ई-मेल संपर्क / E-Mail Contact

इन संदेशों को ई-मेल से प्राप्त करने के लिए अपना ई-मेल पता इस ई-मेल पर भेजें : rozkiroti@gmail.com / To Receive these messages by e-mail, please send your e-mail id to: rozkiroti@gmail.com

शनिवार, 26 मार्च 2022

व्यवस्था और मसीही जीवन / The Law and the Christian Life - 13


व्यवस्था क्यों हमें उद्धार नहीं दे सकती है? (8)

 परमेश्वर की माँग - व्यवस्था का पालन नहीं, पश्चाताप (3)


पिछले लेख में हमने देखा था कि परमेश्वर सच्चा और खरा न्यायी है, वह किसी का पक्षपात नहीं करता है। चाहे कोई उसे स्वीकार करता हो अथवा नहीं, उसका आज्ञाकारी रहता हो या नहीं; किन्तु सभी के लिए परमेश्वर के न्याय का माप-दण्ड एक ही है, समान है, बदलता नहीं है। वह उन्हें भी, जो उसे स्वीकार नहीं करते हैं, उसकी नहीं मानते हैं, उसका विरोध भी करते हैं, पाप के दण्ड से बचने का पर्याप्त अवसर देता है और इसीलिए उन्हें भी पापों के लिए पश्चाताप करने के लिए कहता है। परमेश्वर कभी बुराई से किसी की परीक्षा नहीं करता है (याकूब 1:13), मनुष्य को कभी उसकी सामर्थ्य से बाहर किसी परीक्षा में नहीं आने देता है, और परीक्षा के साथ, उससे निकालने का मार्ग भी प्रदान करता है (1 कुरिन्थियों 10:13)। किन्तु शैतान ने मनुष्य से अधिक सामर्थी और बुद्धिमान होने के कारण, अपनी इस स्थिति का लाभ उठाते हुए, अपनी कुटिलता में अनुचित रीति से मनुष्य को पाप में फँसाया और गिराया। क्योंकि शैतान ने मनुष्य के साथ जो किया वह परमेश्वर के मानकों के अनुसार अस्वीकार्य और अनुचित था। इसीलिए एक खरा और पक्षपात रहित न्यायी होने के कारण, जैसा प्रेरितों 17:30 में लिखा है, परमेश्वर उन लोगों के पापों को भी अज्ञानता के समय में किए गए पाप मानता है। वह उनके लिए तुरंत दण्ड देने के स्थान पर, दण्ड देने में आनाकानी करता है, और पाप करने वालों को पापों के प्रति सचेत कर के, उनके लिए पश्चाताप करने और दण्ड से बच निकालने का अवसर प्रदान करता है। साथ ही यहाँ पर ध्यान देने योग्य एक बहुत महत्वपूर्ण बात देखने को मिलती है; उनके पापों के निवारण और दण्ड से बचने के लिए परमेश्वर लोगों को अपनी व्यवस्था का पालन करने के लिए नहीं कहता है। वरन वह उन्हें पापों के लिए पश्चाताप करने के लिए कहता है। प्रकट है कि पापों के समाधान और उनके दण्ड से बचने का मार्ग परमेश्वर की व्यवस्था का पालन नहीं, वरन पापों के लिए पश्चाताप करके, प्रभु यीशु को अपना उद्धारकर्ता स्वीकार करना, उसे अपना जीवन समर्पित करना है।


आज हम इसी से संबंधित एक और महत्वपूर्ण बात पर विचार करेंगे - यदि पापों की क्षमा और उद्धार पाया हुआ मसीही विश्वासी पाप करे, तो उसके लिए परमेश्वर का क्या समाधान है? यह एक प्रकट तथ्य है कि मसीही विश्वासी भी पाप करते हैं। जैसा हमने पहले के लेखों में देखा है, जब भी वे अपनी किसी अनाज्ञाकारिता, सांसारिक लालसा, शैतान के लालच या बहकावे में आकर बाड़ा तोड़ते हैं, तो शैतान उन्हें डस लेता है (सभोपदेशक 10:8), और पाप का विष उनमें डाल देता है। परमेश्वर भी इस बात को जानता है, और परमेश्वर के लोगों ने भी अपने जीवनों के उदाहरणों से इस बात को स्वीकार किया है, जिसे परमेश्वर पवित्र आत्मा ने पवित्र शास्त्र बाइबल में लिखवाया भी है। प्रभु यीशु का भाई याकूब अपनी पत्री में स्वीकार करता है कि वह भी, और उसके साथ के अन्य उपदेशक भी, सभी वचन के पालन में कभी-कभी नहीं, वरन बहुत बार चूक जाते हैं (याकूब 3:2)। इसी प्रकार से प्रेरित पौलुस भी पाप के साथ अपने निरंतर संघर्ष को, जिसमें कई बार पाप जयवंत होकर उससे अनुचित करवा देता है, स्वीकार करता है और मान लेता है कि अभी भी पाप उसमें बसा हुआ है (रोमियों 7:15-20)। प्रेरित यूहन्ना, 1 यूहन्ना 1:8-10 में, “हम” का प्रयोग करके यह स्वीकार कर रहा है कि उद्धार पाने के बाद भी पाप करने वालों में वह भी सम्मिलित है। यूहन्ना तो यहाँ तक कहता है कि जो इस बात को अस्वीकार करता है वह न केवल अपने आप को धोखा देता है, वरन परमेश्वर को भी झूठा ठहराता है।


शैतान, पहले तो अपने मनुष्य से अधिक सामर्थी और चतुर होने का अनुचित लाभ उठाकर मनुष्यों को, उद्धार पाए हुए प्रभु के लोगों को भी, पाप में गिराता और फँसाता है, और फिर उसके बाद, परमेश्वर के सामने उन पर दोष लगाता है, उन्हें भी दण्ड के योग्य प्रमाणित करने का दिन-रात प्रयास करता है (प्रकाशितवाक्य 12:10)। किन्तु शैतान की इस चाल का दोहरा समाधान प्रभु परमेश्वर ने हम उद्धार पाए हुए लोगों के लिए करके दे रखा है। पहला है कि उसके इस दोष लगाने को व्यर्थ करने के लिए हमारा उद्धारकर्ता प्रभु यीशु, हमारा सहायक बन कर परमेश्वर के सामने हमारी पैरवी करता रहता है (1 यूहन्ना 2:1-2), और शैतान द्वारा लगाए जा रहे इन अवैध दोषों से हमें बरी करता रहता है। दूसरा समाधान है परमेश्वर द्वारा हमें दिया गया आश्वासन, “यदि हम अपने पापों को मान लें, तो वह हमारे पापों को क्षमा करने, और हमें सब अधर्म से शुद्ध करने में विश्वासयोग्य और धर्मी है” (1 यूहन्ना 1:9), और प्रभु यीशु मसीह, पिता परमेश्वर के सम्मुख हमारा सहायक बन कर हमारी सहायता करता है।


