ई-मेल संपर्क / E-Mail Contact

इन संदेशों को ई-मेल से प्राप्त करने के लिए अपना ई-मेल पता इस ई-मेल पर भेजें : rozkiroti@gmail.com / To Receive these messages by e-mail, please send your e-mail id to: rozkiroti@gmail.com

गुरुवार, 4 मई 2023

Miscellaneous Questions / कुछ प्रश्न - 3c - Unforgiveable sin / क्षमा न होने वाला पाप - 3

Click Here for the English Translation

पवित्र आत्मा की निन्दा को कभी न क्षमा होने वाला पाप क्यों कहा गया है? - 3

 
संबंधित पिछले दो लेखों में हमने इस प्रश्न के सन्दर्भ में त्रिएक परमेश्वर से संबंधित कुछ बातों के बारे में देखा; और फिर शब्द "निन्दा" या "निरादर" के बारे में बाइबल से कुछ तथ्यों के द्वारा समझा कि इस शब्द का क्या अर्थ है। आईए आज देखते हैं की किस प्रकार से फरीसियों के लिए प्रभु यीशु का निरादर करना क्षमा न हो सकने वाले पाप ठहरा:

           यूहन्ना 3:1-3 को देखिए: “फरीसियों में से नीकुदेमुस नाम एक मनुष्य थाजो यहूदियों का सरदार था। उसने रात को यीशु के पास आकर उस से कहाहे रब्बीहम जानते हैंकि तू परमेश्वर की आरे से गुरू हो कर आया हैक्योंकि कोई इन चिन्हों को जो तू दिखाता हैयदि परमेश्वर उसके साथ न होतो नहीं दिखा सकता। यीशु ने उसको उत्तर दियाकि मैं तुझ से सच सच कहता हूंयदि कोई नये सिरे से न जन्मे तो परमेश्वर का राज्य देख नहीं सकता। यहाँ, यह बिलकुल स्पष्ट है की निकुदेमुस प्रभु से जो कह रहा था, उसके अनुसार फरीसी भली-भांति जानते थे कि प्रभु यीशु परमेश्वर की ओर से गुरु होकर आए हैंतथा उनके कार्य यह प्रमाणित करते थे कि परमेश्वर उनके साथ हैऔर उन में होकर काम कर रहा है। धर्म के अगुवे प्रभु यीशु के इससे पहले के जीवन के बारे में न तो अनभिज्ञ थे और न किसी संदेह में थेवरन, वे इन सब बातों के बारे में अच्छे से जानते थेऔर न ही प्रभु ने अपने बारे में उन्हें किसी संदेह में छोड़ा था। न केवल यहाँ पर, वरन अन्य अनेकों अवसरों परयहाँ तक कि उस समय तक भी जब उन्हें झूठे मुकद्दमों में दोषी ठहराने के प्रयास किए जा रहे थेप्रभु ने यह बारम्बार स्पष्ट बता दिया था की वे कौन हैं (यूहन्ना 5:17-43; 8:25; 10:24; 14:11; लूका 22:67-70), परन्तु उन्होंने कभी भी प्रभु पर विश्वास नहीं किया (यूहन्ना 12:37), वरन यह सब जानते हुए भीबुरे उद्देश्यों एवं स्वार्थी भावनाओं के अंतर्गतउन्होंने प्रभु को मार डालने का षड्यंत्र रचा (यूहन्ना 11:47-50).

           दूसरे शब्दों मेंयद्यपि यहूदियों के धार्मिक अगुवे यह भली-भांति जानते थे कि प्रभु यीशु वास्तव में कौन हैंऔर यह भी कि परमेश्वर उनके साथ हैतथा उन में होकर कार्य कर रहा हैफिर भी जानबूझकरस्वार्थी लाभ के लिएउन्होंने प्रभु की अवहेलना कीउन पर अविश्वास कियाऔर सबसे बुरा यह कि जानबूझकर उनके बारे में लोगों का गलत मार्गदर्शन किया, उन सभी के समक्ष प्रभु के कार्यों और शिक्षाओं में होकर दिखाए जा रहे परमेश्वर पवित्र आत्मा की सामर्थ्य को शैतानों के सरदार के सामर्थ्य कहने के द्वारा। उनका यहप्रभु के विरोध में स्वार्थ के अंतर्गत जानबूझकर कही गई बातप्रभु के बारे में जानकारी रखते हुए भी और यह जानते हुए भी कि प्रभु पर उनके द्वारा लगाए जाने वाले आरोप झूठे हैं, प्रभु का निरादर करना, उन्हें अपमानित करना, केवल इसे ही प्रभु ने पवित्र आत्मा के विरुद्ध किया गया कभी क्षमा न हो सकने वाला पाप कहा है।

           इसलिए, पवित्र आत्मा के विरुद्ध कभी क्षमा न हो सकने वाले पाप वह नहीं हैं जो बहुधा वर्तमान के अनेकों धार्मिक अगुवों के द्वारा कहे और बताए जाते हैं। बाइबल में यह वाक्यांश एक बहुत ही विशिष्ट अपराध के लिए प्रयोग किया गया हैऔर केवल उस अपराध को ही यह कहा जाना चाहिए।

कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें
*************************************************************************************
    
    In the previous two related articles we have seen in context of this question some things about the Trinity; and then we understood the meaning of the word "blasphemy" from the Biblical related facts. Now let us look at how those Pharisees were guilty of the unforgivable sin of blasphemy:

    Look at John 3:1-3 : “There was a man of the Pharisees named Nicodemus, a ruler of the Jews. This man came to Jesus by night and said to Him, "Rabbi, we know that You are a teacher come from God; for no one can do these signs that You do unless God is with him." Jesus answered and said to him, "Most assuredly, I say to you, unless one is born again, he cannot see the kingdom of God.” It is quite apparent from what Nicodemus was saying to the Lord that the Pharisees well knew that the Lord Jesus was a teacher come from God, and His deeds testified that God was with Him, was working through Him. The religious leaders were neither ignorant nor in doubt about the Lord’s antecedents; rather, they were well aware of them! Nor had the Lord left them in any doubts about who He was. Not just here but otherwise too, on many occasions, even till the point He was being subjected to the mock trials before being condemned to be crucified, the Lord had repeatedly made clear who He was (John 5:17-43; 8:25; 10:24; 14:11; Luke 22:67-70), but they never believed Him (John 12:37), rather despite this knowledge, for ulterior motives and for their personal gains, they plotted to eliminate Him (John 11:47-50).

    In other words, though the religious leaders of the Jews well knew of who the Lord Jesus actually was, and that God was with Him, working through Him, yet they deliberately, for selfish gains, chose to ignore Him, chose to not believe in Him, and worst of all, knowingly decided to misguide the people about Him by labeling the power of God the Holy Spirit being manifested before them through the teachings and works of the Lord as the power of Beelzebub – the ruler of demons. It is this, their deliberate and selfish slander against Him, despite their knowledge about Him and their knowing evidences contrary to their allegations, that the Lord Jesus has called the unforgivable sin of blasphemy against the Holy Spirit.

    So blasphemy against the Holy Spirit and committing of the unforgivable sin is not what is often stated and conveyed by many religious leaders of our times. It is a phrase used in the Bible for a very specific offence, and that is all that it should be used for.


Please Share The Link & Pass This Message To Others As Well

बुधवार, 3 मई 2023

Miscellaneous Questions / कुछ प्रश्न - 3b - Unforgiveable sin / क्षमा न होने वाला पाप - 2

Click Here for the English Translation

    

पवित्र आत्मा की निन्दा को कभी न क्षमा होने वाला पाप क्यों कहा गया है? - 2


    पिछले लेख में हमने परमेश्वर वित्र आत्मा की निन्दा की निन्दा के सन्दर्भ में त्रिएक परमेश्वर के तीनों स्वरूपों, पिता, पुत्र, और पवित्र आत्मा से संबंधित कुछ बातों को देखा था। आज हम परमेश्वर के सन्दर्भ में शब्द "निन्दा" या "निरादर" से संबंधित बाइबल से कुछ तथ्यों को समझते हैं।

    दूसराअब हम देखते हैं की शब्द ‘निंदा या निरादर’ काउसके क्षमा न हो सकने वाले पाप के सन्दर्भ में, परमेश्वर के वचन में अभिप्राय क्या है। हम मिकल्संस एन्हांस्ड डिक्शनरी ऑफ़ द ग्रीक एंड हीब्र्यु टेस्टामेंट्स से देखते हैं कि यह शब्द यूनानी शब्द ब्लास्फेमियो” (स्ट्रौंग्स G987) से आया हैजिसका अर्थ है:
1. धिक्कारनाअपशब्द के साथ विरोध में बोलनाहानि पहुंचाना।
2. कलंकित करनाकिसी की प्रतिष्ठा को हानि पहुंचानाबदनाम करना।
3. (विशेषतःकिसी के प्रति निरादर पूर्वक बोलना।

           इस शब्द की उपरोक्त परिभाषा से स्पष्ट है कियह निरादर का पाप एक ऐच्छिकजानबूझकर योजनानुसार किया गया कार्य हैजो तथ्यों पर आधारित हो सकता है अथवा नहीं भी हो सकता हैवरन जो तथ्यों का दुरुपयोग करके उन तथ्यों के यथार्थ से बिलकुल भिन्न अभिप्राय देने के द्वारा किया गया भी हो सकता है। और यह केवल व्यक्ति को नीचा दिखाने और बदनाम करने के उद्देश्य से किया गया हो – जो चाहे सही हो या गलत। सीधे शब्दों मेंनिरादर व्यक्ति को दुष्ट कहना और इसका प्रचार करना है यह भली-भांति जानते हुए भी कि वह व्यक्ति बुरा नहीं हैऔर उसके बुरा न होने के प्रमाण होते हुए भीउसे बदनाम करने के उद्देश्य सेजानबूझकर ऐसा करना।

           पवित्र आत्मा के विरुद्ध निरादर का पाप पवित्र आत्मा या उसकी सामर्थ्य अथवा कार्यों के प्रति असमंजस में या अनिश्चित होनाया उस पर संदेह करनाया उसके विषय कोई स्पष्टीकरण की अपेक्षा करनाया कुछ और अधिक खुलासा अथवा विवरण माँगना नहीं है, यह इस बात से भली-भांति प्रकट होता है की यद्यपि प्रभु के कार्य पवित्र आत्मा के अभिषेक और सामर्थ्य के साथ किए गए थे (प्रेरितों 10:38), किन्तु फिर भी अनेकों कोजिन में नए नियम के कुछ बहुत महत्वपूर्ण व्यक्ति भी सम्मिलित हैंप्रभु तथा उसकी सेवकाई के प्रति संदेह थायहाँ तक कि अविश्वास भी था –यूहन्ना बप्तिस्मा देने वाले को संदेह हुआ की क्या प्रभु वह प्रतिज्ञा किया हुआ मसीहा था भी की नहीं (मत्ती 11:2-3); प्रभु के शिष्यों को ही उस पर संदेह था की वह वास्तव में है कौन (मरकुस 4:38-41); प्रभु यीशु के अपने भाई भी उस पर विश्वास नहीं रखते थे (यूहन्ना 7:5); दुष्टात्मा के वश में लड़के के पिता को संदेह था कि वह उसके पुत्र को ठीक कर सकता है कि नहीं (मरकुस 9:24); मृतक लाज़रस की बहिन मार्था को संदेह थाकि प्रभु लाज़रस को मृतकों में से जिलाने पाएगा (यूहन्ना 11:21-28); थोमा को प्रभु के पुनरुत्थान पर संदेह था (यूहन्ना 20:25) इत्यादि। किन्तु इन में से किसी को भी प्रभु ने उनके प्रश्नों, संदेहों, और अविश्वास के कारण कभी क्षमा न हो पाने वाले पाप का दोषी न तो कहा और न इसके लिए उन्हें दण्डित किया। पवित्र आत्मा का प्रतिरोध करने और उसके अनाज्ञाकारी होने की निंदा अवश्य की गई है (प्रेरितों 7:51-53), परन्तु इस “कभी क्षमा न होने वाला पाप” नहीं कहा गया है।

           यहाँ तक कि प्रभु के विरोध में भद्दी या अपमानजनक भाषा के उपयोग को (पतरस द्वारा प्रभु का तीन बार असभ्य भाषा के प्रयोग के साथ किया गया इनकार – मत्ती 26:69-74)भी बाइबल में अनादर या क्षमा न होने वाला पाप नहीं कहा गया है। हमें यह स्मरण करना और ध्यान करना आवश्यक है कि केवल फरीसी, सदूकी, और शास्त्री ही नहीं थे जिन्होंने प्रभु यीशु में दुष्टात्मा होने का दोषारोपण किया थाआम लोगों में से भी कई लोगों ने यही कहा था (मत्ती 10:25; मरकुस 3:21; यूहन्ना 7:20; 8:48, 52; 10:20); परन्तु इन में से किसी भी अवसर पर प्रभु यीशु ने न तो उन्हें क्षमा न होने वाले पाप का दोषी कहा और न ही उन्हें इसके विषय सचेत किया। ऐसे निरादर को कभी न क्षमा होने वाला पाप हैप्रभु ने केवल फरीसीयों से ही मरकुस 3:28-30 और लूका 12:10 में ही कहा हैक्यों?

- क्रमशः 
अगला लेख, भाग - 3, पवित्र आत्मा की निन्दा क्या है?

कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें
****************************************************************************************************

Blasphemy Against the Holy Spirit – The Unforgivable Sin; Why? - 2


    In the previous article we had seen some facts related to the Trinity, God the Father, the Son, and the Holy Spirit, in context of blasphemy against the holy Spirit. Today we will understand some Biblical facts related to the word "blasphemy" in context of God.

    Secondly, let us now look at what the word ‘blasphemy’, actually means in God’s Word, in context of its being an unforgivable sin. We see from Mickelson's Enhanced Strong's Dictionaries of the Greek and Hebrew Testaments that this word comes from the Greek word “Blasphemeo” (Strong’s G987), which means:
1. To revile, to speak abusively against, to malign.
2. To vilify, to injure someone's reputation, to defame.
3. (Specially) to speak irreverently.

    It is apparent from the above definition of this term, that blasphemy is a willful, deliberate and intentional act; which may or may not be based on any facts, rather may even misuse those facts to convey impressions quite different from what the facts actually convey. And this is done with the sole aim of denigrating the person being spoken against – rightly or wrongly. Simply stated, blasphemy is calling and proclaiming a person evil though knowing quite well that the person is not evil; yet despite evidences to the contrary, with the intention of maligning him, deliberately doing so.

