ई-मेल संपर्क / E-Mail Contact

इन संदेशों को ई-मेल से प्राप्त करने के लिए अपना ई-मेल पता इस ई-मेल पर भेजें : rozkiroti@gmail.com / To Receive these messages by e-mail, please send your e-mail id to: rozkiroti@gmail.com

शनिवार, 13 मई 2023

Miscellaneous Questions / कुछ प्रश्न - 11 - Correct Number of Days / दिनों की सही संख्या

Click Here for the English Translation

मत्ती 17:1 के छः दिन, या, लूका 9:28 के आठ दिन – कौन सा सही है?


 प्रश्न: 

    मत्ती 17:1 और लूका 9:28 में दिनों की संख्या में असंगति क्यों है? कौन सा वर्णन सही है?


  उत्तर:

    प्रश्न चुनौतीपूर्ण अवश्य लगता है, और सामान्य अवलोकन में एक ही घटना के वर्णन में परमेश्वर के वचन में असंगति, विरोधाभास प्रतीत होती है। इसका उत्तर भी बाइबल की व्याख्या के मूल सिद्धांतों पर आधारित है, जिनकी अनदेखी करने के कारण इस प्रकार के अनुचित विरोधाभास उत्पन्न हो जाते हैं, यद्यपि ऐसा कोई भी विरोधाभास परमेश्वर के वचन में नहीं है। बाइबल व्याख्या के ये अनिवार्य एवं मूल सिद्धांत हैं – बाइबल के प्रत्येक शब्द, वाक्यांश, पद या खण्ड को हमेशा ही उसके सन्दर्भ में देखें, सन्दर्भ से बाहर निकाल कर के नहीं; और लिखे हुए प्रत्येक शब्द पर ध्यान दें क्योंकि परमेश्वर के वचन का कोई भी शब्द व्यर्थ नहीं है। साथ ही हमेशा इस बात का ध्यान रखें कि मूल लेख और भाषा में अध्यायों अथवा पदों का कोई विभाजन नहीं था। हमारी वर्तमान बाइबलों में पाए जाने वाले ये सभी विभाजन कृत्रिम हैं, बाइबल की पुस्तकों के संकलित किए जाने के सैकड़ों वर्ष बाद में बाइबल का अध्ययन सहज करने, और उसके किसी भाग का सरलता से हवाला दे पाने के उद्देश्य से डाले गए हैं। इसलिए हमें सदा ज़ारी विषय और विचार के अनुसार बाइबल की बातों को देखना और समझना चाहिए, न कि उन विषयों और विचारों के किए गए इस कृत्रिम विभाजन के अनुसार। अब इन सिद्धांतों के आधार पर इन दोनों पदों को देखते हैं: 


  मत्ती 17:1 में लिखा है “छ: दिन के बाद यीशु ने पतरस और याकूब और उसके भाई यूहन्ना को साथ लिया, और उन्हें एकान्‍त में किसी ऊंचे पहाड़ पर ले गया।”


  और, लूका 9:28 में लिखा है “इन बातों के कोई आठ दिन बाद वह पतरस और यूहन्ना और याकूब को साथ ले कर प्रार्थना करने के लिये पहाड़ पर गया।”


  लूका 9:28 अपनी बात के सन्दर्भ को स्पष्ट व्यक्त कर देता है - “इन बातों के कोई आठ दिन बाद” – इसलिए यह अब पाठक पर है कि वह इस सन्दर्भ “इन बातों” को देखे और समझे, और तब इस पद की शेष बातों के साथ उसे मिलाकर, फिर उसकी वास्तविकता को समझे। कृपया इस बात का भी ध्यान कीजिए कि “बातों” (बहु वचन) लिखा गया है, न कि “बात” (एक वचन) – अर्थात लूका 9:28 के इस कथन से पहले जो कुछ बातें हुई हैं, उन बातों के आठ दिन के बाद फिर यह घटना हुई है। लूका 9:28 से पहले के पदों पर ध्यान करें तो तुरंत पहले, 9:18-27 में, शिष्यों के साथ प्रभु की एक महत्वपूर्ण विषय पर चर्चा हो रही है, जो मत्ती 16:20-28 के समानान्तर है, और “इन बातों” में से ‘एक’, तथा अंतिम बात है। किन्तु इस चर्चा के होने से पहले भी कुछ और ‘बातें’ होकर चुकी हैं। इस चर्चा से पहले, 9:11-17 में, पाँच रोटी और दो मछलियों से प्रभु के द्वारा पाँच हजार से भी अधिक की भीड़ के खिलाए जाने का आश्चर्यकर्म है; और उससे भी पहले प्रभु द्वारा शिष्यों के प्रचार के लिए भेजे जाने (9:1-6) और हेरोदेस के घबराने और प्रभु यीशु को लेकर असमंजस में पड़ने (9:7-8), और चेलों के प्रचार से लौट कर आने और अपने किए हुए कार्यों को प्रभु को बताने (9:10) की बातें हैं। ये सभी ‘बातें’ (बहु वचन) मिलकर लूका 9:28 का सन्दर्भ बनाती हैं। अर्थात, सन्दर्भ के अनुसार, लूका 9:28 को इस प्रकार से समझना चाहिए – शिष्यों के प्रचार पर जाने और लौटने, फिर उनके एकांत स्थान पर जाने, वहाँ पर भीड़ के एकत्रित होने तथा प्रभु द्वारा उन्हें आश्चर्यकर्म के द्वारा भोजन करवाने, आदि “बातों के आठ दिन के बाद” प्रभु तीन शिष्यों को लेकर पहाड़ पर गया।


  जब कि मत्ती 17:1 का संदर्भ, इस से पहले के अध्याय का अंतिम भाग – मत्ती 16:21-28 है, जो लूका 9:18-27 की प्रभु की शिष्यों की चर्चा के साथ सामान्य है, और लूका 9:28 की “इन बातों”” के सन्दर्भ की अंतिम घटना है। प्रभु यीशु और शिष्यों के मध्य हुई इस चर्चा, जिसमें पतरस को प्रभु का सलाहकार और मैनेजर बनने के प्रयास के कारण अच्छे से डांट भी पड़ी (मत्ती 16:22-23), के “छः दिन के बाद” प्रभु यीशु तीन शिष्यों को लेकर पहाड़ पर गया।


  दोनों वृतांतों के संदर्भ का ध्यान रखते हुए इन पदों को देखने और समझने से स्वाभाविक निष्कर्ष सामने आता है कि लूका 9:1-17 की “बातों” के होने के “आठ दिन के बाद”, और शिष्यों के साथ हुई प्रभु की चर्चा (मत्ती 16:21-28; लूका 9:18-27), के “छः दिन के बाद” प्रभु अपने उन तीन शिष्यों के साथ पहाड़ पर गया।


  इसलिए इन दोनों वृतांतों में कोई विरोधाभास नहीं है; लूका 9:1-27 की सभी बातों को होने में दो दिन लगे, और उन में से अंतिम बात, शिष्यों के साथ प्रभु की वह चर्चा जो मत्ती 16:28 और लूका 9:27 में समाप्त हुई, और इस के छः दिन के पश्चात प्रभु यीशु अपने शिष्यों को साथ लेकर पहाड़ पर गया।


परमेश्वर का वचन निर्विवाद, अटल, खरा और विश्वासयोग्य है; यदि कोई गलती प्रतीत भी होती है, तो यह हम मनुष्यों के उसे ठीक से देखने और समझने की कमी के कारण है, न कि वचन में कोई कमी होने के कारण। सभी पाठकों से निवेदन है, कृपया जब भी परमेश्वर के वचन में कुछ असंगत अथवा विरोधाभास प्रतीत हो, तो कृपया सन्दर्भ और अन्य बातों के साथ उस भाग का बारंबार अध्ययन करें, और विचार करें; परमेश्वर से उसके विषय प्रार्थना करें। साथ ही अध्याय और पदों के विभाजन की अनदेखी करते हुए, ज़ारी विषय या विचार के अनुसार संपूर्ण वृतांत या घटना अथवा चर्चा को देखने और विश्लेषण करने का प्रयास करें।


    यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।


कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें

************************************************************************************

English Translation


Six days of Matthew 17:1, or, Eight days of Luke 9:28 – which one is correct?


Question: 

Why is there an inconsistency in the number of days between Matthew 17:1 and Luke 9:28 – which is correct?

 

Answer:

 

    The question does seem to be a challenging one, and at a glance, there does seem to be an inconsistency, a contradiction between the two descriptions of the event, in the Word of God. The answer found through the application of the basic principles of Bible interpretation; since it is nearly always the ignoring of these principles that gives rise to such presumed and inappropriate inconsistencies, whereas actually there is no contradiction in the Word of God. The basic principles of Bible interpretation are – every word, phrase, verse, and section should always be studied in its context, never out of its context; and every word of the Bible should be paid attention to, because no word in the Word of God is in vain. Also, always keep in mind that in the original writing in the original languages, there was no division into chapters and verses as we have now in our present-day Bibles. The divisions into chapters and verses that we have in our present-day Bibles, is an artificial one, introduced centuries after the books of the Bible had been compiled together, and has been done to help making it easier to study and refer to a particular part. Therefore, we always ought to study and interpret according to the ongoing subject matter and thought process of the part under consideration, and not according to the artificially divided subject matter and thought process. Let us now look at these two verses based upon these principles:


It says in Matthew 17:1 “Now after six days Jesus took Peter, James, and John his brother, led them up on a high mountain by themselves”;


And in Luke 9:28 “Now it came to pass, about eight days after these sayings, that He took Peter, John, and James and went up on the mountain to pray.”


    Luke 9:28 very clearly provides its context – about eight days after these sayings; therefore, now it is up to the reader to look into and understand this context, and then taking that into consideration interpret the rest of the verse appropriately. Please also note that here “sayings” (plural) has been stated, and not “saying” (singular) – implying that it was eight days after all that had happened prior to the statement of Luke 9:28, that this event took place. If we look at the verses preceding Luke 9:28 then we see that immediately before, in 9:18-27, is an important discussion that the Lord Jesus had with His disciples, which is consistent with Matthew 16:20-28; this discussion is ‘one of’, and is the final one of the series of sayings or events given before this. Prior to this discussion, in 9:11-17 is the miracle of the feeding of the five thousand by the Lord, using five loaves and two fishes; and prior to that we have the Lod sending His disciples for preaching (9:1-6), Herod getting perplexed and worried regarding the Lord (9:7-8), and the disciples returning from their preaching assignment and reporting their experiences to the Lord (9:10). All of these ‘sayings’ or events, collectively form the context of Luke 9:28. Therefore, according to the context, Luke 9:28 is to be understood as follows – it was eight days after the Lord sent the disciples to preach and their returning back to report, followed by their going to a quiet place, then a crowd following them there, and the Lord’s miraculous feeding the crowd, that the Lord took three of His disciples and went up to the mountain.


    Whereas the context of Matthew 17:1, is the last part of the immediately preceding chapter, i.e. Matthew 16:21-28, which is similar to the discussion the Lord had with His disciples in Luke 9:18-27, and forms the final ‘saying’ of ‘these sayings’ of Luke 9:28. It was ‘after six days’ of this discussion between the Lord and His disciples, during which Peter was severely reprimanded by the Lord for trying to be His counselor and manager (Matthew 16:22-23), that the Lord went up to the mountain with three of His disciples.


    Keeping the context of both these descriptions (Matthew 16:21-28; Luke 9:18-27) in mind, the obvious conclusion is that it was eight days after ‘these sayings’ of Luke 9:1-17, and six days after the discussion of the Lord with His disciples that the Lord went up to the mountain with His disciples.


    God’s Word is always incontrovertible, consistent, true and trustworthy; even if there appears to be any error in it, it is always due to the short-comings of us human beings in seeing and analyzing it properly through our limited wisdom; the apparent error is never in the Word of God. Hence, it is a request to all the readers that if they feel there is something inconsistent or contradictory in God’s Word, then they should prayerfully and repeatedly read and study that portion in its context; and should also look at it and analyze it along with the ongoing subject matter and thought process, instead of interpreting it only on basis of the artificial divisions into chapters and verses.


If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.


Please Share The Link & Pass This Message To Others As Well

शुक्रवार, 12 मई 2023

Miscellaneous Questions / कुछ प्रश्न - 10 - David's Census / दाऊद द्वारा जन-गणना

Click Here for the English Translation

दाऊद द्वारा जनगणना - परमेश्वर की ओर से अथवा शैतान की ओर से?


    प्रश्न: दाऊद द्वारा जनगणना के लिए कौन ज़िम्मेदार – परमेश्वर (2 शमूएल 24:1) या शैतान (1 इतिहास 21:1)?

 

उत्तर:

 2 शमूएल 24:1 “और यहोवा का कोप इस्राएलियों पर फिर भड़का, और उसने दाऊद को इनकी हानि के लिये यह कहकर उभारा, कि इस्राएल और यहूदा की गिनती ले।”

1 इतिहास 21:1 “और शैतान ने इस्राएल के विरुद्ध उठ कर, दाऊद को उकसाया कि इस्राएलियों की गिनती ले।”

    यह दोनों खण्ड परस्पर विरोधाभास प्रतीत में होते हैं, क्योंकि पढ़ते ही लगता है कि 2 शमूएल 24:1 में यह कार्य यहोवा ने करवाया, और 1 इतिहास 21:1 से लगता है कि वही कार्य शैतान ने करवाया – इसलिए असमंजस होता है।


    बात को समझने से पहले यह ध्यान रखना आवश्यक है कि परमेश्वर शैतान को भी अपनी योजनाओं की पूर्ति में प्रयोग कर सकता है, किन्तु साथ ही वह पहले से ही शैतान द्वारा अपने लोगों के विरुद्ध कुछ कर पाने की सीमाएं भी निर्धारित और स्थापित कर देता है, जैसा कि हम अय्यूब के जीवन से तथा प्रभु यीशु के द्वारा शिष्यों से अपने पकड़वाए जाने से पहले के वार्तालाप में देखते हैं (अय्यूब 1:12; 2:6; लूका 22:31-32)। साथ ही परमेश्वर पहले ही इस्राएलियों को यह चेतावनी दे चुका था कि यदि उसके लोग, उसके साथ बाँधी गई वाचा को तोड़ेंगे, तो वह भी उनसे अपना मुँह छुपा लेगा (व्यवस्थाविवरण 31:16-17), यदि वे उसे अपनी मूर्खता या व्यर्थ बातों से रिस दिलाएंगे, तो वह भी उन्हें मूर्खता के लिए रिस दिलाएगा (व्यवस्थाविवरण 32:21)। एक अन्य तथ्य जिसे ध्यान में रखना आवश्यक है, वह है कि जनगणना के दोनों ही वृतांतों से यह प्रकट है कि प्राथमिक दोष इस्राएली प्रजा का था, और दाऊद फिर इसमें खिंच गया, तथा मूर्खता करने के लिए उकसाया गया।


    अब हम 2 शमूएल 24:1 पर आते हैं – हम इसके सन्दर्भ, इससे पिछले अध्याय, अध्याय 23, से समझने पाते हैं कि यह घटना दाऊद के राज्य के बाद के समय के उन वर्षों की है, जब वह उस पूरे क्षेत्र में, अपने राज्य की सीमाओं के बाहर भी, और अपनी प्रजा में भी, एक महान, प्रबल, और शक्तिशाली राजा स्थापित हो चुका था। अध्याय 23 उसके शूरवीर सेनापतियों और सैनिकों, सेना-नायकों और उनके पराक्रम के कार्यों आदि का भी वर्णन करता है। इस पृष्ठभूमि के साथ हम आगे देखते हैं कि इस अध्याय (2 शमूएल 24) का आरंभ “और यहोवा का कोप इस्राएलियों पर फिर भड़का” शब्दों के साथ होता है। अर्थात इस्राएल तथा दाऊद के जीवनों में कुछ ऐसा आ गया था जिस से परमेश्वर उनसे क्रुद्ध हुआ, और उसे इस्राएल तथा उसके राजा को कुछ पाठ सिखाने की आवश्यकता हुई। इन तथ्यों के आधार पर जो विचार सामने आता है वह यह है कि यद्यपि समस्त इस्राएल में सुरक्षा, निश्चिंतता, और समृद्धि का माहौल था, किन्तु अब उन्हें अपनी इस सुरक्षा, निश्चिंतता, और समृद्धि का कारण उनपर बनी रहने वाली परमेश्वर की कृपा और अनुग्रह नहीं, वरन उनके महान राजा तथा उसके शूरवीर, पराक्रमी सेनापतियों और विशाल सेना के कार्य और प्रताप दिखने लग गए थे। संभवतः यही भावना, अर्थात, प्रजा के लोगों और सेना की संख्या एवं सामर्थ्य में घमण्ड, या तो राजा दाऊद में भी आ गई थी, अन्यथा आने लगी थी। तभी, एक तो, उसके सेनापति योआब ने उसे समझाने और जनगणना न करने की सलाह दी परंतु दाऊद नहीं माना, और योआब को जनगणना के लिए जाना पड़ा (2 शमूएल 24:2-4; 1 इतिहास 21:2-4); और दूसरे, यह जनगणना करवाने के लिए दाऊद बाद में अपने आप को दोषी बता कर पश्चाताप भी करता है (2 शमूएल 24:10; 1 इतिहास 21:8)।


    इस्राएलियों के द्वारा परमेश्वर के स्थान पर पराक्रमी दाऊद और उसकी शूरवीर सेना को अपनी सुरक्षा, निश्चिंतता, और समृद्धि का आधार समझ लेना, और दाऊद का भी, जो परमेश्वर को इतनी निकटता से जानता था, शैतान की बात पर ध्यान लगाना, चिताए जाने पर भी नहीं सुधारना, शैतान के बहकावे में आ जाना और इस संबंध में परमेश्वर की इच्छा आ पता न करना, परमेश्वर को बुरा लगा (1 इतिहास 21:7)। दाऊद जब तक शाऊल से जान बचा कर भाग रहा था, वह अपनी हर बात के लिए परमेश्वर से पूछा करता था। जब राजा बनकर सुरक्षित तथा आदरणीय हो गया तो निश्चिन्त होकर अपने आप पर भरोसा करने लग गया – वाचा के संदूक को यरूशलेम लाने का निर्णय लेना (2 शमूएल 6:1-8), मंदिर बनवाने का निर्णय लेना (1 इतिहास 17:1-4), इस जनगणना का आदेश देना, बतशेबा के साथ व्यभिचार और उसके पति ऊरिय्याह की हत्या करवाना (2 शमूएल 23:7-10), आदि उसकी इस प्रवृत्ति के उदाहरण हैं। परमेश्वर को हलके में लेने और उसके आदर तथा महिमा को चुराने के दोषी दाऊद और उसकी प्रजा दोनों ही थे, और परमेश्वर अपने आदर और महिमा के विषय बहुत विशिष्ट रहता है तथा जलन रखता है (यशायाह 42:8; 48:11; भजन 50:21-22); इसलिए परमेश्वर को दाऊद और उसकी प्रजा के लोगों, दोनों ही को यह पाठ पढ़ाना पड़ा (मलाकी 2:2)। शैतान हमेशा अवसर की तलाश में रहता है कि परमेश्वर के लोगों में कोई अनुचित अभिलाषा उत्पन्न हो, और वह उनकी उस अनुचित अभिलाषा की चिंगारी को भड़का कर उन्हें ही भस्म कर देने वाली आग बना दे (याकूब 1:12-15)। दाऊद और उसकी प्रजा ने परमेश्वर के बाड़े की मर्यादा को तोड़ा, उसकी सुरक्षा के बाहर आए, और सर्प ने उन्हें डस लिया (सभोपदेशक 10:8)। 


    दाऊद और उसकी प्रजा के लोगों को यह पाठ पढ़ाने के लिए परमेश्वर ने शैतान को दाऊद को उकसा लेने दिया कि वह दाऊद से जनगणना करवाए (1 इतिहास 21:1) – जनगणना करवाने के पश्चात दाऊद को अपनी गलती का एहसास हुआ, और उसे बहुत पछतावा भी हुआ, किन्तु उसे तथा प्रजा को ताड़ना भी सहनी पड़ी। उस जनगणना के परिणामों के द्वारा परमेश्वर इस्राएलियों और दाऊद को यह दृढ़ता से सिखाने पाया कि उनकी सुरक्षा उनके सैनिकों की संख्या और पराक्रम, राजा के महान होने में नहीं है, वरन परमेश्वर स्वयं उनकी सुरक्षा और सहायता, उनकी निश्चिंतता का आधार है; उसके अतिरिक्त किसी अन्य व्यक्ति या बात में इस सुरक्षा का भरोसा रखना न केवल खतरनाक है, वरन हानिकारक भी है – और यही शिक्षा आज हमारे लिए भी है।


 यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।


कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें

***********************************************************************************

English Translation


David’s Census - From God or From Satan?


