ई-मेल संपर्क / E-Mail Contact

इन संदेशों को ई-मेल से प्राप्त करने के लिए अपना ई-मेल पता इस ई-मेल पर भेजें : rozkiroti@gmail.com / To Receive these messages by e-mail, please send your e-mail id to: rozkiroti@gmail.com

गुरुवार, 1 जून 2023

Miscellaneous Questions / कुछ प्रश्न - 24a - Pastors Asking for Worldly Things / पास्टरों द्वारा भौतिक वस्तुएँ माँगना (1)

Click Here for the English Translation

पास्टरों द्वारा कलीसिया के लोगों से सांसारिक वस्तुएँ लेना (1)

प्रश्न: 
    क्या चर्च के पादरी, या अगुवों और प्राचीनों का चर्च के लोगों से उत्तम वस्तुओं की माँग करना बाइबल के अनुसार उचित है?

 उत्तर:
           आज जिन्हें पास्टर, या अगुवे, या परमेश्वर के दास कहा जाता है, मूल यूनानी भाषा में उनके लिए नए नियम में प्रयुक्त शब्द का शब्दार्थ है “चरवाहा”, जिसे “रखवाला” भी कहा गया है। आरंभिक कलीसिया में इस सेवकाई, तथा कलीसिया के प्रबंधन से संबंधित अन्य दायित्वों के निर्वाह के लिए उपयुक्त लोगों को स्वयं परमेश्वर ही नियुक्त करके देता था (प्रेरितों 20:28; 1 कुरिन्थियों 12:28; इफिसियों 4:11)। उस समय न तो कोई बाइबल स्कूल अथवा कॉलेज थे, न ही थियोलोजी या धर्म-ज्ञान की कोई डिग्री की कोई आवशयकता थी, जिसके आधार पर कलीसिया के दायित्व सौंपे जाएँ। कलीसिया के कार्यों के लिए अगुवाई करने की नियुक्ति परमेश्वर अपने मानकों के आधार पर, और व्यक्ति के मसीही विश्वास में सत्यनिष्ठा और दृढ़ता तथा परमेश्वर के प्रति समर्पण के आधार पर करके देता था। परमेश्वर द्वारा कलीसिया की अगुवाई के लिए दायित्वों का यह निर्धारण किसी मनुष्य की किसी भी सांसारिक योग्यता, या उसके अध्ययन-स्तर, समाज में स्थान, उसकी आयु, वरिष्ठता और अनुभव, अथवा अन्य किसी सांसारिक आधार पर नहीं किया जाता था। जैसे-जैसे सुसमाचार का प्रचार और प्रसार हुआ तथा विश्वासी जन अपने मसीही विश्वास में परिपक्व तथा दृढ़ होते गए, तब परमेश्वर ने इन आरंभिक अगुवों को कुछ माप-दण्ड सौंप कर, उनके आधार पर कलीसिया के अगुवे नियुक्त करने के लिए कहा (प्रेरितों 14:23; तीतुस 1:5-9; 1 तिमुथियुस 3:1-7); ये अध्यक्ष, या अगुवे, कलीसिया की आवश्यकतानुसार, एक से अधिक भी हो सकते थे (फिलिप्पियों 1:1)। वर्तमान में देखी जाने वाली प्रवृत्तियां, एक तो यह कि किसी शैक्षिक योग्यता, सांसारिक हैसियत, या वोट प्राप्त कर लेने के आधार पर, कलीसिया का अगुवा बनना; तथा दूसरी यह, कि कलीसिया की उन्नति एवँ देखभाल करने को केवल कुछ ही लोगों का दायित्व समझना, ये न तो परमेश्वर से हैं और न ही बाइबल में दी गई विधि हैं, वरन यह भ्रष्ट मनुष्यों द्वारा परमेश्वर की विधियों में लाए गए बिगाड़ से आई हुई प्रथा है।

           साथ ही, एक अन्य बहुत महत्वपूर्ण पहलू है जिसका ध्यान रखना और उस पर गहन विचार करना अत्यंत आवश्यक है; वह है कलीसिया में कुछ लोगों की ज़िम्मेदार पदों पर नियुक्ति का अर्थ यह नहीं है कि मण्डली के शेष लोगों को कलीसिया और विश्वास से संबंधित दायित्वों में कोई रुचि लेने की आवश्यकता नहीं है। कलीसिया के आरंभ से ही सभी मसीही विश्वासियों को “राजपद धारी याजकों का समाज” माना गया है (1 पतरस 2:9), परमेश्वर के लिए निर्धारित “याजक” कहा गया है (प्रकाशितवाक्य 1:6), जो कि पुराने नियम से लिया गया विचार और ओहदा है, जिसके अन्तर्गत नियुक्त व्यक्ति परमेश्वर का सेवक और परमेश्वर की बातों को लोगों तक पहुँचाने वाला होता था। इससे यह प्रगट है कि परमेश्वर की कलीसिया में परमेश्वर का “याजक” होना और परमेश्वर के लिए कार्य करना केवल किसी नियुक्त अध्यक्ष या अगुवे ही का दायित्व नहीं है, वरन परमेश्वर की दृष्टि में उसका प्रत्येक नया जन्म पाया हुआ विश्वासी जन “याजक” है, और उसे वैसे ही कार्य भी करना है। और जैसे याजकों के लिए न केवल परमेश्वर के प्रति समर्पित होना अनिवार्य था, परन्तु उन्हें परमेश्वर के वचन में दृढ़ और स्थापित भी होना होता था, वैसे ही आज प्रत्येक मसीही विश्वासी को भी ऐसा ही होना है – ने केवल परमेश्वर के प्रति समर्पित परन्तु पमेश्वर के वचन में दृढ़ और स्थापित भी। वास्तविकता यही है कि यही परमेश्वर के प्रति उनके प्रेम और समर्पण की एकमात्र पहचान है (यूहन्ना 14:21, 23-24), इसके अतिरिक्त व्यक्ति के परमेश्वर के प्रति समर्पित होने की और कोई पहचान बाइबल में नहीं दी गई है (1 यूहन्ना 2:3-6)। इस बात पर थोड़ा रुक कर गंभीरता से विचार कीजिए, कि यदि परमेश्वर की प्रत्येक नया जन्म पाई हुई सन्तान परमेश्वर का “याजक” होने के नाते, परमेश्वर के वचन में दृढ़ और स्थापित होने के लिए सच्ची लगन के साथ परिश्रम और प्रयास करे, तो क्या कोई भी गलत और झूठी शिक्षा का देने वाला या गलत “अगुवा” अपने गलत शिक्षाओं और बातों के द्वारा परमेश्वर के लोगों को बहका या बरगला सकेगा, जैसा के आज इतना अधिकाई से हो रहा है? और यह भी सोचिए कि तब कलीसिया कितनी सामर्थी और प्रभावी हो जाएगी!

