ई-मेल संपर्क / E-Mail Contact

इन संदेशों को ई-मेल से प्राप्त करने के लिए अपना ई-मेल पता इस ई-मेल पर भेजें : rozkiroti@gmail.com / To Receive these messages by e-mail, please send your e-mail id to: rozkiroti@gmail.com

मंगलवार, 24 अक्टूबर 2017

अदृश्य तथा अनुपयोगी


   मैं जहाँ रहती हूँ, वहाँ के लिए यह वर्ष का वह समय है जब पौधे मृत्यु को चुनौती देते हुए धरती के नीचे छिप जाते हैं जब तक की उनके लिए पुनः बाहर निकलना सुरक्षित नहीं हो जाता है। बर्फ के आने और धरती के जम जाने से पहले वे पौधे अपने मनोरम फूलों और हरियाली को तज कर निष्क्रीय हो जाते हैं; और अगले उपजाऊ मौसम तक के लिए ऊर्जा बचाते हैं, विश्राम करते हैं। चाहे वे मृतक प्रतीत होते हैं, परन्तु वास्तव में वे मृतक होते नहीं हैं; वे बस शान्त होकर अनुकूल समय और ऋतु की प्रतीक्षा कर रहे होते हैं। जब बर्फ पिघलती है, धरती का ठंड से जमना समाप्त होता है, उन पौधों से फिर नए जीवन के चिन्ह दिखाई देने लगते हैं, और वे अपने सृष्टिकर्ता के प्रति अभिवादन और धन्यवाद के रूप में चटकीले रंगों और मनोहर सुगन्ध का भण्डार बिखेर देते हैं।

   जीवन के मौसमों की कभी-कभी माँग होती है कि हम भी कुछ समय निष्क्रीय होकर अपनी ऊर्जा को बचाएं, विश्राम करें, शान्ति से रहें। हम चाहे संसार के लिए अदृध्य से हो जाएं, परन्तु हम समाप्त नहीं हो गए हैं, केवल अनुकूल समय और परिस्थितियों की प्रतीक्षा कर रहे हैं। चाहे हमें लगे कि हम अयोग्य हो गए हैं, परमेश्वर शायद हमें फिर कभी उपयोग नहीं करेगा; परन्तु ये समय हमारी सुरक्षा और तैयारी के लिए होते हैं। जब समय सही और परिस्थितियाँ अनुकूल होंगीं, परमेश्वर हम को फिर से सक्रीय कर के अपनी सेवकाई और आराधना के लिए उपयोग करेगा।

   परमेश्वर के वचन बाइबल के एक प्रमुख नायक, मूसा, ने भी ऐसे ही समयों का अनुभव किया। जब मूसा ने एक मिस्त्री व्यक्ति को उसकी जाति के इब्री जन को मारते हुए देखा, तो उसने उस मिस्त्री की हत्या कर दी, परन्तु फिर उसे अपनी जान बचा कर दूर मिदियानियों के देश में भाग कर जाना पड़ा (निर्गमन 2:11-22)। वह चालीस वर्ष तक वहाँ एक चरवाहे का कार्य करता रहा; परमेश्वर मूसा की रक्षा करते हुए उसे उसके जीवन की सबसे बड़ी जिम्मेदारी के लिए तैयार कर रहा था (निर्गमन 3:10)। अपनी इसी ज़िम्मेदारी को पूरा करने के कारण आज भी संसार भर में मूसा का इतना नाम और आदर है।

   इसलिए परिस्थितियों और परेशानियों से, अपने एकाकीपन से, हतोत्साहित न हों। परमेश्वर से मिले विश्राम के समय को आने वाली ज़िम्मेदारियों के निर्वाह की तैयारी में लगाएं। परमेश्वर के लिए हम कभी अदृश्य तथा अनुपयोगी नहीं होते हैं; अपने समय और योजना के अनुसार वह हमें फिर से अपने लिए खड़ा करता है, उपयोग करता है। - जूली ऐकरमैन लिंक


परमेश्वर के लिए कोई अदृश्य या अनुपयोगी नहीं है।

हर एक बात का एक अवसर और प्रत्येक काम का, जो आकाश के नीचे होता है, एक समय है। - सभोपदेशक 3:1 

