ई-मेल संपर्क / E-Mail Contact

इन संदेशों को ई-मेल से प्राप्त करने के लिए अपना ई-मेल पता इस ई-मेल पर भेजें : rozkiroti@gmail.com / To Receive these messages by e-mail, please send your e-mail id to: rozkiroti@gmail.com

शुक्रवार, 22 दिसंबर 2023

Blessed and Successful Life / आशीषित एवं सफल जीवन – 118 – Stewards of Holy Spirit / पवित्र आत्मा के भण्डारी – 47

Click Here for the English Translation

पवित्र आत्मा से सीखना – 27

    परमेश्वर के द्वारा प्रदान की गई बातों के प्राप्त कर्ता होने के नाते, नया-जन्म पाए हुए मसीही विश्वासी, परमेश्वर को उसके द्वारा दी गई हर बात के लिए उत्तरदायी हैं, और इसीलिए उन्हें उन बातों के योग्य भण्डारी बन कर कार्य करना है। परमेश्वर ने प्रत्येक विश्वासी को विभिन्न बातें दीं हैं, उनके मसीही जीवन और परमेश्वर द्वारा उन्हें सौंपी गई सेवकाई का निर्वाह करने के लिए। प्रत्येक विश्वासी के उद्धार पाने के पल से ही उसे परमेश्वर पवित्र आत्मा भी प्रदान किया जाता है कि आजीवन उसमें निवास करे, उसका सहायक, साथी, शिक्षक और मार्गदर्शक बनकर। पवित्र आत्मा विश्वासी को उसके जीवन और सेवकाई के बारे में सिखाता है, और साथ ही उसे परमेश्वर का वचन बाइबल भी सिखाता है, यदि विश्वासी पवित्र आत्मा से सीखने के लिए तैयार हो, तो। इस श्रृंखला में हम पवित्र आत्मा से सीखने के बारे में पवित्र शास्त्र के भिन्न खण्डों से सीख रहे हैं, और वर्तमान में हम 1 कुरिन्थियों 2:12-14 पर विचार कर रहे हैं। हमने पद 12 और 13 देख लिए हैं, और पिछले लेख से हमने पद 14 पर विचार करना आरंभ किया है।

    पिछले लेख में हमने देखा था कि विश्वासी के जीवन में पवित्र आत्मा के प्रभावी और कार्यकारी होने के लिए, विश्वासी को अपने जीवन में से साँसारिक और शारीरिक बातों को बाहर निकालना है (1 पतरस 2:1)। जैसा कि इस पद 14 के पहले भाग में लिखा है, “परन्तु शारीरिक मनुष्य परमेश्वर के आत्मा की बातें ग्रहण नहीं करता, क्योंकि वे उस की दृष्टि में मूर्खता की बातें हैं;” शारीरिक मनुष्य ऐसा हर वह मनुष्य है जो सँसार की बातों और शारीरिक अभिलाषाओं के वश में रहता है – वह कोई उद्धार नहीं पाया हुआ जन हो सकता है; कोई ऐसा जन हो सकता है जो अपने आप को नया-जन्म पाया हुआ तो समझता है, किन्तु वास्तव में नया-जन्म पाया हुआ है नहीं, जैसे कि प्रेरितों 8 में शमौन टोन्हा करने वाला; या कोई नया-जन्म पाया हुआ मसीही विश्वासी जो अभी भी साँसारिक और शारीरिक जीवन जी रहा है (1 कुरिन्थियों 3:1-3)। वे लोग जो साँसारिक और शारीरिक लालसाओं के नियंत्रण में रहते हैं, वे चाहे नया-जन्म पाए हुए हों अथवा न हों, वे अभी भी आत्मिक अन्धेपन में जी रहे हैं, “क्योंकि उनकी बुद्धि अन्‍धेरी हो गई है और उस अज्ञानता के कारण जो उन में है और उनके मन की कठोरता के कारण वे परमेश्वर के जीवन से अलग किए हुए हैं” (इफिसियों 4:18)। वे पवित्र आत्मा की कोई भी बात इसलिए स्वीकार नहीं करने पाते हैं, क्योंकि उनकी दृष्टि में वे मूर्खता की बातें हैं; और ऐसा इसलिए है क्योंकि वे बातें उन्हें अपने आँकलन के अनुसार असंगत अथवा असंभव लगती है। उनका आँकलन गलत इसलिए है क्योंकि उनकी बुद्धि अँधेरी हो गई है, और उनके मन की कठोरता के कारण उनमें अज्ञानता है।

    उनकी दृष्टि में पवित्र आत्मा की बातें मूर्खता के बातें हैं, क्योंकि वे उन्हें समझ नहीं पाते हैं। ऐसा इसलिए है क्योंकि उनके मन और बुद्धि सँसार और उनकी शारीरिक अभिलाषाओं के वश में हैं, इसीलिए वे बातों को अपने दृष्टिकोण से देखना और समझना चाहते हैं। लेकिन जैसा कि पद 14 की दूसरे भाग में लिखा है, पवित्र आत्मा की बातें आत्मिक रीति से पहचानी और समझीं जाती हैं, न कि मानवीय बुद्धि और साँसारिक समझ-बूझ के द्वारा। उदाहरण के लिए, क्रूस की कथा को लीजिए; पौलुस ने लिखा, “क्योंकि क्रूस की कथा नाश होने वालों के निकट मूर्खता है, परन्तु हम उद्धार पाने वालों के निकट परमेश्वर की सामर्थ्य है” (1कुरिन्थियों 1:18) – क्रूस का वह सन्देश तो एक ही है; किन्तु एक दृष्टिकोण रखने वालों के लिए वह मूर्खता है; और एक भिन्न दृष्टिकोण रखने वालों के लिए, वह परमेश्वर की सामर्थ्य है। इसी प्रकार से सुसमाचार के बारे में भी है, “क्योंकि मैं सुसमाचार से नहीं लजाता, इसलिये कि वह हर एक विश्वास करने वाले के लिये, पहिले तो यहूदी, फिर यूनानी के लिये उद्धार के निमित परमेश्वर की सामर्थ्य है” (रोमियों 1:16); जो सुसमाचार पर विश्वास करते हैं और उसे स्वीकार कर लेते हैं, वे अपने जीवनों में परमेश्वर की सामर्थ्य को अनुभव करते हैं, किन्तु जो यह नहीं करते हैं, वे नाश हो जाते हैं। थोड़ा विचार कीजिए, बाइबल में लिखा प्रत्येक आश्चर्यकर्म लोगों के लिए तब तक एक मूर्खता था, असंभव था, जब तक कि वह हो नहीं गया; और वह इसलिए हुआ क्योंकि कुछ लोगों ने परमेश्वर में विश्वास किया। सम्पूर्ण इब्रानियों 11 अध्याय उन लोगों के विश्वास की गवाही है जिन्होंने परमेश्वर पर भरोसा रखा, अपने विश्वास को प्रदर्शित किया, असंभव लगने वाली परिस्थितियों में भी, और परमेश्वर ने उनके लिए वह किया जो किसी के भी सोचने और समझने से कहीं बढ़कर था।

