ई-मेल संपर्क / E-Mail Contact

इन संदेशों को ई-मेल से प्राप्त करने के लिए अपना ई-मेल पता इस ई-मेल पर भेजें : rozkiroti@gmail.com / To Receive these messages by e-mail, please send your e-mail id to: rozkiroti@gmail.com

बुधवार, 26 अगस्त 2026

Blessed and Successful Life - 201 - Stewardship of the Holy Spirit – Conclusion / आशीषित एवं सफल जीवन – 201 - पवित्र आत्मा का भण्डारी होना – उपसंहार

 

आशीषित एवं सफल जीवन – 201 

पवित्र आत्मा के वरदानों के भण्डारी – 17

Click Here for the English Translation

इस लेख पर चर्चा के लिये नीचे दिये लिंक्स पर क्लिक करें:

वीडियो चर्चा                     औडियो चर्चा

पवित्र आत्मा का भण्डारी होना – उपसंहार

 

    भण्डारी होने की इस श्रृंखला में, हम अध्ययन कर रहे थे कि प्रत्येक नया-जन्म पाया हुआ मसीही विश्वासी परमेश्वर द्वारा उसे प्रदान की गई हर एक बात का भण्डारी है और उसके लिए परमेश्वर को जवाबदेह है। हमने भण्डारी होने के इस अध्ययन का आरम्भ भण्डारीपन से सम्बन्धित विभिन्न पक्षों को सीखने के साथ किया था, और फिर उन चार बातों के भण्डारी होने पर आए थे जो परमेश्वर ने प्रत्येक मसीही विश्वासी को प्रदान की हैं। परमेश्वर द्वारा दी गई ये चार बातें हैं; उसका वचन, उसका पवित्र आत्मा; उसकी कलीसिया का अंग होना तथा अन्य मसीही विश्वासियों के साथ सहभागिता रखना; और पवित्र आत्मा द्वारा दिया गया कोई न कोई वरदान। इन चार विषयों से सम्बन्धित मसीही विश्वासी के भण्डारीपन का अध्ययन करते हुए हमने इन से सम्बन्धित कई व्यावहारिक महत्व की बातों के बारे विचार किया है। और इनमें से कुछ ऐसी बातें भी हैं जिन पर बहुधा कोई विशेष ध्यान नहीं दिया जाता है और न ही कलीसियाओं में इनके बारे में सिखाया जाता है। किन्तु इनके बारे में जो गलत धारणाएं और गलत शिक्षाएँ प्रचलित हैं, वे मसीहियत में, और मसीहियत के बारे में बहुत सी समस्याओं का प्रमुख कारण हैं। यह अध्ययन करते हुए हमने यह भी देखा है कि कैसे बाइबल के प्रत्येक पद, या वाक्यांश, या शब्द का अध्ययन हमेशा उसके संदर्भ में ही करना चाहिए, और साथ ही सदा ही उस से सम्बन्धित बाइबल के अन्य खण्डों का भी ध्यान रखना चाहिए, तब ही हम परमेश्वर के वचन की गलत व्याख्या करने और वचन में विरोधाभास न होते हुए भी, कृत्रिम विरोधाभास को उत्पन्न कर देने से बचे रह सकते हैं।

    पिछले कुछ समय से हम मसीही विश्वासी के जीवन और सेवकाई में परमेश्वर पवित्र आत्मा की भूमिका, उनके द्वारा दिए गए वरदानों के, और उन वरदानों के उपयोग, तथा पवित्र आत्मा और आत्मिक वरदानों के साथ जुड़ी अनेकों भ्रांतियों के बारे में परमेश्वर के वचन बाइबल से देखते आ रहे हैं। हम यह सीखते आ रहे हैं कि उन गलत शिक्षाओं के बारे में वचन में वास्तव में दी गई सही बातें क्या हैं, वचन की उन वास्तविक बातों के सही अभिप्राय क्या हैं। हमने यह भी देखा है कि उन बातों को उनके संदर्भ में, उनके लिखे जाने के समय के उनके आरम्भिक पाठकों या श्रोताओं के लिए उन बातों के अर्थ; तब, मूल भाषा में प्रयोग किए गए शब्दों के शब्दार्थ, और वचन में उन से संबंधित अन्य शिक्षाओं एवं बातों को उनके साथ मिलाकर, परमेश्वर पवित्र आत्मा के अगुवाई में किए गए अध्ययन से ये गलत शिक्षाएं पहचानी जा सकती हैं, और इनसे बचा जा सकता है, बाहर निकला जा सकता है। प्रभु यीशु ने अपने शिष्यों को, उनके जीवन और सेवकाई में परमेश्वर पवित्र आत्मा की भूमिका और कार्य के बारे में कुछ बहुत महत्वपूर्ण शिक्षाएं दी हैं, जैसा कि हम यूहन्ना 14 और 16 अध्याय में देखते हैं। मसीही विश्वासी के जीवन और सेवकाई में पवित्र आत्मा और आत्मिक वरदानों के संदर्भ में प्रत्येक मसीही विश्वासी के लिए इन शिक्षाओं को जानना और समझना, और फिर इनके अनुसार लोगों द्वारा दी जा रही शिक्षाओं का आँकलन करना बहुत आवश्यक है, क्योंकि ये शिक्षाएं प्रभु ने इसी उद्देश्य से अपने शिष्यों को दी थीं।

    प्रभु यीशु ने शिष्यों से कहा, “मैं अब से तुम्हारे साथ और बहुत बातें न करूंगा, क्योंकि इस संसार का सरदार आता है, और मुझ में उसका कुछ नहीं” (यूहन्ना 14:30)। प्रभु जानता था कि उनके स्वर्गारोहण के पश्चात, उनके कार्य को बिगाड़ने और शिष्यों द्वारा सुसमाचार की सेवकाई को बाधित या निष्फल करने के लिए शैतान उन शिष्यों पर और उनकी सेवकाई पर हमला करेगा। क्योंकि शैतान एक बहुत प्रबल शत्रु है, वह अपनी अनेकों युक्तियों तथा धार्मिक लगने और सही प्रतीत होने वाली बातों एवं व्यवहार के द्वारा प्रभु के शिष्यों और सेवकाई के कार्यों में बाधा डालेगा (2 कुरिन्थियों 11:3, 13-15)। इसी लिए शिष्यों की सहायता के लिए प्रभु ने अपने पवित्र आत्मा को उनमें और उनके साथ हमेशा बने रहने के लिए भेजा। हम देख चुके हैं कि जैसे ही कोई व्यक्ति पापों से पश्चाताप करके, उनके लिए प्रभु यीशु से क्षमा माँगता है, प्रभु को अपना उद्धारकर्ता स्वीकार करता है और अपना जीवन उसे समर्पित कर देता है, उसी पल से तुरंत ही परमेश्वर पवित्र आत्मा उसके जीवन में आकर, उसके मसीही जीवन और सेवकाई में उसका सहायक और मार्गदर्शक होने के लिए, उसके अन्दर सर्वदा के लिए निवास करने लगता है (यूहन्ना 14:16-17; 1 कुरिन्थियों 3:16; 6:19)। साथ ही परमेश्वर पिता ने प्रत्येक मसीही विश्वासी के करने के लिए कोई न कोई भले कार्य पहले से निर्धारित किए हैं (इफिसियों 2:10)। परमेश्वर पवित्र आत्मा, जो भी सेवकाई उस व्यक्ति के लिए परमेश्वर द्वारा निर्धारित की हुई है, उसे भली-भांति निभाने के लिए उस व्यक्ति को उपयुक्त आत्मिक वरदान भी प्रदान करता है, तथा उन वरदानों का उपयोग करना सिखाता है। प्रभु यीशु में विश्वास करने वालों की आशीष और आत्मिक जीवन में उन्नति, उसके द्वारा उसे सौंपी गई सेवकाई को ठीक से करने में ही है; इसी उद्देश्य से परमेश्वर पवित्र आत्मा उसके अन्दर रहता है, उसकी सहायता करता है।