इसका यह अर्थ नहीं है कि उद्धार पाए हुए व्यक्ति को परमेश्वर ने पाप करते रहने का लाइसेंस दे दिया है, जैसा बहुत से लोग इस बात को लेकर कहते हैं। यह हमारा विषय नहीं है, बहुत संक्षेप में, बाइबल स्पष्ट सिखाती है कि यद्यपि पाप करने से उद्धार तो नहीं जाता है, किन्तु पाप करने के लिए ताड़ना अवश्य होती है (इब्रानियों 12:5-10)। साथ ही, पाप हमारे अनन्तकाल के प्रतिफलों की भी हानि करता है; ऐसे बहुत से लोग होंगे जो अनन्तकाल में प्रवेश तो करेंगे, किन्तु खाली हाथ, और खाली हाथ ही रहेंगे (1 कुरिन्थियों 3:13-15)। इसलिए उद्धार पाने के बाद लापरवाही करना और पाप करना कोई हल्की बात नहीं है, उसका बहुत भारी दुष्परिणाम है; उद्धार पाया हुआ व्यक्ति पाप करके हल्के में नहीं छूट जाता है।  


इसलिए यह प्रकट है कि हम उद्धार पाए हुए लोगों के लिए भी पापों के समाधान, उनके दुष्परिणामों से बचने का वही मार्ग है, जो उद्धार न पाए हुए लोगों के लिए है - पापों का अंगीकार करके, उनके लिए पश्चाताप करना। ध्यान दीजिए, एक बार फिर, यहाँ पर भी परमेश्वर ने इस समाधान के लिए अपनी व्यवस्था का पालन करने की कोई बात नहीं कही; और न ही शैतान ने प्रभु के लोगों पर व्यवस्था का उल्लंघन या पालन न करने का दोष लगाया। अर्थ स्पष्ट है, चाहे उद्धार पाया हुआ व्यक्ति हो, अथवा उद्धार नहीं पाया हुआ हो, परमेश्वर के मानक, कार्यविधि, समाधान बदलते नहीं हैं; सभी के लिए एक ही हैं, सभी के लिए समान ही हैं। और परमेश्वर दोनों के प्रति धैर्य रखता है, पर्याप्त समय देता है, क्रोध और न्याय करने में यथासंभव विलंब करता है (2 पतरस 3:9)।


यह देखने और समझने के बाद कि संसार के हर मनुष्य के लिए, चाहे वह स्वाभाविक और अपरिवर्तित हो, या उद्धार पाया हुआ हो, उसके पापों का समाधान केवल और केवल उसके द्वारा अपने पापों के पश्चाताप के द्वारा है, व्यवस्था के पालन के द्वारा नहीं, अब हमारे लिए प्रेरितों 17:30 के दूसरे भाग “... अब हर जगह सब मनुष्यों को मन फिराने की आज्ञा देता है” को समझना आसान हो जाता है। जब पश्चाताप करने और मन फिराने के अलावा और कोई मार्ग है ही नहीं तो परमेश्वर, जो कभी झूठ नहीं बोलता है, धोखा नहीं देता है (गिनती 23:19) किसी से क्यों कुछ और करने को कहेगा? वह क्यों किसी को भी उसके पापों के निवारण के लिए व्यवस्था के पालन के लिए कहेगा, चाहे वह व्यवस्था परमेश्वर की दी हुई हो अथवा भी किसी धर्म, मत, या डिनॉमिनेशन के द्वारा बनाई और दी हुई हो? क्योंकि हर व्यवस्था, मनुष्य को पापों से बचाने के लिए व्यर्थ और अयोग्य है, इसीलिए खरा और सच्चा परमेश्वर मनुष्यों को वही करने की आज्ञा देता है जो उचित और योग्य है - मन फिराव। यदि फिर भी मनुष्य परमेश्वर की कही बात को अस्वीकार करके, अपनी ही करना चाहेगा, तो फिर परिणामों के लिए स्वयं ही ज़िम्मेदार होगा, परमेश्वर को ज़िम्मेदार नहीं ठहरा सकेगा।

 

अगले लेख में हम देखेंगे कि यदि व्यवस्था पापों का समाधान देने के लिए असमर्थ है, अयोग्य है, तो परमेश्वर ने उसे दिया क्यों? और फिर यह क्यों कहा कि इसके पालन के द्वारा मनुष्य को जीवन मिलेगा? किन्तु अभी के लिए, यदि आप मसीही हैं, और अभी भी व्यवस्था, या नियमों, विधियों, रीतियों आदि के पालन के द्वारा परमेश्वर की दृष्टि में धर्मी ठहरने में विश्वास रखते हैं, तो आपके लिए अभी समय और अवसर है कि अपनी इस गलत धारणा को सुधार लें, और परमेश्वर की आज्ञा के अनुसार पश्चाताप और मन-फिराव के द्वारा परमेश्वर के साथ अपने संबंधों को ठीक कर लें। 

 

यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी। 

  

एक साल में बाइबल पढ़ें:

  • यहोशू 22-24   

  • लूका 3  


**********************************************************************


Why can't the law save us? (8)

 God's demand - not obeying the law, repenting (3)


In the previous article we saw that God is an honest and upright Judge, He does not show any partiality. Whether one accepts him or not, remains obedient to him or not; but the standards of God's justice is one and the same for all, it never changes. Even to those who do not accept him, do not believe him, oppose him, He gives ample opportunity to escape the punishment of their sins and hence asks them to repent for their sins. God neither tempts anyone with evil (James 1:13), nor allows man to be tempted beyond his capabilities; also along with the temptation, provides a way out for him (1 Corinthians 10:13). But Satan, being more powerful and wiser than man, took advantage of this superiority, and through wickedness enticed man into falling in sin. Since what Satan did to man was unacceptable and unfair by God's standards, therefore, in His propriety as an upright and unbiased Judge, God considers the sins of those people to be sins committed in times of ignorance, as it is written in Acts 17:30. Hence instead of immediately punishing them for those sins, He shows a reluctance, and cautions the sinners regarding their sins and consequences, and also provides an opportunity for them to repent and escape the punishment. There is also a very important thing to note here; God, for the redressal of their sins and to be delivered from the punishment, does not ask the people to obey His Law. Rather, He tells them to repent of their sins. This makes it amply evident that the way to resolve the problem of sins and of being delivered from their punishment is not following God's Law of the Old Testament, but to repent of sins, and accept the Lord Jesus as Savior, and submit your lives to Him.


