वीकार करने में कोई संकोच नहीं होता है कि जीव-जंतुओं में होने और उन्हें उन्नत करने वाली ये कहीं अधिक जटिल क्रियाएं स्वतः ही अनियोजित और बिना नियंत्रण अथवा संचालन के संभव होती चली गईं!

साथ ही क्रमिक विकासवाद का यह भी दावा है कि यह उन्नत होते चले जाने की प्रक्रिया आज भी ज़ारी है, किन्तु क्योंकि यह बहुत धीमी और अप्रत्यक्ष है, इसलिए हमें दिखाई नहीं देती है। “बहुत” समय के बाद मनुष्यों तथा अन्य जीव-जंतुओं में होने वाली यह “उन्नति” दिखाई देगी। चलिए एक बार को, केवल तर्क के लिए, उनके इस स्पष्टीकरण को मान लेते हैं। यह एक साधारण समझ और सामान्य-ज्ञान की बात है कि किसी भी स्वतः ही होने वाली अनियोजित, अनियंत्रित, असंचालित क्रिया द्वारा, तुलनात्मक रीति से, चल रही प्रक्रिया को बाधित करने वाले या उसमें हानि उत्पन्न करने वाले कार्य अधिक, किन्तु लाभ उत्पन्न करने वाले कार्य बहुत ही कम मात्रा में ही होंगे। इसलिए, यदि क्रमिक विकासवाद की बात सही है तो फिर संसार भर में सभी स्थानों पर ऐसे अविकसित और अपक्क जीव-जंतुओं के जीवाश्म बहुतायत से बिखरे हुए होने चाहिएँ जिन में ये स्वतः होने वाली आकस्मिक, अनियोजित, अनियंत्रित, असंचालित क्रियाएं कुछ ऐसे परिवर्तन ले आईं जो उन्हें फिर जीवित नहीं रख सके या जिनसे उनकी आयु घट गई और वे बिना और अधिक उन्नत हुए शीघ्र ही समाप्त हो गए। यदि क्रमिक विकासवाद का यह सिद्धांत सही है, तो एक से दूसरी प्रजाति की ओर विकसित होते जाने वाले अपूर्ण जंतुओं के जीवाश्म भी बहुतायत से, पूर्ण जंतुओं के जीवाश्मों से अधिक, होने चाहिएँ, क्योंकि धीरे-धीरे एक पूर्णतः विकसित से दूसरी पूर्णतः विकसित प्रजाति में परिवर्तित होने में उन जंतुओं को अनेकों अपूर्ण, अपक्क स्वरूपों से होकर निकालना पड़ेगा।

क्रमिक विकासवाद का समर्थन करने वाले ये लोग इस वैज्ञानिक तथ्य को पूर्णतः अनदेखा करते हैं, दबाए रखते हैं कि प्रत्येक प्रकार के जीव की रचना और कार्य-विधि, वह चाहे मनुष्य हो, पशु हो, या वनस्पति हो, उसके डीएनए (DNA) में होती है, जो उसकी कोशिकाओं के अन्दर के न्यूक्लियस में स्थित क्रोमोसोम्स (Chromosomes) में होता है। प्रत्येक प्रकार के जीव के क्रोमोसोम्स की संख्या, तथा उन क्रोमोसोम्स में डीएनए का उस जीव के लिये विशिष्ट रीति से श्रृंखला-बद्ध होना भी उसकी जाति के अनुसार निर्धारित और निश्चित होता है। यदि क्रोमोसोम्स की संख्या या उनकी रचना में, अथवा डीएनए की रचना और शृंखला-बद्ध होने में कोई अन्तर आता है, तो इससे उस जीव में विकार उत्पन्न होते हैं, जो उसके लिये लाभकारी नहीं बल्कि हानिकारक होते हैं, और यदि ये विकार अधिक हों तो उस जीव का जीवित रहना भी असम्भव हो जाता है। अर्थात, एक तरह के जीव से दूसरी तरह के जीव में परिवर्तित होने के लिये, क्रोमोसोम्स की संख्या, तथा उन क्रोमोसोम्स में डीएनए का उस जीव के लिये विशिष्ट रीति से श्रृंखला-बद्ध होने में परिवर्तन होना होगा। इसे ऐसा परिवर्तन होना होगा जो पृथ्वी के तात्कालिक पर्यावरण में उस नए जीव को सटीक जीवित भी रखे, और उसे अपने जैसे अन्य भी उत्पन्न कर सकने वाला रखे। अर्थात, उसके क्रोमोसोम्स की संख्या में और उनकी रचना में, तथा उसके डीएनए की रचना और श्रृंखला-बद्ध होने में, उसके जीवन के लिये लाभकारी होने वाले, अनगिनत परिवर्तन, एक साथ ही उत्पन्न होने होंगे। अन्यथा बहुत धीरे-धीरे होने वाले कभी कुछ और कभी कुछ परिवर्तन होने से, उस जीव के विकसित होने के स्थान पर उसके लुप्त हो जाने की सम्भावना कहीं अधिक है। और यह क्रमिक विकासवाद के लिये ऊपर कहे गए बहुत बड़े अनुत्तरित प्रश्न को रखता है - उपरोक्त प्रक्रिया के अनुसार तो धरती के सभी स्थानों पर अपूर्ण और अपक्क जीव-जन्तुओं के जीवाश्म बहुतायत से भरे पड़े होने चाहियें।

     किन्तु, इसके विपरीत, न केवल संसार भर में बहुत कम स्थानों में जीवाश्म पाए जाते हैं, और जहाँ पाए जाते हैं, उन स्थानों पर पाए जाने वाले जीवाश्मों की संख्या भी अधिक नहीं होती है; वरन जो जीवाश्म पाए भी जाते हैं, वे पूर्णतः विकसित और सटीक जीवित रह सकने वाले जंतुओं के होते हैं। आज तक कभी कोई पूर्णतः अविकसित या अपक्क जन्तु का जीवाश्म नहीं मिला है, और न ही एक से दूसरी प्रजाति में परिवर्तित होते जा रहे किसी जन्तु का जीवाश्म मिला है। अपनी इस हताशा और कुंठा को छुपाने के लिए कुछ तथाकथित “वैज्ञानिकों” ने ऐसे अपूर्ण और अपक्क जीवाश्म स्वयं बनाकर संसार के सामने उनकी खोज का दावा करा है। कुछ विज्ञानिकों द्वारा ऐसे गढ़े हुए झूठ का उदाहरण है बंदरों और मनुष्यों के मध्य की कड़ी माने जाने वाले पिल्टडाउन मैन (Piltdown Man) के मानव निर्मित होने की बात जानी-मानी है (https://en.wikipedia.org/wiki/Piltdown_Man)। ऐसा ही एक प्रसिद्ध जीवाश्म है रेंगने वाले सरीसृप (reptiles) और पक्षियों के मध्य के जीव आर्कियोपटेरिक्स का जीवाश्म, जिसे पहले एक “मध्य-कड़ी” का जीवाश्म माना जाता था, किन्तु अब उसे, तथा अन्य स्थानों पर उसके समान जंतुओं के जीवाश्मों को अपने आप में पूर्णतः विकसित एक प्रकार के थोड़ा सा उड़ पाने वाले डायनोसौर की प्रजाति स्वीकार किया गया है (https://www.nationalgeographic.com/science/article/archaeopteryx-flight-dinosaurs-birds-paleontology-science)। यदि आप इंटरनेट पर "Hoaxes in evolution" लेकर खोज करेंगे, तो ऐसी गढ़ी हुई झूठी “वैज्ञानिक तथ्यों” की बातों के अनेकों अन्य उदाहरण आप स्वयं ही देख पाएँगे।

