ई-मेल संपर्क / E-Mail Contact

इन संदेशों को ई-मेल से प्राप्त करने के लिए अपना ई-मेल पता इस ई-मेल पर भेजें : rozkiroti@gmail.com / To Receive these messages by e-mail, please send your e-mail id to: rozkiroti@gmail.com

बुधवार, 28 जुलाई 2010

मित्रों का मूल्य

जौन क्रिसोसटोम (सन ३४७-४०७) प्रारंभिक चर्च का एक महान प्रचारक था। उसके सुवक्ता होने के कारण उसे यह नाम क्रिसोसटोम दिया गया, जिसका अर्थ है ’सुनहले मुँह वाला’।

मित्र के मूल्य पर उसके द्वारा कही गई कुछ बातों को परखकर देखिये: "यह मित्रता ही है जिसके कारण हम स्थानों और ‌ऋतुओं को चाहते हैं; जैसे फूल अपनी मधुर पंखुड़ियां अपने चारों ओर की भूमि पर बिखेर देते हैं, ऐसे ही मित्र भी अपने आस पास सौहार्द और अनुग्रह बिखेर देते हैं। मित्रों के साथ दरिद्रता में भी आनन्द होता है। हमारे लिये यह अधिक भला होगा कि सूर्य जाता रहे बजाए इसके मित्र न रहें।"

दाऊद और योनातान की कहानी मित्रता के मूल्य को दिखाती है। यद्यपि योनातन का पिता राजा शाउल, अपने पागलपन में, दाऊद को मारने को फिर रहा था, दाऊद ने उस ही के पुत्र की मित्रता से हिम्मत पाई - "और योनातन दाऊद से प्रेम रखता था, ... क्योंकि वह उस से अपने प्राण के बराबर प्रेम रखता था" (१ शमुएल २०:१७)। उनका यह संबंध विश्वास, समझ-बूझ और प्रोत्साहन पर आधारित था। राजा शाऊल द्वारा किये जा रहे अनुचित उत्पीड़न को सहना दाऊद के लिये असंभव होता यदि परमेश्वर पर आधारित योनातान की मित्रता (१ शमुएल २०:४२) का पोषण उसे ना मिलता।

किंतु मित्रता का इससे भी ऊंचा स्तर हम प्रभु यीशु में देखते हैं, जिसने अपने अनुयायियों के प्रति अपनी मित्रता का मूल्य अपने प्राण से भी अधिक रखा "इस से बड़ा प्रेम किसी का नहीं, कि कोई अपने मित्रों के लिये अपना प्राण दे" (यूहन्ना १५:१३)। आज भी उसका अपने मित्रों से वायदा है कि "मैं तुझे कभी न छोडूंगा, और न कभी तुझे त्यागूंगा" (इब्रानियों १३:५)।

क्रिसोसटोम के वचन और दाऊद-योनातान की मित्रता के उदाहरण हमें याद दिलाते हैं कि परमेश्वर द्वारा दिये गये मित्रों की मित्रता को हमें कैसे संवारे रखना है, प्रभु यीशु हमें दिखाता है कि मित्रता का मूल्य क्या है। - डेनिस फिशर


जब संसार हमें छोड़ देता है तो मित्र ही हमारे साथ रहते है।


और योनातन दाऊद से प्रेम रखता था, ... क्योंकि वह उस से अपने प्राण के बराबर प्रेम रखता था" - १ शमुएल २०:१७

इस से बड़ा प्रेम किसी का नहीं, कि कोई अपने मित्रों के लिये अपना प्राण दे। - यूहन्ना १५:१३

बाइबल पाठ: यूहन्ना १५:१२-१७
मेरी आज्ञा यह है, कि जैसा मैं ने तुम से प्रेम रखा, वैसा ही तुम भी एक दूसरे से प्रेम रखो।
इस से बड़ा प्रेम किसी का नहीं, कि कोई अपने मित्रों के लिये अपना प्राण दे।
जो कुछ मैं तुम्हें आज्ञा देता हूं, यदि उसे करो, तो तुम मेरे मित्र हो।
अब से मैं तुम्हें दास न कहूंगा, क्‍योंकि दास नहीं जानता, कि उसका स्‍वामी क्‍या करता है: परन्‍तु मैं ने तुम्हें मित्र कहा है, क्‍योंकि मैं ने जो बातें अपके पिता से सुनीं, वे सब तुम्हें बता दीं।
तुम ने मुझे नहीं चुना परन्‍तु मैं ने तुम्हें चुना है और तुम्हें ठहराया ताकि तुम जाकर फल लाओ, और तुम्हारा फल बना रहे, कि तुम मेरे नाम से जो कुछ पिता से मांगो, वह तुम्हें दे।
इन बातें की आज्ञा मैं तुम्हें इसलिये देता हूं, कि तुम एक दूसरे से प्रेम रखो।

