ई-मेल संपर्क / E-Mail Contact

इन संदेशों को ई-मेल से प्राप्त करने के लिए अपना ई-मेल पता इस ई-मेल पर भेजें : rozkiroti@gmail.com / To Receive these messages by e-mail, please send your e-mail id to: rozkiroti@gmail.com

रविवार, 2 मार्च 2025

The Church, or, Assembly of Christ Jesus - 23 – Body of Christ (1) / मसीह यीशु की कलीसिया या मण्डली – 23 - प्रभु की देह (1)

 

मसीह यीशु की कलीसिया या मण्डली – 23 

Click Here for the English Translation

प्रभु यीशु की कलीसिया - प्रभु की देह (1)


पिछले कुछ लेखों में हम प्रभु यीशु की कलीसिया के लिए परमेश्वर के वचन बाइबल के नए नियम खंड में प्रयोग किए गए विभिन्न रूपक (metaphors), जैसे कि - प्रभु का परिवार या घराना; परमेश्वर का निवास-स्थान या मन्दिर; परमेश्वर का भवन; परमेश्वर की खेती; प्रभु की देह; प्रभु की दुल्हन; परमेश्वर की दाख की बारी, इत्यादि के बारे में देखते आ रहे हैं। हमने देखा है कि किस प्रकार से इन रूपकों में होकर परमेश्वर पवित्र आत्मा ने प्रभु द्वारा अपनी कलीसिया, अर्थात, अपने सच्चे और समर्पित शिष्यों का धर्मी और पवित्र किए जाना, परमेश्वर के साथ कलीसिया के संबंध, संगति, एवं सहभागिता की बहाली, तथा कलीसिया के लोगों के व्यवहार और जीवनों में परमेश्वर के प्रयोजन, उन से उसकी अपेक्षाएं, आदि को समझाया है। यहाँ पर ये रूपक किसी विशिष्ट क्रम, आधार, अथवा रीति से सूची-बद्ध नहीं किए गए हैं। कलीसिया के लिए बाइबल में प्रयोग किए गए सभी रूपक समान रीति से, एक सच्चे, समर्पित, आज्ञाकारी मसीही विश्वासी के प्रभु यीशु और पिता परमेश्वर के साथ संबंध को, तथा उसके मसीही जीवन, और दायित्वों के विभिन्न पहलुओं को दिखाते हैं।


प्रत्येक रूपक एक वास्तविक सच्चे, समर्पित मसीही विश्वासी के प्रभु यीशु और परमेश्वर के साथ संबंध और जिम्मेदारियों के विभिन्न पक्षों को भी दिखाता है। साथ ही, इन सभी रूपकों में एक और सामान्य बात है कि प्रत्येक रूपक यह भी बिलकुल स्पष्ट और निश्चित कर देता है कि कोई भी व्यक्ति किसी भी प्रकार के किसी भी मानवीय प्रयोजन, कार्य, मान्यता या धारणा के निर्वाह आदि के द्वारा, अपनी अथवा किसी अन्य मनुष्य की ओर से परमेश्वर की कलीसिया का सदस्य बन ही नहीं सकता है; वह चाहे कितने भी और कैसे भी प्रयास अथवा दावे क्यों न कर ले। अगर व्यक्ति प्रभु यीशु की कलीसिया का सदस्य होगा, तो वह केवल प्रभु की इच्छा से, उसके माप-दंडों के आधार पर, उसकी स्वीकृति से होगा, अन्यथा कोई चाहे कुछ भी कहता रहे, वह चाहे किसी मानवीय कलीसिया अथवा किसी संस्थागत कलीसिया का सदस्य हो जाए, किन्तु प्रभु की वास्तविक कलीसिया का सदस्य हो ही नहीं सकता है। और यदि वह अपने आप को प्रभु की कलीसिया का सदस्य समझता या कहता भी है, तो भी प्रभु उसकी वास्तविकता देर-सवेर प्रकट कर देगा, और अन्ततः वह अनन्त विनाश के लिए प्रभु की कलीसिया से पृथक कर दिया जाएगा। इसलिए अपने आप को मसीही विश्वासी कहने वाले प्रत्येक जन के लिए अभी समय और अवसर है कि अभी अपने ‘मसीही विश्वासी’ होने के आधार एवं वास्तविक स्थिति को भली-भांति जाँच-परख कर, उचित कदम उठा ले और प्रभु के साथ अपने संबंध ठीक कर ले। हर व्यक्ति को यह सुनिश्चित कर लेना चाहिए कि वह किसी मानवीय कलीसिया अथवा किसी संस्थागत कलीसिया का नहीं, परंतु प्रभु यीशु की वास्तविक कलीसिया का सदस्य है।


पिछले लेखों में हम उपरोक्त सूची के पहले चार रूपकों को देख चुके हैं। आज हम इस सूची के पाँचवें रूपक, कलीसिया के प्रभु की देह होने के संबंध में देखेंगे।


(5) प्रभु की देह 


परमेश्वर के वचन बाइबल में कलीसिया को प्रभु यीशु की देह भी कहा गया है। इस रूपक से संबंधित बाइबल के कुछ वचनों पर ध्यान कीजिए:


* क्योंकि जैसे हमारी एक देह में बहुत से अंग हैं, और सब अंगों का एक ही सा काम नहीं। वैसा ही हम जो बहुत हैं, मसीह में एक देह हो कर आपस में एक दूसरे के अंग हैं (रोमियों 12:4-5)।


* इसी प्रकार तुम सब मिल कर मसीह की देह हो, और अलग अलग उसके अंग हो (1 कुरिन्थियों 12:27); देखें 1 कुरिन्थियों 12:12-27।


* और उसने कितनों को भविष्यद्वक्ता नियुक्त कर के, और कितनों को सुसमाचार सुनाने वाले नियुक्त कर के, और कितनों को रखवाले और उपदेशक नियुक्त कर के दे दिया। जिस से पवित्र लोग सिद्ध हों जाएं, और सेवा का काम किया जाए, और मसीह की देह उन्नति पाए (इफिसियों 4:11-12)।


* क्योंकि पति पत्‍नी का सिर है जैसे कि मसीह कलीसिया का सिर है; और आप ही देह का उद्धारकर्ता है (इफिसियों 5:23)।


* इसलिये कि हम उस की देह के अंग हैं (इफिसियों 5:30)।


बाइबल में प्रभु की कलीसिया को, अर्थात उसके प्रति सच्चे, समर्पित, उसे अपना उद्धारकर्ता और प्रभु स्वीकार करने वाले लोगों को, उसकी देह और प्रभु यीशु को उस देह का सिर कहा गया है। एक देह के साथ एक ही सिर होता है; और एक सिर के साथ एक ही देह होती है। यदि किसी कारण से देह के साथ एक से अधिक सिर हों, या सिर के साथ एक से अधिक देह हों, तो वह असामान्य, विकृत, और ठीक से कार्य न कर पाने वाला हो जाता है। इस रूपक के द्वारा संसार भर के सभी मसीही विश्वासियों को कुल मिलाकर, एक साथ मिलकर, प्रभु की एक देह के विभिन्न अंग बताया गया है। देह में प्रत्येक अंग की अलग-अलग स्थिति होती है, भिन्न स्वरूप होता है, भिन्न कार्य, भिन्न कार्य कुशलता, भिन्न कार्य क्षमता, भिन्न ‘स्वभाव’, आदि होते हैं। किन्तु देह उन सभी अंगों के एक साथ गठित होने और मिलकर कार्य करने से ही पूर्ण होती है। कोई भी अंग अपनी स्थिति अथवा कार्य, व्यवहार, या उपयोगिता स्वयं निर्धारित नहीं कर सकता है। जैसा जिस अंग को परमेश्वर ने बनाया है, जहाँ रखा है, और जो कार्य उसे सौंपा है, उसे वहीं पर उसे ही करना होता है। सभी अंगों को एक-दूसरे का सहायक और पूरक होकर देह में एक साथ मिलकर कार्य करना होता है। यदि एक अंग अस्वस्थ होता है तो उसका दुष्प्रभाव सारी देह पर आता है और सारी देह दुखी होती है; यदि एक अंग ठीक से कार्य नहीं करता है तो सारी देह के कार्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। अन्ततः, सभी अंग सिर के द्वारा संचालित और नियंत्रित किए जाते हैं। यदि किसी अंग का सिर के साथ संबंध ठीक न हो, या बाधित हो जाए, या टूट जाए, तो फिर वह अंग ठीक से कार्य नहीं करने पाता है, निर्बल, सुन्न, या मृतक समान हो जाता है। वह देह के साथ जुड़ा हुआ तो है, किन्तु देह के लिए उपयोगी नहीं है, वरन देह के लिए कष्ट उत्पन्न करने वाला और उसके कार्यों को बाधित करने वाला हो जाता है।


हम अगले लेख में भी कलीसिया के प्रभु की देह होने के बारे में विचार करने को ज़ारी रखेंगे। 


यदि आप एक मसीही विश्वासी हैं तो, कृपया सुनिश्चित कर लीजिए कि क्या आप प्रभु की कलीसिया, उसकी देह के एक अंग के समान अपने निर्धारित कार्य और सेवकाई को ठीक से निभा रहे हैं? कहीं आपके जीवन और व्यवहार से प्रभु की देह दुखी, और प्रभु का कार्य बाधित तो नहीं हो रहा है? जाँच और पहचान लीजिए कि आपका “सिर” कौन है? अर्थात, क्या आप प्रभु के वचन और निर्देशों के अनुसार, प्रभु की कलीसिया में रहते हुए कार्य करते हैं, या आप किसी मानवीय संस्था या डिनॉमिनेशन और उसके नियमों की अधीनता में होकर, प्रभु के वचन से भिन्न निर्देशों के अनुसार कार्य करते हैं?


यदि आपने अभी तक प्रभु की शिष्यता को स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी उसके पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। यदि आपने अभी तक नया जन्म, उद्धार नहीं पाया है, प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा नहीं माँगी है, तो अभी आपके पास समय और अवसर है कि यह कर लें। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” परमेश्वर आपके साथ संगति रखने की बहुत लालसा रखता है तथा आपको आशीषित देखना चाहता है, लेकिन इसे सम्भव करना आपका व्यक्तिगत निर्णय है। सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी। क्या आप अभी समय और अवसर होते हुए, इस प्रार्थना को नहीं करेंगे? निर्णय आपका है। 

 

कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें 
और
कृपया अपनी स्थानीय भाषा में अनुवाद और प्रसार करें

*************************************************************************

 The Church, or, Assembly of Christ Jesus - 23

English Translation

Biblical Metaphors for the Church – Body of Christ (1)


We have been considering the various metaphors given in the New Testament section of the Word of God the Bible, for the Church of God, e.g., the Family of the Lord; the Temple or Dwelling place of God; House of God; the Field of God; The Body of the Lord; the Bride of the Lord; the Vineyard of God, etc. We have seen how through these metaphors God the Holy Spirit has shown and explained about the Church of the Lord Jesus Christ, i.e., about those who are His truly surrendered and committed people being made pure and holy, their relationship with the Lord, the restoration of His people to fellowship with God, the life and behavior of the people of the Church, and God’s expectations from them, His work in their lives etc. We are not considering these metaphors in any particular order; all of them are equally important, and every one of them teaches some important thing or the other about Christian life.


Every metaphor shows different aspects of the relationship of a truly surrendered and committed Christian Believer with the Lord Jesus and God, and the related aspects of the Believer’s life and responsibilities. Every metaphor also makes it very clear and evident that no person can become a member of the Lord’s Church through any human works, criteria, notions etc., no matter who he may be or how much he may try to join the Lord’s Church. If anyone joins the Church of the Lord, it will only be according to the will, standards, criteria, and acceptance by the Lord. Other than this anyone may keep saying, doing, and claiming whatever they may; he will never actually be or become a member of the Lord’s Church. Even if he considers himself to be and claims his being a member, sooner or later his actual state will be exposed, and he will be separated out for eternal destruction. Therefore, for everyone who claims himself to be a Christian Believer, now is the time and opportunity to examine and evaluate their relationship with the Lord and its basis, and if there is any doubt, then have it rectified and come into the right relationship with the Lord by ensuring that he is truly a member of the Lord's Church, rather than just being a member of some man-made or organization-made church.


From this list of metaphors, we have considered the first four metaphors in the previous articles. Today we will consider the fifth metaphor, being the Body of Christ.


(5) The Body of Christ


In the Word of God, the Church has also been called the Body of the Lord Jesus Christ. Consider some verses related to this metaphor from the Bible:


* For as we have many members in one body, but all the members do not have the same function, so we, being many, are one body in Christ, and individually members of one another (Romans 12:4-5).


* Now you are the body of Christ, and members individually (1 Corinthians 12:27); see 1 Corinthians 12:12-27.


* And He Himself gave some to be apostles, some prophets, some evangelists, and some pastors and teachers, for the equipping of the saints for the work of ministry, for the edifying of the body of Christ (Ephesians 4:11-12).


* For the husband is head of the wife, as also Christ is head of the church; and He is the Savior of the body (Ephesians 5:23).


* For we are members of His body, of His flesh and of His bones (Ephesians 5:30).


In the Bible, the Lord’s Church, i.e., those who have sincerely accepted Him as their savior and Lord, are truly committed and submitted to Him, have also been called the “Body of Christ” and the Lord Jesus has been called the ‘Head’ of that body. A body has only one single head; and a head has one single body with it. If, for any reason one body has more than one head attached, or one head has more than one body attached, then it is an unnatural, deformed condition, and neither the head nor the body can function well in this grotesque state. In this metaphor, all the Christian Believers, all over the world, have collectively and together been addressed as organs and parts of the one body of the Lord Jesus Christ. In the body every organ, every part has its own location, place, appearance, role, and function. Each part or organ has its own way of working, its own ability, its own capacity, its own ‘nature.’ But it is only because all these various parts and organs stay and work together, help each other, that the body is able to function and carry out its work properly. As God has made every part and organ, and placed it, so it has to stay and function. Every part and organ supplements and complements the others. If any one part or organ is diseased, or is unable to function optimally, then it adversely affects the functioning of the whole body. The overall control of the working and functioning of every part and organ is with the ‘head’. In our physical bodies if the connection of any part or organ, with the head, is not proper, or has been obstructed or broken, then that part or organ is unable to function properly; it may even become paralyzed, or insensitive, or numb and non-functional. In such a situation, though it is joined with the body, but it is no longer of any use for the body; rather, it will be a cause for pain and problems for the body, it will impede and obstruct the rest of the body from functioning well.


We will continue pondering over the Church of the Lord being the Body of the Lord in the next article too. 


If you are a Christian Believer, then please do ensure that you are also fulfilling your assigned work and ministry as a member of the Church of the Lord. Make sure that the Lord Jesus is pleased with your work, life, and behavior; and that you are not in any way impeding or obstructing the work of the Church, and are not causing problems for it. Evaluate and see, who is ‘head’ that instructs and controls you. In other words, are you really living and functioning as per the Word of God in the local Church that you are; or are you under the directions and control of a human institution or denomination, and although working in the name of the Lord, but actually besides the instructions and commandments of the Lord God?


If you have not yet accepted the discipleship of the Lord Jesus, then take a decision in its favor now to secure your eternal life and heavenly blessings. The Lord's security and blessings are present where there is obedience of the Lord, where His Word is honored and followed. If you are still not Born Again, have not obtained salvation, or have not asked the Lord Jesus for forgiveness for your sins, then you have the time and opportunity to do so right now. Ask the Lord Jesus to forgive your sins, and voluntarily and sincerely surrender yourselves into His hands - this is the only way to salvation and heavenly life. All you have to do is say a short prayer, voluntarily and with a sincere heart, with heartfelt repentance for your sins, and a fully submissive attitude. You can do this in this manner, “Lord Jesus, I confess that I have disobeyed You, and have knowingly or unknowingly, in mind, in thought, in attitude, and in deeds, committed sins. I believe that you have fully borne the punishment of my sins by your sacrifice on the cross, and have paid the full price of those sins for all eternity. Please forgive my sins, change my heart and mind towards you, and make me your disciple, take me with you." God longs for your company and wants to see you blessed, but to make this possible, is your personal decision. One prayer said with a sincere and surrendered heart will turn your present and future, your life here on earth and in the next world, forever and make you heavenly and blessed. Will you not say this prayer now, while you have the time and opportunity to do so? The decision is yours.

 

Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well 
&
Please Translate and Propagate in your Regional Language

शनिवार, 1 मार्च 2025

The Church, or, Assembly of Christ Jesus - 22 – Field of God / मसीह यीशु की कलीसिया या मण्डली – 22 - परमेश्वर की खेती

 

मसीह यीशु की कलीसिया या मण्डली – 22 

Click Here for the English Translation

प्रभु यीशु की कलीसिया - परमेश्वर की खेती


पिछले कुछ लेखों में हम प्रभु यीशु की कलीसिया के लिए परमेश्वर के वचन बाइबल के नए नियम खंड में प्रयोग किए गए विभिन्न रूपकों (metaphors), जैसे कि - प्रभु का परिवार या घराना; परमेश्वर का निवास-स्थान या मन्दिर; परमेश्वर का भवन; परमेश्वर की खेती; प्रभु की देह; प्रभु की दुल्हन; परमेश्वर की दाख की बारी, इत्यादि के बारे में देखते आ रहे हैं। हमने देखा है कि किस प्रकार से इन रूपकों में होकर परमेश्वर पवित्र आत्मा ने प्रभु द्वारा अपनी कलीसिया, अर्थात, अपने सच्चे और समर्पित शिष्यों का धर्मी और पवित्र किए जाना, परमेश्वर के साथ कलीसिया के संबंध, संगति, एवं सहभागिता की बहाली, तथा कलीसिया के लोगों के व्यवहार और जीवनों में परमेश्वर के प्रयोजन, उन से उसकी अपेक्षाएं, आदि को समझाया है।  इनमें से प्रत्येक रूपक, एक सच्चे, समर्पित, आज्ञाकारी मसीही विश्वासी के प्रभु यीशु और पिता परमेश्वर के साथ संबंध को, तथा उसके मसीही जीवन, और दायित्वों के विभिन्न पहलुओं को दिखाता है। हमने यहाँ पर इन लेखों में रूपकों को किसी निर्धारित अथवा विशेष क्रम में नहीं लिया अथवा रखा है; सभी रूपक समान ही महत्वपूर्ण हैं, सभी में मसीही जीवन से संबंधित कुछ आवश्यक शिक्षाएं हैं।


इन सभी रूपकों में सामान्य बात है कि प्रत्येक रूपक यह भी बिलकुल स्पष्ट और निश्चित कर देता है कि कोई भी व्यक्ति किसी भी प्रकार के किसी भी मानवीय प्रयोजन, कार्य, मान्यता या धारणा के निर्वाह आदि के द्वारा, अपनी अथवा किसी अन्य मनुष्य की ओर से परमेश्वर की कलीसिया का सदस्य बन ही नहीं सकता है; वह चाहे कितने भी और कैसे भी प्रयास क्यों न कर ले। अगर व्यक्ति प्रभु यीशु की कलीसिया का सदस्य होगा, तो वह केवल प्रभु की इच्छा से, उसके माप-दंडों के आधार पर, उसकी स्वीकृति से होगा, अन्यथा कोई चाहे कुछ भी कहता रहे, वह चाहे किसी मानवीय कलीसिया अथवा किसी संस्थागत कलीसिया का सदस्य हो जाए, किन्तु प्रभु की वास्तविक कलीसिया का सदस्य हो ही नहीं सकता है। और यदि वह अपने आप को प्रभु की कलीसिया का सदस्य समझता या कहता भी है, तो भी प्रभु उसकी वास्तविकता देर-सवेर प्रकट कर देगा, और अन्ततः वह अनन्त विनाश के लिए प्रभु की कलीसिया से पृथक कर दिया जाएगा। इसलिए अपने आप को मसीही विश्वासी कहने वाले प्रत्येक जन के लिए अभी समय और अवसर है कि अभी अपने ‘मसीही विश्वासी’ होने के आधार एवं वास्तविक स्थिति को भली-भांति जाँच-परख कर, उचित कदम उठा ले और प्रभु के साथ अपने संबंध ठीक कर ले। हर व्यक्ति को यह सुनिश्चित कर लेना चाहिए कि वह किसी मानवीय कलीसिया अथवा किसी संस्थागत कलीसिया का नहीं, परंतु प्रभु यीशु की वास्तविक कलीसिया का सदस्य है।


पिछले लेखों में हम उपरोक्त सूची के पहले तीन रूपकों को देख चुके हैं। आज हम इस सूची के चौथे रूपक, परमेश्वर की खेती होने के संबंध में देखेंगे।


(4) परमेश्वर की खेती


परमेश्वर पवित्र आत्मा की अगुवाई में, पौलुस प्रेरित ने कुरिन्थुस के मसीही विश्वासियों की मण्डली को लिखी अपनी पहली पत्री में लिखा, क्योंकि हम परमेश्वर के सहकर्मी हैं; तुम परमेश्वर की खेती और परमेश्वर की रचना हो (1 कुरिन्थियों 3:9); इसे इसके संदर्भ में पद 1 से देखना अधिक उचित है। संदर्भ के साथ देखने से स्पष्ट हो जाता है कि पवित्र आत्मा पौलुस में होकर कुरिन्थुस की मण्डली के लोगों को उलाहना दे रहा है क्योंकि उन्होंने अपने आप को एकता में रखने की बजाए, अपने आप को उनके मध्य सेवकाई करने वाले सेवकों के अनुसार विभाजित करना आरंभ कर दिया था। विभाजन की इस प्रवृत्ति की भर्त्सना करते हुए, पवित्र आत्मा ने लिखवाया कि न तो पौलुस कुछ है, और न ही अपुल्लोस कुछ है। वे केवल प्रभु के सेवक हैं जिन्हें प्रभु ने अपने लोगों के मध्य कार्य के लिए प्रयोग किया, किन्तु उनके कार्य को सफल और फलवंत करने वाला परमेश्वर है, जिसके कार्य के बिना उन सेवकों का परिश्रम व्यर्थ है। इस बात को समझाने के लिए पवित्र आत्मा ने खेती-किसानी से संबंधित बातों को रूपकों के समान प्रयोग किया। पद 6-8 में मजदूरों द्वारा खेत में बीज के बोने और उगने वाली फसल के पौधों को सींचने वाले को मात्र सेवक, जिन्हें उनके परिश्रम के अनुसार प्रतिफल दिया जाएगा कहा गया है। तब पद 9 में मण्डली या कलीसिया को परमेश्वर की खेती, परमेश्वर की रचना बताया गया है।


इसी रूपक से संबंधित दो अलग-अलग दृष्टांत प्रभु यीशु ने मत्ती 13 अध्याय में भी दिए हैं; जिन्हें परस्पर एक समान लेकर भ्रम में नहीं पड़ना चाहिए। इन में से पहला, बीज बोने वाले का दृष्टांत, चार प्रकार की भूमियों के बारे में है। उन चारों भूमियों पर एक ही बीज बोने वाले - प्रभु यीशु (मत्ती 13:37) ने एक ही समान गुणवत्ता के बीज - परमेश्वर का वचन (लूका 8:11) बोया। किन्तु इन चार प्रकार की “भूमि” में से केवल एक ही प्रकार की भूमि “अच्छी” है, जिसमें बोया गया बीज अन्ततः फलवंत हुआ (मत्ती 13:23)। दूसरा दृष्टांत दो भिन्न प्रकार के बीजों के विषय में है। इस दृष्टांत की व्याख्या करते समय, प्रभु यीशु ने बताया कि “खेत” संसार है (मत्ती 13:38), और इसमें दो प्रकार के बीज बो दिए गए हैं - अच्छे बीज, अर्थात, परमेश्वर के राज्य की सन्तान, और बुरे बीज, अर्थात, दुष्ट अर्थात शैतान की सन्तान या लोग (मत्ती 13:38 )। परमेश्वर ने अपने खेत में अच्छे बीज बोए, किन्तु शैतान ने आकर अपने बुरे बीज भी उसी खेत में बो दिए (मत्ती 13:39), जिन्हें फिर जगत के अन्त, कटनी के समय, पृथक करके, अपने-अपने स्थानों पर पहुँचा दिया जाएगा (मत्ती 13:40-42)।


प्रत्येक स्थानीय कलीसिया या मण्डली के लोग, प्रभु यीशु द्वारा दिए गए प्रथम दृष्टांत की चार प्रकार की भूमियों के समान हैं; जिन्हें परमेश्वर के द्वारा नियुक्त उसके सेवक प्रभु की ओर से, परमेश्वर के एक ही वचन से, एक ही समान शिक्षाएं देते हैं। किन्तु हर एक सदस्य उन शिक्षाओं को समान रीति से ग्रहण तथा अपने जीवन में उपयोग नहीं करता है, और परिणामस्वरूप, कलीसिया के विभिन्न लोगों में आत्मिकता के भिन्न स्तर पाए जाते हैं। यहाँ तक कि अन्त के समय जब प्रतिफल मिलने की बारी आएगी, तब ऐसे भी लोग होंगे जो परमेश्वर के राज्य में खाली हाथ प्रवेश करेंगे, क्योंकि उनका जीवन और कार्य किसी प्रतिफल के योग्य ही नहीं रहे; किन्तु उनका उद्धार या प्रभु की कलीसिया का जन होना उनसे कदापि नहीं छीना जाएगा (1 कुरिन्थियों 3:13-15)। किन्तु उस समय की उनकी दश की कल्पना कीजिए, उन्हें स्वर्ग में प्रवेश तो मिला, किन्तु अनन्त काल के लिए वे खाली हाथ ही रहेंगे, उनके पास स्वर्ग में उपयोग के लिए कोई प्रतिफल नहीं होंगे, और न ही कोई अवसर होगा कि अपनी इस स्थिति को सुधार सकें। वे परमेश्वर की खेती तो हैं, किन्तु “अच्छी भूमि” नहीं बने, पृथ्वी पर अपने समय और योग्यताओं को प्रभु के लिए प्रयोग करने के स्थान पर उन्हें नश्वर संसार और संसार के लोगों, अधिकारियों, तथा नाशमान बातों के लिए लगाते रहे, और प्रभु के खेती होते हुए भी अपने समय, अवसर, और वरदानों को व्यर्थ कर दिया (1 यूहन्ना 2:15-17)।


इसी प्रकार से, प्रभु द्वारा बताए गए दूसरे दृष्टांत के अनुरूप, प्रत्येक स्थानीय कलीसिया में प्रभु के लोग और उनके मध्य शैतान के द्वारा घुसा दिए गए लोग, अर्थात दोनों ही प्रकार के लोग होते हैं। और जैसा हम पहले के एक लेख में देख चुके हैं, “प्रभु यीशु अपनी कलीसिया स्वयं ही बना रहा है;” प्रभु शैतान द्वारा उसकी कलीसिया या मण्डली में घुस आए शैतान के लोगों को अलग करता भी रहता है, तथा जगत के अन्त के समय, अलग किए जाने के समय, वे सभी जो प्रभु की वास्तविक कलीसिया के नहीं हैं, अनन्त विनाश में भेज दिए जाएंगे।


    यदि आप मसीही विश्वासी हैं तो ध्यान कीजिए कि एक बार फिर यह रूपक स्पष्ट कर देता है कि कोई भी मनुष्य अपनी अथवा किसी अन्य मनुष्य या संस्था की बातों, नियमों, रीतियों, आदि के निर्वाह के द्वारा प्रभु की खेती, उसकी रचना नहीं बन सकता है। और न ही कोई परमेश्वर के वचन की अवहेलना करके, संसार, संसार के लोगों, संसार की बातों और लालसाओं को अपने जीवन में प्राथमिकता देकर, प्रभु की कलीसिया का सदस्य होने पर भी, कोई प्रभु से कुछ प्रतिफल पा सकता है। प्रभु ही अपनी कलीसिया को बनाता है, उसकी देखभाल करता है, और उसमें से उनको जो उसके द्वारा सम्मिलित नहीं किए गए हैं, शैतान के लोगों को निकाल देता है। इसलिए ध्यान कीजिए कि आपकी प्रभु की कलीसिया में, और प्रभु के वचन की आज्ञाकारिता में तथा अपने जीवन में उसके वचन को दी गई प्राथमिकता की दशा क्या है? यदि कुछ सुधारे जाने की आवश्यकता है, तो अभी, समय और अवसर रहते यह कर लीजिए; विलंब या लापरवाही बहुत हानिकारक हो सकती है। प्रभु अपने विश्वासियों, अपनी वास्तविक कलीसिया के सच्चे सदस्यों को अपनी खेती, अपनी रचना के समान, अपने लिए भी, तथा उनके अनन्तकाल के लिए भी फलवन्त और आशीषित देखना चाहता है; यदि वे उसके वचन को अपने जीवनों में प्राथमिकता तथा आज्ञाकारिता का उचित स्थान प्रदान करते रहें।


यदि आपने अभी तक प्रभु की शिष्यता को स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी उसके पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। यदि आपने अभी तक नया जन्म, उद्धार नहीं पाया है, प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा नहीं माँगी है, तो अभी आपके पास समय और अवसर है कि यह कर लें। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” परमेश्वर आपके साथ संगति रखने की बहुत लालसा रखता है तथा आपको आशीषित देखना चाहता है, लेकिन इसे सम्भव करना आपका व्यक्तिगत निर्णय है। सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी। क्या आप अभी समय और अवसर होते हुए, इस प्रार्थना को नहीं करेंगे? निर्णय आपका है।

 

कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें 
और
कृपया अपनी स्थानीय भाषा में अनुवाद और प्रसार करें

*************************************************************************

 The Church, or, Assembly of Christ Jesus - 22

English Translation

Biblical Metaphors for the Church – Field of God


We have been considering the various metaphors given in the New Testament section of the Word of God the Bible, for the Church of God, e.g., the Family of the Lord; the Temple or Dwelling place of God; House of God; the Field of God; The Body of the Lord; the Bride of the Lord; the Vineyard of God, etc. We have seen how through these metaphors God the Holy Spirit has shown and explained about the Church of the Lord Jesus Christ, i.e., about those who are His truly surrendered and committed people being made pure and holy, their relationship with the Lord, the restoration of His people to fellowship with God, the life and behavior of the people of the Church, and God’s expectations from them, His work in their lives etc. We are not considering these metaphors in any particular order; all of them are equally important, and every one of them teaches some important thing or the other about Christian life.


Every metaphor shows different aspects of the relationship of a truly surrendered and committed Christian Believer with the Lord Jesus and God, and the related aspects of the Believer’s life and responsibilities. Every metaphor also makes it very clear and evident that no person can become a member of the Lord’s Church through any human works, criteria, notions etc., no matter who he may be or how much he may try to join the Lord’s Church. If anyone joins the Church of the Lord, it will only be according to the will, standards, criteria, and acceptance by the Lord. Other than this anyone may keep saying, doing, and claiming whatever they may; he will never actually be or become a member of the Lord’s Church. Even if he considers himself to be and claims his being a member, sooner or later his actual state will be exposed, and he will be separated out for eternal destruction. Therefore, for everyone who claims himself to be a Christian Believer, now is the time and opportunity to examine and evaluate their relationship with the Lord and its basis, and if there is any doubt, then have it rectified and come into the right relationship with the Lord.


From this list of metaphors given above, we have considered the first three metaphors in the previous articles. Today we will consider the fourth metaphor, being the Field of God.


(4) The Field of God


Under the guidance of the Holy Spirit, the Apostle Paul in his first letter to the Christian Believer’s Assembly in Corinth wrote, For we are God's fellow workers; you are God's field, you are God's building (1 Corinthians 3:9); it is better to consider this verse in its context, from verse 1 onwards. When seen in its context, it becomes clear that the Holy Spirit through Paul is admonishing the Church in Corinth, because instead of keeping themselves in unity, they had started to divide themselves into factions, according to the name of the ministers of God serving amongst them. Castigating their tendency of segregating themselves, the Holy Spirit had it written to the Church that neither Paul nor Apollos are anything in themselves. They are merely ministers of the Lord, whom He has used amongst His people for some works; but the power to make their works successful and fruitful came from God, and without Him those ministers could not have accomplished anything. To make them understand this concept, the Holy Spirit used an activity related to farming and working in the fields as a metaphor. In verses 6-8 it says that those who plant the seeds in the field, and those who water the plants, take care of them, are all servants of the master, and each will receive his reward according to their diligence and labor from God. It is also written in verse 9 that the Church or the Assembly is the “field of God.”


The Lord Jesus had given two parables related to this metaphor in Matthew 13. Because of their similarity, these two parables, their contents, and their implications should not be confused with each other. The first one of these parables, the parable of the “Sower of the Seed”, is about the four kinds of soils. One and the same ‘Sower’ - the Lord Jesus (Matthew 13:37) sowed seed of the same quality - the Word of God (Luke 8:11) in all four soils. But of these four kinds of soils, only one kind was the good soil, in which the sown seed brought much returns (Matthew 13:23). The second parable is about two different kinds of seed. While explaining this parable, the Lord Jesus said that the “field” is the world (Matthew 13:38), and in this ‘field’ two kinds of seed have been sown - the good seed, i.e., the ‘sons of the kingdom’ of God, and Satan has come and sown his tares also amongst the good seed (Matthew 13:39). The results of these two kinds of seeds will be segregated at the end and each will be sent to its assigned place (Matthew 13:40-42).


The members of every local Church or assembly are like the four soils of the first parable given by the Lord; everyone is given the same teachings from the same Word of God, by the same appointed minister of God to work amongst them. But not every member accepts and utilizes the teachings in a similar manner, therefore, in the local Church people of differing Spiritual maturity and growth are found in the Church. Even so, that at the end time, when it is time to give out the rewards to each one, there will be some who will enter the Kingdom of God empty handed, because their life and works were not worthy of any rewards; but their status of being a part of the Church of God, a saved person, will never be taken away from them (1 Corinthians 3:13-15). But just imagine their plight at that time, they will be allowed into heaven, but they will be empty-handed for eternity, they will have no rewards to utilize in heaven, and no opportunity to rectify this situation. They were and are the ‘field of God’, but they never became the good soil. They had not utilized their time and opportunities on earth for the work of the Lord; rather, used their time, talents, and opportunities for the temporal gains of the perishing world, for the people of the world, to please their worldly authorities, and despite being the ‘field of God’ they wasted away their gifts, talents, time, and opportunity (1 John 2:15-17).


Similarly, in accordance with the second parable of the Lord, in every local Church, amongst the people of God, satanic people are also infiltrated, i.e., both kinds of people are found in every local Church. As we have seen in an earlier article, "The Lord Is Building His Church", the Lord keeps exposing and separating out these satanic people, and at the end time, all those not actually a part of the true Church of the Lord Jesus Christ, will be sent to their eternal destruction.


If you are a Christian Believer, then take note that this metaphor too makes it very clear that no person can ever become a part of God’s field, through fulfilling any of his own, or any other person’s or institution’s contrived rules, regulations, and ceremonies. Neither can anyone by ignoring God’s Word, giving more importance to the world, things of the world, and the people of the world, gain any heavenly rewards, despite being a part of the Church of the Lord Jesus Christ. It is the Lord who is building His Church, is looking after it, and from time-to-time keeps weeding out those whom He has not planted, i.e., the satanic people infiltrated into His Church. Therefore, take note and do a careful evaluation - in the Church of the Lord Jesus, what is your status of faith and obedience to the Lord and His Word? Who or what has the primacy in your life, the things of the world or the work of the Lord? If there is something that needs to be corrected, then do it now while you have the time and opportunity; any delay or procrastination can have irreversible, eternally disastrous, and very painful consequences. The Lord wants to see His ‘field’, His people, fruitful now and for eternity, both for Him as well as for themselves; which comes about by their giving Him and His Word the primary position and required obedience.


If you have not yet accepted the discipleship of the Lord Jesus, then take a decision in its favor now to secure your eternal life and heavenly blessings. The Lord's security and blessings are present where there is obedience of the Lord, where His Word is honored and followed. If you are still not Born Again, have not obtained salvation, or have not asked the Lord Jesus for forgiveness for your sins, then you have the time and opportunity to do so right now. Ask the Lord Jesus to forgive your sins, and voluntarily and sincerely surrender yourselves into His hands - this is the only way to salvation and heavenly life. All you have to do is say a short prayer, voluntarily and with a sincere heart, with heartfelt repentance for your sins, and a fully submissive attitude. You can do this in this manner, “Lord Jesus, I confess that I have disobeyed You, and have knowingly or unknowingly, in mind, in thought, in attitude, and in deeds, committed sins. I believe that you have fully borne the punishment of my sins by your sacrifice on the cross, and have paid the full price of those sins for all eternity. Please forgive my sins, change my heart and mind towards you, and make me your disciple, take me with you." God longs for your company and wants to see you blessed, but to make this possible, is your personal decision. One prayer said with a sincere and surrendered heart will turn your present and future, your life here on earth and in the next world, forever and make you heavenly and blessed. Will you not say this prayer now, while you have the time and opportunity to do so? The decision is yours.

 

Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well 
&
Please Translate and Propagate in your Regional Language

शुक्रवार, 28 फ़रवरी 2025

The Church, or, Assembly of Christ Jesus - 21 – House of God / मसीह यीशु की कलीसिया या मण्डली – 21 - परमेश्वर का भवन

 

मसीह यीशु की कलीसिया या मण्डली – 21 

Click Here for the English Translation

प्रभु यीशु की कलीसिया - परमेश्वर का भवन


प्रभु यीशु की कलीसिया के लिए परमेश्वर के वचन बाइबल के नए नियम खंड में विभिन्न रूपक (metaphors) दिए गए हैं, जैसे कि - प्रभु का परिवार या घराना; परमेश्वर का निवास-स्थान या मन्दिर; परमेश्वर का भवन; परमेश्वर की खेती; प्रभु की देह; प्रभु की दुल्हन; परमेश्वर की दाख की बारी, इत्यादि। इन रूपकों में होकर परमेश्वर पवित्र आत्मा ने प्रभु द्वारा अपनी कलीसिया, अर्थात, अपने सच्चे और समर्पित शिष्यों का धर्मी और पवित्र किए जाना, परमेश्वर के साथ कलीसिया के संबंध, संगति, एवं सहभागिता की बहाली, तथा कलीसिया के लोगों के व्यवहार और जीवनों में परमेश्वर के प्रयोजन, उन से उसकी अपेक्षाएं, आदि को समझाया है। हमने यहाँ पर इन लेखों में रूपकों को किसी निर्धारित अथवा विशेष क्रम में नहीं लिया अथवा रखा है; सभी रूपक समान ही महत्वपूर्ण हैं, सभी में मसीही जीवन से संबंधित कुछ आवश्यक शिक्षाएं हैं।