Question: Who is responsible for the census ordered by David – God (2 Samuel 24:1), or Satan ( 1 Chronicles 21:1)?

 Answer:

2 Samuel 24:1 Again the anger of the Lord was aroused against Israel, and He moved David against them to say, "Go, number Israel and Judah."

1 Chronicles 21:1 Now Satan stood up against Israel, and moved David to number Israel.

 These verses appear to be contradictory, because on reading them the first thought that comes to mind is that in 2 Samuel 24:1, apparently it was God who got this thing done; whereas in 1 Chronicles 21:1 is seems that it was Satan who got this done – creating a confusion.

Before analyzing the situation to come to is understanding, it is necessary that we keep in mind the fact that God can use Satan too to accomplish His purposes, but He also sets and establishes the limits for Satan before he does anything against God’s people, as we see from the life of Job and the Lord Jesus’ conversation with His disciples before His being caught (Job 1:12; 2:6; Luke 22:31-32). Moreover, God had already warned His people, the Israelites, that if they break their covenant with Him, then He will hide His face from them (Deuteronomy 31:16-17), and if they provoke Him by their foolishness and vain works, He too would provoke them by foolish things (Deuteronomy 32:21). Another fact to be kept in mind is that from both accounts of the census, it is apparent that primarily the people of Israel were at fault, and David got involved secondarily, he was provoked into doing something  foolish.

Now let us come to 2 Samuel 24:1 – from its context, i.e., the previous chapter, chapter 23, we are able to understand that this incidence occurred at the latter time of David’s reign, during the years when he had become a great, powerful and dominant king of that region, not just within his own kingdom and people, but also amongst the surrounding kingdoms as well. Chapter 23 also tells us about his valiant military leaders and Generals, and their valiant deeds as well. With this background, we see that this chapter (2 Samuel 24) begins with the words “Again the anger of the Lord was aroused against Israel.” So, we can surmise that something had come into the lives of the Israelites and David, that angered God, and it became necessary for Him to teach Israel and David a lesson. From these aforementioned facts, the situation that comes to mind is that although throughout Israel there was an atmosphere of security, contentment, and prosperity, but now they thought of this security, contentment, and prosperity as not a result of God’s benevolence and grace upon them, but because of their great King and his mighty, valiant army and military leaders. Quite likely this feeling, of security because of the large count of his people, his huge army, and the valor of his army and its leaders had brought, or was bringing pride in David as well. That is why, firstly his General Joab tries to reason with him against doing this census, but is unsuccessful and has to go for it (2 Samuel 24:2-4; 1 Chronicles 21:2-4); and, secondly, after the census David holds himself guilty and repents of doing this (2 Samuel 24:10; 1 Chronicles 21:8).

Because of the Israelite’s shifting their confidence regarding their security, contentment, and prosperity to their great and powerful King and his valiant army, and David, who knew God so well and closely, too paying attention to the thoughts being given by Satan, his not paying heed to the warnings against doing so, not first asking God about doing it, and his succumbing to the provocation of Satan, displeased God (1 Chronicles 21:7). As long as David was running for his life from Saul, he consulted God about all his decisions. But now that he had become honorable, the King over all Israel, he became complacent and started to take decisions on his own – his deciding to carry the Ark of the Covenant to Jerusalem (2 Samuel 6:1-8), the ordering of this census, his act of adultery with Bathsheba and murdering her husband Uriah (2 Samuel 23:7-10), etc. are all examples of this complacency that had crept into him. David and Israel were guilty of taking God for granted and lightly, and denying God His glory and honor. God is very particular and jealous of His glory and honor and does not take its being disregarded lightly (Isaiah 42:8; 48:11; Psalms 50:21-22). Therefore, God had to teach the lesson, to both, Israel and David (Malachi 2:2). 

Satan is always on the lookout; the moment some inappropriate or wrong desire crops up in the hearts of God’s people, he immediately steps in to stir it up into a flame that will severely harm the Believer (James 1:12-15). Israel and David broke the sanctity of God’s wall and stepped out of it, and immediately the serpent bit them (Ecclesiastes 10:8). To teach this lesson to David’s people and to David, God allowed Satan to provoke him (1 Chronicles 21:1). After the census, David realized his grave error and was very penitent for it too, but he and his people had to go through the chastening. 

Through the consequences of that census God had to firmly teach Israel and David that their security, contentment, prosperity, and help was neither in the number of the people, nor in the strength and valor of their army and the greatness of their King. But it is God and God alone who is their security, the cause of their contentment and prosperity. For God’s people to trust in anyone or anything else is not only dangerous, but is also very harmful – and this is a lesson for us today as well.

If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.

Please Share The Link & Pass This Message To Others As Well


गुरुवार, 11 मई 2023

Miscellaneous Questions / कुछ प्रश्न - 9b - Physical Healing by Stripes (2) / कोड़े खाने द्वारा शारीरिक चंगाई (2)

Click Here for the English Translation

यीशु के मार/कोड़े खाने तथा यीशु के लहू द्वारा शारीरिक चंगाई - भाग - 2


    इस विषय पर पिछले लेख में हमने देखा था कि साधारण प्रयोग के समान, बाइबल में भी चंगाई शब्द का प्रयोग हमेशा ही शारीरिक चंगाई ही के लिए नहीं किया गया है, वरन आत्मिक चंगाई के लिए भी किया गया है। आज हम नए नियम से शारीरिक चंगाई के कुछ उदाहरणों को देखते हैं:
·         पौलुस, तिमुथियुस को निर्देश देता है, “भविष्य में केवल जल ही का पीने वाला न रह, पर अपने पेट के और अपने बार बार बीमार होने के कारण थोड़ा थोड़ा दाखरस भी काम में लाया कर” (1 तिमुथियुस 5:23)। प्रगट है कि तिमुथियुस को बारंबार होने वाले किसी शारीरिक रोग के कारण परेशानी होती रहती थी, और पौलुस उससे “थोड़ा थोड़ा दाखरस” औषधि के समान लेने के लिए कह रहा है – क्यों यहाँ पर पौलुस ने तिमुथियुस से प्रभु यीशु के मार/कोड़े खाने के आधार पर चंगाई की माँग/दावा करने के लिए नहीं कहा?
·         स्वयँ पौलुस के “शरीर में एक कांटा चुभाया गया” के बारे में देखें – पौलुस कहता है “और इसलिये कि मैं प्रकाशनों की बहुतायत से फूल न जाऊं, मेरे शरीर में एक कांटा चुभाया गया अर्थात शैतान का एक दूत कि मुझे घूँसे मारे ताकि मैं फूल न जाऊं। इस के विषय में मैं ने प्रभु से तीन बार बिनती की, कि मुझ से यह दूर हो जाए” (2 कुरिन्थियों 12: 7, 8)। पौलुस को इस समस्या के निवारण के लिए प्रभु से विनती क्यों करनी पड़ी; ऐसा करने के स्थान पर उसने प्रभु के मार/कोड़े खाने के आधार पर उपलब्ध चंगाई को क्यों नहीं माँग लिया? और जबकि प्रभु द्वारा विश्वास की प्रार्थना के प्रत्युत्तर में चंगाई देने के लिए पौलुस या तिमुथियुस के “विश्वास” पर तो संदेह किया ही नहीं जा सकता है!
·         हम प्रेरितों के काम में देखते हैं कि जब पतरस ने, प्रेरितों 3 में, मंदिर के प्रवेश द्वार पर बैठे जन्म के लंगड़े को चँगा किया, तो उसने लंगड़े मनुष्य से यह नहीं कहा “प्रभु यीशु के मार/कोड़े खाने तुझे चँगा किया जाता है;” वरन, “तब पतरस ने कहा, चान्दी और सोना तो मेरे पास है नहीं; परन्तु जो मेरे पास है, वह तुझे देता हूं: यीशु मसीह नासरी के नाम से चल फिर” (प्रेरितों 3:6).

क्या बाइबल में कहीं पर भी, कोई भी, एक भी ऐसा उदाहरण है जहाँ वाक्याँश “प्रभु के मार/कोड़े खाने के द्वारा तुझे चँगा किया जाता है” का शारीरिक चंगाई प्राप्त होने के लिए उल्लेख आया है? यदि नहीं, तो फिर, इस वाक्याँश का इतनी बहुतायत से प्रचार और शिक्षा में इतना प्रयोग और व्याख्या, तथा लोगों द्वारा इसे इतना सहज स्वीकार तथा ग्रहण किया जाना क्यों है? और भी अधिक महत्वपूर्ण यह है कि, लोग इतने भोले और आसानी से धोखा खाने वाले क्यों बने रहते हैं; और उन भरमाने तथा बहकाने वालों से इसके लिए परमेश्वर के वचन में से स्पष्टिकरण क्यों नहीं मांगते हैं?

सीधा और सपष्ट तथ्य यह है कि ये पद मसीह द्वारा हमारे लिए सहे गए दुखों के लिए तो है, परन्तु हमारे पापों के दुखों के लिए है, जिन्हें उसने अपने ऊपर ले लिया था। क्योंकि उसने हमारे दण्ड को अपने ऊपर ले लिया, हमारे स्थान पर उसने कोड़े खाए, हमें हमारे पापों के दण्ड से छुटकारा मिला है, और पाप के द्वारा कुचली गई हमारी आत्मा को चंगाई प्राप्त हुई है (यशायाह 61:1; लूका 4:18)। वाक्याँश “उसके मार/कोड़े खाने से हम चंगे हुए...” रोग या बीमारियों से मिली किसी शारीरिक चंगाई के लिए नहीं प्रयोग हुआ है, वरन हमारे पापों के दुष्प्रभावों से हमें मिलने वाली चंगाई के लिए प्रयोग किया गया है।

इसी प्रकार से, बाइबल में यह कहीं नहीं आया है कि यीशु का लहू हमें शारीरिक रोगों और बीमारियों से चंगा करता है। प्रभु यीशु के लहू को अन्य कई बातों के लिए प्रभावी बताया गया है – वे सभी आत्मिक हैं और प्रभु परमेश्वर के साथ हमारे संबंधों के बारे में हैं, जैसे कि – हमारा प्रायश्चित (रोमियों 3:25); हमारा धर्मी ठहरना (रोमियों 5:9); हमें परमेश्वर के निकट लाने, अर्थात उससे मेल करवाने (इफिसियों 2:13); हमारे विवेक को मरे हुए कामों से शुद्ध करने (इब्रानियों 9:14); हमें पवित्र स्थान में प्रवेश प्रदान करने के हियाव देने के लिए (इब्रानियों 10:19); हमारे छुटकारे (1 पतरस 1:18-19); पापों से शुद्ध करने (1 यूहन्ना 1:7); पापों से छुड़ाए जाने (प्रकाशितवाक्य 1:5) के लिए। परन्तु कहीं पर भी प्रभु यीशु के लहू के द्वारा किसी भी शारीरिक चंगाई होने या किए जाने का कोई उल्लेख नहीं है, और न ही कभी किसी प्रेरित या नए नियम के किसी भी लेखक ने शारीरिक चंगाई के लिए न तो “प्रभु यीशु के लहू” को प्रयोग किया है और न ही ऐसा करने की कोई शिक्षा दी है।

इसलिए लोगों को यह सिखाना कि हम बाइबल के किसी पद या अंश को, किसी ऐसे स्वरूप या उपयोग के लिए मांगे या उसका दावा करें, जो कि परमेश्वर के वचन में उसके प्रयोग या उसके संदर्भ के अनुसार नहीं है, और परमेश्वर का वचन जिसके विषय न तो कुछ सिखाता है और न ही करने के लिए कहता है, तो उसे परमेश्वर के वचन के अनुसार सही शिक्षा कैसे माना और स्वीकार किया जा सकता है? ऐसी सभी शिक्षाएँ और प्रयोग परमेश्वर के वचन से बाहर के हैं; वे सभी 2 तिमुथियुस 2:15 के निर्देश के अनुसार नहीं हैं, इसलिए गलत और अस्वीकार्य होने के आधार पर उनका तिरिस्कार किया जाना चाहिए।

कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें
*****************************************************************************

Physical healing by the stripes and the blood of Jesus - Part 2


 In the last article we had seen that the as in the general usage, in the Bible also, healing does not always only refer to physical healing, but spiritual healing as well. Let us consider a few examples related to physical ailments and healing from the New Testament:
·         Paul instructing Timothy says to him, “No longer drink only water, but use a little wine for your stomach's sake and your frequent infirmities” (1 Timothy 5:23). Clearly, Timothy was distressed because of some recurrent physical ailments, and Paul is asking him to use “a little wine” as a medicine – why has Paul not asked Timothy to use and claim healing on the basis of the stripes of the Lord Jesus?
·        Consider Paul’s own “thorn in the flesh” – Paul says “And lest I should be exalted above measure by the abundance of the revelations, a thorn in the flesh was given to me, a messenger of Satan to buffet me, lest I be exalted above measure. Concerning this thing I pleaded with the Lord three times that it might depart from me” (2 Corinthians 12: 7, 8). Why did Paul have to plead with the Lord to deliver him from the problem of the flesh; instead, why did he simply not claim the healing made available through the stripes of the Lord? And  too when the “faith” of Paul and Timothy in the Lord and the Lord’s ability to heal in answer to prayer cannot be doubted!
·         We see in the book of Acts that when Peter, in Acts 3, healed the lame from birth person sitting at the entrance to the Temple, he did not say to the lame man “by the stripes of the Lord Jesus you are healed and made whole;” rather, “Then Peter said, "Silver and gold I do not have, but what I do have I give you: In the name of Jesus Christ of Nazareth, rise up and walk"” (Acts 3:6).

Is there any instance of physical healing through applying or claiming the phrase “by the Lord’s stripes you/we have been healed” recorded anywhere in the Bible? If not then, why is such a usage and interpretation being so enthusiastically preached, taught and accepted? More importantly, why are people being so gullible and not asking the purveyors of untruth to justify their stand from God’s Word about it?

    The plain and simple fact of the matter is that surely though these verses are referring to the suffering Christ endured in our place, but for our sins, which He had taken upon Himself. Because of His taking up our punishment, His bearing those stripes for us, we have received deliverance from our sins, and also the healing that was required for our spirits broken down by sin (Isaiah 61:1; Luke 4:18). The phrase “By His stripes we are healed...” is not referring to any physical healing from diseases and infirmities, but to being healed from the deleterious consequences of our sins.

    Similarly, nowhere does the Bible say that the blood of Jesus heals us from physical diseases and infirmities. The blood of Jesus is said to be efficacious for many other things – all of them spiritual and related to our relationship with the Lord God, e.g. – our propitiation (Romans 3:25); our justification (Romans 5:9); bringing us near to God i.e. reconciling us to God (Ephesians 2:13); cleansing of our conscience from dead works (Hebrews 9:14) and giving us the boldness to enter the Holiest (Hebrews 10:19); our redemption (1 Peter 1:19); cleansing of our sins (1 John 1:7); washing away of our sins (Revelation 1:5). But there is no mention of any physical healing through the blood of Lord Jesus Christ, and neither have any of the Apostles or writers of the New Testament at any place claimed or taught the use of “Blood of Jesus Christ” for any healing or recovery from physical ailments.

    Therefore teaching people that we ask for or claim some portion of the Bible, out of its context and usage in God’s Word, in a manner, or, for something that the Word of God neither teaches about nor asks us to claim, can in no way be accepted as being in accordance with the teachings of God’s Word. All such teachings and applications are extraneous to God’s Word; they do not stand up to the admonition of 2 Timothy 2:15, therefore they ought to be rejected on grounds of being quite unacceptable and erroneous.

Please Share The Link & Pass This Message To Others As Well

बुधवार, 10 मई 2023

Miscellaneous Questions / कुछ प्रश्न - 9a - Physical Healing by Stripes (1) / कोड़े खाने द्वारा शारीरिक चंगाई (1)

Click Here for the English Translation

यीशु के मार/कोड़े खाने तथा यीशु के लहू द्वारा शारीरिक चंगाई - भाग 1


    प्रश्न: क्या प्रभु यीशु मसीह के मार/कोड़े खाने से, और लहू से हम शारीरिक रोगों से चंगाई प्राप्त करते हैं?

उत्तर:
    पवित्र शास्त्र की व्याख्या करते समय जो गलती सर्वाधिक तथा सामान्यतः की जाती है वह है बाइबल के किसी पद या खण्ड को, या पद के अंश को उसके संदर्भ के बाहर लेना; फिर उसे अपनी इच्छा या समझानुसार अर्थ प्रदान करना; और फिर उन गलत अर्थों को न केवल “परमेश्वर के सत्य’ समझकर मान लेना वरन उन्हें औरों को भी यही कहकर सिखाना; चाहे वे अर्थ संदर्भ की आवश्यकता तथा बाइबल में उस बात या शब्दों के प्रयोग के अनुसार सही न भी हों, जिससे कि फिर वे अवास्तविक एवं अस्वीकार्य हो जाते हैं। परमेश्वर का वचन बाइबल, 2 तिमुथियुस 2:15 में हमें सिखाता है कि “अपने आप को परमेश्वर का ग्रहणयोग्य (न कि मनुष्यों को) और ऐसा काम करने वाला ठहराने का प्रयत्न कर, जो लज्ज़ित होने न पाए और जो सत्य के वचन को ठीक रीति से काम में लाता हो”; तथा ऐसे शिक्षकों के पीछे हो लेने के फंदे में पड़ने वाला न हो जो सही शिक्षा देने के स्थान पर लोगों को केवल वही सुनाते-सिखाते हैं जो कि वे लोग सुनना-सीखना चाहते हैं (2 तिमुथियुस 4:2-4)। शैतान द्वारा परमेश्वर के वचन के दुरूपयोग के षड़यंत्र में फंसने से बचने के लिए (वह तो इतना धूर्त है कि उसने प्रभु यीशु को भी इस फंदे में फंसाने का प्रयास किया – मत्ती 4:1-11), हम सभी को 1 थिस्सलुनीकियों 5:21 “सब बातों को परखो: जो अच्छी है उसे पकड़े रहो” का ध्यान रखना और उसका पालन करना चाहिए; तथा बेरिया के मसीही विश्वासियों के समान होना चाहिए जिनकी बाइबल में इसलिए प्रशंसा हुई है क्योंकि वे पहले सभी शिक्षाओं को पवित्र शास्त्र से जांचते थे और तब ही उन पर विश्वास करते थे (प्रेरितों 17:11-12) – चाहे उन्हें सिखाने वाला पौलुस प्रेरित ही क्यों न रहा हो।

    प्रभु यीशु के मार/कोड़े खाने के द्वारा चंगाई के संदर्भ में, बाइबल के जिस पद का अकसर प्रयोग किया जाता है वह है यशायाह 53:5 “परन्तु वह हमारे ही अपराधों के कारण घायल किया गया, वह हमारे अधर्म के कामों के हेतु कुचला गया; हमारी ही शान्ति के लिये उस पर ताड़ना पड़ी कि उसके कोड़े खाने से हम चंगे हो जाएं।” पतरस ने इसी पद में से अपनी पहली पत्री में उद्धृत किया – “वह आप ही हमारे पापों को अपनी देह पर लिये हुए क्रूस पर चढ़ गया जिस से हम पापों के लिये मर कर के धामिर्कता के लिये जीवन बिताएं: उसी के मार खाने से तुम चंगे हुए” (1 पतरस 2:24)। यह काफी रोचक ‘संयोग’ है कि, इन दो पदों के अतिरिक्त (वास्तव में, केवल एक ही पद), संपूर्ण बाइबल में और कोई पद है ही नहीं जिसमें “मार/कोड़े” तथा “चंगाई” शब्द एक साथ आए हों। साथ ही, हम इन दोनों ही पदों में यह भी देखते हैं कि जिस ‘चंगाई’ की बात हो रही है वह पाप के दुष्प्रभाव से आत्मिक चंगाई है; न कि किसी रोग, बीमारी, विकार, या अन्य किसी शारीरिक व्याधि से देह की चंगाई।

    सामान्य उपयोग में, क्योंकि शब्द ‘चंगाई’ का प्रयोग मुख्यतः शारीरिक अस्वस्थताओं, तथा शरीर के रोगों के लिए होता है, इसलिए इस पर कुछ विशेष ध्यान दिए बिना, लोग बस यही मान लेते हैं कि इन पदों में भी जिस ‘चंगाई’ की बात हो रही है वह भी शारीरिक चंगाई ही है। दुर्भाग्यवश, बहुतेरे प्रचारक और शिक्षक भी यही चाहते हैं कि हम इसी गलती को मानें; इसलिए पवित्र शास्त्र के पदों को संदर्भ और वास्तविक लेख से बाहर लेकर और फिर उन पर आधारित व्याख्या करने के द्वारा वे इस गलत अर्थ और व्याख्या पर बल देते रहते हैं और उसे ही सिखाते रहते हैं। न तो वे स्वयँ व्याख्या करते समय पद के संदर्भ या खण्ड से संबंधित बातों पर ध्यान देते हैं, और न ही हमें प्रोत्साहित करते हैं कि हम किसी बात को स्वीकार करने या किसी निष्कर्ष पर आने से पहले, पूर्ण पद का अध्ययन उसके सही संदर्भ तथा संबंधित बातों में होकर करें।

