ई-मेल संपर्क / E-Mail Contact

इन संदेशों को ई-मेल से प्राप्त करने के लिए अपना ई-मेल पता इस ई-मेल पर भेजें : rozkiroti@gmail.com / To Receive these messages by e-mail, please send your e-mail id to: rozkiroti@gmail.com

खज़ाना लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
खज़ाना लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शनिवार, 5 जून 2021

खज़ाना

 

          जॉन और मेरी अपनी भू-संपत्ति में अपने कुत्ते को टहला रहे थे, और उनका ध्यान हाल ही की वर्षा के कारण मिट्टी में से दिखने लगे एक जंग लगे कनस्तर की ओर गया। वे उसे मिट्टी से निकाल कर अपने घर के अन्दर ले गए, और जब उसे खोला तो पाया कि उसमें एक शताब्दी पुराने सोने के सिक्के थे। वे दोनों उस स्थान पर वापस गए, और वहाँ पर और खुदाई की। उन्हें सात और कनस्तर मिले, और उन सभी में कुल मिलाकर 1,427 सिक्के थे। उन्होंने अपने इस खज़ाने को सुरक्षित रखने के लिए उसे एक अन्य स्थान पर ले जाकर दबा दिया। सिक्कों का वह भण्डार सैडल रिज होर्ड के नाम से जाना गया, और उसकी कीमत लगभग 1 करोड़ डॉलर आँकी गई, जो अमेरिका के इतिहास का अपने प्रकार का सबसे बड़ा खज़ाना था।

          यह कहानी परमेश्वर के वचन बाइबल में प्रभु यीशु मसीह द्वारा कही गई एक बात के बहुत अनुरूप है। प्रभु ने परमेश्वर के राज्य के बारे में समझाने के लिए यह दृष्टांत कहा: “स्वर्ग का राज्य खेत में छिपे हुए धन के समान है, जिसे किसी मनुष्य ने पाकर छिपा दिया, और मारे आनन्द के जा कर और अपना सब कुछ बेचकर उस खेत को मोल लिया” (मत्ती 13:44)।

          यद्यपि इस प्रकार की खोज बहुत ही कम होने पाती है, फिर भी गड़े हुए खज़ानों की कहानियों ने लम्बे समय से लोगों की कल्पनाओं को बाँध के रखा है। लेकिन प्रभु यीशु ने ऐसे खज़ाने के बारे में बताया जो सभी को उपलब्ध हो सकता है – जो भी अपने पापों को स्वीकार करते हुए, उनके लिए प्रभु से क्षमा मांगता है, और प्रभु का शिष्य बनकर जीवन जीने का निर्णय लेता है, उसे परमेश्वर की संतान बनाए जाकर (यूहन्ना 1:12-13) यह स्वर्गीय खज़ाना प्रभु द्वारा मुफ्त में उपलब्ध करवा दिया जाता है।

          हम उस स्वर्गीय खज़ाने की थाह कभी पा नहीं सकेंगे। हम जब अपने पुराने जीवन को छोड़कर, परमेश्वर और उसके उद्देश्यों की पूर्ति के लिए जीवन व्यतीत करते हैं, तो हम उस खज़ाने की कीमत को भी समझते चले जाते हैं। प्रत्येक मसीही विश्वासी को परमेश्वर उसकी कलपना से भी परे “अपनी उस कृपा से जो मसीह यीशु में हम पर है, आने वाले समयों में अपने अनुग्रह का असीम धन” (इफिसियों 2:7) प्रदान करता है। परमेश्वर हमें अपनी संतान बना कर, इस पृथ्वी पर एक नया जीवन, जीवन जीने का एक नया उद्देश्य, और स्वर्ग में उसके साथ रहते हुए अनन्तकाल के लिए समझ तथा बयान से बाहर स्वर्गीय आशीषों तथा आनन्द का अद्भुत खज़ाना प्रदान करता है। - जेम्स बैंक्स

 

प्रभु यीशु हम मनुष्यों के लिए सबसे महान और बहुमूल्य खज़ाना है।


परन्तु जितनों ने उसे ग्रहण किया, उसने उन्हें परमेश्वर के सन्तान होने का अधिकार दिया, अर्थात उन्हें जो उसके नाम पर विश्वास रखते हैं। वे न तो लहू से, न शरीर की इच्छा से, न मनुष्य की इच्छा से, परन्तु परमेश्वर से उत्पन्न हुए हैं। - यूहन्ना 1:12-13

बाइबल पाठ: मत्ती 13:44-46

मत्ती 13:44 स्वर्ग का राज्य खेत में छिपे हुए धन के समान है, जिसे किसी मनुष्य ने पाकर छिपा दिया, और मारे आनन्द के जा कर और अपना सब कुछ बेचकर उस खेत को मोल लिया।

मत्ती 13:45 फिर स्वर्ग का राज्य एक व्यापारी के समान है जो अच्छे मोतियों की खोज में था।

मत्ती 13:46 जब उसे एक बहुमूल्य मोती मिला तो उसने जा कर अपना सब कुछ बेच डाला और उसे मोल ले लिया।

 

एक साल में बाइबल: 

  • इतिहास 23-24
  • यूहन्ना 15


मंगलवार, 2 मार्च 2021

खज़ाना


          गड़ा हुआ खज़ाना बच्चों की कहानियों की बात लगती है। किन्तु एक सनकी करोड़पति फोर्रेस्ट फेन्न का कहना है कि उन्होंने दो करोड़ डॉलर के बराबर जवाहरात और सोने से भरा एक संदूक रॉकी माउंटेन्स में कही दबा रखा है। बहुत से लोगों ने उसे ढूँढ़ने का प्रयास किया है और चार लोग तो उसकी तलाश में अपना जीवन गँवा चुके हैं।

          परमेश्वर के वचन बाइबल में नीतिवचन की पुस्तक का लेखक हमें थोड़ा थम कर इस के बारे में विचार करने के लिए कारण देता है कि ‘क्या कोई भी खज़ाना इस प्रकार की खोज में लगाने के योग्य हो सकता है?’। नीतिवचन 4 में, पिता ने अपने पुत्र को लिखा कि बुद्धि ही एकमात्र ऐसी वस्तु है जिसे किसी भी कीमत पर खोजना चाहिए (पद 7)। उसका कहना है कि बुद्धि हमें जीवन भर मार्गदर्शन करेगी, हमें ठोकर खाने से बचाए रखेगी, और हमें आदर का मुकुट पहनाएगी (पद 8-12)।

          इससे सैकड़ों वर्ष बाद लिखते हुए प्रभु यीशु के भाई और शिष्य याकूब ने भी बुद्धि के महत्व पर बल दिया। उसने लिखा,पर जो ज्ञान ऊपर से आता है वह पहिले तो पवित्र होता है फिर मिलनसार, कोमल और मृदुभाव और दया, और अच्छे फलों से लदा हुआ और पक्षपात और कपट रहित होता है” (याकूब 3:17)। जब हम बुद्धि के खोजी होते हैं, तो हम अपने जीवन में कई प्रकार की भली बातों की भरपूरी को देखते हैं।

          बुद्धि को खोजना अन्ततः परमेश्वर को, जो समस्त बुद्धिमानी और समझ का स्त्रोत है, खोजना है। और जो बुद्धि ऊपर से आती है वह किसी भी गड़े हुए खज़ाने से, जिसकी हम कलपना कर सकते हैं, अधिक बहुमूल्य है। - एमी पीटरसन