इन सभी रूपकों में सामान्य बात है कि इनमें से प्रत्येक रूपक, एक सच्चे, समर्पित, आज्ञाकारी मसीही विश्वासी के प्रभु यीशु और पिता परमेश्वर के साथ संबंध को, तथा उसके मसीही जीवन, और दायित्वों के विभिन्न पहलुओं को दिखाता है। साथ ही प्रत्येक रूपक यह भी बिलकुल स्पष्ट और निश्चित कर देता है कि कोई भी व्यक्ति किसी भी प्रकार के किसी भी मानवीय प्रयोजन, कार्य, मान्यता या धारणा के निर्वाह आदि के द्वारा, अपनी अथवा किसी अन्य मनुष्य की ओर से परमेश्वर की कलीसिया का सदस्य बन ही नहीं सकता है; वह चाहे कितने भी और कैसे भी प्रयास क्यों न कर ले। अगर व्यक्ति प्रभु यीशु की कलीसिया का सदस्य होगा, तो वह केवल प्रभु की इच्छा से, उसके माप-दंडों के आधार पर, उसकी स्वीकृति से होगा, अन्यथा कोई चाहे कुछ भी कहता रहे, वह चाहे किसी मानवीय कलीसिया अथवा किसी संस्थागत कलीसिया का सदस्य चाहे हो जाए, किन्तु प्रभु की वास्तविक कलीसिया का सदस्य हो ही नहीं सकता है। और यदि वह अपने आप को प्रभु की कलीसिया का सदस्य समझता या कहता भी है, तो भी प्रभु उसकी वास्तविकता देर-सवेर प्रकट कर देगा, और अन्ततः वह अनन्त विनाश के लिए प्रभु की कलीसिया से पृथक कर दिया जाएगा। इसलिए अपने आप को मसीही विश्वासी कहने वाले प्रत्येक जन के लिए अभी समय और अवसर है कि अभी अपने ‘मसीही विश्वासी’ होने के आधार एवं वास्तविक स्थिति को भली-भांति जाँच-परख कर, उचित कदम उठा ले और प्रभु के साथ अपने संबंध ठीक कर ले। हर व्यक्ति को यह सुनिश्चित कर लेना चाहिए कि वह किसी मानवीय कलीसिया अथवा किसी संस्थागत कलीसिया का नहीं, परंतु प्रभु यीशु की वास्तविक कलीसिया का सदस्य है।


पिछले लेखों में हम इस सूची के पहले दो रूपकों को देख चुके हैं। आज हम इस सूची के तीसरे रूपक, परमेश्वर का भवन होने के संबंध में देखेंगे, जो इससे पहले वाले रूपक, परमेश्वर का निवास स्थान या मन्दिर होने से मिलता-जुलता है।


(3) परमेश्वर का भवन


कलीसिया और उसके सदस्यों के परमेश्वर का भवन  होने से संबंधित परमेश्वर के वचन बाइबल में से कुछ पदों को देखिए:


* परमेश्वर के उस अनुग्रह के अनुसार, जो मुझे दिया गया, मैं ने बुद्धिमान राज-मिस्री के समान नींव डाली, और दूसरा उस पर रद्दा रखता है; परन्तु हर एक मनुष्य चौकस रहे, कि वह उस पर कैसा रद्दा रखता है। क्योंकि उस नींव को छोड़ जो पड़ी है, और वह यीशु मसीह है कोई दूसरी नींव नहीं डाल सकता (1 कुरिन्थियों 3:10-11)।


* और प्रेरितों और भविष्यद्वक्ताओं की नींव पर जिसके कोने का पत्थर मसीह यीशु आप ही है, बनाए गए हो। जिस में सारी रचना एक साथ मिलकर प्रभु में एक पवित्र मन्दिर बनती जाती है (इफिसियों 2:20-21)।


* तुम भी आप जीवते पत्थरों के समान आत्मिक घर बनते जाते हो, जिस से याजकों का पवित्र समाज बन कर, ऐसे आत्मिक बलिदान चढ़ाओ, जो यीशु मसीह के द्वारा परमेश्वर को ग्राह्य हों। इस कारण पवित्र शास्त्र में भी आया है, कि देखो, मैं सिय्योन में कोने के सिरे का चुना हुआ और बहुमूल्य पत्थर धरता हूं: और जो कोई उस पर विश्वास करेगा, वह किसी रीति से लज्जित नहीं होगा। सो तुम्हारे लिये जो विश्वास करते हो, वह तो बहुमूल्य है, पर जो विश्वास नहीं करते उन के लिये जिस पत्थर को राजमिस्त्रीयों ने निकम्मा ठहराया था, वही कोने का सिरा हो गया (1 पतरस 2:5-7)।


यह एक सामान्य एवं सर्व-विदित तथ्य है कि हर भवन एक नींव पर बनाया जाता है, जो दिखाई तो नहीं देती है किन्तु उस भवन की स्थिरता और स्थापना के लिए सबसे महत्वपूर्ण भाग है। नींव जितनी गहरी और दृढ़ होगी, भवन उतना ऊंचा और स्थिर बनेगा। साथ ही उस नींव का एक अति-महत्वपूर्ण अंश होता है उसके सिरे या कोने का पत्थर; इस पत्थर से ही भवन की दीवारों की सीध और दिशा देखी और नापी जाती है। यदि इस कोने के पत्थर में कुछ भी टेढ़ापन होगा, तो भवन का निर्माण और स्वरूप भी टेढ़ा होगा। नींव और भवन की स्थिरता से संबंधित तीसरी अति-महत्वपूर्ण बात है वह भूमि जिस पर भवन बनाया जा रहा है। यदि भूमि अस्थिर या रेतीली होगी, तो नींव भी अस्थिर रहेगी, और भवन कभी दृढ़ और स्थिर नहीं होगा; किसी परिस्थिति को सहन नहीं कर पाएगा, और विपरीत परिस्थितियों में बहुत शीघ्र ही ढह जाएगा। जब परमेश्वर का प्रथम मन्दिर, सुलैमान द्वारा बनवाया जा रहा था, तो उसकी नींव साधारण पत्थरों से नहीं डाली गई; वरन उसके लिए लिखा है फिर राजा की आज्ञा से बड़े बड़े अनमोल पत्थर इसलिये खोदकर निकाले गए कि भवन की नेव, गढ़े हुए पत्थरों से डाली जाए (1 राजाओं 5:17) - बड़े-बड़े और अनमोल पत्थर खोद कर निकाले गए, गढ़कर तैयार किए गए और तब परमेश्वर के मन्दिर की नींव में स्थापित किए गए।


इन बातों को ध्यान में रखते हुए, प्रभु की कलीसिया, जिसे परमेश्वर का भवन कहा गया है, प्रभु की शिक्षाओं रूपी दृढ़ चट्टान (मत्ती 7:24-25) पर तथा परमेश्वर के भविष्यद्वक्ताओं और प्रेरितों में होकर पवित्र आत्मा द्वारा परमेश्वर के वचन में दी गई शिक्षाओं पर स्थापित है (1 कुरिन्थियों 3:10-11; इफिसियों 2:20-21), तथा इस नींव में भवन को सही स्वरूप देने के लिए प्रभु यीशु मसीह स्वयं ही नींव और भवन का कोने का पत्थर है। साथ ही हम 1 कुरिन्थियों 3:10 से यह भी सीखते हैं इस नींव पर भवन बनाने के लिए रद्दा, अर्थात निर्माण के लिए प्रयोग किए जाने वाले पत्थरों की एक के ऊपर दूसरी तह या परत, प्रभु के अन्य सेवक रखते जा रहे हैं। यह भवन अभी निर्माणाधीन है, और भवन जिन पत्थरों से बन रहा है वे जीवते पत्थर, अर्थात मसीही विश्वासी हैं (1 पतरस 2:5)। हम प्रभु की कलीसिया के वर्तमान में निर्माणाधीन होने के एक लेख में 1 राजाओं 6:7 से तथा अन्य संबंधित पदों से इसके बार में विस्तार से देख चुके हैं। परमेश्वर के भवन के बनाने से संबंधित सामग्री में इन विशेषताओं के विद्यमान होने की अनिवार्यताओं को ध्यान में रखते हुए, एक बार फिर से यह बात प्रकट है कि परमेश्वर का भवन केवल प्रभु यीशु के प्रति सच्चे विश्वास, समर्पण, और निष्ठा रखने वालों से ही बनाया जा सकता है, कोई भी मनुष्य या संस्था इसमें अपनी ओर से कुछ नहीं कर सकते हैं। प्रभु की कलीसिया, प्रभु ही बनाता है, वह किसी मनुष्य द्वारा नहीं बनाई जाती है।


