ई-मेल संपर्क / E-Mail Contact

इन संदेशों को ई-मेल से प्राप्त करने के लिए अपना ई-मेल पता इस ई-मेल पर भेजें : rozkiroti@gmail.com / To Receive these messages by e-mail, please send your e-mail id to: rozkiroti@gmail.com

रविवार, 24 मार्च 2024

Growth through God’s Word / परमेश्वर के वचन से बढ़ोतरी – 19

 

Click Here for the English Translation


सुसमाचार से संबंधित शिक्षाएँ – 16

 

    सुसमाचार से सम्बन्धित शिक्षाओं के दूसरे अनिवार्य भाग, अर्थात सुसमाचार पर विश्वास करने के बारे में विचार करते हुए हमने देखा है कि प्रभु यीशु के क्रूस पर मारे जाने और उनके पुनरुत्थान से पहले, यहूदियों के लिए शब्द “सुसमाचार” का अर्थ था रोमी राज्य से छुड़ाया जाना। यद्यपि यहूदियों में प्रतिज्ञा किये हुए मसीहा, छुटकारा देने वाले के आगमन की प्रत्याशा थी किन्तु उनकी अपेक्षा एक ऐसे व्यक्ति के लिए थी जो उन्हें रोमियों के शासन से मुक्त करे और राज्य को फिर से उनके हाथों में कर दे। वे किसी ऐसे मसीहा या छुड़ाने वाले की प्रतीक्षा नहीं कर रहे थे जो उन्हें उनके पापों के व्यक्तिगत बन्धनों से मुक्त कर दे और उन्हें परमेश्वर के स्वर्गीय राज्य के सदस्य बना दे। जैसा कि आज सँसार भर के मसीहियों या ईसाइयों के लिए है, उसी प्रकार से उस समय के यहूदियों के लिए भी, पापों से मुक्ति पाना कोई बड़ी बात नहीं थी। उन यहूदियों की समझ यही थी कि यह उनके द्वारा मनाए जाने वाले धार्मिक परम्पराओं, पर्वों, त्यौहारों, और रीतियों आदि के द्वारा, जिन्हें या तो पवित्र शास्त्र में दिया गया है या जिन्हें उनके धार्मिक अगुवों ने निर्धारित किया है, बहुत सहज रीति से हो सकता है। किन्तु जैसा कि हमने पिछले लेख के उदाहरणों से देखा है, यह उनकी एक बहुत बड़ी गलतफहमी थी, और न तो पुराने नियम में, और न ही उनके मध्य में प्रभु यीशु की सेवकाई के दौरान, कभी भी यह कहा गया था कि पापों से छुटकारा किन्हीं धार्मिक अनुष्ठानों के निर्वाह या रीतियों को पूरा करने के द्वारा संभव है।

    यही आज मसीहियों के लिए भी ऐसे ही सच है; उन में बहुत व्यापक रीति से प्रचलित गलत धारणा के विपरीत, जिसे अक्सर उनके धार्मिक अगुवों द्वारा पोषित और प्रोत्साहित किया जाता है, बाइबल यह स्पष्ट शिक्षा देती है कि पापों से छुटकारा उनके द्वारा धार्मिक परम्पराओं, पर्वों, त्यौहारों, और रीतियों आदि के मनाने से नहीं है। सभी के लिए इसे समझना और इस गलत धारणा से बाहर निकलना बहुत अनिवार्य है, केवल तब ही वे सुसमाचार में विश्वास करने के अर्थ को समझने पाएँगे। इसलिए, सुसमाचार में विश्वास करने पर विचार करने से पहले, जैसा कि पिछले लेख के अन्त में कहा था, हम पहले यह देखेंगे कि मसीही होने का क्या अर्थ है, फिर हम देखेंगे कि क्यों धार्मिक परम्पराओं, पर्वों, त्यौहारों, और रीतियों आदि के निर्वाह के द्वारा कोई पापों से नहीं बच सकता है और न ही स्वर्ग में प्रवेश पाने के योग्य हो सकता है, और फिर उसके आधार पर समझेंगे कि सुसमाचार पर विश्वास करने का क्या अर्थ होता है।

    मसीहियों में एक और बहुत सामान्य रीति से देखी जाने वाली और उनमें फैली हुई गलत धारणा है, उनके स्वतः ही परमेश्वर के राज्य में प्रवेश कर पाने के लिए प्रभु को स्वीकार्य होने के बारे में। यह सामान्यतः, बस यूँ ही मान लिया जाता है कि एक “ईसाई” या “मसीही” परिवार में जन्म लेने के नाते और जिस परिवार में जन्म हुआ है उस से सम्बन्धित डिनॉमिनेशन या मत की धार्मिक विधियों और रीतियों का पालन करने के द्वारा, वे स्वतः ही उन लोगों का एक भाग बन गए हैं जो परमेश्वर के राज्य में प्रवेश पाने के लिए स्वीकार्य हैं, और पृथ्वी से जाने के बाद वे अवश्य ही प्रवेश पा भी जाएँगे। यह उसी के समान है जो यहूदी अपने बारे में सोचते थे – पित्रों, अब्राहम, इसहाक, और याकूब के वंशज होने के नाते, वे सभी परमेश्वर के लोग और उसके राज्य में प्रवेश करने के लिए स्वीकार्य हैं, वे चाहे जैसा भी जीवन जीएँ या जो भी करें। किन्तु प्रशिक्षित फरीसी और पुराने नियम के विद्वान, पौलुस ने इस गलतफहमी का निवारण किया और सही बात को बताया, जब उसने पवित्र आत्मा की अगुवाई में लिखा:

  • क्योंकि वह यहूदी नहीं, जो प्रगट में यहूदी है और न वह खतना है जो प्रगट में है, और देह में है। पर यहूदी वही है, जो मन में है; और खतना वही है, जो हृदय का और आत्मा में है; न कि लेख का: ऐसे की प्रशंसा मनुष्यों की ओर से नहीं, परन्तु परमेश्वर की ओर से होती है। (रोमियों 2:28-29)
  • तो वह क्योंकर गिना गया खतने की दशा में या बिना खतने की दशा में? खतने की दशा में नहीं परन्तु बिना खतने की दशा में। और उसने खतने का चिन्ह पाया, कि उस विश्वास की धामिर्कता पर छाप हो जाए, जो उसने बिना खतने की दशा में रखा था: जिस से वह उन सब का पिता ठहरे, जो बिना खतने की दशा में विश्वास करते हैं, और कि वे भी धर्मी ठहरें। और उन खतना किए हुओं का पिता हो, जो न केवल खतना किए हुए हैं, परन्तु हमारे पिता इब्राहीम के उस विश्वास की लीक पर भी चलते हैं, जो उसने बिन खतने की दशा में किया था। (रोमियों 4:10-12)
  • परन्तु यह नहीं, कि परमेश्वर का वचन टल गया, इसलिये कि जो इस्राएल के वंश हैं, वे सब इस्राएली नहीं। और न इब्राहीम के वंश होने के कारण सब उस की सन्तान ठहरे, परन्तु लिखा है कि इसहाक ही से तेरा वंश कहलाएगा। अर्थात शरीर की सन्तान परमेश्वर की सन्तान नहीं, परन्तु प्रतिज्ञा के सन्तान वंश गिने जाते हैं। (रोमियों 9:6-8)
  • क्योंकि न खतना, और न खतनारहित कुछ है, परन्तु नई सृष्टि। (गलतियों 6:15)