Today we will consider another important point related to this - if a Born Again Christian, one who has received forgiveness of sins, is saved; if he commits a sin, what is God's solution for him? It is an evident fact that even the saved and Born Again Christians do sin. As we've seen in earlier articles, whenever they breach the boundary set by God because of their disobedience, or worldly and physical lusts, material greed or Satan's delusions, Satan bites them (Ecclesiastes 10:8), and injects the poison of sin into them. God also knows this, and God's people have also acknowledged this as is seen from the examples of their lives, which God's Holy Spirit has written down in the Holy Scripture, the Bible. James, the brother of the Lord Jesus, acknowledges in his letter that he, and the others with him fail to keep the Word, not sometimes, but oftentimes (James 3:2). Similarly, the apostle Paul accepted his constant struggle with sin, in which sin sometimes overpowered him and made him do something wrong, and he also accepted that sin still resides in him (Romans 7:15-20). The apostle John, in 1 John 1:8-10, is using "we" to acknowledge that he is among those who sin even after being saved. John even goes so far as to say that the one who denies this not only deceives himself, but calls God a liar.


Satan, first taking undue advantage of being more powerful and smarter than man, makes him fall and commit sins, even the saved people of the Lord, and then, he accuses them day and night before God of committing sin, trying to prove them worthy of punishment (Revelation 12:10). But the Lord God has provided a double solution for His saved people to escape this satanic attack. The first is that our Savior, the Lord Jesus, continues to defend us before God as our helper and advocate (1 John 2:1-2), to nullify his accusations, and save us from his illegitimate accusations. The second is God's assurance to us, “If we confess our sins, He is faithful and just to forgive us our sins and to cleanse us from all unrighteousness" (1 John 1:9), while the Lord Jesus Christ helps us by being our helper before God the Father.


This does not mean that God has given the saved person an open license to continue to sin, as many people assume about this. This is not our topic of discussion, but in short, the Bible clearly teaches that although committing sinning does not cause losing salvation, but committing sin does result in chastisement (Hebrews 12:5-10). At the same time, sin also causes loss to our eternal rewards. There will be many people who will enter eternity, but will be empty-handed, and remain empty-handed for all eternity (1 Corinthians 3:13-15). Therefore, being careless and sinning after being saved is not a light thing, it has very heavy consequences. A saved person cannot take this casually since he is not let off lightly after committing a sin.


So now it is clear that for us saved Christians, the way of resolving sins, escaping their consequences, is just the same as for the unsaved people - by confessing sins, and repenting for them. Once again, notice that even here God did not ask to follow His Law to resolve this situation. Nor did Satan, while accusing the people before the Lord, accuse them of violating, or not following the Law. The implication is clear: whether the person is saved, or is not saved, God's standards, method of working, and solutions do not change; they always remain the same for all. And God is always sufficiently patient with both, giving enough time, as long as He possibly can to delay His retribution and judgment (2 Peter 3:9).


So, after seeing and understanding that for every person in the world, whether natural and unregenerate, or saved, the solution of his sins is only and only through his repenting of his sins, and not by keeping the Law, it is now easier for us to understand the second part of Acts 17:30 "... now commands all men everywhere to repent." Why would God, who never lies, never deceives (Numbers 23:19), ask anyone to do anything else, when there simply is no other way but to repent? Why would He ask anyone to obey the Law for the remission of his sins, whether that Law was given by God or, even created and given by any religion, creed, or denomination? Because every law is futile and inapplicable to save man from sin. Therefore, the upright and true God commands men to do only what is correct and worthy— to repent. If still man would like to do his own thing, rejecting what God said, then he himself will be responsible for the consequences, and will not be able to hold God responsible for them.


In the next article we will see that if the Law is incapable, inapplicable, to provide a solution for sins, then why did God give it? And then why is it said that by following it man will get life? But for now, if you are a Christian, and still believe in being justified in the sight of God by observing the Law, or rules, ordinances, customs, etc., now is the time and opportunity for you to come out of this misconception, repent, and mend your relationship with God through obeying God's command.


If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. By asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily submit yourself sincerely and with a committed heart to his Lordship in your life - this is the only way to salvation and heavenly life. You have to say only a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ, willingly and meaningfully, while simultaneously completely committing your life to Him. You can say this prayer of repentance and submission in a manner something like this, “Lord Jesus, I thank you for taking my sins upon yourself for their forgiveness and because of them you died on the cross in my place, were buried, you rose again on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God. Please forgive my sins, take me under your shelter, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and submissive heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.

  

Read the Bible in a Year:

  • Joshua 22-24

  • Luke 3

शुक्रवार, 25 मार्च 2022

व्यवस्था और मसीही जीवन / The Law and the Christian Life - 12


व्यवस्था क्यों हमें उद्धार नहीं दे सकती है? (7)

 परमेश्वर की माँग - व्यवस्था का पालन नहीं, पश्चाताप (2)


हम पिछले कुछ लेखों में अपरिवर्तित मनुष्य के पापों को परमेश्वर द्वारा “अज्ञानता के समय का पाप” कहे जाने को समझने का प्रयास कर रहे हैं। प्रेरित पौलुस द्वारा, अथेने के घोर मूर्तिपूजा और परमेश्वर के लिए घृणित, अस्वीकार्य व्यवहार में लिप्त लोगों के लिए, परमेश्वर पवित्र आत्मा की अगुवाई में किए गए प्रचार में, उन लोगों के लिए परमेश्वर के प्रकोप से बचने और परमेश्वर के साथ संगति में बहाल होने के लिए दिया गया समाधान था, “इसलिये परमेश्वर अज्ञानता के समयों में आनाकानी कर के, अब हर जगह सब मनुष्यों को मन फिराने की आज्ञा देता है” (प्रेरितों 17:30); और इस समाधान में तीन रोचक तथा बहुत महत्वपूर्ण बातें हैं:

1. परमेश्वर पाप के लिए तुरंत दण्ड देने के स्थान पर, उन पापों को अज्ञानता के समय में किए गए कार्य बता कर दण्ड, उनके से बच जाने का अवसर देता है।

2. पापी मनुष्यों द्वारा पापों के लिए पश्चाताप करना, सब जगह के सभी मनुष्यों के लिए, परमेश्वर की इच्छा-मात्र नहीं, आज्ञा है। 

3. परमेश्वर उन लोगों से, उनके पापों के समाधान के लिए, व्यवस्था का पालन करने के लिए नहीं कहता है, मन फिराने, पश्चाताप के द्वारा पापों की क्षमा पाने और विश्वास करने के लिए कहता है।


अब हमारे सामने प्रश्न है कि क्यों प्रेरितों 17:30 में परमेश्वर अपरिवर्तित मनुष्यों के घोर पापों को भी अज्ञानता के समय के कार्य मानकर, उनके विषय उन लोगों को दण्ड देने से आनाकानी करता है, उन्हें दण्ड से बचने का अवसर प्रदान करता है, सभी को अपने-अपने पापों के लिए पश्चाताप करने की आज्ञा देता है? असमंजस में डालने वाले इस प्रश्न का उत्तर परमेश्वर के चरित्र और गुणों में, उसके सच्चा खरा न्यायी होने में छुपा हुआ है। परमेश्वर के विषय व्यवस्थाविवरण 32:4 में लिखा है “वह चट्टान है, उसका काम खरा है; और उसकी सारी गति न्याय की है। वह सच्चा ईश्वर है, उस में कुटिलता नहीं, वह धर्मी और सीधा है।” व्यक्ति धर्मी हो या अधर्मी, पापी हो या उद्धार और पाप क्षमा पाया हुआ, परमेश्वर हर किसी के साथ अपनी सच्चाई, खराई, ईमानदारी, और पक्षपात रहित होने के अनुसार ही व्यवहार करता है। उसके ये गुण, उसका यह चरित्र बदलता नहीं है, सदा ही सभी के लिए समान बना रहता है, कार्यकारी रहता है।  


परमेश्वर हम मनुष्यों की रचना और क्षमता को भली-भांति जानता है; उसे सदा ध्यान रहता है कि मनुष्य मिट्टी ही है: “क्योंकि वह हमारी सृष्टि जानता है; और उसको स्मरण रहता है कि मनुष्य मिट्टी ही है” (भजन 103:14)।


परमेश्वर की यह कदापि इच्छा नहीं है कि मनुष्य किसी बुराई में फंसे, और गिरे; वह बुराई के द्वारा न तो परखा जाता है, और न ही वह बुराई से किसी की परीक्षा करता है: “जब किसी की परीक्षा हो, तो वह यह न कहे, कि मेरी परीक्षा परमेश्वर की ओर से होती है; क्योंकि न तो बुरी बातों से परमेश्वर की परीक्षा हो सकती है, और न वह किसी की परीक्षा आप करता है” (याकूब 1:13)। 


साथ ही परमेश्वर का आश्वासन भी है कि वह हमें हमारी सामर्थ्य से बाहर किसी परीक्षा में नहीं पड़ने देगा, वरन परीक्षा के साथ निकासी का मार्ग भी देगा: “तुम किसी ऐसी परीक्षा में नहीं पड़े, जो मनुष्य के सहने से बाहर है: और परमेश्वर सच्चा है: वह तुम्हें सामर्थ्य से बाहर परीक्षा में न पड़ने देगा, वरन परीक्षा के साथ निकास भी करेगा; कि तुम सह सको” (1 कुरिन्थियों 10:13)। इसी लिए परमेश्वर हम मनुष्यों को शैतान द्वारा धूर्तता और चतुराई से लाई गई हमारी सामर्थ्य से बाहर परीक्षाओं में गिर जाने और पाप कर बैठने के लिए मार्ग भी देने के लिए तैयार है।


परमेश्वर अपने लोगों की परीक्षा लेता है, जैसे उसने अब्राहम की परीक्षा की (उत्पत्ति 22:1), हिजकिय्याह को परखा (2 इतिहास 32:31)। किन्तु जब किसी की कोई परीक्षा शैतान के द्वारा होनी होती है, तो शैतान केवल परमेश्वर की अनुमति, और उसके द्वारा निर्धारित सीमाओं के अंदर ही कार्य कर सकता है, जैसे कि हम अय्यूब की परीक्षाओं से देखते हैं (अय्यूब 1:8, 12; 2:3, 6)।


किन्तु अदन की वाटिका में शैतान द्वारा आदम और हव्वा को भरमाना, न तो परमेश्वर की इच्छा में था, उन उसके लिए परमेश्वर ने शैतान को अनुमति दी थी, और न ही शैतान के लिए परमेश्वर द्वारा कोई सीमा निर्धारित की गई थी। परमेश्वर पहले से ही शैतान के धूर्त प्रयासों के विषय सचेत था, इसीलिए आदम और हव्वा को शैतान की धूर्तता से बचाए रखने के लिए, परमेश्वर ने उन्हें एक सीधी, स्पष्ट, छोटी सी आज्ञा दे रखी थी; और साथ ही अनाज्ञाकारिता का दुष्परिणाम भी बता रखा था - “तब यहोवा परमेश्वर ने आदम को यह आज्ञा दी, कि तू वाटिका के सब वृक्षों का फल बिना खटके खा सकता है: पर भले या बुरे के ज्ञान का जो वृक्ष है, उसका फल तू कभी न खाना: क्योंकि जिस दिन तू उसका फल खाए उसी दिन अवश्य मर जाएगा” (उत्पत्ति 2:16-17)। किन्तु शैतान ने उन्हें अपनी बातों में, कुटिलता में फँसा कर, अनाज्ञाकारिता के लिए उकसाया, और पाप में गिरा दिया। और तब ही से पाप करने की प्रवृत्ति ने मनुष्य में प्रवेश कर लिया, और सभी में फैल गई “इसलिये जैसा एक मनुष्य के द्वारा पाप जगत में आया, और पाप के द्वारा मृत्यु आई, और इस रीति से मृत्यु सब मनुष्यों में फैल गई, इसलिये कि सब ने पाप किया” (रोमियों 5:12)।


जैसा हम पिछले लेखों में देख चुके हैं कि शैतान और उसके दूत मनुष्य से हर प्रकार से सामर्थी हैं, वरन मनुष्य से अधिक बुद्धिमान भी हैं। इस बुद्धिमत्ता का प्रयोग वे मनुष्यों के विरुद्ध दुष्टता की कुटिल युक्तियों के द्वारा मनुष्यों को मूर्ख बनाकर, उन्हें बहका और भरमा कर पापमय व्यवहार और जीवन में जीने, और उन्हें पाप में गिराने के लिए करते हैं। साथ ही वे सत्य को मनुष्य से छिपाए रहते हैं, उसे सत्य के निकट आने ही नहीं देते हैं, सत्य को जानने और समझने ही नहीं देते हैं। इसलिए, आदम और हव्वा में होकर मानव-जाति के विरुद्ध किया गया शैतान का यह कार्य, कुटिलता तथा सच्चाई को छुपा कर झूठ या अज्ञानता के अन्तर्गत करवाया गया कार्य था। मनुष्य जो कि शैतान से सामर्थ्य और बुद्धि में कम है, उसे धोखे में फँसा कर, उसकी सामर्थ्य के बाहर की परीक्षा में डालकर उसे पाप में गिराने का कार्य था।

 

आदम और हव्वा के द्वारा पाप करने के बाद, परमेश्वर ने उन्हें पाप को मान लेने, और उसके लिए क्षमा मांगने का अवसर दिया। किन्तु वे पाप को मानने के स्थान पर एक दूसरे पर और परमेश्वर पर भी दोष लगाते रहे, आदम ने हव्वा को बनाने और देने के लिए परमेश्वर को जिम्मेदार ठहराया (उत्पत्ति 3:12-13); और उन्होंने अवसर को गँवा दिया, दण्ड भुगतने की स्थिति में आ गए। इसीलिए हमारा सच्चा, खरा, ईमानदार, और न्यायी परमेश्वर स्वाभाविक, अपरिवर्तित मनुष्यों द्वारा किए गए पापों को अज्ञानता के समय में किए गए पाप मानकर, उनके लिए दण्ड देने में आनाकानी करता है, सभी मनुष्यों को वैसे ही पश्चाताप का अवसर देता है जैसा उसने आदम और हव्वा को दिया था।


जो लोग पापों से पश्चाताप कर लेने, प्रभु यीशु मसीह को अपना जीवन समर्पित कर देने, उद्धार पा लेने के बाद भी पाप में गिर जाते हैं, उनके लिए परमेश्वर के व्यवहार और समाधान को हम अगले लेख में देखेंगे। अभी के लिए, यदि आप एक मसीही विश्वासी है तो अपने जीवन को गंभीरता से जाँच कर देख लीजिए कि आपने पापों के लिए पश्चाताप करने की प्रभु की इस आज्ञा का पालन किया है कि नहीं? यदि आप अभी भी अपने धर्म, डिनॉमिनेशन, उनके विधि-विधानों और अनुष्ठानों के निर्वाह के आधार पर अपने आप को परमेश्वर की दृष्टि में धर्मी और उसे स्वीकार्य समझे बैठे हैं, तो आप शैतान द्वारा फैलाए गए धोखे के जाल में फंसे हुए हैं, और आपको आज, अभी, समय रहते इस धोखे से निकलने की आवश्यकता है; विलंब, अविश्वास, या बाद के लिए टालना बहुत भारी नुकसान करवा सकता है।

 

यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी। 

  

एक साल में बाइबल पढ़ें:

  • यहोशू 19-21   

  • लूका 2:25-52 


*****************************************************************

Why can't the law save us? (7)

 God's demand - not obeying the law, repenting (2)

In the last few articles, we've been trying to understand why God has called the sins of the unregenerate man the "sins of the time of ignorance". The Apostle Paul while preaching under the guidance of God's Holy Spirit, to those in Athens, given to blatant idolatry and works detested by God, speaks to them about the way to their becoming acceptable to God, being restored to fellowship with God, and escaping His wrath. The God given solution was, "Truly, these times of ignorance God overlooked, but now commands all men everywhere to repent" (Acts 17:30). There are three interesting and very important points in what Paul said here.:

1. Instead of immediately punishing them for their sins, God gives an opportunity for them to be saved from their punishment, by treating those sins as done in times of ignorance.

2. That all men everywhere repent for their sins is God’s command, not a mere desire expressed by God.

3. God is not asking the people to obey the Law; but to repent, to seek forgiveness of sins, and to believe in the Lord Jesus, for the redressal of their sins.


Now the question before us is why in Acts 17:30 is God refusing to punish even those who are unregenerate, the unsaved? Why is He willing to consider the grievous sins of unconverted men to be acts of ignorance, and give them the opportunity to escape punishment, by commanding them to repent of their sins? The answer to this confusing question lies in the character and attributes of God, in His being the honest and upright Judge. Deuteronomy 32:4 says of God, “He is the Rock, His work is perfect; For all His ways are justice, A God of truth and without injustice; Righteous and upright is He." Whether a person is righteous or unrighteous, sinner or saved and forgiven, God treats everyone according to His truth, integrity, honesty, and non-partisans character. These qualities of His, His character never ever changes; His character and attributes always remain the same for all.


God knows all too well the creation and capabilities of us humans; He always remembers that man is dust: “For He knows our frame; He remembers that we are dust" (Psalm 103:14).


It is never in the will of God that man should ever be ensnared by evil, and fall into sin. He is neither tempted by evil, nor does He tempt anyone with evil: “Let no one say when he is tempted, "I am tempted by God"; for God cannot be tempted by evil, nor does He Himself tempt anyone" (James 1:13).