    एक अन्य बहुत महत्वपूर्ण और संबंधित तथ्य जिस पर ध्यान दिया जाना चाहिए यह है कि संपूर्ण बाइबल में कहीं पर भी, वाक्याँश “उसके मार/कोड़े खाने से हम चंगे हो जाएं” तथा  “उसी के मार/कोड़े खाने से तुम चंगे हुए” का कभी भी कहीं भी किसी करिश्माई शारीरिक चंगाई के लिए प्रयोग नहीं हुआ है; किसी भी भविष्यद्वक्ता, या प्रेरित, या परमेश्वर के जन के द्वारा कभी कहीं भी नहीं – जबकि पुराने नियम में और नए नियम में करिश्माई शारीरिक चंगाइयों की घटनाओं की कोई कमी कतई नहीं है। 
- क्रमशः
अगला लेख: नए नियम कुछ उदाहरण तथा विषय का स्पष्टीकरण

कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें
***********************************************************************************

Physical healing by the stripes and the blood of Jesus - Part 1


    Question: Do the stripes and the blood of Lord Jesus Christ physically heal us?

Answer:
    The most common and most often committed error in interpreting Scripture is to take a particular passage or verse, or even a portion of a verse out of its context; then give it meanings and interpretations according to one’s liking or understanding; and then not only accept those erroneous meanings but also share those misinterpretations with others as ‘God’s truths’; even though those meanings do not stand up to the requirements of the context and the evidence of Biblical usage, therefore making them unrealistic and unacceptable. God’s Word, the Bible, in 2 Timothy 2:15 exhorts us to “diligently present ourselves approved to God (not to any man)” and to “rightly divide the Word of Truth”; and not fall for the trap of following teachers who instead of teaching sound doctrine, misuse God’s Word to only teach things that the audience want to hear (2 Timothy 4:2-4). To avoid falling for Satan’s ploys to misuse God’s Word (he had the audacity to do so even with the Lord Jesus – Matthew 4:1-11), we all need to take heed and obey 1 Thessalonians 5:21 “Test all things; hold fast what is good”; and be like the Berean Christians, who have been commended in the Bible for first cross checking everything from the Scriptures and only then believing in what was taught (Acts 17:11-12) – even though it was the apostle Paul who was teaching them.

    In context of healing by the stripes of Lord Jesus, the Bible verse often stated is Isaiah 53:5 “But He was wounded for our transgressions, He was bruised for our iniquities; The chastisement for our peace was upon Him, And by His stripes we are healed.” Peter too quoted from this verse in his first epistle – “who Himself bore our sins in His own body on the tree, that we, having died to sins, might live for righteousness--by whose stripes you were healed” (1 Peter 2:24). Incidentally, and quite interestingly, other than these two verses (essentially, only a single verse), there is no other verse in the Bible containing the both the terms “stripes” and “healed.” Also, in both of these verses we see that the ‘healing’ being mentioned is the spiritual healing from effects of sin; and not a physical healing of the body from any disease, or sickness, or deformity, or any other physical ailment.

 Since in common usage, the word ‘healing’ is mainly associated with physical infirmities, and with ailments of the body, hence without giving it much thought, people take it for granted that the ‘healing’ mentioned in these verses is physical healing as well. Unfortunately, many preachers and teachers also would like to have us believe it to be so; therefore they continue to emphasize and teach the misinterpretation, basing it upon verse portions taken out of context and out of continuity with the actual text of the Scriptures. They neither themselves pay heed to the context and related things in interpreting the verse or passage, nor encourage and allow us to study the context and related things of the complete verse and its passage, before accepting or coming to a conclusion about it.

    Another very pertinent fact to be considered is that nowhere in the whole of the Bible, have either of the phrases “by His stripes we are healed” and “by whose stripes you were healed” ever been used or alluded to in any form of miraculous healing, by any Prophet, Apostle, or Man of God – and there is no dearth of instances of physical healings in either the Old or the New Testaments.
- To Be Continued:

Next Article: Some Examples from the New Testament & Clarification of the Topic

Please Share The Link & Pass This Message To Others As Well

मंगलवार, 9 मई 2023

Miscellaneous Questions / कुछ प्रश्न - 8 - Entering Heaven by Force / स्वर्ग में बलपूर्वक प्रवेश

Click Here for the English Translation

मत्ती 11:12 - स्वर्ग में बलपूर्वक प्रवेश करने को समझना


 मत्ती 11:12 बाइबल के पेचीदा खण्डों में से एक है, और विभिन्न व्याख्या कर्ताओं ने इसे विभिन्न अर्थ दिए हैं।

ऐसे खण्डों को समझने के लिए, इस बात को ध्यान में रखना होता है कि भाषा और शब्दों के प्रयोग तथा उनके अर्थों में, समय के साथ परिवर्तन आते रहते हैं, और बीते समय में शब्द का जो अर्थ हुआ करता था (मूल एवं अनुवादित भाषा, दोनों में), आवश्यक नहीं कि आज भी वही अर्थ या वैसा ही प्रयोग उतना ही उचित माना जाए।

इस पद को समझने में आने वाली कठिनाई का एक कारण है यहाँ प्रयुक्त हुए शब्द ‘बलपूर्वक’ तथा ‘बलवान’; और सामान्यतः हमारे द्वारा इन शब्दों को एक नकारात्मक अर्थ के साथ देखना। मूल यूनानी भाषा के जिन शब्दों का अनुवाद ‘बलपूर्वक’ और ‘बलवान’ हुआ है, उनके अन्य अर्थ ‘सशक्त’ और ‘दृढ़ता पूर्वक’ भी हो सकते हैं।

अब यदि इन अन्य अर्थों के प्रयोग के साथ इस पद के वाक्य को बनाया जाए, तो वह कुछ इस प्रकार का होगा: “और यूहन्ना बपतिस्मा देने वाले के दिनों से लेकर अब तक प्रतिबद्ध लोग स्वर्ग के राज्य में सशक्त प्रयासों के द्वारा दृढ़ता पूर्वक के साथ प्रवेश करते जा रहे हैं” (मत्ती 11:12 भावानुवाद); और यह इस पद को एक अन्य इसी से संबंधित पद “व्यवस्था और भविष्यद्वक्ता यूहन्ना तक रहे, उस समय से परमेश्वर के राज्य का सुसमाचार सुनाया जा रहा है, और हर कोई उस में प्रबलता से प्रवेश करता है” (लूका 16:16) के अधिक समरूप बना देता है।