    दूसरे शब्दों में, यहूदियों में पूर्वधारणा के अन्तर्गत यह गलतफहमी थी कि पित्रों के शारीरिक वंशज होने के कारण वे स्वतः ही परमेश्वर के लोग हो जाते हैं, और यह पवित्र शास्त्र के अनुसार सही नहीं थी। परमेश्वर के लोग होने के लिए उन्हें अपने पूर्वजों, अपने पित्रों के समान जीना, विश्वास करना, और व्यवहार भी करना था। पौलुस उनसे कोई नई बात नहीं कह रहा था; वह उनके सामने उसे ही दोहरा था जो परमेश्वर ने इस्राएलियों से पुराने नियम में कई बार कही थी, जैसे कि व्यवस्थाविवरण 10:16; 30:6; यशायाह 1:9-15; 48:1-2; यिर्मयाह 9:25-26; यहेजकेल 44:6-9; आदि में; जो इस बात के कुछ उदाहरण हैं कि परमेश्वर की दृष्टि में यहूदियों की वास्तविक स्थिति क्या थी। प्रभु यीशु मसीह ने भी यही बात बड़ी स्पष्टता से यहूदियों से कही थी, “उन्होंने उन को उत्तर दिया, कि हमारा पिता तो इब्राहीम है: यीशु ने उन से कहा; यदि तुम इब्राहीम के सन्तान होते, तो इब्राहीम के समान काम करते” (यूहन्ना 8:39; यहाँ पद 37-40, 44 भी देखिए)।

    आज अधिकाँश मसीही भी इसी गलतफहमी में जीवन जीते हैं; वे अपने परिवार और वंशावली, और कुछ रीतियों का निर्वाह कर लेने के कारण अपने आप को स्वतः ही परमेश्वर के राज्य और आशीषों के वारिस मान लेते हैं। जैसे यहूदियों के धार्मिक अगुवों ने उनकी गलत धारणा को सही नहीं किया था, वरन उसे और बिगाड़ ही दिया था, वैसे ही आज मसीहियों के धार्मिक अगुवे भी उनकी इस गलतफहमी को ठीक करने की बजाए, उसे और अधिक प्रोत्साहित और पोषित करते रहते हैं; और इस कारण वे असंख्य लोगों के नरक में जाने के लिए ज़िम्मेदार और प्रभु को जवाबदेह होंगे। अगले लेख में हम देखेंगे कि परमेश्वर का वचन मसीही होने के बारे में क्या कहता है – जो कि एक ऐसी बहुत ही आधारभूत बात है जिसे सभी को जानना और समझना चाहिए।

    यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।


कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें

******************************************************************

English Translation


Teachings Related to the Gospel – 16

 

    In considering the second integral component of teachings related to the gospel, i.e., believing in the gospel, we have seen that to the Jews before the crucifixion, death, and resurrection of the Lord Jesus, the word “gospel” essentially meant being delivered from the Roman rule. Though the Jews were anticipating the arrival of the promised Messiah, the deliverer, but they expected him to be one who would liberate them from the Romans and turn the kingdom over to them. They were not waiting for the Messiah, the deliverer who would deliver them from their personal bondage of sin and make them members of God’s heavenly Kingdom. As it now is true for most of the “Christians” all over the world, so also for the Jews of that time, deliverance from sins was no big deal. The Jews thought it could very conveniently be done through their fulfilling religious obligations, feasts, festivals, and rituals, as prescribed in the Scriptures, or prescribed by their religious leaders. But as we have seen from the Biblical examples in the last article, this was a gross misunderstanding on their part, and neither in the Old Testament, nor at the time of the Lord Jesus’s ministry amongst them, was deliverance from sins possible through any religious observances and rituals.

    The same holds equally true today for Christians; unlike their popular and widespread misconception; often fostered and promoted by their religious leaders, the Bible clearly teaches and shows that deliverance from sins is not through their fulfilling any religious observations, feasts, festivals, and rituals. It is absolutely essential for everyone to understand this, and come out of this misconception, before they can understand what believing in the gospel actually means. Therefore, before taking up considering believing in the gospel, as stated at the end of the previous article, we will first consider what it means to be a Christian, and then we will see why fulfilling the religious observances, feasts, festivals, and rituals etc. cannot deliver anyone from their sins and qualify them for entering God’s Kingdom, and then apply it to see what believing in the gospel means.

    There is another very common and rampant misconception amongst the Christians about their being accepted by the Lord for entering His Kingdom; the usual, taken for granted thinking is that by virtue of being born in a “Christian” family and because of having fulfilled the religious rites and rituals practised in the denomination or sect of Christianity they were born in, they have automatically become part of those who are entitled to enter God’s Kingdom, and will surely do so once they depart from earth. This is much the same, as the Jews thought about themselves – being the descendants of the Patriarchs Abraham, Issac, and Jacob, they were all the people of God and entitled to being in His kingdom, no matter what they did and how they lived. But the learned Pharisee, and a scholar of the Old Testament, Paul, settles this misconception and sets the record straight, when he under the inspiration of the Holy Spirit writes:

  • For he is not a Jew who is one outwardly, nor is circumcision that which is outward in the flesh; but he is a Jew who is one inwardly; and circumcision is that of the heart, in the Spirit, not in the letter; whose praise is not from men but from God. (Romans 2:28-29)
  • How then was it accounted? While he was circumcised, or uncircumcised? Not while circumcised, but while uncircumcised. And he received the sign of circumcision, a seal of the righteousness of the faith which he had while still uncircumcised, that he might be the father of all those who believe, though they are uncircumcised, that righteousness might be imputed to them also, and the father of circumcision to those who not only are of the circumcision, but who also walk in the steps of the faith which our father Abraham had while still uncircumcised. (Romans 4:10-12)
  • But it is not that the word of God has taken no effect. For they are not all Israel who are of Israel, nor are they all children because they are the seed of Abraham; but, "In Isaac your seed shall be called." That is, those who are the children of the flesh, these are not the children of God; but the children of the promise are counted as the seed. (Romans 9:6-8)
  • For in Christ Jesus neither circumcision nor uncircumcision avails anything, but a new creation. (Galatians 6:15)

    In other words, merely being the physical descendants of the Patriarchs, quite unlike the presumed misconception of the Jews, did not automatically qualify them to be the people of God. To be the people of God, they had to live, believe, and behave as the people of God, as their forefathers, the Patriarchs did. Paul was not stating anything new; he was only reiterating what God had already told the Israelites in the Old Testament, as in Deuteronomy 10:16; 30:6; Isaiah 1:9-15; 48:1-2; Jeremiah 9:25-26; Ezekiel 44:6-9; which are a few examples of God telling the Jews in the Old Testament what they actually were in His sight. The Lord Jesus also made it clear to the Jews very bluntly, “They answered and said to Him, "Abraham is our father." Jesus said to them, "If you were Abraham's children, you would do the works of Abraham” (John 8:39; see verses 37-40, 44).

