ई-मेल संपर्क / E-Mail Contact

इन संदेशों को ई-मेल से प्राप्त करने के लिए अपना ई-मेल पता इस ई-मेल पर भेजें : rozkiroti@gmail.com / To Receive these messages by e-mail, please send your e-mail id to: rozkiroti@gmail.com

शनिवार, 6 मई 2023

Miscellaneous Questions / कुछ प्रश्न - 5 - Fruit of the Tree & Death / वृक्ष का फल और मृत्यु

Click Here for the English Translation

भले बुरे ज्ञान के वृक्ष का फल, और मृत्यु


प्रश्न: परमेश्वर ने भले बुरे ज्ञान का फल खाने से आदम को मना क्यों कियाक्या परमेश्वर ने झूठ बोला कि इसे खाते ही तुम मर जाओगे

उत्तर:
परमेश्वर के वचन बाइबल की बातों की व्याख्या करने और उन्हें समझने-समझाने के लिए कुछ अनिवार्य सिद्धांतों का पालन किया जाता है जिससे सही व्याख्या और सही अर्थ समझना-समझाना संभव हो सके। इन सिद्धांतों में से एक मूलभूत सिद्धांत है कि परमेश्वर कभी झूठ नहीं बोलता है, और क्योंकि “आदि में वचन थाऔर वचन परमेश्वर के साथ थाऔर वचन परमेश्वर था” (यूहन्ना 1:1), इसलिए परमेश्वर का वचन भी कभी भी झूठा, दोगला, या अपने किसी अन्य भाग से असंगत नहीं होगा। जिस प्रभु परमेश्वर ने अपने विषय यह दावा किया कि "मार्ग, सत्य, और जीवन मैं ही हूँ" (यूहन्ना 14:6) भला वह झूठ कैसे बोल सकता है? इसलिए, यदि किसी व्याख्या अथवा वचन की समझ में कोई विसंगति अथवा त्रुटि प्रतीत होती है, तो निश्चित मानिए की वह विसंगति अथवा त्रुटि परमेश्वर या उसके वचन में नहीं वरन हमारी समझ या व्याख्या में है। इसलिए हमें उस असंगत अथवा त्रुटिपूर्ण व्याख्या अथवा अर्थ को स्वीकार करने के स्थान पर उसका प्रार्थना सहित गहन पुनःअवलोकन, उसकी की गई व्याख्या और उसे प्रदान किए गए अर्थों पर पुनःविचार एवँ मनन करना चाहिए, और परमेश्वर के वचन को नहीं, वरन अपनी व्याख्या और अपने द्वारा समझे गए अर्थ को सुधारना चाहिए।

ऐसा करने के लिए कुछ बातें मेरे लिए बहुत सहायक रही हैं; बाइबल के जिन शब्दों के अर्थ या व्याख्या पर मुझे कोई संदेह होता है, उनकी सही समझ और अर्थ जानने के लिए परमेश्वर से प्रार्थना करके, प्रार्थना सहित मैं उनका मूल इब्रानी (पुराने नियम के लिए) या यूनानी (नए नियम के लिए) भाषाओं में प्रयुक्त शब्द के अर्थ देखता हूँ। न तो मुझे इब्रानी भाषा आती है और न यूनानी, परन्तु अंग्रेजी भाषा में अनुवाद किए गए उन शब्दों के अर्थ और प्रयोग की जानकारी आसानी से इंटरनेट के माध्यम से सभी के लिए उपलब्ध है। साथ ही मैं उस पद या खंड को बाइबल के अनेकों अनुवादों में देखता हूँ कि विभिन्न अनुवाद उस बात को और उसके संभावित अर्थ को किस प्रकार से प्रस्तुत कर रहे हैं। यह करते समय मैं Young's Literal Translation (YLT) को अवश्य ही देखता हूँ जिसमें मूल भाषा के शब्द का हूबहू अनुवाद किया गया है, न कि अनुवादकों द्वारा संभावित अर्थ को दिया गया है। यदि फिर भी कोई असमंजस अथवा अनिश्चितता रहती है तो विभिन्न व्याख्याकर्ताओं द्वारा उस विषय या शब्द अथवा खण्ड के विषय क्या लिखा गया है, उसे देखता हूँ। इस अंतिम विधि की आवश्यकता मुझे बहुत कम ही होती है; परमेश्वर, प्रार्थना के उत्तर में, बहुधा मूल भाषा के अर्थ के द्वारा ही अधिकांशतः उस विसंगति को दूर कर देता है, और यदि कुछ संदेह शेष रहता है तो बहुधा भिन्न अनुवादों में पढ़ने के द्वारा वह भी स्पष्ट हो जाता है।

  अब दोनों प्रश्नों पर आते हैं; पहले परमेश्वर क्यों नहीं चाहता था कि मनुष्य भले और बुरे के ज्ञान के वृक्ष का फल खाए? यह हम सभी के परिवारों में सामान्यतः देखा जाता है कि घर की प्रत्येक वस्तु, प्रत्येक सदस्य के लिए नहीं होती है, विशेषकर बच्चों के लिए तो बहुत सी वस्तुएँ वर्जित होती हैं। वे बच्चे घर के सदस्य हैं, उन वस्तुओं पर पैतृक संपत्ति के रूप में उनका अधिकार है, किन्तु एक आयु, समझ-बूझ और सामर्थ्य तक पहुँचने से पहले उन्हें उन वस्तुओं के प्रयोग की अनुमति नहीं होती है। उदाहरण के लिए रसोई में अत्यंत उपयोगी और दिन में अनेकों बार काम में ली जाने वाली चीज़ें जैसे कि छुरी-चाकू, या दियासलाई, या बिजली के उपकरण आदि; या, बड़ों के द्वारा चलाए जाने वाले मोटरसाईकिल, कार या अन्य कोई मशीन आदि। किन्तु जैसे-जैसे बच्चे बड़े होते हैं, उन वस्तुओं को संभाल कर उपयोग करना सीख लेते हैं, उन वस्तुओं के उचित-अनुचित उपयोग के बारे में समझने लगते हैं, उनके उपयोग के लिए आवश्यक सावधानियों को जान लेते हैं, तब उन्हें उन वस्तुओं के उपयोग करने की अनुमति भी मिल जाती है। आदम और हव्वा की सृष्टि व्यसक स्वरूप में हुई थी, किन्तु सँसार की वस्तुओं और उनके उपयोग के संबंध में अभी उन्हें कोई विशेष अनुभव नहीं था! परमेश्वर ने यह कहीं नहीं कहा था कि मनुष्य कभी भी उन दोनों वृक्षों (उत्पत्ति 2:9) के फल को नहीं खाएगा। आरंभ में परमेश्वर ने उन्हें खाने के लिए वर्जित किया था; किन्तु संभव है कि कुछ समय पश्चात, आदम और हव्वा के उचित परिपक्व हो जाने के पश्चात उन्हें इसकी अनुमति मिल जाती; किन्तु सर्प के बहकावे में आकर उन्होंने सब कुछ बिगाड़ दिया। जब परमेश्वर ने भले और बुरे के ज्ञान के तथा जीवन के वृक्ष की सृष्टि की, उन्हें अदन की वाटिका में रखा, और आदम को उस वाटिका की देखभाल करने को कहा (उत्पत्ति 2:15), तो यह अपने आप में स्पष्ट संकेत है कि उचित समय पर परमेश्वर उसे उन्हें उपयोग करने की अनुमति भी देता (1 कुरिन्थियों 9:9, 10, 13)। इसलिए यह सोचना कि परमेश्वर ऐसा नहीं चाहता था, शैतान के उसी झांसे में आना और वही गलती करना है जो हव्वा ने की, और फिर यही गलती परमेश्वर के विरुद्ध पाप करने के लिए उकसाएगी, और पाप करवाएगी। परमेश्वर पर अनर्गल लांछन लगाने के बजाए, पहले वचन का अध्ययन करना तथा अपने गलत धारणाओं को सुधारना उचित होगा।

  अब इस दूसरे प्रश्न को जो अकसर लोग उठाते हैं: “परमेश्वर ने झूठ क्यों बोला कि इसे खाते ही तुम मर जाओगे?” को देखते हैं: फल को खाने से मर जाने बात उत्पत्ति 2:17 में लिखी गई है। इसके लिए YLT का अनुवाद है – “and of the tree of knowledge of good and evil, thou dost not eat of it, for in the day of thine eating of it--dying thou dost die” – मूल इब्रानी भाषा में यह नहीं लिखा है कि “इसे खाते ही तुम मर जाओगे” या “तुम तुरंत ही मर जाओगे।” अंग्रजी भाषा के अन्य अनुवादों में भी सामान्यतः यही आया है कि “you will surely die” अर्थात, “तुम निश्चय ही मर जाओगे”, न कि आम धारणा और समझ की बात “you will immediately die” अर्थात “तुम तुरंत ही मर जाओगे।” दोनों में बहुत अन्तर है। तुरन्त या ‘Immediately’ का अर्थ है ‘उसी समय’; जबकि निश्चय या ‘surely’ का अर्थ है कि यह अवश्यंभावी है कि तुम मर जाओगे – किन्तु यह कब होगा इसका कोई समय संकेत नहीं दिया जा रहा है, बस यह कहा जा रहा है कि मृत्यु से बच नहीं सकते, तुम पर मृत्यु अवश्य ही आएगी। जो अनुवाद YLT में दिया गया है – “dying thou dost die” उसका अर्थ होता है “तुम मरते, मरते मर जाओगे” अर्थात जिस पल तुम उस फल को खा लोगे उसी पल से तुम्हारा मरना आरंभ हो जाएगा, तुम मरते चले जाओगे और अन्ततः मर जाओगे – क्या मनुष्य जन्म लेते ही मरण की इस प्रक्रिया के अन्तर्गत नहीं आ जाता है? बाइबल में यहाँ पर कहीं भी यह नहीं कहा गया है कि मनुष्य के मरने की यह प्रक्रिया कब और कैसे पूरी होगी। इस संदर्भ में जब हम इससे आगे के विवरण को देखते हैं तो परमेश्वर की कही इस बात को पूरा होते हुए भी देखते हैं – आदम, हव्वा (और फिर उनकी सभी संतानें भी) एक आयु पर आकर मर गए (और मरते चले जा रहे हैं)। परमेश्वर ने कहा ‘तुम निश्चय मर जाओगे’, और निश्चय ही वे मर गए – यहाँ ‘तुरंत’ तो गलत व्याख्या करने या गलत समझाने वालों ने डाला है, परमेश्वर ने नहीं कहा है। तो अब बताईये कि क्या परमेश्वर ने कोई झूठ बोला? मनुष्यों द्वारा की गई गलत व्याख्या के आधार पर परमेश्वर की बात को गलत समझ कर उसे झूठा कहना क्या उचित है?

   जो लोग परमेश्वर पर इतना बड़ा लांछन लगाते हैं, उन्हें पहले अपनी बात के आधार को भली-भांति परख लेना चाहिए। हम परमेश्वर से उस बात के विषय प्रार्थना करके उससे निःसंकोच और स्पष्ट कहें कि “मैं इस बात को समझ नहीं पा रहा हूँ, या स्वीकार नहीं कर पा रहा हूँ, कृपया मेरे संदेह का निवारण करें” और वह करेगा (याकूब 1:5), किन्तु कृपया परमेश्वर पर अनुचित दोषारोपण कभी मत कीजिएगा, इसके बहुत गंभीर दुष्परिणाम होते हैं।

कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें
*****************************************************************************************

Tree of Knowledge of Good and Evil, and Death


Question: Why did God forbid man to eat the fruit of the tree of knowledge of good and evilDid God lie in saying that you will die on eating the fruit

Answer:
    To comment upon, and for an expository study of God’s Word the Bible, and to understand or explain them, certain essential principles ought to be followed, so as to have a proper understanding, and to be able to correctly explain or teach the things from the Bible. One of these essential principles and a basic fact is that God never lies, and since “In the beginning was the Word, and the Word was with God, and the Word was God.” (John 1:1), therefore, the Word of God too will never be untruthful or fraudulent, and therefore will never contradict its any other part or portion. The Lord God who claimed that He is "the Way, the Truth, and the Life" (John 14:6) can He be considered a liar? Therefore, if there is any error or contradiction in the understanding of any part of God’s Word, then it is absolutely certain, that the error or contradiction is in our understanding or exposition of the Word, and not in the Bible. Therefore, instead of accepting that error or contradiction we should deeply and prayerfully study that portion of God’s Word, re-consider its interpretation and ascribed meanings, ponder over them, and correct our understanding and exposition of that part of God’s Word, instead of trying to correct the Word of God.

    In doing this some things have been very helpful for me; whenever I have a doubt about the meaning or exposition of any of the words of the Bible, to have a correct understanding and meaning of those words I pray about it to God, and I prayerfully look at their original Hebrew (for the Old Testament) or Greek (for the New Testament) language words used. I do not know either Hebrew or Greek, but the details of the words and their translation into English, their usage and various meanings is readily available through the internet for everybody. Simultaneously I also look at that portion in various translations of the Bible to see how the different translators have presented the meaning or thought behind those words. While doing this I make it a point to see Young's Literal Translation (YLT) which gives a literal translation of the word from the original language, instead of the possible meaning as determined by the translators. If there still remains any doubt or confusion only then do I go to different Commentaries to see what the commentators have said about that word or that portion. I very rarely need to use this last recourse; very often in answer to prayers, God clears up the confusion as I look at the various meanings and usages of that word in its original language, and if still some doubt or confusion remains, then it usually gets clarified by reading it up in the various translations.

  Therefore before approaching this topic it is essential that we get rid of the notion that God spoke a lie – it is an insult to God to say, believe, or imply any such thought about God and His Word.

  Now, let us consider the two questions; First, why did God not want that man should eat of the fruit of the tree of knowledge of good and evilThis is quite commonly seen in all our families that not everything in the house is for the use of every member of the family, and usually children are forbidden from using many things in the house. Those children are a part of the family, they have a right to those things as part of their familial property and inheritance, but they are not permitted to use them till they attain a certain age, ability and understanding regarding the use of those things. For example take the things commonly and very often used in the kitchen of the house e.g. knife, or matches, or some electrical equipment; or some machinery used by adults e.g. motorcycle, car or any other machinery. As the children grow up, learn to use those things carefully and properly, develop an understanding regarding the appropriate and inappropriate ways of using those things, learn about the precautions to be observed while using those things, they also get the permission to start using those things. Adam and Eve were created as adults, but in context of the things of the world and of using them, they were still not experienced enough! God had never said that they would never ever get to eat the fruits of those two trees (Genesis 2:9). God had forbidden it in the beginning; but it was possible that after some time, once they had reached a certain maturity God might have permitted them to eat the fruits; but by letting the serpent beguile them they destroyed everything. When God created the tree of the knowledge of good and evil, had kept that tree in the Garden of Eden, and had asked Adam to tend the garden (Genesis 2:15), a clear indication that at some point God would have permitted them to partake of the fruit (1 Corinthians 9:9, 10, 13). Therefore to believe that God did not want it to happen, is to fall for Satan’s same ploy and commit the same mistake as Eve; and this mistake will then provoke to disobey and then sin against God. Before accusing God, it is better to study His Word thoroughly and correct our own misconceptions.

  Now let us look at the second question: Death because of eating of the fruit is stated in Genesis 2:17. The YLT says for this verse – “and of the tree of knowledge of good and evil, thou dost not eat of it, for in the day of thine eating of it--dying thou dost die” – In the original Hebrew language it is not said that “you will die as soon as you eat it” or that “you will die immediately on eating it.” Even the English translations commonly say “you will surely die” meaning, “you most certainly will die”, but not what is commonly and often understood, that “you will immediately die.” There is a world of a difference between these two meanings. ‘Immediately’ means ‘at that very moment’; whereas ‘surely’ means that ‘it is inevitable’ that you will die – but it is not being stated or indicated when this will happen, the only thing said is that you certainly cannot escape death; death will inevitably come upon you. The translation given in YLT – “dying thou dost die” means “in the process of dying you will eventually die;” in other words, from the moment you eat of the fruit you will begin to die, the process of your eventual death will be set into motion, and eventually you will surely die – does not every person begin to die from the moment he is born? But here in the Bible, nowhere is it said when and how this process of dying will come to completion. When we see the subsequent events we see that this is what actually happened – Adam and Eve (and then all their progeny) died at an age (and are continuing to die). God had said ‘you will surely die’, and they surely did die – here the word ‘immediately’ has been inserted by the (mis)interpreters and (mis)expositors, it has not been stated by God. So, now, is their any lie or falsehood in what God had actually said? Is it justified to accuse God of a lie because of people misinterpreting what He actually said?

  Before accusing God of of a wrong we would do well to repeatedly and thoroughly examine the basis of our accusation, pray about it and tell God clearly and unhesitatingly “I am unable to understand, or accept this thing, please clear my doubts about it” and He will do so (James 1:5). But please don’t ever accuse God of wrongdoings, it has very serious and deleterious consequences.

Please Share The Link & Pass This Message To Others As Well

शुक्रवार, 5 मई 2023

Miscellaneous Questions / कुछ प्रश्न - 4 - Sin Without Death / बिना मृत्यु का पाप

Click Here for the English Translation

प्रश्न:  बाईबल में यूहन्ना 5 :16-17 में वह कौन सा पाप है जिसका फल मृत्यु नहीं है ?

उत्तर:
           इन पदों ने बहुतेरों को असमंजस में रखा हुआ है, और इनकी अनेकों व्याख्याएं की गई हैं। इसलिए कोई पूर्णतः स्पष्ट और सभी को स्वीकार्य उत्तर शायद संभव न हो। सामान्यतः 1 यूहन्ना 5:16-17 को समझने का प्रयास करते समय या व्याख्या करते समय, बाइबल में पाप और उसके दुष्परिणाम से संबंधित पदों, जैसे कि रोमियों 3:23 और रोमियों 6:23, तथा ऐसे ही अन्य पदों का ध्यान करते हुए व्याख्या दी जाती है या समझने का प्रयास किया जाता है।

           परन्तु हमें इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि यूहन्ना ने जब यह पत्री लिखी थी तो अन्य पत्रियों और लेखों को संकलित करके तैयार हुआ नया नियम तब उसके पाठकों को उपलब्ध नहीं था, जैसा कि अब हमारे हाथों में है। इसलिए जिन लोगों को यह पत्री लिखी गई थी, उनके पास वे सब पद और शिक्षाएँ नहीं थे जो अब नए नियम में संकलित होकर हमारे पास हैं, और जिनके आधार पर अब हम इन पदों को समझने के प्रयास करते हैं। इसलिए वे लोग तब यूहन्ना द्वारा लिखी इस बात को उस प्रकार से नहीं देख और समझ सकते थे जैसा कि हम आज बहुधा देखते और समझते हैं; और न ही तब वे लोग इनमें कोई ऐसे अर्थ डाल सकते थे जो नए नियम में अन्य स्थानों पर लिखी बातों के आधार पर हैं, जिस प्रकार के अर्थों को इनमें डालकर इन्हें समझने के प्रयास आज हम करते हैं। इसलिए इन पदों का अर्थ उसी संदर्भ में देखा तथा समझा जाना चाहिए, जिस संदर्भ में उन लोगों ने तब पढ़ा और समझा होगा जब यूहन्ना ने यह पत्री उन्हें लिखी थी; क्योंकि वही अर्थ इन पदों का मूल या प्राथमिक अर्थ है, शेष सभी अर्थ और अभिप्राय उस मूल अर्थ के सहायक हैं, उनसे वह मूल अर्थ बदल नहीं सकता है।

           यूहन्ना की इस पत्री के आरंभिक अध्यायों को पढ़ने से प्रतीत होता है कि यूहन्ना ने यह पत्री ऐसे लोगों की मण्डली को लिखी थी जिनमें से कुछ तो मसीही विश्वास में ‘बालक’ थे, किन्तु अधिकांश मसीही विश्वास में दृढ़ और स्थापित थे, परिपक्व थे, और धार्मिकता से संबंधित बातों को जानते थे (1 यूहन्ना 2:7, 13, 14, 20, 21, 24, 27)। इसलिए बहुत संभव है कि वे पुराने नियम और मूसा में होकर इस्राएलियों को मिली व्यवस्था का कुछ ज्ञान और समझ रखते थे। परमेश्वर यहोवा को मानने वालों के लिए क्या पाप है और क्या नहीं है, इसकी समझ परमेश्वर के उस वचन के आधार पर थी जिसे हम आज पुराना नियम कहते हैं; और उसमें भी मुख्यतः “व्यवस्था” के आधार पर। जब हम पुराने नियम की धार्मिकता और व्यवस्था के आधार पर देखते हैं, तो व्यवस्था में कुछ पाप ऐसे थे जिनका कोई प्रायश्चित नहीं था, उनके लिए मृत्यु-दण्ड की आज्ञा थी; उदाहरण के लिए देखिए: निर्गमन 28:43; लैव्यवस्था 22:9; गिनती 1:51; गिनती 3:10; गिनती 3:38; गिनती 18:7; गिनती 18:22; गिनती 18:32; आदि। लैव्यवस्था 10:1-2 में हम देखते हैं कि नादाब और अबीहू को पश्चाताप करने का, या उनके लिए किसी को कोई विनती अथवा प्रायश्चित अर्पित करने का अवसर ही नहीं दिया गया, वे तुरंत ही मर गए। जो लोग पुराने नियम की धार्मिकता और परमेश्वर की व्यवस्था से अवगत थे, वे समझते थे कि व्यवस्था में ऐसे पाप उल्लेखित हैं जिनका परिणाम मृत्यु है, उनके लिए कोई प्रायश्चित या क्षमा का प्रावधान किया ही नहीं गया है, इसलिए उनकी क्षमा की कोई गुंजाइश ही नहीं है, उनके लिए क्षमा मिल ही नहीं सकती है।

           दूसरी बात, 1 यूहन्ना 5:16 में दो बार “विनती” शब्द का प्रयोग किया गया है। “विनती” के लिए जिन शब्दों का मूल यूनानी भाषा में प्रयोग किया गया है वे दोनों स्थानों पर अलग-अलग शब्द हैं। पहली बार प्रयुक्त शब्द है ‘aiteo’ जिसका अर्थ होता है ‘to ask (पूछना)’, या, ‘to request (निवेदन करना)’; और दूसरी बार प्रयुक्त शब्द है ‘erotao’ जिसका अर्थ होता है ‘to interrogate (पूछताछ करना, या जानकारी लेना)’। बाइबिल के अंग्रेज़ी के भिन्न अनुवादों में देखने से भी यही बात सामने आती है कि सभी अनुवादक इन्हें “प्रार्थना” का अर्थ रखने वाली “विनती” नहीं लिखते हैं। इन मूल शब्दों के अर्थों के आधार पर 1 यूहन्ना 5:16 को इस अभिप्राय से देख सकते हैं, “यदि कोई अपने भाई को ऐसा पाप करते देखेजिस का फल मृत्यु न होतो विनती (‘aiteo’ - निवेदन) करेऔर परमेश्वरउसेउन के लियेजिन्हों ने ऐसा पाप किया है जिस का फल मृत्यु न होजीवन देगा। पाप ऐसा भी होता है जिसका फल मृत्यु है: इस के विषय में मैं विनती (‘erotao’ - पूछताछ करने या जानकारी एकत्रित करने) के लिये नहीं कहता।” यहाँ दूसरी बार प्रयुक्त “विनती” शब्द का अभिप्राय उस प्रकार से “प्रार्थना” करना नहीं है, जैसा कि हम सामान्यतः समझते हैं और जिसके अन्तर्गत परमेश्वर से कुछ माँगते हैं।

           यहाँ दो बहुत महत्वपूर्ण बातों पर ध्यान देना अत्यावश्यक है, जिनका इस पद की व्याख्या एवँ समझ पर सीधा-सीधा प्रभाव पड़ता है। पहली, जैसा कि इस पद के आरंभ में आया है, यूहन्ना द्वारा यह बात “अपने भाई” अर्थात किसी मसीही विश्वासी जन के लिए कही जा रही है; अर्थात ऐसे व्यक्ति के लिए जिसके मसीह यीशु में विश्वास लाने के द्वारा परमेश्वर के अनुग्रह से पाप क्षमा हो गए हैं और वह प्रभु की सन्तान बनकर अनन्त जीवन में प्रवेश कर चुका है (यूहन्ना 1:12-13)। मसीही विश्वासी होने के नाते, वह अब व्यवस्था की बातों और अनिवार्यताओं से बाहर है, व्यवस्था की आवश्यकताओं की उस पर कोई पकड़ शेष नहीं है (रोमियों 7:6; कुलुस्सियों 2:14); अब न तो व्यवस्था के आधार पर उसका आँकलन किया जा सकता है, और न ही वह व्यवस्था के अनुसार दोषी ठहराया जा सकता है या उसे कोई दण्ड दिया जा सकता है।

           दूसरी यह, कि इस पद के अन्त में लिखा है “...पाप ऐसा भी होता है जिसका फल मृत्यु हैइस के विषय में मैं बिनती करने के लिये नहीं कहता” और इसी वाक्य को लेकर सारा असमंजस, अनिश्चितता, दुविधा होती है। ध्यान देने तथा समझने योग्य बात यह है कि यहाँ पर यूहन्ना ने यह नहीं कहा है कि “क्योंकि उस व्यक्ति के वे पाप क्षमा ही नहीं किए जाएँगे, इसलिए मैं उनके लिए प्रार्थना करने के लिए नहीं कह रहा हूँ” – किन्तु सामान्यतः हम इस पद को पढ़ते समय यही अर्थ निकालते तथा मानते हैं, जबकि ऐसा लिखा ही नहीं गया है। किन्तु यदि हम यहाँ “विनती” के स्थान पर मूल यूनानी भाषा में प्रयुक्त शब्द ‘erotao’ के शब्दार्थ ‘to interrogate’ (पूछताछ करना, या जानकारी लेना) का उपयोग करें, तो फिर वाक्य बन जाता है “...पाप ऐसा भी होता है जिसका फल मृत्यु हैइस के विषय में मैं ‘पूछताछ’ करने के लिये नहीं कहता।” अब यूहन्ना के कहे इस वाक्य का अभिप्राय हो जाता है, “...पाप ऐसा भी होता है जिसका व्यवस्था के अनुसार फल मृत्यु है: परन्तु तुम्हें इसके विषय कोई पूछताछ करने की आवश्यकता नहीं है।” अब जब इसे ऊपर कही गई पहली “भाई” वाली बात के साथ जोड़ कर देखा जाए तो यहाँ यूहन्ना द्वारा कही गई बात हो जाती है, “...व्यवस्था के अनुसार ऐसा पाप तो है जिसके लिए मृत्यु हैपरन्तु इसके लिए तुम्हें जानकारी लेने या पूछताछ करने की आवश्यकता नहीं है।” तात्पर्य यह कि, जब प्रभु ही ने उस व्यक्ति को क्षमा कर दिया है जो व्यवस्था के अनुसार क्षमा नहीं किया जा सकता था, उसे अपने मण्डली का सदस्य और अपनी सन्तान बनाकर अपने परिवार में सम्मिलित कर लिया है, तो फिर अब तुम्हें उसके पापों का लेखा-जोखा लेने, उसके विषय पूछताछ करने या जानकारी एकत्रित करने की क्या आवश्यकता है? उससे चाहे ऐसा भी पाप हो जाए जो व्यवस्था के अनुसार क्षमा योग्य नहीं है, परन्तु तुम्हारा उसके पाप के क्षमा-योग्य होने या न होने की बात से कोई लेना-देना नहीं है, इसलिए तुम उसकी पूछताछ मत करो।

           यदि इस पद, 1 यूहन्ना 5:16, को उससे पहले के पदों के संदर्भ में देखें, तो भी उन पदों में व्यक्त बात के साथ यह अभिप्राय सही बैठता है। 1 यूहन्ना 5:13-15 में यूहन्ना अपने पाठकों को समझा रहा है कि प्रभु यीशु मसीह में विश्वास करने से जो अनन्त जीवन मिला है, उसके कारण हमें यह हियाव भी दिया गया है कि हम परमेश्वर से माँग सकें, और हमें यह आश्वासन है कि परमेश्वर हमारे निवेदन सुनकर, यदि वे उसकी इच्छा के अनुसार हैं, तो उन्हें पूरा करेगा। क्योंकि यूहन्ना 3:16 के अनुसार परमेश्वर की इच्छा मसीह यीशु पर विश्वास करने वालों को जीवन प्रदान करने की है, और अब प्रभु यीशु मसीह में होकर व्यवस्था की बातें और दण्ड हम पर लागू नहीं हैं, इसलिए हम निःसंकोच परमेश्वर से उन लोगों को जीवन दान देने के लिए प्रार्थना कर सकते हैं, जो व्यवस्था के अनुसार इस जीवन दान के योग्य नहीं थे, और परमेश्वर उन लोगों को भी जीवन दान देगा।

           संभव है कि व्यवस्था के आधार पर कुछ लोगों को यह संकोच रहा हो कि जिस पाप के लिए परमेश्वर ने पहले ही किसी क्षमा का प्रावधान नहीं किया है और अपनी दी हुई व्यवस्था में मृत्यु निर्धारित कर दी है, उसी के लिए अब हम परमेश्वर से अपनी बात से पलटने और बदलने के लिए कैसे निवेदन कर सकते हैं? यूहन्ना यहाँ उन्हें हिम्मत दे रहा है कि यदि कोई ऐसा पाप कर भी दे, जिसका दण्ड व्यवस्था के अनुसार मृत्यु है, तो भी अब प्रभु यीशु मसीह में होकर उसकी क्षमा और जीवन दान के लिए अवसर उपलब्ध है, मार्ग खुला है।

कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें
************************************************************************************


Question: In the Bible, in 1 John 5:16-17 what is the sin mentioned that does not result in death?

Answer:
           These verses have intrigued many people, and many explanations have been given by various Commentators. Therefore it may not be possible to have a clear explanation acceptable to everyone. When interpreting or understanding 1 John 5:16-17, it is quite common to start thinking in context of verses related to sin and it's damning effects, e.g. Romans 3:23 and Romans 6:23, and other Bible verses with a similar application.

           But we need to keep in mind and consider the fact that at the time when John wrote this epistle, the New Testament had neither been compiled from the many writings available at that time, nor was it available to the people in the form we have it now. Therefore the people to whom John wrote this letter did not have those verses and the related teachings which we now have with us, on the basis of which we now try to interpret and understand these verses. Hence those people then could not see and understand what John had written to them, in a manner similar to how we commonly see and understand them today; nor could they apply any meanings from other New Testament teachings into these verses, as we presently do. Therefore to understand these verses, they should be seen and understood in the same context and manner as those initial audience did, when John had written to them. That is the primary and basic meaning of these verses/statements; any other meanings and interpretations that are ascribed can be supplementary or complimentary to this primary meaning; but the other meanings cannot ever replace this primary meaning.

           On reading the initial chapters of John's letter it seems that amongst the audience to whom this letter was addressed, though some were 'children' in the Christian Faith, but most of them were of a good standing and maturity, and knew the facts related to righteousness and their faith (1 John 2:7, 13, 14, 20, 21, 24, 27). Therefore it is quite likely that they had some knowledge and understanding about the Law given to the Israelites through Moses in the Old Testament. For those who believed in God Jehovah, their understanding of what sin is and what it is not was according to that part of the Scripture which we know as the Old Testament today; and from it mainly according to the Law. When we see on the basis of the Old Testament righteousness and Law, we see in the Law there are some sins mentioned for which there was no repentance and atonement provided, only the death penalty had been decreed for them; for example see: Exodus 28:43; Leviticus 22:9; Numbers 1:51; 3:10; 3:38; 18:7; 18:22; 18:32; etc. In Leviticus 10:1, 2 we see that Nadab and Abihu were given no time or opportunity to repent, nor was anyone given any opportunity to intercede and pray, or offer any atonement for them, they died immediately. The people who were aware of the righteousness of the Old Testament, they knew that in the Law some sins are mentioned that have the death penalty prescribed for them, with no provision of repentance, atonement, and forgiveness having been made for them; therefore, even if forgiveness were to be asked for them, there is no possibility of any forgiveness being granted for them.

           Secondly, in 1 John 5:16 twice a sense of "petitioning or praying" has been used; once as "ask" and second time as "pray". For these two instances, two separate words have been used in the original Greek language.  The word used for the first instance is ‘aiteo’ which means ‘to ask’, or, ‘to request’; whereas the word used in the second instance is ‘erotao’ which means ‘to interrogate.’ When we see the various English Versions of the Bible, then too the same thing becomes apparent that not all translators render these words as "pray" in the sense of putting forth a petition or making a request. Therefore, we can paraphrase 1 John 5:16 as follows “If anyone sees his brother sinning a sin which does not lead to death, he can ask [aiteo’ - request God], and He will give him life for those who commit a sin not leading to death. There also is a sin leading to death. I do not say that he should pray [erotao’ – interrogate, or be inquisitive] about that.” Here the "pray" used in the latter part of the verse is not in the same sense, as we commonly understand it to mean as asking or petitioning God for something to seek His favor or benevolence.

           Here a note needs to be made of two very significant things in the verse that have a direct bearing on its interpretation and on understanding its meaning. The first is, as stated at the beginning of the verse, John is saying this about "his brother" i.e. another Christian Believer; or about a person who, by coming into faith in the Lord Jesus and having received forgiveness from sins by the grace of God, has entered into eternal life (John 1:12-13). Being a Christian Believer, he is now outside the purview and requirements of the Law and its compulsions; the requirements of the Law have no hold upon him (Romans 7:6; Colossians 2:14), and he can neither be evaluated under the provisions of the Law, nor held guilty and penalized under the Law.

           The second is, that the verse ends by saying “...There is sin leading to death. I do not say that he should pray about that” and this is the sentence that has caused the uncertainty and confusion related to this verse. The important thing to be noted here and to be understood is that John has not said “since those sins of that person will not be forgiven so I am not asking you to pray for them” – but generally that is the understanding and meaning that is assumed and accepted while reading this verse; whereas that is not what is written here. Instead of "pray" if we use the literal meaning of the original Greek word ‘erotao’ i.e. ‘to interrogate’, then the sentence becomes “...There is sin leading to death. I do not say that he should 'be interrogatedabout that, or, “...there is sin which leads to death as per the Law: but there is no need for anyone to interrogate or be inquisitive about it.” Reading this with the first factor - "brother" in mind, now the meaning of what John is saying becomes, that, when the Lord has forgiven that person who could not have been forgiven through the Law, and has included him in His Church and made him a member of His family as a child of God, then why should some person be interrogating about his sins; what need does anyone have of inquiring about his sins? He may have committed a sin which is unforgivable according to the Law, but you have nothing to do with the person's sins being forgivable or not, therefore there is no need for you to interrogate or inquire about them.

