ई-मेल संपर्क / E-Mail Contact

इन संदेशों को ई-मेल से प्राप्त करने के लिए अपना ई-मेल पता इस ई-मेल पर भेजें : rozkiroti@gmail.com / To Receive these messages by e-mail, please send your e-mail id to: rozkiroti@gmail.com

मंगलवार, 24 दिसंबर 2024

Results of Salvation & Being Born-Again / उद्धार के परिणाम और नया जन्म

 

पाप और उद्धार को समझना – 32

Click Here for the English Translation

पाप का समाधान - उद्धार - 29

उद्धार के परिणाम और नया जन्म

 

    पिछले लेख में हमने देखा कि किस प्रकार प्रभु यीशु मसीह ने समस्त मानवजाति के संपूर्ण पापों को अपने ऊपर ले लिया, और प्रभु ने उनके समाधान के लिए आवश्यक बलिदान और प्रायश्चित का कार्य पूरा कर दिया। और फिर अपने मृतकों में से पुनरुत्थान के द्वारा पाप के प्रभाव - आत्मिक और शारीरिक मृत्यु का भी पूर्ण समाधान कर दिया। इस प्रकार प्रभु ने समस्त संसार भर के सभी मनुष्यों को पापों से मुक्ति, उद्धार और परमेश्वर से मेल-मिलाप कर लेने का मार्ग उपलब्ध करवा कर मुफ़्त में दे दिया। प्रभु यीशु द्वारा संपन्न किए गए इस कार्य को अपने जीवन में कार्यान्वित करने, और उसके लाभों को अर्जित करने के लिए अब किसी भी मनुष्य को न तो किसी धर्म के निर्वाह अथवा किसी धर्म विशेष को स्वीकार करने की, न किसी धार्मिक अनुष्ठान को पूरा करने की, और न ही प्रभु द्वारा किए गए इस कार्य में किसी भी अन्य मनुष्य, वह चाहे कोई भी हो, द्वारा किसी भी प्रकार के कोई योगदान अथवा भागीदारी की आवश्यकता है। अब जो भी स्वेच्छा से और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह द्वारा कलवरी के क्रूस पर दिए गए बलिदान और उनके पुनरुत्थान को स्वीकार करता है, प्रभु यीशु मसीह के जगत का उद्धारकर्ता होने पर विश्वास लाता है, उन से अपने पापों से क्षमा माँगकर उनका शिष्य बनने के लिए अपने आप को उन्हें समर्पित करता है, वह अपने द्वारा किए गए इस निर्णय और प्रभु को समर्पण के पल से ही उनसे पापों की क्षमा और  उद्धार पा लेता है; उसका सांसारिक नश्वर जीवन से स्वर्गीय अविनाशी जीवन में नया जन्म हो जाता है। 


    इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि वह व्यक्ति कौन है, किस धर्म या जाति का है, धर्मी है अथवा अधर्मी है, पढ़ा-लिखा है या अनपढ़ है, धनी है अथवा निर्धन है, स्वस्थ है अथवा अस्वस्थ या अपंग है, किस रंग का है, समाज में उसका क्या स्तर या प्रतिष्ठा अथवा स्थान है, उसका पिछला जीवन कैसा था, आदि - उस व्यक्ति से संबंधित किसी भी सांसारिक बात का उसके प्रभु पर लाए गए विश्वास द्वारा उद्धार और पापों की क्षमा पाने से कोई लेना-देना नहीं है। महत्व और अनिवार्यता केवल इस की है कि उसने सच्चे मन से और स्वेच्छा से प्रभु को अपना उद्धारकर्ता स्वीकार किया है कि नहीं, अपने आप को उसका शिष्य होने के लिए समर्पित किया है कि नहीं। इसीलिए, जैसा इस श्रृंखला के एक आरंभिक लेख में कहा गया था, मसीही विश्वास के अंतर्गत मिलने वाली पापों से क्षमा और उद्धार से अधिक सरल, सभी के लिए उपलब्ध, सभी के लिए कार्यकारी समाधान और निवारण और कहीं है ही नहीं। व्यक्ति जहाँ है, जैसा है, जिस भी स्थिति में है, अकेला है या किसी भीड़ में है, किसी धार्मिक स्थल अथवा धार्मिक अगुवे की वहाँ उसके साथ उपस्थिति है या नहीं - इन बातों और ऐसी किसी भी बात का कोई महत्व, कोई भूमिका नहीं है। शान्त, दृढ़ निश्चय, आज्ञाकारी और समर्पित मन से, मन ही में की गई एक सच्ची प्रार्थना, प्रभु यीशु से कहा गया एक वाक्य - “हे प्रभु यीशु मेरे पाप क्षमा कर और मुझे अपना ले”, उस व्यक्ति द्वारा सच्चे मन से यह कहते ही, वह तुरंत ही अनन्तकाल के लिए प्रभु का जन बन जाता है, नया जन्म प्राप्त कर लेता है। यदि आपने अभी तक यह नहीं किया है, तो अभी आपके लिए प्रभु का आह्वान है, अवसर है कि अभी यह कर लें, और अपनी अनन्तकाल की नियति स्वर्गीय नियति में परिवर्तित कर लें।


    यह पापों की क्षमा, उद्धार पा लेना अपने आप में अंत नहीं है, वरन एक नए जीवन का आरंभ है। उद्धार पाना पल भर का कार्य है, किन्तु उद्धार पाए हुए जीवन को जीना सीखना, और व्यवहारिक जी के दिखाना, सारे जीवन भर प्रति-दिन करते रहने वाला अभ्यास है, परिश्रम का कार्य है। व्यक्ति द्वारा पश्चाताप तथा पापों की क्षमा की प्रार्थना के साथ अपना जीवन प्रभु यीशु को समर्पित करते ही उसके लिए और उसके जीवन में परमेश्वर की ओर से कई स्वर्गीय बातें आरंभ हो जाती हैं, उससे जुड़ जाती हैं, जिन्हें हम आगे देखेंगे। अभी हमने देखा कि उद्धार पाने को नया जन्म पाना भी कहते हैं; अर्थात सांसारिक नश्वर जीवन से स्वर्गीय अविनाशी जीवन में नया जन्म हो जाना। शारीरिक और सांसारिक दृष्टि से उसकी आयु कितनी भी हो, किन्तु आत्मिक दृष्टि से वह अब एक नवजात शिशु है। जैसे बच्चा माता के गर्भ की संकुचित अवस्था से बाहर आकर खुल कर हाथ-पाँव मारने, सांस लेने और विकसित होने, बहुत से बातें सीखने और बढ़ने लगता है, उसी प्रकार यह नवजात आत्मिक शिशु भी अब स्वर्गीय आत्मिक जीवन में प्रवेश कर के एक नए वातावरण में विकसित होना आरंभ करता है - वह कितना, और कितनी शीघ्रता से विकसित होने पाता है, यह उसके अपने परिश्रम, प्रभु के प्रति समर्पण की दृढ़ता, प्रभु की आज्ञाकारिता पर निर्भर है। उस आत्मिक शिशु का “दूध” या भोजन परमेश्वर का वचन बाइबल है, जिसे उसे निर्मल मन के साथ बारंबार आत्मसात करते रहना है, तब ही वह ठीक से बढ़ने पाएगा,  “इसलिये सब प्रकार का बैर भाव और छल और कपट और डाह और बदनामी को दूर करके। नये जन्मे हुए बच्चों के समान निर्मल आत्मिक दूध की लालसा करो, ताकि उसके द्वारा उद्धार पाने के लिये बढ़ते जाओ” (1 पतरस 2:1-2)।


    जिस प्रकार एक नवजात शिशु में वो सारे अंग होते हैं जो एक वयस्क और कद्दावर व्यक्ति में होते हैं, किन्तु उस शिशु का शरीर अभी वैसा विकसित, शक्तिशाली, और विभिन्न कार्यों के लिए सक्षम नहीं होता है, जैसा उस वयस्क का हो गया है, उसी प्रकार से इस आत्मिक शिशु को भी आत्मिक रीति से विकसित, शक्तिशाली, और विभिन्न आत्मिक बातों एवं कार्यों के लिए सक्षम होने में समय, आत्मिक भोजन, आत्मिक जीवन के अभ्यास और परिश्रम की आवश्यकता होती है। उसके लिए यह कर पाने के लिए परमेश्वर ने कई प्रकार के प्रयोजन और संसाधन उपलब्ध करवाए हैं, जिन्हें हम आगे के लेखों में देखेंगे। परमेश्वर का उद्देश्य है कि सभी उद्धार पाए हुए लोग उसके पुत्र और हमारे उद्धारकर्ता प्रभु यीशु की समानता में अंश-अंश करके ढलते चले जाएं, “परन्तु जब हम सब के उघाड़े चेहरे से प्रभु का प्रताप इस प्रकार प्रगट होता है, जिस प्रकार दर्पण में, तो प्रभु के द्वारा जो आत्मा है, हम उसी तेजस्‍वी रूप में अंश अंश कर के बदलते जाते हैं” (2 कुरिन्थियों 3:18)। क्योंकि यह परिवर्तन क्रमिक और ‘अंश-अंश करके’ होता है, इसलिए उद्धार पाए हुए व्यक्ति में तुरंत ही प्रभु यीशु के समान सिद्धता और पवित्रता दिखाई नहीं देती है; किन्तु वह उसकी ओर अग्रसर रहता है। जैसे शारीरिक रीति से सभी समय-समय पर बीमार होते हैं कमजोर पड़ते हैं, उनकी बीमारी का इलाज करके उन्हें फिर से स्वस्थ और सबल किया जाता है, वैसे ही आत्मिक जीवन में भी शैतान द्वारा लाई गई बातों में फंस जाने के द्वारा उद्धार पाया हुआ व्यक्ति भी आत्मिक रीति से बीमार हो सकता है, उसे फिर से आत्मिक बल पाने के लिए आत्मिक इलाज की आवश्यकता पड़ती है, और उसे फिर से आत्मिक रीति से शक्तिशाली और प्रभावी होने में कुछ समय लग सकता है। 


    नया जन्म पाना आत्मिक जीवन में प्रवेश करना है; प्रभु यीशु के स्वर्गीय जीवन में रखा गया पहला कदम। इसके आगे जीवन भर का कार्य और अभ्यास है, साथ-साथ मिलती रहने वाली आत्मिक आशीष और अलौकिक आनन्द भी हैं, तथा भविष्य में परलोक में मिलने वाले, और उत्तमता में कल्पना से भी बाहर प्रतिफल भी हैं “परन्तु जैसा लिखा है, कि जो आंख ने नहीं देखी, और कान ने नहीं सुना, और जो बातें मनुष्य के चित्त में नहीं चढ़ीं वे ही हैं, जो परमेश्वर ने अपने प्रेम रखने वालों के लिये तैयार की हैं” (1 कुरिन्थियों 2:9)।


प्रभु यीशु ने तो अपना काम कर के दे दिया है; किन्तु क्या आपने उसके इस आपकी ओर बढ़े हुए प्रेम और अनुग्रह के हाथ को थाम लिया है, उसकी भेंट को स्वीकार कर लिया है? या आप अभी भी अपने ही प्रयासों के द्वारा वह करना चाह रहे हैं जो मनुष्यों के लिए कर पाना असंभव है।

क्या आप ने प्रभु के बलिदान और पुनरुत्थान को स्वीकार करके, उसके पक्ष में अपना निर्णय ले लिया है? स्वेच्छा से, सच्चे और पूर्णतः समर्पित मन से, अपने पापों के प्रति सच्चे पश्चाताप के साथ एक छोटी प्रार्थना, “हे प्रभु यीशु मैं मान लेता हूँ कि मैंने जाने-अनजाने में, मन-ध्यान-विचार और व्यवहार में आपकी अनाज्ञाकारिता की है, पाप किए हैं। मैं मान लेता हूँ कि आपने क्रूस पर दिए गए अपने बलिदान के द्वारा मेरे पापों के दण्ड को अपने ऊपर लेकर पूर्णतः सह लिया, उन पापों की पूरी-पूरी कीमत सदा काल के लिए चुका दी है। कृपया मेरे पापों को क्षमा करें, मेरे मन को अपनी ओर परिवर्तित करें, और मुझे अपना शिष्य बना लें, अपने साथ कर लें।” आपका सच्चे मन से लिया गया मन परिवर्तन का यह निर्णय आपके इस जीवन तथा परलोक के जीवन को स्वर्गीय जीवन बना देगा।


कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें

*************************************************************************

 Understanding Sin and Salvation – 32

English Translation

The Solution For Sin - Salvation - 29

Results of Salvation & Being Born-Again


In the previous article we have seen how the Lord Jesus Christ took upon Himself all the sins of the entire mankind, paid and atoned for them through sacrificing His life. And then by His resurrection from the dead, He removed the consequence of sin, i.e., death, both spiritual and physical. The Lord thereby freely provided the complete solution and deliverance to mankind from sin - salvation, and being reconciled with God. To utilize the work that the Lord Jesus has accomplished, make it effective in one’s life, and gain its benefits, is now every person’s own decision. It is not through the following of any religion, or converting from one religion to another; nor is it through fulfilling some religious rituals and traditions. It does not require the intervention of any person or institution to make it applicable in one’s life. Now, whosoever voluntarily and with a sincere heart  accepts the sacrifice made by the Lord Jesus on the Cross of Calvary and His resurrection, believes that the Lord Jesus is the Savior of the world and his savior as well, asks for forgiveness of his sins from Him, surrenders his life to the Lord, and becomes His disciple, this person, by virtue of his own heart-felt decision and submission to the Lord receives the forgiveness of all of his sins the very moment he makes this decision and becomes “saved”; he is Born-Again from his worldly perishable state into the heavenly eternally imperishable state.


    Things like his identity, religion, caste, being ‘religious’ or not, being educated or uneducated, being rich or poor, being healthy or sick or disabled in any way, whatever color he may be of, whatever be his standing and status in the society, whatever may his earlier life have been like, etc., none of these or any other worldly things like these have any bearing on his receiving the forgiveness of sins and being saved or being Born-Again by faith in the Lord Jesus. The only thing that matters is whether or not he has accepted with a sincere and true heart the Lord Jesus Christ as his savior or not; surrendered himself to be the Lord’s disciple or not. That is why, as had been stated in one of the initial articles of this series, there is no easier and effective way than the Christian Faith for obtaining forgiveness of sins and salvation, which is freely available and applicable for all and everyone. Wherever a person may be, in whatever condition he may be, whether he is alone or in a crowd, whether he is in a religious place and with a religious person or not - none of these matter. All the person has to do is that with a calm, committed, firm decision, be obedient to the calling of the Lord Jesus, say a sincere prayer of repentance and submission in his heart, a prayer of one simple sentence, something like, “Lord Jesus please forgive my sins and accept me”, and his life will immediately be changed for eternity, he will be Born-Again and become a follower of the Lord Jesus. If you have not done this as yet, then it is the Lord’s calling for you to do this now and change your eternal destiny for the better right now.


    This receiving of forgiveness of sins and new spiritual birth is not the end of the process, but is the beginning of a new life. Receiving salvation, being Born-Again is a momentary act, accomplished forever, in a moment; but to learn to live this new life of salvation, and to practically demonstrate this life, is a life-long daily exercise of learning and endurance. The moment a person repents and prays for forgiveness of sins and submits his life to the Lord Jesus, many other heavenly things are added and begin for him from God; we will see about them in the coming articles. We have just seen that this, receiving salvation or being saved, is also known as being Born-Again; i.e., to be delivered from the perishable worldly life, and enter into an eternal and imperishable heavenly life. From the physical and worldly point of view, whatever be the person's age at that moment, but spiritually speaking, from this moment onwards, he is like a newborn infant. Just as the baby at birth, having come out of the cramped up and confined space in the mother’s womb, starts to freely move its limbs, breathe, take food, and start developing, starts to learn many things, starts growing to become an adult; similarly, this spiritually newborn infant, born out of the sin restricted world into the freedom of spiritual life, starts developing in this spiritual environment. But how soon and how much he can do so, depends upon his efforts and his living a life of submission and obedience to the Lord. The “spiritual food” or milk of that infant is the Word of God, which he has to keep taking and imbibing repeatedly with a clean heart, only then will he be able to grow sufficiently well, “Therefore, laying aside all malice, all deceit, hypocrisy, envy, and all evil speaking, as new-born babes, desire the pure milk of the word, that you may grow thereby” (1 Peter 2:1-2).


    Just as a newborn infant has all the organs and body parts that a full grown, healthy and strong adult has, but since the infant’s body is not as strongly developed as that of an adult and has not yet become capable of doing what an adult can do; similarly, spiritually too, it takes time and effort for a spiritual infant to develop into a spiritual adult and become capable of doing various spiritual things properly and adequately. For this to happen, he needs to take a regular and proper supply of spiritual food, regularly engage in spiritual exercises, and be diligent in his efforts to grow spiritually. For him to be able to do this, God has made available many provisions and methods, which we will see in the subsequent articles. Through all this, the purpose of God is that all of His children, the saved, Born-Again people, would gradually conform to the likeness of His Son and our Savior the Lord Jesus Christ, “But we all, with unveiled face, beholding as in a mirror the glory of the Lord, are being transformed into the same image from glory to glory, just as by the Spirit of the Lord” (2 Corinthians 3:18). Since this transformation is gradual, progressive, and “from glory to glory”, i.e., bit by bit, therefore the saved and Born-Again person does not seem to be perfect and holy immediately or soon after being saved or being Born-Again; but he is on the way to progressively being transformed into the Lord’s likeness. Just as everybody falls ill or sick physically, thereby becomes weak, has to be treated to restore health and fitness and make them strong again, similarly in the spiritual life as well, many-a-times because of satanic ploys and attacks a saved and Born-Again person may become spiritually “ill or sick” and become weak. In such situations, he needs spiritual help, treatment, nourishment, encouragement to restore his spiritual health, and to make him spiritually strong and effective again.


    To be Born-Again is to gain entry into spiritual life; it is taking the first step in the heavenly life with the Lord. Ahead of this is a lifetime of efforts, exercising and practicing of living the spiritual life. Along with these efforts, exercising and practicing for living the spiritual life also come spiritual blessings and joy, an indescribable satisfaction and sense of fulfillment; and once this physical life is over, there is always the assurance of a heavenly life, whose joys we cannot even imagine in our present life, “But as it is written: "Eye has not seen, nor ear heard, Nor have entered into the heart of man The things which God has prepared for those who love Him"” (1 Corinthians 2:9).


    The Lord Jesus has done His part; He has made ready and available salvation with all the benefits freely to everyone; but have you accepted His offer? Have you taken His hand of love and grace extended towards you and the free gift He offers; or are you still determined to do that which no man can ever accomplish through his own efforts?


    If you are still not Born-Again, have not obtained salvation, have not asked the Lord Jesus for forgiveness for your sins, then you have the opportunity to do so right now. A short prayer said voluntarily with a sincere heart, with heart-felt repentance for your sins, and a fully submissive attitude, “Lord Jesus, I confess that I have disobeyed You, and have knowingly or unknowingly, in mind, in thought, in attitude, and in deeds, committed sins. I believe that you have fully borne the punishment of my sins by your sacrifice on the cross, and have paid the full price of those sins for all eternity. Please forgive my sins, change my heart and mind towards you, and make me your disciple, take me with you." God longs for your company, wants to see you blessed; but to make this possible, is your personal decision. Will you not say this prayer now, while you have the time and opportunity to do so - the decision is yours.

 

Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well

सोमवार, 23 दिसंबर 2024

Lord Jesus Accomplished the Work of Salvation / उद्धार का कार्य प्रभु यीशु में संपन्न (2)

 

पाप और उद्धार को समझना – 31

Click Here for the English Translation

पाप का समाधान - उद्धार - 28

उद्धार का कार्य प्रभु यीशु में संपन्न (2)


    पिछले लेख में हमने देखा था कि किस तरह से प्रभु यीशु ने समस्त मानवजाति के सभी पाप स्वेच्छा से स्वयं पर ले लिए, और उनके दण्ड, मृत्यु - आत्मिक और शारीरिक, को सह लिया; और इस प्रकार समस्त मानव जाति के सभी पापों की सम्पूर्ण कीमत चुका दी। अब किसी भी मनुष्य को अपने पापों के दण्ड से मुक्त होने के लिए प्रभु यीशु द्वारा तैयार किए और उपलब्ध करवाए गए मार्ग को स्वीकार करने और उसका पालन करने के अतिरिक्त और कुछ करने की कोई आवश्यकता नहीं है। पापों से मुक्ति और परमेश्वर के साथ मेल-मिलाप का मार्ग सभी के लिए मुफ़्त में उपलब्ध है; बस उसे स्वेच्छा से, और पूर्ण समर्पण के साथ स्वीकार करके, उसका निर्वाह करना है। आज हम पिछले लेख की बात को और आगे देखेंगे, कि पाप के दण्ड, मृत्यु को सह लेने के बाद, प्रभु यीशु ने मृत्यु पर जयवन्त होकर, अनन्त जीवन किस प्रकार से सभी के लिए उपलब्ध करवाया। 


    संपूर्ण मानवजाति के पापों के समाधान और निवारण के लिए आवश्यक बलिदान और प्रायश्चित का कार्य तो इस प्रकार प्रभु ने पूरा कर दिया। अब पाप के कारण आई मृत्यु को मिटा देना और शारीरिक और आत्मिक मृत्यु से मनुष्यों को स्वतंत्र कर देना शेष था। प्रभु यीशु में विश्वास लाने, उसे अपना उद्धारकर्ता स्वीकार कर लेने के द्वारा हमारा मेल-मिलाप परमेश्वर पिता से हो जाता है “क्योंकि बैरी होने की दशा में तो उसके पुत्र की मृत्यु के द्वारा हमारा मेल परमेश्वर के साथ हुआ फिर मेल हो जाने पर उसके जीवन के कारण हम उद्धार क्यों न पाएंगे?” (रोमियों 5:10); हम परमेश्वर की संतान बन जाते हैं “परन्तु जितनों ने उसे ग्रहण किया, उसने उन्हें परमेश्वर के सन्तान होने का अधिकार दिया, अर्थात उन्हें जो उसके नाम पर विश्वास रखते हैं। वे न तो लहू से, न शरीर की इच्छा से, न मनुष्य की इच्छा से, परन्तु परमेश्वर से उत्पन्न हुए हैं” (यूहन्ना 1:12-13); प्रभु यीशु मसीह के साथ स्वर्गीय बातों के वारिस बन जाते हैं “और यदि सन्तान हैं, तो वारिस भी, वरन परमेश्वर के वारिस और मसीह के संगी वारिस हैं, जब कि हम उसके साथ दुख उठाएं कि उसके साथ महिमा भी पाएं” (रोमियों 8:17); अर्थात हमारी आत्मिक मृत्यु की दशा, यानि कि परमेश्वर से दूरी का, निवारण हो जाता है। 


    इसी प्रकार से प्रभु यीशु हमें शारीरिक मृत्यु की दशा से भी निकालता है। जब प्रभु यीशु की देह पर समस्त मानवजाति के पापों का दोष लाद दिया गया, तो उसे भी शारीरिक मृत्यु से होकर निकलना पड़ा। किन्तु पुनरुत्थान के बाद जिस प्रकार प्रभु यीशु की देह एक अलौकिक देह हो गई थी; उसका प्रत्यक्ष स्वरूप, पहले के समान ही रहा। वह उसी चेहरे, कद, और काठी में था, उसकी आवाज़ वैसी ही थी जैसे पहले थी, शिष्यों द्वारा वैसे ही पहचाना गया जैसे वह मरने से पहले था, उसके हाथों और पैरों में तथा पंजर में क्रूस पर चढ़ाए जाने के घाव के निशान भी विद्यमान थे (यूहन्ना 24:27), उसने उन से लेकर भोजन भी खाया (लूका 24:41-43)। किन्तु साथ ही प्रभु की पुनरुत्थान हुई देह में कुछ विलक्षण भी था, वह बंद दरवाजों के बावजूद उनके पास कमरे के अंदर आ गया (यूहन्ना 24:26), और वह उसी देह में उनके देखते-देखते स्वर्ग पर उठा लिया गया (लूका 24:50-51)। जिस देह में पाप का प्रभाव है, उसे एक बार मरना ही होगा; हम पहले भी देख चुके हैं कि प्रत्येक मनुष्य पाप के दोष और प्रवृत्ति के साथ जन्म लेता है। इसलिए प्रत्येक मानव देह को एक बार शारीरिक मृत्यु से होकर निकलना पड़ता है, और प्रत्येक मसीही विश्वासी के लिए भी यह अनिवार्य है। किन्तु मसीही विश्वासियों के लिए यह आश्वासन है कि प्रभु यीशु के दूसरे आगमन पर उसके लोग सदेह, अपने पृथ्वी के समय के समान दिखने वाले स्वरूप में जिलाए जाएंगे, “क्योंकि जब मनुष्य के द्वारा मृत्यु आई; तो मनुष्य ही के द्वारा मरे हुओं का पुनरुत्थान भी आया। और जैसे आदम में सब मरते हैं, वैसे ही मसीह में सब जिलाए जाएंगे। परन्तु हर एक अपनी अपनी बारी से; पहिला फल मसीह; फिर मसीह के आने पर उसके लोग” (1 कुरिन्थियों 15:21-23) उसी प्रकार हमारे देह भी मरनहार से अविनाशी, स्वर्गीय हो जाएगी, और मृत्यु पूर्णतः पराजित हो जाएगी, मिट जाएगी “क्योंकि अवश्य है, कि यह नाशमान देह अविनाश को पहिन ले, और यह मरनहार देह अमरता को पहिन ले। और जब यह नाशमान अविनाश को पहिन लेगा, और यह मरनहार अमरता को पहिन लेगा, तब वह वचन जो लिखा है, पूरा हो जाएगा, कि जय ने मृत्यु को निगल लिया” (1 कुरिन्थियों 15:53-54)। 


    इस प्रकार प्रभु यीशु के हमारे स्थान पर कलवरी के क्रूस पर मारे जाने, गाड़े जाने, और तीसरे दिन जी उठने के द्वारा हमारे लिए पापों की क्षमा, उद्धार, परमेश्वर के साथ मेल-मिलाप हो जाने, और मनुष्य के अदन की वाटिका की स्थिति में बहाल हो जाने का मार्ग बन कर तैयार है, सभी के लिए सेंत-मेंत उपलब्ध है। अब आपके लिए यह प्रश्न है, विचार करने वाली बात है कि जब प्रभु यीशु ने आपको पापों के प्रभाव से छुटकारा देने के लिए जो कुछ भी आवश्यक था, वह सब कर के, मुफ़्त में उपलब्ध करवा दिया है, और उसे आपसे आपका भौतिक एवं सांसारिक कुछ भी नहीं चाहिए; उसे केवल आपका मन चाहिए, और वह भी इसलिए कि वह उसे शुद्ध और पवित्र बना सके, तो फिर यीशु मसीह को अपना प्रभु और उद्धारकर्ता स्वीकार करने में आपको किस बात का संकोच है? आप यह कदम क्यों नहीं उठाना चाहते हैं? स्वेच्छा से, सच्चे और पूर्णतः समर्पित मन से, अपने पापों के प्रति सच्चे पश्चाताप के साथ एक छोटी प्रार्थना, “हे प्रभु यीशु मैं मान लेता हूँ कि मैंने जाने-अनजाने में, मन-ध्यान-विचार और व्यवहार में आपकी अनाज्ञाकारिता की है, पाप किए हैं। मैं मान लेता हूँ कि आपने क्रूस पर दिए गए अपने बलिदान के द्वारा मेरे पापों के दण्ड को अपने ऊपर लेकर पूर्णतः सह लिया, उन पापों की पूरी-पूरी कीमत सदा काल के लिए चुका दी है। कृपया मेरे पापों को क्षमा करें, मेरे मन को अपनी ओर परिवर्तित करें, और मुझे अपना शिष्य बना लें, अपने साथ कर लें।” आपका सच्चे मन से लिया गया मन परिवर्तन का यह निर्णय आपके इस जीवन तथा परलोक के जीवन को स्वर्गीय जीवन बना देगा। 

 

कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें

*************************************************************************

 Understanding Sin and Salvation – 31

English Translation

The Solution For Sin - Salvation - 28


Lord Jesus Accomplished the Work of Salvation (2)


In the previous article we have seen how the Lord Jesus voluntarily took upon Himself all the sins of entire mankind, and then suffered their penalty, death - both spiritual and physical; and thereby paid in full the penalty of all of the sins of all of mankind. Now, no person has to do anything other than accept and obey the way of salvation prepared and made available for everyone to be relieved of suffering the penalty for sins. The way of salvation from sins and being reconciled with God is freely available for everyone; It only has to be accepted voluntarily, with complete submission, and be obeyed. Today, we will consider further what we had seen in the previous article, that after having suffered the penalty of sin, i.e., death, how the Lord Jesus was victorious over death, and made available eternal life for everyone.


In this manner, the Lord completed and fulfilled all that was required to be done for the atonement of sins and redemption of mankind through His sacrifice. Now what was left to be done was to destroy the hold of death and deliver mankind from physical and spiritual death which had come upon them because of sin. On coming into faith in the Lord Jesus, accepting Him as our Savior, we are reconciled with God “For if when we were enemies we were reconciled to God through the death of His Son, much more, having been reconciled, we shall be saved by His life” (Romans 5:10); we become the children of God “But as many as received Him, to them He gave the right to become children of God, to those who believe in His name: who were born, not of blood, nor of the will of the flesh, nor of the will of man, but of God” (John 1:12-13); and become co-inheritors with the Lord Jesus of the heavenly things “and if children, then heirs--heirs of God and joint heirs with Christ, if indeed we suffer with Him, that we may also be glorified together” (Romans 8:17); implying that our spiritual death, our separation from God has been solved and restored.


Similarly, the Lord delivers us out from our physical death as well. When the sins of entire mankind were put upon the body of Lord Jesus, then He too had to pass through the experience of physical death. But after His resurrection, just as His body received supernatural form - His visible form was just as He was before. He had the same face, height, features, voice, etc. as He had before His crucifixion; He was recognized by the disciples through all these characteristics; and on His body the signs of being nailed to the cross and pierced by a spear were also present (John 24:47). He took food from them and ate it in their presence (Luke 24:41-43). But His resurrected body also had some extraordinary features as well; He came to the disciples through closed doors (John 24:26), and He ascended to heaven in that same body before their eyes (Luke 24:50-51). Every physical body that has the effects of sin, will have to physically die once; we have already seen that every person is born with a sin nature, a tendency to sin, and the guilt of sin. Therefore, every human body also has to pass through death once, and this is mandatory for every Christian Believer as well. But the Christian Believers have this assurance that at the second coming of Christ, His people, will be resurrected in their physical bodies, in a form and appearance as they were on earth “For since by man came death, by Man also came the resurrection of the dead. For as in Adam all die, even so in Christ all shall be made alive. But each one in his own order: Christ the firstfruits, afterward those who are Christ's at His coming” (1 Corinthians 15:21-23), and our resurrected bodies too will be converted from the perishable to imperishable, heavenly bodies, and death will be completely defeated for ever “For this corruptible must put on incorruption, and this mortal must put on immortality. So, when this corruptible has put on incorruption, and this mortal has put on immortality, then shall be brought to pass the saying that is written: "Death is swallowed up in victory."” (1 Corinthians 15:53-54).


In this manner, by taking our place, and dying on the cross, being buried, and resurrected on the third day, the Lord has done whatever was required to be done for the forgiveness of our sins, for our salvation, our being reconciled with God, and being restored to the same state as was in the Garden of Eden before falling into sin; He has prepared and provided, freely, the way to be delivered from sin and death to the whole world. The Lord Jesus has done His part; He has made ready and available salvation with all the benefits freely to everyone; but have you accepted His offer? Have you taken His hand of love and grace extended towards you and the free gift He offers; or are you still determined to do that which no man can ever accomplish through his own efforts?


If you are still not Born Again, have not obtained salvation, have not asked the Lord Jesus for forgiveness for your sins, then you have the opportunity to do so right now. A short prayer said voluntarily with a sincere heart, with heart-felt repentance for your sins, and a fully submissive attitude, “Lord Jesus, I confess that I have disobeyed You, and have knowingly or unknowingly, in mind, in thought, in attitude, and in deeds, committed sins. I believe that you have fully borne the punishment of my sins by your sacrifice on the cross, and have paid the full price of those sins for all eternity. Please forgive my sins, change my heart and mind towards you, and make me your disciple, take me with you." God longs for your company, wants to see you blessed; but to make this possible, is your personal decision. Will you not say this prayer now, while you have the time and opportunity to do so - the decision is yours.

