आशीषित एवं सफल जीवन – 30 - परमेश्वर के वचन के भण्डारी बनो – 15
Click Here for the English Translation
इस लेख पर चर्चा के लिये नीचे दिये लिंक्स पर क्लिक करें:
वीडियो चर्चा ऑडियो चर्चा
परमेश्वर के वचन के प्रति अनुचित व्यवहार – 10
सारांश और निष्कर्ष
परमेश्वर के वचन से विभिन्न उदाहरणों के द्वारा हम परमेश्वर के वचन के पालन में लोगों द्वारा की जाने वाली विभिन्न गलतियों में से कुछ बातों को देखते आ रहे हैं। मुख्य बल इस बात पर रहा है कि परमेश्वर चाहता है कि उसके लोग उसके पूर्णतः आज्ञाकारी रहें। इस का अर्थ न केवल परमेश्वर द्वारा सौंपे गए काम को करना है, बल्कि उसे उसी विधि से करना भी है, जो परमेश्वर ने उसे करने के लिए निर्धारित की है। परमेश्वर के कार्य को करने के लिए, परमेश्वर द्वारा दी गई विधि के स्थान पर, मनुष्यों द्वारा बनाई किसी विधि को कभी भी लागू नहीं किया जा सकता है; और ऐसा कभी भी, बिलकुल भी नहीं करना चाहिये - ऐसा करने के सभी प्रयासों से दूर रहना चाहिये, उनका तिरस्कार करना चाहिये। इस बारे में हमने अभी तक परमेश्वर का भण्डारी होने के अपने इस अध्ययन जो देखा और सीखा है, आज हम उसका सारांश देखेंगे और उसे संक्षिप्त रूप में उसको दोहराएँगे; और फिर अगले लेख में परमेश्वर के कुछ ऐसे महान भक्तों के जीवनों को बहुत संक्षेप में देखेंगे, उनके उदाहरण से निष्कर्ष लेंगे, जिन्होंने परमेश्वर के निर्देशों की अवहेलना की, और उसकी बहुत भारी कीमत चुकाई।
अभी तक इस विषय पर हमने जो देखा और सीखा है, संक्षेप में इस प्रकार से है:
परमेश्वर का वचन बाइबल, प्रभु यीशु मसीह का एक स्वरूप है (यूहन्ना 1:1, 14)। प्रभु यीशु का एक स्वरूप होने के नाते, यह उतना ही संपूर्ण और सिद्ध है जितना प्रभु यीशु हैं; और इसीलिए इसके साथ कोई छेड़-छाड़, उसमें कुछ जोड़ना या उसमें से कुछ घटना, आदि बिलकुल नहीं किए जा सकते हैं। इस लिखित वचन के साथ ऐसा कुछ भी करना एक तरह से प्रभु परमेश्वर के साथ करना है, और इसीलिए यह करने के बहुत गंभीर दुष्परिणाम हैं; ऐसा करना परमेश्वर द्वारा वर्जित किया गया है (व्यवस्थाविवरण 4:2; नीतिवचन 30:6; प्रकाशितवाक्य 22:18-19)।
शैतान का प्रयास रहता है कि मनुष्य के अन्दर किसी न किसी रीति से परमेश्वर तथा उसके वचन के प्रति सन्देह उत्पन्न करे, ताकि मनुष्य परमेश्वर के वचन पर भरोसा नहीं रखे, और मनुष्य परमेश्वर के विमुख हो जाए। अपने इस उद्देश्य को पूरा करने के लिए उसने कई युक्तियाँ बना रखी हैं, और व्यक्ति के अनुसार उपयुक्त युक्ति के उपयोग के द्वारा उसे बहका कर गिराने का प्रयास करता है (2 कुरिन्थियों 11:3, 13-15)। परमेश्वर का वचन बाइबल ही शैतान के द्वारा उसकी इन युक्तियों के सफल प्रयोग करने के मार्ग में सबसे कारगर और प्रभावी हथियार है (2 तीमुथियुस 3:16-17; इब्रानियों 4:12)। इसीलिए शैतान की एक मुख्य युक्ति है मनुष्य के मन में परमेश्वर और उसके वचन के प्रति सन्देह उत्पन्न करना। जैसे ही विश्वासी परमेश्वर के वचन की आज्ञाकारिता करने की बजाए अपनी सोच-समझ पर भरोसा रख कर कार्य करता है, वह शैतान के फन्दे में फँस जाता है और पाप में गिर जाता है।
बाइबल दिखाती है कि परमेश्वर के धार्मिक लोगों के द्वारा भी अपनी बुद्धि और समझ पर परमेश्वर की आज्ञाकारिता से बढ़कर भरोसा करना, कितना गलत और हानिकारक हो सकता है। इन उदाहरणों में हम देखते हैं कि परमेश्वर के धार्मिक लोगों के द्वारा अपने ही विचार और समझ पर भरोसा रखने के कारण, वास्तव में वह कहा और किया गया जो परमेश्वर के विरुद्ध और उसे नापसंद था, जब कि उन्हें यही लग रहा था कि वे परमेश्वर का कार्य कर रहे हैं, उसका आदर कर रहे हैं। ये उदाहरण बाइबल का एक बहुत कम जाना और समझा गया तथ्य प्रकट करते हैं, ऐसा तथ्य जिसका एहसास बहुत कम मसीहियों को होता है, कि न केवल परमेश्वर के विरुद्ध कही गई बातें, लेकिन ऐसी बातें भी जो परमेश्वर के पक्ष में तो कही जाती हैं, किन्तु परमेश्वर के स्वभाव, गुणों, सत्य, और तथ्यों के अनुरूप न होने के कारण, वे बातें भी परमेश्वर को कतई स्वीकार्य नहीं होती हैं।
यह एक बहुत ही सामान्य बात है, और अधिकांश लोग इसके बारे में सोचते भी नहीं हैं; वे यही मान कर चलते हैं कि परमेश्वर के वचन में जिस बात का उल्लेख हुआ है, यदि वे उसे कर रहे हैं, तो फिर जिस किसी तरह से भी वह किया जा रहा हो, उससे कोई फर्क नहीं पड़ता है। वह तब भी परमेश्वर की आज्ञाकारिता में किया गया कार्य ही है, और इसलिए परमेश्वर को उससे प्रसन्न होना चाहिए और उसे स्वीकार करके उसके लिए उन्हें आशीष देनी चाहिए। इसलिए, वे परमेश्वर के वचन में लिखी हुई परमेश्वर के कार्य और उसकी आराधना तथा उपासना से संबंधित बातों को बहुत हलके में लेते हैं, और उनके बारे में मन-माने ढंग से बोलते और उपयोग करते हैं; जैसे कि प्रभु यीशु के क्रूस को, प्रभु यीशु के लहू को, प्रभु-भोज में सम्मिलित होने को, बपतिस्मा लेने को, परमेश्वर को आराधना चढ़ाने उसकी उपासना करने को, इत्यादि। लोग इन सभी और वचन की ऐसी ही अन्य बातों को, चाहे श्रद्धा और भक्ति के भाव साथ, वैसे बोलते और पालन करते हैं जैसा उन्हें सही या, सहज लगता है; किन्तु वह उस प्रकार से नहीं होता जैसा कि परमेश्वर के वचन में उनके बारे में लिखा और करने के लिए कहा गया है। वास्तव में ऐसा करना परमेश्वर की आज्ञा का, उसकी व्यवस्था का उल्लंघन है और 1 यूहन्ना 3:4 में दी गई परिभाषा के अनुसार ये पाप हैं।
परमेश्वर के वचन के भण्डारी होने से सम्बन्धित इस अध्ययन के अगले लेख में, हम परमेश्वर के उन महान भक्त लोगों के उदाहरणों को संक्षेप में दोहराएंगे, जिन्हें हम पहले के लेखों में देख चुके हैं। परमेश्वर के इन भक्त लोगों ने ढीठ होकर परमेश्वर द्वारा दिये दिये गये निर्देशों की अनदेखी की, और कार्यों को उस प्रकार करने का निर्णय लिया, जैसा उन्हें अपनी दृष्टि में उचित लगा; और फिर अपनी इस धृष्टता की एक बहुत भारी कीमत चुकाई।
यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। स्वेच्छा से अपने पापों के लिये पश्चाताप करके, प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।
और
कृपया अपनी स्थानीय भाषा में अनुवाद और प्रसार करें
*************************************************************************
Blessed and Successful Life - 30 - Be Stewards of God’s Word – 15
English Translation
Click On Links Below for discussion on Today's Article:
Video Discussion Audio Discussion
Improper Behavior Towards God’s Word - 10
Summary and Conclusions
Through various examples from God’s Word, we have been seeing and learning about some of the errors that people can make regarding following God’s Word in their lives. The main emphasis has been that God wants complete obedience to His Word from His people. This not only means doing the God given work, but also doing it in the manner God has asked for it to be done. There should not be any substitution of God given way with a humanly devised way, to carry out what God wants done; and this should never ever be done - we should stay away from all such attempts, and all such attempts should be rejected outrightly. Today we will summarize and draw conclusions from what we have seen and learnt in this study on stewardship of God’s Word; and in the next article very briefly review the lives of some great men of God, who became presumptuous, ignored God’s instructions, and paid a very heavy price for this.
What we have seen and learnt so far on this topic, its summary is as follows:
The Word of God, the Bible, is a form of the Lord Jesus (John 1:1, 14). Being a form of the Lord Jesus, it is just as complete and perfect as the Lord Jesus is; and therefore, it cannot be tampered with, altered, added to, or taken away from. Doing any of these to the written Word is tantamount to doing it to the Lord God, and therefore, has serious deleterious consequences; has been forbidden by God (Deuteronomy 4:2; Proverbs 30:6; Revelation 22:18-19).
Satan somehow wants to make man doubt God and His Word, so that man would not believe in God’s Word, and turn away from God. To accomplish this, he has devised various strategies, and uses the appropriate one against a person to beguile him (2 Corinthians 11:3, 13-15). God’s Word, the Bible is the most potent and effective weapon against Satan successfully implementing his strategies (2 Timothy 3:16-17; Hebrews 4:12). Hence, one of his main strategies is to create doubts in man’s heart about God and His Word. As soon as the Believer trusts his own intellect over and above obedience to God’s Word and acts accordingly, he falls into Satan’s trap and sins.
The Bible shows how flawed and disastrous reliance on one’s intellect and reasoning over and above obedience to God can be, even in a godly person’s life. Biblical examples of godly persons show that because of trusting their own thinking and reasoning, they were actually saying and doing things contrary and offensive to God, while thinking they were doing God’s Work, honoring God. This illustrates a very little-known Biblical fact, a fact that is hardly ever realized even by most Christian Believers, that not only things said contrary to God, but even things that are said in favour of God, but because of their not being in accordance with His character, attributes, truth, and facts, such things are absolutely unacceptable to God.
It is a very common practice, and most people do not even think twice about it; they simply assume that so long as they are doing what is mentioned in God’s Word, however they may do it, the manner of their doing it does not matter. It is still something done in obedience to God, and God should be happy with it, accept it, and bless them for it. So, they take things mentioned in God’s Word, and regarding God’s work, and His worship very casually; speak about them and use them according to their own fancy, e.g., the Cross of the Lord Jesus, the Blood of Lord Jesus, the Holy Communion, Baptism, Worshipping God, etc. They talk about them and use them in a manner they think is right by their own understanding; though reverentially, but it is actually not in accordance with what God has written in His Word about them. But, in reality, it is sin as defined in 1 John 3:4, because they are transgressions of God’s law (KJV), or lawlessness (NKJV, NIV, NASB).
In the next article on stewardship of God’s Word, we will see a summary of the examples of the great men of God that we have considered earlier. God’s people being presumptuous and ignoring the instructions given by God, and doing things as they thought and saw it fit to do; and then paying a very heavy price for their being presumptuous.
If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life. Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें