ई-मेल संपर्क / E-Mail Contact

इन संदेशों को ई-मेल से प्राप्त करने के लिए अपना ई-मेल पता इस ई-मेल पर भेजें : rozkiroti@gmail.com / To Receive these messages by e-mail, please send your e-mail id to: rozkiroti@gmail.com

गुरुवार, 26 मार्च 2026

Blessed and Successful Life - 49 - Altering God’s Word - 18 / आशीषित एवं सफल जीवन – 49 - परमेश्वर के वचन में फेर-बदल – 18

 

आशीषित एवं सफल जीवन – 49 - परमेश्वर के वचन के भण्डारी बनो – 34

Click Here for the English Translation

इस लेख पर चर्चा के लिये नीचे दिये लिंक्स पर क्लिक करें:

वीडियो चर्चा                            ऑडियो चर्चा

परमेश्वर के वचन में फेर-बदल – 18

 

हमने पिछले लेखों में देखा है कि प्रत्येक वास्तव में नया-जन्म पाया हुआ मसीही विश्वासी, स्वतः ही परमेश्वर की एक सन्तान भी बन जाता है (यूहन्ना 1:12-13), और वह, परमेश्वर द्वारा उसे अपने अनुग्रह में दी गई बातों का भण्डारी भी हो जाता है; और उसे इन बातों का हिसाब देना होगा। पमेश्वर ने अपनी सन्तानों को जो विभिन्न बातें दी हैं, उनमें से एक है उसका वचन (यूहन्ना 17:14; कुलुस्सियों 1:25)। परमेश्वर के वचन का भण्डारी होने के बारे में सीखते समय, हाल के लेखों में हम देखते आ रहे हैं कि परमेश्वर के वचन को भ्रष्ट करना उसकी गलत व्याख्या करना, सदियों से चलता चला आ रहा है; पुराने नियम के समयों से, और यही रीति आज भी ज़ारी है - पाठकों से निवेदन है कि इस बात के विवरण को कृपया पिछले तीन लेखों से देख लें। हमने देखा है कि परमेश्वर के वचन को भ्रष्ट करने और बिगाड़ने के दो मुख्य तरीके हैं: पहला है कि किसी विशिष्ट दृष्टिकोण या सिद्धान्त के पक्ष में करने के लिये लेख के शब्दों को ही बदल दिया जाये; और दूसरा है कि लेख के सही शब्दों को गलत रीति से प्रयोग किया जाये, उसके अर्थों और अभिप्रायों को ऐसे तोड़-मरोड़ कर प्रस्तुत किया जाये, जैसा उन शब्दों का उस लेख के मूल स्वरूप, जब उन शब्दों को पहले लिखा गया था, तब वैसा कोई अर्थ, अभिप्राय, या प्रयोग नहीं था।

 

इस प्रकार से अर्थों और अभिप्रायों को भ्रष्ट करने और बदल देने के सन्दर्भ में, पिछले लेख से हम कुछ ऐसे शब्दों और वाक्यांशों पर विचार कर रहे हैं जिन्हें कुछ मसीही विश्वासी, अपनी प्रार्थनाएँ और आराधना अर्पित करने के लिये परमेश्वर के पास आने के समय प्रयोग करते हैं। ऐसे शब्दों और वाक्यांशों के कुछ उदाहरण हैं, ‘शैतान को बाँधना,’ ‘यीशु के लहू को लगाना,’ ‘स्वयं को या वस्तुओं और बातों को यीशु के लहू में ढाँपना,’ ‘प्रार्थना या आराधना अर्पित करने के लिये यीशु के लहू के द्वारा परमेश्वर के पास आना,’ और ‘यीशु के क्रूस को लगाना,’ आदि। हमने पिछले लेख में रोमियों 5:12; इफिसियों 2:18; 3:12 से देखा था कि परमेश्वर की प्रत्येक संतान को, स्वयं परमेश्वर ने खुला, बिना किसी शर्त के, बिना किसी रुकावट के, कभी भी, किसी भी बात के लिये, उसके पास स्वतन्त्रता से आने का अधिकार दिया है। साथ ही विचार कीजिये, क्या हम अपने माता-पिता से या परिवार के अन्य किसी बड़े से कोई बात करने लिये उस के पास जाने पर, पहले क्या उसके साथ अपने सम्बन्ध और सम्बन्ध के आधार को व्यक्त करते हैं, अपने आने को वैध ठहराते हैं, और फिर अपनी बात कहते हैं? और यदि हम बारम्बार, हर बार, जब भी किसी भी बात के लिये उनके पास ऐसा करते हुए आएँ, तो क्या प्रतिक्रिया मिलेगी? अब इसके बारे में ज़रा सोचिये, जो परमेश्वर सितारों की सँख्या को जानता है और उन सितारों को भी नाम लेकर बुलाता है (भजन 147:4); जो इतना असीम प्रेमी पिता है, क्या वह अपने बच्चों को जानता, पहचानता, याद नहीं रखता होगा? इसलिये हमें क्या आवश्यकता है कि परमेश्वर के पास आने पर हम पहले अपनी पहचान बताएँ, उसके पास आने को वैध ठहराएँ, या उसे एक आधार दें, और उसके बाद उससे वार्तालाप करें, अपनी प्रार्थना या आराधना उसे अर्पित करें?


