ई-मेल संपर्क / E-Mail Contact

इन संदेशों को ई-मेल से प्राप्त करने के लिए अपना ई-मेल पता इस ई-मेल पर भेजें : rozkiroti@gmail.com / To Receive these messages by e-mail, please send your e-mail id to: rozkiroti@gmail.com

रविवार, 14 अप्रैल 2024

Growth through God’s Word / परमेश्वर के वचन से बढ़ोतरी – 40

 

Click Here for the English Translation


सुसमाचार से संबंधित शिक्षाएँ – 37

 

    इस श्रृंखला के आरम्भ में, हमने कहा था कि मसीही विश्वासी तथा कलीसिया, अपनी आत्मिक उन्नति एवं बढ़ोतरी के लिए, दोनों ही परमेश्वर के सम्पूर्ण वचन को भोजन के समान लेते रहने पर निर्भर हैं। यह कोई मात्र अटकल लगाना नहीं है, वरन परमेश्वर के लोगों के लिए परमेश्वर के वचन का दावा है (भजन  19:7-10; 1 पतरस 2:1-2; 2 पतरस 3:18)। परमेश्वर के लोगों से अपेक्षा रखी जाती है कि वे समस्याओं से बचे रहने के लिए परमेश्वर के समस्त वचन से अवगत रहेंगे और उसका पालन करते रहेंगे। परमेश्वर का वचन बाइबल हमें सिखाती है कि जब भी परमेश्वर से मिलने वाली समझ की घटी होती है, परमेश्वर के लोग स्वतः ही गम्भीर समस्याओं में गिरने लग जाते हैं (यशायाह 5:13; होशे 4:6)। इस श्रृंखला के आरम्भ में दिए गए आरम्भिक विचारों में, हमने देखा था कि तीन प्रकार की शिक्षाएँ हैं जो मसीही विश्वासियों एवं कलीसिया की बढ़ोतरी और उन्नति के लिए आधारभूत या मौलिक हैं, क्योंकि कलीसिया मसीही विश्वासियों का समूह ही है। ये तीन प्रकार की शिक्षाएँ हैं सुसमाचार से सम्बन्धित शिक्षाएँ; आरम्भिक बातों से सम्बन्धित शिक्षाएँ; व्यवहारिक मसीही जीवन जीने से सम्बन्धित शिक्षाएँ।

    इन तीनों में से हमने सुसमाचार से सम्बन्धित शिक्षाओं के साथ आरम्भ किया था, और समझा था कि ‘सुसमाचार’ शब्द का क्या अर्थ है। हमने देखा था कि पश्चाताप या मन-फिराव और सुसमाचार में विश्वास करना सुसमाचार के दो अनिवार्य पक्ष हैं। ये दोनों पक्ष एक ही सिक्के के दोनों ओर के समान हैं; जब तक कि दोनों विद्यमान न हों, सिक्का अधूरा है और उसकी कोई कीमत नहीं है। इसी प्रकार से जब तक व्यक्ति के जीवन में एक साथ ही वास्तविक पश्चाताप और खराई से सुसमाचार में विश्वास करना नहीं होता है, और यह उसके जीवन में लागू नहीं किया जाता है, तो सुसमाचार अप्रभावी या व्यर्थ होता है – जैसा हमने 1 कुरिन्थियों 15:1-4 से देखा, जहाँ पर और गलतियों 1:4 में, सुसमाचार का सार या मर्म दिया गया है। आज सुसमाचार की शिक्षाओं से सम्बन्धित इस अंतिम लेख में हम सुसमाचार के बहुत महत्वपूर्ण, बहुत सामर्थी, परन्तु अकसर नज़रन्दाज़ किए जाने वाले, पहचाने न जाने वाले, और मसीही विश्वासियों के जीवनों में लागू न किए जाने वाले पक्ष को देखेंगे। यदि इस पक्ष को समझ लिया जाए, ध्यान में बनाए रखा जाए, और जीवन में लागू किया जाए तो इससे मसीही विश्वासियों को अपने आत्मिक जीवन में बढ़ते रहने और शैतान की युक्तियों में नहीं फँस पाने में बहुत सहायता मिलेगी।

    पवित्र आत्मा की अगुवाई में, प्रेरित पौलुस ने रोम के मसीही विश्वासियों को लिखा, “क्योंकि मैं सुसमाचार से नहीं लजाता, इसलिये कि वह हर एक विश्वास करने वाले के लिये, पहिले तो यहूदी, फिर यूनानी के लिये उद्धार के निमित परमेश्वर की सामर्थ्य है” (रोमियों 1:16)। सुसमाचार का यह गुण है कि वह उद्धार के निमित परमेश्वर की सामर्थ्य है, अर्थात वह सामर्थ्य है जो नरक के मार्ग पर अग्रसर घोर पापी को भी बदल कर पवित्र और महिमित परमेश्वर की सन्तान बना देता है, और जो प्रत्येक विश्वास करने वाले को उपलब्ध है। लेकिन फिर भी मसीही सँसार से डरा हुआ जीवन जीते हैं, शैतान और उसकी शक्तियों से हारा हुआ और उनके द्वारा दबाया गया जीवन जीते हैं, बजाए अपने जीवनों से सुसमाचार की सामर्थ्य को कार्यकारी दिखाने के।

    पौलुस ने अठारह महीनों तक कुरिन्थुस में परिश्रम किया और वहाँ पर कलीसिया की स्थापना की थी (प्रेरितों 18:1, 11)। वहाँ से जाने के बाद में उसे पता चला कि उस कलीसिया में अनेकों समस्याएँ उत्पन्न हो गई हैं; उन समस्याओं के समाधान के लिए पवित्र आत्मा की अगुवाई में पौलुस ने उनको पत्र लिखे। उसके पत्रों में से दो को नए नियम में परमेश्वर के वचन का एक भाग बनाया गया है। हम 1 कुरिन्थियों के आरम्भ में देखते हैं कि आरम्भिक अभिवादन और आशीर्वाद के तुरन्त बाद पौलुस उन विभिन्न समस्याओं को, जो उसके ध्यान में लाई गई थीं, संबोधित करना आरम्भ कर देता है और उनका समाधान बताता जाता है; और यह पत्र के अंत तक चलता रहता है। पत्र के अंत की ओर आकर, जिसे हम अपने बाइबलों में 15 अध्याय के नाम से जानते हैं, पौलुस अपने पाठकों को सुसमाचार को स्मरण करवाता है। इस तथ्य पर थोड़ा विचार कीजिए; पौलुस का पत्र विश्वासियों को लिखा गया था, अविश्वासियों को नहीं; इस पत्र के अपने आरम्भ में पौलुस उन्हें “परमेश्वर की उस कलीसिया के नाम जो कुरिन्थुस में है” (1 कुरिन्थियों 1:2) सम्बोधित करता है। जबकि, सुसमाचार, जैसा हम उसके बारे में जानते और समझते हैं, अविश्वासियों को प्रभु में विश्वास के द्वारा उद्धार में लाने के लिए है। इसलिए, कुरिन्थुस के विश्वासियों को, उनकी गलतियों को दिखाने और उन्हें सही करने के दौरान, पौलुस द्वारा उन्हें सुसमाचार को स्मरण दिलाने की क्या आवश्यकता पड़ गई?

    जब हम 1 कुरिन्थियों 15 को पढ़ते हैं, तो कुरिन्थुस के विश्वासियों को सुसमाचार स्मरण दिलाने के बाद, पौलुस उनके सामने सुसमाचार की सच्चाई और परिवर्तन लाने की उसकी सामर्थ्य को प्रमाणित करता है, और फिर उन्हें पुनरुत्थान के महत्व और विश्वासियों के लिए उसके प्रासंगिक होने से सम्बन्धित शिक्षाएँ देता है। ध्यान कीजिए, न केवल प्रभु का मारा जाना, और गाड़ा जाना, वरन उसका जी उठना भी सुसमाचार के आवश्यक भाग हैं। पौलुस में होकर पवित्र आत्मा अपनी त्रुटियों में फंसे हुए विश्वासियों को दिखा रहा है कि जब कभी तुम अपने आपको परीक्षाओं में पड़ा हुआ और शैतान की युक्तियों से अभिभूत पाओ, तो स्मरण करो कि परमेश्वर ने तुम्हारे लिए क्या कुछ किया है। ध्यान करो कि परमेश्वर ने तुम्हें कहाँ से उठाया, और कहाँ ला कर रखा है (1 कुरिन्थियों 1:26-31), और विचार करो कि आते दिनों के लिए उसकी तुम्हारे लिए क्या योजना है (1 कुरिन्थियों 15:51-58)। एक बार मसीही विश्वासी, उसके साथ होने वाली बातों, परिस्थितियों, परीक्षाओं, संघर्षों, विरोध, आदि को सुसमाचार के दृष्टिकोण से देखना सीख लेंगे, और फिर उसके अनुसार व्यवहार करने लगेंगे, तो शैतान के लिए विश्वासियों पर हावी होना और उन्हें पाप में गिराना बहुत कठिन हो जाएगा।

    गलतियों 1:4 एक अन्य पद है जहाँ पर सुसमाचार का सार या मर्म दिया गया है, और गलतिया के विश्वासियों को लिखी गई यह पत्री सुसमाचार की उपरोक्त सामर्थ्य का प्रत्यक्ष प्रमाण है। गलतिया की कलीसिया उद्धार और उद्धार पाया हुआ जीवन जीते रहने के लिए विधियों के निर्वाह और व्यवस्था के पालन में विश्वास करने में गिरती जा रही थी। पौलुस ने उन्हें लिखे अपने पत्र के आरम्भ में, पवित्र आत्मा के द्वारा, स्मरण दिलाया कि उनके उद्धार का आधार, अर्थात सुसमाचार क्या है, और फिर उन्हें समझाया कि विश्वासी के द्वारा व्यवस्था के पालन में पड़ना कैसे व्यर्थ है (गलतियों 3:1-5, 10-14, 23-26; 4:9-11); और कैसे शैतान उन्हें बहका और भरमा रहा है कि वे परमेश्वर के अनुग्रह को भूलकर अपने कर्मों पर भरोसा करने लग जाएँ – अर्थात, व्यवस्था पालन, और व्यवस्था के पीछे चलने के अपने कर्मों पर। सो इस प्रकार, दोनों ही स्थानों से हम देखते हैं कि किस प्रकार से सुसमाचार विश्वासी को अपने उद्धार तथा परमेश्वर के साथ सम्बन्ध के विषय सही दृष्टिकोण में लौट आने, और परमेश्वर की सहायता से एक विजयी जीवन जीने में सहायता करता है। प्रत्येक मसीही विश्वासी को एक स्वर्गीय दृष्टिकोण बनाकर रहना चाहिए (कुलुस्सियों 3:1-2), और यह एक स्वाभाविक बात, स्वतः होने वाला कार्य हो जाएगा, यदि मसीही विश्वासी अपने आप को सुसमाचार के बारे में याद दिलाते रहेंगे, कि प्रत्येक विश्वास करने वाले के लिए यह उद्धार के निमित परमेश्वर की सामर्थ्य है; और फिर वे अपने आत्मिक जीवनों में एक अद्भुत सामर्थ्य और उन्नति को देखेंगे।

    अगले लेख से हम इब्रानियों 6:1-2 में दी गई आरम्भ की बातों को देखना आरम्भ करेंगे। हम उन्हें देखना, इन आरम्भ की बातों के परिचय के साथ, जो इब्रानियों 5:11-14 में दिया गया है, से करेंगे।

    यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।


कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें

******************************************************************

English Translation


Teachings Related to the Gospel – 37

 

    At the beginning of this series, we had said that the spiritual growth of the Church and the Christian Believer are both dependant upon their feeding on the whole of God’s Word. This is not mere conjecture, but the assertion of God’s Word for God’s people (Psalm 19:7-10; 1 Peter 2:1-2; 2 Peter 3:18). God’s people are expected to be well versed in all of God’s Word, and keep following it, to stay safe from falling into problematic situations. God’s Word the Bible teaches us that where there is lack of knowledge from God, God’s people automatically go into serious problems (Isaiah 5:13; Hosea 4:6). In the preliminary considerations at the beginning of this series, we had seen that there are three kinds of teachings that are fundamental for the growth and progress of Christian Believers, and therefore, of the Church, since it is the congregation of the Christian Believers. These three kinds of teachings are teachings related to the gospel; teachings related to the elementary principles; and teachings related to practical Christian living.

    Of these three, we had started with the teachings related to the gospel and had understood what the term ‘gospel’ means. We saw that repentance and believing in the gospel are the two essential components of the gospel. These two components are like the two sides of the same coin; unless both are present together, the coin is incomplete and of no value. Similarly, unless true repentance and sincere believing in the gospel are accepted and applied in a person’s life simultaneously, the gospel is ineffective or vain – as we have seen from 1 Corinthians 15:1-4, where, along with Galatians 1:4, the gist of the gospel has been given. Today, in this concluding article on teachings related to the gospel, we will consider one very important, very powerful, but mostly neglected, unrealized, and unapplied aspect of the gospel, which if understood, kept in mind, and applied by Christian Believers in their day-to-day lives, will help them tremendously to live overcoming lives, not fall into Satan’s ploys, and to grow spiritually.

    Under the guidance of the Holy Spirit, the Apostle Paul, wrote to the Christian Believers in Rome, “For I am not ashamed of the gospel of Christ, for it is the power of God to salvation for everyone who believes, for the Jew first and also for the Greek” (Romans 1:16). This characteristic of the gospel, that it is the power God to salvation, i.e., the power that turns a vile hell-bound sinner into a holy and glorious child of God, is available for everyone who believes. And yet the Christian Believers live fearful of the world, defeated and subdued by Satan and his forces, instead of demonstrating the effects of the power of the gospel at work in their lives.

    Paul had laboured for eighteen months in Corinth (Acts 18:1, 11) to establish the Church there. Later, after he had gone elsewhere, he learnt of the various problems that had developed in that Church; and under the guidance of the Holy Spirit wrote letters addressed to the Church in Corinth to rectify those errors that had crept into them. We have two of his letters compiled in the New Testament as part of God’s Word. We see at the very beginning of 1 Corinthians, straightaway after the initial greetings and opening blessings, Paul starts addressing the various problems that were brought to his notice, and the way to rectify them; and this continues right through the letter. Towards the end of the letter, in what we have as chapter 15 in our Bibles, Paul reminds his readers of the gospel. Ponder over this fact; Paul's letter was addressed to established Christian Believers and not some unbelievers; in his opening address to them he addresses them as the “Church of God which is at Corinth” (1 Corinthians 1:2). Whereas, the gospel as we see and understand about it, is meant to bring the unbelievers to salvation through faith in the Lord. So, what is the relevance of Paul’s reminding the Believers in Corinth about the gospel, while showing them their errors and the way to correct them?

    As one reads through 1 Corinthians 15, after reminding them of the gospel, Pauls affirms to them the veracity of the gospel and its transforming power, and then goes on to teaching them about the significance of the resurrection of the Lord Jesus, and its relevance for the Believers. Remember, not only the death and burial, but even the resurrection of the Lord Jesus are the essential parts of the gospel. What the Holy Spirit is showing to the errant Believers through Paul is that whenever you find yourself being tempted, or overwhelmed by satanic ploys, remember what God has done for you. Recall from where God picked you up, and where He has placed you presently (1 Corinthians 1:26-31), and think about what God has in mind for you in the days to come (1 Corinthians 15:51-58). Once the Believers learn look at things, situations, temptations, struggles, opposition, etc. through the perspective of the gospel, and then behave accordingly, Satan will have a hard time overcoming the Believers and inducing them to sin.

    Galatians 1:4, another verse where the gist of the gospel has been stated, and the letter to Galatians is a practical example of this. The Church in Galatia had started to slip into believing in legalism and observance of the Law for salvation and living the life of a saved person. Paul, through the Holy Spirit, begins by reminding them of the what the gospel, the basis of their salvation is, and then goes on to expound to them the vanity of a Christian Believer falling for the observance of the Law, because of Satan has beguiling them into forgetting God’s grace and relying on works – the works of the Law, and going after the Law (Galatians 3:1-5, 10-14, 23-26; 4:9-11). So, at both places we see how the gospel helps the Believers to come back to a correct perspective about their salvation and relationship with God, and live overcoming lives through the power of God. Every Christian Believer should live with this heavenly perspective (Colossians 3:1-2), which will become a natural thing, something automatic, if the Christian Believers keep reminding themselves of the gospel – the power of God to salvation for everyone who believes; and they will see a tremendous growth and power in their spiritual lives.

    From the next article we will start considering about the elementary principles given in Hebrews 6:1-2. We will begin by considering the prologue to these elementary principles given in Hebrews 5:11-14.

    If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.

 

Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well

शनिवार, 13 अप्रैल 2024

Growth through God’s Word / परमेश्वर के वचन से बढ़ोतरी – 39

 

Click Here for the English Translation


सुसमाचार से संबंधित शिक्षाएँ – 36

    

    हम पिछले लेखों में देखते आ रहे हैं कि पापों के लिए पश्चाताप और सुसमाचार में विश्वास करना, सुसमाचार से सम्बन्धित शिक्षाओं के आवश्यक भाग हैं। दोनों ही बातें अनिवार्य हैं और साथ मिल कर एक कार्यकारी इकाई बनाती हैं, एक के बिना दूसरी अधूरी एवं अप्रभावी है। लोगों को सच्चे और बाइबल के अनुसार सही सुसमाचार, जिसका मर्म या सार 1 कुरिन्थियों 15:1-4 और गलतियों 1:4 में दिया गया है, में विश्वास करने से रोकने के लिए शैतान उसके स्थान पर किसी मनगढ़ंत सुसमाचार को लाने का प्रयास करता है, या फिर लोगों द्वारा सुसमाचार में अपनी बुद्धि और समझ के अनुसार बातें डाल कर उसे बिगाड़ने का प्रयास करता है। हमने 1 कुरिन्थियों 15:1-4 से देखा है कि वास्तविक सुसमाचार क्या है, और अब हम 1 कुरिन्थियों 15:1-2 से सुसमाचार में दृढ़ बने रहने और उसे थामे रहने के बारे में दिए गए निर्देश पर विचार कर रहे हैं; क्योंकि, जैसा यहाँ पर लिखा गया है, जो ऐसा नहीं करते हैं, वो वे लोग होते हैं जिनका विश्वास व्यर्थ है। हाल ही के पिछले कुछ लेखों में, हमने परमेश्वर के वचन बाइबल से ऐसे कुछ लोगों के उदाहरणों को देखा है जिन्होंने ऐसा व्यर्थ विश्वास किया था, अर्थात, उन्होंने प्रभु के अनुयायी, उसके विश्वासी होने का दावा तो किया, किन्तु विभिन्न परिस्थितियों ने उनके दावे की व्यर्थता को प्रकट कर दिया, और किसी न किसी कारण से वे लोग प्रभु तथा उसके लोगों से दूर चले गए। उनके जीवनों और उदाहरणों से, हमने ऐसे नकली विश्वासी लोगों के कुछ लक्षणों को सीखा था। आज हम इसी व्यर्थ विश्वास के बारे में कुछ और देखेंगे, कि कलीसिया पर उसका क्या प्रभाव पड़ता है।

    प्रभु यीशु ने अपनी पृथ्वी के सेवकाई के दौरान, बुरे बीज के दृष्टान्त (मत्ती 13:24-30) के द्वारा चेतावनी दी थी कि शत्रु आ कर स्वामी के खेत में बुरे बीज बो देगा, और वह ऐसा तब करेगा जब स्वामी के सेवक सो रहे होंगे (मत्ती 13:25), अर्थात सचेत नहीं होंगे। जब भी मसीही विश्वासी और उनके अगुवे, विशेषकर वे जिन्हें वचन की सेवकाई सौंपी गई है, निश्चिन्त और लापरवाह हो जाते हैं, और जो वचन प्रचार किया तथा सिखाया जा रहा है, उसका आंकलन नहीं करते हैं, जिसे करना परमेश्वर के वचन की शिक्षा है (प्रेरितों 17:11; 1 कुरिन्थियों 14:29; 1 थिस्सलुनीकियों 5:21), तब लोगों को बहकाने और भरमाने के लिए शैतान निश्चय ही झूठी शिक्षाएँ और गलत सिद्धान्त ले आता है। इन झूठी शिक्षाओं और गलत सिद्धान्तों को कलीसिया में फैलाने के लिए जिन “बुरे बीजों” वो बोता है, वे झूठे प्रेरितों, छल से काम करने वाले लोग होते हैं जो मसीह के प्रेरितों, ज्योतिर्मय स्वर्गदूत, और धर्म के सेवकों का रूप धर कर आते हैं (2 कुरिन्थियों 11:13-15)। वे बहुत भक्त और धर्मी, तथा समर्पित विश्वासियों के भेस में आते हैं। ये घुसपैठिये झूठी शिक्षाएँ और गलत सिद्धान्त ले आते हैं, जिससे कि कलीसिया में समस्याएँ उत्पन्न हो जाएँ। उन्हें पहचानने का एक आधारभूत चिह्न है कि वे जो प्रचार करते और शिक्षाएँ देते हैं, वे सभी शारीरिक और साँसारिक बातों के बारे में होती हैं, साँसारिक समृद्धि, शारीरिक चंगाई, भौतिक और नश्वर लालसाओं की पूर्ति आदि से सम्बन्धित; किन्तु उद्धार का सुसमाचार और उस से सम्बन्धित पापों से क्षमा तथा मसीह यीशु में विश्वास करना, उनकी शिक्षाओं में नहीं पाया जाता है।

    प्रेरित पौलुस ने इफिसुस की मण्डली के अगुवों से अपनी अन्तिम विदाई लेते समय उन्हें चेतावनी दी कि वे सचेत और सावधान रहें, क्योंकि बाहर से ‘फाड़ने वाले भेड़िये’ आएँगे, और कलीसिया के अन्दर से भरमाने वाली बातें करके शिष्यों को अपने पीछे खींचने वाले लोग उठेंगे (प्रेरितों 20:28-31); अर्थात ऐसे लोग जो औरों को झूठी शिक्षाओं और गलत सिद्धान्तों में फंसाकर, परमेश्वर के वचन के नहीं बल्कि अपने ही पीछे चलने वाला बनाएँगे और विनाश में ले जाएंगे।

    इसी प्रकार से प्रेरित यूहन्ना ने भी चेतावनी दी कि बहुत से मसीह विरोधी उठ खड़े हुए हैं और कार्य कर रहे हैं; वे विश्वासियों में से ही निकल कर आए थे, किन्तु उन्हें छोड़ कर बाहर चले गए; और उन का प्रभु के लोगों के साथ बने न रहना ही इस बात का चिह्न है कि वे किस के लोग हैं (1 यूहन्ना 2:18-19)।

    इसलिए, नकली विश्वासियों के प्रचार और शिक्षाओं में पापों के लिए पश्चाताप, प्रभु यीशु में विश्वास, और उसे पूर्ण समर्पण की शिक्षा के न होने के साथ ही एक अन्य लक्षण भी होता है, जिससे हम उन्हें पहचान सकते हैं; यह दूसरा लक्षण है कि वे विश्वासियों की उन मण्डलियों में, जहाँ बाइबल की शिक्षाएँ दी जाती हैं, विभाजन करवाते हैं, गुट बनवा देते हैं, मण्डली को तोड़ने और अपने पीछे चलने वाले लोगों को लेकर निकल जाने के प्रयास करते हैं।

    इसीलिए प्रत्येक मसीही विश्वासी के लिए यह अनिवार्य है कि वह परमेश्वर के सम्पूर्ण वचन में स्थिर बना रहे, और कम से कम मौलिक शिक्षाओं को तो अवश्य सीखे, जो करना आत्मिक उन्नति तथा मसीही जीवन के लिए अनिवार्य है। अगले लेख में हम 1 कुरिन्थियों 15:1-4 सुसमाचार से सम्बन्धित एक और पक्ष को देखेंगे, और फिर उसके बाद हम एक दूसरे विषय, आरंभिक सिद्धान्तों पर जाएँगे।

    यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।

 

कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें

******************************************************************

English Translation


Teachings Related to the Gospel – 36

 

    We have been seeing in the previous articles that along with repentance from sins, believing in the gospel is are essential components of Biblical teachings related to the gospel. The two put together make a functional unit, one without the other is incomplete and ineffective. To prevent people from believing in the true Biblical gospel, which has been outlined in 1 Corinthians 15:1-4 and Galatians 1:4, Satan tries to substitute it with a contrived false gospel, or pervert it by inducing people to add their own thoughts and understanding to it. We have considered from 1 Corinthians 15:1-4 what the gospel is, and now from 1 Corinthians 15:1-2, we are considering about the instructions to stand firm in it and hold fast to it; for as it has been written here, those who do not do so are those who have believed in vain. Over the past few articles, we have seen various examples from God’s Word the Bible, of people who had believed in vain, i.e., they had claimed to be the Lord’s followers and believers in Him, but various circumstances exposed the vanity of their claim, and for some reason or the other, they walked away from the Lord and His people. From their lives and examples, we had learnt certain characteristics of such pseudo-believers in the Lord. Today we will see more on this vain belief, how it effects the Church.

    The Lord Jesus had warned during his earthly ministry through the parable of the wheat and tares (Matthew 13:24-30) that the enemy will sow the tares in the Master’s field, and he will do so when the workers of the Master are sleeping (Matthew 13:25), i.e., are not alert. Whenever the Christian Believers and their Elders, especially those involved in the ministry of God’s Word, become complacent, and do not evaluate the word that is being preached and taught, as has been instructed in God’s Word (Acts 17:11; 1 Corinthians 14:29; 1 Thessalonians 5:21), Satan will surely bring in wrong teachings and false doctrines to mislead people away. The ‘tares’ that he plants in the Church to spread these wrong teachings and false doctrines, are brought in as false prophets, deceitful workers who come as apostles of Christ, ministers of righteousness, angel of light (2 Corinthians 11:13-15). They will come as very godly, committed believers. These infiltrators will bring in wrong teachings and false doctrines to create problems in the Church. One basic way to recognize them and their teachings is that they will preach and teach about physical and worldly things, about worldly prosperity, physical healings, fulfilling of temporal and physical desires, etc., but the gospel of salvation through repentance for sins and faith in the Lord Jesus Christ will be missing from their teachings.

    The Apostle Paul, bidding a final farewell to the elders of the Church in Ephesus, warned them to take heed and be careful, since ‘savage wolves’ will come from outside, and from within the Church men speaking perverse things will rise to draw the disciples to themselves (Acts 20:28-31), i.e., lead people away from the truth into wrong teachings and false doctrines, into following them instead of following God’s Word, and take them into destruction.

    Similarly, the Apostle John warned that many antichrists have already come and are at work; they rose up from amongst the Believers, but left them and moved out; their not being willing to continue with the people of God is an indicator of who they belong to (1 John 2:18-19).

    So, in the teachings and preaching of the false believers, besides repentance for sins, faith in the Lord Jesus, and submission to Him being missing, another characteristic that helps us identify them is that they create divisions and factions in the congregation, try to break it up, gather their own followers and lead them away from the Church that professes and practices true Biblical teachings.

    That is why it is essential for every Christian Believer to be well grounded in God’s Word, and learn at least the basic teachings necessary for spiritual growth and Christian living. In the next article we will see one more aspect of the gospel from 1 Corinthians 15:1-4, and then we will take up the second topic of elementary principles.

    If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.

 

Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well

शुक्रवार, 12 अप्रैल 2024

Growth through God’s Word / परमेश्वर के वचन से बढ़ोतरी – 38

 

Click Here for the English Translation


सुसमाचार से संबंधित शिक्षाएँ – 35

 

    यह समझने के लिए कि शैतान किस तरह से कलीसिया तथा मसीही विश्वासियों की मण्डलियों में अपने लोगों को घुसा देता है, हम बाइबल से कुछ ऐसे लोगों के उदाहरणों को देख रहे हैं जो प्रभु यीशु के अनुयायी तथा मसीही विश्वासी होने का दावा करते थे, किन्तु वास्तविकता में थे नहीं। अन्ततः उनकी सच्चाई प्रकट हो गई और वे प्रभु की तथा प्रभु के लोगों की संगति में बने नहीं रहे, चले गए। पिछले लेखों के उदाहरणों के द्वारा हमने ऐसे लोगों के कुछ लक्षणों को देखा है। अभी तक हमने तीन प्रकार के नकली-विश्वासियों के बारे में देखा है – पहले वे हैं जो परमेश्वर के वचन को ग्रहण करने वाले तो प्रतीत होते हैं, किन्तु उनका प्रभु के लिए निष्फल होना उनकी वास्तविकता को प्रकट कर देता है; दूसरे वे हैं, जो प्रभु की कुछ शिक्षाओं को स्वीकार करने से इनकार कर देते हैं, क्योंकि उन शिक्षाओं से उन्हें ठोकर लगती है, वे इस बात की अनदेखी कर देते हैं कि ये शिक्षाएँ देने वाला सर्वज्ञानी, कभी गलती न करने वाला, हमेशा सही और अटल रहने वाला सार्वभौमिक प्रभु परमेश्वर है जो कभी कुछ गलत नहीं कह या कर सकता है; और तीसरा जिसे हमने पिछले लेख में देखा है वे लोग हैं जो यहूदा इस्करियोती के समान हैं, जिसने प्रभु के साथ निकट संगति में समय बिताया, अन्य शिष्यों के समान प्रभु द्वारा सामर्थ्य को प्राप्त किया, किन्तु कभी भी वास्तविक शिष्य नहीं बना, और अन्ततः, अनन्त विनाश में चला गया। आज हम एक और व्यक्ति के उदाहरण को देखेंगे, जिसने लगता था कि पापों से पश्चाताप किया है और विश्वासियों के साथ जुड़ गया है, उनके साथ रहता था, किन्तु वास्तविकता में अभी भी अपने पापों में ही था, और परमेश्वर को साँसारिक लाभ प्राप्त करने के लिए उपयोग करना चाहता था – शमौन टोना करने वाला।

    प्रेरितों 8 अध्याय में फिलिप्पुस की सामरिया के एक नगर में सेवकाई का वर्णन दिया गया है, जहाँ उसने न केवल सुसमाचार का प्रचार किया, वरन चंगाई भी की और दुष्ट-आत्माओं को भी निकाला। फिलिप्पुस की उस सेवकाई से उस नगर में बहुत आनन्द हुआ (प्रेरितों 8:5-8)। उसी नगर में शमौन नाम का एक व्यक्ति भी रहता था, जो टोना करता था, लोग उसे परमेश्वर की शक्ति वाला मानते थे, और लोगों पर उसका बहुत प्रभाव था (प्रेरितों 8:9-11)। लेकिन फिलिप्पुस की सेवकाई के द्वारा वहाँ पर परिस्थितियाँ बदल गईं, और अन्य लोगों के समान, शमौन टोना करने वाले ने भी विश्वास किया, उसका बपतिस्मा हुआ, और वह फिलिप्पुस के साथ संगति में रहने लगा (प्रेरितों 8:12-13)। शमौन के फिलिप्पुस के साथ रहने के कारण, बहुत संभव है कि अब उसके पास टोना करने का अवसर नहीं होता होगा, इसलिए हो सकता है कि उसने टोना करना बन्द कर दिया हो। सामरिया के इस नगर में हुए इस काम की चर्चा को सुनकर यरूशलेम के प्रेरितों ने पतरस और यूहन्ना को वहाँ भेजा। जब वे लोग आए, तो उन्होंने लोगों के पवित्र आत्मा प्राप्त करने के लिए प्रार्थना की, और प्रार्थना के बाद जब पतरस और यूहन्ना ने विश्वासियों पर अपने हाथ रखे, तो उन्हें पवित्र आत्मा प्राप्त हुआ (प्रेरितों 8:14-17)। यह ध्यान देने योग्य है कि ऐसा कोई उल्लेख  नहीं है कि शमौन भी हाथ रखवाने के लिए आया, या उसे भी पवित्र आत्मा प्राप्त हुआ; किन्तु आगे की घटनाओं से यही प्रतीत होता है कि ऐसा नहीं हुआ।

    लेकिन पतरस और यूहन्ना के द्वारा जो हो रहा था, शमौन उस से बहुत प्रभावित हुआ, और संभवतः उसे कमाई का एक नया और अद्भुत अवसर दिखाई देने लगा। यद्यपि यह कहीं नहीं कहा गया है कि उसने टोना करना बन्द किया था या नहीं, किन्तु क्योंकि अब लोग सच्चे परमेश्वर की ओर मुड़ गए थे, इसलिए उन्होंने उसके पास जाना बन्द कर दिया होगा। और क्योंकि शमौन भी फिलिप्पुस की संगति में रहता था, तो उसे भी जो वह पहले किया करता था उसे करने का अवसर नहीं रहता होगा। शमौन ने प्रेरितों, पतरस और यूहन्ना, से बात की, उन्हें पैसे देकर उन से यह अधिकार लेना चाहा कि वह भी जिस किसी पर हाथ रखे उसे पवित्र आत्मा प्राप्त हो जाए (प्रेरितों 8:18-19)। इससे शमौन की वास्तविकता प्रकट हो गई, क्योंकि इसके लिए पतरस उसे अच्छे से डांट लगाता है, उससे पश्चाताप करने तथा इस बुराई से छुड़ाए जाने के लिए परमेश्वर से प्रार्थना करने के लिए कहता है (प्रेरितों 8:20-23)। अजीब बात यह है कि शमौन ने ऐसा नहीं किया, बल्कि उसने केवल प्रेरितों से ही उसके लिए प्रार्थना करने के लिए कहा कि वह अपनी बुराई के परिणामों से बच जाए (प्रेरितों 8:24)।

    इसके बाद क्या हुआ और अन्ततः शमौन का क्या हुआ, इसका कोई उल्लेख नहीं है; हम उसके बारे में यही अनुमान लगा सकते हैं कि उसने सम्भवतः टोना करना छोड़ दिया था। उसने बपतिस्मा लिया था, वह फिलिप्पुस के साथ रहता था, उस सुसमाचार प्रचारक से परमेश्वर का वचन सुनता था, विश्वासियों के साथ संगति करता था, लेकिन फिर भी अपने मन में वह अभी भी अपरिवर्तित ही था। वह अभी भी पैसे के लोभ और सँसार की वस्तुओं के प्रेम से बन्धा हुआ था, और यहाँ तक कि परमेश्वर पवित्र आत्मा को भी अपनी अधीनता में उपयोग करना चाहता था; और ये सभी एक अपरिवर्तित जीवन के लक्षण हैं (1 तीमुथियुस 6:10; 1 यूहन्ना 2:15-17; याकूब 4:2-4)। यह बहुत अचरज की बात है कि यद्यपि शमौन को उसकी वास्तविक स्थिति के बारे में बताया गया था, और उसे अवसर प्रदान किया गया कि वह पश्चाताप करे तथा परमेश्वर से क्षमा प्राप्त करने के लिए प्रार्थना करे, किन्तु फिर भी उस अवसर का सदुपयोग करने की बजाए, उसने स्वयं प्रार्थना नहीं की केवल एक औपचारिकता पूरी करने के समान प्रेरितों से ही कह दिया कि वे ही उसके लिए प्रार्थना कर दें।

    यह कुछ उस के समान है जो यहूदा इस्करियोती ने किया था। प्रभु के लिए मृत्यु दण्ड घोषित किये जाने के बाद, यहूदा अपने किए के लिए पछताया और इसके लिए महायाजकों और पुरनियों के पास गया, उनके सामने अपने पाप को माना; किन्तु प्रभु के पास क्षमा मांगने के लिए नहीं गया। यदि वह पश्चाताप के साथ प्रभु के पास आया होता, तो कहानी बिलकुल बदल जाती। किन्तु उन धार्मिक अगुवों से यहूदा को न तो क्षमा और न ही कोई सहानुभूति मिली। दुर्भाग्यवश, एक बार फिर उसने अपनी ही इच्छा के अनुसार वह किया जो उसे सही लगा। बजाए उसे याद करने के और उसके अनुसार करने के जो उसने प्रभु को अनेकों बार करते देखा था – पश्चातापी लोगों को क्षमा देते हुए, और इस आशा के साथ पश्चाताप के साथ प्रभु के पास आने के, उसने जाकर स्वयं को फाँसी लगा ली (मत्ती 27:1-5), और बिना पापों की क्षमा पाए हुए ही मर गया। जिस प्रकार से यहूदा कठोर मन का व्यक्ति था, शमौन भी कठोर मन का व्यक्ति था, स्वयं के अनन्त जीवन के प्रति भी।

    ये उदाहरण सच्चे परिवर्तन के लिए वास्तविक पश्चाताप की अनिवार्यता के महत्व को दिखाते हैं। सच्चा पश्चाताप किए बिना, और परमेश्वर की आज्ञाकारिता की इच्छा और उसमें विश्वास करना उत्पन्न नहीं होता है। पतरस तथा अन्य शिष्यों ने भी उसे अकेला छोड़ कर भाग जाने के द्वारा प्रभु का इनकार किया था। किन्तु क्योंकि उन्होंने प्रभु जो था उसमें वास्तविक विश्वास किया था, और वे प्रभु के प्रति पूर्णतः समर्पित थे, इसलिए ठोकर खाने के बाद भी वे परिस्थिति से बाहर आ सके और सेवकाई में बहाल किये गए। केवल बाहरी रीतियों के निर्वाह के द्वारा और मसीही विश्वासियों के समान व्यवहार करने के द्वारा, कोई परिवर्तित हुआ नहीं माना जा सकता है। अन्ततः, सभी की वास्तविक दशा प्रकट हो ही जाती है। इसलिए जब समय और अवसर उपलब्ध है, जब परमेश्वर का वचन व्यक्ति को कायल कर रहा है, तो किसी को भी लापरवाह होकर उचित कार्य करने को करना टालना नहीं चाहिए, कहीं बहुत देर न हो जाए (इब्रानियों 3:12-19)।

    अगले लेख में हम कुछ और ऐसे लोगों के उदाहरण देखेंगे जो प्रभु और कलीसिया से दूर हो गए, बाहर चले गए।

   यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।

 

कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें

******************************************************************

English Translation


Teachings Related to the Gospel – 35

 

    To understand how Satan infiltrates the Church and the congregation of Christian Believers, we are considering some Biblical examples of those claimed to be the followers of the Lord Jesus, Christian Believers, but actually were not. Eventually, they were exposed and they did not continue in fellowship with the Lord and His people, went away. Through the examples in the previous articles, we have seen some characteristics of such people. So far we have seen three kinds of such pseudo-believers – one are those who appear to receive God’s Word, but their being unfruitful for the Lord exposes their true self; second are those who are unwilling to accept some teachings of the Lord, since they feel offended by them, overlooking the fact that the one giving these teachings is the inerrant, omniscient, always true, the Sovereign Lord God, who can never be wrong; and the third that we saw in the previous article are those like Judas Iscariot, who spent time in close fellowship with the Lord, was empowered by the Lord as the others were, but never truly became the Lord’s disciple, and eventually went into eternal destruction. Today we will consider the example of another person, who seemingly repented of sins and joined the Believers, moved around with them, but actually was still in his sins, and wanted to use God for temporal gains – Simon the sorcerer.

    In Acts 8 is given the account of Philip’s ministry in a city of Samaria, where he not only preached the gospel to them but also healed and cast out demons from many people. The ministry of Philip brought great joy to that city (Acts 8:5-8). In that city lived a person by the name of Simon, who practised sorcery, was considered a man of god, and had a great influence over the people of the city (Acts 8:9-11). But things changed with Philip’s ministry there, and like the others, Simon the sorcerer also believed, and was baptized and continued in fellowship with Philip (Acts 8:12-13). Simon’s continuing with Philip, quite likely, would not have given him any opportunity to continue practising his sorcery, so, may be, he had stopped doing sorcery. On hearing of this work in the city of Samaria, the Apostles in Jerusalem, sent Peter and John there. When they came, they prayed for the people that they may receive the Holy Spirit, and having prayed, when Peter and John laid their hands on the Believers, they received the Holy Spirit (Acts 8:14-17). Notably, it is not mentioned that Simon too came forth for the laying of hands, or that he received the Holy Spirit; but quite likely from the turn of events this did not happen.

    But Simon was fascinated by what happened through Peter and John, and apparently, he saw a new and great business opportunity. Though there is no mention whether or not he had actually given up his sorcery, but now since the people had turned to the real God, and so they would have stopped coming to him, and since Simon was in the company of Philip, so he would not have been able to do what he did earlier. Simon approached the Apostles, Peter and John, offered them money, and asked them to given him this power of being able to provide the Holy Spirit to those on whom he would lay hands (Acts 8:18-19). This is how Simon’s real state was exposed, for Peter severely reprimands him, and asks him to repent and pray to be delivered from his wickedness, since he was poisoned by bitterness and bound by iniquity (Acts 8:20-23). The strange thing is that Simon did not do so, instead, he only asked the apostles to pray for him to the Lord and help him escape from the consequences of his wrong (Acts 8:24).

    There is no mention of what happened next, and what eventually happened to Simon; what we can surmise is that though he possibly had given up sorcery. He had taken baptism, was moving around with Philip, listened to preaching of God’s Word through God’s evangelist, fellowshipped with the Believers, yet in his heart he had remained unregenerated. He was still caught up with the love of money and of the things of the world, and he even wanted to use God the Holy Spirit for himself; all of which are signs of an unregenerated life (1 Timothy 6:10; 1 John 2:15-17; James 4:2-4). What is most surprising is that though Simon was told of his true condition, and opportunity was given to him to repent and pray about it to God for forgiveness, yet instead of taking that opportunity, he perfunctorily only asked the apostles to pray for him, instead of doing it himself.

    This is something like what Judas Iscariot had done, after the Lord had been given the death sentence; then Judas showed remorse about it and went to chief priests and elders, confessed his sin to them; but never went to the Lord for forgiveness. Had he come to the Lord in repentance, the story would have been totally different. But Judas did not receive any forgiveness or even sympathy from the religious leaders. Unfortunately, he once again took matters into his own hands, he once again did that which seemed right to him. Instead of remembering and doing according to what he had seen the Lord do many times, i.e., forgiving the repentant, and on that basis having hope and going to the Lord in repentance, he went and hanged himself (Matthew 27:1-5) and died an unforgiven man. Just as Judas was hard-hearted, Simon too was hard-hearted, even about his own eternal future.

    These examples underscore the importance of sincere repentance for true regeneration. Without true repentance, the desire to obey God, to trust in Him does not come. Peter too had denied the Lord, and so had the other disciples in running away from Him and leaving Him alone. But because they had truly believed in who the Lord was, and were actually fully surrendered to Him, so, despite their faltering, they could come out of the situation and be restored. Merely going through the external rituals and appearances, living and behaving like a Christian Believer, does not constitute regeneration. Eventually, sooner or later, the true state is exposed. Therefore, while there is time and opportunity, and God’s Word is convicting the person, no one should be careless and post-pone doing the needful i.e., truly repent and turn to the Lord in complete surrender, before it is too late (Hebrews 3:12-19).

    In the next article we will see some more examples of people who walked away from the Lord and His Church.

    If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.

 

Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well

गुरुवार, 11 अप्रैल 2024

Growth through God’s Word / परमेश्वर के वचन से बढ़ोतरी – 37

 

Click Here for the English Translation


सुसमाचार से संबंधित शिक्षाएँ – 34

 

    मसीही विश्वासी अपने आत्मिक जीवनों में, परमेश्वर के सम्पूर्ण वचन को सीखने और लागू करने के द्वारा ही उन्नति और बढ़ोतरी कर सकते हैं; और इसके लिए परमेश्वर के वचन से तीन प्रकार की मौलिक शिक्षाएँ आधारभूत हैं – सुसमाचार से सम्बन्धित शिक्षाएँ, आरंभिक बातों की शिक्षाएँ, प्रतिदिन के व्यवहारिक जीवन से सम्बन्धित शिक्षाएँ। हमने सुसमाचार से सम्बन्धित शिक्षाओं के अध्ययन के साथ आरम्भ किया है, और देखा है कि पश्चाताप या मन-फिराव और सुसमाचार पर विश्वास करना सुसमाचार से सम्बन्धित शिक्षाओं के अनिवार्य भाग हैं। पश्चाताप के बारे में सीखने के बाद, अब हम सुसमाचार पर विश्वास करने से सम्बन्धित बाइबल की शिक्षाओं को देख रहे हैं, और हमने देखा है कि किस प्रकार से शैतान सुसमाचार को बिगाड़ कर उसे व्यर्थ कर देने के प्रयास करता है; और लोगों को बहका भरमा कर उनके मनों में यह डाल देता है कि वे मसीही विश्वासी हैं, जबकि वास्तव में वे विश्वासी नहीं हैं। वर्तमान में हम बाइबल से उन लोगों के उदाहरणों को देख रहे हैं जो मसीह के विश्वासी प्रतीत होते थे, अपने आप को मसीही विश्वासी समझते थे, जब तक कि उनकी वास्तविकता उजागर नहीं हो गई और अन्ततः वे प्रभु तथा उसके लोगों से हट कर दूर चले गए। इस सन्दर्भ में, पिछले लेख में हमने उन ‘बहुतेरे चेलों’ के बारे में देखा था जो प्रभु को छोड़ कर पलट कर चले गए, क्योंकि वे प्रभु की कुछ शिक्षाओं को स्वीकार करना नहीं चाहते थे। इस परिस्थिति के लिए पतरस के प्रत्युत्तर से हमने सच्चे मसीही विश्वासी की पहचान करने के तीन मापदण्ड देखे थे। आज हम एक अन्य उदाहरण को देखेंगे, एक ऐसा व्यक्ति जो प्रभु यीशु के साथ निकटता में बना रहा, किन्तु कभी भी प्रभु का सच्चा शिष्य नहीं बना, और अन्त में उसकी सच्चाई प्रकट हो गई – यहूदा इस्करियोती।

    हम लूका 6:12-13 से देखते हैं कि प्रभु ने सारी रात परमेश्वर के साथ प्रार्थना में बिताने के बाद अपने शिष्यों में से, अर्थात उनमें से जो उसके पीछे हो लिए थे, बारह को चुना और नियुक्त किया, और उन्हें प्रेरित कहा। प्रभु ने इन प्रेरितों को “फिर उसने अपने बारह चेलों को पास बुलाकर, उन्हें अशुद्ध आत्माओं पर अधिकार दिया, कि उन्हें निकालें और सब प्रकार की बीमारियों और सब प्रकार की दुर्बलताओं को दूर करें” (मत्ती 10:1)। प्रभु के पीछे चलने वाले इन शिष्यों में से एक यहूदा इस्करियोती भी था (लूका 6:16); इसलिए उसे भी वही सामर्थ्य और अधिकार मिले जो अन्य शिष्यों को दिए गए। हम लूका 9:10 से देखते हैं कि एक सेवकाई से लौटने के बाद, जो कुछ उन्होंने किया था, प्रेरितों ने प्रभु को उसके बारे में बताया; और ऐसा कोई संकेत नहीं है कि यहूदा में होकर इस सामर्थ्य और अधिकार ने काम नहीं किया – यदि उसने इनका उपयोग किया था, तो। इससे हम यह निष्कर्ष निकाल सकते हैं कि यहूदा के साथ कोई भेद-भाव नहीं किया गया था, और उसके साथ भी वही व्यवहार किया गया जो किसी भी अन्य शिष्य अथवा प्रेरित के साथ हुआ; जो इससे भी प्रकट है कि वह उन सभी स्थानों को जानता था जहाँ प्रभु अपने शिष्यों के साथ जाया करता था (यूहन्ना 18:1-2)। अन्त तक, जब वह प्रभु यीशु को धोखा देकर पकड़वाने के लिए गया, प्रभु ने उसके साथ प्रेम का ही व्यवहार किया, औरों के समान उसके भी पाँव धोए, और उसे पश्चाताप करने के लिए समय तथा अवसर प्रदान किया (यूहन्ना 13:5, 12, 14, 18, 21, 26-31)। साथ ही, सुसमाचारों के सभी वृतांतों में, हम कभी भी, कहीं भी प्रभु यीशु के द्वारा अन्य शिष्यों से यहूदा के विरुद्ध कुछ कहने को नहीं देखते हैं, और न ही प्रभु ने कभी उसे शेष सामने कभी अपमानित किया या नीचा दिखाया। वरन, इन शिष्यों में से यहूदा को ही “खजांची” बनाया गया था, और जो पैसा उनके पास आता था उसका दायित्व उसे ही सौंपा गया था; किन्तु वह चोर था और उसे सौंपे गए पैसे को चुरा लेता था (यूहन्ना 12:6; 13:29)।

    हम यूहन्ना 12:6 से उसके एक अन्य लक्षण को देखते हैं – वह कंगालों की चिन्ता नहीं करता था, जो उस व्यक्ति के गुणों से बिलकुल भिन्न था, जिसका अनुयायी होने का वह दावा करता था। जब यहूदा प्रभु यीशु को पकड़ने वाले लोगों की अगुवाई करता हुआ आया (मत्ती 26:47-50), तब उसका एक अन्य लक्षण उजागर हो गया, वह पाखण्डी था। यद्यपि वह एक बुरे उद्देश्य से आया था, लेकिन फिर भी, उसने प्रभु यीशु को “हे रब्बी” कह कर संबोधित किया, और प्रभु को ऐसे चूमा जैसे किसी निकट और प्रिय जन को चूमते हैं, मानों औरों के सामने प्रभु को आदर दे रहा हो। लेकिन यहाँ पर भी, यद्यपि प्रभु यहूदा के उद्देश्य को जानता था, तब भी प्रभु ने उसे “हे मित्र” कहकर संबोधित किया; तब भी उसे न तो डांटा और न ही किसी भी रीति से अपमानित किया। यहाँ पर यहूदा द्वारा प्रभु के संबोधन में और जब बहुत से चेले प्रभु को छोड़कर चले गए थे, उस समय पतरस द्वारा प्रभु के संबोधन (यूहन्ना 6:68-69) में, जिसे हम पिछले लेख में देख चुके हैं, तुलनात्मक अन्तर पर ध्यान कीजिए। यहूदा प्रभु यीशु को “हे रब्बी” कहता है, किन्तु पतरस, उन लोगों की ओर से जो प्रभु के साथ बने रहे थे, यीशु को “प्रभु” कहता है। यहूदा के लिए, यीशु केवल एक गुरु, एक शिक्षक था, परन्तु यीशु के सच्चे अनुयायियों के लिए, वह उनका प्रभु था, जिसके पास अनन्त जीवन की बातें थीं, जिसे वे जान गए थे कि यही जीवते परमेश्वर का पुत्र है। प्रभु प्रत्येक की वास्तविक दशा को जानता है (यूहन्ना 2:24-25; 6:64; 2 तीमुथियुस 2:19), और अपने कामों तथा धार्मिकता के व्यवहार से कोई उसका मूर्ख नहीं बना सकता है।