    That blasphemy against the Holy Spirit is not vacillation, or doubt, or desiring of a clarification, or asking for an explanation or a further elucidation, is well illustrated by the fact that though the Lord’s works were through the anointing and power of the Holy Spirit (Acts 10:38), yet many, including some very important persons in the New Testament, had doubts, even disbelief, about the Lord Jesus and His ministry – John the Baptist had doubts whether the Lord was the Promised Messiah (Matthew 11:2-3); the Lord’s disciples had doubts about who He was (Mark 4:38-41); Jesus’ own brothers did not believe in Him (John 7:5); the father of the demon possessed son had his doubts whether of not the Lord will be able to cure his son (Mark 9:24); Martha, the sister of deceased Lazarus, had doubts about the Lord’s ability to raise Lazarus from the dead (John 11:21-28); Thomas had doubts about the Lord’s resurrection (John 20:25) etc. But none of them have been condemned by the Lord as having blasphemed Him or having committed the unforgivable sin, for their questions, doubts and unbelief. Resisting or disobeying the Holy Spirit has been condemned (Acts 7:51-53), but has not been called the “unforgivable sin.”

    Even the use of coarse or inappropriate language against the Lord (Peter’s three denials of the Lord, using intemperate language – Matthew 26:69-74), has not been labelled as blasphemy or called unforgivable in the Bible. We need to recall and remember that the Pharisees, Sadducees, and the Scribes were not the only ones who had accused the Lord Jesus of having a demon, many others amongst the general public too had said the same (Matthew 10:25; Mark 3:21; John 7:20; 8:48, 52; 10:20); but in none of these instances did the Lord Jesus either accuse those people or warn them of committing the unforgivable sin. Stating this as blasphemy – the unforgivable sin, was reserved by the Lord only for the Pharisees in Mark 3:28-30 and Luke 12:10; why?

- To Be Continued:
Next Article, Part - 3, What is Blasphemy Against the Holy Spirit?

Please Share The Link & Pass This Message To Others As Well

मंगलवार, 2 मई 2023

Miscellaneous Questions / कुछ प्रश्न - 3a - Unforgiveable sin / क्षमा न होने वाला पाप - 1

Click Here for the English Translation

पवित्र आत्मा की निन्दा को कभी न क्षमा होने वाला पाप क्यों कहा गया है? - 1


    कभी न क्षमा होने वाला पाप – “पवित्र आत्मा की निन्दा या निरादर को लेकर बहुत सी ग़लतफ़हमियाँ हैं, जिसके कारण इस अभिव्यक्ति का दुरुपयोग भी किया जाता है। यह निंदनीय है कि बहुत से प्रचारक तथा शिक्षक, मसीही विश्वासियों के मनों में अनुचित भय जागृत करने के लिए इस धारणा का दुरुपयोग करते हैंजिससे कोई उनसे, उनके कार्यों और शिक्षाओं के लिए प्रश्न न कर सके। ऐसा करके ये लोग, प्रश्न करने वालों पर “पवित्र आत्मा का निरादर” करने का भय एवं आरोप लगाने के द्वारा, उनकी बहुत सी गलत सैद्धांतिक एवं विश्वास संबंधी शिक्षाओं, तथा उनके जीवन में पाए जाने वाले अनुचित व्यवहार के प्रति लोगों के मुंह बंद करते हैं। यह समझने के लिए कि यह “निरादर” वास्तव में है क्याऔर यह क्यों केवल पवित्र आत्मा के विरुद्ध ही क्षमा नहीं हो सकता हैहमें परमेश्वर के वचन में से कुछ तथ्यों एवं शिक्षाओं को देखना होगा।

           सर्वप्रथम, यह केवल पवित्र आत्मा के विरुद्ध ही क्यों कहा गया है?
          
    परमेश्वर का वचन बाइबल हमारे प्रभु परमेश्वर को त्रिएक परमेश्वर दिखाती हैपरमेश्वर पितापरमेश्वर पुत्र  प्रभु यीशु मसीहऔर परमेश्वर पवित्र आत्मा। ये तीनों हर प्रकार से और हर बात में पूर्णतः एक और सामान हैंइन तीनों में कोई भी, किसी भी प्रकार की भिन्नता नहीं है – पवित्र त्रिएक परमेश्वर – एक परमेश्वर तीन व्यक्तित्वों में। तो फिर ऐसा क्यों है की केवल “पवित्र आत्मा के निरादर” के लिए ही इतने कठोर परिणाम दिए गए हैंऔर इन ही परिणामों का न तो कोई संकेत और न ही कोई दावा परमेश्वर पिताया परमेश्वर पुत्र – प्रभु यीशु के विरुद्ध किए गए निरादर के लिए कहा गया है?

           इसे समझने के लिए त्रिएक परमेश्वर के तीन व्यक्तित्वों के संबंध में कुछ बारीकियों को देखना होगा।

           परमेश्वर पुत्र – प्रभु यीशु मसीहजब पृथ्वी पर हमारे उद्धारकर्ता बन कर आएतो वे अपनी स्वर्गीय महिमा, वैभव, स्वरूप, और स्थान को छोड़कर आए थे। बाइबल बताती है कि मानव स्वरूप में उन्होंने अपने आप को स्वर्गीय महिमा से शून्य कर लिया और वे स्वर्गदूतों से थोड़ा कम किए गए थे (फिलिप्पियों 2:5-8; इब्रानियों 2:9)। इस मानवीय स्वरूप मेंवे संसार के पाप उठाने और संसार के छुटकारे के लिए बलिदान होने के लिए आए थे। इसके लिए उनकातुच्छ समझा जानाउनके विरुद्ध बोला जानाउनका दुःख और ताड़ना सहनाऔर संसार के लोगों से तिरिस्कृत एवं निरादर होना, पूर्वनिर्धारित था (यशायाह 53)। उन्हें भी वही सब अनुभव करना और सहना था जिसमें होकर संसार के लोग निकलते हैंउन्हें किसी भी अन्य मनुष्य के सामान जीवन जीना था (इब्रानियों 4:15; 5:7-8), और अंततः क्रूस की श्रापित मृत्यु सहन करनी थी। उनके इस मानवीय स्वरूप और अस्तित्व के सन्दर्भ मेंमृत्यु सहने के लिए स्वर्गदूतों से कुछ कम किए जाने सेउनका यह मानवीय स्वरूप उनके त्रिएक परमेश्वरीय स्वरूप से कुछ “कम” था। इसलिए उनके मानवीय स्वरूप की निंदा या निरादर का दोषजिसे उन्हें सहना ही थापरमेश्वर पवित्र आत्मा के निरादर से कुछ कम और भिन्न होता। क्योंकि हमारे प्रभु को हमारे उद्धार का मार्ग प्रदान करने की अपनी सेवकाई के दौरान अपमान और तिरिस्कार सहना निर्धारित किया गया थाइसलिए उनके (अर्थात उनके मानव स्वरूप के) विरुद्ध कही गई, या कही जाने वाली निंदनीय बातों को क्षमा न हो सकने वाल पाप कहना उनके पृथ्वी पर आने के उद्देश्य को ही विफल कर देताऔर संसार को छुटकारे के स्थान पर नाश में भेज देता। इसलिए परमेश्वर पुत्र की निंदा को क्षमा न हो सकने वाला पाप नहीं कहा जा सकता था।

           परमेश्वर पिता के संदर्भ मेंशब्द “परमेश्वर” और “पिता” सभी संस्कृतियों और धर्मों में सामान्यतः प्रयोग किए जाने वाले शब्द हैंजिन्हें नास्तिक और धर्म को न मानने वाले भी प्रयोग करते रहते हैं; बहुधा सौगंध खाने और अपशब्दों के साथ भीजैसे कि, “अरे मेरे परमेश्वर/या ख़ुदा” “परमेश्वर नाश करे,” “परमेश्वर के श्रापित,” “परमेश्वर की सौगंध” आदि। किसी व्यक्ति द्वारा इन शब्दों का प्रयोग करने का यह अर्थ नहीं है कि वह इन्हें पवित्र त्रिएक परमेश्वरत्व में से पिता परमेश्वर के लिए प्रयोग कर रहा है। इसी प्रकार से शब्द “पिता” भी संसार भर में अनेकों अभिप्रायों के साथ प्रयोग किया जाता हैऔर इसे भी बहुधा अपशब्दों और सौगंध लेने में भी प्रयोग किया जाता है। इसलिए शब्द “पिता” तथा शब्द “परमेश्वर”जो कि किसी भी मत अथवा धर्म में किसी आराध्य के लिए प्रयोग हो सकता हैका किसी भी प्रकार से दुरुपयोगयदि उसे परमेश्वर के निरादर की परिभाषा से पृथक नहीं रखा जातातो स्वतः ही शब्दों का इस प्रकार से प्रयोग करने वाला व्यक्तितुरंत ही सदा काल के लिए दोषी ठहराया जाताऔर उसके पास फिर कभी उद्धार पाने का कोई अवसर नहीं रहता। इसलिए ये दोनों शब्द “पिता” एवं “परमेश्वर” का दुरुपयोग कभी क्षमा न हो सकने वाले पापों में सम्मिलित नहीं किए जा सकता था।

           अब पवित्र त्रिएक परमेश्वरत्व में केवल परमेश्वर पवित्र आत्मा ही शेष रहा। यहां पर एक बहुत ही महत्वपूर्ण ध्यान देने योग्य बात यह है कि परमेश्वर पवित्र आत्मा का विचार केवल मसीही और यहूदी धर्म-विचारधारा में ही पाया जाता हैसंसार के अन्य किसी भी धर्म या विश्वास में यह विद्यमान नहीं है। क्योंकि पवित्र आत्मा के बारे में पुराने नियम के समय में भी लोगों को भली-भांति पता था (उदाहरण के लिएउत्पत्ति 1:2; भजन 104:30; 139:7 आदि) – जो कि वह पवित्र शास्त्र है जिसे फरीसीसदूकीऔर शास्त्री पढ़ा करते थेइसलिए वे किसी भी प्रकार से उनके विषय अनभिज्ञ होने का दावा नहीं कर सकते थेऔर न ही उनके त्रिएक परमेश्वर का भाग होने से अनजान होने का कह सकते थे। इसलिएपरमेश्वर पिता तथा परमेश्वर पुत्र के विषय में उपरोक्त बातों को ध्यान में रखते हुएमूलतःपवित्र आत्मा के विरुद्ध कही गई निरादर की कोई बात ही एकमात्र सच्चे परमेश्वर की निंदा मानी जा सकती है। पवित्र परमेश्वर के विरुद्ध बात करना वही पाप है जिसके कारण लूसिफर गिराया गया (यशायाह 14:12-14यहेजकेल 28:12-15)और शैतान बन गया – सदा काल के लिए परमेश्वर और उससे संबंधित किसी बात का विरोधी। लूसिफर ने परमेश्वर की महिमा और महानता के विरुद्ध बलवा किया और बातें करींपरमेश्वर को उसके समस्त महिमा, वैभव, महानता, अधिकार और सामर्थ्य में भली-भाँति जानने के बावजूदजानकारी रखते हुए भी जानबूझकर किया गया यह विद्रोह लूसिफर के लिए क्षमा न होने वाला पाप बन गयाऔर उसे शैतान बना दियातथा उसे स्वर्ग से निष्कासित कर दिया गया।

           परमेश्वर की पवित्रता, वैभव, और महानता के विरुद्ध किए गए निरादर के इस पाप को यदि हमारे लिए क्षमा योग्य बना दिया जाता, तो फिर परमेश्वर के उच्च तथा निष्पक्ष न्याय की मांग होगी की लूसिफर को भी क्षमा मिलनी चाहिए – और यह परमेश्वर की पवित्रता, वैभव, महानता, और पूर्ण सार्वभौमिकता का उपहास हो जाएगा। लूसिफर का पाप न केवल अत्यंत जघन्य थावरन क्योंकि उसके पतन के समयकिसी ने भी किसी के पाप की कोई कीमत नहीं चुकाई थीजैसे कि मसीह यीशु ने हमारे लिए चुका दी हैइसलिए पाप के लिए कोई प्रायश्चित का समाधान उपलब्ध भी नहीं थाइसका निवारण दंड के द्वारा ही संभव था। ऐसी परिस्थिति में, मात्र क्षमा की प्रार्थना का स्वीकार किए जाने का अर्थ होता स्वर्गीय स्थानों में अनियंत्रित अव्यवस्था एवं अराजकता को निमंत्रण देना। कोई भी सृजा गया प्राणी अपनी इच्छानुसार कुछ भी कर लेता औरबस क्षमा मांग कर उसके परिणामों से बच निकालता –  और यह कदापि स्वीकार नहीं की जा सकने वाली स्थिति हो जाती। इसलिए यह अनिवार्य था कि लूसिफर से उसके द्वारा किए गए इस निरादर के पाप का हिसाब लिया जाए और उसे पाप का दण्ड भोगने का उदाहरण बना कर प्रस्तुत किया जाए। लूसिफर को उचित दण्ड दिया ही जाना थाऐसा दण्ड जो उसके पाप के घोर और जघन्य होने के अनुपात में हो। यदि परमेश्वर के निरादर का पाप एक के लिए क्षमा होने योग्य नहीं हैतो फिर परमेश्वर के निष्पक्ष न्याय के अनुसारयह औरों के लिए भी क्षमा नहीं किया जा सकता है। इसीलिए, पवित्र आत्मा के विरूद्ध निरादर के पाप को भी कभी क्षमा नहीं किया जा सकता है।

- क्रमशः 

अगला लेख, भाग - 2 "निन्दा" या "निरादर" शब्द को समझना


कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें
*********************************************************************************************************

Blasphemy Against the Holy Spirit –The Unforgivable Sin; Why? - 1


    There are a lot of misunderstandings and consequent misapplications about the concept of the “Unforgivable sin – Blasphemy against the Holy Spirit”. It is deplorable that many preachers and teachers exploit this concept to irrationally create a fear in the hearts of Christian Believers, so as to keep the Believers from questioning them or their ways and teachings. Thereby these people get away with many wrong doctrines, improper theology, and questionable behavior in their lives by invoking and taking shelter under alleging “blasphemy against the Holy Spirit” to frighten and silence those asking questions or seeking clarifications. To understand what such ‘blasphemy’ actually is, and why is it unforgivable only against the Holy Spirit, we need to look into some facts and concepts from the Word of God.

Firstly, why only against the Holy Spirit?

    God’s Word, the Bible presents the Lord our God as a Triune God, the Holy Trinity – God the Father, God the Son – the Lord Jesus Christ, and God the Holy Spirit. They are absolutely one and co-equal in all aspects, with no difference whatsoever of any sort amongst them – the Triune God, the Holy Trinity – God manifesting as three in one and one in three. So then, why is it that only the “blasphemy against the Holy Spirit” has been ascribed such severe consequences, whereas the same has not been stated or implied for blasphemy against either God the Father, or against God the Son – the Lord Jesus?

    To understand this we need to look at some ‘finer points’ related to the three persons in the Godhead.

God the Son – the Lord Jesus Christ, when He came down to the earth as our Savior, He left His heavenly Glory, Majesty, Form, and Stature. The Bible tells us that in this His human form He emptied Himself of His heavenly glory and was made lesser than the angels (Philippians 2:5-8; Hebrews 2:9). In this human form, He had come down to bear the sin of the world and be sacrificed for the redemption of the world. For him to accomplish this, He was destined to be despised, to be spoken against, to suffer grief and chastisement, and to face rejection and dishonor from the people of the world (Isaiah 53). He too had to experience and endure all that people of the earth have to go through; He had to live like any other human being (Hebrews 4:15; 5:7-8), and eventually suffer the ignoble death on the cross. In this context of His human form and existence, having been made lesser than the angels to suffer death, His human form was in a manner of saying ‘lesser’ than His Godly form as part of the Triune God. Therefore the offence of any blasphemy or dishonor of His human form, which He was destined to suffer anyways, would be different from and of somewhat lesser magnitude than the dishonor of God the Holy Spirit. Since the Lord Jesus was destined to suffer ignominy and rejection as part of His ministry to secure our redemption, therefore declaring things that were, or will be said against Him in a derogatory manner (i.e. against His human form), as an unforgivable sin would defeat the very purpose for which He had come, and end up sending the world into condemnation, rather than redemption. Hence dishonor of God the Son could not be declared an unforgivable sin.

    In context of God the Father, the terms ‘God’ and ‘Father’ are also quite commonly and generally used terms in all cultures and religions, and even atheists and non-religious people use them as expressions for swearing, e.g. in phrases like “good god,” “god damn it,” “god forsaken,” “swear by god” etc. Their use by a person does not necessarily mean that he is using them against ‘God the Father’ of the Holy Trinity. Similarly, the word “father” too is used worldwide in many ways, and is often also used in abusive or swearing expressions. Therefore any derogatory or vulgar usage associated with the words ‘god’ i.e.  an object of veneration of any faith or religion, and of the word ‘father’, had it not been excluded from being the ‘unforgivable sin of blasphemy’ clause, would have automatically condemned the person forever and taken away any chance of his salvation, ever. So these two terms ‘God’ and ‘Father’ too could not be associated with the ‘unforgivable sin.’

    That leaves only God the Holy Spirit, amongst the persons of the Holy Trinity. A very important consideration here is the fact that the concept of the Holy Spirit of God is unique to Judaism and Christianity; it is not found in any other religion or faith anywhere in the world.  Since the Holy Spirit was well known to even the people of the Old Testament (e.g. Genesis 1:2; Psalm 104:30; 139:7 etc.) – the Scriptures that the Pharisees, Sadducees, and the Scribes studied, therefore they could in no way claim to be ignorant of Him, and His status as part of the Triune God. So, essentially, keeping in mind the above stated concepts about God the Father and God the Son, anything blasphemous against the Holy Spirit is the only blasphemy that can actually be said to be against the one true God. To speak against the Holy God is the same sin that caused the fall of Lucifer (Isaiah 14:12-14; Ezekiel 28:12-15), and made him into Satan – forever the opponent of God and anything to do with God. Lucifer had rebelled and spoken against the glory and majesty of God, despite well knowing God in all His glory, majesty, stature, dominion and power; this knowledgeable and deliberate act of rebellion became the unforgivable sin against Lucifer, turned him into Satan, and he was thrown out of heaven.

    If this sin of blasphemy against the holiness, majesty, and stature of God were to be condoned, or made ‘forgivable’ for us, then the irreproachable and absolutely impartial justice of God would demand that Lucifer too be forgiven – thereby making a mockery of the holiness, majesty, stature, and absolute sovereignty of God. Not only was Lucifer’s sin of incalculable severity, but also since at the time of his fall, no one had paid the price for anyone’s sin, as Christ Jesus has now paid for ours, therefore there was no atoning remedy available for sin either; it had to be dealt with by being punished. In such a situation, the mere acceptance of an apology would have resulted in unbridled chaos and anarchy in the heavenly realms. Since then, any created being could have done whatever it pleased, and got away with it by simply offering an apology – an absolutely unacceptable situation. Hence Lucifer had to be made an example and be held to account for his sin of blasphemy against God. Lucifer had to be prescribed the due penalty; a penalty proportionate in severity to the magnitude and heinous nature of his sin. If blasphemy against God is ‘unforgivable’ for one sinner, then as per the nature of God’s equitable justice, it will remain unforgivable for everyone else. Hence, blasphemy against the Holy Spirit is called the unforgivable sin.

- To Be Continued:

Next Article, Part - 2 Understanding the word "Blasphemy"

Please Share The Link & Pass This Message To Others As Well

सोमवार, 1 मई 2023

Miscellaneous Questions / कुछ प्रश्न - 2 - Salvation and Baptism / उद्धार और बपतिस्मा

Click Here for the English Translation

प्रश्न: उद्धार पाने तथा बपतिस्मा लेने में क्या अंतर है? क्या उद्धार पवित्र आत्मा की छाप लगना, और बपतिस्मा पवित्र आत्मा का अभिषेक होना है?

 

उत्तर:

 बपतिस्मा, परमेश्वर के वचन  पवित्र शास्त्र बाइबल के नए नियम खण्ड के लिखे जाने की मूल भाषा, यूनानी, के शब्द “बैपतिज़ो” से आया है, और इस शब्द का शब्दार्थ होता है बारंबार डुबोना, गोता देना, जलमग्न करनाअभिभूत कर देना, या पूर्णतः भिगो देना।

शब्द उद्धार यूनानी भाषा के शब्द “सोटीरिया” से आया है जिसका शब्दार्थ होता है छुटकारा, सुरक्षित किया जाना, बचाव, अर्थात किसी हानि अथवा हानिकारक बात से बचा लिया जाना।

मसीही विश्वास के सन्दर्भ में, उद्धार पाने का अर्थ है पापों के परिणाम से बचाया जाना , क्योंकि प्रभु यीशु मसीह ने उन्हें अपने ऊपर लेकर हमारे लिए उनका संपूर्ण दण्ड सह लिया – समस्त मानव जाति के लिए। क्योंकि अब पापों की कीमत चुकाई जा चुकी है, उनके दुष्परिणाम भुगत लिए गए हैं, इसलिए अब किसी को भी अपने पापों के परिणामों से बचने के लिए अपनी ओर से या अपने लिए और कुछ भी करने की आवश्यकता नहीं है। अब बस इतना ही करना शेष है कि प्रभु यीशु द्वारा किए गए कार्य पर विश्वास कर के , व्यक्ति यह स्वीकार कर ले कि वह पापी है, प्रभु यीशु से उन पापों की क्षमा माँग ले, अपना जीवन प्रभु को समर्पित कर दे, और उसे अपना निज प्रभु एवं उद्धारकर्ता स्वीकार कर ले। उसके द्वारा यह करने पर, क्योंकि वह प्रभु यीशु मसीह में विश्वास करता है, इसलिए परमेश्वर के अनुग्रह के द्वारा, वह व्यक्ति उस अनन्तकाल की मृत्यु, उस अपरिवर्तनीय हानि की दशा से छुटकारा पा लेता है, सुरक्षित कर दिया जाता है, बचा लिया जाता है, जो उसके पापों में होने के कारण उसकी नियति थी; अब वह उस स्थिति से “बचा लिया” गया है, उसने उस अपरिवर्तनीय हानि की दशा में जाने से उद्धार पा लिया है। यह उनके किसी कर्मों के द्वारा नहीं (इफिसियों 2:5, 8), वरन साधारण विश्वास में, स्वेच्छा से, सच्चे मन से की गई एक ही प्रार्थना के द्वारा, बिना किसी अन्य मनुष्य के हस्तक्षेप अथवा मध्यस्थता के द्वारा हो जाता है। उद्धार पाया हुआ व्यक्ति हमेशा के लिए परमेश्वर की संतान बन जाता है (यूहन्ना 1:12-13) और उसका यह आदर उससे कभी भी वापस नहीं लिया जाएगा।

जो इस प्रकार से बचा लिए गए हैं, जिन्होंने उद्धार प्राप्त कर लिया है, केवल उन्हीं के लिए प्रभु यीशु मसीह ने मत्ती 28:19 में कहा है कि वे बपतिस्मा लेने के द्वारा अपने उद्धार की गवाही दें। बपतिस्मा लेने से उद्धार नहीं है; वरन उद्धार पाए हुए व्यक्ति को बपतिस्मा लेना है। इस पद में प्रभु द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम पर ध्यान कीजिए: पहले व्यक्ति को प्रभु यीशु का शिष्य या अनुयायी बनना है और तब ही उस शिष्य को बपतिस्मा दिया जाना है।

इससे यह स्पष्ट है कि बपतिस्मा और उद्धार दो बिलकुल पृथक बातें हैं। बपतिस्मा किसी को भी उद्धार के लिए योग्य नहीं बनाता है, परन्तु प्रभु यीशु मसीह में लाए गए विश्वास के द्वारा जो उद्धार प्राप्त कर लेते हैं, उनसे यह अपेक्षा रहती है कि वे बपतिस्मे के द्वारा इस बात की गवाही देंगे।

जिस क्षण व्यक्ति उद्धार पाता है, उसी क्षण से वह पवित्र आत्मा का मंदिर भी बन जाता है, और पवित्र आत्मा उसी पल से उसमें आकर निवास करने लग जाता है (इफिसियों 1:13; 1 कुरिन्थियों 3: 16; 6:19), अपनी भरपूरी और संपूर्णता में – पवित्र आत्मा परमेश्वरीय व्यक्ति है – उसे न तो टुकड़ों में दिया जा सकता है, और न ही वह टुकड़ों में दिया जाता है (यूहन्ना 3:34)। पवित्र आत्मा को प्राप्त करने के लिए किसी को भी इससे अतिरिक्त और कुछ भी करने की कोई आवश्यकता नहीं है, कि वह प्रभु यीशु में विश्वास लाकर, उस को अपना निज उद्धारकर्ता ग्रहण कर ले, उसे अपना जीवन समर्पित कर दे (देखेंhttp://samparkyeshu.blogspot.com/2020/04/1.html )। प्रभु यीशु में विश्वास करने से पवित्र आत्मा भी उनके जीवन में आ जाता है, और इसी तथ्य को विभिन्न प्रकार से व्यक्त किया गया है, जैसे कि पवित्र आत्मा की छाप लगना (इफिसियों  1:14), या पवित्र आत्मा का बपतिस्मा मिलना (प्रेरितों 11:15-17)। छाप लगने का अर्थ होता है उस पर उसके स्वामी की पहचाना का चिह्न लगा देना – उद्धार पाए हुए व्यक्ति के अंदर पवित्र आत्मा की उपस्थिति इस बात का चिह्न या छाप है कि वह अब प्रभु परमेश्वर का है (1 कुरिन्थियों 6:1920)। इसी प्रकार से, पवित्र आत्मा का बपतिस्मा पाने का अर्थ है पवित्र आत्मा में पूरी तरह से भीग जाना, या उसमें अभिभूत कर दिया जाना, या उसमें डुबो दिया जाना – पूर्णतः पवित्र आत्मा की अधीनता में आ जाना। ये सभी इसी एक बात, पवित्र आत्मा के नियंत्रण में आ जाने, को व्यक्त करने के विभिन्न तरीके हैं।

कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें

**************************************************************************************************

English Translation

Question: What is the difference between Baptism and Salvation? Is Salvation the sealing of the Holy Spirit and Baptism the anointing of the Holy Spirit?

 

Answer:

The word baptism, is from a Greek language word, in which the New Testament section of God’s Word the Bible was originally written, “baptizo” which literally means to dip repeatedly, to immerse, to submerge, to overwhelm or make fully wet.

 The word salvation is from the Greek word soteria, and it means deliverance, preservation, safety, i.e. to be saved from some harm or something harmful.

 In context of the Christian faith, salvation means to be saved from the consequences of sin, because of the Lord Jesus Christ having taken them upon Himself and borne them for us - the entire mankind. Since now the sins have been paid for, their consequence borne, therefore no one needs to do anything of their own to be delivered from suffering the consequences of their sins. Now, all that anyone needs to do is believe on what the Lord Jesus has done, admit being a sinner to the Lord and pray for His forgiveness for them, submit their life to Him, and accept Him as their Lord and Savior. On doing this, through the grace of God, because of the faith placed in the Lord Jesus Christ, person is delivered, or preserved, or made safe from the eternal death or irreversible harm he was destined to; i.e. he is 'saved', or has attained salvation from harm. This is not by virtue of any works of any kind done by the person (Ephesians 2:5, 8), but by a single prayer made voluntarily from a sincere heart in simple faith, without the mediation or intervention of any other person. This saved person now irrevocably becomes a child of God forever (John 1:12-13).

 Those who are saved, i.e., have attained salvation, only they have been asked by the Lord Jesus, in Matthew 28:19, to witness about their being saved through taking baptism. Salvation is not by baptism; rather, those who have been saved have been asked to get baptized. Notice the sequence of the Lord’s instructions in this verse: first a person has to become the Lord's disciple or follower, and then the disciple should be baptized.

Hence it is quite apparent that baptism and salvation are two different things. Baptism does not qualify anyone for salvation, but those who have received salvation by faith in the Lord Jesus, are expected to witness about it through taking baptism.

The moment a person is saved, he becomes the temple of the Holy Spirit, who comes to reside in him (Ephesians 1:13; 1 Corinthians 3: 16; 6:19) in His fullness – Holy Spirit is a Divine Person – He is cannot be given out in parts, and is not given out in parts (John 3:34). Nobody needs to do anything extra or special to receive the Holy Spirit, other than to believe in the Lord Jesus, accept Him as his personal Savior, and submit their lives to Him (see: http://englishsampark.blogspot.com/2020/04/receiving-holy-spirit-1-introduction.html ). Coming to faith in the Lord Jesus also brings the Holy Spirit into their lives, and this is expressed through different words, like being sealed (Ephesians 1:14) or being baptized by the Holy Spirit (Acts 11:15-17). To be 'sealed' means being given a mark of ownership - the presence of the Holy Spirit within a Christian Believer is a mark of the Believer being the possession of the Lord (1 Corinthians 6:1920). Similarly, being 'baptized' by the Holy Spirit means being 'fully wet' or being 'overwhelmed' or being 'dipped' - under the cover of the Holy Spirit. These are all various ways of stating the same thing, i.e., being possessed by the Holy Spirit.

Please Share The Link & Pass This Message To Others As Well

रविवार, 30 अप्रैल 2023

Miscellaneous Questions / कुछ प्रश्न - 1 - Sabbath or Sunday? / सबत या सन्डे?

 Click Here for the English Translation


प्रश्न: सबत क्या है; क्या यह और सन्डे एक ही हैं? मसीहियों को आराधना सन्डे को करनी चाहिए या सबत के दिन करनी चाहिए?


उत्तर:

     सीधा, स्पष्ट और एक वाक्य का उत्तर है कि सबत और सन्डे एक ही दिन नहीं है, और बाइबल के अनुसार मसीहियों को सन्डे के दिन आराधना करनी चाहिए।


     ‘सबत’ शब्द का अर्थ होता है विश्राम। सामान्यतः इसका अभिप्राय यहूदी कैलेंडर के सातवें दिन, और हमारे वर्तमान कैलेंडर के शनिवार का दिन होता है, क्योंकि इस दिन परमेश्वर ने अपनी सृष्टि के कार्य को पूर्ण करके विश्राम किया (उत्पत्ति 2:2-3) और यह सातवाँ दिन अपनी दस आज्ञाओं में अपने लोगों के विश्राम के लिए ठहरा दिया (निर्गमन 20:8-11)। किन्तु पुराने नियम में सबत या विश्राम दिन अनिवार्यतः यहूदी सप्ताह का सातवाँ दिन नहीं है – कोई भी ‘विश्राम दिन’ या ‘काम न करने का दिन,’ सबत का दिन कहा जा सकता है – लैव्यव्यवस्था 23 अध्याय देखें, जहाँ परमेश्वर के अन्य पर्व और उन्हें मनाने की विधियां दी गई हैं, और 25 अध्याय देखें, जहाँ एक पूरे निर्धारित वर्ष को ही सबत या विश्राम का वर्ष कहा गया है। इसी प्रकार निर्गमन 31:13 और लैव्यव्यवस्था 19:3 तथा 26:2 में भी बहुवचन ‘विश्राम दिनों आया है (अंग्रेज़ी अनुवादों में शब्द sabbaths का प्रयोग हुआ है), अर्थात एक ही दिन सबत का दिन नहीं था, जो यह स्पष्ट करता है कि पुराने नियम में शब्द ‘सबत’ केवल यहूदी सप्ताह के सातवें दिन के लिए ही नहीं था, वरन परमेश्वर द्वारा निर्धारित किसी भी विश्राम या काम से अवकाश लेने के समय के लिए था। शब्द के प्रयोग का संदर्भ निर्धारित करता था कि यह किस अभिप्राय से कहा जा रहा है; किन्तु सामान्यतः यह यहूदी सप्ताह के सातवें दिन, हमारे शनिवार, के लिए था, जिसे परमेश्वर की व्यवस्था और दस आज्ञाओं के अनुसार कोई भी कार्य करने के लिए नहीं वरन परमेश्वर की उपासना के लिए व्यतीत किया जाना था – यह व्यवस्था की माँग थी, उनके लिए जो व्यवस्था के अंतर्गत परमेश्वर के लोग थे, वे चाहे जन्म से अब्राहम के वंशज हों, या स्वेच्छा से यहूदियों के साथ रहने वाले हों (निर्गमन 20:10), या जिन्होंने यहूदी धर्म और व्यवस्था को अपना लिया हो – जैसे कि उन लोगों की वह मिली-जुली भीड़ जो इस्राएलियों के साथ मिस्र से निकलकर आई थी (निर्गमन 12:38), या बाद में जो लोग यहूदी बने (एस्तेर 8:17; 9:27; यशायाह 14:1; 45:14; ज़कर्याह 8:20-23) – उन सभी पर परमेश्वर द्वारा दी गई व्यवस्था लागू होती थी, और उसका उन्हें पालन करना था, सबत का दिन या शनिवार परमेश्वर के लिए पृथक एवं पवित्र रखना था और व्यवस्था में दी गई विधि के अनुसार उसका पालन करना था।


     हमारा आज का इतवार, या सन्डे, यहूदी कैलेंडर का सप्ताह का पहला दिन है; और हमारे वर्तमान कैलेंडर का सातवाँ दिन। यह दिन हम मसीही विश्वासियों के लिए विशेष इस लिए है क्योंकि इस दिन प्रभु यीशु मसीह मृतकों में से जी उठे थे (मरकुस 16:9, देखें पद 1-9)। इसीलिए प्रभु यीशु मसीह के अनुयायी, प्रभु की आराधना करने और प्रभु-भोज में सम्मिलित होने के लिए ‘सप्ताह के पहले दिन अर्थात सन्डे के दिन एकत्रित हुआ करते थे (प्रेरितों 20:7; 1 कुरिन्थियों 16:2) – और यह बात परमेश्वर के पवित्र आत्मा ने लिखवाई है (2 तिमुथियुस 3:16-17), हमारी शिक्षा और पालन के लिए। और नए नियम में कहीं भी ऐसा करने के लिए मसीही विश्वासियों की न तो निन्दा की गई है और न ही इसे सुधारने, तथा वापस ‘सबत’ या शनिवार के दिन पर जाने के लिए कहा गया है। अर्थात, सब्त के स्थान पर सन्डे के दिन आराधना करने की यह बात परमेश्वर की ओर से है, परमेश्वर को स्वीकार्य है, और मसीही विश्वासियों के लिए उचित एवं मान्य है। बाद में इसे ‘प्रभु का दिन भी कहा गया है (प्रकाशितवाक्य 1:10) – और यह भी पवित्र आत्मा ही के द्वारा लिखवाया गया है। इसे वापस यहूदी सबत पर पलट देने का न तो कोई निर्देश है, और न ही कोई औचित्य, अथवा अनिवार्यता है।


     आज बहुत से लोग मसीही विश्वासियों को भरमा कर सन्डे के स्थान पर सबत के दिन की ओर ले जाना चाहते हैं, और अपनी बात के समर्थन में पुराने नियम से व्यवस्था के हवाले देते हैं। किन्तु वे बाइबल से यह नहीं दिखाते हैं कि मसीह यीशु ने हमारे लिए व्यवस्था को पूरा कर दिया, उसे हमारे सामने से हटा कर क्रूस पर ठोक दिया, और व्यवस्था के पालन के लिए हम भी मसीह के साथ क्रूस पर मर गए हैं (रोमियों 7:4; 10:4; कुलुस्सियों 2:13-15) – इन पदों में ध्यान कीजिए, मसीह में व्यवस्था पूरी हो गई, अर्थात, उसकी सभी आवश्यकताएँ पूरी कर दी गई हैं; और अब उसका अन्त, अर्थात परिपूर्ण होने के कारण समापन हो गया है; अब व्यवस्था टूट नहीं सकती है – उसका संपूर्ण पालन कर के, उस पुस्तक को बन्द कर के, उसके स्थान पर परमेश्वर ने मसीह यीशु में लाए गए विश्वास के द्वारा अपने अनुग्रह की धार्मिकता लागू कर दी गई है। मसीह ने व्यवस्था को क्रूस पर जड़ कर उसे हमारे सामने से हटा दिया है – अब धार्मिकता के लिए हमें उसके मार्ग पर चलने की कोई आवश्यकता ही नहीं रह गई है; मसीह में होकर हम व्यवस्था के लिए मर गए हैं – इसलिए अब न तो व्यवस्था का हम पर कुछ अधिकार रह गया है और न ही हम उसके पालन कर पाने की दशा में हैंअब हम मसीह में विश्वास के द्वारा जीते हैं – अब हमें व्यवस्था और उसकी बातों के पालन करने की कोई आवश्यकता नहीं है; हम प्रभु यीशु मसीह में विश्वास के द्वारा धर्मी ठहरते हैं, न कि व्यवस्था के पालन के द्वारा (रोमियों 3:22-31; 10:8-11)।


      इस पर भी ध्यान करें कि पहली कलीसिया और प्रेरितों – प्रभु यीशु के शिष्यों, के समय पर ही इस बात पर खुलकर और विस्तार से चर्चा हुई थी, और निष्कर्ष निकाल कर यह आज्ञा दे दी गई थी कि न तो कभी कोई व्यवस्था को पूरा करने पाया है (प्रेरितों 15:10) और न ही व्यवस्था की बातों को पूरा करने की कोई आवश्यकता है (प्रेरितों 15:24)। साथ ही, पौलुस ने पवित्र आत्मा के अगुवाई में अपनी पटरियों में यह बिलकुल स्पष्ट कर दिया था कि व्यवस्था के पालन से कोई भी परमेश्वर के दृष्टि में धर्मी नहीं ठहरेगा (रोमियों 3:20; गलातियों 3:11), और जो भी व्यवस्था के अनुसार जीना चाहता है वह संपूर्ण व्यवस्था का पालन करने के श्राप के अधीन है (गलातियों 3:10), परन्तु मसीह यीशु ने हमें इस श्राप के अधीन आने से छुड़ा लिया है (गलातियों 3:13); और याकूब लिखता है कि जो व्यवस्था के एक भी बिंदु का दोषी है, वह संपूर्ण व्यवस्था का दोषी है (याकूब 2:10) – तो हम क्यों अपने आप को इस असम्भव और पूर्णतया अनावश्यक बोझ के नीचे ले कर आएँ?  


     अब, जो भी अपने आप को व्यवस्था की बातों के पालन के अधीन लाना चाहता है, उसके लिए कहा गया है कि वह श्रापित है’, व्यवस्था के द्वारा धर्मी नहीं ठहरता है, और व्यवस्था का विश्वास से कोई संबंध नहीं है (गलातियों 3:10-13)। और शैतान के ये लोग, धर्मी बनकर (2 कुरिन्थियों 11:3, 13-15), मसीह यीशु के नाम में हमें वापिस व्यवस्था के पालन में ढकेलने का प्रयास कर रहे हैं हमें श्रापित करना चाह रहे हैं जिससे हम मसीह में विश्वास की हमारी आशीषों को गँवा दें, व्यर्थ कर दें।


     इनसे सावधान रहें, इनकी चिकनी-चुपड़ी बातों में न आएँ, क्योंकि सबत के पालन का यह झूठ बहुत बल के साथ अनेकों रीतियों और सभी माध्यमों से प्रचार किया जा रहा है, लोगों को भरमाया जा रहा है। इनसे बच कर रहें, इनकी बातों से दूर रहें।



कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें


**************************************************************************************************

English Translation


Question: What is the Sabbath; is it the same as Sunday? Should Christians worship on Sunday or on Sabbath day?

 

Answer:


     The simple, straightforward, one line answer is that Sabbath and Sunday are not the same, and Biblically, Christians ought to worship on Sunday.


     The word ‘sabbath’ means rest. Usually this alludes to the seventh day of the Jewish calendar, which is the Saturday of our current calendar, because on this day the Lord God completed His Creation work and rested (Genesis 2:2-3) and He established this seventh day as a day of rest for His people in His Ten Commandments (Exodus 20:8-11). But in the Old Testament, a sabbath day or a day of rest is not necessarily the seventh day of the Jewish week – it can be any ‘day of rest’ or of ‘cessation of work’ – see Leviticus chapter 23, where the feasts of the Lord and the methods of celebrating them are given, and see chapter 25, where the whole particular year is called the sabbath year. Similarly, in Exodus 31:13 and Leviticus 19:3 and 26:2 also the word is used in plural sabbaths’ indicating more days than one were designated as ‘sabbath’ and this makes it clear that in the Old Testament the word ‘Sabbath’ was not used for just the seventh day of the Jewish week, but was for any day appointed by God for rest or not doing the routine work. The context of the word decided the meaning of the word; but generally speaking it meant the seventh day of the Jewish week, our Saturday, that, according to God’s Law and the Ten Commandments was to be a day of not doing any work, but to be spent in worshiping the Lord God – this was the demand of the Law, from them who were the people of God under the Law, whether they were the natural descendants of Abraham, or those residing with the Jews (Exodus 20:10), or those who had accepted to follow Judaism – like those people of the mixed-multitude who came out of Egypt with the Jews (Exodus 12:38), or those who became Jews later on (Esther 8:17; 9:27; Isaiah 14:1; 45:14; Zechariah 8:20-23) – they were all under the Law of Godand it was necessary for them to follow itthey were to maintain the sanctity of the Sabbath, or Saturday and observe it appropriately as commanded in the Law.


     Our Sunday is the first day the Jewish week; and is the seventh day of our current calendar. This day is of special significance for the Christians, because the Lord Jesus rose from the dead on this day (Mark 16:9, see verses 1-9). Therefore the followers of the Lord Jesus, started to gather for worshiping the Lord and participating in the Lord’s Table or Holy Communion on ‘the first day of the week’ i.e. on Sunday (Acts 20:7; 1 Corinthians 16:2) – and this God’s Holy Spirit got recorded for us (2 Timothy 3:16-17), for our instruction and observance. Nowhere in the New Testament have the Christian Believers been reprimanded for doing this, and neither have they been instructed at any place to rectify this and revert back to the ‘Sabbath’ or Saturday. In other words, worshiping God on Sunday, is from God, is accepted by God, and is appropriate to observe for the Christians. Later, this ‘first day of the week’ was also called the Lord’s Day’ (Revelation 1:10) – again recorded in the Bible through the Holy Spirit. There is no instruction, reason, or compulsion to revert this back to the Jewish Sabbath day.


     Today many people are deceiving Christians into reverting to the Sabbath day in place of Sunday, and they quote from the Old Testament to support their arguments. But what they do not show from the Bible is that Christ Jesus has fulfilled the Law for ushas nailed it to the Cross and has taken it out of our way, and we too have died on the Cross with Christ for the Law (Romans 7:4; 10:4; Colossians 2:13-15) – pay attention to these verses, the Law has been fulfilled in Christ, in other words, all its requirements have been completedand now it has come to its conclusioni.e. by having been fulfilled it is now closed; now the Law cannot be broken – because it has been fully fulfilled, it is a closed chapter, and in its place God has made applicable the righteousness of His grace through coming to faith in the Lord Jesus. By nailing the Law to the Cross Christ has taken it out of our way – we simply don’t have to walk that path to righteousness anymore; in Christ we have died to the Law – therefore neither does the Law have any hold on us nor are we in any state to follow it; now we live by faith in Christ – now we have no reason to observe the Law and its instructions; we are made righteous by our faith in Christ, and not by observing the things of the Law (Romans 3:22-31; 10:8-11).


     In any case, right at the time of the first Church and the Apostles – the disciples of Christ, it had been thoroughly discussed and unanimously accepted and decreed for all times that no one had been able to keep the Law (Acts 15:10) and there is no need for observing the Law (Acts 15:24). Moreover, Paul, writing his letters under the guidance of the Holy Spirit has very clearly stated that no one is justified before God by observing the Law (Romans 3:20; Galatians 3:11), and anyone wanting to live by the Law is condemned to striving to fulfill all of it (Galatians 3:10), but Christ has redeemed us from coming into this condemnation (Galatians 3:13); and James wrote that anyone who breaks even one point of the Law is guilty of breaking the whole Law (James 2:10) – so why at all should we bring ourselves under such an impossible and absolutely unnecessary burden?


    Now whosoever wants to bring himself under observing the things of the Law, he is called ‘cursed’, he is not justified and made righteous by the Law, and the Law has nothing to do with Faith (Galatians 3:10-13).And these agents of Satan, under the garb of being religious and righteous (2 Corinthians 11:3, 13-15), in the name of the Lord Jesus are trying to push us back into observing the Law, are trying to make us cursed, so that we end up loosing our blessings in Christ, rendering them infructuous.

Beware of them, do not fall for their smooth talk, for the lie of the necessity of observance of Sabbath is being very energetically being preached in many ways and by all means, people are being deceived and led astray. Stay safe from such people, stay away from them.


Please Share The Link & Pass This Message To Others As Well