ई-मेल संपर्क / E-Mail Contact

इन संदेशों को ई-मेल से प्राप्त करने के लिए अपना ई-मेल पता इस ई-मेल पर भेजें : rozkiroti@gmail.com / To Receive these messages by e-mail, please send your e-mail id to: rozkiroti@gmail.com

शुक्रवार, 5 अगस्त 2022

मसीही सेवकाई में पवित्र आत्मा की भूमिका / The Holy Spirit in Christian Ministry – 17


Click Here for the English Translation

पवित्र आत्मा के तीन प्रयोजन - यूहन्ना 16:12-13


पिछले लेख में हमने देखा था कि एक बार फिर प्रभु यीशु मसीह ने परमेश्वर पवित्र आत्मा को “सत्य का आत्मा” कह कर संबोधित किया; अर्थात पवित्र आत्मा से संबंधित और उनकी हर बात केवल सत्य ही होगी, और वे केवल सत्य ही का मार्ग बताएंगे; वे किसी भी प्रकार के प्रत्यक्ष अथवा अप्रत्यक्ष असत्य के साथ कभी किसी रूप में सम्मिलित नहीं होंगे। साथ ही हमने यह भी देखा था कि परमेश्वर के वचन बाइबल के अनुसार ‘सत्य’ प्रभु यीशु मसीह और उनका वचन है। तात्पर्य यह हुआ कि परमेश्वर पवित्र आत्मा की हर बात प्रभु यीशु मसीह और उनके वचन की बातों में से होगी, उन शिक्षाओं और बातों के साथ संगत होगी, कभी उनसे भिन्न अथवा अतिरिक्त नहीं होगी। साथ ही हमने यह भी देखा था कि बाइबल से संबंधित किसी भी सिद्धांत को स्वीकार करने से पहले, उसे तीन बातों के आधार पर जाँच लेना चाहिए; ये बातें हैं - i. सुसमाचारों में प्रचार किया गया; ii. प्रेरितों के काम में व्यावहारिक मसीही या मण्डली के जीवन में प्रदर्शित किया गया; iii. पत्रियों में उसकी व्याख्या की गई या उसके विषय सिखाया गया। जिस बात में ये तीनों गुण नहीं हैं, उसे तुरंत स्वीकार नहीं करना चाहिए; बेरिया के विश्वासियों के समान (प्रेरितों 17:11) वचन से यह देखना चाहिए कि जो कहा और बताया जा रहा है, वास्तव में पवित्र शास्त्र में वैसा ही लिखा है या नहीं - यह खरे आत्मिक ज्ञान का चिह्न है 1 कुरिन्थियों 2:15।


यूहन्ना 16:13 में परमेश्वर पवित्र आत्मा द्वारा ‘तुम्हें’ अर्थात प्रभु यीशु के शिष्यों की सार्वजनिक मसीही सेवकाई से संबंधित तीन बातों का उल्लेख है:

(i) वह सब सत्य का मार्ग बताएगा; 

(ii) वह अपनी ओर से नहीं कहेगा, परंतु जो कुछ सुनेगा, वही कहेगा;

(iii) वह आने वाली बातें बताएगा। 

आज परमेश्वर पवित्र आत्मा के नाम से बहुतायत से किए जाने वाले भ्रामक प्रचार, गलत शिक्षाओं, और मन-गढ़न्त बातों के संदर्भ में, उन बातों और शिक्षाओं को जाँचने और परखने, उनकी सत्यता को जानने और पहचानने के लिए, ऐसी शिक्षाओं और उनके प्रचारकों को स्वीकार अथवा अस्वीकार करने के लिए, ये तीनों बातें बहुत सहायक तथा महत्वपूर्ण हैं।

 

(i) ) वह सब सत्य का मार्ग बताएगा: पहली बात जो प्रभु यीशु मसीह ने याहन पर कही है, वह है कि पवित्र आत्मा सब सत्य का मार्ग बताएगा। यह मसीह यीशु के शिष्य पर यह ज़िम्मेदारी रखता है कि वह हर बात के विषय परमेश्वर पवित्र आत्मा से मार्गदर्शन मांगे और ले, विशेषतः उन बातों के लिए जो नई अथवा वचन में दी गई बातों से भिन्न प्रतीत होती हैं। गलत शिक्षाओं और सिद्धांतों के सभी प्रचारक सामान्यतः परमेश्वर के वचन की शिक्षा के विपरीत, सांसारिक सुख-समृद्धि-संपत्ति या लाभ प्राप्त करने ही की बातें करते हैं (1 यूहन्ना 2:15-17), और पापों से पश्चाताप करने, प्रभु यीशु को समर्पित जीवन जीने, और परमेश्वर के वचन को सीखने और पालन करने पर जोर देने की बजाए शारीरिक चंगाई के बारे में बातें करते हैं। उनके प्रचार में पापों के लिए पश्चाताप करने (प्रेरितों 2:38), प्रभु यीशु मसीह पर विश्वास द्वारा उद्धार (प्रेरितों 15:11; 16:31), प्रभु यीशु के शिष्य बनने और उससे आने वाले मन-परिवर्तन के बारे में (रोमियों 12:1-2; 2 कुरिन्थियों 5:17), और अपने आप को संसार में यात्री और परदेशी होकर सांसारिक नहीं वरन स्वर्गीय वस्तुओं पर मन लगाने (1 पतरस 2:11; कुलुस्सियों 3:1-2), मसीही विश्वास और सेवकाई में दुख आने और उठाने की अनिवार्यता (फिलिप्पियों 1:29; 2 तिमुथियुस 3:12), आदि, सुसमाचार की बातें या तो होती ही नहीं हैं, अथवा बहुत कम होती हैं। उनका प्रचार, और जीवन मुख्यतः पार्थिव, नश्वर, शारीरिक सुख-सुविधा की बातों से ही संबंधित होता है। और फिर वे यह सब पवित्र आत्मा की ओर से अथवा उनकी अगुवाई में होकर कहने का दावा करते हैं। वे शरीरों के विचित्र हाव-भाव-हरकतों और मुँह से अजीब-अजीब आवाज़ें निकालकर लोगों को प्रभावित करने और यह विश्वास दिलाने के प्रयास करते हैं कि यह सब पवित्र आत्मा उनमें होकर कर रहा है या उनसे करवा रहा है। जबकि पवित्र आत्मा के संबंध में ऐसी कोई शिक्षा, कोई बात परमेश्वर के वचन में कहीं नहीं दी गई है। तो फिर वह ‘सत्य का आत्मा’ जो केवल सत्य अर्थात परमेश्वर के वचन और प्रभु यीशु की बातों का मार्ग बताता है, वह यह सब कैसे कर सकता है? या तो प्रभु यीशु की कही यूहन्ना 16:13 की बात झूठ है, अन्यथा पवित्र आत्मा के नाम पर किए जा रहे ये भ्रामक एवं नाटकीय प्रचार और व्यवहार झूठ हैं।

 

(ii) वह अपनी ओर से नहीं कहेगा, परंतु जो कुछ सुनेगा, वही कहेगा: इस प्रकार का गलत प्रचार करने वालों में एक और बात बहुधा देखी जाती है - वे पवित्र आत्मा की ओर से नए दर्शन, नई शिक्षाएं, नई बातें बोलने के दावे करते हैं। किन्तु प्रभु यीशु मसीह ने यहाँ पर परमेश्वर पवित्र आत्मा के विषय स्पष्ट कहा है कि वे “अपनी ओर न कहेगा, परंतु जो कुछ सुनेगा, वही कहेगा”; साथ ही प्रभु यीशु मसीह ने इससे पहले कहा था “परन्तु सहायक अर्थात पवित्र आत्मा जिसे पिता मेरे नाम से भेजेगा, वह तुम्हें सब बातें सिखाएगा, और जो कुछ मैं ने तुम से कहा है, वह सब तुम्हें स्मरण कराएगा” (यूहन्ना 14:26)। अब जब परमेश्वर का वचन अपनी पूर्णता में लिखा जा चुका है, अनन्तकाल के लिए स्वर्ग में स्थापित हो चुका है (भजन 119:89), साथ ही प्रभु यीशु द्वारा कही गई उपरोक्त बातों को भी ध्यान में रखते हुए, तो फिर यह कैसे संभव है कि परमेश्वर पवित्र आत्मा उस वचन के अतिरिक्त और कुछ नया किसी मनुष्य को बताए या सिखाए? यह तो उपरोक्त बातों के विरुद्ध होगा, उन्हें झूठ दिखाएगा - जो ‘सत्य के आत्मा’ पवित्र आत्मा के गुणों के विरुद्ध है। एक और बार हमारे समान फिर वही आँकलन आ जाता है - या तो परमेश्वर का वचन सही है, तो फिर ये प्रचारक और उनकी शिक्षाएं और व्यवहार झूठे होंगे; अन्यथा ये प्रचारक और उनके दावे सही हैँ, तो फिर परमेश्वर के वचन की शिक्षाएं स्थिर, स्थापित और सच्ची नहीं हैं, वरन परिवर्तनीय हैं, अविश्वासयोग्य हैं क्योंकि लिखा कुछ है और हो कुछ और ही रहा है! आप किस पर विश्वास करेंगे - परमेश्वर और परमेश्वर के वचन पर या मनुष्य और उसके वचन, व्यवहार, और दावों पर?


(iii) वह आने वाली बातें बताएगा: एक और बात जिसका दावा ये भ्रामक एवं नाटकीय प्रचार और व्यवहार करने वाले अकसर करते हैं, वह है “भविष्यवाणियाँ”। अवश्य ही प्रभु यीशु ने शिष्यों से कहा कि पवित्र आत्मा 'तुम्हें' अर्थात प्रभु यीशु के शिष्यों को आने वाली बातें बताएगा। किन्तु यदि नए नियम की बातों के आधार पर इस बात को देखें, तो इस बात का जो अर्थ सामने आता है वह है कि पवित्र आत्मा मसीही सेवकाई और सुसमाचार प्रचार के दौरान शिष्यों को आने वाली बातों को बताता है, अर्थात उन्हें सचेत रखता था। ऐसा बिलकुल नहीं था कि पवित्र आत्मा लोगों को अपना ढिंढोरा पीटने और अपने आप को लोगों के सामने भविष्यद्वक्ता दिखा कर वाह-वाही लूटने के लिए कहता था। वरन वह सुसमाचार प्रचार में लगे प्रभु के शिष्यों को हर परिस्थिति के लिए तैयार और आगाह रखता था, जो शिष्यों की सेवकाई के लिए बहुत महत्वपूर्ण बात थी (प्रेरितों 9:16; 13:4; 20:22-23; 21:4, 11; 23:16)। दूसरी बात, यदि लोगों द्वारा “पवित्र आत्मा की ओर से” मिली और की जा रही भविष्यवाणियों के विषयों को देखें, और उनके पूरा होने का आँकलन करें, तो स्पष्ट हो जाता है कि उन “भविष्यवाणियों” के विषय और सामग्री, सामान्यतः परमेश्वर के वचन से बाहर या अतिरिक्त होते हैं - जो, जैसा हम ऊपर देख चुके हैं, पवित्र आत्मा की ओर से किया जाना संभव नहीं है। साथ ही यदि उनके पूरे होने के आधार पर आँकलन करने के लिए उन्हें परमेश्वर के वचन की शिक्षा से देखें, तो लिखा है , “और यदि तू अपने मन में कहे, कि जो वचन यहोवा ने नहीं कहा उसको हम किस रीति से पहचानें? तो पहचान यह है कि जब कोई नबी यहोवा के नाम से कुछ कहे; तब यदि वह वचन न घटे और पूरा न हो जाए, तो वह वचन यहोवा का कहा हुआ नहीं; परन्तु उस नबी ने वह बात अभिमान कर के कही है, तू उस से भय न खाना” (व्यवस्थाविवरण 18:21-22)। अर्थात दोनों ही रीति से ऐसे लोगों द्वारा की जा रही “भविष्यवाणियों” के परमेश्वर की ओर से होने की पुष्टि नहीं होती है। फिर भी ये लोग, बेधड़क होकर, परमेश्वर पवित्र आत्मा के नाम से कुछ भी कहते और करते रहते हैं; तथा लोग सच्चाई की पहचान करने और फिर स्वीकार करने के स्थान पर, उनकी बातों में आकर मूर्ख बनते रहते हैं, उनके पीछे चलते रहते हैं।

 

यदि आप मसीही विश्वासी हैं तो यह आपके लिए अनिवार्य है कि आप परमेश्वर पवित्र आत्मा के विषय वचन में दी गई शिक्षाओं को गंभीरता से सीखें, समझें और उनका पालन करें; और सत्य को जान तथा समझ कर ही उचित और उपयुक्त व्यवहार करें, सही शिक्षाओं का प्रचार करें। आपको अपनी हर बात का हिसाब प्रभु को देना होगा (मत्ती 12:36-37)। जब वचन आपके हाथ में है, वचन को सिखाने के लिए पवित्र आत्मा आपके साथ है, तो फिर बिना जाँचे और परखे गलत शिक्षाओं में फँस जाने, तथा मनुष्यों और उनके समुदायों और शिक्षाओं को आदर देते रहने के लिए उन गलत शिक्षाओं में बने रहने के लिए कोई उत्तर नहीं दे सकेंगे।

 

यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो थोड़ा थम कर विचार कीजिए, क्या मसीही विश्वास के अतिरिक्त आपको कहीं और यह अद्भुत और विलक्षण आशीषों से भरा सौभाग्य प्राप्त होगा, कि आप जैसी भी दशा में हैं, उसी में परमेश्वर आपको स्वीकार कर लेगा, और सदा काल के लिए अपना बना लेगा। साथ ही क्या किसी पापी मनुष्य के लिए कहीं और यह संभव है कि परमेश्वर स्वयं आप में आ कर सर्वदा के लिए निवास करे; आपको धर्मी बनाए; आपको अपना वचन सिखाए; और आपको शैतान की युक्तियों और हमलों से सुरक्षित रखने के सभी प्रयोजन करके दे? और फिर, आप में होकर अपने आप को तथा अपनी धार्मिकता को औरों पर प्रकट करे, आपको खरा आँकलन करने और सच्चा न्याय करने वाला बनाए; तथा आप में होकर पाप में भटके लोगों को उद्धार और अनन्त जीवन प्रदान करने के अपने अद्भुत कार्य करे, जिससे अंततः आपको ही अपनी ईश्वरीय आशीषों से भर सके? इसलिए अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। स्वेच्छा और सच्चे मन से अपने पापों के लिए पश्चाताप करके, उनके लिए प्रभु से क्षमा माँगकर, अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आप अपने पापों के अंगीकार और पश्चाताप करके, प्रभु यीशु से समर्पण की प्रार्थना कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए मेरे सभी पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” प्रभु की शिष्यता तथा मन परिवर्तन के लिए सच्चे पश्चाताप और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।


एक साल में बाइबल पढ़ें: 

  • भजन 68-69 

  • रोमियों 8:1-21


*****************************************************************

English Translation

Three Purposes of the Holy Spirit - John 16:12-13


We had seen in the previous article that in our lead verses once again the Lord Jesus had addressed the Holy Spirit as “the Spirit of Truth.” This clearly indicates that everything related to the Holy Spirit, and whatever He says will only be the truth, He will only tell the correct way and the right things, and He will never be involved in anything that is not the truth, directly or indirectly, evidently or obscurely. We had also seen that according to the Bible, Lord Jesus and His Word are “truth.” Therefore, the implication is that everything that the Holy Spirit says or teaches or reveals will only be from the Lord Jesus Christ and His Word, will be consistent with them, and will never be different from what the Lord Jesus has already stated. Another thing that we had seen was that before accepting anything as a doctrine, it should be examined and evaluated Biblically, and three characteristics help us to ascertain whether or not it is truly Biblical; these three things are: (i) they must have been preached in the Gospels, i.e., must have been preached and taught by the Lord Jesus; (ii) they must have been evidently present and seen in the first Church, i.e., they must be recorded in the Book of Acts; (iii) they must have been expounded upon in the letters or epistles, i.e., the Holy Spirit must have affirmed those teachings and behavior, and He must have got written things related to those teachings and doctrines in God’s Word. If all of these three characteristics are not seen or present in any teaching or doctrine, then it must not immediately be accepted, no matter who is stating them, or telling and teaching about them, howsoever famous and knowledgeable he may be. We should, like the Believers of Berea (Acts 17:11), first prayerfully and carefully examine and evaluate from God’s Word whether what is being preached and taught really and factually is according to God’s Word or not, and only then accept it, believe in it. Doing this is a sign of a mature spiritual person (1 Corinthians 2:15).


In John 16:13 “However, when He, the Spirit of truth, has come, He will guide you into all truth; for He will not speak on His own authority, but whatever He hears He will speak; and He will tell you things to come”, we see three things related to the public ministry of the disciples, into which “He, the Spirit of truth” will guide “you”, i.e., the disciples of the Lord Jesus. These three things are:

(i) He will guide you into all truth;

(ii) He will not speak on His own authority, but whatever He hears He will speak;

(iii) He will tell you things to come.

Today, a lot of wrong preaching and teaching is going on in the name of the Holy Spirit. These three things stated by the Lord Jesus regarding the work of the Holy Spirit in Christian Ministry are very important and form the basis to examine and evaluate the truth and learn about these teachings being true or not, and to decide whether or not to accept the preachers and teachers putting forth doctrines and messages in the name of the Holy Spirit.


(i) He will guide you into all truth: The first thing that the Lord Jesus said is that the Holy Spirit will guide the disciples into all truth. This places the responsibility upon the Lord’s disciple to seek guidance about everything from God the Holy Spirit, especially before accepting and believing anything that seems new or different from what is given in God’s Word. Generally speaking, the preachers and teachers of wrong messages and doctrines, usually only talk about worldly things, prosperity, temporal gains, contrary to God’s Word (1 John 2:15-17), and about physical healings instead of teaching about the gospel and related matters, and emphasizing upon learning and obedience to God’s Word. In their preaching and teachings the things related to the Gospel, i.e., repentance for sins (Acts 2:38), receiving salvation through coming into faith in the Lord Jesus (Acts 15:11; 16:31), making disciples of the Lord Jesus, and living a changed life because of change of heart and mind through becoming disciples of the Lord (Romans 12:1-2; 2 Corinthians 5:17), considering yourself as pilgrims and travelers in this world and therefore not getting involved with worldly things, rather being attached to heavenly things (1 Peter 2:11; Colossians 3:1-2), it being mandatory to suffer persecution and pain in Christian life and ministry (Philippians 1:29; 2 Timothy 3:12) etc., are either not there, or are a very small and insignificant part of their message and ministry. Instead, their preaching and teaching is mainly concentrated upon the perishable physical body, physical things, and worldly amenities. And then they claim to say all of this through the Holy Spirit. They try to impress people and make them believe through strange bodily gestures, odd behavior, and making incoherent illegible sounds, that all of this is being done by the Holy Spirit. Whereas, nowhere in the Bible, any such teaching has ever been given or even implied about the Holy Spirit. So, then, He, “the Spirit of truth”, who only does and tells the truth and about the teachings and way of the Lord Jesus, how can He do all these unBiblical things and behavior? Either, what the Lord has said in John 16:13 is incorrect and a lie, or, these dramatic unBiblical things being said and done in the name of the Holy Spirit are false and unacceptable.


(ii) He will not speak on His own authority, but whatever He hears He will speak: Another thing that is commonly seen amongst these teachers and preachers of wrong doctrines is that they claim to receive new visions, new doctrines, and new teachings from the Holy Spirit. But here, the Lord Jesus has very clearly stated about the Holy Spirit that “He will not speak on His own authority”, rather, “but whatever He hears He will speak” which is a re-affirmation of what the Lord Jesus had previously said: “But the Helper, the Holy Spirit, whom the Father will send in My name, He will teach you all things, and bring to your remembrance all things that I said to you” (John 14:26). Now, in light of these categorical statements by the Lord Jesus, and keeping in mind the fact that the Word of God has been fully written down, and settled in heaven for eternity (Psalm 119:89), how is it at all possible that God the Holy Spirit will tell something other than what has been given in the Bible, something new that has not been stated before? If He were to do so, it would be going against God’s Word and His ministry, will be a lie, will be against the characteristics of “the Spirit of truth.” So once more we are brought back to the same assessment, either God’s Word is true and supreme, in which case, these teachers and preachers will be false and liars; or else, God’s Word is not settled, absolute, established, and immutable, since it can be altered, and added to, in which case it becomes unreliable and incomplete, and one can never be sure when some new thing may be added to it, and something else may be taken away from it! Now, what will you believe in - on God and His Word, or on a man and what he claims, on his strange unBiblical behavior and utterances?


(iii) He will tell you things to come: Another false thing that these preachers and teachers of wrong doctrines and messages very emphatically speak about are “prophecies.” Undoubtedly, the Lord Jesus did say to His disciples that the Holy Spirit will tell them the “things to come.” But when we look at this statement in context of the things and happenings in the New Testament, then the meaning of this statement that comes forth is that the Holy Spirit would keep them informed and caution them about what lay ahead for the disciples during their ministry and preaching the gospel. Nowhere in the New Testament do we find that the Holy Spirit ever caused the disciples to ‘blow their own trumpet’ or to present themselves before the people as “Prophets” and garner glory and praise from people, as is very commonly seen about these false preachers and teachers today. Rather, the Holy Spirit kept the disciples engaged in ministry and gospel preaching, aware of what lay ahead for them, so that the disciples remained prepared and ready for the coming events (Acts 9:16; 13:4; 20:22-23; 21:4, 11; 23:16). Secondly, if we examine and evaluate the “prophecies” that these people claim to receive from the Holy Spirit, consider their topics or themes, and check how many were fulfilled, if any at all, then it becomes very clear that the topics and themes of those “prophecies” are usually about worldly things, worldly prosperity, and non-spiritual issues, which, as we have seen above is not possible that the Holy Spirit will do. Also, if we check them out on the basis of those “prophecies” being fulfilled, then hardly any would stand up to this evaluation. In this regard, God’s Word says, “And if you say in your heart, 'How shall we know the word which the Lord has not spoken?' When a prophet speaks in the name of the Lord, if the thing does not happen or come to pass, that is the thing which the Lord has not spoken; the prophet has spoken it presumptuously; you shall not be afraid of him” (Deuteronomy 18:21-22). In other words, on both counts, their so-called “Prophecies” fail on being confirmed through God’s Word. But still, these people, undaunted, keep on saying and doing whatever comes to their minds in the name of the Holy Spirit. But even more dismaying is the fact that people instead of checking them out through God’s Word and calling their bluff, foolishly continue to run after them, follow them, praise them, fulfill their demands, and keep getting cheated and looted by them in various ways.


If you are a Christian Believer, then it is mandatory for you to learn about God the Holy Spirit from the Word of God, know and understand the Biblical truths, and follow them. Make it a point to discern the truth of the various claims being made, only then accept them, and preach only the Biblical truth, nothing else; for you will have to give an account to the Lord of everything you say (Matthew 12:36-37). When you have the Word of God in your hands, and the teacher of the Word, the Holy Spirit is with you to help you learn, then how will you be able to explain your getting caught in, being involved with, and preaching wrong teachings, and honoring the sects, denominations, and people who spread these false teachings?


If you are still thinking of yourself as being a Christian, because of being born in a particular family and having fulfilled the religious rites and rituals prescribed under your religion or denomination since your childhood, then you too need to come out of your misunderstanding of Biblical facts and start understanding and living according to what the Word of God says, instead of what any denominational creed says or teaches. Make the necessary corrections in your life now while you have the time and opportunity; lest by the time you realize your mistake, it is too late to do anything about it.


If you are still not Born Again, have not obtained salvation, or have not asked the Lord Jesus for forgiveness for your sins, then you have the opportunity to do so right now. A short prayer said voluntarily with a sincere heart, with heartfelt repentance for your sins, and a fully submissive attitude, “Lord Jesus, I confess that I have disobeyed You, and have knowingly or unknowingly, in mind, in thought, in attitude, and in deeds, committed sins. I believe that you have fully borne the punishment of my sins by your sacrifice on the cross, and have paid the full price of those sins for all eternity. Please forgive my sins, change my heart and mind towards you, and make me your disciple, take me with you." God longs for your company and wants to see you blessed, but to make this possible, is your personal decision. Will you not say this prayer now, while you have the time and opportunity to do so - the decision is yours.



Through the Bible in a Year: 

  • Psalms 68-69 

  • Romans 8:1-21



गुरुवार, 4 अगस्त 2022

मसीही सेवकाई में पवित्र आत्मा की भूमिका / The Holy Spirit in Christian Ministry – 16


Click Here or the English Translation

पवित्र आत्मा द्वारा परिपक्वता - यूहन्ना 16:12-13


पिछले लेख में हमने देखा था कि मसीही विश्वास और सेवकाई से संबंधित कुछ बातें और कुछ शिक्षाएं ऐसी भी हैं, जिन्हें समझने और मानने के लिए परमेश्वर पवित्र आत्मा की सहायता की आवश्यकता होती है, जैसा प्रभु यीशु मसीह ने स्वयं शिष्यों से कहा है। इसका एक उदाहरण हमें यूहन्ना 6:60-66 में हमें मिलता है, जहाँ आने वाले समय में स्थापित किए जाने वाले प्रभु-भोज से संबंधित प्रभु की शिक्षाओं को उनके उस समय के कई शिष्य समझ नहीं सके, सहन नहीं कर सके, और इस कारण प्रभु यीशु को छोड़कर चले गए। उद्धार पाने के साथ ही, तुरंत ही पवित्र आत्मा मसीही विश्वासी में आकर निवास करने लगता है, किन्तु जब तक उद्धार पाया हुआ व्यक्ति पवित्र आत्मा की अगुवाई में, उनकी आज्ञाकारिता में चलने न लगे, तब तक उसमें मसीही जीवन जीने के लिए वह परिपक्वता और समझ-बूझ विकसित नहीं होती है, जो समय के अनुसार हो जानी चाहिए। पौलुस ने कुरिन्थुस के मसीही विश्वासियों को उनके अपरिपक्व व्यवहार के लिए उलाहना दिया, उन्हें बालक और शारीरिक कहा (1 कुरिन्थियों 3:1-4) क्योंकि उनके अंदर पवित्र आत्मा के फलों (गलातियों 5:22-23) दिखाई देने की बजाए सांसारिकता का व्यवहार दिखाई दे रहा था। इसी प्रकार से इब्रानियों का लेखक भी अपने पाठकों को झिड़कता है, क्योंकि वे अभी भी मसीही विश्वास में आने के उनके समय के अनुसार उनसे अपेक्षित परिपक्वता तक नहीं पहुँचे थे, उन्हें अभी भी मसीही विश्वास की मूल बातें समझना और सीखना आवश्यक था (इब्रानियों 5:11-14)।

 

अर्थात मसीही विश्वासी में पवित्र आत्मा की उपस्थिति, स्वतः ही उसे मसीही सेवकाई के लिए उपयुक्त नहीं बना देती है। हर व्यक्ति को मसीही जीवन जीना, उसमें बढ़ना, और परमेश्वर के वचन की आज्ञाकारिता में रहना सीखना पड़ता है; और परमेश्वर पवित्र आत्मा इसमें सहायक तथा मार्गदर्शक होता है। यदि व्यक्ति सीखने और मानने वाला न बने, सांसारिक बातों में ही लगा रहे (इफिसियों 4 अध्याय), तो इससे पवित्र आत्मा शोकित होता है (इफिसियों 4:30)। पवित्र आत्मा की अगुवाई में पौलुस प्रेरित ने लिखा, “पर मैं कहता हूं, आत्मा के अनुसार चलो, तो तुम शरीर की लालसा किसी रीति से पूरी न करोगे” (गलातियों 5:16); अर्थात जीवन में सांसारिकता तथा शरीर की लालसाओं की पूर्ति की अभिलाषाएं यह प्रमाणित करते हैं कि उद्धार पाया हुआ व्यक्ति अभी पवित्र आत्मा के चलाए नहीं चल रहा है, मसीही परिपक्वता की ओर अग्रसर नहीं है। इसके विपरीत उस व्यक्ति का बदला हुआ जीवन, उसके जीवन में दिखने वाले पवित्र आत्मा के फल, उसका परमेश्वर के वचन को प्राथमिकता देना और उस वचन की आज्ञाकारिता में चलते रहना, उसके जीवन तथा व्यवहार से सांसारिक लोगों का पाप, धार्मिकता, और न्याय के विषय कायल होना, आदि बातें प्रत्यक्ष प्रमाण होते हैं के व्यक्ति में पवित्र आत्मा विद्यमान है, और वह व्यक्ति पवित्र आत्मा के चलाए चल रहा है।


