ई-मेल संपर्क / E-Mail Contact

इन संदेशों को ई-मेल से प्राप्त करने के लिए अपना ई-मेल पता इस ई-मेल पर भेजें : rozkiroti@gmail.com / To Receive these messages by e-mail, please send your e-mail id to: rozkiroti@gmail.com

सोमवार, 21 जून 2010

आनन्दमय पुनर्मिलन

अमेरिका के उटाह प्रांत से, सन २००२ में एक लड़की एलिज़ाबेथ का अपहरण हो गया। वह अपने अपहरण्कर्ताओं के साथ एक लाचार जीवन व्यतीत करती रही। अपहरण के ९ महीने बाद उसे खोज लिया गया और वह अपने घर लौट सकी। उस परिवार के लिये यह एक बहुत प्रतिक्षित तथा आनन्दमय पुनर्मिलन था।

"प्रकाशितवाक्य" में यूहन्ना एक नई धरती और नए स्वर्ग के अपने दर्शन और प्रभु के साथ होने वाले मिलन का वर्णन करता है (प्रकाशितवाक्य २१:१-५)। इस वर्णन का संदर्भ केवल भौगोलिक नहीं है, वह परमेश्वर के लोगों के जीवन का सन्दर्भ है - एक महिमामय सत्य का, परमेश्वर और उसके लोगों का अनन्त्काल तक एक साथ रहने का सत्य।

यूहन्ना उन आशीशों के बारे में बताता है जो परमेश्वर का उसके लोगों के मध्य में निवास करने के द्वारा उन्हें मिलेंगी। पाप के दुष्परिणाम हमेशा के लिये मिटा दिये जाएंगे। यूहन्ना के दर्शन में, दुख, मृत्यु, दर्द, विछोह आदि उन पुरानी बातों का भाग हैं जो तब सदा के लिये जाती रहेंगी। पुरानी रीतियां हट जाएंगी, एक नया और सिद्ध व्यवहार आ जाएगा; एक अनन्तकालीन और आशीशमय पुनर्मिलन होगा। "परमेश्वर का डेरा मनुष्यों के बीच में है, वह उन के साथ डेरा करेगा, और वे उसके लोग होंगे, और परमेश्वर आप उन के साथ रहेगा, और उन का परमेश्वर होगा। और वह उन की आंखों से सब आंसू पोंछ डालेगा, और इस के बाद मृत्यु न रहेगी, और न शोक, न विलाप, न पीड़ा रहेगी; पहिली बातें जाती रहीं। और जो सिंहासन पर बैठा था, उस ने कहा, कि देख, मैं सब कुछ नया कर देता हूं:" (प्रकाशितवाक्य २१:३-५)।

एक दिन हम अपने परमेश्वर पिता के साथ होने वाले आनन्दमय पुनर्मिलन में मगन होंगे; वह ऐसे अदभुत आनन्द का समय होगा जिसकी हम अभी कल्पना भी नहीं कर सकते। - मार्विन विलियम्स


बिछड़ना धरती का नियम है; पुनर्मिलन स्वर्ग का!


बाइबल पाठ: प्रकाशितवाक्य २१:१-५


परमेश्वर का डेरा मनुष्यों के बीच में है, वह उन के साथ डेरा करेगा, और वे उसके लोग होंगे, और परमेश्वर आप उन के साथ रहेगा, और उन का परमेश्वर होगा। - प्रकाशितवाक्य २१:३


एक साल में बाइबल:
  • एस्तेर ३-५
  • प्रेरितों के काम ५:२२-४२

रविवार, 20 जून 2010

हमारी विरासत

मेरे एक मित्र ने लिखा, "यदि कल हम मर जयें तो जिस कंपनी में हम काम करते हैं वह कुछ ही दिनों में हमारी जगह किसी दुसरे को नियुक्त कर लेगी। परन्तु हमारा परिवार जो पीछे रह जायेगा, वह इस हानि की भरपाई कभी नहीं कर पायेगा और सदा हमारी कमी उसे खलेगी। तो फिर क्यों हम अपने आप को अपने काम में इतना अधिक और अपने बच्चों के जीवन में इतना कम खर्च करते हैं?"

क्यों हम अकसर सुबह जल्दी उठकर और देर शाम तक काम करते रहने से अपने आप को थका लेते हैं, और "दुख भरी रोटी खाते हैं" (भजन १२७:१, २)? हम दुनिया पर अपनी छाप छोड़ने में तो व्यस्त रहते हैं, लेकिन हमारे जीवन में जो बहुमूल्य हैं - हमारे बच्चे, उनकी उपेक्षा कर जाते हैं।

राजा सुलेमान ने सन्तान के लिये कहा कि वे "लड़के यहोवा के दिए हुए भाग हैं। जैसे वीर के हाथ में तीर, वैसे ही जवानी के लड़के होते हैं" (भजन १२७:३, ४)। हमारे समय और सामर्थ का हकदार इनसे अधिक और कोई नहीं हो सकता।

राजा सुलेमान ने कहा, रात-दिन मेहनत करने के व्यर्थ परिश्रम की आवश्यक्ता नहीं है, क्योंकि परमेश्वर हमारी ज़रूरतों का ध्यान रखता है (भजन १२७:२)। हम निश्चिंत होकर अपने बच्चों के लिये समय दे सकते हैं और विश्वास रख सकते हैं कि परमेश्वर हमारी भौतिक आवश्यक्ताओं को पूरा करेगा। बच्चे, चाहे हमारे अपने हों या वे जिन्हें हम प्रशिक्षित करते हैं, हमारी स्थायी विरासत हैं। उनपर व्यय किये गये समय और सामर्थ के विष्य में हमें कभी निराशा नहीं होगी। - डेविड रोपर


अपने बच्चों के साथ बिताया गया समय बुद्धिमानी से विनियोग किया गया समय है।


बाइबल पाठ: भजन १२७


लड़के यहोवा के दिए हुए भाग हैं। - भजन १२७:३


एक साल में बाइबल:
  • एस्तेर १, २
  • प्रेरितों के काम ५:१-२१

शनिवार, 19 जून 2010

प्रलोभन

दो भाई, दोनो अलग अलग स्थानों पर, अपने घर और एक दूसरे से दूर, दोनो एक जैसे ही प्रलोभन में पड़े किंतु उनकी उस प्रलोभन की प्रतिक्रीया में ज़मीन-आसमान का अन्तर था। एक, अपने परिवार से दूर, एक जवान युवती की युक्ति का शिकार हुआ और उसके इस पाप के कारण पारिवारिक कलेश और शर्मिंदगी हुई। दूसरा, पारिवारिक कलेश के कारण अपने प्रीय जनों से दूर हुआ, उसने एक व्यसक युवती के निमंत्रण को ठुकराया और उसकी इस विश्वासयोग्यता से परिवार का बचाव और पुनर्वास हुआ।

कौन हैं ये भाई? दोनो याकूब की सन्तान हैं, पहला था यहूदा जो अपनी उपेक्षित बहु तामार द्वारा परेशानी में बनाई गई चाल में फंस गया (उत्पत्ति ३८) और दूसरा था यूसुफ जो अपने स्वामी पोतिफर की पत्नी के प्रलोभनों से बचकर भागा (उत्पत्ति ३९)। एक अध्याय एक घिनौनी कहानी है गैरज़िम्मेदार बर्ताव और धोखे की, दूसरा अध्याय एक सुन्दर उदाहरण है विश्वासयोग्यता का।

यहूदा और यूसुफ की कहानियां, याकुब के वंश के वृतांत (उत्पत्ति ३७:२) के बीच में एक दूसरे के आगे-पीछे दी गईं हैं, ये दर्शाती हैं कि समस्या प्रलोभन नहीं है वरन उसके प्रति होने वाली प्रतिक्रीया है। सबको प्रलोभनों का सामना करन पड़ता है, प्रभु यीशु ने भी किया (मत्ती ४:१-११)। सवाल है कि हम प्रलोभन का सामना कैसे करते हैं? क्या हम दिखाते हैं कि परमेश्वर में विश्वास हमें पाप के सामने घुटने टेक जाने से बचा सकता है?

यूसुफ ने प्रलोभन का सामना करने का एक तरीका दिखाया - प्रलोभन को परमेश्वर के प्रति अपमान जानकर उससे दूर भागना। यीशु ने एक और तरीका बताया - परमेश्वर के वचन के सत्य से प्रलोभन पर जय पाना।

क्या आप किसी प्रलोभन का सामना कर रहे हैं? इसे एक अवसर समझिये परमेश्वर और उसके वचन को अपने जीवन में सार्थक दिखाने का, और उस प्रलोभन से भाग निकलिये। - डेव ब्रैनन


हम प्रलोभन में तब ही गिरते हैं जब हम उसके विरुद्ध खड़े नहीं रहते।


बाइबल पाठ: उत्पत्ति ३९:१-१२


सो भला, मैं ऐसी बड़ी दुष्टता करके परमेश्वर का अपराधी क्योंकर बनूं? - उत्पत्ति ३९:९


एक साल में बाइबल:
  • नेहेमियह १२, १३
  • प्रेरितों के काम ४:२३-३७

शुक्रवार, 18 जून 2010

जोशीला साहस

लंदन की बाहरी सीमा के एक इलाके - हाउन्स्लो में एक युवक राह चलते लोगों को प्रचार कर रहा था। अधिकतर लोग उसे नज़रन्दाज़ कर रहे थे, कुछ उसका मज़ाक बना रहे थे और थोड़े से उसकी बात सुन रहे थे। परन्तु लोगों की प्रतिक्रीया से बेपरवाह वह अपनी बात बोलता ही जा रहा था। बुलन्द आवाज़ और दृढ़ निश्चय के साथ वह अपने दिल की बात कह रहा था, एक क्रुद्ध भविष्यद्वक्ता के जैसे नहीं वरन उस मार्ग पर उपस्थित लोगों के प्रति एक गहरी चिंता रखने वाले के समान। उसके हाव-भाव और आवाज़ में करुणा थी, निन्दा नहीं; वह बड़ी हिम्मत के साथ सम्सत संसार के प्रति मसीह के प्रेम और अनुग्रह का वर्णन कर रहा था।

प्रेरितों ४ में, जबकि कलीसिया अभी नई ही थी, पतरस और यूहन्ना ने भी बड़े हियाव के साथ अपने समय के लोगों को संबोधित किया। उन को सुनने वाले लोगों की क्या प्रतिक्रीया हई? "जब उन्‍होंने पतरस और यूहन्ना का हियाव देखा, ओर यह जाना कि ये अनपढ़ और साधारण मनुष्य हैं, तो अचम्भा किया; फिर उन को पहचाना, कि ये यीशु के साथ रहे हैं" (प्रेरितों ४:१३)। पतरस और यूहन्ना में यह हियाव किसी विद्यालय में शिक्षा पाने से नहीं आया, यह नतीजा था अपने प्रभु एवं गुरू के साथ बहुत समय बिताने का। इस कारण वे भी उसी के लिये जोशीले हो गए थे जिसकी प्रभु को चिंता थी - मनुष्यों का अनन्त अन्तिम स्थान। यही जोश हाउन्स्लो के उस युवक में था।

क्या लोग हम में ऐसा जोश देखते हैं? - बिल क्राउडर


एक मसीही राजाओं के राजा का सन्देश देने वाला उसका राजदूत है।


बाइबल पाठ: प्रेरितों के काम ४:५-१३


जब उन्‍होंने पतरस और यूहन्ना का हियाव देखा, ओर यह जाना कि ये अनपढ़ और साधारण मनुष्य हैं, तो अचम्भा किया; फिर उन को पहचाना, कि ये यीशु के साथ रहे हैं। - प्रेरितों ४:१३



एक साल में बाइबल:
  • नेहेमियाह १०, ११
  • प्रेरितों के कम ४:१-२२

गुरुवार, 17 जून 2010

मामूली पैसे (सैन्ट)

इल्लिनोय विश्वविद्यालय में दाखिला पाए एक नये छात्र, माईक हेय्स ने अपनी शिक्षा के लिये आवश्यक धन एकत्रित करने के लिये एक अनूठा तरीका प्रयोग किया। उसने उस इलाके के एक लोकप्रीय अख़बार "शिकागो ट्रिब्यून" के एक जाने माने पत्रकार को मनाया कि वह अपने लेख में उसके लिये अपील करे "माईक के लिये एक सैन्ट भेजो"।

माईक ने कहा "केवल एक सैन्ट; किसी के लिये भी एक सैन्ट कोई मूल्य नहीं रखता। अपने चारों ओर देखो, कमरे में किसी जगह, ज़मीन पर या सोफे के गद्दी के नीचे या कहीं और, एक सैन्ट ऐसे ही कहीं न कहीं पड़ा ज़रूर मिलेगा। मैं आपसे केवल वही मांग रहा हूँ, प्रत्येक पाठक से केवल एक सैन्ट"।

एक महीने से भी कम समय में माईक के पास २३ लाख सैन्ट जमा हो गये। अमेरिका के सब प्रांतों तथा मैक्सिको, कैनडा और बहमास से भी लोगों ने दान भेजा और कुल मिलाकर माईक के पास $२८,००० जमा हो गये!
एक सैन्ट अपने आप में कुछ कीमत नहीं रखता, जब तक कि वह ऐसे ही अनेक अन्य सैन्ट्स के साथ जोड़ा नहीं जाता। जिस स्त्री का ज़िक्र हम मरकुस १२ में पढ़ते हैं, उसने मन्दिर के दान पात्र में केवल दो दमड़ियां ही डालीं, जो उसकी सारी जीविका थीं (पद ४४)। यद्यपि वे दो दमड़ियां आज के एक सैन्ट से भी बहुत कीमत रखतीं थीं, परन्तु प्रभु यीशु ने उस बहुत थोड़े को भी बहुत आदर दीया क्योंकि उस विधवा ने अपना सब कुछ दे दिया।

उसका यह दान यीशु चेलों के लिये एक उदाहरण और शिक्षा बना, और आज भी हमें सिखाता है। क्या हम कभी ऐसे उदार हुए हैं? यीशु ने उस बेनाम विधवा के द्वारा सिखाया कि वास्तव में दान देने का तात्पर्य क्या है। उस दान का मूल्य एक सैन्ट से भी कम था, किंतु परमेश्वर के प्रति प्रेम की वह अमूल्य भेंट थी। - सिंडी हैस कैसपर


परमेश्वर देने वाले का दिल देखता है, हाथ नहीं; वह दानी को देखता है दान को नहीं।


बाइबल पाठ: मरकुस १२:४१-४४


तब उस (यीशु) ने अपने चेलों को पास बुलाकर उन से कहा, मैं तुम से सच कहता हूं, कि मन्‍दिर के भण्‍डार में डालने वालों में से इस कंगाल विधवा ने सब से बढ़कर डाला है। - मरकुस १२:४३


एक साल में बाइबल:
  • नेहेमियाह ७-९
  • प्रेरितों के काम ३

बुधवार, 16 जून 2010

दो पैसे का व्यवहार

हाल ही में हमारे परिवार को अपना इन्टरनैट केबल उपलब्ध करने वाला प्रदायक बदलना पड़ा। पहले वाले प्रदायक ने वायदा किया कि उनका इन्टरनैट उपकरण लौटाने के लिये वे डाक-टिकिट लगा एक डब्बा देंगे। हम प्रतीक्षा करते रहे किंतु डब्बा नहीं आया; मैंने उन्हें फोन किया, फिर भी डब्बा तो नहीं आया वरन उसका बिल आ गया।

इस का समाधान करने के लिये मैंने उस उपकरण को अपने डाक-खर्च पर उनहें लौटा दिया, फिर उन्हें कई सन्देश भेजे यह जानने के लिये कि वह उपकरण उन्हें मिल गया या नहीं - पर उन सन्देशों का भी कोई उत्तर नहीं मिला। फिर कुछ समय बाद मुझे उनसे उपकरण वापसी के लिये पैसे लौटाने का एक चैक मिला - दो पैसे का!

इस तरह के अनुभव बहुत कुण्ठित करने वाले होते हैं। एक साधरण सी बात बुरे, अव्यक्तिगत तथा अधूरे व्यवहार के कारण कितनी जटिल और परेशान करने वाली बन जाती है।

यदि हमारी कलीसियाओं में भी किसी को ऐसे ही अव्यक्तिगत तथा अधूरे व्यवहार का सामना करना पड़ता होगा तो यह उनके लिये भी ऐसे ही दुख का कारण होगी। यदि कलीसिया में कोई अपने वैवाहिक जीवन के लिये मार्गदर्शन, अथवा बच्चों की परवरिश के लिये सलाह, या किसी बुरी परिस्थिति में पड़े अपने किसी किशोर बच्चे के लिये मर्गदर्शन की मदद के लिये आये और उसे नीरस और अव्यक्तिगत व्यवहार का सामना करना पड़े तो उसे कैसा लगेगा?

पहली मसीही कलीसिया सिद्ध तो नहीं थी, परन्तु वे एक दुसरे की सहायता करते थे। यरुशलेम की प्रथम कलीसिया के विष्य में लिखा है "और वे अपनी अपनी सम्पत्ति और सामान बेच बेचकर जैसी जिस की आवश्यकता होती थी बांट दिया करते थे" (प्रेरितों २:४५)।

दूसरों की आवश्यक्ता जानने के लिये अच्छा संपर्क बनाना अनिवार्य है। इससे ही हम दुसरों की व्यक्तिगत और व्यावाहरिक सहायता कर सकेंगे, जब भी उनहें इसकी आवश्यक्ता होगी। तब अपने आत्मिक और भौतिक संसाधानों को हम प्रत्येक की आवश्यक्ता के अनुसार, परमेश्वर के प्रेम का पात्र होने के कारण, उनहें उपलब्ध करा सकेंगे। - डैनिस फिशर


परमेश्वर आपका ख्याल रखता है - आप दूसरों का रखिये।


बाइबल पाठ: प्रेरितों के काम २:४०-४७


जिनका भला करना चाहिये, यदि तुझ में शक्ति रहे, तो उनका भला करने से न रूकना। - नीतिवचन ३:२७


एक साल में बाइबल:
  • नेहेमियाह ४-६
  • प्रेरितों के काम २:२२-४७

मंगलवार, 15 जून 2010

निरंतर प्रोत्साहन

संसार के कई देशों में Father's Day अर्थात "पिता का दिन" मनाया जाता है। यद्यपि सब देशों में इस विषेश दिन का आरंभ, इसमें होने वाली क्रीयाएं और मनाने की तिथि अलग अलग हैं फिर भी उद्देश्य एक ही है - अपने पिता का आदर करना।

इस वर्ष अपने इस विषेश दिन पर मैंने कुछ भिन्न करने का निश्चय किया है। अपने बच्चों के अभिवादन कार्ड या टेलिफोन पर बातचीत की प्रतीक्षा करने की बजाए मैं उन्हें और अपनी पत्नी को प्रशंसा के सन्देश भेजूंगा; आखिरकर, यदि वे सब न होते तो मैं पिता भी न बनता!

पौलुस ने शिक्षा दी कि पिताओं को अपने बच्चों की परवरिश में सकरात्मक भूमिका निभानी चाहिये न कि उनके लिये निराशा या क्रोध का कारण बनें। उसने लिखा "हे बच्‍चे वालों अपने बच्‍चों को रिस न दिलाओ परन्‍तु प्रभु की शिक्षा, और चितावनी देते हुए, उन का पालन-पोषण करो" (इफिसियों ६:४); "हे बच्‍चे वालो, अपने बालकों को तंग न करो, न हो कि उन का साहस टूट जाए" (कुलुस्सियों ३:२१)। यह दोनो पद पारिवारिक संबंधों में आपसी प्रेम और आदर के संदर्भ में हैं।

बच्चों के बड़े होने के साथ पिता की भुमिका बदलती है किंतु समाप्त नहीं होती। बच्चा चाहे ४ वर्ष का हो या ४० का, प्रशंसा और प्रोत्साहन उसे सदा भाते हैं और प्रार्थना सदा सामर्थी होती है। अपने किसी बच्चे के साथ यदि आपका संबंध टूट गया है तो उसे फिर से जोड़ लेने में देर नहीं करनी चाहिए।

पिताओं, अभी यह समय है कि आप अपने बच्चों को बताएं कि आप उनसे कितना प्रेम करते हैं, उनकी प्रशंसा करें और उनको प्रोत्साहित करें। - डेविड मैक्कैस्लैंड


सबसे उत्तम भेंट जो एक पिता अपने बच्चे को दे सकता है वह सव्यं है।


बाइबल पाठ: कुलुस्सियों ३:१४-२५


हे बच्‍चे वालो, अपने बालकों को तंग न करो, न हो कि उन का साहस टूट जाए। - कुलुस्सियों ३:२१


एक साल में बाइबल:
  • नेहेमियाह १-३
  • प्रेरितों के काम २:१-२१