 

Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well

रविवार, 22 दिसंबर 2024

Lord Jesus accomplished the work of salvation / उद्धार का कार्य प्रभु यीशु में संपन्न (1)

 

पाप और उद्धार को समझना – 30

Click Here for the English Translation

पाप का समाधान - उद्धार - 27

उद्धार का कार्य प्रभु यीशु में संपन्न (1)


    पिछले लेख में हमने देखा था कि मानवजाति के पाप के समाधान और निवारण के लिए एक सिद्ध मनुष्य में जो गुण उपलब्ध होने चाहिएं, वे सभी प्रभु यीशु मसीह में विद्यमान थे; और वे मनुष्य के पाप के प्रभावों से छुटकारा देने के लिए सर्वथा उपयुक्त व्यक्ति थे। आज हम देखेंगे कि प्रभु यीशु ने सारे संसार के सभी मनुष्यों के लिए यह उद्धार का कार्य कैसे संपन्न किया? प्रभु यीशु पूर्णतः मनुष्य होने के साथ, पूर्णतः परमेश्वर भी हैं। अपने पृथ्वी के समय पर वे ये दोनों बातें अपने जीवन, कार्यों, शिक्षाओं और आश्चर्यकर्मों के द्वारा - जिनमें मृतकों को फिर से जिला उठाना भी सम्मिलित है, दिखा चुके थे, प्रमाणित कर चुके थे; और उनके विरोधी भी स्वीकार करते थे कि वे अलौकिक हैं। यह एक सामान्य समझ की बात है कि परमेश्वर की पवित्रता किसी भी रीति से मलिन नहीं हो सकती है, उसमें अपवित्रता नहीं आ सकती है; और न ही उसकी सिद्धता किसी भी रीति से कम हो सकती है। यदि परमेश्वर की पवित्रता और सिद्धता में किसी भी प्रकार से कोई भी घटी आ सकती, तो फिर न तो वह पवित्रता और सिद्धता, और न ही उस पवित्रता और सिद्धता को रखने वाला परमेश्वर पूर्णतः पवित्र और सिद्ध एवं सर्वशक्तिमान माना जा सकता है। फिर तो वह जो परमेश्वर की सिद्धता और पवित्रता को घटा सकता है परमेश्वर से अधिक शक्तिशाली होगा, और परमेश्वर फिर परमेश्वर नहीं रह जाएगा। तात्पर्य यह है कि पवित्र और सिद्ध परमेश्वर की पवित्रता और सिद्धता की तुलना में कितना भी जघन्य, कितना भी बड़ा, संख्या में कितने भी अधिक पाप क्यों न हों, वे उस पवित्रता और सिद्धता को कम नहीं कर सकते हैं। प्रभु यीशु ने यह बात अपने जीवन भर निष्पाप, निष्कलंक, निर्दोष रहकर दिखा दी, कि पापियों की संगति के कारण उनकी पवित्रता और सिद्धता पर कोई आंच नहीं आई, वह कभी किसी भी रीति से कम नहीं हुई; यहाँ तक कि शैतान द्वारा चालीस दिन तक परखे जाने पर भी नहीं!


    अपनी पवित्रता और सिद्धता को भली-भांति दिखाने और प्रमाणित करने के बाद, अपने बलिदान देने के समय पर प्रभु यीशु मसीह ने सारे संसार के सभी लोगों - जो जीवन जी चुके थे, जो तब वर्तमान थे, और जो आने वाले थे, उन सभी के सारे पापों को अपने ऊपर ले लिया। यहाँ यह ध्यान रखने की आवश्यकता है कि समय का बंधन और सीमाएं, अर्थात, भूत-वर्तमान-भविष्य काल हम मनुष्यों और सृजे गए जगत के लिए हैं; परमेश्वर के लिए समय की कोई बंदिश नहीं है। इस संदर्भ में कुछ बाइबल के कुछ पद देखिए: “क्योंकि हजार वर्ष तेरी दृष्टि में ऐसे हैं, जैसा कल का दिन जो बीत गया, या रात का एक पहर” (भजन 90:4);  “यीशु मसीह कल और आज और युगानुयुग एक सा है” (इब्रानियों 13:8); “हे प्रियो, यह एक बात तुम से छिपी न रहे, कि प्रभु के यहां एक दिन हजार वर्ष के बराबर है, और हजार वर्ष एक दिन के बराबर हैं” (2 पतरस 3:8)। परमेश्वर समय की सीमा से बंधा हुआ नहीं है, इसलिए उसके लिए सृष्टि के समस्त इतिहास के सभी मनुष्यों के पापों को अपने ऊपर ले लेना, समय द्वारा प्रभावित अथवा बाधित होने वाले बात नहीं है। प्रभु यीशु द्वारा सभी मनुष्यों के पापों को अपने ऊपर लेने को ऐसे समझिए - फर्श पर फैले हुए मैले पानी को जिस प्रकार से स्पंज या पोंछे का कपड़ा, अपनी क्षमता के अनुसार सोख लेता है, फर्श पर से अपने अंदर ले लेता है, और फिर वह मैला पानी फर्श पर नहीं रह जाता है वरन उस स्पंज या कपड़े में आ जाता है, और तब मैला फर्श नहीं, वरन मैला वह स्पंज या कपड़ा हो जाता है। उस स्पंज या कपड़े ने वह सारा मैला पानी कोमलता से अपने अंदर ले लिया और फर्श को स्वच्छ और सूखा बना दिया; किन्तु उस कपड़े या सपंज को अब उसमें विद्यमान उस मैले पानी के कारण निचोड़ा और फटका जाता है - फर्श को कोमलता से स्वच्छ करने वाले को अब उस गंदगी के लिए यातना सहनी पड़ती है, जो उसकी अपनी कभी  नहीं थी, वरन उसने बाहर से अपने अन्दर ले ली थी। उसी प्रकार से प्रभु यीशु मसीह ने क्रूस पर समस्त मानवजाति के संपूर्ण पापों को अपने ऊपर ले लिया; उसके लिए लिखा है, “जो पाप से अज्ञात था, उसी को उसने हमारे लिये पाप ठहराया, कि हम उस में हो कर परमेश्वर की धामिर्कता बन जाएं” (2 कुरिन्थियों 5:21) - वह जिसमें पाप की परछाईं भी नहीं थी, वही हमारे लिए स्वयं पाप बन गया, उसने समस्त मानवजाति के सभी पापों को अपने अंदर सोख लिया और मनुष्यों को तो कोमलता से पाप से स्वच्छ कर दिया किन्तु स्वयं पाप से भर गया, उन पापों की मलिनता उसमें आ गई, और प्रभु ने उन पापों की यातना, पाप का दंड और ताड़ना स्वयं सह ली। सभी मनुष्यों के सभी पापों का बोझ, जैसा कि उसके लिए भविष्यवाणी की गई थी “हम तो सब के सब भेड़ों के समान भटक गए थे; हम में से हर एक ने अपना अपना मार्ग लिया; और यहोवा ने हम सभों के अधर्म का बोझ उसी पर लाद दिया” (यशायाह 53:6); “वह अपने प्राणों का दु:ख उठा कर उसे देखेगा और तृप्त होगा; अपने ज्ञान के द्वारा मेरा धर्मी दास बहुतेरों को धर्मी ठहराएगा; और उनके अधर्म के कामों का बोझ आप उठा लेगा” (यशायाह 53:11); उसी पर लाद दिया गया, और उसने उस बोझ को वहन कर लिया।