    Most of the Christians today live under the same misconception, considering themselves to automatically be entitled to God’s Kingdom and blessings, because of their family and their fulfilling certain rituals. Just as the religious leaders of the Jews did not correct their misconception, but only compounded it, similarly, the religious leaders of the Christians instead of correcting their misconception, only promote, and nurture it; and therefore, will be responsible and accountable to God for the countless people going to hell. In the next article, we will see what God’s Word says about being a Christian – something very fundamental and which everyone needs to know and understand.

    If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.

 

Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well

शनिवार, 23 मार्च 2024

Growth through God’s Word / परमेश्वर के वचन से बढ़ोतरी – 18

 

Click Here for the English Translation


सुसमाचार से संबंधित शिक्षाएँ – 15

 

    पिछले लेख में हमने देखा है कि प्रभु यीशु की पृथ्वी पर सेवकाई के दिनों में, यहूदियों में प्रतिज्ञा किये हुए मसीहा, छुटकारा देने वाले के आगमन की प्रत्याशा थी; किन्तु उनकी आशा एक ऐसे छुड़ाने वाले के लिए थी जो उन्हें उन पर शासन कर रहे रोमी साम्राज्य से मुक्त करवाए, और राज्य को फिर से उनके हाथों में कर दे – उनके लिए सुसमाचार बस यही था, सुसमाचार का इतना ही अर्थ था। वे अपने आप को पाप के दासत्व में नहीं देखते थे; उनके दृष्टिकोण से व्यवस्था एवं धार्मिक रीतियों का पालन करना उन्हें परमेश्वर के स्वर्गीय राज्य में प्रवेश दिलवाने के लिए पर्याप्त था – इसलिए उनके लिए यह कोई समस्या नहीं थी; उनकी समस्या, उन पर शासन करने वाले रोमी थे; और वे उनसे मुक्त होना चाहते थे। यद्यपि प्रभु का अग्रदूत, यूहन्ना बपतिस्मा देने वाला, लोगों को प्रभु यीशु की सेवकाई के लिए तैयार कर रहा था, जिसके लिए वह पापों से पश्चाताप या मन-फिराव का प्रचार कर रहा था और जो पश्चाताप करते थे उन्हें बपतिस्मा देता था, और जो इसे एक रीति के समान लेना चाहते थे, उन्हें मना कर देता था (मत्ती 3:1-12), फिर भी उन यहूदियों के दृष्टिकोण से, जिनके बीच में वह सेवकाई कर रहा था, पापों के दासत्व से छुटकारा पाना उनके लिए का कोई महत्व नहीं था, उन्हें उससे कोई परेशानी नहीं थी।

    जब धनी धार्मिक अधिकारी युवक प्रभु के पास आया, तब वह भली-भान्ति जानता था कि उसके द्वारा आज्ञाओं को मानते चले आने के बावजूद, उसमें कुछ कमी थी, और वह परमेश्वर के राज्य में प्रवेश करने के योग्य नहीं था (मत्ती 19:16-22)। फरीसियों का सरदार, निकुदेमुस, भी प्रभु के पास कुछ शंकाओं के समाधान के लिए आया था, और इससे पहले कि वह अपनी समस्या को बोलने भी पाता, प्रभु ने उसे उत्तर दे दिया – उसे नया-जन्म लेना अवश्य था, नहीं तो वह परमेश्वर के राज्य में प्रवेश करना तो दूर, उसे देख भी नहीं पाएगा (यूहन्ना 3:3, 5)। दूसरे शब्दों में, उसके एक धर्म-गुरु और वचन का शिक्षक होने के बावजूद, वह अपने आप में जानता था कि उसकी सारी धार्मिकता, व्यवस्था के पालन, और रीतियों के निर्वाह के बावजूद, वह अभी भी परमेश्वर को स्वीकार्य नहीं बन पाया था; उसमें अभी भी किसी बात की कमी थी। सभी सुसमाचारों के वृतांतों में हम प्रभु यीशु को, उस समय के धार्मिक अगुवों – फरीसियों, सदूकियों, शास्त्रियों, आदि को, उनके धार्मिक होने के बावजूद उनके पाखण्ड के लिए फटकार लगाते हुए देखते हैं (मत्ती 23); प्रभु ने उनकी धार्मिकता को माना, किन्तु उस धार्मिकता को परमेश्वर के राज्य में प्रवेश देने के लिए अपर्याप्त बताया (मत्ती 5:20)। इसी प्रकार से परमेश्वर के लिए अति-उत्साही फरीसी, शाऊल, जिसे हम उसके परिवर्तित होने के बाद पौलुस के नाम से जानते हैं, ने व्यवस्था पालन के आधार पर अपनी स्व-धार्मिकता के बारे में कुछ बहुत महत्वपूर्ण बात कही है – कि व्यवस्था पालन की धार्मिकता के अनुसार तो वह निर्दोष था, लेकिन फिर भी प्रभु यीशु में विश्वास करने से मिलने वाली धार्मिकता के आधार पर, उसकी पहले वाली, व्यवस्था पालन की धार्मिकता, व्यर्थ थी (फिलिप्पियों 3:4-12)। हम यह भी देखते हैं कि यरूशलेम में जो धर्मी यहूदी (प्रेरितों 2:5) व्यवस्था की आवश्यकताओं के पालन के लिए एकत्रित हुए थे, पिन्तेकुस्त के दिन पतरस द्वारा दिए गए सन्देश द्वारा उनके हृदय छिद गए, उन्हें एहसास हो गया कि उनकी धर्म-परायणता और उस से अपेक्षित धार्मिकता निरर्थक थी; इसलिए वे पुकार उठे कि अब अपनी वास्तविक स्थिति के समाधान के लिए उन्हें क्या करना चाहिए। ध्यान कीजिए, पतरस ने उन्हें और अधिक धर्मी बनने, परमेश्वर के प्रति और अधिक उत्साही होने, व्यवस्था के पालन के प्रति और अधिक प्रतिबद्ध होने, आदि जैसी कोई बात करने के लिए नहीं कहा; वरन, उन से पश्चाताप करने या मन-फिराव के लिए कहा (प्रेरितों 2:37-38)।

    यहाँ तक कि सबसे अधिक धर्मी व्यक्ति, अय्यूब, जिसकी धार्मिकता के विषय परमेश्वर ने दो बार दावा किया (अय्यूब 1:1,8; 2:3), जब उसका सामना परमेश्वर से हुआ तो वह तुरन्त पहचान गया कि वास्तव में वह कितना तुच्छ और पापी है, और अपने आप को सही ठहराने की बजाए, जैसा कि वह अपने मित्रों के सामने कर रहा था, उसने परमेश्वर के सामने तुरन्त पश्चाताप किया (अय्यूब 40:4-5; 42:5-6)। परमेश्वर का नबी यशायाह, यद्यपि वह परमेश्वर की सेवकाई में लगा हुआ था, किन्तु जब उसने स्वर्ग के दर्शन में परमेश्वर के सिंहासन और अन्य बातों को देखा तो पुकार उठा कि वह नाश होने योग्य अशुद्ध होंठों वाला मनुष्य है (यशायाह 6:5) – उसने तब तक की उसकी परमेश्वर की सेवकाई का कोई सन्दर्भ, उसके आधार पर अपने आप को सही ठहराने का कोई प्रयास नहीं किया; केवल अपनी धार्मिकता की वास्तविक स्थिति को मान लिया, पश्चाताप कर लिया। अब्राहम भी, जो “परमेश्वर का मित्र” कहलाता है (2 इतिहास 20:7; यशायाह 41:8; याकूब 2:23), परमेश्वर के सामने अपने किसी कार्य अथवा परमेश्वर के साथ उसके सम्बन्ध के आधार पर धर्मी नहीं ठहरा, बल्कि अपने विश्वास करने के कारण धर्मी ठहरा। उसका विश्वास करना ही उसके लिए धार्मिकता गिना गया (इब्रानियों 11:8-9; रोमियों 4:3; गलतियों 3:6)।

    परमेश्वर का वचन बहुत स्पष्ट है, कोई भी किसी भी धर्म, या किसी भी प्रकार के धार्मिकता के कार्य, या धर्म, धर्म के कार्यों, और धर्म के रीति-रिवाजों के पालन के आधार पर परमेश्वर की दृष्टि में उसके राज्य में प्रवेश करने योग्य भला नहीं ठहरता है – ऐसी सारी धार्मिकता परमेश्वर की दृष्टि में मैले चिथड़ों के समान है, उसे अस्वीकार्य और योग्य है (यशायाह 64:6)। यह उस समय के यहूदियों के लिए, और आज के मसीहियों या ईसाईयों के लिए समान रीति से लागू है। यदि परमेश्वर के राज्य में धर्म के निर्वाह और धार्मिकता के कार्यों से प्रवेश कर पाना संभव होता, तो प्रभु यीशु मसीह को मनुष्य बनकर पृथ्वी पर उतर आने, पापी मनुष्यों द्वारा अपमानित होने, अपराधी के समान क्रूस पर मरने की कोई आवश्यकता नहीं थी। परमेश्वर केवल किसी अन्य नबी को भेज देता, जो परमेश्वर के दृष्टिकोण से बातों को थोड़ा और स्पष्ट कर देता, लोगों को समझा देता, और मनुष्यों को अपने उद्धार के लिए कार्य करने की प्रेरणा दे देता। किन्तु यह करने की बजाए, जैसे कि प्रभु ने निकुदेमुस से कहा था, और आज हमारे लिए भी वैसा ही लागू है, प्रत्येक जन को परमेश्वर के राज्य में प्रवेश करने के लिए, नया-जन्म लेना अनिवार्य है; चाहे उसका धर्म और कार्य कुछ भी हों (प्रेरितों 17:30-31)। परमेश्वर का वचन बिलकुल स्पष्ट है, कहीं कोई शंका नहीं है, कि कोई भी, कभी भी, “मसीही” या “ईसाई” होकर जन्म नहीं लेता है, अर्थात जन्म से ही “मसीही” या “ईसाई” नहीं होता है; हर किसी को नया-जन्म लेने के द्वारा ही “मसीही” बनना होता है। अगले लेख में हम देखेंगे कि क्यों कोई भी परमेश्वर के सम्मुख व्यवस्था के पालन से धर्मी नहीं ठहरता है, और फिर देखेंगे कि परमेश्वर के दृष्टिकोण से, जैसा कि उसने अपने वचन में लिखवाया है, क्यों किसी परिवार विशेष, अथवा किसी धर्म के अन्तर्गत जन्म लेने से और कुछ रीति-रिवाजों को पूरा करने से कोई “मसीही” नहीं हो जाता है।

    यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।

 

कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें

******************************************************************

English Translation


Teachings Related to the Gospel – 15

 

    In the previous article we have seen that at the time of the earthly ministry of the Lord Jesus, the Jews were anticipating the arrival of the promised Messiah, the deliverer; but their anticipation was of a deliverer who would deliver them from the Romans ruling over them, and restore their kingdom to them – to them that was all that the gospel, or the good news meant. They did not consider themselves to be under the bondage of sin; to them, fulfilling of the religious laws and rituals was sufficient to qualify them to enter the heavenly Kingdom of God – so that was no problem; their problem were the Romans ruling over them; and that is what they wanted to be delivered from. Even though the Lord’s forerunner, John the Baptist, came preparing the people for the ministry of the Lord Jesus, for which he was preaching repentance from sins, baptizing those who repented, and refusing to baptize those who wanted to get it done as a mere ritual (Matthew 3:1-12), yet, from the point-of-view of the Jews amongst whom he was ministering, deliverance from the bondage of sins was the least of their problems.

    When the Rich Young Ruler came to the Lord, he well knew that despite his having obeyed the Commandments from his youth, he lacked something, and was unworthy of entering the Kingdom of God (Matthew 19:16-22). The leader of the Pharisees, Nicodemus, too came to the Lord with his doubts, and even before he could speak out that which was bothering him, the Lord gave him the answer – he must be Born-Again, otherwise let alone enter, he would not even see the Kingdom of God (John 3:3, 5); in other words, despite his being a religious leader and teacher, he knew within himself that all his religiosity and fulfilling the Law and the rituals had still not made him acceptable to God, to enter His Kingdom; he still lacked something. Throughout the Gospel accounts we repeatedly find the Lord castigating the religious leaders of His time – the Pharisees, the Sadducees, the Scribes, etc. for their hypocrisy, despite their being religious (Matthew 23); the Lord acknowledged their righteousness, but also called their righteousness as insufficient to enter God’s Kingdom (Matthew 5:20). Similarly, the zealous Pharisee Saul, also known as Paul after his conversion, had something very important to say about his self-professed righteousness based on his religious observances – that on the basis of the righteousness of the Law, he was blameless, but yet, on the basis of the righteousness that comes through faith in the Lord Jesus, his former self-professed righteousness through the observance of the Law was vain (Philippians 3:4-12). We also see that the devout Jews (Acts 2:5) who had gathered in Jerusalem to fulfil the requirements of the Law, on hearing Peter’s sermon on the day of Pentecost were convicted, realizing that their religiosity and their expected righteousness was inconsequential; therefore, they cried out wanting to know what to do to rectify their situation. Notice that Peter did not ask them to be more religious, more zealous, more committed to obeying the Law; but asked them to repent (Acts 2:37-38).

    Even the most religious man, Job, about whose righteousness God spoke of twice (Job 1:1, 8; 2:3), on being confronted by God realised how vile and sinful he actually was, and instead of trying to justify himself, as he had been doing with his friends, immediately repented before God (Job 40:4-5; 42:5-6). God’s prophet, Isaiah, although he was already engaged in the ministry for the Lord, but when he saw the vision of heaven, god’s throne, and the other things there, he immediately cried out that he was a man of unclean lips worthy to be destroyed (Isaiah 6:5) – he did not try to justify himself through his ministry carried out by him for the Lord till then; he simply acknowledged his actual state and repented. Even Abraham, called the “Friend of God” (2 Chronicles 20:7; Isaiah 41:8; James 2:23), was justified before God not because of his relationship with God or any of his works, but because of his faith. It was his faith that was accounted to him as righteousness (Hebrews 11:8-9; Romans 4:3; Galatians 3:6).

    God’s Word is very clear, no one’s religion, or religious works of any kind, or any righteousness claimed on the basis of religion and their religious works and observances, ever qualified them to be right with God, and be considered good enough to enter God’s Kingdom – all such righteousness is like filthy rags in the eyes of God, unacceptable to Him and vain (Isaiah 64:6). This was so then for the Jews then, and now also for Christianity. If it had been possible to be good enough to enter the Kingdom of God through religion and works, then there was no need for the Lord Jesus to have come down to earth, be humiliated by sinful men, be crucified as a criminal, and suffer death. All God needed to do was send another prophet, clarify things from His point-of-view a bit better and some more, and let men work for their salvation. But instead of this, as the Lord Jesus said to Nicodemus then, and is applicable for us today, each and every one has to be Born-Again to be able to enter the Kingdom of God; this is applicable to all men, everywhere; irrespective of their religion and works (Acts 17:30-31). God’s Word is very clear and unambiguous, no one is ever born a “Christian;” everyone must be Born-Again to be a “Christian.” In the next article we will see why people could not be justified before God through the observance of the Law, and then see why no one from God’s point-of-view, as is given in His Word, can be called a “Christian” by virtue of being born in a particular family, under a particular religion, and fulfilling of certain rites and rituals.

    If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.

 

Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well

शुक्रवार, 22 मार्च 2024

Growth through God’s Word / परमेश्वर के वचन से बढ़ोतरी – 17


Click Here for the English Translation


सुसमाचार से संबंधित शिक्षाएँ – 14

 

    हमने इस श्रृंखला के आरम्भ में देखा था कि मसीही विश्वासियों और कलीसिया की उन्नति एवं बढ़ोतरी के लिए, उन्हें सम्पूर्ण बाइबल और उसकी शिक्षाओं को अच्छे से जानना चाहिए। बाइबल की जिन शिक्षाओं को जानना और सीखना चाहिए, उनमें से तीन प्रकार की शिक्षाएँ – सुसमाचार से सम्बन्धित, आरंभिक बातों के बारे में, और व्यवहारिक मसीही जीवन जीने से सम्बन्धित शिक्षाएँ आधारभूत और अनिवार्य हैं। इन तीन में से हमने सुसमाचार से सम्बन्धित शिक्षाओं के बारे में सीखना आरम्भ किया है; और हमने मरकुस 1:14-15 से देखा है कि सुसमाचार से सम्बन्धित शिक्षाओं के दो मुख्य भाग हैं मन-फिराव या पश्चाताप, तथा सुसमाचार पर विश्वास करना। हाल ही के लेखों में हम मन-फिराव या पश्चाताप से सम्बन्धित शिक्षाओं के विभिन्न पक्षों के बारे में देख रहे थे; आज से हम सुसमाचार पर विश्वास करने से सम्बन्धित कुछ बातों के बारे में विचार करना आरम्भ करेंगे।

    सुसमाचार से सम्बन्धित शिक्षाओं की इस श्रृंखला के आरम्भ में, हमने देखा था कि शब्द “सुसमाचार” का शब्दार्थ है “भला या अच्छा समाचार;” और पहले तीन सुसमाचार वृतांतों में इस शब्द के प्रथम उपयोग से हमने निष्कर्ष निकाला था कि सुसमाचार परमेश्वर के राज्य के बारे में है, जिसे परमेश्वर के पुत्र प्रभु यीशु के जीवन और सेवकाई के द्वारा सारी मानवजाति के साथ-साथ कंगालों और तुच्‍छों को भी उपलब्ध करवाया गया है। सुसमाचार का प्रचार करना, परमेश्वर के राज्य के भले समाचार को बताना है (मत्ती 9:35; 24:14; मरकुस 13:10; लूका 9:6)। इन तीनों हवालों से, तथा सुसमाचार शब्द से सम्बन्धित सुसमाचार के वृतांतों में से अन्य हवालों में ध्यान कीजिए कि शब्द “सुसमाचार” प्रभु द्वारा परमेश्वर के राज्य के सन्दर्भ में उपयोग किया गया है, उसकी अपनी पृथ्वी की सेवकाई की बातों में भी तथा उसके शिष्यों की सेवकाई में भी। सुसमाचार के वृतांतों में शब्द “सुसमाचार,” लगभग सभी स्थानों पर, प्रभु यीशु के क्रूस पर चढ़ाए जाने, मारे जाने, गाड़े जाने, और पुनरुत्थान से पहले, अर्थात, सँसार के पापों के प्रायश्चित के लिए उनके द्वारा दिए गए अपने बलिदान से पहले ही उपयोग किया गया है। इसलिए, उस सन्दर्भ में, जितनों ने भी प्रभु और उसके शिष्यों से प्रभु की मृत्यु और पुनरुत्थान से पूर्व, इस अभिव्यक्ति को सुना होगा, तो वे इसे प्रभु के बलिदान और उसमें विश्वास द्वारा मिलने वाले उद्धार के सन्दर्भ में, जैसा कि हम आज उसे समझते हैं, नहीं समझने और स्वीकार करने पाए होंगे; क्योंकि तब तक यह बात हुई ही नहीं थी। उनके लिए तो इस का बस यही अर्थ रहा होगा कि परमेश्वर के राज्य के आगमन की उनकी लम्बे समय से चली आ रही प्रतीक्षा अब समाप्त हुई है। परमेश्वर का वचन हमें दिखाता है कि प्रभु यीशु की पृथ्वी की सेवकाई के समय में लोग प्रतिज्ञा किये हुए मसीहा की, छुड़ाने वाले की, जो आ कर उन्हें बन्धुआई से स्वतन्त्र करेगा, के आगमन की प्रत्याशा में जी रहे थे। लेकिन बहुतेरों के लिए बन्धुआई से मुक्ति का अर्थ उन पर वर्तमान रोमी शासन से मुक्ति मिलना भर ही था।

    पुराने नियम में, इस छुड़ाने वाले तथा उस के द्वारा उन्हें मिलने वाले छुटकारे के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई है। इसलिए प्रभु यीशु मसीह की पृथ्वी की सेवकाई के दिनों में, लोगों में यह तीव्र प्रत्याशा थी कि उन भविष्यवाणियों के पूरा होने का समय आ गया है; मुक्तिदाता का जन्म और उसका प्रकट होना कभी भी हो सकता है, और वे सभी उस की प्रतीक्षा कर रहे थे। यूहन्ना बपतिस्मा देने वाले ने भी अपनी सेवकाई ऐसी ही प्रत्याशा के साथ आरम्भ की थी, और जब प्रभु उसके पास आया, तो यूहन्ना ने उसे पहचान भी लिया, “दूसरे दिन उसने यीशु को अपनी ओर आते देखकर कहा, देखो, यह परमेश्वर का मेम्ना है, जो जगत के पाप उठा ले जाता है” (यूहन्ना 1:29)। यूहन्ना बपतिस्मा देने वाले के शिष्य अन्द्रियास ने, यूहन्ना के कहने पर प्रभु यीशु को मसीह स्वीकार कर लिया, “उसने पहिले अपने सगे भाई शमौन से मिलकर उस से कहा, कि हम को ख्रिस्तुस अर्थात मसीह मिल गया” (यूहन्ना 1:41)। सामान्य लोगों में भी यही प्रत्याशा थी, जैसा कि सामरी स्त्री ने प्रभु यीशु से कहा, “स्त्री ने उस से कहा, मैं जानती हूं कि मसीह जो ख्रीस्‍तुस कहलाता है, आने वाला है; जब वह आएगा, तो हमें सब बातें बता देगा। आओ, एक मनुष्य को देखो, जिसने सब कुछ जो मैं ने किया मुझे बता दिया: कहीं यही तो मसीह नहीं है?” (यूहन्ना 4:25, 29)। प्रभु यीशु की मृत्यु और पुनरुत्थान के बाद भी, उसके स्वर्ग पर उठाए जाने से ठीक पहले तक भी, जबकि वह चालीस दिन तक अपने शिष्यों को उनकी आने वाली सारे जगत में जाकर सुसमाचार प्रचार करने की सेवकाई के लिए तैयार चुका था, लेकिन फिर भी वे शिष्य अभी भी पृथ्वी पर ही राज्य स्थापित किये जाने और यहूदियों को सौंप दिए जाने के दृष्टिकोण से ही विचार कर रहे थे (प्रेरितों 1:6)। इस प्रकार से, उस समय के लोगों के लिए, शब्द “सुसमाचार” का तात्पर्य मुख्यतः पृथ्वी पर ही परमेश्वर के राज्य के स्थापित किये जाने और उसका संचालन यहूदियों को सौंप दिए जाने से ही सम्बन्धित था।

