ई-मेल संपर्क / E-Mail Contact

इन संदेशों को ई-मेल से प्राप्त करने के लिए अपना ई-मेल पता इस ई-मेल पर भेजें : rozkiroti@gmail.com / To Receive these messages by e-mail, please send your e-mail id to: rozkiroti@gmail.com

मंगलवार, 23 जून 2026

Blessed and Successful Life - 138 - Metaphor – 1 - Family of God / आशीषित एवं सफल जीवन – 138 - रूपक – 1 - परमेश्वर का परिवार

आशीषित एवं सफल जीवन – 138

कलीसिया को समझना – 4

Click Here for the English Translation

इस लेख पर चर्चा के लिये नीचे दिये लिंक्स पर क्लिक करें:

वीडियो चर्चा                            ऑडियो चर्चा

रूपक – 1 - परमेश्वर का परिवार

प्रत्येक नया जन्म पाया हुआ मसीही विश्वासी, जो कुछ भी उसे परमेश्वर ने दिया है, उसका भण्डारी है, और इसलिए उसके लिए यह अनिवार्य है कि परमेश्वर ने जो दिया है, वह उसके बारे में सीखे। वर्तमान में हम प्रभु यीशु की कलीसिया और अन्य विश्वासियों के साथ सहभागिता, अर्थात, परमेश्वर के उस परिवार के बारे में सीख रहे हैं, जिस में परमेश्वर ने विश्वासी को रखा है। बाइबल में दिए गए कलीसिया के रूपकों में होकर हम उसकी कलीसिया के लिए प्रभु के प्रयोजन एवं उद्देश्यों को समझने का प्रयास करेंगे। बाइबल में कलीसिया के लिए उपयोग किये गए विभिन्न रूपक यह सीखने और समझने में हमारी सहायता करते हैं कि परमेश्वर की दृष्टि में कलीसिया क्या है, और विश्वासियों को कलीसिया में किस प्रकार से व्यवहार करना चाहिए। हमारी शिक्षा के लिए इन रूपकों को किसी विशेष क्रम में नहीं लिया अथवा रखा गया है, सभी रूपक समान ही महत्वपूर्ण हैं, सभी में मसीही जीवन से संबंधित कुछ आवश्यक शिक्षाएं हैं। जिस रूपक को हम आज देखेंगे, वह है कलीसिया का परमेश्वर का परिवार होना।

(1) परमेश्वर का परिवार:

प्रभु यीशु ने, और परमेश्वर पिता, तथा पवित्र आत्मा, सभी ने प्रभु के लोगों को, उसकी कलीसिया को, प्रभु का परिवार कहा है। इस संदर्भ में बाइबल के कुछ पद देखिए:

  • प्रभु यीशु ने कहा: “और कौन है मेरे भाई? और अपने चेलों की ओर अपना हाथ बढ़ा कर कहा; देखो, मेरी माता और मेरे भाई ये हैं। क्योंकि जो कोई मेरे स्वर्गीय पिता की इच्छा पर चले, वही मेरा भाई और बहिन और माता है” (मत्ती 12:49-50)।

  • परमेश्वर पिता कहता है: “इसलिये प्रभु कहता है, कि उन के बीच में से निकलो और अलग रहो; और अशुद्ध वस्तु को मत छूओ, तो मैं तुम्हें ग्रहण करूंगा। और तुम्हारा पिता होऊंगा, और तुम मेरे बेटे और बेटियां होगे: यह सर्वशक्तिमान प्रभु परमेश्वर का वचन है” (2 कुरिन्थियों 6:17-18)। 

  • परमेश्वर पवित्र आत्मा ने लिखवाया: 

    • परन्तु जितनों ने उसे ग्रहण किया, उसने उन्हें परमेश्वर के सन्तान होने का अधिकार दिया, अर्थात उन्हें जो उसके नाम पर विश्वास रखते हैं” (यूहन्ना 1:12)। 

    • आत्मा आप ही हमारी आत्मा के साथ गवाही देता है, कि हम परमेश्वर की सन्तान हैं। और यदि सन्तान हैं, तो वारिस भी, वरन परमेश्वर के वारिस और मसीह के संगी वारिस हैं, जब कि हम उसके साथ दुख उठाएं कि उसके साथ महिमा भी पाएं” (रोमियों 8:16-17)।  

    • इसलिये तुम अब विदेशी और मुसाफिर नहीं रहे, परन्तु पवित्र लोगों के संगी स्वदेशी और परमेश्वर के घराने के हो गए” (इफिसियों 2:19)।

उपरोक्त पदों से हम सीखते हैं कि प्रभु की कलीसिया के सदस्य होने का एक परिणाम है कि मसीही विश्वासी तुरंत ही परमेश्वर की संतान, उसके परिवार के अंग भी बन जाते हैं। उन्हें यह आदर उनके किसी कार्य अथवा योग्यता के आधार पर नहीं, और न ही किसी परिवार-विशेष में जन्म लेने के कारण, अथवा किसी धर्म-विशेष के अंतर्गत जन्म लेने के कारण होता है; वरन केवल उनके द्वारा किए गए पापों से पश्चाताप, और प्रभु पर विश्वास के कारण उन्हें परमेश्वर द्वारा प्रदान किया जाता है (यूहन्ना 1:12; इफिसियों 2:19)। परमेश्वर की संतान बनने पर यह मसीही विश्वासी का कर्तव्य है कि वह सँसार से और सँसार की अशुद्धता से अपने आप को पृथक रखे (2 कुरिन्थियों 5:15, 17); और तब परमेश्वर उनसे एक पिता के समान (2 कुरिन्थियों 6:17-18); तथा प्रभु यीशु अपने परिवार के सदस्यों के समान (मत्ती 12:49-50) उससे व्यवहार करता है। वे लोग, जो अपने पृथ्वी के परिवार से बढ़कर महत्व परमेश्वर के परिवार का सदस्य होने को देते हैं, उन्हें इस पृथ्वी पर भी और स्वर्ग में भी उत्तम प्रतिफल मिलता है, वे अनेकों परिवारों के सदस्य बन जाते हैं (मरकुस 10:29-31)। लेकिन साथ ही उनका यह दायित्व भी है कि वे अपने इस आत्मिक परिवार के गौरव और गरिमा को बना कर रखें; उसकी भलाई और उन्नति के लिए कार्य करें; आपस में प्रेम और एक-मनता को बनाएं रखें; तथा ध्यान रखें कि उनके जीवन और व्यवहार के कारण न तो प्रभु पर और न ही इस आत्मिक परिवार की कोई बदनामी हो।

प्रकट है कि कोई भी अपने आप को तब तक परमेश्वर की संतान, प्रभु के परिवार का सदस्य नहीं बना सकता है, जब तक परमेश्वर स्वयं उसे यह आदर प्रदान न करे। किसी के भी द्वारा, किसी भी मानवीय योजना अथवा विधि से यह कर पाना संभव नहीं है। इस प्रकार से परमेश्वर की संतान होने के इस रूपक से हम कलीसिया के लिए परमेश्वर के प्रयोजन, उसके उद्देश्य के विषय क्या सीखते हैं? थोड़ा थम कर, रोमियों 8:16-17 पर कुछ ध्यान से विचार, और इसके निहितार्थ पर गंभीरता से मनन कीजिए। क्या आप कभी कल्पना भी कर सकते हैं कि परमेश्वर आपको आपकी किसी भी योग्यता, गुण, अथवा कार्य के लिए मसीह यीशु का संगी वारिस, उसकी महिमा का संभागी बना सकता है? किन्तु आपके द्वारा अपने पापों से पश्चाताप करने, प्रभु यीशु मसीह पर विश्वास करने और अपना जीवन उसे समर्पित करने के द्वारा परमेश्वर आपको कैसा अद्भुत, कल्पना से भी कहीं बढ़कर आदर देना चाहता है - आपको, उसकी कलीसिया का सदस्य, अपने स्वर्गीय राज्य में मसीह यीशु का संगी वारिस और मसीह की महिमा का संभागी बनाना चाहता है।

यदि आप मसीही हैं तो आपके अपने आप को जाँचने के लिए कुछ बातें इस रूपक से सामने आती हैं: क्या आप परमेश्वर की संतान, उसकी कलीसिया के सदस्य, पापों से पश्चाताप और प्रभु में विश्वास के द्वारा बने हैं; या किसी अन्य मानवीय प्रक्रिया के निर्वाह अथवा आधार पर अपने आप को प्रभु की कलीसिया का सदस्य समझते हैं? क्या आप ने अपने आप को संसार और संसार की बातों से पृथक किया है? परमेश्वर की संतान होने के नाते क्या आप स्वर्गीय पिता परमेश्वर की इच्छा पर चलते हैं? परमेश्वर के घराने का व्यक्ति होने के नाते आपको अपने दायित्वों का निर्वाह करना भी अनिवार्य है, अन्यथा संसार के लोगों के समान आपका जीवन और व्यवहार न केवल आपके वास्तविक मसीही विश्वासी होने पर, वरन आप अपना अनन्तकाल कहाँ बिताएंगे, पर भी एक बड़ा प्रश्न चिह्न लगाता है, जिसका अभी समय तथा अवसर रहते निवारण करना आप के लिए अनिवार्य है।

यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। स्वेच्छा से अपने पापों के लिये पश्चाताप करके, प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।

कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें 
और
कृपया अपनी स्थानीय भाषा में अनुवाद और प्रसार करें

*************************************************************************

Blessed and Successful Life - 138

Understanding the Church – 4

English Translation

Click On Links Below for discussion on Today's Article:

Video Discussion                     Audio Discussion

Metaphor – 1 - Family of God

Every Born-Again Christian Believer is a steward of whatever God has given to him, and therefore, it is essential for him to learn about what God has given to him.  Presently we are learning about the Church of the Lord Jesus and the Believer’s fellowship with other Believers, i.e., the family of God in which God has placed the Believers. The various metaphors used in the Bible for the Church help us in learning and understanding what the Church is in the eyes of God, and how the Believers are to conduct themselves in the Church. For our learning here, these metaphors have not been placed or taken up in any particular order; every metaphor is as important as any other, and every one of them brings forth some teaching or the other about the Christian Believer’s life. The metaphor that we will consider today is that of the Church being the family of God.

(1) The Family of God

The Lord Jesus Christ, God the Father, and God the Holy Spirit, all have called the people of the Lord, His Church, as members of the family of the Lord God. Consider some related verses from the Bible:

  • The Lord Jesus said: “And He stretched out His hand toward His disciples and said, "Here are My mother and My brothers! For whoever does the will of My Father in heaven is My brother and sister and mother."” (Matthew 12:49-50).

  • God the Father says: “Therefore Come out from among them And be separate, says the Lord. Do not touch what is unclean, And I will receive you. I will be a Father to you, And you shall be My sons and daughters, Says the Lord Almighty” (2 Corinthians 6:17-18).

  • God the Holy Spirit had it written:

    • But as many as received Him, to them He gave the right to become children of God, to those who believe in His name” (John 1:12).

    • The Spirit Himself bears witness with our spirit that we are children of God, and if children, then heirs; heirs of God and joint heirs with Christ, if indeed we suffer with Him, that we may also be glorified together” (Romans 8:16-17).

    • Now, therefore, you are no longer strangers and foreigners, but fellow citizens with the saints and members of the household of God” (Ephesians 2:19).

From these verses we learn that one of the results of being a member of the Lord’s Church is that the Christian Believer immediately becomes a child of God and a member of God’s family. This honor is bestowed upon them by God, not because they have done anything or because of any of their abilities, nor because of their being born in a particular family or under a particular religion; but only because they have repented of their sins and accepted the Lord Jesus as their Savior and Lord (John 1:12; Ephesians 2:19). Having become a child of God, it is the Christian Believer’s responsibility to keep himself away from mixing with the world, and the defilement of the world (2 Corinthians 5:15, 17); and then God treats them as a Father (2 Corinthians 6:17-18), and the Lord Jesus accepts them as members of His family (Matthew 12:49-50). They who prefer being members of God’s family over their earthly family, are richly rewarded on earth as well as in heaven, through becoming members of numerous families (Mark 10:29-31). But then it is also their responsibility that they maintain the honor and dignity of this spiritual family; work for its good and growth; maintain mutual love and one-mindedness; and be careful that because of their life and behavior the reputation of this spiritual family is not tarnished in any manner.

It is evident that no one can make himself a child of God, a member of the family of the Lord Jesus, unless God Himself accords this status to him. It is not possible for anyone to attain to this status by any human method or plan. So, what do we learn about the purpose and work of God through this metaphor of being a child of God? Stop for a while and ponder deeply over Romans 8:16-17, and its implications. Can you even imagine that God, because of any of your abilities, characteristics, or works could have made you a joint-heir with Christ and let you share His glory? But because of your repenting of sins, accepting the Lord Jesus as your Savior and Lord, and surrendering your life to Him, God is now giving you this wonderful and exalted status, way beyond even your wildest imagination - God wants to make you, a member of His Church, a joint heir with Christ and let you share Christ’s glory in heaven.

If you are a Christian, then this metaphor puts forth some things for you to examine yourself: have you become a child of God, a member of His Church because of repenting of your sins, accepting Christ Jesus as your Lord and Savior, surrendering your life to Him to live in obedience to Him and His Word? Or, is it that because of having fulfilled certain rites, rituals and ceremonies you are assuming yourself to be an actual member of the Lord’s Church? Have you separated yourself away from the things and defilements of this world? Being members of the household of God, it is necessary for you to fulfil your God given responsibilities; else your life and behavior similar to any other person of the world will bring a big question mark not only on your actually being a Christian Believer, but also on where you will be for eternity, and it is essential to resolve this now, while there is time and opportunity.

If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.

Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well 
&
Please Translate and Propagate in your Regional Language

सोमवार, 22 जून 2026

Blessed and Successful Life - 137 - Understanding the Church – 3 – Metaphors / आशीषित एवं सफल जीवन – 137 - कलीसिया को समझना – 3 – रूपक

आशीषित एवं सफल जीवन – 137

कलीसिया को समझना – 3

Click Here for the English Translation

इस लेख पर चर्चा के लिये नीचे दिये लिंक्स पर क्लिक करें:

वीडियो चर्चा                            ऑडियो चर्चा

कलीसिया को समझना – 3 – रूपक

    परमेश्वर द्वारा प्रत्येक नया-जन्म पाए हुए मसीही विश्वासी को दी गई विभिन्न बातों, और जिनका उसे भण्डारी भी बनाया गया है, में से एक है कि प्रत्येक विश्वासी परमेश्वर की कलीसिया का और उसकी संतानों के परिवार का एक अंग हैं; परमेश्वर ने उसे अन्य विश्वासियों, वे सँसार में चाहे जहाँ पर भी हों, की संगति भी दी है। इसलिये, प्रत्येक विश्वासी को इस ज़िम्मेदारी, इस भण्डारीपन के निर्वाह के एहसास के साथ जीवन जीना और कार्य करना चाहिए। आज सामान्यतः “कलीसिया” शब्द से लोग एक विशेष भवन या इमारत या बिल्डिंग की कल्पना करते हैं, जहाँ पर ईसाई या मसीही धर्म को मानने वाले अपनी पूजा-अर्चना, आराधना, रीति-रिवाजों के पालन, आदि के लिए एकत्रित होते हैं। और साथ ही इस सामान्य धारणा के अनुसार उनके ध्यान में उस विशेष भवन या इमारत या बिल्डिंग का एक विशिष्ट स्वरूप भी आ जाता है। किन्तु, जैसा हमने पिछले लेखों में देखा है, मूल यूनानी भाषा के जिस शब्द का अनुवाद ‘कलीसिया’ या मण्डली किया गया है, वह “ekklesia, एक्कलेसिया” है जिसका शब्दार्थ होता है, “व्यक्तियों का एकत्रित होना”, या “व्यक्तियों का समूह” या “व्यक्तियों की सभा”; और प्रेरितों 19:32, 39 में “ekklesia, एक्कलेसिया” शब्द का अनुवाद “सभा” किया गया है।