      आज लोग “विज्ञान” के नाम पर ऐसी असंभव और काल्पनिक बातों को तो सहज स्वीकार करने को तैयार हैं किन्तु हजारों वर्ष पूर्व लिखी गई परमेश्वर के वचन बाइबल की बात, “फिर परमेश्वर ने कहा, पृथ्वी से एक एक जाति के जीवित प्राणी, अर्थात घरेलू पशु, और रेंगने वाले जन्तु, और पृथ्वी के वन-पशु, जाति जाति के अनुसार उत्पन्न हों; और वैसा ही हो गया” (उत्पत्ति 1:24) को स्वीकार करने के लिए तैयार नहीं हैं; यद्यपि वे प्रत्यक्ष अपने सामने देखते हैं कि हर एक जाति अपनी ही जाति के जीव-जंतुओं को उत्पन्न करती है। उस जाति के अन्तर्गत स्वरूप की भिन्नताएँ हो सकती हैं, किन्तु मुख्य जाति नहीं बदलती है। संसार भर में अनेकों स्वरूपों के कुत्ते, बिल्ली, घोड़े, बंदर आदि हैं; कोई भी जन उन्हें देखकर पहचान लेता है कि वे किस जाति के हैं, चाहे उनका स्वरूप कैसा भी हो। उनमें से उत्पन्न होने वाली अगली पीढ़ी भी अपनी ही जाति के अनुसार ही रहती है, बदलती नहीं है। एक से दूसरी जाति उत्पन्न नहीं होती है; संसार में कहीं पर भी, किसी भी प्रकार के, कोई भी “अपूर्ण” या “अर्ध-विकसित” जीव नहीं हैं। मनुष्य ने कृत्रिम तरीकों से जातियों को मिश्रित करके नई जातियों को बनाने के प्रयास किए हैं, किन्तु सभी असफल रहे हैं। मूल जाति कभी नहीं बदलती है। परमेश्वर के नियम स्थापित, अपरिवर्तनीय और अकाट्य हैं। प्रमाण प्रत्यक्ष हैं, सर्व-विदित हैं, सहज स्वीकार्य हैं; किन्तु मनुष्य का दंभ उसे अपने ऊपर परमेश्वर की सार्वभौमिकता को स्वीकार नहीं करने देता है। 

      परमेश्वर और उसके वचन के प्रति इस अविश्वास का मूल कारण है मनुष्य के स्वभाव और व्यवहार में बसा हुआ पाप - परमेश्वर और उसकी आज्ञाओं के प्रति विद्रोह और अनाज्ञाकारिता की भावना। पाप वह नहीं है जिसे हम सामान्यतः पाप समझते हैं, जैसे झूठ बोलना, चोरी करना, धोखा देना, व्यभिचार, कुदृष्टि, लालच, हत्या, आदि - ये और ऐसे सभी कार्य तो पाप के फल, उसके परिणाम हैं, जो प्रवृत्ति, समय, मनसा, और अवसर के अनुसार प्रकट होते रहते हैं। इन बातों को दबाने और हटाने के प्रयास करना झाड़ियों के पत्तों और डालियों की छँटाई करने, किन्तु जड़ को वहीं छोड़ देने के समान है; उस जड़ में से फिर से उपयुक्त समय और परिस्थितियों में से वही झाड़ी फिर से बाहर आ जाएगी और फिर से वही दुष्कर्म करवाएगी।

      किन्तु प्रभु यीशु पर लाया गया विश्वास, स्वेच्छा और सच्चे मन से उसे समर्पित किया गया जीवन, प्रभु को उस व्यक्ति के जीवन से इस पाप की झाड़ी की जड़ उखाड़ने की अनुमति दे देता है, और फिर प्रभु उस व्यक्ति के जीवन में से पाप करने की प्रवृत्ति को नाश करके, उस को अंश-अंश करके अपने स्वरूप में बदलने लग जाता है, उसके जीवन को अपनी अनन्तकालीन आशीषों से परिपूर्ण करने लग जाता है। यह एक जीवन भर चलती रहने वाली प्रक्रिया है, किन्तु प्रभु को समर्पित जन पाप को पाप मानने लगता है, उसके लिए बहाने नहीं बनाता है, और न ही किसी और को दोषी ठहराता है, वरन पाप होने पर उसे प्रभु के सामने मान लेता है, प्रभु से उसकी क्षमा भी माँग लेता है, उस पाप में बना नहीं रहता है।

     क्या आप आज, अभी, स्वेच्छा और सच्चे मन से एक छोटी प्रार्थना “हे प्रभु यीशु मैं आप पर तथा मेरे पापों की कीमत चुकाने के लिए क्रूस पर आपके द्वारा दिए गए बलिदान पर विश्वास करता हूँ। कृपया मेरे पाप क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और अपना आज्ञाकारी, समर्पित शिष्य बनाएं” करने के द्वारा प्रभु को अपने जीवन में से पाप की जड़ को उखाड़ने और उसके स्वरूप में ढालने की अनुमति देंगे; उसकी आशीषों के पात्र बनना स्वीकार करेंगे? स्वेच्छा और सच्चे मन से की गई आप की प्रार्थना आप के जीवन में कोई हानि उत्पन्न नहीं करेगी, केवल लाभ ही लेकर आएगी - इस जीवन के लिये भी और परलोक के लिये भी। 


कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें 
और
कृपया अपनी स्थानीय भाषा में अनुवाद और प्रसार करें

*************************************************************************

 God’s Word - The Bible - 34

English Translation

Click On Links Below for discussion on Today's Article:

Video Discussion                     Audio Discussion

Word of God – Bible & Science – 15 

Bible and BioSciences - 3 - Evolution and Life Part 3


    In the previous articles under this title of Bible and BioSciences, we have seen that science is neither against God, nor against His Word the Bible; and neither does it disprove the existence of God or the truth of the Bible. Science is only a tool, a method of analysing the creation, learning and gathering information about its components, and about knowing and understanding its working mechanisms. To interpret and explain those facts, draw conclusions based on them, and then present their concepts about them is man’s work - of the scientist’s. As new knowledge comes up, scientists keep changing their interpretations, conclusions, and their concepts about things; at times they modify and improve, at others they discard and replace the existing with totally new concepts. Just as learning about a created thing does not prove that it never had a creator, nor does it say that from now on, after learning about it, that thing will become self-sustaining and self-replicating; similarly learning about the creation of God does not disprove the existence of God, nor does it mean that henceforth creation will be self-sustaining, self-developing, and self-replicating. These concocted concepts have been created, spread, and popularized by those who want to deny God and the Bible, any which way they can. To do this, they suppress some facts, interpret others, not factually and impartially, but according to their own biases and purposes, and then spread their contrived conclusions amongst the common people as “Science.” We will see examples of this in today’s article; and will continue with this topic in the next article as well. 