           क्योंकि सभी मसीही विश्वासी परमेश्वर के “याजक” भी हैं, इसीलिए, परमेश्वर ने अपने सभी “याजकों,” अर्थात मसीही विश्वासियों के लिए कोई न कोई सेवकाई भी निर्धारित की है (इफिसियों 2:10), जिससे न केवल वह विश्वासी वरन संपूर्ण मण्डली भी लाभान्वित हो सके। तथा उस सेवकाई  के द्वारा, कलीसिया में सभी के लाभ के लिए, परमेश्वर ने प्रत्येक मसीही विश्वासी को कुछ न कुछ गुण या वरदान भी दिए हैं (रोमियों 12:4-8; 1 कुरिन्थियों 12:4-11), जिनके सदुपयोग के द्वारा कलीसिया उन्नति करे, कलीसिया के लोग प्रभु के लिए एक प्रभावी गवाह बनें, और उद्धार के सुसमाचार का प्रसार हो। इसलिए कलीसिया की उन्नति, सुचारू कार्य, कलीसिया की बातों के उचित प्रबंधन, और कलीसिया की आवश्यकताओं और दायित्वों के सही निर्वाह के लिए, प्रत्येक “याजक” अर्थात प्रत्येक मसीही विश्वासी को भी कलीसिया में अवश्य ही सक्रीय एवँ संलग्न रहना चाहिए।

           आरंभिक कलीसिया में अगुवे कलीसिया पर शासन या अधिकार रखने के लिए नहीं, वरन कलीसिया की सेवा के लिए होते थे। पतरस ने अपनी पहली पत्री में, प्रभु यीशु मसीह को “प्रधान रखवाला” कहा है, और कलीसियाओं पर नियुक्त किए गए “रखवालों” को कलीसिया के लोगों की सेवा के लिए निर्देश दिए हैं: “तुम में जो प्राचीन हैं, मैं उन की नाईं प्राचीन और मसीह के दुखों का गवाह और प्रगट होने वाली महिमा में सहभागी हो कर उन्हें यह समझाता हूं। कि परमेश्वर के उस झुंड की, जो तुम्हारे बीच में हैं रखवाली करो; और यह दबाव से नहीं, परन्तु परमेश्वर की इच्छा के अनुसार आनन्द से, और नीच-कमाई के लिये नहीं, पर मन लगा कर। और जो लोग तुम्हें सौंपे गए हैं, उन पर अधिकार न जताओ, वरन झुंड के लिये आदर्श बनो। और जब प्रधान रखवाला प्रगट होगा, तो तुम्हें महिमा का मुकुट दिया जाएगा, जो मुरझाने का नहीं” (1 पतरस 5:1-4)। इस खण्ड से स्पष्ट है कि अगुवों, या चरवाहों, या रखवालों को कलीसिया की सेवा करने वाला होना है, न कि कलीसिया से सेवा लेने वाला। अगुवे को कलीसिया के लोगों को परमेश्वर के वचन और आत्मिक जीवन की सही शिक्षा देनी है, उनके लिए आदर्श बनना है, उनकी सहायता एवं मार्गदर्शन करना है, उन पर अधिकार या रौब नहीं जताना है, और न ही उन्हें सांसारिक वस्तुओं की कमाई का माध्यम बनाना है। सच्चा अगुवा या रखवाला वही है जो परमेश्वर द्वारा दिए गए उपरोक्त निर्देशों को मानता है और प्रभु के भय में अपने झुण्ड की देखभाल और रखवाली करता है, अपने झुण्ड से सांसारिक वस्तुएँ कमाने के लिए नहीं वरन परमेश्वर द्वारा उसे सौंपे गए दाय्तिवों के निर्वाह के लिए, इस एहसास के साथ कि एक दिन उस झुण्ड की स्थिति और सलामती का सारा हिसाब-किताब उसे प्रभु को अवश्य ही देना होगा, क्योंकि प्रभु सभी से यह हिसाब बुलाकर लेगा (मत्ती 25:19), बचेगा कोई नहीं।

           कलीसिया के लोगों की भी ज़िम्मेदारी है कि जो लोग प्रभु की ओर से उनमें सेवकाई के लिए नियुक्त किए गए हैं, और उस सेवकाई का निर्वाह कर रहे हैं, उनकी बिना किसी संकोच या हिचकिचाहट के, ठीक से देखभाल करे और उनकी भौतिक आवश्यकताओं की पूर्ति का ध्यान रखे (1 कुरिन्थियों 9:1-14; गलातियों 6:6; 1 थिस्सलुनीकियों 5:12-13; 1 तिमुथियुस 5:17-18; इब्रानियों 13:7, 17)। यहाँ ध्यान की जाने वाली एक महत्वपूर्ण बात यह है कि बाइबल के इन सभी हवालों में यह बात व्यक्त अथवा निहित है कि पहला दायित्व सेवक द्वारा कलीसिया की उचित एवँ उपयुक्त देखभाल करने का है, जिसके प्रत्युत्तर में कलीसिया के लोगों को उस सेवक की देखभाल करने के लिए कहा गया है। अर्थात सेवक का पहला कर्तव्य है कलीसिया को देना – अपना समय, अपने गुण या योग्यताएँ, उसे प्रदान की गई वचन की समझ एवँ ज्ञान, कलीसिया के लोगों की सेवा, आदि। और फिर अपनी उसी सेवा के आधार पर ही वह कलीसिया के लोगों से अपनी भौतिक आव्श्यक्ताओं की पूर्ति करने की अपेक्षा रख तो सकता है। किन्तु लोगों से ऐसा करने की माँग करना या ऐसा करने के लिए कलीसिया के लोगों को बाध्य करना बाइबल में कहीं नहीं दिया गया है; पुराने नियम में भी नहीं।

    यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।
- क्रमशः
अगला लेख: पुराने नियम के याजकों का उदाहरण


कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें
*********************************************************************************************

Pastors Seeking Worldly Things from Church Congregations (1)


Question: 
    Is it Biblical for Church Pastors, or Elders and Leaders to ask for worldly things from the Church members, and that too of a superior quality?

Answer:
           In the New Testament, for those who are known as Pastors, or Church Leaders, or Elders, or God's Servants today, the word used in the original Greek language, literally means "Shepherd", or "Care-taker". In the initial Church for this service, and for other responsibilities related to managing the functioning of the Church, it was God who appointed the appropriate persons (Acts 20:28; 1 Corinthians 12:28; Ephesians 4:11). In those days neither were there any Bible Schools or Colleges, nor was there any necessity of any Theological or Religious educational degree as pre-requisites for taking responsibilities in the Church. God used to raise up and appoint people for working in His Church according to His own standards, and based on the person's sincerity and commitment to the Christian faith. This entrusting of responsibility by God was not on the basis of the person's worldly status, educational qualifications, standing in the society, age or seniority and experience, or any other worldly considerations. As the Gospel spread and the Christian Believers continued to mature and grow in faith, God too then passed on the responsibility of appointing the Church Leaders or Care-takers to those faithful and committed persons whom He had initially appointed as leaders; but they were to do so based upon the standards and criteria that God had provided to them for this purpose, (Acts 14:23; Titus 1:5-9; 1 Timothy 3:1-7). Depending upon the needs of the given Church, these Elders or Leaders, could be one or more than one (Philippians 1:1). The current trends, firstly of becoming a leader or an Elder in the Church by virtue of some educational qualification, worldly status, or through garnering votes in an election, and secondly the belief that looking after the Church and working for it’s progress is the responsibility of only a few individuals, are neither from God nor Biblical; rather they are a corruption of God’s ways that has been brought in by unregenerate men.

           Moreover, another very important aspect to be noted and seriously pondered upon is that the appointment of certain people to positions of responsibility in the Church does not mean the exclusion of the rest of the congregation from being involved in Church and Faith related responsibilities. From the very beginning, all Christian Believers have been called "a Royal Priesthood" (1 Peter 2:9), and "Priests" to God (Revelation 1:6), drawing upon the Old Testament terminology and office of being appointed to serve God and convey God’s Word and instructions to people in general. Therefore it is evident that to be a "Priest" of God in the Church of God is not just the responsibility of an Elder or Pastor; rather, in God's eyes, each and every one of His Born Again children is a "Priest" and has to function so. And just as for the Old Testament priests it was essential not only to be committed to God, but also to be rooted and established in God's Word, similarly today each Christian Believer too should not only be committed to the Lord but also be rooted and established in God's Word. Actually speaking, being rooted and established in God's Word, i.e. loving God’s Word, is the one and only sign of a person’s being committed to the Lord and of loving Him, as stated by the Lord Jesus (John 14:21, 23-24); other than this no other sign of recognizing a person’s commitment to the Lord has been given in the Bible (1 John 2:3-6). Give it a thought, if every child of God diligently spent time and effort in learning and being rooted in God’s Word as a “Priest” to God, would any false teacher or “leader” be able to beguile and mislead God’s people through false teachings and wrong doctrines, as is so often happening today? And, how strong and effective would the Church then become!

           Since all Christian Believers are also God’s Priests, therefore, God has kept some service or the other for each and every one of His 'Priests', i.e. the Christian Believers (Ephesians 2:10); so that through that service not only the Believer but also the whole Church may get benefited. To enable every Believer to carry out and fulfill his appointed service, every Christian Believer has been given some talent or gift by God (Romans 12:4-8; 1 Corinthians 12:4-11), so that by putting that gift to good use the Church may progress, the people of the Church may be effective witnesses for the Lord, and the Gospel may spread. Hence for the growth, functioning, managing of Church affairs, and fulfilling the various needs and responsibilities in the Church, every “Priest” i.e. every Christian Believer should be actively involved in the Church.

           In the early Church the Elders and Leaders of the Church were not placed there for ruling over the Church or for using the Church for personal gains, instead they were there to serve the Church. Peter in his first letter, has called the Lord Jesus the "Chief Shepherd", and has instructed those appointed as "shepherds" over the Church to serve the people: “The elders who are among you I exhort, I who am a fellow elder and a witness of the sufferings of Christ, and also a partaker of the glory that will be revealed: Shepherd the flock of God which is among you, serving as overseers, not by compulsion but willingly, not for dishonest gain but eagerly; nor as being lords over those entrusted to you, but being examples to the flock; and when the Chief Shepherd appears, you will receive the crown of glory that does not fade away” (1 Peter 5:1-4). It is evident from this section that the Elders or shepherds of the Church were to be those who served the people of the Church, not those who received services from the people of the Church. The Elders or Care-takers in the Church ought to give the people of the Church true and factual teachings about God's Word and spiritual living, they should be a model for the people to emulate, they have to help and guide the people in learning and following the truth. The Elders or Leaders should neither exercise authority over the congregation, nor domineer over them for personal gains and benefits, nor use them as a means of acquiring worldly possessions. A true Elder or Care-taker is one who follows the instructions given by the Lord and takes care of his flock in the fear of the Lord; not to earn worldly possessions through them but to fulfill his God given responsibilities, with the realization that one day he surely will have to give an answer to the Lord about the state and welfare of his flock, because the Lord will summon everyone to receive an account (Matthew 25:19), no one will escape their accountability.

           It is the responsibility of the people of the Church as well to ensure that those who have been appointed for Church related services over them, and are also fulfilling their responsibilities, are properly looked after and their needs are met without any reluctance or hesitation by the congregation (1 Corinthians 9:1-14; Galatians 6:6; 1 Thessalonians 5:12-13; 1 Timothy 5:17-18; Hebrews 13:7, 17). An important point to be noted in each of these references from the Bible is that it is either stated or implied here that the first responsibility is of the Care-taker to provide an appropriate and proper fulfilling of his responsibilities towards the Church; and in response to that service, the people of the Church have been asked to look after that Care-taker and meet his needs. In other words, it is first the responsibility of the Elder or Leader to give to the Church – his time, his utilization of God given talents and abilities, the understanding and knowledge of God's Word granted to him, etc. to serve the people. Only then, in accordance with his services rendered should he expect the people of the Church to look after him and meet his needs. But at no place in the Bible, not even in the Old Testament, has it been stated or shown that the Care-taker can make demands on the people, or can compel the people of the Church to do something for him.

    If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.

- To Be Continued
Next Article: The Example of Old Testament Priests

Please Share The Link & Pass This Message To Others As Well

बुधवार, 31 मई 2023

Miscellaneous Questions / कुछ प्रश्न - 23 - Primary Basis of Faith / विश्वास का प्राथमिक आधार

Click Here for the English Translation

प्रभु में विश्वास का प्राथमिक आधार – आश्चर्य कर्म, या परमेश्वर का वचन?


    प्रभु यीशु में हमारे विश्वास का प्राथमिक आधार प्रभु का वचन होना चाहिए, न कि उसके नाम में किए गए आश्चर्य कर्म। प्रभु यीशु ने अपनी सेवकाई का आरंभ प्रचार के द्वारा किया था, न कि आश्चर्य कर्मों के द्वारा (मरकुस 1:14-15)। जब प्रभु यीशु ने अपने बारह शिष्यों को चुना, उन्हें सामर्थ्य प्रदान की और उन्हें अपने प्रतिनिधि बनाकर उनकी प्रथम सेवकाई के लिए भेजा, तब प्रभु द्वारा उन्हें दी गई प्राथमिक आज्ञा थी कि वे जा कर प्रचार करें कि स्वर्ग का राज्य निकट है; आश्चर्य कर्म करने के लिए कहना प्रचार के बाद था (मत्ती 10:1, 5-8; मरकुस 3:14-15)। यहाँ पर ध्यान देने के लिए यह महत्वपूर्ण बात है कि जो उन आश्चर्य कर्मों के लिए संदेह करेंगे उनके विरुद्ध कुछ नहीं कहा गया है, परन्तु जो उस वचन का तिरस्कार करें उनके लिए एक भयानक भविष्य रखा है (मत्ती 10:14-15)। यहाँ पर एक और भी ध्यान देने योग्य महत्वपूर्ण बात है जिसे प्रभु यीशु ने उस समय के लिए कहा यदि ये शिष्य उनकी सेवकाई के कारण उच्च अधिकारियों के सामने ले जाए जाते। प्रभु ने उन्हें आश्वस्त किया कि ऐसी परिस्थिति में उनके बचाव के लिए, उन्हें पवित्र आत्मा की सामर्थ्य द्वारा, बता दिया जाएगा कि क्या ‘कहें’, बजाय इसके कि क्या आश्चर्य कर्म ‘करें’ (मत्ती 10:18-20).

    युहन्ना 17 पढ़िए, जो प्रभु की वह महायाजकीय प्रार्थना है, जो उन्होंने क्रूस पर चढ़ाए जाने के लिए पकड़े जाने से पहले की थी। इस प्रार्थना में ध्यान कीजिए कि कैसे प्रभु बारंबार उस वचन पर ज़ोर दे रहे हैं जो उन्होंने अपने शिष्यों को दिया था, और जिसे उन्हें अपनी सेवकाई के दौरान औरों को पहुंचाना था। प्रभु के स्वर्गारोहण से ठीक पहले, जो महान आज्ञा प्रभु ने अपने शिष्यों को दी, वह थी कि वे जा कर उस वचन का प्रचार करें जिसे प्रभु ने उन्हें सौंपा था (मत्ती 28:18-20; प्रेरितों 1:8)। प्रथम कलीसिया का जन्म, जो हम प्रेरितों 2 में देखते हैं, पतरस द्वारा किए गए प्रचार से हुआ था न कि किसी आश्चर्य’ कर्म के द्वारा – ‘अन्य भाषाएं’ बोलने के चमत्कार ने तो लोगों में असमंजस और उपहास उत्पन्न किया, विश्वास नहीं; किन्तु वचन के प्रचार के द्वारा पश्चाताप, विश्वास, और उद्धार आया। हम देखते हैं कि बाद में, जो मसीही विश्वासी सताव के कारण यरूशलेम से खदेड़े गए, वे भी वचन का प्रचार करते हुए गए (प्रेरितों 8:1-4)। पौलुस ने तिमुथियुस को बल देकर कहा कि परमेश्वर के वचन को सही रीति से और ठीक-ठीक सिखाया जाना चाहिए (2 तिमुथियुस 2:2, 15) क्योंकि वचन ही है जो विश्वास के द्वारा उद्धार प्राप्त करने के लिए बुद्धिमान बना सकता है (2 तिमुथियुस 3:14-17)।

    प्रभु यीशु मसीह वचन हैं; वह वचन जो परमेश्वर के साथ है; वह वचन जो परमेश्वर है; वह वचन जिसने देहधारी होकर हमारे बीच में डेरा किया (यूहन्ना 1:1, 14) – वह, जो जीवित वचन है, वही जो मसीही विश्वास का विषय और आधार है। आश्चर्य कर्म विश्वास का आधार नहीं हैं, वरन जो वचन या सुसमाचार लोगों को सुनाया जाता है उसकी पुष्टि करने के चिन्ह हैं (मरकुस 16:15-20); सदा से ही परमेश्वर का वचन ही मसीही विश्वास का आधार रहा है। इसीलिए शैतान हमें सदा ही परमेश्वर के वचन से दूर ले जाने का प्रयास करता है, और ऐसा करने के लिए आश्चर्य कर्म और अद्भुत चिन्हों को विश्वास का आधार बनाना उसके धोखे और बहकावे के कार्यों में बहुत सहायक होते हैं। लोग, परमेश्वर के वचन के अध्ययन और आज्ञाकारिता में संलग्न होने के स्थान पर, ऐसी लालसाओं में पड़ जाते हैं कि वे भी आश्चर्य कर्म करने वाले हो जाएं, या आश्चर्य कर्मों के द्वारा उन्हें कुछ लाभ मिल जाए, या आश्चर्य कर्म करने वाले कहलाए जाने के द्वारा उनका नाम और ख्याति हो जाए, आदि।

    आश्चर्य कर्म तो शैतान, उसके दूत, और उसका अनुसरण करने वाले भी कर सकते हैं (निर्गमन 7:11-12, 22; 8:7; प्रेरितों 16:16-18; 2 थिस्सलुनीकियों 2:9-10; प्रकाशितवाक्य 13:11-15), और यदि व्यक्ति परमेश्वर के वचन – “सत्य” में दृढ़ता से स्थापित न हो, तो शैतान के धोखों और अद्भुत चिन्हों द्वारा बहकाए जाने के द्वारा उन के विनाश में जाने का खतरा बना रहता है, उसी विनाश में जिसमें इस प्रकार के चिन्ह और अद्भुत कार्य करने वाले अंततः जाएंगे (प्रकाशितवाक्य 19:20; 20:10).

    इसलिए हमारे लिए यह सुनिश्चित कर लेना अनिवार्य है कि परमेश्वर और प्रभु यीशु मसीह में हमारा विश्वास किसी चिन्ह अथवा आश्चर्य कर्म आदि पर आधारित नहीं है वरन परमेश्वर के वचन – जो अचूक और दोषरहित है, पर विश्वास लाने और भरोसा रखने पर आधारित है। हमें परमेश्वर के वचन बाइबल  को प्रार्थना सहित पढ़ने और उस पर मनन करने में समय बिताना चाहिए,और उसमें होकर परमेश्वर से मार्गदर्शन के खोजी होना चाहिए (1 शमुएल 3:21; भजन 119:105)। परमेश्वर के वचन में दृढ़ और स्थापित होना ही शैतान के द्वारा बहकाए जाने से बचे रहने का अचूक उपाय है – इसके लिए कुलुस्सियों 2 पर भी मनन करें।

    यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।

कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें
************************************************************************************

Primary Basis of Belief in the Lord – Miracles or God’s Word?


    The primary basis of our belief in the Lord Jesus ought to be His Word, not miracles done in His name. The Lord Jesus started His ministry with preaching, not miracles (Mark 1:14-15). When the Lord Jesus chose twelve of His disciples, empowered them and sent them out on their first mission as His emissaries, the Lord’s primary instruction to them was to go and preach that the Kingdom of heaven is at hand; to perform miracles was the secondary instruction (Matthew 10:1, 5-8; Mark 3:14-15). Here it is also important to note that although nothing is said against those who would be skeptical about the miracles, but those who rejected the Word had a terrible fate awaiting them (Matthew 10:14-15). Another important thing to note here is what the Lord said to those disciples in the event of their being brought before high ranking officials because of their ministry for the Lord Jesus. The Lord assured them that for their defense in such a situation, through the power of the Holy Spirit, they will told what to ‘say’, rather than being given a miracle to ‘do’ (Matthew 10:18-20).

    Read John 17, the High Priestly prayer of the Lord, which He prayed before His being taken captive for crucifixion. See in this prayer how He repeatedly emphasizes upon the Word that He gave to His disciples, which they were to pass on to others in their ministry. At the time of His ascension to heaven, The Great Commission that the Lord gave to His disciples, was to go and preach the Word He had given them (Matthew 28:18-20; Acts 1:8). The first Church was born by the preaching of Peter in Acts 2, not by any miracles – the miracle of ‘tongues’ brought consternation amongst those present and witnessing the miracle, not faith; it was the preaching of the Word that brought repentance, faith and salvation. We see later, that those Christian Believers who were being persecuted and chased out of Jerusalem, went out preaching the Word (Acts 8:1-4). Paul emphasizes to Timothy that it is the Word of God that is to be judiciously taught (2 Timothy 2:2, 15) for it is the Word that is able to make wise for salvation through faith (2 Timothy 3:14-17).

    The Lord Jesus is the Word; the Word with God; the Word was God; the Word that became flesh and dwelt amongst us (John 1:1, 14) – He, the Living Word is the object and basis of the Christian faith. Miracles are not the basis of faith, rather they are meant to be signs to affirm the Word or Gospel that is preached to the people (Mark 16:15-20); it is the Word of God that has always been the basis of the Christian faith. Therefore Satan always tries to draw us away from God’s Word, and to this end using miraculous signs and wonders as the basis of faith serve his purpose to beguile and deceive quite well. People, instead of being involved in studying God’s Word and being obedient to the word, get caught up either in the desire to be those who perform miracles, or in the expectations of being benefited through miracles, or to gain a name and fame through performing miracles.

    Even Satan, his angels, and his followers can perform miracles (Exodus 7:11-12, 22; 8:7; Acts 16:16-18; 2 Thessalonians 2:9-10; Revelations 13:11-15), and unless one is firmly established in the Word of God – “the Truth”, people are prone to get carried away to their destruction by these satanic deceptions and lying wonders, just as those who perform these deceiving signs and wonders will eventually perish (Revelation 19:20; 20:10).

    Therefore it is essential to see that the basis of our belief and faith in God and Lord Jesus is not on the basis of any signs and miracles etc. but through believing and trusting in His Word – which is infallible and inerrant. We need to spend time prayerfully reading, and meditating upon the Word of God – the Bible, and seeking the Lord’s guidance through it (1 Samuel 3:21; Psalms 119:105). Being established in God’s Word is our only sure-shot safety and security against being deceived by Satan – ponder over Colossians 2 for this.

    If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.

Please Share The Link & Pass This Message To Others As Well

मंगलवार, 30 मई 2023

Miscellaneous Questions / कुछ प्रश्न - 22d - Bible & Other Ancient Religious Writings / बाइबल और अन्य प्राचीन धार्मिक लेख - (4)

Click Here for the English Translation

अन्य प्राचीन सभ्यताओं एवं संस्कृतियों के धार्मिक लेखों की तुलना में बाइबल - भाग - 4

बाइबल अपने आप में अनुपम है, यह संसार के कैसे भी, कहीं के भी, कभी के भी, किसी के भी द्वारा लिखे गए धार्मिकता संबंधी लेखों से बिलकुल भिन्न और अतुल्य है; क्योंकि यह ऐसी पुस्तक नहीं है जिसे ज्ञान के लिए पढ़ा जाता है, वरन यह परमेश्वर का जीवित वचन है जो अपने पाठक के जीवन को पढ़ता है और उसके जीवन को उसके सामने अन्दर-बाहर संपूर्णतः खोल कर रख देता है। यह किसी धर्म से संबंधित पुस्तक नहीं है, वरन यह पापों से पश्चाताप और प्रभु यीशु में विश्वास करने तथा यह स्वीकार कर लेने से संबंधित है कि प्रभु यीशु ने अनंत उद्धार का एकमात्र संभव मार्ग एक ही बार में सदा के लिए उपलब्ध करवा दिया है। बाइबल ऐसे अनेकों व्यक्तित्वों के बारे में नहीं है जिन्हें यद्यपि ईश्वरीय गुणों वाला माना जाता है फिर भी जिनमें बताया गया है कि उन में परस्पर अहंकार से संबंधित तथा भावनात्मक समस्याएँ हैं, जिनमें परस्पर एक-दूसरे पर वर्चस्व और सामर्थ्य प्रमाणित करने की स्पर्धा देखी जाती है, जो मनुष्यों से उपासना पाने की होड़ में रहते हैं, जो मादक पेय और पदार्थों का सेवन करते हैं, तथा कामुक भावनाएं जागृत करने वाली गतिविधियों में आनन्द लेते हैं – अर्थात वे सभी बातें पाई जाती हैं जिन्हें मनुष्यों को करने के लिए मना किया जाता है जिससे मनुष्य धर्मी और भला बन सके। और इन ईश्वरीय गुणों वाले व्यक्तित्वों द्वारा मनुष्यों के पवित्र हो जाने के लिए निर्धारित धर्म के कामों, रीतियों, अनुष्ठानों, तपस्याओं आदि के करने पर भी ये व्यक्तित्व कभी यह देखने को तैयार नहीं होते हैं कि कोई भी मनुष्य किसी प्रकार से उनके समान या उनके स्तर तक पहुँच सके। यदि कोई मनुष्य कभी अपने किसी प्रयास से उनके स्तर के निकट पहुँचने लगता है तो तुरंत ही षड्यंत्र बनाए और कार्यान्वित किए जाते हैं जिससे वह मनुष्य किसी प्रकार से पाप में गिरकर फिर से नाशमान अस्तित्व में पहुँच जाए। वरन, बाइबल उस एकमात्र सच्चे और सिद्ध पवित्र परमेश्वर के बारे में है जो बुराई के साथ रहना या समझौता करना तो बहुत दूर की बात है, उसे देख भी नहीं सकता है, “तेरी आंखें ऐसी शुद्ध हैं कि तू बुराई को देख ही नहीं सकता, और उत्पात को देखकर चुप नहीं रह सकता; फिर तू विश्वासघातियों को क्यों देखता रहता, और जब दुष्ट निर्दोष को निगल जाता है, तब तू क्यों चुप रहता है?” (हबक्कूक 1:13)। परन्तु फिर भी वह पतित मानव जाति से इतना प्रेम करता है कि उसे बचा कर पुनः उसी सिद्ध स्वरूप में, जिसमें उसने मनुष्य को रचा था, लाना चाहता है, “फिर परमेश्वर ने कहा, हम मनुष्य को अपने स्वरूप के अनुसार अपनी समानता में बनाएं; और वे समुद्र की मछलियों, और आकाश के पक्षियों, और घरेलू पशुओं, और सारी पृथ्वी पर, और सब रेंगने वाले जन्तुओं पर जो पृथ्वी पर रेंगते हैं, अधिकार रखें। तब परमेश्वर ने मनुष्य को अपने स्वरूप के अनुसार उत्पन्न किया, अपने ही स्वरूप के अनुसार परमेश्वर ने उसको उत्पन्न किया, नर और नारी कर के उसने मनुष्यों की सृष्टि की। और परमेश्वर ने उन को आशीष दी: और उन से कहा, फूलो-फलो, और पृथ्वी में भर जाओ, और उसको अपने वश में कर लो; और समुद्र की मछलियों, तथा आकाश के पक्षियों, और पृथ्वी पर रेंगने वाले सब जन्तुओ पर अधिकार रखो” (उत्पत्ति 1: 26-28); “परन्तु जब हम सब के उघाड़े चेहरे से प्रभु का प्रताप इस प्रकार प्रगट होता है, जिस प्रकार दर्पण में, तो प्रभु के द्वारा जो आत्मा है, हम उसी तेजस्‍वी रूप में अंश अंश कर के बदलते जाते हैं” (2 कुरिन्थियों 3:18), और उसके लिए प्रावधान भी कर दिया है। यह वह पुस्तक है जो प्रोत्साहित करती है कि सारे संसार में जाकर मानव जाति के हित के सुसमाचार को सभी को बताया जाए, न कि मनुष्यों के लिए लाभकारी बातों को अपने तक सीमित कर के, छुपा कर रखा जाए, जिससे कि उनसे फिर लोगों से लाभ उठाया जाए या शोषण किया जाए।

बाइबल इस लिए भी संसार की किसी भी पुस्तक या लेख से अनुपम तथा अतुल्य है क्योंकि यह:
·         मनुष्य द्वारा अपने लिए अर्जित किए गए नाशमान लाभ के बारे में नहीं, वरन उस अनन्त जीवन तथा स्वर्गीय आशीषों के बारे में है जिन्हें परमेश्वर ने अपने प्रेम और अनुग्रह में मानव जाति को बिना किसी कीमत के प्रदान करना प्रस्तावित किया है।
·         लोगों को वर्गों और जातियों में बाँट कर उन्हें विभाजित कर के पृथक रखने के बारे में नहीं, वरन सभी लोगों को उद्धार तथा नया जन्म पाए हुए परमेश्वर की एक समान संतान बनाकर परमेश्वर के परिवार में एक करके जोड़ देने के बारे में है।
·         सांसारिक साम्राज्यों को स्थापित करने तथा औरों पर प्रभुता करने के बारे में नहीं, वरन प्रभु यीशु के समान नम्रता और प्रेम के साथ औरों की सहायता और सेवा करने के बारे में है।
·         संघर्षों और युद्धों को जीतने के बारे में नहीं, वरन दिलों को जीतने तथा लोगों के हृदयों में परमेश्वर के सिंहासन को लगाने के बारे में है।
·         नाश्मान वस्तुओं के ज्ञान को प्राप्त करने और उनमें उन्नत होने के बारे में नहीं, वरन उद्धार पाने – परमेश्वर के प्रेम और अनुग्रह से एक ही बार सदा काल के लिए पाप के दुष्परिणाम से बचाए जाने के बारे में है;
·         क्योंकि यह सृजी गई वस्तुओं के बारे में नहीं, वरन सृजनहार प्रभु परमेश्वर के बारे में है जो मानवजाति को बचाने के लिए मनुष्य बन गया;
·         पापियों का नाश करने के बारे में नहीं, वरन उनसे प्रेम करने और उन्हें एक ही बार में अनन्तकाल के लिए बचा लेने के बारे में है।

इसलिए, बाइबल की तुलना संसार के किसी भी अन्य लेख से कर के बाइबल को गौण दिखाने का प्रयास करना ऐसे है जैसे रॉकेट विज्ञान पर एक उच्च प्रशंसा एवं मान्यता प्राप्त पाठ्य-पुस्तक को लेकर उसका इसलिए तिरस्कार कर के उसे एक ओर रख दिया जाए, क्योंकि उस पुस्तक में वर्णमाला के “क, ख, ग, घ...’ और बच्चों की कविताओं के सीखने के बारे में कुछ नहीं लिखा गया है – बाइबल को लेकर ऐसा कोई भी विश्लेषण करने, कोई भी ऐसी तुलना करने या इस प्रकार का कोई भी निष्कर्ष निकालने के लिए कोई आधार है ही नहीं, कदापि नहीं।

संसार का कोई भी ज्ञान, कोई भी लेख, कभी बाइबल के कहीं भी निकट नहीं पहुँच सकता है क्योंकि बाइबल ही एक मात्र स्वर्ग की पुस्तक है, जो पृथ्वी के मनुष्यों को उनके छुटकारे के लिए प्रदान की गई है।

यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।

कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें
**************************************************************************************

The Bible, in Comparison to the Religious Writings of Other Ancient Civilizations & Cultures - Part - 4

The Bible is unique, is different and incomparable in any manner to any religious writings of any people, anywhere in the world, ever; since it is not a book to be read for knowledge, rather it is the Living Word of God that reads and lays bare the life of the reader, through and through. It is not a book of religion, but of repentance from sins and faith in the Lord Jesus, of accepting and believing that He has provided once and for all the only possible way to eternal salvation. The Bible is not about the activities and behavior of a myriad of personalities to whom though divinity has been ascribed, but yet it is stated that they go around mutually having ego related and emotional issues, seeking and plotting superiority and power over each other, vying with each other for receiving human worship, being involved in the use of intoxicating and inebriating substances and drinks, and in lustful activities – i.e. all the things that human beings are asked not to be involved in so that they can be righteous and good, are found in them. And despite all the religious works, rites, rituals, penances etc. prescribed for humans by these divine personalities to attain holiness, they are not in the least ready to see that any human ever attains to their level and stature. If perchance anyone through their efforts comes anywhere near reaching near to them, conspiracies are hatched and executed to ensure their downfall into sin and mortal existence. Rather, The Bible is about the one true and perfectly Holy God that cannot even see evil “You are of purer eyes than to behold evil, And cannot look on wickedness. Why do You look on those who deal treacherously, And hold Your tongue when the wicked devours A person more righteous than he?” (Habakkuk 1:13), let alone live with it or compromise with it. But He loves the fallen humanity so much that He wants to redeem them and restore them into His image, the image that He had created them in, “Then God said, "Let Us make man in Our image, according to Our likeness; let them have dominion over the fish of the sea, over the birds of the air, and over the cattle, over all the earth and over every creeping thing that creeps on the earth." So God created man in His own image; in the image of God He created him; male and female He created them. Then God blessed them, and God said to them, "Be fruitful and multiply; fill the earth and subdue it; have dominion over the fish of the sea, over the birds of the air, and over every living thing that moves on the earth."” (Genesis 1:26-28); “But we all, with unveiled face, beholding as in a mirror the glory of the Lord, are being transformed into the same image from glory to glory, just as by the Spirit of the Lord”; 2 Corinthians 3:18), and has provided the way for this to be done. It is the book that exhorts to go out into the whole world to spread the good news for the benefit of mankind at every place, rather than being possessive, secretive and exploitative about things beneficial for mankind.

The Bible is also incomparable to any other text or writing anywhere in the world since it not about:
·         the temporal and perishing gains that man accrues for himself, but about the eternal life and heavenly blessings that God in His love and grace has freely offered to mankind.
·         dividing and keeping the people apart by segregating them into classes and castes, but it is about uniting all people as one, as the equal, saved and Born Again children of God into God’s family.
·         establishing worldly kingdoms and dominating others, but about the heavenly kingdom of God and reaching out to help and serve others in humility and love like the Lord Jesus.
·         winning strifes and wars, but about winning hearts and establishing God’s throne in the hearts of people.
·         gaining and excelling in knowledge about temporal things, but about receiving salvation – being saved by the love and grace of God once and for all from sin and its consequences for all eternity;
·         the created things, but about the very Creator Lord God who became man to save mankind;
·         destroying the sinners, but about loving and saving them for eternity once and for all.

So, looking down upon the Bible through trying to compare it to any other writings of the world is like taking up a highly acclaimed textbook on Rocket Science and then rejecting it, putting it away, simply because it says nothing about learning the alphabets and nursery rhymes – there simply are no grounds, none whatsoever, for any such analysis, comparisons or for drawing any such conclusions related to the Bible.

No knowledge, no writing of earth can ever attain to it, since The Bible is the one and only Book of Heaven, given for the deliverance of people of the earth.

If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.

