ई-मेल संपर्क / E-Mail Contact

इन संदेशों को ई-मेल से प्राप्त करने के लिए अपना ई-मेल पता इस ई-मेल पर भेजें : rozkiroti@gmail.com / To Receive these messages by e-mail, please send your e-mail id to: rozkiroti@gmail.com

शनिवार, 16 जुलाई 2022

मसीही विश्वास एवं शिष्यता / Christian Faith and Discipleship – 28

Click Here for the English Translation

मसीही विश्वासी - प्रभु के लिए बहुतायत से फलवंत होता है

    सुसमाचारों में, प्रभु द्वारा बताए गए अपने शिष्यों के गुणों में से चौथा है कि वह अपने प्रभु और उद्धारकर्ता, प्रभु यीशु मसीह के लिए फल लाता है, “मेरे पिता की महिमा इसी से होती है, कि तुम बहुत सा फल लाओ, तब ही तुम मेरे चेले ठहरोगे” (यूहन्ना 15:8)। यह पद हमें बताता है कि प्रभु के लिए फल लाना न केवल शिष्य का एक गुण है, वरन फल लाने से परमेश्वर पिता की भी महिमा होती है। किसी भी पौधे या वृक्ष के द्वारा फल लाने का एक ही प्रमुख कारण होता है - उस फल से उसके समान और पौधे या वृक्ष उत्पन्न हों; अर्थात उस प्रजाति का विस्तार हो। वह फल भोजन, या औषधि, या अन्य किसी रूप में भी प्रयोग किया जा सकता है; किन्तु यह सब उसके प्राथमिक उपयोग नहीं हैं। प्राकृतिक रीति से पेड़-पौधे फल अपनी जाति के विस्तार के लिए ही उत्पन्न करते हैं; चाहे उनके फल और किसी काम में आएं या न आएं, और किसी के लिए उपयोगी हों अथवा न हों, चाहे वे फल औरों के लिए लाभदायक हों अथवा कष्टदायक या हानिकारक हों। 

यही अभिप्राय प्रभु द्वारा उसके लिए फलवंत होने के साथ भी संलग्न है - प्रभु के शिष्य प्रभु के लिए और शिष्य बनाएं, जो मत्ती 28:18-20 में शिष्यों को दी गई प्रभु की महान आज्ञा के अनुरूप है। हम जितना अधिक सुसमाचार का प्रचार और प्रसार करेंगे, उतना अधिक प्रभु के लिए फलवंत और परमेश्वर की महिमा का कारण होंगे, जो फिर हमारे लिए आशीष का कारण बनेगा। यहाँ एक बात और ध्यान देने के लिए आवश्यक है, प्रभु ने कहा “तुम बहुत सा फल लाओ” - प्रभु ने यह नहीं कहा कि “तुम आत्मा के फल बहुतायत से लाओ” - जो कि सामान्यतः इस पद के साथ समझ लिया जाता है, जबकि प्रभु ने यह नहीं कहा है। शिष्य को अपने जीवन से अपने समान और शिष्य बनाने हैं; अवश्य ही उसके अच्छे, प्रभावी, और आकर्षक मसीही जीवन के लिए उसमें आत्मा के फल और गुण होना अनिवार्य है। किन्तु प्रभु ने औरों के जीवनों में आत्मा के फल उत्पन्न करने के लिए नहीं कहा; जब कोई व्यक्ति प्रभु का शिष्य बन जाएगा, तो उसमें आकर निवास करने वाला पवित्र आत्मा स्वयं उसमें आत्मा के फल उत्पन्न करेगा। कोई मनुष्य अपने अंदर अथवा किसी और में आत्मा के फल उत्पन्न नहीं कर सकता है; आत्मा के फल तो पवित्र आत्मा ही उत्पन्न और विकसित करता है। प्रभु हम से हमारे फल, हमारे द्वारा उसकी शिष्यता में और शिष्यों को लेकर आने के लिए कह रहा है। 

साथ ही यह भी ध्यान देने योग्य बात है कि प्रभु के कहे के अनुसार, जैसे पेड़ की पहचान उसके फलों से होती है, वैसे ही व्यक्ति की पहचान, या शिष्य की पहचान, उसके जीवन के फलों से होती है (मत्ती 7:16, 20)। प्रभु के लिए शिष्य का फलवंत होना प्रभु के प्रति उसके समर्पण, आज्ञाकारिता, प्रेम, और उपयोगिता की पहचान है। प्रभु परमेश्वर फल लाने को बहुत महत्व देता है; प्रभु यीशु ने लूका 13:6-9 में बताए दृष्टांत के द्वारा शिष्यों को समझाया कि जो वृक्ष परमेश्वर के लिए फलवंत नहीं है, उसे फिर उसके दुष्परिणाम भी भुगतने पड़ेंगे। यही बात पुराने नियम में यशायाह 5:1-7 में यहोवा द्वारा लगाई गई दाख की बारी, अर्थात इस्राएल के संदर्भ में भी कही गई है - जब इस्राएल परमेश्वर के लिए फलवंत नहीं हुआ, अच्छे फल नहीं लाया, तो उसे इसके दुष्परिणाम भुगतने पड़े। 

प्रभु यीशु के सच्चे, वास्तविक शिष्य में अपने उद्धारकर्ता प्रभु के लिए उपयोगी होने, उसके आज्ञाकारी होकर, उसके नाम को महिमा देने की लालसा और प्रवृत्ति होती है। प्रभु ने जो वरदान, गुण, और योग्यताएं उसे दी हैं, वह उनका प्रयोग प्रभु के राज्य के विस्तार और विकास के लिए करता है, और अपने लिए आशीष तथा परमेश्वर के लिए महिमा का कारण बनता है। यदि आप मसीही विश्वासी हैं, तो यह जाँचने की बात है कि आप प्रभु के लिए फलवंत हैं कि नहीं; और यदि फलवंत हैं तो आपके फल की मात्रा और गुणवत्ता क्या है? प्रभु परमेश्वर मुझ से और आप से बहुत सा फल लाने की आशा रखता है। क्या हम उसकी शिष्यता की इस कसौटी पर खरे हैं? क्या हम इस पहचान के द्वारा अपने आप को प्रभु के शिष्य कह और बता सकते हैं?

और यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी उसके पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।

एक साल में बाइबल पढ़ें: 

  • भजन 16-17 

  • प्रेरितों 20:1-16

******************************************************************

English Translation

 Christian Believer – Fruitful for The Lord

    According to the description given in the Gospels, the fourth characteristic of a Born-Again Christian Believer is that he brings fruit for his Lord and Savior Jesus Christ, “By this My Father is glorified, that you bear much fruit; so you will be My disciples” (John 15:8). This verse tells us that bearing fruit for the Lord is not only a characteristic of a disciple of the Lord, but it also brings glory to God the Father. The purpose behind any plant or tree bearing fruits is only one - so that from that fruit other similar plants or trees may grow; i.e., that plant or tree’s species may propagate. That fruit can also be used as food, or medicine, or for any other purpose; but none of these things is the primary purpose of bearing fruit. In the natural manner of things, the plants and trees bear fruit for propagation of their species; whether or not their fruits are used for any other purpose, whether or not they are useful for anyone else for anything else, whether those fruits are helpful and beneficial for others or are harmful and problematic for others.

The same holds true for being fruitful for the Lord - the disciples of the Lord Jesus should make more disciples of the Lord Jesus, which is in accordance with the Great Commission given by the Lord to His disciples in Matthew 28:18-20. The more we preach and propagate the gospel, the more fruitful for the Lord and cause for glorifying God we will be, which then will be the cause for greater blessings for us. There is one more thing to be noted here; the Lord has said in this verse “you bear much fruit”; the Lord has not said that you should bear much ‘fruit of the Spirit’ - as is commonly understood and interpreted for this verse; whereas this is not what the Lord has said here. The disciple of the Lord has to make other disciples for the Lord; therefore, it is essential that the Lord’s disciple should have good, effective, and attractive characteristics in his life; and these characteristics will be developed through the presence of the fruits of the Spirit in the disciple’s life. No man can create any of the fruits of the Spirit in his own or someone else’s life; it is only the Holy Spirit of God who creates and develops the fruits of the Spirit. Here the Lord has asked His disciples to bear their fruits for Him, i.e., to bring more disciples into His discipleship.

Another thing to note is that the Lord has also said that just a tree in known by its fruits, similarly, a person or disciple is known by the fruit he brings for the Lord (Matthew 7:16, 20). A disciple’s being fruitful for the Lord is an indicator of his being committed, surrendered, obedient to the Lord, of loving the Lord and striving to be useful for Him. The Lord God places great emphasis on bearing fruit; the Lord Jesus in the parable in Luke 13:6-9 taught to the disciples that the tree that is not fruitful for the Lord will also have to bear the consequences. The same thing was stated by God in the Old Testament, in Isaiah 5:1-7, about the vineyard of God, i.e., Israel - when Israel was not fruitful for God, did not bring good fruits, then it had to bear the consequences.

