ई-मेल संपर्क / E-Mail Contact

इन संदेशों को ई-मेल से प्राप्त करने के लिए अपना ई-मेल पता इस ई-मेल पर भेजें : rozkiroti@gmail.com / To Receive these messages by e-mail, please send your e-mail id to: rozkiroti@gmail.com

मंगलवार, 5 अप्रैल 2022

“बपतिस्मे” की समझ / Understanding “Baptism” - 1



आज से हम एक नई शृंखला का आरंभ कर रहे हैं। परमेश्वर के अनुग्रह और मार्गदर्शन में, हम उसके अटल, अनन्तकाल के लिए स्वर्ग में स्थापित, कभी न बदलने वाले वचन में से एक और ऐसे विषय पर विचार करेंगे, जिसका प्रयोग तो बहुत किया जाता है, किन्तु समझा बहुत कम जाता है। साथ ही, जिसके विषय बहुत सी गलत धारणाएं और शिक्षाएं भी ईसाई या मसीही समाज में पाई जाते हैं। और ये गलत शिक्षाएं परमेश्वर के वचन की अनुचित, तथा पदों या वाक्यांशों को उनके संदर्भ से बाहर लेकर व्याख्या करने के द्वारा बनाई और फैलाई होती हैं। साथ ही व्यावहारिक जीवन में, मसीही समाज में पाई जाने वाली अन्य गलत शिक्षाओं के समान ही, इस विषय से संबंधित गलत शिक्षाओं के साथ भी यही गलत व्यवहार जुड़ा हुआ है। लोग परमेश्वर के वचन और उसकी शिक्षाओं को समझने और मानने की बजाए, अपने डिनॉमिनेशन या समुदाय द्वारा प्रचार की जा रही और सिखाई जा रही बातों का पालन करने पर अधिक विश्वास रखते हैं। क्योंकि वे अपने डिनॉमिनेशन या समुदाय के धर्म-अधिकारियों और अगुवों को नाराज़ नहीं करना चाहते हैं; चाहे परमेश्वर अप्रसन्न हो जाए; मनुष्यों को अप्रसन्न नहीं होना चाहिए! 


आज से हम “बपतिस्मे” के बारे में वचन से सीखना आरंभ करेंगे। बपतिस्मे से संबंधित वचन में दी गई बातों को देखते, और समझते समय ध्यान दीजिएगा कि वचन में कहीं भी शिशुओं और बच्चों के बपतिस्मे का कोई उल्लेख या उदाहरण नहीं है। और बपतिस्मे से संबंधित बातें भी यह प्रकट कर देती हैं कि शिशुओं या बच्चों का बपतिस्मा न तो वचन के आधार पर है, और न ही उन्हें वचन में लिखे हुए के समान बपतिस्मा दिया जाना संभव है। 

 बपतिस्मा शब्द का अर्थ और उसकी समझ

 

बपतिस्मा शब्द, नए नियम लिखे जाने की मूल भाषा, यूनानी भाषा के शब्द “बैप्टिज़ो/Baptizo” से आया है। मूल यूनानी भाषा में इस शब्द का अर्थ होता है “किसी तरल पदार्थ के अन्दर कर देना या डुबो देना, या जिस वस्तु से बपतिस्मा दिया जा रहा है उस से पूर्णतः अंदर-बाहर से भिगो देना”। इस शब्द का प्रयोग किसी तरल पदार्थ में से कुछ निकालने या उस पदार्थ को ही निकालने के लिए किया जाता है; जैसे यदि हम आज अपनी भाषा के संदर्भ में से कहें, तो कुएं में से बाल्टी भरकर पानी निकालने के लिए कहा जाएगा “बाल्टी को कुएं में बैपटिज़ो करके भर लो”। मरकुस 7:4 में स्नान और धोना-माँजना भी बैप्टिज़ो/baptizo और बैप्टिज़मोस/baptismos शब्दों का अनुवाद है। 


नए नियम की पुस्तकों में इसी, पानी में डुबो कर ही, डुबकी का बपतिस्मा देने के अभिप्राय से ही, विश्वासियों के लिए पानी में बपतिस्मा देने या लेने की बात का प्रयोग हुआ है। यद्यपि बाइबल में कहीं पर भी यूनानी भाषा के शब्द बपतिस्मे के लिए “डुबो देना” या “डुबकी देना” अनुवाद नहीं किया गया है, किन्तु जहाँ भी बपतिस्मा देने का उल्लेख आया है, साथ ही संकेत पानी में डुबकी देने का भी आया है। कहीं पर भी पानी के छिड़कने, या बच्चों के सिर अथवा माथे पर पानी से कोई चिह्न बनाने का, और उसे “बपतिस्मा देना” कह कर शिशुओं या बच्चों को बपतिस्मा देने का कोई उल्लेख नहीं है। साथ ही एक और बहुत महत्वपूर्ण बात है कि बाइबल में बपतिस्मा हमेशा ही वयस्कों को दिया गया है, वह भी केवल उनके स्वेच्छा से उसे लेने के लिए स्वतः ही आगे आने पर। यह एक स्वाभाविक और सामान्य ज्ञान की बात है कि शिशुओं और बच्चों को पानी में डुबकी देकर बपतिस्मा नहीं दिया जा सकता है। इसलिए जैसा शब्द baptizo के प्रयोग से प्रकट है, बपतिस्मा कभी भी शिशुओं और बच्चों का नहीं, हमेशा वयस्कों का ही हुआ है।


इस संदर्भ में बाइबल के कुछ पद देखिए:

  • मत्ती 3:6 “और अपने अपने पापों को मानकर यरदन नदी में उस से बपतिस्मा लिया।” - लोगों ने स्वयं आकर यूहन्ना बपतिस्मा देने वाले से यरदन नदी में बपतिस्मा लिया। 

  • मत्ती 3:16 “और यीशु बपतिस्मा ले कर तुरन्त पानी में से ऊपर आया, और देखो, उसके लिये आकाश खुल गया; और उसने परमेश्वर के आत्मा को कबूतर के समान उतरते और अपने ऊपर आते देखा।”; मरकुस 1:10 “और जब वह पानी से निकलकर ऊपर आया, तो तुरन्त उसने आकाश को खुलते और आत्मा को कबूतर के समान अपने ऊपर उतरते देखा।” - प्रभु यीशु पानी में से निकलकर ऊपर आया। 

  • यूहन्ना 3:23 “और यूहन्ना भी शालेम् के निकट ऐनोन में बपतिस्मा देता था। क्योंकि वहां बहुत जल था और लोग आकर बपतिस्मा लेते थे।” - यूहन्ना बहुत जल के स्थान पर बपतिस्मा देता था। (पानी के छिड़काव करने मात्र के लिए उसे बहुत जल के स्थान की आवश्यकता क्यों होती?)

