ई-मेल संपर्क / E-Mail Contact

इन संदेशों को ई-मेल से प्राप्त करने के लिए अपना ई-मेल पता इस ई-मेल पर भेजें : rozkiroti@gmail.com / To Receive these messages by e-mail, please send your e-mail id to: rozkiroti@gmail.com

रविवार, 7 नवंबर 2021

मसीही सेवकाई में पवित्र आत्मा की भूमिका - 7

  

व्यक्तिगत जीवन में भूमिका (3) - यूहन्ना 14:26

हम प्रभु यीशु मसीह के सच्चे, आज्ञाकारी, और समर्पित शिष्य द्वारा उसकी मसीही सेवकाई में सहायता और मार्गदर्शन के लिए परमेश्वर पवित्र आत्मा की भूमिका का अध्ययन कर रहे हैं, जो कि प्रत्येक मसीही विश्वासी में, उसके उद्धार पाते ही, तुरंत ही आकर निवास करने लगता है। हमने देखा है कि पवित्र आत्मा की यह भूमिका दो प्रकार की है, विश्वासी के व्यक्तिगत जीवन में, जो यूहन्ना 14 अध्याय में दी गई है; और उसकी सेवकाई के जीवन में, जो यूहन्ना 16 अध्याय में दी गई है। हम व्यक्तिगत जीवन में भूमिका को यूहन्ना 14:16-17 पदों से देख चुके हैं कि एक बार विश्वासी में आ जाने के बाद वह सर्वदा मसीही विश्वासियों के साथ आजीवन बना रहता है, मसीही जीवन के निर्वाह के लिए उनका सहायक होता है, सेवक नहीं। उसे किसी मनुष्य के प्रयास, विधियों, अथवा युक्तियों द्वारा प्राप्त नहीं किया जाता है, वरन परमेश्वर द्वारा स्वेच्छा से प्रदान किया जाता है। परमेश्वर पवित्र आत्मा सत्य का आत्मा है, कोई भी सांसारिक व्यक्ति, वह चाहे कितना भी “धर्मी” क्यों न हो, उसे ग्रहण नहीं कर सकता है; वह केवल वास्तविक मसीही विश्वासियों में ही रहता है। आज हम मसीही विश्वासी के व्यक्तिगत जीवन में परमेश्वर का वचन सीखने से संबंधित परमेश्वर पवित्र आत्मा की भूमिका को देखेंगे। 


प्रभु यीशु मसीह ने फसह के पर्व के भोज के समय में अपने शिष्यों से चर्चा करते समय उनसे परमेश्वर पवित्र आत्मा के विषय, जिसे वे निकट भविष्य में प्राप्त करने वाले थे, आगे कहा, “परन्तु सहायक अर्थात पवित्र आत्मा जिसे पिता मेरे नाम से भेजेगा, वह तुम्हें सब बातें सिखाएगा, और जो कुछ मैं ने तुम से कहा है, वह सब तुम्हें स्मरण कराएगा” (यूहन्ना 14:26)। इस पद से हम परमेश्वर पवित्र आत्मा (जिसे, जैसा कि यहाँ भी लिखा गया है, कोई मनुष्य नहीं वरन पिता परमेश्वर ही प्रभु यीशु मसीह के शिष्यों में भेजेगा), द्वारा मसीही विश्वासी को प्रभु का वचन सिखाने की कार्य-विधि को देखते हैं:

  • वह तुम्हें सब बातें सिखाएगा” - पवित्र आत्मा ही 'तुम्हें' अर्थात प्रभु के शिष्यों को सब बातें सिखाता है। अर्थात वह बिना किसी भेदभाव या पक्षपात के सभी शिष्यों को समानता से प्रभु की सभी बातें सिखाने के लिए है। ध्यान कीजिए यहाँ यह नहीं कहा गया है कि जो शिष्य अलग से कोई कार्य करेंगे या कोई रीति पूरी करेंगे उन्हें सिखाएगा; या उससे मिलने वाली वचन की यह शिक्षा कुछ विशेष चुने हुए शिष्यों ही के लिए है, अन्य के लिए नहीं। परमेश्वर पवित्र आत्मा प्रभु के हर शिष्य को सभी बातें सिखाएगा। सीखना परिश्रम से, बारंबार अध्ययन करने और परस्पर चर्चा करने से ही होता है; पुस्तक हाथ में पकड़ लेने या उसका सिरहाना बना लेने, या लापरवाही से कभी-कभार पढ़ लेने से सीखना नहीं हो सकता है। बारंबार पढ़ना, लिखी बातों का पालन करना, दिए गए अभ्यास को करके शिक्षक को दिखाना और उसकी जाँच करवाना होता है। सीखना एक प्रक्रिया है, जिसका निर्वाह करना आवश्यक है; और इसके लिए पवित्र आत्मा मसीही विश्वासियों का शिक्षक है। सीखने में विद्यार्थियों द्वारा गलतियाँ होती हैं, उनके कार्य में कमी रह जाती है। तब शिक्षक उन गलतियों को सुधार कर संबंधित अध्ययन और निर्धारित कार्य को पुनः करने को देता है। इसमें समय और सतत प्रयास की आवश्यकता होती है; किन्तु इस प्रक्रिया से निकले बिना सीखना नहीं होने पाता है। ठीक इसी प्रक्रिया का निर्वाह पवित्र आत्मा की अगुवाई और सामर्थ्य से परमेश्वर के वचन के अध्ययन और मसीही सेवकाई से संबंधित बाइबल में दिए गए परमेश्वर के निर्देशों के पालन करने में भी किया जाता है। परमेश्वर पवित्र आत्मा मसीही विश्वासी में निवास करता है, और जब तक वह विश्वासी उसके साथ सहयोग करता है, उसका आज्ञाकारी रहता है, पवित्र आत्मा उसका मार्गदर्शन करता है, उसे सिखाता है, सुधारता है, सक्षम तथा उन्नत करता रहता है। 

  • जो कुछ मैं ने तुम से कहा है, वह सब तुम्हें स्मरण कराएगा” - आज बहुत से मत और डिनॉमिनेशंस में यह गलत शिक्षा और व्यवहार बहुत आम है कि उनके अनुयायी ये दावे करते हैं कि उन्हें पवित्र आत्मा ने कुछ विशिष्ट कहा है, या उन्हें कोई नई शिक्षा दी है, या उन्हें कोई नया दर्शन मिला है - ऐसी बातें और भविष्यवाणियाँ जो बाइबल में नहीं दी गई हैं, जिन्हें न प्रभु यीशु ने और न ही उनके शिष्यों अथवा प्रेरितों, या वचन की पुस्तकें लिखने वालों ने कहा और लिखा है। उनकी इन बातों से प्रभावित होकर बहुत से लोग भी ऐसे अनुभवों की लालसाएं करने लगते हैं, उनके समान करने के प्रयासों में लग जाते हैं। जबकि यह विचार, व्यवहार, और शिक्षा बाइबल के अनुसार सही नहीं है, सर्वथा अनुचित और गलत है। आज हमारे हाथों में जो परमेश्वर का वचन है वह अधूरा नहीं संपूर्ण है; हर स्थान, समय, और सभ्यता के लिए, सभी लोगों को जीवन और भक्ति से संबंधित सब कुछ सिखाने, संसार की सड़ाहट से बचाने, और ईश्वरीय स्वभाव का संभागी बनाने के लिए पर्याप्त है (2 पतरस 1:2-4)। उसमें और कुछ भी नया जोड़ने की कोई आवश्यकता नहीं है। वचन में चेतावनी है कि जो भी इसमें कुछ जोड़ेगा, या इस में से कुछ निकालेगा, उसे यह करने के लिए परमेश्वर के दंड का भागी होना पड़ेगा (व्यवस्थाविवरण 12:32; नीतिवचन 30:6; प्रकाशितवाक्य 22:18-19)। इस पद में प्रभु यीशु मसीह ने स्पष्ट कहा है कि परमेश्वर पवित्र आत्मा की शिक्षा का तरीका केवल प्रभु द्वारा कही गई बातों को स्मरण करवाने का; उनके आधार पर सिखाने का है; इससे अतिरिक्त या इससे पृथक नहीं। प्रभु यीशु ने यह नहीं कहा कि वह अपनी ओर से शिष्यों को कोई नई शिक्षाएं, कोई नए दर्शन देगा, स्थापित वचन में अपने द्वारा कोई नई बात जोड़ेगा। इसकी पुष्टि में, प्रभु यीशु मसीह ने अपनी महान आज्ञा में, अपने स्वर्गारोहण के समय शिष्यों से कहा कि वे जाकर और शिष्य बनाएं, तथा जो शिष्य बनते हैं उन्हें प्रभु यीशु की बातें सिखाएं (मत्ती 28:18-20); न कि उन्हें पवित्र आत्मा के द्वारा नई शिक्षाएं, नए दर्शन और नई भविष्यवाणियाँ प्राप्त करने के लिए लालसा, परिश्रम, और प्रयास करने वाले बनना सिखाएं। 


तात्पर्य यह है कि पहले प्रभु की बातों को पढ़ो और मन में बसाओ (कुलुस्सियों 3:16)। जो और जितना मन में बसा हुआ है, पवित्र आत्मा उसे ही स्मरण करवाने के द्वारा सिखाएगा। इस पद से कुछ ऊपर यूहन्ना 14:21, 23 में प्रभु यीशु मसीह ने शिष्यों से कहा कि जो उसके वचन से प्रेम करता है, वही है जो वास्तविकता में प्रभु से प्रेम करता है, और प्रभु तथा पिता परमेश्वर ऐसे प्रेम करने वालों के साथ रहते हैं। यदि वचन अधिकाई से मन में बस हुआ होगा तो स्मरण करवाने और सिखाने के लिए अधिक सामग्री होगी, बेहतर सीखने पाएंगे। यदि वचन मन में कम होगा तो पवित्र आत्मा के पास स्मरण करवाने और सिखाने के लिए कम सामग्री होगी, और कम ही सीखने पाएंगे। जिस शिष्य ने वचन जितना अधिक अपने मन में बसा रखा है, समय, परिस्थिति, तथा आवश्यकता के अनुसार परमेश्वर पवित्र आत्मा को उसे उतना अधिक और अच्छा सिखाने, तथा उपयोग करवाने का अवसर रहेगा। 


इसीलिए, यदि आप मसीही विश्वासी हैं, तो परमेश्वर के वचन, बाइबल को अपने जीवन में प्राथमिकता दीजिए। वचन को केवल औपचारिकता निभाते हुए पढ़ने वाले ही नहीं, वरन लगन एवं गंभीरता से वचन का अध्ययन तथा पालन करने वाले बनिए। मसीही विश्वासी के अंदर निवास करने वाला पवित्र आत्मा प्रत्येक विश्वासी को वचन सिखाने के लिए ही दिया गया है। यदि आप उसके साथ मिलकर प्रयास और परिश्रम करने के लिए तैयार हैं तो वह अवश्य ही आपको भी सिखाएगा क्योंकि वह तो सभी को सिखाना चाहता है और सभी मसीही विश्वासियों को सिखाता है (1 कुरिन्थियों 2:10-15; 2 तिमुथियुस 3:16-17)। 


यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो थोड़ा थम कर विचार कीजिए, क्या मसीही विश्वास के अतिरिक्त आपको कहीं और यह अद्भुत और विलक्षण आशीषों से भरा सौभाग्य प्राप्त होगा, कि स्वयं परमेश्वर आप में आ कर सर्वदा के लिए निवास करे; आपको अपना वचन सिखाए; फिर आप में होकर अपने आप को औरों पर प्रकट करे, अपने अद्भुत कार्य करे, जिससे आपको आशीषों से भर सके? इसलिए अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। स्वेच्छा और सच्चे मन से अपने पापों के लिए पश्चाताप करके, उनके लिए प्रभु से क्षमा माँगकर, अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आप अपने पापों के अंगीकार और पश्चाताप करके, प्रभु यीशु से समर्पण की प्रार्थना कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए मेरे सभी पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” प्रभु की शिष्यता तथा मन परिवर्तन के लिए सच्चे पश्चाताप और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।  

 

एक साल में बाइबल पढ़ें:

  • यिर्मयाह 40-41

  • इब्रानियों 4


शनिवार, 6 नवंबर 2021

मसीही सेवकाई में पवित्र आत्मा की भूमिका - 6

   

व्यक्तिगत जीवन में भूमिका (2) - यूहन्ना 14:17

परमेश्वर पवित्र आत्मा के मसीही विश्वासियों में आकर बस जाने से संबंधित बातों को देखते हुए, पिछले लेख में हमने देखा था इस विषय पर अपने शिष्यों के साथ सबसे विस्तृत चर्चा प्रभु ने अपने पकड़वाए जाने से ठीक पहले, फसह के पर्व के भोज के समय की, जो यूहन्ना 14 और 16 अध्याय में दी गई है। यूहन्ना रचित सुसमाचार के 14 अध्याय में दी गई पवित्र आत्मा से संबंधित बातें, मसीही विश्वासियों के व्यक्तिगत जीवन में पवित्र आत्मा की भूमिका के बारे में है, और 16 अध्याय में दी गई बातें विश्वासियों की सेवकाई में भूमिका के बारे में हैं। साथ ही हमने यूहन्ना 14:16 से तीन बातों को देखा था - पवित्र आत्मा परमेश्वर द्वारा प्रभु के शिष्यों को दिया जाता है; एक बार मसीही विश्वासी में आकर बस जाने के बाद वह सर्वदा विश्वासियों के साथ बना रहता है; और परमेश्वर पवित्र आत्मा मसीही विश्वासियों का सहायक है, सेवक नहीं - वह उन्हें सिखाता है, मार्गदर्शन करता है, सामर्थी बनाता है किन्तु विश्वासियों के स्थान पर उनकी निर्धारित सेवकाई को कर के नहीं देता है। आज हम यूहन्ना 14:17 से परमेश्वर पवित्र आत्मा की मसीही विश्वासी के व्यक्तिगत जीवन में भूमिका के बारे में कुछ और बातों को देखेंगे। 

यूहन्ना 14:17 -अर्थात सत्य का आत्मा, जिसे संसार ग्रहण नहीं कर सकता, क्योंकि वह न उसे देखता है और न उसे जानता है: तुम उसे जानते हो, क्योंकि वह तुम्हारे साथ रहता है, और वह तुम में होगाइस पद में दिए गए परमेश्वर पवित्र आत्मा के गुण हैं:

1.   वह 'सत्य का आत्मा' है; इस वाक्यांश के दो अभिप्राय हैं। एक तो यह कि परमेश्वर पवित्र आत्मा सत्य का स्वरूप है; वह किसी असत्य, छल, कपट, परमेश्वर के वचन से मेल न रखने वाली बात में न तो सम्मिलित होगा, न सहमत होगा, न उसकी सलाह देगा। और दूसरा, प्रभु यीशु मसीह ने कहा, “यीशु ने उस से कहा, मार्ग और सच्चाई और जीवन मैं ही हूं; बिना मेरे द्वारा कोई पिता के पास नहीं पहुंच सकता” (यूहन्ना 14:6)। क्योंकि इस कथन के अनुसार प्रभु यीशु मसीह हीसत्यहैं, इसलिएसत्य का आत्माउनका आत्मा है। इन दोनों ही अभिप्रायों से यह स्पष्ट है कि जो भी शिक्षा परमेश्वर के वचन (यूहन्ना 1:1-2, 14), अर्थात प्रभु यीशु मसीह की शिक्षाओं से पूर्णतः मेल नहीं रखती है, वह कदापि पवित्र आत्मा की ओर से नहीं हो सकती है। फिर चाहे वह शिक्षा किसी बहुत विख्यात व्यक्ति, या किसी बहुत नामी और प्रभावी प्रचारक के द्वारा ही क्यों न दी गई हो, तथा ऐसे व्यक्तियों और प्रचारकों के द्वारा चाहे कितने भी और कैसे भी आश्चर्यकर्म क्यों न किए गए हों - इस संदर्भ में मत्ती 7:21-23 तथा 2 थिस्सलुनीकियों 2:9-10 को कभी न भूलें। पौलुस ने गलातीयों 1:6-9 में गलातिया की मसीही मण्डली में फैलते जा रहे भ्रामक सुसमाचार प्रचार और गलत शिक्षाओं के विषय में लिखा, कि जो कोई मूल सुसमाचार से कुछ भी भिन्न सुसमाचार सुनाता है, वह श्रापित है, चाहे वहभिन्न सुसमाचारसुनाने वाला कोई स्वर्गदूत या फिर स्वयं पौलुस ही क्यों न हो:मुझे आश्चर्य होता है, कि जिसने तुम्हें मसीह के अनुग्रह से बुलाया उस से तुम इतनी जल्दी फिर कर और ही प्रकार के सुसमाचार की ओर झुकने लगे। परन्तु वह दूसरा सुसमाचार है ही नहीं: पर बात यह है, कि कितने ऐसे हैं, जो तुम्हें घबरा देते, और मसीह के सुसमाचार को बिगाड़ना चाहते हैं। परन्तु यदि हम या स्वर्ग से कोई दूत भी उस सुसमाचार को छोड़ जो हम ने तुम को सुनाया है, कोई और सुसमाचार तुम्हें सुनाए, तो श्रापित हो। जैसा हम पहिले कह चुके हैं, वैसा ही मैं अब फिर कहता हूं, कि उस सुसमाचार को छोड़ जिसे तुम ने ग्रहण किया है, यदि कोई और सुसमाचार सुनाता है, तो श्रापित हो। अब मैं क्या मनुष्यों को मनाता हूं या परमेश्वर को? क्या मैं मनुष्यों को प्रसन्न करना चाहता हूं?” हमें मसीही प्रचार को किसी व्यक्ति की प्रतिष्ठा अथवा किसी प्रचलित और आकर्षक मत या डिनॉमिनेशन की शिक्षाओं के आधार पर नहीं, वरन बेरिया के विश्वासियों के समान वचन से उस प्रचार और शिक्षा की सत्यता को परखने के बाद ही ग्रहण करना हैये लोग तो थिस्सलुनीके के यहूदियों से भले थे और उन्होंने बड़ी लालसा से वचन ग्रहण किया, और प्रति दिन पवित्र शास्त्रों में ढूंढ़ते रहे कि ये बातें यों ही हैं, कि नहीं। सो उन में से बहुतों ने, और यूनानी कुलीन स्त्रियों में से, और पुरुषों में से बहुतेरों ने विश्वास किया” (प्रेरितों 17:11-12)  

2.   इस पद में दिया गया परमेश्वर पवित्र आत्मा का दूसरा गुण है, कोई सांसारिक व्यक्ति उसे ग्रहण नहीं कर सकता है, क्योंकि न ऐसा व्यक्ति उसे देखता है और न ही जानता है। अर्थात, जब तक व्यक्तिसांसारिकहै, यानि कि, उद्धार पाया हुआ नहीं है, वह पवित्र आत्मा को प्राप्त नहीं कर सकता है। सांसारिक व्यक्ति चाहे जितनी भी उपवास-प्रार्थनाएं कर ले, प्रतीक्षा कर ले, कुछ भी अन्य विधि अपना ले; परमेश्वर पवित्र आत्मा व्यक्ति में तब ही आकर निवास करेगा जब वह सांसारिक से स्वर्गीय जन, अर्थात उद्धार पाया हुआ व्यक्ति बन जाएगा - और तब वह उस व्यक्ति में तुरंत ही, स्वतः ही आकर बस जाएगा, उस व्यक्ति को अलग से कुछ नहीं करना पड़ेगा। अभिप्राय यह कि यदि कोई व्यक्ति अपने आप को उद्धार पाया हुआ कहे, और उसमें पवित्र आत्मा के गुण और फल न दिखाई दें, तो फिर वह चाहे जितने भी प्रयास कर ले, उसे पवित्र आत्मा तब तक नहीं मिलेगा, जब तक वह वास्तविकता में उद्धार नहीं पा लेगा। इसलिए ऐसे व्यक्ति से पवित्र आत्मा पाने के लिए उपवास-प्रार्थना आदि करने के लिए नहीं, वरन सच्चे मन से पश्चाताप करके, प्रभु यीशु पापों की क्षमा माँगकर, अपना जीवन वास्तविकता में प्रभु को समर्पित कर देने और प्रभु की आज्ञाकारिता में बने रहने का निर्णय करने के लिए कहना चाहिए। 

3.   सांसारिक व्यक्ति की उपरोक्त तुलना में, प्रभु ने अपने शिष्यों से पवित्र आत्मा के विषय कहा कि वह 'तुम्हारे' अर्थात प्रभु यीशु मसीह के शिष्यों के साथ है भी और उनमें रहेगा भी। ध्यान कीजिए, प्रभु ने फिर यहाँ पर शिष्यों को पवित्र आत्मा के उनमें आकर बसने के लिए अलग से कोई प्रयास या कार्य करने के लिए नहीं कहा, वरन स्पष्ट कहा कि वह उन शिष्यों के साथ है, और बना भी रहेगा। बारंबार वचन यह स्पष्ट दिखाता है कि परमेश्वर पवित्र आत्मा किन्हीं मानवीय उपायों या प्रयासों से नहीं, वरन पापों से पश्चाताप करने और उद्धार पाने से ही प्रभु के जन में आकर बस जाता है। इससे हम यह शिक्षा भी प्राप्त करते हैं कि जो लोग, या मत अथवा डिनॉमिनेशन पवित्र आत्मा प्राप्त करने के लिए उद्धार पाने के बाद अलग से कुछ विशेष करने के लिए कहते हैं, वे कितनी गलत शिक्षाएं लोगों में फैला रहे हैं। और यद्यपि वेपवित्र आत्माके नाम पर और उसे महत्व देने के लिए ऐसा करते हैं, किन्तुसत्य का आत्मावाली उपरोक्त पहली शिक्षा के अनुसार, पवित्र आत्मा उनके साथ हो ही नहीं सकता है, क्योंकि पवित्र आत्मा प्रभु यीशु के वचन की पुष्टि ही करेगा, कभी उससे अलग या उसके विरुद्ध बात नहीं करेगा। ऐसी सभी शिक्षाएं भ्रामक हैं, और जैसा पौलुस ने गलातीयों को लिखा, श्रापित है वह व्यक्ति जो इन गलत शिक्षाओं को मानता और सिखाता है।

 

यदि आप उद्धार पाए हुए मसीही विश्वासी, प्रभु के जन हैं, तो क्या आपके जीवन में पवित्र आत्मा के फल (गलातीयों 5:22-23) और गुण दिखाई देते हैं? क्या उद्धार पाने के बाद आपके जीवन में निरंतर परिवर्तन आता चला जा रहा है (रोमियों 12:1-2)? क्या आप धीरे-धीरे, किन्तु निश्चय ही प्रभु की समानता में बदलते चले जा रहे हैं (2 कुरिन्थियों 3:18)? क्या परमेश्वर का वचन और आज्ञाकारिता आपके जीवन की प्राथमिकता बन गए हैं (यूहन्ना 14:21, 23; 1 पतरस 2:1-2)? यदि नहीं, तो आपको 2 कुरिन्थियों 13:5 के अनुसार अपने आप को जाँच कर देखने की आवश्यकता है कि क्या आप विश्वास में हैं या नहीं; क्या आपने वास्तव में उद्धार पाया है? या आप इस भ्रम में पड़े हैं कि आपने उद्धार पाया है, किन्तु वास्तविकता में नहीं पाया है। अवसर रहते जाँच लीजिए और यदि कोई गलती है तो उसे सुधार लीजिए।

यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो थोड़ा थम कर विचार कीजिए, क्या मसीही विश्वास के अतिरिक्त आपको कहीं और यह अद्भुत और विलक्षण आशीषों से भरा सौभाग्य प्राप्त होगा, कि स्वयं परमेश्वर आप में आ कर सर्वदा के लिए निवास करे, फिर आप में होकर अपने कार्य करे, जिससे आपको आशीषों से भर सके? इसलिए अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से पापों के लिए पश्चाताप करके प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए मेरे सभी पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।प्रभु की शिष्यता तथा मन परिवर्तन के लिए सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।  

 

एक साल में बाइबल पढ़ें:

·        यिर्मयाह 37-39

·        इब्रानियों

शुक्रवार, 5 नवंबर 2021

मसीही सेवकाई में पवित्र आत्मा की भूमिका - 5


व्यक्तिगत जीवन में भूमिका (1) - यूहन्ना 14:16

हम पहले के लेखों में यह देख चुके हैं कि प्रभु ने शिष्यों के लिए यह अनिवार्य किया था कि वे बिना पवित्र आत्मा की सामर्थ्य को प्राप्त किए, सेवकाई के लिए बाहर न निकलें। साथ ही प्रभु ने उन्हें यह भी स्मरण करवाया था कि पवित्र आत्मा के विषय वह उनसे पहले भी चर्चा कर चुका है। हमने पिछली बार प्रभु द्वारा अपनी पृथ्वी की सेवकाई के दौरान, अपने क्रूस पर दिए गए बलिदान से पहले, शिष्यों के साथ विभिन्न समयों पर पवित्र आत्मा के बारे में की गई बातों को देखा था, जिनमें प्रभु ने बारंबार यही कहा था कि उन्हें आने वाले समय में पवित्र आत्मा प्राप्त होगा। प्रभु की इस विषय पर बाइबल में दर्ज की गई सबसे विस्तृत चर्चा, प्रभु के पकड़वाए जाने से ठीक पहले, फसह के पर्व के भोज के दौरान, शिष्यों से हुई बात-चीत में दी गई है, जिसका विवरण हमें यूहन्ना 14 तथा 16 अध्यायों में मिलता है। हम इन्हीं अध्यायों में प्रभु द्वारा परमेश्वर पवित्र आत्मा के विषय दी गई शिक्षाओं से सीखते हैं कि परमेश्वर पवित्र आत्मा मसीही विश्वासी के व्यक्तिगत जीवन, तथा सेवकाई में क्या कार्य करता है, और परमेश्वर पवित्र आत्मा की सामर्थ्य क्यों मसीह यीशु के शिष्य की मसीही सेवकाई के लिए आवश्यक है।

 यूहन्ना 14: व्यक्तिगत उपयोगिता

प्रभु ने पहले शिष्यों को, उनमें परमेश्वर पवित्र आत्मा की आवश्यकता और शिष्यों के जीवन में पवित्र आत्मा के द्वारा होने वाले कार्यों के बारे में बताया:

यूहन्ना 14:16 -और मैं पिता से बिनती करूंगा, और वह तुम्हें एक और सहायक देगा, कि वह सर्वदा तुम्हारे साथ रहे।पवित्र आत्मा मसीही विश्वासी का सहायक है, प्रभु द्वारा दिया गया एक भिन्न (एक 'और') सहायक; इस पद में हम पवित्र आत्मा के बारे में तीन मुख्य बातों को देखते हैं:

  1. वह प्रभु यीशु मसीह की परमेश्वर पिता से विनती के आधार पर, अर्थात प्रभु यीशु मसीह की ओर से परमेश्वर पिता द्वारा प्रभु यीशु के शिष्यों में भेजा या दिया जाता है; किसी अन्य विधि से नहीं। कोई मनुष्य त्रिएक परमेश्वर के इस सम्मिलित कार्य में न तो हस्तक्षेप कर सकता है, और न परमेश्वर को उस मनुष्य के कहे या उस मनुष्य की इच्छा के अनुसार कुछ करने के लिए बाध्य कर सकता है। तात्पर्य यह, कि परमेश्वर पवित्र आत्मा किसी मनुष्य के कहे अनुसार या मनुष्यों द्वारा बनाई और बताई जाने वाली विधियों से प्राप्त नहीं होता है, जैसा कि कुछ मत या डिनॉमिनेशन वाले बहुत जोर देकर अपने अनुयायियों को बताते और सिखाते हैं। और हम पहले देख चुके हैं कि आज इस अनुग्रह के समय में, प्रत्येक मसीही विश्वासी को उद्धार पाते ही परमेश्वर की ओर से पवित्र आत्मा दे दिया जाता है।
  2. उसे सर्वदा मसीही विश्वासी के साथ रहने के लिए दिया गया है। इसलिए उद्धार पाए हुए मसीही विश्वासी के लिए बार-बार पवित्र आत्मा मांगने की प्रार्थना करना या कहना अथवा गीतों में गाना और मांगना, प्रभु की शिक्षाओं और परमेश्वर के वचन के अनुसार नहीं है – उद्धार पाने के साथ जब एक बार दे दिया गया तो सदा साथ रहने के लिए दे दिया गया। वह मसीही विश्वासी को छोड़ कर कभी नहीं जाता है। 
  3. परमेश्वर पवित्र आत्मा 'सहायक' होने के लिए दिया गया है - उनका सेवक होने के लिए नहीं। वह मसीही विश्वासियों से कार्य करवाता है, उनका मार्गदर्शन करता है, उन्हें सिखाता है, उनके लिए निर्धारित सेवकाई के अनुसार उन्हें योग्य और सामर्थी करने के लिए उपयुक्त वरदान देता है (1 कुरिन्थियों 12:7, 11); किन्तु वह विश्वासियों के स्थान पर उनके लिए निर्धारित कार्य नहीं करता है। मसीही विश्वासी उस से कार्यों या जिम्मेदारियों का निर्वाह करने के लिए अपनी असमर्थता जता कर, अपना निर्धारित कार्य उससे नहीं करवा सकते हैं। यदि विश्वासी किसी कार्य को करने में असमर्थ हैं, तो पवित्र आत्मा उन्हें बताएगा, सिखाएगा, उनका मार्गदर्शन करेगा कि वो उस कार्य को कैसे करें; लेकिन उनके स्थान पर उस कार्य को कर के नहीं देगा। करना मसीही विश्वासी को ही होगा, पवित्र आत्मा की अगुवाई और सिखाए के अनुसार। 

       यदि आप एक मसीही विश्वासी हैं, और प्रभु परमेश्वर द्वारा आपके लिए निर्धारित सेवकाई को प्रभु की इच्छा के अनुसार, और प्रभु को स्वीकार्य रीति से पूरा करना चाहते हैं, प्रभु के लिए उपयोगी होना चाहते हैं, तो आपके जीवन में परमेश्वर पवित्र आत्मा की उपस्थिति तथा भूमिका के प्रति आपको सजग और संवेदनशील होना अनिवार्य है। जब आप, आपके अंदर निवास करने वाले परमेश्वर पवित्र आत्मा की आवाज़ को पहचानने लगेंगे, उसकी आज्ञाकारिता में होकर, उसके कहे के अनुसार कार्य करने लगेंगे, तो आपकी मसीही सेवकाई स्वतः ही परमेश्वर की सामर्थ्य से परिपूर्ण, प्रभावी, उपयोगी, और परमेश्वर को स्वीकार्य हो जाएगी। क्या इस बात की कल्पना भी करना आपके अंदर एक रोमांच नहीं भर देता है कि परमेश्वर प में होकर कार्य करना चाहता है, ताकि आपको आशीषित कर सके, अनन्तकाल के प्रतिफलों से परिपूर्ण कर सके? वह तो करना चाहता है, और उसने इसके लिए उपयुक्त संसाधन भी आपको उपलब्ध करवा दिए हैं; किन्तु क्या आप अपनी तथा अपने साथ के लोगों की बुद्धि-समझ-ज्ञान, और अपने डिनॉमिनेशन की मान्यताओं, धारणाओं, और विधि-विधानों आदि से निकलकर केवल परमेश्वर के कहे के अनुसार करने के लिए तैयार हैं, प्रतिबद्ध हैं (गलातीयों 1:10)। जब तक आप में यह निर्णय करने और उसे निभाने की हिम्मत नहीं होगी, परमेश्वर पवित्र आत्मा को आपके जीवन में खुलकर और प्रभावी रीति से कार्य करने की अनुमति और छूट नहीं होगी; और फिर न ही आप एक प्रभावी मसीही सेवकाई करने पाएंगे, और न ही अपने अनन्तकाल के लिए कोई विशेष प्रतिफल अर्जित करने पाएंगे। और फिर आपका मसीही जीवन और मसीही सेवकाई धर्म-कर्म-रस्म के बंधनों में बंधा मनुष्यों और संस्थाओं द्वारा निर्धारित औपचारिकताएं पूरी करते रहने मात्र का ही जीवन बनकर रह जाएगा।

यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो थोड़ा थम कर विचार कीजिए, क्या मसीही विश्वास के अतिरिक्त आपको कहीं और यह अद्भुत और विलक्षण आशीषों से भरा सौभाग्य प्राप्त होगा, कि स्वयं परमेश्वर आप में होकर कार्य करे, जिससे आपको आशीषों से भर सके? इसलिए अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए मेरे सभी पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ। प्रभु की शिष्यता तथा मन परिवर्तन के लिए सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।

 

एक साल में बाइबल पढ़ें:

  • यिर्मयाह 34-36
  • इब्रानियों 2

गुरुवार, 4 नवंबर 2021

मसीही सेवकाई में पवित्र आत्मा की भूमिका - 4


पवित्र आत्मा की प्राप्ति (2)

  पिछले लेख में हमने से देखा था कि मसीही सेवकाई के लिए शैतान के साथ हमारा मल्लयुद्ध आत्मिक युद्ध है, जिसके लिए आत्मिक सामर्थ्य, आत्मिक हथियार, और आत्मिक मार्गदर्शन की आवश्यकता है, जो हमें परमेश्वर पवित्र आत्मा में होकर मिलते हैं। साथ ही हमने प्रेरितों 1:5, 8 से देखा था कि पवित्र आत्मा प्राप्त करने के लिए कोई विशेष प्रयास, आग्रह, प्रार्थनाएं, आदि करने की कोई शिक्षा न तो प्रभु यीशु ने शिष्यों को दी, और न ही नए नियम में यह कहीं दी अथवा सिखाई गई है। हमने यह भी देखा था कि पवित्र आत्मा पाना ही पवित्र आत्मा से बपतिस्मा प्राप्त करना है। पवित्र आत्मा प्राप्त करने, अर्थात पवित्र आत्मा से बपतिस्मा पाने के लिए कोई विशेष प्रयास करने की आवश्यकता, या कोई पृथक और विशेष बात होना वचन से संगत सिद्धांत नहीं है। व्यर्थ ही लोगों ने इन्हें अलग सिद्धांत बनाकर, अपने ही बनाए हुए उस सिद्धांत से संबंधित बातों की शिक्षाएं फैला कर लोगों को भ्रम में डाल रखा है, वचन की सीधी स्पष्ट शिक्षा से भटका रखा है। आज इसी संदर्भ में हम वह दूसरी बात देखेंगे, जिसके विषय कल के लेख में उल्लेख किया गया था। 

प्रभु यीशु ने अपने स्वर्गारोहण से पहले शिष्यों से कहा था, “और उन से मिलकर उन्हें आज्ञा दी, कि यरूशलेम को न छोड़ो, परन्तु पिता की उस प्रतिज्ञा के पूरे होने की बाट जोहते रहो, जिस की चर्चा तुम मुझ से सुन चुके हो” (प्रेरितों 1:4)। प्रभु उन्हें स्मरण दिला रहा था कि वह उन्हें पहले भी पवित्र आत्मा प्राप्त करने के बारे में न केवल बात चुका है, वरन इसके विषय उनसे चर्चा भी कर चुका है, अर्थात विस्तार से उन्हें बता और समझा चुका है। उन शिष्यों के साथ, सेवकाई के दिनों में, प्रभु ने कई बार उन से पवित्र आत्मा प्राप्त करने की बात कही थी; किन्तु हर बार यह भविष्य काल में ही होने की बात थी; अर्थात उन्हें यही सिखाया था पवित्र आत्मा उन्हें बाद में किसी समय पर दिया जाएगा:

  • लूका 11:13 – इस पद का दुरुपयोग यह बताने के लिए किया जाता है कि प्रभु ने कहा है कि पवित्र आत्मा परमेश्वर से मांगने पर मिलता है। जबकि यदि इस पद को उसके संदर्भ (पद 11-13) में देखें, तो यह स्पष्ट है कि यह आलंकारिक भाषा का प्रयोग है, एक तुलनात्मक कथन है। प्रभु, किसी सांसारिक पिता के अपनी संतान की आवश्यकता के लिए उसे सर्वोत्तम देने की मनसा रखने की बात कर रहा है। जैसे सांसारिक पिता अपने बच्चों को यथासंभव उत्तम देता है, वैसे ही परमेश्वर भीअपनेलोगों को – जो उससे पवित्र आत्मा को मांगने का साहस और समझ रखते हैं; उसका प्रयोग करना जानते हैं, उन्हें अपना यथासंभव उत्तम, यहाँ तक कि अपना पवित्र आत्मा भी दे देगा। साथ ही, हर किसी मांगने वाले को पवित्र आत्मा देने के लिए परमेश्वर बाध्य नहीं है; मांगने वाले का मन भी इसके लिए ठीक होना चाहिए - वे परमेश्वर केअपने लोगहोने चाहिएं। प्राथमिकता परमेश्वर के अपने लोग होने की है; जो प्रभु परमेश्वर के अपने हो जाते हैं, जैसा हम देख चुके हैं, उन्हें विश्वास करने के साथ ही परमेश्वर पवित्र आत्मा भी प्राप्त हो जाता है।  प्रेरितों 8:18-23 में शमौन टोनहा करने वाले को गलत मनसा रखते हुए, और वास्तविकता में प्रभु का जन न होने पर भी पवित्र आत्मा मांगने पर प्रेरितों से अच्छी डाँट मिली, न कि पवित्र आत्मा; यद्यपि वह प्रभु में विश्वास करने का दावा करता था, उसने बपतिस्मा भी लिया था, और विश्वासियों की संगति में रहता था (प्रेरितों 8:13)
  • यूहन्ना 7:37-39 – “बह निकलेंगी”; “पाने पर थे” – भविष्य काल – और साथ ही शर्त भी कह दी गई है कि ऐसा उनके लिए होगाजो उस पर विश्वास करने वालेहोंगे – जैसा पहले देख चुके हैं, जो विश्वास करेगा, उसे पवित्र आत्मा स्वतः ही मिल जाएगा। किन्तु जिसने सच्चा विश्वास नहीं किया (यह केवल प्रभु ही जानता है, कोई मनुष्य नहीं), उसे वह कदापि नहीं मिलेगा, वह चाहे कितनी भी प्रार्थनाएं, प्रतीक्षा, या प्रयास करता रहे। जिसने विश्वास किया, उसे फिर कुछ और करने की आवश्यकता नहीं है, और न ही करने के लिए कहा गया है।
  • यूहन्ना 14:16-17 – “देगा”, “होगा” – भविष्य काल – पिता देगा, और फिर वह सर्वदा साथ रहेगा – आएगा जाएगा नहीं, जैसे पुराने नियम में था (ओत्निएल - न्यायियों 3:9,10; गिदोन - न्यायियों 6:34; यिप्ताह, शमसून, राजा शाऊल 1 शमूएल 10:6, 10; दाऊद 1 शमूएल 16:13, आदि)
  • यूहन्ना 16:7 – “आएगा” – भविष्य काल – भविष्य में आना था; उसी समय नहीं
  • यूहन्ना 20:22 – “लो” – अभी तक जो भविष्य की बात कही जा रही थी, अब प्रभु के पुनरुत्थान के बाद उस का समय आ गया था। अब इस बात को पूरा होना था, शिष्यों को एक प्रक्रिया के अंतर्गत पवित्र आत्मा को प्राप्त करना था। प्रभु ने इस पद की यह बात अपने पुनरुत्थान के बाद शिष्यों से कही – उन्हें पहले की प्रतिज्ञा स्मरण करवाई, और स्वर्गारोहण के समय प्राप्ति की प्रक्रिया भी बताई (लूका 24:49)। पवित्र आत्मा प्रभु की फूँक में नहीं था, और न ही आगे भी कभी फूंकने के द्वारा किसी को दिया गया।

     हम मसीही विश्वासियों ने, जो प्रभु के जन हैं, अर्थात, जिन्होंने किसी धर्म-कर्म-रस्म के निर्वाह के अंतर्गत नहीं, अपितु व्यक्तिगत रीति से अपने पापों से पश्चाताप करके, प्रभु यीशु मसीह से उनके लिए सच्चे मन से क्षमा माँगकर, अपना जीवन प्रभु यीशु मसीह को समर्पित किया है, उसकी आज्ञाकारिता में जीवन व्यतीत करने का निर्णय लिया है, उन्हें मसीही विश्वास में आते ही पवित्र आत्मा दे दिया गया है, अर्थात उन्होंने पवित्र आत्मा से बपतिस्मा पा लिया है। साथ ही, परमेश्वर पवित्र आत्मा ने प्रत्येक मसीही विश्वासी को, परमेश्वर द्वारा उसके लिए निर्धारित सेवकाई (इफिसियों 2:10) के अनुसार, किसी के व्यक्तिगत उपयोग के लिए नहीं वरन कलीसिया तथा सभी के लाभ के लिए विभिन्न वरदान भी प्रदान किए हैं (1 कुरिन्थियों 12:4-11)। हमें जो वरदान दिए गए हैं, हमें उनका प्रयोग हमारे लिए परमेश्वर द्वारा निर्धारित मसीही सेवकाई में करना है (रोमियों 12:6-8); तथाइसलिये हे भाइयों, मैं तुम से परमेश्वर की दया स्मरण दिला कर बिनती करता हूं, कि अपने शरीरों को जीवित, और पवित्र, और परमेश्वर को भावता हुआ बलिदान कर के चढ़ाओ: यही तुम्हारी आत्मिक सेवा है। और इस संसार के सदृश न बनो; परन्तु तुम्हारी बुद्धि के नये हो जाने से तुम्हारा चाल-चलन भी बदलता जाए, जिस से तुम परमेश्वर की भली, और भावती, और सिद्ध इच्छा अनुभव से मालूम करते रहो” (रोमियों 12:1-2) 

यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी उसके पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।

यूहन्ना 14 और 16 अध्याय में प्रभु की प्रतिज्ञा के अनुसार, प्रभु के शिष्यों को उनकी मसीही सेवकाई के लिए पवित्र आत्मा द्वारा मिलने वाली सहायता और मार्गदर्शन से संबंधित बातों को हम कल से देखेंगे।


एक साल में बाइबल पढ़ें:

  • यिर्मयाह 32-33
  • इब्रानियों 1 

बुधवार, 3 नवंबर 2021

मसीही सेवकाई में पवित्र आत्मा की भूमिका - 3

 

पवित्र आत्मा की प्राप्ति (1)

पिछले लेख में हमने देखा था कि शैतान इतना सामर्थी, कुटिल, और धूर्त है कि मनुष्य के लिए अपनी किसी बल-बुद्धि-ज्ञान के द्वारा उसका सामना करना, या उस पर जयवंत हो पाना संभव नहीं है। परमेश्वर पवित्र आत्मा ने पौलुस प्रेरित के द्वारा लिखवाया, “क्योंकि हमारा यह मल्लयुद्ध, लहू और मांस से नहीं, परन्तु प्रधानों से और अधिकारियों से, और इस संसार के अन्धकार के हाकिमों से, और उस दुष्टता की आत्मिक सेनाओं से है जो आकाश में हैं” (इफिसियों 6:12)। इस आत्मिक मल्लयुद्ध के लिए आत्मिक हथियारों और सुरक्षा कवच, तथा आत्मिक बातों और आत्मिक सामर्थ्य की आवश्यकता है। इसे शारीरिक सामर्थ्य, बुद्धि, ज्ञान, और बातों के द्वारा न तो लड़ा जा सकता है, और न ही जीता जा सकता है। इसीलिए मसीही विश्वासियों को मनुष्य के नहीं, वरन परमेश्वर के सारे हथियार बांध लेने के लिए कहा गया हैइसलिये परमेश्वर के सारे हथियार बान्ध लो, कि तुम बुरे दिन में सामना कर सको, और सब कुछ पूरा कर के स्थिर रह सको” (इफिसियों 6:13), और फिर वह उन हथियारों की सूची देता है (इफिसियों 6:14-17) 

इसी आत्मिक मल्लयुद्ध के लिए आत्मिक सामर्थ्य औरयुद्ध-विद्याको सीखने और जानने के लिए प्रभु यीशु ने अपने स्वर्गारोहण से पहले शिष्यों को आज्ञा दी कि वे यरूशलेम को न छोड़ें। वरन वहीं बने रहकर परमेश्वर पिता द्वारा जो प्रतिज्ञा दी गई है, और जिसकी चर्चा प्रभु यीशु ने पहले उन से की है, उसकी प्रतीक्षा करते रहें। प्रभु की यह प्रतिज्ञा स्पष्ट शब्दों में प्रेरितों 1:5, 8 में बताई गई है। प्रभु की यह प्रतिज्ञा स्पष्ट शब्दों में प्रेरितों 1:5, 8 में बताई गई हैक्योंकि यूहन्ना ने तो पानी में बपतिस्मा दिया है परन्तु थोड़े दिनों के बाद तुम पवित्रात्मा से बपतिस्मा पाओगे”; “परन्तु जब पवित्र आत्मा तुम पर आएगा तब तुम सामर्थ्य पाओगे; और यरूशलेम और सारे यहूदिया और सामरिया में, और पृथ्वी की छोर तक मेरे गवाह होगे प्रेरितों 1:5, 8 यह स्पष्ट है कि प्रभु शिष्यों से जिस प्रतिज्ञा के पूरे होने की प्रतीक्षा करने को कह रहा था, वह शिष्यों के द्वारा पवित्र आत्मा प्राप्त करना था; और यह पवित्र आत्मा प्राप्त करना ही पवित्र आत्मा से बपतिस्मा पाना है

अब, यहाँ दो बातों पर ध्यान देना आवश्यक है:

पहली, जिसे हम आज देखेंगे, शिष्यों को सेवकाई पर निकलने से पहले, प्रतिज्ञा के पूरा होने तक प्रतीक्षा करनी थी, सेवकाई पर जाने के लिए परमेश्वर के सही समय का इंतजार करना था। किन्तु यह बहुत महत्वपूर्ण और ध्यान में रखने योग्य बात यह कि प्रभु ने उन्हें यह नहीं कहा कि उस प्रतीक्षा के समय के दौरान उन्हें कुछ विशेष करते रहने होगा जिसके द्वारा फिर उन्हें पवित्र आत्मा दिया जाएगा। न ही प्रभु ने उनसे यह कहा कि उनके परमेश्वर से विशेष रीति से मांगने से, आग्रह करने या गिड़गिड़ाने से, अथवा कोई अन्य विशेष प्रयास करने के परिणामस्वरूप फिर परमेश्वर उन्हें पवित्र आत्मा देगा, जैसे कि आज बहुत से लोग और डिनॉमिनेशन सिखाते हैं, और अपने लोगों द्वारा करने के लिए बल देते हैं, विशेष सभाएं रखते हैं। पवित्र आत्मा प्राप्त होने की प्रतिज्ञा का पूरा किया जाना परमेश्वर के द्वारा, उसके समय और उसके तरीके से होना था, न कि इन शिष्यों के किसी विशेष रीति से मांगने या कोई विशेष कार्य अथवा प्रयास करने से होना था।

बाइबल के गलत अर्थ निकालने और अनुचित शिक्षा देने का सबसे प्रमुख और सामान्य कारण है किसी बात या वाक्य को संदर्भ से बाहर लेकर, और उस से संबंधित किसी संक्षिप्त वाक्यांश के आधार पर, अपनी ही समझ के अनुसार एक सिद्धांत (doctrine) खड़ा कर लेना, उसे सिखाने लग जाना। प्रभु की कही इस बात के आधार पर भी ऐसे ही यह गलत शिक्षा दी जाती है कि पवित्र आत्मा प्राप्त करने के लिए प्रतीक्षा करना और प्रयास करना आवश्यक है।

सम्पूर्ण नए नियम में फिर कहीं यह प्रतीक्षा करना न तो सिखाया गया है, और ना इस बात के लिए कभी किसी को कोई उलाहना दिया गया है कि उन्होंने प्रतीक्षा अथवा प्रयास क्यों नहीं किया। न ही किसी मसीही विश्वासी में विश्वास अथवा सामर्थ्य की कमी दिखने पर उससे कभी यह कहा गया कि कुछ विशेष प्रयास अथवा प्रतीक्षा कर के वे पवित्र आत्मा को प्राप्त करें, और उससे प्रभु की सेवकाई के लिए सामर्थी बनें। वरन नए नियम में अन्य सभी स्थानों पर यही बताया और सिखाया गया है कि पवित्र आत्मा प्रभु यीशु मसीह पर विश्वास करते ही, तुरंत ही दे दिया जाता है।

  • प्रेरितों 10:44; 11:15, 17 – विश्वास करने के साथ ही
  • प्रेरितों 19:2 – विश्वास करते समय
  • इफिसियों 1:13-14 – विश्वास करते ही छाप लगी
  • गलातियों 3:2 – विश्वास के समाचार से
  • तीतुस 3:5 – नए जन्म और पवित्र आत्मा का स्नान साथ ही

 यदि आप मसीही विश्वासी हैं, तो प्रभु परमेश्वर की प्रतिज्ञा और वचन के आधार पर जानिए तथा विश्वास रखिए कि प्रभु ने उद्धार पा लेने के बाद आपको निःसहाय नहीं छोड़ दिया है, वरन आपकी सुरक्षा और मार्गदर्शन के लिए परमेश्वर पवित्र आत्मा आपके अंदर उसी क्षण से विद्यमान हैं, जिस क्षण आपने प्रभु यीशु को अपना उद्धारकर्ता स्वीकार किया और अपना जीवन प्रभु को समर्पित कर दिया। आपको पवित्र आत्मा के प्रति संवेदनशील होने, उनके कहे के अनुसार कार्य करने, और उनकी आज्ञाकारिता में बने रहकर अपनी मसीही सेवकाई को करते रहने की आवश्यकता है।

यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी उसके पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी। 

प्रभु की प्रतिज्ञा के अनुसार, प्रभु के शिष्यों द्वारा पवित्र आत्मा प्राप्ति से संबंधित दूसरी बात को हम कल के लेख में देखेंगे।

  

एक साल में बाइबल पढ़ें:

  • यिर्मयाह 30-31
  • फिलेमोन 1 

मंगलवार, 2 नवंबर 2021

मसीही सेवकाई में पवित्र आत्मा की भूमिका - 2

 

आवश्यकता 

 पिछले लेख में हमने देखा था कि सफल और प्रभावी मसीही सेवकाई केवल परमेश्वर पवित्र आत्मा की आज्ञाकारिता और मार्गदर्शन के द्वारा ही संव है। कोई भी शैक्षिक योग्यता अथवा प्रशिक्षण, कोई डिग्री प्राप्त कर लेना या कोर्स कर लेना तब तक प्रभु के लिए फलवंत और प्रभु को स्वीकार्य नहीं हो सकता है, जब तक व्यक्ति पवित्र आत्मा की अगुवाई में उस प्रशिक्षण का उपयोग, परमेश्वर की इच्छा के अनुसार ना करे। मसीही सेवकाई, मत्ती 28:19-20 के अनुसार, लोगों को प्रभु यीशु का शिष्य बनाना है और उन्हें, जो शिष्य बन जाते हैं, बपतिस्मा देना और प्रभु की बातें सिखाना है। शिष्य बनाने और फिर उन्हें प्रभु की बातें सिखाने में उन विभिन्न वरदानों का उपयोग होता है, जो परमेश्वर पवित्र आत्मा प्रत्येक मसीही विश्वासी को देता है (रोमियों 12:6-8; 1 कुरिन्थियों 12:4-11)। यही अपने आप में स्पष्ट कर देता है कि क्यों जब तक परमेश्वर पवित्र आत्मा की सामर्थ्य और मार्गदर्शन साथ नहीं है, कोई भी सफल और प्रभावी मसीही सेवकाई नहीं कर सकता है। 

हमारे ध्यान देने के लिए आवश्यक एक और बात है; अन्य सभी शिष्यों के समान, प्रभु यीशु से वचन की शिक्षाएं, प्रशिक्षण, तथा अधिकार तो यहूदा इस्करियोती ने भी पाया था; अन्य शिष्यों के साथ सेवकाई के लिए वह भी गया था; उस समय प्रभु यीशु का प्रचार तो उसने भी किया था, और हो सकता है कि शिष्यों के समान उसने आश्चर्यकर्म भी किए होंगे; किन्तु अंततः परिणाम क्या हुआ? प्रभु यीशु ने उसेविनाश का पुत्रबताया, जो नाश हो गया। उसके साथ न तो प्रभु का अनुग्रह था - जिसे वह ठुकरा चुका था; और न पवित्र आत्मा की सामर्थ्य अथवा मार्गदर्शन था। उसका प्रभु के साथ रहने का अनुभव, प्रभु से मिली शिक्षाएं और अधिकार, उसका प्रभु के चुने हुए बारह शिष्यों में गिना औरप्रेरितकहलाया जाना (मत्ती 10:1-4), सब निरर्थक और व्यर्थ हो गया।

प्रभु ने जब अपने शिष्यों को सुसमाचार प्रचार और मसीही सेवकाई के लिए जाने को कहा, तो वह उन्हें एक बहुत बड़े जोखिम में भेज रहा था; सृष्टि के सबसे सामर्थी, चतुर, और धूर्त एवं कुटिल हस्ती, शैतान, के विरुद्ध युद्ध करने के लिए भेज रहा था। परमेश्वर के बाद, शैतान ही है जिसकी सामर्थ्य है। परमेश्वर का वचन बाइबल हमें बताती है कि: 

  • सारा संसार उस दुष्ट के वक्ष में पड़ा है (1 यूहन्ना 5:19); 
  • वह अपनी चतुराई से परमेश्वर के लोगों को उनकी पवित्रता और मन की सिधाई से बहका सकता है, उन्हें भ्रष्ट कर सकता है (2 कुरिन्थियों 11:3) - ध्यान कीजिए कि जब आदम और हव्वा बहकाए गए और पाप में गिरे, तब वो निष्पाप और पवित्र दशा में थे, सृष्टि में पाप का अस्तित्व ही नहीं था, वे दोनों परमेश्वर के साथ ऐसी संगति में रहते थे जिसकी आज हम केवल कल्पना ही कर सकते हैं। लेकिन फिर भी शैतान ने उन्हें बहका कर पाप में गिरा दिया।
  • वह और उसके दूत ज्योतिर्मय स्वर्गदूत का रूप धारण करके, अपने आप को मसीह का प्रेरित दिखा कर गलत शिक्षाओं से लोगों को भरमा सकते हैं (2 कुरिन्थियों 11:13-15)
  • उसके भरमाने की युक्तियों की सामर्थ्य का अंदाज़ा इससे लगाया जा सकता है कि हज़ार वर्ष तक अथाह कुंड में कैद रहने के बाद जब उसे कुछ समय के लिए छोड़ा जाएगा, तब भी वह उन लोगों में से जिन्होंने परमेश्वर के राज्य को हज़ार वर्ष तक देखा है, लोगों को भरमा कर परमेश्वर के विरुद्ध युद्ध करने के लिए तैयार कर लेगा (प्रकाशितवाक्य 20:7-9) 
  • वह इतना धूर्त है कि देहधारी हुए परमेश्वर के वचन, प्रभु यीशु मसीह (यूहन्ना 1:1, 14), के समक्ष उसी के वचन का दुरुपयोग करने और प्रभु को बहकाने के प्रयास करने से पीछे नहीं हटा (मत्ती 4:1-11), तो फिर उसके सामने किसी मनुष्य के बाइबल ज्ञान या समझ की क्या हस्ती हो सकती है
  • वह स्‍वर्गदूतों को भी उनका कार्य करने से रोक के रखने, बाधित करने की सामर्थ्य रखता है (दानिय्येल 10:11-14)
  • पतरस ने मसीही विश्वासियों से कहासचेत हो, और जागते रहो, क्योंकि तुम्हारा विरोधी शैतान गरजने वाले सिंह के समान इस खोज में रहता है, कि किस को फाड़ खाए” (1 पतरस 5:8) 

इस प्रबल, चतुर, और कुटिल शत्रु का सामना करके, उसके चंगुल से लोगों को निकालकर उन्हें अनन्त विनाश से अनन्त जीवन में ला पाना किसी भी मनुष्य की सामर्थ्य के बस की बात नहीं है। इसीलिए प्रभु ने शिष्यों से कहा कि जब तक वे परमेश्वर पवित्र आत्मा की सामर्थ्य - उसका साथ, उसका मार्गदर्शन प्राप्त न कर लें, तब तक अपनी ही मानवीय बल-बुद्धि-सामर्थ्य के सहारे शैतान से लोहा लेने न निकलें। प्रभु जानता था कि यदि वे अपनी ही सामर्थ्य से शैतान का सामना करने के प्रयास करेंगे तो मुँह की खाएंगे, और परास्त तथा निराश होकर पीछे हट जाएंगे, असफल रहेंगे; इसके लिए उन्हें शैतान से अधिक सामर्थी की सहायता चाहिए होगी, और वह परमेश्वर स्वयं था, जो परमेश्वर पवित्र आत्मा उनके अंदर रहेगा, और उन्हें सक्षम तथा उपयोगी करेगा, यदि वे उसके आज्ञाकारी और समर्पित रहें।  

प्रभु परमेश्वर ने सभी मसीही विश्वासियों के लिए सेवकाई रखी हुई है (इफिसियों 2:10), और परमेश्वर पवित्र आत्मा उन्हें उस सेवकाई के लिए उपयुक्त वरदान भी देता है (1 कुरिन्थियों 12:4-11), और उनकी सहायता तथा मार्गदर्शन भी करता है। यदि आप मसीही विश्वासी हैं, तो क्या आपने अपनी सेवकाई को पहचाना है, प्रभु परमेश्वर से उसके विषय प्रार्थना की और जानकारी ली है, परमेश्वर पवित्र आत्मा द्वारा आपको उसके लिए दिए गए वरदानों को जाना और उनका उपयोग करना सीखा है? यदि नहीं, तो यह करना अपनी प्राथमिकता बनाएं, और अन्य सभी सेवकाई के कार्योंको छोड़कर प्रभु द्वारा निर्धारित अपनी सेवकाई को पूरा करने में प्रयासरत हो जाएं। क्योंकि आपकी आशीष और अनन्तकाल के प्रतिफल उसी से हैं; आपकी वही सेवकाई परमेश्वर को स्वीकार्य होगी, और सफल रहेगी

यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी उसके पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी। 

 

एक साल में बाइबल पढ़ें:

  • यिर्मयाह 27-29
  • तीतुस