मूलतः, इन शब्दों और वाक्यांशों का प्रयोग करने की दो ही सम्भावनाएँ हैं - या तो वे व्यर्थ हैं, न तो परमेश्वर को स्वीकार्य हैं, और न ही परमेश्वर की सन्तान के लिये किसी भी तरह से लाभदायक हैं। या फिर, वे सही हैं, प्रभावी हैं, उन्हें प्रयोग करना परमेश्वर को स्वीकार्य है और मसीही विश्वासी के लिये लाभकारी है। अब, यदि ये शब्द और वाक्यांश व्यर्थ हैं, उनसे कोई लाभ नहीं होता है, जैसा कि इस तथ्य से प्रकट है कि ऐसे बहुतेरे मसीही हैं जो इन शब्दों और वाक्यांशों को प्रयोग नहीं करते हैं, परन्तु फिर भी उनकी प्रार्थनाएँ और आराधनाएँ परमेश्वर द्वारा सुनी और स्वीकार की जाती हैं, उन्हें उत्तर मिलते हैं। तो फिर इन शब्दों और वाक्यांशों को प्रयोग करने की क्या आवश्यकता है, क्या इसका कोई उचित कारण या आधार है? बात केवल व्यर्थ होने तक सीमित नहीं है, बल्कि इससे भी बहुत अधिक गहरी और गंभीर है। ऐसा करना व्यक्ति को परमेश्वर के वचन में जोड़ने और फेर-बदल करने का दोषी बनाता है, जिसके बहुत गम्भीर दुष्परिणाम हैं (व्यवस्थाविवरण 4:2; नीतिवचन 30:6; प्रकाशिवाक्य 22:18-19), जो उनके पृथ्वी के जीवन और स्वर्गीय प्रतिफलों के लिये बहुत हानिकारक हैं। इससे भी बुरी बात है उन लोगों का नये और अपरिपक्व विश्वासियों को भी इन बातों में डालकर, उन्हें भी वचन में जोड़ने और फेर-बदल करने का दोषी बना देना, उन्हें भी इसके उपरोक्त दुष्परिणामों के लिये उत्तरदायी कर देना। परमेश्वर के नाम में इन गलत शिक्षाओं को देने वालों को प्रभु यीशु द्वारा मत्ती 18:6 तथा मरकुस 9:42 की कठोर चेतावनी पर विचार करना चाहिये। इसलिये, इस व्यर्थ रीति के निर्वाह की जवाबदेही और दुष्परिणाम इन लोगों के लिये बहुत हानिकारक होने वाले हैं।


परन्तु कैसा हो यदि इन शब्दों और वाक्यांशों का इस प्रकार से प्रयोग वास्तव में उपयोगी, प्रभावी, और विश्वासी के लिये लाभकारी हो; और परमेश्वर भी उनके इस प्रकार प्रयोग किए जाने को स्वीकार करता हो? तब, इसका परमेश्वर के चरित्र और गुणों पर क्या अर्थ और अभिप्राय होगा?