 

हे परमेश्वर मेरे मन को बुद्धि का खोजी, और मेरे पांवों को तेरे मार्गों में चलने वाला बना।


क्योंकि बुद्धि यहोवा ही देता है; ज्ञान और समझ की बातें उसी के मुंह से निकलती हैं। - नीतिवचन 2:6

बाइबल पाठ: नीतिवचन 4:5-19

नीतिवचन 4:5 बुद्धि को प्राप्त कर, समझ को भी प्राप्त कर; उन को भूल न जाना, न मेरी बातों को छोड़ना।

नीतिवचन 4:6 बुद्धि को न छोड़, वह तेरी रक्षा करेगी; उस से प्रीति रख, वह तेरा पहरा देगी।

नीतिवचन 4:7 बुद्धि श्रेष्ठ है इसलिये उसकी प्राप्ति के लिये यत्न कर; जो कुछ तू प्राप्त करे उसे प्राप्त तो कर परन्तु समझ की प्राप्ति का यत्न घटने न पाए।

नीतिवचन 4:8 उसकी बड़ाई कर, वह तुझ को बढ़ाएगी; जब तू उस से लिपट जाए, तब वह तेरी महिमा करेगी।

नीतिवचन 4:9 वह तेरे सिर पर शोभायमान भूषण बान्धेगी; और तुझे सुन्दर मुकुट देगी।

नीतिवचन 4:10 हे मेरे पुत्र, मेरी बातें सुन कर ग्रहण कर, तब तू बहुत वर्ष तक जीवित रहेगा।

नीतिवचन 4:11 मैं ने तुझे बुद्धि का मार्ग बताया है; और सिधाई के पथ पर चलाया है।

नीतिवचन 4:12 चलने में तुझे रोक टोक न होगी, और चाहे तू दौड़े, तौभी ठोकर न खाएगा।

नीतिवचन 4:13 शिक्षा को पकड़े रह, उसे छोड़ न दे; उसकी रक्षा कर, क्योंकि वही तेरा जीवन है।

नीतिवचन 4:14 दुष्टों की बाट में पांव न धरना, और न बुरे लोगों के मार्ग पर चलना।

नीतिवचन 4:15 उसे छोड़ दे, उसके पास से भी न चल, उसके निकट से मुड़ कर आगे बढ़ जा।

नीतिवचन 4:16 क्योंकि दुष्ट लोग यदि बुराई न करें, तो उन को नींद नहीं आती; और जब तक वे किसी को ठोकर न खिलाएं, तब तक उन्हें नींद नहीं मिलती।

नीतिवचन 4:17 वे तो दुष्टता से कमाई हुई रोटी खाते, और उपद्रव के द्वारा पाया हुआ दाखमधु पीते हैं।

नीतिवचन 4:18 परन्तु धर्मियों की चाल उस चमकती हुई ज्योति के समान है, जिसका प्रकाश दोपहर तक अधिक अधिक बढ़ता रहता है।

नीतिवचन 4:19 दुष्टों का मार्ग घोर अन्धकारमय है; वे नहीं जानते कि वे किस से ठोकर खाते हैं।

 

एक साल में बाइबल: 
  • गिनती 26-27
  • मरकुस 8:1-21

गुरुवार, 17 सितंबर 2020

बाँटना और बताना

 

         मैं अपनी पर-नानी की बाइबल के पन्ने पलट रहा था, और मेरी गोदी में एक खज़ाना आ गिरा – कागज़ का एक छोटा टुकड़ा, जिस पर एक बच्चे की लिखाई में लिखा हुआ था, धन्य हैं वे, जो मन के दीन हैं, क्योंकि स्वर्ग का राज्य उन्‍हीं का है। धन्य हैं वे, जो शोक करते हैं, क्योंकि वे शांति पाएंगे” (मत्ती 5:3-4)। परमेश्वर के वचन बाइबल में से लिए गए इन पदों के साइड में बच्चों के लिखाई में, मेरी माँ के हस्ताक्षर थे।

         मेरी पर-नानी की आदत थी कि वे अपने नाती-पोते-पोतियों को पवित्र शास्त्र के पद लिख कर सीखने के लिए कहती थीं, जिससे वे उन्हें कंठस्थ हो जाएँ, उनके मन में बस जाएँ। परन्तु इस कागज़ पर लिखे पदों के पीछे की कहानी से मेरी आँखें भर आईं। मेरी माँ अभी छोटी ही थीं, जब उनके पिता (मेरे नाना) का देहांत हो गया, और उसके कुछ सप्ताह बाद ही मेरी माँ के छोटे भाई का भी देहांत हो गया। उस दुखद समय में मेरी पर-नानी ने मेरी माँ को प्रभु यीशु और उस सांत्वना के बारे में बताया जो केवल प्रभु ही प्रदान कर सकता है।

         बाइबल में हम देखते हैं कि पौलुस ने तिमुथियुस को लिखा, और मुझे तेरे उस निष्कपट विश्वास की सुधि आती है, जो पहिले तेरी नानी लोइस, और तेरी माता यूनीके में थी, और मुझे निश्चय हुआ है, कि तुझ में भी है” (2 तीमुथियुस 1:5)। विश्वास विरासत में नहीं मिलता है, परन्तु बांटा या बताया जाता है। तिमुथियुस की माँ और नानी ने उसके साथ अपने विश्वास को बाँटा, उसे प्रभु के बारे में बताया, और उसने भी विश्वास किया।

         जो लोग हमारे निकट हैं जब हम उन्हें प्रोत्साहित करता हैं कि वे प्रभु यीशु में विश्वास लाएं, तो हम उन्हें प्रेम की एक विरासत सौंपते हैं। उस कागज़ के टुकड़े पर लिखे गए कुछ शब्दों के द्वारा मेरी माँ ने मेरी पर-नानी के उद्धारकर्ता के प्रति और अपने परिवार के प्रति प्रेम का प्रमाण छोड़ा।

         हम भी प्रभु के बारे में लोगों को बताएँ, अपने विश्वास को औरों के साथ बाँटें। - जेम्स बैंक्स

 

जब हम अपना विश्वास बांटते हैं, तब हम सबसे बड़ा खज़ाना बाँटते हैं।


उसी प्रकार तुम्हारा उजियाला मनुष्यों के सामने चमके कि वे तुम्हारे भले कामों को देखकर तुम्हारे पिता की, जो स्वर्ग में हैं, बड़ाई करें। - मत्ती 5:16

बाइबल पाठ: 2 तिमुथियुस 1:1-5

2 तीमुथियुस 1:1 पौलुस की ओर से जो उस जीवन की प्रतिज्ञा के अनुसार जो मसीह यीशु में है, परमेश्वर की इच्छा से मसीह यीशु का प्रेरित है।

2 तीमुथियुस 1:2 प्रिय पुत्र तीमुथियुस के नाम। परमेश्वर पिता और हमारे प्रभु मसीह यीशु की ओर से तुझे अनुग्रह और दया और शान्ति मिलती रहे।

2 तीमुथियुस 1:3 जिस परमेश्वर की सेवा मैं अपने बाप दादों की रीति पर शुद्ध विवेक से करता हूं, उसका धन्यवाद हो कि अपनी प्रार्थनाओं में तुझे लगातार स्मरण करता हूं।

2 तीमुथियुस 1:4 और तेरे आंसुओं की सुधि कर कर के रात दिन तुझ से भेंट करने की लालसा रखता हूं कि आनन्द से भर जाऊं।

2 तीमुथियुस 1:5 और मुझे तेरे उस निष्कपट विश्वास की सुधि आती है, जो पहिले तेरी नानी लोइस, और तेरी माता यूनीके में थी, और मुझे निश्चय हुआ है, कि तुझ में भी है।

 

एक साल में बाइबल: 

  • नीतिवचन 27-29
  • 2 कुरिन्थियों 10

गुरुवार, 14 मई 2020

विश्वासयोग्य



     मेरी पत्नी ने मुझे फोन पर कहा, “सुनो, लगता है हमारे घर के आंगन में बन्दर आ गया है” और उस ने फोन को बाहर की ओर किया जिस से मैं उन आवाज़ों को सुन सकूँ। सुन कर मुझे भी लगा कि सच में बन्दर है; लेकिन बहुत विचित्र भी लगा क्योंकि सब से निकट के जंगली बन्दर हमारे स्थान से 2000 मील दूर थे! बाद में मेरे ससुर ने हमारे भ्रम को तोड़ा; उन्होंने बताया कि वह उस इलाके में पाए जाने वाले एक विशेष जाति के उल्लू की आवाज़ थी। जो लग रहा था, वास्तव में वह था नहीं।

     परमेश्वर के वचन बाइबल में हम देखते हैं कि राजा सन्हेरिब की सेनाओं ने यहूदा के राजा हिजकिय्याह को यरूशलेम की चार-दीवारी में घेरा बंदी कर के फंसा लिया था। अब अश्शूरियों को लग रहा था कि निःसंदेह विजय उन ही की होना तय है। परन्तु अंततः वास्तविकता बिलकुल भिन्न निकली। यद्यपि अश्शूरी सेना के सेनापति ने परमेश्वर के नाम से बातें करने का ढोंग रचा कर इस्राएलियों को भरमाना चाहा, किन्तु परमेश्वर ने अपने लोगों को संभाले रखा। उस सेनापति ने कहा, “क्या मैं ने यहोवा के बिना कहे, इस स्थान को उजाड़ने के लिये चढ़ाई की है? यहोवा ने मुझ से कहा है, कि उस देश पर चढ़ाई कर के उसे उजाड़ दे” (2 राजाओं 18:25), और यरूशलेम को हथियार डाल कर समर्पण करने के लिए उकसाया, उन से यह भी कहा कि “...तुम मरोगे नहीं, जीवित रहोगे” (पद 32)।

     यह लगता तो है की कुछ ऐसा होगा जैसा परमेश्वर कहेगा; परन्तु यशायाह भविष्यद्वक्ता ने लोगों से परमेश्वर के वास्तविक वचन कहे: “[सन्हेरिब] इस नगर में प्रवेश करने, वरन यहाँ एक तीर भी मारने न पाएगा...मैं इस नगर की रक्षा कर के इसे बचाऊँगा”; और उसी रात “यहोवा के दूत ने” अश्शूरियों का नाश कर दिया (19:32-35)।

     समय-समय पर हमारा सामना चिकनी-चुपड़ी बातें करने वाले लोगों से होगा, जो हमें “सलाह” देंगे, हो सकता है कि परमेश्वर के नाम में दें, किन्तु वे स्वयं परमेश्वर के नहीं होते हैं, वे उसकी सामर्थ्य में विश्वास ही नहीं करते हैं। परमेश्वर ऐसे लोगों में होकर बात नहीं करता है। परमेश्वर हम से अपने वचन में होकर बोलता है, अपने पवित्र आत्मा के द्वारा हमारा मार्गदर्शन करता है। जो वास्तव में उस के अनुयायी हैं, वह उनकी देखभाल करता रहता है, और अपने लोगों को कभी नहीं छोड़ता है। - टिम गुस्ताफासन

परमेश्वर हमेशा विश्वासयोग्य है।

हे प्रियों, हर एक आत्मा की प्रतीति न करो: वरन आत्माओं को परखो, कि वे परमेश्वर की ओर से हैं कि नहीं; क्योंकि बहुत से झूठे भविष्यद्वक्ता जगत में निकल खड़े हुए हैं। - 1 यूहन्ना 4:1

बाइबल पाठ: 2 राजा 19:29-37
2 राजा 19:29 और तेरे लिये यह चिन्ह होगा, कि इस वर्ष तो तुम उसे खाओगे जो आप से आप उगे, और दूसरे वर्ष उसे जो उत्पन्न हो वह खाओगे; और तीसरे वर्ष बीज बोने और उसे लवने पाओगे, और दाख की बारियां लगाने और उनका फल खाने पाओगे।
2 राजा 19:30 और यहूदा के घराने के बचे हुए लोग फिर जड़ पकड़ेंगे, और फलेंगे भी।
2 राजा 19:31 क्योंकि यरूशलेम में से बचे हुए और सिय्योन पर्वत के भागे हुए लोग निकलेंगे। यहोवा यह काम अपनी जलन के कारण करेगा।
2 राजा 19:32 इसलिये यहोवा अश्शूर के राजा के विषय में यों कहता है कि वह इस नगर में प्रवेश करने, वरन इस पर एक तीर भी मारने न पाएगा, और न वह ढाल ले कर इसके साम्हने आने, वा इसके विरुद्ध दमदमा बनाने पाएगा।
2 राजा 19:33 जिस मार्ग से वह आया, उसी से वह लौट भी जाएगा, और इस नगर में प्रवेश न करने पाएगा, यहोवा की यही वाणी है।
2 राजा 19:34 और मैं अपने निमित्त और अपने दास दाऊद के निमित्त इस नगर की रक्षा कर के इसे बचाऊंगा।
2 राजा 19:35 उसी रात में क्या हुआ, कि यहोवा के दूत ने निकल कर अश्शूरियों की छावनी में एक लाख पचासी हजार पुरुषों को मारा, और भोर को जब लोग सबेरे उठे, तब देखा, कि लोथ ही लोथ पड़ी है।
2 राजा 19:36 तब अश्शूर का राजा सन्हेरीब चल दिया, और लौट कर नीनवे में रहने लगा।
2 राजा 19:37 वहां वह अपने देवता निस्रोक के मन्दिर में दण्डवत कर रहा था, कि अदेम्मेलेक और सरेसेर ने उसको तलवार से मारा, और अरारात देश में भाग गए। और उसी का पुत्र एसर्हद्दोन उसके स्थान पर राज्य करने लगा।

एक साल में बाइबल: 
  • 2 राजाओं 19-21
  • यूहन्ना 4:1-30



बुधवार, 13 मई 2020

खज़ाना



     मेरे बचपन में, मुझे और मेरी दोनो बहनों को साथ बैठ कर बातें करना अच्छा लगता था; और इसके लिए हमारा सबसे मनपसंद स्थान था हमारी माँ की बड़ी से देवदार की लकड़ी से बनी अलमारी, जिसके ऊपर हम चढ़ कर बैठ जाते और बातें किया करते थे। माँ उस अलमारी में हमारे ऊनी कपड़े, और हमारी नानी के द्वारा हाथ से की गई कढ़ाई और क्रोशिया से बनाई गई वस्तुएं रखा करती थीं। उनके लिए उस अलमारी में रखे सामान की बहुत कीमत थी, और वे देवदार की तीखी महक पर, उस सामान को कीड़ों से बचाए रखने के लिए भरोसा करती थीं।

     अधिकाँश सांसारिक वस्तुएं कीड़ों या जंक से ख़राब हो जाती हैं। परमेश्वर के वचन बाइबल में मत्ती 6 अध्याय में प्रभु यीशु ने अपने शिष्यों से कहा कि वे उन बातों पर ध्यान न लगाएं जो नाश्मान हैं, परन्तु उन पर ध्यान करें जो अविनाशी हैं। जब सत्तावन वर्ष की आयु में मेरी माँ की मृत्यु हुई, तो उन्होंने बहुत ही कम सांसारिक वस्तुएं एकत्रित कर के रखी हुई थीं; परन्तु मुझे उस खज़ाने के बारे में सोचना अच्छा लगता है जो उन्होंने स्वर्ग में एकत्रित किया हुआ था (मत्ती 6:19-20)।

मुझे स्मरण आता है कि वे परमेश्वर से कितना प्रेम करती थीं, और शांत तरीकों से भी उस की सेवा करती रहती थीं; जैसे कि: विश्वासयोग्यता से अपने परिवार की देखभाल करना, सन्डे स्कूल में बच्चों को सिखाना, एक ऐसी महिला के साथ मित्रता करना और निभाना जिसे उस के पति ने छोड़ दिया था, एक ऐसी युवा माँ को तसल्ली देना जिसका बच्चा जाता रहा था, और प्रार्थना में लगे रहना। जब उन्हें दिखाई देना बंद हो गया और वे चलने फिरने से भी मजबूर होकर पहिए वाली कुर्सी के आश्रय पर ही आ गईं, तब भी वे औरों के लिए प्रार्थनाएँ करते रहती थीं, उनके प्रति अपने प्रेम को व्यक्त करती रहती थीं।

     हमारा वास्तविक खज़ाना वह नहीं है जो हम इस धरती पर अपने लिए एकत्रित कर लेते हैं; वरन वो बातें हैं जिन में हम अपने समय और योग्यताओं का निवेश करते हैं। आज, प्रभु यीशु मसीह के अनुयायी होने के नाते, उस के नाम में सेवकाई करने वाले होने के द्वारा, हम स्वर्ग में अपने लिए क्या खज़ाने एकत्रित कर रहे हैं? – सिंडी हैस कैस्पर

हमारा वास्तविक खज़ाना अनंतकाल के लिए हमारे द्वारा एकत्रित किया गया स्वर्गीय धन है।

कोप के दिन धन से तो कुछ लाभ नहीं होता, परन्तु धर्म मृत्यु से भी बचाता है। - नीतिवचन 11:4

बाइबल पाठ: मत्ती 6:19-21
मत्ती 6:19 अपने लिये पृथ्वी पर धन इकट्ठा न करो; जहां कीड़ा और काई बिगाड़ते हैं, और जहां चोर सेंध लगाते और चुराते हैं।
मत्ती 6:20 परन्तु अपने लिये स्वर्ग में धन इकट्ठा करो, जहां न तो कीड़ा, और न काई बिगाड़ते हैं, और जहां चोर न सेंध लगाते और न चुराते हैं।
मत्ती 6:21 क्योंकि जहां तेरा धन है वहां तेरा मन भी लगा रहेगा।

एक साल में बाइबल: 
  • 2 राजाओं 17-18
  • यूहन्ना 3:19-36



शनिवार, 19 जनवरी 2019

खज़ाना



      मार्च 1974 में चीन में कुछ किसानों द्वारा कूँआ खोदते समय एक चौंका देने वाली खोज हुई: मध्य चीन की उस सूखी भूमि में चीन की प्रसिद्ध टेराकोटा सेना छुपी हुई थी – मिट्टी की आदम-कद मूर्तियाँ जिन्हें आग में पका कर मजबूत किया गया था, और जो ईसा-पूर्व तीसरी शताब्दी में बनाई गई थीं। उस अद्भुत खोज में 8000 सैनिकों, 150 अश्वरोही सेना, 130 रथ, जिन्हें 520 घोड़े खींच रहे थे पाए गए। वह टेराकोटा सेना चीन के प्रमुख सैलानी स्थलों में से एक बन गई है, जहाँ दस लाख से भी अधिक सैलानी प्रति वर्ष आते हैं। वह अद्भुत खज़ाना शताब्दियों तक छिपा पड़ा रहा, परन्तु अब उसे सँसार के साथ साझा किया जा रहा है।

      परमेश्वर के वचन बाइबल में प्रेरित पौलुस ने लिखा, कि हम मसीही अनुयायियों में एक खज़ाना उपलब्ध करवाया गया है, जिसे हमें संसार के साथ बाँटना है: “परन्तु हमारे पास यह धन मिट्ठी के बरतनों में रखा है, कि यह असीम सामर्थ हमारी ओर से नहीं, वरन परमेश्वर ही की ओर से ठहरे” (2 कुरिन्थियों 4:7)। हमारे अन्दर रखा गया वह खज़ाना मसीह यीशु के प्रेम और उसमें सँसार के प्रत्येक व्यक्ति को मिल सकने वाली पापों की क्षमा तथा उद्धार का सन्देश है।

      इस खजाने को हमें छिपा कर नहीं रखना है वरन इसे सँसार के साथ बाँटना है जिससे परमेश्वर के प्रेम और अनुग्रह में होकर सँसार के प्रत्येक स्थान के लोग परमेश्वर के परिवार में सम्मिलित हो सकें। आज, हम मसीही विश्वासियों में निवास करने वाली परमेश्वर की पवित्र आत्मा की सहायता से, इस अद्भुत खजाने को किसी के साथ बाँटें। - बिल क्राउडर


औरों को मसीही जीवन की अपनी गवाही को देखने और सुनने दें।

और लोग दिया जलाकर पैमाने के नीचे नहीं परन्तु दीवट पर रखते हैं, तब उस से घर के सब लोगों को प्रकाश पहुंचता है। उसी प्रकार तुम्हारा उजियाला मनुष्यों के साम्हने चमके कि वे तुम्हारे भले कामों को देखकर तुम्हारे पिता की, जो स्वर्ग में हैं, बड़ाई करें। - मत्ती 5:15-16

बाइबल पाठ: 2 कुरिन्थियों 4: 1-7
2 Corinthians 4:1 इसलिये जब हम पर ऐसी दया हुई, कि हमें यह सेवा मिली, तो हम हियाव नहीं छोड़ते।
2 Corinthians 4:2 परन्तु हम ने लज्ज़ा के गुप्‍त कामों को त्याग दिया, और न चतुराई से चलते, और न परमेश्वर के वचन में मिलावट करते हैं, परन्तु सत्य को प्रगट कर के, परमेश्वर के साम्हने हर एक मनुष्य के विवेक में अपनी भलाई बैठाते हैं।
2 Corinthians 4:3 परन्तु यदि हमारे सुसमाचार पर परदा पड़ा है, तो यह नाश होने वालों ही के लिये पड़ा है।
2 Corinthians 4:4 और उन अविश्वासियों के लिये, जिन की बुद्धि को इस संसार के ईश्वर ने अन्‍धी कर दी है, ताकि मसीह जो परमेश्वर का प्रतिरूप है, उसके तेजोमय सुसमाचार का प्रकाश उन पर न चमके।
2 Corinthians 4:5 क्योंकि हम अपने को नहीं, परन्तु मसीह यीशु को प्रचार करते हैं, कि वह प्रभु है; और अपने विषय में यह कहते हैं, कि हम यीशु के कारण तुम्हारे सेवक हैं।
2 Corinthians 4:6 इसलिये कि परमेश्वर ही है, जिसने कहा, कि अन्धकार में से ज्योति चमके; और वही हमारे हृदयों में चमका, कि परमेश्वर की महिमा की पहिचान की ज्योति यीशु मसीह के चेहरे से प्रकाशमान हो।
2 Corinthians 4:7 परन्तु हमारे पास यह धन मिट्ठी के बरतनों में रखा है, कि यह असीम सामर्थ हमारी ओर से नहीं, वरन परमेश्वर ही की ओर से ठहरे।
                                                                                                                                                        
एक साल में बाइबल: 
  • उत्पत्ति 46-48
  • मत्ती 13:1-30



मंगलवार, 4 दिसंबर 2018

खज़ाना



      मेक्सिको के पुरातत्ववेता,एल्फोंसो कासो ने 1932 में मोंटे एल्बन, ओक्साका में कब्र 7 को खोजा था। वहाँ उसे चार सौ से भी अधिक शिल्पकृतियाँ मिली, जिनमें मेक्सिको पर स्पेन के कब्ज़े से पहले के सैंकड़ों भी जवाहरात हैं। उसने इस खज़ाने को “मोंटे एल्बन का खज़ाना” कहा। यह मेक्सिको की पुरातत्व खोज के इतिहास में एक प्रमुख खोज है। हम कासो की उत्तेजना की कल्पना कर सकते हैं जब उसने उस खज़ाने के जवाहरात को अपने हाथों में उठाया होगा।

      इससे भी सदियों पहले परमेश्वर के वचन बाइबल में भजनकार ने ऐसे खज़ाने के विषय लिखा था जो सोने या स्फटिक से भी अधिक मूल्यवान है। भजनकार ने कहा, “जैसे कोई बड़ी लूट पा कर हर्षित होता है, वैसे ही मैं तेरे वचन के कारण हर्षित हूं” (भजन 119:162)। भजन 119 में लेखक जानता था कि परमेश्वर के निर्देश और प्रतिज्ञाएँ हमारे जीवनों के लिए कितने बहुमूल्य हैं, इसलिए उसने उनकी तुलना विजयी शासक को लूट में मिलने वाले खज़ाने से की।

      आज कासो का नाम उसके द्वारा कब्र 7 को खोज निकालने के लिए किया जाता है। उसके द्वारा खोजे गए खज़ाने को देखने का आनन्द हम ओक्साका के संग्रहालय में जाकर ही ले सकते हैं। परन्तु भजनकार का खज़ाना हमारे हाथों में उपलब्ध है। हम दिन-प्रतिदिन पवित्र शास्त्र में खोज कर परमेश्वर की प्रतिज्ञाओं, आशा और बुद्धिमता के बहुमूल्य रत्न प्राप्त कर सकते हैं। परन्तु जो सबसे महान और बहुमूल्य बात हम बाइबल में पाते हैं वह है प्रभु यीशु मसीह का व्यक्तित्व, जिसके बारे में बाइबल बयान करती है, क्योंकि वही तो बाइबल का लेखक है।

      हम इस भरोसे के साथ कि हम उससे समृद्ध हो जाएँगे, मेहनत से प्रतिदिन बाइबल के खज़ाने को तलाशें; जैसा कि भजनकार ने कहा, “मैं ने तेरी चितौनियों को सदा के लिये अपना निज भाग कर लिया है, क्योंकि वे मेरे हृदय के हर्ष का कारण हैं” (भजन 119:111)।  - केला ओकोआ


परमेश्वर का वचन बहुमूल्य संपत्ति और जीवन का मार्गदर्शक है।

आदि में वचन था, और वचन परमेश्वर के साथ था, और वचन परमेश्वर था। यही आदि में परमेश्वर के साथ था। सब कुछ उसी के द्वारा उत्पन्न हुआ और जो कुछ उत्पन्न हुआ है, उस में से कोई भी वस्तु उसके बिना उत्पन्न न हुई। - यूहन्ना 1:1-3

बाइबल पाठ: भजन 119:161-168
Psalms 119:161 हाकिम व्यर्थ मेरे पीछे पड़े हैं, परन्तु मेरा हृदय तेरे वचनों का भय मानता है।
Psalms 119:162 जैसे कोई बड़ी लूट पा कर हर्षित होता है, वैसे ही मैं तेरे वचन के कारण हर्षित हूं।
Psalms 119:163 झूठ से तो मैं बैर और घृणा रखता हूं, परन्तु तेरी व्यवस्था से प्रीति रखता हूं।
Psalms 119:164 तेरे धर्ममय नियमों के कारण मैं प्रतिदिन सात बार तेरी स्तुति करता हूं।
Psalms 119:165 तेरी व्यवस्था से प्रीति रखने वालों को बड़ी शान्ति होती है; और उन को कुछ ठोकर नहीं लगती।
Psalms 119:166 हे यहोवा, मैं तुझ से उद्धार पाने की आशा रखता हूं; और तेरी आज्ञाओं पर चलता आया हूं।
Psalms 119:167 मैं तेरी चितौनियों को जी से मानता हूं, और उन से बहुत प्रीति रखता आया हूं।
Psalms 119:168 मैं तेरे उपदेशों और चितौनियों को मानता आया हूं, क्योंकि मेरी सारी चालचलन तेरे सम्मुख प्रगट है।


एक साल में बाइबल: 
  • यहेजकेल 47-48
  • 1 यूहन्ना 3



गुरुवार, 29 नवंबर 2018

धनवान



      संभव है कि आपने टेलिविज़न पर दिखाया जाने वाला वह विज्ञापन देखा होगा जिसमें एक व्यक्ति घर के दरवाज़े पर होने वाली दस्तक के प्रत्युत्तर में दरवाज़ा खोलता है और बाहर खड़ा एक जन उसे एक बहुत बड़ी रकम का चेक पकड़ाता है, जिसे लेकर वह दरवाज़ा खोलने वाला व्यक्ति आनन्द के मारे यह कहते हुए कि “मैं जीत गया, मुझे विश्वास ही नहीं हो रहा है, मेरी सभी समस्याओं का समाधान हो गया है!” चिल्लाना, उछालना, और सभी को गले लगाने लगता है। धनवान हो जाना बहुत भावनात्मक हो सकता है।

      परमेश्वर के वचन बाइबल में भजन 119 में, जो बाइबल का सबसे लंबा अध्याय भी है, हम यह अद्भुत वाक्य पढ़ते हैं: “मैं तेरी चितौनियों के मार्ग से, मानों सब प्रकार के धन से हर्षित हुआ हूं” (पद 14)। कैसी विलक्षण तुलना है; जीवन के लिए परमेश्वर की आज्ञाओं का पालन करना भी धनवान हो जाने के समान ही हर्षित करने वाला हो सकता है। इससे आगे पद 16 में भी भजनकार इसी बात को बल देता है, यह कहते हुए कि “मैं तेरी विधियों से सुख पाऊंगा; और तेरे वचन को न भूलूंगा” (पद 16)।

      परन्तु यदि हम ऐसा अनुभव नहीं करें तो क्या? जीवन के लिए परमेश्वर के निर्देशों में आनदित होना धनावान हो जाने के समान ही उत्साहवर्द्धक कैसे हो सकता है? इसका आरंभ कृतज्ञ होने से होता है, और यह करना रवैया भी हो सकता है और चुनाव भी। हम जिसे मूल्यवान आंकते हैं, उस पर ध्यान भी देते हैं। इसलिए हम उन उपहारों पर ध्यान करके जो परमेश्वर ने हमें प्रदान किए हैं, उसका आभारी और धन्यवादी होने के द्वारा आरंभ कर सकते हैं। फिर हम प्रभु परमेश्वर से प्रार्थना कर सकते हैं कि उसने अपने वचन बाइबल में जो बुद्धिमता, ज्ञान और शान्ति के खज़ाने हमारे लिए रखें हैं, उन्हें पहिचानने के लिए हमारी आँखों को खोल दे।

      प्रभु परमेश्वर के वचन के अध्ययन के साथ जैसे जैसे उसके प्रति हमारा प्रेम बढ़ता जाएगा, हम उसकी निकटता में बढ़ते जाएँगे, उसकी आशीषों और बातों में धनवान होते चले जाएँगे। - डेविड मैक्कैसलैंड


परमेश्वर के वचन बाइबल में अद्भुत खज़ाने खोजे जाने की प्रतीक्षा कर रहे हैं।

जैसे कोई बड़ी लूट पा कर हर्षित होता है, वैसे ही मैं तेरे वचन के कारण हर्षित हूं। - भजन 119:162

बाइबल पाठ: भजन 119:9-16
Psalms 119:9 जवान अपनी चाल को किस उपाय से शुद्ध रखे? तेरे वचन के अनुसार सावधान रहने से।
Psalms 119:10 मैं पूरे मन से तेरी खोज मे लगा हूं; मुझे तेरी आज्ञाओं की बाट से भटकने न दे!
Psalms 119:11 मैं ने तेरे वचन को अपने हृदय में रख छोड़ा है, कि तेरे विरुद्ध पाप न करूं।
Psalms 119:12 हे यहोवा, तू धन्य है; मुझे अपनी विधियां सिखा!
Psalms 119:13 तेरे सब कहे हुए नियमों का वर्णन, मैं ने अपने मुंह से किया है।
Psalms 119:14 मैं तेरी चितौनियों के मार्ग से, मानों सब प्रकार के धन से हर्षित हुआ हूं।
Psalms 119:15 मैं तेरे उपदेशों पर ध्यान करूंगा, और तेरे मार्गों की ओर दृष्टि रखूंगा।
Psalms 119:16 मैं तेरी विधियों से सुख पाऊंगा; और तेरे वचन को न भूलूंगा।


एक साल में बाइबल: 
  • यहेजकेल 35-36
  • 2 पतरस 1



रविवार, 4 फ़रवरी 2018

खज़ाना


   मेरे पति टौम और मैं पढ़ने के लिए भिन्न विधियाँ प्रयोग करते हैं। क्योंकि टौम के लिए अंग्रेज़ी प्रथम भाषा नहीं है इसलिए उनकी प्रवृत्ति है कि वे धीरे-धीरे, प्रत्येक शब्द को पढ़ते हुए आगे बढ़ें। लेकिन मैं बहुधा लेख पर सरसरी तौर से नज़रें दौड़ा कर, द्रुत गति से पढ़ लेती हूँ। परन्तु टौम को पढ़ा हुआ मुझसे अधिक स्मरण रहता है; वे बड़ी सरलता से सप्ताह भर पहले पढ़े हुए को भी अद्धृत कर देते हैं, जबकि मेरा पढ़ा हुआ, पुस्तक से ध्यान हटाने के कुछ ही सेकेंडों में गायब हो जाता है।

   ऐसे सरसरी तौर से परमेश्वर के वचन बाइबल को पढ़ना मेरे लिए समस्या होता है – और यह केवल वंशावलियों ही के लिए नहीं है। मेरी प्रवृत्ति रहती है कि मैं परिचित परिच्छेदों को, उन कहानियों को जिन्हें मैं बचपन से सुनती आई हूँ, या किसी भजन के भाग को जो अक्सर गए जाने वाले स्तुति गीतों में पाए जाते हैं, ऐसे ही सरसरी तौर से पढ़ लूँ, बस उनपर नज़र दौड़ा लूँ।

   बाइबल में नीतिवचन 2 हमें प्रोत्साहित करता है कि हम समझ-बूझ के मन के साथ परमेश्वर को और अधिक निकटता से, और गहराई से जाननें के प्रयास करें। जब हम बाइबल को ध्यानपूर्वक पढ़ते हैं, उस में समय बिताते हैं, उसे स्मरण करने के प्रयास करते हैं तब हम उसकी सच्चाईयों को बेहतर, तथा और गहराई से जानने पाते हैं (पद 1-2)। कभी-कभी वचन को ऊँची आवाज़ में पढ़ने से हम परमेश्वर की बुद्धिमता को और भरपूरी से समझने पाते हैं। और जब हम परमेश्वर के वचन को प्रार्थना में परमेश्वर के सामाने उद्धृत करते हैं, और उसके लिए परमेश्वर से समझा-बूझ माँगते हैं (पद 3), तो हम उस वचन के लेखक के साथ वार्तालाप का भी आनन्द लेने पाते हैं।

   हम परमेश्वर और उसकी बुद्धिमता को तब जानने पाते हैं जब हम उसे पूरे हृदय से खोजते हैं। जब हम परमेश्वर के वचन को चांदी और छिपे हुए खजाने के समान खोजते हैं तब हमें उसकी समझ मिलती है। - सिंडी हैस कैस्पर


बाइबल को ध्यान के साथ पढ़ें, और प्रार्थनापूर्वक उसका अध्ययन करें।

मसीह के वचन को अपने हृदय में अधिकाई से बसने दो; और सिद्ध ज्ञान सहित एक दूसरे को सिखाओ, और चिताओ, और अपने अपने मन में अनुग्रह के साथ परमेश्वर के लिये भजन और स्‍तुतिगान और आत्मिक गीत गाओ। - कुलुस्सियों 3:16

बाइबल पाठ: नीतिवचन 2:1-5
Proverbs 2:1 हे मेरे पुत्र, यदि तू मेरे वचन ग्रहण करे, और मेरी आज्ञाओं को अपने हृदय में रख छोड़े,
Proverbs 2:2 और बुद्धि की बात ध्यान से सुने, और समझ की बात मन लगा कर सोचे;
Proverbs 2:3 और प्रवीणता और समझ के लिये अति यत्न से पुकारे,
Proverbs 2:4 ओर उसको चान्दी के समान ढूंढ़े, और गुप्त धन के समान उसी खोज में लगा रहे;
Proverbs 2:5 तो तू यहोवा के भय को समझेगा, और परमेश्वर का ज्ञान तुझे प्राप्त होगा।


एक साल में बाइबल: 
  • निर्गमन 34-35
  • मत्ती 22:23-46



शुक्रवार, 28 अक्टूबर 2016

संपदा


   हॉवर्ड ल्यूइट को अपनी 200,000 डॉलर की फेरारी कार पानी से ढंके टोरन्टो राजमार्ग पर गंवानी पड़ी। हॉवर्ड ने अपनी कार यह समझकर आगे बढ़ाई थी कि सड़क पर दिखने वाला पानी थोड़ा सा ही गहरा होगा और वे उसके पार हो जाएंगे। लेकिन पानी में उतर जाने के बाद ही उन्हें पता चला कि ना केवल पानी गहरा था, वरन वह तेज़ी से चढ़ भी रहा था। पानी आ जाने के कारण उनकी फेरारी का 450 अश्वशक्ति का शक्तिशाली ईंजन बन्द हो गया और कार पानी में डुबने लगी; हॉवर्ड किसी तरह अपनी जान बचा कर निकल कर ऊँचे स्थान पर आने पाए।

   हॉवर्ड की पानी में डूबी हुई वह मूल्यवान कार मुझे परमेश्वर के वचन में राजा सुलेमान द्वारा विचार करके धन-संपत्ति के विषय में लिखी गई बात याद दिलाती है: "...वह किसी बुरे काम में उड़ जाता है..." (सभोपदेशक 5:14)। प्राकृतिक आपदाएं, चोरी, दुर्घटनाएं आदि हमारी प्रीय और मूल्यवान वस्तुओं को ले जा सकती हैं। चाहे हम उन अनकी रक्षा कर भी लें, तो भी उन्हें अपने साथ स्वर्ग लेकर तो कदापित नहीं जा पाएंगे (पद 15)। इसीलिए राजा सुलेमान ने ऐसे व्यर्थ परिश्रम करने के विषय में प्रश्न किया, "...उसे उस व्यर्थ परिश्रम से और क्या लाभ है?" (पद 16)। ऐसी वस्तुओं को अर्जित करने के लिए मेहनत करना जो अन्ततः चली ही जाएंगी व्यर्थता ही तो है।

   लेकिन कुछ ऐसा भी है जो खराब भी नहीं होता है और जिसे हम मसीही विश्वासी पृथ्वी से अपने साथ ले कर जा भी सकते हैं - स्वर्गीय वस्तुएं। हम मसीही विश्वासियों के लिए अनन्तकाल तक बने रहने वाले खज़ाने को स्वर्ग में संचित करना संभव है; यदि हम सदगुणों को निभाएं, जैसे कि उदारता (मत्ती 19:21), नम्रता (मत्ती 5:3), आत्मिक धैर्य (लूका 6:22-23) आदि तो ये हमें ऐसे प्रतिफल देंगे जो कभी नष्ट नहीं होंगे।

   आज आप किस संपदा को अर्जित करने में लगे हुए हैं? क्या जिसके लिए आप मेहनत कर रहे हैं, जिसे आप बचा रहे हैं वह पृथ्वी पर ही क्षय हो जाने वाला तो नहीं है? या क्या आप "सो जब तुम मसीह के साथ जिलाए गए, तो स्‍वर्गीय वस्‍तुओं की खोज में रहो, जहां मसीह वर्तमान है और परमेश्वर के दाहिनी ओर बैठा है। पृथ्वी पर की नहीं परन्तु स्‍वर्गीय वस्‍तुओं पर ध्यान लगाओ" (कुलुस्सियों 3:1-2) का पालन कर रहे हैं? - जेनिफर बेन्सन शुल्ट


पृथ्वी के खज़ाने स्वर्गीय खज़ानों का ज़रा भी मुकाबला नहीं कर सकते हैं।

यदि मनुष्य सारे जगत को प्राप्त करे, और अपने प्राण की हानि उठाए, तो उसे क्या लाभ होगा? या मनुष्य अपने प्राण के बदले में क्या देगा? - मत्ती 16:26

बाइबल पाठ: सभोपदेशक 5:10-17
Ecclesiastes 5:10 जो रूपये से प्रीति रखता है वह रूपये से तृप्त न होगा; और न जो बहुत धन से प्रीति रखता है, लाभ से: यह भी व्यर्थ है। 
Ecclesiastes 5:11 जब सम्पत्ति बढ़ती है, तो उसके खाने वाले भी बढ़ते हैं, तब उसके स्वामी को इसे छोड़ और क्या लाभ होता है कि उस सम्पत्ति को अपनी आंखों से देखे? 
Ecclesiastes 5:12 परिश्रम करने वाला चाहे थोड़ा खाए, या बहुत, तौभी उसकी नींद सुखदाई होती है; परन्तु धनी के धन के बढ़ने के कारण उसको नींद नहीं आती। 
Ecclesiastes 5:13 मैं ने धरती पर एक बड़ी बुरी बला देखी है; अर्थात वह धन जिसे उसके मालिक ने अपनी ही हानि के लिये रखा हो, 
Ecclesiastes 5:14 और वह किसी बुरे काम में उड़ जाता है; और उसके घर में बेटा उत्पन्न होता है परन्तु उसके हाथ में कुछ नहीं रहता। 
Ecclesiastes 5:15 जैसा वह मां के पेट से निकला वैसा ही लौट जाएगा; नंगा ही, जैसा आया था, और अपने परिश्रम के बदले कुछ भी न पाएगा जिसे वह अपने हाथ में ले जा सके। 
Ecclesiastes 5:16 यह भी एक बड़ी बला है कि जैसा वह आया, ठीक वैसा ही वह जाएगा; उसे उस व्यर्थ परिश्रम से और क्या लाभ है? 
Ecclesiastes 5:17 केवल इसके कि उसने जीवन भर बेचैनी से भोजन किया, और बहुत ही दु:खित और रोगी रहा और क्रोध भी करता रहा?

एक साल में बाइबल: 
  • यिर्मयाह 15-17
  • 2 तिमुथियुस 2


शुक्रवार, 4 दिसंबर 2015

यूरेका


   सन 1867 में, दक्षिणी अफ्रीका के एक खेत में 15 वर्ष के इरासमुस जेकब को धूप में चमकता हुआ एक पत्थर दिखाई दिया। उस चमकीले पत्थर की खबर उनके एक पड़ौसी को लगी और उसने वह पत्थर खरीद लेने का प्रस्ताव इरासमुस के परिवार के सामने रखा। उसकी कीमत से अनजान, इरासमुस की माँ ने पड़ौसी से कहा, "यदि तुम्हें पसन्द है तो तुम उसे ऐसे ही रख लो।" बाद में एक खनीज़ वैज्ञानिक ने पहिचाना कि वह पत्थर 21.25 कैरट का हीरा था और बहुत कीमती था, और उसे "यूरेका" हीरा कहा जाने लगा (यूनानी भाषा के शब्द "यूरेका" का अर्थ होता है "मुझे मिल गया"।) शीघ्र ही इरासमुस के घर और खेत के आस-पास की ज़मीन की कीमत अत्यन्त बढ़ गई, क्योंकि उस ज़मीन के नीचे ज्ञात हीरों का सबसे बड़ा भण्डार था।

