ई-मेल संपर्क / E-Mail Contact

इन संदेशों को ई-मेल से प्राप्त करने के लिए अपना ई-मेल पता इस ई-मेल पर भेजें : rozkiroti@gmail.com / To Receive these messages by e-mail, please send your e-mail id to: rozkiroti@gmail.com

रविवार, 25 दिसंबर 2022

प्रभु भोज – प्रभु यीशु द्वारा स्थापित (1) / The Holy Communion - Established by the Lord Jesus (1)

Click Here for the English Translation

प्रभु की मेज़ - केवल प्रभु के परिवार के लिए

प्रभु भोज या प्रभु की मेज़ के हमारे अध्ययन में हम अभी तक, पिछले 3½ सप्ताहों से, उसके पुराने नियम के प्ररूप, फसह, से सीखते आ रहे हैं। अब हम नए नियम में आते हैं और इसके बारे में नए नियम के वृतांतों से देखेंगे। पहले, हम प्रभु यीशु मसीह के द्वारा प्रभु की मेज़ की स्थापना के बारे में देखेंगे; फिर उन भ्रष्ट बातों के बारे में देखेंगे जो प्रभु की मेज़ को लेकर कलीसिया में आ गईं, और किस प्रकार से परमेश्वर पवित्र आत्मा ने प्रेरितों तथा नए नियम के लेखों में होकर उनके निवारण और समाधान को दिया। हम जब प्रभु भोज से संबंधित नए नियम के लेखों और शिक्षाओं को देख रहे होंगे, तो साथ ही हम यह भी देखेंगे कि किस प्रकार से वे तथा हमने जो निर्गमन 12 से सीखा है दोनों में पूर्ण सामंजस्य है। अर्थात, क्यों और कैसे निर्गमन 12 से प्रभु की मेज़ के बारे में लिए गए हमारे निष्कर्ष, शिक्षाएं, तथा अभिप्राय मन-गढ़ंत बातें या अटकलें नहीं, वरन बाइबल के तथ्य हैं; परमेश्वर के वचन की अकाट्य और अपरिवर्तनीय बातें।

प्रभु यीशु मसीह के द्वारा प्रभु के मेज की स्थापना करने के वृतांत चारों सुसमाचारों में दिए गए हैं, और उन्हें साथ मिला कर देखने से पूरा घटनाक्रम और निष्कर्ष स्पष्ट होते हैं। प्रभु भोज से संबंधित, हमारी रुचि के भाग मत्ती 26, मरकुस 14, लूका 22, और यूहन्ना 13 में दिए गए हैं; और अध्ययन के इस भाग में हम सुसमाचारों के इन अध्यायों के पदों को संदर्भ के अनुसार देखते रहेंगे। हमारे अध्ययन का उद्देश्य सुसमाचारों के वृतांतों का विश्लेषण कर के उनमें सामंजस्य बैठाना नहीं है, बल्कि प्रभु भोज के महत्व, अर्थ, और अभिप्रायों को सीखना तथा समझना है, और मसीही विश्वासी के जीवन में उनके व्यावहारिक उपयोग को देखना है। आज हम फसह, जिसके मनाए जाने के दौरान प्रभु यीशु ने अपने शिष्यों के लिए प्रभु भोज को स्थापित किया था, उसकी तैयारी के साथ आरंभ करते हैं।

हम मत्ती 26:17 से देखते हैं कि “अखमीरी रोटी के पर्व के पहिले दिन, चेले यीशु के पास आकर पूछने लगे; तू कहां चाहता है कि हम तेरे लिये फसह खाने की तैयारी करें?” शिष्यों ने प्रभु यीशु  से यह जो प्रश्न किया, यदि उसे उस घटना और उसके मनाए जाने के संदर्भ में देखें, तो यह हम से बहुत कुछ कहता है। हमने निर्गमन 12 के वृतांत से देखा है कि फसह को मनाना एक पारिवारिक बात थी, एक घराने के लिए एक मेमना बलि किया जाना था, और छोटे परिवारों को साथ मिलकर इसे मनाना था और एक ही मेमने में भाग लेना था (निर्गमन 12:3-4)। हम मरकुस 3:13-14 से यह भी जानते हैं कि प्रभु यीशु ने उन अनेकों लोगों में से जो उसके पीछे-पीछे चलते रहते थे, बारह को चुना, कि वो उसके मुख्य गुट बनकर उसके साथ रहें, और उसने उन्हें प्रशिक्षित किया कि सुसमाचार को लेकर संसार में जाएं, और उन बारह को उसने “प्रेरित” कहा (लूका 6:13; मत्ती 10:1-2)। ये प्रेरित सभी स्थानीय लोग थे, उनमें से अधिकांश गलीली थे। फसह इस्राएलियों का एक महत्वपूर्ण पारिवारिक वार्षिक पर्व था (निर्गमन 12:14)। किन्तु यहाँ पर ये शिष्य प्रभु से अपने निज परिवारों के साथ जाकर फसह मनाने, और फिर उसके बाद लौट कर आने की अनुमति नहीं मांग रहे हैं। और ऐसा भी नहीं है कि यह इसलिए था कि वे प्रभु के साथ इसलिए रहना चाहते थे क्योंकि उसने उन्हें उसके आते बलिदान और मृत्यु के बारे में स्मरण दिलाया था (मत्ती 26:1-2, 12)। वास्तव में लगता ही नहीं है कि किसी भी शिष्य ने प्रभु द्वारा उसके पकड़े जाने और क्रूस पर चढ़ाए जाने की बात को समझा भी था, ऐसा लगता ही नहीं है कि वे इस बात को लेकर ज़रा भी परेशान या दुखी थे। न ही प्रभु यीशु ने उनसे यह कहा कि वह फसह को अपने पृथ्वी के परिवार के साथ मनाएगा, और न ही उसने उन्हें निमंत्रण दिया कि उसके साथ चलकर वे भी प्रभु के पृथ्वी के परिवार के साथ फसह मनाएं। प्रभु पहले ही उन्हें बता चुका था कि उसके अनुसार उसका परिवार कौन है (मरकुस 3:31-35) - वे जो परमेश्वर की इच्छा को पूरी करते हैं; और हमें प्रभु द्वारा दी गई इस परिभाषा को याद रखने की आवश्यकता है, हमारी अपनी समझ, तथा भविष्य में इसके उपयोग के लिए।

हम यहाँ पर यह देखते हैं कि ये बारह शिष्य, लगभग तीन वर्ष से अधिक समय से साथ तथा प्रभु के साथ रहते-रहते, एक साथ जुड़कर एक “परिवार” के समान व्यवहार करने लग गए थे (हम यहूदा इस्करियोती तथा प्रभु की मेज़ के बारे में थोड़े ही समय में देखेंगे)। निःसंदेह, शिष्यों में परस्पर मतभेद होते थे, और आपस में बड़े-छोटे होने की भावनाएं भी थीं, जैसे कि किसी भी अधिक संख्या में बच्चों वाले परिवार में सामान्यतः देखा जा सकता है। लेकिन फिर भी वे सभी साथ मिलकर, प्रभु की अधीनता में रहते थे, और उनमें से कोई भी अपने स्वाभाविक परिवार को प्रभु के शिष्य होने के परिवार से बढ़कर नहीं समझता था। यहाँ पर हम उस बात का एक व्यावहरिक उदाहरण देखते हैं, जो प्रभु यीशु ने उनसे कही थी जो उसके शिष्य, उसके लोग होना चाहते थे, उसके पीछे चलना चाहते थे (मत्ती 10:37; लूका 9:59-62; 14:26)।

यहाँ पर हमारे सामने नए नियम की, प्रभु भोज से संबंधित पहली शिक्षा है - प्रभु यीशु ने फसह उनके साथ मनाया जो उसके “परिवार” के लोग थे, “परिवार” किसी मनुष्य के अनुसार नहीं, किन्तु प्रभु यीशु की परिभाषा के अनुसार। प्रभु यीशु ने अपनी मेज़ उसके चारों ओर किसी भी कारण से, किसी स्वार्थ के अंतर्गत अथवा यूं ही समय बिताने के लिए, एकत्रित होने वाले लोगों के लिए स्थापित नहीं की थी। वरन, प्रभु ने अपनी मेज़ उनके लिए स्थापित की थी जो उसका “परिवार”, उसके लोग हो गए थे; और भविष्य में भी उन्हीं लोगों को इसमें भाग लेने का विशेषाधिकार प्रदान किया जो इनके समान उसके शिष्य बनने के लिए तैयार थे (मत्ती 28:19-20)। जैसा हम निर्गमन 12 से देख चुके हैं, फसह, और प्रभु भोज केवल परमेश्वर के प्रति समर्पित एवं प्रतिबद्ध लोगों के लिए है; उनके लिए जिन्होंने प्रभु को अपना जीवन समर्पित किया है और उसके तथा उसके वचन की आज्ञाकारिता में जीने का निर्णय लिया है। यह कोई रीति अथवा परंपरा नहीं है जिसे यूं ही हल्के में अथवा औपचारिकता-वश निभाया जाए। इसमें भाग लेने वालों के लिए इसके साथ एक जवाबदेही भी जुड़ी हुई है, जैसे कि हम आगे देखेंगे।

यदि आप एक मसीही विश्वासी हैं, और प्रभु की मेज़ में भाग लेते रहे हैं, तो कृपया अपने जीवन को जाँच कर देख लें कि आप वास्तव में पापों से छुड़ाए गए हैं तथा आप ने अपना जीवन प्रभु की आज्ञाकारिता में जीने के लिए उस को समर्पित किया है। आपके लिए यह अनिवार्य है कि आप परमेश्वर के वचन की सही शिक्षाओं को जानने के द्वारा एक परिपक्व विश्वासी बनें, तथा सभी शिक्षाओं को वचन की कसौटी पर परखने, और बेरिया के विश्वासियों के समान, लोगों की बातों को पहले वचन से जाँचने और उनकी सत्यता को निश्चित करने के बाद ही उनको स्वीकार करने और मानने वाले बनें (प्रेरितों 17:11; 1 थिस्सलुनीकियों 5:21)। अन्यथा शैतान द्वारा छोड़े हुए झूठे प्रेरित और भविष्यद्वक्ता मसीह के सेवक बन कर (2 कुरिन्थियों 11:13-15) अपनी ठग विद्या और चतुराई से आपको प्रभु के लिए अप्रभावी कर देंगे और आप के मसीही जीवन एवं आशीषों का नाश कर देंगे।

यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी। 

एक साल में बाइबल पढ़ें:

  • सपन्याह 1-3          

  • प्रकाशितवाक्य 16     

कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें

**********************************************************************

English Translation

The Lord’s Table - Only for the Lord’s Family  

In our study of the Holy Communion or the Lord’s Table, so far, for the past 3½ weeks, we have been learning about it from its Old Testament antecedent, the Passover. We now come to the New Testament and will learn from the New Testament accounts about it. First, we will see about the Lord’s Table being established by the Lord Jesus; then we will see about the aberrations that had crept into the Church regarding the Lord’s Table, and how they were addressed by God the Holy Spirit through the Apostles, in the NT writings. As we go along the NT texts and teachings related to the Holy Communion, we will also see how they are in agreement with what we have learnt from Exodus 12, i.e., how and why our conclusions, lessons, and implications learnt about the Lord’s Table from Exodus 12 were not conjectures and surmising, but Biblical facts, the infallible, unchanging things of the Word of God.

The accounts of the Lord’s establishing the Lord’s Table are given in all four Gospels, and they together present the full picture of the events and their conclusions. Our portions of interest, related to the establishing of the Lord’s Table are found in Matthew 26, Mark 14, Luke 22, and John 13; and, in this part of the study, we will be referring to the relevant verses from these chapters of the Gospel accounts. The focus of our study is not discussing the Gospel accounts to harmonize them, but to learn about the significance, meaning, and implications of the Holy Communion, and the practical application of the teachings in the life of the Christian Believer. Let us now start with the preparation for the Passover, during which the Lord Jesus established the Holy Communion for His disciples.

We see from Matthew 26:17, that “Now on the first day of the Feast of the Unleavened Bread the disciples came to Jesus, saying to Him, "Where do You want us to prepare for You to eat the Passover?"” The question asked by the disciples to the Lord speaks volumes, when we consider it in context of the event and its celebration. We have seen from the Exodus 12 account that the observing of the Passover was to be a family event, one lamb to be sacrificed per family, and the small families could join together as one, and partake of one lamb (Exodus 12:3-4). We also know from Mark 3:13-14 that from the people who followed Him around, the Lord Jesus had chosen twelve to be with Him, His core group, whom He trained to take the Gospel to the world, and called them Apostles (Luke 6:13; Matthew 10:1-2). These Apostles were all local people, mostly Galileans. The Passover was an important annual feast of the Israelites (Exodus 12:14), celebrated with the family. But here the disciples are not asking the Lord Jesus permission to go to their respective families to celebrate the Passover, and then come back and join Him afterwards. Nor was it because they were desirous of being with the Lord, since He had again reminded them of His impending sacrifice and death (Matthew 26:1-2, 12). Actually none of the disciples seem to have understood what the Lord had said about His being caught and crucified, they do not seem to be at all perturbed about it. Neither did the Lord Jesus say that He will celebrate it with His earthly family, nor did He invite them to go with Him to celebrate with His earthly family. He had already defined for them, what for Him constituted His family - those who did the will of God (Mark 3:31-35) – and we need to keep this mind for our understanding and future use as well.