Evolution claims that intermittently, over time, the spontaneously appearing things in animals gradually improved and evolved them. They claim that initially certain chemical substances formed accidentally, then spontaneously came together resulting in the formation of initial crude organisms; and then through these spontaneously occurring, unorganized, uncontrolled and unregulated actions, these crude living beings progressed and eventually came into the present form as we see them today. We have seen in the previous article how closely and carefully the chemical reactions used in the making of any product have to be planned, controlled, and regulated, otherwise accidents and damages can happen at any time; and the whole process could get messed up. It is an irony that so many scientists and intellectuals, who well know that unless these activities are made to occur in a planned, systematic, and controlled manner, substances much less complex than the basic building blocks of all living things and life, can never be formed. But they have no hesitation in accepting and believing that spontaneous, unplanned, uncontrolled, unregulated activities gave rise to the highly complex basic building blocks of all living beings, to life, and also got the organisms to form, grow, improve and become even more complex!

Evolution also claims that this process of gradual progress continues even today, but because it is very slow and indirect, we do not see it. After a "long period of time,” this "progress" in humans and other animals will become visible. Just for argument’s sake, let's accept this explanation for once. It is a matter of common knowledge and common sense that in an ongoing process, the chances of harmful and destructive consequences arising from any spontaneous, unplanned, uncontrolled, unregulated action, are far more than their being beneficial in any way to the process. Therefore, it is logical to assume that the fossils of such undeveloped and under-evolved animals, should be abundantly present and scattered all over the world, and at most, if not all places, in which these spontaneously occurring, unplanned, uncontrolled, unregulated processes brought some changes, but those changes could not help them stay alive, or decreased their lifespan, therefore they soon succumbed to these spontaneously happening changes, soon after the changes happened, without being able to evolve any further. If this theory of evolution is correct, then fossils of intermediate and imperfect animals that could only partially evolve from one fully developed species to another fully developed species, from one kind of living being to another, should also be plentiful, far more in numbers and variety than fossils of complete and fully formed and functional animals; because those living beings would have had to have to pass through many imperfect, under-developed forms in order to be fully transformed into a new kind of living being.

The supporters and followers of evolution completely ignore and suppress this scientific fact that every living organism, whether man, animal, or vegetation, its composition, working and all details are coded in its DNA, which is in its chromosomes situated inside the cell nucleus. The number of chromosomes of every species and the sequential placement of the DNA of that organism are fixed and highly specific. If any alteration in the number of chromosomes and the way its DNA is sequentially placed alters, then it produces not beneficial but harmful mutations of the organisms, and if these mutations are many, then they become detrimental to life for that organism. In other words, for one kind of living being to change into another kind will require an abrupt change in the number of both, the chromosomes and the sequencing of DNA, in a specific manner and pattern so that, the new organism now formed can not only live properly and compatibly in the environment on earth at that place and time, but also be able to self-sustain and self-replicate itself. This means an innumerable immediate simultaneous changes in the numbers of chromosomes and sequential arrangements of the DNA, so that changes are beneficial for the new organism. This is not possible through slowly and occasionally occurring changes, which are highly likely to give rise to harmful mutations incompatible with sustaining life or replicating, and thereby leading to elimination of the species or organism, instead of improving or developing it. And, this gives rise to the huge, unsurmountable, unanswered question stated above - according to the evolutionary process, the whole world should have been full of fossils of the undeveloped or incompletely evolved organisms.

But, conversely, not only are fossils found in very few places around the world, and the number of fossils found in those places is also not high. Also, the fossils that are found are always of animals that could live as a fully developed animal, very well adapted and suited to the environment of that time. To date, no fossil of an undeveloped or under-evolved animal has ever been found, nor has the fossil of any “intermediate” animal that is in the process of changing from one species to another have ever been found. To hide their frustration on this count, some so-called "scientists" have claimed making discoveries of such “intermediate” forms in front of the world by “cooking up” such fossils of “intermediate” or under-evolved animals. An example of this “cooking up” is the Piltdown Man, considered to be the link between monkeys and humans. This is now a well known, accepted and documented hoax - i.e., it is not an actual but a man-made “fossil” (https://en.wikipedia.org/wiki/Piltdown_Man). Another such well-known and much touted fossil, is the fossil of Archaeopteryx, an animal said to be an “intermediate” between reptiles and birds. It was formerly considered a "missing-link" fossil, but now it, and fossils of similar animals found some in other places, have been accepted not as “intermediate” but fully developed type of a small flying dinosaur that could fly a little bit  (https://www.nationalgeographic.com/science/article/archaeopteryx-flight-dinosaurs-birds-paleontology-science). If you search the internet using “Hoaxes in evolution” then you can see for yourself many other examples of such contrived and false “Facts of science.”

Today people are ready to accept such impossible and imaginary things, as proven and certain facts, in the name of "science" that time and again has been shown to be fallible, contrived, and changing. But they are not willing to accept the infallible, incontrovertible, ever truthful, and never changing Word of God the Bible, where thousands of years ago God had it written, "Then God said, "Let the earth bring forth the living creature according to its kind: cattle and creeping thing and beast of the earth, each according to its kind"; and it was so” (Genesis 1:24); Although they see before themselves that each species always produces its own species. Within that species there may be variations of form, but the main species does not change. There are many types of dogs, cats, horses, monkeys etc. all over the world; Anyone looking at them recognizes which species they belong to, regardless of their appearance. Every generation born from them also looks and lives according to their own parental species, never changes. One species does not ever arise from another; there is no “intermediate” or “partially-evolved” species of any living being anywhere on earth. Man has tried to create new species by mixing species by artificial means, but all have been unsuccessful. The original species never changes. God's laws are established, immutable, and irrefutable. The evidence is evident, open, simple and straightforward to accept. But man's conceit does not allow him to accept the sovereignty of God over himself.

The root cause of this disbelief in God and His Word is the sin inherent in man's nature and behavior – a tendency of rebellion and disobedience to God and His commands. Sin is not what we usually think of as sin, such as lying, stealing, deceiving, adultery, evil-sightedness, greed, murder, etc. - these and all such acts are the fruits or results of sin, which manifest in a person’s life, depending on his tendency, time, desires, and opportunity available. Trying to suppress and trim these things by any means, is like pruning the leaves and branches of the thorny bush but leaving the root intact. From that root, at the appropriate time and in favorable circumstances, the same thorny bush of sin will grow out again and will again lead to the same misdeeds.

