ई-मेल संपर्क / E-Mail Contact

इन संदेशों को ई-मेल से प्राप्त करने के लिए अपना ई-मेल पता इस ई-मेल पर भेजें : rozkiroti@gmail.com / To Receive these messages by e-mail, please send your e-mail id to: rozkiroti@gmail.com

गुरुवार, 18 अगस्त 2022

मसीही सेवकाई, पवित्र आत्मा, और बपतिस्मा / The Holy Spirit in Christian Ministry – 30


Click Here for the English Translation

बपतिस्मा समझना - (7) – पवित्र आत्मा से बपतिस्मा और 1 कुरिन्थियों 12:13 


पिछले दो लेखों में हमने देखा और समझा है कि “पवित्र आत्मा से भरना” कोई पृथक या किसी-किसी को ही प्राप्त होने वाला विलक्षण अनुभव नहीं है; और न ही यह “पवित्र आत्मा से बपतिस्मा” के साथ संबंधित है, या उसके समान है। आज हम “पवित्र आत्मा का बपतिस्मा” कहकर गलत शिक्षाओं के फैलाने वालों के द्वारा प्रयोग किए जाने वाले बाइबल के एक और पद की व्याख्या के द्वारा उनकी गलत शिक्षाओं को देखेंगे और समझेंगे।

 

इस संदर्भ में हमारे आज के मन्ना के लिए महत्वपूर्ण पद है 1 कुरिन्थियों 12:13 “क्योंकि हम सब ने क्या यहूदी हो, क्या युनानी, क्या दास, क्या स्‍वतंत्र एक ही आत्मा के द्वारा एक देह होने के लिये बपतिस्मा लिया, और हम सब को एक ही आत्मा पिलाया गया”; इस पद को देखिए, उसपर विचार कीजिए, और उसकी बातों पर ध्यान दीजिए:

  • ध्यान दीजिए कि यहाँ पर भी बपतिस्मे के संबंध में प्रयोग किया गया वाक्यांश है “आत्मा के द्वारा”, न कि “आत्मा का” - जैसा अन्य उदाहरणों में हम पहले देख चुके हैं कि पवित्र आत्मा केवल माध्यम है जिसमें विश्वासी को ओत-प्रोत किया या बप्तिस्मा दिया जाता है, पवित्र आत्मा का अपना अलग से कोई बपतिस्मा नहीं है। 

  • दूसरी बात, मसीही विश्वासियों की मण्डली में विभिन्न पृष्ठभूमियों से आए हुए लोगों के प्रभु यीशु में विश्वास के द्वारा एक हो जाने के विषय में पवित्र आत्मा की अगुवाई से लिखते हुए पौलुस प्रेरित ने कुरिन्थुस के मसीही विश्वासियों को पवित्र आत्मा के द्वारा मिले बपतिस्मे का उद्देश्य समझाया - “हम सब ने क्या यहूदी हो, क्या युनानी, क्या दास, क्या स्‍वतंत्र एक ही आत्मा के द्वारा एक देह होने के लिये बपतिस्मा लिया”! कितना स्पष्ट लिखा गया है कि पवित्र आत्मा से बपतिस्मा सभी मसीही विश्वासियों को एक दूसरे के साथ एकता में ले आने के लिए है; सबको प्रभु में एक देह कर देने के लिए। अब इसके समक्ष कोई भी जन किस आधार पर कह सकता है कि पवित्र आत्मा से बपतिस्मा कुछ ही विश्वासी पा सकते हैं? या यह कि इसकी आवश्यकता अधिक सामर्थी होकर सेवकाई करने, आश्चर्यकर्म करने और चंगाइयाँ देने के लिए है? यहाँ पर तो ऐसा कुछ नहीं लिखवाया गया है; वरन पवित्र आत्मा ने स्वयं लिखवा दिया कि उसमें मिलने वाले बपतिस्मे से लोग एक देह किए जाएंगे, इसके अतिरिक्त और कुछ नहीं होगा। तो फिर अब इस उद्देश्य और प्रयोजन को छोड़ कर, और ही बातें पवित्र आत्मा से बपतिस्मा पाने के साथ जोड़ना क्या वचन में मनुष्यों की बातों, विचारों, और धारणाओं की मिलावट करना नहीं है? क्या यह करना परमेश्वर के वचन में मिलावट करके उसे भ्रष्ट करना नहीं  है? क्या ऐसा करना उचित है, स्वीकार्य है? क्या सच्चे और समर्पित मसीही विश्वासियों के द्वारा परमेश्वर के वचन के साथ इस प्रकार की हेरा-फेरी स्वीकार की जा सकती है (2 कुरिन्थियों 4:2)? 

  • इसी पद की तीसरी बात पर ध्यान कीजिए, लिखा है, “बपतिस्मा लिया; baptized into”; पवित्र आत्मा ने यहाँ पर ‘भूत काल’ (past tense) का प्रयोग करवाया है। तात्पर्य यह, कि पवित्र आत्मा से यह बपतिस्मा सभी मसीही विश्वासियों द्वारा (“हम सब ने क्या यहूदी हो, क्या युनानी, क्या दास, क्या स्‍वतंत्र”) पहले लिया जा चुका है; यह पूरी की गई बात या घटना है। अब उसे दोहराने के लिए या उसे मांगने के लिए किसी प्रयास अथवा प्रार्थना की कोई आवश्यकता नहीं है; ऐसा करना व्यर्थ है। न ही यह सिखाया गया है कि भावी मसीही विश्वासी भी इसकी लालसा रखें और इसके लिए प्रयास करते रहें। 


इस पद के द्वारा भी एक बार फिर उन गलत शिक्षाओं को देने वालों का झूठ और आधार-रहित बातें कहना और सिखाना प्रकट है। वे कहते हैं “पवित्र आत्मा का बपतिस्मा” प्राप्त कर लेने के लिए प्रयास करो जिससे सामर्थी बन कर कार्य कर सको, पवित्र आत्मा से भरे जा सको। जबकि पवित्र आत्मा अपने द्वारा लिखवाए वचन में कहता है बपतिस्मा पवित्र आत्मा से है, पवित्र आत्मा का नहीं है; और उसका उद्देश्य सभी मसीही विश्वासियों को मसीह की देह में एक कर देना है; इसके अतिरिक्त या इससे अधिक और कुछ नहीं है। पवित्र आत्मा से भरने का अर्थ है उद्धार प्राप्त करते ही मसीही विश्वासी में आ कर रहने वाले परमेश्वर पवित्र आत्मा से निरंतर सीखते रहना और उनके प्रति समर्पण तथा आज्ञाकारिता में होकर उनकी सामर्थ्य से कार्य करते रहना। पवित्र आत्मा से बपतिस्मे का उद्देश्य मसीह में विश्वास के द्वारा सभी विश्वासियों को एक देह करना है; उन्हें आश्चर्यकर्म और सामर्थ्य के कार्य करने के लिए सामर्थी बनाना नहीं। पवित्र आत्मा के नाम से गलत शिक्षाएं देने वाले सिखाते हैं कि भविष्य में भी इस बपतिस्मे को प्राप्त करने के प्रयास करना है, जबकि पवित्र आत्मा ने लिखवाया है कि यह बपतिस्मा सभी विश्वासियों को स्वतः ही उनके बिना किसी अतिरिक्त प्रयास या मांगने के पहले ही दे दिया गया है। अब किस की शिक्षा सच्ची, अनन्तकालीन, और विश्वास योग्य है जिसे माना जाए - इन गलतियों से भरे हुए मनुष्यों की, या परमेश्वर पवित्र आत्मा की?


इसी पद में दी गई एक और बात पर ध्यान कीजिए - ऐसी बात जो पवित्र आत्मा से, मसीही विश्वासी में उनके कार्य से सीधे से संबंधित है, किन्तु जिसका कोई उल्लेख, कोई प्रयोग, जिसकी कोई बात ये गलत शिक्षाएं देने वाले नहीं करते हैं। 1 कुरिन्थियों 12:13 के अंतिम वाक्य “और हम सब को एक ही आत्मा पिलाया गया” पर ध्यान कीजिए। परमेश्वर पवित्र आत्मा के नाम का प्रयोग करते हुए इन गलत शिक्षाएं देने वालों में से क्या आज तक कभी किसी को यह कहते सुना है कि “हमें पवित्र आत्मा को पीना या पिलाया जाना भी आवश्यक है; इसलिए पवित्र आत्मा को पी लेने की प्यास रखो, या पवित्र आत्मा के लिए अपने जीवन में प्यास विकसित करो?” यदि वे “पवित्र आत्मा से बपतिस्मा” लेने की बात को “पवित्र आत्मा का बपतिस्मा” बताकर फिर उसे इतना महत्व दे सकते हैं, उससे संबंधित इतने मन-गढ़न्त सिद्धांत बना सकते हैं, इतने बलपूर्वक उनका प्रचार कर सकते हैं, उन मन-गढ़न्त सिद्धांतों को मानने के लिए इतना ज़ोर दे सकते हैं, तो फिर इस वचन के अनुसार “पवित्र आत्मा के पी लेने” के विषय क्यों चुप हैं? सच तो यह है कि यह पूरा पद उनकी शिक्षाओं और सिद्धांतों के विरुद्ध जाता है, उनकी झूठी शिक्षाओं की पोल खोलता है, इसलिए वे इस पद को छिपाए रखते हैं; या बस इसके एक वाक्यांश “पवित्र आत्मा द्वारा बपतिस्मा लिया” भर को लेकर, उसपर अपने ही अर्थ लगा कर, उसका दुरुपयोग अपनी गलत शिक्षाओं और धारणाओं को अनुचित समर्थन देने के लिए करते हैं।

 

परमेश्वर ने हम मसीही विश्वासियों को अपनी पवित्र आत्मा के द्वारा, हमारे उद्धार पाने के साथ ही मसीही जीवन एवं सेवकाई के लिए आवश्यक सामर्थ्य तथा अपने वचन के द्वारा उपयुक्त मार्गदर्शन दे रखा है; अब यह हम पर है कि हम उसका सदुपयोग करें और प्रभु के योग्य गवाह बनें।


यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी। 


एक साल में बाइबल पढ़ें: 

  • भजन 100-102 

  • 1 कुरिन्थियों 1


*******************************************************************

English Translation

Understanding Baptism - (7) – Holy Spirit Baptism & 1 Corinthians 12:13


In the previous two articles we have seen and understood that being “filled with the Holy Spirit” is not a separate or different experience, nor is it for some select few. We also saw that it is not related to the baptism with the Holy Spirit, nor is it something like it. Today we will consider a Bible verse, a part of which is often misused by those who preach and teach wrong things about the so-called “Baptism of the Holy Spirit”, and we will evaluate their wrong teachings and doctrines through this verse.

The verse for our today’s consideration is 1 Corinthians 12:13 “For by one Spirit we were all baptized into one body--whether Jews or Greeks, whether slaves or free--and have all been made to drink into one Spirit”; let us look carefully at what the verse says and ponder over it:

  • Take note, the phrase used in context of baptism here is “by one Spirit”, and not “of the Spirit” - as we have seen earlier through other examples, the Holy Spirit is only the medium into which a Believer is soaked within and without, or baptized; the Holy Spirit does not have His own separate baptism.

  • The second thing, in the Christian Assemblies, different people, coming from different backgrounds, become one people by their coming into faith in the Lord Jesus. In context of this becoming one people, under the guidance of the Holy Spirit, Paul while writing to the Christian Believers in Corinth, explains to them the purpose in their being baptized with the Holy Spirit - “we were all baptized into one body--whether Jews or Greeks, whether slaves or free”! It has been written so very clearly over here that the baptism with the Holy Spirit is meant to bring all the Christian Believers into unity, to make them all a part of the one and the same body of the Lord Jesus. In face of this, how can anyone claim that only a select few can receive the baptism with the Holy Spirit? Or, that this baptism is meant to provide some extra power and ability to some to be able to do miraculous works, healings in ministry? Nothing like this, or alluding to anything like this has been written here in this verse. Rather, the Holy Spirit Himself has got it written that through the baptism that the Believers will receive in Him, they will all become part of one body - nothing more, nothing less, nothing other than this one simple straightforward fact. So then, leaving aside this stated purpose, and instead adding other contrived notions and doctrines into this verse and its interpretation, does it not tantamount to adding human thoughts, wisdom, and concepts to God’s Word? Is this not corrupting God’s Word? Is it at all permissible and acceptable? Should true and committed Christian Believers go along with such crafty and deceitful handling of God’s Word (2 Corinthians 4:2)?

  • Consider a third thing written in this verse; it is written “we were all baptized into one body” - God the Holy Spirit has used the past tense in getting this written. The implication is evident, all the Christian Believers (“whether Jews or Greeks, whether slaves or free”) had already received this baptism into the Holy Spirit; it is an accomplished event. Now there is no need to get it repeated or ask for it again; that is vain. Nor is there any instruction given here that the future Christian Believers should also desire this experience and keep striving for it.


Through this verse, once again the doctrinal lies and false teachings of those who preach and teach wrong things related to the Holy Spirit become quite apparent. These people say that Believers should strive to receive “the baptism of the Holy Spirit” and to “be filled with the Holy Spirit” so that they can become more powerful and able to do the ministry. In contrast, the Holy Spirit, in the Word written through His guidance and inspiration, has got it written that the baptism is with, not of the Holy Spirit; and it is meant to unify all the Believers into one body of Christ; nothing else, nothing more. Also, as we have seen earlier, the meaning of “to be filled with the Holy Spirit” is to continually learn from the Holy Spirit who has come to reside in the Believer at the moment of his salvation, remain submitted to Him, and by being obedient to Him to be able to do His works through His strength, wisdom and guidance. Where in the Bible, if anywhere at all, does it say that the purpose of Holy Spirit Baptism or Holy Spirit Filling is to empower the Christian Believer to do miraculous works and healings? These preachers and teachers of wrong teachings and doctrines teach that future Believers too have to strive to receive this baptism and filling; whereas the Holy Spirit has had it written that this baptism and filling has already automatically been given to all Believers without their asking for it or making any extra efforts for it. Now, whose teachings should be accepted as true, eternal, to be believed in and followed - those given by these fallible and full of errors humans, or those given by God the Holy Spirit?


Take note of another thing written in this verse - something directly related to the work of the Holy Spirit in the ministry of a Christian Believer, but something these preachers and teachers of wrong doctrines and teachings never make any mention of. Look at the last sentence of this verse, which says “and have all been made to drink into one Spirit”! Those who so emphatically say and teach so many contrived, imaginary things about God the Holy Spirit, have you ever heard any of them ever say something to the effect “It is essential for us to drink the Holy Spirit; therefore, we should have a thirst for the Holy Spirit, we should learn to develop a thirst for the Holy Spirit”? If they can change “baptism with the Holy Spirit” to “baptism of the Holy Spirit” and then using only a part of this verse as a supporting verse build up so many teachings and doctrines around their own contrived notions, and teach them so emphatically, then why are they silent about this last part “and have all been made to drink into one Spirit” of this verse?


The truth is that this whole verse actually goes contrary to their teachings and doctrines, exposes the fallacy of their teachings. Therefore, they take only a part of this verse “by one Spirit we were all baptized”, out of its context, impose their own meanings and implications upon it, then leaving aside the rest of this verse, lest their falsehood becomes apparent, misuse their misinterpretation to support their self-developed wrong teachings. God has given to us Christian Believers, His Holy Spirit from the moment of our salvation, to guide and to teach us in our Christian life and living through God’s Word, and to empower us for our Christian Ministry to be carried out for His glory. Now it is up to us to properly use God’s provision and become the worthy witnesses of the Lord Jesus.


If you are a Christian Believer, then it is mandatory for you to learn the teachings related to the Holy Spirit from the Word of God, seriously ponder over them, understand them, and obey them. You should learn the truth and accordingly live and behave appropriately and worthily, and should teach only the truth from the Bible. You will have to give an account of everything you say to the Lord Jesus (Matthew 12:36-37). When you have God’s Word in your hand, and the Holy Spirit is there with you to teach you, then how will you be able to answer for yourself for getting deceived by wrong doctrines and false preaching and teachings? How will you justify your giving credibility to the persons, sects, and denominations teaching and preaching wrong things in the name of the Holy Spirit, and being part of their false teachings?


If you are still thinking of yourself as being a Christian, because of being born in a particular family and having fulfilled the religious rites and rituals prescribed under your religion or denomination since your childhood, then you too need to come out of your misunderstanding of Biblical facts and start understanding and living according to what the Word of God says, instead of what any denominational creed says or teaches. Make the necessary corrections in your life now while you have the time and opportunity; lest by the time you realize your mistake, it is too late to do anything about it.


If you are still not Born Again, have not obtained salvation, or have not asked the Lord Jesus for forgiveness for your sins, then you have the opportunity to do so right now. A short prayer said voluntarily with a sincere heart, with heartfelt repentance for your sins, and a fully submissive attitude, “Lord Jesus, I confess that I have disobeyed You, and have knowingly or unknowingly, in mind, in thought, in attitude, and in deeds, committed sins. I believe that you have fully borne the punishment of my sins by your sacrifice on the cross, and have paid the full price of those sins for all eternity. Please forgive my sins, change my heart and mind towards you, and make me your disciple, take me with you." God longs for your company and wants to see you blessed, but to make this possible, is your personal decision. Will you not say this prayer now, while you have the time and opportunity to do so - the decision is yours.



Through the Bible in a Year: 

  • Psalms 100-102 

  • 1 Corinthians 1



बुधवार, 17 अगस्त 2022

मसीही सेवकाई और पवित्र आत्मा / The Holy Spirit in Christian Ministry – 29


Click Here for the English Translation

बप्तिस्मा समझना - (6) – “पवित्र आत्मा से भर जाना” क्या होता है? 


पिछले लेख में हमने वचन के उदाहरणों से तथा इफिसियों 5:18 की व्याख्या द्वारा देखा था कि “पवित्र आत्मा से भरना” कोई पृथक या किसी-किसी को ही प्राप्त होने वाला विलक्षण अनुभव नहीं है; और न ही यह “पवित्र आत्मा से बपतिस्मा” के साथ संबंधित है, या उसके समान है। क्योंकि “पवित्र आत्मा का बपतिस्मा” कहकर गलत शिक्षाओं के फैलाने वालों ने “पवित्र आत्मा से भरना” के संबंध में भी बहुत सी गलत शिक्षाएं फैला रखी हैं। बाइबल के लेखों को समझने और उनके संबंध में किसी धोखे में पड़ने से बचने के लिए, यह देखना और समझना भी आवश्यक है कि उन प्राथमिक श्रोताओं ने, जिन्हे सबसे पहले वह बात लिखी गई थी, उसे किस प्रकार से समझा और अपने जीवन में लागू किया था। वही इस बात का प्राथमिक और अपरिवर्तनीय अर्थ है; शेष सभी अर्थ और व्याख्या उस अर्थ के सहायक हैं, किन्तु कभी उसका स्थान नहीं ले सकते हैं। अन्यथा, बाइबल परिवर्तनीय, झूठ का संग्रह, और अ विश्वसनीय हो जाएगी। इसलिए आज के लेख में कुछ सामान्य जीवन की बातों और उदाहरणों के द्वारा “पवित्र आत्मा से भरना” को कुछ विस्तार से और ठीक से समझेंगे।

 

यदि मसीही विश्वासी पवित्र आत्मा के निर्देशानुसार (गलातियों 5:16, 25) नहीं चलता है, उसकी आज्ञाकारिता के द्वारा उसकी सामर्थ्य को प्रयोग नहीं करता है, तो पवित्र आत्मा उसके जीवन में उससे शोकित रहता है, तथा उसका अपना जीवन प्रभु के लिए अप्रभावी, तथा निष्फल रहता है (इफिसियों 4:30; 1 थिस्सलुनीकियों 5:19)। इसे इस उदाहरण द्वारा समझिए - आपके घर में बिजली का कनेक्शन और तार लगे हैं और उन तारों में बिजली प्रवाहित भी होती रहती है। किन्तु जब तक आप कोई कार्यशील, एवं बिजली से चलने वाला उपयुक्त उपकरण उसके साथ जोड़कर बिजली को अपना कार्य नहीं करने देते हैं, तब तक उस बिजली की आपके घर में उपस्थिति निष्क्रिय, निष्फल, एवं प्रभाव रहित है। आप जैसा और जितना शक्तिवान उपकरण जोड़ेंगे और बिजली को उस में से प्रवाहित होकर कार्यकारी होने देंगे, उतना ही आप उस विद्यमान बिजली की सामर्थ्य को प्रत्यक्ष देखेंगे, और उसका सदुपयोग करेंगे। उपकरण चाहे छोटा एवं कम शक्ति का हो, अथवा बड़ा एवं अधिक शक्ति का, उसमें प्रवाहित होने वाली बिजली एक ही और समान गुणवत्ता की होगी। उस बिजली की सामर्थ्य का प्रदर्शन तथा उपयोग उस उपकरण द्वारा बिजली का प्रयोग करने की क्षमता पर निर्भर होगा, क्योंकि प्रवाहित होने वाली बिजली तो सारे घर के सभी तारों और उपकरणों में एक ही है।


इसी प्रकार से आप जितना अधिक परमेश्वर के प्रति आज्ञाकारी और समर्पित रहेंगे, जितना उसके वचन के अनुसार चलेंगे, जितना परमेश्वर को और उसके वचन को अपने जीवन में उच्च स्थान और आदर देंगे, उतना अधिक पवित्र आत्मा की सामर्थ्य आप में होकर कार्य करेगी, प्रकट होगी। यदि आपका आत्मिक जीवन कमज़ोर रहेगा, तो आपको अपने जीवन में पवित्र आत्मा की सामर्थ्य भी उतनी ही कम अनुभव होगी तथा दिखाई देगी। यदि आप मात्र औपचारिकता पूरी करने के लिए बाइबल का एक छोटा खंड पढ़ना, और कुछ औपचारिक प्रार्थना दोहराना भर ही कर सकते हैं – और बहुतेरे तो यह भी नहीं करते हैं, तो फिर आप कैसे आशा रख सकते हैं कि आप वचन की अच्छे समझ रखेंगे और के जीवन में पवित्र आत्मा की जीवन्त, प्रभावी, तथा सामर्थी उपस्थिति दिखाई देगी?


परमेश्वर पवित्र आत्मा से परमेश्वर के वचन को सीखने के लिए एक और उदाहरण पर विचार कीजिए। किसी भी स्तर की शिक्षा प्राप्त करने के लिए बच्चों को नियमित स्कूल में जाना होता है, बैठ कर, और ध्यान देकर पढ़ना होता है, ठीक से अपना गृह कार्य करना होता है, परीक्षाओं में उत्तीर्ण होना पड़ता है, तभी वे ज्ञान और समझ में बढ़ने पाते हैं, और जीवन में कुछ कर पाने के योग्य होने पाते हैं। यह उनके प्रतिदिन कुछ मिनिट तक स्कूल के विभिन्न गलियारों में हो कर घूमने-फिरने और निकलने, और फिर वापस घर भाग आने तथा फिर शेष दिन को अन्य बातों में व्यतीत करने के द्वारा नहीं हो सकता है। इसी प्रकार से आत्मिक पाठशाला में भी उचित समय के लिए एकाग्र मन के साथ सीखने के उद्देश्य और तैयारी के साथ बैठना, वहां पर्याप्त समय बिताना, तथा ध्यान दे कर पवित्र आत्मा की बात को सुनना तथा उनसे सीखना, और जीवन के अनुभवों की परीक्षाओं से हो कर निकलना होता है। तब ही परमेश्वर का वचन सीखा जा सकता है, तथा प्रभु का जीवन और सामर्थ्य व्यक्ति के जीवन में दिखाई देती है।


प्रत्येक वास्तविक नया जन्म पाया हुआ मसीही विश्वासी पवित्र आत्मा का मंदिर है और पवित्र आत्मा मसीही विश्वासी में सदा विद्यमान है (1 कुरिन्थियों 3:16; 6:19), बसा हुआ है (2 तीमुथियुस 1:14)। मसीही विश्वासी जब अपने आत्मिक स्तर एवं परिपक्वता के अनुसार, पवित्र आत्मा की सामर्थ्य और आज्ञाकारिता में होकर परमेश्वर की महिमा एवं कार्य के लिए कुछ ऐसा करने पाता है, जो उसके लिए अपने आप से, या किसी मानवीय सामर्थ्य, अथवा ज्ञान, या अपनी किसी योग्यता से कर पाना संभव नहीं था, तो यही पवित्र आत्मा से भरकर कार्य करना होता है, जैसा कि हम पहले पतरस, यूहन्ना और पौलुस के जीवनों के उदाहरणों से देख चुके हैं।


क्योंकि सामान्यतः सभी मसीही विश्वासी परमेश्वर पवित्र आत्मा के कहे हुए के, और उसके वचन के प्रति अपने विश्वास, समर्पण, और आज्ञाकारिता में न तो एक समान स्तर के होते हैं, और न ही सभी उस उच्च-स्तर के होते हैं जितने कुछ विशिष्ट लोग अपने मसीही समर्पण, आज्ञाकारिता, और परिपक्वता के कारण हो जाते हैं, इसलिए ऐसा लगता है कि पवित्र आत्मा से भरकर कार्य करना, अर्थात पवित्र आत्मा की सामर्थ्य से कुछ अद्भुत या विलक्षण काम करना, केवल कुछ विशिष्ट लोगों के लिए ही संभव है। किन्तु यह लोगों को बहकाए रखने और मसीही सेवकाई में अनुपयोगी एवं निष्फल करने के लिए शैतान द्वारा फैलाई जाने वाले भ्रान्ति है; और इस भ्रान्ति का दुरुपयोग ‘पवित्र आत्मा से भरने’ की आवश्यकता की गलत शिक्षा को सिखाने और प्रचार करने के लिए किया जाता है। मसीही विश्वास, आत्मिकता, और परमेश्वर की आज्ञाकारिता में बढ़िए, और आप भी पवित्र आत्मा की सामर्थ्य से भरकर कार्य करने वाले हो जाएंगे।


बड़ा ही सामान्य और स्वाभाविक सा उदाहरण है, आप किसी भी दुर्बल और रोगी मनुष्य से वैसा और उतना ही शारीरिक परिश्रम करने की आशा नहीं रखेंगे जो एक स्वस्थ और बलवंत मनुष्य सहजता से कर सकता है। जब तक संसार और सांसारिकता के साथ समझौते का रोग हम मसीही विश्वासियों को आत्मिक रीति से दुर्बल और आत्मिक रीति से अस्वस्थ बनाए रखेगा; जब तक हम संसार के लोगों, मतों और समुदायों या डिनोमेनेशंस की आज्ञाएँ मानने और उन लोगों के लिए काम करते रहने को प्राथमिकता तथा इसके कारण परमेश्वर और उस के वचन की आज्ञाकारिता को अपने जीवनों में उन की बातों से निचले दर्जे का स्थान देते रहेंगे, तथा हम जब तक प्रभु की संगति और उसके वचन के अध्ययन एवं आज्ञाकारिता एक सर्वोपरि अनिवार्यता का स्थान नहीं देंगे; बल्कि इसे सांसारिकता के कार्यों के पश्चात उपलब्ध समय और सुविधा के अनुसार किया गया कार्य बना कर करते रहेंगे, तब तक हम अपनी आत्माओं को दुर्बल बनाए रखेंगे, तब तक हम भी वह सब कदापि नहीं करने पाएंगे जो एक आत्मिक जीवन में स्वस्थ और सबल व्यक्ति के लिए कर पाना संभव है। और हम भी इस प्रकार की गलत शिक्षाओं को गढ़ने और प्रचार करने वालों के भ्रम द्वारा ठगे जाते रहेंगे, इधर-उधर उछाले जाते रहेंगे (इफिसियों 4:14)।


परमेश्वर ने हम मसीही विश्वासियों को अपनी पवित्र आत्मा के द्वारा, हमारे उद्धार पाने के साथ ही मसीही जीवन एवं सेवकाई के लिए आवश्यक सामर्थ्य तथा अपने वचन के द्वारा उपयुक्त मार्गदर्शन दे रखा है; अब यह हम पर है कि हम उसका सदुपयोग करें और प्रभु के योग्य गवाह बनें।


यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी। 


एक साल में बाइबल पढ़ें: 

  • भजन 97-99 

  • रोमियों 16


************************************************************************

English Translation

Understanding Baptism - (6) – What is “Being Filled by the Holy Spirit”?


In the previous article, we had seen from the examples in the Word of God and through understanding Ephesians 5:18 that “being filled by the Holy Spirit” is neither a separate event nor an extra-ordinary experience granted to a select few; and neither is it in any way related to the so-called “Baptism of the Holy Spirit”. Those who have spread wrong teachings and doctrines about “Baptism of the Holy Spirit”, have also similarly spread many false teachings and doctrines about “being filled by the Holy Spirit”. None of those teachings have any Biblical support or affirmation, but once again, they are misinterpretations and misrepresentations of Biblical words and verse taken out of context, and then twisted and stretched to suit a particular line of thought. One of the ways of understanding any Biblical portion and avoiding pitfalls about it is to consider how the initial audience to whom it was first addressed understood it and applied it in their lives. That is the primary, unalterable meaning of that portion; every other meaning and interpretation will supplement it, but will never replace it; else the Bible will become alterable, a book of lies, and unreliable. Therefore, in today’s article we will understand through some common examples of day-to-day life the meaning and explanation of “being filled by the Holy Spirit.”


If a Christian Believer does not live and walk according to the instructions and guidance of the Holy Spirit (Galatians 5:16, 25), does not utilize the power of the Holy Spirit available to him through being obedient to Him, then the Holy Spirit remains grieved with him, and his own life remains ineffective, and fruitless for the Lord (Ephesians 4:30; 1 Thessalonians5:19). Understand this through an example - you will be having an electricity connection and electrical wiring done in your house, and electricity flows through those wires. But unless you connect an electrical appliance in a working condition to those wires, and allow the electricity to do its work, the presence, ability, and power of electricity to do anything in your house remains vain, ineffective, and useless. The appliance you connect to those wires, its condition, and the ability of that appliance, i.e., its capacity to utilize the power of electricity will determine the effects and works you will see of the electricity flowing through it. The more powerful and better the appliance, the better and more will be the evident power of the electricity flowing through it. Whether the appliance is small or big; of a small capacity or of a larger capacity, the electricity flowing through them is the same. The only difference is the ability of the appliance to utilize the electricity.


Similarly, the more obedient and surrendered to the Lord a person is, the more he walks according to the teachings of the Word of God, the more honor and priority he accords to the Word of God in his life, in proportion, the more will be the power of the Holy Spirit evident through his life. If one’s spiritual life and living is weak, then the evident power of the Holy Spirit in his life will also be limited and weak. If all a person does is to fulfill a formality, reads a small portion of the Bible and repeats a small payer by rote - and many do not even do this, then how can he expect to have a good understanding of God’s Word; to show the power and effectiveness of the Holy Spirit in and through his life?


Consider another example related to learning God’s Word. For education and learning, the children have to go to school regularly, sit in their classes, listen attentively, do their “home-work” and assignments diligently, and intermittently have to appear in and pass some tests and examinations. It is only then that the children will learn, grow in knowledge and wisdom, and become able to achieve something in life. This cannot be achieved by the child’s running through the various corridors of the school building to take a quick look around, then running back home to spend the rest of the time in other activities. Similarly, it is essential to regularly join a spiritual “class”, sit there with a prepared heart and mind with the intention to learn, spend adequate time in the “class” and carefully, attentively listen to what the Holy Spirit, our Spiritual Teacher is instructing, learn from Him, obey Him and do as He says, and intermittently go through tough experiences, or tests and examinations, in life and pass those tests. It is only then that one gets to learn God’s Word, learn to use and exhibit the power of the Holy Spirit in one’s life.


Every truly Born-Again Christian Believer is the Temple of the Holy Spirit and God the Holy Spirit is always present in him (1 Corinthians 3:16; 6:19), continually dwells in him (2 Timothy 1:14). When a Christian Believer, according to his spiritual status and maturity, through the power of the Holy Spirit, is able to do something for the glory of God, which he could not have done through his own strength, knowledge, and ability; or through the help of some other person, then this is doing the thing by being ‘filled with the Holy Spirit”, i.e., through the power and ability of the Holy Spirit, as we have seen earlier through the examples of the lives of Peter, John, and Paul.


Since, generally speaking, all Christian Believers are not at the same level in their faith, surrender, and obedience towards God’s Word and promptings of the Holy Spirit; and neither are they at that high spiritual level and maturity which some reach through their committed and obedient lives, therefore, it appears that doing something extra-ordinary by the power of the Holy Spirit is possible only for a select few. But this is a misunderstanding of facts spread by Satan and his messengers, to beguile and deceive people and keep them inactive and fruitless in their lives. This misunderstanding is also used, taught, and propagated by those who wrongfully use and teach about the necessity of “being filled with the Holy Spirit.” Whoever increases in Christian faith, spirituality, learning and obeying the Word of God, will also become more powerful in working through and exhibiting the power of the Holy Spirit.


It is a very simple and straightforward example that no one expects a sick, unhealthy person to be able to work and perform like a healthy person will be able to do. So long as the sickness and disease of worldliness and compromising with the world keeps the Christian Believer spiritually sick and weak; so long as Believers give a higher importance to following the rules and regulations given by people, sects and denominations and working according to them, instead of learning and obeying the Word of God; till Believers learn to give the primary place in life to the Lord and His Word, instead of giving priority to worldly occupation and works and only giving the left-over time and energy to God, His Word, and His work perfunctorily; we will keep our spirits weak and diseased, and will never be able to do that which a spiritually healthy and strong person can do through the power of the Holy Spirit. In this spiritually weak and diseased state, we will be easily carried away and tossed around (Ephesians 4:14) by those who go around preaching and teaching false things and wrong doctrines.


The Lord God has provided to the Christian Believers through His Holy Spirit, the necessary power and guidance required for our Christian lives and ministry, from the moment they are saved. Now it is for us to make proper use of this gift from God and be effective witnesses for the Lord God.


If you are a Christian Believer, then it is mandatory for you to learn the teachings related to the Holy Spirit from the Word of God, seriously ponder over them, understand them, and obey them. You should learn the truth and accordingly live and behave appropriately and worthily, and should teach only the truth from the Bible. You will have to give an account of everything you say to the Lord Jesus (Matthew 12:36-37). When you have God’s Word in your hand, and the Holy Spirit is there with you to teach you, then how will you be able to answer for yourself for getting deceived by wrong doctrines and false preaching and teachings? How will you justify your giving credibility to the persons, sects, and denominations teaching and preaching wrong things in the name of the Holy Spirit, and being part of their false teachings?

 

If you are still thinking of yourself as being a Christian, because of being born in a particular family and having fulfilled the religious rites and rituals prescribed under your religion or denomination since your childhood, then you too need to come out of your misunderstanding of Biblical facts and start understanding and living according to what the Word of God says, instead of what any denominational creed says or teaches. Make the necessary corrections in your life now while you have the time and opportunity; lest by the time you realize your mistake, it is too late to do anything about it.


If you are still not Born Again, have not obtained salvation, or have not asked the Lord Jesus for forgiveness for your sins, then you have the opportunity to do so right now. A short prayer said voluntarily with a sincere heart, with heartfelt repentance for your sins, and a fully submissive attitude, “Lord Jesus, I confess that I have disobeyed You, and have knowingly or unknowingly, in mind, in thought, in attitude, and in deeds, committed sins. I believe that you have fully borne the punishment of my sins by your sacrifice on the cross, and have paid the full price of those sins for all eternity. Please forgive my sins, change my heart and mind towards you, and make me your disciple, take me with you." God longs for your company and wants to see you blessed, but to make this possible, is your personal decision. Will you not say this prayer now, while you have the time and opportunity to do so - the decision is yours.



Through the Bible in a Year: 

  • Psalms 97-99 

  • Romans 16

मंगलवार, 16 अगस्त 2022

मसीही सेवकाई और पवित्र आत्मा / The Holy Spirit and Christian Ministry – 28


Click Here for the English Translation

बपतिस्मा की समझ - (5) – पवित्र आत्मा का बपतिस्मा "भरना"?


एक अन्य गलत धारणा जिसका “पवित्र आत्मा का बपतिस्मा” के संदर्भ में प्रचार किया जाता है, शिक्षा दी जाती है, कि यह वैसे ही पवित्र आत्मा से “भर जाना” है जैसे कुछ अतिरिक्त सामग्री लेकर किसी रिक्त स्थान को उस सामग्री से भर दिया अजाए; किन्तु इस धारणा का भी बाइबल से कोई समर्थन नहीं है।

 

सामान्य वार्तालाप एवं उपयोग में वाक्यांश “भर जाने” या “परिपूर्ण हो जाने” के विभिन्न अभिप्राय होते हैं, और इस वाक्यांश के विषय ऐसा ही हम परमेश्वर के वचन बाइबल में भी देखते हैं। इन विभिन्न अभिप्रायों के कुछ उदाहरण हैं:

  • किसी रिक्त स्थान में समा जाना और उसे अपनी उपस्थिति से ‘भर’ देना या परिपूर्ण अथवा ओतप्रोत कर देना। बाइबल में इस अभिप्राय का एक उदाहरण है मरियम द्वारा प्रभु के पाँवों पर इत्र उडेलना, जिसकी सुगंध से घर सुगंधित हो गया (यूहन्ना 12:3 - अंग्रेज़ी में filled with the fragrance) अर्थात सुगंध से भर गया। बाइबल से इसी अभिप्राय का एक और उदाहरण है राजा के कहने पर सभी स्थानों से लोगों को लाकर ब्याह के भोज के लिए बैठाना जिससे “ब्याह का घर जेवनहारों से भर गया” (मत्ती 22:10)। 

  • किसी बात या भावना के वशीभूत होकर कुछ कार्य अथवा व्यवहार करना; जैसे कि 

    • लोगों का प्रभु या उसके शिष्यों के विरुद्ध क्रोध से भर जाना और हानि पहुँचाने का प्रयास करना  (लूका 4:28-29; 6:11; प्रेरितों 5:17; 13:45)

    • आश्चर्यकर्म को देखकर अचरज और भय के वशीभूत हो जाना (लूका 5:26; प्रेरितों 3:10)

    • अत्यधिक आनंदित हो जाना (प्रेरितों 13:52)

इसके अतिरिक्त, बाइबल में, पवित्र आत्मा के संदर्भ में, इन वाक्यांशों का प्रयोग इस अर्थ के साथ भी किया गया है:

  • पहली बार पवित्र आत्मा को प्राप्त करना (प्रेरितों 9:17)

  • पवित्र आत्मा की सामर्थ्य से अभूतपूर्व कार्य करना (प्रेरितों 2:4; 4:8, 31; 13:9-11)

इनके अतिरिक्त वाक्यांश “भर जाने” या “परिपूर्ण हो जाने” के और भी प्रयोग बाइबल में दिए गए हैं, जैसा कि सामान्य भाषा में भी अन्य प्रयोग होते हैं। किन्तु, हमारे संदर्भ के विषय के लिए, बाइबल में कहीं पर भी इस वाक्यांश का अर्थ पवित्र आत्मा से बपतिस्मा प्राप्त करना नहीं दिया गया है; न ही “भर जाने” या “परिपूर्ण हो जाने” को पवित्र आत्मा से बपतिस्मा प्राप्त करने के समतुल्य बताया गया है, और न ही ऐसा कोई संकेत भी किया गया है। सामान्यतः बाइबल में वाक्यांश “भर जाने” या “परिपूर्ण हो जाने” का अर्थ और प्रयोग किसी की सामर्थ्य अथवा उपस्थिति के वशीभूत होकर अथवा उससे प्रेरित होकर कुछ अद्भुत या अभूतपूर्व कर पाने के संदर्भ में होता है। इसलिए हम निःसंकोच यह तात्पर्य माँ सकते हैं कि पवित्र आत्मा से भर जाना से अभिप्राय है पवित्र आत्मा की सामर्थ्य, उसके नियंत्रण में होकर कार्य करना।

 

इसके लिए इफिसियों 5:18 “और दाखरस से मतवाले न बनो, क्योंकि इस से लुचपन होता है, पर आत्मा से परिपूर्ण होते जाओ” के आधार पर पवित्र आत्मा के विषय गलत शिक्षाओं को बताने और सिखाने वालों के द्वारा दावा किया जाता है कि पवित्र आत्मा से परिपूर्ण होने या भर जाने की शिक्षा बाइबल में दी गई है। किन्तु यदि हम बहुधा ज़ोर देकर दोहराई जाने वाली पवित्र आत्मा संबंधी गलत शिक्षाओं के प्रभाव से निकल कर इस वाक्य को साधारण समझ से देखें, और वह भी उसके सही सन्दर्भ में, तो यहाँ असमंजस की कोई बात ही नहीं है। इस वाक्य का सीधा सा और स्पष्ट अर्थ है; इस वाक्य में दाखरस द्वारा मनुष्य को नियंत्रित कर लेने वाले प्रभाव को उदाहरण के समान प्रयोग किया गया है, एक अन्य तथ्य, पवित्र आत्मा के प्रभाव को चित्रित करने के लिए। पौलुस ने इस पद में पवित्र आत्मा की प्रेरणा से जो लिखा है उसे समझने के लिए इस प्रकार से व्यक्त किया जा सकता है, “जिस प्रकार दाखरस से ‘परिपूर्ण’ व्यक्ति का मतवालापन, या लुचपन का व्यवहार के द्वारा प्रकट कर देता है कि वह व्यक्ति उसमें भरे हुए दाखरस के प्रभाव तथा नियंत्रण में है, उसी प्रकार मसीही विश्वासी को अपने आत्मा से भरे हुए या ‘परिपूर्ण’ होने को अपने आत्मिक व्यवहार के द्वारा प्रदर्शित और व्यक्त करना है कि वह पवित्र आत्मा से भरा हुआ है, उसके नियंत्रण में है” और फिर इससे आगे के पद 19 से 21 में वह पवित्र आत्मा से ‘भरे’ हुए होने पर किए जाने वाले अपेक्षित व्यवहार की बातें बताता है।


इस वाक्य में एक और बात पर ध्यान कीजिए, पौलुस ने लिखा है, ‘...परिपूर्ण होते जाओ’  यानि कि यह लगातार होती रहने वाली प्रक्रिया है। अर्थात, इसे यदा-कदा किए जाने वाला कार्य मत समझो वरन लगातार पवित्र आत्मा के प्रभाव और नियंत्रण में बने रहो। इस कथन का न तो यह अर्थ है, और न ही हो सकता है, कि तुम्हें पवित्र आत्मा की कुछ मात्रा बारंबार लेते रहना पड़ेगा जब तक कि तुम उस से ‘भर’ नहीं जाते हो; और न ही यह अर्थ है कि क्योंकि पवित्र आत्मा व्यक्ति में से रिस कर निकलता रहता है, इस लिए जब भी ऐसा हो जाए तो उसे फिर से ‘भर’ लेने के लिए पर्याप्त मात्रा में उसे ले लो। यह तो कभी हो ही नहीं सकता है, क्योंकि जैसा पहले देखा जा चुका है, पवित्र आत्मा परमेश्वर है, पवित्र त्रिएक परमेश्वर का एक व्यक्तित्व, उसे बांटा नहीं जाता है, वह टुकड़ों या किस्तों में नहीं मिलता है, न ही किसी व्यक्ति में उसे घटाया या बढ़ाया जा सकता है, और वह हर किसी सच्चे मसीही विश्वासी में मात्रा तथा गुणवत्ता में समान ही विद्यमान होता है। क्योंकि यही वचन का सच है तो फिर संभव भी केवल यही है कि व्यक्ति के सच्चे मसीही विश्वास में आते ही जैसे ही पवित्र आत्मा उसे मिला, वह तुरंत ही उससे ‘भर गया’ या ‘परिपूर्ण’ भी हो गया।

 

इस बात की पुष्टि प्रेरितों 2:3-4 “और उन्हें आग की सी जीभें फटती हुई दिखाई दीं; और उन में से हर एक पर आ ठहरीं। और वे सब पवित्र आत्मा से भर गए, और जिस प्रकार आत्मा ने उन्हें बोलने की सामर्थ्य दी, वे अन्य अन्य भाषा बोलने लगे” से भी हो जाती है - पवित्र आत्मा उन एकत्रित और प्रतीक्षा कर रहे शिष्यों पर उतरा, साथ ही लिखा है कि वे शिष्य पवित्र आत्मा से भर गए - उन शिष्यों द्वारा पवित्र आत्मा को प्राप्त करना ही पवित्र आत्मा से भर जाना था। उन्हें पवित्र आत्मा से भरने के लिए अलग से कोई प्रयास नहीं करना पड़ा; और साथ ही वहाँ जीतने जन उपस्थिति थे, वे सभी एक साथ ही, समान रूप से पवित्र आत्मा से भर गए, कोई कम कोई अधिक नहीं, या कोई भर गया कोई रह गया नहीं। प्रेरितों 1:4, 5, 8 में प्रभु ने स्पष्ट कर दिया था कि पवित्र आत्मा प्राप्त करना ही पवित्र आत्मा से बपतिस्मा प्राप्त करना है; और यहाँ पर वचन यह स्पष्ट कर देता है कि पवित्र आत्मा का विश्वासी में आना और उसका पवित्र आत्मा से भर जाना एक ही बात है। अर्थात पवित्र आत्मा का विश्वासी में आना ही पवित्र आत्मा से बपतिस्मा तथा पवित्र आत्मा से भर जाना है। अब जो पवित्र आत्मा अपनी संपूर्णता में उस व्यक्ति में आ गया है, क्योंकि उससे अतिरिक्त, या अधिक, या दोबारा तो किसी को कभी मिल ही नहीं सकता है; पवित्र आत्मा उसमें अपनी संपूर्णता में हमेशा वही, वैसा ही, और उतना ही रहेगा; इसलिए अब तो बस उस व्यक्ति को अपने में विद्यमान पवित्र आत्मा की उपस्थिति को अपने आचरण द्वारा व्यक्त करते रहना है, अपने व्यवहारिक जीवन में पवित्र आत्मा के प्रभाव एवं नियंत्रण को दिखाते रहना है।


 तो इसलिए अब, किसी अन्य की तुलना में, उस व्यक्ति में विद्यमान पवित्र आत्मा के कार्यों और सामर्थ्य के दिखाए जाने में जो भी भिन्नता हो सकती है वह उस व्यक्ति में विद्यमान पवित्र आत्मा की ‘मात्रा’ के भिन्न होने कारण कदापि नहीं होगी – क्योंकि न तो पवित्र आत्मा की मात्रा और न उसकी गुणवत्ता कभी भी बदल सकती है, और न ही कभी किसी अन्य से भिन्न हो सकती है। किन्तु यह परस्पर भिन्नता केवल उन व्यक्तियों में पवित्र आत्मा के प्रति समर्पण एवं आज्ञाकारिता में बने रहने और इसे अपने व्यवहारिक जीवन में प्रदर्शित करते रहने में भिन्न होने के द्वारा ही हो सकती है। किसी व्यक्ति का यह पवित्र आत्मा के प्रति आज्ञाकारिता एवं समर्पण का व्यवहार एवं आचरण, उस में पवित्र आत्मा की ‘मात्रा’ का मान अथवा सूचक नहीं है। इस भिन्नता को पवित्र आत्मा की मात्रा के सूचक के रूप में प्रयोग करने या कहने की शिक्षा बाइबल की शिक्षाओं से संगत नहीं है, बल्कि इसका संकेत है कि ऐसी शिक्षाएं देने वाले पवित्र आत्मा के बारे में कितना कम और गलत जानते तथा सिखाते हैं। इस भिन्नता को समझने के बारे में कुछ विस्तार से हम अगले लेख में देखेंगे।


यदि आप मसीही विश्वासी हैं तो यह आपके लिए अनिवार्य है कि आप परमेश्वर पवित्र आत्मा के विषय वचन में दी गई शिक्षाओं को गंभीरता से सीखें, समझें और उनका पालन करें; और सत्य को जान तथा समझ कर ही उचित और उपयुक्त व्यवहार करें, सही शिक्षाओं का प्रचार करें। किसी के भी द्वारा प्रभु, परमेश्वर, पवित्र आत्मा के नाम से प्रचार की गई हर बात को 1 थिस्सलुनीकियों 5:21 तथा प्रेरितों 17:11 के अनुसार जाँच-परख कर, यह स्थापित कर लेने के बाद कि उस शिक्षा का प्रभु यीशु द्वारा सुसमाचारों में प्रचार किया गया है; प्रेरितों के काम में प्रभु के उस प्रचार का निर्वाह किया गया है; और पत्रियों में उस प्रचार तथा कार्य के विषय शिक्षा दी गई है, तब ही उसे स्वीकार करें तथा उसका पालन करें, उसे औरों को सिखाएं या बताएं। आपको अपनी हर बात का हिसाब प्रभु को देना होगा (मत्ती 12:36-37)। जब वचन आपके हाथ में है, वचन को सिखाने के लिए पवित्र आत्मा आपके साथ है, तो फिर बिना जाँचे और परखे गलत शिक्षाओं में फँस जाने, तथा मनुष्यों और उनके समुदायों और उनकी गलत शिक्षाओं को आदर देते रहने के लिए, उन गलत शिक्षाओं में बने रहने के लिए क्या आप प्रभु परमेश्वर को कोई उत्तर दे सकेंगे?


यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।  


एक साल में बाइबल पढ़ें: 

  • भजन 91-93 

  • रोमियों 15:1-13


*********************************************************************

English Translation

Understanding Baptism - (5) – Holy Spirit

Baptism “Filling”?

Another wrong notion that is preached and taught about “Baptism of the Holy Spirit” is that it is a “filling” of the Holy Spirit, as in an extra amount of some material being taken and being used to occupy some empty places; but this too has no support from the Bible.


In general use and conversation, the phrase “to fill” or “to be filled with” have different meanings and implications, and we see the same in God’s Word as well. Let us look at some examples of the use of these phrases from the Bible:

  • One meaning is to occupy an empty space and make its presence felt in that space, i.e., to permeate in that space. One example of this meaning is Mary anointing the feet of Jesus with perfume, and the sweet smell of the perfume filled up or permeated in the whole house (John 12:3). Another example of this meaning is in Matthew 22:10, where at the King’s command, “the wedding hall was filled with guests.”

  • Another meaning is to come under the control of an emotion or a situation, and do something while in that state of being overwhelmed by that emotion or situation; e.g.:

    • People getting filled up with rage or anger and trying to harm the Lord Jesus and His disciples  (Luke 4:28-29; 6:11; Acts 5:17; 13:45).

    • Being overwhelmed with dismay and fear on seeing miracles (Luke 5:26; Acts 3:10).

    • Becoming overjoyed and overwhelmed with an emotion (Acts 13:52).


In the Bible, in context of the functioning of the Holy Spirit, these phrases have also been used with the following meaning:

  • To receive the Holy Spirit for the first time (Acts 9:17).

  • The doing of miraculous and extra-ordinary works through the power of the Holy Spirit (Acts 2:4; 4:8, 31; 13:9-11).


Besides these uses, the phrases “to fill” or “to be filled with” have also been used with other meanings, as they are used in common day-to-day use in general conversation. But, in context of our topic of discussion, nowhere in the Bible have these phrases ever been used to mean or even remotely indicate the receiving the “Baptism of the Holy Spirit” - which is the meaning ascribed to these phrases by the preachers and teachers of wrong doctrines about the Holy Spirt. The common usage in the Bible of these phrases is to show being overwhelmed with or coming under the control of some emotion or power and then doing something extra-ordinary or wonderful under that effect. Therefore, we can safely surmise that the meaning of “being filled with the Holy Spirit” is to be imbued with the power of God the Holy Spirit, and to carry out some work under the control of the Holy Spirit.


In support of their arguments, the preachers and teachers of wrong doctrines often use Ephesians 5:18 “And do not be drunk with wine, in which is dissipation; but be filled with the Spirit” to claim that the Bible teaches and asks to be filled with the Holy Spirit. But if we step out of the influence of the emphatically and repeatedly stated wrong teachings about the Holy Spirit, and look at this verse with a general, straightforward understanding, and that too in its actual context, then it becomes apparent that there is nothing perplexing in this verse. There is a simple and straightforward meaning to this sentence; here the ability of wine to take control of a person has been used as an example to illustrate another truth, about the Holy Spirit. To understand what Paul has written here under the guidance of the Holy Spirit, this verse can be paraphrased as follows: “Just as a person ‘filled’ with wine, through his drunken and wayward behavior shows that he is under the effect and control of the wine in him, in a similar manner a Christian Believer should demonstrate his being ‘filled’ with and being under the control of the Holy Spirit through his spiritual behavior and works”; and then from verse 19-21 Paul talks about the expected behavior and life of a person ‘filled’ with the Holy Spirit.


Another thing to be noted in this sentence is that Paul has said “... be filled ...” in the present continuous tense; i.e., this has to be a regular, continual process, and not something to be done off and on; meaning always and continually remain under the influence and control of the Holy Spirit for everything in your life. This statement neither implies, nor can be can be taken to mean that the Christian Believer will have to keep on receiving portions of the Holy Spirit to top up and remain ‘filled’. It also does not mean that the Holy Spirit keeps leaking out of a person and he needs to keep filling up to make up for the leak. None of this can ever happen, or be accepted, since as we have seen before, the Holy Spirit is God, a person of the Holy Trinity, and He can neither be divided not broken into bits and pieces, nor given to anyone in parts, and cannot in any way be increased or decreased in quantity or quality in anyone. He is always present just the same in every Christian Believer. Since this is the absolute truth and fact of the Scripture, therefore, the only thing possible is that as soon as the person comes to faith in Christ Jesus and is saved, he receives the Holy Spirit, and is also “filled” with the Holy Spirit at that very moment as well.


This also affirmed from the incidence of the disciples receiving the Holy Spirit, in Acts 2:3-4 “Then there appeared to them divided tongues, as of fire, and one sat upon each of them. And they were all filled with the Holy Spirit and began to speak with other tongues, as the Spirit gave them utterance” - when the Holy Spirit descended on those disciples waiting to receive the Holy Spirit, it is written that their receiving the Holy Spirit was the same as their being ‘filled with the Holy Spirit.’ They never had to make any separate efforts to receive the ‘filling with the Holy Spirit’; all of those who were present there, were simultaneously and in like manner filled with the Holy Spirit, nobody was filled different or more or less than any other. The Lord had made it clear in Acts 1:4, 5, 8 that receiving the Holy Spirit is the same as being baptized by the Holy Spirit; and here God’s Word also makes it clear that the coming of the Holy Spirit into the Believer and his being ‘filled’ with the Holy Spirit are one and the same thing. Once the Holy Spirit comes into a person, He comes in His fullness, and there is nothing more or different about Him that can be given or received on some other occasion. He will always remain in the Christian Believer in His fullness, just the same as at the time of coming into him. Therefore, now, the person has to demonstrate through his life and behavior, through practical living under the influence and guidance of the Holy Spirit, the presence and power of the Holy Spirit within him.


Hence, in comparison to any other person, if the works and power of the Holy Spirit is any different from someone else, it cannot ever be due to any difference in quality or quantity of the Holy Spirit - because this difference is just not possible. This difference is only due to the submission and obedience people have towards the Holy Spirit in their lives, and in the manner they live and show their being guided by the Holy Spirit in their lives. These differences in submission, obedience, works, and living under the guidance of the Holy Spirit are not indicative of differences in quantity or quality of the Holy Spirit within them. Those who use these differences to teach about differences in quantity and quality of the Holy Spirit in persons, and then build their own wrong doctrines based on this, show and prove by doing this that they simply do not know or understand the basic Biblical truths about the Holy Spirit. We will look into some more details about these differences in the next article, to understand it better.


If you are a Christian Believer, then it is mandatory for you to learn the teachings related to the Holy Spirit from the Word of God, seriously ponder over them, understand them, and obey them. You should learn the truth and accordingly live and behave appropriately and worthily, and should teach only the truth from the Bible. You will have to give an account of everything you say to the Lord Jesus (Matthew 12:36-37). When you have God’s Word in your hand, and the Holy Spirit is there with you to teach you, then how will you be able to answer for yourself for getting deceived by wrong doctrines and false preaching and teachings? How will you justify your giving credibility to the persons, sects, and denominations teaching and preaching wrong things in the name of the Holy Spirit, and being part of their false teachings?


If you are still thinking of yourself as being a Christian, because of being born in a particular family and having fulfilled the religious rites and rituals prescribed under your religion or denomination since your childhood, then you too need to come out of your misunderstanding of Biblical facts and start understanding and living according to what the Word of God says, instead of what any denominational creed says or teaches. Make the necessary corrections in your life now while you have the time and opportunity; lest by the time you realize your mistake, it is too late to do anything about it.


If you are still not Born Again, have not obtained salvation, or have not asked the Lord Jesus for forgiveness for your sins, then you have the opportunity to do so right now. A short prayer said voluntarily with a sincere heart, with heartfelt repentance for your sins, and a fully submissive attitude, “Lord Jesus, I confess that I have disobeyed You, and have knowingly or unknowingly, in mind, in thought, in attitude, and in deeds, committed sins. I believe that you have fully borne the punishment of my sins by your sacrifice on the cross, and have paid the full price of those sins for all eternity. Please forgive my sins, change my heart and mind towards you, and make me your disciple, take me with you." God longs for your company and wants to see you blessed, but to make this possible, is your personal decision. Will you not say this prayer now, while you have the time and opportunity to do so - the decision is yours.


Through the Bible in a Year: 

  • Psalms 91-93 

  • Romans 15:1-13