ई-मेल संपर्क / E-Mail Contact

इन संदेशों को ई-मेल से प्राप्त करने के लिए अपना ई-मेल पता इस ई-मेल पर भेजें : rozkiroti@gmail.com / To Receive these messages by e-mail, please send your e-mail id to: rozkiroti@gmail.com

शनिवार, 7 दिसंबर 2024

Sinless, Spotless Life of the Lord Jesus / प्रभु यीशु का निष्पाप, निष्कलंक जीवन

 

पाप और उद्धार को समझना – 15

Click Here for the English Translation

पाप का समाधान - उद्धार - 12

प्रभु यीशु का निष्पाप, निष्कलंक जीवन

    

    हमने उद्धार से संबंधित तीसरे और सबसे महत्वपूर्ण प्रश्न कि “इसके लिए यह इतना आवश्यक क्यों हुआ कि स्वयं परमेश्वर प्रभु यीशु को स्वर्ग छोड़कर सँसार में बलिदान होने के लिए आना पड़ा?” पर विचार आरंभ किया है। आदम और हव्वा के पापा के कारण उत्पन्न हुई इस विडंबना के लिए कि पाप को दण्डित भी किया जाए, किन्तु मनुष्य मृत्यु में, अर्थात, परमेश्वर की संगति से अनन्तकाल के लिए अलग भी न हो, परमेश्वर ने जो समाधान दिया, उसके लिए सभी मनुष्यों के लिए उनके पापों को अपने ऊपर उठा लेने और उन पापों के दण्ड को उनके स्थान पर सहन कर लेने वाले ऐसे मनुष्य की आवश्यकता थी, जो पृथ्वी पर ही जन्मा हो, जिसने अपने गर्भ में आने से लेकर अपनी मृत्यु तक अन्य मनुष्यों के समान ही हर परिस्थिति को सहन किया हो, और फिर भी उसने कभी कोई पाप नहीं किया हो। साथ ही इस मनुष्य में कुछ और विशेष गुण भी होने चाहिए थे; परमेश्वर को कोई ऐसा मनुष्य चाहिए था जिसका जीवन माता के गर्भ में आने के समय से ही पूर्णतः निष्पाप और निष्कलंक हो, इतना सामर्थी हो कि मृत्यु उसे वश में न रख सके, और इतना कृपालु हो कि मनुष्यों के पापों को स्वेच्छा से अपने ऊपर लेकर, उनके दण्ड को मनुष्यों के स्थान पर सह ले, और फिर प्रतिफल को मनुष्यों में सेंत-मेंत बाँट दे। केवल ऐसा मनुष्य ही पाप के दण्ड को सभी के लिए चुका सकता था, और मनुष्य को मृत्यु से स्वतंत्र कर के, उनका मेल-मिलाप परमेश्वर से करवा सकता था, अदन की वाटिका में खोई गई स्थिति को मनुष्यों के लिए वापस बहाल कर सकता था। अन्यथा, यदि उस मनुष्य में अपना स्वयं का कोई भी पाप होता, तो फिर वह जो भी बलिदान देता, जो भी कार्य करता, वह उसके अपने पाप के लिए ही होता; वह औरों के पाप के लिए अपना बलिदान नहीं दे सकता था। 


    किन्तु ऐसा पूर्णतः सिद्ध मनुष्य, पाप में पतित मनुष्यों में से आ पाना संभव नहीं था, क्योंकि आदम और हव्वा के पाप के बाद से प्रत्येक मनुष्य पाप के स्वभाव के साथ ही अपनी माता के गर्भ में आता है और शिशु अवस्था से ही पाप की प्रवृत्ति को प्रकट करता रहता है। इसलिए मनुष्यों की प्रणाली के अनुसार माता के गर्भ में पड़ने और जन्म लेने वाला कोई भी मनुष्य पूर्णतः निष्पाप, पवित्र, और निष्कलंक, इस बलिदान के लिए सिद्ध नहीं ठहर सकता। इसीलिए, उत्पत्ति 3:15 में परमेश्वर ने जब इस उद्धारकर्ता की भविष्यवाणी की, तो उसे “स्त्री के वंश” का बताया; अर्थात, वह मनुष्यों के प्रणाली के अनुसार, किसी पुरुष के कारण माता के गर्भ में नहीं आएगा, वरन केवल स्त्री से ही होगा। इसी लिए यह करने के लिए परमेश्वर ने एक कुँवारी, मरियम को चुना, और उसे बताया गया कि पवित्र आत्मा की सामर्थ्य के द्वारा परमेश्वर उसकी कोख में एक आश्चर्यकर्म करेगा; उसमें से सारे जगत का उद्धारकर्ता जन्म लेगा, और मरियम ने अपने आप को प्रभु परमेश्वर के कार्य के लिए समर्पित कर दिया (लूका 1:26-38)। मरियम की स्वीकृति के बाद, परमेश्वर ने इस महान कार्य के लिए तैयार की गई एक विशेष देह (इब्रानियों 10:5) को मरियम की कोख में डाला। वहाँ वह मरियम की कोख में किसी भी अन्य मनुष्य के समान विकसित हुआ, और समय के अनुसार प्रभु यीशु मसीह ने एक शिशु के रूप में जन्म लिया। उनके गर्भ में आने के समय से लेकर के उनके पृथ्वी के जीवन पर्यंत वे निष्पाप, निष्कलंक, पवित्र, और सिद्ध रहे; उनकी देह में मनुष्य के किए गए पाप का प्रभाव नहीं था। 


    न केवल प्रभु यीशु के मनुष्य बनने की प्रक्रिया पाप के प्रभाव से अछूती थी, वरन उनका जीवन भी पूर्णतः पाप से अछूता था “और तुम जानते हो, कि वह इसलिये प्रगट हुआ, कि पापों को हर ले जाए; और उसके स्वभाव में पाप नहीं” (1 यूहन्ना 3:5); “न तो उसने पाप किया, और न उसके मुंह से छल की कोई बात निकली” (1 पतरस 2:22)। प्रभु यीशु ने अपनी आलोचना करने वालों को खुली चुनौती दी, “तुम में से कौन मुझे पापी ठहराता है? और यदि मैं सच बोलता हूं, तो तुम मेरी प्रतीति क्यों नहीं करते?” (यूहन्ना 8:46)। वह हमेशा, सभी का भला करता और परमेश्वर के राज्य की शिक्षा देता हुआ स्थान-स्थान पर जाता रहा, लोगों से मिलता रहा, “कि परमेश्वर ने किस रीति से यीशु नासरी को पवित्र आत्मा और सामर्थ्य से अभिषेक किया: वह भलाई करता, और सब को जो शैतान के सताए हुए थे, अच्छा करता फिरा; क्योंकि परमेश्वर उसके साथ था” (प्रेरितों 10:38)।