एक साल में बाइबल:
  • भजन ४६-४८
  • प्रेरितों के काम २८

मंगलवार, 27 जुलाई 2010

परमेश्वर का मन

यह मानना सहज है कि परमेश्वर इस प्रतीक्षा में रहता है कि जैसे ही आप उसके पास पहुंचें, वह आपके पापों के लिये आप को दण्ड दे। लेकिन प्रकाशितवाक्य के २ और ३ अध्याय में सात मण्डलियों के लिये लिखित उसके सन्देशों में हम ऐसा नहीं पाते हैं। इन स्न्देशों में हम पथभ्रष्ट लोगों के प्रति परमेश्वर के प्रेम पूर्ण हृदय को देखते हैं।

प्रभु यीशु ने इन सन्देशों का आरंभ, उन मण्डलियों में पाई जाने वाली भली बातों की प्रशंसा के साथ किया। यह दिखाता है कि जब हम वह करते हैं जो सही और भला है तो इससे प्रभु प्रसन्न होता है।

साथ ही प्रभु यीशु हमारे जीवन की बुराइयों के लिये भी चिंतित रहता है। इन सन्देशों में प्रशंसा के साथ मण्डलियों को स्पष्ट शब्दों में ताड़ना भी दी गई है। यद्यपि प्रभु से यह सुनना "पर मुझे तेरे विरूद्ध यह कहना है कि..." (प्रकाशितवाक्य २:४, १४, २०) दुख पहुंचाता है, पर प्रभु प्रगट करता है कि हमारे जीवन में क्या बदलना अनिवार्य है जिससे हम अपनी ही नज़रों में सही होने के धोखे और नुकसान से बच सकें।

यह हमें बात के मर्म पर लेकर आता है - मनफिराव। जब प्रभु इन मण्डलियों से मनफिराव करने को कह रहा था तो वह पथभ्रष्ट संतों के प्रति अपने प्रेम को प्रदर्शित कर रहा था। ताड़ना के द्वारा उसका उद्देश्य उन्हें अपराधी ठहराना नहीं था वरन गलत बातों को ठीक करके उसके साथ निकट संबंधों को पुनः स्थापित करने का मार्ग दिखाना था।

यह मत अन्देखा कीजीये के प्रत्येक सन्देश का अन्त "जय" पाने वालों के लिये दी गयी किसी विशेष प्रतिज्ञा से होता है। स्पष्ट है कि जो परमेश्वेर को भावता हुआ जीवन व्यतीत करते हैं, वह उन्हें विशेष प्रतिफल देना चाहता है।
आज आपसे वह क्या कह रहा है? - जो स्टोवैल


मनफिराव परमेश्वर के साथ हमारे घनिष्ट संबंधों को पुनःस्थापित एवं तरोताज़ा करता है।


बाइबल पाठ: प्रकाशितवाक्य ३:१४-२२
और लौदीकिया की कलीसिया के दूत को यह लिख, कि, जो आमीन, और विश्वासयोग्य, और सच्‍चा गवाह है, और परमेश्वर की सृष्‍टि का मूल कारण है, वह यह कहता है।
कि मैं तेरे कामों को जानता हूं कि तू न तो ठंडा है और न गर्म: भला होता कि तू ठंडा या गर्म होता।
सो इसलिये कि तू गुनगुना है, और न ठंडा है और न गर्म, मैं तुझे अपने मुंह से उगलने पर हूं।
तू जो कहता है, कि मैं धनी हूं, और धनवान हो गया हूं, और मुझे किसी वस्‍तु की घटी नहीं, और यह नहीं जानता, कि तू अभागा और तुच्‍छ और कंगाल और अन्‍धा, और नंगा है।
इसी लिये मैं तुझे सम्मति देता हूं, कि आग में ताया हुआ सोना मुझ से मोल ले, कि धनी हो जाए, और श्वेत वस्‍त्र ले ले कि पहिनकर तुझे अपके नंगेपन की लज्ज़ा न हो, और अपनी आंखों में लगाने के लिये सुर्मा ले, कि तू देखने लगे।
मैं जिन जिन से प्रीति रखता हूं, उन सब को उलाहना और ताड़ना देता हूं, इसलिये सरगर्म हो, और मन फिरा।
देख, मैं द्वार पर खड़ा हुआ खटखटाता हूं, यदि कोई मेरा शब्‍द सुनकर द्वार खोलेगा, तो मैं उसके पास भीतर आकर उसके साथ भोजन करूंगा, और वह मेरे साथ।
जो जय पाए, मैं उसे अपने साथ अपने सिंहासन पर बैठाऊंगा, जैसा मैं भी जय पाकर अपने पिता के साथ उसके सिंहासन पर बैठ गया।
जिस के कान हों वह सुन ले कि आत्मा कलीसियाओं से क्‍या कहता है।

