ई-मेल संपर्क / E-Mail Contact

इन संदेशों को ई-मेल से प्राप्त करने के लिए अपना ई-मेल पता इस ई-मेल पर भेजें : rozkiroti@gmail.com / To Receive these messages by e-mail, please send your e-mail id to: rozkiroti@gmail.com

मंगलवार, 5 दिसंबर 2023

Blessed and Successful Life / आशीषित एवं सफल जीवन – 101 – Stewards of Holy Spirit / पवित्र आत्मा के भण्डारी – 30

Click Here for the English Translation

पवित्र आत्मा से सीखना – 10

    प्रत्येक नया जन्म पाए हुए मसीही विश्वासी में, उसके उद्धार पाने के क्षण से ही परमेश्वर पवित्र आत्मा निवास करने लगता है, उसे परमेश्वर के द्वारा दिया जाता है, कि मसीही जीवन को जीने तथा परमेश्वर द्वारा उसे सौंपी गई ज़िम्मेदारियों को भली-भाँति निभाने में उसका सहायक, साथी, शिक्षक, और मार्गदर्शक हो। पवित्र आत्मा का एक उद्देश्य है मसीही विश्वासियों को परमेश्वर का वचन, बाइबल को सिखाना; और परमेश्वर द्वारा दिए गए पवित्र आत्मा तथा परमेश्वर के वचन के भण्डारी होने के नाते, प्रत्येक विश्वासी को पवित्र आत्मा के बारे में, और परमेश्वर के वचन को सीखना है। यद्यपि लगभग प्रत्येक विश्वासी चाहता है कि ऐसा हो, लेकिन दुःख की बात है कि वास्तव में बहुत ही कम मसीही विश्वासी, उसके लिए आवश्यक प्रयास के द्वारा, इसे इच्छा से कार्य में परिवर्तित करते हैं। जिस प्रकार से मसीही जीवन एक लापरवाही से जिए जाने वाला आरामदेह जीवन नहीं है वरन उसमें यत्न से प्रयास करने पड़ते हैं; उसी प्रकार से पवित्र आत्मा से सीखने में भी न केवल यत्न से प्रयास, बल्कि साथ ही पवित्र आत्मा के प्रति एक अनुशासन, प्रतिबद्धता, और आज्ञाकारिता की आवश्यकता भी होती है। और क्योंकि अधिकाँश लोग यह करने के लिए तैयार नहीं होते हैं, इसलिए वे मनुष्यों और उनकी रचनाओं से सीखने का सरल मार्ग चुन लेते हैं, यह मानते हुए कि इस से भी बाइबल को उतनी ही अच्छे से सीखा जा सकेगा। क्योंकि कभी भी कोई भी मनुष्य बिना किसी त्रुटि का, अचूक, और सिद्ध नहीं होता है, इसलिए उनकी रचनाओं में भी यही त्रुटियाँ, चूक, और असिद्धता बनी रहती है, और दिखती रहती है। इसलिए जो विश्वासी मनुष्यों तथा उनकी रचनाओं से सीखने पर निर्भर बने रहते हैं, वे अपने आप को झूठी शिक्षाओं और गलत सिद्धान्तों में फँसने के जोखिम में डाले रहते हैं।

    हमने यूहन्ना 14:26 और यूहन्ना 16:14-15 से देखा था कि पवित्र आत्मा के सिखाने का तरीका है कि वह प्रभु के वचनों को विश्वासी को स्मरण करवाता है और उन्हीं वचनों में से लेकर उसे बताता है। इसलिए पवित्र आत्मा से सीखने के लिए तीन बातों की आवश्यकता होती है, और तीनों को पूरा करने के लिए विश्वासी की ओर से समय और प्रयास आवश्यक है। ये तीन बातें हैं:

  • पहली, विश्वासी के अंदर परमेश्वर के वचन का संग्रह या भण्डार होना चाहिए, जिस में से लेकर पवित्र आत्मा विश्वासी को परमेश्वर के वचन में लिखी हुई बातों को याद दिलाएगा, और परिस्थिति के अनुसार उसे उपयुक्त वचन को लेकर बताएगा। इसलिए उसे परमेश्वर का वचन पढ़ते रहने और याद करने में समय बिताना चाहिए।

  • दूसरा, विश्वासी को न केवल परमेश्वर के वचन को पढ़ने के लिए, बल्कि उसका अध्ययन भी करने के लिए उचित समय देना चाहिए। इसके लिए विश्वासी को परमेश्वर तथा उसके वचन को अपने जीवन में प्राथमिक स्थान देने के लिए तैयार रहना चाहिए, और पवित्र आत्मा के निर्देशों का पालन करने के लिए समर्पित एवं आज्ञाकारी भी रहना चाहिए।

  • तीसरा, विश्वासियों को उन्हें मनुष्यों से मिली बाइबल से बाहर की शिक्षाओं को, जिन पर वे भरोसा करते आए हैं, पवित्र आत्मा से मिली शिक्षाओं के साथ मिलाना नहीं चाहिए। पवित्र आत्मा से मिलने वाली शिक्षाएँ हमेशा ही परमेश्वर के वचन में लिखे हुए के साथ पूर्णतः सहमत और संगत होंगी; जबकि मनुष्यों की शिक्षाओं में बाइबल के साथ असंगतियों और बाइबल से बाहर की व्याख्याओं को देखा जा सकता है।

    एक बार फिर, अधिकाँश विश्वासी इन तीन आवश्यकताओं को पूरा नहीं करने पाते हैं, और इसलिए पवित्र आत्मा से सीखने नहीं पाते हैं। पिछले कुछ लेखों में हमने इन तीनों बातों को कुछ विस्तार से देखा है। आज से हम वह देखना आरंभ करेंगे जो परमेश्वर का वचन सीखने के लिए विश्वासी को करना चाहिए, एक बार जब वह पवित्र आत्मा से सीखने का निर्णय ले लेता है, प्रतिबद्ध हो जाता है।

    परमेश्वर पवित्र आत्मा से सीखने की इच्छा रखने वालों को पहला काम करना है अपने अंदर से साँसारिक रवैये और व्यवहार को निकाल कर परमेश्वर के वचन के ‘निर्मल आत्मिक दूध’ की लालसा रखनी है, “इसलिये सब प्रकार का बैर भाव और छल और कपट और डाह और बदनामी को दूर करके। नये जन्मे हुए बच्‍चों के समान निर्मल आत्मिक दूध की लालसा करो, ताकि उसके द्वारा उद्धार पाने के लिये बढ़ते जाओ” (1पतरस 2:1-2 )। हमने 1 कुरिन्थियों 3:3 से देखा है कि “बैर भाव और छल और कपट और डाह और बदनामी” विश्वासी की अपरिपक्वता, उस के अभी भी बच्चा ही होने के चिह्न हैं; और इसके कि वह आधारभूत बातों, आरंभिक शिक्षाओं से आगे नहीं बढ़ेगा, और उसे कुछ अधिक नहीं सिखाया जा सकता है। इसलिए, अधिक तथा बेहतर सीखने के लिए, विश्वासी को शरीर की इन बातों को अपने में से निकाल बाहर करना होगा।

    ध्यान दीजिए, पतरस यह नहीं लिख रहा है कि “परमेश्वर से प्रार्थना करो कि वह इन बातों को तुम्हारे जीवन में से निकाल दे” जैसा कि वे लोग जो बाइबल की बातों की बाइबल से बाहर व्याख्या करते हैं, कहना और प्रार्थना करना सिखाते हैं। पवित्र आत्मा की अगुवाई में लिखते हुए, पतरस मसीही विश्वासी पर ही यह करने की ज़िम्मेदारी रखता है; उन्हें ही प्रयास कर के इन बातों को निकाल बाहर करना है। पौलुस ने अपने जीवन के उदाहरण से दिखाया कि यह कैसे करना है, “परन्तु मैं अपनी देह को मारता कूटता, और वश में लाता हूं; ऐसा न हो कि औरों को प्रचार कर के, मैं आप ही किसी रीति से निकम्मा ठहरूं” (1कुरिन्थियों 9:27)। पौलुस यहाँ यह नहीं कह रहा है कि वह परमेश्वर से प्रार्थना करता है कि वह उसकी देह को वश में लाए; वरन वह स्वयं इसे करता है। पौलुस ने यही बात तीमुथियुस को भी सिखाई, “तौभी परमेश्वर की पड़ी नेव बनी रहती है, और उस पर यह छाप लगी है, कि प्रभु अपनों को पहचानता है; और जो कोई प्रभु का नाम लेता है, वह अधर्म से बचा रहे। बड़े घर में न केवल सोने-चान्दी ही के, पर काठ और मिट्टी के बरतन भी होते हैं; कोई कोई आदर, और कोई कोई अनादर के लिये। यदि कोई अपने आप को इन से शुद्ध करेगा, तो वह आदर का बरतन, और पवित्र ठहरेगा; और स्‍वामी के काम आएगा, और हर भले काम के लिये तैयार होगा” (2 तीमुथियुस 2:19-21)। प्रमुख कर के ज़ोर दी गई बातों पर ध्यान दीजिए – परमेश्वर के वचन की शिक्षा यही है कि स्वयं विश्वासियों को ही यह कार्य करना है। बाइबल में कहीं ऐसा कोई उदाहरण नहीं है जहाँ परमेश्वर ने किसी से उसकी ज़िम्मेदारी को लेकर उसके लिए उसे पूरा कर के दिया है।

    परमेश्वर ने विश्वासियों को यह करने के लिए उपयुक्त सँसाधन दिए हैं, और उन्हें अपना पवित्र आत्मा दिया है कि उनकी सहायता और मार्गदर्शन करे। लेकिन वे अपनी ज़िम्मेदारी को वापस परमेश्वर को पकड़ा कर निश्चिंत होकर नहीं बैठ सकते हैं कि अब परमेश्वर ले लेगा और इसे पूरा कर देगा। यदि परमेश्वर इस प्रकार की प्रार्थनाओं को स्वीकार कर के उन से उनके कार्य को ले ले, तो फिर उसका वचन त्रुटिपूर्ण हो जाएगा – वह कहता कुछ है, और कर के कुछ और ही देता है। साथ ही यह 1 कुरिन्थियों 10:13 की प्रतिज्ञा को झूठा ठहरा देगा, तथा यह अभिप्राय देगा कि परमेश्वर सर्वज्ञानी, सिद्ध, और त्रुटि रहित नहीं है, क्योंकि उसने अपने बच्चे पर कुछ ऐसा आ लेने दिया जो उस बच्चे के सहने की क्षमता से बाहर है, और अब उस बच्चे को परेशानी छुड़ाने के लिए परमेश्वर को स्वयं इस काम को करना पड़ रहा है। इस प्रकार की गलत शिक्षाओं द्वारा बहकाया गया विश्वासी जितना अधिक समय बाइबल के बाहर की गढ़ी हुई धारणाओं में बना रहेगा, वह अपनी आशीषों की उतनी ही अधिक हानि उठाएगा, और पवित्र आत्मा से उतना ही कम सीखेगा और उन्नति करेगा।

    हम इसके बारे में अगले लेख में ज़ारी रखेंगे और उन्नति करने के लिए परमेश्वर के वचन रूपी निर्मल आत्मिक दूध की लालसा रखने के बारे में सीखेंगे।

    यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।

 

कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें

***********************************************************************

English Translation

Learning from the Holy Spirit – 10

 

    Every Born-Again Christian Believer has God the Holy Spirit residing in him since the moment of his salvation, given to him by God, to be his Helper, Companion, Teacher, and Guide, for living his Christian life and being able to worthily fulfil his God assigned ministry. One of the purposes of the Holy Spirit is to teach the Believer the Word of God, the Bible; and as stewards of the God given Holy Spirit and of the Word of God, ever Believer is to learn about the Holy Spirit and learn the Word of God. Though practically ever Believer may desire this to happen, but, sadly, hardly any Christian Believer actually puts the desire into practice, by putting in the effort required to learn from Him. Just as Christian life is not an easy-going life of casual living, but requires diligent efforts; similarly, learning from the Holy Spirit not only requires a diligent effort, but also a discipline, commitment, and obedience towards Him. Something, which people usually are unwilling to do. Therefore, they take the easy way out of assuming that they can equally well learn the Bible from men and their works. Since no man is ever inerrant, infallible, and perfect, therefore their works and their output also carries this same tendency of being error prone, fallible, and imperfect that keeps becoming evident now and then. Those Believers who rely on learning from men and their works therefore render themselves prone to falling into erroneous teachings and wrong doctrines.

    We had seen from John 14:26 and John 16:14-15, the way the Holy Spirit teaches is by bringing the Lord’s Words to remembrance of the Believers and taking those Words and declaring them to the Believers. Therefore, learning from the Holy Spirit requires three things, and fulfilling these three requires time and effort on the part of the Believer. These three things are:

  • First, the Believer should have a ‘stock’ or repository of God’s Word in him, for the Holy Spirit to be able to bring things written in God’s Word to the Believer’s remembrance, to take them up from within him and declare them to him as per the situation. Therefore, he must spend time reading and memorizing God’s Word.

  • Second, the Believer’s should give adequate time to not only just read, but also to study God’s Word. For this, the Believer must be committed to give God and His Word the priority in his life, and be surrendered to follow and obey the instructions of the Holy Spirit.

  • Third, the Believers should not mix up man’s unBiblical teachings that they have received and have been relying upon, with the teachings given by the Holy Spirit to them. The Holy Spirit’s teachings will always be completely consistent with what has been written in God’s Word; whereas man’s teachings might have inconsistencies and unBiblical interpretations.

    Once again, most Believers falter on these three requirements, and therefore are unable to learn from the Holy Spirit. In the previous few articles we have considered these three things in some detail. From today, we will start looking at what the Believer needs to do, once he commits himself to learning from the Holy Spirit, and decide to put in the required diligent effort.

    The first thing that those who want to learn from God the Holy Spirit need to do is get rid of their worldly attitude and behavior, and develop a sincere desire for ‘the pure milk of the Word of God’ “Therefore, laying aside all malice, all deceit, hypocrisy, envy, and all evil speaking, as newborn babes, desire the pure milk of the word, that you may grow thereby” (1 Peter 2:1-2). We have seen from 1 Corinthians 3:3 that things like “malice, deceit, hypocrisy, envy, and evil speaking” are all indicators of immaturity, of the Believer still being a child, and that he will not progress beyond the basics, the elementary principles; not much can be taught to him. Therefore, to learn more and better, the Believer has to take out from within him the tendencies of the flesh.

    Notice that Peter does not say “pray to God to remove these things from your life” as those who preach and teach unBiblical interpretations and applications of Biblical terms say and do. Writing under the guidance of the Holy Spirit, Peter puts the responsibility upon the Believers to do this; it is they who are to make efforts to lay these things aside. Paul showed how to do this from his own life, “But I discipline my body and bring it into subjection, lest, when I have preached to others, I myself should become disqualified” (1 Corinthians 9:27). Paul does not say here that he prays to God to discipline his body; rather it is he who does it. Paul taught the same to Timothy, “Nevertheless the solid foundation of God stands, having this seal: "The Lord knows those who are His," and, "Let everyone who names the name of Christ depart from iniquity." But in a great house there are not only vessels of gold and silver, but also of wood and clay, some for honor and some for dishonor. Therefore, if anyone cleanses himself from the latter, he will be a vessel for honor, sanctified and useful for the Master, prepared for every good work” (2 Timothy 2:19-21). Take note of the emphasized portions – the teachings from God’s Word are that the Believers must do this themselves. There is no example in the Bible of God ever having taken over from someone to fulfil their responsibility for them.

    God has given Believers the necessary resources for it, and has given the Holy Spirit to help and guide them in doing this. But they cannot hand their responsibility back to God, and be content that now God will take over and do it for them. If God were to answer such prayers and take over from them, then His Word will become erroneous – He has said one thing, and is willing to do another. It will falsify the promise of 1 Corinthians 10:13, and imply that God is not omniscient, perfect, and inerrant, since He has let something beyond His child’s capacity to come upon him, and therefore, now to deliver His child from troubles, God Himself must step in. The longer the misguided Believers carry on in their unBiblical assumptions, the more loss they will suffer of their blessings and the less they will learn and grow through the Holy Spirit.

    We will carry on about this in the next article, and learn about desiring the pure milk of the Word, to grow in our Christian lives.

    If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.


Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well

सोमवार, 4 दिसंबर 2023

Blessed and Successful Life / आशीषित एवं सफल जीवन – 100 – Stewards of Holy Spirit / पवित्र आत्मा के भण्डारी – 29

Click Here for the English Translation

पवित्र आत्मा से सीखना – 9

  

    मसीही विश्वासियों को परमेश्वर के पवित्र आत्मा का, जो उन्हें उद्धार पाने के क्षण से, उन में हमेशा निवास करने के लिए प्रदान किया गया है, योग्य भण्डारी होना है। उन्हें पवित्र आत्मा उनके मसीही जीवन जीने और उन्हें परमेश्वर द्वारा सौंपी गई सेवकाई को योग्य रीति से करने में उनका सहायक, साथी, शिक्षक, और मार्गदर्शक होने के लिए दिया गया है। यद्यपि परमेश्वर पवित्र आत्मा, उन्हें परमेश्वर का वचन सिखाने के लिए, उन में विद्यमान है, फिर भी अधिकाँश मसीही वचन को सीखने के लिए अन्य मनुष्यों और उनकी रचनाओं की ओर मुड़ जाते हैं। इसका मुख्य कारण है पवित्र आत्मा से सीखने के लिए यत्न से प्रयास करने की, उसके प्रति एक अनुशासन, समर्पण, और आज्ञाकारिता की आवश्यकता का होना। और सामान्यतः लोग इस बात को करने के लिए तैयार नहीं होते हैं; इसलिए वे आसान तरीका अपना लेते हैं, यह मान लेते हैं कि वे मनुष्यों और उनकी रचनाओं से भी उतनी ही अच्छी रीति से सीख सकते हैं। क्योंकि कोई भी मनुष्य सिद्ध नहीं है, और न ही अचूक है, इसलिए जो मनुष्यों का अनुसरण करने और उन्हीं से सीखने पर अड़े रहते हैं; और यह भी सामान्यतः उन शिक्षाओं को बिना बाइबल से जाँचे-परखे और उनकी पुष्टि किए हुए ही स्वीकार कर लेने और मान लेने के साथ किया जाता है, वे लोग झूठी शिक्षाओं और गलत सिद्धान्तों में पड़ जाने के बहुत बड़े और वास्तविक जोखिम में बने रहते हैं। इस प्रकार की गलत शिक्षाओं का एक सामान्य उदाहरण है लोगों के द्वारा ज़ोर देकर बाइबल के शब्दों और वाक्यांशों का बाइबल से बाहर की रीति से उपयोग करना, अर्थात, ऐसे अर्थों और अभिप्रायों के साथ, जैसे उन शब्दों और वाक्यांशों के विषय बाइबल में कहीं नहीं दिया गया है।

    लेकिन एक अन्य बहुत महत्वपूर्ण तथ्य पर भी ध्यान कीजिए, इन ढीठ विश्वासियों के जीवनों में भी, जो स्वयं भी गलत शिक्षाओं में पड़ते हैं तथा औरों को भी उन को मानने और पालन करने के लिए कहते हैं, उन के जीवनों में भी परमेश्वर का प्रेम और अनुग्रह कार्यकारी रहता है। बाइबल में उन्हें कभी भी ‘अविश्वासी’ नहीं कहा गया है, और उन से परमेश्वर की सँतान होने का उनका ओहदा कभी वापस नहीं लिया गया है। यद्यपि उन्हें अपरिपक्व, बच्चों के समान, शारीरिक, आदि कहा गया है, लेकिन फिर भी उन्हें विश्वासी ही समझा गया है; ऐसे मसीही जिन्हें इन समस्याओं से बाहर निकल कर उन्नति करने की आवश्यकता है। परमेश्वर कभी किसी को न छोड़ता है और न त्यागता है।

    हमने पिछले लेख में देखा है कि यदि ये मसीही अपने आप को सुधारने से इनकार करते हैं, और ढीठ बनकर मनुष्यों और मनुष्यों की शिक्षाओं से ही सीखने में बने रहते हैं, तो वे पवित्र आत्मा से परमेश्वर के वचन को सीखने में अपने लिए गंभीर बाधाएँ खड़ी कर लेते हैं। फिर पवित्र आत्मा उन्हें ‘अन्न’ या ‘ठोस भोजन’ नहीं देने पाता है, क्योंकि वे न तो उसे ग्रहण कर सकते हैं, और न ही पचा सकते हैं। इसलिए वह उन्हें अपरिपक्व, शारीरिक मसीहियों, आत्मिक शिशुओं और बच्चों का ही भोजन, अर्थात ‘दूध’ – आधारभूत आरंभिक शिक्षाएँ ही देता रहता है। ये छः आरंभिक शिक्षाएँ इब्रानियों 6:1-2 में दी गई हैं, और पश्चाताप से आरंभ कर के अंतिम न्याय तक की, मसीही जीवन के सम्पूर्ण वर्णक्रम के बारे में हैं। इसका निहितार्थ और व्यावहारिक बात है कि जो लोग मनुष्यों और मनुष्यों के कार्यों का अनुसरण करने वाले हैं, और जो लोग परमेश्वर के वचन की शिक्षाओं में अपनी ही बुद्धि के विचार और अपनी ही गढ़ी हुई शिक्षाएँ मिलाते हैं, और फिर उन्हें परमेश्वर के वचन का सत्य कहकर प्रस्तुत करते हैं, तथा औरों से उन शिक्षाओं को स्वीकार करके उनका पालन करने के लिए कहते हैं, उन्हें केवल ‘दूध’ ही दिया जाएगा, और वे औरों को भी दूध परोसने तक ही सीमित रहेंगे। दूसरे शब्दों में, वे लोग जो बाइबल से बाहर की शिक्षाओं के गढ़ने वाले, समर्थक, एवं पालन करने और करवाने वाले होते हैं, उनका सीखना और सिखाना केवल इब्रानियों 6:1-2 के आरंभिक सिद्धान्तों तक ही सीमित रहेगा। जैसा कि प्रेरित पौलुस ने 1 कुरिन्थियों 3:1-3 में कहा है, वे बस शिशुओं और बच्चों के आहार ‘दूध’ ही को ग्रहण कर सकते हैं, और इसलिए उन्हें केवल ‘दूध’ ही दिया जाएगा; कोई अन्न अथवा ठोस वस्तु नहीं।

    पहली झलक में यह दावा एक अतिशयोक्ति, एक बढ़ा-चढ़ा कर कही गई बात प्रतीत होती है। ऐसा इसलिए क्योंकि यह अच्छे से जाना जाता है कि बहुत सारे विश्वासी, अगुवे, प्रचारक और शिक्षक जो कि बाइबल की बातों को बाइबल से बाहर की रीति से उपयोग करने, सिखाने, और बढ़ावा देने की गलती में फँसे हुए हैं, उनके अनुयायी भी बहुत हैं, तथा वे बहुत प्रभावी संदेश भी देते हैं। न केवल उनके संदेशों को भली-भाँति स्वीकार किया जाता है, किन्तु बहुधा वे ‘पवित्र आत्मा की अगुवाई में,’ अपने प्रचार और शिक्षाओं में ‘गूढ़ सत्य’ और ‘नए प्रकाशन’ भी प्रस्तुत करते रहते हैं। इस प्रतीत होने वाले विरोधाभास को समझने के लिए हमें इस तथ्य के प्रति जागरूक रहना चाहिए कि नया-जन्म पाए हुए लगभग सभी विश्वासी, इन आरंभिक शिक्षाओं के बारे में जानते भी नहीं हैं; और इन में से प्रत्येक शिक्षा के साथ उसके कई अन्य पक्ष भी जुड़े हुए हैं। उदाहरण के लिए, इनमें से पहली शिक्षा, मरे हुए कामों से मन फिराना, को ही लीजिए, और उसके साथ जुड़े हुए परमेश्वर के प्रेम और अनुग्रह के बारे में सोचिए जो वह पाप में मरे हुए जन से करता है, मसीह के उद्धार देने वाले कार्य के बारे में, सुसमाचार और उसकी सामर्थ्य तथा प्रभावों, आदि, के बारे में सोचिए। अब, जो इन आरंभिक शिक्षाओं के बारे में जानते भी नहीं हैं, उनके लिए, गलत शिक्षा में पड़े हुए उस अगुवे, प्रचारक और शिक्षक के द्वारा दी गई प्रत्येक ‘व्याख्या’, प्रत्येक मात्र सतह को खुरचना भर ही ‘गूढ़ सत्यों’ को प्रकट करने के समान है, उनके लिए तो वे बातें ही परमेश्वर के वचन में से दिखाए गए ‘नया प्रकाशन’ हैं। किन्तु वास्तविकता में ये सभी ‘गूढ़ सत्य,’ और ‘नए प्रकाशन’ गलतियों में पड़े हुए उस अगुवे, प्रचारक और शिक्षक को पवित्र आत्मा से मिलने वाले ‘दूध’ का ही एक भाग हैं, जो उसने स्वयं भी ग्रहण किया तथा औरों को भी परोस दिया है; वे बातें वास्तव में कोई ‘ठोस भोजन’ या अन्न नहीं हैं।

    जैसा कि पिछले लेख में हमने देखा है, यदि कोई इब्रानियों 5:10-12 पर विचार करे तो यह प्रकट हो जाता है कि मसीही विश्वासियों से यह अपेक्षा रखी जाती है कि वे इन आरंभिक शिक्षाओं की बातों से और आगे बढ़ेंगे, जिस से कि शिक्षक बनें, न कि इस आरंभिक स्तर पर ही अटके रहें। ज़रा उन महिमित बातों, प्रकाशनों, और अद्भुत, कल्पना से परे, वर्णन से बाहर स्वर्गीय दर्शनों के बारे में के बारे में सोचिए जिन्हें परमेश्वर ने अपने उन बच्चों के लिए तैयार कर के रखा है (1 कुरिन्थियों 2:9-10; 2 कुरिन्थियों 12:1-4) जो ढिठाई, तथा असिद्ध, गलती करने वाले मनुष्यों और उनकी रचनाओं से सीखना छोड़कर, अपने आप को पवित्र आत्मा के अधीन ले आएँगे, और उस से, जो वचन सिखाने के लिए उन्हें दिया गया है, परमेश्वर के वचन को सीखेंगे। लेकिन जो असिद्ध, गलती करने वाले मनुष्यों और उनकी रचनाओं से ही सीखने की ज़िद्द पर अड़े रहते हैं, वे यह अपेक्षा क्यों रखें कि पवित्र आत्मा उन्हें कुछ सिखाएगा, जब वे उसकी अधीनता में आने के लिए तैयार नहीं हैं; और न ही वे यत्न से प्रयास कर के उस से सीखने, उसकी बात स्वीकार करने, और उसके निर्देशों का पालन करने, उन्हें अपने जीवन में लागू करने के लिए तैयार हैं।

    साथ ही, जैसा कि पवित्र आत्मा ने बाइबल में लिखवाया है, परमेश्वर के वचन में कुछ भी जोड़ने, या उस में से कुछ हटाने की अनुमति किसी को भी नहीं है (व्यवस्थाविवरण 4:2; नीतिवचन 30:6; प्रकाशितवाक्य 22:18-19)। इसलिए, सत्य का आत्मा होने के नाते, वह कभी भी किसी भी बाइबल से बाहर की शिक्षा, अथवा किसी भी असत्य अथवा झूठी शिक्षा का, उस के द्वारा दी गई शिक्षाओं में मिलाए जाने के साथ कभी सहमत नहीं होगा। इसलिए वह मनुष्य के विचारों और बुद्धि की बातों के बाइबल की बातों के साथ जोड़े जाने, और फिर इस मिली-जुली बात को परमेश्वर के सत्य के समान प्रस्तुत किए जाने का साथ तो कभी भी नहीं देगा। इसे थोड़ा गंभीरता से सोचिए, यदि यह करने की अनुमति हो, तो फिर यह एक शैतानी युक्ति होगी जो चालाकी से परमेश्वर के वचन को भ्रष्ट करने, गलत व्याख्याओं और झूठी शिक्षाओं को सही ठहराने, और इस तरह से परमेश्वर के वचन के प्रति सन्देह उत्पन्न करने और उसे विश्वास करने योग्य नहीं रहने देने, उसे अस्वीकार्य बनाने के लिए कार्यान्वित की हुई होगी।

    अगले लेख से हम देखेंगे कि विश्वासी को किस प्रकार से परमेश्वर पवित्र आत्मा से सीखना चाहिए जिस से कि वह उन्नति करे, परिपक्व हो, और एक जयवन्त जीवन जिए।

    यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।

कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें

***********************************************************************

English Translation

Learning from the Holy Spirit – 9

 

    Christian Believers are to be worthy stewards of God’s Holy Spirit, given to them at the very moment of their salvation, to reside in them always. The Holy Spirit has been given to them to be their Helper, Companion, Teacher, and Guide, in their Christian living and for carrying out their God given ministries. Though God the Holy Spirit is with them to teach them God’s Word, yet most Christians turn to other men and their works to learn God’s Word. The main reason is because learning from the Holy Spirit requires a diligent effort with discipline, commitment, and obedience towards Him. Something, which people usually are unwilling to do; therefore, they take the easy way out of assuming that they can equally well learn from men and their works. Since no man is perfect, nor is anyone infallible, therefore those who adhere to being followers of men and learning from them, which is usually done without cross-checking and verifying the teachings from God’s Word, therefore, they remain highly prone to learning some false teachings and wrong doctrines. One common example of these erroneous teachings is the emphatic use of Biblical words and phrases, in an unBiblical manner, i.e., with meanings not given at all in the Bible about those words and phrases.

    But take note of another very important fact, of the love and grace of God operative even for these recalcitrant people of God, who not only themselves fall into, but also mislead others into believing, and following erroneous teachings. They have never been called ‘unbelievers’ in the Bible, and their status of being God’s children has never been revoked from them. Though they have been called immature, childish, carnal, etc., in the Bible, but they are still considered as Believers; as Christians who need to get out of these problems and grow up. God never gives up on, or abandons anyone.

    We have seen in the last article that if these Christians fail to correct themselves and stubbornly insist on being followers of men and men’s teachings, then they severely restrict their learning God’s Word from the Holy Spirit. The Holy Spirit is then unable to give them ‘solid food,’ since they are incapable of receiving and digesting it. So, He continues to feed them with the food of immature, carnal Christians, the spiritual babies and children, i.e., ‘milk’ – the basic elementary principles. These six elementary principles are given in Hebrews 6:1-2, and starting from repentance, cover the whole spectrum of Christian life, up to eternal judgement. The implication, and practical application is that those who are followers of men and men’s works, and those who bring their own thoughts and contrived teachings into teachings from God’s Word, present them to others as truths from God’s Word, and ask others to accept and follow those teachings as God’s truth, will only receive and will remain confined to receiving ‘milk’ and serving it to others. In other words, for the proponents of unBiblical teachings, as well as their followers, their learning and teachings will remain confined to the elementary principles of Hebrews 6:1-2.  As the Apostle Paul has said in his letter to the Corinthians in 1 Corinthians 3:1-3, all they can handle, and therefore all they will receive is milk, the food of babies; nothing solid.

    This assertion, at first glance is likely to be seen as an exaggeration, and overstatement. This is because many Believers, elders, preachers, and teachers who are caught up in the errors of using, teaching, and promoting Biblical terms in an unBiblical manner, are well known to also have a large following, and give impressive messages. Their messages are not only very well received and accepted, but they often seem to bring out ‘deeper truths’ and ‘newer expositions’ in their preaching and teachings, under the ‘guidance of the Holy Spirit.’ To understand this apparent contradiction, we need to remain aware of the fact that by far the vast majority of the Born-Again Christians, are not even aware of these elementary principles; and each of these elementary principles has numerous facets to it. Take for example the first of these principles – repentance from dead works, and think of the associated aspects of God’s love and grace in the regeneration of those dead in their sins, of Christ’s work for salvation of mankind, of the gospel with its power and effects, etc. and similarly various aspects associated with every elementary principle. Now, to those who are not even aware of these principles, every ‘exposition,’ every scratching of the surface of these principles will seem like bringing out ‘deeper truths,’ will be a new and fascinating revelation from God’s Word, being given by that errant elder, or preacher and teacher. But essentially, these ‘deeper truths,’ and ‘new revelations’ are only a component of the ‘milk’ that the errant elder, or preacher and teacher has received from the Holy Spirit and has passed on to others, and not any ‘solid food.’

    But when one ponders over Hebrews 5:10-12, as shown in the previous article, it becomes apparent that the Christian Believers are expected to rise higher, go beyond these elementary principles, to become ‘teachers’, and not remain stuck at this elementary stage. Just think of what glories, what revelations, what fascinating, unimaginable, indescribable heavenly visions God has kept available for those of His children (1 Corinthians 2:9-10; 2 Corinthians 12:1-4) who would stop being stubborn, would stop learning from imperfect, fallible men, subject themselves to the Holy Spirit, and make diligent efforts to learn God’s Word from Him, their actual Teacher, given to them for God for learning God’s Word. But those who insist on learning from imperfect, fallible men and their works, why should they expect the Holy Spirit to teach them anything, when they are unwilling to submit to His authority, and be diligent to learn, accept, and apply His instructions in their lives?

    Moreover, as the Holy Spirit has had written in the Bible, no additions or subtractions to God’s Word are permissible (Deuteronomy 4:2; Proverbs 30:6; Revelation 22:18-19). Therefore, being the Spirit of Truth, He will never agree to anything unBiblical or untrue or false to be mixed and served with His teachings. He will never go with any unBiblical things added to the Biblical teachings; least of all anything of human thoughts and wisdom to be added to God’s Word, and presented as God’s truth. Give it a serious thought, if this were to be permitted, then, this would be a subtle satanic way of corrupting God’s Word, of justifying the false interpretations and wrong teachings, and thereby creating grounds to doubt and falsify God’s Word, make it unreliable and unacceptable.

    From the next article we will start looking at how a Believer should start learning from God the Holy Spirit, to grow up and be mature, and to live an overcoming life. 

    If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.

Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well

रविवार, 3 दिसंबर 2023

Blessed and Successful Life / आशीषित एवं सफल जीवन – 99 – Stewards of Holy Spirit / पवित्र आत्मा के भण्डारी – 28

Click Here for the English Translation

पवित्र आत्मा से सीखना – 8

 

    प्रत्येक मसीही विश्वासी को परमेश्वर द्वारा, उसके उद्धार पाने के पल से ही, परमेश्वर पवित्र आत्मा प्रदान किया गया है, मसीही जीवन जीने और परमेश्वर द्वारा उसे निर्धारित की गई सेवकाई का निर्वाह करने के लिए, उस में उसका सहायक, साथी, शिक्षक, और मार्गदर्शक बन कर सर्वदा निवास करे। परमेश्वर पवित्र आत्मा के भण्डारी होने के नाते, विश्वासियों को परमेश्वर के वचन में से उसकी सहायता और सेवाओं को योग्य रीति से उपयोग करना सीखना चाहिए। पवित्र आत्मा द्वारा विश्वासियों को सिखाई जाने वाली बातों में से एक है परमेश्वर का वचन, बाइबल। किन्तु बहुत ही कम विश्वासी उस से सीखते हैं, उस की बजाए, वे मनुष्यों और पुस्तकों से सीखने लगते हैं। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि पवित्र आत्मा से सीखने के लिए उस के प्रति एक अनुशासन की, समर्पण और प्रतिबद्धता की आवश्यकता होती है। मनुष्यों और उनकी रचनाओं से सीखने में कुछ खतरे होते हैं, क्योंकि, वह चाहे कितना भी भक्त और परमेश्वर के प्रति समर्पित जन क्यों न हो, लेकिन फिर भी वह गलती करने वाला और असिद्ध रहता है, और ये बातें उसके जीवन और कार्यों में कभी-कभी प्रकट होती ही रहती हैं। इसलिए गलती करने वाले और असिद्ध मनुष्यों और उनके द्वारा लिखी गई पुस्तकों पर निर्भर करने से विश्वासी गलतियों में पड़ने और शैतान द्वारा बहकाए जाने के खतरे में बना रहता है।

    हाल के कुछ लेखों में हम विश्वासियों द्वारा परमेश्वर का वचन पवित्र आत्मा की बजाए मनुष्यों से सीखने के बारे में विचार कर रहे हैं। कारणों में से एक है, कुछ विश्वासियों का कुछ अगुवों और प्रचारकों को बहुत आदर-समान का स्तर देकर, उन पर अँध-विश्वास करते हुए, उन की कही गई हर बात को, बिना पहले बाइबल से जाँचे-परखे, यूँ ही स्वीकार कर लेना, और उसका पालन करने लगने की दृढ़ प्रवृत्ति रखना। उनका यह ढिठाई से मनुष्यों का अनुसरण का रवैया, उन्हें अपरिपक्व और शारीरिक मसीही बना देता है (1 कुरिन्थियों 3:3-4)। ऐसे विश्वासी ‘दूध’ के सिवाए, और कुछ भी नहीं पचा पाते हैं; अर्थात, मसीहीयत के आधारभूत सिद्धान्तों से परे और कुछ भी स्वीकार करने और सीखने नहीं पाते हैं। पिछले लेख में हम इस स्थान पर आकर रुके थे कि उनके इस ढीठ रवैये के कारण और कठोरता हो कर सुधरने की कोई इच्छा नहीं रखने के कारण, पवित्र आत्मा को पीछे हटना पड़ता है, और उन्हें उन के चुने हुए साधनों पर छोड़ देना पड़ता है। किन्तु क्योंकि परमेश्वर प्रेम और धैर्य रखने वाला परमेश्वर है, वह उन्हें त्याग नहीं देता है, वरन उन्हें केवल ‘दूध’ जिसे वे पचा सकते हैं देता रहता है; किन्तु मसीही विश्वास तथा परमेश्वर के वचन में उनकी शिक्षा इस से आगे नहीं बढ़ने पाती है। आज हम यहाँ से आगे बढ़ेंगे।

    यह ‘दूध’, आधारभूत बातें, अर्थात वे आरंभिक सिद्धान्त, जिन्हें नए विश्वासियों को जानना और सीखना चाहिए, हमें इब्रानीयों 6:1-2 में दिए गए हैं, “इसलिये आओ मसीह की शिक्षा की आरम्भ की बातों को छोड़ कर, हम सिद्धता की ओर आगे बढ़ते जाएं, और मरे हुए कामों से मन फिराने, और परमेश्वर पर विश्वास करने।और बपतिस्मों और हाथ रखने, और मरे हुओं के जी उठने, और अन्‍तिम न्याय की शिक्षारूपी नेव, फिर से न डालें।” ये संख्या में छः हैं, और पश्चाताप से लेकर अन्तिम न्याय तक का सारा क्रम इन में पाया जाता है। इब्रानीयों 5:12 से प्रतीत होता है कि उस समय में मसीही विश्वास की इन आरंभ की बातों का सिखाया जाना निर्धारित कार्य होता था। लेकिन दुःख की बात है कि आज अधिकांश मसीही, चाहे उन्हें नया जन्म पाए हुए कई वर्ष ही क्यों न हो गए हों, इन के बारे शायद ही कुछ जानते हैं। इसलिए, इन छः बातों को प्रत्येक मसीही को सिखाया जाना निर्धारित पाठ्यक्रम होना चाहिए।

    इब्रानीयों 5:11-12 हमारे सामने कुछ महत्वपूर्ण बातें लाता है:

  • पहली, क्योंकि इब्रानीयों की पत्री के पाठक उन्हें सिखाई गई इन आरंभ की बातों के बारे में भूल गए थे, इसलिए उन का अपने मसीही जीवनों में बढ़ना और परिपक्व होना रुक गया था। यदि वे उन सिद्धांतों का पालन करते रहते, तो यह आशा की जाती थी कि वे ‘शिक्षक’ हो जाते और ‘ठोस भोजन’, या अन्न खाने और पचाने वाले परिपक्व जन बन जाते।

  • दूसरी, मसीही जीवन में बढ़ोतरी और परिपक्वता विश्वास में आने से ले कर अभी तक के बीते समय के आधार पर नहीं है, बल्कि विश्वासियों के रवैये और व्यवहार के आधार पर है। प्रेरित पौलुस अपने युवा शिष्य तीमुथियुस को इफसुस की कलीसिया में गलतियों को सुधारने के लिए अकेला छोड़ सका (1 तीमुथियुस 1:3-4)। जिन मसीही विश्वासियों के जीवन में डाह, झगड़े, और विभाजन है, वे बाइबल के मानकों के अनुसार अभी भी अपरिपक्व और शारीरिक विश्वासी हैं (1 कुरिन्थियों 3:3)। इस से कोई अन्तर नहीं पड़ता है कि वे विश्वास में चाहे कितने भी लंबे समय से क्यों न हों, विश्वासियों में उनका स्तर चाहे कुछ भी हो, और परमेश्वर के वचन के बारे में वे चाहे कितना भी ज्ञान क्यों न रखते हों। इसलिए वे केवल इन छः आरंभिक सिद्धांतों को ही सीखने, स्वीकार करने, और समझने भर की क्षमता रखते हैं।

  • तीसरा, मसीही विश्वासियों के लिए ‘ठोस भोजन’ या अन्न, जैसा कि यहाँ इब्रानीयों 5:12 में लिखा है और प्रेरित पौलुस ने 1 कुरिन्थियों 3:2 में कहा है, परमेश्वर के वचन की वो शिक्षाएँ और दर्शन हैं जो इब्रानीयों 6:1-2 में कही गई इन छः बातों से अधिक गूढ़ और गंभीर हैं, उदाहरण के लिए मसीह की सेवकाई और मलिकिसिदक (इब्रानीयों 5:10)।

  • चौथा, इन आरंभिक बातों को भूल जाना, इनके प्रति लापरवाह होना, इनकी अनदेखी करना, मसीही विश्वासी को अपरिपक्व बना देता है, उसे परमेश्वर के वचन की गूढ़ बातों को ग्रहण करने और समझने के अयोग्य कर देता है, और उसे ठोस भोजन नहीं बल्कि लौट कर फिर से केवल ‘दूध’ लेने वाला बना देता है। क्योंकि तब वह ऊँचा सुनने लगता है और उसे समझा पाना कठिन हो जाता है (इब्रानीयों 5:11)।

    हम अगले लेख में यहाँ से और आगे चलेंगे तथा देखेंगे। यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।

 

कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें

***********************************************************************

English Translation

Learning from the Holy Spirit – 8

 

    The Holy Spirit of God, has been given to every Christian Believer by God at the moment of his salvation, to always reside in him as his Helper, Companion, Teacher, and Guide for living his Christian life and fulfilling his God assigned ministry responsibilities. As stewards of the Holy Spirit, the Believers have to learn from God’s Word to utilize His help and services worthily. One of the things the Holy Spirit teaches to the Believers is God’s Word, the Bible. But not many Believers learn from Him, instead, they turn to learning from men and books. This is because learning from the Holy Spirit requires a discipline, commitment, and obedience to Him. Learning from man and his works has its dangers, since no man, no matter how godly and committed to God he may be, but he is still fallible and imperfect, and this keeps showing up every now and then in his life and works. Therefore, relying upon fallible, imperfect men and the books written by them leaves the Believers open to falling into errors and being misled by Satan.

    In the recent articles, we have been considering about Believers learning God’s Word not from the Holy Spirit, but from men. One of the reasons is some Believers holding some leaders and preachers in very high esteem, and having an obstinate tendency to blindly accept and follow whatever they say and teach, without first evaluating and verifying it from the Bible. This strong attitude of following men, makes those Believers immature and carnal Christians (1 Corinthians 3:3-4). Such Believers are incapable of digesting anything but ‘milk’, i.e., incapable of accepting and learning anything beyond the basic elementary principles of Christianity. In the last article we had stopped at the point that because of this stubborn attitude, and being resistant to corrections, the Holy Spirit has to step back in the lives of such Believers, and leave them to their own chosen devices. God being a God of love, being long-suffering, He does not abandon them, but keeps on feeding them with the ‘milk’ that they can take and digest; but their learning in Christian faith and Word of God does not go beyond this. Today we will carry on about this from this point onwards.

    This ‘milk’, the basics, i.e., the elementary principles that the beginners need to know and learn, are given to us in Hebrews 6:1-2, “Therefore, leaving the discussion of the elementary principles of Christ, let us go on to perfection, not laying again the foundation of repentance from dead works and of faith toward God, of the doctrine of baptisms, of laying on of hands, of resurrection of the dead, and of eternal judgment.” They are six in number, and cover the whole spectrum from repentance up to eternal judgement. In other words, all the aspects of Christian life are covered in these six topics. From Hebrews 5:12, it seems that teaching these elementary principles was then the standard practice. But sadly speaking, today most Christians, despite being Born-Again Believers for many years, know hardly anything significant about them. Hence these six principles ought to be the standard teaching and learning curriculum for all Christians.

    Hebrews 5:11-12 brings some important points before us:

  • Firstly, Because the recipients of the letter to Hebrews had forgotten what they had been taught about these elementary principles, therefore they had stopped growing and maturing in their Christian lives. Had they continued to follow these principles, the expectation was that they would have become ‘teachers’ and matured to be those who would take and digest ‘solid food.’

  • Secondly, Christian growth and maturity is not according to the time one has been in the faith, but by attitudes and behaviour of the Believers. The Apostle Paul could leave Timothy his young pupil alone, to correct the errors in the Church at Ephesus (1 Timothy 1:3-4). The Christian Believers who have envy, strife, and divisions in their lives, by Biblical standards, they are still immature and carnal Christians (1 Corinthians 3:3), however long they might have been in the faith, no matter what their status may be amongst the Believers, and howsoever knowledgeable they may be about God’s Word. Therefore, they are only capable of learning, accepting, and understanding things related to these six elementary principles.

  • Thirdly, the ‘solid food’ for the Christian Believers, as written here in Hebrew 5:12, and as the Apostle Paul has said in 1 Corinthians 3:2, are teachings and expositions of God’s Word that are deeper and more profound than what is covered in these six elementary principles that  are stated in Hebrews 6:1-2; e.g., things about Christ’s ministry and Melchizedek (Hebrews 5:10).

  • Fourthly, forgetting, or overlooking, or ignoring these basic elementary principles, leads to loss of maturity in the Christian Believer, rendering him incapable of receiving and understanding the deeper things of God’s Word, and reverting him to requiring being fed only by milk, not solid food. Since then they become dull of hearing, and it becomes something hard to explain to them (Hebrews 5:11).

    We will carry on further about this in the next article. If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.

Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well


शनिवार, 2 दिसंबर 2023

Blessed and Successful Life / आशीषित एवं सफल जीवन – 98 – Stewards of Holy Spirit / पवित्र आत्मा के भण्डारी – 27


Click Here for the English Translation

पवित्र आत्मा से सीखना – 7

     पिछले कुछ लेखों से हम यह सीखते आ रहे हैं कि क्यों मसीही विश्वासी सामान्यतः पवित्र आत्मा से सीखने में असफल रहते हैं। परमेश्वर ने अपना पवित्र आत्मा विश्वासियों में निवास करने के लिए उसी पल से उन्हें दे दिया है, जब से उन्होंने अपने पापों से पश्चाताप करके प्रभु यीशु मसीह को अपना उद्धारकर्ता ग्रहण करने के द्वारा परमेश्वर के राज्य में नया जन्म प्राप्त किया है। विश्वासी के पवित्र आत्मा प्राप्त करने के क्षण से ही वह पवित्र आत्मा का भण्डारी भी हो जाता है। पवित्र आत्मा को विश्वासी का सहायक, साथी, शिक्षक, और मार्गदर्शक होने के लिए दिया गया है, ताकि वह अपने मसीही जीवन, तथा उसे परमेश्वर के द्वारा सौंपी गई सेवकाई का निर्वाह कर सके। इसलिए यह प्रत्येक मसीही विश्वासी के लिए अनिवार्य है कि वह परमेश्वर के वचन में से पवित्र आत्मा के बारे में सीखे, जिस से कि उसकी सहायता को योग्य रीति से उपयोग कर सके।

    यद्यपि पवित्र आत्मा प्रत्येक मसीही विश्वासी में निवास करता है, और उसे परमेश्वर का वचन सिखाएगा, फिर भी अधिकाँश मसीही विश्वासी पवित्र आत्मा से परमेश्वर का वचन नहीं सीखते हैं। हाल के लेखों में हम उन के ऐसा करने के कारणों को देख रहे हैं, और वर्तमान में विश्वासियों के पवित्र आत्मा की बजाए मनुष्यों और पुस्तकों से सीखने की प्रवृत्ति, और उनके आत्मिक जीवन पर इसके दुखद परिणामों पर विचार कर रहे हैं। उनका यह करना उनके परमेश्वर के वचन को ठीक से और सही सीखने में, और उनकी आत्मिक उन्नति होने में बाधा डालता है। जैसे बच्चों में अपने शिक्षकों को बहुत मान-सम्मान देने की प्रवृत्ति होती है, वैसे ही कई मसीहियों में कुछ प्रचारकों तथा शिक्षकों को बहुत आदर-मान देने की प्रवृत्ति होती है। परिणामस्वरूप, बजाए परमेश्वर के वचनों के सत्यों का पालन करने के, वे उन लोगों का और उनकी शिक्षाओं का - चाहे सही हों अथवा गलत, अनुसरण करने लगते हैं; बिना पहले परमेश्वर के वचन से उनकी पुष्टि किए हुए। आज हम इसे, पिछले लेख में हमने जहाँ पर इसे छोड़ा था, उस से और आगे देखेंगे।

    यह सामान्यतः देखा जाता है कि मसीही, विश्वासी भी, बिना कोई प्रश्न पूछे अपनी कलीसिया के अगुवों, प्रचारकों, और शिक्षकों की हर बात को स्वीकार कर लेते हैं, उस पर अँध-विश्वास कर लेते हैं। और साथ ही वे उन अगुवों और प्रचारकों के शब्दों, वाक्यांशों और हाव-भाव को भी अपने जीवनों में अपना लेते हैं, उन लोगों की नकल करने लगते हैं। बहुधा उन अगुवों और प्रचारकों द्वारा बोले जाने वाले ये शब्द और वाक्यांश बाइबल से ही लिए हुए होते हैं। किन्तु ये लोग उन्हें अकसर जिस तरह से उपयोग करते हैं, सिखाते हैं, और बढ़ावा देते हैं, वैसे तथा उस अर्थ के साथ बाइबल में उनका उपयोग कहीं देखने को नहीं मिलता है। अर्थात, वे बाइबल की बातों का, अपनी ही समझ के अनुसार, बाइबल से भिन्न रीति से उपयोग करते हैं, तथा औरों को भी ऐसा ही करना सिखाते हैं। और कुछ मसीही लोगों का उन अगुवों और प्रचारकों के प्रति अँध-विश्वास, बाइबल से बाहर की इन बातों को भी उनके मनों में गहराई से बैठा देता है। यहाँ तक कि वे फिर अपने जीवनों को बाइबल के सत्यों के अनुरूप करने के लिए अपने में किसी भी बदलाव को लाने के प्रति अनिच्छुक और असहमत रहते हैं। यह तब भी बना रहता है, जब उन्हें वे गलतियाँ बाइबल से ही क्यों न दिखाई और स्पष्ट की जाएँ। यदि उन से जान-बूझकर उन गलतियों में बने रहने के कारण बारे में पूछा जाए, तो उनके पास केवल उस स्कूल के बच्चे के समान ही स्पष्टीकरण होता है - ‘क्योंकि मेरा शिक्षक यह कहता और करता है’, और/अथवा ‘क्योंकि मेरे कक्षा के अन्य लोग भी यही कहते और करते हैं।’

    ये मसीही इन मनुष्यों की इन शिक्षाओं के इतने वशीभूत रहते हैं कि चाहे वे अपनी और अपने आदरणीय अगुवों और प्रचारकों की बातों के लिए बाइबल से कोई आधार अथवा स्पष्टीकरण न देने पाएँ, और न ही उसके लिए बाइबल से कोई उदाहरण अथवा प्रमाण देने पाएँ, लेकिन फिर भी वे मनुष्यों की बातों के द्वारा सिखाई गई गलतियों में बने रहना अधिक पसन्द करते हैं, बजाए अपने आप को परमेश्वर के वचन के सत्य के आधार पर सुधारने और सँवारने के। कुछ मसीही तो, आदत के अनुसार, अपनी प्रार्थनाओं और आराधना में, कुछ बाइबल से संबंधित अथवा धार्मिक प्रतीत होने वाले मन-पसन्द शब्दों और वाक्यांशों को, लगभग हर बोले गए वाक्य में बारंबार दोहराते रहते हैं, बिना अपने द्वारा बोले जाने वाले शब्दों पर कोई ध्यान दिए अथवा विचार किए। यदि उन से उनके द्वारा बारंबार और व्यर्थ में दोहराए और कहे जाने वाले शब्दों और वाक्यांशों के बारे कोई स्पष्टीकरण पूछे, तो उस पूछे जाने को वे अपमानजनक समझते हैं, अपने लिए भी और उस अगुवे या शिक्षक के लिए भी जिस से उन्होंने उन बातों को सीखा है।

    तो फिर ऐसी मनसा रखने वाले लोगों को, जो अपनी ऐसी ढीठ प्रवृत्ति के द्वारा पवित्र आत्मा से सीखने की अवहेलना करके उस को निष्क्रिय कर देते हैं, उन्हें पवित्र आत्मा कैसे और क्या सिखा सकता है? यह एक प्रकार से उस गतिरोध के समान है जिसका प्रभु यीशु को अपने नगर में सामना करना पड़ा था। जिस पर प्रभु ने अचंभा भी किया, और जिसके कारण वह अपने नगर में कोई बड़ा आश्चर्यकर्म नहीं कर सका (मरकुस 6:1-16); और उस के समान भी है, जिसका सामना पौलुस को कुरिन्थुस में करना पड़ा था, यहूदियों ने उसका विरोध किया, निन्दा की, और प्रेरित पौलुस को आराधनालय के निकट के एक घर में जा कर अपनी सेवकाई को ज़ारी रखना पड़ा (प्रेरितों 18:1-7)। इसी प्रकार से विश्वासी में निवास करने वाले पवित्र आत्मा को भी, परमेश्वर के सत्यों के प्रति इस घोर प्रतिरोध के सामने खामोश होकर पीछे हट जाना पड़ता है; वह विश्वासी को छोड़ता या त्यागता तो नहीं है, बस शान्त हो जाता है।

    हमारे लिए अद्भुत और बचा लेने वाली अनुग्रहपूर्ण बात यह है कि हमारा परमेश्वर बहुत सहनशील, और बहुत धैर्य रखने वाला परमेश्वर है, जो अपने बच्चों से वर्णन से बाहर प्रेम करता है। यद्यपि वे सीखने के लिए तैयार नहीं है, फिर भी वह उन्हें आत्मिक अकाल में पड़कर मुरझाने और सूख जाने से बचाए रखता है, कुछ आत्मिक पोषण प्रदान करता ही रहता है। जैसे प्रभु यीशु अपने नगर से कुछ किए बिना नहीं गया, चाहे वह थोड़े से बीमार लोगों को चँगा करना मात्र था (मरकुस 6:5); और जैसे पौलुस आराधनालय के निकट ही यहूदियों और अन्य जातियों को प्रचार करता और सिखाता रहा, और कुरिन्थुस की मण्डली बन गई (प्रेरितों 18:6-8); उसी प्रकार से पवित्र आत्मा भी इन ढीठ ‘मसीही शिशुओं’ को वह पोषण देता रहता है, जिसे वह पचा सकते हैं - मसीही शिक्षा की आरंभिक बातों का दूध। इसके बारे में हम अगले लेख में आगे देखेंगे।

    यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।

 

कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें

***********************************************************************

English Translation

Learning from the Holy Spirit – 7

 

    For the past few articles, we have been learning about why the Christian Believers often fail to learn from the Holy Spirit, given to them by God to reside in them, from the very moment they are Born-Again into the Kingdom of God, by repenting from their sins and accepting the Lord Jesus as their savior. From the moment of receiving the Holy Spirit, the Believer becomes a steward of the Holy Spirit. The Holy Spirit is given to be the Believer’s Helper, Companion, Teacher, and Guide to live his Christian life and fulfil his God assigned ministry. Therefore, it is incumbent upon the Christian Believers to learn about the Holy Spirit from God’s Word, and learn God’s Word from Him to be able to utilize His help worthily.

    Even though the Holy Spirit resides in the Christian Believer, and will teach him God’s Word, yet most Believers do not learn God’s Word from the Holy Spirit. In the recent articles we have been looking at the reasons for this failure, and presently have been considering the tendency of the Believers to learn from men and books, rather than from the Holy Spirit; and the sad effects this has on their spiritual life. Their doing this obstructs their properly and correctly learning God’s Word, and hampers their spiritual growth. As children have the tendency of holding their teachers in high esteem, similarly some Christians tend to hold certain preachers and teachers in high esteem. Consequently, instead of following the truths of God’s Word, they start emulating some people and their teachings – right or wrong, without first verifying them from God’s Word. Today we will consider this further, moving ahead from where we left at this point in the last article.

    It is often seen that some Christians, even the Believers, blindly believe and accept everything their Church elders and teachers say, without asking any questions. They also adopt the words, phrases, and mannerisms etc. of those leaders and preachers into their own lives. Often these words and phrases commonly spoken by these leaders and preachers, are Biblical. But these words and phrases are used, taught, and promoted by those leaders and preachers to say and mean things quite different than what is given in the Bible. In other words, they use Biblical things, according to their own understanding, in a manner quite different from the way they are said and used in the Bible, and also teach others to do the same. But the blind faith of some Christians in these leaders and preachers, gets these extra-Biblical things very deeply ingrained into them. So much so that they are very reluctant and resistant to accept or consider making any changes in their lives to conform to the Biblical truth. This remains, even when the errors are pointed out and Biblical facts are made clear to them. If asked about their wilful persistence in their errors, the only justification they give is like that of the school-child - ‘because my teacher says so and does it like this’, and/or, ‘because others in my class also do it like this.’ 

    These Christians are so carried away by these teachings of men, that though they may not be able to give any Biblical support, or any example from God’s Word for what they or their revered leaders and preachers say and do, but still, they would rather follow the errors of men, than correct themselves through the truth of God’s Word. Some Christians also develop a habit of using some Biblical or religious sounding pet words and phrases repetitively in practically every sentence they speak, in their prayers and worship, without putting their minds to it. If anyone asks for any clarifications about their habitually and needlessly repeating those words and phrases, they consider it as being disrespectful to them as well, as to their leader and teacher from whom they have learnt these things. 

    So, to those who ignore and tie Him down with such a stubborn mind-set; simply refusing to learn and follow the truth, how and what can the Holy Spirit teach? It is something like the resistance the Lord Jesus experienced and marvelled at, that kept Him from doing any mighty works in His hometown (Mark 6:1-6); and as, when the Jews in Corinth refused to listen to the gospel but opposed him and blasphemed, the Apostle Paul was compelled to leave the synagogue and move to a house adjacent to the synagogue to continue his ministry (Acts 18:1-7). Similarly, the Holy Spirit, residing in the Believer, does not abandon him but quietly steps back in the face of such obstinate resistance to the truths of God’s Words.

    But the marvellous thing and saving grace for us is that our God is a very tolerant and very long-suffering God, one who loves His children with an indescribable love. Even though they are unwilling to learn, He does not leave them to spiritually wither off without receiving any spiritual nourishment. Just as the Lord Jesus did not leave without doing something, even if it was healing a few sick people (Mark 6:5); and Paul continued to preach and teach adjacent to the synagogue to the Jews and Gentiles, and the Church in Corinth was established (Acts 18:6-8); similarly the Holy Spirit continues to feed these stubborn ‘babes in Christ’ that which they can handle – the spiritual milk of elementary principles. We will see about this in the next article.

    If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.


Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well