    हम अगले लेख में कुछ और सम्बन्धित बातों को देखेंगे, और यह भी कि शब्द “सुसमाचार” किस प्रकार से स्वर्गीय राज्य, पापों से छुड़ाए जाने, और उद्धार से सम्बन्धित है।

    यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।


कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें

******************************************************************

English Translation


Teachings Related to the Gospel – 14

 

    We had seen at the beginning of this series that for the growth and edification of the Christian Believers and the Church, they must be well versed in the whole of the Bible and its teachings. Of the various Biblical teachings that the Believers need to learn and know, three kinds of teachings – about the gospel, about the fundamental principles, and about Christian living, are fundamentally essential. Of these three, we have started to learn about the teachings related to the gospel; and had seen from Mark 1:14-15 that repentance and believing in the gospel are two key components of the teachings related to the gospel. In the recent articles we had been considering various aspects related to repentance; today we will begin considering some aspects about believing in the gospel.

    At the beginning of this series on teachings related to the gospel, we had seen that the word “gospel” literally means “good news;” and from the first use of the word “gospel” in the first three Gospels we had surmised that it is about the Kingdom of God, made available by God to all of mankind, including even the poor and lowly, through the life and ministry of His son the Lord Jesus Christ. To preach the gospel, is to preach the good news of the Kingdom of God (Matthew 9:35; 24:14; Mark 13:10; Luke 9:6). Notice in all of these, and other references in the gospel accounts, the word “gospel” has been used by the Lord in relation to the Kingdom of God, during His earthly ministry, as well as the ministry of His disciples. In the Gospel accounts, in nearly all the places, the word “gospel” has been used before the crucifixion, death, burial, and resurrection of the Lord Jesus, i.e., before His atoning sacrifice for the sins of the world. Hence, in that context, all who heard this expression from the Lord and the disciples, during their ministry before the death and resurrection of the Lord, would not have related it to the Lord’s sacrifice and salvation through believing in it, as we relate it today, since this had not happened at that time. To them, it would have simply conveyed the sense that their long wait for the arrival of the Kingdom of God was over. The Word of God shows us that the people at the time of the Lord Jesus’s earthly ministry were living in anticipation of the promised Messiah, the deliverer who would come and release them from bondage. But for many, this deliverance from bondage meant deliverance from the rule of the Roman empire over them.

    In the Old Testament, detailed information is given about the deliverer, the savior, and about the deliverance through him. Therefore, during the days of the Lord Jesus’s earthly ministry, the people already had a strong anticipation that the time of fulfillment of these prophecies was complete; the savior was about to be born and revealed, and they were all waiting for Him. John the Baptist too, began his ministry with a similar anticipation, and recognized Him when He came to him “The next day John saw Jesus coming toward him, and said, "Behold! The Lamb of God who takes away the sin of the world!” (John 1:29). Andrew, the disciple of John the Baptist, on hearing this from John accepted Christ Jesus, also called his brother, Simon Peter to meet the Lord “He first found his own brother Simon, and said to him, "We have found the Messiah" (which is translated, the Christ)” (John 1:41). Even the general public had a similar anticipation about Him, as the Samaritan woman at the well said to the Lord Jesus “The woman said to Him, "I know that Messiah is coming" (who is called Christ). "When He comes, He will tell us all things. Come, see a Man who told me all things that I ever did. Could this be the Christ?"” (John 4:25, 29). Even after the death and resurrection of the Lord, and just before His ascension, and having prepared the disciples for forty days for their coming world-wide ministry of preaching the gospel of salvation, the disciples were still thinking in terms of an earthly kingdom that would be established and handed back to the Jews (Acts 1:6). So, to the people at that time, the word “gospel” essentially signified the establishment of God’s Kingdom on earth, with the charge of the Kingdom being given to the Jews.

    We will see more in the next article, and how the term “gospel” relates to the heavenly kingdom, deliverance from sins, and salvation.

    If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.

 

Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well

गुरुवार, 21 मार्च 2024

Growth through God’s Word / परमेश्वर के वचन से बढ़ोतरी – 16


Click Here for the English Translation


सुसमाचार से संबंधित शिक्षाएँ – 13

 

    पिछले लेखों में हमने देखा है कि सुसमाचार से सम्बन्धित शिक्षाओं का एक अभिन्न अंग पश्चाताप या मन-फिराव से सम्बन्धित शिक्षाएँ हैं; और व्यक्ति के जीवन में सच्चा पश्चाताप बदले हुए जीवन के द्वारा प्रमाणित होता है – साँसारिक जीवन से आत्मिक और भक्ति के जीवन की ओर, ऐसे जीवन की ओर बदलाव जो परमेश्वर को महिमा देता है। उनके लिए, जिन्होंने वास्तव में अपने पापों से पश्चाताप किया है और सच में अपने आप को प्रभु को समर्पित किया है कि उसकी और उसके वचन की आज्ञाकारिता में जीवन जीएँ, अर्थात वास्तव में नया-जन्म पाए हुए मसीही विश्वासियों के लिए, परमेश्वर ने कम से कम तीन तरह की आशीषें और प्रतिफल रख छोड़े हैं। ये हैं, पहली, परमेश्वर उनके साथ उनके प्रेमी पिता के समान रहता है; दूसरी, परमेश्वर, अपने वचन के द्वारा उनकी सहायता करता है कि वे सम्पूर्ण और परिपक्व बनें, मसीह के डील-डौल तक बढ़ें, और ऐसे लोग हो जाएँ जो मनुष्यों की चालाकियों और झूठी शिक्षाओं के द्वारा भरमाए, भटकाए न जाएँ – इन दोनों को हम देख चुके हैं। तीसरी आशीष और प्रतिफल है कि परमेश्वर उन्हें अपने पुत्र, प्रभु यीशु मसीह की समानता में परिवर्तित करता है। इसके बारे में हम आज कुछ बातों को देखेंगे।

    हम उत्पत्ति 1:26-27 से देखते हैं कि परमेश्वर ने मनुष्य को अपने ही स्वरूप में सृजा है। फिर, पवित्र शास्त्र विभिन्न स्थानों पर दिखाता है कि परमेश्वर ने सब कुछ परमेश्वर पुत्र के द्वारा और पुत्र के लिए रचा है (यूहन्ना 1:3; रोमियों 11:36; कुलुस्सियों 1:16); और अन्ततः, सब कुछ, वह चाहे स्वर्ग में हो अथवा पृथ्वी पर, वह प्रभु यीशु में एकत्र हो जाएगा (इफिसियों 1:10)। पहले पाप, अर्थात परमेश्वर की अनाज्ञाकारिता (रोमियों 1:19), ने मनुष्यों के साथ सृष्टि की भी आत्मिक दशा और सुन्दरता को बिगाड़ दिया। उसी समय से सारी सृष्टि पाप के प्रभाव से छुड़ाए जाने और अपनी पूर्व निष्पाप दशा में बहाल किये जाने की प्रतीक्षा कर रही है (रोमियों 8:19-21)। लेकिन जिन्होंने अपने पापों से पश्चाताप किया है, सुसमाचार में विश्वास किया है, अर्थात नया-जन्म पाए हुए मसीही विश्वासियों के लिए, उनके मसीह में विश्वास में आने और उद्धार पाने के पल से ही वे परमेश्वर की सन्तान बन जाते हैं (यूहन्ना 1:12-13), उसी पल से उनकी बहाली भी आरम्भ हो जाती है। वे अपने सृष्टिकर्ता के स्वरूप के अनुसार नए होने लग जाते हैं (कुलुस्सियों 3:10), जिस से कि वे मसीह के साथ संगी वारिस बन जाएँ (रोमियों 8:16-17)। ऐसा होने के लिए दो महत्वपूर्ण बातें होना आवश्यक है; पहली, जैसा कि रोमियों 8:17 में लिखा है “और यदि सन्तान हैं, तो वारिस भी, वरन परमेश्वर के वारिस और मसीह के संगी वारिस हैं, जब कि हम उसके साथ दुख उठाएं कि उसके साथ महिमा भी पाएं” मसीह के साथ संगी वारिस बनने के लिए, विश्वासियों को मसीह के साथ दुःख भी उठाना होगा, ताकि वे उसके साथ महिमा पा सकें। जैसा मसीह के लिए था (फिलिप्पियों 2:5-10), उसी तरह से विश्वासियों के लिए भी महिमा पाने का मार्ग दुःख उठाने के मार्ग से होकर जाता है (फिलिप्पियों 1:29; 2 तीमुथियुस 3:12)। दूसरी बात, यद्यपि मसीही विश्वासियों में निवास करने वाला पवित्र आत्मा, इस प्रक्रिया में से होकर निकलने के लिए उनकी सहायता और मार्गदर्शन करता है; किन्तु प्रभावी होने के लिए, पवित्र आत्मा के अधीनता में होकर विश्वासी का सक्रिय होकर कार्य करना भी अनिवार्य है; अर्थात उसे पवित्र आत्मा के निर्देशों के अनुसार करते चले जाना है (रोमियों 8:9, 13,14)।

    पवित्र आत्मा, अंश-अंश कर के विश्वासियों को प्रभु के रूप में परिवर्तित करता जाता है (2 कुरिन्थियों 3:18)। जैसा कि हमने ऊपर देखा है, परिवर्तन की यह प्रक्रिया उद्धार पाने के पल से ही आरम्भ हो जाती है, लेकिन इसकी प्रगति इस में विश्वासी के सक्रिय भाग लेने पर निर्भर होती है। यदि वह प्रभु के समान दुःख उठाने के लिए तैयार नहीं है, और पवित्र आत्मा के मार्गदर्शन एवं निर्देशों का पालन नहीं करता है, तो उसकी प्रगति भी उसी अनुपात में धीमी और देर से होने वाली होगी। अधिकाँश विश्वासियों की, दुःख उठाने की बात सुनकर स्वाभाविक प्रतिक्रिया होती है पीछे हट जाना, या आगे बढ़ने में संकोच करना, क्योंकि उन में उसके लिए बहुत भय होता है, और वे अपने जीवनों में उसके महत्व और आवश्यकता को जानते नहीं हैं – कि यह उनके परिपक्व होने की प्रक्रिया का एक भाग है। परमेश्वर ने कोई असीम, अनियंत्रित, असंयत, अव्यवस्थित दुःख अपने बच्चों के लिए नहीं रखे हैं। जैसा कि हम अय्यूब के उदाहरण से देखते हैं, शैतान परमेश्वर के बच्चों को केवल परमेश्वर द्वारा निर्धारित सीमा के अन्दर ही छू सकता है (अय्यूब 1:9-12; 2:6)। हमारा सृष्टिकर्ता होने के नाते, परमेश्वर जानता है कि हम कितना सह सकते हैं, और कभी भी उस सीमा तक भी हमें परीक्षा में नहीं पड़ने देता है, वरन उसके साथ ही निकासी का मार्ग भी देता है (1 कुरिन्थियों 10:13)। दुःख उठाने के द्वारा विश्वासी पाप से छूट जाते हैं (1 पतरस 4:1-12), और दुःख उठाना इस बात का प्रमाण है कि हम परमेश्वर के साथ और उसकी गवाही के लिए सही मार्ग पर अग्रसर हैं (1 पतरस 4:12-19), और ये क्लेश एक बहुत बड़ा अनन्तकालीन प्रतिफल भी तैयार कर रहे हैं (2 कुरिन्थियों 4:16-18)। जो लोग परमेश्वर से प्रेम करते हैं, उसके आज्ञाकारी रहते हैं, उनके लिए परमेश्वर सभी बातों में से कुछ भला ही उत्पन्न कर देता है (रोमियों 8:28; यिर्मयाह 29:11)। इसलिए मसीही विश्वासियों को अपने प्रभु और अपने विश्वास के लिए दुःख उठाने से न तो डरना चाहिए और न ही पीछे हटना चाहिए, वरन उन्हें प्रभु की समानता में ढलने के एक अवसर के समान स्वीकार करना चाहिए, जहाँ, दुःख उठाने के द्वारा परमेश्वर विश्वासी जन के अनावश्यक और व्यर्थ भागों को काटता और छाँटता है (यूहन्ना 15:2), और उसे उसके उद्धारकर्ता प्रभु की समानता में परिवर्तित करता है।

    बहुधा मसीही विश्वासियों की, उनके विश्वास के लिए, सँसार के लोगों के द्वारा उनमें तथा अन्य मसीही विश्वासियों में विद्यमान गलतियों और अपूर्णताओं को दिखाते हुए, आलोचना की जाती है, उन्हें ठट्ठों में उड़ाया जाता है। यह पद, 2 कुरिन्थियों 3:18, इस आलोचना का भी एक उत्तर उपलब्ध करवाता है। जैसा इसमें स्पष्ट लिखा है, प्रभु के रूप में होने वाला परिवर्तन, पवित्र आत्मा के द्वारा अंश-अंश करके किया जाता है, अर्थात, उद्धार पाने के समय पर यह प्रक्रिया पूरी नहीं हुई, केवल आरम्भ हुई है। साथ ही यह एक निरन्तर ज़ारी रहने वाली प्रक्रिया है “बदलते जाते हैं;” और विश्वासी के जीवन भर यह प्रक्रिया ज़ारी रहेगी – कमियाँ और अपूर्णताओं की धीरे-धीरे छँटाई होती चली जाएगी, और सिद्धता बढ़ती और प्रकट होती चली जाएगी। इसलिए, किसी भी समय पर, प्रत्येक विश्वासी के जीवन में, कमियों, गलतियों और सिद्धताओं का, साँसारिक और आत्मिक बातों का, एक मिश्रण पाया जाएगा। बाइबल में यह कहीं नहीं लिखा है कि नया-जन्म पाते ही विश्वासी पूर्णतः सिद्ध हो जाता है। प्रत्येक मसीही विश्वासी का एक आत्मिक ‘शिशु’ के समान नया-जन्म होता है, और फिर वह धीरे-धीरे आत्मिक रीति से परिपक्व वयस्क, और परमेश्वर के लिए उपयोगी जन बनता। बाइबल में उल्लेखित परमेश्वर के लोगों में से कोई भी, कभी भी, सिद्ध नहीं था; किन्तु उनकी गलतियों और आत्मिक कमियों के बावजूद परमेश्वर ने उन्हें उपयोग किया, उनकी प्रशन्सा की, अपने वचन में उन्हें ऊंचे पर उठाया, सिर्फ इसलिए क्योंकि वे हर परिस्थिति में परमेश्वर के लिए उपलब्ध, उसके आज्ञाकारी, और उसके प्रति प्रतिबद्ध, उसके लिए दुःख उठाने के लिए तैयार, बने रहे।

    अगले लेख में हम पश्चाताप से सम्बन्धित शिक्षाओं से हटकर सुसमाचार पर विश्वास करने से सम्बन्धित शिक्षाओं के बारे में सीखना आरम्भ करेंगे।

    यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।

 

कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें

******************************************************************

English Translation


Teachings Related to the Gospel – 13

 

    In the previous articles we have seen that an integral part of Biblical teachings related to the gospel, are teachings about repentance; and true repentance in a person’s life is evidenced through a changed life – turning from a worldly and sinful life to a godly and spiritual life, one that glorifies God. For those who have sincerely repented of their sins and really have fully submitted themselves to the Lord to live in obedience to Him and His Word, i.e., for the truly Born-Again Christian Believers, God has prepared and kept at least three blessings and rewards. These are, firstly, God living with them as a loving Father; secondly, God helping them to become complete and mature through His Word, to grow up to the stature of Christ and become people who will not be deceived by the trickeries of and false teachings of men – these two we have considered. The third blessing and reward is God transforming them into the likeness of His Son, the Lord Jesus Christ. We will consider some things about this today.

    We see from Genesis 1:26-27, that God had created man in His own image. Then, various other Scriptures show that God created everything through and for God the Son (John 1:3; Romans 11:36; Colossians 1:16); and eventually all things, in heaven or on earth, will be gathered together in the Lord Jesus (Ephesians 1:10). The first sin, disobedience of God’s command (Romans 1:19), marred the spiritual state and the beauty of the creation, including that of mankind. Since then, the whole creation is awaiting the deliverance from the effects of sin; to be restored to its original sinless state (Romans 8:19-21). But for those who have repented of their sins, believed in the gospel, i.e., the Born-Again Christian Believers, from the moment of their salvation by coming to faith in the Lord Jesus, they become the children of God (John 1:12-13). From that moment onwards, their restoration, their being renewed according to the image of their creator (Colossians 3:10) begins, so that they become joint heirs with Christ (Romans 8:16-17), into whose image they are being conformed (Romans 8:29). There are two important pre-conditions for this; firstly, as it says in Romans 8:17 “and if children, then heirs--heirs of God and joint heirs with Christ, if indeed we suffer with Him, that we may also be glorified together” a very important part of becoming joint heirs with Christ, is that the Believers will have to suffer with Christ, so that they are also glorified with Him. As it was for Christ (Philippians 2:5-10), for the Believers too, the path to being glorified is through sufferings (Philippians 1:29; 2 Timothy 3:12). Secondly, although the Holy Spirit residing in the Believers helps and guides them in this process; but for it to be effective, an active participation of the Believer under the guidance of the Holy Spirit must be present; he must live and do according to the promptings of the Holy Spirit (Romans 8:9, 13, 14).

    The Holy Spirit, bit by bit, changes the Believers into the image of the Lord (2 Corinthians 3:18). As we have seen above, this process of transformation begins from the moment of salvation, but its progress depends upon the active participation of the Believer. If he is not willing to go through the sufferings like the Lord Jesus did, and is not obedient to the guidance of the Holy Spirit, then his progress in the transformation will be proportionately slowed down and delayed. Most Believers, reflexly, draw back or, hesitate in moving ahead, at the mention of sufferings, because they have an excessive fear of it, and neither do they know about its importance and necessity in their lives – it is a part of their maturation process. God has not ordained an unlimited, uncontrolled, unmoderated, random sufferings for His children. As we see from the example of Job, Satan can touch the children of God only to the extent that God permits (Job 1:9-12; 2:6). As our creator, our Lord God knows how much we can bear, and will never allow anything even up to that limit, let alone beyond it; and along with the temptations, will also provide a way out (1 Corinthians 10:13). Through sufferings the Believers cease from sin (1 Peter 4:1-2), sufferings confirm being on the right path with God and witness about God (1 Peter 4:12-19), and the sufferings work a great eternal reward for them (2 Corinthians 4:16-18). For those who love God, are obedient to Him, God works out something good for them through everything (Romans 8:28; Jeremiah 29:11). Therefore, the Christian Believers should not fear and draw back from suffering for their Lord and faith in Him, but take it as an opportunity to be conformed to His image, where, through the suffering God prunes and trims away the unnecessary and vain portions of the Believer (John 15:2) and transforms him into the likeness of his savior Lord.

    Often, the Christian Believers are criticized and mocked for their faith by the people of the world, who point out imperfections and errors in their lives, as well as the lives of other Believers. The verse, 2 Corinthians 3:18, also provides an answer to such criticism. As is clearly stated, the transformation into the image of the Lord is happening bit by bit through the Holy Spirit; i.e., at the moment of their coming to faith and salvation this process of transformation has only been initiated, it has not been completed. Moreover, it is an on-going, continual process, the Believers are “being transformed;” and will continue throughout the life-span of the Believer – imperfections will gradually be trimmed off, and perfections will continually keep manifesting. Therefore, at any given moment of time, at every stage of life, in every Believer, there will be both, perfections as well as imperfections, worldly as well as spiritual things. Nowhere does the Bible say that the Believer becomes perfect from the moment of being Born-Again. Every Christian Believer is Born-Again as a spiritual ‘babe,’ and gradually matures into spiritually grown-up ‘adult’ useful and effective for the Lord. None of the people of God in the Bible were ever perfect; but God used them, praised them, exalted them in His eternal Word, despite their spiritual faults and errors, simply because in all circumstances they remained available to Him, obedient and committed to Him, willing to suffer for Him.

    In the next article from the teachings about repentance, we will move on to learning some teachings about believing in the gospel.

    If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.

 

Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well