    उस समय के धर्म के अगुवे – फरीसी, शास्त्री, सदूकी, व्यवस्थापक, आदि, उसे पसंद नहीं करते थे, क्योंकि वह सत्यवादी एवं स्पष्टवादी था, और उनके दोगलेपन को तथा स्वार्थ के लिए उनके द्वरा परमेश्वर के वचन के दुरुपयोग को खुलकर प्रकट कर देता था। किन्तु फिर भी वे उसके विषय जानते और समझते थे कि परमेश्वर उसके साथ है, और वह परमेश्वर की ओर से बोलता तथा कार्य करता है, और उसकी इस बात को स्वीकार करते थे: “फरीसियों में से नीकुदेमुस नाम एक मनुष्य था, जो यहूदियों का सरदार था। उसने रात को यीशु के पास आकर उस से कहा, हे रब्बी, हम जानते हैं, कि तू परमेश्वर की ओर से गुरु हो कर आया है; क्योंकि कोई इन चिन्हों को जो तू दिखाता है, यदि परमेश्वर उसके साथ न हो, तो नहीं दिखा सकता” (यूहन्ना 3:1-2); “सो उन्होंने अपने चेलों को हेरोदियों के साथ उसके पास यह कहने को भेजा, कि हे गुरु; हम जानते हैं, कि तू सच्चा है; और परमेश्वर का मार्ग सच्चाई से सिखाता है; और किसी की परवाह नहीं करता, क्योंकि तू मनुष्यों का मुंह देखकर बातें नहीं करता” (मत्ती 22:16)। किन्तु साथ ही, प्रभु यीशु के विषय यह जानते-मानते हुए भी वे उससे शत्रुता रखते थे, उसे पत्थरवाह करना चाहते थे “यहूदियों ने उसको उत्तर दिया, कि भले काम के लिये हम तुझे पत्थरवाह नहीं करते, परन्तु परमेश्वर की निन्दा के कारण और इसलिये कि तू मनुष्य हो कर अपने आप को परमेश्वर बनाता है” (यूहन्ना 10:33)। 


    उसकी सच्चाई को जानते हुए भी उन्होंने उसे मार डालने का षड्यंत्र बनाया, क्योंकि उसकी ख्याति के कारण उन्हें अपनी कुर्सी हिलती हुए दिखने लगी थी “इस पर महायाजकों और फरीसियों ने मुख्य सभा के लोगों को इकट्ठा कर के कहा, हम करते क्या हैं? यह मनुष्य तो बहुत चिन्ह दिखाता है। यदि हम उसे यों ही छोड़ दे, तो सब उस पर विश्वास ले आएंगे और रोमी आकर हमारी जगह और जाति दोनों पर अधिकार कर लेंगे। तब उन में से काइफा नाम एक व्यक्ति ने जो उस वर्ष का महायाजक था, उन से कहा, तुम कुछ नहीं जानते। और न यह सोचते हो, कि तुम्हारे लिये यह भला है, कि हमारे लोगों के लिये एक मनुष्य मरे, और न यह, कि सारी जाति नाश हो” (यूहन्ना 11:47-50)। 


    प्रभु यीशु का जन्म और जीवन, निष्पाप, निष्कलंक, पवित्र, और सिद्ध था; और वह अपने अनुयायियों को भी अपने इसी स्वरूप में ढालता चला जाता है “...तो प्रभु के द्वारा जो आत्मा है, हम उसी तेजस्वी रूप में अंश अंश कर के बदलते जाते हैं” (2 कुरिन्थियों 3:18); परमेश्वर पिता प्रभु यीशु के सभी शिष्यों, मसीही विश्वासियों को, अपने पुत्र, प्रभु यीशु के स्वरूप में देखना चाहता है, “क्योंकि जिन्हें उसने पहिले से जान लिया है उन्हें पहिले से ठहराया भी है कि उसके पुत्र के स्वरूप में हों ताकि वह बहुत भाइयों में पहलौठा ठहरे” (रोमियों 8:29)। प्रभु यीशु न तो कोई धर्म देने आया, न अपने शिष्यों से चाहा कि वे उसके नाम में कोई धर्म आरंभ करें, या लोगों का धर्म परिवर्तन करें। वह पापी मनुष्यों के मन और जीवन को बदलने, उन्हें अपने स्वर्गीय स्वरूप और स्वभाव में ढालने, और परमेश्वर के साथ रहने वाले बनाने के लिए आया। और यह किसी धार्मिक प्रक्रिया अथवा कर्म-कांड के द्वारा नहीं, प्रभु यीशु में विश्वास, पापों के लिए पश्चाताप, और प्रभु के प्रति समर्पण करने के द्वारा संभव है।


    यदि आप ने अभी भी नया जन्म, उद्धार नहीं पाया है, अपने पापों के लिए प्रभु यीशु से क्षमा नहीं मांगी है, तो अभी आपके पास अवसर है। स्वेच्छा से, सच्चे और पूर्णतः समर्पित मन से, अपने पापों के प्रति सच्चे पश्चाताप के साथ एक छोटी प्रार्थना, “हे प्रभु यीशु मैं मान लेता हूँ कि मैंने जाने-अनजाने में, मन-ध्यान-विचार और व्यवहार में आपकी अनाज्ञाकारिता की है, पाप किए हैं। मैं मान लेता हूँ कि आपने क्रूस पर दिए गए अपने बलिदान के द्वारा मेरे पापों के दण्ड को अपने ऊपर लेकर पूर्णतः सह लिया, उन पापों की पूरी-पूरी कीमत सदा काल के लिए चुका दी है। कृपया मेरे पापों को क्षमा करें, मेरे मन को अपनी ओर परिवर्तित करें, और मुझे अपना शिष्य बना लें, अपने साथ कर लें।” आपका सच्चे मन से लिया गया मन परिवर्तन का यह निर्णय आपको जगत के न्याय से बचाकर स्वर्ग की आशीषों का वारिस बना देगा। क्या आप आज, अभी यह निर्णय लेंगे? 

 

कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें

*************************************************************************

 Understanding Sin and Salvation – 15

English Translation

The Solution For Sin - Salvation - 12

Sinless, Spotless Life of the Lord Jesus


    We have started to consider the third and most important question about salvation, “Why was it so necessary for this that Lord God Jesus Christ Himself had to leave heaven, and come down to earth to be sacrificed?” For the dilemma created by the sin of Adam and Eve for God, that sin should be punished, but that man should not be eternally separated from His fellowship, i.e., suffer death, the solution that God gave required a man, who is born on earth, has endured every circumstance as any other person from his conception to his death and yet has never sinned, and who would be willing to take the sins of all mankind upon himself, bear the punishment of those sins in their place. Besides, this man should have some other special qualities as well; God required a man who was completely sinless and spotless from the time he came into his mother's womb; so powerful that death cannot subdue him, and be so gracious that he would willingly take the sins of man upon himself, bear their punishment in the place of man and then freely distribute the rewards among men. Only such a man could bear the punishment of sin for all of mankind, free man from death, and reconcile them to God, thereby restoring back to man the state he lost in the Garden of Eden. If that man had any sin of his own, then whatever sacrifice he would have made, whatever work he would have done, it would have been only for his own sin; he could not have sacrificed himself for the sin of others.


    But it was not possible for such a perfect man to come from among men already impure because of sin. Since the sin of Adam and Eve, every man comes into his mother's womb with the sin nature and continues to manifest the tendency of sin from infancy till death.  Therefore, according to the manner of men, no man who is naturally conceived in a mother’s womb and is born can be perfect for this sacrifice, since he cannot ever be completely sinless, holy, and unblemished since conception. That is why, when God foretold this Savior in Genesis 3:15, he described him as "the seed of the woman”; i.e., he will only be born from the woman as all others are, but will not come into the womb of the mother because of a man, as is the natural manner of men. That is why God chose a virgin, Mary, to do this, and she was told that by the power of the Holy Spirit, God would do a miracle in her womb; through her the Savior of the whole world would be born, and Mary submitted herself to the work of the Lord God (Luke 1:26-38). After Mary's approval, God put a special body prepared for this great work into Mary's womb (Hebrews 10:5). From then onwards, developing like any other human being in Mary's womb, at the fulfillment of time, the Lord Jesus Christ was born as an infant. Since the time He came into her womb till he lived His life on earth, He remained sinless, spotless, holy, and perfect; His body was not influenced by the sin committed by man.


    Not only was the process of the Lord Jesus becoming man untouched by the influence of sin, but His life was also completely untouched by sin. “And you know that He was manifested to take away our sins, and in Him there is no sin.” (1 John 3:5); “Who committed no sin, Nor was deceit found in His mouth” (1 Peter 2:22). The Lord Jesus openly challenged those who criticized Him, “Which of you convicts Me of sin? And if I tell the truth, why do you not believe Me?” (John 8:46). He always did good to all, and went from place to place, meeting the people, teaching them about God's kingdom, “how God anointed Jesus of Nazareth with the Holy Spirit and with power, who went about doing good and healing all who were oppressed by the devil, for God was with Him” (Acts 10:38).


    The religious leaders of that time — the Pharisees, the Scribes, the Sadducees, the Lawyers, etc., did not like him, because he was honest and forthright, always spoke the truth and openly exposed their duplicity and their abuse of God's Word for their own selfish motives. But yet they well knew, accepted, and understood of Him that God was with Him, and that He spoke and worked on behalf of God: “There was a man of the Pharisees named Nicodemus, a ruler of the Jews. This man came to Jesus by night and said to Him, "Rabbi, we know that You are a teacher come from God; for no one can do these signs that You do unless God is with him” (John 3:1-2); “And they sent to Him their disciples with the Herodians, saying, "Teacher, we know that You are true, and teach the way of God in truth; nor do You care about anyone, for You do not regard the person of men” (Matthew 22:16). Despite knowing and acknowledging this about the Lord Jesus, they hated Him, and wanted to stone Him. “The Jews answered Him, saying, "For a good work we do not stone You, but for blasphemy, and because You, being a Man, make Yourself God” (John 10:33).


    Although they knew the truth about Him, still they conspired to kill Him, because of His name and fame was shaking their thrones, “Then the chief priests and the Pharisees gathered a council and said, "What shall we do? For this Man works many signs. If we let Him alone like this, everyone will believe in Him, and the Romans will come and take away both our place and nation." And one of them, Caiaphas, being high priest that year, said to them, "You know nothing at all, nor do you consider that it is expedient for us that one man should die for the people, and not that the whole nation should perish."” (John 11:47-50).


    The conception, birth, and the life of the Lord Jesus, was sinless, spotless, holy, and perfect; and He transforms his disciples too into His likeness “...are being transformed into the same image from glory to glory, just as by the Spirit of the Lord.” (2 Corinthians 3:18); God the Father, wants to see all the disciples of the Lord Jesus, the Christian Believers, in the image of His Son, the Lord Jesus, “For whom He foreknew, He also predestined to be conformed to the image of His Son, that He might be the firstborn among many brethren” (Romans 8:29). Jesus did not come to give any religion, nor did he want His disciples to introduce a religion in His name, or to convert the religion of people. He came to change the minds and lives of sinful men, to convert them into His heavenly nature and behavior, and to change them into those who will live with God. And this is possible not through any religion, religious process or ritual, but through faith in the Lord Jesus, repentance for sins, and submission to the Lord.


    If you have still not been Born Again, have not obtained salvation, have not asked the Lord Jesus for forgiveness for your sins, then you have the opportunity to do so right now. A short prayer said voluntarily with a sincere heart and with heart-felt repentance for your sins, and a fully submissive attitude, “Lord Jesus, I confess that I have disobeyed You, and have knowingly or unknowingly, in mind, in thought, in attitude, and in deeds, committed sins. I believe that you have fully borne the punishment of my sins by your sacrifice on the cross, and have paid the full price of those sins for all eternity. Please forgive my sins, change my heart and mind towards you, and make me your disciple, take me with you." God longs for your company, wants to see you blessed; but to make this possible or not, is your personal decision. Will you not say this prayer now, while you have the time and opportunity to do so - the decision is yours.


Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well

शुक्रवार, 6 दिसंबर 2024

The Solution For Sin - Lord Jesus - Divine Birth / पाप का समाधान - प्रभु यीशु - अलौकिक जन्म

 

पाप और उद्धार को समझना – 14

Click Here for the English Translation

पाप का समाधान - उद्धार - 11

प्रभु यीशु का अलौकिक जन्म

    कल से हमने उद्धार से संबंधित तीसरे और सबसे महत्वपूर्ण प्रश्न कि “इसके लिए यह इतना आवश्यक क्यों हुआ कि स्वयं परमेश्वर प्रभु यीशु को स्वर्ग छोड़कर सँसार में बलिदान होने के लिए आना पड़ा?” पर विचार आरंभ किया था। पाप और उसके प्रभावों, तथा सभी मनुष्यों के लिए उद्धार की अनिवार्यता के संदर्भ में हमने देखा था कि पाप के कारण उत्पन्न परिस्थिति से यदि परमेश्वर निष्पक्ष, खरे, न्यायी के समान व्यवहार करता, तो मनुष्य नाश हो जाते; और यदि वह उनके प्रति अपने प्रेम में होकर उनके पाप को अनदेखा कर देता, तो उसका निष्पक्ष, खरा, न्यायी होने की प्रतिष्ठा जाती रहती। इस विडंबना के समाधान के लिए परमेश्वर को कोई ऐसा मनुष्य चाहिए था जो पूर्णतः निष्पाप और निष्कलंक हो, इतना सामर्थी हो कि मृत्यु उसे वश में न रख सके, और इतना कृपालु हो कि मनुष्यों के पापों को स्वेच्छा से अपने ऊपर लेकर, उनके दण्ड को मनुष्यों के स्थान पर सह ले, और फिर प्रतिफल को मनुष्यों में सेंत-मेंत बाँट दे। केवल ऐसा मनुष्य ही पाप के दण्ड को सभी के लिए चुका सकता था, और मनुष्य को मृत्यु से स्वतंत्र कर के, उनका मेल-मिलाप परमेश्वर से करवा सकता था, अदन की वाटिका में खोई गई स्थिति को मनुष्यों के लिए वापस बहाल कर सकता था।

 

    साथ ही हमने देखा था यह मनुष्यों में से हो पाना संभव नहीं था, क्योंकि आदम और हव्वा के पाप के बाद से प्रत्येक मनुष्य पाप के स्वभाव के साथ ही अपनी माता के गर्भ में आता है और शिशु अवस्था से ही पाप की प्रवृत्ति को प्रकट करता रहता है। इसलिए मनुष्यों की प्रणाली के अनुसार माता के गर्भ में पड़ने और जन्म लेने वाला कोई भी मनुष्य पूर्णतः निष्पाप, पवित्र, और निष्कलंक नहीं ठहर सकता। अब समस्या थी कि पाप का निवारण करने वाले को मनुष्य भी होना था, और अपने अस्तित्व के बिल्कुल आरंभ से ही पाप से पूर्णतः विहीन भी होना था।

 

    परमेश्वर ने यह समाधान अदन की वाटिका में ही प्रदान कर दिया था। शैतान द्वारा सर्प के शरीर में होकर आदम और हव्वा को पाप में गिराने के कारण, परमेश्वर की ओर से पहला श्राप और दण्ड सर्प पर आया “तब यहोवा परमेश्वर ने सर्प से कहा, तू ने जो यह किया है इसलिये तू सब घरेलू पशुओं, और सब बनैले पशुओं से अधिक शापित है; तू पेट के बल चला करेगा, और जीवन भर मिट्टी चाटता रहेगा” (उत्पत्ति 3:14)। फिर अपनी इसी बात को आगे ज़ारी रखते हुए शैतान को संबोधित करते हुए, उसे उसका अंत बताया, “और मैं तेरे और इस स्त्री के बीच में, और तेरे वंश और इसके वंश के बीच में बैर उत्पन्न करूंगा, वह तेरे सिर को कुचल डालेगा, और तू उसकी एड़ी को डसेगा” (उत्पत्ति 3:15)। यहाँ पर परमेश्वर द्वारा कही गई बात में शैतान द्वारा उद्धारकर्ता को डसे जाने - मृत्यु चखने, और शैतान के सिर को कुचले जाने, अर्थात शैतान के अंत होने की बाइबल की पहली भविष्यवाणी दी गई है - शैतान जिस उद्धारकर्ता की एड़ी को डसेगा, अर्थात उसे मृत्यु चखाएगा, वही उद्धारकर्ता शैतान के सिर को कुचल डालेगा। हम इस बात को बाद में और विस्तार से देखेंगे। अभी ध्यान देने के लिए हमारे संदर्भ से संबंधित एक बहुत महत्वपूर्ण वाक्यांश यहाँ पर भविष्यवाणी के रूप में दिया गया है - “इसके वंश”, अर्थात स्त्री का वंश!


    सामान्यतः, संसार भर के सभी लोगों में वंश पिता से माना जाता है, इसीलिए लोग पुत्रों की इतनी लालसा रखते हैं - ताकि उनका वंश चलता रहे। किन्तु यहाँ पर परमेश्वर ने स्त्री के वंश की बात की; अर्थात वह उद्धारकर्ता संसार की सामान्य रीति के अनुसार जन्म नहीं लेगा, उसके स्त्री के गर्भ में आने और जन्म लेने में किसी पुरुष का कोई कार्य नहीं होगा। साथ ही, क्योंकि उस जगत के उद्धारकर्ता को एक सामान्य मनुष्य के समान ही होना था, मनुष्यों के अनुभवों में से होकर निकलना था, और उन परिस्थितियों में भी अपने निष्पाप, पवित्र, निष्कलंक होने को बनाए रखना था, इसलिए उसका जन्म भी मनुष्यों के समान ही होना था। मानवीय जीवन का कोई ऐसा अनुभव नहीं बचना था, जिससे होकर वह न निकले और फिर भी पूर्णतः निर्दोष और पवित्र रहे।

 

    प्रभु यीशु मसीह ही संसार के इतिहास में एकमात्र हैं जो मनुष्यों की रीति से तो गर्भ में नहीं आए, किन्तु फिर भी किसी भी अन्य मनुष्य के समान गर्भ में रहने, जन्म की पीड़ा और अनिश्चितता सहने, असहाय और माँ पर पूर्णतः निर्भर शिशु होने, फिर बाल्यावस्था से लेकर वयस्क होने के सभी अनुभवों में से होकर निकले।

 

    प्रभु यीशु मसीह का अपनी माँ के गर्भ में आना परमेश्वर का किया आश्चर्यकर्म था; उन के संसार में आने के लिए परमेश्वर की ओर से एक देह तैयार की गई “इसी कारण वह जगत में आते समय कहता है, कि बलिदान और भेंट तू ने न चाही, पर मेरे लिये एक देह तैयार किया” (इब्रानियों 10:5), और फिर उस देह को मरियम के गर्भ में रखा गया, जहाँ वह किसी भी अन्य मनुष्य के भ्रूण के समान उन सभी परिस्थितियों से होते हुए विकसित हुई और फिर उन्होंने एक सामान्य मनुष्य के समान संसार में जन्म लिया “अब यीशु मसीह का जन्म इस प्रकार से हुआ, कि जब उस की माता मरियम की मंगनी यूसुफ के साथ हो गई, तो उन के इकट्ठे होने के पहिले से वह पवित्र आत्मा की ओर से गर्भवती पाई गई” (मत्ती 1:18)। उत्पत्ति 3:15 में कही गई परमेश्वर की बात और भविष्यवाणी, सारे जगत के उद्धारकर्ता का “स्त्री का वंश” होना पूरी हुई।

 

    परमेश्वर कभी झूठ या गलत नहीं बोलता है, उसका कहा कभी नहीं टलता है, वह असंभव लगने वाली स्थिति में से भी मार्ग बना देता है। जैसे उसने समस्त जगत के उद्धारकर्ता की भविष्यवाणी की, वैसे ही जगत के अंत और न्याय की भी भविष्यवाणी की है, और यह भी बात दिया कि जब ऐसा होना निकट होगा, उस समय संसार के क्या हाल होंगे, क्या परिस्थितियाँ होंगी (मत्ती 24 अध्याय) जिससे वह समय लोगों पर अनायास और अनपेक्षित न आ जाए, लोग सचेत हो जाएं, अपने आप को उसके पुनः आगमन, और न्याय के लिए उसके सामने खड़े होने के लिए तैयार कर लें। आज की संसार की परिस्थितियाँ और बातें स्पष्ट दिखा रहे हैं कि हम अंत और न्याय के समय के बहुत निकट हैं। क्या आपने अपने आप को परमेश्वर के सम्मुख खड़े होने के लिए तैयार कर लिया है? जैसा हम पीछे देख चुके हैं, केवल वे ही बचाए जाएंगे जिन्होंने नया जन्म, उद्धार पाया है; धर्म के निर्वाह, धार्मिकता के कामों, वचन का ज्ञान आदि पर भरोसा रखने वाले यहीं पीछे छूट जाएंगे।

 

    यदि आप ने अभी भी नया जन्म, उद्धार नहीं पाया है, अपने पापों के लिए प्रभु यीशु से क्षमा नहीं मांगी है, तो अभी आपके पास अवसर है। स्वेच्छा से, सच्चे और पूर्णतः समर्पित मन से, अपने पापों के प्रति सच्चे पश्चाताप के साथ एक छोटी प्रार्थना, “हे प्रभु यीशु मैं मान लेता हूँ कि मैंने जाने-अनजाने में, मन-ध्यान-विचार और व्यवहार में आपकी अनाज्ञाकारिता की है, पाप किए हैं। मैं मान लेता हूँ कि आपने क्रूस पर दिए गए अपने बलिदान के द्वारा मेरे पापों के दण्ड को अपने ऊपर लेकर पूर्णतः सह लिया, उन पापों की पूरी-पूरी कीमत सदा काल के लिए चुका दी है। कृपया मेरे पापों को क्षमा करें, मेरे मन को अपनी ओर परिवर्तित करें, और मुझे अपना शिष्य बना लें, अपने साथ कर लें।” आपका सच्चे मन से लिया गया मन परिवर्तन का यह निर्णय आपको जगत के न्याय से बचाकर स्वर्ग की आशीषों का वारिस बना देगा। क्या आप आज, अभी यह निर्णय लेंगे?

 

कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें

*************************************************************************

 Understanding Sin and Salvation – 14

English Translation

The Solution For Sin - Salvation - 11

Divine Birth of Lord Jesus

    

    Since yesterday we have started to consider the third and the most important of the three questions related to salvation, “Why was it so necessary for this that Lord God Jesus Christ Himself had to leave heaven, and come down to earth to be sacrificed?” In context of sin and its deleterious effects, and the necessity of salvation for every person, we had seen that if God were to act as a just, impartial judge, then man would have been destroyed; and if He had overlooked their sin because of His love for them, then He would have contradicted His attribute of being honest, just, and impartial. For the solution to this dilemma, God needed a man who would be totally sinless and spotless, strong enough to overcome death, kind and benevolent enough to voluntarily take the sins of the whole of mankind upon himself and suffer their punishment, and then share out the benefits freely with everyone. Only such a person could pay the punishment of sins for everyone, free man from death, reconcile man with God, and restore back the status lost by man in the Garden of Eden through sin.


    We had also seen that this was not possible through any human being, since after the sin of Adam and Eve, every person is conceived with a sin nature and since his infancy starts manifesting this sin nature in his life. Therefore, any person conceived and born through the natural processes of mankind, will never be totally sinless, holy, and spotless. Now, the problem was that the one who was to provide the solution to sin, had to be a human being, yet also be totally sinless since the moment of his physically coming into existence.