           If we see this verse, 1 John 5:16, in context of its preceding verses, then too this interpretation fits in with what is being said in those verses. In 1 John 5:13-15 John is explaining to his readers that through faith in the Lord Jesus they have not only received eternal life, but they also been given the confidence to ask of God, and that if their petitions are in accordance with the will of God then having heard their petitions, He will also fulfill them. Since, as per John 3:16 it is God's will to provide eternal life to those who believe on the Lord Jesus, and now since the Law and it's penalties are no longer applicable upon us because of our being in Christ Jesus, therefore they can unhesitatingly ask for pardon and for eternal life being granted to even those, who were not worthy of this on the basis of the Law, and the Lord will grant eternal life even to them.

           It may be possible that on the basis of the Law, some people may have been hesitant and may have doubted that when God has already decreed the death penalty for some sins in the Law, then how can we ask God to go back on His word and change His Law? Here John is encouraging them, that even if someone has committed a sin, which according to the Law is to be punished by death, even then the way has been opened for him, and through the Lord Jesus he has the opportunity to receive forgiveness and eternal life.

Please Share The Link & Pass This Message To Others As Well

गुरुवार, 4 मई 2023

Miscellaneous Questions / कुछ प्रश्न - 3c - Unforgiveable sin / क्षमा न होने वाला पाप - 3

Click Here for the English Translation

पवित्र आत्मा की निन्दा को कभी न क्षमा होने वाला पाप क्यों कहा गया है? - 3

 
संबंधित पिछले दो लेखों में हमने इस प्रश्न के सन्दर्भ में त्रिएक परमेश्वर से संबंधित कुछ बातों के बारे में देखा; और फिर शब्द "निन्दा" या "निरादर" के बारे में बाइबल से कुछ तथ्यों के द्वारा समझा कि इस शब्द का क्या अर्थ है। आईए आज देखते हैं की किस प्रकार से फरीसियों के लिए प्रभु यीशु का निरादर करना क्षमा न हो सकने वाले पाप ठहरा:

           यूहन्ना 3:1-3 को देखिए: “फरीसियों में से नीकुदेमुस नाम एक मनुष्य थाजो यहूदियों का सरदार था। उसने रात को यीशु के पास आकर उस से कहाहे रब्बीहम जानते हैंकि तू परमेश्वर की आरे से गुरू हो कर आया हैक्योंकि कोई इन चिन्हों को जो तू दिखाता हैयदि परमेश्वर उसके साथ न होतो नहीं दिखा सकता। यीशु ने उसको उत्तर दियाकि मैं तुझ से सच सच कहता हूंयदि कोई नये सिरे से न जन्मे तो परमेश्वर का राज्य देख नहीं सकता। यहाँ, यह बिलकुल स्पष्ट है की निकुदेमुस प्रभु से जो कह रहा था, उसके अनुसार फरीसी भली-भांति जानते थे कि प्रभु यीशु परमेश्वर की ओर से गुरु होकर आए हैंतथा उनके कार्य यह प्रमाणित करते थे कि परमेश्वर उनके साथ हैऔर उन में होकर काम कर रहा है। धर्म के अगुवे प्रभु यीशु के इससे पहले के जीवन के बारे में न तो अनभिज्ञ थे और न किसी संदेह में थेवरन, वे इन सब बातों के बारे में अच्छे से जानते थेऔर न ही प्रभु ने अपने बारे में उन्हें किसी संदेह में छोड़ा था। न केवल यहाँ पर, वरन अन्य अनेकों अवसरों परयहाँ तक कि उस समय तक भी जब उन्हें झूठे मुकद्दमों में दोषी ठहराने के प्रयास किए जा रहे थेप्रभु ने यह बारम्बार स्पष्ट बता दिया था की वे कौन हैं (यूहन्ना 5:17-43; 8:25; 10:24; 14:11; लूका 22:67-70), परन्तु उन्होंने कभी भी प्रभु पर विश्वास नहीं किया (यूहन्ना 12:37), वरन यह सब जानते हुए भीबुरे उद्देश्यों एवं स्वार्थी भावनाओं के अंतर्गतउन्होंने प्रभु को मार डालने का षड्यंत्र रचा (यूहन्ना 11:47-50).

           दूसरे शब्दों मेंयद्यपि यहूदियों के धार्मिक अगुवे यह भली-भांति जानते थे कि प्रभु यीशु वास्तव में कौन हैंऔर यह भी कि परमेश्वर उनके साथ हैतथा उन में होकर कार्य कर रहा हैफिर भी जानबूझकरस्वार्थी लाभ के लिएउन्होंने प्रभु की अवहेलना कीउन पर अविश्वास कियाऔर सबसे बुरा यह कि जानबूझकर उनके बारे में लोगों का गलत मार्गदर्शन किया, उन सभी के समक्ष प्रभु के कार्यों और शिक्षाओं में होकर दिखाए जा रहे परमेश्वर पवित्र आत्मा की सामर्थ्य को शैतानों के सरदार के सामर्थ्य कहने के द्वारा। उनका यहप्रभु के विरोध में स्वार्थ के अंतर्गत जानबूझकर कही गई बातप्रभु के बारे में जानकारी रखते हुए भी और यह जानते हुए भी कि प्रभु पर उनके द्वारा लगाए जाने वाले आरोप झूठे हैं, प्रभु का निरादर करना, उन्हें अपमानित करना, केवल इसे ही प्रभु ने पवित्र आत्मा के विरुद्ध किया गया कभी क्षमा न हो सकने वाला पाप कहा है।

           इसलिए, पवित्र आत्मा के विरुद्ध कभी क्षमा न हो सकने वाले पाप वह नहीं हैं जो बहुधा वर्तमान के अनेकों धार्मिक अगुवों के द्वारा कहे और बताए जाते हैं। बाइबल में यह वाक्यांश एक बहुत ही विशिष्ट अपराध के लिए प्रयोग किया गया हैऔर केवल उस अपराध को ही यह कहा जाना चाहिए।

कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें
*************************************************************************************
    
    In the previous two related articles we have seen in context of this question some things about the Trinity; and then we understood the meaning of the word "blasphemy" from the Biblical related facts. Now let us look at how those Pharisees were guilty of the unforgivable sin of blasphemy:

    Look at John 3:1-3 : “There was a man of the Pharisees named Nicodemus, a ruler of the Jews. This man came to Jesus by night and said to Him, "Rabbi, we know that You are a teacher come from God; for no one can do these signs that You do unless God is with him." Jesus answered and said to him, "Most assuredly, I say to you, unless one is born again, he cannot see the kingdom of God.” It is quite apparent from what Nicodemus was saying to the Lord that the Pharisees well knew that the Lord Jesus was a teacher come from God, and His deeds testified that God was with Him, was working through Him. The religious leaders were neither ignorant nor in doubt about the Lord’s antecedents; rather, they were well aware of them! Nor had the Lord left them in any doubts about who He was. Not just here but otherwise too, on many occasions, even till the point He was being subjected to the mock trials before being condemned to be crucified, the Lord had repeatedly made clear who He was (John 5:17-43; 8:25; 10:24; 14:11; Luke 22:67-70), but they never believed Him (John 12:37), rather despite this knowledge, for ulterior motives and for their personal gains, they plotted to eliminate Him (John 11:47-50).

    In other words, though the religious leaders of the Jews well knew of who the Lord Jesus actually was, and that God was with Him, working through Him, yet they deliberately, for selfish gains, chose to ignore Him, chose to not believe in Him, and worst of all, knowingly decided to misguide the people about Him by labeling the power of God the Holy Spirit being manifested before them through the teachings and works of the Lord as the power of Beelzebub – the ruler of demons. It is this, their deliberate and selfish slander against Him, despite their knowledge about Him and their knowing evidences contrary to their allegations, that the Lord Jesus has called the unforgivable sin of blasphemy against the Holy Spirit.

    So blasphemy against the Holy Spirit and committing of the unforgivable sin is not what is often stated and conveyed by many religious leaders of our times. It is a phrase used in the Bible for a very specific offence, and that is all that it should be used for.


Please Share The Link & Pass This Message To Others As Well

बुधवार, 3 मई 2023

Miscellaneous Questions / कुछ प्रश्न - 3b - Unforgiveable sin / क्षमा न होने वाला पाप - 2

Click Here for the English Translation

    

पवित्र आत्मा की निन्दा को कभी न क्षमा होने वाला पाप क्यों कहा गया है? - 2


    पिछले लेख में हमने परमेश्वर वित्र आत्मा की निन्दा की निन्दा के सन्दर्भ में त्रिएक परमेश्वर के तीनों स्वरूपों, पिता, पुत्र, और पवित्र आत्मा से संबंधित कुछ बातों को देखा था। आज हम परमेश्वर के सन्दर्भ में शब्द "निन्दा" या "निरादर" से संबंधित बाइबल से कुछ तथ्यों को समझते हैं।

    दूसराअब हम देखते हैं की शब्द ‘निंदा या निरादर’ काउसके क्षमा न हो सकने वाले पाप के सन्दर्भ में, परमेश्वर के वचन में अभिप्राय क्या है। हम मिकल्संस एन्हांस्ड डिक्शनरी ऑफ़ द ग्रीक एंड हीब्र्यु टेस्टामेंट्स से देखते हैं कि यह शब्द यूनानी शब्द ब्लास्फेमियो” (स्ट्रौंग्स G987) से आया हैजिसका अर्थ है:
1. धिक्कारनाअपशब्द के साथ विरोध में बोलनाहानि पहुंचाना।
2. कलंकित करनाकिसी की प्रतिष्ठा को हानि पहुंचानाबदनाम करना।
3. (विशेषतःकिसी के प्रति निरादर पूर्वक बोलना।

           इस शब्द की उपरोक्त परिभाषा से स्पष्ट है कियह निरादर का पाप एक ऐच्छिकजानबूझकर योजनानुसार किया गया कार्य हैजो तथ्यों पर आधारित हो सकता है अथवा नहीं भी हो सकता हैवरन जो तथ्यों का दुरुपयोग करके उन तथ्यों के यथार्थ से बिलकुल भिन्न अभिप्राय देने के द्वारा किया गया भी हो सकता है। और यह केवल व्यक्ति को नीचा दिखाने और बदनाम करने के उद्देश्य से किया गया हो – जो चाहे सही हो या गलत। सीधे शब्दों मेंनिरादर व्यक्ति को दुष्ट कहना और इसका प्रचार करना है यह भली-भांति जानते हुए भी कि वह व्यक्ति बुरा नहीं हैऔर उसके बुरा न होने के प्रमाण होते हुए भीउसे बदनाम करने के उद्देश्य सेजानबूझकर ऐसा करना।

           पवित्र आत्मा के विरुद्ध निरादर का पाप पवित्र आत्मा या उसकी सामर्थ्य अथवा कार्यों के प्रति असमंजस में या अनिश्चित होनाया उस पर संदेह करनाया उसके विषय कोई स्पष्टीकरण की अपेक्षा करनाया कुछ और अधिक खुलासा अथवा विवरण माँगना नहीं है, यह इस बात से भली-भांति प्रकट होता है की यद्यपि प्रभु के कार्य पवित्र आत्मा के अभिषेक और सामर्थ्य के साथ किए गए थे (प्रेरितों 10:38), किन्तु फिर भी अनेकों कोजिन में नए नियम के कुछ बहुत महत्वपूर्ण व्यक्ति भी सम्मिलित हैंप्रभु तथा उसकी सेवकाई के प्रति संदेह थायहाँ तक कि अविश्वास भी था –यूहन्ना बप्तिस्मा देने वाले को संदेह हुआ की क्या प्रभु वह प्रतिज्ञा किया हुआ मसीहा था भी की नहीं (मत्ती 11:2-3); प्रभु के शिष्यों को ही उस पर संदेह था की वह वास्तव में है कौन (मरकुस 4:38-41); प्रभु यीशु के अपने भाई भी उस पर विश्वास नहीं रखते थे (यूहन्ना 7:5); दुष्टात्मा के वश में लड़के के पिता को संदेह था कि वह उसके पुत्र को ठीक कर सकता है कि नहीं (मरकुस 9:24); मृतक लाज़रस की बहिन मार्था को संदेह थाकि प्रभु लाज़रस को मृतकों में से जिलाने पाएगा (यूहन्ना 11:21-28); थोमा को प्रभु के पुनरुत्थान पर संदेह था (यूहन्ना 20:25) इत्यादि। किन्तु इन में से किसी को भी प्रभु ने उनके प्रश्नों, संदेहों, और अविश्वास के कारण कभी क्षमा न हो पाने वाले पाप का दोषी न तो कहा और न इसके लिए उन्हें दण्डित किया। पवित्र आत्मा का प्रतिरोध करने और उसके अनाज्ञाकारी होने की निंदा अवश्य की गई है (प्रेरितों 7:51-53), परन्तु इस “कभी क्षमा न होने वाला पाप” नहीं कहा गया है।

           यहाँ तक कि प्रभु के विरोध में भद्दी या अपमानजनक भाषा के उपयोग को (पतरस द्वारा प्रभु का तीन बार असभ्य भाषा के प्रयोग के साथ किया गया इनकार – मत्ती 26:69-74)भी बाइबल में अनादर या क्षमा न होने वाला पाप नहीं कहा गया है। हमें यह स्मरण करना और ध्यान करना आवश्यक है कि केवल फरीसी, सदूकी, और शास्त्री ही नहीं थे जिन्होंने प्रभु यीशु में दुष्टात्मा होने का दोषारोपण किया थाआम लोगों में से भी कई लोगों ने यही कहा था (मत्ती 10:25; मरकुस 3:21; यूहन्ना 7:20; 8:48, 52; 10:20); परन्तु इन में से किसी भी अवसर पर प्रभु यीशु ने न तो उन्हें क्षमा न होने वाले पाप का दोषी कहा और न ही उन्हें इसके विषय सचेत किया। ऐसे निरादर को कभी न क्षमा होने वाला पाप हैप्रभु ने केवल फरीसीयों से ही मरकुस 3:28-30 और लूका 12:10 में ही कहा हैक्यों?

- क्रमशः 
अगला लेख, भाग - 3, पवित्र आत्मा की निन्दा क्या है?

कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें
****************************************************************************************************

Blasphemy Against the Holy Spirit – The Unforgivable Sin; Why? - 2


    In the previous article we had seen some facts related to the Trinity, God the Father, the Son, and the Holy Spirit, in context of blasphemy against the holy Spirit. Today we will understand some Biblical facts related to the word "blasphemy" in context of God.

    Secondly, let us now look at what the word ‘blasphemy’, actually means in God’s Word, in context of its being an unforgivable sin. We see from Mickelson's Enhanced Strong's Dictionaries of the Greek and Hebrew Testaments that this word comes from the Greek word “Blasphemeo” (Strong’s G987), which means:
1. To revile, to speak abusively against, to malign.
2. To vilify, to injure someone's reputation, to defame.
3. (Specially) to speak irreverently.

    It is apparent from the above definition of this term, that blasphemy is a willful, deliberate and intentional act; which may or may not be based on any facts, rather may even misuse those facts to convey impressions quite different from what the facts actually convey. And this is done with the sole aim of denigrating the person being spoken against – rightly or wrongly. Simply stated, blasphemy is calling and proclaiming a person evil though knowing quite well that the person is not evil; yet despite evidences to the contrary, with the intention of maligning him, deliberately doing so.

    That blasphemy against the Holy Spirit is not vacillation, or doubt, or desiring of a clarification, or asking for an explanation or a further elucidation, is well illustrated by the fact that though the Lord’s works were through the anointing and power of the Holy Spirit (Acts 10:38), yet many, including some very important persons in the New Testament, had doubts, even disbelief, about the Lord Jesus and His ministry – John the Baptist had doubts whether the Lord was the Promised Messiah (Matthew 11:2-3); the Lord’s disciples had doubts about who He was (Mark 4:38-41); Jesus’ own brothers did not believe in Him (John 7:5); the father of the demon possessed son had his doubts whether of not the Lord will be able to cure his son (Mark 9:24); Martha, the sister of deceased Lazarus, had doubts about the Lord’s ability to raise Lazarus from the dead (John 11:21-28); Thomas had doubts about the Lord’s resurrection (John 20:25) etc. But none of them have been condemned by the Lord as having blasphemed Him or having committed the unforgivable sin, for their questions, doubts and unbelief. Resisting or disobeying the Holy Spirit has been condemned (Acts 7:51-53), but has not been called the “unforgivable sin.”

    Even the use of coarse or inappropriate language against the Lord (Peter’s three denials of the Lord, using intemperate language – Matthew 26:69-74), has not been labelled as blasphemy or called unforgivable in the Bible. We need to recall and remember that the Pharisees, Sadducees, and the Scribes were not the only ones who had accused the Lord Jesus of having a demon, many others amongst the general public too had said the same (Matthew 10:25; Mark 3:21; John 7:20; 8:48, 52; 10:20); but in none of these instances did the Lord Jesus either accuse those people or warn them of committing the unforgivable sin. Stating this as blasphemy – the unforgivable sin, was reserved by the Lord only for the Pharisees in Mark 3:28-30 and Luke 12:10; why?

- To Be Continued:
Next Article, Part - 3, What is Blasphemy Against the Holy Spirit?

Please Share The Link & Pass This Message To Others As Well

मंगलवार, 2 मई 2023

Miscellaneous Questions / कुछ प्रश्न - 3a - Unforgiveable sin / क्षमा न होने वाला पाप - 1

Click Here for the English Translation

पवित्र आत्मा की निन्दा को कभी न क्षमा होने वाला पाप क्यों कहा गया है? - 1


    कभी न क्षमा होने वाला पाप – “पवित्र आत्मा की निन्दा या निरादर को लेकर बहुत सी ग़लतफ़हमियाँ हैं, जिसके कारण इस अभिव्यक्ति का दुरुपयोग भी किया जाता है। यह निंदनीय है कि बहुत से प्रचारक तथा शिक्षक, मसीही विश्वासियों के मनों में अनुचित भय जागृत करने के लिए इस धारणा का दुरुपयोग करते हैंजिससे कोई उनसे, उनके कार्यों और शिक्षाओं के लिए प्रश्न न कर सके। ऐसा करके ये लोग, प्रश्न करने वालों पर “पवित्र आत्मा का निरादर” करने का भय एवं आरोप लगाने के द्वारा, उनकी बहुत सी गलत सैद्धांतिक एवं विश्वास संबंधी शिक्षाओं, तथा उनके जीवन में पाए जाने वाले अनुचित व्यवहार के प्रति लोगों के मुंह बंद करते हैं। यह समझने के लिए कि यह “निरादर” वास्तव में है क्याऔर यह क्यों केवल पवित्र आत्मा के विरुद्ध ही क्षमा नहीं हो सकता हैहमें परमेश्वर के वचन में से कुछ तथ्यों एवं शिक्षाओं को देखना होगा।

           सर्वप्रथम, यह केवल पवित्र आत्मा के विरुद्ध ही क्यों कहा गया है?
          
    परमेश्वर का वचन बाइबल हमारे प्रभु परमेश्वर को त्रिएक परमेश्वर दिखाती हैपरमेश्वर पितापरमेश्वर पुत्र  प्रभु यीशु मसीहऔर परमेश्वर पवित्र आत्मा। ये तीनों हर प्रकार से और हर बात में पूर्णतः एक और सामान हैंइन तीनों में कोई भी, किसी भी प्रकार की भिन्नता नहीं है – पवित्र त्रिएक परमेश्वर – एक परमेश्वर तीन व्यक्तित्वों में। तो फिर ऐसा क्यों है की केवल “पवित्र आत्मा के निरादर” के लिए ही इतने कठोर परिणाम दिए गए हैंऔर इन ही परिणामों का न तो कोई संकेत और न ही कोई दावा परमेश्वर पिताया परमेश्वर पुत्र – प्रभु यीशु के विरुद्ध किए गए निरादर के लिए कहा गया है?

           इसे समझने के लिए त्रिएक परमेश्वर के तीन व्यक्तित्वों के संबंध में कुछ बारीकियों को देखना होगा।

           परमेश्वर पुत्र – प्रभु यीशु मसीहजब पृथ्वी पर हमारे उद्धारकर्ता बन कर आएतो वे अपनी स्वर्गीय महिमा, वैभव, स्वरूप, और स्थान को छोड़कर आए थे। बाइबल बताती है कि मानव स्वरूप में उन्होंने अपने आप को स्वर्गीय महिमा से शून्य कर लिया और वे स्वर्गदूतों से थोड़ा कम किए गए थे (फिलिप्पियों 2:5-8; इब्रानियों 2:9)। इस मानवीय स्वरूप मेंवे संसार के पाप उठाने और संसार के छुटकारे के लिए बलिदान होने के लिए आए थे। इसके लिए उनकातुच्छ समझा जानाउनके विरुद्ध बोला जानाउनका दुःख और ताड़ना सहनाऔर संसार के लोगों से तिरिस्कृत एवं निरादर होना, पूर्वनिर्धारित था (यशायाह 53)। उन्हें भी वही सब अनुभव करना और सहना था जिसमें होकर संसार के लोग निकलते हैंउन्हें किसी भी अन्य मनुष्य के सामान जीवन जीना था (इब्रानियों 4:15; 5:7-8), और अंततः क्रूस की श्रापित मृत्यु सहन करनी थी। उनके इस मानवीय स्वरूप और अस्तित्व के सन्दर्भ मेंमृत्यु सहने के लिए स्वर्गदूतों से कुछ कम किए जाने सेउनका यह मानवीय स्वरूप उनके त्रिएक परमेश्वरीय स्वरूप से कुछ “कम” था। इसलिए उनके मानवीय स्वरूप की निंदा या निरादर का दोषजिसे उन्हें सहना ही थापरमेश्वर पवित्र आत्मा के निरादर से कुछ कम और भिन्न होता। क्योंकि हमारे प्रभु को हमारे उद्धार का मार्ग प्रदान करने की अपनी सेवकाई के दौरान अपमान और तिरिस्कार सहना निर्धारित किया गया थाइसलिए उनके (अर्थात उनके मानव स्वरूप के) विरुद्ध कही गई, या कही जाने वाली निंदनीय बातों को क्षमा न हो सकने वाल पाप कहना उनके पृथ्वी पर आने के उद्देश्य को ही विफल कर देताऔर संसार को छुटकारे के स्थान पर नाश में भेज देता। इसलिए परमेश्वर पुत्र की निंदा को क्षमा न हो सकने वाला पाप नहीं कहा जा सकता था।

           परमेश्वर पिता के संदर्भ मेंशब्द “परमेश्वर” और “पिता” सभी संस्कृतियों और धर्मों में सामान्यतः प्रयोग किए जाने वाले शब्द हैंजिन्हें नास्तिक और धर्म को न मानने वाले भी प्रयोग करते रहते हैं; बहुधा सौगंध खाने और अपशब्दों के साथ भीजैसे कि, “अरे मेरे परमेश्वर/या ख़ुदा” “परमेश्वर नाश करे,” “परमेश्वर के श्रापित,” “परमेश्वर की सौगंध” आदि। किसी व्यक्ति द्वारा इन शब्दों का प्रयोग करने का यह अर्थ नहीं है कि वह इन्हें पवित्र त्रिएक परमेश्वरत्व में से पिता परमेश्वर के लिए प्रयोग कर रहा है। इसी प्रकार से शब्द “पिता” भी संसार भर में अनेकों अभिप्रायों के साथ प्रयोग किया जाता हैऔर इसे भी बहुधा अपशब्दों और सौगंध लेने में भी प्रयोग किया जाता है। इसलिए शब्द “पिता” तथा शब्द “परमेश्वर”जो कि किसी भी मत अथवा धर्म में किसी आराध्य के लिए प्रयोग हो सकता हैका किसी भी प्रकार से दुरुपयोगयदि उसे परमेश्वर के निरादर की परिभाषा से पृथक नहीं रखा जातातो स्वतः ही शब्दों का इस प्रकार से प्रयोग करने वाला व्यक्तितुरंत ही सदा काल के लिए दोषी ठहराया जाताऔर उसके पास फिर कभी उद्धार पाने का कोई अवसर नहीं रहता। इसलिए ये दोनों शब्द “पिता” एवं “परमेश्वर” का दुरुपयोग कभी क्षमा न हो सकने वाले पापों में सम्मिलित नहीं किए जा सकता था।

           अब पवित्र त्रिएक परमेश्वरत्व में केवल परमेश्वर पवित्र आत्मा ही शेष रहा। यहां पर एक बहुत ही महत्वपूर्ण ध्यान देने योग्य बात यह है कि परमेश्वर पवित्र आत्मा का विचार केवल मसीही और यहूदी धर्म-विचारधारा में ही पाया जाता हैसंसार के अन्य किसी भी धर्म या विश्वास में यह विद्यमान नहीं है। क्योंकि पवित्र आत्मा के बारे में पुराने नियम के समय में भी लोगों को भली-भांति पता था (उदाहरण के लिएउत्पत्ति 1:2; भजन 104:30; 139:7 आदि) – जो कि वह पवित्र शास्त्र है जिसे फरीसीसदूकीऔर शास्त्री पढ़ा करते थेइसलिए वे किसी भी प्रकार से उनके विषय अनभिज्ञ होने का दावा नहीं कर सकते थेऔर न ही उनके त्रिएक परमेश्वर का भाग होने से अनजान होने का कह सकते थे। इसलिएपरमेश्वर पिता तथा परमेश्वर पुत्र के विषय में उपरोक्त बातों को ध्यान में रखते हुएमूलतःपवित्र आत्मा के विरुद्ध कही गई निरादर की कोई बात ही एकमात्र सच्चे परमेश्वर की निंदा मानी जा सकती है। पवित्र परमेश्वर के विरुद्ध बात करना वही पाप है जिसके कारण लूसिफर गिराया गया (यशायाह 14:12-14यहेजकेल 28:12-15)और शैतान बन गया – सदा काल के लिए परमेश्वर और उससे संबंधित किसी बात का विरोधी। लूसिफर ने परमेश्वर की महिमा और महानता के विरुद्ध बलवा किया और बातें करींपरमेश्वर को उसके समस्त महिमा, वैभव, महानता, अधिकार और सामर्थ्य में भली-भाँति जानने के बावजूदजानकारी रखते हुए भी जानबूझकर किया गया यह विद्रोह लूसिफर के लिए क्षमा न होने वाला पाप बन गयाऔर उसे शैतान बना दियातथा उसे स्वर्ग से निष्कासित कर दिया गया।

           परमेश्वर की पवित्रता, वैभव, और महानता के विरुद्ध किए गए निरादर के इस पाप को यदि हमारे लिए क्षमा योग्य बना दिया जाता, तो फिर परमेश्वर के उच्च तथा निष्पक्ष न्याय की मांग होगी की लूसिफर को भी क्षमा मिलनी चाहिए – और यह परमेश्वर की पवित्रता, वैभव, महानता, और पूर्ण सार्वभौमिकता का उपहास हो जाएगा। लूसिफर का पाप न केवल अत्यंत जघन्य थावरन क्योंकि उसके पतन के समयकिसी ने भी किसी के पाप की कोई कीमत नहीं चुकाई थीजैसे कि मसीह यीशु ने हमारे लिए चुका दी हैइसलिए पाप के लिए कोई प्रायश्चित का समाधान उपलब्ध भी नहीं थाइसका निवारण दंड के द्वारा ही संभव था। ऐसी परिस्थिति में, मात्र क्षमा की प्रार्थना का स्वीकार किए जाने का अर्थ होता स्वर्गीय स्थानों में अनियंत्रित अव्यवस्था एवं अराजकता को निमंत्रण देना। कोई भी सृजा गया प्राणी अपनी इच्छानुसार कुछ भी कर लेता औरबस क्षमा मांग कर उसके परिणामों से बच निकालता –  और यह कदापि स्वीकार नहीं की जा सकने वाली स्थिति हो जाती। इसलिए यह अनिवार्य था कि लूसिफर से उसके द्वारा किए गए इस निरादर के पाप का हिसाब लिया जाए और उसे पाप का दण्ड भोगने का उदाहरण बना कर प्रस्तुत किया जाए। लूसिफर को उचित दण्ड दिया ही जाना थाऐसा दण्ड जो उसके पाप के घोर और जघन्य होने के अनुपात में हो। यदि परमेश्वर के निरादर का पाप एक के लिए क्षमा होने योग्य नहीं हैतो फिर परमेश्वर के निष्पक्ष न्याय के अनुसारयह औरों के लिए भी क्षमा नहीं किया जा सकता है। इसीलिए, पवित्र आत्मा के विरूद्ध निरादर के पाप को भी कभी क्षमा नहीं किया जा सकता है।

- क्रमशः 

अगला लेख, भाग - 2 "निन्दा" या "निरादर" शब्द को समझना


कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें
*********************************************************************************************************

Blasphemy Against the Holy Spirit –The Unforgivable Sin; Why? - 1


    There are a lot of misunderstandings and consequent misapplications about the concept of the “Unforgivable sin – Blasphemy against the Holy Spirit”. It is deplorable that many preachers and teachers exploit this concept to irrationally create a fear in the hearts of Christian Believers, so as to keep the Believers from questioning them or their ways and teachings. Thereby these people get away with many wrong doctrines, improper theology, and questionable behavior in their lives by invoking and taking shelter under alleging “blasphemy against the Holy Spirit” to frighten and silence those asking questions or seeking clarifications. To understand what such ‘blasphemy’ actually is, and why is it unforgivable only against the Holy Spirit, we need to look into some facts and concepts from the Word of God.

Firstly, why only against the Holy Spirit?

    God’s Word, the Bible presents the Lord our God as a Triune God, the Holy Trinity – God the Father, God the Son – the Lord Jesus Christ, and God the Holy Spirit. They are absolutely one and co-equal in all aspects, with no difference whatsoever of any sort amongst them – the Triune God, the Holy Trinity – God manifesting as three in one and one in three. So then, why is it that only the “blasphemy against the Holy Spirit” has been ascribed such severe consequences, whereas the same has not been stated or implied for blasphemy against either God the Father, or against God the Son – the Lord Jesus?

    To understand this we need to look at some ‘finer points’ related to the three persons in the Godhead.

God the Son – the Lord Jesus Christ, when He came down to the earth as our Savior, He left His heavenly Glory, Majesty, Form, and Stature. The Bible tells us that in this His human form He emptied Himself of His heavenly glory and was made lesser than the angels (Philippians 2:5-8; Hebrews 2:9). In this human form, He had come down to bear the sin of the world and be sacrificed for the redemption of the world. For him to accomplish this, He was destined to be despised, to be spoken against, to suffer grief and chastisement, and to face rejection and dishonor from the people of the world (Isaiah 53). He too had to experience and endure all that people of the earth have to go through; He had to live like any other human being (Hebrews 4:15; 5:7-8), and eventually suffer the ignoble death on the cross. In this context of His human form and existence, having been made lesser than the angels to suffer death, His human form was in a manner of saying ‘lesser’ than His Godly form as part of the Triune God. Therefore the offence of any blasphemy or dishonor of His human form, which He was destined to suffer anyways, would be different from and of somewhat lesser magnitude than the dishonor of God the Holy Spirit. Since the Lord Jesus was destined to suffer ignominy and rejection as part of His ministry to secure our redemption, therefore declaring things that were, or will be said against Him in a derogatory manner (i.e. against His human form), as an unforgivable sin would defeat the very purpose for which He had come, and end up sending the world into condemnation, rather than redemption. Hence dishonor of God the Son could not be declared an unforgivable sin.

    In context of God the Father, the terms ‘God’ and ‘Father’ are also quite commonly and generally used terms in all cultures and religions, and even atheists and non-religious people use them as expressions for swearing, e.g. in phrases like “good god,” “god damn it,” “god forsaken,” “swear by god” etc. Their use by a person does not necessarily mean that he is using them against ‘God the Father’ of the Holy Trinity. Similarly, the word “father” too is used worldwide in many ways, and is often also used in abusive or swearing expressions. Therefore any derogatory or vulgar usage associated with the words ‘god’ i.e.  an object of veneration of any faith or religion, and of the word ‘father’, had it not been excluded from being the ‘unforgivable sin of blasphemy’ clause, would have automatically condemned the person forever and taken away any chance of his salvation, ever. So these two terms ‘God’ and ‘Father’ too could not be associated with the ‘unforgivable sin.’

    That leaves only God the Holy Spirit, amongst the persons of the Holy Trinity. A very important consideration here is the fact that the concept of the Holy Spirit of God is unique to Judaism and Christianity; it is not found in any other religion or faith anywhere in the world.  Since the Holy Spirit was well known to even the people of the Old Testament (e.g. Genesis 1:2; Psalm 104:30; 139:7 etc.) – the Scriptures that the Pharisees, Sadducees, and the Scribes studied, therefore they could in no way claim to be ignorant of Him, and His status as part of the Triune God. So, essentially, keeping in mind the above stated concepts about God the Father and God the Son, anything blasphemous against the Holy Spirit is the only blasphemy that can actually be said to be against the one true God. To speak against the Holy God is the same sin that caused the fall of Lucifer (Isaiah 14:12-14; Ezekiel 28:12-15), and made him into Satan – forever the opponent of God and anything to do with God. Lucifer had rebelled and spoken against the glory and majesty of God, despite well knowing God in all His glory, majesty, stature, dominion and power; this knowledgeable and deliberate act of rebellion became the unforgivable sin against Lucifer, turned him into Satan, and he was thrown out of heaven.

    If this sin of blasphemy against the holiness, majesty, and stature of God were to be condoned, or made ‘forgivable’ for us, then the irreproachable and absolutely impartial justice of God would demand that Lucifer too be forgiven – thereby making a mockery of the holiness, majesty, stature, and absolute sovereignty of God. Not only was Lucifer’s sin of incalculable severity, but also since at the time of his fall, no one had paid the price for anyone’s sin, as Christ Jesus has now paid for ours, therefore there was no atoning remedy available for sin either; it had to be dealt with by being punished. In such a situation, the mere acceptance of an apology would have resulted in unbridled chaos and anarchy in the heavenly realms. Since then, any created being could have done whatever it pleased, and got away with it by simply offering an apology – an absolutely unacceptable situation. Hence Lucifer had to be made an example and be held to account for his sin of blasphemy against God. Lucifer had to be prescribed the due penalty; a penalty proportionate in severity to the magnitude and heinous nature of his sin. If blasphemy against God is ‘unforgivable’ for one sinner, then as per the nature of God’s equitable justice, it will remain unforgivable for everyone else. Hence, blasphemy against the Holy Spirit is called the unforgivable sin.

- To Be Continued:

Next Article, Part - 2 Understanding the word "Blasphemy"

Please Share The Link & Pass This Message To Others As Well