But the faith brought in the Lord Jesus, a life submitted to Him willingly and sincerely, allows the Lord to take away the roots of this bush of sin from that person's life, i.e., gives the Lord the opportunity to take away the tendency to sin from that person's life. After taking away this tendency, the Lord starts changing him bit by bit into His own likeness, and starts filling that person’s life with His eternal blessings. This is a life-long process, but a person committed to the Lord now begins to consider sin as a sin, and does not make excuses for it, nor justifies it or blames anyone else, but confesses it to the Lord when he commits sin and realizes it. He asks the Lord for his forgiveness for that sin and does not persist in that sin.

Please permit me to urge you now to voluntarily, willingly, and sincerely say a short heartfelt prayer “Lord Jesus, I believe in you and your sacrifice on the cross to pay the price for my sins. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your obedient, committed follower” which will permit the Lord to pull out the root of sin from your life, and to begin to change you into His image. Are you willing to accept being a recipient of His blessings?


 

Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well 
&
Please Translate and Propagate in your Regional Language

शुक्रवार, 12 दिसंबर 2025

God’s Word - The Bible - 33 - Evolution and Life Part 2 / परमेश्वर का वचन - बाइबल - 33 - क्रमिक विकास और जीवन भाग - 2

 

परमेश्वर का वचन - बाइबल - 33

Click Here for the English Translation

इस लेख पर चर्चा के लिये नीचे दिये लिंक्स पर क्लिक करें:

वीडियो चर्चा                            औडियो चर्चा

परमेश्वर का वचन – बाइबल – और विज्ञान – 14

बाइबल और जीव-विज्ञान - 2 - क्रमिक विकास और जीवन भाग - 2 


इस श्रृंखला के पिछले कुछ लेखों में हमने विभिन्न विषयों पर विचार करने के द्वारा देखा है कि विज्ञान न तो परमेश्वर के और न ही उसके वचन बाइबल के विरुद्ध है। वरन् वह तो सृष्टि की रचना और कार्यविधि को समझने और सीखने का केवल एक साधन मात्र है। विज्ञान समझ और सम्बन्धित आँकड़े उपलब्ध करवाता है, फिर वैज्ञानिक उनकी सही अथवा गलत व्याख्या करते हैं और उनसे अपने निष्कर्ष निकाल कर उस ज्ञान के बारे में बताते हैं। जब वैज्ञानिक कार्यविधियों से कुछ और समझ और ज्ञान सामने आता है, तो पिछली समझ को सुधारा, या पूर्णतः बदल दिया जाता है। क्योंकि विज्ञान ने रची हुई वस्तु की रचना और कार्यविधि प्रकट कर दी है, इससे यह किसी भी रीति से प्रमाणित नहीं होता है कि उस रची हुई वस्तु का कोई रचनाकार नहीं था, वह स्वतः ही अस्तित्व में आ गई; और न ही यह प्रमाणित होता है कि अब वह, बिना किसी रचनाकार की किसी भी भूमिका के, स्वतः ही अपने जैसी और बना लेगी। वर्तमान विषय पर पिछले लेख में हमने कुछ बहुत ही साधारण और सामान्यतः प्रकट तथ्यों के आधार पर देखा था कि क्रमिक विकास की धारणा के पास इसका कोई उत्तर नहीं है कि जीवन क्या है? और न ही इसका कि आरम्भिक रासायनिक क्रियाओं में जीवन कैसे और कहाँ से आ गया, फिर कैसे विकसित होकर प्रक्रिया को स्वतः ही चलते रहने और अपने समान और उत्पन्न करने वाला बना दिया। और न ही इस बात का कोई उत्तर है कि मृत्यु क्या है? अर्थात, मृत्यु होने पर शरीर से ऐसा क्या चला जाता है कि फिर चाहे जो कर लो, वह शरीर फिर से जीवित नहीं हो पाता या रह पाता है। जबकि, यदि मृत्यु के कुछ ही समय में यदि मृत शरीर से अंग निकाल कर किसी दूसरे व्यक्ति में प्रत्यारोपित किये जाएँ तो वे उस दूसरे शरीर में पूरा कार्य करते हैं, उसे जीवित रखते हैं। इसी प्रकार से क्रमिक विकासवाद के पास इसका भी कोई उत्तर नहीं है कि क्या मनुष्यों, जीव-जन्तुओं, और वनस्पति में एक ही प्रकार का जीवन है या भिन्न प्रकार का? यदि भिन्न प्रकार का है तो वह आरम्भिक जीवन, विभिन्न जीवित वस्तुओं में, भिन्न तरह का कैसे और क्यों बना? आज हम वहीं से आरम्भ करेंगे, जहाँ पिछले लेख में छोड़ा था, और आत्मा तथा जीवन के बारे में देखेंगे। 

विज्ञान और वैज्ञानिक जानते हैं, किन्तु मानते नहीं हैं कि शरीर से यदि “आत्मा” चला जाता है, तो वह शरीर मृतक हो जाता है। यदि वे “आत्मा” की उपस्थिति और अनिवार्यता को मान लेंगे, तो उन्हें उस आत्मा को बनाने और देने वाले “परमात्मा” के अस्तित्व को भी स्वीकार करना पड़ेगा; जिसके आगे फिर क्रमिक विकासवाद का गढ़ा हुआ सिद्धान्त और उस से सम्बन्धित अन्य कई धारणाएं भी टिक नहीं पाएंगी; और साth ही उन्हें यह भी स्वीकार करना पड़ेगा कि अन्ततः उन्हें उस परमात्मा के समक्ष खड़ा होना ही पड़ेगा। जो मनुष्य इस तथ्य को गंभीरता से विचार करके स्वीकार कर लेता है, उसके जीवन का दृष्टिकोण और दिशा ही गढ़ी हुई धारणाओं से निकल कर वास्तविकता का सामना करने वाला हो जाता है।

जिन गढ़ी हुई धारणाओं को बहुतेरे वैज्ञानिक विज्ञान की आड़ में, जानते हुए भी स्वीकार करने के लिए तैयार नहीं है, उसे परमेश्वर ने बाइबल में हजारों वर्ष पहले बता दिया था। इस संदर्भ में परमेश्वर के वचन बाइबल के जीवन और आत्मा से सम्बन्धित कुछ पद देखिए:

  • “और यहोवा परमेश्वर ने आदम को भूमि की मिट्टी से रचा और उसके नथनों में जीवन का श्वास फूंक दिया; और आदम जीवता प्राणी बन गया” (उत्पत्ति 2:7);

  • “क्योंकि अब तक मेरी सांस बराबर आती है, और ईश्वर का आत्मा मेरे नथुनों में बना है” (अय्यूब 27:3); 

  • “मुझे ईश्वर की आत्मा ने बनाया है, और सर्वशक्तिमान की सांस से मुझे जीवन मिलता है” (अय्यूब 33:4);

  • “उसके हाथ में एक एक जीवधारी का प्राण, और एक एक देहधारी मनुष्य की आत्मा भी रहती है” (अय्यूब 12:10); 

  • “ईश्वर जो आकाश का सृजने और तानने वाला है, जो उपज सहित पृथ्वी का फैलाने वाला और उस पर के लोगों को सांस और उस पर के चलने वालों को आत्मा देने वाला यहोवा है, वह यों कहता है” (यशायाह 42:5);

  • “न किसी वस्तु का प्रयोजन रखकर मनुष्यों के हाथों की सेवा लेता है, क्योंकि वह तो आप ही सब को जीवन और श्वास और सब कुछ देता है” (प्रेरितों 17:25);

  • “क्या मनुष्य का प्राण ऊपर की ओर चढ़ता है और पशुओं का प्राण नीचे की ओर जा कर मिट्टी में मिल जाता है? कौन जानता है?” (सभोपदेशक 3:21)

उपरोक्त पदों से यह स्पष्ट है कि जिस आत्मा या प्राण के अस्तित्व को स्वीकार करने का साहस परमेश्वर विरोधी वैज्ञानिकों में नहीं है, और उसका इनकार करने के लिये अपनी गढ़ी हुई वैज्ञानिक व्याख्याएँ देते रहते हैं,मनुष्यों तथा सभी जीव-जंतुओं में उसके अस्तित्व के बारे में बाइबल को कोई संकोच नहीं है। जो तथ्य है, वो है। अस्वीकार करने या अवहेलना करने से वह तथ्य न तो लुप्त हो जाएगा, और न ही परिवर्तित होकर कोई भिन्न स्वरूप ले लेगा।

इसी प्रकार से क्रमिक विकासवाद पर विश्वास रखने वाले उन वैज्ञानिकों के पास इस बात का भी कोई उत्तर नहीं है कि यदि जीवन रासायनिक प्रक्रियाओं का परिणाम है, तो सभी प्राणियों में, यहाँ तक कि वनस्पति में भी, भावनाएँ कब, कैसे, और क्यों आ गईं? इसी से सम्बन्धित एक अन्य प्रश्न भी है, जो हम सभी ने कभी न कभी अनुभव किया है - बहुत बार, कुछ बातों के कारण, यद्यपि बाहर से, या शरीर पर कोई चोट नहीं लगती है परन्तु मनुष्य, और जीव-जन्तु भी “अपने भीतर से” या “अपनी आत्मा में” बहुत आहत हो जाते हैं, यहाँ तक कि उस स्थिति में प्राण भी त्याग देते हैं। तो, यदि जीवन केवल रासायनिक प्रक्रिया ही है, तो फिर यह “अपने भीतर से” या “अपनी आत्मा में” बहुत आहत हो जाना क्या है? यह जीव के किस अंश पर प्रभाव डालता है? क्या यह केवल रासायनिक प्रक्रियाओं द्वारा समझा और समझाया जा सकता है? क्या क्रमिक विकसावाद के और उसके अनुयायियों के पास इन बातों का कोई उत्तर है? क्या उनके पास आत्मिकता, या नैतिकता, या आदर और सम्मान करना, या भला और बुरा होने - जो हमारे परस्पर सम्बन्धों, समाज, और नियमों तथा संविधानों का आधार है, को समझाने का कोई आधार है?

जो वैज्ञानिक विज्ञान के नाम पर यह आधारभूत बात सिखाते हैं कि जीवन से ही जीवन आ सकता है, व ही जीवन और मृत्यु को परिभाषित करने तथा समझा पाने में अक्षम है; वे अपने ही द्वारा बनाए गए बंधनों के कारण, जीवन से सम्बन्धित बातों को लेकर अपरिहार्य दुविधा में है। किन्तु वे ही, अपनी ही बात का खण्डन करते हुए यह मनवाना चाहते हैं कि उन्हीं रासायनिक और भौतिक क्रियाओं ने, जिन्हें आज यदि किसी जीवित प्राणी पर लागू किया जाए तो वह मर जाएगा, “जीवन” उत्पन्न कर दिया; वह भी अनायास और स्वतः ही। फिर भी किसी को उँकी बातों में कोई विरोधाभास, कोई मूर्खता दिखाई नहीं देती है, बल्कि उसे “विज्ञान” और “ज्ञान” कहा जाता है, जिस के आधार पर फिर वे दावा करते हैं कि उन्होंने परमेश्वर के अस्तित्व को नकार दिया है और परमेश्वर के वचन बाइबल को झूठ प्रमाणित कर दिया है। 

विज्ञान जो भी कहे या स्वीकार-अस्वीकार करे, सामान्य ज्ञान और बाइबल का तथ्य यही है कि हमारी आत्माओं का दाता परमात्मा है, जिसके सामने हम सभी को अपने जीवनों का हिसाब देने एक दिन खड़ा होना ही है (2 कुरिन्थियों 5:10)। परमेश्वर के द्वारा दिया आत्मा, उसी के पास जाकर पृथ्वी पर बिताए अपने जीवन के प्रतिफल और परिणाम प्राप्त करता है। जो इस जीवन में परमेश्वर से दूर रहने का निर्णय लेकर अपने पाप के साथ जीता है और उन्हीं पापों में मर कर परलोक भी चला जाता है, वह परमेश्वर से दूर रहने के लिए गये अपने निर्णय के अनुसार, परलोक में भी परमेश्वर से अनन्तकाल की दूरी में ही रहेगा, अर्थात अनन्त मृत्यु, या नरक की अनन्त पीड़ा में जाएगा। जो पृथ्वी पर रहते हूए, स्वेच्छा से अपने पापों को स्वीकार करके, उन के लिए पश्चाताप करके, प्रभु यीशु से उन के लिए क्षमा मांगकर, अपनी मर्जी से प्रभु यीशु का शिष्य बनने का निर्णय लेकर अपना जीवन प्रभु को समर्पित करेगा, वह प्रभु परमेश्वर से उद्धार पाएगा, वह परमेश्वर के साथ स्वर्ग में रहने जाएगा। स्वेच्छा और सच्चे मन से, पापों के लिए पश्चाताप के साथ की गई एक छोटी प्रार्थना “हे प्रभु यीशु मेरे पाप क्षमा करें, मुझे स्वीकार करें अपनी शरण में लें, और पाप के दोष से स्वच्छ करके अपना समर्पित, आज्ञाकारी जन बना लें” आपके जीवन की नियति और दिशा अनन्तकाल के लिए बदल देगी। परमेश्वर के इस आह्वान, इस निमंत्रण को ऐसे ही जाने न दें; अभी अवसर है, इसका सदुपयोग कर लीजिए, अपना शेष जीवन तथा परलोक का अनन्तकाल का जीवन सुरक्षित और सुखी कर लीजिए।


कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें 

और

कृपया अपनी स्थानीय भाषा में अनुवाद और प्रसार करें

*************************************************************************

 God’s Word - The Bible - 33

English Translation

Click On Links Below for discussion on Today's Article:

Video Discussion                     Audio Discussion

Word of God – Bible & Science – 14

Bible and BioSciences - 2 - Evolution and Life Part 2

    In this series we have seen through considering various topics that science is neither against God, nor God’s Word the Bible. It is merely a tool to learn about the composition and working of the creation. Science provides the understanding and related data, scientists then interpret or misinterpret it to draw their conclusions and make statements about the data. As further knowledge comes to the fore through scientific work, the previous interpretations and conclusions can be modified, or even discarded. Because science has revealed the composition and working of a thing, in no way proves that no one created it, it simply came about on its own; nor does it imply that a copy of that same thing can now come to exist on its own, without any further role of any creator. In the previous article on the current topic, we have seen through some very simple straightforward facts that the theory of evolution has no answer to how, out of the initial chemical reactions, life came about, developed, became self-sustaining and self-replicating. Neither can it say what death is, i.e., what leaves the body, after which it dies, and then cannot be revived and sustained by any means, whereas organs taken out from the dead body and implanted into others within a short time after death can fully function, provide, and sustain another person’s life. Similarly evolution has no answer to whether life in humans, animals, plants etc. is all the same kind or not? If not then how did life alter and “evolve” into the various forms of the living things that we see. Today we will continue from where we left off and consider some things about soul and life.