Also, it is God's assurance that He will not allow us to be tempted beyond our ability, but will also give us a way out of the temptation: “No temptation has overtaken you except such as is common to man; but God is faithful, who will not allow you to be tempted beyond what you are able, but with the temptation will also make the way of escape, that you may be able to bear it" (1 Corinthians 10:13). That's why God is ready to give us humans the opportunity and the way to be delivered from the consequences of the devious and cunning tricks of Satan, his satanic devices that are beyond our capabilities to manage, through which he leads us into sin. 


God does test his people, just as he tested Abraham (Genesis 22:1), and Hezekiah (2 Chronicles 32:31). But when someone is to be tested through Satan, then for that testing Satan can only act with God's permission, and only within the limits set by God, as we see from Job's trials (Job 1:8, 12; 2:3, 6).


But the deception of Adam and Eve by Satan in the Garden of Eden was neither in God's will, nor had God permitted Satan to do so, nor was there any limit set by God for Satan. To protect Adam and Eve from Satan's deviousness, God had already anticipated Satan’s tricks, and had given  Adam and Eve a simple, clear, straightforward command, and had also warned them about the consequences of disobedience - "Then the Lord God commanded Adam, that you may eat the fruit of all the trees of the garden without knocking: but the tree of the knowledge of good or evil, you shall never bear the fruit of it." food: for the day you eat its fruit you will surely die" (Genesis 2:16-17). But Satan tricked them through his words, and his wickedness, enticed them into disobedience, and made them fall into sin. And from then onwards the desire to sin entered man, and spread to all "Therefore, just as through one man sin entered the world, and death through sin, and thus death spread to all men, because all sinned" (Romans 5:12).


As we have seen in the previous articles, Satan and his angels are stronger and more intelligent than man in everything. They use their devious intelligence to trick men, to mislead and deceive them, to make them live a sinful life and a behavior abhorrent to God, and to keep them in sin, by devious schemes of wickedness against humans. At the same time, they keep the truth hidden from man, do not allow him to come near to the truth, do not allow him to know and understand the truth. Therefore, this act of Satan, committed against mankind through Adam and Eve, was done by concealing the truth and in wickedness. It was an act done under falsehood or deliberate contrived ignorance. Man, who is inferior in power and intelligence than Satan, was trapped through deception, by tempting him beyond his power thereby leading him into sin.


After Adam and Eve sinned, God gave them the opportunity to confess their sin, and ask for forgiveness for it. But instead of admitting their sin, they blamed each other and God as well for it; Adam blamed God for creating and giving Eve to him (Genesis 3:12-13); and so, they lost the opportunity, and had to face the punishment. That is why our true, upright, honest, and just God refuses to immediately punish the natural, unregenerate men for their sins; rather, considering their sins as acts committed in times of ignorance, He gives all men the opportunity to repent, just as He did with Adam and Eve.


We will see God's behavior and solution towards sin committed by those who have repented of their sins, have committed their lives to the Lord Jesus Christ, and yet have fallen into sin, even after being saved. For now, if you are a Christian, take a serious look at your life to see if you have obeyed the Lord's command for repentance. If you still consider yourself righteous and acceptable to God on the basis of your religion, denomination, the observance of their statutes and rituals, then you are in the trap of deceit spread by Satan, and you need to get out of this deception today, now, while you have the time and opportunity. Procrastination, unbelief, or postponing for a later time can do great harm.


If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. By asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily submit yourself sincerely and with a committed heart to his Lordship in your life - this is the only way to salvation and heavenly life. You have to say only a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ, willingly and meaningfully, while simultaneously completely committing your life to Him. You can say this prayer of repentance and submission in a manner something like this, “Lord Jesus, I thank you for taking my sins upon yourself for their forgiveness and because of them you died on the cross in my place, were buried, you rose again on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God. Please forgive my sins, take me under your shelter, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and submissive heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.

  

Read the Bible in a Year:

  • Joshua 19-21

  • Luke 2:25-52



गुरुवार, 24 मार्च 2022

व्यवस्था और मसीही जीवन / The Law and the Christian Life - 11


व्यवस्था क्यों हमें उद्धार नहीं दे सकती है? (6)

 परमेश्वर की माँग - व्यवस्था का पालन नहीं, पश्चाताप (1)


प्रेरित पौलुस द्वारा, अथेने के घोर मूर्तिपूजा और परमेश्वर के लिए घृणित, अस्वीकार्य व्यवहार में लिप्त लोगों के लिए, परमेश्वर पवित्र आत्मा की अगुवाई में किए गए प्रचार में, उनके परमेश्वर के प्रकोप से बचने और परमेश्वर के साथ संगति में बहाल होने के लिए दिया गया समाधान था, “इसलिये परमेश्वर अज्ञानता के समयों में आनाकानी कर के, अब हर जगह सब मनुष्यों को मन फिराने की आज्ञा देता है” (प्रेरितों 17:30)। पौलुस के द्वारा कहलवाई गई इस बात में तीन रोचक तथा बहुत महत्वपूर्ण बातें हैं। 


सबसे पहली तो यह कि परमेश्वर उन लोगों को उनके पापमय व्यवहार के लिए दण्ड देने की बजाए, उनके इन पापमय कार्यों को, जिनसे परमेश्वर घृणा करता है और सहन नहीं कर सकता है, उन्हें ही अज्ञानता के समय में किए गए कार्य मानकर, उन लोगों को दण्ड देने में आनाकानी करके, उन्हें पश्चाताप करके बच जाने का अवसर देना चाहता है। 


दूसरी बात है कि परमेश्वर की यही मनसा केवल अथेने के उन लोगों के लिए ही नहीं थी, वरन जैसा लिखा है “हर जगह सब मनुष्यों को मन फिराने की आज्ञा देता है”; अर्थात यही बात संसार के हर स्थान के सभी मनुष्यों के लिए भी थी, और अपने वचन में इसे लिखवा कर परमेश्वर ने इसे हर समय-काल के सभी लोगों के लिए भी लागू कर दिया। साथ ही, यह परमेश्वर की इच्छा मात्र नहीं है, यह पश्चाताप करना संसार के हर स्थान के हर मनुष्य के लिए परमेश्वर की आज्ञा है, चाहे वह मनुष्य कोई भी हो, कहीं भी और कभी भी रहता हो। प्रकट है कि इस आज्ञा में किसी के भी देश, धर्म, जाति, परिवार, धार्मिकता, ओहदे, सामाजिक मान-सम्मान, आदि की कोई भूमिका नहीं है; यह सभी के लिए, ईसाई धर्म का पालन करने वाले या मसीहियों के लिए भी ठीक वैसे ही लागू है, जैसे किसी अन्य के लिए। 


और तीसरी बात है कि यद्यपि पुराने नियम में, तथा मूसा के द्वारा दी गई व्यवस्था में परमेश्वर ने बारंबार कहा है कि जो व्यवस्था का पालन करेगा, वह जीवन में प्रवेश करेगा (लैव्यव्यवस्था 18:5; नहेम्याह 9:29; यहेजकेल 20:11; आदि। इसके अर्थ और अभिप्राय को हम आगे के लेखों में देखेंगे तथा समझेंगे), किन्तु फिर भी पुराने नियम और व्यवस्था का उत्तम ज्ञान और प्रशिक्षण पाए हुए भूतपूर्व फरीसी, पौलुस के द्वारा, परमेश्वर पवित्र आत्मा यह नहीं कहलवा रहा है कि वे लोग, और उनके समान ही सारे संसार के, हर समय और स्थान के, शेष सभी लोग भी, हर कोई तुरंत ही से व्यवस्था का पालन करें; व्यवस्था के अनुसार विधि-विधानों का निर्वाह करें, भेंट-बलिदान चढ़ाएं, याजकों के पास जाएं, और अपने पापों से बचने के लिए व्यवस्था में दिए गए धार्मिकता के नियमों का पालन करें। वरन सभी को परमेश्वर पश्चाताप करने की ही आज्ञा दे रहा है; सभी के लिए उसकी यही एक आज्ञा है; किसी के भी लिए, किसी भी परिस्थिति में, कोई भिन्नता नहीं है।


परमेश्वर क्यों इस व्यवहार को “अज्ञानता के समय  में किए गए कार्य” मानकर, उनके लिए आनाकानी करने और दण्ड से बचने का अवसर मनुष्यों को देना चाहता है, इसका विश्लेषण करते हुए, पिछले लेखों में हमने देखा है कि मनुष्य अपनी सृष्टि से ही शैतान और उसके दूतों का किसी भी प्रकार से सामना करने और उन पर जयवंत होने में असमर्थ है; जब तक कि वह यह सामना प्रभु परमेश्वर की अधीनता में, उसकी आज्ञाकारिता एवं मार्गदर्शन में न करे - और केवल तब ही वह शैतान और उसकी युक्तियों, उसकी भ्रामक बातों से बच कर उस पर जयवंत हो सकता है, अन्यथा कभी नहीं। व्यावहारिक जीवन में हमारे लिए इसका तात्पर्य है कि शैतान, जो आरंभ से ही झूठा है, और झूठ का पिता है (यूहन्ना 8:44), वह अपने झूठ, भ्रम, कुटिल युक्तियों, आदि बातों के द्वारा मनुष्य को बहका, भरमा, झूठ में फँसा कर, उससे जाने-अनजाने अनुचित और गलत व्यवहार करवाता रहता है। और मनुष्य को इसके विषय पता भी नहीं चलने पाता है कि वह कैसे शैतान के हाथों का खिलौना बनकर अपनी ही हानि करने में लगा हुआ है। परमेश्वर और उसकी बातों से, उसके मार्गों से भटक कर दूर हो रखा है, और शैतान की प्रेरणा से अपनी ही गढ़ी हुई धार्मिकता की बातों के पालन और निर्वाह के द्वारा, अपने आप को धर्मी, नैतिक और भला समझे हुए है। मिथ्या बातों के भ्रम में पड़ा हुआ अपने आप को परमेश्वर को स्वीकार्य और उसे प्रसन्न करने वाला समझे हुए है; जबकि वास्तविकता इससे बिलकुल विपरीत है। और शैतान द्वारा बहकाया, भरमाया हुआ मनुष्य पाप में पड़ा हुआ परमेश्वर एवं स्वर्ग की ओर नहीं वरन अनन्त विनाश की ओर बढ़ता जा रहा।


न केवल शैतान और उसके दूत मनुष्य से हर प्रकार से सामर्थी हैं, वरन मनुष्य से अधिक बुद्धिमान भी हैं। इस बुद्धिमत्ता का प्रयोग वे मनुष्यों के विरुद्ध दुष्टता की कुटिल युक्तियों के द्वारा मनुष्यों को मूर्ख बनाकर, उन्हें बहका और भरमा कर पापमय व्यवहार और जीवन में जीने, और उन्हें पाप में गिराने के लिए करते हैं। साथ ही वे सत्य को मनुष्य से छिपाए रहते हैं, उसे सत्य के निकट आने ही नहीं देते हैं, सत्य को जानने और समझने ही नहीं देते हैं। उसने मनुष्यों की बुद्धि को अंधा कर रखा है, ताकि प्रभु यीशु मसीह के सुसमाचार की ज्योति उन पर चमकने न पाए (2 कुरिन्थियों 4:4)। सांसारिक, अपरिवर्तित मनुष्य, जो परमेश्वर के वचन को अपनी बुद्धि, ज्ञान, और क्षमता से जानना और सीखना चाहता है, उसके हृदय पर परमेश्वर के वचन के प्रति एक पर्दा पड़ा हुआ है, जो उसे मन्द-मति बना देता है। यह पर्दा तब ही उठता है जब व्यक्ति प्रभु की ओर फिरता है, पश्चाताप करके प्रभु को समर्पित जीवन जीने लगता है (2 कुरिन्थियों 3:14-16), और पवित्र आत्मा के द्वारा सिखाया जाता है (1 कुरिन्थियों 2:10-15)। 


इन बातों का प्रेरितों 17:30 की बात से, परमेश्वर द्वारा मनुष्यों के पापों को अज्ञानता के समय के कार्य मानकर, उनके विषय मनुष्य को दण्ड देने से आनाकानी करने, और दण्ड से बचने के लिए पश्चाताप करने की आज्ञा देने के साथ क्या संबंध है, इसे हम अगले लेख में देखेंगे। अभी के लिए, यदि आप एक मसीही विश्वासी है तो अपने जीवन को गंभीरता से जाँच कर देख लीजिए कि आपने प्रभु की इस आज्ञा का पालन किया है कि नहीं? यदि आप अभी भी अपने धर्म, डिनॉमिनेशन, उनके विधि-विधानों और अनुष्ठानों के निर्वाह के आधार पर अपने आप को परमेश्वर की दृष्टि में धर्मी और उसे स्वीकार्य समझे बैठे हैं, तो आप शैतान द्वारा फैलाए गए धोखे के जाल में फंसे हुए हैं, और आपको आज, अभी, समय रहते इस धोखे से निकलने की आवश्यकता है; विलंब, अविश्वास, या बाद के लिए टालना बहुत भारी नुकसान करवा सकता है। 


यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी। 


  

एक साल में बाइबल पढ़ें:

  • यहोशू 16-18  

  • लूका 2:1-24     


*************************************************************

Why Can't the Law save us? (6)

 God's demand - not obeying the law, but repenting (1)

The Apostle Paul while preaching under the guidance of God's Holy Spirit, to those in Athens, given to blatant idolatry and works detested by God, speaks to them about the way to their becoming acceptable to God, being restored to fellowship with God, and escaping His wrath. The God given solution was, "Truly, these times of ignorance God overlooked, but now commands all men everywhere to repent" (Acts 17:30). There are three interesting and very important points in what Paul said here.


First of all, instead of punishing those people for their sinful behavior, God was willing to consider their sinful acts, the very deeds that God hates and cannot tolerate, as acts done in times of ignorance. Through being reluctant to punish them, He wants to give them a chance to repent and be saved.


Secondly, God intended this not only for the people of Athens, but as it is written "commands all men everywhere to repent"; i.e., the same was also applicable for all human beings in every place of the world. And by getting it written in His Word, God also made it applicable to all people of all time-periods. Moreover, it is not just God's will, it is God's command to every human being in every place of the world, that they repent; no matter who the person is, wherever and whenever he lives. It is evident that in the applicability of this commandment, there is no role of any one's country, religion, caste, family, supposed state righteousness, position, social honor, etc.; It is universally and equally applicable to all, including those professing to be Christians, in much the same way as for anyone else.


And thirdly, although in the Old Testament, and in the Law given by Moses, God has repeatedly said that the one who keeps the Law will enter life (Leviticus 18:5; Nehemiah 9:29; Ezekiel 20:11; etc. We will see and understand its meaning and practical application in later articles), but still through Paul, a former learned Pharisee, one who was very well versed in the knowledge of the Old Testament and of the Law, God the Holy Spirit is neither asking him to say to those people, nor to all the rest of the people of the world, of all times and places, that everyone should get down to following the Law immediately. That they should start fulfilling the ordinances according to the Law, make offerings and sacrifices, go to the priests, and follow the prescribed laws of righteousness in order to be delivered from the consequences of their sins. Rather, instead of asking them to obey the Law, God is commanding everyone everywhere to repent. This is His one and only command to rectify this situation, meant for all; for anyone under any circumstances; there is no difference - this command remains the same.


In previous articles, while analyzing why God considers this sinful behavior of man to be “things done in times of ignorance", thereby giving the disobedient and sinful people opportunity to avoid punishment, we have seen that humans from the time of their creation are created lower than Satan and his angels. Therefore, they are unable by any means to face and overcome them; unless they face them under the submission, obedience and guidance of the Lord God - and only then can man overcome Satan and his devious devices, and his delusions; never otherwise. For us, in our day-to-day practical life this means that Satan, who is a liar from the beginning, and the father of lies (John 8:44), tricks, deceives, and misguides man through his lies, delusions, devious tricks, etc. And man, entrapped by Satan’s deviousness, inadvertently or unknowingly keeps on living and behaving inappropriately, wrongly, and sinfully. Man is so caught up in Satan’s devious deceptions that he does not even realize how he actually is actively engaged in harming himself by becoming a toy in the hands of Satan. He has no idea how, though he has turned away from God and His Word, and from God’s ways, yet keeps thinking himself to be righteous, moral, and good, through practicing his contrived piety, and living out his self-devised righteousness, inspired by Satan. Man, not only remains convinced of his own falsehood, but also considers himself to be acceptable and pleasing to God because of it; whereas the reality is quite the opposite. And man, deceived by Satan, continues to move not towards God and heaven, but towards eternal destruction in his unresolved state of sin.


Not only are Satan and his angels stronger than man in every way, but they are also wiser than man. They use this intelligence of theirs against humans, to fool men, to mislead and deceive them, to get them to live in sinful behavior and a life unacceptable to God, to keep them entrapped in their state of sin, by devious schemes of wickedness. At the same time, they keep the truth hidden from man, do not allow him to come near to the truth, do not allow him to know and understand the truth. Satan has blinded the minds of men, so that the light of the gospel of the Lord Jesus Christ may not shine upon them (2 Corinthians 4:4). The earthly, unregenerate man, who seeks to know and learn the Word of God with his own wisdom, knowledge, and ability, has a veil over his heart regarding the Word of God, which makes him incapable of understanding the truth of God’s Word. This veil is raised and taken away only when one turns to the Lord, when one repents and lives a life submitted to the Lord (2 Corinthians 3:14–16), and begins to be taught by the Holy Spirit (1 Corinthians 2:10–15).


What does this have to do with Acts 17:30, with God considering man's sins to be acts of ignorance, His being reluctant to punish man about them, and commanding man to repent to avoid punishment? We will see it in the next article. For now, if you are a Christian, take a serious look at your life to see if you have obeyed the Lord's command for repentance. If you still consider yourself righteous and acceptable to God on the basis of your religion, denomination, the observance of their statutes and rituals, then you are in the trap of deceit spread by Satan, and you need to get out of this deception today, now, while you have the time and opportunity. Procrastination, unbelief, or postponing for a later time can do great harm.


If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. By asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily submit yourself sincerely and with a committed heart to his Lordship in your life - this is the only way to salvation and heavenly life. You have to say only a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ, willingly and meaningfully, while simultaneously completely committing your life to Him. You can say this prayer of repentance and submission in a manner something like this, “Lord Jesus, I thank you for taking my sins upon yourself for their forgiveness and because of them you died on the cross in my place, were buried, you rose again on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God. Please forgive my sins, take me under your shelter, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and submissive heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.

  

Read the Bible in a Year:

  • Joshua 16-18

  • Luke 2:1-24