एक साल में बाइबल:
  • भजन ४३, ४५
  • प्रेरितों के काम २७:२७-४४

सोमवार, 26 जुलाई 2010

नमूने

अन्तर्राष्ट्रीय खेलों में प्रचलित जुए और दवाओं के गलत प्रयोग के अपवाद के मध्य, दो खिलाड़ियों को उनके खेल में मिली उपलब्धियों और उनके चरित्र के लिये सराहा गया और उनके नाम २००७ की राष्ट्रीय बेसबॉल कीर्तिशाला में अन्कित किये गये। इस अवसर पर उपस्थित ७५,००० दर्शकों के विशाल समूह ने उन दोनो - कैल रिप्किन और टोनी ग्वैन को हर्षित किया।

उस अवसर पर रिप्किन ने कहा, "हम चाहे मानें या न मानें, किंतु इतने उंचे और बड़े स्तर पर खेलने वाले खिलाड़ी होने के कारण हम अवश्य ही दूसरों के लिये नमूने हो जाते हैं। प्रश्न यह है कि यह नमूना सकरात्मक होगा या नकरात्मक।" ग्वैन ने भी इसी विचार के अनुरूप कहा, "यहां बेसबॉल का खेल खेलने से भी अधिक कुछ है...आप ज़िम्मेदार हैं, आपको सही निर्णय लेने होते हैं और लोगों के सामने रखना होता है कि आदर्श रीति से ज़िम्मेदारी निभाना क्या होता है।"

मसीह के अनुयायी होने के कारण, प्रतिदिन लोग हमें देखते हैं, हमें आंकते हैं। ऐसे में हमें पौलुस द्वारा प्रतिदिन के जीवन के लिये रखी गई चुनौती "तुम निर्दोष और भोले होकर टेढ़े और हठीले लोगों के बीच परमेश्वर के निष्‍कलंक सन्‍तान बने रहो, जिन के बीच में तुम जीवन का वचन लिए हुए जगत में जलते दीपकों की नाईं दिखाई देते हो" (फिलिप्पियों २:१५) पर खरा उतरना है।

हमें देखने वाले, हमारे समझौता करने से निराश होते हैं, परन्तु हमारा श्रेष्ठ चरित्र उनमें आशा उत्पन्न करता है। जब हमारे प्रभु और उद्धारकर्ता का जीवन, संसार के समक्ष हम में प्रगट होगा, तो हम दूसरों को प्रोत्साहित कर सकेंगे उन्हें यीशु की ओर आकर्शित कर सकेंगे।

आज जो हमें दे्ख रहे हैं और आंक रहे हैं, उनके लिये हम कैसे नमूने होंगे? - डेविड मैक्कैसलैंड


संसार के लिये सबसे अच्छे नमूने, यीशु को अपना नमूना बनाते हैं।


बाइबल पाठ: फिलिप्पियों २:१२-१८
सो हे मेरे प्यारो, जिस प्रकार तुम सदा से आज्ञा मानते आए हो, वैसे ही अब भी न केवल मेरे साथ रहते हुए पर विशेष करके अब मेरे दूर रहने पर भी डरते और कांपते हुए अपने अपने उद्धार का कार्य पूरा करते जाओ।
क्‍योंकि परमेश्वर ही है, जिस न अपनी सुइच्‍छा निमित्त तुम्हारे मन में इच्‍छा और काम, दोनों बातों के करने का प्रभाव डाला है।
सब काम बिना कुड़कुड़ाए और बिना विवाद के किया करो।
ताकि तुम निर्दोष और भोले होकर टेढ़े और हठीले लोगों के बीच परमेश्वर के निष्‍कलंक सन्‍तान बने रहो, जिन के बीच में तुम जीवन का वचन लिए हुए जगत में जलते दीपकों की नाईं दिखाई देते हो।
कि मसीह के दिन मुझे घमण्‍ड करने का कारण हो, कि न मेरा दौड़ना और न मेरा परिश्रम करना व्यर्थ हुआ।
और यदि मुझे तुम्हारे विश्वास के बलिदान और सेवा के साथ अपना लोहू भी बहाना पड़े तौभी मैं आनन्‍दित हूं, और तुम सब के साथ आनन्‍द करता हूं।
वैसे ही तुम भी आनन्‍दित हो, और मेरे साथ आनन्‍द करो।

एक साल में बाइबल:
  • भजन ४० - ४२
  • प्रेरितों के काम २७:१-२६

रविवार, 25 जुलाई 2010

रुको और जांचो

मेरे मनपसन्द और लोक्प्रीय कॉमिक पीनट्स (Peanuts) के एक अंक में, चार्ली ब्राउन स्नूपी से पुछता है, "सुना है कि तुम आध्यत्म पर एक पुस्तक लिखने जा रहे हो। आशा है कि तुम ने उसका अच्छा शीर्षक सोचा होग।" स्नूपी उत्तर देता है, "मैं ने बिलकुल सिद्ध शीर्षक सोचा है: ’क्या आपने कभी सोचा कि आप गलत हो सकते हैं?’ "

स्नूपी का यह शीर्षक याद दिलाता है कि परमेश्वर के बारे में और इस बारे में कि परमेश्वर हम से क्या चाहता है, हमारी सोच-समझ कभी कुछ गलत भी हो सकती है। हमारे यही गलत विचार हमें गलत व्यवहार की ओर ले जाते हैं। इसलिये उचित है कि हम रुक कर पौलुस की शिक्षा: "...मन फिराओ और परमेश्वर की ओर फिर कर मन फिराव के योग्य काम करो" (प्रेरितों के काम २६:२०) का पालन करें।

पौलुस द्वारा प्रयुक्त जिस शब्द का अनुवाद ’मन फिराओ’ किया गया है, मूल युनानी भाषा में वह है मैटानोइयो (metanoeo), जिसका अर्थ होता है ’अपना मन बदलो’। जैसा पौलुस ने सिखाया, मन फिराओ का अर्थ केवल बाहरी तौर से नम्रता सहित परमेश्वर के साथ सहमति में सर हिलाना, और फिर पहले जैसे ही व्यवहार किये जाना नहीं है। यदि हम वास्तव में परमेश्वर से सहमत हैं और अपने मन को उसकी ओर लगाते हैं तो हमारा व्यवहार भी उसके अनुरूप होना चाहिये। जैसे एक कार, जो उसी ओर जायेगी जिस ओर उसे मोड़ दिया जायेगा। ऐसे ही यदि हम सचमुच अपने मन और विचारों को परमेश्वर की ओर मोड़ेंगे, तो हमारे व्यवहार में दिशा-परिवर्तन इस बात को दिखायेगा।

बजाये इसके कि हम अपने में मगन और यह मानते हुए कि हमारे विचार और कार्य सही हैं निरन्तर चलते रहें, हमें थोड़े थोड़े समय बाद रुक कर अपने आप को जांचना चाहिये और अपने आप से स्नूपी का प्रश्न पूछना चहिये। जैसा पौलुस ने सिखाया, जब हम यह स्वीकार करने को तैयार रहते हैं कि हम गलत हो सकते हैं तो हम परमेश्वर के साथ सही रहने के लिये तैयार होते हैं। - जूली ऐकैरमैन लिंक


यदि हम अपनी इच्छाओं को सत्य के अनुरूप नहीं करेंगे, तो हम सत्य को ही अपनी इच्छाओं के अनुरूप कर लेंगे।