  • प्रेरितों 8:36-39 “36 मार्ग में चलते चलते वे किसी जल की जगह पहुंचे, तब खोजे ने कहा, देख यहां जल है, अब मुझे बपतिस्मा लेने में क्या रोक है। 37 फिलिप्पुस ने कहा, यदि तू सारे मन से विश्वास करता है तो हो सकता है: उसने उत्तर दिया मैं विश्वास करता हूं कि यीशु मसीह परमेश्वर का पुत्र है। 38 तब उसने रथ खड़ा करने की आज्ञा दी, और फिलिप्पुस और खोजा दोनों जल में उतर पड़े, और उसने उसे बपतिस्मा दिया। 39 जब वे जल में से निकलकर ऊपर आए, तो प्रभु का आत्मा फिलिप्पुस को उठा ले गया, सो खोजे ने उसे फिर न देखा, और वह आनन्द करता हुआ अपने मार्ग चला गया।” - खोजे ने जल का स्थान देखा और बपतिस्मा लेने की इच्छा व्यक्त की (पद 36), छिड़काव के लायक पीने का पानी तो उसके पास भी होगा, किन्तु डुबकी दिए जाने के योग्य नहीं। पद 38 - खोजा और फिलिप्पुस जल में उतर पड़े; पद 39, वे जल में से निकलकर ऊपर आए। यदि बपतिस्मा जल के छिड़काव से होता, तो उन्हें पाने में उतारने और पानी से बाहर आने की क्या आवश्यकता थी? 

 

सभी स्थानों पर अभिप्राय पानी में जाने और पानी में से बाहर आने, तथा अधिक जल के स्थान जैसे कि नदी या किसी जलाशय या तालाब के प्रयोग करने का है। घर में रखे हुए पानी के द्वारा, या किसी कुएं से पानी लेकर, या छोटे नाले आदि से जल लेकर छिड़क देने के द्वारा बपतिस्मा देने का कोई उल्लेख नहीं है। अर्थात बपतिस्मा, जैसा कि उस शब्द का अर्थ है, डुबो कर, यानि डुबकी का ही दिया जाता था।


यदि आप मसीही हैं, तो आपके लिए यह अनिवार्य है कि आप मनुष्यों की बनाई हुई रीतियों और प्रथाओं का नहीं, परमेश्वर के वचन का पालन करने वाले हों। क्योंकि अन्ततः आपका न्याय, मनुष्यों के द्वारा बनाई और धर्म-उपदेश करके सिखाई गई, मनुष्यों की बातों के आधार पर नहीं होगा, क्योंकि मनुष्यों द्वारा बनाए गए धर्मोपदेश न केवल व्यर्थ हैं (मत्ती 15:9) किन्तु हटा भी दिए जाएंगे (मत्ती 15:13)। सभी का न्याय प्रभु यीशु के द्वारा (प्रेरितों 17:30-31), उसके वचन की अटल और अपरिवर्तनीय बातों के आधार पर होगा (यूहन्ना 12:48)। इसलिए आपके लिए मनुष्यों को नहीं परमेश्वर को प्रसन्न करने वाला बनना अनिवार्य है, नहीं तो अनन्त जीवन में अनंतकाल की हानि उठानी पड़ेगी। अपने जीवन में गंभीरता से झांक कर देख लें, और जिन भी बातों को सही करना है, उन्हें अभी समय और अवसर रहते हुए सही कर लें; कहीं कल या “बाद में” पर टाल देने से बहुत विलंब और हानि न हो जाए।  


यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।

 

एक साल में बाइबल पढ़ें:

  • 1 शमूएल 1-3    

  • लूका 8:26-56     


***********************************************************


From today we are starting a new series. With God's grace and guidance, we will consider another subject that is much used but little understood, from His eternally established in heaven, unalterable Word. There are many misconceptions and erroneous teachings found in Christian society about this topic. And these erroneous teachings are caused by misinterpretation of God's Word and because of taking words or phrases from God’s Word out of their context. As is commonly seen with other erroneous teachings found in Christian society, the same incorrect attitude is also seen for the doctrinal teachings and practical application of this topic too. Rather than understand and obey God's Word and its teachings, people have more trust in following what is being preached and taught in their denominations or sects. They don't want to offend the religious leaders and important people of their sects and denominations or community leaders; even if God is displeased; but men should not be displeased! 


Starting today, we will begin to learn from the Scriptures about "Baptism." When looking at and understanding what the Scriptures say about baptism, please take note that there is neither mention nor example of practicing baptism of infants and children anywhere in the Scriptures. And a consideration of things related to baptism in the Scriptures also reveal that the practice of baptism of infants or children is neither possible by adhering to God’s Word, nor has it ever been done.

 Meaning of the word, and understanding “Baptism”

 

The word for baptism in Greek, the original language of the writings of the New Testament, is “baptizo”; and it means "to be immersed in a liquid, or to be completely soaked from inside and outside with the liquid one is being immersed into". This word is used to convey ‘to dip into a liquid’; e.g., if we say in the context of our language today, for drawing water from a well by filling a bucket, it will be said "Baptizo the bucket into the well". The words ‘wash’ and ‘washing’ in Mark 7:4 is also a translation of the words baptizo and baptismos.

 

In the books of the New Testament, the same word is used for Christians to be baptized or receive water baptism in the sense of their being immersed. Although nowhere in the Bible is the Greek word for baptism translated "to dip into" or "to immerse", but wherever it is used to refer to baptism, it is with the meaning of immersion in water. Nowhere is there any mention of baptizing infants or children by sprinkling water, or making a mark on children's heads or foreheads, with a finger dipped in water, and calling it "baptism." Also, another very important point is that baptism in the Bible has always been given to adults, that too only when they voluntarily asked for it, came forward to receive it. It is common sense that infants and toddlers cannot naturally be baptized by immersion in water. So as indicated by the use of the word baptizo, baptism has never been of infants and children, but always of adults.

 

We will see some Bible verses in this context:

  • Matthew 3:6 - “and were baptized by him in the Jordan, confessing their sins” The people themselves came and were baptized in the Jordan River by John the Baptist.

  • Matthew 3:16 “When He had been baptized, Jesus came up immediately from the water; and behold, the heavens were opened to Him, and He saw the Spirit of God descending like a dove and alighting upon Him”; Mark 1:10 “And immediately, coming up from the water, He saw the heavens parting and the Spirit descending upon Him like a dove” - The Lord Jesus came up out of the water, after His baptism.

  • John 3:23 “Now John also was baptizing in Aenon near Salim, because there was much water there. And they came and were baptized” - John used to baptize in a place of much water. (Why would he need a lot of water if baptism was just by sprinkling the water?)

  • Acts 8:36-39 “36 Now as they went down the road, they came to some water. And the eunuch said, "See, here is water. What hinders me from being baptized?" 37 Then Philip said, "If you believe with all your heart, you may." And he answered and said, "I believe that Jesus Christ is the Son of God." 38 So he commanded the chariot to stand still. And both Philip and the eunuch went down into the water, and he baptized him. 39 Now when they came up out of the water, the Spirit of the Lord caught Philip away, so that the eunuch saw him no more; and he went on his way rejoicing.” - The eunuch saw a location with plenty of water and expressed his desire to be baptized (verse 36), he would have been carrying enough drinking water to sprinkle, but not enough to be immersed into. Verse 38 - The eunuch and Philip went into the water; Verse 39, He came up out of the water. Why would they need to go into the water, and come up out of it, if baptism was by merely sprinkling of water?

 

At all places the implication is to go into and come out of water, or, to use a place of much water such as a river, or a reservoir, or pond. There is no mention of baptizing by using the water kept in the house, or by taking water from a well, or by sprinkling water from a small stream. That is, baptism, as that word implies, was given by immersion.

 

If you are a Christian, it is essential for you to follow the Word of God, not the customs and traditions created by men. Because in the end, you will not be judged by any man, on the basis of any man-made doctrines and teachings, all of which are not only vain (Matthew 15:9) but will also be taken away (Matthew 15:13). But everyone will be judged by the Lord Jesus (Acts 17:30-31), on the basis of His unalterable and firmly established Word (John 12:48). Therefore, it is necessary for you to be pleasing to God, instead of striving to please men; else you will have to suffer the loss of eternal life and eternity. Take a serious account of your life, and whatever things you need to rectify, do it right now, while you have the time and opportunity; procrastinating and postponing it for tomorrow or "later" may be very harmful.

 

If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. By asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely submit yourself to Him - this is the only way to salvation and heavenly life. You have to say only a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and sincerely, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I thank you for taking my sins upon yourself for their forgiveness and my redemption from sins. Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.

 

Read the Bible in a Year:

  • 1 Samuel 1-3

  • Luke 8:26-56


सोमवार, 4 अप्रैल 2022

व्यवस्था और मसीही जीवन / The Law and the Christian Life - 21

   

मसीही विश्वासी के जीवन में व्यवस्था की उपयोगिता


व्यवस्था और व्यावहारिक जीवन से संबंधित तीन प्रश्नों में से दो को - व्यवस्था द्वारा जीवन दिए जाने, और व्यवस्था के दिए जाने के उद्देश्य को हम पिछले लेखों में देख चुके हैं। आज हम तीसरे प्रश्न, व्यवस्था की मसीही विश्वासी के जीवन में उपयोगिता और भूमिका के बारे में देखेंगे। वास्तव में व्यवस्था क्या है और उसके पालन से क्या अभिप्राय है, इसे हमने मत्ती 22:35-40 में प्रभु यीशु द्वारा एक व्यवस्थापक से हुई बातचीत से समझा था। हमने देखा था कि व्यवस्था कोई रीति-रिवाज़ों, पर्वों, भेंट-बलिदानों आदि का निर्वाह नहीं है। व्यवस्था परमेश्वर और मनुष्यों के साथ सही संबंध में आने और बने रहने के लिए परमेश्वर के निर्देश हैं, और परमेश्वर के इन निर्देशों का निर्वाह ही व्यवस्था का पालन करना है। जब मनुष्य का परमेश्वर के साथ संबंध सही हो जाता है, तो वह स्वतः ही उसके बदले हुए जीवन और अन्य मनुष्यों के साथ सही संबंध में रहने के द्वारा दिखने और प्रमाणित होने लगता है। प्रभु और व्यवस्थापक के मध्य हुई इसी बातचीत को हम आज के इस तीसरे प्रश्न के संदर्भ में लूका 10:25-28 से लेंगे, विशेषकर लूका 10:28 से, जहाँ प्रभु यीशु ने इस चर्चा के निष्कर्ष में उस व्यवस्थापक से कहा, “उसने [प्रभु यीशु ने] उस से कहा, तू ने ठीक उत्तर दिया है, यही कर: तो तू जीवित रहेगा” (लूका 10:28)। यह ध्यान देने योग्य बात है कि प्रभु यीशु ने उससे यह नहीं कहा कि “अब से तुझे यह सब करने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। बस मुझ पर विश्वास कर लेना, और यह सब तेरे लिए स्वतः ही पूरा हो जाएगा।” वरन प्रभु ने जोर देकर, बात के निष्कर्ष में उससे कहा, “यही कर: तो तू जीवित रहेगा”, यानि कि, व्यवस्था की सही समझ और परिभाषा के पालन को अनिवार्य किया, और इसके बाद कभी भी अपनी कही इस बात को बदला नहीं। साथ ही एक बार फिर यह ध्यान में रखने की बात है कि प्रभु द्वारा उससे यही करने को कहना, उसके द्वारा कोई रीति-रिवाज़ों, पर्वों, भेंट-बलिदानों आदि का निर्वाह करने को कहना नहीं था। वरन, परमेश्वर और मनुष्यों के साथ सही संबंध में आना, और बने रहने को पूरा करने की बात थी, जैसा कि इसके आगे के ने क सामरी के दृष्टांत (लूका 10:29-37) से भी प्रकट है। 


वर्तमान के, परमेश्वर के अनुग्रह के समय में, विश्वास द्वारा प्रभु से उद्धार को दान के रूप में प्राप्त करने के समय में, लोगों में इस तात्पर्य को लेकर एक असमंजस आ सकता है कि व्यवस्था का पालन करना तो फिर से कर्मों से धर्मी बनने की बात हो रही है, न कि विश्वास से धर्मी ठहरने की। किन्तु ऐसा नहीं है। इसमें कोई संदेह नहीं है कि प्रभु यीशु ने व्यवस्था को पूरा कर के हमारे सामने से उसे हटा दिया है, अब मसीही विश्वासियों को उसके पालन करने की कोई आवश्यकता नहीं रही है, अब मसीह यीशु ही हमारा उद्धार और जीवन है (कुलुस्सियों 2:13-17)। किन्तु साथ ही यहाँ पद 14 और पद 16 पर ध्यान कीजिए, “और विधियों का वह लेख जो हमारे नाम पर और हमारे विरोध में था मिटा डाला; और उसको क्रूस पर कीलों से जड़ कर सामने से हटा दिया है” (कुलुस्सियों 2:14); “इसलिये खाने पीने या पर्व या नए चान्‍द, या सब्‍तों के विषय में तुम्हारा कोई फैसला न करे” (कुलुस्सियों 2:16)। यहाँ प्रयोग किए गए शब्दों पर ध्यान कीजिए और विचार कीजिए; पद 14 के अनुसार, जो हमारे विरोध में था वह “विधियों का लेख” था, जिसे पद 16 में “खाने पीने या पर्व या नए चान्‍द, या सब्‍तों” आदि की बातें कहा गया है, “उसको क्रूस पर कीलों से जड़ कर सामने से हटा दिया है”। पिछले लेख में हमने देखा था कि ये सभी बातें प्रभु यीशु मसीह के चरित्र, जीवन, और समस्त मानव-जाति के उद्धार के लिए किए गए उनके कार्य के विभिन्न पहलुओं के प्ररूप और प्रतीक हैं। प्रभु यीशु ने इन सभी को अपनी देह में हमारे लिए पूरा कर के, अपने बलिदान और पुनरुत्थान के द्वारा इनके निर्वाह को हमारे सामने से हटा दिया है। प्रभु ने “व्यवस्था” को, अर्थात परमेश्वर के और मनुष्यों के साथ सही संबंध में आने और बने रहने को नहीं हटाया है, जो कि प्रभु यीशु में विश्वास लाने के द्वारा संभव होता है। 


इसी प्रकार से एक अन्य संबंधित पद, रोमियों 10:4 को भी देखिए, “क्योंकि हर एक विश्वास करने वाले के लिये धामिर्कता के निमित मसीह व्यवस्था का अन्त है।” यहाँ पर भी कोई विरोधाभास नहीं है। जैसा हमने पिछले लेख में देखा था, व्यवस्था की ये बातें, जिन्हें प्रभु ने पूरा करके हमारे सामने से हटा दिया है, वे हमारे शिक्षक के समान थीं, जिन्होने हमें पाप, उसकी जवाबदेही, उसके परिणामों, और केवल उद्धारकर्ता पर विश्वास के द्वारा पापों से निवारण की बातों को सिखाकर, परमेश्वर के लोगों को अब्राहम से प्रतिज्ञा किए गए “उसके वंश,” जगत के उद्धारकर्ता प्रभु यीशु मसीह के हाथों में सौंप दिया है। अब उस शिक्षक का कार्य और भूमिका पूरे होकर समाप्त हो गए हैं। इससे आगे जो भी है, वह प्रभु यीशु में और उसके द्वारा ही है, अन्य किसी बात से नहीं। इसीलिए मनुष्य को धर्मी बनाने के लिए, “धामिर्कता के निमित मसीह व्यवस्था का अन्त है”; अर्थात अब इसके आगे व्यवस्था की उन बातों की, जिन्हें मसीह द्वारा पूरा करके हटा दिया गया है, अब कोई भूमिका नहीं रह गई है, उनका अंत हो गया है। अब जो धार्मिकता है, वह मसीह यीशु में विश्वास की धार्मिकता है, “कि यदि तू अपने मुंह से यीशु को प्रभु जानकर अंगीकार करे और अपने मन से विश्वास करे, कि परमेश्वर ने उसे मरे हुओं में से जिलाया, तो तू निश्चय उद्धार पाएगा। क्योंकि धामिर्कता के लिये मन से विश्वास किया जाता है, और उद्धार के लिये मुंह से अंगीकार किया जाता है” (रोमियों 10:9-10)।


किन्तु इन विधियों के लेख को पूरा कर के हटा लिए जाने से, व्यवस्था की, उसकी सही परिभाषा के अनुसार निर्वाह की अनिवार्यता, अर्थात हर व्यक्ति द्वारा व्यक्तिगत रीति से अपने पापों के लिए पश्चाताप करने, मसीह यीशु से उनके लिए क्षमा माँगने, और अपना जीवन उसे समर्पित कर देने के द्वारा परमेश्वर के साथ अपने संबंधों को ठीक कर लेने, परमेश्वर के साथ मेल-मिलाप कर लेने की अनिवार्यता समाप्त नहीं हुई है, वरन स्थापित तथा और दृढ़ हो गई है “​सो जब हम विश्वास से धर्मी ठहरे, तो अपने प्रभु यीशु मसीह के द्वारा परमेश्वर के साथ मेल रखें” (“रोमियों 5:1)। परमेश्वर के साथ हुए हमारे इस मेल को विकसित करते जाने के लिए हमें अब किसी “विधियों के लेख” का पालन करने की नहीं, वरन प्रभु यीशु की आज्ञाकारिता और समर्पण में चलते रहने की आवश्यकता है “और वह इस निमित्त सब के लिये मरा, कि जो जीवित हैं, वे आगे को अपने लिये न जीएं परन्तु उसके लिये जो उन के लिये मरा और फिर जी उठा” (2 कुरिन्थियों 5:15)।


इसलिए आज भी मसीही विश्वासियों के लिए “व्यवस्था” का उसकी सही परिभाषा और अर्थ में पालन करने की उतनी ही आवश्यकता है, उसकी मसीही विश्वास के जीवन में उतनी ही महत्वपूर्ण भूमिका है, जितनी पहले थी। परमेश्वर का वचन, उसकी बातें कभी बदलती या टलती नहीं हैं; न परमेश्वर कभी बदलता है, और न उसका वचन कभी बदलता है “क्योंकि मैं यहोवा बदलता नहीं; इसी कारण, हे याकूब की सन्तान तुम नाश नहीं हुए” (मलाकी 3:6); “हे यहोवा, तेरा वचन, आकाश में सदा तक स्थिर रहता है। तेरी सच्चाई पीढ़ी से पीढ़ी तक बनी रहती है; तू ने पृथ्वी को स्थिर किया, इसलिये वह बनी है” (भजन 119:89-90)।


अगले लेख से हम एक नई शृंखला आरंभ करेंगे।  यदि आप मसीही हैं, और अपने आप को किसी भी प्रकार की “व्यवस्था” - वह चाहे परमेश्वर की हो, या आपके धर्म, मत, समुदाय, या डिनॉमिनेशन की हो - के पालन के द्वारा धर्मी बनाने के, और अपने शरीर के कार्यों के द्वारा अपने आप को परमेश्वर को स्वीकार्य बनाने के प्रयासों में लगे हैं; तो ध्यान देकर समझ लीजिए कि परमेश्वर का वचन स्पष्ट बताता है कि व्यवस्था के पालन के द्वारा नहीं, वरन, परमेश्वर के दिए हुए पश्चाताप और समर्पण करने के मार्ग का पालन करने के द्वारा ही आप परमेश्वर की दृष्टि में धर्मी और उसे स्वीकार्य बन सकते हैं। अभी समय और अवसर रहते सही मार्ग अपना लें, और व्यर्थ तथा निष्फल मार्ग को छोड़ दें। 

  

यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।

 

एक साल में बाइबल पढ़ें:

  • रूत 1-4   

  • लूका 8:1-25     


**************************************************


The Law in the Living by the Christian Faith


In the previous articles, we have seen two out of the three questions related to the Law and practical life; the questions regarding the giving of life by the Law, and regarding the purpose behind giving of the Law. Today we'll look at the third question, the utility and role of the Law in the life of a Christian Believer. We had understood from the Lord Jesus' conversation with a Scribe in Matthew 22:35-40 what the term “the Law” actually stands for, and what it means to follow the Law. We had seen that the Law is not the fulfilling of any rituals, feasts, offerings, sacrifices, etc. Rather, the Law are God's instructions to come into and live in the right relationship with God and with fellow humans; the living by and fulfilling God’s instructions regarding these is the observance of the Law. When man comes into a correct relationship with God, he automatically begins to demonstrate and affirm it by his changed life, and by living in the right relationship with other human beings too. We'll take this same conversation between the Lord and the Scribe in the context of considering our third question today, but from Luke 10:25-28, especially Luke 10:28, where the Lord Jesus concluded this discussion by saying to the Scribe, "And He [The Lord Jesus] said to him, ‘You have answered rightly; do this and you will live’" (Luke 10:28). It is of great importance and certainly worth noting that the Lord Jesus did not say to him that "from now on you will no longer need to do all this. Just believe in me, and it will all be done automatically for you." But, at the conclusion of the talk, the Lord insisted and said to him, "Do this: then you will live", i.e., made fulfilling the correct understanding and interpretation of the Law mandatory, and never changed His words after that. Once again, it is to be noted that the Lord’s asking him to do “this” was not asking him to fulfill the performing of any rituals, feasts, offerings, sacrifices etc. Rather, He was asking to get into, and stay in the right relationship with, God and humans; as is evidenced by the parable of the Samaritan in following verses (Luke 10:29-37).

 

In the present times, the time of God's grace, the time of receiving salvation from the Lord as a gift, by faith, people may be confused about understanding the application of this teaching, of keeping the Law, misinterpreting it as again going towards becoming righteous by works. But it is not so. There is no doubt, no going back on the fact that the Lord Jesus has fulfilled the law and removed it from us, Christian Believers in the Lord Jesus are no longer required to observe these requirements of the Law, Christ Jesus and He alone is our salvation and life (Colossians 2:13-17). But also note here verse 14 and verse 16, “having wiped out the handwriting of requirements that was against us, which was contrary to us. And He has taken it out of the way, having nailed it to the cross” (Colossians 2:14); "So let no one judge you in food or in drink, or regarding a festival or a new moon or sabbaths" (Colossians 2:16). Pay attention and consider the words used here; According to verse 14, what was against us was the “handwriting of requirements” which in verse 16 is referred to as “food or in drink, or regarding a festival or a new moon or sabbaths” etc. It is these that the Lord Jesus “has taken it out of the way, having nailed it to the cross.” In the previous article we saw that all of these things are types and symbols of different aspects of the character, life, and work of the Lord Jesus Christ done for the salvation of all mankind. The Lord Jesus, having lived by and fulfilled all of these works for us in His body, has removed their requirement for us through His sacrifice and resurrection. The Lord has not removed the "Law," i.e., our coming into and living in a proper relationship with God and fellow human beings, which happens by coming into faith in the Lord Jesus.

 

Similarly, consider another related verse, Romans 10:4, "For Christ is the end of the law for righteousness to everyone who believes." Even here, there is no contradiction. As we saw in the previous article, these things of the Law, which the Lord has accomplished and removed from us, were like our teacher, who taught us about sin, our accountability for sin, its consequences, and deliverance from sin through faith in the Savior alone and has handed over God's people to the promised “seed of Abraham,” Lord Jesus Christ, the promised Savior of the world. Now the work and role of that teacher has been completed. Whatever is beyond this is in and through the Lord Jesus, nothing else. That is why in order to make man righteous, "Christ is the end of the law for righteousness"; That is, now those things of the Law, which have been done away with by Christ, no longer have any role, they have come to an end. The righteousness that exists now is the righteousness of faith in Christ Jesus, "that if you confess with your mouth the Lord Jesus and believe in your heart that God has raised Him from the dead, you will be saved. For with the heart one believes unto righteousness, and with the mouth confession is made unto salvation” (Romans 10:9-10).

 

But the completion and taking away of these requirements of the Law, has not taken away the necessity of observing the Law by every person, in its correct definition and understanding; i.e., every person has to personally repent of their sins, ask the Lord Jesus to forgive sins, and surrender his life to the Lord Jesus, thereby come into the correct relationship with God and be reconciled with Him, and then continually live in that relationship; this application of the Law has been even more firmly established and confirmed “Therefore, having been justified by faith, we have peace with God through our Lord Jesus Christ” (Romans 5:1). In order to continually develop this peace and reconciliation with God, we no longer need to follow any "requirements of the Law" but to walk in obedience and submission to the Lord Jesus "and He died for all, that those who live should live no longer for themselves, but for Him who died for them and rose again" (2 Corinthians 5:15).

 

That's why there is just as much need for Christians today to follow the "Law" in its true definition and meaning, and it has an as important role in the life of Christian faith as it had earlier. The Word of God, His words never alter or change; God never changes, and his Word never changes “For I am the Lord, I do not change; Therefore you are not consumed, O sons of Jacob" (Malachi 3:6); “Forever, O Lord, Your word is settled in heaven. Your faithfulness endures to all generations; You established the earth, and it abides" (Psalm 119:89-90).

 

From the next article we will start a new series. If you are a Christian, and consider yourself righteous and acceptable to God by observance of any kind of “law”—whether of God, or of your religion, creed, community, or denomination—and by the actions of your flesh; then, pay heed and understand that God's Word clearly states that you can become righteous and acceptable to God, not by keeping the requirements of the Law, but by following God's path of repentance and submission. Now, while you have the time and opportunity, take the right step, and leave the useless and fruitless path that you may have been walking upon till now.

 

If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. By asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily submit yourself sincerely and with a committed heart to his Lordship in your life - this is the only way to salvation and heavenly life. You have to say only a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ, willingly and meaningfully, while simultaneously completely committing your life to Him. You can say this prayer of repentance and submission in a manner something like this, “Lord Jesus, I thank you for taking my sins upon yourself for their forgiveness and because of them you died on the cross in my place, were buried, you rose again on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God. Please forgive my sins, take me under your shelter, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and submissive heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.

 

 

Read the Bible in a Year:

  • Ruth 1-4

  • Luke 8:1-25


रविवार, 3 अप्रैल 2022

व्यवस्था और मसीही जीवन / The Law and the Christian Life - 20

  

व्यवस्था दिए जाने का उद्देश्य

हमने 1 अप्रैल के लेख के आरंभ में तीन प्रश्न अपने सामने रखे थे, जिनके उत्तर अभी समझने शेष हैं: पहला है कि यदि उद्धार व्यवस्था के पालन से नहीं है, तो फिर पुराने और नए नियम में व्यवस्था द्वारा जीवन मिलने की बात क्यों कही गई? और दूसरा है तो फिर व्यवस्था के दिए जाने का क्या उद्देश्य है? और तीसरा प्रश्न है कि आज हम मसीही विश्वासियों, प्रभु के लोगों के लिए, क्या व्यवस्था की कोई उपयोगिता अथवा भूमिका है? पिछले दो लेखों में हम इनमें से पहले प्रश्न, व्यवस्था के द्वारा जीवन मिलने को देख और समझ चुके हैं। हमने देख लिया है कि परमेश्वर ने जो कहा है, उसे पूरा भी किया है। “व्यवस्था” की सही परिभाषा, अर्थात, परमेश्वर और मनुष्यों के साथ सही संबंध बनाने और निभाने के सही निर्वाह के द्वारा, पुराने नियम में भी और नए नियम में भी लोगों ने अनन्त जीवन में प्रवेश किया है, और आज भी कर रहे हैं। आज हम दूसरे प्रश्न, परमेश्वर के लोगों को व्यवस्था के दिए जाने के उद्देश्य को समझेंगे। 


इसके लिए कृपया गलातीयों 3 अध्याय अपने सामने रखिए। इस अध्याय के पहले 12 पदों में व्यवस्था के श्राप, अर्थात उसके संपूर्ण पालन की अनिवार्यता को समझाने के बाद, 13 पद में लिखा है कि मसीह यीशु ने हमारे लिए श्रापित होकर, अर्थात, व्यवस्था का उसकी पूर्णता में पालन कर के, हमें व्यवस्था के पालन के बंधन से छुड़ा लिया है। और उसने यह इसलिए किया कि, “यह इसलिये हुआ, कि इब्राहिम की आशीष मसीह यीशु में अन्यजातियों तक पंहुचे, और हम विश्वास के द्वारा उस आत्मा को प्राप्त करें, जिस की प्रतिज्ञा हुई है” (गलातियों 3:14)। परमेश्वर ने अब्राहम को सारे जगत की आशीषों का मूल, और उसमें होकर परमेश्वर की आशीषों को संसार के सभी लोगों में पहुँचाने की प्रतिज्ञा, व्यवस्था के दिए जाने से 430 वर्ष पहले ही दे दी थी (उत्पत्ति 12:1-3; गलातीयों 3:16-18)। और जैसा गलातीयों 3:16 में लिखा है, अब्राहम को दी गई यह प्रतिज्ञा उसके वंश में से जन्म लेने वाले प्रभु यीशु मसीह में होकर संसार के सभी लोगों के लिए दी गई थी। और 3:17 के अनुसार, व्यवस्था आकर प्रतिज्ञा को टाल नहीं देती है; व्यवस्था तो प्रतिज्ञा में जोड़ी गई है। फिर परमेश्वर पवित्र आत्मा, पौलुस में होकर 3:19 में व्यवस्था के दिए जाने के उद्देश्य को बताता है, “तब फिर व्यवस्था क्यों दी गई? वह तो अपराधों के कारण बाद में दी गई, कि उस वंश के आने तक रहे, जिस को प्रतिज्ञा दी गई थी, और वह स्‍वर्गदूतों के द्वारा एक मध्यस्थ के हाथ ठहराई गई” (गलातियों 3:19)। अर्थात, अब्राहम को प्रतिज्ञा के दिए जाने से लेकर, मसीह यीशु में प्रतिज्ञा के पूरे किए जाने के समय यानि कि प्रभु यीशु के उद्धारकर्ता होकर आने के समय तक, लोगों को निरंतर उनके पाप की दशा का एहसास करवाए रखने के लिए (इब्रानियों 10:3), व्यवस्था का दिया जाना आवश्यक था। 


व्यवस्था के कारण लोगों को उनके पाप का ही नहीं, वरन पाप के लिए उनकी जवाबदेही का भी एहसास हुआ, क्योंकि उन्हें बार-बार अपने पापों को स्वीकार करते हुए उनके लिए निर्धारित भेंट और बलिदान चढ़ाने पड़ते थे। व्यवस्था, यानि कि परमेश्वर के मानकों के द्वारा ही उन्हें पाप की पहचान हुई (रोमियों 3:20; 5:13)। व्यवस्था एक शिक्षक के समान लोगों को पाप के बारे में सिखाने, और उन्हें स्मरण दिलाते रहने के लिए कि “क्योंकि अनहोना है, कि बैलों और बकरों का लहू पापों को दूर करे” (इब्रानियों 10:4) और प्रभु के उन्हें बचाने और छुड़ाने के लिए आने तक उन्हें संभाले रखने के लिए थी (गलातियों 3:23-24)। हम देख चुके हैं कि व्यवस्था का अर्थ है परमेश्वर और मनुष्यों के साथ सही संबंध में आना और बने रहना। व्यवस्था में दिए गए सभी पर्व, भेंट, बलिदान, रीतियाँ, आदि, सभी प्रभु यीशु मसीह के चरित्र, जीवन, और समस्त मानव जाति उद्धार के लिए उनके द्वारा किए गए कार्य के विभिन्न पहलुओं के प्ररूप या प्रतीक हैं। तात्पर्य यह कि व्यवस्था में दी गई ये सभी बातें मिलकर प्रभु यीशु मसीह के संपूर्ण स्वरूप और उनके उद्धार के कार्य को उसकी परिपूर्णता में दिखाती हैं। इसीलिए व्यवस्था में दी गई इन बातों - पर्वों, भेंट, बलिदान, रीतियों, आदि को यदि निभाना है तो उनकी संपूर्णता में ही निभाना पड़ेगा, तब ही प्रभु का सम्पूर्ण स्वरूप और कार्य पूरा किया गया माना जा सकेगा। किसी भी, कोई एक भी बात को नहीं निभाना, प्रभु के उद्धार के कार्य को अधूरा छोड़ देने के समान है, और अधूरे कार्य से उद्धार नहीं है। इसीलिए यह केवल प्रभु यीशु मसीह ही कर सकता था, और उसी ने किया भी; और इसीलिए किसी भी मनुष्य के लिए प्रभु यीशु के समान संपूर्ण व्यवस्था का पालन असंभव है। 


जब प्रभु यीशु ने आकर उद्धार के कार्य को पूरा कर दिया, तो स्वतः ही व्यवस्था की सभी बातें पूरी होकर प्रभु के लोगों के द्वारा पालन करने से हटा ली गईं, और उस “शिक्षक” अर्थात व्यवस्था की उनके लिए आवश्यकता नहीं रही, “परन्तु जब विश्वास आ चुका, तो हम अब शिक्षक के आधीन न रहे” (गलातियों 3:25)। उस शिक्षक, व्यवस्था ने प्रभु के लोगों को पाप, उसके परिणाम, और परमेश्वर की धार्मिकता के मानकों के बारे में सिखा कर, परमेश्वर की उस धार्मिकता के सिद्ध स्वरूप प्रभु यीशु मसीह के हाथों में सौंप दिया है। अब जो कोई भी परमेश्वर की धार्मिकता को प्रभु यीशु मसीह में लाए गए विश्वास के द्वारा, उपहार के समान, प्रभु के हाथों से स्वीकार करता है, वह परमेश्वर की संतान और उसका वारिस बन जाता है, “क्योंकि तुम सब उस विश्वास करने के द्वारा जो मसीह यीशु पर है, परमेश्वर की सन्तान हो” (गलातियों 3:26), और फिर प्रभु में “अब न कोई यहूदी रहा और न यूनानी; न कोई दास, न स्‍वतंत्र; न कोई नर, न नारी; क्योंकि तुम सब मसीह यीशु में एक हो” (गलातियों 3:28)।


इस प्रकार, हम गलातियों 3 अध्याय से समझते हैं कि व्यवस्था का उद्देश्य था प्रतिज्ञा किए हुए उद्धारकर्ता प्रभु के आने तक, प्रभु के लोगों को एक शिक्षक के समान संभाले रखना। उन्हें पाप और उसके परिणामों के प्रति सचेत रखना, और कर्मों के द्वारा नहीं वरन केवल विश्वास के द्वारा ही पाप का निवारण संभव होना सिखाना। क्योंकि लोगों ने व्यवस्था को उसकी सही परिभाषा के अनुसार नहीं, वरन पर्वों तथा रीतियों का मनाना, और भेंट और बलिदानों को चढ़ाना समझ लिया, इसलिए वे व्यवस्था के मूल उद्देश्य को भुलाकर, एक औपचारिकता के समान उसके पूरा करने के असंभव कार्य में भटक गए। व्यवस्था का जो उद्देश्य था, उन्हें पाप की पहचान करवाना, उस की बजाए व्यवस्था के द्वारा धर्मी ठहरने की गलती में शैतान द्वारा उलझा दिए गए।


आज भी यही गलती मसीही समाज में अधिकांश लोग करने में लगे हुए हैं। आज भी वो समझते हैं कि किसी परिवार विशेष में जन्म लेने के कारण, उनके चर्च, डिनॉमिनेशन, मत, समुदायों, आदि की रीतियों के निर्वाह के द्वारा, कुछ पर्वों, रीतियों, और अनुष्ठानों, जैसे कि बपतिस्मा, प्रभु-भोज, आदि में भाग लेने, उन के निर्वाह के कारण परमेश्वर उन्हें अपनी संतान बनाने, उन्हें स्वर्ग में अपने साथ रखना स्वीकार करने के लिए बाध्य हो जाएगा। वे भी अपनी ही बनाई हुई व्यवस्था की बातों में उलझ कर पश्चाताप और विश्वास द्वारा परमेश्वर की धार्मिकता को प्राप्त करने की सच्चाई से भटके हुए हैं। कोई इस बात पर ज़रा सी भी गंभीरता से विचार नहीं करता है कि जब परमेश्वर के द्वारा दी गई व्यवस्था लोगों को उद्धार नहीं दे सकी, तो फिर मनुष्यों द्वारा बनाई, और सिखाई जाने वाली भिन्न चर्च और डिनॉमिनेशंस की विभिन्न व्यवस्थाएं कैसे यह करने पाएंगी? 


उद्धार, पापों की क्षमा, परमेश्वर की संतान बनना, और परमेश्वर को स्वीकार्य होकर उसके राज्य में स्थान पाना किसी भी व्यवस्था के पालन के द्वारा नहीं, वरन केवल पापों से पश्चाताप और प्रभु यीशु को अपना उद्धारकर्ता स्वीकार करने, उसे समर्पित हो जाने के द्वारा है। अगले लेख में हम हमारे तीसरे प्रश्न, मसीही विश्वासियों के जीवनों में व्यवस्था की भूमिका के बारे में देखेंगे। अभी के लिए, यदि आप मसीही हैं, और अपने आप को किसी भी प्रकार की “व्यवस्था” - वह चाहे परमेश्वर की हो, या आपके धर्म, मत, समुदाय, या डिनॉमिनेशन की हो - के पालन के द्वारा धर्मी बनाने के, और अपने शरीर के कार्यों के द्वारा अपने आप को परमेश्वर को स्वीकार्य बनाने के प्रयासों में लगे हैं; तो ध्यान देकर समझ लीजिए कि परमेश्वर का वचन स्पष्ट बताता है कि व्यवस्था के पालन के द्वारा नहीं, वरन, परमेश्वर के दिए हुए पश्चाताप और समर्पण करने के मार्ग का पालन करने के द्वारा ही आप परमेश्वर की दृष्टि में धर्मी और उसे स्वीकार्य बन सकते हैं। अभी समय और अवसर रहते सही मार्ग अपना लें, और व्यर्थ तथा निष्फल मार्ग को छोड़ दें।  

 

यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।

 

एक साल में बाइबल पढ़ें:

  • न्यायियों 19-21   

  • लूका 7:31-50     


****************************************************


Why the Law was Given

 

At the beginning of the April 1 article, we had three questions before us, since their answers had not been understood: First, if salvation is not from the observance of the Law, then why does the Old and New Testaments speak of having life through the law? The second, then why was the Law given? And the third question is, does the Law have any utility or role, for us Christians, the people of the Lord, today? In the last two articles, we have looked at and understood the first of these questions, the receiving of life through the Law. We have seen that what God has said, He has also fulfilled it. People in the Old Testament and in the New Testament have entered eternal life, and continue to do so, through living by and the fulfilling of the correct definition of "the Law," i.e., coming into and maintaining the right relationship with God and fellow human beings. Today we'll consider the second question, the purpose of the Law being given to God's people.

 

For this please keep Galatians, chapter 3 before you from God’s Word, the Bible. In this chapter, after explaining the “curse of the Law”, i.e., the absolute necessity of its perfect observance, in the first 12 verses of this chapter, verse 13 states that Christ Jesus, became cursed for us, i.e., suffered and kept the Law in its fullness for us, gave us the freedom from the bondage of Law. And why did He do it, "that the blessing of Abraham might come upon the Gentiles in Christ Jesus, that we might receive the promise of the Spirit through faith" (Galatians 3:14). God had promised Abraham that he would be the source of blessings for the whole world. This promise of God's blessings coming upon all people of the world through him, was made to him 430 years before the Law was given (Genesis 12:1-3; Galatians 3:16-18). And as it is written in Galatians 3:16, this promise given to Abraham was to be made available to all the people of the world through his seed, through the Lord Jesus Christ. According to 3:17, the Law did not nullify this promise; the promise remained very much in place, awaiting its fulfillment. The Law was only added to it, as God the Holy Spirit, states through Paul, "What purpose then does the law serve? It was added because of transgressions, till the Seed should come to whom the promise was made; and it was appointed through angels by the hand of a mediator” (Galatians 3:19). From the time the promise was given to Abraham, until the fulfillment of the promise in Christ Jesus, through the coming of the Lord Jesus as Savior of the world, the Law was given, to keep people continually aware of the state of their sinfulness, by repeated reminders (Hebrews 10: 3).

 

The Law not only made people realize their state of sinfulness, but also of their accountability for sin, as they repeatedly confessed their sins and offered the prescribed offerings and sacrifices for them time and again. It was by the Law, i.e., by coming before God's standards, that they could learn of and identify sin in and around them (Romans 3:20; 5:13). The Law was meant to be a teacher to teach people about sin, and to keep reminding them “... For it is not possible that the blood of bulls and goats could take away sins” (Hebrews 10:4) and to safeguard them until the Lord comes to deliver and redeem them (Galatians 3:23-24). We already have seen that the actual meaning of the Law is to come into and remain in the right relationship with God and humans. All the feasts, offerings, sacrifices, rituals, etc. mentioned in the Law, are all fore-types and representations of various aspects of the character, life, and work of the Lord Jesus Christ for the salvation of all mankind. The implication is that all these things in the Law, put together, show the full nature of the Lord Jesus Christ and His work of salvation in all its fullness. That is why, if these things that are given in the Law, i.e., the feasts, offerings, sacrifices, rituals, etc. are to be fulfilled by any person, then they have to be fulfilled, in-toto, in letter and in spirit, in true reverence, by him. A partial fulfillment, or a ritualistic fulfillment will tantamount to non-fulfillment, since that leaves the life and work of Christ Jesus incomplete and therefore inefficacious to save anyone. That's why only the Lord Jesus Christ could do it, and He did it too, for us; And that is why it is impossible for any person to perfectly fulfill the Law like the Lord Jesus did.

 

When the Lord Jesus came and completed the work of salvation, all things of the Law were automatically fulfilled and then were removed from being necessary for being observed by the Lord's people; i.e., then onwards, that “teacher” was no longer required for them, “but when faith has come, we are no longer under a tutor" (Galatians 3:25). That teacher, the Law, having taught the Lord's people about sin, its consequences, accountability for sin, and the standards of God's righteousness, then handed us over to the perfect incarnation of God's righteousness, into the hands of the Lord Jesus Christ. Now whosoever accepts the righteousness of God, as a gift, from the hands of the Lord, by coming into faith in the Lord Jesus Christ, becomes a child of God and His heir, “For you are all sons of God through faith in Christ Jesus" (Galatians 3:26), and then in the Lord "There is neither Jew nor Greek, there is neither slave nor free, there is neither male nor female; for you are all one in Christ Jesus" (Galatians 3:28).

 

Thus, we understand from Galatians 3 that the purpose of the Law was to, as a teacher, safeguard the Lord's people until the Lord, the promised Savior, came. Keeping them conscious of sin and its consequences, and to teach them that their redemption from sin is possible not through any works but only through coming into faith in the redeemer. Because people did not understand the Law according to its true definition, but misinterpreted it as a formality of regularly observing the feasts and rituals, and the offering of gifts and sacrifices, they lost sight of the true purpose of the Law, and got lost in the impossible task of fulfilling it. Instead of letting them recognize sin through the Law as had been intended, they were entangled by Satan in the mistake of trying to be justified by the Law.

 

Even today most people in Christendom remain entangled in making the same mistake. Even today they assume that by virtue of being born in a particular religion or family, because of their observances of the customs set by their church, denominations, sects, and communities, etc., in the form of certain days and festivals, traditions and rituals, and by participating in sacraments such as baptism, Holy Communion, etc. they are safe, and God is under compulsion to accept them as His children, to accept them to be with Him in heaven. By engaging in the things of their own making, they too have strayed from the truth of receiving God's righteousness through repentance and faith. Sadly, no one gives the slightest thought to the fact that when the Law given by God could not save people, how can the different laws of different churches and denominations, created and taught by man, deliver them?

 

Salvation, forgiveness of sins, becoming a child of God, and being accepted into God's kingdom, is not through observance of any Law, but only by repenting of sins and accepting the Lord Jesus as Savior, surrendering to Him. In the next article, we'll look at our third question, the role of the law in the lives of Christians.   For now, if you are a Christian, and are hoping to justify yourself by observing any sort of "law" — whether that of God, or of your religion, creed, community, or denomination — and are trying to make yourself acceptable to God by being ‘good’ through the works of the flesh; then pay heed and understand that God's Word clearly states that you become righteous and acceptable to God, not by keeping the Law, but only by following the God given path of repentance and submission to the Lord. Therefore, while you have the time and the opportunity, take the right decision, decide on the right path, and leave the useless and fruitless path.

 

If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. By asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily submit yourself sincerely and with a committed heart to his Lordship in your life - this is the only way to salvation and heavenly life. You have to say only a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ, willingly and meaningfully, while simultaneously completely committing your life to Him. You can say this prayer of repentance and submission in a manner something like this, “Lord Jesus, I thank you for taking my sins upon yourself for their forgiveness and because of them you died on the cross in my place, were buried, you rose again on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God. Please forgive my sins, take me under your shelter, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and submissive heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.

 

 

Read the Bible in a Year:

  • Judges 19-21

  • Luke 7:31-50