भवन बनाने से संबंधित एक अन्य महत्वपूर्ण तथ्य भी है, जिसका ध्यान रखा जाना चाहिए; हर भवन, अपनी नींव पर ही बनाया जाता है। यदि संपूर्ण नींव का प्रयोग नहीं किया जाएगा, तो भवन अधूरा रहेगा; और यदि नींव के बाहर बिना नींव के कुछ बनाया जाएगा तो वह अस्थिर होगा, और शीघ्र ही ढह भी जाएगा। प्रेरित पौलुस ने अपनी सेवकाई और शिक्षाओं के लिए कहा, क्योंकि मैं परमेश्वर की सारी मनसा को तुम्हें पूरी रीति से बनाने से न झिझका (प्रेरितों 20:27); और हर एक पवित्र शास्‍त्र परमेश्वर की प्रेरणा से रचा गया है और उपदेश, और समझाने, और सुधारने, और धर्म की शिक्षा के लिये लाभदायक है (2 तीमुथियुस 3:16)। इसीलिए किसी मनुष्य को परमेश्वर के वचन की बातों में कोई भी काट-छाँट या बढ़ोतरी करना, कड़ाई से मना किया गया है; ऐसा करने वाले के लिए भारी दण्ड रखा गया है (व्यवस्थाविवरण 4:2; 12:32; नीतिवचन 30:6; प्रकाशितवाक्य 22:18-19)। प्रभु हम साधारण मनुष्यों, जगत के उन तिरस्कृत, अयोग्य, और मूर्ख लोगों (1 कुरिन्थियों 1:26-28) को लेकर, उनके द्वारा, जिन्होंने उस पर विश्वास किया, पापों से पश्चाताप करके, उसकी आज्ञाकारिता में चलने और बने रहने के लिए अपना जीवन उसे समर्पित कर दिया है, परमेश्वर के लिए ऐसे याजकों के पवित्र समाज को खड़ा कर रहा है, जो परमेश्वर को स्वीकार्य आत्मिक बलिदान यीशु मसीह में होकर चढ़ाने वाले हों, (1 पतरस 2:5); एक चुना हुआ वंश, व्यवस्था के याजकों से भी उच्च श्रेणी के “राजपद धारी याजकों” का समाज, परमेश्वर की निज प्रजा बना रहा है, जिससे कि हम उसके गुणों को संसार के सामने प्रकट करें (1 पतरस 2:9)। ताकि प्रभु की कलीसिया, परमेश्वर का ऐसा भवन बनें जो परमेश्वर की भव्यता, महानता और महिमा को प्रकट करे। प्रभु की कलीसिया के सभी लोग साथ मिलकर परमेश्वर का निवास स्थान हों (इफिसियों 2:22)। यह ऐसी ईश्वरीय आशीष और स्वर्गीय आदर है जो कोई भी मनुष्य या मानवीय प्रयोजन कभी किसी मनुष्य को नहीं दे सकता है।


यदि आप मसीही विश्वासी हैं तो, क्या आपका मसीही जीवन, चाल-चलन, और सामाजिक व्यवहार, आदि उस नींव की गवाही देता है जिस पर प्रभु ने आपको बनाया है? क्या परमेश्वर के वचन की शिक्षाएं आपके जीवन शैली का आधार हैं? जो प्रभु के द्वारा अपनी कलीसिया में जोड़ा गया होगा, वह प्रभु के समान और प्रभु की आज्ञाकारिता में चलने का भी प्रयत्न करता रहेगा (1 यूहन्ना 2:3-6)। किन्तु जो किसी मत, समुदाय, डिनॉमिनेशन, या संस्था के द्वारा, किसी मानवीय प्रक्रिया के द्वारा कलीसिया में जोड़ा गया होगा, वह उस मानवीय संस्थान की बातों का, उसके अधिकारियों एवं लोगों को प्रसन्न करने के प्रयास करेगा; उसके जीवन में बाइबल की नहीं, उस संस्थान के बातें प्राथमिकता पाएंगी। आपके जीवन में प्राथमिकता किस की है? आप से कौन प्रसन्न रहता है - प्रभु यीशु या कुछ मनुष्य? ध्यान कीजिए पौलुस ने अपनी सेवकाई और प्राथमिकताओं के विषय लिखा, यदि मैं अब तक मनुष्यों को ही प्रसन्न करता रहता, तो मसीह का दास न होता (गलातियों 1:10)। यदि आपको स्वयं के प्रभु की कलीसिया का वास्तविक, प्रभु के द्वारा बनाया गया सदस्य होने पर; अथवा प्रभु के द्वारा नहीं वरन किसी मनुष्य या मानवीय विधि द्वारा सदस्य बनाए जाने के कारण, जरा सा भी संदेह है, तो अभी, समय और अवसर रहते, इसे ठीक कर लीजिए। अन्यथा लापरवाही या विलंब बहुत भारी पड़ सकता है और अनन्तकाल के लिए कष्टदायक हो सकता है।


यदि आपने अभी तक प्रभु की शिष्यता को स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी उसके पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। यदि आपने अभी तक नया जन्म, उद्धार नहीं पाया है, प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा नहीं माँगी है, तो अभी आपके पास समय और अवसर है कि यह कर लें। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” परमेश्वर आपके साथ संगति रखने की बहुत लालसा रखता है तथा आपको आशीषित देखना चाहता है, लेकिन इसे सम्भव करना आपका व्यक्तिगत निर्णय है। सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी। क्या आप अभी समय और अवसर होते हुए, इस प्रार्थना को नहीं करेंगे? निर्णय आपका है। 

 

कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें 
और
कृपया अपनी स्थानीय भाषा में अनुवाद और प्रसार करें

*************************************************************************

 The Church, or, Assembly of Christ Jesus - 21

English Translation

Biblical Metaphors for the Church – House of God


For the Church of God some metaphors have been given in the New Testament section of the Word of God the Bible, e.g., the family of the Lord; the temple or dwelling place of God; House of God; the Field of the God; The Body of the Lord; the Bride of the Lord; the Vineyard of God, etc. Through these metaphors God the Holy Spirit has shown and explained about the Church of the Lord Jesus Christ, i.e. those who are His truly surrendered and committed people made pure and holy, the relationship of the Lord with His Church, and the restoration of His people to fellowship with God, the life and behavior of the people of the Church, and God’s expectations from them, His work in their lives etc. We are not considering these metaphors in any particular order; all of them are equally important, and every one of them teaches some important thing or the other about Christian life.


Every metaphor shows different aspects of the relationship of a truly surrendered and committed Christian Believer with the Lord Jesus and God, and the related aspects of the Believer’s life and responsibilities. Every metaphor also makes it very clear and evident that no person can become a member of the Lord’s Church through any human works, criteria, notions etc., no matter who he may be or how much he may try to join the Lord’s Church. Though the person may take the membership of  a man or an organization made Church, but if anyone joins the Church of the Lord, it will only be according to the will, standards, criteria, and acceptance by the Lord. Other than this anyone may keep saying, doing, and claiming whatever they may; he will never actually be or become a member of the Lord’s Church. Even if he considers himself to be and claims his being a member, sooner or later his actual state will be exposed, and he will be separated out for eternal destruction. Therefore, for everyone who claims himself to be a Christian Believer, now is the time and opportunity to examine and evaluate their relationship with the Lord and its basis, and if there is any doubt, then have it rectified and come into the right relationship with the Lord.


From this list of metaphors, we have considered the first two metaphors in the previous articles. Today we will consider the third metaphor, being the House of God.


(3) The House or Building of God


Consider some verse from the Bible about the Church being the House of God:


* According to the grace of God which was given to me, as a wise master builder I have laid the foundation, and another builds on it. But let each one take heed how he builds on it. For no other foundation can anyone lay than that which is laid, which is Jesus Christ (1 Corinthians 3:10-11).


* having been built on the foundation of the apostles and prophets, Jesus Christ Himself being the chief cornerstone, in whom the whole building, being joined together, grows into a holy temple in the Lord (Ephesians 2:20-21).



* you also, as living stones, are being built up a spiritual house, a holy priesthood, to offer up spiritual sacrifices acceptable to God through Jesus Christ. Therefore, it is also contained in the Scripture, "Behold, I lay in Zion A chief cornerstone, elect, precious, And he who believes on Him will by no means be put to shame." Therefore, to you who believe, He is precious; but to those who are disobedient, "The stone which the builders rejected Has become the chief cornerstone," (1 Peter 2:5-7).


It is a common and well-known fact that every house or building is built on a foundation, which though is not visible, but is the necessary part of the building for its being steady and standing firm. The deeper and stronger the foundation, the higher can the building go, and be durable. An essential part of the foundation of the building is its ‘corner-stone’; it is from this corner-stone that the direction, being straight in lines, and extent of the rest of the foundation and the building is measured and determined. If this ‘corner-stone’ is not straight, if there is any error in it, the building also will not be straight and its appearance will be awkward. The third and very important part about the stability of any building is the soil in which it is being built. If the soil is loose or unsteady, then the building too will never be firm and steady; will not be able to withstand adverse situations, and will collapse very soon. When the first temple of God was being built by Solomon, then its foundation was not laid with ordinary stones; but it is written, And the king commanded them to quarry large stones, costly stones, and hewn stones, to lay the foundation of the temple (1 Kings 5:17) - large and precious stones were quarried and taken out, trimmed and prepared for the job, and then they were used to for the foundation of the temple.


Keeping these things in mind, the Church of the Lord Jesus, which has been called the house or building of God, has been built upon the rock of the teachings of the Lord Jesus (Matthew 7:24-25) and has been made firm on the teachings and Word given through the prophets and apostles of the Lord God (1 Corinthians 3:10-11; Ephesians 2:20-21), and the ‘corner-stone’ of the foundation and the building is the Lord Jesus Himself. From 1 Corinthians 3:10 we also learn that the various ministers of God are laying down the layers of the building materials, one on top of the other. This building is still ‘under-construction’ presently, and the stones being used in its construction are ‘living stones’, the Christian Believers (1 Peter 2:5). We have seen in some detail in a previous article 1 Kings 6:7 and other verses about the construction of the Church being ‘under-way’ presently. Bearing in mind the essential features required to be present in those being used to build the Church of the Lord Jesus, it is once again apparent and clear that the building or house of God can only be built through, and by those truly having come to faith in, and actually surrendered and committed to the Lord Jesus; no man or Organization, or Institution has any role in this; they cannot do anything through any of their efforts, whatever be their claims to the contrary. It is only the Lord Jesus who builds His Church, it cannot be nor is built by any human being.


Another very important thing has to be kept in mind while constructing any building or house; every house or building is constructed only on its foundation. If the whole foundation has not been used, then the building cannot be considered complete as per its design; and anything built outside of the foundation will be unstable, and will soon collapse. The apostle Paul said about his teachings and ministry For I have not shunned to declare to you the whole counsel of God (Acts 20:27); and All Scripture is given by inspiration of God, and is profitable for doctrine, for reproof, for correction, for instruction in righteousness (2 Timothy 3:16). Therefore, it has been strictly forbidden by the Lord God for any person to cut and trim anything from God’s Word or to add anything to it; a very strict and heavy punishment has been stated for those who alter God’s Word, add to it, or subtract from it (Deuteronomy 4:2; 12:32; Proverbs 30:6; Revelation 22:18-19). The Lord has taken the simple people of the world, the rejected, incapable, and foolish of the world (1 Corinthians 1:26-28), those who have repented of their sins, placed their faith in Him, and have surrendered their lives to Him to live in obedience to Him and His Word, and through such He is building up a holy priesthood who will offer spiritual sacrifices acceptable to God through the Lord Jesus Christ (1 Peter 2:5). He is preparing His chosen generation, royal priesthood having a status higher than the priesthood of the OT Law, God’s own people, so that His people can present His characteristics and qualities before the world (1 Peter 2:9); so that the Church of the Lord Jesus Christ will be a ‘house’ or ‘building’ that demonstrates the magnificence, greatness, and glory of God. All the people, collectively, will function as the dwelling place of God (Ephesians 2:22). This is a heavenly blessing and God given honor, that no person or human ingenuity and efforts can ever acquire on their own, or grant to anyone.


If you are a Christian Believer, then do your Christian life, walk and behavior, social living etc., witness for the foundation on which the Lord has built you? Are the teachings of the Word of God the basis of your living and life-style? The person who has been joined by the Lord Jesus in His Church, he will strive to live and behave like the Lord and in obedience to the Lord (1 John 2:3-6). But the one who has been joined by any sect, denomination, group, organization, or institution will do according to that man-made entity; will live and work to please the officials of that entity, not the Lord; in his life instead of the instructions and teachings of the Bible, the instructions and teachings of that entity will have the primary place. In your life, who and what has the primary place? Who remains pleased and happy with you - the Lord Jesus or some human beings? Remember what Paul wrote about his priorities regarding his ministry For do I now persuade men, or God? Or do I seek to please men? For if I still pleased men, I would not be a bondservant of Christ (Galatians 1:10). If you are in the slightest of doubts about being a true and actual member of the Church of the Lord Jesus, or about having been made a member not by men and man-made things but by the Lord Jesus, then now, while you have the time and opportunity, rectify this state of affairs; else carelessness, procrastination, or ignoring it can have disastrous and irreversible consequences which will be very painful for eternity.


If you have not yet accepted the discipleship of the Lord Jesus, then take a decision in its favor now to secure your eternal life and heavenly blessings. The Lord's security and blessings are present where there is obedience of the Lord, where His Word is honored and followed. If you are still not Born Again, have not obtained salvation, or have not asked the Lord Jesus for forgiveness for your sins, then you have the time and opportunity to do so right now. Ask the Lord Jesus to forgive your sins, and voluntarily and sincerely surrender yourselves into His hands - this is the only way to salvation and heavenly life. All you have to do is say a short prayer, voluntarily and with a sincere heart, with heartfelt repentance for your sins, and a fully submissive attitude. You can do this in this manner, “Lord Jesus, I confess that I have disobeyed You, and have knowingly or unknowingly, in mind, in thought, in attitude, and in deeds, committed sins. I believe that you have fully borne the punishment of my sins by your sacrifice on the cross, and have paid the full price of those sins for all eternity. Please forgive my sins, change my heart and mind towards you, and make me your disciple, take me with you." God longs for your company and wants to see you blessed, but to make this possible, is your personal decision. One prayer said with a sincere and surrendered heart will turn your present and future, your life here on earth and in the next world, forever and make you heavenly and blessed. Will you not say this prayer now, while you have the time and opportunity to do so? The decision is yours.

 

Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well 
&
Please Translate and Propagate in your Regional Language