ई-मेल संपर्क / E-Mail Contact

इन संदेशों को ई-मेल से प्राप्त करने के लिए अपना ई-मेल पता इस ई-मेल पर भेजें : rozkiroti@gmail.com / To Receive these messages by e-mail, please send your e-mail id to: rozkiroti@gmail.com

बुधवार, 1 अप्रैल 2026

Blessed and Successful Life - 55 - Altering God’s Word – 24 / आशीषित एवं सफल जीवन – 55 - परमेश्वर के वचन में फेर-बदल – 24

 

आशीषित एवं सफल जीवन – 55 - परमेश्वर के वचन के भण्डारी बनो – 40

Click Here for the English Translation

इस लेख पर चर्चा के लिये नीचे दिये लिंक्स पर क्लिक करें:

वीडियो चर्चा                            ऑडियो चर्चा

परमेश्वर के वचन में फेर-बदल – 24

 

पिछले लेख में, यह देखते हुए कि शैतान परमेश्वर के वचन में फेर-बदल और बिगाड़ करने के इतने प्रयास क्यों करता रहता है, हमने बाइबल की कुछ शिक्षाओं और तथ्यों को देखा था और समझा था कि परमेश्वर के वचन को क्यों उसके परिशुद्ध, अपरिवर्तित, और किसी के भी द्वारा ‘बेहतर’ न किए गए स्वरूप में ही उपयोग करना है। और बाइबल की यह शिक्षा भी है कि वचन की शुद्धता और पवित्रता के स्वरूप को बनाए रखना है (व्यवस्थाविवरण 4:2; नीतिवचन 30:6; प्रकाशितवाक्य 22:18-19); क्योंकि हमारे हाथों में जो परमेश्वर का लिखित वचन है, वह प्रभु यीशु का ही एक स्वरूप है (यूहन्ना 1:1, 14)। और इसलिए वचन के साथ फेर-बदल करना, स्वयं प्रभु परमेश्वर ही के साथ फेर-बदल करने के प्रयास करना है। स्वाभाविक है कि ऐसा करने के घोर हानिकारक परिणाम होंगे। आज हम इसी विषय पर कुछ और बातें देखेंगे।


हम देखते हैं कि इस तरह से परमेश्वर के वचन में परिवर्तन करने की प्रवृत्ति हव्वा में विद्यमान थी, उस स्थिति में भी जब वह अभी निष्पाप थी। परमेश्वर के वचन को ‘आकर्षक’ या प्रभावी बनाने की यह प्रवृत्ति अदन की वाटिका से चली आ रही है, जहाँ पर हव्वा ने, वर्जित फल के बारे में परमेश्वर की आज्ञा को और अधिक प्रभावी और प्रबल दिखाने के लिए, शैतान को वह आज्ञा बताते समय, अपनी ही ओर से उसमें कुछ जोड़ दिया, कुछ ऐसा जो परमेश्वर ने नहीं बोला था। उत्पत्ति 2:17 और उत्पत्ति 3:3 की परस्पर तुलना कीजिए, हव्वा ने परमेश्वर के नाम में ये शब्द “और न उसको छूना” जोड़ दिए, यद्यपि परमेश्वर ने यह बात नहीं कही थी। उसके द्वारा इस तरह से परमेश्वर की बात में जोड़े जाने ने, उसके अन्दर की एक कमज़ोरी को प्रकट कर दिया, कि परमेश्वर के वचन का पालन करने में वह अपनी बुद्धि और मन का उपयोग करती है, बजाए उस वचन को उसकी शुद्धता में, जैसा परमेश्वर ने दिया है वैसा ही, पालन करे। इसके बाद शैतान ने उसकी इस कमजोरी का भरपूरी से लाभ उठाया, उसे अपने मन और बुद्धि के अनुसार चलने के लिए उकसा कर, परमेश्वर की सीधी और सरल आज्ञा के ऊपर अपने मन और बुद्धि की बात को रखवाया, और परमेश्वर की अनाज्ञाकारिता करवा दी। 


इसकी तुलना में, शैतान द्वारा प्रभु यीशु की परीक्षा के बारे में विचार कीजिए, जो हमारे लिए मत्ती 4:1-11 तथा लूका 4:1-13 में दर्ज हैं। प्रभु से पाप करवाने के प्रयासों में शैतान ने, वचन का गलत तात्पर्य से हवाला देने के द्वारा, परमेश्वर के वचन का दुरुपयोग किया। प्रभु ने भी उसे वचन से ही उत्तर दिया, किन्तु सही तात्पर्य के साथ हवाला देने के द्वारा। लेकिन यहाँ पर हमारे लिए जो बात महत्वपूर्ण और ध्यान देने के योग्य है, वह है कि प्रभु यीशु ने, यद्यपि वे स्वयं ही जीवित वचन थे, स्वयं परमेश्वर थे, उन्हें ऐसा करने का पूरा अधिकार था, फिर भी उन्होंने दे दिए गए लिखित वचन में कोई भी फेर-बदल नहीं की – न उसके लिखित स्वरूप में और न ही उसके अर्थ और तात्पर्यों में।