बाइबल पाठ: प्रेरितों के काम २६:१२-२३
इसी धुन में जब मैं महायाजकों से अधिकार और परवाना लेकर दमिश्‍क को जा रहा था।
तो हे राजा, मार्ग में दोपहर के समय मैं ने आकाश से सूर्य के तेज से भी बढ़कर एक ज्योति अपने और अपने साथ चलने वालों के चारों ओर चमकती हुई देखी।
और जब हम सब भूमि पर गिर पड़े, तो मैं ने इब्रानी भाषा में, मुझ से यह कहते हुए यह शब्‍द सुना, कि हे शाऊल, हे शाऊल, तू मुझे क्‍यों सताता है? पैने पर लात मारना तेरे लिये कठिन है।
मैं ने कहा, हे प्रभु तू कौन है? प्रभु ने कहा, मैं यीशु हूं: जिसे तू सताता है।
परन्‍तु तू उठ, अपने पांवों पर खड़ा हो, क्‍योंकि मैं ने तुझे इसलिये दर्शन दिया है, कि तुझे उन बातों पर भी सेवक और गवाह ठहराऊं, जो तू ने देखी हैं, और उन का भी जिन के लिये मैं तुझे दर्शन दूंगा।
और मैं तुझे तेरे लोगों से और अन्यजातियों से बचाता रहूंगा, जिन के पास मैं अब तुझे इसलिये भेजता हूं।
कि तू उन की आंखे खोले, कि वे अंधकार से ज्योति की ओर, और शैतान के अधिकार से परमेश्वर की ओर फिरें; कि पापों की क्षमा, और उन लोगों के साथ जो मुझ पर विश्वास करने से पवित्र किए गए हैं, मीरास पाएं।
सो हे राजा अग्रिप्‍पा, मैं ने उस स्‍वर्गीय दर्शन की बात न टाली।
परन्‍तु पहिले दमिश्‍क के, फिर यरूशलेम के रहने वालों को, तब यहूदिया के सारे देश में और अन्यजातियों को समझाता रहा, कि मन फिराओ और परमेश्वर की ओर फिर कर मन फिराव के योग्य काम करो।
इन बातों के कारण यहूदी मुझे मन्‍दिर में पकड़ के मार डालने का यत्‍न करते थे।
सो परमेश्वर की सहायता से मैं आज तक बना हूं और छोटे बड़े सभी के साम्हने गवाही देता हूं और उन बातों को छोड़ कुछ नहीं कहता, जो भविष्यद्वक्ताओं और मूसा ने भी कहा कि होने वाली हैं।
कि मसीह को दुख उठाना होगा, और वही सब से पहिले मरे हुओं में से जी उठकर, हमारे लोगों में और अन्यजातियों में ज्योति का प्रचार करेगा।

एक साल में बाइबल:
  • भजन ३७ - ३९
  • प्रेरितों के काम २६

शनिवार, 24 जुलाई 2010

कथनी और करनी

प्रचारक ने मज़ाकिया लहज़े में अपनी बात लोगों के सामने रखी; उसने कहा "मेरी पत्नी बहुत अतर्कसंगत है। वह वाकई उम्मीद रखती है कि मैं अपने प्रचार के अनुरूप जीवन भी व्यतीत करूं!" दुसरों को सही-गलत का प्रचार करना कितना आसान है परन्तु उसे अपने पर लागू करना कितना कठिन।

जब मैं और मेरा बेटा गोल्फ खेलते हैं तो मैं उसे बताता हूं कि कैसे गेंद को ठीक से मारना है जिससे वह सही दिशा और जगह पर जाए। परन्तु उन्हीं बातों को अपने खेल पर लागू करने की मेरी क्षमता बहुत कम है। खिलाड़ियों के बारे में कही जाने वाली बात कि "वे बातें तो बहुत करते हैं पर उन बातों जैसा खेलते नहीं" इसी पर आधारित है। किसी खेल को अच्छी तरह खेलने के बारे में कोई भी बता सकता है, किंतु उसे वैसा खेल कर दिखाना कहीं अधिक कठिन होता है।

ऐसी ही बात प्रभु यीशु मसीह का अनुयायी होने का दावा करने वालों पर भी लागू होती है। हमें उस विश्वास की केवल बात नहीं करनी है, वरन उसे अपने प्रतिदिन के जीवन में जी कर दिखाना है। इसीलिये, अपने जवान शिष्य तिमुथियुस को प्रचार करने की शिक्षा देने के बाद, पौलुस ने उसे यह भी स्मरण दिलाया कि "कोई तेरी जवानी को तुच्‍छ न समझने पाए; पर वचन, और चाल चलन, और प्रेम, और विश्वास, और पवित्रता में विश्वासियों के लिये आदर्श बन जा...उन बातों को सोचता रह, ताकि तेरी उन्नति सब पर प्रगट हो। अपनी और अपने उपदेश की चौकसी रख" (१ तिमुथियुस ४:१२, १५)।

हम मसीह के अनुयायीयों को इस बात की छूट नहीं है कि हम केवल अच्छी बातें बोलने वाले हों; वरन हमें ऐसे जीवन जीने हैं जो मसीह पर किये गये हमारे विश्वास का खरा उदाहरण हों, अनुकर्णीय हों। हमारी कथनी और करनी में कोई अन्तर नहीं होना चाहिये। - बिल क्राउडर


जब हमारी करनी हमारी कथनी के अनुरूप होती है तब ही वह परमेश्वर को भाती है।


बाइबल पाठ: १ तिमुथियुस ४:६-१६
यदि तू भाइयों को इन बातों की सुधि दिलाता रहेगा, तो मसीह यीशु का अच्‍छा सेवक ठहरेगा: और विश्वास और उस अच्‍छे उपदेश की बातों से, जो तू मानता आया है, तेरा पालन-पोषण होता रहेगा।
पर अशुद्ध और बूढिय़ों की सी कहानियों से अलग रह, और भक्ति के लिये अपना साधन कर।
क्‍योंकि देह की साधना से कम लाभ होता है, पर भक्ति सब बातों के लिये लाभदायक है, क्‍योंकि इस समय के और आने वाले जीवन की भी प्रतिज्ञा इसी के लिये है।
और यह बात सच और हर प्रकार से मानने के योग्य है।
क्‍योंकि हम परिश्र्म और यत्‍न इसी लिये करते हैं, कि हमारी आशा उस जीवते परमेश्वर पर है जो सब मनुष्यों का, और निज करके विश्वासियों का उद्धारकर्ता है।
इन बातों की आज्ञा कर, और सिखाता रह।
कोई तेरी जवानी को तुच्‍छ न समझने पाए; पर वचन, और चाल चलन, और प्रेम, और विश्वास, और पवित्रता में विश्वासियों के लिये आदर्श बन जा।
जब तक मैं न आऊं, तब तक पढ़ने और उपदेश और सिखाने में लौलीन रह।
उस वरदान से जो तुझ में है, और भविष्यद्वाणी के द्वारा प्राचीनों के हाथ रखते समय तुझे मिला था, निश्‍चिन्‍त न रह।
उन बातों को सोचता रह, ताकि तेरी उन्नति सब पर प्रगट हो। अपनी और अपने उपदेश की चौकसी रख।
इन बातों पर स्थिर रह, क्‍योंकि यदि ऐसा करता रहेगा, तो तू अपने, और अपने सुनने वालों के लिये भी उद्धार का कारण होगा।।
एक साल में बाइबल:
  • भजन ३५, ३६
  • प्रेरितों के काम २५

शुक्रवार, 23 जुलाई 2010

मुँह खोलने को तैयार

ली एक्लोव और उसकी पत्नि एक कॉफी की दुकान पर बैठे कॉफी पी रहे थे। उनके पास की मेज़ पर चार आदमी बैठे बातें कर रहे थे। उनमें से एक मसीही विश्वास और प्रभु यीशु के पुनरुथान का उपहास कर रहा था।

ली को एहसास था कि प्रभु उसे इस उपहास का उत्तर देने को उभार रहा है, किंतु उसके भय ने उसे ऐसा करने से रोके रखा। अन्ततः उसे निर्णय लेना पड़ा। वह उठकर उन लोगों के पास गया और उनसे बातचीत आरंभ करी, फिर उसने उन्हें प्रभु यीशु के पुनरुथान को प्रमाणित करने वाले ऐतिहासिक प्रमाण दिये।

ऐसी स्थिति में अगर हम हों तो क्या करेंगे? प्रेरित पतरस ने अपने पाठकों को प्रोत्साहित किया कि वे हर परिस्थिति में मसीह यीशु के लिये खड़े होने को तैयार रहें, विशेषकर जब इस के लिये बहुत क्लेशों का सामना करना पड़े। इस तरह के समर्पण के निर्णय में निहित है कि विश्वास की रक्षा करने की परिस्थितियों में मौन न रहें। पतरस ने कहा "जो कोई तुम से तुम्हारी आशा के विषय में कुछ पूछे, तो उसे उत्तर देने के लिये सर्वदा तैयार रहो, पर नम्रता और भय के साथ" (१ पतरस ३:१५)। उत्तर देने के लिये तैयार रहने के लिये परमेश्वर के वचन को जानना ज़रूरी है। उत्तर नम्रता और परमेश्वरीय भय में देना है, जिससे बैरी और विरोधियों को अपने व्यवहार पर शर्मिंदगी हो।

यदि ली एक्लोव शांत रहा होता, अथवा उसने अशिष्टता से उत्तर दिया होता तो इससे मसीही विश्वास को हानि होती। ली ने बाद में लिखा " हमें हमारे छिपने के स्थानों से निकालने के परमेश्वर के पास तरीके हैं, और जब वह हमें बाहर निकालता है तो हमें उसके लिये मुँह खोलने को तैयार रहना है।" - मार्विन विलियम्स


अपने उद्धारकर्ता और उस में उपल्बध उद्धार के बारे में मौन रहना लापरवाही का जघन्य पाप है।


बाइबल पाठ: १ पतरस ३:१३-२२
और यदि तुम भलाई करने में उत्तेजित रहो तो तुम्हारी बुराई करनेवाला फिर कौन है?
और यदि तुम धर्म के कारण दुख भी उठाओ, तो धन्य हो? पर उन के डराने से मत डरो, और न घबराओ।
पर मसीह को प्रभु जानकर अपने अपने मन में पवित्र समझो, और जो कोई तुम से तुम्हारी आशा के विषय में कुछ पूछे, तो उसे उत्तर देने के लिये सर्वदा तैयार रहो, पर नम्रता और भय के साथ।
और विवेक भी शुद्ध रखो, इसलिये कि जिन बातों के विषय में वे जो तुम्हारे मसीही अच्‍छे चालचलन का अपमान करते हैं लज्ज़ित हों।
क्‍योंकि यदि परमेश्वर की यही इच्‍छा हो, कि तुम भलाई करने के कारण दुख उठाओ, तो यह बुराई करने के कारण दुख उठाने से उत्तम है।
इसलिये कि मसीह ने भी, अर्थात अधमिर्यों के लिये धर्मी ने पापों के कारण एक बार दुख उठाया, ताकि हमें परमेश्वर के पास पहुंचाए: वह शरीर के भाव से तो घात किया गया, पर आत्मा के भाव से जिलाया गया।
उसी में उस ने जाकर कैदी आत्माओं को भी प्रचार किया।
जिन्‍होंने उस बीते समय में आज्ञा न माना जब परमेश्वर नूह के दिनों में धीरज धरकर ठहरा रहा, और वह जहाज बन रहा था, जिस में बैठकर थोड़े लोग अर्थात आठ प्राणी पानी के द्वारा बच गए।
और उसी पानी का दृष्‍टान्‍त भी, अर्थात बपतिस्मा, यीशु मसीह के जी उठने के द्वारा, अब तुम्हें बचाता है? (उस से शरीर के मैल को दूर करने का अर्थ नहीं है, परन्‍तु शुद्ध विवेक से परमेश्वर के वश में हो जाने का अर्थ है)।
वह स्‍वर्ग पर जाकर परमेश्वर के दाहिनी ओर बैठ गया? और स्‍वर्गदूत और अधिकार और सामर्थी उसके आधीन किए गए हैं।

एक साल में बाइबल:
  • भजन ३३, ३४
  • प्रेरितों के काम २४

गुरुवार, 22 जुलाई 2010

बहरा कौन है?

एक आदमी ने अपने डॉक्टर से कहा कि उसे लगता है कि उसकी पत्नी बहरी होती जा रही है। डॉक्टर ने उसे एक सरल जांच द्वारा इसे निश्चित करने की सलाह दी। आदमी को युक्ति पसन्द आई और उसने डॉक्टर द्वारा बताई जांच करने का निश्चय किया; जब वह अपने घर पहुंचा तो दरवाज़े पर से ही उसने आवाज़ दी "प्रीय, क्या खाना तैयार है?" कोई उत्तर न सुनने पर वह घर के अन्दर आया और फिर वही प्रश्न दोहराया, फिर भी कोई उत्तर नहीं पाया। फिर वह अपनी पत्नि के निकट उसके ठीक पीछे पहुंचा और तीसरी बार फिर से वही प्रश्न किया। अब उसे अपनी पत्नि का उत्तर सुनाई दे गया - "तीसरी बार कह रही हूं, हां तैयार है"!

ऐसे ही प्राचीन इस्त्राएलियों को लगा कि परमेश्वर बहरा हो गया है, जबकि वास्तविक समस्या उनके साथ थी। इस्त्राएली लोग परमेश्वर की वाचा के लोग थे, और उन्हें अन्धकार में पड़े लोगों को ज्योति दिखाने और उन लोगों को पाप के बन्धनों से बचने का मार्ग दिखाना था, "मुझ यहोवा ने तुझ को धर्म से बुला लिया है, मैं तेरा हाथ थाम कर तेरी रक्षा करूंगा; मैं तुझे प्रजा के लिये वाचा और जातियों के लिये प्रकाश ठहराऊंगा, कि तू अन्धों की आंखें खोले, बंधुओं को बन्दीगृह से निकाले और जो अन्धकार में बैठे हैं उनको कालकोठरी से निकाले। (यशायाह ४२:७)" परन्तु इस्त्राएलियों ने ऐसा नहीं किया, उन्होंने परमेश्वर की आज्ञाओं को नहीं माना (यशायाह ४२:२४)। इस कारण आने वाले न्याय के विष्य में इस्त्राएलियों को चेतावनी देने के लिये परमेश्वर ने यशायाह भविश्यद्वक्ता को भेजा।

यशायाह ने इस्त्राएलियों को समझाया कि उनकी प्रार्थनाएं अन्सुनी क्यों हैं, "सुनो, यहोवा का हाथ ऐसा छोटा नहीं हो गया कि उद्धार न कर सके, न वह ऐसा बहिरा हो गया है कि सुन न सके। परन्तु तुम्हारे अधर्म के कामों ने तुम्हें परमेश्वर से अलग कर दिया है, और तुम्हारे पापों के कारण उसका मुँह तुम से ऐसा छिपा है कि वह नहीं सुनता (यशायाह ५९:१,२)।" पर उसके चेतावनी के सन्देश जैसे बहरे कानों पर पड़े।

परमेश्वर से प्रार्थना का उत्तर न पाने का एक कारण है कि सम्भवतः पाप हमारे कानों को रोक रहा है, इसके विष्य में हमें अपने आप को गंभीरता पूर्वक जांचना चाहिये।

परमेश्वर बहरा नहीं है। - सी. पी. हिया


जो सच्चे मन से उसकी सुनते हैं, परमेश्वर अपने वचन द्वारा उनसे बात करता है।


बाइबल पाठ: यशायाह ४२:१-४, २३-२५

मेरे दास को देखो जिसे मैं संभाले हूं, मेरे चुने हुए को, जिस से मेरा जी प्रसन्न है। मैं ने उस पर अपना आत्मा रखा है, वह अन्यजातियों के लिये न्याय प्रगट करेगा।

न वह चिल्लाएगा और न ऊंचे शब्द से बोलेगा, न सड़क में अपनी वाणी सुनायेगा।

कुचले हुए नरकट को वह न तोड़ेगा और न टिमटिमाती बत्ती को बुझाएगा, वह सच्चाई से न्याय चुकाएगा।

वह न थकेगा और न हियाव छोड़ेगा जब तक वह न्याय को पृथ्वी पर स्थिर न करे, और द्वीपों के लोग उसकी व्यवस्था की बाट जोहेंगे।

तुम में से कौन इस पर कान लगाएगा? कौन ध्यान धर के होनहार के लिये सुनेगा?

किस ने याकूब को लुटवाया और इस्राएल को लुटेरों के वश में कर दिया? क्या यहोवा ने यह नहीं किया जिसके विरूद्ध हम ने पाप किया, जिसके मार्गों पर उन्होंने चलना न चाहा और न उसकी व्यवस्था को माना?

इस कारण उस पर उस ने अपने क्रोध की आग भड़काई और युद्ध का बल चलाया और यद्यिप आग उसके चारों ओर लग गई, तौभी वह न समझा, वह जल भी गया, तौभी न चेता।

एक साल में बाइबल:
  • भजन३१, ३२
  • प्रेरितों के काम २३:१६-३५