    पिछले लेख में हमने यूहन्ना 6:60, 66 से उनके जो प्रभु यीशु के सच्चे नहीं बल्कि केवल नाम के अनुयायी हैं, तीन लक्षण देखे थे। आज यहूदा इस्करियोती के जीवन से हम ऐसे लोगों के कुछ और लक्षण देखते हैं:

  • वे चुपके से मसीही विश्वासियों में घुस आते हैं, यहाँ तक कि वरिष्ठ और अनुभवी के बीच में भी (गलतियों 2:4); वे विश्वासियों के समान ही जीवन जीते हैं, काम करते हैं, व्यवहार करते हैं। चाहे विश्वासी उन्हें पहचान नहीं पाएँ, किन्तु वे कभी भी प्रभु का मूर्ख नहीं बना सकते हैं, जो उन्हें आरम्भ से ही पहचानता है।

  • वे लालची और धन का लोभ रखने वाले होते हैं, और उन्हें जो सौंपा गया है, कलीसिया का, कलीसिया के लोगों का, इन सभी का अपने स्वार्थ के लिए उपयोग करने में; और अपनी लालसाओं की पूर्ति के लिए कोई गलत अथवा अनुचित काम करने में, कोई संकोच नहीं करते हैं।

  • उनमें प्रभु यीशु, जिन का अनुसरण करने का वे दावा करते हैं, के समान गुण नहीं पाए जाते हैं; और जैसा प्रभु यीशु मसीह ने स्वयं ही कहा है, यह पहचान का एक प्रमुख बिन्दु है (मत्ती 10:24-25), क्योंकि पेड़ अपने फल से पहचाना जाता है (लूका 6:44)।

  • उनके मन बहुत कठोर होते हैं; उनके साथ जितना चाहे प्रेम, आदर, देख-रेख, परमेश्वर के वचन से प्रचार और शिक्षा, प्रभु के लोगों के साथ संगति का व्यवहार रख लें, किन्तु उनमें कोई परिवर्तन नहीं आता है।

  • वे पाखण्डी होते हैं, बाहरी रीति से प्रेम और आदर दिखाते हैं, जब कि अन्दर से, साँसारिक लाभ और धन के लिए, मसीही विश्वासियों को गिराने और हानि पहुँचाने के लिए कार्य कर रहे होते हैं।

    अगले लेख में हम मसीही विश्वासियों के भेष में अविश्वासियों के अन्य उदाहरणों को देखेंगे।

   यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।

 

कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें

******************************************************************

English Translation


Teachings Related to the Gospel – 34

 

    The Christian Believers can only grow in their spiritual lives through the learning and applying all of God’s Word to their lives; for which three kinds of teachings from God’s Word are fundamental – teachings related to the gospel, teachings about the elementary principles of Christ, and teachings related to practical daily living. We started by studying the teachings related to the gospel, and had seen that repentance and believing in the gospel are essential components of the teachings related to the gospel. Having studied about repentance, we are now studying Biblical teachings about believing the gospel, and have seen how Satan tries to subvert the gospel to render it vain; and misleads the people into believing they are followers of Christ, when they actually are not. Presently, we are looking at Biblical examples of those who appeared to be, and thought themselves to the followers of Christ, till their actual condition was exposed and they walked away from the Lord and His people. In this context, in the last article we had seen about ‘many disciples’ who were unwilling to accept certain teachings of the Lord, and therefore, turned back and walked away from the Lord. From Peter’s response to this situation, we had seen three criteria that characterize a true follower of Christ. Today we will consider another example of a person who stayed closely with the Lord Jesus, but was never a true follower of the Lord, and at the end his reality became evident – Judas Iscariot.

    We see from Luke 6:12-13 that the Lord Jesus, after spending the night in prayer with God, from amongst His disciples, i.e., who were following Him, chose and appointed twelve, and called them Apostles. To these twelve Apostles, the Lord gave “power over unclean spirits, to cast them out, and to heal all kinds of sickness and all kinds of disease” (Matthew 10:1). Amongst these disciples who followed the Lord, and the twelve Apostles, one was Judas Iscariot (Luke 6:16); therefore, he too received the same powers and authority, as the others had received. From Luke 9:10 we see that on return from a mission, the Apostles gave a report to the Lord of all that they had done, and there is nothing to suggest that the powers given by the Lord had not worked through Judas – if he had exercised them. So, we can surmise that Judas had not been discriminated against, he was treated just the same as any other disciple or Apostle was; this is also affirmed by his knowing all the places where the Lord Jesus went with His disciples (John 18:1-2). Till the end when he went out to betray the Lord Jesus, the Lord treated him with love, along with the others washed his feet too, giving him time and opportunity to repent (John 13:5, 12, 14, 18, 21, 26-31). Also, throughout the Gospel accounts, we never ever find the Lord Jesus back-biting against Judas, or in any way pulling him down before the others. Rather, Judas was the “treasurer” amongst these disciples, and was entrusted with the money that came to them; but he was a thief and used to take the money entrusted to him (John 12:6; 13:29).

    From John 12:6 we also see another trait in him – he did not care for the poor, which was quite unlike the traits of the person he was following. When Judas came leading the group that had come to arrest the Lord Jesus (Matthew 26:47-50), another of his traits has been exposed – he was a hypocrite. Though he had come with an ulterior motive, but even then, he addressed the Lord Jesus as “Rabbi” and kissed Him as one would kiss a near and dear one, as if he was honoring Him before the others. But even here, though He knew Judas’s motive, the Lord still addresses him as “friend;” still not rebuking him or insulting him in any way. Notice the contrast between Judas addressing the Lord Jesus here, and Peter addressing the Lord in his answer to the Lord (John 6:68-69), when many disciples left the Lord and went away, which we have seen in the previous article. Judas addresses the Lord as “Rabbi,” but Peter, in speaking for those who had stayed with the Lord, calls Him “Lord.” For Judas, Jesus was only a “teacher” but for the true followers of Jesus, He was their Lord, the one having the words of eternal life, whom they had come to know as the Son of the living God. The Lord knows the actual condition of everyone (John 2:24-25; 6:64; 2 Timothy 2:19), and no one can fool Him through their works or religiosity.

    In the last article, from John 6:60, 66 we had seen three characteristics of those who are not truly the followers of the Lord, but followers only in name. Today from Judas Iscariot’s life we see some more characteristics:

  • They secretly creep in amongst the Christian Believers, even amongst the senior and experienced ones (Galatians 2:4); they live, behave, and work like the Believers. Though the Believers may not be able to identify them, but they can never fool the Lord, who knows about them from the beginning.

  • They are covetous, money-minded, and have no hesitation in using what has been entrusted to them, the Church, and the congregation for their own selfish purposes; or indulging in wrong or improper ways to fulfil their desires.

  • They do not exhibit the qualities of the Lord Jesus, whom they profess to follow; and as stated by the Lord Jesus, this is a major differentiating feature (Matthew 10:24-25), since a tree is known by its fruits (Luke 6:44).

  • They are very hard-hearted; no amount of love, respect, care, preaching and teaching from God’s Word, fellowship with God’s people can change them.

  • They are hypocrites, outwardly expressing love and honor, but inwardly plotting and working for the downfall of the Believers, for the sake of worldly gains and money.

    In the next article, we will continue to look at other examples of nonbelievers moving around as Christian Believers.

    If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.

 

Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well