    God had made the provision for this solution in the Garden of Eden itself. For allowing Satan to use it to beguile Adam and Eve into sin, the first punishment came upon the serpent, “So the Lord God said to the serpent: "Because you have done this, You are cursed more than all cattle, And more than every beast of the field; On your belly you shall go, And you shall eat dust All the days of your life” (Genesis 3:14). Then, continuing His statement, God addressed Satan and told him his end, “And I will put enmity Between you and the woman, And between your seed and her Seed; He shall bruise your head, And you shall bruise His heel” (Genesis 3:15). Here, in the statement made by God to Satan we see the mention of Satan bruising the Savior – tasting death, and then He will bruise the head of Satan. We will see this in greater detail later on. For now, in context of our current consideration, there is a very important phrase given here as a prophecy, “her Seed”!


    Generally speaking, all over the world, amongst all people, the “seed” is considered to be of the father, and that is why people generally desire male children – so that their family line may continue. But here God mentioned the woman’s seed; implying that the Savior will not be born according to the general process of conception and birth in mankind, i.e., there will be no role of any man in the Savior’s being conceived and born of a woman. But since the Savior had to be just like any other ordinary man, therefore he had to go through the same experiences as any other person would undergo; and yet, even in all these circumstances and experiences had to remain sinless and spotless, and had to be born as any other human. He had to undergo every experience that any other man undergoes, and yet remain completely sinless and holy.


    The Lord Jesus Christ is the only person in the entire history of all of mankind who was not conceived in His mother’s womb in the natural manner of mankind. Yet, He remained in the womb like any other person, was born like any other person – suffering the same birth pains and uncertainties, as an infant remained totally dependent upon His mother for everything, and then as He grew to be an adult, underwent the same experiences as any other person of the world does.


    The Lord’s coming into the womb of His mother was a miracle of God; for Him to come and live in the world, a body was prepared by God, “Therefore, when He came into the world, He said: "Sacrifice and offering You did not desire, But a body You have prepared for Me” (Hebrews 10:5), and then that body was placed in Mary’s womb, where He developed like any other human embryo, and was then born like any other human being is born. “Now the birth of Jesus Christ was as follows: After His mother Mary was betrothed to Joseph, before they came together, she was found with child of the Holy Spirit” (Matthew 1:18); and what God had said and prophesied in Genesis 3:15, that the Savior of the world would be “the seed of the woman” was thus fulfilled.


    God never lies, never speaks any wrong, and what He has said always stands true, never changes; He makes a way out even in seemingly impossible things and circumstances. Just as He had told and prophesied about the Savior of the world, similarly He has told and prophesied about the end of the world and the coming judgement of entire mankind. He has told us that when this end-time and the time for judgement approaches, what would be the conditions and circumstances in the world (Matthew 24), so that this time would not come upon the world suddenly and unexpectedly; that people may have time to be warned and prepare themselves for His second-coming and stand before Him for judgment. The circumstances and conditions prevailing in the world are clearly showing that we are very near the time of the end and of judgment. Have you prepared yourself to face the second coming of the Lord and your judgment? As we have seen in the previous articles, only those who are Born-Again, those who have received salvation from the Lord, will be saved whereas everyone who has been relying upon their religion, religious works and rituals, knowledge of the scriptures, good works etc. will all be left behind.


    If you have not received salvation from the Lord, have not been Born-Again, have not repented of your sins and asked forgiveness for them from the Lord Jesus, then you have the opportunity to do so right now. A short prayer said voluntarily with a sincere heart and with heart-felt repentance for your sins, and a fully submissive attitude, “Lord Jesus, I confess that I have disobeyed You, and have knowingly or unknowingly, in mind, in thought, in attitude, and in deeds, committed sins. I believe that you have fully borne the punishment of my sins by your sacrifice on the cross, and have paid the full price of those sins for all eternity. Please forgive my sins, change my heart and mind towards you, and make me your disciple, take me with you." God longs for your company, wants to see you blessed; but to make this possible or not, is your personal decision. Will you not say this prayer now, while you have the time and opportunity to do so - the decision is yours. 

 

Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well

गुरुवार, 5 दिसंबर 2024

The Necessities for the Solution For Sin / पाप के समाधान के लिए अनिवार्यताएँ

 

पाप और उद्धार को समझना – 13

Click Here for the English Translation

पाप का समाधान - उद्धार - 10

    आज से हम अपने तीसरे प्रश्न “इसके लिए यह इतना आवश्यक क्यों हुआ कि स्वयं परमेश्वर प्रभु यीशु को स्वर्ग छोड़कर सँसार में बलिदान होने के लिए आना पड़ा?” को देखना आरंभ करते हैं। पहले के लेख “पाप का परिणाम” में हम ने देखा था कि मनुष्य के पाप ने परमेश्वर के सामने एक विडंबना लाकर रख दी - उसका न्यायी, निष्पक्ष और खरा होना माँग करता था कि पाप करने वाले मनुष्य को उसके किए का दण्ड भुगतना होगा; किन्तु मनुष्य के प्रति उसका प्रेम मनुष्य को “मृत्यु” अर्थात उससे अनन्त विछोह में, नरक में देखना नहीं चाहता था। अब उसे कोई ऐसा मार्ग चाहिए था जिससे उसका न्याय की माँग भी पूरी हो जाए, और मनुष्य को नाश में भी न जाना पड़े। 


    इस समाधान के लिए उसे कोई ऐसा मनुष्य चाहिए था हो जो पूर्णतः निष्पाप और निष्कलंक हो, इतना सामर्थी हो कि मृत्यु उसे वश में न रख सके, और इतना कृपालु हो कि मनुष्यों के पापों को स्वेच्छा से अपने ऊपर लेकर, उनके दण्ड को मनुष्यों के स्थान पर सह ले, और फिर प्रतिफल को मनुष्यों में सेंत-मेंत बाँट दे। ऐसा मनुष्य पाप के दण्ड को सभी के लिए चुका सकता था, और मनुष्य को मृत्यु से स्वतंत्र कर के, उनका मेल-मिलाप परमेश्वर से करवा सकता था, अदन की वाटिका में खोई गई स्थिति को मनुष्यों के लिए वापस बहाल कर सकता था।


मनुष्यों के पाप का समाधान प्रदान करने वाले में इन बातों का होना अनिवार्य था:

* वह एक मनुष्य हो 

* वह पूर्णतः परमेश्वर का आज्ञाकारी हो; अर्थात, अपना जीवन और सभी कार्य परमेश्वर की इच्छा और आज्ञाकारिता में होकर, उसे समर्पित रहकर करे  

* वह अपने जीवन भर मन-ध्यान-विचार-व्यवहार में पूर्णतः निष्पाप, निष्कलंक, और पवित्र रहा हो

* वह स्वेच्छा से सभी मनुष्यों के पापों को अपने ऊपर लेने और उनके दण्ड - मृत्यु को सहने के लिए तैयार हो 

* वह मृत्यु से वापस लौटने की सामर्थ्य रखता हो; मृत्यु उस पर जयवंत नहीं होने पाए

* वह अपने इस महान बलिदान के प्रतिफलों को सभी मनुष्यों को सेंत-मेंत देने के लिए तैयार हो 


     इन सभी बातों की पूर्ति किसी मनुष्य के लिए कर पाना असंभव था। आदम और हव्वा के पाप ने उनमें और फिर उनकी संतान में पाप करने के प्रवृत्ति डाल दी थी। हर मनुष्य पाप करने के स्वभाव के साथ ही जन्म लेता है, जैसा दाऊद ने अपने एक भजन में कहा “देख, मैं अधर्म के साथ उत्पन्न हुआ, और पाप के साथ अपनी माता के गर्भ में पड़ा” (भजन 51:5); दाऊद ने यह नहीं कहा कि मैं पाप के द्वारा या पाप के कारण अपनी माता के गर्भ में पड़ा, वरन माता के गर्भ में पड़ने के समय से ही उस में पाप विद्यमान था। यह केवल कहने की बात नहीं है, एक व्यावहारिक तथ्य है; बच्चे पाप के स्वभाव के साथ ही जन्म लेते हैं। एक शिशु जो अभी बोलना भी नहीं जानता है, वह क्रोध करता है, लालच करता है - अपनी पसंद की चीज़ को छोड़ना या किसी और देना नहीं चाहता है, अपने किए किसी अनुचित कार्य के लिए इनकार करना, उसे अस्वीकार करना जानता है, आदि। किसी ने भी उसे ऐसा करना नहीं सिखाया है, वह स्वतः ही ऐसा करने की समझ और क्षमता रखता है। हम अकसर इन बातों को “बाल-व्यवहार” कह और समझ कर, हंस कर टाल देते हैं। किन्तु जब यही “बाल व्यवहार” की बातें कोई थोड़ा बड़ा बच्चा या वयस्क करता है तो इसी को हम ही बुरा, आपत्तिजनक, अस्वीकार्य कहते हैं; और जो बारंबार ऐसा करता रहता है उसे बुरा या पापी मानते हैं। व्यवहार, मनसा, और वही है, केवल आयु का अंतर है। इसलिए हम उस मनसा और व्यवहार को संज्ञा चाहे कोई भी दे लें, वास्तविकता तो अपरिवर्तनीय है, बनी ही रहेगी - प्रत्येक मनुष्य पाप की प्रवृत्ति, पाप के दोष के साथ जन्म लेता है। यह प्रवृत्ति और मनसा सभी के मन में बनी रहती है, और समय तथा अवसर के अनुसार प्रकट होकर व्यवहार में दिखने लगती है। तब हम व्यक्ति को पापी कहना आरंभ कर देते हैं।

 

मनुष्य अपने प्रयासों से अपनी इस प्रवृत्ति को दबा सकता है, नियंत्रित कर सकता है, बाहर प्रकट होने से रोक सकता है; किन्तु मन-ध्यान-विचारों में इस प्रकार का पाप आने को नहीं रोक सकता है। हम देख चुके हैं कि परमेश्वर की दृष्टि में मन के अप्रत्यक्ष पाप भी, व्यवहार में किए गए प्रत्यक्ष पापों के समान ही दण्डनीय हैं। इसीलिए बाइबल में अय्यूब की पुस्तक में लिखा गया है:

* “अशुद्ध वस्तु से शुद्ध वस्तु को कौन निकाल सकता है? कोई नहीं” (अय्यूब 14:4)

* “मनुष्य है क्या कि वह निष्कलंक हो? और जो स्त्री से उत्पन्न हुआ वह है क्या कि निर्दोष हो सके? देख, वह अपने पवित्रों पर भी विश्वास नहीं करता, और स्वर्ग भी उसकी दृष्टि में निर्मल नहीं है। फिर मनुष्य अधिक घिनौना और मलीन है जो कुटिलता को पानी के समान पीता है” (अय्यूब 15:14-16)

* “फिर मनुष्य ईश्वर की दृष्टि में धमीं क्योंकर ठहर सकता है? और जो स्त्री से उत्पन्न हुआ है वह क्योंकर निर्मल हो सकता है? देख, उसकी दृष्टि में चन्द्रमा भी अन्‍धेरा ठहरता, और तारे भी निर्मल नहीं ठहरते। फिर मनुष्य की क्या गिनती जो कीड़ा है, और आदमी कहां रहा जो केंचुआ है!” (अय्यूब 25:4-6)


    और यशायाह नबी ने लिखा, “हम तो सब के सब अशुद्ध मनुष्य के से हैं, और हमारे धर्म के काम सब के सब मैले चिथड़ों के समान हैं। हम सब के सब पत्ते के समान मुर्झा जाते हैं, और हमारे अधर्म के कामों ने हमें वायु के समान उड़ा दिया है” (यशायाह 64:6)।


    तो अब परमेश्वर को एक ऐसा मनुष्य चाहिए था जो गर्भ में पड़ने के समय से लेकर जीवन पर्यंत मन-ध्यान-विचार-व्यवहार में निष्पाप, पवित्र, और निष्कलंक रहा हो। मनुष्य की स्वाभाविक जन्म-प्रणाली के अनुसार यह असंभव था। 


    इसीलिए बाइबल और मसीही विश्वास (मसीही या इसाई धर्म नहीं) की यह शिक्षा है कि प्रत्येक मनुष्य पापी है; प्रत्येक मनुष्य को पापों की क्षमा और उद्धार की आवश्यकता है। यदि आप ने अभी भी उद्धार नहीं पाया है, अपने पापों के लिए प्रभु यीशु से क्षमा नहीं मांगी है, तो अभी आपके पास अवसर है। स्वेच्छा से, सच्चे और पूर्णतः समर्पित मन से, अपने पापों के प्रति सच्चे पश्चाताप के साथ एक छोटी प्रार्थना, “हे प्रभु यीशु मैं मान लेता हूँ कि मैंने जाने-अनजाने में, मन-ध्यान-विचार और व्यवहार में आपकी अनाज्ञाकारिता की है, पाप किए हैं। मैं मान लेता हूँ कि आपने क्रूस पर दिए गए अपने बलिदान के द्वारा मेरे पापों के दण्ड को अपने ऊपर लेकर पूर्णतः सह लिया, उन पापों की पूरी-पूरी कीमत सदा काल के लिए चुका दी है। कृपया मेरे पापों को क्षमा करें, मेरे मन को अपनी ओर परिवर्तित करें, और मुझे अपना शिष्य बना लें, अपने साथ कर लें।” आपका सच्चे मन से लिया गया मन परिवर्तन का यह निर्णय आपके इस जीवन तथा परलोक के जीवन को स्वर्गीय जीवन बना देगा।

 

कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें

*************************************************************************

 Understanding Sin and Salvation – 13

English Translation

The Solution For Sin - Salvation - 10


From today we will start considering our third question, “Why was it so necessary for this that Lord God Jesus Christ Himself had to leave heaven, and come down to earth to be sacrificed?” In our earlier article, “The Consequences of Sin” we had seen that man’s sin created a dilemma for God - His being a just and non-partisan judge demanded that the man who sinned should suffer the punishment of his sin; whereas, His love for man was unwilling to accept “death”, i.e., an eternal separation from man, his being cast into hell. Therefore, He now required a solution through which the demands of His justice would also be met and man would not have to go into eternal destruction.


    For this solution, He required a man with certain characteristics: one who was completely sinless and without any blemish; one who was powerful enough so that death would not be able to prevail over him; one who would be so benevolent that he would voluntarily take the sins of mankind upon himself, suffer their punishment - death, for mankind, and then be so generous so as to freely distribute the rewards of overcoming sin and death amongst mankind. Only such a person could pay for the sins of mankind, free man from death, reconcile men with God, and restore back the status that was lost in the Garden of Eden.


    For the person who was to provide the solution to sin, it was mandatory for him to possess the following characteristics:

* He should be a human being.

* He should be fully obedient to God, i.e., one who lives a life of complete obedience to God and always does everything in complete submission to and as per the will of God.

* Throughout his life, in everything pertaining to his mind-thoughts-attitude-behavior, he should always be absolutely sinless and blameless.

* He should be voluntarily be willing to take upon himself all the sins of the entire mankind, and suffer their punishment – death, for everyone.

* He should be capable of returning back from the dead; death should not be able to prevail upon him.

* He would be willing to freely share the rewards of his great sacrifice with everyone.


It was impossible for any human being to fulfil all the above characteristics. The sin of Adam and Eve, had put in them and in their children, their posterity the tendency to sin. Every man is born with the tendency to sin, as David said in one of his Psalms, “Behold, I was brought forth in iniquity, And in sin my mother conceived me” (Psalm 51:5); take note, here David is not saying that I was conceived by or because of sin, rather, that from the moment of his being conceived in his mother’s womb, the sin nature was already present in him. This is not a vain statement; it is a practical reality; babies are born with a sin nature. A baby who does not even know how to talk, exhibits anger, exhibits selfish nature – is unwilling to leave, or give up, or share a thing of his liking, naturally knows to refuse to accept the blame for anything wrong done by him, etc. No one has taught that baby any of these things; he has a natural, inherent tendency to think and behave in this manner. Often we laugh away these things, labelling them as “childish behavior”; but if these very things are done by a somewhat grownup child, or an adult, we no longer consider it as “childish behavior”, but as bad, objectionable, unacceptable behavior. If a person continued to do so repeatedly, then we call him to be a sinner, a bad person. The behavior, deed, and attitude is the same, the only thing different is the age. Therefore, whatever be the name we may give to this behavior and attitude, the basic fact is the same and unchanging, and will remain so – every person is born with a sin nature and with a tendency to sin. This nature and tendency resides within everyone since birth, and at an opportune time is manifested in the behavior; and that is when we start calling the person a “sinner”.


   Man through his efforts, can suppress this tendency; can control it to varying extents; can prevent it from being manifested externally; but cannot eliminate it from his mind, thoughts, and desires. We have already seen that in God’s eyes, sins hidden in the heart, not yet committed physically, are just as bad and punishable as those manifested externally and committed physically. That is why in the book of Job, in the Bible, it is written that:

* “Who can bring a clean thing out of an unclean? No one!” (Job 14:4).

* “What is man, that he could be pure? And he who is born of a woman, that he could be righteous? If God puts no trust in His saints, And the heavens are not pure in His sight, How much less man, who is abominable and filthy, Who drinks iniquity like water!” (Job 15:14-16).

* “How then can man be righteous before God? Or how can he be pure who is born of a woman? If even the moon does not shine, And the stars are not pure in His sight, How much less man, who is a maggot, And a son of man, who is a worm?” (Job 25:4-6).


    And, the prophet Isaiah wrote, “But we are all like an unclean thing, And all our righteousnesses are like filthy rags; We all fade as a leaf, And our iniquities, like the wind, Have taken us away” (Isaiah 64:6).


Therefore, now God required a man who from the moment of his being conceived in his mother’s womb, till the last breath of his life, should always have remained sinless and spotless in his mind-thoughts-attitude-behavior. In man’s natural process of conception and birth, this was an impossibility.


    That is why, it is the teaching of the Bible and of the Christian Faith (not Christian Religion), that every person is a born sinner; and every person needs forgiveness of sins and salvation. If you have not received salvation, have not yet asked the Lord Jesus to forgive your sins, then you now have the opportunity to do so.  A short prayer said voluntarily with a sincere heart and with heart-felt repentance for your sins, and a fully submissive attitude, “Lord Jesus, I confess that I have disobeyed You, and have knowingly or unknowingly, in mind, in thought, in attitude, and in deeds, committed sins. I believe that you have fully borne the punishment of my sins by your sacrifice on the cross, and have paid the full price of those sins for all eternity. Please forgive my sins, change my heart and mind towards you, and make me your disciple, take me with you." God longs for your company, wants to see you blessed; but to make this possible or not, is your personal decision. Will you not say this prayer now, while you have the time and opportunity to do so - the decision is yours.  

 

Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well