    परमेश्वर ने अदन की वाटिका में ही चेतावनी दी थी कि, पाप, अर्थात वर्जित फल को खा लेने की अनाज्ञाकारिता का परिणाम मृत्यु होगा, “पर भले या बुरे के ज्ञान का जो वृक्ष है, उसका फल तू कभी न खाना: क्योंकि जिस दिन तू उसका फल खाए उसी दिन अवश्य मर जाएगा” (उत्पत्ति 2:17)। इसीलिए नए नियम में लिखा है, “क्योंकि पाप की मजदूरी तो मृत्यु है, परन्तु परमेश्वर का वरदान हमारे प्रभु मसीह यीशु में अनन्त जीवन है” (रोमियों 6:23)। हम देख चुके हैं कि यह मृत्यु दो स्वरूप में है - शारीरिक, अर्थात शरीर का मर जाना; और आत्मिक, अर्थात परमेश्वर से दूरी हो जाना। क्रूस पर प्रभु यीशु ने मृत्यु के इन दोनों ही स्वरूपों को सह लिया; सब कुछ पूरा हो जाने के बाद उन्होंने स्वेच्छा से अपने प्राण त्याग दिए, उनकी शारीरिक मृत्यु हो गई “जब यीशु ने वह सिरका लिया, तो कहा पूरा हुआ और सिर झुका कर प्राण त्याग दिए” (यूहन्ना 19:30)। जब वे हम सभी के पापों को अपने ऊपर लिए हुए हमारे लिए “पाप बन गए”, तो परमेश्वर पिता ने, जो पाप के साथ समझौता और संगति नहीं कर सकता है, उसने भी परमेश्वर पुत्र, अर्थात प्रभु यीशु से अपना मुँह मोड़ लिया, समस्त मानवजाति के लिए पाप बन जाने के कारण परमेश्वर पुत्र को परमेश्वर पिता से पृथक होने की अवर्णनीय और असहनीय वेदना में से होकर निकलना पड़ा “तीसरे पहर यीशु ने बड़े शब्द से पुकार कर कहा, इलोई, इलोई, लमा शबक्तनी जिस का अर्थ यह है; हे मेरे परमेश्वर, हे मेरे परमेश्वर, तू ने मुझे क्यों छोड़ दिया?” (मरकुस 15:34) - प्रभु यीशु ने हमारे लिए वह आत्मिक मृत्यु भी स्वीकार कर ली, और वहन कर ली। क्योंकि वह हम सब के लिए मर गया, इसलिए उसकी अपेक्षा है कि उस पर और उसके इस बलिदान पर विश्वास के कारण हम उसे अपने जीवनों में प्राथमिक स्थान दें, उसके लिए जीएं “और वह इस निमित्त सब के लिये मरा, कि जो जीवित हैं, वे आगे को अपने लिये न जीएं परन्तु उसके लिये जो उन के लिये मरा और फिर जी उठा” (2 कुरिन्थियों 5:15)।


   अगले लेख में हम प्रभु द्वारा उद्धार के कार्य को सम्पन्न किए जाने के बारे में और आगे देखेंगे। 


   इस प्रकार प्रभु यीशु के हमारे स्थान पर कलवरी के क्रूस पर मारे जाने, गाड़े जाने, और तीसरे दिन जी उठने के द्वारा हमारे लिए पापों की क्षमा, उद्धार, परमेश्वर के साथ मेल-मिलाप हो जाने, और मनुष्य के अदन की वाटिका की स्थिति में बहाल हो जाने का मार्ग बन कर तैयार है, सभी के लिए सेंत-मेंत उपलब्ध है। अब आपके लिए यह प्रश्न है, विचार करने वाली बात है कि जब प्रभु यीशु ने आपको पापों के प्रभाव से छुटकारा देने के लिए जो कुछ भी आवश्यक था, वह सब कर के, मुफ़्त में उपलब्ध करवा दिया है, और उसे आपसे आपका भौतिक एवं सांसारिक कुछ भी नहीं चाहिए; उसे केवल आपका मन चाहिए, और वह भी इसलिए कि वह उसे शुद्ध और पवित्र बना सके, तो फिर यीशु मसीह को अपना प्रभु और उद्धारकर्ता स्वीकार करने में आपको किस बात का संकोच है? आप यह कदम क्यों नहीं उठाना चाहते हैं? स्वेच्छा से, सच्चे और पूर्णतः समर्पित मन से, अपने पापों के प्रति सच्चे पश्चाताप के साथ एक छोटी प्रार्थना, “हे प्रभु यीशु मैं मान लेता हूँ कि मैंने जाने-अनजाने में, मन-ध्यान-विचार और व्यवहार में आपकी अनाज्ञाकारिता की है, पाप किए हैं। मैं मान लेता हूँ कि आपने क्रूस पर दिए गए अपने बलिदान के द्वारा मेरे पापों के दण्ड को अपने ऊपर लेकर पूर्णतः सह लिया, उन पापों की पूरी-पूरी कीमत सदा काल के लिए चुका दी है। कृपया मेरे पापों को क्षमा करें, मेरे मन को अपनी ओर परिवर्तित करें, और मुझे अपना शिष्य बना लें, अपने साथ कर लें।” आपका सच्चे मन से लिया गया मन परिवर्तन का यह निर्णय आपके इस जीवन तथा परलोक के जीवन को स्वर्गीय जीवन बना देगा। 

 

कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें

*************************************************************************

 Understanding Sin and Salvation – 30

English Translation

The Solution For Sin - Salvation - 27


Lord Jesus Accomplished the Work of Salvation (1)


In the previous article we have seen that all the characteristics that were required in the perfect man to atone for the sins of mankind and provide the eternal solution for the problem of sin, are all present in the Lord Jesus Christ, and He was the one and only appropriate person to redeem man from sin and its deleterious effects. Today, we will see how the Lord Jesus accomplished the work of salvation for mankind. The Lord Jesus, besides being fully man, is also fully God. During His time on earth, He had demonstrated and proven both these things through His life, works, teachings, and miracles - which included resurrecting those who had died; and His opponents too acknowledged His being divine. This is a well-known and understood fact that God’s holiness cannot be diminished or tarnished in any manner, He cannot become unholy by anything, and neither can His perfection decrease or become imperfection by any means. If the holiness and perfection of God could in any way be spoiled or diminished, then neither that holiness and perfection, nor the god claiming to possess that holiness and perfection can be accepted as a perfectly holy, omnipotent, and absolutely perfect god. If this diminution were possible, then whatever or whoever can do this, will automatically be more powerful than that god, and that god would no longer remain as god. The implication is that in comparison to God’s holiness and perfection, howsoever severe, howsoever ignominious a sin may be, or no matter how many and how bad the sins may be, they will never be able to diminish God’s holiness and perfection in any manner, individually or collectively. The Lord Jesus demonstrated this fact through His life on earth, by remaining sinless, spotless, without any guilt of sin, although He remained surrounded by sinful men, interacted with them, worked amongst them, touched and healed them, but nothing could tarnish His holiness and perfection, it never decreased in any manner through anything, not even after being tempted and tested by Satan for forty days!


Having quite adequately demonstrated and proven His holiness, at the time of His sacrificing His life for the sins of all of mankind - all those who had lived before Him, those who were alive during His earthly days, and those who would be born till the time of the end; He voluntarily took upon Himself all the sins of all of mankind. A thing to particularly note over here is that the limits of time as past-present-future is for us humans and the creation; not for God, God is not bound by time. Consider some Bible verses in this context: “For a thousand years in Your sight Are like yesterday when it is past, And like a watch in the night” (Psalm 90:4); “Jesus Christ is the same yesterday, today, and forever” (Hebrews 13:8); “But, beloved, do not forget this one thing, that with the Lord one day is as a thousand years, and a thousand years as one day” (2 Peter 3:8). God is not subject to the limits and control of time; therefore, it is not impossible or difficult for Him to take upon Himself the sins of entire mankind, irrespective of the time of their birth, past, present, or future. 


Understand the Lord’s taking upon Himself all the sins of all of mankind through an example - a sponge or cleaning cloth absorbs within it the dirty water on the floor, according to its absorbing capacity, and that dirty water then does not remain on the floor but goes inside the sponge or the cloth. Now, it is no longer the floor that is dirty, but the sponge or the cloth becomes dirty; that sponge or cloth has gently taken up within itself all that dirty water, leaving the floor clean and dry. But now, to get rid of that dirty water, it is the sponge or cloth that is wrung out and shaken up and dried - the sponge or cloth that gently took away the uncleanness from the floor, leaving it clean and dry, has to now suffer a harsh treatment for all that dirtiness within it, which was never its own, but it took it within itself from outside. Similarly, the Lord Jesus, on the cross, took upon Himself all the sins of the entire mankind; it is written of Him, “For He made Him who knew no sin to be sin for us, that we might become the righteousness of God in Him” (2 Corinthians 5:21) - He who did not even have a shadow of sin, became sin for us, became sin personified, by absorbing within Himself all the sins of all the people of the whole of mankind. He gently took away our filthiness, leaving us clean, but Himself became full of sin and its filthiness, and suffered the penalty for all those sins, as had been prophesied about Him, “All we like sheep have gone astray; We have turned, every one, to his own way; And the Lord has laid on Him the iniquity of us all” (Isaiah 53:6); “He shall see the labor of His soul, and be satisfied. By His knowledge My righteous Servant shall justify many, For He shall bear their iniquities” (Isaiah 53:11).


God had warned in the Garden of Eden, that the consequence of eating the forbidden fruit, of disobedience, will be death, “but of the tree of the knowledge of good and evil you shall not eat, for in the day that you eat of it you shall surely die” (Genesis 2:17). Therefore, it is written in the New Testament, “For the wages of sin is death, but the gift of God is eternal life in Christ Jesus our Lord” (Romans 6:23). We have already seen that death has two forms - physical, i.e., the dying of the body; and spiritual, i.e., separation from God. On the cross, the Lord Jesus Christ suffered both these forms of death. After fulfilling everything that had been written about Him in the Scriptures, He voluntarily gave up His Spirit, and His physical body died, “So when Jesus had received the sour wine, He said, "It is finished!" And bowing His head, He gave up His spirit” (John 19:30). At the time, when He had taken upon Himself all the sins of the whole world, when He had become sin for us, then, God who cannot compromise or fellowship with sin, He too turned His face away from God the Son, the Lord Jesus Christ. To pay for the sins of the entire mankind, besides the physical torture and agony of crucifixion, that we have seen earlier, God the Son had to also undergo the indescribable and unbearable agony of separation from God the Father, and He loudly cried out “And at the ninth hour Jesus cried out with a loud voice, saying, "Eloi, Eloi, lama sabachthani?" which is translated, "My God, My God, why have You forsaken Me?"” (Mark 15:34) - for our redemption, the Lord Jesus accepted and suffered the spiritual death or separation from God, as well as the physical death of His earthly body. Since He died for all, therefore He expects that we believe on Him and His sacrifice for us, and because of what He has done for us, we should decide to give Him the primary place in our lives, to live for Him, “and He died for all, that those who live should live no longer for themselves, but for Him who died for them and rose again” (2 Corinthians 5:15).


If you are still not Born Again, have not obtained salvation, have not asked the Lord Jesus for forgiveness for your sins, then you have the opportunity to do so right now. A short prayer said voluntarily with a sincere heart, with heart-felt repentance for your sins, and a fully submissive attitude, “Lord Jesus, I confess that I have disobeyed You, and have knowingly or unknowingly, in mind, in thought, in attitude, and in deeds, committed sins. I believe that you have fully borne the punishment of my sins by your sacrifice on the cross, and have paid the full price of those sins for all eternity. Please forgive my sins, change my heart and mind towards you, and make me your disciple, take me with you." God longs for your company, wants to see you blessed; but to make this possible, is your personal decision. Will you not say this prayer now, while you have the time and opportunity to do so - the decision is yours.

 

Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well