यूहन्ना 16:13 में, पवित्र आत्मा के शिक्षक होने के कार्य के संबंध में एक बार फिर उन्हें 'सत्य का आत्मा' कहा गया है; अर्थात उनकी हर बात सत्य है, और वे केवल सत्य ही का मार्ग बताएंगे; वे किसी भी असत्य के साथ कभी सम्मिलित नहीं होंगे। परमेश्वर का वचन बाइबल ही ‘सत्य’ को पुराने तथा नए नियम में परिभाषित करती है:

भजन 119:160 तेरा सारा वचन सत्य ही है; और तेरा एक एक धर्ममय नियम सदा काल तक अटल है।

यूहन्ना 14:6 यीशु ने उस से कहा, मार्ग और सच्चाई और जीवन मैं ही हूं; बिना मेरे द्वारा कोई पिता के पास नहीं पहुंच सकता।

यूहन्ना 17:17 सत्य के द्वारा उन्हें पवित्र कर: तेरा वचन सत्य है।


अर्थात, जिस सत्य की बात वचन में की जाती है, वह सांसारिक मानकों और परिभाषाओं के अनुसार नहीं है, वरन परमेश्वर के वचन, तथा प्रभु यीशु मसीह और उनकी शिक्षाओं के अनुसार ‘सत्य’ है। इसका सीधा और स्पष्ट तात्पर्य है कि जो भी व्यवहार एवं शिक्षा परमेश्वर के वचन में नहीं दी गई है, अथवा प्रभु यीशु मसीह के जीवन, व्यवहार, और शिक्षाओं में देखने को नहीं मिलती है, वह सब मसीही जीवन, विश्वास, और सेवकाई के संबंध में असत्य है, अनुचित है। ऐसी हर शिक्षा और व्यवहार  मसीही विश्वासी के लिए अस्वीकार्य है, क्योंकि, जैसा कि प्रभु यीशु मसीह ने कहा, हर असत्य शैतान की ओर से होता है, शैतान ही झूठ का पिता है (यूहन्ना 8:44)। मसीही विश्वास एवं सेवकाई में सही शिक्षा और सिद्धान्तों की पहचान करने के लिए उसमें तीन गुण विद्यमान होने चाहिएं: i. उसे सुसमाचारों में प्रचार किया गया हो, अर्थात प्रभु यीशु मसीह द्वारा कहे और सिखाए गए होना। ii. वे प्रेरितों के काम में व्यावहारिक मसीही या मण्डली के जीवन में प्रदर्शित किए गए हों; अर्थात उनका प्रथम एवं आरंभिक मंडलियों द्वारा माना गया और पालन किया गया होना चाहिए। iii. पत्रियों में उसकी व्याख्या की गई या उसके विषय सिखाया गया हो; अर्थात परमेश्वर पवित्र आत्मा ने उन शिक्षाओं और व्यवहारों की पुष्टि की है, और उनसे संबंधित और बातें को भी परमेश्वर के वचन में सिखाया तथा लिखवाया है। जिस भी शिक्षा, व्यवहार, या बात में ये तीनों गुण नहीं हैं, उसे तुरंत स्वीकार नहीं करना चाहिए, उसे बताने वाला चाहे कोई भी हो, कितना भी प्रसिद्ध और ज्ञानी क्यों न हो। पहले, सचेत होकर तथा प्रार्थना के साथ, बेरिया के विश्वासियों के समान (प्रेरितों 17:11), वचन से यह देखना चाहिए कि जो उस शिक्षा अथवा व्यवहार में कहा और बताया जा रहा है, वास्तव में पवित्र शास्त्र में वैसा ही लिखा है या नहीं - यह करना कोई आपत्तिजनक बात नहीं वरन खरे आत्मिक जन होने का चिह्न है 1 कुरिन्थियों 2:15।


यदि आप मसीही विश्वासी हैं, तो क्या आप किसी मसीही सेवकाई में भी संलग्न हैं? आपके लिए यह करना अनिवार्य है क्योंकि परमेश्वर पिता ने अपनी सभी संतानों के लिए कुछ-न-कुछ सेवकाई पहले से तय की हुई है (इफिसियों 2:10), और आपका उसे पूरा न करना, अनाज्ञाकारिता है, आपके अनन्त जीवन के प्रतिफलों के लिए हानिकारक है। आप जिन बातों, शिक्षाओं, व्यवहार का पालन करते हैं या औरों को उन्हें सिखाते और उन से करवाते हैं, उनके विषय बहुत सचेत रहने वाले और उन्हें परमेश्वर के वचन के अनुसार खराई से जाँचने वाले बनें। अन्यथा शैतान अपनी चतुराई से आपको आकर्षक तथा प्रबल लगने वाली किन्तु गलत शिक्षाओं और व्यवहार के द्वारा बहका कर बहुत नुकसान में फंसा देगा (2 कुरिन्थियों 11:3; कुलुस्सियों 2:4, 6-8)।

 

यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो थोड़ा थम कर विचार कीजिए, क्या मसीही विश्वास के अतिरिक्त आपको कहीं और यह अद्भुत और विलक्षण आशीषों से भरा सौभाग्य प्राप्त होगा, कि आप जैसी भी दशा में हैं, उसी में परमेश्वर आपको स्वीकार कर लेगा, और सदा काल के लिए अपना बना लेगा। साथ ही क्या किसी पापी मनुष्य के लिए कहीं और यह संभव है कि परमेश्वर स्वयं आप में आ कर सर्वदा के लिए निवास करे; आपको धर्मी बनाए; आपको अपना वचन सिखाए; और आपको शैतान की युक्तियों और हमलों से सुरक्षित रखने के सभी प्रयोजन करके दे? और फिर, आप में होकर अपने आप को तथा अपनी धार्मिकता को औरों पर प्रकट करे, आपको खरा आँकलन करने और सच्चा न्याय करने वाला बनाए; तथा आप में होकर पाप में भटके लोगों को उद्धार और अनन्त जीवन प्रदान करने के अपने अद्भुत कार्य करे, जिससे अंततः आपको ही अपनी ईश्वरीय आशीषों से भर सके? इसलिए अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। स्वेच्छा और सच्चे मन से अपने पापों के लिए पश्चाताप करके, उनके लिए प्रभु से क्षमा माँगकर, अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आप अपने पापों के अंगीकार और पश्चाताप करके, प्रभु यीशु से समर्पण की प्रार्थना कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए मेरे सभी पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” प्रभु की शिष्यता तथा मन परिवर्तन के लिए सच्चे पश्चाताप और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी। 


एक साल में बाइबल पढ़ें: 

  • भजन 66-67 

  • रोमियों 7

******************************************************************

English Translation

Discernment and Maturity Through the Holy Spirit - John 16:12-13


In the previous article we have seen that, as the Lord Jesus has said, there are some things of the Christian Faith and Ministry that can only be understood by the help of the Holy Spirit. We had seen an example of this in John 6:60-66, where some of the then disciples of the Lord could not understand what the Lord was saying about the Lord’s Table, could not bear it, therefore left the Lord Jesus and went away. With salvation, the Holy Spirit of God comes to reside in the Christian Believer, but unless and until the saved person starts walking in obedience to the promptings of the Holy Spirit, the requisite maturity and understanding does not develop in him, as it ought to according to the time since salvation. Paul admonished the Christian Believers of the Church in Corinth, and for their immature behavior called them babes and carnal (1 Corinthians 3:1-4), because instead of the fruits of the Holy Spirit (Galatians 5:22-23) being evident from their lives, they were exhibiting a life of worldliness. Similarly, the writer or Hebrews too admonishes his readers, since they had not reached the maturity expected from them for their being in the Christian Faith, and they still needed to learn the fundamental principles of the Christian Faith (Hebrews 5:11-14).


In other words, the presence of the Holy Spirit within a Christian Believer does not by itself make him ready and prepared for Christian ministry. Every person has to learn to live the life of Christian Faith, to grow in it, and to live in obedience to God; and God the Holy Spirit is their helper and guide in doing so. If the person is unwilling to learn and obey, persists in worldly ways, then that grieves the Holy Spirit. Paul, under the guidance of the Holy Spirit wrote, “I say then: Walk in the Spirit, and you shall not fulfill the lust of the flesh” (Galatians 5:16); this shows that if a saved person is living a life of worldliness and of fulfilling the desires of the flesh, then he is not living and walking in obedience to the Holy Spirit and is not on the way to spiritual maturity. In contrast, his changed life, the presence of the fruits of the Spirit in his life, his giving the priority to God’s Word and living in obedience to it, and the people of the world feeling convicted for sin, righteousness, and judgment by his life, are all evidences of not only the Holy Spirit being present in him, but his walking according to the Spirit as well.


In John 16:13, in relation to His work as a teacher, the Holy Spirit has once again been called “the Spirit of Truth”; i.e., everything about Him is the truth, and He will only show the way of truth, and will never be involved in any untruth or anything false. The Word of God, the Bible, defines “truth” in both the Old as well as the New Testaments:

Psalms 119:160 “The entirety of Your word is truth, And every one of Your righteous judgments endures forever.”

John 14:6 “Jesus said to him, I am the way, the truth, and the life. No one comes to the Father except through Me.”

John 17:17 “Sanctify them by Your truth. Your word is truth.”


In other words, the truth that is talked of in God’s Word, is not according to worldly standards and definitions, but is according to the Word of God and the teachings of the Lord Jesus Christ. The simple, straightforward implication is that any behavior, preaching, and teaching that has not been given in the Bible; or, is not seen in the life, behavior, and teachings of the Lord Jesus, is not the “truth”, is inappropriate. All such teachings and behavior are unacceptable for the Christian Believer, because, as the Lord Jesus has Himself said, everything false and untrue is from Satan, for he is the father of all lies (John 8:44). In Christian Faith and Ministry, to recognize and accept Biblically true teachings and doctrines, three characteristics ought to be seen in them: (i) they must have been preached in the Gospels, i.e., must have been preached and taught by the Lord Jesus; (ii) they must have been evidently present and seen in the first Church, i.e., they must be recorded in the Book of Acts; (iii) they must have been expounded upon in the letters or epistles, i.e., the Holy Spirit must have affirmed those teachings and behavior, and He must have got written things related to those teachings and doctrines in God’s Word. If all of these three characteristics are not seen or present in any teaching or doctrine, then it must not immediately be accepted, no matter who is stating them, or telling and teaching about them, howsoever famous and knowledgeable he may be. We should, like the Believers of Berea (Acts 17:11), first prayerfully and carefully examine and evaluate according to God’s Word whether what is being preached and taught really and factually is according to God’s Word or not - doing this should not become a point of contention, but should be seen as a sign of a mature spiritual person (1 Corinthians 2:15).


If you are Christian Believer, then are you also involved in Christian Ministry? It is mandatory for you to be doing this, since God the Father has determined some ministry or the other for each and every one of His children (Ephesians 2:10). Your not carrying out the assigned ministry is disobedience, and is detrimental for your heavenly rewards and eternal benefits. Whatever things, teachings, and behavior you exhibit, or preach and teach to others, be very careful and discerning about them, that they should all be absolutely according to God’s Word; else Satan will easily beguile you  in wrong teachings and behavior, and bring you to great harm (2 Corinthians 11:3; Colossians 2:4, 6-8).


If you are still thinking of yourself as being a Christian, because of being born in a particular family and having fulfilled the religious rites and rituals prescribed under your religion or denomination since your childhood, then you too need to come out of your misunderstanding of Biblical facts and start understanding and living according to what the Word of God says, instead of what any denominational creed says or teaches. Make the necessary corrections in your life now while you have the time and opportunity; lest by the time you realize your mistake, it is too late to do anything about it.


If you are still not Born Again, have not obtained salvation, or have not asked the Lord Jesus for forgiveness for your sins, then you have the opportunity to do so right now. A short prayer said voluntarily with a sincere heart, with heartfelt repentance for your sins, and a fully submissive attitude, “Lord Jesus, I confess that I have disobeyed You, and have knowingly or unknowingly, in mind, in thought, in attitude, and in deeds, committed sins. I believe that you have fully borne the punishment of my sins by your sacrifice on the cross, and have paid the full price of those sins for all eternity. Please forgive my sins, change my heart and mind towards you, and make me your disciple, take me with you." God longs for your company and wants to see you blessed, but to make this possible, is your personal decision. Will you not say this prayer now, while you have the time and opportunity to do so - the decision is yours.



Through the Bible in a Year: 

  • Psalms 66-67 

  • Romans 7




बुधवार, 3 अगस्त 2022

मसीही सेवकाई में पवित्र आत्मा की भूमिका / The Holy Spirit in Christian Ministry – 15


Click Here for the English Translation


पवित्र आत्मा द्वारा समझ-बूझ - यूहन्ना 16:12-13


हम देखते आ रहे हैं कि मसीही विश्वासी की मसीही सेवकाई परमेश्वर पवित्र आत्मा की सहायता और मार्गदर्शन से ही संभव है। हमने यूहन्ना 16:8-11 से इस सेवकाई के विषय में देखा है, कि मसीही सेवक में परमेश्वर पवित्र आत्मा की उपस्थिति का प्रमाण, उस मसीही के जीवन, व्यवहार, और कार्य के द्वारा संसार के लोगों को ‘निरुत्तर’ या कायल किया जाना है। मसीही विश्वासी, पवित्र आत्मा की सहायता और मार्गदर्शन द्वारा, संसार के लोगों पर पाप, धार्मिकता, और न्याय के बारे में उन लोगों के विचार, व्यवहार, और धारणाओं की तुलना में मसीही शिक्षाओं और जीवन को रखता है, अपने जीवन से उन्हें प्रदर्शित करता है। संसार और मसीही विश्वास के मध्य का यह तुलनात्मक प्रकटीकरण, स्वतः ही संसार के लोगों को कायल करने के लिए पर्याप्त है। बाइबल के अनुसार यही अपने आप में मसीही विश्वासी में पवित्र आत्मा की उपस्थिति का प्रमाण है। मसीही विश्वासियों के परिवर्तित जीवन, उनका खरा व्यवहार, और परमेश्वर के भय में होकर किए गए उनके कार्य, संसार के लोगों में उनके प्रति एक ऐसे ‘भय’ या आदर का भाव उत्पन्न कर देते हैं (प्रेरितों 2:43; 5:11; 9:31; 19:17), जो अपने आप में उनके संसार के लोगों से पृथक तथा उनमें एक अलौकिक सामर्थ्य के विद्यमान होने का प्रमाण होता है।

 

आज बहुत से लोग, मत, समुदाय, और डिनॉमिनेशंस पवित्र आत्मा के नाम पर बाइबल से बाहर की बातों, व्यवहार, और शिक्षाओं के आधार पर लोगों को पवित्र आत्मा की उपस्थिति दिखाने और प्रमाणित करने की शिक्षाएं देने में लगे हुए हैं। किन्तु प्रभु द्वारा कही गई इन बातों पर ध्यान देना, उन्हें बताना और सिखाना उनके ‘प्रमाणों’ का भाग नहीं हैं। इसीलिए हम देखते हैं कि न ही संसार के लोग उनके जीवन तथा व्यवहार के कारण पाप, धार्मिकता, और न्याय के विषय कायल होते हैं; और न ही उनके प्रति वह आदर या ‘भय’ की भावना संसार के लोगों में उत्पन्न होती है, जो आरंभिक मसीही विश्वासियों के जीवन और कार्यों से सभी स्थानों के लोगों के मध्य होती थी। वरन इन गलत शिक्षाओं को बताने और सिखाने वालों के व्यवहार को लेकर, लोगों में 1 कुरिन्थियों 14:23 के अनुसार प्रतिक्रिया अधिक देखी जाती है। उनका यह बाइबल की शिक्षाओं से पूर्णतः भिन्न व्यवहार और अनुचित शिक्षाएं न तो उनमें परमेश्वर पवित्र आत्मा की उपस्थिति को प्रमाणित करते हैं, और न ही परमेश्वर की महिमा का कारण ठहरते हैं; वरन परमेश्वर और बाइबल की बातों के उपहास और अविश्वास को ही बढ़ावा देते हैं।

 

मसीही सेवकाई के लिए शिष्यों को तैयार करते हुए, यूहन्ना 16 अध्याय की चर्चा में, प्रभु ने 12 और 13 पद में एक और बात अपने शिष्यों के समक्ष रखी: “मुझे तुम से और भी बहुत सी बातें कहनी हैं, परन्तु अभी तुम उन्हें सह नहीं सकते। परन्तु जब वह अर्थात सत्य का आत्मा आएगा, तो तुम्हें सब सत्य का मार्ग बताएगा, क्योंकि वह अपनी ओर से न कहेगा, परन्तु जो कुछ सुनेगा, वही कहेगा, और आने वाली बातें तुम्हें बताएगा” (यूहन्ना 16:12-13)। ये शिष्य लगभग साढ़े-तीन वर्ष से प्रभु यीशु के साथ रहे थे, प्रभु से सीखते रहे थे, प्रभु के भेजे जाने पर सुसमाचार प्रचार के लिए भी गए थे और उन्होंने आश्चर्यकर्म भी किए तथा दुष्टात्माओं को भी निकाला था। किन्तु अब, अपनी पृथ्वी की सेवकाई के अंतिम समय में आ कर, और उन्हें उनकी आने वाले दिनों की सेवकाई के विषय, प्रभु उनसे कहता है “मुझे तुम से और भी बहुत सी बातें कहनी हैं, परन्तु अभी तुम उन्हें सह नहीं सकते।” मूल यूनानी भाषा के जिस शब्द का हिन्दी अनुवाद ‘सह’ किया गया है, उसका मूल भाषा का अर्थ है “उठाना” या “निर्वाह करना”। अर्थात प्रभु से साढ़े तीन वर्ष प्रशिक्षण पाने, और सामर्थी कार्य कर लेने के बाद भी उनके लिए सेवकाई से संबंधित अभी “बहुत सी बातें” थीं, जिन्हें उन शिष्यों को जानना, सीखना, और समझना अभी शेष था। और जैसा यूहन्ना 16:13 में लिखा है, ये बातें, परमेश्वर पवित्र आत्मा ने ही आ कर उन्हें सिखाना था। इन बातों का, जो केवल पवित्र आत्मा की सामर्थ्य और सहायता से सीखी, समझी, और निर्वाह की जा सकती हैं, एक उदाहरण यूहन्ना 6:60-66 में हमें मिलता है, जहाँ आने वाले समय में स्थापित किए जाने वाले प्रभु-भोज से संबंधित प्रभु की शिक्षाओं को उनके कई शिष्य समझ नहीं सके, सहन नहीं कर सके, और उन्हें छोड़कर चले गए। किन्तु आज, मसीही विश्वासियों के लिए, उनके लिए जिनमें उद्धार के साथ ही पवित्र आत्मा आकार निवास करने लगता है, प्रभु-भोज से संबंधित इन शिक्षाओं को ग्रहण करना कठिन नहीं है; क्योंकि उनमें बसने वाला पवित्र आत्मा उन्हें उन बातों के विषय बताता है, उनका पालन करना सिखाता है।


यदि आप मसीही विश्वासी हैं, तो आपके जीवन में परमेश्वर पवित्र आत्मा की क्या भूमिका और कार्य प्रकट होते हैं? क्या आपका मसीही जीवन आज संसार के लोगों के समक्ष एक आधारभूत परिवर्तन का जीवन, उन लोगों के जीवन और व्यवहार से पृथक तुलना का जीवन प्रस्तुत करता है? क्या संसार के लोगों में आपके जीवन, व्यवहार, कार्य, आदि के द्वारा आपके तथा आपके परमेश्वर के प्रति एक आदर का, ‘भय’ का भाव उत्पन्न होता है? या फिर वे आपकी बातों और व्यवहार के कारण आपका तथा आपके परमेश्वर और विश्वास का उपहास करते हैं, और अविश्वास करते हैं? अपने मसीही जीवन, व्यवहार, और शिक्षाओं को परख कर देखें (1 थिस्सलुनीकियों 5:21), और केवल उन बातों को ही थामें रहने जो परमेश्वर के वचन के अनुसार हैं; न कि उन बातों के पालन में लगे रहें जो आपके मत या डिनॉमिनेशन के अनुसार हैं (गलातियों 1:10)। तब ही आप प्रभावी मसीही सेवक बन सकेंगे; अन्यथा विचित्र व्यवहार, और चिह्न-चमत्कारों के चक्करों में पड़े हुए, इन बातों पर आधारित गलत शिक्षाओं में भटकते रहेंगे, इन्हें ही पवित्र आत्मा की उपस्थिति और सामर्थ्य के प्रमाण मानते रहेंगे। और अंततः जब आँख खुलेगी, समझ आएगी कि शैतान भी अपनी शक्ति से यही सब कर सकता है और करता रहता है (2 कुरिन्थियों 11:3, 13-15; 2 थिस्सलुनीकियों 2:9-12), तब तक बहुत देर हो चुकेगी, आप सब कुछ गँवा चुके होंगे, और गलती सुधारने के अवसर समाप्त हो चुके होंगे।