इस बात पर विचार कीजिए; क्या इन शब्दों और वाक्यांशों को कहते रहना, परमेश्वर को अपने बच्चों के प्रति अस्थिर, पक्षपाती, और अविश्वसनीय नहीं ठहराता है? क्योंकि इससे यह संकेत नहीं मिलता है कि परमेश्वर, केवल इस आधार पर कि वे किन शब्दों और वाक्यांशों का प्रयोग करते हैं, दूसरों की अपेक्षा, कुछ लोगों के पक्ष में अधिक होता है? इससे परमेश्वर पक्षपाती और अन्यायी दिखाई देता है, क्योंकि उसने प्रार्थनाओं को प्रभावशाली बनाने का यह निजी प्रकाशन केवल कुछ लोगों को दिया है, जबकि अन्य बहुतों से इसे छिपा रखा है। उसके लिये, गिनती 23:19 और इब्रानियों 6:17-18 में दिये गये दावे के बावजूद, यह परमेश्वर को झूठा ठहराता है, क्योंकि वह स्वयं ही अपने वचन में बातों को जोड़ रहा है, जबकि उसने आश्वासन दिया है कि उसका वचन अपरिवर्तनीय है और सदा काल के लिये स्वर्ग में स्थापित है (भजन 119:89)। इसलिये, परमेश्वर पर भरोसा नहीं किया जा सकता है; वह निष्पक्ष और न्यायी परमेश्वर नहीं है। क्योंकि उसके विचार एक से दूसरे व्यक्ति के प्रति, विशेषकर इस बात के आधार पर कि वे किन शब्दों और वाक्यांशों का प्रयोग करते हैं या नहीं करते हैं, बदल सकते हैं। यह इस बात को भी दिखाता है कि मनुष्य कुछ शब्दों और वाक्यांशों का एक मंत्र या जप के समान उपयोग करके परमेश्वर को प्रभावित और नियन्त्रित कर सकता है। इसलिए, परमेश्वर वास्तव में "मैं जो हूँ सो हूँ" (निर्गमन 3:14) नहीं ठहरता है, जैसा वह स्वयं के लिये दावा करता है; और न ही वह मलाकी 3:6 तथा इब्रानियों 13:8 का कभी न बदलने वाला परमेश्वर है। उसने यह कहकर असत्य कहा है कि केवल वही, जो वह कहता है, स्थिर रहेगा (नीतिवचन 19:21; यशायाह 14:24; 40:8; 45:23; 46:10; 55:11), जबकि व्यवहार में मनुष्य जो कहता है वह परमेश्वर के निर्णय को परिवर्तित या बदल सकता है। तो फिर ऐसे परमेश्वर पर कैसे भरोसा किया जा सकता है?


कुछ लोग यह कहते हैं कि इन शब्दों और वाक्यांशों का उपयोग परमेश्वर को प्रभावित करने, उसे पक्षपाती बनाने, या अपने पक्ष में कार्य करने के लिए बाध्य करने के लिए नहीं, बल्कि श्रद्धा और भक्ति के साथ, केवल उसका आदर करने के लिए किया जाता है। इसपर और इससे आगे की कुछ अन्य बातों पर हम अगले लेख में विचार और विश्लेषण करेंगे।


यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। स्वेच्छा से अपने पापों के लिये पश्चाताप करके, प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।



कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें 
और
कृपया अपनी स्थानीय भाषा में अनुवाद और प्रसार करें

*******************************************************************


Blessed and Successful Life - 49 - Be Stewards of God’s Word – 34 

English Translation

Click On Links Below for discussion on Today's Article:

Video Discussion                     Audio Discussion

Altering God’s Word - 18

 

We have seen in the earlier articles that every truly Born-Again Christian Believer is automatically a child of God (John 1:12-13), and is also God’s steward of the things graciously given to him by God; and will have to give an account of it. Amongst the various things God has given to His children, one is His Word (John 17:14; Colossians 1:25). While studying about the stewardship of God’s Word, of late we have been seeing that corruption and misinterpretation of God’s Word has been going on for centuries; even in the Old Testament times, and, this trend has continued to date - the readers are requested to please read the previous three articles to see the details about this. We saw that there are two main ways of corrupting and distorting God’s Word: one is to alter its text to suit a particular point of view or doctrine; and the second is to use the correct text in an incorrect manner, by twisting and altering the meanings and implications of that text, into something that was neither stated nor intended in the initial original form, when the text was first written.

 

In context of this corrupting and altering the meanings and implications, since the previous article we are analysing some Biblical words and phrases commonly being used by some Christian Believers to come to God to offer their prayers or worship. Words and phrases like, ‘binding Satan,’ ‘applying the blood of Jesus,’ ‘covering themselves, or covering things under the blood of Jesus,’ ‘coming to God for prayer or worship through the blood of Jesus,’ and ‘applying the Cross of Jesus,’ etc. We saw in the previous article from Romans 5:1-2; Ephesians 2:18; 3:12 that every Child of God, has a God given free, open, and unhindered authority to have an access to God at any time, for anything. Moreover, just give it a thought, on approaching our parents or some elder of the family, for any request or conversation, do we, first speak about our relationship and the basis of that relationship with that person, justify our coming to him, and then say what we want to say? And what reaction should we expect if we do this over and over again, repetitively every time we need to come to them? Now think about it, the God who knows the number of stars and calls them by their names (Psalm 147:4); does He, being the doting Father that He is, not know or remember His children? So, why would anyone ever need to first identify himself before God, justify coming into His presence, or give it a basis, and then converse with Him, present their prayer or worship before Him?

 

Basically, there are only two possibilities regarding the use of these words and phrases - either they are vain, and their use is neither acceptable to God nor beneficial to the child of God. Or, they are worthwhile and efficacious, and their use is acceptable to God and beneficial for the Believer. Now, if these words and phrases are vain and useless, as is evidenced by the fact that very many Christians do not use them, yet even their prayers and worship is accepted and answered by God. Therefore, there is no necessity, let alone any reason or rationale, for using these words and phrases. Not only the sheer vanity, but far more seriously, doing this makes those people guilty of altering God’s Word and of facing the dire consequences of doing so (Deuteronomy 4:2; Proverbs 30:6; Revelation 22:18-19) coming to serious harm in their present earthly lives and to their future eternal blessings. Even worse, they are also guilty of misleading others, the new and immature Believers into this vain practice, and its aforementioned consequences. These purveyors of errors in God’ name, should ponder over this in light of Lord Jesus’s stark warning in Matthew 18:6 and Mark 9:42. Therefore, the eventual accounting and consequences of this vain practice will be very heavy indeed.


But what if the use of these words and phrases in this manner was indeed worthwhile, efficacious, and beneficial for the Believer; and God also accepts this use? What implications does this have for the character and attributes of God?

 

Think about it; doesn’t practicing these words and phrases make God appear to be fickle, partial, and unreliable towards His children? Because this implies that God favors some, over the others, based on their using or not using certain words and phrases. It shows God to be partial and unfair, since He has given this private revelation of making prayers effective through use of certain words only to some people, but has held it back from many others. Contrary to His claim of Numbers 23:19 and Hebrews 6:17-18, it shows God to be a liar, since He Himself is adding things to His Word, is altering and modifying it; whereas He has assured that His Word is unalterable and settled in heaven forever (Psalm 119:89). Therefore, God cannot be trusted; He is not a fair and just God. His considerations can vary from person to person, especially based on their using or not using certain words and phrases. It also implies that man can influence and manipulate God through using some words and phrases like a chant or an incantation. Therefore, God is actually neither the "I Am Who I Am" (Exodus 3:14) that He professes to be, nor the unchanging God of Malachi 3:6 and Hebrews 13:8. How can the God, who categorically states that only what He says will stand (Proverbs 19:21; Isaiah 14:24; 40:8; 45:23; 46:10; 55:11), be believed and relied upon, when in practice, some words and phrases used by men, can modify or change His stand?


Some people insist that their use of these words and phrases is not to influence Him, but only to honor God, they do it out of reverence towards Him. We will consider and analyse this aspect in the next article.


If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.



Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well 
&
Please Translate and Propagate in your Regional Language

*************************************************************************

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें