ई-मेल संपर्क / E-Mail Contact

इन संदेशों को ई-मेल से प्राप्त करने के लिए अपना ई-मेल पता इस ई-मेल पर भेजें : rozkiroti@gmail.com / To Receive these messages by e-mail, please send your e-mail id to: rozkiroti@gmail.com

रविवार, 16 जुलाई 2023

The Law & Salvation / व्यवस्था और उद्धार – 3 – Being Good/ भला होना - 2

बाइबल में दी गई व्यवस्था और मनुष्य के उद्धार में संबंध

भला होना – भाग 2 – क्या मनुष्य भला हो सकता है?

  लोगों की यह आम धारणा है कि उनकी अपनी दृष्टि और सोच के अनुसार भला होने, भला रहने, और भले काम करने से हम स्वतः ही परमेश्वर को स्वीकार्य और उसके राज्य प्रवेश करने के योग्य बन सकते हैं। साथ ही सभी की यह भी इच्छा होती है कि उनके साथ भला ही हो, भलाई ही की जाए; चाहे वे स्वयं औरों के साथ भले रहने या उनकी भलाई करने के इच्छुक और प्रयासी न भी हों। इसके अतिरिक्त लोगों की भला या बुरे की परिभाषा, आँकलन के माप-दंड, समझ आदि भी भिन्न होते हैं, और बहुधा आँकलन के ये मानक समय, परिस्थिति, और व्यक्ति के अनुसार बदलते भी रहते हैं। इसी संदर्भ में हमने पिछले लेख में देखा और समझा था कि “भला क्या है?” और इस बात पर आकर अंत किया था कि मसीही विश्वासी और मसीही विश्वास के जीवन के लिए परमेश्वर का वचन, बाइबल ही वह स्थिर और स्थापित माप-दंड है जिससे परमेश्वर के निर्देशों एवं आज्ञाओं के अनुसार भले और बुरे की पहचान की होती है। व्यक्ति के जीवन के फल, अर्थात उसका व्यवहार, उसकी जीवन शैली, आदि बातें दिखा देती हैं कि व्यक्ति परमेश्वर के वचन के अनुसार भला है कि नहीं, क्योंकि प्रभु यीशु ने कहा है कि प्रत्येक पेड़ अपने फल से पहचाना जाता है। 

आज हम देखेंगे कि परमेश्वर के वचन के आँकलन के अनुसार, परमेश्वर की दृष्टि में मनुष्य की स्थिति क्या है? परमेश्वर मनुष्य के अपनी स्वाभाविक दशा में भले होने, तथा अपने प्रयासों और कार्यों के द्वारा, परमेश्वर को स्वीकार्य होने के बारे में क्या कहता है। आइए, इस बात से संबंधित बाइबल के कुछ पदों को देखते हैं:

  • अय्यूब 14:4 अशुद्ध वस्तु से शुद्ध वस्तु को कौन निकाल सकता है? कोई नहीं।

  • अय्यूब 15:14 मनुष्य है क्या कि वह निष्कलंक हो? और जो स्त्री से उत्पन्न हुआ वह है क्या कि निर्दोष हो सके?

  • अय्यूब 25:4 फिर मनुष्य ईश्वर की दृष्टि में धर्मी क्योंकर ठहर सकता है? और जो स्त्री से उत्पन्न हुआ है वह क्योंकर निर्मल हो सकता है?

  • भजन संहिता 51:5 देख, मैं अधर्म के साथ उत्पन्न हुआ, और पाप के साथ अपनी माता के गर्भ में पड़ा।

  • उत्पत्ति 6:5 और यहोवा ने देखा, कि मनुष्यों की बुराई पृथ्वी पर बढ़ गई है, और उनके मन के विचार में जो कुछ उत्पन्न होता है सो निरन्तर बुरा ही होता है।

  • यशायाह 64:6 हम तो सब के सब अशुद्ध मनुष्य के से हैं, और हमारे धर्म के काम सब के सब मैले चिथड़ों के समान हैं। हम सब के सब पत्ते के समान मुर्झा जाते हैं, और हमारे अधर्म के कामों ने हमें वायु के समान उड़ा दिया है।

  • रोमियों 3:10 जैसा लिखा है, कि कोई धर्मी नहीं, एक भी नहीं।

  • रोमियों 8:8-9 और जो शारीरिक दशा में है, वे परमेश्वर को प्रसन्न नहीं कर सकते। परन्तु जब कि परमेश्वर का आत्मा तुम में बसता है, तो तुम शारीरिक दशा में नहीं, परन्तु आत्मिक दशा में हो। यदि किसी में मसीह का आत्मा नहीं तो वह उसका जन नहीं।