    परमेश्वर पवित्र आत्मा अपनी सम्पूर्णता में तथा अपनी पूर्ण सामर्थ्य के साथ प्रत्येक मसीही विश्वासी में उसके उद्धार पाने और परमेश्वर की सन्तान बन जाने (यूहन्ना 1:12-13) के क्षण से ही विद्यमान है। किन्तु जब तक वह विश्वासी पवित्र आत्मा के कहे के अनुसार न करे, उसके चलाए न चले (गलातियों 5:16, 18, 26), तो फिर उसके जीवन में पवित्र आत्मा की उपस्थिति और सामर्थ्य कैसे प्रकट होगी? अदन की वाटिका में पहला पाप करवाने के लिए शैतान ने अपनी जिस युक्ति का प्रयोग किया था, उसे ही आज भी वह उतनी ही कारगर रीति से प्रयोग करता है। उसकी यह युक्ति है व्यक्ति के मन और विचारों को किसी ऐसी बात की ओर ले जाना जो परमेश्वर ने उसे नहीं दी है, उसे भरमाना कि कैसे परमेश्वर ने उसे, उसके लिए लाभकारी प्रतीत होने वाली किसी बात से वंचित रखा है, किन्तु फिर भी वह कितनी सरलता से उसे प्राप्त कर सकता है। इस प्रकार से परमेश्वर के वचन पर संदेह उत्पन्न करके, उसके विरुद्ध मन में प्रश्न उठाकर, शैतान मनुष्य को अपनी दृष्टि और समझ के अनुसार अच्छी, लुभावनी, और मन-भावनी प्रतीत होने वाली बात को ही सही मानने, और परमेश्वर के वचन के विरुद्ध, किन्तु अपनी ही दृष्टि और समझ में सही बात का पालन करने में डालकर, परमेश्वर की अनाज्ञाकारिता करवा देता है। इसी युक्ति के अन्तर्गत शैतान ने परमेश्वर पवित्र आत्मा, उनके कार्य, और उनके द्वारा दिए जाने वाले आत्मिक वरदानों के बारे में बहुत सी गलत शिक्षाएं बहुत सी धार्मिक और लुभावनी लगने वाली बातें, मसीही या ईसाई कहलाए जाने वाले लोगों में फैला रखी हैं, यहाँ तक कि अनेकों वास्तविक मसीही विश्वासियों को भी उन बातों के भ्रम में फंसा रखा है। बाइबल से असंगत ये बातें और शिक्षाएँ ऊपरी तौर से और पहली नजर में बहुत धार्मिक, भक्ति और श्रद्धापूर्ण, आकर्षक, और लाभकारी प्रतीत होती हैं; किन्तु जब व्यक्ति उन्हें गहराई से जाँचता है, तब उनके घातक और विनाशकारी तात्पर्य एवं प्रभाव पता लगते हैं।

    जब तक मसीही विश्वासी उन गलत शिक्षाओं से बाहर आकर परमेश्वर पवित्र आत्मा की सहायता से वचन की सच्चाई और खराई को समझकर, उसका पालन करना आरंभ नहीं करेगा, वह शैतान द्वारा खड़े किए गए एक काल्पनिक “मसीही” विश्वास तथा गढ़ी हुई धार्मिकता की चकाचौंध, आकर्षण, शारीरिक उन्माद और लुभावने अनुभव उत्पन्न करने वाली बातों में, तथा उसके अनुसार किए गए कार्यों के धोखे में फंसा रहेगा। ये बातें चाहे कुछ समय के लिये शरीर को संतुष्टि प्रदान कर दें, किन्तु कोई भी आत्मिक लाभ या आत्मा के फल उत्पन्न नहीं करती हैं। अन्ततः जब ऐसे “मसीही विश्वासियों” की आँख खुलेगी, और वे सच्चाई को जानेंगे, पहचानेंगे, तब तक बहुत देर हो चुकी होगी, और उन पाँच मूर्ख कुँवारियों के समान उनके वापस परमेश्वर के पास लौटने के द्वारा हमेशा के लिए बंद हो चुके होंगे। एक बहुत साधारण और सीधी सी बात है, जो कुछ वचन में नहीं दिया गया है, वचन के अनुसार नहीं है, जो कुछ भी वचन के बाहर से है, जो कुछ भी वचन में जोड़ कर या उसमें से घटा कर बताया और सिखाया जा रहा है, वह सत्य नहीं है, शैतान की ओर से है, और कदापि उसका पालन नहीं करना है - वह चाहे मानवीय बुद्धि और तर्क के अनुसार कितना भी ठीक, आकर्षक, धार्मिक, और उचित क्यों न लगे; चाहे कितने भी और कैसे भी लोग उसके पक्ष में क्यों न बोलें – जो भी परमेश्वर के वचन में नहीं है, वह परमेश्वर की ओर से नहीं है।

    यदि आप एक मसीही विश्वासी हैं तो अभी समय रहते 2 कुरिन्थियों 13:5 के अनुसार अपने आप को जाँच कर देख लें कि आप सही विश्वास में हैं कि नहीं। परमेश्वर पवित्र आत्मा के द्वारा, परमेश्वर के वचन बाइबल के अनुसार चलाए ही चलें, अन्य हर बात से बाहर हो जाएं और बाहर बने रहें। चाहे ऐसा करने के लिए कैसी भी कीमत क्यों न चुकानी पड़े, क्योंकि आज की थोड़ी सी हानि, कल की अनन्त आशीष और भलाई बन जाएगी। किन्तु यदि आप सच्चाई के लिए आज यह थोड़ी सी हानि उठाने, यह कीमत चुकाने के लिए तैयार नहीं होंगे, तो कल यह आपके लिए अनन्त हानि और पीड़ा का कारण बन जाएगी। इसलिए सही निर्णय लेकर, और उसके अनुसार उचित कार्य कर लें।  

    अगले लेख में हम एक नए विषय, 1 राजाओं 2:2-4 की सूची में से तीसरे, हमेशा परमेश्वर के वचन में लिखी हुई हर बात का आज्ञाकारी रहना (1 राजाओं 2:3b) पर विचार करेंगे।

    यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। स्वेच्छा से अपने पापों के लिये पश्चाताप करके और प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।


कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें 
और
कृपया अपनी स्थानीय भाषा में अनुवाद और प्रसार करें

*************************************************************************

Blessed and Successful Life - 201

Stewards of Gifts of the Holy Spirit - 17

English Translation

Click On Links Below for discussion on Today's Article:

Video Discussion                     Audio Discussion

Stewardship of the Holy Spirit – Conclusion

 

    In this series on stewardship, we have been studying about every Born-Again Christian Believer being a steward of everything that God has given him, and being accountable to God for them all. We had started off this study on stewardship by studying various aspects of being a steward, and then come to considering about the four things that God has given to each and every Believer, namely, His Word; His Holy Spirit; membership of His Church and Fellowship with other Christian Believers; and Some Gift of the Holy Spirit. While considering the Believer’s stewardship of these four topics, we have considered many things of practical importance related to them. And, some of the things we have seen, are often not paid attention to, or not taught in the Churches; but misconceptions and wrong teachings about them are a major cause of problems in and about Christianity. While doing so, we have also seen how to always study each verse or phrase or word in its context, and to always also keep in mind the other related Bible passages to avoid misinterpretation, and despite there being no contradictions in God’s Word, creating some artificial contradictions where none exists.

    For the past some time we have been studying the stewardship of God the Holy Spirit in the life and ministry of a Born-Again Christian Believer, about the Spiritual gifts given by the Holy Spirit, and about utilizing those gifts through Him. We have been learning from God’s Word the Bible about many false teachings and wrong doctrines commonly preached and taught about God the Holy Spirit, His role and working, and His gifts to the Believers. We saw from the Bible what the actual Biblical teachings are; and when they are seen and examined properly, what their actual implications are and what they actually mean. And, how when through the guidance and wisdom of the Holy Spirit the misinterpreted and misused verses and their related teachings are seen in their actual context, and along with the meanings of the words used in the original language that they were written in, how their actual meaning becomes clear. How their misinterpretation and misuse can be identified, and we can come out of the false teachings and wrong doctrines preached about them. The Lord Jesus during His life and ministry on earth, taught His disciples about the Holy Spirit and His role, as we see in John chapters 14 and 16. It is essential for every Christian Believer to not only learn and understand the role of God the Holy Spirit and His Spiritual gifts in his own life and ministry, but to also teach them to others, to keep others safe from false teachings and wrong doctrines, because that is why the Lord Jesus gave the teachings to His disciples.

    Lord Jesus said to His disciples, “I will no longer talk much with you, for the ruler of this world is coming, and he has nothing in Me” (John 14:30). The Lord knew that after His ascension to heaven, Satan, to corrupt and spoil His work and to obstruct the gospel ministry of His disciples, to render it ineffective and infructuous, will attack His disciples. Since Satan is a very powerful enemy, and will attack through many devious devices, bring in many seemingly correct, religious, pious, reverential, but actually corrupted, misinterpreted and beguiling teachings from God’s Word (2 Corinthians 11:3, 13-15). Therefore, to help and guide the disciples in the right ways and correct understandings, the Lord sent His Holy Spirit to live in them and be with them at all times. We have seen that the moment a person repents of his sins, asks forgiveness for them from the Lord Jesus, accepts the Lord Jesus as his savior, and surrenders his life to Him to live in obedience to His Word, from that very moment, God the Holy Spirit comes into his life and starts residing in him; to always be with him, to be his guide and helper in his Christian life and ministry (John 14:16-17; 1 Corinthians 3:16; 6:19). For every Born-Again child of God, God has determined some work(s) beforehand (Ephesians 2:10). God the Holy Spirit gives the Christian Believers the appropriate Spiritual gifts to help them properly and worthily fulfil their God given work, and also teaches them how to utilize those gifts. The blessings and growth in spiritual life of every Christian Believer are through worthily fulfilling his God assigned responsibilities; and God the Holy Spirit resides in him to help him in this.

    God the Holy Spirit in His full form and strength is present in every Christian Believer from the moment he is saved and becomes a child of God (John 1:12-13). But unless and until a Christian Believer does as the Holy Spirit tells him to do, is submitted and obedient to Him (Galatians 5:16, 18, 26), how can the Holy Spirit work in his life, manifest His power through him? The trick Satan played in the Garden of Eden to have the first sin committed, he still uses it just as readily and effectively, as then. This trick of his is to deviate a person’s mind and thoughts into what God has not given him; and then make him feel how God has held back something seemingly good and beneficial from him, and how easily it can acquired. Thereby Satan creates doubts in man’s heart about God and His Word, gets man to trust in his own ability to think and understand about things; makes those things appear good, attractive, desirable, and necessary; and entices him to disobey God, sin against God. Using this same devious device, Satan has spread many false teachings and wrong doctrines about God the Holy Spirit, His role and work, His spiritual gifts amongst “Christians” and “Believers” and has even deceived many actual Christian Believers. These unBiblical Satanic teachings appear to be very religious, reverential, pious, attractive and beneficial externally and initially. But as one examines them in their depth, their damning and deadly implications and effects become apparent.

    Unless and until the Christian Believers come out of these wrong teachings, and learn to study and understand God’s Word through the guidance of the Holy Spirit, and start obeying Him, instead of following and obeying the contrived denominational and sectarian doctrines and teachings, he will remain caught-up and fallen in a make-believe, a false “Christian” religion and belief and its seemingly reverential appearance, attractiveness, physical frenzy, its enticing and blinding dazzle. These things may gratify the body for some time, but they do not produce any spiritual benefits or fruits of the Spirit. Eventually, when the eyes of such beguiled “Christian Believers” actually open and they get to see the truth, it will be too late for them; like the five foolish virgins, the doors to return to the Lord would have been closed forever for them. There is a very simple and straightforward principle for examining and assessing spiritual things - anything not already given in God’s Word the Bible, anything that is not consistent with the Biblical teachings, anything that is extraneous to what is already written in the Bible, anything that is being taught by adding to or taking away from the teachings of the Bible – none of it is from God and is not to be followed or trusted - no matter how persuasive, logical, correct, attractive, religious, pious, and appropriate it may appear, and no matter how many people, of whatever status and importance may speak in its favor - anything not in already stated in the Word of God is not from God!

    If you are a Christian Believer, then while you still have the time and opportunity, in accordance with 2 Corinthians 13:5, examine yourself and see if you are in the correct Christian Faith; or whether you are following some contrived teachings of men. Only follow the Biblical teachings under the leading and guidance of the Holy Spirit, get and stay out of everything else; no matter what price you may have to pay for it. Because a small loss, in any form or manner, suffered today, will bring indescribable and manifold eternal blessings and benefits. But if you are not ready to suffer this small loss today, then it can become a cause for eternal damnation and torment for you tomorrow. Therefore, take the right decision and accordingly take the right steps for your life.

    In the next article we will consider a new topic, the third in our list from 1 Kings 2:2-4, i.e., To be obedient to the Word of God, in all things written in it. (1Ki 2:3b).

    If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Voluntarily repent of your sins and ask the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrender yourself to Him - this is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.


Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well 
&
Please Translate and Propagate in your Regional Language

मंगलवार, 25 अगस्त 2026

Blessed and Successful Life - 200 - Utilizing the Gifts of the Holy Spirit – 7 / आशीषित एवं सफल जीवन – 200 - पवित्र आत्मा के वरदानों का उपयोग – 7

 

आशीषित एवं सफल जीवन – 200 

पवित्र आत्मा के वरदानों के भण्डारी – 16

Click Here for the English Translation

इस लेख पर चर्चा के लिये नीचे दिये लिंक्स पर क्लिक करें:

वीडियो चर्चा                     औडियो चर्चा

पवित्र आत्मा के वरदानों का उपयोग – 7


    प्रत्येक मसीही विश्वासी को परमेश्वर को हिसाब देना होगा कि उसने उसे परमेश्वर द्वारा सौंपे गए प्रावधानों और विशेषाधिकारों का उपयोग कैसे किया, जिन में उसकी परमेश्वर द्वारा निर्धारित सेवकाई के लिये पवित्र आत्मा के द्वारा दिये गये वरदानों का उपयोग करना भी सम्मिलित है। इसीलिए, परमेश्वर द्वारा विश्वासियों को दिए गए सहायक, परमेश्वर पवित्र आत्मा ने, रोमियों 12 अध्याय में, इन वरदानों के उचित रीति से उपयोग करने, और ऐसा करने के लिए तैयारी करने के निर्देश भी दिए हैं। इस तैयारी के बारे में, इस अध्याय के पहले पाँच पदों से हमने देखा है कि विश्वासी परमेश्वर के प्रति पूर्णतः समर्पित होकर तथा उसका और उसके वचन का पूर्णतः आज्ञाकारी होकर, और अपने आप का स्वयं-आँकलन करने वाला बनकर ही वरदानों का उचित उपयोग कर सकता है। इसके बाद, फिर पद 6-8 में पवित्र आत्मा इन वरदानों के योग्य रीति से उपयोग करने के बारे में कुछ सिद्धान्त सिखाता है। कृपया ध्यान कीजिए कि ये सभी सिद्धान्त सभी वरदानों पर समान रीति से लागू हैं, वरदानों के भिन्नता के कारण सिद्धांतों में कोई भिन्नता नहीं है। और जैसा कि हम पिछले लेखों में देख चुके हैं,परमेश्वर की दृष्टि में, उसके द्वारा दी गई सभी सेवकाइयाँ, और उन से सम्बन्धित पवित्र आत्मा के वरदान, सभी एक ही और समान स्तर के हैं। परमेश्वर की दृष्टि में किसी भी सेवकाई का और उससे सम्बन्धित वरदान का बड़ा या छोटा होना, या अधिक अथवा कम महत्वपूर्ण होने, जैसी कोई भिन्नता नहीं है। 

    पिछले लेख में हमने वरदानों उपयोगिता के बारे में तीन बातें देखीं थीं, और आज हम दो बातें और देखेंगे।

  • प्रत्येक विश्वासी को परमेश्वर द्वारा उसे सौंपी गई सेवकाई को ज़िम्मेदारी और वफादारी से निभाना है। इन तीन पदों में पवित्र आत्मा पौलुस द्वारा मसीही विश्वासियों को लिखवा रहा है कि जिसे जो सेवकाई सौंपी गई है, उसे उसी सेवकाई को अपनी भरसक सामर्थ्य के अनुसार करना है। पूरे वचन में कहीं कोई उदाहरण नहीं है कि परमेश्वर के किसी प्रेरित अथवा सेवक ने उसके लिए परमेश्वर द्वारा निर्धारित सेवकाई के बदले कोई अन्य सेवकाई माँगी अथवा प्राप्त की हो; परमेश्वर ने जैसा उनसे कहा, उन्होंने वैसा ही किया। कुछ लोगों ने, जैसे कि योना नबी ने, और आरंभ में मूसा ने और यिर्मयाह ने अपनी सेवकाई को लेकर अप्रसन्नता अवश्य व्यक्त की, उससे बचना चाहा, किन्तु बच कोई नहीं सका; अन्ततः उन्हें जाकर वही करना पड़ा जो परमेश्वर ने उनके लिए ठहराया था। साथ ही, कोई भी परमेश्वर द्वारा उसे सौंपी गई ज़िम्मेदारी से, यह बहाना बना कर कि “परमेश्वर, मैं यह नहीं कर पा रहा हूँ, इसलिए आप मेरे लिए इसे कर दें,” अपना काम करने से बच नहीं सका है। परमेश्वर जानता है कि कौन क्या कर सकता है और क्या नहीं, और उसने उसी के अनुसार उन्हें ज़िम्मेदारियाँ दी हैं, और सभी को उपयुक्त सँसाधन भी दिए हैं। इसलिए यह कहना कि वे उस कार्य को कर पाने में अक्षम हैं, एक तरह से परमेश्वर को झूठा और छलने वाला कहने के बराबर है।

  • साथ ही इन पदों तथा शेष पदों में लिखे गए निर्देश की वाक्य-रचना पर भी ध्यान कीजिए - परमेश्वर द्वारा सौंपे गए सभी कार्यों को निरंतर चलते रहने, उन्हें लगातार किए जाते रहने वाले भाव में कहा गया है। कहीं यह नहीं लिखा है, अथवा ऐसा कोई संकेत दिया गया है कि उसके लिए परमेश्वर द्वारा निर्धारित की गई सेवकाई समाप्त होने वाली या कुछ समय तक की ही है। अर्थात, जब तक परमेश्वर स्वयं किसी कारण से उस सेवकाई में कोई परिवर्तन न करे, तब तक मसीही सेवक को उसे सौंपे गए कार्य को करते ही चले जाना है। पौलुस जीवन भर सुसमाचार प्रचार में ही लगा रहा। जब उसे बंदी बनाया गया, तो उसने पत्रियाँ लिख कर इस सेवा को किया; जब वह बंदी नहीं था, तो एक से दूसरे स्थान पर जाकर, हर सताव, कठिनाई, दुख, तिरस्कार, उत्पीड़न, आदि को सहते हुए भी, वह अपनी सेवकाई को करता ही रहा। एक के बाद एक अन्य स्थानों पर जाकर सुसमाचार प्रचार के अवसर तलाशता रहा, उन अवसरों का प्रयोग करता रहा। और यही बात अन्य प्रेरितों और सेवकों के जीवनों में भी देखी जाती है। परमेश्वर के पूरे वचन में ऐसा कोई नहीं है जिसे उसकी परमेश्वर द्वारा निर्धारित की गई सेवकाई से कभी “सेवा-निवृत्ति (retirement)” मिली हो। उनका देहांत ही उनकी सेवकाई से सेवा-निवृत्ति थी; और जब तक वे पृथ्वी पर रहे, परमेश्वर उन्हें सामर्थ्य, बुद्धि और बल देता रहा कि वे अपने कार्य को करते रहें, परमेश्वर के लिए उपयोगी बने रहें।

    यदि आप एक मसीही विश्वासी हैं, तो आपके लिए यह अनिवार्य है कि आप अपनी निर्धारित सेवकाई को पहचानें, और अपने आप को तैयार कर के उस सेवकाई को परमेश्वर द्वारा दिए गए आत्मिक वरदानों की सहायता से पूरा करें। जब तक परमेश्वर आपको किसी अन्य कार्य के लिए न कहे, जो उसने सौंपा है, उसे ही करते रहें। औरों की सेवकाइयों को लेकर शैतान के किसी भ्रम या बहकावे में न पड़ें; और न ही पवित्र आत्मा के नाम से इस संबंध में 1 कुरिन्थियों 12:31 के आधार पर गलत शिक्षाएं देने वालों की भ्रामक बातों में, जिनकी चर्चा हम पहले कर चुके हैं, आएं। आप परमेश्वर के प्रति वफादार बने रहिए, और वह आपके प्रति वफादार रहेगा, आपको आपके अनन्त जीवन के लिए सुरक्षित एवं आशीषित रखेगा।

    अगले लेख में हम पवित्र आत्मा, उसके वरदान, और उन वरदानों को उपयोग करने पर हमारी इस श्रृंखला के उपसंहार को देखेंगे। 

    यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। स्वेच्छा से अपने पापों के लिये पश्चाताप करके प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।


कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें 
और
कृपया अपनी स्थानीय भाषा में अनुवाद और प्रसार करें

*************************************************************************

Blessed and Successful Life - 200

Stewards of Gifts of the Holy Spirit - 16

English Translation

Click On Links Below for discussion on Today's Article:

Video Discussion                     Audio Discussion

Utilizing the Gifts of the Holy Spirit – 7

 

    Every Christian Believer will have to give an account to God of how he has utilized the provisions and privileges that God had given to him, including the gifts of the Holy Spirit, given in accordance with his God assigned ministry. Therefore, the Believer’s God given Helper, God the Holy Spirit, in Romans 12, has also given the instructions about preparing to utilize and the utilizing of these gifts in a worthy manner. Regarding this preparation, in the first five verses of this chapter, we have seen that the Believer has to prepare himself by fully submitting to the Lord, being obedient to Him and His Word, and by regularly self-evaluating to improve their spiritual lives. Then, from verses 6-8 the Holy Spirit teaches some principles of worthily utilizing the gifts He gives. Please note that all of these principles are equally applicable to every gift mentioned, there is no differentiation in these principles according to differences of the gifts. And, as we have seen earlier, in God’s eyes, all of His given ministries, and all of the gifts of the Holy Spirit for those ministries, are of one and the same status.  For God, there is no differentiation of the ministry or its related gift being greater or lesser, or more important or less important. 

    We saw three things about the utilization of the gifts in the last article, and today we will see two more.

  • Every Believer has to faithfully carry out the ministry entrusted to him by God. In these three verses, the Holy Spirit has had it written to the Believers that everyone has to fulfill his assigned ministry as best as he can, to the best of his abilities. There is no example of any Apostle or servant of God having asked for, or received any ministry or Spiritual gift already given to him, anywhere in the Bible; they did what was asked of them by God. What we do find is that some people of God tried not to do what God had asked them to do, like Jonah, and initially Moses and Jeremiah were reluctant; but none could escape or not do what God wanted them to do. Whether willingly, or unwillingly, eventually everyone had to do what God had asked them to do. Moreover, none could ever escape his God given responsibilities through the excuse, “God, I am unable to do it; so please do it for me.” God knows what everyone can do or not do, and has given him the responsibilities accordingly, and also given him the required resources for it. Therefore, to say that they are incapable of doing the work assigned to them, is in a way calling God a liar, a deceiver.

  • Also take note of the construction of the sentences in these three and the subsequent verses - everything assigned by God has to be carried out continually. Nowhere has it been written or indicated that the ministry assigned by God was only for a given period of time, or would finish in sometime. In other words, a Christian minister has to carry on his ministry continually unless and until God Himself does not change it. Paul continued in his gospel outreach ministry throughout his life. Even when he was put in prison, he continued doing the work through writing letters; and when he was free to move around, he went from place to place and preached the gospel, suffering persecution, pain, rejection, problems of various kinds, but never stopping or giving up on his ministry. Rather he was always on the lookout for opportunities to preach the gospel and utilized them. The same thing is also seen in the lives of the other Apostles and ministers of God. In the whole Bible, there is no one who ever “retired” from the ministry God had assigned to him. Their death was their retirement; and while they remained on earth, God continued to give them the strength, ability, and wisdom to carry on in their ministry and be useful for God.

    If you are a Christian Believer, then it is essential for you to recognize your assigned ministry from God, prepare yourself for it, and fulfil it, utilizing the Spiritual gifts given by God. Unless and until God asks you to do something else, carry on in whatever God has asked you to do unceasingly. Do not be misled and fall away from your ministry by any satanic deceptions related to someone else’s ministry and Spiritual gifts. Especially take care to not get carried away by the misinterpretations and misuse of 1 Corinthians 12:31 by those who preach and teach wrong doctrines and false teachings about the Holy Spirit, as we have already seen before. You remain faithful to God, and He too will remain faithful to you, and keep you safe for eternity.

    In the next article we will have the concluding remarks on this series on the Holy Spirit, His gifts, and their utilization.

    If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Voluntarily repent of your sins and ask the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely surrender yourself to Him - this is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.


Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well 
&
Please Translate and Propagate in your Regional Language

सोमवार, 24 अगस्त 2026

Blessed and Successful Life - 199 - Utilizing the Gifts of the Holy Spirit – 6 / आशीषित एवं सफल जीवन – 199 - पवित्र आत्मा के वरदानों का उपयोग – 6

 

आशीषित एवं सफल जीवन – 199 

पवित्र आत्मा के वरदानों के भण्डारी – 15

Click Here for the English Translation

इस लेख पर चर्चा के लिये नीचे दिये लिंक्स पर क्लिक करें:

वीडियो चर्चा                     औडियो चर्चा

पवित्र आत्मा के वरदानों का उपयोग – 6


प्रत्येक नया जन्म पाया हुआ मसीही विश्वासी, परमेश्वर द्वारा उसे प्रदान किए गए प्रावधानों और विशेषाधिकारों का भण्डारी है और उन्हें अपने मसीही जीवन एवं सेवकाई में योग्य रीति से उपयोग करने के लिए परमेश्वर को उत्तरदायी है। वर्तमान में हम रोमियों 12 अध्याय से पवित्र आत्मा द्वारा दिए गए वरदानों के उचित उपयोग करने के बारे में सीख रहे हैं। परमेश्वर पवित्र आत्मा द्वारा प्रत्येक मसीही विश्वासी को वरदान दिए गए हैं, जो परमेश्वर द्वारा उसे सौंपी गई सेवकाई के अनुसार हैं। सभी विश्वासियों को इन वरदानों को अपनी नहीं वरन कलीसिया की भलाई और उन्नति के लिए उपयोग करना है। अभी तक हमने पिछले लेखों में रोमियों 12:1-5 से देखा है कि पवित्र आत्मा सभी विश्वासियों से कहता है कि वे परमेश्वर को पूर्णतः समर्पित और आज्ञाकारी, तथा अपना स्वयं-आँकलन करने वाले बनें जिससे कि अपने वरदानों का उचित रीति से प्रयोग कर सकें। इसके बाद अब पवित्र आत्मा उसके द्वारा दिए गए वरदानों के व्यावहारिक प्रयोग के बारे में पद 6-8 में बताता है; एक बार फिर हमारे सामने आत्मिक वरदानों से संबंधित सदा ध्यान रखने और पालन करने वाले तथ्यों को दोहराता है। 

यह पद स्मरण दिलाते हैं कि:

  • सभी मसीही विश्वासियों को भिन्न-भिन्न वरदान दिए गए हैं; सभी को एक ही वरदान नहीं दिया गया है, और न ही किसी एक को सभी या अधिकांश वरदान दिए गए हैं। इसलिए किसी एक वरदान के सभी में विद्यमान होने की इच्छा रखना और परमेश्वर से यह माँग करने की शिक्षा, परमेश्वर के वचन के अनुसार सही नहीं है। क्योंकि न तो हर किसी की एक ही सेवकाई है, और न ही हर किसी को एक ही, या समान वरदान दिया गया है। प्रत्येक को अपने वरदान को पहचानना है और उस के बारे में जानना है, तथा ईमानदारी के साथ, निरन्तर, पूरी लग्न से उसे कलीसिया की भलाई के लिए उपयोग करने में लगे रहना है। यहाँ पर ऐसा कोई संकेत अथवा शिक्षा नहीं दी गई है कि परमेश्वर से अपने वरदान को किसी अन्य में बदलने के प्रयास किए जाएँ।

  • यहाँ पर किसी सेवकाई अथवा वरदान को किसी अन्य की तुलना में बड़ा या छोटा, अथवा कम या अधिक महत्वपूर्ण नहीं कहा गया है। मसीही सेवकाई और उनके निर्वाह के लिए दिए गए आत्मिक वरदानों के विषय इस प्रकार की कोई धारणा रखना और सिखाना, ऐसा कोई प्रचार करना, वचन के अनुसार सही नहीं है। 

  • प्रत्येक मसीही विश्वासी को ये वरदान परमेश्वर द्वारा उसके अनुग्रह में होकर दिए गए हैं। किसे कौन सी सेवकाई देनी है, और फिर उस सेवकाई के अनुसार किसे कौन सा वरदान देना है, यह परमेश्वर ही निर्धारित करता है। सेवकाई और वरदानों के दिए जाने में किसी मनुष्य की किसी भी प्रकार की कोई भी भूमिका नहीं है। किसी को भी कोई भी वरदान, उसकी किसी योग्यता अथवा गुण के अनुसार नहीं दिए गए हैं। इसका एक उत्तम उदाहरण है प्रेरित पतरस और पौलुस को सौंपी गई सुसमाचार प्रचार की सेवकाइयां। वचन बताता है कि पतरस एक “अनपढ़ और साधारण” मनुष्य था (प्रेरितों 4:13), और पौलुस, उद्धार से पहले, परमेश्वर के वचन की उच्च शिक्षा पाया हुआ एक फरीसी था (प्रेरितों 22:3; 26:5)। दोनों को ही परमेश्वर ने सुसमाचार प्रचार के लिए नियुक्त किया था। मानवीय बुद्धि और समझ, तथा उन दोनों की योग्यताओं के अनुसार, उपयुक्त होता कि पतरस को अन्यजातियों में भेजा जाए, जो परमेश्वर के वचन और व्यवस्था के बारे में नहीं जानते थे; और पौलुस को जो व्यवस्था और वचन का विद्वान था, यहूदियों के मध्य सेवकाई के लिए भेज जाए। किन्तु परमेश्वर ने पतरस को यहूदियों के मध्य, और पौलुस को अन्यजातियों में सुसमाचार प्रचार की सेवकाई के लिए नियुक्त किया (रोमियों 11:13; गलातीयों 2:7), जो उनकी व्यक्तिगत योग्यता के अनुसार कदापि नहीं था, किन्तु परमेश्वर ने अपने अनुग्रह और योजना में अपनी इच्छा के अनुसार ठहराया था। साथ ही इस बात का भी ध्यान करें कि न तो पतरस ने, और न ही पौलुस ने परमेश्वर से कभी अपनी योग्यता और प्रशिक्षण के अनुसार अपनी सेवकाई या सेवकाई के लोगों को बदलने की कोई प्रार्थना की। जैसा परमेश्वर ने जिसे सौंपा, उसने वह वैसा परमेश्वर की आज्ञाकारिता और इच्छा के अनुसार, उसके लिए परमेश्वर द्वारा दी गई सामर्थ्य और सद्बुद्धि के अनुसार किया। यही बात हम वचन के अन्य भागों में भी देखते हैं।

इन पदों के बारे में हम कुछ और बातें अगले लेख में देखेंगे। 

यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। स्वेच्छा से अपने पापों के लिये पश्चाताप करके और प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।


कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें 
और
कृपया अपनी स्थानीय भाषा में अनुवाद और प्रसार करें

*************************************************************************

Blessed and Successful Life - 199

Stewards of Gifts of the Holy Spirit - 15

English Translation

Click On Links Below for discussion on Today's Article:

Video Discussion                     Audio Discussion

Utilizing the Gifts of the Holy Spirit – 6

 

Every Born-Again Christian Believer is a steward of the provisions and privileges given to him by God; and is accountable to God for worthily using them in his Christian life and ministry. Presently we are learning from Romans chapter 12 about utilizing the gifts of the Holy Spirit. God the Holy Spirit has given Spiritual gifts to every Christian Believer according to the Ministry assigned to him by God. The Believers are to use these gifts not for their own, but for the benefit and edification of the Church. So far we have seen in the preceding articles on Romans 12:1-5, that the Holy Spirit has taught the Believers to prepare themselves to use these gifts worthily through becoming fully submitted and obedient to God, engaging in self-assessment and preparation. Then, the Holy Spirit goes on to teach the practical utilization of these Spiritual gifts in verses 6-8 of this chapter; Once again repeating before us the basic facts to always be kept in mind and followed in doing so. 

These verses remind us that:

  • All Christian Believers have been given differing gifts; everyone has not been given the same gift; nor has anyone received most, or all of the gifts. Therefore, to desire to have a particular gift in everyone and asking God to do so, is not consistent with God’s Word. This teaching is incorrect; because not everyone has the same ministry, and neither does everyone need the same gift for their ministry. Everyone has to know and recognize their gift, and be sincerely committed in continually and diligently utilizing it for the benefit of the Church. No teaching or indication of asking God to change their gift into some other has been mentioned here.

  • Here, no ministry or gift has been called lesser or greater than any other, or of greater or lesser importance than any other. Having and teaching any such concept about Spiritual gifts and ministry, and preaching this is not according to God’s Word, is wrong.

  • Every Christian Believer has been given their ministry and Spiritual gift by God in His grace. It is God and God alone who determines which ministry and the corresponding Spiritual gift to give to a person. No man has any role, none whatsoever, in the assigning of the ministries and giving of the Spiritual gifts. No one has been given any ministry or Spiritual gift because of any ability or characteristic. An excellent example of this fact are the ministries assigned to the Apostles Paul and Peter. God’s Word tells us that Peter was an “uneducated and untrained man” (Acts 4:13), and Paul, before his salvation, was a learned Pharisee, highly trained in the Scriptures (Acts 22:3; 26:5). Both were appointed by God for preaching and propagating the Gospel. Going by human understanding, reasoning and logic, it would have been better to send Peter to the Gentiles, since neither he nor the Gentiles knew much about the Jewish Scriptures; and Paul, who was learned in the Jewish Scriptures, should be sent to the Jews for this ministry. But God sent Peter to the Jews and Paul to the Gentiles for this ministry (Romans 11:13; Galatians 2:7), which did not correspond to their individual abilities at all; but it was something that God in His grace had determined for both of them. Also take note that neither Peter nor Paul prayed and asked for change in ministry according to their abilities and qualifications, or preferences. As God assigned to them, they did it with the ability and wisdom given by God to them. We see the same thing at other places, with other ministers of God as well.