बाइबल पाठ: निर्गमन 2:11-22
Exodus 2:11 उन दिनों में ऐसा हुआ कि जब मूसा जवान हुआ, और बाहर अपने भाई बन्धुओं के पास जा कर उनके दु:खों पर दृष्टि करने लगा; तब उसने देखा, कि कोई मिस्री जन मेरे एक इब्री भाई को मार रहा है। 
Exodus 2:12 जब उसने इधर उधर देखा कि कोई नहीं है, तब उस मिस्री को मार डाला और बालू में छिपा दिया।
Exodus 2:13 फिर दूसरे दिन बाहर जा कर उसने देखा कि दो इब्री पुरूष आपस में मारपीट कर रहे हैं; उसने अपराधी से कहा, तू अपने भाई को क्यों मारता है? 
Exodus 2:14 उसने कहा, किस ने तुझे हम लोगों पर हाकिम और न्यायी ठहराया? जिस भांति तू ने मिस्री को घात किया क्या उसी भांति तू मुझे भी घात करना चाहता है? तब मूसा यह सोचकर डर गया, कि निश्चय वह बात खुल गई है। 
Exodus 2:15 जब फिरौन ने यह बात सुनी तब मूसा को घात करने की युक्ति की। तब मूसा फिरौन के साम्हने से भागा, और मिद्यान देश में जा कर रहने लगा; और वह वहां एक कुएं के पास बैठ गया। 
Exodus 2:16 मिद्यान के याजक की सात बेटियां थी; और वे वहां आकर जल भरने लगीं, कि कठौतों में भरके अपने पिता की भेड़-बकरियों को पिलाएं। 
Exodus 2:17 तब चरवाहे आकर उन को हटाने लगे; इस पर मूसा ने खड़ा हो कर उनकी सहायता की, और भेड़-बकरियों को पानी पिलाया। 
Exodus 2:18 जब वे अपने पिता रूएल के पास फिर आई, तब उसने उन से पूछा, क्या कारण है कि आज तुम ऐसी फुर्ती से आई हो? 
Exodus 2:19 उन्होंने कहा, एक मिस्री पुरूष ने हम को चरवाहों के हाथ से छुड़ाया, और हमारे लिये बहुत जल भरके भेड़-बकरियों को पिलाया। 
Exodus 2:20 तब उसने अपनी बेटियों से कहा, वह पुरूष कहां है? तुम उसको क्यों छोड़ आई हो? उसको बुला ले आओ कि वह भोजन करे। 
Exodus 2:21 और मूसा उस पुरूष के साथ रहने को प्रसन्न हुआ; उसने उसे अपनी बेटी सिप्पोरा को ब्याह दिया। 
Exodus 2:22 और उसके एक पुत्र उत्पन्न हुआ, तब मूसा ने यह कहकर, कि मैं अन्य देश में परदेशी हूं, उसका नाम गेर्शोम रखा।

एक साल में बाइबल: 
  • यिर्मयाह 3-5
  • 1 तिमुथियुस 4


सोमवार, 23 अक्टूबर 2017

चुनौतियाँ और समस्याएँ


   हमारे जीवनों में शायद ही कभी कोई समस्याओं से रहित समय होता होगा, परन्तु कभी-कभी समस्याओं का अविरल प्रहार भयावह तथा असहनीय हो जाता है।

   रोज़ ने अपनी दो छोटी बेटियों को छोड़ अपने शेष समस्त परिवार को, रवांडा में हुए 1994 के जाति-गत जनसंहार में वध होते हुए देखा। अब वह अनेकों निर्धन विधवाओं में से एक है, परन्तु उसने हार नहीं मानी है। उसने दो अनाथ बच्चों को गोद ले लिया है, और बस परमेश्वर पर भरोसा रखती है कि वह उन पाँचों के परिवार के लिए भोजन तथा बच्चों के स्कूल के लिए फीस उपलब्ध करवाएगा। वह मसीही साहित्य को स्थानीय भाषा में अनुवाद करती है और अन्य विध्वाओं के लिए वार्षिक सम्मेलन आयोजित करती है। जब रोज़ अपनी कहानी मुझे बता रही थी तो वह रो रही थी। परन्तु उसके जीवन की प्रत्येक समस्या के लिए उसके पास एक साधारण सरल उपाय है; वह हर समस्या के लिए कहती है, "इसके लिए मेरे पास यीशु है।"

   आज आप जिस भी परेशानी या परिस्थिति का सामना कर रहे हैं, परमेश्वर उसे जानता है। परमेश्वर के वचन बाइबल में यशायाह नबी ने हमें स्मरण दिलाया कि परमेश्वर हमें इतनी नज़दीकी से जानता है मानों हमारे नाम उसकी हथेली पर लिखे हैं (यशायाह 49:16)। हम कभी औरों की आवश्यकताओं की अन्देखी कर देते हैं, उनकी भी जो हमारे निकट के हैं; परन्तु परमेश्वर हमारी प्रत्येक आवश्यकता और हमारे जीवन की प्रत्येक परिस्थिति, प्रत्येक बात को भली-भांति तथा गहराई से जानता है। इसीलिए उसने हम मसीही विश्वासियों, उसके बच्चों, के अन्दर अपना आत्मा दिया है, जो हमारा मार्गदर्शन करता है, हमें शान्ति और सांत्वना देता है, हमें सहायता और हमारी आवश्यकतानुसार हमें सामर्थ्य प्रदान करता है।

   अपने जीवन में आप जिन चुनौतियों का सामना कर रहे हैं, उनके बारे में सोचिए, और फिर प्रत्येक चुनौती और समस्या के सामने, परमेश्वर की देख-भाल और विश्वासयोग्यता के स्मरण के लिए लिख दीजिए, "इसके लिए मेरे पास यीशु है।" - मेरियन स्ट्राउड


मसीह यीशु की ज्योति में जीवन का परिप्रेक्ष्य स्पष्ट हो जाता है।

क्योंकि यहोवा की यह वाणी है, कि जो कल्पनाएं मैं तुम्हारे विषय करता हूँ उन्हें मैं जानता हूँ, वे हानी की नहीं, वरन कुशल ही की हैं, और अन्त में तुम्हारी आशा पूरी करूंगा। - यिर्मयाह 29:11

बाइबल पाठ: यशायाह 49:13-23
Isaiah 49:13 हे आकाश, जयजयकार कर, हे पृथ्वी, मगन हो; हे पहाड़ों, गला खोल कर जयजयकार करो! क्योंकि यहोवा ने अपनी प्रजा को शान्ति दी है और अपने दीन लोगों पर दया की है।
Isaiah 49:14 परन्तु सिय्योन ने कहा, यहोवा ने मुझे त्याग दिया है, मेरा प्रभु मुझे भूल गया है। 
Isaiah 49:15 क्या यह हो सकता है कि कोई माता अपने दूधपिउवे बच्चे को भूल जाए और अपने जन्माए हुए लड़के पर दया न करे? हां, वह तो भूल सकती है, परन्तु मैं तुझे नहीं भूल सकता। 
Isaiah 49:16 देख, मैं ने तेरा चित्र हथेलियों पर खोदकर बनाया है; तेरी शहरपनाह सदैव मेरी दृष्टि के साम्हने बनी रहती है। 
Isaiah 49:17 तेरे लड़के फुर्ती से आ रहे हैं और खण्डहर बनाने वाले और उजाड़ने वाले तेरे बीच से निकले जा रहे हैं। 
Isaiah 49:18 अपनी आंखें उठा कर चारों ओर देख, वे सब के सब इकट्ठे हो कर तेरे पास आ रहे हैं। यहोवा की यह वाणी है कि मेरे जीवन की शपथ, तू निश्चय उन सभों को गहने के समान पहिल लेगी, तू दुल्हिन के समान अपने शरीर में उन सब को बान्ध लेगी।
Isaiah 49:19 तेरे जो स्थान सुनसान और उजड़े हैं, और तेरे जो देश खण्डहर ही खण्डहर हैं, उन में अब निवासी न समाएंगे, और, तुझे नष्ट करने वाले दूर हो जाएंगे। 
Isaiah 49:20 तेरे पुत्र जो तुझ से ले लिये गए वे फिर तेरे कान में कहने पाएंगे कि यह स्थान हमारे लिये सकेत है, हमें और स्थान दे कि उस में रहें। 
Isaiah 49:21 तब तू मन में कहेगी, किस ने इन को मेरे लिये जन्माया? मैं तो पुत्रहीन और बांझ हो गई थी, दासत्व में और यहां वहां मैं घूमती रही, इन को किस ने पाला? देख, मैं अकेली रह गई थी; फिर ये कहां थे? 
Isaiah 49:22 प्रभु यहोवा यों कहता है, देख, मैं अपना हाथ जाति जाति के लोगों की ओर उठाऊंगा, और देश देश के लोगों के साम्हने अपना झण्डा खड़ा करूंगा; तब वे तेरे पुत्रों को अपनी गोद में लिये आएंगे, और तेरी पुत्रियों को अपने कन्धे पर चढ़ाकर तेरे पास पहुंचाएंगे। 
Isaiah 49:23 राजा तेरे बच्चों के निज-सेवक और उनकी रानियां दूध पिलाने के लिये तेरी धाइयां होंगी। वे अपनी नाक भूमि पर रगड़ कर तुझे दण्डवत करेंगे और तेरे पांवों की धूलि चाटेंगे। तब तू यह जान लेगी कि मैं ही यहोवा हूं; मेरी बाट जोहने वाले कभी लज्जित न होंगे।

एक साल में बाइबल: 
  • यिर्मयाह 1-2
  • 1 तिमुथियुस 3


रविवार, 22 अक्टूबर 2017

आराधना


   वेस्टमिनिस्टर के विश्वास वचन में लिखा है कि "मनुष्य का प्रमुख उद्देश्य सर्वदा परमेश्वर की महिमा करना और उसमें आनन्दित रहना है।" परमेश्वर के वचन बाइबल में बहुधा यह बात आई है कि एकमात्र जीवते सच्चे प्रभु परमेश्वर के प्रति आनन्द के साथ कृतज्ञ रहें और उसकी आराधना करें। जब हम परमेश्वर को आदर देते हैं, तो हम इस बात का आनन्द मनाते हैं कि वही प्रत्येक भलाई का स्त्रोत है। जब हम हृदय से उसकी स्तुति करते हैं, तब हम अपने आप को उस आनन्दमय अवस्था में पाते हैं जिसके लिए हमारी सृष्टि की गई।

   जैसे सूर्यास्त का एक सुन्दर दृश्य, या कोई अन्य मनोरम प्राकृतिक दृश्य हमारे सृष्टिकर्ता परमेश्वर की महिमा की ओर संकेत करता है, उसी प्रकार आराधना हमें उसके साथ एक निकटता के संबंध में ले आती है। परमेश्वर के वचन बाइबल में भजनकार ने कहा, "यहोवा महान और अति स्तुति के योग्य है, और उसकी बड़ाई अगम है" (भजन 145:3); और "जितने यहोवा को पुकारते हैं, अर्थात जितने उसको सच्चाई से पुकारते हें; उन सभों के वह निकट रहता है" (भजन145:18)।

   परमेश्वर को हमारी आराधना की आवश्यकता नहीं है, परन्तु हमें परमेश्वर की आराधना करते रहने की आवश्यकता है। जब हम आराधना में उसकी उपस्थिति में होते हैं, तब हम उसके असीम प्रेम के आनन्द का अनुभव करते हैं, और उस प्रभु परमेश्वर में प्रफुल्लित तथा उत्साहित होते हैं जो हमें पापों से छुड़ाने के लिए स्वर्ग का वैभव और महिमा को छोड़कर पृथ्वी पर आ गया, और हमें पापों से छुड़ाकर अनन्तकाल के लिए अपने साथ परमानन्द में रखना चाहता है। उस प्रभु परमेश्वर के लिए भजनकार कहता है, "तू मुझे जीवन का रास्ता दिखाएगा; तेरे निकट आनन्द की भरपूरी है, तेरे दाहिने हाथ में सुख सर्वदा बना रहता है" (भजन 16:11)। - डेनिस फिशर


आराधना धन्यवाद और कृतज्ञता से उमड़ते हुए हृदय से निकली स्तुति है।

क्योंकि यहोवा महान और अति स्तुति के योग्य है; वह तो सब देवताओं से अधिक भय योग्य है। - भजन 96:4

बाइबल पाठ: भजन 145
Psalms 145:1 हे मेरे परमेश्वर, हे राजा, मैं तुझे सराहूंगा, और तेरे नाम को सदा सर्वदा धन्य कहता रहूंगा। 
Psalms 145:2 प्रति दिन मैं तुझ को धन्य कहा करूंगा, और तेरे नाम की स्तुति सदा सर्वदा करता रहूंगा। 
Psalms 145:3 यहोवा महान और अति स्तुति के योग्य है, और उसकी बड़ाई अगम है।
Psalms 145:4 तेरे कामों की प्रशंसा और तेरे पराक्रम के कामों का वर्णन, पीढ़ी पीढ़ी होता चला जाएगा। 
Psalms 145:5 मैं तेरे ऐश्वर्य की महिमा के प्रताप पर और तेरे भांति भांति के आश्चर्यकर्मों पर ध्यान करूंगा। 
Psalms 145:6 लोग तेरे भयानक कामों की शक्ति की चर्चा करेंगे, और मैं तेरे बड़े बड़े कामों का वर्णन करूंगा। 
Psalms 145:7 लोग तेरी बड़ी भलाई का स्मरण कर के उसकी चर्चा करेंगे, और तेरे धर्म का जयजयकार करेंगे।
Psalms 145:8 यहोवा अनुग्रहकारी और दयालु, विलम्ब से क्रोध करने वाला और अति करूणामय है। 
Psalms 145:9 यहोवा सभों के लिये भला है, और उसकी दया उसकी सारी सृष्टि पर है।
Psalms 145:10 हे यहोवा, तेरी सारी सृष्टि तेरा धन्यवाद करेगी, और तेरे भक्त लोग तुझे धन्य कहा करेंगे! 
Psalms 145:11 वे तेरे राज्य की महिमा की चर्चा करेंगे, और तेरे पराक्रम के विषय में बातें करेंगे; 
Psalms 145:12 कि वे आदमियों पर तेरे पराक्रम के काम और तेरे राज्य के प्रताप की महिमा प्रगट करें। 
Psalms 145:13 तेरा राज्य युग युग का और तेरी प्रभुता सब पीढ़ियों तक बनी रहेगी।
Psalms 145:14 यहोवा सब गिरते हुओं को संभालता है, और सब झुके हुओं को सीधा खड़ा करता है। 
Psalms 145:15 सभों की आंखें तेरी ओर लगी रहती हैं, और तू उन को आहार समय पर देता है। 
Psalms 145:16 तू अपनी मुट्ठी खोल कर, सब प्राणियों को आहार से तृप्त करता है। 
Psalms 145:17 यहोवा अपनी सब गति में धर्मी और अपने सब कामों में करूणामय है। 
Psalms 145:18 जितने यहोवा को पुकारते हैं, अर्थात जितने उसको सच्चाई से पुकारते हें; उन सभों के वह निकट रहता है। 
Psalms 145:19 वह अपने डरवैयों की इच्छा पूरी करता है, और उनकी दोहाई सुन कर उनका उद्धार करता है। 
Psalms 145:20 यहोवा अपने सब प्रेमियों की तो रक्षा करता, परन्तु सब दुष्टों को सत्यानाश करता है।
Psalms 145:21 मैं यहोवा की स्तुति करूंगा, और सारे प्राणी उसके पवित्र नाम को सदा सर्वदा धन्य कहते रहें।

एक साल में बाइबल: 
  • यशायाह 65-66
  • 1 तिमुथियुस 2


शनिवार, 21 अक्टूबर 2017

पश्चाताप


   मेरे एक मित्र ने हमारे एक अन्य मसीही सह-विश्वासी के लिए अपना आँकलन बताया, "वह समझता है कि वह कुछ है!" हमने माना कि उसमें घमण्ड का आत्मा था। कुछ समय के बाद हमें यह जानकर दुःख हुआ कि वह व्यक्ति  गंभीर दुष्कर्मों के कारण गिरिफ्तार किया गया है। अपने आप को ऊँचा बनाने के कारण उसे समस्याओं के अतिरिक्त और कुछ नहीं मिला। हम ने यह भी एहसास किया कि ऐसा हमारे साथ भी हो सकता है। अपने हृदय में छिपे घमण्ड के भयानक पाप को हलका आँकना बहुत सरल होता है। हम जितना अधिक सीखते हैं और जितनी अधिक सफलता हमें मिलती है, उतनी ही अधिक इस बात की संभावना बढ़ती जाती है कि हम अपने आप को कुछ समझने लगें, बड़ा मानने लगें। घमण्ड हमारे स्वभाव के मूल में है।

   परमेश्वर के वचन बाइबल में एज़्रा नबी के लिए लिखा गया है कि "यही एज्रा मूसा की व्यवस्था के विषय जिसे इस्राएल के परमेश्वर यहोवा ने दी थी, निपुण शास्त्री था। और उसके परमेश्वर यहोवा की कृपादृष्टि जो उस पर रही, इसके कारण राजा ने उसका मुंह मांगा वर दे दिया" (एज़्रा 7:6)। राजा अर्तक्षत्र ने उसे यरुशलेम का पुनर्निमाण करने के लिए जाने वाले यहूदी निर्वासितों के दल का अगुवा बनाया। एज़्रा के घमण्ड के पाप में पड़ जाने की बहुत अधिक संभावना थी; परन्तु ऐसा हुआ नहीं। एज़्रा न केवल परमेश्वर की व्यवस्था की जानकारी रखता था, वरन वह उसे व्यवहार में भी लाता था।

   यरुशलेम आने के पश्चात उसने जाना कि वहाँ रहने वाले यहूदियों में से अनेकों ने ऐसी स्त्रियों से विवाह कर लिए थे जो अन्य देवी-देवताओं की उपासना किया करती थीं, जो परमेश्वर के स्पष्ट निर्देशों के विरुध्द था (एज़्रा 9:1-2)। यह जानकर उसने दुःख में अपने वस्त्र फाड़े, और हृदय से पश्चाताप की प्रार्थना की (एज़्रा 9:5-15)। एज़्रा के ज्ञान और ओहदे को एक उच्च उद्देश्य निर्देशित कर रहा था: परमेश्वर और उसके लोगों के प्रति प्रेम। एज़्रा ने प्रार्थना की "हे इस्राएल के परमेश्वर यहोवा! तू तो धमीं है, हम बचकर मुक्त हुए हैं जैसे कि आज वर्तमान हैं। देख, हम तेरे साम्हने दोषी हैं, इस कारण कोई तेरे साम्हने खड़ा नहीं रह सकता" (एज़्रा 9:15)।

   एज़्रा ने अपने लोगों के पापों की गंभीरता को समझा, परन्तु उसने नम्र होकर पश्चाताप किया और क्षमा करने वाले परमेश्वर की भलाईयों पर भरोसा रखा। पश्चाताप ही परमेश्वर से क्षमा की आशीष लेकर आता है। - टिम गुस्टाफसन


घमण्ड अन्य प्रत्येक दुराचार की ओर ले जाता है; 
यह परमेश्वर के विरुध्द होने की मनःस्थिति है। - सी. एस. ल्युईस

विनाश से पहिले गर्व, और ठोकर खाने से पहिले घमण्ड होता है। - नीतिवचन 16:18

बाइबल पाठ: एज़्रा 9:1-9
Ezra 9:1 जब ये काम हो चुके, तब हाकिम मेरे पास आकर कहने लगे, न तो इस्राएली लोग, न याजक, न लेवीय इस ओर के देशों के लोगों से अलग हुए; वरन उनके से, अर्थात कनानियों, हित्तियों, परिज्जियों, यबूसियों, अम्मोनियों, मोआबियों, मिस्रियों और एमोरियों के से घिनौने काम करते हैं। 
Ezra 9:2 क्योंकि उन्होंने उनकी बेटियों में से अपने और अपने बेटों के लिये स्त्रियां कर ली हैं; और पवित्र वंश इस ओर के देशों के लोगों में मिल गया है। वरन हाकिम और सरदार इस विश्वासघात में मुख्य हुए हैं। 
Ezra 9:3 यह बात सुन कर मैं ने अपने वस्त्र और बागे को फाड़ा, और अपने सिर और दाढ़ी के बाल नोचे, और विस्मित हो कर बैठा रहा। 
Ezra 9:4 तब जितने लोग इस्राएल के परमेश्वर के वचन सुनकर बन्धुआई से आए हुए लोगों के विश्वासघात के कारण थरथराते थे, सब मेरे पास इकट्ठे हुए, और मैं सांझ की भेंट के समय तक विस्मित हो कर बैठा रहा। 
Ezra 9:5 परन्तु सांझ की भेंट के समय मैं वस्त्र और बागा फाड़े हुए उपवास की दशा में उठा, फिर घुटनों के बल झुका, और अपने हाथ अपने परमेश्वर यहोवा की ओर फैला कर कहा, 
Ezra 9:6 हे मेरे परमेश्वर! मुझे तेरी ओर अपना मुंह उठाते लाज आती है, और हे मेरे परमेश्वर! मेरा मुंह काला है; क्योंकि हम लोगों के अधर्म के काम हमारे सिर पर बढ़ गए हैं, और हमारा दोष बढ़ते बढ़ते आकाश तक पहुंचा है 
Ezra 9:7 अपने पुरखाओं के दिनों से ले कर आज के दिन तक हम बड़े दोषी हैं, और अपने अधर्म के कामों के कारण हम अपने राजाओं और याजकों समेत देश देश के राजाओं के हाथ में किए गए कि तलवार, बन्धुआई, लूटे जाने, और मुंह काला हो जाने की विपत्तियों में पड़ें जैसे कि आज हमारी दशा है। 
Ezra 9:8 और अब थोड़े दिन से हमारे परमेश्वर यहोवा का अनुग्रह हम पर हुआ है, कि हम में से कोई कोई बच निकले, और हम को उसके पवित्र स्थान में एक खूंटी मिले, और हमारा परमेश्वर हमारी आंखों में जयोति आने दे, और दासत्व में हम को कुछ विश्रान्ति मिले। 
Ezra 9:9 हम दास तो हैं ही, परन्तु हमारे दासत्व में हमारे परमेश्वर ने हम को नहीं छोड़ दिया, वरन फारस के राजाओं को हम पर ऐसे कृपालु किया, कि हम नया जीवन पाकर अपने परमेश्वर के भवन को उठाने, और इसके खंडहरों को सुधारने पाए, और हमें यहूदा और यरूशलेम में आड़ मिली।

एक साल में बाइबल: 
  • यशायाह 62-64
  • 1 तिमुथियुस 1


शुक्रवार, 20 अक्टूबर 2017

अन्दर का दृश्य


   सेवा निवृत भौतिक शास्त्री, अरे वेन्ट रीट, बहुत ही असामान्य विधि से कलाकृतियाँ बनाते हैं। वे पौधों और मरे हुए पशुओं को अलग-अलग प्रकार से रखकर उनका एक्स-रे उतारते हैं। फिर उन एक्स-रे फिल्मों को स्कैन करके उन्हें अपने कंप्यूटर में ले लेते हैं, और कंप्यूटर से उन चित्रों के कुछ भागों में रंग भरते हैं। उनकी ये कलाकृतियाँ फूलों, मछलियों, पक्षियों, रेंगने वाले जन्तुओं, बन्दरों आदि की रचना की भीतरी जटलिताओं को दिखाता है।

   किसी वस्तु के अन्दर का दृश्य बहुधा उसके बाहरी रूप से अधिक रोचक, सार्थक और महत्वपूर्ण होता है। परमेश्वर के वचन बाइबल में भी परमेश्वर ने इस बात को बताया है कि परमेश्वर हमारे बाहरी स्वरूप का नहीं वरन हमारे मन का आँकलन करता है। जब परमेश्वर ने अपने भविष्यद्वक्ता शमूएल को यिशै के घर भेजा कि अपनी प्रजा इसत्राएल के नए राजा का अभिषेक करे, तो वहाँ पहुँच कर जब शमूएल ने एलियाब को देखा तो उसे लगा कि इस्त्राएल का नया राजा वह ही होगा (1 शमूएल 16:6)। परन्तु परमेश्वर ने शमूएल को चिताया कि वह एलियाब के शारीरिक गुणों को ना देखे; परमेश्वर ने कहा, "...क्योंकि यहोवा का देखना मनुष्य का सा नहीं है; मनुष्य तो बाहर का रूप देखता है, परन्तु यहोवा की दृष्टि मन पर रहती है" (1 शमूएल 16:7)। फिर परमेश्वर ने एलियाब को नहीं वरन दाउद को इस्त्राएल का नया राजा होने के लिए नियुक्त किया।

   जब परमेश्वर हमें देखता है तो वह हमारे डील-डौल की अपेक्षा हमारे हृदय की दशा में, हमारे चेहरे की बनावट की अपेक्षा हमारी आत्मा की दशा में अधिक रुचि रखता है। अपने कार्यों के लिए वह हमें आयु में बहुत वृद्ध या बहुत कम, आकार में बहुत बड़ा या बहुत छोटा करके नहीं देखता है। वह केवल उस मुख्य बात पर अपना ध्यान केंद्रित करता है जो सबसे महत्वपूर्ण है - उसके प्रेम के प्रति हमारा प्रत्युत्तर और उसके लोगों के प्रति हमारी चिन्ता (मत्ती 22:37-39)। बाइबल में 2 इतिहास 6:30 में लिखा है कि मनुष्य के हृदय की दशा को केवल परमेश्वर ही जानता है।

   जब प्रभु परमेश्वर, जिसने हमारे लिए इतना कुछ किया है, हमारे हृदय के अन्दर देखता है तो उसे क्या दृश्य दिखाई देता है? - जेनिफर बेन्सन शुल्ट


व्यक्ति के सही आँकलन का माप उसके हृदय की दशा है।

तो तू अपने स्वगींय निवासस्थान से सुन कर क्षमा करना, और एक एक के मन की जानकर, उसकी चाल के अनुसार उसे फल देना; (तू ही तो आदमियों के मन का जानने वाला है); - 2 इतिहास 6:30 

बाइबल पाठ: 1 शमूएल 16:1-7
1 Samuel 16:1 और यहोवा ने शमूएल से कहा, मैं ने शाऊल को इस्राएल पर राज्य करने के लिये तुच्छ जाना है, तू कब तक उसके विषय विलाप करता रहेगा? अपने सींग में तेल भर के चल; मैं तुझ को बेतलेहेमी यिशै के पास भेजता हूं, क्योंकि मैं ने उसके पुत्रों में से एक को राजा होने के लिये चुना है। 
1 Samuel 16:2 शमूएल बोला, मैं क्योंकर जा सकता हूं? यदि शाऊल सुन लेगा, तो मुझे घात करेगा। यहोवा ने कहा, एक बछिया साथ ले जा कर कहना, कि मैं यहोवा के लिये यज्ञ करने को आया हूं। 
1 Samuel 16:3 और यज्ञ पर यिशै को न्योता देना, तब मैं तुझे जता दूंगा कि तुझ को क्या करना है; और जिस को मैं तुझे बताऊं उसी को मेरी ओर से अभिषेक करना। 
1 Samuel 16:4 तब शमूएल ने यहोवा के कहने के अनुसार किया, और बेतलहेम को गया। उस नगर के पुरनिये थरथराते हुए उस से मिलने को गए, और कहने लगे, क्या तू मित्रभाव से आया है कि नहीं? 
1 Samuel 16:5 उसने कहा, हां, मित्रभाव से आया हूं; मैं यहोवा के लिये यज्ञ करने को आया हूं; तुम अपने अपने को पवित्र कर के मेरे साथ यज्ञ में आओ। तब उसने यिशै और उसके पुत्रों को पवित्र कर के यज्ञ में आने का न्योता दिया। 
1 Samuel 16:6 जब वे आए, तब उसने एलीआब पर दृष्टि कर के सोचा, कि निश्चय जो यहोवा के साम्हने है वही उसका अभिषिक्त होगा। 
1 Samuel 16:7 परन्तु यहोवा ने शमूएल से कहा, न तो उसके रूप पर दृष्टि कर, और न उसके डील की ऊंचाई पर, क्योंकि मैं ने उसे अयोग्य जाना है; क्योंकि यहोवा का देखना मनुष्य का सा नहीं है; मनुष्य तो बाहर का रूप देखता है, परन्तु यहोवा की दृष्टि मन पर रहती है।

एक साल में बाइबल: 
  • यशायाह 59-61
  • 2 थिस्सलुनीकियों 3


गुरुवार, 19 अक्टूबर 2017

प्रार्थना का उत्तर


   हमारी बेटी 15 वर्ष की थी, जब वह घर से भाग गई; वह 3 सप्ताह से अधिक तक घर से बाहर रही। वे हमारे जीवन के सबसे लंबे 3 सप्ताह थे। हमने सब स्थानों पर उसे  ढूँढ़ा, मित्रों और न्याय-व्यवस्था संबंधित सरकारी महकमों की भी सहायाता ली। उन निराशा और परेशानी से भरे दिनों में मैंने और मेरी पत्नि ने प्रार्थना में परमेश्वर के सामने प्रतीक्षा करने के महत्व को समझा। हम अपनी सामर्थ्य और संसाधानों के अन्त पर पहुँच गए थे; अब परमेश्वर पर निर्भर रहने के अतिरिक्त हमारे पास और कुछ नहीं था।

   हमारी बेटी हमें पिताओं को आदर देने के लिए मनाए जाने वाले दिन, "फादर्स डे" पर मिली। हम रात्रि का भोजन करने के लिए एक भोजनालय में जा रहे थे, जब फोन की घंटी बजी। एक अन्य भोजनालय में कार्य करने वाली एक महिला वेटर ने उसे देखा था। जहाँ वह थी वह स्थान हम से थोड़ी सी ही दूर था; हम तुरंत वहाँ गए और बेटी को ले आए; शीघ्र ही वह सुरक्षित और स्वस्थ घर में थी।

   जब हम प्रार्थना करते हैं तो हमें प्रभु परमेश्वर की उपस्थिति में शान्त भी रहना होता है। हम नहीं जानते कि उसका उत्तर कब और कैसे आएगा, परन्तु हम सदा ही अपने हृदय को उसके सामने खोलकर रख सकते हैं। कभी-कभी उत्तर तब नहीं आते जब हम उन्हें चाहते हैं या उनकी आशा रखते हैं। कभी-कभी उत्तर आने से पहले परिस्थितियाँ और भी बिगड़ सकती हैं। परन्तु हमें सदा प्रयासरत बने रहना है, भरोसा करते रहना है, प्रार्थना में परमेश्वर से माँगते रहना है।

   प्रार्थना का उत्तर आने की प्रतीक्षा करना कभी सरल नहीं होता है, परन्तु उत्तर, जब भी वह आए, भला ही होता है, उस उत्तर के लिए वह प्रतीक्षा सदा उचित ही ठहरती है। परमेश्वर के वचन बाइबल में दाऊद ने अपने एक भजन में इस बात के लिए कहा: "और तेरे नाम के जानने वाले तुझ पर भरोसा रखेंगे, क्योंकि हे यहोवा तू ने अपने खोजियों को त्याग नहीं दिया" (भजन 9:10)। इसलिए प्रभु परमेश्वर के समक्ष प्रार्थना में खोजते रहें; उसपर भरोसा बनाए रखें; उससे माँगते रहें। उसका उत्तर अवश्य आएगा, भलाई के साथ आएगा। - जेम्स बैंक


प्रार्थना में बिताया गया समय, सदा ही भली-भांति बिताया गया समय होता है।

चुप हो जाओ, और जान लो, कि मैं ही परमेश्वर हूं। मैं जातियों में महान हूं, मैं पृथ्वी भर में महान हूं! - भजन 46:10

बाइबल पाठ: भजन 9:1-10
Psalms 9:1 हे यहोवा परमेश्वर मैं अपने पूर्ण मन से तेरा धन्यवाद करूंगा; मैं तेरे सब आश्चर्य कर्मों का वर्णन करूंगा। 
Psalms 9:2 मैं तेरे कारण आनन्दित और प्रफुल्लित होऊंगा, हे परमप्रधान, मैं तेरे नाम का भजन गाऊंगा।
Psalms 9:3 जब मेरे शत्रु पीछे हटते हैं, तो वे तेरे साम्हने से ठोकर खाकर नाश होते हैं। 
Psalms 9:4 क्योंकि तू ने मेरा न्याय और मुकद्दमा चुकाया है; तू ने सिंहासन पर विराजमान हो कर धर्म से न्याय किया। 
Psalms 9:5 तू ने अन्यजातियों को झिड़का और दुष्ट को नाश किया है; तू ने उनका नाम अनन्तकाल के लिये मिटा दिया है। 
Psalms 9:6 शत्रु जो है, वह मर गए, वे अनन्तकाल के लिये उजड़ गए हैं; और जिन नगरों को तू ने ढा दिया, उनका नाम वा निशान भी मिट गया है। 
Psalms 9:7 परन्तु यहोवा सदैव सिंहासन पर विराजमान है, उसने अपना सिंहासन न्याय के लिये सिध्द किया है; 
Psalms 9:8 और वह आप ही जगत का न्याय धर्म से करेगा, वह देश देश के लोगों का मुकद्दमा खराई से निपटाएगा।
Psalms 9:9 यहोवा पिसे हुओं के लिये ऊंचा गढ़ ठहरेगा, वह संकट के समय के लिये भी ऊंचा गढ़ ठहरेगा। 
Psalms 9:10 और तेरे नाम के जानने वाले तुझ पर भरोसा रखेंगे, क्योंकि हे यहोवा तू ने अपने खोजियों को त्याग नहीं दिया।

एक साल में बाइबल: 
  • यशायाह 56-58
  • 2 थिस्सलुनीकियों 2


बुधवार, 18 अक्टूबर 2017

महाराजा


   लंडन में स्थित वेस्टमिनिस्टर ऐब्बी (विशाल चर्च और उसके मैदान) की भव्य एतिहासिक पृष्ठभूमि है। दस्वीं शताब्दी में बेनेडिक्ट मठ के मठवासियों ने यहाँ परमेश्वर की दैनिक आराधना की प्रथा का आरंभ किया था, जो आज भी बना हुआ है। यह एब्बी अनेकों प्रसिध्द लोगों को दफनाने का स्थान भी रहा है; और सन 1066 से लेकर आज तक सभी अंग्रेज़ी सम्राटों का राज्याभिषेक यहीं पर होता आया है। राज्याभिषेक हुए उन सम्राटों में से 17 यहीं दफनाए भी गए हैं - जहाँ से उन सम्राटों का शासन आरंभ हुआ, फिर वहीं पर समाप्त भी हुआ।

   चाहे उनके दफनाया जाना कितना भी भव्य रहा हो, संसार के शासकों का उदय और अस्त होना चलता रहता है; वे जीते हैं और मर भी जाते हैं। परन्तु समस्त संसार के इतिहास में एकमात्र महाराजाधिराज यीशु ही है, जो एक बार मरा तो तथा परन्तु फिर तीसरे दिन फिर जी उठा, आज उसकी कब्र खाली है और वह जीवित है। अपने पृथ्वी पर प्रथम आगमन के समय उसे काँटों का मुकुट पहनाया गया और उसे ठट्ठों में उड़ाते हुए "यहूदियों का राजा" (यूहन्ना 19:3, 19) कहकर क्रूस पर लटा दिया गया। परन्तु वह तीसरे दिन म्रुतकों में से जी उठा और लोगों के बीच अपने आप को पृथ्वी पर 40 दिन तक जीवित प्रगट करता रहा।

   क्योंकि प्रभु यीशु मृत्यु पर जयवंत होकर जी उठा, हम मसीही विश्वासियों के लिए कब्र के बाद भी आशा है, उसके साथ अनन्त जीवन जीते रहने का आश्वासन है। प्रभु यीशु ने कहा, "यीशु ने उस से कहा, पुनरुत्थान और जीवन मैं ही हूं, जो कोई मुझ पर विश्वास करता है वह यदि मर भी जाए, तौभी जीएगा। और जो कोई जीवता है, और मुझ पर विश्वास करता है, वह अनन्तकाल तक न मरेगा" (यूहन्ना 11:25-26)।

   हम मसीही एक जीवित महाराजा के सेवक हैं! हम आज अपने जीवनों को उसकी आधीनता में, उसकी सेवकाई और महिमा के लिए समर्पित करें और उस आने वाले दिन की बाट जोहें जब "प्रभु हमारा परमेश्वर" (प्रकाशितवाक्य 19:6) अनन्तकाल के लिए राज्य करेगा। - बिल क्राउडर


प्रभु यीशु के मृतकों में से पुनरुत्थान  नें मत्यु को मार दिया।

इसलिये जब कि लड़के मांस और लोहू के भागी हैं, तो वह आप भी उन के समान उन का सहभागी हो गया; ताकि मृत्यु के द्वारा उसे जिसे मृत्यु पर शक्ति मिली थी, अर्थात शैतान को निकम्मा कर दे। और जितने मृत्यु के भय के मारे जीवन भर दासत्‍व में फंसे थे, उन्हें छुड़ा ले। - इब्रानियों 2:14-15

बाइबल पाठ: यूहन्ना 19:21-30
John 19:21 तब यहूदियों के महायाजकों ने पीलातुस से कहा, यहूदियों का राजा मत लिख परन्तु यह कि “उसने कहा, मैं यहूदियों का राजा हूं”। 
John 19:22 पीलातुस ने उत्तर दिया, कि मैं ने जो लिख दिया, वह लिख दिया।
John 19:23 जब सिपाही यीशु को क्रूस पर चढ़ा चुके, तो उसके कपड़े ले कर चार भाग किए, हर सिपाही के लिये एक भाग और कुरता भी लिया, परन्तु कुरता बिन सीवन ऊपर से नीचे तक बुना हुआ था: इसलिये उन्होंने आपस में कहा, हम इस को न फाडें, परन्तु इस पर चिट्ठी डालें कि वह किस का होगा। 
John 19:24 यह इसलिये हुआ, कि पवित्र शास्त्र की बात पूरी हो कि उन्होंने मेरे कपड़े आपस में बांट लिये और मेरे वस्‍त्र पर चिट्ठी डाली: सो सिपाहियों ने ऐसा ही किया। 
John 19:25 परन्तु यीशु के क्रूस के पास उस की माता और उस की माता की बहिन मरियम, क्‍लोपास की पत्‍नी और मरियम मगदलीनी खड़ी थी। 
John 19:26 यीशु ने अपनी माता और उस चेले को जिस से वह प्रेम रखता था, पास खड़े देखकर अपनी माता से कहा; हे नारी, देख, यह तेरा पुत्र है। 
John 19:27 तब उस चेले से कहा, यह तेरी माता है, और उसी समय से वह चेला, उसे अपने घर ले गया।
John 19:28 इस के बाद यीशु ने यह जानकर कि अब सब कुछ हो चुका; इसलिये कि पवित्र शास्त्र की बात पूरी हो कहा, मैं प्यासा हूं। 
John 19:29 वहां एक सिरके से भरा हुआ बर्तन धरा था, सो उन्होंने सिरके में भिगोए हुए इस्‍पंज को जूफे पर रखकर उसके मुंह से लगाया। 
John 19:30 जब यीशु ने वह सिरका लिया, तो कहा पूरा हुआ और सिर झुका कर प्राण त्याग दिए।

एक साल में बाइबल: 
  • यशायाह 53-55
  • 2 थिस्सलुनीकियों 1