 बाइबल में अय्यूब की पुस्तक से लिए गए उपरोक्त तीनों हवालों से स्पष्ट है कि अपनी स्वाभाविक, या शारीरिक दशा में कोई भी मनुष्य, शुद्ध, निष्कलंक और परमेश्वर की दृष्टि में धर्मी होने की स्थिति में जन्म नहीं लेता है। भजन संहिता के पदों से लिए गए दाऊद के शब्द बताते हैं कि मनुष्य माता के गर्भ में ही पाप के साथ (पाप के द्वारा, या पाप के कारण नहीं), अर्थात पाप करने की प्रवृत्ति के साथ आता है, और अधर्म की स्थिति में जन्म लेता है; अर्थात जन्म से ही मनुष्य परमेश्वर के मानकों और माप-दंड के अनुसार उसे अस्वीकार्य स्थिति में होता है। जन्म से मनुष्य की यह पाप की प्रवृत्ति और उसमें विद्यमान अधर्म, जैसा उत्पत्ति से लिए गए हवाले में लिखा है, उसके मन से निरंतर बुरा ही उत्पन्न करवाती रहती है। यशायाह का वचन बताता है कि इस पाप की प्रवृत्ति के साथ संसार के किसी भी और कैसे भी मनुष्य के कोई भी, कैसे भी कार्य, परमेश्वर की दृष्टि में भले नहीं हैं, परमेश्वर को स्वीकार्य नहीं हैं। और जो स्वाभाविक या शारीरिक दशा में है, वह परमेश्वर को प्रसन्न नहीं कर सकता है। इसी कारण रोमियों के हवाले से हम सीखते हैं कि परमेश्वर की दृष्टि में कोई भी मनुष्य भला नहीं है, एक भी नहीं, और मनुष्य अपने किसी प्रयास से कभी परमेश्वर को प्रसन्न नहीं कर सकते हैं। हमारी इस अशुद्धता और परमेश्वर को अस्वीकार्य दशा का कारण है हम में बसा हुआ पाप, जो हमारे आदि माता-पिता, आदम और हव्वा से वंशागत रीति से हम में चला आ रहा है “इसलिये जैसा एक मनुष्य के द्वारा पाप जगत में आया, और पाप के द्वारा मृत्यु आई, और इस रीति से मृत्यु सब मनुष्यों में फैल गई, इसलिये कि सब ने पाप किया” (रोमियों 5:12), और हमें परमेश्वर से दूर रखता है “परन्तु तुम्हारे अधर्म के कामों ने तुम को तुम्हारे परमेश्वर से अलग कर दिया है, और तुम्हारे पापों के कारण उस का मुँह तुम से ऐसा छिपा है कि वह नहीं सुनता” (यशायाह 59:2)।  

तो अब प्रश्न उठता है कि परमेश्वर के वचन के आधार पर “बाइबल के अनुसार भला कौन है?” ऐसे व्यक्ति के क्या गुण हैं? इसे हम अगले लेख में परमेश्वर के वचन में से देखेंगे। जब हम पापों से पश्चाताप करते हैं, प्रभु यीशु से उन पापों के लिए क्षमा माँगकर अपना जीवन उसे समर्पित करते हैं, उसकी आज्ञाकारिता में चलते रहने का निर्णय लेते हैं, तब, उद्धार या नया जन्म पाते ही परमेश्वर पवित्र आत्मा हम में आकर निवास करने लगता है, हम शारीरिक से आत्मिक दशा में आ जाते हैं, प्रभु के जन बन जाते हैं, परमेश्वर की संतान हो जाते हैं। तब हमारे पाप क्षमा हो जाने के कारण हम परमेश्वर को स्वीकार्य हो जाते हैं।  किन्तु जब भी हम परमेश्वर की अनाज्ञाकारिता करते हैं, जो पाप है, तब हमें उसके लिए पश्चाताप करके, परमेश्वर से क्षमा माँगकर उसका समाधान करना होता है (1 यूहन्ना 1:7-10)।

    यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।

कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें

************************************************************************

The Relationship Between the Law and Salvation in the Bible

Being Good – Part 2 – Can Man be Good?

    People very commonly believe that by being good, behaving good, and doing good works, all according to their own thinking and understanding, automatically also makes us acceptable to God and qualifies us to be able to enter his kingdom. Everyone also nurtures a desire that only good should happen to them, only good should be done to them; whether or not they themselves are trying to be good towards others or, willing to do good to them. Besides, people's definitions of good or bad, criteria of assessment, understanding of being good etc. also differ; and often these standards of assessment also change according to time, situation, and person. It is in this context that we saw and understood in the previous article “What is good?” We had closed at the point of saying that God's Word, the Bible, is the unchanging and established yardstick for the life of a Christian and for the Christian faith by which to assess and differentiate good and evil, according to God's instructions and commandments. The fruits of a person's life, i.e., his behavior, his lifestyle, etc., show whether a person is good according to the Word or not, because the Lord Jesus said that every tree is identified by its fruit.

    Today we will see the status of man in the eyes of God, as shown by the Word of God. What does God say about man being good and being acceptable to God through his own efforts and actions, while in his natural unregenerate state? Let's look at some Bible verses related to this:

·        Job 14:4 Who can bring a clean thing out of an unclean? No one!

·        Job 15:14 What is man, that he could be pure? And he who is born of a woman, that he could be righteous?

·        Job 25:4 How then can man be righteous before God? Or how can he be pure who is born of a woman?

·        Psalm 51:5 Behold, I was brought forth in iniquity, And in sin my mother conceived me.

·        Genesis 6:5 Then the Lord saw that the wickedness of man was great in the earth, and that every intent of the thoughts of his heart was only evil continually.

·        Isaiah 64:6 But we are all like an unclean thing, And all our righteousnesses are like filthy rags; We all fade as a leaf, And our iniquities, like the wind, Have taken us away.

·        Romans 3:10 As it is written: There is none righteous, no, not one;

·        Romans 8:8-9 So then, those who are in the flesh cannot please God. But you are not in the flesh but in the Spirit, if indeed the Spirit of God dwells in you. Now if anyone does not have the Spirit of Christ, he is not His.

    It is clear from the above three quotes taken from the book of Job in the Bible that man in his natural, or unregenerate physical condition, is never born pure, spotless and righteous in the eyes of God. David's words in the verses from the Psalms states that man comes into the womb of the mother with sin (not through sin, or because of sin), i.e., from the time of conception has a tendency to sin, and is born in a state of unrighteousness; in other words, from birth, by the standards and assessment of God, man is in a state unacceptable to him. This inherent sinful tendency of man from birth, and the unrighteousness present in him, continually causes evil in his mind, as stated in the Genesis reference. Isaiah's verse tells us that because of this sinful tendency, every person of the world, whosoever he may be and however good he may be, yet none of his actions are good enough in God's eyes, to qualify him as acceptable to God; he who is in the natural or unregenerate physical state cannot please God. That's why we learn from the Romans that no man is good in the eyes of God, not even one, and that men can never please God by any of their efforts. The cause of our sinful and unacceptable condition to God is the inherited sin in us, which has been passed down to us from our fore-parents, Adam and Eve, “Therefore, just as through one man sin entered the world, and death through sin, and thus death spread to all men, because all sinned" (Romans 5:12), and keeps us away from God "But your iniquities have separated you from your God; And your sins have hidden His face from you, So that He will not hear.” (Isaiah 59:2).

    Therefore, now the question arises that on the basis of the Word of God "Who is good according to the Bible?" What are such a person’s qualities? We'll look at this from God's Word in the next article. For now, when we repent of our sins, submit our lives to the Lord Jesus, asking His forgiveness of those sins, decide to walk in obedience to Him, then, God's Holy Spirit comes to dwell in us as soon as we are thus saved or Born Again. From that moment onwards we are transformed from the unregenerate physical to the regenerated spiritual state, and we become the people of the Lord, we become the children of God. Since our sins have been forgiven, we become acceptable to God. But whenever we disobey God, which is a sin, we have to repent for it, ask God for forgiveness to rectify it (1 John 1:7-10).

    If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.

Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well

शनिवार, 15 जुलाई 2023

The Law & Salvation / व्यवस्था और उद्धार – 2 – Being Good/ भला होना - 1

बाइबल में दी गई व्यवस्था और मनुष्य के उद्धार में संबंध

भला होना – भाग 1

      मनुष्यों के परस्पर व्यवहार एवं संबंधों और मनुष्यों के परमेश्वर के प्रति व्यवहार और संबंधों में एक बात सामान्य है - दोनों ही में भला होने, भला माने जाने, भला प्राप्त करने आदि की बहुत प्रमुख भूमिका है। सभी मनुष्य दूसरे से भले व्यवहार और भलाई की अपेक्षा करते हैं, चाहे वे स्वयं वही व्यवहार औरों के प्रति न करें। इसी प्रकार से परमेश्वर के प्रति भी यही दृष्टिकोण रहता है, वे हमेशा यही चाहते हैं कि उनका ईश्वर उनके प्रति भाल रहे और भलाई करता रहे। इस उद्देश्य से वे इसी धारणा के अंतर्गत जीवन जीते रहते हैं कि भले बनने और भलाई करने, चाहे यह उस थोड़े से समय ही के लिए क्यों न हो जब उन्हें ईश्वरीय सहायता की आवश्यकता होती है, वे ईश्वर को स्वीकार्य बन जाएँगे। उनकी यह धारणा इस बात पर आधारित है कि भले काम करने और आत्मिक या आध्यात्मिक बातों को मानने-मनाने से वे भले हो जाएँगे; भले होने के द्वारा व परमेश्वर को स्वीकार्य हो जाएंगे, जिससे फिर ईश्वर उनके पक्ष में होकर, उनकी इच्छा और लालसा के अनुसार उनके लिए कार्य करेगा। 

    किसी भी बात के भले या बुरे, सही अथवा गलत, उचित अथवा अनुचित, स्वीकार्य अथवा अस्वीकार्य, आदि होने के लिए एक स्थापित एवं सर्व-मान्य, तथा वैध मानक, या जायज़ आधार की आवश्यकता होती है, जिसके समक्ष उस बात को लाकर, उस मानक के आधार पर उस बात की वास्तविक स्थिति को पहचाना जा सके। क्योंकि बात चाहे किसी के व्यक्तिगत दृष्टिकोण से भली हो, सही हो, मानने योग्य हो; किन्तु यदि उस स्थापित एवं सर्व-मान्य और वैध मानक के अनुसार आँकलन करने पर भली, सही, मानने योग्य नहीं है, तो उसे स्वीकार्य होने का दर्जा नहीं मिलेगा। 

    सांसारिक और शारीरिक बातों के लिए, व्यक्ति जिस स्थान पर रहता है, सामान्यतः उस देश या स्थान का संविधान ही हर बात के वैध एवं स्वीकार्य होने, या न होने को परिभाषित करता है, वहाँ पर लागू होने वाले मानकों का निर्णय करता है। उस संविधान का उपयोग या दुरुपयोग किस रीति से किया जाता है, यह पृथक विषय है - यदि अनुचित भी किया जाता है, तो भी गलती संविधान की नहीं, उसकी व्याख्या, उसके लागू करने, और उसका उपयोग करने वाले की है। यहाँ पर एक महत्वपूर्ण बात ध्यान में रखनी चाहिए, भले और स्वीकार्य होने का आँकलन हमारे अपने मानकों के अनुसार सही नहीं होता है, वरन जिसकी दृष्टि में हम भले और स्वीकार्य होना चाह रहे हैं, उसके मानकों के अनुसार ही सही या वैध ठहरता है।

    हम मसीही विश्वासियों के लिए आत्मिक बातों के लिए यह “संविधान”, जो बात को वैध/जायज़  और स्वीकार्य, अथवा अनुचित और अस्वीकार्य घोषित करता है, वह परमेश्वर का वचन, बाइबल और उसके नियम या व्यवस्था है। सांसारिक और आत्मिक बातों के भले या बुरे होने के आँकलन में अन्तर होने के कारण ही प्रभु यीशु मसीह ने कहा था “... जो कैसर का है, वह कैसर को; और जो परमेश्वर का है, वह परमेश्वर को दो” (मत्ती 22:21; देखें 22:15-21)। अर्थात संसार के अधिकारियों के द्वारा संसार की बातों को जिस आधार पर देखा और माना जाता है, उसके अनुसार संसार की बातों का आँकलन एवं निर्वाह करो; और परमेश्वर के द्वारा प्रदान किए गए माप-दंड या मानकों के आधार पर परमेश्वर से संबंधित बातों का आँकलन एवं निर्वाह करो। सांसारिक मानकों के आधार पर परमेश्वर की बातें नहीं जाँची और मानी जा सकती हैं; और न ही परमेश्वर के मानकों के आधार पर सांसारिकता को निभाया जा सकता है। जो संसार के साथ चलना चाहता है, उसे सांसारिक माप-दंड अपनाने चाहिएं; और जो परमेश्वर के साथ चलना और रहना चाहता है उसे परमेश्वर के माप-दंड अपनाने चाहिएं।

    मसीही विश्वास में वह जो परमेश्वर के वचन के अनुसार सही है, स्वीकार्य है, वही भला है; अन्य सभी जो परमेश्वर के वचन के अनुसार सही नहीं है, स्वीकार्य नहीं है, वह भला भी नहीं है - उस बात के बारे में मनुष्यों के विचार, धारणाएं, और आँकलन चाहे कुछ भी हो। इसलिए, हम मसीही विश्वासियों के लिए तो, बाइबल ही यह निर्धारित करती है कि “भले कार्य” क्या हैं, और क्या नहीं हैं; परमेश्वर को क्या स्वीकार्य है और क्या स्वीकार्य नहीं है, और परमेश्वर के दृष्टिकोण से भला मनुष्य कौन है।

    यह एक स्वाभाविक बात है कि जो भला है, वही भला कर भी सकता है। प्रभु यीशु मसीह ने कहा, “कोई अच्छा पेड़ नहीं, जो निकम्मा फल लाए, और न तो कोई निकम्मा पेड़ है, जो अच्छा फल लाए। हर एक पेड़ अपने फल से पहचाना जाता है; क्योंकि लोग झाड़ियों से अंजीर नहीं तोड़ते, और न झड़बेरी से अंगूर। भला मनुष्य अपने मन के भले भण्डार से भली बातें निकालता है; और बुरा मनुष्य अपने मन के बुरे भण्डार से बुरी बातें निकालता है; क्योंकि जो मन में भरा है वही उसके मुंह पर आता है” (लूका 6:43-45)। अर्थात मनुष्य का जीवन, व्यवहार, उसके “फल” उसकी वास्तविकता को प्रमाणित करते हैं; जो परमेश्वर के आँकलन के अनुसार भला करता है वही उसकी दृष्टि में भला भी है।  

    तो अब प्रश्न उठता है कि परमेश्वर के वचन के आधार पर यह भले काम करने वाला और परमेश्वर को स्वीकार्य भला मनुष्य कौन है? उसके क्या गुण हैं? अगले लेख में हम मनुष्य के भले होने और हो पाने के बारे में परमेश्वर के वचन में से देखेंगे। किन्तु अभी के लिए मुख्य बात यही है कि अपने साथ उसे संगति में रखने के लिए परमेश्वर को वही मनुष्य स्वीकार्य है, जिसने अपने पापों के लिए पश्चाताप करके प्रभु यीशु से उनके लिए क्षमा माँग ली है और जिसके पाप क्षमा हो गए हैं; जो स्वेच्छा से, सच्चे और समर्पित मन से प्रभु यीशु मसीह का अनुयायी या शिष्य हो गया है। 

    यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।

कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें

************************************************************************

The Relationship Between the Law and Salvation in the Bible

Being Good – Part 1

     There is one thing in common between the mutual interactions and relationships of human beings with each other, and, in their behavior and relationships of humans towards God - in both of them being good, being considered good, receiving good, etc. have a very prominent role. All human beings expect good behavior and goodness from others, even though they themselves may not behave the same towards others. Similarly, they always want that their god will be good towards them, and only do that which is good for them. To this end, they live under the assumption that by being good, even if it is for a short while – at the moment they need divine help if they be good as do good, they will become acceptable to God. Their this notion is based on the belief that by doing good works, and by accepting and doing spiritual or pious things, they will become good, which will then make them acceptable to God, because of which god will then act in their favor, will do things for them according to their wish and desires.

    For anything to be good or bad, right or wrong, appropriate or inappropriate, acceptable or unacceptable, etc., there is a need for an established and universally accepted, and legally acceptable standard, or a valid basis, before which that matter can be placed, and it’s actual status can be evaluated as per that standard. Because even if a thing is good, correct, and acceptable from one's personal point of view; unless it is appropriate, correct, and acceptable on being evaluated according to that established and universally accepted and valid standard, it will not be considered as acceptable.

    For worldly and physical things, the place where a person lives, generally the constitution or norms of that country or place, defines and decides the standards of considering whether things are valid and acceptable, or not. The manner in which that constitution is actually used or misused by people is a separate matter - even if it is used improperly, the fault is not of the constitution, but of its interpretation and the way it is applied and put to use. There is an important thing to keep in mind over here, the evaluation of being good and acceptable cannot be done according to our criteria and standards, rather, it has to be done according to the criteria and standards that are according to the person in whose eyes we are trying to be good and acceptable, only then will the standard be valid and acceptable.

    For us Christians, this "constitution" for spiritual matters, which declares what is valid/legal and acceptable, or inappropriate and unacceptable, is the Word of God, i.e., the Bible, and its laws. Because of the difference in the assessment of the good or bad of worldly and spiritual things, the Lord Jesus Christ said “… Render therefore to Caesar the things that are Caesar's, and to God the things that are God's" (Matthew 22:21; see 22:15-21). In other words, assess and do the things of the world, on the basis of the standards used for assessing the things of the world and as they are seen and accepted by the authorities of the world; and on the basis of the criteria or standards given by God, assess and fulfill the things related to Him. The things pertaining to God cannot be evaluated, judged and accepted by worldly standards; Nor can worldliness be evaluated and lived out by the standards of God. He who wants to walk with the world, must adopt worldly standards; and one who wants to walk and live with God must adopt the standards of God.

    In the Christian faith, only that which is according to the Word of God is acceptable, and is considered good. All else that is not right according to God's Word is not acceptable, and is not good either—whatever people may think, believe, and assess regarding that matter. So, for us Christians, the Bible determines what is "good works," and what is not; What is acceptable to God and what is not acceptable, and who is a good man from God's point of view.

    It is a natural thing that only those who really are good from within, can also do something actually good. The Lord Jesus Christ said, "For a good tree does not bear bad fruit, nor does a bad tree bear good fruit. For every tree is known by its own fruit. For men do not gather figs from thorns, nor do they gather grapes from a bramble bush. A good man out of the good treasure of his heart brings forth good; and an evil man out of the evil treasure of his heart brings forth evil. For out of the abundance of the heart his mouth speaks” (Luke 6:43-45). Or, a man's life, his behavior, his "fruits" prove his reality; one who does good according to God's standards, is also good in His eyes.

    So now the question arises that on the basis of the Word of God who is the man that does good and is therefore acceptable to God because of his goodness? What are this person’s qualities? In the next article, we'll look at this question from God's Word - about man being good and being able to do good. But for now, the main thing is that the only person acceptable to God, the one to be in fellowship with him, is the one who has repented of his sins and asked the Lord Jesus for their forgiveness, and whose sins are forgiven; One who voluntarily, with a sincere and submissive heart has become a follower or disciple of the Lord Jesus Christ.

    If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.

Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well

शुक्रवार, 14 जुलाई 2023

The Law & Salvation / व्यवस्था और उद्धार – 1 – Introduction / परिचय

बाइबल में दी गई व्यवस्था और मनुष्य के उद्धार में संबंध

परिचय

    आज से हम एक नई शृंखला का आरंभ कर रहे हैं, एक ऐसे विषय के बारे में जो व्यवहारिक मसीही जीवन के एक बहुत महत्वपूर्ण पहलू से संबंधित है। मसीही जीवन का यह पहलू कभी-न-कभी सभी को चिंतित करता है, सभी के सामने प्रश्न-चिह्न उठाता है, सभी को इसके वाजिब और स्वीकार्य उत्तर के विषय असमंजस रहता है। साथ ही इसे समझना भी बहुत अनिवार्य है, क्योंकि इसे ठीक से समझे बिना, मसीही विश्वास का जीवन जी पाना कठिन होगा; शैतान बारंबार बहका और भरमा कर कर्मों के द्वारा धार्मिकता होने के फंदे में ले जाता और फँसता रहेगा। किन्तु यदि हम इसकी वास्तविकता को समझ लें, और इसे सही दृष्टिकोण से देखना आरंभ कर दें, तो जिसे शैतान हमारे मसीही विश्वास के जीवन के लिए फंदा बनाना चाहता है, वही हमारे मसीही विश्वास के जीवन के लिए एक दृढ़ता और स्थिरता का कारण हो सकता, हमें शैतान द्वारा बहकाए जाने और अविश्वास तथा अनाज्ञाकारिता में फँसाए जाने से बचने का आधार बन सकता है। जैसा कि इस शृंखला के मुख्य शीर्षक से प्रगट है, यह विषय है परमेश्वर की व्यवस्था, और मसीही विश्वास के जीवन में व्यवस्था का स्थान, महत्व, उपयोगिता और व्यवस्था के प्रति सही दृष्टिकोण रखना; तथा क्यों उद्धार, पाप क्षमा, और परमेश्वर को स्वीकार्य होना, परमेश्वर के साथ हमारा मेल-मिलाप हो जाना, व्यवस्था या कर्मों के द्वारा नहीं हैं।

    बहुत से लोगों के लिए यह एक विरोधाभास की बात है कि जब व्यवस्था भी उसी परमेश्वर के द्वारा दी गई, जो प्रभु यीशु के रूप में देहधारी होकर पृथ्वी पर आया और सभी के उद्धार के लिए बलिदान हुआ; तथा मसीह के बलिदान से पहले परमेश्वर के लोगों, इस्राएलियों, के लिए धार्मिकता का, परमेश्वर के निकट आने का, परमेश्वर को प्रसन्न करने, आदि का आधार व्यवस्था का पालन करना था; तो फिर अब मनुष्य व्यवस्था के पालन के द्वारा धर्मी और परमेश्वर को स्वीकार्य क्यों नहीं माना जा सकता है? मसीह के आने और बलिदान होने के बाद व्यवस्था का क्या महत्व और उपयोगिता है? क्या अब पुराने नियम की धार्मिकता व्यर्थ हो गई है? ऐसे विचार रखना, व्यवस्था और परमेश्वर को स्वीकार्य धार्मिकता की ठीक समझ न रखने के कारण हैं, और शैतान इन विचारों को उकसा के, और बढ़ा के, परमेश्वर के वचन में अविश्वास उत्पन्न करने के प्रयास करता है। किन्तु वास्तविकता यही है कि उद्धार और प्रभु यीशु के बलिदान को ठीक से समझने के लिए परमेश्वर द्वारा दी गई व्यवस्था को ठीक से समझना और जानना आवश्यक है।

    इस विषय को हम परमेश्वर के वचन बाइबल में से मुख्यतः पाँच शीर्षकों के अन्तर्गत देखेंगे; ये शीर्षक हैं:  (1) “भला” क्या और कौन है; इसके लिए मानक (criteria) क्या हैं? (2) जिस व्यवस्था के पालन की बात की जा रही है, वह क्या है? (3) परमेश्वर द्वारा व्यवस्था को दिए जाने का उद्देश्य क्या था? (4) व्यवस्था का पालन क्यों हमें उद्धार नहीं दे सकता है? (5) यह उद्धार प्रभु यीशु मसीह ही में क्यों है, और किसी में क्यों नहीं?

    यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।

कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें

***********************************************************************

The Relationship Between the Law and Salvation in the Bible

Introduction

    From today we are beginning a new series about a topic that deals with a very important aspect of practical Christian life. This aspect of the Christian life at some time or the other does worry everyone, raises questions for everyone, and people are often confused about reasonable and acceptable answers regarding the matter. At the same time, it is also very important to understand this, because without understanding it properly, it will be difficult to live the life of the Christian faith. Satan will repeatedly try to deceive us and lead us astray, to make us fall into the trap of becoming righteous through works. But if we understand the reality, and start looking at the issue from the right perspective, then what Satan tries to make a snare for our Christian life, will become the basis of a strong firm standing and stability for our Christian life, will help us avoid being seduced and misled by Satan, and keep us from getting entangled in unbelief and disobedience. As the main title of this series reveals, the topic is The Law of God, and its place, importance, utility in the life of Christian faith, and having a right perspective about the law; why salvation, forgiveness of sins, and becoming acceptable to God, being reconciled with God are not through the law.

    For many people it seems to be a contradiction that when the Law was given by the same God who became flesh and came to earth as Lord Jesus, to sacrifice His life for the salvation of everyone; and when, before the sacrifice of the Lord Jesus, for the people of God, the Israelites, the basis of righteousness, coming near to God, being pleasing and acceptable to God, etc. were all through the observance of the Law; then why is it that now, after the coming of Christ and His sacrificing Himself, one cannot be considered as righteous and acceptable to God through the observance of the Law? After the coming and sacrifice of the Lord Jesus, what is the importance and utility of the Law? Has the Old Testament righteousness become vain? These, and other such thoughts are because of not having a proper understanding of the Law and of being acceptable to God, and Satan promotes and encourages such thinking, to bring doubts and unbelief about the Word of God. But the fact is that salvation and the sacrifice of the Lord Jesus can only be understood by having a correct understanding and knowledge of the Law given by God.

    We'll look at this topic in God's Word, the Bible, under mainly five headings; These headings are: (1) What and who is “good”; What are the criteria for this? (2) What is The Law that is being talked about? (3) What was the purpose of God's giving of The Law? (4) Why can't the keeping of The Law save us? (5) Why is salvation only in the Lord Jesus Christ, and why not in anyone else?

    If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.

Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well

गुरुवार, 13 जुलाई 2023

Miscellaneous Questions / कुछ प्रश्न – 42p – Conclusions / उपसंहार

बाइबल के अनुसार, क्या मसीही कलीसियाओं में स्त्रियों को पुलपिट से प्रचार करने और पास्टर की भूमिका निभाने की अनुमति है? 

भाग 16 – उपसंहार

    विषय “बाइबल के अनुसार, क्या मसीही कलीसियाओं में स्त्रियों को पुलपिट से प्रचार करने और पास्टर की भूमिका निभाने की अनुमति है?” पर, तथा इसके पक्ष में कुछ लोगों द्वारा दी जाने वाली दलीलों पर भी, बाइबल में उनके बारे में दी गई जानकारी को देखने और बाइबल के आधार पर उन सभी का विश्लेषण करने के बाद, अन्ततः हमने देखा है कि यदि ईमानदारी और वास्तविकता के साथ देखा जाए तो बाइबल में ऐसा कुछ भी नहीं है जो उपरोक्त धारणा समर्थन करता है, उसे वैध ठहरा सकता है।

    बहुत बार परमेश्वर के वचन में दिए गए निर्देशों या आज्ञाओं को ठीक से समझ पाना हमारे लिए कठिन होता है। किन्तु चाहे वे हमारी समझ में न भी आएँ, चाहे उन्हें समझना और समझाना कठिन या असंगत प्रतीत हो, परन्तु प्रभु की आज्ञाकारिता का अर्थ है, तब भी, हर हाल में, उस निर्देश या आज्ञा का पालन करना ही है। जब परमेश्वर ने अब्राहम से कहा कि अपने बेटे इसहाक को बलि चढ़ा दे (उत्पत्ति 22:1-3), तब क्या यह बात उसकी समझ में आई होगी? जब पतरस सारी रात मेहनत कर के भी कोई मछली नहीं पकड़ सका, तब क्या उसे समझ में आया होगा कि प्रभु उससे एक बार फिर से जाल डालने के लिए क्यों कह रहा है (लूका 5:5)? ये, और इनके समान बाइबल के कई अन्य उदाहरण मानवीय बुद्धि एवं तर्क द्वारा न तो समझे जा सकते हैं और न ही समझाए जा सकते हैं। किन्तु प्रभु परमेश्वर की बात मानने से मिलने वाले परिणाम और आशीषें यही दिखाते हैं कि परमेश्वर की कही बात को मान लेने में ही हमारी भलाई है, वही सर्वोत्तम मार्ग है, और उसका पालन न करना दुःख और हानि का कारण होता है।

