ई-मेल संपर्क / E-Mail Contact

इन संदेशों को ई-मेल से प्राप्त करने के लिए अपना ई-मेल पता इस ई-मेल पर भेजें : rozkiroti@gmail.com / To Receive these messages by e-mail, please send your e-mail id to: rozkiroti@gmail.com

शनिवार, 5 सितंबर 2015

संतुष्ट


   भोजन करने के पश्चात जब मैंने रेस्टरॉन्ट के गाड़ी खड़ी करने के स्थल में प्रवेश किया तो देखा कि वहां खड़ी गाड़ियों के बीच में से होकर एक छोटा ट्रक तेज़ी से जा रहा है। उस ट्रक के चालक की लापरवाही पर ध्यान करते हुए मेरा ध्यान ट्रक के आगे लगे स्टिकर पर भी गया जिस पर लिखा था, "लगभग संतुष्ट"। कुछ देर उस स्टिकर के सन्देश पर विचार करने के बाद मैं इस निषकर्ष पर पहुँचा कि "लगभग संतुष्ट" होना संभव नहीं है क्योंकि आप किसी भी बात को लेकर या तो संतुष्ट होंगे अन्यथा असंतुष्ट।

   इसमें कोई दो राय नहीं कि संतुष्ट होना सरल नहीं है। हम ऐसे संसार में रहते हैं जो हमारी इच्छाओं को लगातार और अधिक बढ़ाता रहता है, यहाँ तक कि हम कितना भी पा लें फिर भी असंतुष्ट ही रहते हैं। लेकिन यह कोई नई या आज के समय ही की बात नहीं है। परमेश्वर के वचन बाइबल में इब्रानियों नामक पुस्तक में इस असंतुष्टि का उपाय दिया गया है; इब्रानियों के लेखक द्वारा परमेश्वर के पवित्र आत्मा ने लिखवाया, "तुम्हारा स्‍वभाव लोभरिहत हो, और जो तुम्हारे पास है, उसी पर संतोष किया करो; क्योंकि उसने आप ही कहा है, कि मैं तुझे कभी न छोडूंगा, और न कभी तुझे त्यागूंगा" (इब्रानियों 13:5)। जो लोग संसार से सब कुछ पाने की इच्छा में एक मृगतृषणा के पीछे भागे चले जा रहे हैं, उनकी संतुष्टि का एक ही उपाय है, सच्चे और जीवते प्रभु परमेश्वर की उपस्थिति में मिलने वाली संतुष्टि। प्रभु परमेश्वर ही हमारी प्रत्येक आवश्यकता और अभिलाषा के लिए काफी है; केवल वही हमें शान्ति और संतुष्टि प्रदान कर सकता है; ऐसी संतुष्टि जो हमें इस जीवन और संसार की बातों के पीछे भागने से कभी नहीं प्राप्त हो सकती।

  लगभग संतुष्ट? ऐसी कोई चीज़ नहीं है; केवल प्रभु यीशु मसीह में होकर हमें सच्ची संतुष्टि मिल सकती है। - बिल क्राउडर

संतुष्टि का अर्थ यह नहीं है कि हम जो चाहें वह हमें मिल जाए, 
वरन यह है कि हमारे पास जो है हम उसी में संतोष के साथ रहना सीख सकें।

धर्मी का थोड़ा से माल दुष्टों के बहुत से धन से उत्तम है। - भजन 37:16

बाइबल पाठ: 1 तिमुथियुस 6:6-12
1 Timothy 6:6 पर सन्‍तोष सहित भक्ति बड़ी कमाई है। 
1 Timothy 6:7 क्योंकि न हम जगत में कुछ लाए हैं और न कुछ ले जा सकते हैं। 
1 Timothy 6:8 और यदि हमारे पास खाने और पहिनने को हो, तो इन्‍हीं पर सन्‍तोष करना चाहिए। 
1 Timothy 6:9 पर जो धनी होना चाहते हैं, वे ऐसी परीक्षा, और फंदे और बहुतेरे व्यर्थ और हानिकारक लालसाओं में फंसते हैं, जो मनुष्यों को बिगाड़ देती हैं और विनाश के समुद्र में डूबा देती हैं। 
1 Timothy 6:10 क्योंकि रूपये का लोभ सब प्रकार की बुराइयों की जड़ है, जिसे प्राप्त करने का प्रयत्न करते हुए कितनों ने विश्वास से भटक कर अपने आप को नाना प्रकार के दुखों से छलनी बना लिया है। 
1 Timothy 6:11 पर हे परमेश्वर के जन, तू इन बातों से भाग; और धर्म, भक्ति, विश्वास, प्रेम, धीरज, और नम्रता का पीछा कर। 
1 Timothy 6:12 विश्वास की अच्छी कुश्‍ती लड़; और उस अनन्त जीवन को धर ले, जिस के लिये तू बुलाया, गया, और बहुत गवाहों के साम्हने अच्छा अंगीकार किया था।

एक साल में बाइबल: 
  • भजन 146-147
  • 1 कुरिन्थियों 15:1-28


शुक्रवार, 4 सितंबर 2015

विशेष दिन


   आज के दिन, सितंबर 4, में क्या विशेष है? हो सकता है कि यह दिन आपका या आपके किसी प्रीय जन का जन्मदिन हो, या शादी की वर्षगांठ हो, जो इसे विशेष बनाए, और उन बातों का आप उत्सव मनाएं। या फिर चाहे यह आपके साथ जुड़ा हुआ ना हो परन्तु जो ऐतिहासिक घटनाएं इस दिन के साथ जुड़ी हैं, आप उन से आनन्दित हों, जैसे कि इसी दिन सन 1781 में कैलिफोर्निया में लॉस एन्जेलेस शहर की स्थापना हुई; या फिर यदि आप बेसबॉल के खेल में रुचि रखते हैं तो 1993 की वह ऐतिहासिक घटना जब न्यू यॉर्क यैंकीस के गेंदबाज़ जिम ऐबट द्वारा फेंकी गई किसी भी गेंद को प्रतिद्वन्दी टीम का कोई भी खिलाड़ी मार नहीं सका, जबकि जिम ऐबट बिना दाहिने हाथ के पैदा हुआ था। या फिर, यदि आप टी.वी. में रुचि रखते हैं तो इसी दिन सन 1951 में सैन-फ्रांसिस्को से अमेरिका के एक छोर से दूसरे छोर तक दिखाया जाने वाला पहला प्रसारण हुआ था।

   लेकिन यदि इनमें से कोई भी बात आपके लिए 4 सितंबर को विशेष नहीं बनाते, तो परमेश्वर के वचन बाइबल में से इस दिन से संबंधित कुछ बातों पर विचार कीजिए:
  • आज के दिन परमेश्वर आपको उसमें मगन और आनन्दित रहने के नए अवसर प्रदान करता है - "आज वह दिन है जो यहोवा ने बनाया है; हम इस में मगन और आनन्दित हों" (भजन 118:24)।
  • आज के दिन परमेश्वर आपसे विश्वास चाहता है क्योंकि आज वह आपकी आवश्यकताओं को पूरा करेगा - "हमारी दिन भर की रोटी हर दिन हमें दिया कर" (लूका 11:3)।
  • आज के दिन परमेश्वर आपसे अपने वचन बाइबल का अध्ययन चाहता है जिससे वह आप से बातें कर सके - बेरिया के मसीही विश्वासी प्रतिदिन पवित्र शास्त्र से ढूंढ़ते थे (प्रेरितों 17:11)।
  • आज के दिन परमेश्वर आपके भीतरी मनुष्य को नूतन करना चाहता है - "इसलिये हम हियाव नहीं छोड़ते; यद्यपि हमारा बाहरी मनुष्यत्‍व नाश भी होता जाता है, तौभी हमारा भीतरी मनुष्यत्‍व दिन प्रतिदिन नया होता जाता है" (2 कुरिन्थियों 4:16)।

   यदि परमेश्वर आपका मार्गदर्शक और साथी है, तो ना केवल आज का यह दिन वरन आने वाला हर दिन एक आपके लिए विशेष दिन होगा। - डेव ब्रैनन


हर नया दिन हमारे लिए परमेश्वर की स्तुति आराधना करने के नए अवसर प्रदान करता है।

फिर उसने उन से कहा, कि जा कर चिकना चिकना भोजन करो और मीठा मीठा रस पियो, और जिनके लिये कुछ तैयार नहीं हुआ उनके पास बैना भेजो; क्योंकि आज का दिन हमारे प्रभु के लिये पवित्र है; और उदास मत रहो, क्योंकि यहोवा का आनन्द तुम्हारा दृढ़ गढ़ है। - नहेम्याह 8:10

बाइबल पाठ: लूका 11:1-4
Luke 11:1 फिर वह किसी जगह प्रार्थना कर रहा था: और जब वह प्रार्थना कर चुका, तो उसके चेलों में से एक ने उस से कहा; हे प्रभु, जैसे यूहन्ना ने अपने चेलों को प्रार्थना करना सिखलाया वैसे ही हमें भी तू सिखा दे। 
Luke 11:2 उसने उन से कहा; जब तुम प्रार्थना करो, तो कहो; हे पिता, तेरा नाम पवित्र माना जाए, तेरा राज्य आए। 
Luke 11:3 हमारी दिन भर की रोटी हर दिन हमें दिया कर। 
Luke 11:4 और हमारे पापों को क्षमा कर, क्योंकि हम भी अपने हर एक अपराधी को क्षमा करते हैं, और हमें परीक्षा में न ला।

एक साल में बाइबल: 
  • भजन 143-145
  • 1 कुरिन्थियों 14:21-40


गुरुवार, 3 सितंबर 2015

संबंध


   रेडियो पर एक चर्च के बारे में दिए जा रहे विज्ञापन की ओर मेरा ध्यान गया; विज्ञापन में कहा जा रहा था, "क्योंकि आपने मसीही विश्वास के बारे में सुना है, इसलिए आप धर्म में भी रुचि रखें यह आवश्यक नहीं; आपको जानकर अचंभा होगा कि जगत का उद्धारकर्ता प्रभु यीशु भी धर्म में कम ही रुचि रखता था। लेकिन प्रभु यीशु आपस में एक दूसरे से प्रेम रखना और एक दूसरे से संबंध बनाए में बहुत रुचि रखते थे। संभव है कि आपको हमारे चर्च की हर बात पसन्द ना आए, लेकिन हम आपसे सच्चा सम्बंध बनाना चाहते हैं, तथा हम परमेश्वर से और एक दुसरे से प्रेम करना सीख रहे हैं। आपका स्वागत है।"

   मुझे लगा कि इस चर्च विज्ञापन में प्रभु यीशु तथा धर्म से कही गई कुछ बातें आवश्यकता से अधिक बढ़ा-चढ़ा कर कही गई थीं, क्योंकि परमेश्वर का वचन बाइबल याकूब 1:27 में एक दुसरे की सहायता के लिए गए कार्यों को निर्मल भक्ति कहती है। लेकिन यह भी सत्य है कि अपने समय के धर्म-गुरुओं और धार्मिक अगुवों के साथ प्रभु यीशु की तकरार रहती थी। प्रभु यीशु ने फरीसियों के लिए कहा कि वे परमेश्वर से नहीं वरन परंपराओं से प्रेम करने वाले लोग थे और, "इसी रीति से तुम भी ऊपर से मनुष्यों को धर्मी दिखाई देते हो, परन्तु भीतर कपट और अधर्म से भरे हुए हो" (मत्ती 23:28)। प्रभु यीशु ने उनके साथ रिश्ता बनाना चाहा, परन्तु वे प्रभु यीशु के पास आना नहीं चाहते थे (यूहन्ना 5:40), और ना ही उनके मन में परमेश्वर के लिए प्रेम था (यूहन्ना 5:42)।

   यदि धर्मी होने का अर्थ है कुछ नियमों का पालन करना जिससे हम कुछ लोगों को बाहरी तौर पर अच्छे लग सकें, ना कि जगत के उद्धारकर्ता के साथ एक संबंध बनाना, तो फिर प्रभु यीशु ऐसी धार्मिकता में कोई रुचि नहीं रखता है। परन्तु जो कोई भी उसके अनुग्रह के द्वारा, उस से मिलने वाली पापों की क्षमा में हो कर उसके साथ एक निकट संबंध बनाना चाहता है, प्रभु यीशु उसका स्वागत करता है, उसे अपने से कभी दूर नहीं करेगा, उसके साथ एक अटूट एवं अनन्तकाल का संबंध बना के रखेगा। - अनी सेटास


प्रत्येक हृदय में एक ऐसी अभिलाषा है जिसकी संतुष्टि केवल प्रभु यीशु द्वारा ही हो सकती है।

जो कुछ पिता मुझे देता है वह सब मेरे पास आएगा, उसे मैं कभी न निकालूंगा। - यूहन्ना 6:37

बाइबल पाठ: यूहन्ना 5:18, 37-47
John 5:18 इस कारण यहूदी और भी अधिक उसके मार डालने का प्रयत्न करने लगे, कि वह न केवल सब्त के दिन की विधि को तोड़ता, परन्तु परमेश्वर को अपना पिता कह कर, अपने आप को परमेश्वर के तुल्य ठहराता था।
John 5:37 और पिता जिसने मुझे भेजा है, उसी ने मेरी गवाही दी है: तुम ने न कभी उसका शब्द सुना, और न उसका रूप देखा है। 
John 5:38 और उसके वचन को मन में स्थिर नहीं रखते क्योंकि जिसे उसने भेजा उस की प्रतीति नहीं करते। 
John 5:39 तुम पवित्र शास्त्र में ढूंढ़ते हो, क्योंकि समझते हो कि उस में अनन्त जीवन तुम्हें मिलता है, और यह वही है, जो मेरी गवाही देता है। 
John 5:40 फिर भी तुम जीवन पाने के लिये मेरे पास आना नहीं चाहते। 
John 5:41 मैं मनुष्यों से आदर नहीं चाहता। 
John 5:42 परन्तु मैं तुम्हें जानता हूं, कि तुम में परमेश्वर का प्रेम नहीं। 
John 5:43 मैं अपने पिता के नाम से आया हूं, और तुम मुझे ग्रहण नहीं करते; यदि कोई और अपने ही नाम से आए, तो उसे ग्रहण कर लोगे। 
John 5:44 तुम जो एक दूसरे से आदर चाहते हो और वह आदर जो अद्वैत परमेश्वर की ओर से है, नहीं चाहते, किस प्रकार विश्वास कर सकते हो? 
John 5:45 यह न समझो, कि मैं पिता के साम्हने तुम पर दोष लगाऊंगा: तुम पर दोष लगाने वाला तो है, अर्थात मूसा जिस पर तुम ने भरोसा रखा है। 
John 5:46 क्योंकि यदि तुम मूसा की प्रतीति करते, तो मेरी भी प्रतीति करते, इसलिये कि उसने मेरे विषय में लिखा है। 
John 5:47 परन्तु यदि तुम उस की लिखी हुई बातों की प्रतीति नहीं करते, तो मेरी बातों की क्योंकर प्रतीति करोगे।

एक साल में बाइबल: 
  • भजन 140-142
  • 1 कुरिन्थियों 14:1-20


बुधवार, 2 सितंबर 2015

काम


   काम से संबंधित परमेश्वर के वचन बाइबल के खण्डों में से मेरा एक प्रीय खण्ड है नहेम्याह 1-2। नहेम्याह राजा अर्तक्षत्र का कर्मचारी था; नहेम्याह का काम कोई साधारण काम नहीं था, वह राजा को पिलानेहारा था, एक ऐसा व्यक्ति जो राजा को विष से बचाने के लिए पहले स्वयं चखकर फिर ही राजा को कुछ पीने को देता था। ऐसा ज़िम्मेदारी का कार्य करने के लिए नहेम्याह ने बहुत कड़ी मेहनत करी होगी, अपने जीवन से परमेश्वर को आदर दिया होगा। राजा उसके कार्य से इतना प्रसन्न था कि जब नहेम्याह यरूशालेम कि दुर्दशा को लेकर परेशान हुआ तो राजा ने उसकी उदासी का कारण पूछा तथा यरुशालेम की हालत को सुधारने के लिए नहेम्याह की सहायता करने का निर्णय ले लिया।

   परमेश्वर हमारे कार्य और कार्य करने के तरीके पर ध्यान रखता है। बाइबल में लिखा है, "और जो कुछ तुम करते हो, तन मन से करो, यह समझ कर कि मनुष्यों के लिये नहीं परन्तु प्रभु के लिये करते हो" (कुलुस्सियों 3:23)। इस बात को पूरा करने के लिए हम नहेम्याह के जीवन से सीख सकते हैं, और ऐसे कार्यकर्ता बन सकते हैं जिसके जीवन से परमेश्वर की महिमा होती है। अपने कार्य में दूसरों की चिन्ता करना और अपने कार्य से परमेश्वर को महिमा देना, जो परमेश्वर को पसन्द है उसे करने के लिए जोखिम उठाना तथा अपने साथ के लोगों का आदर करना आदि वे बातें हैं जो हम नहेम्याह के जीवन से सीख सकते हैं।

   जब हम अपने कार्य में परमेश्वर को आदर देते हैं, तो हमारे नियोक्ताओं का ध्यान हम पर आ सकता है; परन्तु चाहे ऐसा ना भी हो, फिर भी हमारे मन की चाह और हमारे कार्य का उद्देश्य उस परमेश्वर को आदर देना होना चाहिए अन्ततः जिस की हम सेवकाई करते हैं (कुलुस्सियों 3:17, 23)। - रैण्डी किल्गोर


परमेश्वर विश्वास का आदर करता है क्योंकि विश्वास परमेश्वर का आदर करता है।

और वचन से या काम से जो कुछ भी करो सब प्रभु यीशु के नाम से करो, और उसके द्वारा परमेश्वर पिता का धन्यवाद करो। - कुलुस्सियों 3:17 

बाइबल पाठ: नहेम्याह 2:1-8
Nehemiah 2:1 अर्तक्षत्र राजा के बीसवें वर्ष के नीसान नाम महीने में, जब उसके साम्हने दाखमधु था, तब मैं ने दाखमधु उठा कर राजा को दिया। इस से पहिले मैं उसके साम्हने कभी उदास न हुआ था। 
Nehemiah 2:2 तब राजा ने मुझ से पूछा, तू तो रोगी नहीं है, फिर तेरा मुंह क्यों उतरा है? यह तो मन ही की उदासी होगी। 
Nehemiah 2:3 तब मैं अत्यन्त डर गया। और राजा से कहा, राजा सदा जीवित रहे! जब वह नगर जिस में मेरे पुरखाओं की कबरें हैं, उजाड़ पड़ा है और उसके फाटक जले हुए हैं, तो मेरा मुंह क्यों न उतरे? 
Nehemiah 2:4 राजा ने मुझ से पूछा, फिर तू क्या मांगता है? तब मैं ने स्वर्ग के परमेश्वर से प्रार्थना कर के, राजा से कहा; 
Nehemiah 2:5 यदि राजा को भाए, और तू अपने दास से प्रसन्न हो, तो मुझे यहूदा और मेरे पुरखाओं की कबरों के नगर को भेज, ताकि मैं उसे बनाऊं। 
Nehemiah 2:6 तब राजा ने जिसके पास रानी भी बैठी थी, मुझ से पूछा, तू कितने दिन तक यात्रा में रहेगा? और कब लैटेगा? सो राजा मुझे भेजने को प्रसन्न हुआ; और मैं ने उसके लिये एक समय नियुक्त किया। 
Nehemiah 2:7 फिर मैं ने राजा से कहा, यदि राजा को भाए, तो महानद के पार के अधिपतियों के लिये इस आशय की चिट्ठियां मुझे दी जाएं कि जब तक मैं यहूदा को न पहुंचूं, तब तक वे मुझे अपने अपने देश में से हो कर जाने दें। 
Nehemiah 2:8 और सरकारी जंगल के रख वाले आसाप के लिये भी इस आशय की चिट्ठी मुझे दी जाए ताकि वह मुझे भवन से लगे हुए राजगढ़ की कडिय़ों के लिये, और शहरपनाह के, और उस घर के लिये, जिस में मैं जा कर रहूंगा, लकड़ी दे। मेरे परमेश्वर की कृपादृष्टि मुझ पर थी, इसलिये राजा ने यह बिनती ग्रहण किया।

एक साल में बाइबल: 
  • भजन 137-139
  • 1 कुरिन्थियों 13


मंगलवार, 1 सितंबर 2015

ताज़ा


   जब प्रसिद्ध अमेरीकी लेखक ब्रूस फ़ेलर की जांघ की हड्डी में कैंसर होने का पता चला तो उपचार के समय वह एक वर्ष से भी अधिक तक बिना सहायता के चल नहीं सके; उन्हें चलने के लिए बैसाखियों का सहारा लेना पड़ता था, जिससे चलने की सामन्य गति से बहुत धीमी चाल से चलना पड़ता था। इस से ब्रूस ने धीमी रफतार के जीवन को समझना और सराहना सीखा; ब्रूस ने कहा, "अपने इस अनुभव से जो सबसे महत्वपूर्ण पाठ मैंने सीखा वह था धीमी रफतार से चलना!"

   जब परमेश्वर ने इस्त्राएलियों को मिस्त्र की गुलामी से निकालकर अपने साथ चलाना आरंभ किया तो उन्हें अपने साथ चलने के लिए कुछ नियम भी दिए। उनमें से एक नियम ऐसा भी था जो उन्हें धीमा होकर चलने और परमेश्वर तथा संसार को थोड़ा थम कर देखने और जानने के लिए था। परमेश्वर द्वारा उन्हें दी गई दस आज्ञाओं में से चौथी आज्ञा थी हर सातवें दिन विश्राम लेने की, जो मिस्त्र में फिरौन की गुलामी में बिताए गए जीवन के बिलकुल विपरीत थी क्योंकि गुलामी में उन्हें कोई विश्राम नहीं था वरन काम के बोझ को बढ़ा-बढ़ाकर उनपर लादा जाता था।

   यह चौथी आज्ञा उन्हें बाध्य करती थी कि परमेश्वर के वे लोग सप्ताह का एक दिन परमेश्वर से संबंधित अनेक आवश्यक बातों को स्मरण करने के लिए पृथक कर लें। उन्हें उस दिन में मनन करना होता था परमेश्वर द्वारा सृष्टि की रचना तथा विश्राम के बारे में (उत्पत्ति 2:2), उनके मिस्त्र की गुलामी से छुड़ाए जाने के बारे में (व्यवस्थाविवरण 5:12-15), परमेश्वर के साथ उनके संबंध के बारे में (व्यवस्थाविवरण 6:4-6) और व्यक्तिगत रीति से तरोताज़ा होने के बारे में (निर्गमन 31:12-18)। उनका यह विश्राम दिन आलसी होकर बिताने के लिए नहीं वरन परमेश्वर की निकटता में बढ़ने, उसकी उपासना करने और उसमें विश्राम करने के लिए था।

   आज हमें भी प्रभु धीमा होकर विश्राम लेने तथा शारिरिक, मानसिक और भावनात्मक तरोताज़गी को प्राप्त करने का आहवाहन करता है, परमेश्वर के साथ समय बिताने और उसकी उपासना करने को कहता है। - मार्विन विलियम्स


परमेश्वर के लिए जीना, परमेश्वर में विश्राम लेने के द्वारा ही होता है।

प्रेरितों ने यीशु के पास इकट्ठे हो कर, जो कुछ उन्होंने किया, और सिखाया था, सब उसको बता दिया। उसने उन से कहा; तुम आप अलग किसी जंगली स्थान में आकर थोड़ा विश्राम करो; क्योंकि बहुत लोग आते जाते थे, और उन्हें खाने का अवसर भी नहीं मिलता था। - मरकुस 6:30-31

बाइबल पाठ: निर्गमन 20:1-17
Exodus 20:1 तब परमेश्वर ने ये सब वचन कहे, 
Exodus 20:2 कि मैं तेरा परमेश्वर यहोवा हूं, जो तुझे दासत्व के घर अर्थात मिस्र देश से निकाल लाया है।
Exodus 20:3 तू मुझे छोड़ दूसरों को ईश्वर कर के न मानना।
Exodus 20:4 तू अपने लिये कोई मूर्ति खोदकर न बनाना, न किसी कि प्रतिमा बनाना, जो आकाश में, वा पृथ्वी पर, वा पृथ्वी के जल में है। 
Exodus 20:5 तू उन को दण्डवत न करना, और न उनकी उपासना करना; क्योंकि मैं तेरा परमेश्वर यहोवा जलन रखने वाला ईश्वर हूं, और जो मुझ से बैर रखते है, उनके बेटों, पोतों, और परपोतों को भी पितरों का दण्ड दिया करता हूं, 
Exodus 20:6 और जो मुझ से प्रेम रखते और मेरी आज्ञाओं को मानते हैं, उन हजारों पर करूणा किया करता हूं।
Exodus 20:7 तू अपने परमेश्वर का नाम व्यर्थ न लेना; क्योंकि जो यहोवा का नाम व्यर्थ ले वह उसको निर्दोष न ठहराएगा।
Exodus 20:8 तू विश्रामदिन को पवित्र मानने के लिये स्मरण रखना। 
Exodus 20:9 छ: दिन तो तू परिश्रम कर के अपना सब काम काज करना; 
Exodus 20:10 परन्तु सातवां दिन तेरे परमेश्वर यहोवा के लिये विश्रामदिन है। उस में न तो तू किसी भांति का काम काज करना, और न तेरा बेटा, न तेरी बेटी, न तेरा दास, न तेरी दासी, न तेरे पशु, न कोई परदेशी जो तेरे फाटकों के भीतर हो। 
Exodus 20:11 क्योंकि छ: दिन में यहोवा ने आकाश, और पृथ्वी, और समुद्र, और जो कुछ उन में है, सब को बनाया, और सातवें दिन विश्राम किया; इस कारण यहोवा ने विश्रामदिन को आशीष दी और उसको पवित्र ठहराया।
Exodus 20:12 तू अपने पिता और अपनी माता का आदर करना, जिस से जो देश तेरा परमेश्वर यहोवा तुझे देता है उस में तू बहुत दिन तक रहने पाए।
Exodus 20:13 तू खून न करना।
Exodus 20:14 तू व्यभिचार न करना।
Exodus 20:15 तू चोरी न करना।
Exodus 20:16 तू किसी के विरुद्ध झूठी साक्षी न देना।
Exodus 20:17 तू किसी के घर का लालच न करना; न तो किसी की स्त्री का लालच करना, और न किसी के दास-दासी, वा बैल गदहे का, न किसी की किसी वस्तु का लालच करना।

एक साल में बाइबल: 
  • भजन 135-136
  • 1 कुरिन्थियों 12


सोमवार, 31 अगस्त 2015

वास्तविक सत्य


   कभी-कभी दादाजी की अटारी को साफ करना फायदेमंद रहता है। ओहायो प्रांत के एक व्यक्ति के लिए यह लाखों डॉलर का फायदा साबित हुआ, जब उसे अटारी की सफाई करते समय 100 वर्ष से भी अधिक पुराने बेसबॉल कार्ड्स का एक संकलन मिला, जो बहुत संभाल के रखा गया था और बिलकुल नए होने के समान दशा में था; मूल्यांकन करने वालों ने उन प्राचीन और असली कार्डों की कीमत 30 लाख डॉलर आंकी!

   उन पुराने कार्ड्स की इतनी अधिक कीमत आंके जाने के दो कारण थे, पहला यह कि वे बहुत अच्छे से संभाल के रखे गए थे और ज़रा भी खराब नहीं हुए थे, लेकिन इस से भी बढ़कर महत्वपूर्ण दूसरा कारण था - वे असली थे। यदि वे नकली होते तो फिर चाहे कितनी भी अच्छी तरह से रखे गए होते, उनकी कीमत ना के बराबर ही होती।

   यही बात मसीही विश्वास और परमेश्वर के वचन बाइबल के लिए भी सत्य है; प्रेरित पौलुस ने कुरिन्थ के मसीही विश्वासियों को लिखी अपनी पत्री में उन्हें कहा कि उनका प्रभु यीशु मसीह में विश्वास बिलकुल अर्थहीन और नकली होता यदि प्रभु यीशु मृतकों में से जी नहीं उठा होता। पौलुस के लिए यह कहना कि "और यदि मसीह भी नहीं जी उठा, तो हमारा प्रचार करना भी व्यर्थ है; और तुम्हारा विश्वास भी व्यर्थ है" (1 कुरिन्थियों 15:14); तथा यह कि, "और यदि मसीह नहीं जी उठा, तो तुम्हारा विश्वास व्यर्थ है; और तुम अब तक अपने पापों में फंसे हो" (1 कुरिन्थियों 15:17) बहुत साहस और दृढ़ विश्वास की बात थी।

   मसीही विश्वास इस एक सत्य पर आधारित है कि प्रभु यीशु मसीह क्रूस पर मारा गया और तीसरे दिन मृतकों में से जी भी उठा। परमेश्वर का धन्यवाद हो उन स्पष्ट प्रमाणों के लिए जो प्रभु यीशु के पुनरुत्थान को प्रमाणित करते हैं। क्योंकि यह वास्त्विक सत्य है, इसलिए हम ना केवल अपना वर्तमान वरन अपना अनन्तकाल का भविष्य भी बिलकुल निश्चिंत होकर इस बात के आधार पर टिका सकते हैं तथा परमेश्वर पर पूरी तरह से विश्वास रख कर उसपर पूरी तरह से भरोसा रख सकते हैं। - डेव ब्रैनन


केवल प्रभु परमेश्वर ही सच्चा एवं एकमात्र परमेश्वर है।

कि मसीह को दुख उठाना होगा, और वही सब से पहिले मरे हुओं में से जी उठ कर, हमारे लोगों में और अन्यजातियों में ज्योति का प्रचार करेगा। - प्रेरितों 26:23

बाइबल पाठ: 1 कुरिन्थियों 15:1-21
1 Corinthians 15:1 हे भाइयों, मैं तुम्हें वही सुसमाचार बताता हूं जो पहिले सुना चुका हूं, जिसे तुम ने अंगीकार भी किया था और जिस में तुम स्थिर भी हो। 
1 Corinthians 15:2 उसी के द्वारा तुम्हारा उद्धार भी होता है, यदि उस सुसमाचार को जो मैं ने तुम्हें सुनाया था स्मरण रखते हो; नहीं तो तुम्हारा विश्वास करना व्यर्थ हुआ। 
1 Corinthians 15:3 इसी कारण मैं ने सब से पहिले तुम्हें वही बात पहुंचा दी, जो मुझे पहुंची थी, कि पवित्र शास्त्र के वचन के अनुसार यीशु मसीह हमारे पापों के लिये मर गया। 
1 Corinthians 15:4 ओर गाड़ा गया; और पवित्र शास्त्र के अनुसार तीसरे दिन जी भी उठा। 
1 Corinthians 15:5 और कैफा को तब बारहों को दिखाई दिया। 
1 Corinthians 15:6 फिर पांच सौ से अधिक भाइयों को एक साथ दिखाई दिया, जिन में से बहुतेरे अब तक वर्तमान हैं पर कितने सो गए। 
1 Corinthians 15:7 फिर याकूब को दिखाई दिया तब सब प्रेरितों को दिखाई दिया। 
1 Corinthians 15:8 और सब के बाद मुझ को भी दिखाई दिया, जो मानो अधूरे दिनों का जन्मा हूं। 
1 Corinthians 15:9 क्योंकि मैं प्रेरितों में सब से छोटा हूं, वरन प्रेरित कहलाने के योग्य भी नहीं, क्योंकि मैं ने परमेश्वर की कलीसिया को सताया था। 
1 Corinthians 15:10 परन्तु मैं जो कुछ भी हूं, परमेश्वर के अनुग्रह से हूं: और उसका अनुग्रह जो मुझ पर हुआ, वह व्यर्थ नहीं हुआ परन्तु मैं ने उन सब से बढ़कर परिश्रम भी किया: तौभी यह मेरी ओर से नहीं हुआ परन्तु परमेश्वर के अनुग्रह से जो मुझ पर था। 
1 Corinthians 15:11 सो चाहे मैं हूं, चाहे वे हों, हम यही प्रचार करते हैं, और इसी पर तुम ने विश्वास भी किया।
1 Corinthians 15:12 सो जब कि मसीह का यह प्रचार किया जाता है, कि वह मरे हुओं में से जी उठा, तो तुम में से कितने क्योंकर कहते हैं, कि मरे हुओं का पुनरुत्थान है ही नहीं? 
1 Corinthians 15:13 यदि मरे हुओं का पुनरुत्थान ही नहीं, तो मसीह भी नहीं जी उठा। 
1 Corinthians 15:14 और यदि मसीह भी नहीं जी उठा, तो हमारा प्रचार करना भी व्यर्थ है; और तुम्हारा विश्वास भी व्यर्थ है। 
1 Corinthians 15:15 वरन हम परमेश्वर के झूठे गवाह ठहरे; क्योंकि हम ने परमेश्वर के विषय में यह गवाही दी कि उसने मसीह को जिला दिया यद्यपि नहीं जिलाया, यदि मरे हुए नहीं जी उठते। 
1 Corinthians 15:16 और यदि मुर्दे नहीं जी उठते, तो मसीह भी नहीं जी उठा। 
1 Corinthians 15:17 और यदि मसीह नहीं जी उठा, तो तुम्हारा विश्वास व्यर्थ है; और तुम अब तक अपने पापों में फंसे हो। 
1 Corinthians 15:18 वरन जो मसीह में सो गए हैं, वे भी नाश हुए। 
1 Corinthians 15:19 यदि हम केवल इसी जीवन में मसीह से आशा रखते हैं तो हम सब मनुष्यों से अधिक अभागे हैं। 
1 Corinthians 15:20 परन्तु सचमुच मसीह मुर्दों में से जी उठा है, और जो सो गए हैं, उन में पहिला फल हुआ। 
1 Corinthians 15:21 क्योंकि जब मनुष्य के द्वारा मृत्यु आई; तो मनुष्य ही के द्वारा मरे हुओं का पुनरुत्थान भी आया।

एक साल में बाइबल: 
  • भजन 132-134
  • 1 कुरिन्थियों 11:17-34


रविवार, 30 अगस्त 2015

जोखिम


   सितंबर 7, 1838 को ग्रेस डार्लिंग नामक एक महिला ने, जो समुद्र के किनारे के खतरों के प्रति सचेत करने के लिए बनाए गए प्रकाश सतंभ के रखवाले की बेटी थी, समुद्र में डूबते हुए जलपोत और बचने के लिए किनारे की ओर तैरने का प्रयास करते हुए लोगों को देखा। अपने पिता के साथ मिलकर ग्रेस लगभग एक मील दूर तक नाव को खेकर गई और बहुत से लोगों को बचाया। अपने जीवन को जोखिम में डालकर दूसरों के प्रति अनुकंपा दिखाने और स्थिर हाथों से उनकी जान बचाने के प्रयास के लिए ग्रेस प्रसिद्ध हो गई।

   परमेश्वर के वचन बाइबल में प्रेरित पौलुस ने एक अन्य स्त्री-पुरुष की जोड़ी के बारे में उल्लेख किया जिन्होंने दूसरों की सहायता के लिए जोखिम उठाए। पौलुस ने प्रिसका एवं अक्वीला के बारे में लिखा, जो प्रभु यीशु में उसके सहकर्मी थे; पौलुस ने उनके विषय में लिखा कि "उन्होंने मेरे प्राण के लिये अपना ही सिर दे रखा था और केवल मैं ही नहीं, वरन अन्यजातियों की सारी कलीसियाएं भी उन का धन्यवाद करती हैं" (रोमियों 16:4)।

   पौलुस ने यह तो स्पष्ट नहीं लिखा कि उन दोनों ने उसके लिए क्या जोखिम उठाया, लेकिन पौलुस के मसीही सेवकाई के जीवन में उसे जैसे पीटे जाने, बन्दीगृह में डाले जाने, जलयान के समुद्र में टूटने, जान की धमकी दिए जाने आदि बातों के द्वारा जोखिम उठाने पड़े थे, उससे यह समझना कठिन नहीं है कि उस दंपत्ति को अपने मित्र पौलुस के लिए कैसे जोखिम को उठाना पड़ा होगा। संभवतः उन दोनों के लिए पौलुस की जान बचाना उनकी अपनी सुरक्षा से बढ़कर था।

   दुसरों को खतरों से, वो चाहे शारीरिक हों या आत्मिक, बचाने का प्रयास करना अकसर जोखिम भरा होता है। लेकिन जब हम यह जोखिम उठाकर दूसरों की सहायातार्थ अपना हाथ बढ़ाते हैं तो हम अपने तथा सारे जगत के उद्धारकर्ता प्रभु यीशु मसीह के मन को, जिसने हमारे लिए अपना सब कुछ दे दिया, प्रतिबिंबित करते हैं। - डेनिस फिशर


यदि आप बचा लिए गए हैं तो फिर आप औरों के बचाए जाने के लिए प्रयास करेंगे।

इसलिये, जैसा मसीह ने भी परमेश्वर की महिमा के लिये तुम्हें ग्रहण किया है, वैसे ही तुम भी एक दूसरे को ग्रहण करो। - रोमियों 15:7

बाइबल पाठ: रोमियों 16:1-7
Romans 16:1 मैं तुम से फीबे की, जो हमारी बहिन और किंख्रिया की कलीसिया की सेविका है, बिनती करता हूं।
Romans 16:2 कि तुम जैसा कि पवित्र लोगों को चाहिए, उसे प्रभु में ग्रहण करो; और जिस किसी बात में उसको तुम से प्रयोजन हो, उस की सहायता करो; क्योंकि वह भी बहुतों की वरन मेरी भी उपकारिणी हुई है।ज़ 
Romans 16:3 प्रिसका और अक्विला को जो मसीह यीशु में मेरे सहकर्मी हैं, नमस्कार। 
Romans 16:4 उन्होंने मेरे प्राण के लिये अपना ही सिर दे रखा था और केवल मैं ही नहीं, वरन अन्यजातियों की सारी कलीसियाएं भी उन का धन्यवाद करती हैं। 
Romans 16:5 और उस कलीसिया को भी नमस्कार जो उन के घर में है। मेरे प्रिय इपैनितुस को जो मसीह के लिये आसिया का पहिला फल है, नमस्कार। 
Romans 16:6 मरियम को जिसने तुम्हारे लिये बहुत परिश्रम किया, नमस्कार। 
Romans 16:7 अन्द्रुनीकुस और यूनियास को जो मेरे कुटम्बी हैं, और मेरे साथ कैद हुए थे, और प्रेरितों में नामी हैं, और मुझ से पहिले मसीह में हुए थे, नमस्कार।

एक साल में बाइबल: 
  • भजन 129-131
  • 1 कुरिन्थियों 11:1-16