We will look some more about these verses in the next article also. 

If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Voluntarily repent of your sins and ask the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrender yourself to Him - this is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.


Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well 
&
Please Translate and Propagate in your Regional Language

रविवार, 23 अगस्त 2026

Blessed and Successful Life - 198 - Utilizing the Gifts of the Holy Spirit – 5 / आशीषित एवं सफल जीवन – 198 - पवित्र आत्मा के वरदानों का उपयोग – 5

 

आशीषित एवं सफल जीवन – 198 

पवित्र आत्मा के वरदानों के भण्डारी – 14

Click Here for the English Translation

इस लेख पर चर्चा के लिये नीचे दिये लिंक्स पर क्लिक करें:

वीडियो चर्चा                     औडियो चर्चा

पवित्र आत्मा के वरदानों का उपयोग – 5


हमने पिछले लेख में देखा था कि पवित्र आत्मा के वरदानों के भण्डारी होने के नाते, मसीही विश्वासियों को हमेशा यह ध्यान में रखना चाहिए कि वास्तव में नया-जन्म पाए हुए सभी मसीही विश्वासी परमेश्वर की सन्तान भी हैं और परमेश्वर के परिवार के सदस्य भी हैं। किन्तु, जैसा कि प्रभु यीशु ने अच्छे और जंगली बीजों के दृष्टांत में कहा है (मत्ती 13:24-30), शैतान भी अपने लोगों को कलीसियाओं और मण्डलियों में घुसा देता है। वे अपने आप को झूठे प्रेरितों और धार्मिकता के प्रचारकों के समान प्रस्तुत करते हैं (2 कुरिन्थियों 11:13-15), परमेश्वर के वचन से प्रचार करने में सक्रिय भाग लेते हैं, किन्तु बड़ी चालाकी से वे कलीसिया में गलत शिक्षाएँ और झूठे सिद्धान्त भी घुसा देते हैं और परमेश्वर के लोगों को सही मार्ग से भरमा-भटका देते हैं। इसलिए यह बहुत आवश्यक है कि किसी को भी वचन की सेवकाई की ज़िम्मेदारी देने से पहले न केवल बहुत सावधानी से उस के बारे में बारीकी से जाँच-परख कर ली जाए, और तब ही कलीसिया में, कलीसिया के लोगों के मध्य प्रचार करने और शिक्षा देने का अवसर दिया जाए, बल्कि प्रत्येक प्रचारक और उसकी शिक्षाओं को हमेशा परखते रहना है (1 कुरिन्थियों 14:29), चाहे उसकी प्रतिष्ठा कुछ भी क्यों न हो। आज हम इस विषय पर रोमियों 12:4-5 से आगे सीखना ज़ारी रखेंगे।

जो वास्तव में प्रभु परमेश्वर के परिवार का सदस्य है, वह अपने परिवार के लोगों के साथ मेल-मिलाप बनाए रखेगा, उनकी भलाई की सोचेगा (गलातियों 6:10; 1 तिमुथियुस 5:8), उनके हित में होकर कार्य करेगा; तथा परमेश्वर के वचन के निर्देश के अनुसार (1 कुरिन्थियों 12:7), अपने आत्मिक वरदानों को अपनी व्यक्तिगत प्रशंसा और भलाई के लिए नहीं, वरन सभी की भलाई के लिए उपयोग करेगा। वह इस एहसास के साथ जीता और कार्य करता है कि परमेश्वर के परिवार में, प्रभु की मण्डली - उसकी देह (इफिसियों 5:25-30) में, जिस मण्डली के साथ प्रभु ने उसे रखा और जोड़ा है, वहाँ पर वह एक आवश्यक, उपयोगी, और अभिन्न अंग है; प्रभु के लिए उसकी उपयोगिता, उसकी आशीष और उन्नति वहीं से है। इसलिए किसी भी मसीही विश्वासी का कैसा भी अनुचित जीवन, व्यवहार, और कार्य, न केवल उसके व्यक्तिगत जीवन और गवाही पर दुष्प्रभाव लाता है, वरन परमेश्वर के पूरे परिवार, प्रभु की पूरी मण्डली पर दुष्प्रभाव लाता है। वह उन सभी के लिए दुःख और समस्याओं का कारण होता है, और उनकी सेवकाई के कार्यों को सुचारु रीति से करने में मण्डली के लोगों के लिये बाधा बनता है।

रोमियों 12:4 यह बिल्कुल स्पष्ट बता रहा है कि जैसे देह के सभी अंगों का एक ही, या समान ही कार्य नहीं होता है, वैसे ही प्रत्येक मसीही विश्वासी की भी मण्डली में अपनी-अपनी, औरों से भिन्न सेवकाई है, भिन्न दायित्व हैं, जो उनके लिए परमेश्वर द्वारा निर्धारित किए गए हैं। इसलिए सभी को अपनी-अपनी सेवकाई, अपने-अपने दायित्वों का सही रीति से निर्वाह करना है। किसी दूसरे की सेवकाई या दायित्वों को लेकर ईर्ष्या नहीं करनी है, उसकी सेवकाई को अपने लिए लेने और करने के प्रयास नहीं करने हैं। और न ही अपनी सेवकाई के कारण अपने आप को उच्च या महान समझने, घमण्ड करने की प्रवृत्ति रखनी है। क्योंकि, जैसा हम पहले देख चुके हैं, परमेश्वर की दृष्टि में सभी सेवकाइयाँ और वरदान समान स्तर और महत्व के हैं। देह के सभी अंग अपने-अपने स्थान और कार्य के लिए महत्वपूर्ण हैं; कोई भी अंग अथवा उसका कार्य देह के लिए कम या अधिक महत्वपूर्ण नहीं है, सभी का समान महत्व और उपयोग है। जैसे किसी एक अंग के न होने के कारण, या सुचारु रीति से कार्य न करने के कारण सारी देह अपनी रचना में अपूर्ण हो जाती है, या कार्य में अधूरी, या अथवा कार्य के लिए अक्षम हो जाती है, वैसे ही किसी भी मसीही विश्वासी के मण्डली से अनुपस्थित होने, मण्डली में अपना काम न करने, या मण्डली में ठीक से कार्य न करने के कारण कलीसिया या मण्डली की बढ़ोतरी और काम में, तथा उसके अपने जीवन में आत्मिक उन्नति नहीं होने पाती है। इसीलिए रोमियों 12:5 मसीही विश्वासियों को न केवल प्रभु की देह का अंग, वरन एक-दूसरे का अंग भी बताता है, जो मण्डली के लिए भी तथा एक-दूसरे के लिए भी सहायक और उपयोगी हों। उनकी आवश्यकता न केवल कलीसिया के कामों के लिए बल्कि एक दूसरे की बढ़ोतरी के लिए भी आवश्यक है। क्योंकि किसी भी कलीसिया में एक गलत वातावरण उसके सभी सदस्यों के कार्य, रवैये, और व्यवहार पर बुरा प्रभाव डालेगा, इसलिए सभी सदस्यों को एक-दूसरे के सहायक और सह-कर्मी होना चाहिए।

यदि आप एक मसीही विश्वासी हैं तो अपनी सेवकाई को ठीक से, प्रभु की इच्छानुसार, तथा अपने आत्मिक वरदानों का उपयुक्त उपयोग मण्डली की भलाई और उन्नति के लिए कर पाने के लिए, आपके लिए यह आवश्यक है कि अपने आप को, औरों के समान ही, परमेश्वर के परिवार का तथा प्रभु की देह, उसकी मण्डली का एक अभिन्न एवं उपयोगी अंग समझ कर कार्य करें। न अपने आप को, अपनी सेवकाई को, अपने वरदान को किसी से गौण या छोटा अथवा कम उपयोगी समझें; और न ही किसी प्रकार से विशिष्ट और उच्च होने की भावना अपने में उत्पन्न होने दें। अन्यथा शैतान आपको हीन भावना अथवा घमण्ड से ग्रसित करके, अपने या मण्डली के, या मण्डली के किसी सदस्य के विरुद्ध किसी-न-किसी पाप में उलझा और फंसा देगा, प्रभु के लिए आपके कार्य और उपयोगिता की हानि करवा देगा। प्रभु परमेश्वर ने जो सेवकाई और वरदान आपको दिया है, उसे ही प्रभु की महिमा के लिए योग्य रीति से प्रयोग करें। शैतान व्यक्ति को किसी अन्य आकर्षक या प्रतिष्ठित सेवकाई और वरदान के लालच में फँसाकर उसे प्रभु द्वारा उसके लिए तय की हुई मण्डली तथा उस मण्डली में निर्धारित की हुई उसकी सेवकाई और आशीष से दूर ले जा सकता है। कुछ समय तक वह प्रतिष्ठा और सेवकाई अच्छे से चल भी सकती है, किन्तु अन्ततः उसके दुष्प्रभाव उस विश्वासी के अपने तथा उसके पारिवारिक जीवन में हानि ही लेकर आएँगे। जबकि प्रभु द्वारा निर्धारित स्थान, स्तर, और सेवकाई में बने रहने, अपनी इच्छा के अनुसार नहीं बल्कि प्रभु द्वारा उसके लिए तय की गई ज़िम्मेदारी का ही सुचारु रीति से निर्वाह करने द्वारा ही विश्वासी आशीषों और उन्नति के पात्र होंगे। 

अगले लेख में हम इस विषय को ज़ारी रखते हुए रोमियों 12:6-8 को देखेंगे। 

यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। स्वेच्छा से अपने पापों के लिये पश्चाताप करके और प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।


कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें 
और
कृपया अपनी स्थानीय भाषा में अनुवाद और प्रसार करें

*************************************************************************

Blessed and Successful Life - 198

Stewards of Gifts of the Holy Spirit - 14

English Translation

Click On Links Below for discussion on Today's Article:

Video Discussion                     Audio Discussion

Utilizing the Gifts of the Holy Spirit – 5

 

We have seen in the previous article that as stewards of the gifts of the Holy Spirit, Christian Believers should also always bear in mind that the truly Born-Again Believers are all children of God, and are also members of God’s family. But, as the Lord Jesus has said in His parable of the tares and good seed (Matthew 13:24-30), Satan also infiltrates his people into the Church and Assemblies. They present themselves as false apostles and ministers of righteousness (2 Corinthians 11:13-15). They take active part in preaching God’s Word, but very subtly, also introduce false teachings and wrong doctrines into the Church to mislead God’s people away from the right way. Therefore, not only is it very necessary to be very circumspect in giving people the ministry of God’s Word, the opportunity to preach and teach amongst the Church congregation; but to also keep evaluating every preacher and his teachings (1 Corinthians 14:29), no matter what his reputation may be. Today we will carry on learning about this from Romans 12:4-5.

He who truly is a member of God’s family, will stay in fellowship and unity with the other members of his spiritual family, will think about their good (Galatians 6:10; 1 Timothy 5:8), and will do things for their benefit. In accordance with the instructions of God’s Word, he will use his Spiritual gifts and ministry not for himself and his being glorified, but for the benefit and edification of others (1 Corinthians 12:7). Such a person lives and works with the realization that in the family of God, in the Church of the Lord i.e., the body of Christ (Ephesians 5:25-30), in the Church or Assembly where God has placed him, joined him, there he is a necessary, useful, and integral part; he is useful for the Lord there, his blessings and growth are from there. Therefore, any kind of inappropriate living, behavior, and deeds of any Christian Believer, bring a harmful effect not only on his own life and witness but on the whole family of God, the Church. And he becomes a cause for pain and problems for everybody else; he adversely affects the proper work and ministry of the others in the congregation.

Romans 12:4 is very clearly saying that just as in a body every part and organ has its own place and work, similarly in the Christian Assembly or Church, every member has his own role and ministry, which is different from the work, ministry and role of others, that have been assigned to them by God. Therefore, everyone should carry out his God assigned role and ministry properly and worthily. No one should covet another’s ministry or feel envious or jealous because of another’s ministry. Neither should anyone feel proud or superior because of the ministry given by God to him. Since as we have seen earlier, all Spiritual gifts and ministries are of the same importance in God’s eyes. All parts of the body are important and essential in the place they are placed, and the work they have to do; no part of the body or its function is of any lesser importance for the body, all are equally necessary and important. Just as due to the absence, non-functioning, or improper functioning of any one part, the functioning of the whole body is adversely affected, similarly the absence, non-functioning, or improper functioning of any Christian Believer, adversely affects the work and growth of the local Church or Assembly, and his own spiritual growth is adversely affected as well. For this reason, Romans 12:5 not only calls the Christian Believers as members of the body of the Lord, but also members of each other, who are required not only for the functioning of the Church, but also of each other. Since a wrong atmosphere in any Church will hamper the proper functioning and attitude of its members, therefore the members should be helpers and of service for each other.

If you are a Christian Believer, then for you to carry out your ministry properly and worthily, according to the will of God; and to be able to use your ministry and gifts for the benefit and edification of the Church, it is necessary for you to consider yourself a similar member of God’s family, a necessary and integral part of the Assembly or the Church, just as the others are. You should neither consider yourself, your ministry, and your Spiritual gift as small or of lesser importance than any other’s; nor should you think of yourself, your ministry, and your Spiritual gift as superior and of more importance than any other. If you allow any of these feelings to settle in you, then Satan will soon make you fall in either a feeling of inferiority or in pride of superiority, entrap you in some sin or the other, obstruct your work and ministry for the Lord. Use whatever ministry and Spiritual gift God has given to you for the glory of God, the propagation of the gospel, and edification of the Church. Then you too will be blessed and benefitted, as will the others be through your ministry and gifts. Satan may entice a Believer away from his God assigned status and ministry through some attractive and seemingly prestigious status and ministry somewhere else, and deprive him of his blessings. It may be that for some time, in that other location that status and ministry might seem to be working well for him, but eventually the harmful effects that come upon his own and his family life will bring a great loss for him. But by staying on in the place, status, and ministry God has assigned for him and serving well in the ministry that God wants him to do, instead of what he himself wants, the Believer will receive rich blessings and growth.

In the next article we will continue with this topic and consider Romans 12:6-8.

If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Voluntarily repent of your sins and ask the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely surrender yourself to Him - this is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.


Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well 
&
Please Translate and Propagate in your Regional Language