What we see here is that these twelve disciples, in their being together and with the Lord for over three years, had come together to behave as one “family”; (we will see about Judas Iscariot and the Lord’s Table shortly). No doubt, the disciples had their mutual differences, and also feelings of mutual superiority or inferiority, as siblings in any family with many children usually have. But yet they all stayed together, under the Lord, none placing their individual natural families over and above this family of being Lord’s disciples. We see here a practical enactment of what the Lord Jesus had said to those wanting to follow Him and be His people (Matthew 10:37; Luke 9:59-62; 14:26).

Here we have the first lesson of the New Testament regarding the Holy Communion - the Lord Jesus celebrated the Passover with those who were His family, according to not any man’s but His own definition. As we see throughout the Gospel accounts, although multitudes followed Him around, listened to His teachings, benefitted from His miracles, but despite having done all these things for the people thronging around Him, He did not call or consider them His “family” or His people. He did not establish the Lord’s Table for just about anyone who gathered around Him, casually or selfishly, and spent time with Him for some reason or the other. But He established His Table for His “family”, His people; and He gave those the privilege of partaking from it in future, who would join with Him in the manner these initial disciples had joined, becoming His disciples as these had become (Matthew 28:19-20). As we have seen from Exodus 12, the Passover, and the Holy Communion, are only for the committed people of God; for those who have surrendered their lives to the Lord, to live in obedience to Him and His Word. It is not a ritual to be casually participated in, perfunctorily observed. There is an accountability associated with it, for all who participate in it, as we will see later.

If you are a Christian Believer, and have been participating in the Lord’s Table, then please examine your life and make sure that you are actually a disciple of the Lord, i.e., are redeemed from your sins, have submitted and surrendered your life to the Lord Jesus to live in obedience to Him and His Word. You should also always, like the Berean Believers, first check and test all teachings that you receive from the Word of God, and only after ascertaining the truth and veracity of the teachings brought to you by men, should you accept and obey them (Acts 17:11; 1 Thessalonians 5:21). If you do not do this, the false apostles and prophets sent by Satan as ministers of Christ (2 Corinthians 11:13-15), will by their trickery, cunningness, and craftiness render you ineffective for the Lord and cause severe damage to your Christian life and your rewards.

If you have not yet accepted the discipleship of the Lord Jesus, then to ensure your eternal life and heavenly rewards, take a decision in favor of the Lord Jesus now. Wherever there is surrender and obedience towards the Lord Jesus, the Lord’s blessings and safety are also there. If you are still not Born Again, have not obtained salvation, or have not asked the Lord Jesus for forgiveness for your sins, then you have the opportunity to do so right now. A short prayer said voluntarily with a sincere heart, with heartfelt repentance for your sins, and a fully submissive attitude, “Lord Jesus, I confess that I have disobeyed You, and have knowingly or unknowingly, in mind, in thought, in attitude, and in deeds, committed sins. I believe that you have fully borne the punishment of my sins by your sacrifice on the cross, and have paid the full price of those sins for all eternity. Please forgive my sins, change my heart and mind towards you, and make me your disciple, take me with you." God longs for your company and wants to see you blessed, but to make this possible, is your personal decision. Will you not say this prayer now, while you have the time and opportunity to do so - the decision is yours. 

Through the Bible in a Year: 

  • Zephaniah 1-3

  • Revelation 16

Please Share The Link & Pass This Message To Others As Well

शनिवार, 24 दिसंबर 2022

प्रभु भोज – पुराने नियम का आधार (24) / The Holy Communion - The OT Foundation (24)

Click Here for the English Translation

फसह तथा प्रभु की मेज़ - पवित्र शास्त्र को प्रमाणित एवं पुष्टि करते हैं 

हम निर्गमन 12 अध्याय और उसमें दिए गए प्रभु भोज के प्ररूप, फसह, से संबंधित शिक्षाओं के अंत पर आ गए हैं। आज हम इस अध्याय से एक और पद को देखेंगे, जो एक बार फिर उन बातों की जो हम फसह तथा प्रभु भोज के बारे में सीखते आ रहे हैं, पुनः पुष्टि करता है। यह है पद 46, जो बलिदान के मेमने के साथ दो बातें करना वर्जित करता है - पहले तो उसके माँस को उस घर के बाहर ले जाना जहां पर उसे बलि किया गया था, और दूसरे यह कि मेमने की कोई भी हड्डी न तोड़ी जाए। जब हम इस पद को उसके संदर्भ में उससे पहले के पदों के साथ देखते हैं, तो हम पाते हैं कि घर के दासों, मजदूरों, और किसी परदेशी को फसह में भाग लेना मना था, जब तक कि वे पहले अब्राहम के साथ बाँधी गई परमेश्वर की वाचा के अधीन आकर खतना नहीं करवा लेते, जैसा कि हम पिछले लेख में देख चुके हैं। सामान्य रीति से, उस समय में, घर के दास अथवा मज़दूर “परिवार” के सदस्य समझे जाते थे, यद्यपि उनके वे अधिकार और विशेषाधिकार नहीं होते थे जो परिवार में जन्म लेने वाली संतान के होते थे। ऐसे “सदस्यों” को फसह में भाग लेने से मना करने का अभिप्राय यही है कि जो कोई ऊपरी तौर पर या परिस्थिति के अनुसार “परिवार” से जुड़ा है, किन्तु वास्तव में और घनिष्ठता से परिवार का अंग नहीं है, उन्हें परिवार के समान फसह खाने का अधिकार नहीं है। इससे, हम प्रभु भोज के बारे में एक बार फिर यह सीख सकते हैं, जिसे हम पहले भी देखते और कहते चले आ रहे हैं, कि प्रभु यीशु के साथ एक औपचारिक या ऊपरी रीति से संबंध रखने वालों को, अर्थात, उन्हें जो प्रभु यीशु मसीह के साथ एक प्रतिबद्धता, समर्पण के व्यक्तिगत संबंध में नहीं आए हैं, किन्तु उसके साथ केवल अपने डिनॉमिनेशन की कुछ रीतियों और प्रथाओं के द्वारा, धर्म संबंधी औपचारिकताओं और निर्देशों को निभाने के द्वारा जुड़े हैं, उन्हें परमेश्वर अपने वचन के द्वारा प्रभु की मेज़ में भाग लेने के लिए अनुमति नहीं देता है। फसह और प्रभु की मेज़ उन्हीं के लिए है जो वास्तव में प्रभु के लोग हैं, उनके लिए जिन्हें कोई मनुष्य नहीं, वरन स्वयं परमेश्वर अपने मानकों के आधार पर, अपने लोग स्वीकार करता है।

पद 46 पर आते हैं, पद का आरंभ इस निर्देश के साथ होता है कि जो मेमना जिस घर के लिए बलिदान किया गया, उसका खाना भी उसी घर ही में हो। इसके बाद निर्देश दिए गए हैं कि उसके माँस को बाहर न ले जाया जाए। इससे पहले, पद 21-24 में, परमेश्वर यहोवा ने इस्राएलियों को यह निर्देश दिया था कि मेमने को बलिदान करने और उसके लहू को दरवाजों के अलंगों और चौखटों पर लगाने के बाद, उस घर से कोई भी फिर प्रातः होने तक घर से बाहर न निकले (पद 22)। बाहर, अंधकार में मारने वाला अपना काम कर रहा होगा, जितने घरों पर बलि किए हुए मेमने का लहू नहीं लगा होगा उनके पहिलौठों को मार रहा होगा। पद 46 इसमें यह भी जोड़ देता है कि मेमने का माँस भी उस घर से बाहर नहीं जाना था। प्रतीक के रूप में, इस निर्देश का नए नियम में तात्पर्य है कि वह व्यक्ति जो एक बार परमेश्वर के घराने में आ गया है, उसे फिर अपने साथ प्रभु यीशु मसीह को लिए हुए, लौट कर संसार में, पाप के अंधकार में नहीं जाना है। प्रेरित पौलुस ने, परमेश्वर पवित्र आत्मा की अगुवाई में लिखते हुए  गलातिया के मसीही विश्वासियों को डाँट लगाते हुए लिखा (गलातियों 4:7-11), कि अब ‘दास’ से उठाकर ‘पुत्र’ का दर्जा दिए जाने के बाद, अर्थात, अब परमेश्वर के परिवार के पूर्ण सदस्य बन जाने के बाद “उन निर्बल और निकम्मी आदि-शिक्षा की बातों की ओर क्यों फिरते हो, जिन के तुम दोबारा दास होना चाहते हो?” (पद 4:9), क्योंकि इस प्रकार से वे लोग प्रभु यीशु के कार्य और पौलुस के परिश्रम को व्यर्थ करते हैं। इसी प्रकार से कुलुस्सियों को लिखी पत्री के 2 अध्याय में पौलुस उन से कहता है कि वे मसीह में परिपूर्ण कर दिए गए हैं, क्रूस पर उसके बलिदान के द्वारा, और अब किसी भी व्यवस्था या मनुष्यों के बनाए हुए किसी भी विधि-विधान की अधीनता में नहीं हैं। अब उन्हें केवल मसीह में बने रहना और उसी में बढ़ते जाना है, बजाए वापस मुड़कर संसार की बातों में जाने के, जिनमें “गढ़ी हुई भक्ति की रीति, और दीनता, और शारीरिक योगाभ्यास के भाव से ज्ञान का नाम तो है, परन्तु शारीरिक लालसाओं को रोकने में इन से कुछ भी लाभ नहीं होता” (पद 2:23)। फसह के निर्देश, नया जन्म पाए हुए मसीही विश्वासियों से की गई आशा और उनके लिए दिए जाने वाले निर्देशों का पूर्वाभास हैं।

निर्गमन 12:46 में जो दूसरी बात वर्जित की गई थी, वह थी बलि के मेमने की हड्डी को तोड़ना। अधिकांश व्याख्याकर्ता इसे यह कहकर समझाते हैं कि क्योंकि बलि के मेमने को फुर्ती से खाने का निर्देश था (12:11), इसलिए उसे खाने वालों के पास उसकी हड्डियों को तोड़कर हड्डियों के अन्दर के गूदे तक पहुँचने का समय नहीं था। उन्हें हड्डियों और न खाए हुए भागों को जला देना था और जैसे ही आवाज आए, तुरंत ही निकल जाने के लिए तैयार रहना था। कारण चाहे जो भी रहा हो, यह परमेश्वर के बलि के मेमने, प्रभु यीशु के लिए एक भविष्यवाणी थी। क्योंकि उस समय की सामान्य रीति के अनुसार, क्रूस पर चढ़ाए गए लोगों की टांगें कुछ समय के बाद तोड़ दी जाती थीं, किन्तु प्रभु यीशु की कोई भी हड्डी नहीं तोड़ी गई। यूहन्ना ने इस बात को मसीहा संबंधी भविष्यवाणी (निर्गमन 12:46, गिनती 9:12; भजन 34:20) की पूर्ति के लिए विशेष रीति से लिखा है (यूहन्ना 19:33, 36)। एक बार फिर हम पवित्र शास्त्र की अद्भुत सच्चाई और खराई को देखते हैं, सदियों के अंतर से कही गई बातें, उनका समय आने पर बिल्कुल सटीक पूरी हुई हैं।

हम इन बातों से प्रभु भोज के बारे में जो सीखते हैं वह है कि जो भी फसह अथवा प्रभु भोज में भाग लेते हैं, उन्हें परमेश्वर के प्रतिबद्ध, समर्पित जन होना अनिवार्य है, वे लोग जिन्हें परमेश्वर ने अपने मानकों के आधार पर अपने लोग स्वीकार किया है; न कि वे जो यह समझ लेते हैं कि वे परमेश्वर के घराने के हैं, किन्तु वास्तव में हैं नहीं। जो भी परमेश्वर के घराने का जन बन जाता है, उसे फिर अपने आप को संसार और सांसारिकता की बातों से अलग रखना है, और फिर से संसार के साथ समझौते का जीवन जीने के लिए संसार में नहीं लौटना है। क्योंकि पवित्र शास्त्र कभी गलत नहीं होता है, बिल्कुल खरा और सही है, इसलिए एक मसीही विश्वासी के जीवन में उसका प्राथमिक स्थान होना चाहिए (यूहन्ना 14:21, 23; 2 तिमुथियुस 3:16-17)।

अब हम नए नियम की ओर चलेंगे, और देखेंगे कि अब तक जो हमने पुराने नियम से, निर्गमन 12 से देखा और सीखा है वह नए नियम की बातों पर कैसे लागू होता है, कैसे उनके साथ जाता है।  हम देखेंगे कि अभी तक जो निर्गमन 12 से हमने देखा और सीखा है वह केवल मन-गढ़ंत बातें या अटकलें लगाना नहीं है, परंतु परमेश्वर के वचन के ठोस, अपरिवर्तनीय तथ्य हैं; उस वचन के जो कभी नहीं बदलता है, न जिसमें कभी विरोधाभास आता है, यद्यपि उसकी बातें भिन्न सदियों में लिखी गई हों।

यदि आप एक मसीही विश्वासी हैं, और प्रभु की मेज़ में भाग लेते रहे हैं, तो कृपया अपने जीवन को जाँच कर देख लें कि आप वास्तव में पापों से छुड़ाए गए हैं तथा आप ने अपना जीवन प्रभु की आज्ञाकारिता में जीने के लिए उस को समर्पित किया है। आपके लिए यह अनिवार्य है कि आप परमेश्वर के वचन की सही शिक्षाओं को जानने के द्वारा एक परिपक्व विश्वासी बनें, तथा सभी शिक्षाओं को वचन की कसौटी पर परखने, और बेरिया के विश्वासियों के समान, लोगों की बातों को पहले वचन से जाँचने और उनकी सत्यता को निश्चित करने के बाद ही उनको स्वीकार करने और मानने वाले बनें (प्रेरितों 17:11; 1 थिस्सलुनीकियों 5:21)। अन्यथा शैतान द्वारा छोड़े हुए झूठे प्रेरित और भविष्यद्वक्ता मसीह के सेवक बन कर (2 कुरिन्थियों 11:13-15) अपनी ठग विद्या और चतुराई से आपको प्रभु के लिए अप्रभावी कर देंगे और आप के मसीही जीवन एवं आशीषों का नाश कर देंगे।

यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी। 

एक साल में बाइबल पढ़ें:

  • हबक्कूक 1-3          

  • प्रकाशितवाक्य 15     

कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें

**********************************************************************

English Translation

The Passover & The Lord’s Table - Prove & Affirm the Scriptures 

  As we draw to the end of Exodus 12 and its teachings related to the Passover, the antecedent of the Holy Communion, we will look at one more verse from this chapter, that again reaffirms what we have been seeing and learning about the Passover and through it about the Holy Communion. This is verse 46, that forbids doing two things to the sacrificial lamb - one is carrying its flesh outside the house where it had been sacrificed, and the second being breaking any of the bones of that lamb. When we see this verse in its context of the preceding verses, we see that servants of the house, whether bought or hired, and any sojourner, i.e., a person passing through the area, and not a member of the family, were forbidden from partaking the Passover, unless and until they came under God’s covenant with Abraham, and were circumcised, as we have seen in the last article. Generally speaking, at that time, the servants of the household were considered as part of the family, although not with the same rights and privileges as one born into the family. The forbidding of these “members” of the family indicates that those who were casually or circumstantially part of the household, but were actually not an intimate part of the family, they too had no right to partake of the Passover. From this, for the Holy Communion, we can once again infer, what we have been seeing and saying all along, that no one casually associated with the Lord Jesus, i.e., one who has not come into a committed and a personal relationship with the Lord Jesus, but is associated with Him only because of having gone through some denominational rites and rituals, through some religious formalities and procedures, is not permitted by the Lord God through His Word to participate in the Lord’s Table. The Passover, and the Lord’s Table are only for the actual people of God, those whom not any man, but God accepts as His own, based on His criteria.

Coming to verse 46, the verse starts with the instruction that the lamb, sacrificed for one household (12:3-4), has to be eaten within that household. It is followed up with the instruction of not carrying its flesh outside. Earlier, in verses 21-24, the Lord God had instructed the Israelites that after sacrificing the lamb and applying its blood to the door-posts and lintels of the house, no one from the household was to go out till the morning (v. 22); outside, in the darkness the “destroyer” would be at work, bringing death to the firstborns in the houses not covered with the blood of the sacrificial lamb. Verse 46 adds to this that the flesh of the lamb was not to be taken out of the house. Symbolically, the New Testament application of this instruction indicates that the person who has come into the household of God, is not to go out back into the world, into the darkness of sin, carrying the Lord Jesus there with Him. The Apostle Paul, writing through the holy Spirit of God admonishes the Galatian Believers, in Galatians 4:7-11, that having been elevated from being a ‘slave’ to being a ‘son, i.e., having become a full-fledged member of God’s household, why were they turning back to the “weak and beggarly elements, to which you desire again to be in bondage?” (4:9),  thereby rendering vain the work of the Lord Jesus and the labor of Paul amongst them. Similarly, writing to the Colossian Believers, Paul says to them in Colossians chapter 2 that they have been made complete in Christ, through His sacrifice on the Cross, and are no longer under any law or man-made ordinance. Now, all they have to do is remain in Christ and grow in Him, instead of turning back again to the ways of the world, which “have an appearance of wisdom in self-imposed religion, false humility, and neglect of the body, but are of no value against the indulgence of the flesh” (2:23). The instructions of the Passover foreshadow the expectations and instructions for the Born-Again Christian Believers.

In Exodus 12:46, the second thing that was forbidden was the breaking of the bones of the sacrificial lamb. Most of the Commentators have explained this on the grounds that since the sacrificial lamb was to be eaten in haste (12:11), therefore, there was no time for those eating it to break the bones to get to the marrow in the bones. They had to burn the bones along with the other un-eaten parts, and be ready to depart as soon as the call to do so came. Whatever be the reason, it was a prophetic statement for the Lord Jesus, the sacrificial Lamb of God, for unlike the common practice of breaking the legs of those crucified, none of the bones of the Lord were broken. John has specifically recorded this (John 19:33, 36) as the fulfillment of the prophesy about the Messiah, stated in the Scriptures (Exodus 12:46, Numbers 9:12; Psalm 34:20). Once again, we see the amazing accuracy of the Scriptures, things stated centuries apart, but accurately fulfilled when their time came.

What we learn related to the Holy Communion from these is that participating in the Passover and the Holy Communion is only for God’s actual, committed people, whom God has accepted on the basis of His own criteria; and not those who assume themselves to be of the household of God, but actually are not. The person who becomes a part of God’s household, has to remain separate from the world, and not go back to living in a state of compromise with the world and its ways. Since the Scriptures are infallible and accurate; they should have a primary place in the life of a Christian Believer (John 14:21, 23; 2 Timothy 3:16-17).

We will now move to the New Testament, and see how what we have studied and learnt from the Old Testament, from Exodus 12, applies to and is reiterated in the New Testament. We will see that what we have studied so far from Exodus 12, is not mere conjecture and surmising, but incontrovertible, hard facts of God’s Word; The Word that neither changes, nor contradicts itself, though written centuries apart.

If you are a Christian Believer, and have been participating in the Lord’s Table, then please examine your life and make sure that you are actually a disciple of the Lord, i.e., are redeemed from your sins, have submitted and surrendered your life to the Lord Jesus to live in obedience to Him and His Word. You should also always, like the Berean Believers, first check and test all teachings that you receive from the Word of God, and only after ascertaining the truth and veracity of the teachings brought to you by men, should you accept and obey them (Acts 17:11; 1 Thessalonians 5:21). If you do not do this, the false apostles and prophets sent by Satan as ministers of Christ (2 Corinthians 11:13-15), will by their trickery, cunningness, and craftiness render you ineffective for the Lord and cause severe damage to your Christian life and your rewards.

If you have not yet accepted the discipleship of the Lord Jesus, then to ensure your eternal life and heavenly rewards, take a decision in favor of the Lord Jesus now. Wherever there is surrender and obedience towards the Lord Jesus, the Lord’s blessings and safety are also there. If you are still not Born Again, have not obtained salvation, or have not asked the Lord Jesus for forgiveness for your sins, then you have the opportunity to do so right now. A short prayer said voluntarily with a sincere heart, with heartfelt repentance for your sins, and a fully submissive attitude, “Lord Jesus, I confess that I have disobeyed You, and have knowingly or unknowingly, in mind, in thought, in attitude, and in deeds, committed sins. I believe that you have fully borne the punishment of my sins by your sacrifice on the cross, and have paid the full price of those sins for all eternity. Please forgive my sins, change my heart and mind towards you, and make me your disciple, take me with you." God longs for your company and wants to see you blessed, but to make this possible, is your personal decision. Will you not say this prayer now, while you have the time and opportunity to do so - the decision is yours. 

Through the Bible in a Year: 

  • Habakkuk 1-3

  • Revelation 15

Please Share The Link & Pass This Message To Others As Well

शुक्रवार, 23 दिसंबर 2022

प्रभु भोज – पुराने नियम का आधार (23) / The Holy Communion - The OT Foundation (23)

Click Here for the English Translation

फसह तथा प्रभु की मेज़ - परमेश्वर के लोग बन जाने के लिए निमंत्रण

हमने पिछले लेख में निर्गमन 12:43-49 से देखा था कि क्यूँ फसह में और प्रभु भोज में भाग लेने की सही और स्वीकार्य विधि केवल वही है जो परमेश्वर ने निर्धारित की और दी है, कोई अन्य नहीं। प्रत्येक वह व्यक्ति जो मनुष्य द्वारा बनाई गई किसी विधि से उसमें भाग लेता है, वह परमेश्वर की अनाज्ञाकारिता करता है; और परमेश्वर की अनाज्ञाकारिता पाप है, जिसके घातक परिणाम होते हैं।  इसलिए, उनके लिए जो इनमें अनुचित रीति से भाग लेते हैं, परमेश्वर के अनुसार नहीं बल्कि मनुष्यों के अनुसार, वह जिसे उनके लिए आशीष का कारण होना था, एक श्राप और हानि का कारण हो जाता है। साथ ही हमने परमेश्वर द्वारा किए गए एक अद्भुत प्रावधान का भी उल्लेख किया था, जिसे हम आज देखेंगे।

पिछले लेख में, हमने इसी खण्ड से देखा था कि कोई भी परदेशी, यात्री, दास - मोल लिया अथवा मजदूर, कोई भी जो “इस्राएल की मण्डली” का नहीं है, उसे फसह में भाग लेने की अनुमति नहीं थी, जब तक कि वह पहले परमेश्वर की उस वाचा की अधीनता में नहीं आ जाता जो परमेश्वर ने अब्राहम के साथ बाँधी थी, और उसके अन्तर्गत खतना नहीं करवा लेता। लेकिन साथ ही इस बात पर भी ध्यान कीजिए कि परमेश्वर के इन निर्देशों में कहीं यह नहीं कहा गया है कि परमेश्वर के लोगों को उन्हें बाध्य करना, या किसी लालच द्वारा फुसलाना था, या उनपर ज़ोर देना था कि वे यह करें, परमेश्वर की वाचा को स्वीकार करें, और खतना करवाएं। वरन, जैसे कि पद 48 में लिखा है, “यदि कोई परदेशी तुम लोगों के संग रहकर यहोवा के लिये पर्व को मानना चाहे” - वह “परदेशी”, चाहे कोई भी परदेशी, यात्री, दास - मोल लिया अथवा मजदूर, यदि वह यहोवा के लिए पर्व को मनाना चाहे, तो उसे पहले खतना करवाना होगा, अर्थात प्रकट करना होगा कि वह स्वेच्छा से परमेश्वर की वाचा की अधीनता में आया है, और उसके बाद ही फसह में सम्मिलित हो। इस प्रकार से परमेश्वर ने उसी समय उन गैर-यहूदियों के लिए, अर्थात उन लोगों के लिए भी जो स्वाभाविक रीति से अब्राहम के वंशज नहीं थे, परमेश्वर के लोग हो जाने, और उन्हीं आशीषों के संभागी हो पाने का मार्ग दे दिया; यदि वे स्वेच्छा से अपने आप को परमेश्वर को समर्पित करें। यहाँ पर ध्यान देने योग्य एक और महत्वपूर्ण बात है कि परमेश्वर ने ऐसा कोई निर्देश नहीं दिया कि ऐसे गैर-यहूदियों से यहूदियों में आने वाले लोगों के लिए कोई अलग गोत्र बनाया और रखा जाए;; उन्हें किसी भी रीति से ज़रा भी भिन्न समझा जाए। वरन यह कि उन का उन्हीं लोगों के मध्य समावेश किया जाए जिनके मध्य वे रह रहे हों, और उन्हें अब्राहम के वंशजों के समान सभी अधिकार और विशेषाधिकार प्रदान किए जाएं (यहेजकेल 47:22-23)।

इस्राएल के इतिहास में ऐसा होने के अनेकों उदाहरण विद्यमान हैं। मिस्र से इस्राएलियों के छुड़ाए जाने के समय एक “मिली-जुली भीड़” भी उन लोगों के साथ निकल आई (निर्गमन 12:38)। उस भीड़ को भी परमेश्वर की सुरक्षा, देखभाल, मन्ना, चट्टान से पानी, लाल-सागर के विभाजित होने पर सुरक्षित पार उतर जाना, शत्रुओं के हमलों से रखवाली, आदि सभी बातें वैसे ही उपलब्ध थीं जैसे इस्राएलियों को थे। यद्यपि वचन में यह नहीं लिखा है कि उनका और उनकी संतान का कनान पहुँचने पर क्या हुआ, लेकिन साथ ही यह भी नहीं लिखा है कि उन्हें कनान में प्रवेश करने से मना किया गया। यदि वे इस्राएलियों के साथ कनान तक पहुंचे, तो फिर बहुत संभव है कि वे वाचा की भूमि में इस्राएलियों के साथ उनका भाग बनकर बस भी गए। राहाब वेश्या को इस्राएलियों के मध्य बसा लिया गया और उसका नाम प्रभु यीशु की वंशावली में आता है (मत्ती 1:5)। मोआबी रूत भी यहूदियों में स्वीकार की गई और दाऊद, जिसकी वंशावली में प्रभु यीशु ने जन्म लिया, उसकी परदादी बनी (रूत 4:13, 18-22)। एस्तेर की पुस्तक में हम देखते हैं कि बहुत से लोग यहूदियों से मिल गए और उनका ही भाग बन गए (एस्तेर 8:17)। इस संदर्भ में कृपया यशायाह 14:1; ज़कर्याह 8:20-23; यहेजकेल 47-22-23; होशे 2:23; रोमियों 9:25 भी देखिए। संपूर्ण बाइबल में, नए नियम और प्रकाशितवाक्य की पुस्तकों में भी,इस्राएल के सदा ही बारह गोत्र कहे गए हैं, जो याकूब की संतानों के नाम से जाने जाते हैं। कभी भी गैर-यहूदियों से यहूदियों में मिलने वालों के लिए किसी नए गोत्र को बनाने और निभाने की बात नहीं कही गई है। दूसरे शब्दों में, परमेश्वर ने अब्राहम के स्वाभाविक वंशजों के अतिरिक्त भी अन्य लोगों के लिए उसके लोग बन जाने का मार्ग पुराने नियम में ही खोल दिया था; यदि वे अपनी पुरानी मान्यताओं, रीतियों आदि को छोड़कर, स्वेच्छा से उसे समर्पित होने, उसकी आज्ञाकारिता में चलने, उसकी वाचाओं का पालन करने के लिए तैयार हों, परमेश्वर के लोग बनकर इस्राएलियों को दिए गए परमेश्वर की व्यवस्था और निर्देशों का पालन करने के लिए तैयार हों।