Science and scientists know, but do not accept that if the "spirit" leaves the body, then that body becomes dead. Because if they accept the presence and necessity of the “spirit” for life, they must also accept the existence of the “Parmatma”, the Supreme Spirit, who creates and gives that spirit. And then, having accepted this, the contrived notion of gradual evolution and many other related concepts will not be able to survive. Moreover, they will also have to accept that eventually they will have to stand before that divine Supreme Spirit. The person who considers this fact seriously and accepts it, the outlook and direction of his life changes from believing and living in conjectures, into facing reality.

What many scientists, by hiding behind their own contrived misinterpretations of “science,” are unwilling to accept, despite well knowing it, was told by God in the Bible thousands of years ago. In this context, look at some of the Bible verses about life and spirit/soul:

  • “And the Lord God formed man of the dust of the ground, and breathed into his nostrils the breath of life; and man became a living being" (Genesis 2:7);

  • “As long as my breath is in me, And the breath of God in my nostrils” (Job 27:3);

  • “The Spirit of God has made me, And the breath of the Almighty gives me life” (Job 33:4);

  • “In whose hand is the life of every living thing, And the breath of all mankind?” (Job 12:10);

  • “Thus says God the Lord, Who created the heavens and stretched them out, Who spread forth the earth and that which comes from it, Who gives breath to the people on it, And spirit to those who walk on it” (Isaiah 42:5);

  • “Nor is He worshiped with men's hands, as though He needed anything, since He gives to all life, breath, and all things” (Acts 17:25);

  • “Who knows the spirit of the sons of men, which goes upward, and the spirit of the animal, which goes down to the earth?" (Ecclesiastes 3:21).

It is clear from the above verses that the spirit or soul, whose existence those scientists who are contrary to God do not have the courage to accept, and keep on denying through their contrived misinterpretations of science, the Bible has no hesitation about accepting and stating its existence in humans and all living beings. That which is a fact, will always be a fact. By rejecting, ignoring, or disregarding, that fact will neither be lost, nor will it change into something else.

Similarly, the scientists who believe in evolution have no answer to the question that if life is a result of chemical reactions, then how and from where did all living things, including vegetation develop “feelings” or “emotions?” Another related question, something that all of us have experienced at sometime or another is that many times, although there is no external or physical injury, yet not only humans but even the animals get severely traumatized from “inside” or “in their soul” so much so that at times some may even die because of it. So, if life is merely some chemical reactions, then what is this getting severely traumatized from “inside” or “in their soul”? What part of a living being does this affect? Can this be understood and explained only as “chemical reactions?” Does evolution and its adherents have any answer to these things? Do they have any basis to explain things like spirituality, or morality, or respect and honor, or the concept of good and bad that is the underlying basis of our mutual relationships, society, and laws or constitution? 

The very scientists, who in the name of science teach this fundamental concept that life can only come from life, are incapable of defining and explaining life and death; and because of the limitations they have put around themselves, they are caught in an insurmountable dilemma about things related to life. Still, refuting their own point of view, they insist on imposing upon others the belief that those same chemical and physical processes, which today if applied to any living creature would kill it, had spontaneously given rise to "life", through random processes and sustained it as well. Yet, no one sees any contradiction and foolishness in their assumptions and arguments, but they are touted as “science” and “knowledge” on the basis of which they claim to have disproved the existence of God and discredited God’s Word the Bible

Whatever science may say or accept, it is common knowledge and Biblical fact that the giver of our souls is God, before whom we all have to stand one day to give an account of our lives (2 Corinthians 5:10). The soul given by God, eventually goes to Him and receives the rewards and consequences of its life spent on earth. Those, who in this life decide to stay away from God, live in their sins, and also die in them, go to the next life from this earth with their sins, in accordance with their decision to not to be reconciled with the Savior Lord Jesus, will go into eternal separation from God, i.e., to eternal death, the eternal torment of hell. The soul who is saved by voluntarily confessing his sins while on earth, repenting for them, and seeking forgiveness from the Lord Jesus for them, who of his own will decides to become a disciple of the Lord Jesus and surrenders his life to the Lord, will be reconciled with the Savior Lord God, will go to live with God in heaven. A voluntarily said short but sincere prayer, with repentance for sins "Lord Jesus forgive my sins, accept me, take under your care, and cleanse me from the guilt of sin and make me a person, obedient and committed to you" Will change the eternal destiny and direction of your life will change for eternity. Do not waste this opportunity, this call from God. Now is the opportunity, make good use of this invitation, to make the rest of your life on earth, and your eternal life in the next world safe, secure, and blissful.


 

Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well 
&
Please Translate and Propagate in your Regional Language

गुरुवार, 11 दिसंबर 2025

God’s Word - The Bible - 32 - Evolution and Life Part 1 / परमेश्वर का वचन - बाइबल - 32 - क्रमिक विकास और जीवन भाग - 1

 

परमेश्वर का वचन - बाइबल - 32

Click Here for the English Translation

इस लेख पर चर्चा के लिये नीचे दिये लिंक्स पर क्लिक करें:

वीडियो चर्चा                            औडियो चर्चा

परमेश्वर का वचन – बाइबल – और विज्ञान – 13

बाइबल और जीव-विज्ञान - 1 - क्रमिक विकास और जीवन भाग - 1 


बाइबल और विज्ञान पर हमारी इस वर्तमान चर्चा की श्रृंखला में, अभी तक हमने देखा है कि उसके विरुद्धलगाए गए सभी आरोपों के बावजूद, किस प्रकार से परमेश्वर का वचन बाइबल सत्यापित, खरा, और अटल रहा है, यद्यपि सदियों से उसे गिराने के अथक प्रयास किये जाते रहे हैं। हमने देखा है कि जो लोग परमेश्वर के अस्तित्व और बाइबल की खराई को नकारना चाहते हैं, उन्होंने परमेश्वर और बाइबल के विरुद्ध यह मिथ्या धारणा गढ़ी है और फैला दी है कि विज्ञान ने परमेश्वर के अस्तित्व को नकार दिया है और बाइबल के सत्य को झूठ प्रमाणित कर दिया है। हमने यह भी देखा है कि विज्ञान बाइबल के विरुद्ध नहीं है, और न ही विज्ञान के साधनों के द्वारा सृष्टि की रचना और कार्यविधि के बारे में ज्ञात हुई समझ और ज्ञान का यह अर्थ है कि इससे यह प्रमाणित होता है कि सृष्टि का कोई सृष्टिकर्ता नहीं था, ये सारी सृष्टि स्वतः ही अनायास ही अस्तित्व में आ गई हैं। पिछले दो लेखों में हमने “विश्व-व्यापी जल-प्रलय और जीवाश्मों” के बारे में देखा और समझा था कि बाइबल के बाहर भी नूह के समय की जल-प्रलय के पर्याप्त प्रमाण विद्यमान हैं, यदि कोई उन्हें निष्पक्ष होकर स्वीकार करे। 