इस पृष्ठभूमि के साथ, इस पद की एक संभव व्याख्या तथा समझ इस प्रकार व्यक्त की जा सकती है: “जब से यूहन्ना बपतिस्मा देने वाले ने पश्चाताप करने और पश्चाताप के बपतिस्मे को लेने का आह्वान किया है, तब से लेकर अब तक, जितनों ने भी इस आह्वान को स्वीकार किया है, उन्होंने ऐसा मन में पक्का ठान कर तथा दृढ़ संकल्प के साथ किया है, इस निश्चित प्रयास के साथ कि समस्त प्रतिरोध का सामना करेंगे और इस बुलाहट में दृढ़ निश्चय के साथ बने रहेंगे।”


किन्तु यहाँ पर साथ ही एक अन्य बात का भी ध्यान रखना चाहिए, जब प्रभु यीशु मसीह ने ये शब्द कहे थे, उस समय तक अनुग्रह के द्वारा उद्धार के युग का आरंभ नहीं हुआ था और लोग उस समय परमेश्वर को स्वीकार्य होने के लिए व्यवस्था पर आधारित कर्मों की धार्मिकता पर ही विश्वास रखते तथा पालन करते थे, और इस लिए उनका मानना था कि परमेश्वर को ग्रहण योग्य होने के लिए उन्हें व्यवस्था के अनुरूप, प्रबल और सशक्त प्रयास करना आवश्यक है। साथ ही, प्रभु यीशु ने यहाँ पर बहुत विशिष्ट वाक्य प्रयोग किया है “और यूहन्ना बप्तिस्मा देने वाले के दिनों से लेकर अब तक ”, जो उनकी बात को एक निश्चित समय सीमा के साथ जोड़ देता है; और इस के पश्चात न तो किसी सुसमाचार लेख में और न ही किसी भी पत्री में इस अभिव्यक्ति (‘बल पूर्वक’ या ‘सशक्त’ या ‘दृढ़ता पूर्वक’ होना) को परमेश्वर के राज्य में प्रवेश पाने के लिए पूर्व-आग्रह या शर्त के समान फिर कहीं नहीं कहा गया है। इसलिए इस पद के आधार पर यह निष्कर्ष निकालना कि परमेश्वर के राज्य में प्रवेश प्राप्त करने के लिए स्वयं के द्वारा किए गए प्रबल प्रयास आवश्यक हैं अनुचित है, पद की गलत व्याख्या है।


किन्तु परमेश्वर के अनुग्रह के द्वारा उसकी नया जन्म प्राप्त की हुई संतान के लिए, जिन्होंने अपने पापों से पश्चाताप कर के प्रभु यीशु मसीह को अपना व्यक्तिगत उद्धारकर्ता स्वीकार किया है, उनके लिए मसीही विश्वास में उन्नत होते जाने तथा अपनी मसीही बुलाहट की पवित्रता को बनाए रखने के लिए, सशक्त और दृढ़ प्रयास करते रहना सदा ही अनिवार्य रहे हैं, जैसा कि हम पौलुस की सेवकाई से देखते हैं जिसने अपने आप को सब कुछ सहते हुए भी दृढ़ता के साथ अनुशासन में बनाए रखा, और यही शिक्षा अपने युवा सहकर्मी तिमुथियुस को भी दी (1 कुरिन्थियों 9:24-27, 2 तिमुथियुस 2:3-5 & 4:7)।


दूसरे शब्दों में, हमारे लिए जो इस अनुग्रह के युग में रहते हैं, उद्धार पाना और परमेश्वर के राज्य में प्रवेश करने के हकदार होना हमारे अपने किसी प्रयास से नहीं है वरन पूर्णतः परमेश्वर के अनुग्रह और प्रभु यीशु मसीह पर विश्वास लाने से है। परन्तु मसीही विश्वास में आ जाने के पश्चात, उस में उन्नत एवं परिपक्व होते जाना तथा प्रभु के लिए सक्रिय एवं प्रभावी होना हमारे सशक्त एवं दृढ़ बने रहकर प्रतिरोध का सामना करने के निश्चय बनाए रखने तथा अपने विश्वास को सतत प्रयास के साथ निभाते रहने की माँग करता है।


कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें

*************************************************************************************

English Translation

Understanding Entering Heaven by Force of Matthew 11:12


     Matthew 11:12 is one of the enigmatic passages in The Bible, and various commentators have given different interpretations and meanings to it.

While coming to an understanding of such passages, it should be kept in mind that language and usage of words do change over time, and what a particular word meant at some time in the past (in the original as well as the translated language), may not necessarily be exactly the same as we understand it now.

One of the reasons for the difficulty in understanding this verse is the use of the word ‘violence’ and ‘violent’ and the negative connotations that we generally associate with these words in our common usage. The NIV translation uses the words ‘forcefully’ and ‘forceful’ instead, which though does mellow down the negative connotations but does not entirely do away with them. The original Greek word used in the text of this verse can mean both of the above as well as mean ‘being energetic’.

By using the alternative meanings of the original Greek words, we can also render this verse as follows: “And from the days of John the Baptist until now the kingdom of heaven is being pressed into through forceful and energetic efforts of the committed ones” (Matt 11:12 Paraphrased); which brings it more in line with the related verse – “The law and the prophets were until John. Since that time the kingdom of God has been preached, and everyone is pressing into it” (Luke 16:16).


With this background, a possible interpretation and understanding of the verse can be: “From the time John the Baptist started giving the call to repent and undergo the baptism of repentance, till now, those who responded to his call have done so with a resolute mind and firm determination, striving to withstand all opposition and to persevere in the call steadfastly.”


But do also keep in mind that when Lord Jesus spoke these words, the era of salvation by grace had not been initiated. At that time the people still believed in righteousness by works of the Law, which is why they believed in being forceful or industrious, and energetic in their efforts to be acceptable to God. Moreover, Lord Jesus categorically used the words “From the days of John the Baptist until now”, setting a definite time frame for the applicability of the condition; and neither subsequently in the gospels, nor later in any of the epistles has this (being ‘violent’ or ‘forceful’ or ‘energetic’) been mentioned ever again as an exhortation or precondition for gaining entry into the Kingdom of God. So it would be wrong to surmise from this verse that strong self-efforts are required or are a prerequisite for gaining entry into God’s Kingdom.


But energetic and determined efforts to grow in the Christian faith and maintain the sanctity of their Christian calling after being saved by grace through repentance of sins and coming to a personal faith in Lord Jesus has always been the call for all Born Again children of God, as we see from Paul’s example of persevering and forcefully disciplining himself for the sake of his ministry, and teaching the same perseverance and willingness to endure to young Timothy from passages such as 1 Corinthians 9:24-27, 2 Timothy 2:3-5 & 4:7.


In other words, for us living in this age of grace, salvation is by God’s grace not any self efforts, but maturing in faith and being active and effective for our Lord does require our being energetic and forceful in disciplining ourselves as well as facing opposition in the practice of our faith.


Please Share The Link & Pass This Message To Others As Well