नए नियम में प्रभु भोज के संदर्भ में, जैसा कि हम पहले भी देख चुके हैं, हर कोई जो स्वेच्छा से प्रभु यीशु मसीह का शिष्य बनने को स्वीकार करता है, उसे समर्पित हो जाता है, उसकी तथा उसके वचन की आज्ञाकारिता में चलने का निर्णय ले लेता है, वह प्रभु के मेज़ में भाग ले सकता है। फिर यहूदी अथवा गैर-यहूदी होने का कोई महत्व नहीं रह जाता है, उसके आधार पर कोई भेद-भाव नहीं किया जा सकता है। बहुधा कुछ पदों, जैसे कि, इफिसियों 1:4; 2 थिस्सलुनीकियों 2:13; 1 पतरस 1:2, आदि के आधार पर, अर्थात, “पहले से चुने जाने” के आधार पर, यह तर्क दिया जाता है कि क्योंकि परमेश्वर ने पहले से लोगों को चुन लिया है, इसलिए केवल वे ही उद्धार पाएंगे, और शेष सभी नाश हो जाएंगे। यद्यपि इसमें कोई संदेह नहीं है कि ये पद स्पष्टतः पहले से चुने हुए होने को कहते और पुष्टि करते हैं, किन्तु साथ ही कहीं पर भी बाइबल यह नहीं कहती है कि केवल यही चुने हुए ही बचाए जाएंगे, और शेष सभी नाश हो जाएंगे! यह मनुष्य की बनाई हुई धारणा है, परमेश्वर की कही बात के आधार पर मनुष्य द्वारा एक गढ़ा गया तर्क है, परमेश्वर द्वारा कही गई बात नहीं है। जिस प्रकार से इस्राएली परमेश्वर की चुनी हुई प्रजा थे, उनके जन्म से भी पहले परमेश्वर ने उन्हें चुन लिया था, किन्तु फिर भी परमेश्वर ने उनमें अन्य लोगों के सम्मिलित होने के लिए मार्ग बना कर दिया था, उसे खुला रखा हुआ था। इसी प्रकार से, जो लोग प्रभु यीशु मसीह के साथ जुड़ना चाहते हैं, अर्थात नया जन्म पाए हुए मसीही विश्वासी बनना चाहते हैं, वे भी बन सकते हैं, यदि वे स्वेच्छा से प्रभु यीशु को अपना उद्धारकर्ता स्वीकार करके, उसे समर्पित हो जाने और उसकी तथा उसके वचन की आज्ञाकारिता में जीवन जीने का निर्णय कर लेते हैं। स्वर्ग में प्रवेश कर पाने का द्वार किसी के लिए भी बंद नहीं किया गया है, चाहे वह पहले से चुना हुआ हो अथवा नहीं हो। प्रत्येक जो परमेश्वर की वाचाओं के अधीन होकर, उसके नियमों, उसके उद्धार के मार्ग का पालन करने के लिए तैयार है, उसे ऐसा करने के लिए स्वागत है। वे पहले यह करके, प्रभु यीशु के शिष्य बनकर, तब प्रभु के मेज़ में भाग लें।

प्रभु भोज, इसमें भाग लेने वालों को स्मरण दिलाता है कि यद्यपि उन्हें इसमें भाग लेने का यह आदर प्राप्त हुआ है, लेकिन अभी बाहर और लोग हैं, जिन्हें भी अन्दर लाए जाने की आवश्यकता है, जिन्हें अभी समय और अवसर रहते सुसमाचार के बारे में, परमेश्वर द्वारा दिए गए और उद्धार के लिए खुले हुए द्वार के बारे में बताने की, उन्हें दिखाने की आवश्यकता है; इससे पहले कि द्वार हमेशा के लिए बंद हो जाए और संसार पर न्याय का समय आ पड़े।

यदि आप एक मसीही विश्वासी हैं, और प्रभु की मेज़ में भाग लेते रहे हैं, तो कृपया अपने जीवन को जाँच कर देख लें कि आप वास्तव में पापों से छुड़ाए गए हैं तथा आप ने अपना जीवन प्रभु की आज्ञाकारिता में जीने के लिए उस को समर्पित किया है। आपके लिए यह अनिवार्य है कि आप परमेश्वर के वचन की सही शिक्षाओं को जानने के द्वारा एक परिपक्व विश्वासी बनें, तथा सभी शिक्षाओं को वचन की कसौटी पर परखने, और बेरिया के विश्वासियों के समान, लोगों की बातों को पहले वचन से जाँचने और उनकी सत्यता को निश्चित करने के बाद ही उनको स्वीकार करने और मानने वाले बनें (प्रेरितों 17:11; 1 थिस्सलुनीकियों 5:21)। अन्यथा शैतान द्वारा छोड़े हुए झूठे प्रेरित और भविष्यद्वक्ता मसीह के सेवक बन कर (2 कुरिन्थियों 11:13-15) अपनी ठग विद्या और चतुराई से आपको प्रभु के लिए अप्रभावी कर देंगे और आप के मसीही जीवन एवं आशीषों का नाश कर देंगे।

यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी। 

एक साल में बाइबल पढ़ें:

  • नहूम 1-3          

  • प्रकाशितवाक्य 14     

कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें

**********************************************************************

English Translation

The Passover & The Lord’s Table - Invitation to Become God’s People 

  In the last article we had seen from Exodus 12:43-49 the reason why the only correct and acceptable manner of participating in the Passover and in the Holy Communion is the one that has been ordained and given by God, none other. Everyone participating through any of man-made ways is disobeying God; and disobedience against God is sin, has its deleterious consequences. Therefore, for those who participate in an unworthy manner, “unto men” instead of “to the Lord” as the Word of God instructs; to them what was meant to be a blessing, becomes a curse and cause for harm. We had also mentioned an amazing provision made by God in these verses. We will look up this provision today.

In the last article, we had seen from this section, that no foreigner, sojourner, servant - bought or hired, no one outside the “congregation of Israel” was permitted to partake of the Passover, unless they first came under God’s covenant with Abraham, and were circumcised. But also notice that these instructions from God do not say that God’s people had to compel, entice, or force others in any manner to get circumcised, i.e., to accept coming under God’s covenant. Rather, as it says in verse 48, “when a stranger dwells with you and wants to keep the Passover to the Lord” - that “stranger”, whether a foreigner, sojourner, or any servant - bought or hired, if he wants to keep the Passover to the Lord, then he should first get circumcised, i.e., make it evident that he has willingly submitted to God’s covenant, and then partake of the Passover ‘to the Lord.’ So, God has opened a way for the gentiles, those not Jews or Abraham’s descendants by birth, to still become God’s people, and become partakers of the same blessings; provided they do it willingly, submit to Him volitionally. Another important thing to notice is that God has not instructed that a separate tribe be created and maintained for these gentiles who become God’s people; they were to be amalgamated amongst the people they were living in, and have the same rights and privileges as the actual descendants of Abraham (Ezekiel 47:22-23).

There are many examples in the history of Israel of this having happened. At the time of the deliverance of the Israelites from Egypt, a large “mixed-multitude” went out with them (Exodus 12:38). They too received God’s protection, care, Manna, water from the rock, passed through safely through the divided Red Sea, safety from the enemies, etc., as the Israelites did. Although it does not say what happened to them or their children on reaching Canaan, but what it does not also say is that the Israelites were asked to separate them out and not let them enter Canaan. If they reached Canaan with the Israelites, then they quite likely settled in the Promised Land as part of the Israelites. Rahab the harlot was accommodated amongst the Israelites and finds a mention in the genealogy of the Lord Jesus (Matthew 1:5). Ruth, a Moabite, also was accepted into the Jews and became the great-grandmother of David, from whose lineage the Lord Jesus came (Ruth 4:13, 18-22). In the book of Esther, we see that many people joined the Jews and became a part of them (Esther 8:17). In this context, please also see Isaiah 14:1; Zechariah 8:20-23; Ezekiel 47-22-23; Hosea 2:23; Romans 9:25. Throughout the Bible, even in the New Testament and Book of Revelation, Israel has always had twelve tribes, named after the descendants of Jacob; no new tribe was made to accommodate the gentiles that joined them from time-to-time. In other words, God had opened a way for people other than the natural descendants of Abraham, to become the people of God even in the Old Testament, provided they were willing to voluntarily submit to His covenant and instructions, and leaving behind their pervious beliefs, live as God’s people obeying God’s Law and instructions, given to the Israelites.

In the New Testament context of the Holy Communion, as we have seen before, everyone who voluntarily and willingly becomes a disciple of the Lord Jesus, submits to Him, decides to live in obedience to Him and His Word, can participate in the Lord’s Table. There is no differentiation, no importance of being a Jew or a gentile before coming to the Lord. Often, on the grounds of some verses, e.g., Ephesians 1:4; 2 Thessalonians 2:13; 1 Peter 1:2, etc., i.e., on the grounds of “pre-destination”, of God having chosen beforehand, it is argued that only these chosen ones will be saved, rest will perish. While there is no doubt or argument that these verses certainly support and affirm the concept of being chosen by God beforehand, of “pre-destination”, but nowhere does the Bible ever say that other than these pre-destined ones, all the others will perish! This is a man-made assumption, a contrived corollary to what God has said. As the Israelites were the chosen people of God, chosen even before they were born, but still God had left a way open for others to join them and become one with them; similarly, those who want to join the people of the Lord Jesus, i.e., the Born-Again Christian Believers, they can do so, if they voluntarily are willing to accept the Lord Jesus as their savior and Lord, submit to Him, and live in obedience to Him and His Word. The door to be able to enter heaven has not been shut on anyone, whether chosen beforehand or not; whoever is willing to come under, accept and follow God’s covenant, God’s law, God’s way of salvation, is welcome to first do so, and then as a child of God, as a disciple of Christ, to participate in the Lord’s Table.

The Holy Communion reminds the participants that though they have been given this privilege of partaking in it, but there are others outside, who need to be brought in, who need to be told about the Gospel and shown God’s open door to be saved, while there is time and opportunity available to them; before the doors are finally shut, and the time of judgment comes upon people of the world.

If you are a Christian Believer, and have been participating in the Lord’s Table, then please examine your life and make sure that you are actually a disciple of the Lord, i.e., are redeemed from your sins, have submitted and surrendered your life to the Lord Jesus to live in obedience to Him and His Word. You should also always, like the Berean Believers, first check and test all teachings that you receive from the Word of God, and only after ascertaining the truth and veracity of the teachings brought to you by men, should you accept and obey them (Acts 17:11; 1 Thessalonians 5:21). If you do not do this, the false apostles and prophets sent by Satan as ministers of Christ (2 Corinthians 11:13-15), will by their trickery, cunningness, and craftiness render you ineffective for the Lord and cause severe damage to your Christian life and your rewards.

If you have not yet accepted the discipleship of the Lord Jesus, then to ensure your eternal life and heavenly rewards, take a decision in favor of the Lord Jesus now. Wherever there is surrender and obedience towards the Lord Jesus, the Lord’s blessings and safety are also there. If you are still not Born Again, have not obtained salvation, or have not asked the Lord Jesus for forgiveness for your sins, then you have the opportunity to do so right now. A short prayer said voluntarily with a sincere heart, with heartfelt repentance for your sins, and a fully submissive attitude, “Lord Jesus, I confess that I have disobeyed You, and have knowingly or unknowingly, in mind, in thought, in attitude, and in deeds, committed sins. I believe that you have fully borne the punishment of my sins by your sacrifice on the cross, and have paid the full price of those sins for all eternity. Please forgive my sins, change my heart and mind towards you, and make me your disciple, take me with you." God longs for your company and wants to see you blessed, but to make this possible, is your personal decision. Will you not say this prayer now, while you have the time and opportunity to do so - the decision is yours. 

Through the Bible in a Year: 

  • Nahum 1-3

  • Revelation 14

Please Share The Link & Pass This Message To Others As Well