Please Share The Link & Pass This Message To Others As Well

सोमवार, 29 मई 2023

Miscellaneous Questions / कुछ प्रश्न - 22c - Bible & Other Ancient Religious Writings / बाइबल और अन्य प्राचीन धार्मिक लेख - (3)

Click Here for the English Translation

अन्य प्राचीन सभ्यताओं एवं संस्कृतियों के धार्मिक लेखों की तुलना में बाइबल - भाग - 3

पृथ्वी पर के मनुष्य के जीवन का अंत होने के साथ ही, उनके अनंतकाल से संबंधित उनके द्वारा पृथ्वी के जीवन काल में लिए गए निर्णय लागू हो जाते हैं और अब वे अपरिवर्तनीय हैं। जिन्होंने प्रभु यीशु को और उनके द्वारा दिए जा रहे पापों की क्षमा के प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया है, और उसके अनुसार अपने पापों से पश्चाताप कर लिया है, उससे अपने पापों की क्षमा मांग ली है, अपने जीवन उसे समर्पित कर दिए हैं, और उसकी तथा उसके वचन – बाइबल की आज्ञाकारिता में जीने का निर्णय ले लिया है, “तब सुनने वालों के हृदय छिद गए, और वे पतरस और शेष प्रेरितों से पूछने लगे, कि हे भाइयों, हम क्या करें? पतरस ने उन से कहा, मन फिराओ, और तुम में से हर एक अपने अपने पापों की क्षमा के लिये यीशु मसीह के नाम से बपतिस्मा ले; तो तुम पवित्र आत्मा का दान पाओगे। क्योंकि यह प्रतिज्ञा तुम, और तुम्हारी सन्‍तानों, और उन सब दूर दूर के लोगों के लिये भी है जिन को प्रभु हमारा परमेश्वर अपने पास बुलाएगा। उसने बहुत और बातों में भी गवाही दे देकर समझाया कि अपने आप को इस टेढ़ी जाति से बचाओ। सो जिन्हों ने उसका वचन ग्रहण किया उन्होंने बपतिस्मा लिया; और उसी दिन तीन हजार मनुष्यों के लगभग उन में मिल गए। और वे प्रेरितों से शिक्षा पाने, और संगति रखने में और रोटी तोड़ने में और प्रार्थना करने में लौलीन रहे” (प्रेरितों 2:37-42), वे, परमेश्वर की संतान होने के नाते से “परन्तु जितनों ने उसे ग्रहण किया, उसने उन्हें परमेश्वर के सन्तान होने का अधिकार दिया, अर्थात उन्हें जो उसके नाम पर विश्वास रखते हैं। वे न तो लोहू से, न शरीर की इच्छा से, न मनुष्य की इच्छा से, परन्तु परमेश्वर से उत्पन्न हुए हैं” (यूहन्ना 1:12-13), अपने पिता के पास उसके निवास-स्थान – स्वर्ग में रहने के लिए जाएंगे (कृपया रोमियों अध्याय 5 पढ़िए)। जिन्होंने प्रभु यीशु मसीह को और उसके साथ अनन्त जीवन स्वर्ग में व्यतीत करने के प्रस्ताव को ठुकरा दिया है, पृथ्वी पर उनके द्वारा किए गए उनके इस निर्णय के अनुसार, उन्हें फिर अनंतकाल के लिए, परमेश्वर की उपस्थिति से बाहर नरक भेज दिया जाएगा – जो कि शैतान और उसके दूतों का स्थान है: “तब वह बाईं ओर वालों से कहेगा, हे श्रापित लोगो, मेरे साम्हने से उस अनन्त आग में चले जाओ, जो शैतान और उसके दूतों के लिये तैयार की गई है” (मत्ती 25:41 – आयतें 31 से 46 देखिए)।

इस तथ्य से कदापि मुंह नहीं मोड़ा जा सकता है कि, जैसा उस का दावा है, केवल बाइबल ही एक मात्र परमेश्वर का वचन है जिसके इस दावे की पुष्टि के लिए संसार के प्राचीन लेखों से, जिनमें गैर-मसीही लेख तथा वर्णन भी हैं, ऐतिहासिक प्रमाणों, और पुरातत्व विज्ञान से भी अटल और अकाट्य प्रमाण विद्यमान हैं। स्वयं बाइबल भी अपने विषय यही कहती है:
2 शमूएल 23:1-2 दाऊद के अन्तिम वचन ये हैं: यिशै के पुत्र की यह वाणी है, उस पुरुष की वाणी है जो ऊंचे पर खड़ा किया गया, और याकूब के परमेश्वर का अभिषिक्त, और इस्राएल का मधुर भजन गाने वाला है: यहोवा का आत्मा मुझ में हो कर बोला, और उसी का वचन मेरे मुंह में आया।
2 तीमुथियुस 3:15-17 और बालकपन से पवित्र शास्त्र तेरा जाना हुआ है, जो तुझे मसीह पर विश्वास करने से उद्धार प्राप्त करने के लिये बुद्धिमान बना सकता है। हर एक पवित्रशास्‍त्र परमेश्वर की प्रेरणा से रचा गया है और उपदेश, और समझाने, और सुधारने, और धर्म की शिक्षा के लिये लाभदायक है। ताकि परमेश्वर का जन सिद्ध बने, और हर एक भले काम के लिये तत्‍पर हो जाए।
2 पतरस 1:21 क्योंकि कोई भी भविष्यद्वाणी मनुष्य की इच्छा से कभी नहीं हुई पर भक्त जन पवित्र आत्मा के द्वारा उभारे जा कर परमेश्वर की ओर से बोलते थे।