    आज भी पवित्र आत्मा इच्छुक है, प्रतीक्षा में है कि विश्वासी उसके पास भरोसा रखते हुए आएँ, अपने जीवनों से साँसारिक और शारीरिक बातों को निकाल देने के बाद, जिस से कि वह उनके जीवनों में अपने कार्य को आरंभ कर सके। जब हम सँसार से हट कर पवित्र आत्मा की आज्ञाकारिता में चलने के लिए तैयार होते हैं, तब वह हमेशा ही यह करने में हमारा सहायक और मार्गदर्शक होने के लिए तैयार रहता है। लेकिन जैसा कि पहले भी कहा गया है, वह हमारे स्थान पर कभी काम नहीं करता है, अर्थात, वह कभी हम से हमारी ज़िम्मेदारी को, उसको जो हमें करने के लिए सौंपा गया है, लेकर उसे स्वयं हमारे स्थान पर पूरा नहीं करेगा। वह कार्य करने के लिए बुद्धि, सामर्थ्य, और मार्गदर्शन प्रदान करता है, लेकिन यह विश्वासी का दायित्व है कि उसके कहे के अनुसार करे। हमारे जीवनों में कई प्रलोभनों और परीक्षाओं पर जयवंत होने के लिए, हमें मत्ती 5:30, 18:8-9 पर गंभीरता से विचार करना चाहिए, अर्थात, दृढ़ निश्चय होकर अपने जीवन से बहुत सी उन साँसारिक बातों को निकाल देना चाहिए जो हमें बारंबार ठोकर देने और परीक्षाओं में गिर जाने का कारण बनती हैं, चाहे यह करना हमें कितना भी कष्टदायक क्यों न लगे, वे बातें हमें कितनी भी आवश्यक क्यों न लगें। सही निर्णय करने में सहायता के लिए हमें उस कीमत के बारे में सोच लेना चाहिए जो हमें ऐसा नहीं करने के कारण बार-बार प्रलोभनों और पाप में पड़ते रहने के कारण चुकानी पड़ेगी – हमारी अनन्तकाल की आशीषों और प्रतिफलों की हानि, और साथ ही पृथ्वी पर ताड़ना सहना। जब हम विश्वास में पहला कदम उठाते हैं, तो पवित्र आत्मा हमारी अगुवाई करता हुआ हमें जीवन में आगे बढ़ाता है, और परमेश्वर उन चीजों से, जिन्हें हमें उसकी आज्ञाकारिता में छोड़ना पड़ा था, बेहतर तथा उपयोगी चीजें हमें देता है।

    यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।

कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें

***********************************************************************

English Translation

Learning from the Holy Spirit – 27

    As recipients of God given things, the Born-Again Christian Believers are accountable to God for all that He has given to them, and therefore must function as worthy stewards. God has given various provisions to every Believer for living their Christian lives, as well as fulfilling their God assigned Christian ministry. God the Holy Spirit has also been given to reside in every Believer from the moment of his salvation, as his Helper, Companion, Teacher, and Guide. The Holy Spirit teaches the Believers about his life and ministry, and also teaches him God’s Word the Bible, if he is willing to learn from the Holy Spirit. In this series we are learning about learning from the Holy Spirit from various Scriptural passages, and presently are considering 1 Corinthians 2:12-14. We have considered verses 12 and 13, and have started on verse 14 since the last article.

    In the last article we have seen that for the Holy Spirit to be effective and working in the Believer’s life, he must get rid of the worldly and carnal things (1 Peter 2:1). As is written in the first phrase of this 14th verse, “the natural man does not receive the things of the Spirit of God, for they are foolishness to him;” the “natural man” is anyone who is under the control of carnal desires and things of the world – he could be someone not yet saved; someone thinking that he is Born-Again, but is not actually Born-Again, as Simon the sorcerer in Acts 8; or a Born-Again Christian Believer who is still living a worldly and carnal life (1 Corinthians 3:1-3). Those who are controlled by the world and the carnal desires, whether Born-Again or not, are still in spiritual blindness, “having their understanding darkened, being alienated from the life of God, because of the ignorance that is in them, because of the blindness of their heart;” (Ephesians 4:18).  They are incapable of receiving the things of the Holy Spirit, for they are foolishness to them; this is because those things appear to be inconsistent and impossible to them, according to their own assessment. Their assessment is at fault because their understanding is darkened, and consequent to the blindness of their hearts, they are ignorant.

    The things of the Holy Spirit are foolishness to them, because they are unable to understand them. This is since their minds and hearts are under the control of the world, and their carnal desires, and they try to evaluate and know about things from that perspective. But as is written in the second half of the verse 14, the things of the Holy Spirit are discerned or understood spiritually, and not by human intellect and worldly wisdom. Take for example, the message of the Cross; Paul writes, “For the message of the cross is foolishness to those who are perishing, but to us who are being saved it is the power of God” (1 Corinthians 1:18) – that message of the Cross is the same, but for people having one point of view it is foolishness; but with those with another point of view, it is the power of God. Similarly, for the gospel, “For I am not ashamed of the gospel of Christ, for it is the power of God to salvation for everyone who believes, for the Jew first and also for the Greek” (Romans 1:16); those who believe in the gospel and accept it, they experience the power of God in their lives, but those who don’t do this, they perish. Think it over, every miracle recorded in the Bible was foolishness, was impossible to the people, till it happened; and it happened because of some people’s faith in God. The whole of Hebrews chapter 11 is a testimony of these people of faith who trusted God, exhibited their faith, even in seemingly impossible situations, and God did for them way beyond anyone could ever think or imagine.

    Even today, God the Holy Spirit is willing and waiting for the Believers to come to Him in faith, having removed the worldly and carnal things from their lives, so that He can start His work in them. When we are willing to step away from the world, and walk in obedience to the Holy Spirit, He is always there to help and guide us in doing it. But, as has been said earlier, He will never become our substitute, i.e., He will never take over from us and do for us what we are supposed to do in our lives. He provides the wisdom, the strength, the guidance, but it is for the Believers to act according to what He says. For overcoming many temptations in our lives, we need to pay serious heed to Matthew 5:30; 18:8-9, i.e., resolutely get rid of those worldly things in our lives that cause us to repeatedly stumble and fall into temptations, no matter how painful it may seem, no matter how necessary those things may seem to us. To help making the decision, consider the cost we will have to pay for not doing so, and therefore keep falling into temptations and sin – the loss of eternal blessings and rewards, as well as chastisement on earth. When we take the first step in faith, the Holy Spirit leads us on in our lives, and God provides for things far better and useful than the ones we give up in obedience to Him.

    If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.

Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well

गुरुवार, 21 दिसंबर 2023

Blessed and Successful Life / आशीषित एवं सफल जीवन – 117 – Stewards of Holy Spirit / पवित्र आत्मा के भण्डारी – 46

Click Here for the English Translation

पवित्र आत्मा से सीखना – 26

    नया-जन्म पाया हुआ प्रत्येक मसीही विश्वासी, उसे परमेश्वर द्वारा प्रदान किए गए प्रावधानों का भण्डारी है और उन प्रावधानों का अपने जीवन में ठीक से उपयोग करने के लिए परमेश्वर को उत्तरदायी है। परमेश्वर ने उसे ये प्रावधान उसके परमेश्वर की सन्तान होने के अनुसार का जीवन योग्य रीति से जी कर दिखाने के लिए दिए हैं। परमेश्वर द्वारा विश्वासियों को प्रदान की गई विभिन्न बातों में से एक है परमेश्वर पवित्र आत्मा, जो उसे उद्धार पाने के पल से ही दे दिया जाता है। पवित्र आत्मा, विश्वासी को अपना मसीही जीवन जीने तथा परमेश्वर द्वारा उसे सौंपी गई सेवकाई का सही रीति से निर्वाह करने में उसका सहायक, साथी, शिक्षक, और मार्गदर्शक होने के लिए दिया गया है। उनका शिक्षक होने के नाते, वह विश्वासियों को अन्य बातों के साथ, परमेश्वर का वचन भी सिखाता है, यदि वे उस से सीखने के लिए तैयार हों, तो। विश्वासियों में यह सामान्य प्रवृत्ति देखी जाती है कि बजाए पवित्र आत्मा से सीखने के, वे मनुष्यों और उनकी रचनाओं से सीखने पर अधिक निर्भर रहते हैं, और यह उन्हें गलत शिक्षाओं में पड़ने के खतरे में भी डाल देता है। इस श्रृंखला में हम पवित्र आत्मा से सीखने के बारे में सीख रहे हैं, और वर्तमान में 1 कुरिन्थियों 2:12-14 से देख रहे हैं। हमने अभी तक पद 12 और 13 देख लिए हैं, आज से हम पद 14 पर विचार आरम्भ करने जा रहे हैं।

    जैसा कि ऊपर के अनुच्छेद में, तथा इस श्रृंखला के प्रत्येक लेख के आरंभिक अनुच्छेद में कहा गया है, परमेश्वर पवित्र आत्मा प्रत्येक मसीही विश्वासी में उसके उद्धार पाने के क्षण से ही आ कर निवास करने लगता है; और उसमें आजीवन बना रहता है। इसका विश्वासी की आत्मिक परिपक्वता से कुछ संबंध नहीं है, क्योंकि आत्मिक परिपक्वता आत्मिक शिक्षा प्राप्त करने और आत्मिक कार्यों में संलग्न होने से संबंधित है। विश्वासी की आत्मिक परिपक्वता का स्तर चाहे कुछ भी हो, अर्थात, चाहे विश्वासी ने पवित्र आत्मा को अपने जीवन में सक्रिय और कार्यकारी होने दिया है अथवा नहीं, परमेश्वर पवित्र आत्मा उसमें विद्यमान रहता ही है। इसलिए, प्रत्येक नया-जन्म पाया हुआ मसीही विश्वासी, उस में पवित्र आत्मा की उपस्थिति के कारण, परमेश्वर की बातों और वचन के प्रति संवेदनशील बन सकता है; चाहे वह उसके प्रति जो उस से कहा जा रहा है, हमेशा ही आज्ञाकारी न भी हो।

    विश्वासी का परमेश्वर की सन्तान होने का स्तर अपरिवर्तनीय है, और ऐसे ही प्रत्येक वास्तविक परमेश्वर की सन्तान के लिए उसमें पवित्र आत्मा की उपस्थिति भी अपरिवर्तनीय है; ये दोनों ही बातें उसकी आत्मिक परिपक्वता पर निर्भर नहीं हैं। इसीलिए हमें 1 कुरिन्थियों 3:15 “और यदि किसी का काम जल जाएगा, तो हानि उठाएगा; पर वह आप बच जाएगा परन्तु जलते जलते” दिया गया है। पृथ्वी पर भ्रष्ट जीवन जीने के लिए विश्वासियों की ताड़ना होती है (इब्रानियों 12:5-9) और वे अपनी आशीषों को, तथा स्वर्ग में अपने प्रतिफलों को गँवा देते हैं; लेकिन परमेश्वर की सन्तान होने का उनका स्तर, और इस कारण उन में पवित्र आत्मा की उपस्थिति कभी वापस नहीं लिए जाते हैं।

    एक बार विश्वासी को उस सामर्थ्य के भण्डार का एहसास हो जाता है, जिसे परमेश्वर ने उस में रखा है, और फिर वह उसमें निवास करने वाले पवित्र आत्मा के प्रति समर्पित और आज्ञाकारी हो जाता है, अर्थात वह “आत्मा के अनुसार” चलने और जीवित रहने (गलतियों 5:16, 25) के लिए समर्पित एवं आज्ञाकारी हो जाता है, तब फिर पवित्र आत्मा की सामर्थ्य उसके जीवन में सक्रिय और प्रकट होने लग जाती है। तब ही, जैसा 1 कुरिन्थियों 2:14 में लिखा है वह “परमेश्वर के आत्मा की बातें ग्रहण” करना आरम्भ कर देता है। यहाँ पर हमें एक बहुत महत्वपूर्ण बात को ध्यान करना और समझना आवश्यक है। प्रत्येक विश्वासी, इस लिए विश्वासी है, क्योंकि उसने साँसारिक से परमेश्वर के आत्मिक राज्य में जन्म लिया है। इसीलिए पवित्र आत्मा ने 1 पतरस 2:1-2 में लिखवाया है कि आत्मिक शिशु होने से आगे की अपनी आत्मिक उन्नति एवँ परिपक्वता की आत्मिक यात्रा का आरम्भ साँसारिक  व्यवहार, “इसलिये सब प्रकार का बैर भाव और छल और कपट और डाह और बदनामी को दूर करके” उन बातों को त्याग देने के साथ करें। उनके जीवनों में इन बातों की उपस्थिति नया-जन्म पाए हुए विश्वासियों को पवित्र आत्मा के निर्देशों के प्रति असंवेदनशील और निष्क्रिय बना देती है। ध्यान कीजिए, यहाँ पर पतरस यह नहीं कह रहा है कि इन साँसारिक बातों को त्याग देने के द्वारा, उन्हें नया-जन्म प्राप्त हो जाएगा; वरन, क्योंकि उन्होंने नया-जन्म पाया है, इसलिए उन्हें अपनी आत्मिक यात्रा का आरंभ साँसारिक और शारीरिक व्यवहार को छोड़ देने के साथ करना है। पवित्र आत्मा इसी बात पर पौलुस के द्वारा 1 कुरिन्थियों 3:1-3 में भी बल देता है, जहाँ पर पौलुस कुरिन्थुस के विश्वासियों को डाँटता है, और उनको चिताता है कि उनके निरन्तर बने हुए साँसारिक और शारीरिक व्यवहार के कारण, वे सिवाए ‘आत्मिक दूध’ के और कुछ भी ग्रहण करने योग्य नहीं है, और इसीलिए आत्मिक रीति से बढ़ने नहीं पा रहे हैं।