आज हम क्रमिक विकास की धारणा के बारे में कुछ देखेंगे। क्रमिक विकासवाद (Evolution) के मानने वालों के सामने अनेकों ऐसे प्रश्न हैं जिनका उनके पास कोई उत्तर नहीं है; कुछ ऐसे प्रश्नों को हम पहले के लेखों में देख चुके हैं। एक बहुत मूलभूत प्रश्न हैं: यदि पृथ्वी पर जीवन कुछ परस्पर रासायनिक प्रतिक्रियाओं और भौतिक क्रियाओं (chemical reactions and physical processes) के कारण आरंभ हुआ था, और फिर वहाँ से विकसित होते-होते जीव-जन्तु और वनस्पति आज की वर्तमान उन्नत दशा में आ गये हैं, तो जीवन क्या है? वह, जिसे हम जीवन कहते हैं, वह जीवन इन रासायनिक और भौतिक क्रियाओं में कब, कैसे, और कहाँ से आया, और इन कियाओं का स्वचालित, स्वयं को बनाए रखने, स्वतः ही एक से दूसरे में जा सक्ने वाला अभिन्न, एवं नियन्त्रण करने वाला भाग कैसे बन गया? क्या यह जीवन भी विकसित होता चला गया, या जब से यह आरम्भ हुआ और इन रसायनिक क्रियाओं में उसका समावेश हुआ, तब से वह एक ही आरम्भिक स्वरूप में ही बना हुआ है? क्या, मनुष्यों, जीव-जन्तुओं, और वनस्पतियों का जीवन एक समान है? यदि नहीं, तो यह भिन्नता क्या है, और इन में यह भिन्नता कैसे आई?

आज तक मनुष्य ने, विभिन्न उत्पाद के बनाने के लिए, अनेकों अति विकसित, उन्नत, जटिल रासायनिक क्रियाएं संभव कर ली हैं; किन्तु इन सभी को बहुत ही नियंत्रित और योजनाबद्ध रीति से, और बहुत सूक्ष्म रीति से निरीक्षण में रखे जाने वाले वातावरण में चलाया और प्रयोग किया जाता है। किन्तु इनमें “जीवन” डालना तो बहुत दूर की बात है, इन में से किसी भी क्रिया को अपने आप में स्वचालित तथा स्वतः ही उन्नत (self-sustaining, self-improving) करते जाने वाला नहीं बना सका। इन सभी क्रियाओं पर नियंत्रण, निरीक्षण, सुधार करते रहना पड़ता है, अन्यथा ये कभी भी बिगड़ कर भारी नुकसान कर डालती हैं। जब तक ये क्रियाएं निरीक्षण में नियंत्रित रहती हैं, लाभदायक रहती हैं, किन्तु थोड़ी सी चूक, कुछ समय के निरीक्षण और नियंत्रण में अनदेखी, बहुत हानि कर देने की संभावना उत्पन्न कर देती है। स्वतः ही बेहतर कुछ भी नहीं होता है; यदि ऐसे ही छोड़ दिया जाए तो सब कुछ केवल बिगड़ता है, विनाश उत्पन्न करता है। 

ऐसा ही एक अन्य मूलभूत प्रश्न है कि, क्रमिक विकास तथा विज्ञान के अनुसार, अरबों वर्ष पहले पृथ्वी पर विद्यमान उच्च ताप, विभिन्न प्रकार के रासायनिक गैस और पदार्थ, तथा आकाशीय बिजली के कड़कने, आदि से कुछ ऐसे रासायनिक पदार्थ बन गए और फिर एक साथ आ गए, जिनके परस्पर क्रिया करने से फिर जीवित प्राणियों का उत्पन्न होना संभव हो पाया। कितनी विचित्र बात है, यदि आज उच्च ताप, या उस प्रकार के वातावरण में उत्पन्न हुए उन रासायनिक पदार्थों, उनके द्वारा उत्पन्न पर्यावरण और उनकी अम्लता या क्षारियता, उस प्रकार की आकाशीय बिजली के समान तीव्र बिजली के झटकों के संपर्क में यदि कोई भी प्राणी आता है, तो उसमें विद्यमान हर पदार्थ बिगड़ और बिखर जाता है, उसका जीवन समाप्त हो जाता है; किन्तु विज्ञान के नाम पर हमें सिखाया जाता है कि आज जो जीवन को नष्ट करते हैं, उन्हीं बातों ने जीवित प्राणियों को उत्पन्न करने वाले पदार्थों की रचना की - लेकिन आज वे ही पदार्थ उन्हीं क्रियाओं को झेल नहीं पाते हैं।

इन से संबंधित एक अन्य प्रश्न है, मृत्यु क्या है? क्यों और कैसे एक जीवित प्राणी “मृतक” दशा में आ जाता है? वर्तमान चिकित्सा-विज्ञान की यह एक बहुत बड़ी उपलब्धि है कि मानव-अंगों का एक से दूसरे शरीर में - हाल ही में मारे हुए शरीर में से भी, प्रत्यारोपण किया जा सकता है, और उसके द्वारा दूसरे के शरीर को जीवित रखना संभव है। किन्तु विडंबना यह है कि जिस “मृतक” शरीर में से वे अंग लिए गए हैं, उसमें से ऐसा क्या निकल गया, कि ये अंग “जीवित” होते हुए भी, दूसरे शरीर में प्रत्यारोपण के बाद ठीक से कार्यकारी होते हुए भी, अपने मूल शरीर को “जीवित” नहीं रखने पाए? मृतक शरीर को कितनी भी ऑक्सीजन, पोषक तत्व, दवाइयाँ, मशीनी सहायता से हृदय गति और श्वास क्रिया को चालू रखा जाए, किन्तु वह मृतक ही रहता है; किन्तु उसी शरीर से निकाले हुए अंग, स्वयं भी जीवित रहते हैं तथा दूसरे के शरीर को भी जीवित रखते हैं!

विज्ञान जो भी कहे या स्वीकार-अस्वीकार करे, सामान्य ज्ञान और बाइबल का तथ्य यही है कि हमारे जीवन - हमारी आत्माओं का दाता परमात्मा है, जिसके सामने हम सभी को अपने जीवनों का हिसाब देने एक दिन खड़ा होना ही है (2 कुरिन्थियों 5:10)। हम आत्मा, तथा क्रमिक विकास से सम्बन्धित कुछ और बातों को अगले लेख में देखेंगे। बाइबल सिखाती है कि परमेश्वर के द्वारा दिया आत्मा, उसी के पास जाकर पृथ्वी पर बिताए अपने जीवन के प्रतिफल प्राप्त करता है। जो आत्मा अपने पापों के साथ जाता है, क्योंकि उसने पृथ्वी के अपने समय में अपने पापों से अलग नहीं होने और उद्धारकर्ता प्रभु यीशु के साथ मेल-मिलाप नहीं करने का चुनाव किया था, इसलिये वह अपने किये हुए निर्णय के अनुसार परमेश्वर से अनन्तकाल की दूरी, अनन्त मृत्यु, या नरक की अनन्त पीड़ा में जाएगा। जो पृथ्वी पर रहते स्वेच्छा से अपने पापों को स्वीकार करके, उन के लिए पश्चाताप करके, अपने सृजनहार परमेश्वर से क्षमा मांगकर उद्धार पाएगा, वह परमेश्वर के साथ स्वर्ग में रहने जाएगा। स्वेच्छा और सच्चे मन से, पापों के लिए पश्चाताप के साथ, प्रभु यीशु से की गई एक छोटी प्रार्थना “हे प्रभु यीशु मेरे पाप क्षमा करें, मुझे स्वीकार करें और अपना शिष्य बनाकर अपनी शरण में लें, और पाप के दोष से स्वच्छ करके अपना समर्पित, आज्ञाकारी जन बना लें” आपके जीवन की नियति और दिशा अनन्तकाल के लिए बदल देगी। परमेश्वर के इस आह्वान, इस निमंत्रण को ऐसे ही जाने न दें; अभी अवसर है, इसका सदुपयोग कर लीजिए, अपना शेष जीवन तथा परलोक का अनन्तकाल का जीवन सुरक्षित और सुखी कर लीजिए।


कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें 
और
कृपया अपनी स्थानीय भाषा में अनुवाद और प्रसार करें

*************************************************************************

 God’s Word - The Bible - 32

English Translation

Click On Links Below for discussion on Today's Article:

Video Discussion                     Audio Discussion

Word of God – Bible & Science – 13

Bible and BioSciences - 1 - Evolution and Life Part 1


In the previous articles on this Bible and Science series we have seen that God’s Word the Bible has stood verifiable, true, and irrefutable despite all attempts to disprove it down the centuries in various ways. We have seen how those who want to deny the existence of God and the truth of the Bible have created and spread this false concept that science has disproven the existence of God and discredited the truth of the Bible. We also saw that science is not against the Bible, and neither does the scientific knowledge and understanding through tools of science about the composition and working of created things implies that this is proof that the creation does not have any creator, the created things just happened to come into existence spontaneously by themselves. In the last two articles on “Global Flood and Fossils” we saw that there is sufficient extra-Biblical evidence of Noah’s flood, provided one is impartially willing to accept it. 

Today we will consider some things related to the Theory of Evolution. There are many questions confronting the believers of evolution, for which they have no answer; and we have seen a few such questions in the earlier articles. A very fundamental question is: If life on Earth started due to some random chemical reactions and physical processes, and as it “evolved'' it has come to the present advanced state of fauna and flora, then what is “life”? This, that we call life, when, how, and from where did this ‘life’ come about into these chemical and physical processes, and become their automatic and self-sustaining self-replicating, integral, and determining part? Has this entity called ‘life’ also progressed or “evolved”, or, has it remained static since its inception and integration into these chemical processes? Is life in humans, animals, and vegetation the same? If not, then what is the difference, and how did this mutual difference develop or come about?

Till date, man has developed and refined so many advanced, complex chemical reactions and processes to make various products; all of them are carried out in a very controlled and planned manner and minutely supervised environment. But forget about putting "life" into them, man has never been able to make these processes self-sustaining, self-regulating, and self-improving. All these actions have to be controlled, monitored, and regulated, otherwise they can get out of hand, out of control anytime and cause heavy losses. As long as these actions are controlled, regulated, and supervised, they remain beneficial; but any small mistake, any neglect of observation, supervision, and control for even a little while, creates the possibilities of a great harm; nothing gets better, everything only deteriorates towards a catastrophe.

Another such fundamental question is that according to evolution and science, billions of years ago, due to high temperature, different types of chemical gases and substances, and atmospheric lightnings, etc., certain chemical substances were formed, which then came together, and interacted with each other, making it possible for life to begin and living beings to arise. What a strange thing, if today any living creature comes in contact with high temperature, or with the possible chemical substances of that environment, and their acidity or alkalinity that would have been around at that time, with the electric shocks like the very high voltage atmospheric lightning, etc. then every kind of matter present in that creature gets disrupted and disintegrates, life ends for it. But in the name of science it is taught to us that the very things that harm and destroy life today, actually created the substances that produced the living beings - but today those living things cannot withstand the very things and processes which started them off.

Another related question is, what is death? Why and how does a living being convert from “living” into the "dead" state? It is a great achievement of current medical science that it is possible to transplant human organs from one body - even from the recently deceased bodies, to another and thereby keep those organs as well as the body of another alive. But the problematic question is what has gone out of their original but now "dead" body from which those organs were taken? These organs, despite being "alive" and functioning properly, as they do after transplantation in another body, why couldn't they keep their original body, from which they were removed, "alive"? No matter how much oxygen, nutrients, medicines, mechanical aids are given, and the heart rate and breathing are maintained by machines, still a dead body stays dead. But the organs removed from the same “dead” body and transplanted into another “living” body not only remain alive themselves, but keep the body of another alive!

Whatever science may say or accept, it is common knowledge and Biblical fact that the giver of our life - our souls - is God, before whom we all have to stand one day to give an account of our lives (2 Corinthians 5:10). We will see some more things about the “soul” and about the theory of evolution in the next article. The Bible teaches that the soul given by the Lord God, eventually goes to him and receives the rewards of its life spent on earth. The soul that goes from this earth with its sins, because while it was on earth it always chose not to be separated from sin and be reconciled with the Savior Lord Jesus, will, as per its decision, go into eternal separation from God, i.e., eternal death, or the eternal torment of hell. The soul who is saved by voluntarily confessing his sins, repenting for them while on earth, and seeking forgiveness from his Creator God for them, the one who has reconciled with the Savior Lord Jesus, will go to live with God in heaven. A voluntarily said short but sincere prayer to Lord Jesus, with honest heartfelt repentance for sins, "Lord Jesus please forgive my sins, accept me as your disciple, take under your care, and cleanse me from the guilt of sin and make me a person, obedient and committed to you" Will change the eternal destiny and direction of your life will change for eternity. Do not waste this opportunity, this call from God. Now is the opportunity, make good use of this invitation, to make the rest of your life on earth, and your eternal life in the next world safe, secure, and blissful.


 

Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well 
&
Please Translate and Propagate in your Regional Language