   

यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो थोड़ा थम कर विचार कीजिए, क्या मसीही विश्वास के अतिरिक्त आपको कहीं और यह अद्भुत और विलक्षण आशीषों से भरा सौभाग्य प्राप्त होगा, कि स्वयं परमेश्वर आप में आ कर सर्वदा के लिए निवास करे; आपको धर्मी बनाए; आपको अपना वचन सिखाए; और आपको शैतान की युक्तियों और हमलों से सुरक्षित रखने के सभी प्रयोजन करके दे? और फिर, आप में होकर अपने आप को तथा अपनी धार्मिकता को औरों पर प्रकट करे, आपको खरा आँकलन करने और सच्चा न्याय करने वाला बनाए; तथा आप में होकर पाप में भटके लोगों को उद्धार और अनन्त जीवन प्रदान करने के अपने अद्भुत कार्य करे, जिससे अंततः आपको ही अपनी ईश्वरीय आशीषों से भर सके? इसलिए अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। स्वेच्छा और सच्चे मन से अपने पापों के लिए पश्चाताप करके, उनके लिए प्रभु से क्षमा माँगकर, अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आप अपने पापों के अंगीकार और पश्चाताप करके, प्रभु यीशु से समर्पण की प्रार्थना कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए मेरे सभी पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” प्रभु की शिष्यता तथा मन परिवर्तन के लिए सच्चे पश्चाताप और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।


 

एक साल में बाइबल पढ़ें: 

  • भजन 63-65 

  • रोमियों 6


*******************************************************************

English Translation

Understanding Through the Holy Spirit - John 16:12-13


We have been seeing that the Christian Believer’s Christian Ministry is only possible through the guidance of the Holy Spirit. We have seen from John 16:8-11 about this ministry, and learned that the proof of the presence of the Holy Spirit in a person is through the fact that the people of the world are convicted by the life, behavior, and works of the Believer. The Christian Believer, by living and working through the help and guidance the Holy Spirit, places before the people of the world a contrast between their thinking, behavior, and notions and the Biblical teachings about sin, righteousness, and judgment, and demonstrates them through his life of obedience to God. The evident contrast between the ways of the world and the Christian living is by itself sufficient to convict the people of the world. According to the Bible, this by itself is proof of the Holy Spirit residing in the Christian Believer. The changed life of the Christian Believer, their commitment to their Savior, their living and working in the fear of the Lord, etc. create a “fear” i.e., awe or respect for them in people’s hearts (Acts 2:43; 5:11; 9:31; 19:17), proves that they are different from the world and have a divine power present and working in them.


Today numerous people, sects, groups, and denominations are preaching and teaching about the proofs of the presence of the Holy Spirit by things, behavior, and doctrines that are outside of, and inconsistent with the teachings of the Bible. These people, do not pay any heed to these things which the Lord Jesus has said, and, contrary to the Lord’s clear teachings about them, never teach them as the “proof” of the Holy Spirit. That is why we see that neither are the people of the world ever convicted about sin, righteousness, and judgment by their lives and behavior, nor do people have the “fear” i.e., awe or respect for them, as was seen through the lives and works of the Christian Believers of the first Church. Rather, it is more common to see the reaction mentioned in 1 Corinthians 14:23 because of the life, behavior, and works of these preachers and teachers or wrong, extra-Biblical doctrines. Their life, teachings, and works inconsistent with the Bible neither prove the presence of the Holy Spirit, nor bring glory to God; instead, they are often a cause for ridicule and disbelief in God and His Word the Bible.


While teaching and preparing His disciples for their Christian Ministry, in His discourse given in John chapter 16, the Lord Jesus stated another thing about the Holy Spirit in verses 12 and 13: “I still have many things to say to you, but you cannot bear them now. However, when He, the Spirit of truth, has come, He will guide you into all truth; for He will not speak on His own authority, but whatever He hears He will speak; and He will tell you things to come” (John 16:12-13). These disciples had been with the Lord Jesus for about three and a half years, had learnt from Him, the Lord had sent them to preach the gospel, and they had also done miracles and cast out demons. But now, the Lord towards the end of His earthly ministry is saying to them, “I still have many things to say to you, but you cannot bear them now.” The word translated as “bear” in English, in the original Greek language means to “lift” or to “endure.” So, despite being trained by the Lord Jesus for about three and a half years, having learnt from Him, and having done miraculous works through the power the Lord had given them, there still remained “many things” which these disciples had to know, learn, and understand. And, as is written in John 16:13, these things God the Holy Spirit would come and teach them. An example of these things which can only be learnt through the help of the Holy Spirit, is given in John 6:60-66, where many of the disciples could not understand the teachings related to the Lord’s Table - which was still a future event for them, and left the Lord, went away from Him. But today, with the Holy Spirit residing in the Christian Believers from the moment of their being saved, it is not difficult for them to know and accept the teachings related to the Lord’s Table, because the Holy Spirit residing in them teaches them and helps them obey.


If you are a Christian Believer, then, are the role and works of the Holy Spirit evident from your life? Does your life present a contrast to the ways and life of the people of the world; do they see a fundamental change in your life since your coming into the Christian Faith? Your life, behavior, and works, do they bring a “fear” or respect for God amongst the people; or are they provoked to ridicule and disbelieve God? Please evaluate and examine your Christian life, behavior, and doctrines (1 Thessalonians 5:21), and only hold on to those which are consistent with God’s Word, instead of holding on to the teachings of your sect or denomination (Galatians 1:10). Only then can you become an effective Christian Believer; otherwise, you will keep wandering around in the wrong, unBiblical teachings, in pursuing odd behavior, in looking for signs and miracles, and wrongly keep believing these things as the proof of the Holy Spirit. Eventually, by the time you get to realize the truth that even Satan can do these things by his power (2 Corinthians 11:3, 13-15; 2 Thessalonians 2:9-12) it would be too late, the opportunities to rectify errors would have gone un-availed, and you would have lost your eternity.


If you are still thinking of yourself as being a Christian, because of being born in a particular family and having fulfilled the religious rites and rituals prescribed under your religion or denomination since your childhood, then you too need to come out of your misunderstanding of Biblical facts and start understanding and living according to what the Word of God says, instead of what any denominational creed says or teaches. Make the necessary corrections in your life now while you have the time and opportunity; lest by the time you realize your mistake, it is too late to do anything about it.


If you are still not Born Again, have not obtained salvation, or have not asked the Lord Jesus for forgiveness for your sins, then you have the opportunity to do so right now. A short prayer said voluntarily with a sincere heart, with heartfelt repentance for your sins, and a fully submissive attitude, “Lord Jesus, I confess that I have disobeyed You, and have knowingly or unknowingly, in mind, in thought, in attitude, and in deeds, committed sins. I believe that you have fully borne the punishment of my sins by your sacrifice on the cross, and have paid the full price of those sins for all eternity. Please forgive my sins, change my heart and mind towards you, and make me your disciple, take me with you." God longs for your company and wants to see you blessed, but to make this possible, is your personal decision. Will you not say this prayer now, while you have the time and opportunity to do so - the decision is yours.



Through the Bible in a Year: 

  • Psalms 63-65 

  • Romans 6