चाहे परमेश्वर को आदर देने के प्रयासों में, चाहे परमेश्वर और उसके वचन के अनादर के लिए, चाहे वह जान-बूझकर किया जाए, या अनजाने में, वचन में फेर-बदल का परिणाम एक ही होता है। मनुष्य अपने ‘औज़ारों’ से, अपनी बुद्धि, समझ, और योग्यताओं का उपयोग परमेश्वर के वचन पर करता है, और उसे ‘अशुद्ध’ कर देता है। अब इस ‘सुन्दर’ बनाए गए किन्तु अशुद्ध हो चुके वचन के आधार पर जो भी ‘वेदी’ बनाई जाएगी, वह अशुद्ध वेदी होगी। परमेश्वर का वचन भ्रष्ट कर दिया गया है, अब वह मनुष्य का वचन बन गया है, और इसलिए अब वह शैतान के विरुद्ध अप्रभावी है। आज भी, बहुत आम रीति से यही होता है, यदि प्रत्येक प्रचारक और शिक्षक के द्वारा नहीं तो अधिकांश के द्वारा तो होता ही है। ये धर्मी लोग परमेश्वर की कही बातों को, परमेश्वर और उसके वचन के बारे में शिक्षाओं को, जोर देकर, प्रभावी रीति से बताने के लिए, उन्हें आकर्षक बनाकर बताने के लिए, परमेश्वर के वचन में किसी प्रकार से कुछ फेर-बदल करने से हिचकिचाते नहीं हैं, और इस तरह उसे बिगाड़ देते हैं, भ्रष्ट कर देते हैं। उन्होंने वचन को और अधिक प्रभावी बनाने के स्थान पर अनजाने में ही, अप्रभावी कर दिया है। हो सकता है कि ऐसे व्यक्ति के प्रचार और शिक्षाओं को सामान्यतः बहुत प्रशंसा और सराहना मिले, लेकिन उस से वह फल नहीं आता है जिसकी अपेक्षा की जाती है; लोगों की वाह-वाही और तालियाँ तो बहुत आती हैं, किन्तु लोगों के जीवनों में परिवर्तन या तो नहीं होते हैं, या फिर बहुत ही कम होते हैं। शैतान ने उसे परमेश्वर के लिए अप्रभावी और व्यर्थ बना दिया है।


परमेश्वर के वचन को इस तरह से ‘सुन्दर’ और ‘आकर्षक’ बनाने का एक और बहुत हानिकारक प्रभाव होता है। यद्यपि लोग, और मसीही विश्वासी भी, यही सोचते हैं कि वे परमेश्वर के वचन को ही सीख रहे हैं और उसी का पालन कर रहे हैं, लेकिन वे इस तथ्य से अनजान रहते हैं कि इस बिगाड़े हुए और भ्रष्ट किए हुए वचन का पालन करने; और बहुधा साथ ही उस व्यक्ति का अनुसरण करने के द्वारा भी जिसने अनजाने में ही परमेश्वर के वचन को भ्रष्ट कर दिया है, वे लोग अनपेक्षित और अनायास ही, बहुत सी गलत बातों में डाले जा रहे हैं; और अन्ततः उन्हें व्यक्तिगत रीति से इसके लिए जवाबदेह होना होगा, परिणाम भुगतने पड़ेंगे। क्योंकि उन्होंने जिस बात का पालन करना आरम्भ किया है, उसे पहले वचन के आधार पर जाँचा और परखा नहीं, उसकी पुष्टि नहीं की, इसीलिए शैतान ने उन्हें बहका कर गलत मार्ग पर डाल दिया और एक मनुष्य तथा उसकी गढ़ी हुई बातों का अनुसरण करने वाला बना दिया। साथ ही, इससे मसीही विश्वासी परमेश्वर के लिए व्यर्थ और अप्रभावी हो जाते हैं, जबकि वे अपने आप को उपयोगी और प्रभावी समझते रहते हैं।


इसीलिए शैतान किसी न किसी तरह से परमेश्वर के वचन में कोई फेर-बदल करने के प्रयास करता रहता है, किसी रीति से मनुष्यों को भरमाने के प्रयास करता रहता है। क्योंकि वह यह जानता है कि ऐसा करने के द्वारा वह परमेश्वर के वचन को अप्रभावी कर सकता है तथा लोगों के, भक्त और धर्मी लोगों के विरुद्ध भी, उन पर हावी हो सकता है। और फिर वह इन दुर्बल हो चुके मनुष्यों को, परमेश्वर द्वारा मनुष्यों की भलाई के लिए बनाई गई योजनाओं और उद्देश्यों को बाधित करने के लिए उपयोग कर सकता है। अगले लेख में हम इस से संबंधित पौलुस के जीवन से कुछ बातों को देखेंगे, परमेश्वर के वचन में उसके द्वारा लिखी गई उसकी सेवकाई से संबंधित कुछ शिक्षाओं को देखेंगे।


यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। स्वेच्छा से अपने पापों के लिये पश्चाताप करके, प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।


  

कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें 
और
कृपया अपनी स्थानीय भाषा में अनुवाद और प्रसार करें

*************************************************************************

Blessed and Successful Life - 55 - Be Stewards of God’s Word – 40 

English Translation

Click On Links Below for discussion on Today's Article:

Video Discussion                     Audio Discussion

Altering God’s Word – 24

 

In the previous article, while considering the reason why Satan persistently keeps on trying so hard to corrupt and distort God’s Word, we had seen some Biblical teachings to understand why God’s Word has to be used in its pure, unmodified and ‘unimproved’ form. We had also seen that it is the teaching of the Bible that the form, purity, and sanctity of God’s Word be preserved and maintained (Deuteronomy 4:2; Proverbs 30:6; Revelation 22:18-19); since God’s written Word in our hands is in fact a form of the Lord Jesus Himself (John 1:1, 14). Therefore, tampering with God’s Word is tantamount to tampering with the Lord God, which quite naturally, will have very grave consequences. Today we will continue with the same topic and see some more about this.

 

We see that this tendency to modify God’s Word was present in Eve, even in her sinless state. The ‘beautification’ of God’s Word started off in the Garden of Eden, where Eve, in trying to make God’s command about the forbidden fruit, appear more emphatic and impressive, while stating that command to Satan, added something from her own side to it, something that had not been said by God. Compare Genesis 2:17 with Genesis 3:3; in Genesis 3:3; Eve, in God’s name, adds the words “nor shall you touch it”, though God had not said that. This addition to what God has said exposed to Satan a weakness in her, a tendency to use her own heart and mind to implement God’s Word, rather than use and obey it in its purity, as given by God. Then Satan exploited this weakness, appealed to this tendency in her, and enticed her to disobey God through using her heart and mind over and above obeying God’s simple straightforward command.

 

In contrast, consider Satan’s temptations of the Lord Jesus just before His beginning His ministry, recorded in Matthew 4:1-11 and Luke 4:1-13. Satan in trying to make the Lord sin, misused God’s Word against the Lord by misquoting it. The Lord also answered him back by quoting God’s Word, but in the correct manner. But the important thing to be noted here is that the Lord Jesus, though He was the Living Word, He was God, He had the full authority to do it, yet He never altered the already given written Word in any manner – neither in its text, nor in its meaning or implications.


Whether done deliberately and knowingly, or inadvertently and unknowingly, or seemingly as an attempt at honoring God, whichever way it is done, the result is the same. Man through his ‘tools’, through using his own wisdom, understanding, and abilities, on God’s Word, ‘profanes’ it. Now whatever ‘altar’ is built with this ‘beautified’ but profaned word, it will be a profane altar. God’s Word has been corrupted, it has become man’s word, and therefore has become ineffective against Satan. Even today, the same happens very commonly by most if not all preachers and teachers of God’s Word. In trying to be emphatic, impressive, and appealing about what God has said, about God and His Word, these godly people don’t hesitate in altering God’s Word in some way or the other, and thereby end up distorting and corrupting it. Instead of making it more effective, inadvertently, they have rendered it ineffective. While this person’s preaching and teaching might generally be well appreciated and applauded, but it does not bear the kind of fruit it was meant to; many people praise and applaud, but very few, if any people have their lives changed. Satan has rendered him vain and ineffective for the Lord.


There is another very harmful effect of this ‘beautification’ of God’s Word. Though the people and even the Christian Believers think that they are learning and following God’s Word, but quite unknowingly, by obeying and following this corrupted Word; and often by also following the person who inadvertently, unintentionally corrupted God’s Word, actually they are being misled into erroneous things; and eventually they will be accountable for this, as well as bear the consequences, individually. Because they failed to first verify and confirm what they started to follow from the Word of God, therefore, Satan could mislead them onto the wrong path, that of following a man and man’s contrived ways. This renders the Christian Believers vain and ineffective for the Lord, while they assume themselves to be useful and effective.


This is why Satan keeps striving to somehow alter God’s Word, by beguiling humans in some manner. Because by doing so he knows that he can render God’s Word ineffective and gain an upper hand against men, even godly men. And then he can use these weakened men, against God’s plans and purposes that God made for the good of mankind. In the next article, we will see some things from Paul’s life, some teachings he has stated in God’s Word about his ministry.


If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.



Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well 
&
Please Translate and Propagate in your Regional Language

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें