ई-मेल संपर्क / E-Mail Contact

इन संदेशों को ई-मेल से प्राप्त करने के लिए अपना ई-मेल पता इस ई-मेल पर भेजें : rozkiroti@gmail.com / To Receive these messages by e-mail, please send your e-mail id to: rozkiroti@gmail.com

मंगलवार, 19 मई 2020

चाहे



     कभी-कभी जीवन हम पर क्रूर प्रहार करता है; तो कभी-कभी कोई अद्भुत आश्चर्यकर्म होते हैं। परमेश्वर के वचन बाइबल में हम देखते हैं कि तीन युवक, जो इस्राएलियों में से थे और बेबीलोन में बंधुवाई में लाए गए, क्रूर राजा के सामने खड़े थे, और निर्भीक हो कर उस से कह रहे थे कि चाहे कुछ भी हो जाए, वे उन के सामने खड़ी सोने की विशाल मूर्ति को दण्डवत नहीं करेंगे, उस की उपासना नहीं करेंगे। उन तीनों ने मिल कर कहा, “हमारा परमेश्वर, जिसकी हम उपासना करते हैं वह हम को उस धधकते हुए भट्टे की आग से बचाने की शक्ति रखता है; वरन हे राजा, वह हमें तेरे हाथ से भी छुड़ा सकता है। परन्तु, यदि नहीं, तो हे राजा तुझे मालूम हो, कि हम लोग तेरे देवता की उपासना नहीं करेंगे, और न तेरी खड़ी कराई हुई सोने की मूरत को दण्डवत करेंगे” (दानिय्येल 3:17-18)।

     उन के इस निर्णय के फल स्वरुप उन तीनों, शद्रक, मेशक, और अबेदनगो को धधकती हुई आग के भठ्ठे में फेंक दिए जाने का निर्देश दिया गया, और उन्हें आग में फेंक दिया गया। उस आग में से परमेश्वर ने उन्हें आश्चर्यचकित कर देने वाली रीति से बचाया, और उनके शरीर का बाल भी नहीं झुलसा और न ही उन के वस्त्रों में आग की कोई गंध आई (पद 19-27)। परमेश्वर में उन का विश्वास अडिग था, और उस के लिए वे मर जाने के लिए भी तैयार थे, चाहे वह उन्हें न भी बचाता, तौभी।

     परमेश्वर चाहता है कि हम उस से लिपटे रहें – चाहे हमारा वह प्रीय जन चंगाई न भी पाए; चाहे हमारी नौकरी जाती रहे; चाहे हमें सताव भी झेलना पड़े। परमेश्वर हमें कभी-कभी इस जीवन के खतरों से बचाता है, और कभी नहीं भी बचाता है। परन्तु जिस सत्य को हम दृढ़ता से थामे रह सकते हैं वह है, “जिस परमेश्वर की हम सेवा करते हैं वह सक्षम है,” वह हम से प्रेम करता है, और हमारी प्रत्येक कठिनतम परीक्षा में भी हमारे साथ होता है; हमारे जीवन की प्रत्येक ‘चाहे...’ परिस्थिति में भी। - एलिसन कीडा

परमेश्वर सक्षम है।

चाहे मैं संकट के बीच में रहूं तौभी तू मुझे जिलाएगा, तू मेरे क्रोधित शत्रुओं के विरुद्ध हाथ बढ़ाएगा, और अपने दाहिने हाथ से मेरा उद्धार करेगा। - भजन 138:7

बाइबल पाठ: दानिय्येल 3:8-18
दानिय्येल 3:8 उसी समय कई एक कसदी पुरूष राजा के पास गए, और कपट से यहूदियों की चुगली खाई।
दानिय्येल 3:9 वे नबुकदनेस्सर राजा से कहने लगे, हे राजा, तू चिरंजीव रहे।
दानिय्येल 3:10 हे राजा, तू ने तो यह आज्ञा दी है कि जो मनुष्य नरसिंगे, बांसुली, वीणा, सारंगी, सितार, शहनाई आदि सब प्रकार के बाजों का शब्द सुने, वह गिर कर उस सोने की मूरत को दण्डवत करे;
दानिय्येल 3:11 और जो कोई गिर कर दण्डवत न करे वह धधकते हुए भट्ठे के बीच में डाल दिया जाए।
दानिय्येल 3:12 देख, शद्रक, मेशक, और अबेदनगो नाम कुछ यहूदी पुरूष हैं, जिन्हें तू ने बाबुल के प्रान्त के कार्य के ऊपर नियुक्त किया है। उन पुरूषों ने, हे राजा, तेरी आज्ञा की कुछ चिन्ता नहीं की; वे तेरे देवता की उपासना नहीं करते, और जो सोने की मूरत तू ने खड़ी कराई है, उसको दण्डवत नहीं करते।
दानिय्येल 3:13 तब नबूकदनेस्सर ने रोष और जलजलाहट में आकर आज्ञा दी कि शद्रक मेशक और अबेदनगो को लाओ। तब वे पुरूष राजा के साम्हने हाजिर किए गए।
दानिय्येल 3:14 नबूकदनेस्सर ने उन से पूछा, हे शद्रक, मेशक और अबेदनगो, तुम लोग जो मेरे देवता की उपासना नहीं करते, और मेरी खड़ी कराई हुई सोने की मूरत को दण्डवत नहीं करते, सो क्या तुम जान बूझकर ऐसा करते हो?
दानिय्येल 3:15 यदि तुम अभी तैयार हो, कि जब नरसिंगे, बांसुली, वीणा, सारंगी, सितार, शहनाई आदि सब प्रकार के बाजों का शब्द सुनो, और उसी क्षण गिर कर मेरी बनवाई हुई मूरत को दण्डवत करो, तो बचोगे; और यदि तुम दण्डवत ने करो तो इसी घड़ी धधकते हुए भट्ठे के बीच में डाले जाओगे; फिर ऐसा कौन देवता है, जो तुम को मेरे हाथ से छुड़ा सके?
दानिय्येल 3:16 शद्रक, मेशक और अबेदनगो ने राजा से कहा, हे नबूकदनेस्सर, इस विषय में तुझे उत्तर देने का हमें कुछ प्रयोजन नहीं जान पड़ता।
दानिय्येल 3:17 हमारा परमेश्वर, जिसकी हम उपासना करते हैं वह हम को उस धधकते हुए भट्टे की आग से बचाने की शक्ति रखता है; वरन हे राजा, वह हमें तेरे हाथ से भी छुड़ा सकता है।
दानिय्येल 3:18 परन्तु, यदि नहीं, तो हे राजा तुझे मालूम हो, कि हम लोग तेरे देवता की उपासना नहीं करेंगे, और न तेरी खड़ी कराई हुई सोने की मूरत को दण्डवत करेंगे।

एक साल में बाइबल: 
  • 1 इतिहास 7-9
  • यूहन्ना 6:22-44



सोमवार, 18 मई 2020

उमड़ता हुआ



     मैं चिल्लाया, नहीं!, नहीं!, नहीं!, परन्तु उसका कोई प्रभाव नहीं हुआ। मैंने अपनी बुद्धि लगाकर अपने शौचालय के फ्लश को ठीक करने का प्रयास किया था, जिससे उसका पानी बाहर न बहे, किन्तु असफल रहा, और पानी फिर से बाहर बहने लगा, और मैं बस बेबस खड़ा पानी को बाहर उमड़ते हुए देखता रह गया।

     कितनी ही बार ऐसा हुआ है कि हमारे बच्चों ने स्वयं अपने लिए दूध ग्लास में डालने का प्रयास किया, किन्तु सही अंदाजा नहीं लगा सके और दूध उमड़ कर बाहर फ़ैल गया। या हमारी कार की डिक्की में रखी ठन्डे पेय की बड़ी बोतल, हिलते-हिलते लीक करने लग जाती है और उसके अन्दर का पेय उमड़ कर बाहर आ जाता है, सभी ओर फ़ैल जाता है।

     साधारण और सामान्य बात है कि उमड़ना अच्छा नहीं होता है; परन्तु इसका एक अपवाद है। परमेश्वर के वचन बाइबल में प्रेरित पौलुस द्वारा परमेश्वर की आत्मा से उमड़ता हुआ, अर्थात परिपूर्ण जीवन (रोमियों 15:13)। पौलुस उमड़ने या परिपूर्ण होने के चित्रण के द्वारा पवित्र आत्मा की भरपूरी के प्रभाव से जीवन से प्रकट होने वाली आशा के लिए कहता है। मुझे यह चित्रण बहुत पसंद है। हमारे अन्दर परमेश्वर की भरपूर उपस्थिति के कारण हमारे जीवनों से उमड़ती हुई आशा, शान्ति, आनन्द, और विश्वास – यह हमारे जीवन के शांत समयों में भी हो सकता है, और तब भी जब किसी परिस्थति के कारण हमारे जीवन को हिलाया जाए, और हमारे अन्दर से परमेश्वर के ये वरदान छलक कर बाहर आ जाएँ, और हमारे आस-पास के लोगों पर प्रमाणित करें की हमारे अन्दर क्या और कौन है।

     कारण चाहे जो भी हो, हमारे अन्दर से जो भी निकलेगा, वही हमारे आस-पास वालों पर भी पड़ेगा, और उन्हें बताएगा कि हमारे अन्दर क्या और कौन है। इसलिए अपने अन्दर से पवित्र आत्मा के वरदानों को, फलों को उमड़ने दें, और लोगों को देख लेने दें कि हम किसके जन हैं। - एडम होल्ज़

परमेश्वर पिता ने हमें अपना आत्मा दिया है जिससे हम उसके पुत्र की समानता में आ सकें।

परन्तु जब हम सब के उघाड़े चेहरे से प्रभु का प्रताप इस प्रकार प्रगट होता है, जिस प्रकार दर्पण में, तो प्रभु के द्वारा जो आत्मा है, हम उसी तेजस्‍वी रूप में अंश अंश कर के बदलते जाते हैं। - 2 कुरिन्थियों 3:18

बाइबल पाठ: रोमियों 15:4-13
रोमियों 15:4 जितनी बातें पहिले से लिखी गईं, वे हमारी ही शिक्षा के लिये लिखी गईं हैं कि हम धीरज और पवित्र शास्त्र की शान्ति के द्वारा आशा रखें।
रोमियों 15:5 और धीरज, और शान्ति का दाता परमेश्वर तुम्हें यह वरदान दे, कि मसीह यीशु के अनुसार आपस में एक मन रहो।
रोमियों 15:6 ताकि तुम एक मन और एक मुंह हो कर हमारे प्रभु यीशु मसीह के पिता परमेश्वर की बड़ाई करो।
रोमियों 15:7 इसलिये, जैसा मसीह ने भी परमेश्वर की महिमा के लिये तुम्हें ग्रहण किया है, वैसे ही तुम भी एक दूसरे को ग्रहण करो।
रोमियों 15:8 मैं कहता हूं, कि जो प्रतिज्ञाएं बाप दादों को दी गई थीं, उन्हें दृढ़ करने के लिये मसीह, परमेश्वर की सच्चाई का प्रमाण देने के लिये खतना किए हुए लोगों का सेवक बना।
रोमियों 15:9 और अन्यजाति भी दया के कारण परमेश्वर की बड़ाई करें, जैसा लिखा है, कि इसलिये मैं जाति जाति में तेरा धन्यवाद करूंगा, और तेरे नाम के भजन गाऊंगा।
रोमियों 15:10 फिर कहा है, हे जाति जाति के सब लोगों, उस की प्रजा के साथ आनन्द करो।
रोमियों 15:11 और फिर हे जाति जाति के सब लागो, प्रभु की स्तुति करो; और हे राज्य राज्य के सब लोगो; उसे सराहो।
रोमियों 15:12 और फिर यशायाह कहता है, कि यिशै की एक जड़ प्रगट होगी, और अन्यजातियों का हाकिम होने के लिये एक उठेगा, उस पर अन्यजातियां आशा रखेंगी।
रोमियों 15:13 सो परमेश्वर जो आशा का दाता है तुम्हें विश्वास करने में सब प्रकार के आनन्द और शान्ति से परिपूर्ण करे, कि पवित्र आत्मा की सामर्थ से तुम्हारी आशा बढ़ती जाए।

एक साल में बाइबल: 
  • 1 इतिहास 4-6
  • यूहन्ना 6:1-21



रविवार, 17 मई 2020

स्तुति



     हमारे बाइबल अध्ययन के गुट में किसी ने सुझाव दिया कि हम भी स्तुति के अपने भजन लिखें। आरंभ में कुछ लोगों ने यह कह कर प्रतिरोध किया कि “हम में लिखने का गुण नहीं है।” परन्तु कुछ प्रोत्साहन के पश्चात, सभी ने उन के जीवनों में परमेश्वर के कार्यों का वर्णन करने वाले स्तुति के मार्मिक भजन लिखे। लोगों के जीवनों की परीक्षाओं, सुरक्षा, प्रावधान, पीड़ा, आंसुओं आदि के अनुभवों में से अद्भुत काव्यात्मक भजन उभर कर आए, जिन में परमेश्वर के वचन बाइबल के भजनों के समान ही प्रसंग थे। बाइबल के भजन 136 के समान, प्रत्येक भजन ने यही सत्य व्यक्त किया कि परमेश्वर की करुणा सदा की है।

     हम सब के पास परमेश्वर के प्रेम को बताने की कोई न कोई कहानी है – हम चाहे उसे लिखें, या बताएं, या गाएं। कुछ के लिए उन के ये अनुभव रोमांचक या भावुक हो सकते हैं, जैसे कि भजन 136 के लेखक के लिए थे जिसने स्मरण किया कि किस प्रकार परमेश्वर ने अपने लोगों को उनकी बंधुवाई से छुड़ाया और शत्रुओं पर विजय दी (पद 10-15)। कुछ चाहे केवल सृष्टि में दिखने वाली परमेश्वर की अद्भुत कारीगरी का वर्णन करें, “उसने अपनी बुद्धि से आकाश बनाया, ...उसने पृथ्वी को जल के ऊपर फैलाया है, ...उसने बड़ी बड़ी ज्योतियों बनाईं, ...दिन पर प्रभुता करने के लिये सूर्य को बनाया, ...और रात पर प्रभुता करने के लिये चन्द्रमा और तारागण को बनाया...” (पद 5-9)।

     यह स्मरण करना कि परमेश्वर कौन है और उसने क्या किया है हमें स्तुति और धन्यवाद करने के लिए उभारता है जिस से परमेश्वर की महिमा होती है, और हम “आपस में भजन और स्‍तुतिगान और आत्मिक गीत गाया करो...” (इफिसियों 5:19) परमेश्वर की भलाई के बारे में जिस की करुणा सदा की है, को निभाएँगे। परमेश्वर के प्रेम के अपने अनुभव को अपने स्वयं के स्तुति गान में व्यक्त कीजिए और उस की कभी न समाप्त होने वाली भलाईयों का बहुतायत से आनंद लीजिए। - लॉरेन्स दरमानी

अनंतकाल से अनंतकाल तक, परमेश्वर की करुणा सदा बनी रहती है।

उसके लिये गीत गाओ, उसके लिये भजन गाओ, उसके सब आश्चर्यकर्मों पर ध्यान करो! उसके पवित्र नाम की बड़ाई करो; यहोवा के खोजियों का हृदय आनन्दित हो! - भजन 105:2-3

बाइबल पाठ: भजन 136:1-15
भजन संहिता 136:1 यहोवा का धन्यवाद करो, क्योंकि वह भला है, और उसकी करूणा सदा की है।
भजन संहिता 136:2 जो ईश्वरों का परमेश्वर है, उसका धन्यवाद करो, उसकी करूणा सदा की है।
भजन संहिता 136:3 जो प्रभुओं का प्रभु है, उसका धन्यवाद करो, उसकी करूणा सदा की है।
भजन संहिता 136:4 उसको छोड़कर कोई बड़े बड़े अशचर्यकर्म नहीं करता, उसकी करूणा सदा की है।
भजन संहिता 136:5 उसने अपनी बुद्धि से आकाश बनाया, उसकी करूणा सदा की है।
भजन संहिता 136:6 उसने पृथ्वी को जल के ऊपर फैलाया है, उसकी करूणा सदा की है।
भजन संहिता 136:7 उसने बड़ी बड़ी ज्योतियाँ बनाईं, उसकी करूणा सदा की है।
भजन संहिता 136:8 दिन पर प्रभुता करने के लिये सूर्य को बनाया, उसकी करूणा सदा की है।
भजन संहिता 136:9 और रात पर प्रभुता करने के लिये चन्द्रमा और तारागण को बनाया, उसकी करूणा सदा की है।
भजन संहिता 136:10 उसने मिस्त्रियों के पहिलौठों को मारा, उसकी करूणा सदा की है।
भजन संहिता 136:11 और उनके बीच से इस्राएलियों को निकाला, उसकी करूणा सदा की है।
भजन संहिता 136:12 बलवन्त हाथ और बढ़ाई हुई भुजा से निकाल लाया, उसकी करूणा सदा की है।
भजन संहिता 136:13 उसने लाल समुद्र को खण्ड खण्ड कर दिया, उसकी करूणा सदा की है।
भजन संहिता 136:14 और इस्राएल को उसके बीच से पार कर दिया, उसकी करूणा सदा की है।
भजन संहिता 136:15 और फिरौन को सेना समेत लाल समुद्र में डाल दिया, उसकी करूणा सदा की है।

एक साल में बाइबल: 
  • 1 इतिहास 1-3
  • यूहन्ना 5:25-47



शनिवार, 16 मई 2020

अनुसरण



     हाई-स्कूल के दिनों में लंबी दौड़ के मेरे प्रशिक्षक ने एक बार मुझे सलाह दी, “सबसे आगे रहने का प्रयास मत करो। जो सबसे आगे दौड़ते रहने का प्रयास करते हैं, वे शीघ्र ही थक कर पीछे छुट जाते हैं।” इसके स्थान पर, उनका सुझाव था कि सब से तेज़ दौड़ने वाले धावकों के निकट रहने का प्रयास करूं। उन धावकों द्वारा बनाई गई गति के अनुसार दौड़ते रहने से मैं अपने मानसिक और शारीरिक शक्ति उस समय के लिए बचाए रखूँगी, जब दौड़ को समाप्त करने के लिए मुझे सब से अधिक आवश्यकता होगी।

     आगे रहना, अगुवाई करना, थका देने वाला हो सकता है; किन्तु पीछे रह कर अनुसरण करना स्वतंत्र करता है। अपने प्रशिक्षक की इस बात का पालन करने से मैंने देखा की मेरे दौड़ने में सुधार आया; परन्तु इसी बात को अपने मसीही जीवन में लागू करने में मुझे बहुत समय लगा। मेरे अपने जीवन में मैं यह सोचा करती थी कि मसीही जीवन जीने का अर्थ है बहुत प्रयास करना। मैंने अपनी ही धारणाएं बना लीं थीं कि मसीही विश्वासी को क्या करना और क्या नहीं करना चाहिए और उन्हीं को पूरा करने के थका देने वाले प्रयासों में मैं मसीह यीशु में पाए जाने वाले आनंद और स्वतंत्रता (यूहन्ना 8:32, 36) को खो दे रही थी।

     परन्तु परमेश्वर का वचन बाइबल हमें यह नहीं सिखाती है कि हमें अपने जीवनों को स्वयं ही निर्देशित करना होगा; और न ही प्रभु यीशु  ने कोई ‘स्वयं-का-सुधार’ अभियान आरम्भ किया था। वरन उन्होंने यही प्रतिज्ञा दी थी कि उन का अनुसरण करने से हमें वह विश्राम मिलेगा जिसके हम खोजी हैं (मट्टी 11:25-28)। उस समय के अन्य अनेकों धर्म-शिक्षकों की शिक्षाओं के विपरीत कि पवित्र शास्त्र का अध्ययन और उन शिक्षकों के द्वारा प्रचलित किए गए अनेकों नियमों का पालन कठोर अनुशासन और प्रयास से करें, प्रभु यीशु ने एक बहुत सहज और सीधी से बात अपने शिष्यों को सिखाई – उन्हें जान लेने से ही परमेश्वर को जाना जा सकता है (पद 27)। जब हम सच्चे और समर्पित मन से प्रभु यीशु के खोजी होते हैं, तो हम पाते हैं कि वह हमारे बोझ उठा लेता है, और हमें विश्राम देता है, हमारे जीवन बदल देता है (पद 28-30)।

     हमारे विनम्र और दीन अगुवे का अनुसरण करना कभी बोझिल नहीं होता है (पद 29); क्योंकि वही अनंत आशा और पापों से चंगाई का मार्ग है। उस का अनुसरण करने से ही हम उसके प्रेम में विश्राम और शैतान की युक्तिओं से स्वतंत्रता पाते हैं। - मोनिका ब्रैंड्स

मसीह यीशु का अनुसरण करने में ही वास्तविक स्वतंत्रता है।

और सत्य को जानोगे, और सत्य तुम्हें स्‍वतंत्र करेगा। सो यदि पुत्र तुम्हें स्‍वतंत्र करेगा, तो सचमुच तुम स्‍वतंत्र हो जाओगे। - यूहन्ना 8:32, 36

बाइबल पाठ: मत्ती 11:25-30
मत्ती 11:25 उसी समय यीशु ने कहा, हे पिता, स्वर्ग और पृथ्वी के प्रभु; मैं तेरा धन्यवाद करता हूं, कि तू ने इन बातों को ज्ञानियों और समझदारों से छिपा रखा, और बालकों पर प्रगट किया है।
मत्ती 11:26 हां, हे पिता, क्योंकि तुझे यही अच्छा लगा।
मत्ती 11:27 मेरे पिता ने मुझे सब कुछ सौंपा है, और कोई पुत्र को नहीं जानता, केवल पिता; और कोई पिता को नहीं जानता, केवल पुत्र और वह जिस पर पुत्र उसे प्रगट करना चाहे।
मत्ती 11:28 हे सब परिश्रम करने वालों और बोझ से दबे लोगों, मेरे पास आओ; मैं तुम्हें विश्राम दूंगा।
मत्ती 11:29 मेरा जूआ अपने ऊपर उठा लो; और मुझ से सीखो; क्योंकि मैं नम्र और मन में दीन हूं: और तुम अपने मन में विश्राम पाओगे।
मत्ती 11:30 क्योंकि मेरा जूआ सहज और मेरा बोझ हल्का है।

एक साल में बाइबल: 
  • 2 राजाओं 24-25
  • यूहन्ना 5:1-24



शुक्रवार, 15 मई 2020

कार्य



     मैंने अपने कुछ मित्रों से पूछा, “आप ने हाल ही में परमेश्वर को कैसे कार्य करते हुए देखा है?” एक का उत्तर था, “मैं उसे प्रति प्रातः कार्य करते हुए देखता हूँ जब मैं उस के वचन को पढ़ता हूँ; जिस प्रकार से वह मुझे प्रति दिन का सामना करने की सामर्थ्य और मार्गदर्शन देता है, उस में मैं उसे कार्य करते हुए देखता हूँ; जब मुझे यह एहसास रहता है कि वह हर पल मेरे साथ बना रहता है, मैं उसे कार्य करते हुए देखता हूँ; जब मुझे चुनैतियों का सामना करने की सामर्थ्य मिलती है, मैं आनन्दित रहने पाता हूँ, मैं उसे कार्य करते हुए देखता हूँ।” मुझे उस का उत्तर अच्छा लगा क्योंकि इस से प्रतिबिंबित होता है कि कैसे परमेश्वर के वचन और हमारे अन्दर बनी हुई पवित्र आत्मा की सामर्थ्य के द्वारा, परमेश्वर उन के निकट रहता है, और उन से प्रेम अपना व्यक्त करता है, जो उस से प्रेम करते हैं।

     परमेश्वर का अपने लोगों में हो कर कार्य करना एक अद्भुत रहस्य है जिसका उल्लेख परमेश्वर के वचन बाइबल में इब्रानियों का लेखक अपनी पत्री को समाप्त करते हुए, अपने आशीष वचन में करता है; वह कहता है, “...जो कुछ उसको भाता है, उसे यीशु मसीह के द्वारा हम में उत्पन्न करे...” (इब्रानियों 13:21)। इस उपसंहार के साथ, लेखक अपने सन्देश की महत्वपूर्ण बात पर पुनः बल देता है – कि परमेश्वर अपने लोगों को उस का अनुसरण करने के लिए योग्य करेगा, और उन में हो कर कार्य भी करेगा, अपनी महिमा के लिए।

     परमेश्वर का हमारे लिए कार्य करने का उपहार हमें चकित कर सकता है; इस के द्वारा हो सकता है कि हम किसी ऐसे को क्षमा कर दें जिस ने हमारी हानि की है; किसी ऐसे के प्रति धैर्य दिखाएँ जिसे सहन करना हमारे लिए कठिन होता है। हमारा “शान्तिदाता परमेश्वर” (पद 20) अपने प्रेम और शान्ति को हम में, और हमारे द्वारा फैलता है।

     तो आपने हाल ही में परमेश्वर को कैसे कार्य करते हुए देखा है? – एमी बाउचर पाई

परमेश्वर अपने अनुयायियों से, और उन में हो कर कार्य करता है।

जिस में तुम भी आत्मा के द्वारा परमेश्वर का निवास स्थान होने के लिये एक साथ बनाए जाते हो। - इफिसियों 2:22

बाइबल पाठ: इब्रानियों 13:20-21
इब्रानियों 13:20 अब शान्‍तिदाता परमेश्वर जो हमारे प्रभु यीशु को जो भेड़ों का महान रखवाला है सनातन वाचा के लोहू के गुण से मरे हुओं में से जिला कर ले आया।
इब्रानियों 13:21 तुम्हें हर एक भली बात में सिद्ध करे, जिस से तुम उस की इच्छा पूरी करो, और जो कुछ उसको भाता है, उसे यीशु मसीह के द्वारा हम में उत्पन्न करे, जिस की बड़ाई युगानुयुग होती रहे। आमीन।

एक साल में बाइबल: 
  • 2 राजाओं 22-23
  • यूहन्ना 4:31-54



गुरुवार, 14 मई 2020

विश्वासयोग्य



     मेरी पत्नी ने मुझे फोन पर कहा, “सुनो, लगता है हमारे घर के आंगन में बन्दर आ गया है” और उस ने फोन को बाहर की ओर किया जिस से मैं उन आवाज़ों को सुन सकूँ। सुन कर मुझे भी लगा कि सच में बन्दर है; लेकिन बहुत विचित्र भी लगा क्योंकि सब से निकट के जंगली बन्दर हमारे स्थान से 2000 मील दूर थे! बाद में मेरे ससुर ने हमारे भ्रम को तोड़ा; उन्होंने बताया कि वह उस इलाके में पाए जाने वाले एक विशेष जाति के उल्लू की आवाज़ थी। जो लग रहा था, वास्तव में वह था नहीं।

     परमेश्वर के वचन बाइबल में हम देखते हैं कि राजा सन्हेरिब की सेनाओं ने यहूदा के राजा हिजकिय्याह को यरूशलेम की चार-दीवारी में घेरा बंदी कर के फंसा लिया था। अब अश्शूरियों को लग रहा था कि निःसंदेह विजय उन ही की होना तय है। परन्तु अंततः वास्तविकता बिलकुल भिन्न निकली। यद्यपि अश्शूरी सेना के सेनापति ने परमेश्वर के नाम से बातें करने का ढोंग रचा कर इस्राएलियों को भरमाना चाहा, किन्तु परमेश्वर ने अपने लोगों को संभाले रखा। उस सेनापति ने कहा, “क्या मैं ने यहोवा के बिना कहे, इस स्थान को उजाड़ने के लिये चढ़ाई की है? यहोवा ने मुझ से कहा है, कि उस देश पर चढ़ाई कर के उसे उजाड़ दे” (2 राजाओं 18:25), और यरूशलेम को हथियार डाल कर समर्पण करने के लिए उकसाया, उन से यह भी कहा कि “...तुम मरोगे नहीं, जीवित रहोगे” (पद 32)।

     यह लगता तो है की कुछ ऐसा होगा जैसा परमेश्वर कहेगा; परन्तु यशायाह भविष्यद्वक्ता ने लोगों से परमेश्वर के वास्तविक वचन कहे: “[सन्हेरिब] इस नगर में प्रवेश करने, वरन यहाँ एक तीर भी मारने न पाएगा...मैं इस नगर की रक्षा कर के इसे बचाऊँगा”; और उसी रात “यहोवा के दूत ने” अश्शूरियों का नाश कर दिया (19:32-35)।

     समय-समय पर हमारा सामना चिकनी-चुपड़ी बातें करने वाले लोगों से होगा, जो हमें “सलाह” देंगे, हो सकता है कि परमेश्वर के नाम में दें, किन्तु वे स्वयं परमेश्वर के नहीं होते हैं, वे उसकी सामर्थ्य में विश्वास ही नहीं करते हैं। परमेश्वर ऐसे लोगों में होकर बात नहीं करता है। परमेश्वर हम से अपने वचन में होकर बोलता है, अपने पवित्र आत्मा के द्वारा हमारा मार्गदर्शन करता है। जो वास्तव में उस के अनुयायी हैं, वह उनकी देखभाल करता रहता है, और अपने लोगों को कभी नहीं छोड़ता है। - टिम गुस्ताफासन

परमेश्वर हमेशा विश्वासयोग्य है।

हे प्रियों, हर एक आत्मा की प्रतीति न करो: वरन आत्माओं को परखो, कि वे परमेश्वर की ओर से हैं कि नहीं; क्योंकि बहुत से झूठे भविष्यद्वक्ता जगत में निकल खड़े हुए हैं। - 1 यूहन्ना 4:1

बाइबल पाठ: 2 राजा 19:29-37
2 राजा 19:29 और तेरे लिये यह चिन्ह होगा, कि इस वर्ष तो तुम उसे खाओगे जो आप से आप उगे, और दूसरे वर्ष उसे जो उत्पन्न हो वह खाओगे; और तीसरे वर्ष बीज बोने और उसे लवने पाओगे, और दाख की बारियां लगाने और उनका फल खाने पाओगे।
2 राजा 19:30 और यहूदा के घराने के बचे हुए लोग फिर जड़ पकड़ेंगे, और फलेंगे भी।
2 राजा 19:31 क्योंकि यरूशलेम में से बचे हुए और सिय्योन पर्वत के भागे हुए लोग निकलेंगे। यहोवा यह काम अपनी जलन के कारण करेगा।
2 राजा 19:32 इसलिये यहोवा अश्शूर के राजा के विषय में यों कहता है कि वह इस नगर में प्रवेश करने, वरन इस पर एक तीर भी मारने न पाएगा, और न वह ढाल ले कर इसके साम्हने आने, वा इसके विरुद्ध दमदमा बनाने पाएगा।
2 राजा 19:33 जिस मार्ग से वह आया, उसी से वह लौट भी जाएगा, और इस नगर में प्रवेश न करने पाएगा, यहोवा की यही वाणी है।
2 राजा 19:34 और मैं अपने निमित्त और अपने दास दाऊद के निमित्त इस नगर की रक्षा कर के इसे बचाऊंगा।
2 राजा 19:35 उसी रात में क्या हुआ, कि यहोवा के दूत ने निकल कर अश्शूरियों की छावनी में एक लाख पचासी हजार पुरुषों को मारा, और भोर को जब लोग सबेरे उठे, तब देखा, कि लोथ ही लोथ पड़ी है।
2 राजा 19:36 तब अश्शूर का राजा सन्हेरीब चल दिया, और लौट कर नीनवे में रहने लगा।
2 राजा 19:37 वहां वह अपने देवता निस्रोक के मन्दिर में दण्डवत कर रहा था, कि अदेम्मेलेक और सरेसेर ने उसको तलवार से मारा, और अरारात देश में भाग गए। और उसी का पुत्र एसर्हद्दोन उसके स्थान पर राज्य करने लगा।

एक साल में बाइबल: 
  • 2 राजाओं 19-21
  • यूहन्ना 4:1-30



बुधवार, 13 मई 2020

खज़ाना



     मेरे बचपन में, मुझे और मेरी दोनो बहनों को साथ बैठ कर बातें करना अच्छा लगता था; और इसके लिए हमारा सबसे मनपसंद स्थान था हमारी माँ की बड़ी से देवदार की लकड़ी से बनी अलमारी, जिसके ऊपर हम चढ़ कर बैठ जाते और बातें किया करते थे। माँ उस अलमारी में हमारे ऊनी कपड़े, और हमारी नानी के द्वारा हाथ से की गई कढ़ाई और क्रोशिया से बनाई गई वस्तुएं रखा करती थीं। उनके लिए उस अलमारी में रखे सामान की बहुत कीमत थी, और वे देवदार की तीखी महक पर, उस सामान को कीड़ों से बचाए रखने के लिए भरोसा करती थीं।

     अधिकाँश सांसारिक वस्तुएं कीड़ों या जंक से ख़राब हो जाती हैं। परमेश्वर के वचन बाइबल में मत्ती 6 अध्याय में प्रभु यीशु ने अपने शिष्यों से कहा कि वे उन बातों पर ध्यान न लगाएं जो नाश्मान हैं, परन्तु उन पर ध्यान करें जो अविनाशी हैं। जब सत्तावन वर्ष की आयु में मेरी माँ की मृत्यु हुई, तो उन्होंने बहुत ही कम सांसारिक वस्तुएं एकत्रित कर के रखी हुई थीं; परन्तु मुझे उस खज़ाने के बारे में सोचना अच्छा लगता है जो उन्होंने स्वर्ग में एकत्रित किया हुआ था (मत्ती 6:19-20)।

मुझे स्मरण आता है कि वे परमेश्वर से कितना प्रेम करती थीं, और शांत तरीकों से भी उस की सेवा करती रहती थीं; जैसे कि: विश्वासयोग्यता से अपने परिवार की देखभाल करना, सन्डे स्कूल में बच्चों को सिखाना, एक ऐसी महिला के साथ मित्रता करना और निभाना जिसे उस के पति ने छोड़ दिया था, एक ऐसी युवा माँ को तसल्ली देना जिसका बच्चा जाता रहा था, और प्रार्थना में लगे रहना। जब उन्हें दिखाई देना बंद हो गया और वे चलने फिरने से भी मजबूर होकर पहिए वाली कुर्सी के आश्रय पर ही आ गईं, तब भी वे औरों के लिए प्रार्थनाएँ करते रहती थीं, उनके प्रति अपने प्रेम को व्यक्त करती रहती थीं।

     हमारा वास्तविक खज़ाना वह नहीं है जो हम इस धरती पर अपने लिए एकत्रित कर लेते हैं; वरन वो बातें हैं जिन में हम अपने समय और योग्यताओं का निवेश करते हैं। आज, प्रभु यीशु मसीह के अनुयायी होने के नाते, उस के नाम में सेवकाई करने वाले होने के द्वारा, हम स्वर्ग में अपने लिए क्या खज़ाने एकत्रित कर रहे हैं? – सिंडी हैस कैस्पर

हमारा वास्तविक खज़ाना अनंतकाल के लिए हमारे द्वारा एकत्रित किया गया स्वर्गीय धन है।

कोप के दिन धन से तो कुछ लाभ नहीं होता, परन्तु धर्म मृत्यु से भी बचाता है। - नीतिवचन 11:4

बाइबल पाठ: मत्ती 6:19-21
मत्ती 6:19 अपने लिये पृथ्वी पर धन इकट्ठा न करो; जहां कीड़ा और काई बिगाड़ते हैं, और जहां चोर सेंध लगाते और चुराते हैं।
मत्ती 6:20 परन्तु अपने लिये स्वर्ग में धन इकट्ठा करो, जहां न तो कीड़ा, और न काई बिगाड़ते हैं, और जहां चोर न सेंध लगाते और न चुराते हैं।
मत्ती 6:21 क्योंकि जहां तेरा धन है वहां तेरा मन भी लगा रहेगा।

एक साल में बाइबल: 
  • 2 राजाओं 17-18
  • यूहन्ना 3:19-36