सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

प्रचार और व्यवहार

 

          पास्टर और लेखक यूजीन पीटरसन को एक अवसर हुआ कि वह स्विट्ज़रलैंड के एक चिकित्सक और बहुत आदर प्राप्त मसीही परामर्शदाता, पॉल टूर्नियर के एक व्याख्यान सन्देश को सुनें। पीटरसन पहले उनके लेखों को पढ़ चुके थे और चिकित्सा के प्रति उनके दृष्टिकोण की सराहना करते थे। उस व्याख्यान सन्देश ने पीटरसन को बहुत प्रभावित किया; उन्हें सुनते समय पीटरसन को ऐसा लगा जैसे कि टूर्नियर जो बोल रहे थे, उसे जीते भी थे; और जैसा जीते थे, उसका ही प्रचार भी करता थे। अपने इस अनुभव का वर्णन करने के लिए पीटरसन ने जो शब्द प्रयोग किया उसका अनुवाद होता है “अनुरूप” – उन्होंने कहा की यही शब्द उनके अनुभव को सबसे अच्छे से बताता है।

          अनुरूप, अर्थात जो प्रचार करें उसके अनुरूप व्यवहार भी करें, या अपने प्रचार का पालन करना। परमेश्वर के वचन बाइबल में प्रेरित यूहन्ना ने इस बात पर बल दिया कि “जो कोई यह कहता है, कि मैं ज्योति में हूं; और अपने भाई से बैर रखता है, वह अब तक अन्धकार ही में है” (1 यूहन्ना 2:9)। कहने का अभिप्राय यह कि हमारे व्यवहार और प्रचार में समानता नहीं है। यूहन्ना आगे लिखता है कि इस प्रकार के लोग नहीं जानते हैं कि वे कहाँ जा रहे हाँ (पद 11)। और अनुरूप न होने की स्थिति को बताने के लिए जो शब्द पीटरसन ने प्रयोग किया वह था – अंधापन!

          परमेश्वर के साथ निकटता से चलते रहने, उसके वचन को सदा अपने मार्ग का मार्गदर्शक बनाए रखने से हम अन्धकार में, अंधेपन में भटकने से बचे रहेंगे। इसका परिणाम वह दिव्य-दृष्टि होगी जो हमारे जीवनों को स्पष्टता देगी और हमें परमेश्वर पर केन्द्रित बनाए रखेगी – हमारा प्रचार और व्यवहार अनुरूप होंगे। जब और लोग यह देखेंगे, तो उन्हें आभास होगा कि हम किसी ऐसे का अनुसरण कर रहे हैं जो अच्छे से जानता है कि हमें कहाँ जाना है, क्या करना है। हमारा व्यवहार ही हमारा प्रचार हो; और हमारा प्रचार ही हमारा व्यवहार बने। - जॉन ब्लेज़

 

हे प्रभु मेरे प्रचार और व्यवहार को अनुरूप बनाएँ।


तेरा वचन मेरे पांव के लिये दीपक, और मेरे मार्ग के लिये उजियाला है। - भजन संहिता 119:105

बाइबल पाठ: 1 यूहन्ना 2:7-11

1 यूहन्ना 2:7 हे प्रियो, मैं तुम्हें कोई नई आज्ञा नहीं लिखता, पर वही पुरानी आज्ञा जो आरम्भ से तुम्हें मिली है; यह पुरानी आज्ञा वह वचन है, जिसे तुम ने सुना है।

1 यूहन्ना 2:8 फिर मैं तुम्हें नई आज्ञा लिखता हूं; और यह तो उस में और तुम में सच्ची ठहरती है; क्योंकि अन्धकार मिटता जाता है और सत्य की ज्योति अभी चमकने लगी है।

1 यूहन्ना 2:9 जो कोई यह कहता है, कि मैं ज्योति में हूं; और अपने भाई से बैर रखता है, वह अब तक अन्धकार ही में है।

1 यूहन्ना 2:10 जो कोई अपने भाई से प्रेम रखता है, वह ज्योति में रहता है, और ठोकर नहीं खा सकता।

1 यूहन्ना 2:11 पर जो कोई अपने भाई से बैर रखता है, वह अन्धकार में है, और अन्धकार में चलता है; और नहीं जानता, कि कहां जाता है, क्योंकि अन्धकार ने उस की आंखें अन्‍धी कर दी हैं।

 

एक साल में बाइबल: 

  • अय्यूब 30-31
  • प्रेरितों 13:26-52


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

समर्पण

   हाल ही में मैं दक्षिणी अमेरिका में हुई एक चर्च सभा का वीडियो देख रहा था; उस वीडियो में मैंने कुछ ऐसा देखा जो किसी चर्च में पहले कभी नहीं देखा था। सन्देश के दौरान पादरी ने अपनी मण्डली के लोगों को भावविभोर होकर आवाहन दिया कि वे अपने जीवन प्रभु यीशु को समर्पण करें, उनके इस आवाहन के प्रत्युत्तर में वहाँ उपस्थित लोगों में से एक ने अपनी जेब से सफेद रुमाल निकाला और उसे हवा में हिलाने लगा; फिर एक और ने, एक और ने और एक के बाद एक अनेकों ने ऐसा ही करना आरंभ कर दिया। उन लोगों की आँखों से आंसू बह रहे थे और वे प्रभु यीशु मसीह को अपने जीवन पूर्णतः समर्पित करने के अपने निर्णय को दिखा रहे थे।    लेकिन संभवतः समर्पण के उस रुमाल रूपी झंडे को हिलाने के पीछे एक और भावना भी थी - वे लोग परमेश्वर के प्रति अपने प्रेम को व्यक्त करने वाले झंडे भी लहरा रहे थे। परमेश्वर के वचन बाइबल में जब परमेश्वर ने लोगों से कहा कि वे उससे सारे मन, और सारे जीव, और सारी शक्ति के साथ प्रेम रखें (व्यवस्थाविवरण 6:5), तब वह उन लोगों द्वारा परमेश्वर को अपने जीवन समर्पित करने के संदर्भ में था।   ...

प्रभु भोज – संबंधित बातें (9) / The Holy Communion - Related Issues (9)

Click Here for the English Translation भाग लेने से ज़िम्मेदारी (2) प्रभु की मेज़ में भाग लेने से संबंधित कुछ महत्वपूर्ण बातों का अध्ययन करते समय, हम 1 कुरिन्थियों 10:16-22 से देख रहे हैं कि भाग लेने वाले पर दो अभिप्राय और एक ज़िम्मेदारी लागू हो जाते हैं। अभिप्राय हैं कि वह इसकी पुष्टि करता तथा दोहराता है कि वह, पहला, प्रभु के साथ निकट संबंध में रहता है, और, दूसरा, वह अन्य मसीही विश्वासियों के साथ एकता में बना रहता है। उस पर लागू ज़िम्मेदारी है कि उसे संसार और संसार के तौर-तरीकों से, विशेषकर परमेश्वर की उपासना से संबंधित बातों को लेकर, एक अलगाव का जीवन जीना है। पिछले लेख में हमने 1 कुरिन्थियों 10:19-20 से, मसीही विश्वासियों की इस अलगाव के जीवन की ज़िम्मेदारी से संबंधित कुछ बातों को देखा था। आज हम कुछ और बातों को देखेंगे, जो संसार से उसके इस अनिवार्य अलगाव से संबंधित हैं और परमेश्वर के लोगों की ज़िम्मेदारी हैं। प्रेरितों 2 में, पवित्र आत्मा की सामर्थ्य के द्वारा पतरस के प्रचार के बाद, जब यरूशलेम में एकत्रित उन भक्त यहूदियों में से 3000 ने पश्चाताप किया, और शिष्यों से पूछा कि उन्हें अब आगे क्...

प्रभु भोज – संबंधित बातें / The Holy Communion - Related Issues

Click Here for the English Translation कितने समय में? हमने प्रभु भोज, या प्रभु की मेज़ के बारे में परमेश्वर के वचन में इससे संबंधित दो मुख्य खण्डों से, फसह, जो प्रभु भोज का प्ररूप है, और जिसके बारे में निर्गमन 12 में दिया गया है, तथा नए नियम में से 1 कुरिन्थियों 11:17-34 से इस विषय पर अध्ययन किया है। पौलुस ने नए नियम का खण्ड मसीही विश्वासियों में प्रभु भोज में भाग लेने से संबंधित भ्रांतियों को स्पष्ट करने और समझाने के लिए। इन दोनों खण्डों के आधार पर, कुल मिलाकर निष्कर्ष यही है कि न तो फसह, और न ही प्रभु की मेज़ में भाग लेना, किसी को भी परमेश्वर को स्वीकार्य, पवित्र, और स्वर्ग में प्रवेश पाने के लिए योग्य बनाने के लिए नहीं है। दोनों ही केवल उनके लिए निर्धारित किए गए हैं जो पहले से ही परमेश्वर के लोग हैं - किसी मनुष्यों के द्वारा निर्मित और स्थापित विधि अथवा रीतियों के अनुसार नहीं, परंतु परमेश्वर के मानकों के आधार पर, परमेश्वर की दृष्टि में, उसके अपने ही आँकलन के द्वारा। परमेश्वर के लोगों को फसह, या प्रभु भोज में, उसके प्रति श्रद्धा और उसकी आज्ञाकारिता में भाग तो लेना है, परन्तु उसके द्वा...