The true, actual disciple of the Lord Jesus should have the tendency and desire to be useful for his Lord, be obedient to Him, glorify Him. The gifts, characteristics, abilities etc. that the Lord has given to him, he should be using them for the expansion of the Lord’s kingdom; and in doing so he is blessed himself, and brings glory to God. If you are a Christian Believer, then it is for you to examine and see whether you are fruitful for the Lord or not. If you are fruitful, then what is the quality and quantity of the fruit you bear? The Lord expects that His disciples bear much fruit for Him; are you satisfying the Lord on this? On this criterion, can you actually call yourself to be a disciple of the Lord?

If you are still thinking of yourself as being a Christian, because of being born in a particular family and having fulfilled the religious rites and rituals prescribed under your religion or denomination since your childhood, then you too need to come out of your misunderstanding of Biblical facts and start understanding and living according to what the Word of God says, instead of what any denominational creed says or teaches. Make the necessary corrections in your life now while you have the time and opportunity; lest by the time you realize your mistake, it is too late to do anything about it.

If you are still not Born Again, have not obtained salvation, or have not asked the Lord Jesus for forgiveness for your sins, then you have the opportunity to do so right now. A short prayer said voluntarily with a sincere heart, with heartfelt repentance for your sins, and a fully submissive attitude, “Lord Jesus, I confess that I have disobeyed You, and have knowingly or unknowingly, in mind, in thought, in attitude, and in deeds, committed sins. I believe that you have fully borne the punishment of my sins by your sacrifice on the cross, and have paid the full price of those sins for all eternity. Please forgive my sins, change my heart and mind towards you, and make me your disciple, take me with you." God longs for your company and wants to see you blessed, but to make this possible, is your personal decision. Will you not say this prayer now, while you have the time and opportunity to do so - the decision is yours.

Through the Bible in a Year: 

  • Psalms 16-17 

  • Acts 20:1-16

शुक्रवार, 15 जुलाई 2022

मसीही विश्वास एवं शिष्यता / Christian Faith and Discipleship – 27

Click Here or the English Translation

मसीही विश्वासी - प्रभु के समान होने का प्रयास करता है

सुसमाचारों में दिए गए वर्णन में से, प्रभु यीशु मसीह के शिष्य का तीसरा गुण है कि उसे अपने उद्धारकर्ता और गुरु, प्रभु यीशु मसीह की समानता में होना है। प्रभु यीशु ने कहा, “चेला अपने गुरु से बड़ा नहीं; और न दास अपने स्‍वामी से। चेले का गुरु के, और दास का स्‍वामी के बराबर होना ही बहुत है; जब उन्होंने घर के स्‍वामी को शैतान कहा तो उसके घर वालों को क्यों न कहेंगे?” (मत्ती 10:24-25)। यह हमारे लिए बहुत विचार और मनन करने की बात है कि परमेश्वर ने व्यवस्था को मूसा के द्वारा लिखवा कर इस्राएलियों के लिए दे दिया, और उन्हें उसका पालन करने के लिए कहा। किन्तु इस अनुग्रह के युग में प्रभु यीशु मसीह ने स्वयं देहधारी वचन बनकर मनुष्यों के मध्य निवास किया (यूहन्ना 1:14) और सजीव उदाहरण के द्वारा जी कर दिखाया, बताया, और सिखाया कि प्रभु यीशु के अनुयायी को कैसा होना है, क्या करना है। मसीही विश्वासी का आदर्श, अनुसरण करने के लिए उसका नमूना स्वयं प्रभु यीशु मसीह है। मसीही विश्वास का जीवन व्यावहारिक जीवन है; संसार के सामने जी कर दिखाया जाता है; धर्म-कर्म-रस्म के निर्वाह और किताबी ज्ञान अर्जित करने का जीवन नहीं है।

पौलुस ने पवित्र आत्मा की अगुवाई में अपने जीवन के उदाहरण से इस बात को लिखा, कि जैसे वह मसीह का अनुसरण करता था, वैसे ही, उसके समान अन्य लोग भी ऐसा ही करें:

  • 1 कुरिन्थियों 11:1 तुम मेरी सी चाल चलो जैसा मैं मसीह की सी चाल चलता हूं
  • 1 थिस्स्लुनीकियों 4:1-2 निदान, हे भाइयों, हम तुम से बिनती करते हैं, और तुम्हें प्रभु यीशु में समझाते हैं, कि जैसे तुम ने हम से योग्य चाल चलना, और परमेश्वर को प्रसन्न करना सीखा है, और जैसा तुम चलते भी हो, वैसे ही और भी बढ़ते जाओ। क्योंकि तुम जानते हो, कि हम ने प्रभु यीशु की ओर से तुम्हें कौन कौन सी आज्ञा पहुंचाई

पौलुस ने आगे चलकर अपने जीवन के विषय में लिखा:

  • फिलिप्पियों 1:21 क्योंकि मेरे लिये जीवित रहना मसीह है, और मर जाना लाभ है
  • गलातियों 2:20 मैं मसीह के साथ क्रूस पर चढ़ाया गया हूं, और अब मैं जीवित न रहा, पर मसीह मुझ में जीवित है: और मैं शरीर में अब जो जीवित हूं तो केवल उस विश्वास से जीवित हूं, जो परमेश्वर के पुत्र पर है, जिसने मुझ से प्रेम किया, और मेरे लिये अपने आप को दे दिया

उसने अपने आप को पूर्णतः मसीह यीशु को समर्पित कर दिया था, और प्रभु यीशु के कहे के अनुसार करता था, उसी के चलाए चलता था, अपने जीवन से उसी को दिखाना, और उसे ही महिमा देना चाहता था। 

मसीही जीवन की परिपक्वता में बढ़ना भी प्रभु यीशु मसीह की समानता में बढ़ते जाना है “परन्तु जब हम सब के उघाड़े चेहरे से प्रभु का प्रताप इस प्रकार प्रगट होता है, जिस प्रकार दर्पण में, तो प्रभु के द्वारा जो आत्मा है, हम उसी तेजस्‍वी रूप में अंश अंश कर के बदलते जाते हैं” (2 कुरिन्थियों 3:18)। यह परिवर्तन तब ही संभव है जब हर बात में हर निर्णय से पहले, यह विचार करे कि “इस बात के लिए, या इस परिस्थिति में, प्रभु यीशु क्या कहता, अथवा क्या करता?” इसीलिए पवित्र आत्मा ने लिखवाया है कि “इस संसार के सदृश न बनो; परन्तु तुम्हारी बुद्धि के नये हो जाने से तुम्हारा चाल-चलन भी बदलता जाए, जिस से तुम परमेश्वर की भली, और भावती, और सिद्ध इच्छा अनुभव से मालूम करते रहो” (रोमियों 12:2)। हम मसीही विश्वासियों को अपना हर कार्य, हर निर्णय, सांसारिक बुद्धि अथवा समझ के अनुसार नहीं वरन उस बदली हुई बुद्धि और चाल-चलन के अनुसार करना है।

यदि आप मसीही विश्वासी हैं, तो यह जाँचने की बात है कि आप का आदर्श, आपके अनुसरण के लिए आपका नमूना कौन है? क्या आप अपने जीवन की हर बात, हर निर्णय में प्रभु यीशु को प्राथमिकता देकर, वैसा ही करने और जीने का प्रयास करते हैं जैसा उस बात, उस निर्णय के लिए प्रभु यीशु करता? प्रभु ने कहा है, शिष्य के लिए अपने गुरु के समान होना ही पर्याप्त है।

और यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी उसके पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।

एक साल में बाइबल पढ़ें: 

  • भजन 13-15 

  • प्रेरितों 19:21-41

******************************************************************

English Translation

Christian Believer – Strives to the be like The Lord

    According to the description given in the Gospels, the third characteristic of a Born-Again Christian Believer is that he strives to be like his savior and teacher, the Lord Jesus Christ. The Lord Jesus said, “A disciple is not above his teacher, nor a servant above his master. It is enough for a disciple that he be like his teacher, and a servant like his master. If they have called the master of the house Beelzebub, how much more will they call those of his household!” (Matthew 10:24-25). Something very important and significant for us to ponder over is the fact that God gave His Law through Moses and asked the Israelites to follow it; but in this age of grace, the Word of God became flesh and dwelt amongst us as the Lord Jesus Christ (John 1:14), and then showed and taught by example how a disciple of the Lord Jesus has to live and behave. The role model for a Christian Believer, the one to emulate and follow is the Lord Jesus Christ Himself. The life of Christian Faith, is a life or practically living the faith, demonstrating to the world by example; it is not a life of fulfilling formalities, going through certain rituals and ceremonies, observing feasts and festivals, and acquiring bookish knowledge.

The Apostle Paul, under the guidance of the Holy Spirit, wrote that just as he followed Christ, the other Believers should follow Christ similarly:

  • 1 Corinthians 11:1 Imitate me, just as I also imitate Christ.

  • 1 Thessalonians 4:1-2 “Finally then, brethren, we urge and exhort in the Lord Jesus that you should abound more and more, just as you received from us how you ought to walk and to please God; for you know what commandments we gave you through the Lord Jesus.”

    Later on, Paul wrote about his attitude towards his life of faith:

  • Philippians 1:21 “For to me, to live is Christ, and to die is gain.”

  • Galatians 2:20 “I have been crucified with Christ; it is no longer I who live, but Christ lives in me; and the life which I now live in the flesh I live by faith in the Son of God, who loved me and gave Himself for me.”

He had fully surrendered himself to Christ Jesus, and only did according to the instructions of the Lord; all Paul wanted to do was to glorify the Lord and show Him through his life.

To grow in maturity of life of Christian faith is to increase in the likeness of the Lord Jesus Christ “But we all, with unveiled face, beholding as in a mirror the glory of the Lord, are being transformed into the same image from glory to glory, just as by the Spirit of the Lord” (2 Corinthians 3:18). This transformation is only possible when for every decision a person first stops and considers, “for this thing or for this situation, what would the Lord Jesus have done, or said?” That is why the Holy Spirit had it written “And do not be conformed to this world, but be transformed by the renewing of your mind, that you may prove what is that good and acceptable and perfect will of God” (Romans 12:2). The Christian Believer, the disciple of Christ, is to do everything, take every decision, not according to the mind and ways of the world, but in accordance with his transformed and renewed mind and behavior.

If you are a Christian Believer, then it is for you to evaluate and see, who in your life is your role model, whom do you follow? Do you accord the first priority to the Lord Jesus for everything, for every decision of your life, and strive to do things the way the Lord Jesus would have done for that thing or situation? Remember, the Lord has said that it is enough for a disciple to be like his Lord or Teacher.

If you are still thinking of yourself as being a Christian, because of being born in a particular family and having fulfilled the religious rites and rituals prescribed under your religion or denomination since your childhood, then you too need to come out of your misunderstanding of Biblical facts and start understanding and living according to what the Word of God says, instead of what any denominational creed says or teaches. Make the necessary corrections in your life now while you have the time and opportunity; lest by the time you realize your mistake, it is too late to do anything about it.

If you are still not Born Again, have not obtained salvation, or have not asked the Lord Jesus for forgiveness for your sins, then you have the opportunity to do so right now. A short prayer said voluntarily with a sincere heart, with heartfelt repentance for your sins, and a fully submissive attitude, “Lord Jesus, I confess that I have disobeyed You, and have knowingly or unknowingly, in mind, in thought, in attitude, and in deeds, committed sins. I believe that you have fully borne the punishment of my sins by your sacrifice on the cross, and have paid the full price of those sins for all eternity. Please forgive my sins, change my heart and mind towards you, and make me your disciple, take me with you." God longs for your company and wants to see you blessed, but to make this possible, is your personal decision. Will you not say this prayer now, while you have the time and opportunity to do so - the decision is yours.

Through the Bible in a Year: 

  • Psalms 13-15 

  • Acts 19:21-41

गुरुवार, 14 जुलाई 2022

मसीही विश्वास एवं शिष्यता / Christian Faith and Discipleship – 26

Click Here for the English Translation

मसीही विश्वासी - प्रभु को प्राथमिक स्थान देता है

सुसमाचारों में प्रभु यीशु मसीह द्वारा दिए गए मसीही विश्वासी के सात गुणों में से दूसरा गुण है कि वह प्रभु यीशु मसीह को अपने जीवन में प्राथमिक, सबसे उच्च स्थान देता है। प्रभु के शिष्य के लिए पारिवारिक एवं सांसारिक संबंधों से अधिक महत्वपूर्ण प्रभु के साथ उसका संबंध होना चाहिए:

  •  मत्ती 10:37 जो माता या पिता को मुझ से अधिक प्रिय जानता है, वह मेरे योग्य नहीं और जो बेटा या बेटी को मुझ से अधिक प्रिय जानता है, वह मेरे योग्य नहीं
  • लूका 14:26 यदि कोई मेरे पास आए, और अपने पिता और माता और पत्‍नी और लड़के बालों और भाइयों और बहिनों वरन अपने प्राण को भी अप्रिय न जाने, तो वह मेरा चेला नहीं हो सकता

प्रभु ने इसका उदाहरण स्वयं अपने व्यवहार के द्वारा दिखाया; प्रभु के लिए उसके अपने परिवार जनों से अधिक महत्वपूर्ण वे लोग थे जो उसकी बात सुनते और मानते थे: “और उस की माता और उसके भाई आए, और बाहर खड़े हो कर उसे बुलवा भेजा। और भीड़ उसके आसपास बैठी थी, और उन्होंने उस से कहा; देख, तेरी माता और तेरे भाई बाहर तुझे ढूंढते हैं। उसने उन्हें उत्तर दिया, कि मेरी माता और मेरे भाई कौन हैं? और उन पर जो उसके आस पास बैठे थे, दृष्टि कर के कहा, देखो, मेरी माता और मेरे भाई यह हैं। क्योंकि जो कोई परमेश्वर की इच्छा पर चले, वही मेरा भाई, और बहिन और माता है” (मरकुस 3:31-35)।

किन्तु इसका यह अभिप्राय नहीं है कि मसीही शिष्य को अपनी पारिवारिक जिम्मेदारियों के प्रति उदासीन या लापरवाह होना चाहिए। परमेश्वर के वचन और प्रयोजन में परिवार ही वह इकाई है जिसमें होकर हम परमेश्वर और उसके प्रेम को समझने पाते हैं। परमेश्वर ने हमारे लिए अपने आप को परिवार के सदस्यों, जैसे कि पिता, पुत्र, पति; और अपने लोगों के साथ अपने संबंध तथा उन लोगों के परस्पर संबंधों को भी पारिवारिक संबंधों जैसे कि पुत्र और पुत्रियों, पत्नी, भाई, आदि के द्वारा व्यक्त किया है। वचन परिवार के प्रति व्यक्ति की जिम्मेदारियों को भी सिखाता है:

  • निर्गमन 20:12 तू अपने पिता और अपनी माता का आदर करना, जिस से जो देश तेरा परमेश्वर यहोवा तुझे देता है उस में तू बहुत दिन तक रहने पाए
  • लैव्यव्यवस्था 19:3 तुम अपनी अपनी माता और अपने अपने पिता का भय मानना, और मेरे विश्राम दिनों को मानना; मैं तुम्हारा परमेश्वर यहोवा हूं
  • 1 तीमुथियुस 5:8 पर यदि कोई अपनों की और निज कर के अपने घराने की चिन्‍ता न करे, तो वह विश्वास से मुकर गया है, और अविश्वासी से भी बुरा बन गया है

प्रभु यीशु मसीह ने इस ज़िम्मेदारी को भी क्रूस की वेदना सहते हुए निभाया, जब उन्होंने अपनी माता मरियम की ज़िम्मेदारी अपने शिष्य यूहन्ना को सौंपी: “परन्तु यीशु के क्रूस के पास उस की माता और उस की माता की बहिन मरियम, क्‍लोपास की पत्‍नी, और मरियम मगदलीनी खड़ी थी। यीशु ने अपनी माता और उस चेले को जिस से वह प्रेम रखता था, पास खड़े देखकर अपनी माता से कहा; हे नारी, देख, यह तेरा पुत्र है। तब उस चेले से कहा, यह तेरी माता है, और उसी समय से वह चेला, उसे अपने घर ले गया” (यूहन्ना 19:25-27)।

साथ ही हम यह भी देखते हैं कि प्रभु की मण्डली के अगुवों को सबसे पहले परिवार की उचित देखभाल करने वाला होना चाहिए, तब ही वह मण्डली की देखभाल ठीक से कर सकेंगे: 

  • 1 तीमुथियुस 3:4-5 अपने घर का अच्छा प्रबन्‍ध करता हो, और लड़के-बालों को सारी गम्भीरता से आधीन रखता होजब कोई अपने घर ही का प्रबन्‍ध करना न जानता हो, तो परमेश्वर की कलीसिया की रखवाली क्योंकर करेगा?
  • 1 तीमुथियुस 3:12 सेवक एक ही पत्‍नी के पति हों और लड़के बालों और अपने घरों का अच्छा प्रबन्‍ध करना जानते हों

पारिवारिक संबंधों से बढ़कर प्रभु को प्राथमिकता देने का अर्थ परिवार की अनदेखी करना नहीं है, वरन पारिवारिक जिम्मेदारियों की आड़ लेकर, प्रभु के कार्य की अनदेखी नहीं करना है। हमने मरकुस 3:14-15 में से शिष्य के लिए प्रभु के प्रयोजनों में से दूसरे प्रयोजन में देखा था कि प्रभु के शिष्य को जब और जहाँ प्रभु भेजे, तब और वहाँ जाने के लिए तैयार रहना चाहिए। हम यह भी देख चुके हैं कि प्रभु जब भी किसी व्यक्ति को अपने किसी कार्य के लिए भेजता है, तो उससे संबंधित सारी तैयारियों को पूरा कर लेने के बाद ही ऐसा करता है। इसलिए प्रभु के शिष्य को प्रभु में इस बात के लिए भरोसा रखना चाहिए कि यदि प्रभु उसे कहीं जाने या कुछ करने के लिए कह रहा है, तो प्रभु ने उसके परिवार से संबंधित जिम्मेदारियों के बारे में भी कुछ प्रयोजन कर के रखा होगा, और उस शिष्य की अनुपस्थिति में परिवार को कोई हानि नहीं होगी। साथ ही, शिष्य द्वारा अपने परिवार को प्रभु के हाथों में सौंप कर, प्रभु के कहे के अनुसार करने के लिए जाना, इस बात का अभी सूचक है कि वह शिष्य यह मानता और निभाता है कि उसके परिवार की देखभाल भी प्रभु ही करता है, न कि वह स्वयं; जो कि उसके विश्वास की परिपक्वता का सूचक एवं चिह्न है।

जो प्रभु को महत्व देते हैं, प्रभु उनको भी बहुत महत्व और प्रतिफल देता है: “यीशु ने कहा, मैं तुम से सच कहता हूं, कि ऐसा कोई नहीं, जिसने मेरे और सुसमाचार के लिये घर या भाइयों या बहिनों या माता या पिता या लड़के-बालों या खेतों को छोड़ दिया हो। और अब इस समय सौ गुणा न पाए, घरों और भाइयों और बहिनों और माताओं और लड़के-बालों और खेतों को पर उपद्रव के साथ और परलोक में अनन्त जीवन” (मरकुस 10:29-30)।

यदि आप मसीही विश्वासी हैं, अपने आप को प्रभु यीशु मसीह का अनुयायी कहते हैं, तो प्रभु के सच्चे शिष्य की इस दूसरी पहचान की कसौटी पर आप कहाँ खड़े हैं? प्रभु, उसकी आज्ञाकारिता, और उस का वचन आपके जीवन में क्या महत्व रखता है; क्या स्थान पाता है? क्या आपने प्रभु को अपने जीवन में प्राथमिक तथा सर्वोच्च स्थान दिया है? वह राजाओं का राजा, प्रभुओं का प्रभु, सृष्टि का रचयिता एवं स्वामी और सर्वशक्तिमान परमेश्वर है; उसको उसकी महिमा और हस्ती के उपयुक्त स्थान न देना, उसका अपमान करना है। इसलिए यदि आप प्रभु के जन हैं, तो प्रभु को अपने जीवन में उसका सही आदर और स्थान भी प्रदान करें।

और यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी उसके पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।

एक साल में बाइबल पढ़ें: 

  • भजन 10-12 

  • प्रेरितों 19:1-20

******************************************************************

English Translation

 Christian Believer – Accords Primary Place to the Lord

     The second of the seven characteristics of a Christian Believer given by the Lord is that he accords the primary, the highest place in his life to the Lord Jesus Christ. For a disciple of the Lord, his relationship with the Lord should be of paramount importance, over and above his family and worldly relationships:

  • Matthew 10:37 “He who loves father or mother more than Me is not worthy of Me. And he who loves son or daughter more than Me is not worthy of Me.”

  • Luke 14:26 “If anyone comes to Me and does not hate his father and mother, wife and children, brothers and sisters, yes, and his own life also, he cannot be My disciple.”

  • Mark 3:31-35 “Then His brothers and His mother came, and standing outside they sent to Him, calling Him. And a multitude was sitting around Him; and they said to Him, "Look, Your mother and Your brothers are outside seeking You." But He answered them, saying, "Who is My mother, or My brothers?" And He looked around in a circle at those who sat about Him, and said, "Here are My mother and My brothers! For whoever does the will of God is My brother and My sister and mother."” Through this example, the Lord practically demonstrated that for Him those who heard and obeyed Him were more important than His immediate family.

     But this does not mean that a Christian Believer should be unconcerned about his family responsibilities. In God’s Word and purpose, family is the unit through which we get to understand God and His love. God has expressed Himself towards us through various family relationships, e.g., Father, Son, Husband. God has also expressed the mutual relationships of His people between themselves and also with Him through familial relationships, e.g., being sons and daughters, wife or bride, brothers, etc., God’s Word also teaches about a person’s familial relationships and responsibilities:

  • Exodus 20:12 “Honor your father and your mother, that your days may be long upon the land which the Lord your God is giving you.”

  • Leviticus 19:3 “Every one of you shall revere his mother and his father, and keep My Sabbaths: I am the Lord your God.”

  • 1 Timothy 5:8 “But if anyone does not provide for his own, and especially for those of his household, he has denied the faith and is worse than an unbeliever.”

     The Lord Jesus fulfilled this responsibility even while suffering the torment of the Cross, when He handed over the responsibility of His mother, Mary, to His disciple John, “Now there stood by the cross of Jesus His mother, and His mother's sister, Mary the wife of Clopas, and Mary Magdalene. When Jesus therefore saw His mother, and the disciple whom He loved standing by, He said to His mother, "Woman, behold your son!" Then He said to the disciple, "Behold your mother!" And from that hour that disciple took her to his own home” (John 19:25-27).

We also see that the Assemblies of God’s people have been instructed that  the Elders are to be those who firstly manage their own household well, only then can they be considered worthy of managing the responsibility of the Assembly:

  • 1 Timothy 3:4-5 one who rules his own house well, having his children in submission with all reverence (for if a man does not know how to rule his own house, how will he take care of the church of God?).

  • 1 Timothy 3:12 Let deacons be the husbands of one wife, ruling their children and their own houses well.

      To give the primary place to the Lord instead of familial relationships and responsibilities is not being careless or unconcerned about earthly families. We have seen from the second purpose given in Mark 3:14-15 that the disciple of the Lord should be willing and prepared to go whenever and wherever the Lord sends him. We have also seen that whenever the Lord appoints and sends someone for His work, he first does all that is necessary for that person to accomplish that work. Therefore, the disciple of the Lord should have faith and be confident that if the Lord is asking him to go somewhere and do something for Him, then the Lord has also made the necessary provisions and prepared for the requirements, so that in the absence of the disciple, his family should not suffer any harm. Moreover, the disciple’s handing over his family into the hands of the Lord and going when and where the Lord sends him, is an indicator that the disciple believes in and follows the fact that it is actually the Lord who looks after him and his family and meets their needs, and not the disciple, also a sign of the maturity in the faith of that person.

Whoever give importance and primacy to the Lord, the Lord too gives him importance and rewards: “So Jesus answered and said, "Assuredly, I say to you, there is no one who has left house or brothers or sisters or father or mother or wife or children or lands, for My sake and the gospel's, who shall not receive a hundredfold now in this time--houses and brothers and sisters and mothers and children and lands, with persecutions--and in the age to come, eternal life” (Mark 10:29-30).

If you are a Christian Believer, if you call yourself a disciple of Christ, then where do you find yourself according to this second characteristic of the true disciple of the Lord? What place do the Lord, His Word, and obedience to them have in your life? Have you accorded the primary and highest place to the Lord in your life? He is the King of Kings and Lord of Lords, the Creator and Owner of the creation, the omnipotent God. To not accord Him a status according to His glory and status is in fact insulting Him, demeaning Him. Therefore, if you are a Christian Believer, truly a disciple of the Lord Jesus, then the Lord should have His proper place and status in your life.

If you are still thinking of yourself as being a Christian, because of being born in a particular family and having fulfilled the religious rites and rituals prescribed under your religion or denomination since your childhood, then you too need to come out of your misunderstanding of Biblical facts and start understanding and living according to what the Word of God says, instead of what any denominational creed says or teaches. Make the necessary corrections in your life now while you have the time and opportunity; lest by the time you realize your mistake, it is too late to do anything about it.

If you are still not Born Again, have not obtained salvation, or have not asked the Lord Jesus for forgiveness for your sins, then you have the opportunity to do so right now. A short prayer said voluntarily with a sincere heart, with heartfelt repentance for your sins, and a fully submissive attitude, “Lord Jesus, I confess that I have disobeyed You, and have knowingly or unknowingly, in mind, in thought, in attitude, and in deeds, committed sins. I believe that you have fully borne the punishment of my sins by your sacrifice on the cross, and have paid the full price of those sins for all eternity. Please forgive my sins, change my heart and mind towards you, and make me your disciple, take me with you." God longs for your company and wants to see you blessed, but to make this possible, is your personal decision. Will you not say this prayer now, while you have the time and opportunity to do so - the decision is yours.

Through the Bible in a Year: 

  • Psalms 10-12 

  • Acts 19:1-20