    विश्वासी के इसी साँसारिक और शारीरिक व्यवहार के लिए 1 कुरिन्थियों 2:14 में “शारीरिक मनुष्य” शब्द उपयोग किया गया है। यहाँ पर मूल यूनानी भाषा में जो शब्द उपयोग किया गया है और जिसका अनुवाद “शारीरिक” हुआ है, उसका शब्दार्थ होता है “प्राण संबंधी,” अर्थात, शारीरिक, या इंद्रियों को सुख देने वाला – वह जो साँसारिक है, जिसका ध्यान शरीर की इंद्रियों पर, सँसार की बातों पर, और अपनी आंतरिक इच्छाओं पर रहता है। ऐसा व्यक्ति या तो वह हो सकता है जिसका अभी तक उद्धार नहीं हुआ है, या जिसने वास्तव में नया-जन्म नहीं पाया है, या, यद्यपि उसने नया-जन्म तो पाया है, वह परमेश्वर की सन्तान तो है, परमेश्वर पवित्र आत्मा उस में निवास तो करता है, किन्तु वह 1 पतरस 2:1 तथा 1 कुरिन्थियों 3:3 की बातों से बाहर नहीं निकला है। वह इन में से जो भी हो, उसके लिए परिणाम एक ही है, वह “आत्मा के अनुसार” न तो चल रहा है और न ही जीवन जी रहा है, इसलिए वह “परमेश्वर के आत्मा की बातें ग्रहण नहीं करता” है, वह पवित्र आत्मा के निर्देशों के प्रति असंवेदनशील और निष्क्रिय है।

    अगले लेख में हम यहाँ से आगे देखेंगे और 1 कुरिन्थियों 2:14 के तात्पर्यों को और आगे देखेंगे।

    यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।

कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें

***********************************************************************

English Translation

Learning from the Holy Spirit – 26

    Every Born-Again Christian Believer is a steward of everything that God has given him, and is accountable to God for properly utilizing God’s provisions in his life. God has given him the provisions to help him live his life as a child of God worthily. Amongst the various things given by God to the Believers, as promised by the Lord Jesus to His disciples, God the Holy Spirit has also been given to them, from the moment of their salvation. The Holy Spirit has been given to be the Believer’s Helper, Companion, Teacher, and Guide in living their Christian life, and fulfilling their God assigned ministry. As their Teacher, He also teaches the Believers, the Word of God and about the other things given by God; provided they are willing to learn from Him. The general tendency amongst Believers is, instead of the Holy Spirit, to rely upon learning from men and their works, which also renders them prone to learning erroneous teachings. In this series we are learning about learning from the Holy Spirit, presently from 1 Corinthians 2:12-14. We have considered verses 12 and 13 in the preceding articles, and will start considering verse 14 today.

    As has been said in the above paragraph, as well as in every opening paragraph of this series, God the Holy Spirit comes to reside in every Born-Again Christian Believer, from the moment of his salvation; and stays in him throughout his life. It is not a question of the Believer’s spiritual maturity, since spiritual maturity is dependent upon spiritual learning and activity. Irrespective of the Believer’s spiritual maturity, i.e., whether or not the Believer has allowed the Holy Spirit to be active and working in his life, God the Holy Spirit is present in him. Therefore, every truly Born-Again Christian Believer, by virtue of the presence of God the Holy Spirit in him, can always be sensitive towards the things of God and the Word of God; though he may not always be obedient to what is being said to him.

    The Believer’s status of being a child of God is irrevocable, and so is the presence of the Holy Spirit in every actual child of God; neither of these is dependent upon the Believer’s spiritual maturity and activity. That is why we have 1 Corinthians 3:15 “If anyone's work is burned, he will suffer loss; but he himself will be saved, yet so as through fire.” The Believers can suffer loss of their blessings and be chastised for their wayward living on earth (Hebrews 12:5-9), as well as suffer loss of rewards in heaven, because of their worldly and carnal living on earth, but they will never lose their status of being a child of God, and therefore, having the Holy Spirit in them.

    Once, the Believer realizes the power-house God has placed inside him, and he then becomes submissive and obedient to the Holy Spirit residing in him, i.e., once he becomes willing and active in walking or living “by the Spirit” (Galatians 5:16, 25), the power of the Holy Spirit starts becoming active and evident in his life. It is then, as it says in 1 Corinthians 2:14, that he starts to “receive the things of the Spirit of God.” We need be aware and to understand a very important point here. Every Believer is a Believer because of being Born-Again from the worldly into the Spiritual kingdom of God. That is why the Holy Spirit has had written in 1 Peter 2:1-2, that from being spiritual infants, move ahead in your spiritual journey of spiritual growth and maturity by getting rid of worldly behavior, “laying aside all malice, all deceit, hypocrisy, envy, and all evil speaking.” The presence of these things renders the Born-Again Believers insensitive and unresponsive to the instructions of the Holy Spirit. Notice, Peter is not saying that by getting rid of these worldly things, they will become Born-Again; rather, since they are Born-Again, therefore, they need to start their spiritual journey by getting rid of the worldly or fleshly behavior. The Holy Spirit emphasizes this through Paul in 1 Corinthians 3:1-3, where Paul admonishes the Corinthian Believers, and points out to them that because of the continued worldly and carnal behavior in them, they are not able to receive anything other than ‘spiritual milk,’ and therefore they are unable to grow spiritually.

    It is this worldly or carnal state of the Believer, that has been referred to being the “natural man” in 1 Corinthians 2:14. The word used in the original Greek language and translated as “natural” here, literally means “soulish” i.e., natural, or sensual – one who is worldly, focused on the natural senses, on the world, and on his internal motivations. Such a person could either be one who is not yet saved, not yet actually Born-Again; or, although he is Born-Again, he is a child of God, God the Holy Spirit is in him, but he has not grown out of the things mentioned in 1 Peter 2:1 and 1 Corinthians 3:3. In either case, the result is the same; because he is not walking and living “by the Spirit,” therefore he “does not receive the things of the Spirit of God;” and he is insensitive, unresponsive to the instructions of the Holy Spirit.

    We will carry on from here in the next article and consider further the implications of 1 Corinthians 2:14.

    If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.

Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well

बुधवार, 20 दिसंबर 2023

Blessed and Successful Life / आशीषित एवं सफल जीवन – 116 – Stewards of Holy Spirit / पवित्र आत्मा के भण्डारी – 45

Click Here for the English Translation

पवित्र आत्मा से सीखना – 25

    प्रत्येक मसीही विश्वासी को उसके उद्धार के समय से ही परमेश्वर पवित्र आत्मा दे दिया जाता है, और वह उसमें निवास करता है। पवित्र आत्मा मसीही विश्वासी का सहायक, साथी, शिक्षक, और मार्गदर्शक होने के लिए दिया गया है, ताकि मसीही जीवन जीने और परमेश्वर द्वारा सौंपी गई सेवकाई को ठीक से निर्वाह करने में उसकी सहायता और मार्गदर्शन करे। पवित्र आत्मा विश्वासी का शिक्षक भी है, उसे परमेश्वर का वचन तथा अन्य बातें सिखाने के लिए, और जिन विभिन्न परिस्थितियों का वह सामना करता है, उनमें उसकी सहायता करने, उसे सिखाने, और उसका मार्गदर्शन करने के लिए। इसलिए यह अनिवार्य है कि प्रत्येक मसीही विश्वासी पवित्र आत्मा से ही सीखे, न कि मनुष्यों और उनके कार्यों से सीखने पर निर्भर होने के, क्योंकि ऐसा करने से वह गलत शिक्षाओं में पड़ जाने के जोखिम में रहता है।

    वर्तमान में हम 1 कुरिन्थियों 2:12-14 से पवित्र आत्मा से सीखने के बारे में सीख रहे हैं; और इस खण्ड के पद 13 पर विचार कर रहे हैं। पिछले लेख में हमने देखा था कि यह हमेशा से ही परमेश्वर का तरीका रहा है कि उसका वचन उसके लोगों तक बिना उस में कोई मिलावट किए, उसी स्वरूप और उन्हीं शब्दों में पहुँचाया जाए, जैसा उसने अपने प्रतिनिधियों को अपने लोगों तक पहुँचाने के लिए दिया है। हमने पुराने नियम के इस तथ्य के कुछ उदाहरण देखे थे; और यह भी कि परमेश्वर के लोग अपने जीवनों में तब ही सफल और जयवंत रहे जब उन्होंने परमेश्वर के वचन का पालन किया। आज हम पद 13 के इस वाक्यांश, “आत्मिक बातें आत्मिक बातों से मिला मिला कर सुनाते हैं” को आगे देखेंगे, और समझेंगे कि परमेश्वर किस तरह से चाहता है कि उसका वचन उसी से ही समझा और सीखा जाए जो उसने अपने वचन में पहले से ही दे दिया है, न कि किसी मानवीय बात, बुद्धि, या समझ के द्वारा।

    परमेश्वर का अपने वचन को सिखाने का दिया गया तरीका है “ नियम पर नियम, नियम पर नियम थोड़ा यहां, थोड़ा वहां” (यशायाह 28:10; यशायाह 28:9-13 देखिए)। दूसरे शब्दों में, परमेश्वर के वचन को सीखने के लिए, परमेश्वर के लोगों को केवल परमेश्वर वचन में अन्य स्थानों पर दिए गए उस के नियम, अर्थात, उसके दिए हुए सिद्धान्त, निर्देश, और शिक्षाओं को ही उपयोग करना है। यह परमेश्वर के वचन से संबंधित एक अन्य सिद्धान्त, जिसे हम पहले देख चुके हैं, के साथ भी सहमत है – परमेश्वर का वचन पूर्ण और सिद्ध है; परमेश्वर उस वचन में कोई नहीं बात, कोई नए प्रकाशन नहीं जोड़ता है; इसलिए वचन को समझाने के लिए कोई नई बात, कोई नया दर्शन नहीं दिया जाएगा, जो दे दिया गया है, वह पर्याप्त है। साथ ही, जैसा हम ने पवित्र आत्मा द्वारा परमेश्वर के वचन को सिखाने के बारे में देखा है, वह भी हमें जो कह दिया गया है उसे ही स्मरण करवाता है, तथा परिस्थिति के अनुसार वचन की बातें लेकर हमारे सामने लाता है; अपनी ओर से कुछ भी नया नहीं बोलता है। इसीलिए, परमेश्वर का वचन, वचन के अन्य भागों के उपयोग से ही सीखा और समझा जाता है। पवित्र आत्मा की सहायता और मार्गदर्शन में वचन के विभिन्न भागों को एक दूसरे के साथ मिलाकर देखना चाहिए, एक के साथ अन्य संबंधित भागों को जोड़कर पूरे चित्र को बनाना चाहिए, जिस से सही समझ प्राप्त हो सके।

    इस प्रकार से, पवित्र आत्मा के मार्गदर्शन में, परमेश्वर का वचन, उसी वचन की सहायता से समझाया, स्पष्ट किया, और सिखाया जाता है। कोई भी मानवीय विचार, बुद्धि, या समझ कभी भी परमेश्वर के वचन को उस तरह से नहीं सीखा सकते हैं जिस तरह से पवित्र आत्मा कर सकता है, परमेश्वर के वचन के अन्य भागों को लेकर किसी अन्य भाग को समझाने के लिए। मनुष्य के तरीके, बातें, और शिक्षाएँ बहुत आकर्षक और मनोहर प्रतीत हो सकते हैं, वे कुछ समय के लिए हमें रोमांचित और प्रसन्न भी कर सकते हैं, लेकिन साथ ही वे परमेश्वर के शुद्ध वचन में मिलावट भी कर देते हैं। वे पवित्र आत्मा से सीखने का विकल्प कभी भी नहीं हो सकते हैं, और न ही वे हमारे जीवनों में, और फिर हम में होकर औरों के जीवनों में वैसे प्रभाव ला सकते हैं जैसे पवित्र आत्मा की शिक्षाओं से आते हैं। कलीसियाओं में कम होती जा रही सदस्यों और लोगों की सँख्या, मसीहियों में वचन को सीखने की रुचि न होना, और मसीही आराधना का बिगड़ कर परंपरा पूरी करने के लिए औपचारिक निर्वाह करना मात्र बन जाना, आदि बातें पवित्र आत्मा के अनुसार नहीं, बल्कि मनुष्य के विचारों और विधियों के अनुसार वचन सिखाने के परिणाम हैं।

    जैसा कि हमने पिछले लेख के उदाहरणों में देखा था, पुराने नियम के नबी परमेश्वर द्वारा उन्हें दिए गए वचन में अपने विचार, बुद्धि, समझ नहीं मिलाते थे, बल्कि जैसा उन्हें दिया जाता था, उसे वैसा ही बोलते थे, चाहे उन्हें वह समझ में भी न आ रहा हो (दानिय्येल 12:8-9; 1 पतरस 1:10-11)। जो वे कह रहे थे, उसे समझ न पाने ने उन्हें परमेश्वर के वचन में संशोधन और परिवर्तन कर के उसे सहज बनाने का अधिकार अथवा औचित्य प्रदान नहीं किया था। प्रभु यीशु मसीह के शिष्यों को भी प्रभु द्वारा कही गई कई बातें समझ में नहीं आती थीं, लेकिन वे बाद में उन्हें समझ में आने लगीं (मत्ती 15:16; मरकुस 9:32; लूका 9:45; 18:34; यूहन्ना 10:6; 12:16)। शिष्यों ने प्रभु से कहा कि उन्हें उन बातों को जिन्हें वे समझ नहीं पा रहे थे, समझा दे; किन्तु उन्होंने कभी यह नहीं कहा कि उन्हें बदल दे या उनके स्थान पर कुछ अन्य बात रख दे; उन के द्वारा प्रभु की उन बातों में अपनी समझ के अनुसार कुछ भी जोड़ने-घटाने की तो बात ही दूर है। परमेश्वर के शब्दों को समझाना और सिखाना, पवित्र आत्मा का कार्य है, और किसी भी मनुष्य को पवित्र आत्मा के कार्य-क्षेत्र में दखल नहीं देना चाहिए। चाहे वह आकर्षक अथवा सरलता से समझ में आने वाला हो या न हो, परमेश्वर के वचन में मनुष्य के विचारों, बुद्धि, और समझ की बातों द्वारा कोई मिलावट नहीं की जानी है। आत्मिक बातें, आत्मिक बातों के साथ ही मिला-मिला कर सिखाई जानी चाहिएँ, न कि साँसारिक अथवा मानवीय बातों के साथ। यह एक बार फिर से हमारे लिए 1 कुरिन्थियों 4:6 में पौलुस की बात – लिखित वचन से आगे नहीं बढ़ना पर बल देता है। अगले लेख में हम यहाँ से आगे बढ़ेंगे और पद 14 को देखेंगे।   

    यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी। 

कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें

***********************************************************************

English Translation

Learning from the Holy Spirit – 25

    God the Holy Spirit has been given to every Born-Again Christian Believer, and He resides in him from the moment of his salvation. The Holy Spirit has been given to be the Believer’s Helper, Companion, Teacher, and Guide to help him live his Christian life and fulfil his God assigned ministry. The Holy Spirit is also the Believer’s Teacher of God’s Word and other things; helping, teaching, and guiding him in the various situations he faces. Therefore, it is essential that every Christian Believer should learn from the Holy Spirit, instead of relying upon learning from men and their works, since that makes them prone to falling into erroneous teachings.

    Presently we are learning from 1 Corinthians 2:12-14, about learning from the Holy Spirit; and are considering verse 13 of this passage. In the last article, we have seen from the third phrase of verse 13 that it has always been God’s method that His Word be brought to His people unadulterated, in the form and words that He has conveyed to His spokesmen, for passing on to His people. We have seen some Old Testament examples of this fact; and that God’s people have been successful and victorious in their lives only when they have followed His Word. Today we will continue further in considering this phrase of verse 13, “comparing spiritual things with spiritual,” and understand how God wants that His Word be learnt not through things from human thoughts, wisdom, and understanding but from what He has stated in His Word.

    God’s stated method of His teaching His Word is “For precept must be upon precept, precept upon precept, Line upon line, line upon line, Here a little, there a little” (Isaiah 28:10; see Isaiah 28:9-13). In other words, to learn God’s Word, God’s people must only use God’s precepts, i.e., principles, instructions, teachings, etc. already given at other places in His Word. This is also in conformity with another principle related to God’s Word, that we have seen earlier – God’s Word is complete and perfect; He does not add any new revelations or teachings to it; therefore, no new things or visions will be given to explain or clarify anything, what has been given is sufficient. Also, as we have seen about the Holy Spirit teachings God’s Word, He does so by reminding about what has already been spoken, and by taking what has already been given and declaring that, as per the situation at hand; He never says anything new on His authority. Therefore, God’s Word is learnt by utilizing its other portions. Under the help and guidance of the Holy Spirit these related portions must be seen along with other parts, compiling one with another, bit by bit, to develop the complete picture and come to a proper understanding.

    Thus, the Word of God is best explained, clarified, and learnt with the help of the Word of God itself, through the guidance of the Holy Spirit. No human thought, wisdom, understanding can ever clarify and teach God’s Word in the manner the Holy Spirit can, through showing how to utilize other portions of God’s Word to clarify and explain some other portion. Man’s methods, ways, and teachings may appear very attractive and appealing, they may exhilarate and please us for a time, but they can also adulterate God’s Word. They can never be a substitute for learning from the Holy Spirit, nor can they bring the same effect as the Holy Spirit’s teachings bring in our lives, and then through us in other’s lives. The dwindling attendances in Churches, the lack of interest in learning God’s Word amongst the congregations, and Christian worship having become a ritualistic formality, etc. are all glaring evidences of the effects of preaching and teaching according to man’s ways and methods, instead of preaching and teaching the true Word of God under the guidance of the Holy Spirit.

    As we have seen from the examples in the previous article, the Old Testament prophets did not add their own thoughts, wisdom, and understanding to the words that God had given them, but spoke them out as they received them, even though they might not have understood what they were saying (Daniel 12:8-9; 1 Peter 1:10-11). Their inability to understand what they were saying did not give them the reason or authority to alter and edit God’s Word to try to make it easier to understand and follow. Even the Lord’s disciples did not understand many things that the Lord said to them, but they became apparent to them later (Matthew 15:16; Mark 9:32; Luke 9:45; 18:34; John 10:6; 12:16). The disciples asked the Lord to explain to them the things they did not understand, but never asked for them to be changed or replaced; let alone take it upon themselves to add things to it according to their own understanding. The job of God’s spokesman is to speak out God’s Word, as is given to them; they are not to edit and alter it to make it easier to understand or more palatable. It is the Holy Spirit’s work to teach and make those words understandable; and no man should venture into the Holy Spirit’s domain. Whether or not it is attractive and easily understandable, God’s Word is not to be adulterated with man’s thoughts, wisdom, and understanding. Spiritual things must be preached and taught by comparing with other spiritual things, not worldly or human things. This once again emphasizes to us Paul’s assertion in 1 Corinthians 4:6, of not going beyond the written Word. In the next article, we will carry on from here, and will look at verse 14.

    If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.

Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well

मंगलवार, 19 दिसंबर 2023

Blessed and Successful Life / आशीषित एवं सफल जीवन – 115 – Stewards of Holy Spirit / पवित्र आत्मा के भण्डारी – 44

Click Here for the English Translation

पवित्र आत्मा से सीखना – 24

    प्रत्येक नया-जन्म पाए हुए मसीही विश्वासी को परमेश्वर द्वारा पवित्र आत्मा प्रदान किया गया है कि उसके मसीही जीवन जीने तथा परमेश्वर द्वारा उसे सौंपी गई सेवकाई के निर्वाह में उसका सहायक और मार्गदर्शक हो। परमेश्वर के अन्य प्रावधानों के समान, परमेश्वर की सन्तान होकर जीवन जीने के लिए उन्हें परमेश्वर पवित्र आत्मा भी दिया गया है, उनका सहायक, साथी, शिक्षक, और मार्गदर्शक होने के लिए। जिसे भी परमेश्वर से कुछ भी मिला है, वह उसके लिए परमेश्वर को उत्तरदायी है, इसलिए उन्हें परमेश्वर द्वारा दिए गए का योग्य भण्डारी होना है। परमेश्वर पवित्र आत्मा, विश्वासियों को इन सभी बातों के बारे में सिखाता है, यदि वे उस से सीखने के लिए तैयार हों, न कि मनुष्यों और मनुष्यों की रचनाओं पर निर्भर करें, जिन से विश्वासी के त्रुटियों में पड़ने की संभावना रहती है। पवित्र आत्मा से सीखने के बारे में सीखते हुए, हम वर्तमान में 1 कुरिन्थियों 2:12-14 पर, एक-एक पद कर के विचार कर रहे हैं, और अभी पद 13 को देख रहे हैं। अभी तक हमने इस पद के तीन में से पहले दो वाक्यांशों को देख लिया है। पहले वाक्यांश से हमने सीखा था कि बुनियादी शिक्षा के रूप में, प्रत्येक विश्वासी को परमेश्वर के द्वारा उसे दी गई बातों के बारे में सीखना चाहिए। फिर, दूसरे वाक्यांश से हमने सीखा है कि परमेश्वर के वचन से कुछ भी सीखते समय हमें यह सुनिश्चित कर लेना चाहिए कि प्रचार करने और सिखाने वाला चाहे कोई भी हो, वह केवल वही बोले जो पवित्र आत्मा कहता है, और अपनी ओर से अपने विचार, बुद्धि और समझ के अनुसार उसमें कुछ न जोड़े। हमने यह भी देखा था कि यह किस तरह से पहचाना जा सकता है कि क्या पवित्र आत्मा की ओर से है, और क्या नहीं है। आज हम यहीं से ज़ारी रखते हुए, तीसरे वाक्यांश को देखेंगे।

    इस पद, 1 कुरिन्थियों 2:13, का तीसरा वाक्यांश है “आत्मिक बातें आत्मिक बातों से मिला मिला कर सुनाते हैं।” हम देख चुके हैं कि परमेश्वर अपने लोगों से अपने चुने हुए किसी प्रतिनिधि में होकर बोलता है; परमेश्वर उस प्रतिनिधि को वह बताता है जो वह अपने लोगों से कहना चाहता है, और फिर उन्हें वह बात परमेश्वर के लोगों तक पहुँचानी होती है। इसीलिए यह अनिवार्य है कि परमेश्वर का प्रतिनिधि अपने शब्द उपयोग न करे, बल्कि परमेश्वर के वास्तविक सन्देश को बताने के लिए, परमेश्वर द्वारा उसे दिए गए शब्द ही बोले। पौलुस यही बात अपने लिए तथा अपनी सेवकाई के बारे में कहता है, जैसा कि इस पद के दूसरे वाक्यांश “मनुष्यों के ज्ञान की सिखाई हुई बातों में नहीं, परन्तु आत्मा की सिखाई हुई बातों में” में लिखा है। तीसरे वाक्यांश में, इसी पर और खुलासा करते हुए, पौलुस यह करने के एक और पक्ष को उजागर करता है, “आत्मिक बातें आत्मिक बातों से मिला मिला कर सुनाते हैं।” हम पहले देख चुके हैं कि परमेश्वर के वचन में जो बातें लिखी गई हैं, वे हमारी शिक्षा के लिए दी गई हैं (रोमियों 15:4; 1 कुरिन्थियों 10:6), ताकि हम किसी गलत शिक्षा में न फँस जाएँ। इसलिए, जब वे लोग जिन्हें वचन की सेवकाई सौंपी गई है, जैसे कि पौलुस, परमेश्वर के वचन और निर्देशों का प्रचार करते, शिक्षा देते हैं, तो उन्हें यह ध्यान रखना चाहिए कि कोई भी साँसारिक बात, या मनुष्य के विचार, बुद्धि, और समझ से उत्पन्न हुई बात, परमेश्वर के वचन में डाले जाने के द्वारा उसमें कोई मिलावट न हो। यह सुनिश्चित करने का एक तरीका है कि वे इधर-उधर की कोई भी बात नहीं, बल्कि “आत्मिक बातें आत्मिक बातों से मिला मिला कर सुनाते हैं” जिस से शैतान को अपनी किसी गलत शिक्षा, गलत व्याख्या, गलत धारणा को घुसा पाने का कोई अवसर अथवा स्थान ही नहीं रहता है। इस से परमेश्वर का वचन और निर्देश शुद्ध ही रहते हैं, उसमें कोई मिलावट नहीं होने पाती है, और परमेश्वर के लोग बहकाए, भरमाए नहीं जाते हैं।

    यह कोई नया सिद्धान्त नहीं है जिसे नए नियम में ही बताया गया है। यह तब से है, जब से परमेश्वर ने अपने प्रतिनिधियों से, भावी पीढ़ियों के लिए, अपना वचन लिखवाना आरंभ किया। पुराने नियम में परमेश्वर के नबियों ने परमेश्वर के लोगों से बारम्बार कहा कि जिन परिस्थितियों में भी वे हों, उन में सफल और जयवन्त होने के लिए, परमेश्वर के वचन से देखें, और उस वचन का उपयोग करें। पुराने नियम के कुछ उदाहरण देखिए:

  • मूसा, जिसके द्वारा परमेश्वर ने अपनी आज्ञाएँ और पहली पाँच पुस्तकें दीं, उस ने इस्राएलियों को निर्देश दिया कि हमेशा अपने सम्मुख परमेश्वर के वचन और निर्देशों को लिखित रूप में रखें, उन्हें देखते रहें, याद करते रहें, अपने बच्चों के साथ उन्हें दोहराते रहें (व्यवस्थाविवरण 6 अध्याय), और फिर इस अध्याय की समाप्ति पर कहता है, “और यहोवा ने हमें ये सब विधियां पालने की आज्ञा दी, इसलिये कि हम अपने परमेश्वर यहोवा का भय मानें, और इस रीति सदैव हमारा भला हो, और वह हम को जीवित रखे, जैसा कि आज के दिन है। और यदि हम अपने परमेश्वर यहोवा की दृष्टि में उसकी आज्ञा के अनुसार इन सारे नियमों को मानने में चौकसी करें, तो वह हमारे लिये धर्म ठहरेगा” (व्यवस्थाविवरण 6:24-25)।

  • यहोशू से, जब वह कनान को जीतने और उसमें इस्राएलियों को बसाने के लिए लेकर जाने की तैयारी कर रहा था, परमेश्वर ने कहा कि उसकी सफलता उसके सैन्य पराक्रम और निपुणता पर निर्भर नहीं होगी, वरन उसके परमेश्वर के वचन के आज्ञाकारी होने पर होगी (यहोशू 1:5-8)।

  • इस्राएल का इतिहास, जैसा कि हम न्यायियों की पुस्तक से लेकर नहेम्याह की पुस्तक में देखते हैं, अनेकों उदाहरणों से भारी पड़ा है, कि जब उन्होंने परमेश्वर के वचन का पालन छोड़ दिया तो असफलताओं और पराजय में आ गए, और जब वचन का पालन किया तो सफल और जयवंत रहे।

  • यिर्मयाह नबी, जब परमेश्वर ने उसे नियुक्त किया, तब वह एक लड़का ही था। लेकिन परमेश्वर ने उसे आश्वस्त किया कि जब तक वह परमेश्वर के कहे पर, उसके वचन पर बना रहेगा, कोई उसका कुछ नहीं बिगाड़ सकेगा – यिर्मयाह 1 अध्याय देखिए।

    हम अगले लेख में इसके तथा परमेश्वर द्वारा सिखाए जाने बारे में और आगे देखेंगे।

    यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।

कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें

***********************************************************************

English Translation

Learning from the Holy Spirit – 24

    God the Holy Spirit, residing in every Born-Again Christian Believer, has been given to him by God, to help and guide him in living his Christian life and fulfilling his God assigned ministry. Along with other provisions from God to the Believers, for living as children of God, the Holy Spirit is also given to be their Helper, Companion, Teacher, and Guide. Everyone is accountable to God for everything they have received from Him, and therefore they ought to be worthy stewards of God’s provisions. The Holy Spirit teaches the Believers about all this, if they are willing to learn from Him, and not rely on men and their works, which makes the Believers prone to falling into errors. In learning about learning from the Holy Spirit, we are presently considering 1 Corinthians 2:12-14, verse by verse; and are in verse 13 now. So far we have considered the first two of its three phrases. From the first phrase we had learnt that as part of their basic teachings, every Believer must learn about the things God has given them. Then, from the second phrase we have learnt that in learning from God’s Word about anything, we must ensure that whoever is preaching and teaching, he speaks only what the Holy Spirit says, and does not add anything from his own thoughts, wisdom and understanding to it. We also saw how to discern what is from the Holy Spirit, and what is not. Today, we will continue with the third phrase of verse 13 of this passage.

    The third phrase of 1 Corinthians 2:13 is “comparing spiritual things with spiritual.” We have seen that God speaks to His people through some chosen spokesmen of His; God tells the spokesman what He has to say, and they are then to convey God’s message to the others. That is why it is essential that God’s spokesman does not use his own words, but the words given to him by God, to convey God’s actual message to God’s people. That is what Paul says about himself and his ministry, as is written in the second phrase of this verse, “not in words which man's wisdom teaches but which the Holy Spirit teaches.” In the third phrase, elaborating further on this, Paul speaks of another aspect of doing this, i.e., “comparing spiritual things with spiritual.” We have seen earlier that the various things written in God’s Word have been written for our instruction (Romans 15:4; 1 Corinthians 10:6), so that we do not fall into any erroneous teachings. When those entrusted with the ministry of God’s Word, like Paul, make it a point to preach and teach God’s Word and instructions only through “comparing spiritual things with spiritual,” then they will also ensure that nothing worldly, or of human origin adulterates God’s Word, and the people of God can learn God’s actual Word. And, this in turn, will ensure that Satan will have no room or opportunity for bringing in any of his erroneous teachings, misinterpretations, misconceptions, and thereby mislead the people of God through an adulterated word.

    This is not a new concept, given only in the New Testament. It was very much in place, since the time God had His spokespersons write His Word down for posterity. The Old Testament prophets of God repeatedly asked God’s people to refer to and utilize only the Word of God in managing the situations that they faced, to be successful and victorious in them. Consider some examples from the Old Testament:

  • Moses, through whom God gave His Commandments and the Pentateuch, instructed the Israelites to always keep the written, God given Word and instructions before them, and keep referring to them, recalling them, revising them with their children (Deuteronomy chapter 6), and then concludes the chapter with the statement, “And the Lord commanded us to observe all these statutes, to fear the Lord our God, for our good always, that He might preserve us alive, as it is this day. Then it will be righteousness for us, if we are careful to observe all these commandments before the Lord our God, as He has commanded us.” (Deuteronomy 6:24-25).

  • To Joshua, as he prepared to lead the Israelites into conquering Canaan and settling down in it, God said that his success will not be dependent upon his military expertise, but on his obedience to God’s Word (Joshua 1:5-8).

  • The history of Israel, as we see from the book of Judges to the book o Nehemiah, is replete with examples of their failures and defeats when they left following God’s Word, and of success and victories when they turned to God’s Word and obeyed it.

  • The prophet Jeremiah, when commissioned by God, was very apprehensive because he was only a boy at that time. But God assured him that so long as he stuck with God’s Word, and spoke it fearlessly, no one would be able to bring him to any harm – see Jeremiah chapter 1.

    We will look further into this, and see some more about God’s teaching His people in the next article.