    जैसा कि पहले, इस श्रृंखला के आरंभ में, कहा जा चुका है, परमेश्वर ने स्त्रियों को भी बहुत सारे वरदान और योग्यताएँ दी हैं, और उन्हें इनका उपयोग परमेश्वर द्वारा निर्धारित तरीके से करना है; इन वरदानों, योग्यताओं, और तरीकों में कुछ ऐसे भी हैं जिन्हें पुरुष कभी नहीं कर सकते हैं। हम जानते हैं कि अतिथि-सत्कार, करुणा, दया, आदि ऐसी बातें हैं जिन्हें स्त्रियाँ पुरुषों से बहुधा बेहतर करती हैं। परमेश्वर का वचन कहीं पर भी स्त्रियों को सार्वजनिक प्रार्थनाओं में भाग लेने और भविष्यवाणी करने से नहीं रोकता है (1 कुरिन्थियों 11:5)। बाइबल कभी भी, सभी नया जन्म पाए हुए मसीही विश्वासियों को, जिनमें स्त्रियाँ भी सम्मिलित हैं, लिंग अथवा किसी भी अन्य आधार पर, पवित्र आत्मा के वरदानों को प्राप्त करने तथा उपयोग करने से वर्जित नहीं करती है (1 कुरिन्थियों 12; प्रेरितों 2:17-18)। पवित्र आत्मा के फलों (गलातियों 5:22–23) को जीवन में प्रदर्शित करना केवल पुरुषों ही के लिए नहीं है, वरन दोनों, पुरुषों और स्त्रियों के लिए है। स्त्रियों को अन्य स्त्रियों को सिखाने के लिए कहा गया है (तीतुस 2:3-5)। बाइबल स्त्रियों को बच्चों को सिखाने से भी नहीं रोकती है। तो फिर स्त्रियों में परमेश्वर की ओर से उन्हें निम्न दर्जे का किए जाने और परमेश्वर द्वारा कुछ बातों से वंचित किए जाने की भावना क्यों हो? इस प्रकार की भावना उत्पन्न करना, और उसके लिए उकसाना शैतानी युक्ति है, उन्हें दुःख और हानि में डालने के लिए।

    परमेश्वर ने अपनी बुद्धिमानी में निर्धारित किया है कि कलीसियाओं में केवल पुरुष ही आत्मिक शिक्षा देने का अधिकार रखेंगे। इसका यह अर्थ कदापि नहीं है कि पुरुष बेहतर शिक्षक होते हैं, या स्त्रियाँ कम बुद्धिमानी वाली या कम दर्जे की होती हैं। यह तो केवल इसलिए है क्योंकि परमेश्वर ने स्त्री और पुरुष की उनके गुणों और योग्यताओं में कुछ भिन्नताओं के साथ सृष्टि की है; और इसी के अनुसार कलीसियाओं का प्रबंधन और संचालन निर्धारित किया है। जैसे पुरुषों को अपने जीवनों एवं शब्दों के द्वारा आत्मिक नेतृत्व को प्रदर्शित करना है, ठीक उसी प्रकार स्त्रियों को भी ऐसे ही उदाहरण बनकर दिखाना है, किन्तु कुछ भिन्न रीति से (1 पतरस 3:1-6)। उन्हें केवल कलीसिया में पुरुषों पर अधिकार रखने से मना किया गया है। इस आधार पर वे कलीसिया में पास्टर भी नहीं हो सकती हैं। लेकिन इससे किसी भी रीति से स्त्रियाँ कम महत्व की नहीं हो जाती हैं; वरन यह केवल उनकी सेवकाई को एक भिन्न क्षेत्र की ओर, जिसके लिए परमेश्वर ने उन्हें बनाया और तैयार किया है, केन्द्रित करने के लिए है।

    कुछ स्त्रियों द्वारा कलीसियाओं में प्रचार करने और पास्टर बनने की लालसा रखने के दो मुख्य किन्तु अनकहे कारण हैं। वास्तव में ये शैतान द्वारा बहका कर फंसाने के फंदे हैं, जिनमें वे बिना अपनी इस मनोकामना की हानि का एहसास किए, फँस जाते हैं। पहला है, कलीसिया में प्रचार करने के द्वारा नाम और यश कमाना, और यह संतुष्टि रखना कि उन्हें भी कलीसिया के सदस्यों में एक उच्च दर्जा मिल गया है। वे लोगों के मध्य अपने बाइबल ज्ञान और प्रचार करने की योग्यता को दिखाना चाहती हैं, लोगों से प्रशंसा और आदर पाना तथा अपनी ओर ध्यान आकर्षित करना चाहती हैं, जो कि प्रभु यीशु द्वारा स्थापित उदाहरण (यूहन्ना 5:41) के बिलकुल विपरीत है; चाहे यह करने के लिए उन्हें परमेश्वर और उसके वचन की अनाज्ञाकारिता ही क्यों न करनी पड़े, और परमेश्वर से मिलने वाले आदर को ही क्यों न खोना पड़े (यूहन्ना 5:44)। दूसरा कारण है कलीसिया में होकर पुरुषों के ऊपर अधिकार और सामर्थ्य रखना। आज की कलीसियाओं के प्रबंधन और संचालन में एक पास्टर को कलीसिया के सदस्यों पर बहुत से अधिकार और सामर्थ्य प्राप्त है। साथ ही, पास्टर बनना पहला कदम होता है, आगे पदोन्नति मिलने तथा और भी अधिक अधिकार एवं सामर्थ्य के पदों तक पहुँचने का। जैसे अदन की वाटिका में फल के स्वरूप और आकर्षण ने हव्वा को बहकया और उकसाया, पाप करवाया, वैसे ही पद, अधिकार, और सामर्थ्य की यह लालसा उन्हें परमेश्वर के वचन की अनाज्ञाकारिता करने के लिए उकसाती है, और करवाती है। इसीलिए, बजाए इसके कि परमेश्वर द्वारा कही गई सीधी सी बात का पालन कर लें, कुछ स्त्रियाँ और उनके समर्थक, अपने अहम को संतुष्ट करने के लिए, अपने आप को सही ठहराने के लिए, परमेश्वर के वचन को तोड़-मरोड़ कर प्रस्तुत करते हैं, उसे काट-छांट कर, उसकी गलत व्याख्या करके, अपनी ही लालसाओं के अनुरूप दिखाने का प्रयास करते हैं, वचन में बहुत से व्यर्थ तर्क और मुद्दे घुसाते हैं, तथा परमेश्वर की अनाज्ञाकारिता करते हैं। किन्तु लोगों से कुछ समय का नश्वर आदर और प्रशंसा पाने के लिए अपने अनन्त कालीन प्रतिफलों और आशीषों को गँवा देना (मत्ती 7:21-23) कहाँ की बुद्धिमानी है? वास्तविक लाभ परमेश्वर की आज्ञाकारिता करने से हैं, न कि उसकी अनाज्ञाकारिता करने के बहाने और तरीके ढूंढने में।

    यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।

कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें

*******************************************************************************

According to the Bible, Do Women Have the Permission to Serve as Pastors and Preach from the Pulpit in the Church?

Part 16 – Conclusions

    Having considered and analyzed the topic “According to the Bible, Do Women Have the Permission to Serve as Pastors and Preach from the Pulpit in the Church?”, and also having considered and analyzed the various arguments given by people in favor of the topic in detail, on the basis of the information given in God’s Word the Bible about it, the overall conclusion is that there is nothing in God’s Word that can actually and honestly be used to justify this notion.

    Many times, it is not possible to understand each and every instruction or commandment given by the Lord God. But even if the instruction or commandment is inexplicable, whether or not we understand it, but obedience to the Lord means obeying that instruction or commandment, in any case. When God asked Abraham to sacrifice his son (Genesis 22:1-3), would he have understood why God was asking him to do it? After Peter had struggled the whole night to catch fish, and caught nothing, would he have understood why the Lord was asking him to cast the net again in a particular direction (Luke 5:5)? These, and many other similar examples in the Bible can neither be understood nor explained by human wisdom and logic. But the results and blessings that followed the obedience are a proof that obeying God is the best course of action, and all other things eventually lead to harm and loss.

    As has been pointed out earlier, at the beginning of this series, God has given women also many gifts, which they are to use in many ways ordained for them by God, and often in ways that men can never use similar gifts. Gifts of hospitality, compassion, mercy, etc. are those where women often do much better than men. God’s Word does not restrict women in the church from public praying or prophesying (1 Corinthians 11:5). The Bible nowhere restricts women from receiving or exercising the gifts of the Holy Spirit, which are all Born Again Believers, irrespective of gender or any other criteria (1 Corinthians 12; Acts 2:17-18). The demonstration of the fruit of the Spirit in the life of Believers (Galatians 5:22–23) is not restricted only to men, but is for both men and women. Women are encouraged to teach other women (Titus 2:3–5). The Bible also does not restrict women from teaching children. So, why should women feel inferior or deprived of anything from God? To create such an impression amongst them is just a satanic ploy to mislead into harm and loss.

    God in His wisdom, has ordained that only men are to serve in positions of spiritual teaching authority in the Church. This does not imply men are better teachers or that women are inferior or less intelligent. It is simply the way God created men and women with some difference in characteristics and attributes, for different purposes; and has set the functioning of His Church. Just as men are to set the example in spiritual leadership—in their lives and through their words, similarly women are also to set an example in their lives, but in a different way (1 Peter 3:1-6). The only restriction is about having spiritual teaching authority over men in the Church. This bars women from serving as pastors to men. But this does not make women less important, by any means; rather, it only gives them a ministry focused in a different area, as God has designed it for them.

    There are two main hidden reasons for some women wanting to preach in the Churches and become Pastors – actually satanic traps of disobeying God’s Word, into which he has enticed and trapped some, without their realizing what has been done to them. The first is getting name and fame, and the feeling of having acquired a status in the congregation, that comes through preaching in the Church. They want to show-off their Bible knowledge and preaching abilities before the people, get the attention, praise, and honor from people, unlike the example that the Lord Jesus set (John 5:41), even if it means disobeying God and His Word, rejecting the honor that God would have given them for obeying Him (John 5:44). The second is to hold power and authority over men through having it in the Church. In today’s Church management, the Pastor has a lot of control and authority over the local congregation. Also, becoming a Pastor is the first step to getting promoted and then rising to positions of greater power and authority in the Church management hierarchy. As the appearance and attraction of the fruit enticed and seduced Eve to commit sin, similarly this lust for power and authority over others provokes them into disobeying God and His Word. Therefore, instead of simply accepting a straightforward instruction from God, some women and their supporters, merely to satisfy their ego and to prove themselves right, justify themselves, they manipulate the Word of God, trim and twist it to try to make it fit into seeming to justify their desires, they add many vain logics and arguments into it, and disobey God. But it makes no sense to gain appreciation and honor from people, temporal power and authority for some time, but lose out on eternal rewards and blessings for this short temporary worldly honor (Matthew 7:21-23). The real benefits are through obeying God, not through finding excuses and ways to disobey Him.