केवल बाइबल ही वह एकमात्र पूर्णतः दोषरहित, अचूक एवं अटल, अनन्तकालीन, अपरिवर्तनीय, परमसिद्ध, परमेश्वर का वचन है, “तेरा सारा वचन सत्य ही है; और तेरा एक एक धर्ममय नियम सदा काल तक अटल है” (भजन 119:160) जो सदा काल के लिए स्वर्ग में स्थापित है, “हे यहोवा, तेरा वचन, आकाश में सदा तक स्थिर रहता है” (भजन 119:89) – इसलिए वह किसी के भी द्वारा कभी भी न तो बदला जा सकता है और न ही कभी नष्ट किया जा सकता है, किसी भी प्रकार से नहीं, कोई चाहे कुछ भी कहता रहे या कैसे भी दावे करता रहे। बाइबल प्रभु यीशु का लिखित प्रगटीकरण है, जो कि बाइबल की विषय-वस्तु और अंतर्वस्तु हैं, और इसीलिए बाइबल को ‘जीवित वचन’ भी कहा जाता है: “आदि में वचन था, और वचन परमेश्वर के साथ था, और वचन परमेश्वर था। यही आदि में परमेश्वर के साथ था। सब कुछ उसी के द्वारा उत्पन्न हुआ और जो कुछ उत्पन्न हुआ है, उस में से कोई भी वस्तु उसके बिना उत्पन्न न हुई। उस में जीवन था; और वह जीवन मुनष्यों की ज्योति थी” (यूहन्ना 1:1-4)। केवल प्रभु यीशु ही एक मात्र हैं जो परमेश्वर होते हुए भी, अपने आप को शून्य करके मानव जाति के उद्धार के लिए संसार में देहधारी हो कर आए, और एक सामान्य मनुष्य के समान जीवन बिताया तथा दुःख उठाए: “वरन अपने आप को ऐसा शून्य कर दिया, और दास का स्‍वरूप धारण किया, और मनुष्य की समानता में हो गया। और मनुष्य के रूप में प्रगट हो कर अपने आप को दीन किया, और यहां तक आज्ञाकारी रहा, कि मृत्यु, हां, क्रूस की मृत्यु भी सह ली” (फिलिप्पियों 2:7-8); “परन्तु जितनों ने उसे ग्रहण किया, उसने उन्हें परमेश्वर के सन्तान होने का अधिकार दिया, अर्थात उन्हें जो उसके नाम पर विश्वास रखते हैं। वे न तो लोहू से, न शरीर की इच्छा से, न मनुष्य की इच्छा से, परन्तु परमेश्वर से उत्पन्न हुए हैं। और वचन देहधारी हुआ; और अनुग्रह और सच्चाई से परिपूर्ण हो कर हमारे बीच में डेरा किया, और हम ने उस की ऐसी महिमा देखी, जैसी पिता के एकलौते की महिमा” (यूहन्ना 1:12-14); “सो जब हमारा ऐसा बड़ा महायाजक है, जो स्‍वर्गों से हो कर गया है, अर्थात परमेश्वर का पुत्र यीशु; तो आओ, हम अपने अंगीकार को दृढ़ता से थामें रहे। क्योंकि हमारा ऐसा महायाजक नहीं, जो हमारी निर्बलताओं में हमारे साथ दुखी न हो सके; वरन वह सब बातों में हमारी समान परखा तो गया, तौभी निष्‍पाप निकला। इसलिये आओ, हम अनुग्रह के सिंहासन के निकट हियाव बान्‍धकर चलें, कि हम पर दया हो, और वह अनुग्रह पाएं, जो आवश्यकता के समय हमारी सहायता करे” (इब्रानियों 4: 14-16)। क्योंकि परमेश्वर में कभी कोई परिवर्तन नहीं होता है, उसे कभी भी किसी भी प्रकार से बदला, या झूठा अथवा कपटी, या नष्ट नहीं किया जा सकता है इसी लिए उसके लिखित प्रगटीकरण बाइबल को भी कभी भी, किसी के भी द्वारा, बदला, या झूठा अथवा दोगला, या नष्ट नहीं किया जा सकता है।

यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।
- क्रमशः
अगला लेख: बाइबल, अन्य लेखों की तुलना में 

कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें
******************************************************************************************

The Bible, in Comparison to the Religious Writings of Other Ancient Civilizations & Cultures - Part - 3

Once men's life on earth comes to an end, their individual decisions for their eternity immediately come in to effect and they now are irrevocable. Those who have accepted the Lord Jesus and His offer of forgiveness of sins, and accordingly have repented of their sins, having asked forgiveness of their sins from Him, have submitted their lives to Him, to live in obedience to Him and His Word – the Bible “Now when they heard this, they were cut to the heart, and said to Peter and the rest of the apostles, "Men and brethren, what shall we do?" Then Peter said to them, "Repent, and let every one of you be baptized in the name of Jesus Christ for the remission of sins; and you shall receive the gift of the Holy Spirit. For the promise is to you and to your children, and to all who are afar off, as many as the Lord our God will call." And with many other words he testified and exhorted them, saying, "Be saved from this perverse generation." Then those who gladly received his word were baptized; and that day about three thousand souls were added to them. And they continued steadfastly in the apostles' doctrine and fellowship, in the breaking of bread, and in prayers” (Acts 2:37-42), they will, as the children of God “But as many as received Him, to them He gave the right to become children of God, to those who believe in His name: who were born, not of blood, nor of the will of the flesh, nor of the will of man, but of God” (John 1:12-13), go to be with their Father God in His abode – Heaven (please read Romans chpt. 5). Those who have rejected the Lord Jesus Christ and His offer of eternal life with Him in heaven, will, as per their choice and decision made on earth, be sent away for all eternity, from the presence of God into hell – the place of the devil and his angels: “Then He will also say to those on the left hand, 'Depart from Me, you cursed, into the everlasting fire prepared for the devil and his angels” (Matthew 25:41 – see verses 31 to 46).

There is no escaping the fact that, as it claims to be, The Bible is the one and only Word of God, that has irrefutable ancient textual, even from non-Christian texts and records, historical accounts and archeological proofs to back its claims. The Bible too states this for itself:
2 Samuel 23:1-2 Now these are the last words of David. Thus says David the son of Jesse; Thus says the man raised up on high, The anointed of the God of Jacob, And the sweet psalmist of Israel: "The Spirit of the Lord spoke by me, And His word was on my tongue.
2 Timothy 3:15-17 and that from childhood you have known the Holy Scriptures, which are able to make you wise for salvation through faith which is in Christ Jesus. All Scripture is given by inspiration of God, and is profitable for doctrine, for reproof, for correction, for instruction in righteousness, that the man of God may be complete, thoroughly equipped for every good work.
2 Peter 1:21 for prophecy never came by the will of man, but holy men of God spoke as they were moved by the Holy Spirit.

The Bible is the one and only inerrant, infallible, eternal, irrevocable, absolute, Word of God, “The entirety of Your word is truth, And every one of Your righteous judgments endures forever” (Psalms 119:160) that is settled in heaven for all times, “Forever, O Lord, Your word is settled in heaven” (Psalms 119:89) – therefore it can never ever be altered or destroyed by any one, through any means, no matter what any one might say or claim. The Bible is the written revelation of the Lord Jesus Christ, who is the theme and content of the Bible and therefore the Bible is also known as the ‘Living Word’: “In the beginning was the Word, and the Word was with God, and the Word was God. He was in the beginning with God. All things were made through Him, and without Him nothing was made that was made. In Him was life, and the life was the light of men” (John 1:1-4). Lord Jesus is the one and only God who made Himself of no reputation and came to earth in the flesh, lived and suffered as any other common man of earth, all for the salvation of the whole of mankind: “but made Himself of no reputation, taking the form of a bondservant, and coming in the likeness of men. And being found in appearance as a man, He humbled Himself and became obedient to the point of death, even the death of the cross” (Philippians 2:7-8); “But as many as received Him, to them He gave the right to become children of God, to those who believe in His name: who were born, not of blood, nor of the will of the flesh, nor of the will of man, but of God. And the Word became flesh and dwelt among us, and we beheld His glory, the glory as of the only begotten of the Father, full of grace and truth.” (John 1:12-14); “Seeing then that we have a great High Priest who has passed through the heavens, Jesus the Son of God, let us hold fast our confession. For we do not have a High Priest who cannot sympathize with our weaknesses, but was in all points tempted as we are, yet without sin. Let us therefore come boldly to the throne of grace, that we may obtain mercy and find grace to help in time of need” (Hebrews 4: 14-16). Since God can never change, never in any way be altered by any one, nor be falsified or made a liar, nor be destroyed, therefore neither can His written revelation the Bible ever be changed, be altered, falsified or made hypocritical, or be destroyed by anyone.

If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.
- To Be Continued
Next Article: Bible, Unique Compared to other Writings

Please Share The Link & Pass This Message To Others As Well