    मसीही विश्वास के प्रारंभिक दिनों में लोग घरों में (रोमियों 16:5; 1 कुरिन्थियों 16:19; कुलुस्सियों 4:15; फिलेमोन 1:2), खुले स्थानों पर, जैसे कि नदी के किनारे (प्रेरितों 16:13), आदि पर आराधना के लिए एकत्रित हुआ करते थे। घरों में आराधना, उपासना के लिए एकत्रित होने की सभा के लिए उपरोक्त सभी हवालों में “ekklesia, एक्कलेसिया” प्रयोग किया गया है। यहाँ पर किसी भी विशिष्ट प्रयोग के लिए किसी वस्तु के द्वारा बनाए गए किसी विशेष भवन या इमारत का कोई अभिप्राय ही नहीं है। इसलिए, जब प्रभु यीशु ने पतरस से वार्तालाप में, मत्ती 16:18 में, इस शब्द का उपयोग किया, तो पतरस ने तथा उसके साथ के अन्य शिष्यों ने भी इसी शब्दार्थ के साथ प्रभु के इस कथन “...मैं अपनी कलीसिया बनाऊंगा” को, उस समय शब्दों के सामान्य उपयोग के अनुसार, कुछ इस प्रकार से समझा होगा, “...और मैं अपने लोगों को एकत्रित करूंगा।” जैसे ही हम “कलीसिया” शब्द के मूल अर्थ के साथ प्रभु के इस शब्द के उपयोग और अन्य स्थानों पर इस शब्द के उपयोग को देखते हैं, तो स्वतः ही “कलीसिया” शब्द के साथ जुड़ी अनेकों भ्रांतियों और गलत समझ एवं अनुचित शिक्षाओं का आधार समाप्त हो जाता है; उन बातों के मिथ्या एवं व्यर्थ होने की बात प्रकट हो जाती है, जैसे हम आने वाले दिनों के लेखों में देखेंगे।

    इसकी तुलना में, अंग्रेज़ी शब्द Church/चर्च, यूनानी भाषा के शब्द ‘कुरियाकॉन’ से आया है, जिसका अर्थ होता है “उपासना या आराधना का स्थान”; किन्तु नए नियम की मूल यूनानी भाषा का यह शब्द पूरे नए नियम के मूल यूनानी लेखों में कहीं पर भी उपयोग नहीं किया गया है। तो फिर “ekklesia, एक्कलेसिया” के स्थान पर “Church, चर्च” शब्द कैसे आ गया? इसे हम प्रभु यीशु के शिष्यों के समूह को बाइबल में जिन विभिन्न रूपकों या उपनामों से संबोधित किया गया है उसे देखते समय समझेंगे। 

    अभी के लिए हम यही ध्यान रखते हैं कि नए नियम में मसीही विश्वास एवं शिक्षाओं के संदर्भ में, मूल यूनानी भाषा में “ekklesia, एक्कलेसिया” शब्द न तो किसी भौतिक भवन या आराधना स्थल के लिए, और न ही ईसाई लोगों की किसी संस्था के लिए उपयोग किया गया है। वरन, नए नियम में मसीही विश्वास एवं शिक्षाओं के संदर्भ में, यह शब्द प्रभु यीशु मसीह के शिष्यों के समूह या समुदाय के लिए ही विभिन्न अभिप्रायों के साथ उपयोग किया गया है, जिन्हें हम आगे के लेखों में देखेंगे।

    बाइबल में कलीसिया के लिए निम्न सात रूपक उपयोग किये गए हैं:

1.   प्रभु का परिवार

2.   परमेश्वर का निवास स्थान या मन्दिर

3.   परमेश्वर की खेती

4.   प्रभु की देह

5.   प्रभु की दुल्हन

6.   परमेश्वर की दाख की बारी

7.   परमेश्वर का भवन

    अगले लेख से, यह सीखने के लिए कि कलीसिया वास्तव में क्या है, हम इन रूपकों पर एक-एक करके विचर करना आरंभ करेंगे। यह समझ फिर हमें यह समझने में सहायता करेगी कि परमेश्वर की कलीसिया और उसकी संतानों के साथ संगति के भण्डारी होने के नाते, हमें किस प्रकार से जीवन जीना तथा व्यवहार करना चाहिए।

    यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। स्वेच्छा से अपने पापों के लिये पश्चाताप करके, प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।

कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें 
और
कृपया अपनी स्थानीय भाषा में अनुवाद और प्रसार करें

*************************************************************************

Blessed and Successful Life - 137

Understanding the Church – 3

English Translation

Click On Links Below for discussion on Today's Article:

Video Discussion                     Audio Discussion

Understanding the Church – 3 Metaphors – 1

    Of the various things that God has given to every Born-Again Christian Believer, and made him a steward of, one is that God has made the Believer a part of His Church and the family of His children; God has given the Believers the fellowship of other Christian Believers, wherever they may be in the world. Therefore, every Believer has to live and function keeping this responsibility, this stewardship in mind. Today, generally speaking, on hearing the word Church, people often think of either a particular building, a particular physical structure, or a physical place where the followers of the Christian religion gather for their worship, religious ceremonies, feasts, and festivals etc. Often the concept of this building is also associated with a particular shape and structure of the building as well. But, as we have seen in the previous articles, the word translated as “Church,” in the original Greek language is “ekklesia,” which literally means a “the gathering of people”, or, “an assembly of people;” and in Acts 19:32, 39 the Greek word “ekklesia” has been translated as “assembly.”

    In the initial days of the Christian Faith, people would gather in homes and houses (Romans 16:5; 1 Corinthians 16:19; Colossians 4:15; Philemon 1:2), or, in open places, e.g., a riverside (Acts 16:13), etc. for their worship. In all these instances, the Greek word “ekklesia” has been used to denote the gathering of people for worship. At no place does the use of this word imply or indicate a special building constructed for this purpose. For those initial Christians, the word “ekklesia” simply meant a gathering together for worshipping the Lord God. Therefore, when the Lord Jesus first used this word while talking to Peter in Matthew 16:18, then Peter and the disciples, as in the common usage of these words at that time, would have understood the Lord’s statement “...and I will build my Church,” as something like “... and I will gather my people together.” As soon as we place this original meaning of the word into this statement of the Lord and into the other places where “ekklesia” is used, automatically, the very basis of many false notions and wrong concepts, of many wrong teachings and false doctrines related to the Church gets eliminated, and the vanity, the falsehood of all such contrived, unBiblical teachings becomes apparent, as we will see in the days to come.

    In contrast, it is interesting to note that the English word “Church” has actually come from the Greek word “kuriakon” which literally means “the Lord’s House”, i.e., “a place of worship”; and in the original Greek language texts, this word “kuriakon” has never been used in the whole of the New Testament. Then how did the word “Church” come into use, in place of “ekklesia”? We will see this when we are considering the various metaphors used for the assembly of the Lord’s disciples. 

    For now, we will only keep in mind that in context of the Christian Faith and its teachings, the Greek word ekklesia has never been used for a physical building or place of worship, nor for any organization of Christians. Rather, in the New Testament, in context of the Christian Faith and teachings, through the use of various metaphors, this word has been used with various meanings and implications for a gathering together of the disciples and followers of the Lord Jesus, as we will see in the coming articles.

    The Bible mentions the following seven metaphors for the Church:

1.   The Family of God

2.   The House or Temple of God

3.   The Field of God

4.   The Body of Christ

5.   The Bride of Christ

6.   God’s Vineyard

7.   The Building of God

    From the next article, we will start considering each of these metaphors one-by-one, to learn what the Church actually is, Biblically speaking. This understanding will then help us understand that as stewards of God’s Church and of fellowship with His children, how we need to behave and conduct ourselves.

    If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.

Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well 
&
Please Translate and Propagate in your Regional Language

रविवार, 21 जून 2026

Blessed and Successful Life - 136 - Understanding the Church – 2 / आशीषित एवं सफल जीवन – 136 - कलीसिया को समझना – 2

आशीषित एवं सफल जीवन – 136

कलीसिया को समझना – 2

Click Here for the English Translation

इस लेख पर चर्चा के लिये नीचे दिये लिंक्स पर क्लिक करें:

वीडियो चर्चा                            ऑडियो चर्चा

कलीसिया को समझना – 2 

पिछले लेख में हमने देखा था कि, बाइबल के अनुसार, प्रभु यीशु मसीह की कलीसिया कोई भवन, या कोई विशेष डिनॉमिनेशन अथवा समुदाय नहीं है। वरन, कलीसिया, बिना समय अथवा स्थान के किसी भी भिन्नता के, मसीहियत के आरंभ से लेकर अभी तक के, सारे सँसार भर के सभी वास्तव में नया-जन्म पाए हुए मसीही विश्वासियों का एक समूह है; चाहे वे एक दूसरे से कभी मिले हों अथवा नहीं, एक दूसरे को जाना हो अथवा नहीं, एक दूसरे के साथ संगति की हो अथवा नहीं। किसी भी भौगोलिक स्थान पर विद्यमान कोई भी स्थानीय कलीसिया इसी विश्व-व्यापी कलीसिया का ही एक अंग है, और प्रत्येक मसीही विश्वासी उसी सम्पूर्ण का एक भाग है। प्रभु परमेश्वर की यह वास्तविक कलीसिया, जैसा प्रभु यीशु ने पतरस से मत्ती 16:18 में कहा है, मनुष्यों के द्वारा नहीं बल्कि स्वयं प्रभु यीशु ही के द्वारा बनाई गई है; वह किसी भी डिनॉमिनेशन या समुदाय के अनुसार विभाजित नहीं है, और न ही  प्रभु यीशु की कलीसिया में ऐसे किसी विभाजन का कोई महत्व अथवा स्थान है। हमने यह भी देखा था कि प्रभु परमेश्वर अपनी कलीसिया के प्रति बहुत कड़ाई से मालिकाना अधिकार रखता और जताता है, और यदि कोई उसकी कलीसिया या कलीसिया के किसी सदस्य को कोई हानि या कष्ट पहुँचता है, उस से दुर्व्यवहार करता है, तो प्रभु उसे हल्के में नहीं लेता है।

बाइबल में कलीसिया का वर्णन करने के लिए, उसके विभिन्न पक्षों को समझाने, उसके गुणों को बताने, और उसकी कार्यों को दर्शाने के लिए कुछ रूपक उपयोग किये गए हैं। कलीसिया के लिए, जैसा 2 कुरिन्थियों 6:16 में लिखा गया है, प्रयुक्त एक रूपक है कि वह जीवते परमेश्वर का मन्दिर है “और मूरतों के साथ परमेश्वर के मन्दिर का क्या सम्बन्ध? क्योंकि हम तो जीवते परमेश्वर का मन्दिर हैं; जैसा परमेश्वर ने कहा है कि मैं उन में बसूंगा और उन में चला फिरा करूंगा; और मैं उन का परमेश्वर हूंगा, और वे मेरे लोग होंगे।” यहाँ पर, इस पद में ध्यान कीजिए कि बहुवचन शब्द ‘हम’, ‘लोग’ का उपयोग किया गया है, अर्थात, चाहे व्यक्तिगत रीति से एक विश्वासी हो, अथवा सामूहिक रूप से मण्डली हो, प्रभु की कलीसिया का प्रत्येक अंग (यह किसी समुदाय अथवा डिनॉमिनेशन का सदस्य होने की बात नहीं है) परमेश्वर का मन्दिर है, और परमेश्वर उसमें/उनमें निवास करता है। इस रूपक के द्वारा बाइबल यह दिखाती है कि कलीसिया, अर्थात नया-जन्म पाए हुए मसीही विश्वासियों के समाज को परमेश्वर का घराना, उसका निवास स्थान (इफिसियों 2:19, 22) होना है, और दिखना है।

कलीसिया के स्वरूप को समझाने और दिखाने वाले इन रूपकों को समझना और उनका पालन करना प्रभु की कलीसिया तथा कलीसिया के अन्य सदस्यों के साथ संगति रखने, उनके प्रति भण्डारी होने की ज़िम्मेदारी के निर्वाह के लिए अनिवार्य है। यद्यपि कलीसिया से संबंधित सभी रूपक हमें परमेश्वर तथा उसके बच्चों के प्रति हमारे रवैये और व्यवहार के बारे में महत्वपूर्ण बातें बताते और सिखाते हैं, किन्तु पौलुस में होकर पवित्र आत्मा ने परमेश्वर का मंदिर होने, उसका निवास स्थान होने के इस रूपक को तीन बार उपयोग किया है, (1 कुरिन्थियों 3:16-17; 6:18-20; 2 कुरिन्थियों 6:16-18), सचेत करने के लिए कलीसिया के प्रति कोई अभद्र व्यवहार न किया जाए। इसलिए, प्रत्येक विश्वासी को इस हमेशा बने रहने वाले एहसास के साथ जीना चाहिए कि परमेश्वर सदैव उसके अंदर निवास करता है। विश्वासी जो देखता, बोलता, और सुनता है, परमेश्वर भी उसे देखता और सुनता है; जहाँ कहीं भी विश्वासी जाता है, परमेश्वर भी जाता है; और विश्वासी अपनी देह के साथ जो कुछ भी करता है, वास्तव में वह परमेश्वर के मंदिर के साथ वैसा कर रहा है। और एक दिन उसे इन सभी बातों, अर्थात, उसने परमेश्वर के मंदिर के साथ कैसा व्यवहार, उसका कैसा उपयोग किया का हिसाब परमेश्वर को देना होगा, और उसके अनुसार उसका न्याय होगा (रोमियों 14:12; 2 कुरिन्थियों 5:10; 1 पतरस 4:17), उद्धार के लिए नहीं, किन्तु अनन्तकालीन प्रतिफलों के लिए।

अगले लेख से हम प्रभु यीशु की कलीसिया के लिए उपयोग किये गए विभिन्न रूपकों और उनके तात्पर्यों को देखना आरंभ करेंगे।

यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। स्वेच्छा से अपने पापों के लिये पश्चाताप करके, प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।

कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें 
और
कृपया अपनी स्थानीय भाषा में अनुवाद और प्रसार करें

*************************************************************************

Blessed and Successful Life - 136

Understanding the Church – 2

English Translation

Click On Links Below for discussion on Today's Article:

Video Discussion                     Audio Discussion

Understanding the Church – 2

In the previous article we have seen that Biblically speaking, the Church of the Lord Jesus Christ is not a building, nor is it a particular denomination or sect. Rather the Church is the singular collective body of the actually Born-Again Christian Believers, all over the world, across time, since the beginning of Christianity till date; whether or not they have met, or known, or fellowshipped with each other. The local Church at any geographical place, is one part of this whole universal Church, and every Christian Believer is a smaller part of that whole. This actual Church of the Lord God, as the Lord Jesus said to Peter in Matthew 16:18, is built by the Lord Jesus, and not by men; it is not divided into any denominations or sects, which are all man-made, not God given or God-created; and neither do any such denominational divisions have any importance or place in the Church of the Lord Jesus Christ. We also saw that the Lord God is very possessive of His Church, and does not take it lightly if anyone causes any hurt or harm to His Church or in any manner mistreats its constituent members.

In the Bible, some metaphors have been used to describe the Church, to explain its various aspects, characteristics, and functions. One of the metaphors for the Church, i.e., the community of the Christian Believers in a locality, as stated in 2 Corinthians 6:16 is that it is the Temple of the living God “And what agreement has the temple of God with idols? For you* are the temple of the living God. As God has said: "I will dwell in them And walk among them. I will be their God, And they shall be My people."” Here, in this verse, take note of the plural – ‘them,’ ‘people,’ i.e., whether individually as a Believer, or collectively as the congregation, every member of the Lord’s Church (this is not about being members of any sect or denomination) is the Temple of God, and God always dwells in him/them. Through this metaphor the Bible shows that the Church, i.e., the community of Born-Again Christian Believers must be, and should be seen as a household, a dwelling place of God as it says in Ephesians 2:19, 22.

Understanding and obeying these metaphorical concepts of what a Church is, is of paramount importance in fulfilling stewardship responsibilities regarding the Church, and fellowshipping with God's children. Although, all the various metaphors of the Church have important things to teach us about our attitude and behavior towards God and His children, but the Holy Spirit through Paul, has particularly used this metaphor of God’s Temple or dwelling place to thrice caution against wayward behavior regarding the Church (1 Corinthians 3:16-17; 6:18-20; 2 Corinthians 6:16-18). Therefore, every Believer should live with the constant realization that God is dwelling in him or her; God sees and hears whatever the Believer sees, says, and hears; God goes wherever the Believer goes, and whatever the Believer does to his body, he is actually doing it to God’s Temple; and one day he will be called to give an account of all of this, i.e., how he has handled and used God’s Temple, to God, and will be and judged accordingly (Romans 14:12; 2 Corinthians 5:10; 1 Peter 4:17), not for salvation, but for eternal rewards.

From the next article we will look up the various metaphors used in the Bible for the Church of the Lord Jesus Christ, and what they imply.

If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.

Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well 
&
Please Translate and Propagate in your Regional Language

शनिवार, 20 जून 2026

Blessed and Successful Life - 135 - Understanding the Church – 1 / आशीषित एवं सफल जीवन – 135 - कलीसिया को समझना – 1

आशीषित एवं सफल जीवन – 135

कलीसिया को समझना – 1

Click Here for the English Translation

इस लेख पर चर्चा के लिये नीचे दिये लिंक्स पर क्लिक करें:

वीडियो चर्चा                            ऑडियो चर्चा

कलीसिया को समझना – 1 

हम 1 राजाओं 2:2-4 से, अर्थात हाल ही में इस्राएल के राजा बने उसके पुत्र सुलैमान को दाऊद द्वारा दिए गए निर्देशों में से, एक सफल और आशीषित जीवन जीने के सम्बन्ध में सीख रहे हैं। वर्तमान में हम इस खण्ड के पद 3 पर विचार कर रहे हैं, जिसमें दाऊद सुलैमान से उन सभी बातों का योग्य भण्डारी होने के लिए कहता है, जो परमेश्वर ने उसे सौंपी हैं।

इसी प्रकार से, पौलुस ने भी 1 कुरिन्थियों 4:1-2 में कहा है कि वह किसी विशिष्ट वरदान या ज़िम्मेदारी का नहीं, बल्कि जो कुछ परमेश्वर ने उसे दिया है, जिस की ज़िम्मेदारी उसे सौंपी है, उन सभी बातों का भण्डारी है; और उसे उन सभी का योग्य भण्डारी बनकर रहना है। क्योंकि हम विश्वासियों को यह निर्देश भी दिए गए हैं कि हम मसीह का अनुसरण उसी तरह से करें, जैसे कि पौलुस ने किया है (1 कुरिन्थियों 11:1); इसलिए, भण्डारीपन के प्रति जो पौलुस का रवैया था, वही प्रत्येक मसीही विश्वासी का भी होना चाहिए। उसे इस बात के एहसास के साथ जीना और काम करना चाहिए कि परमेश्वर की दृष्टि में वह हर उस बात का भण्डारी है जो परमेश्वर ने उसे दी है; और सभी के लिये परमेश्वर को जवाबदेह है (रोमियों 14:12; 2 कुरिन्थियों 5:10)। हम पहले के लेखों में देख चुके हैं कि प्रत्येक मसीही विश्वासी को परमेश्वर ने कम से कम ये चार बातें तो दी ही हैं:

  • अपना वचन

  • अपना पवित्र आत्मा

  • अपनी कलीसिया तथा अपने अन्य बच्चों की संगति

  • सेवकाई के लिए पवित्र आत्मा का कोई न कोई वरदान

इन चार में से हमने पिछले लेखों में विश्वासी के परमेश्वर के वचन का और पवित्र आत्मा का भण्डारी होने के बारे में देख लिया है; और फिर पिछले सात लेखों में, अभी तक जो कुछ हमने सीखा है, उसका पुनःअवलोकन भी किया है। जैसा हम उपरोक्त सूची में देखते हैं, हमारे सीखने के लिये तीसरी बात है परमेश्वर की कलीसिया और परमेश्वर की अन्य बच्चों के साथ संगति।

बाइबल में “कलीसिया” शब्द का सबसे पहला उपयोग मत्ती 16:18 में हुआ है, जहाँ पर प्रभु यीशु कहता है कि वह ही अपनी कलीसिया बनाएगा। यहाँ पर मूल यूनानी भाषा में जिस शब्द का उपयोग किया गया है वह है “एक्कलीसिया,” जिसका अंग्रजी अनुवाद “चर्च” और हिन्दी अनुवाद “कलीसिया” किया गया है। इस यूनानी भाषा का शब्दार्थ होता है ‘बुलाया या एकत्रित किया जाना’ या ‘समूह;’ और मसीहियत के संदर्भ में इसका अर्थ ‘यीशु द्वारा छुड़ाए और बुलाए गए लोगों का समूह,’ या, ‘स्वर्ग अथवा पृथ्वी पर, या दोनों ही स्थानों पर, यीशु द्वारा छुड़ाए और बुलाए गए लोगों का समूह।’ अर्थात, परमेश्वर के वचन बाइबल में परिभाषा तथा उपयोग के अनुसार, कलीसिया न तो कोई भवन है, और न ही कोई डिनॉमिनेशन अथवा समुदाय है। वरन, कलीसिया, बिना समय अथवा स्थान के किसी भी अंतर के, मसीहियत के आरंभ से लेकर अभी तक के, सारे सँसार भर के सभी वास्तव में नया-जन्म पाए हुए मसीही विश्वासियों का एक समूह है; चाहे वे एक दूसरे से कभी मिले हों अथवा नहीं, एक दूसरे को जाना हो अथवा नहीं, एक दूसरे के साथ संगति की हो अथवा नहीं। किसी भी भौगोलिक स्थान पर विद्यमान कोई भी स्थानीय कलीसिया इसी विश्व-व्यापी कलीसिया का ही एक अंग है, और प्रत्येक मसीही विश्वासी उसी सम्पूर्ण का एक भाग है। प्रभु परमेश्वर की यह वास्तविक कलीसिया डिनॉमिनेशन या समुदाय के अनुसार विभाजित नहीं है, और न ही उस में ऐसे किसी विभाजन का कोई महत्व अथवा स्थान है।

इसलिए कलीसिया को किसी व्यक्ति अथवा किसी स्थानीय समूह अथवा किसी भवन के समान कदापि नहीं देखा जाना चाहिए। वरन उसे वास्तव में नया-जन्म पाए हुए मसीही विश्वासियों के एक ही विश्व-व्यापी समूह के रूप में देखा और समझा जाना चाहिए। इसका एक बहुत गंभीर तथा बहुत महत्वपूर्ण अभिप्राय है कि किसी भी मसीही विश्वासी के साथ किया गया कोई भी व्यवहार - भला या बुरा, परमेश्वर की दृष्टि में, परमेश्वर की इसी विश्व-व्यापी कलीसिया के साथ किया गया व्यवहार है। उस कलीसिया के साथ, जिसे प्रभु यीशु ने कलवरी के क्रूस पर दिए गए अपने बलिदान के द्वारा, अपने लहू से छुड़ाया और खरीदा है। और प्रभु उसकी कलीसिया अथवा उस कलीसिया के सदस्यों के साथ किये गए किसी भी दुर्व्यवहार को न तो हल्के में लेता है, और न ही सहन करता है; विशेषकर तब, जब वह जान-बूझ कर या यह तथ्य पता होते हुए भी किया गया हो।

अगले लेख में हम प्रभु की कलीसिया और उसके प्रति विश्वासी के भण्डारी होने के बारे में यहाँ से आगे देखेंगे।

यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। स्वेच्छा से अपने पापों के लिये पश्चाताप करके, प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।

कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें 
और
कृपया अपनी स्थानीय भाषा में अनुवाद और प्रसार करें

*************************************************************************

Blessed and Successful Life - 135

Understanding the Church – 1

English Translation

Click On Links Below for discussion on Today's Article:

Video Discussion                     Audio Discussion

Understanding the Church – 1

We are studying about leading a successful and blessed life as Born-Again Christian Believers, from 1 Kings 2:2-4, i.e., through the instructions given by David to his son Solomon, recently crowned King of Israel. Presently we are on verse 3 of this passage, where David instructs Solomon to be a steward of all that God has given in his charge.

Similarly, Paul says in 1 Corinthians 4:1-2, that he is a steward of not just some specific gift or responsibility, but of everything that God has given him, entrusted him with; and he has to be a faithful steward of them all. We Believers have also been instructed to follow Christ in the same manner as Paul used to follow Christ (1 Corinthians 11:1). Therefore, Paul’s attitude towards stewardship should also be the attitude of every Christian Believer; he must realize, live, and function knowing that in God’s eyes, he is a steward of everything that has been given to him by God; and will be accountable for it all (Romans 14:12; 2 Corinthians 5:10). We have seen in the earlier articles that to every Christian Believer, God has given at least four things:

  • His Word

  • His Holy Spirit

  • His Church and Fellowship of His Children

  • Some Gift of the Holy Spirit for their Ministry

Of these four, in the preceding articles, we have seen about the Believer being the steward of God’s Word, and of God the Holy Spirit; and then in the past seven articles, we had recapitulated about what we have learnt so far. As we see in the list above, the third item of stewardship, to learn about, is to be stewards of God’s Church and to fellowship with God’s other children.

The first occurrence of the word “church” in the Bible is in Matthew 16:18, where the Lord Jesus says that He will build His Church. The word used here in the original Greek language is “ekklesia,” and has been translated as “church” in the English language. The Greek word literally means ‘a calling out’ or, an ‘assembly;’ and in context of Christianity it has come to mean, ‘a called-out assembly of the Redeemed of Jesus,’ or, ‘the citizenry of the Redeemed of Jesus whether being on earth or in heaven or both.’ So, by definition and usage, in God’s Word the Bible, the Church is neither a building nor a denomination or sect. But the Church is the singular collective body of the actually Born-Again Christian Believers, all over the world, across time, since the beginning of Christianity till date, whether or not they have met, or known, or fellowshipped with each other. The local Church at any geographical place, is one part of this whole universal Church, and every Christian Believer is a smaller part of that whole. This actual Church of the Lord God is not divided according to any denomination or sect, and neither does any such denomination have any importance or place in it.

Therefore, the Church must be seen and understood not just as one individual, nor as any local Assembly, nor any building, but it must be seen as one world-wide corporate body made up of all the truly Born-Again Christian Believers. A serious and very important implication of this fact is that anything done to a Christian Believer - whether good or bad, in God’s eyes, is done to this universal Church of God. The Church which the Lord Jesus has redeemed and purchased with His blood, through His sacrifice on the Cross of Calvary. And the Lord does not take lightly or tolerate any wrong done to His Church, or its members; and that too deliberately or despite knowing this fact.

In the next article, we will carry on from here about understanding about the Lord’s Church and a Believer’s stewardship towards it.