   प्रभु यीशु ने परमेश्वर के राज्य को भी एक छुपे हुए खज़ाने के समान बताया: "स्वर्ग का राज्य खेत में छिपे हुए धन के समान है, जिसे किसी मनुष्य ने पाकर छिपा दिया, और मारे आनन्द के जा कर और अपना सब कुछ बेचकर उस खेत को मोल लिया" (मत्ती 13:44)। जब हम प्रभु यीशु में विश्वास लाते हैं तो अपने पुत्र के बलिदान में होकर परमेश्वर हमें पापों से क्षमा प्रदान करता है, हमें स्वर्ग में अनन्त जीवन का वारिस और अपनी सन्तान होने का अधिकार देता है; हमारे जीवनों में भी स्वर्गीय आशीष का "यूरेका" क्षण आता है क्योंकि हमें वह अन्मोल खज़ाना दे दिया जाता है जिसे हम और किसी प्रकार से पा नहीं सकते थे। अब हमारा जीवन परमेश्वर के अनन्त राज्य का सदस्य होने पर केन्द्रित हो जाता है, परमेश्वर कि आशीषें हमें उपलब्ध हो जाती हैं।

   यह हमारा कर्तव्य और हमारी खुशनसीबी है कि हमें इस यूरेका क्षण को दूसरों तक पहुँचाने, इसकी आशीषों के बारे में सब लोगों को बताने की ज़िम्मेदारी दी गई है। - डेनिस फिशर


परमेश्वर का राज्य वह खज़ाना है जिसे बाँटने के लिए हम मसीही विश्वासियों को रखा गया है।

और यदि मैं सुसमाचार सुनाऊं, तो मेरा कुछ घमण्‍ड नहीं; क्योंकि यह तो मेरे लिये अवश्य है; और यदि मैं सुसमाचार न सुनाऊं, तो मुझ पर हाय। - 1 कुरिन्थियों 9:16

बाइबल पाठ: मत्ती 13:44-50
Matthew 13:44 स्वर्ग का राज्य खेत में छिपे हुए धन के समान है, जिसे किसी मनुष्य ने पाकर छिपा दिया, और मारे आनन्द के जा कर और अपना सब कुछ बेचकर उस खेत को मोल लिया।
Matthew 13:45 फिर स्वर्ग का राज्य एक व्यापारी के समान है जो अच्‍छे मोतियों की खोज में था। 
Matthew 13:46 जब उसे एक बहुमूल्य मोती मिला तो उसने जा कर अपना सब कुछ बेच डाला और उसे मोल ले लिया।
Matthew 13:47 फिर स्वर्ग का राज्य उस बड़े जाल के समान है, जो समुद्र में डाला गया, और हर प्रकार की मछिलयों को समेट लाया। 
Matthew 13:48 और जब भर गया, तो उसको किनारे पर खींच लाए, और बैठकर अच्छी अच्छी तो बरतनों में इकट्ठा किया और निकम्मी, निकम्मीं फेंक दी। 
Matthew 13:49 जगत के अन्‍त में ऐसा ही होगा: स्वर्गदूत आकर दुष्‍टों को धर्मियों से अलग करेंगे, और उन्हें आग के कुंड में डालेंगे। 
Matthew 13:50 वहां रोना और दांत पीसना होगा।

एक साल में बाइबल: 

  • यहेजकेल 47-48
  • 1यूहन्ना 3


रविवार, 31 अगस्त 2014

पलट


   बाइबल कॉलेज में मेरा एक मित्र था, बिल, जो एक बहुत ही घिनौने और पापमय जीवन से निकल कर मसीह यीशु में आया था। उसने अपने जीवन की एक घटना बताई: "मैं ब्रैन्डी पीते हुए सड़क पर गाड़ी चलाते हुए जा रहा था, और किसी दूसरे की पत्नी मेरे बगल में बैठी थी; मैंने देखा कि कुछ मसीही विश्वासी सड़क के किनारे खड़े हुए आने-जाने वाले लोगों को प्रभु यीशु में मिलने वाली पाप क्षमा और उद्धार के बारे में बता रहे थे। मैं उनके पास से होकर निकला और उनको संबोधित करते हुए ज़ोर से चिल्लाया, ’मूर्खों’। लेकिन इसके कुछ ही सप्ताह के बाद मैं एक चर्च में अपने घुटनों पर पड़ा प्रभु यीशु से अपने पापों की क्षमा माँग रहा था और उसे अपने जीवन का उद्धारकर्ता तथा प्रभु बनने का आग्रह कर रहा था।" बिल ने प्रभु यीशु पर विश्वास लाने के द्वारा अपने पुराने जीवन तथा आदतों से छुटकारा और प्रभु यीशु मसीह में एक नया जीवन प्राप्त किया था। यह उसके लिए एक जीवन बदलने वाला अनुभव था जिसने उसके मन और जीवन मार्ग की दिशा को बिलकुल पलट दिया।

   सच्चा पश्चाताप, जिसकी पहल परमेश्वर के पवित्र आत्मा के द्वारा होती है, जीवन मार्ग की दिशा को पलट देने वाला अनुभव है। अकसर हम देखते हैं कि इस बदलाव से पहले उस व्यक्ति द्वारा जितना अधिक विरोध प्रभु यीशु में उद्धार के सुसमाचार का होता है, उसके जीवन मार्ग की दिशा परिवर्तन उतनी ही चकित कर देन वाली होती है। जब दमिश्क के मार्ग पर तरशीश के शाऊल का सामना प्रभु यीशु से हुआ, तो वह मसीही विश्वासियों को सताने वाले शाऊल से पलट कर मसीह यीशु का प्रचारक पौलुस बन गया। उसके अन्दर आए इस परिवर्तन को देखकर बहुतेरों ने टिप्पणी करी: "...जो हमें पहिले सताता था, वह अब उसी धर्म का सुसमाचार सुनाता है, जिसे पहिले नाश करता था" (गलतियों 1:23)।

   सच्चे परिवर्तन का आरंभ सच्चे पश्चाताप से होता है, और वह मन, जीवन के दृष्टिकोण तथा जीवन की दिशा को बदल देता है। मसीह यीशु के अनुयायियों के लिए इसका अर्थ होता है पाप और साँसारिकता के जीवन से पलट कर मसीह यीशु की आज्ञाकारिता में उसे समर्पित जीवन व्यतीत करना।


पश्चाताप का अर्थ है पाप के प्रति इतना शर्मिंदा होना कि उसे बिलकुल छोड़ दें।

सो यदि कोई मसीह में है तो वह नई सृष्‍टि है: पुरानी बातें बीत गई हैं; देखो, वे सब नई हो गईं। - 2 कुरिन्थियों 5:17 

बाइबल पाठ: गलतियों 1:11-24
Galatians 1:11 हे भाइयो, मैं तुम्हें जताए देता हूं, कि जो सुसमाचार मैं ने सुनाया है, वह मनुष्य का सा नहीं। 
Galatians 1:12 क्योंकि वह मुझे मनुष्य की ओर से नहीं पहुंचा, और न मुझे सिखाया गया, पर यीशु मसीह के प्रकाश से मिला। 
Galatians 1:13 यहूदी मत में जो पहिले मेरा चाल चलन था, तुम सुन चुके हो; कि मैं परमेश्वर की कलीसिया को बहुत ही सताता और नाश करता था। 
Galatians 1:14 और अपने बहुत से जाति वालों से जो मेरी अवस्था के थे यहूदी मत में बढ़ता जाता था और अपने बाप दादों के व्यवहारों में बहुत ही उत्तेजित था। 
Galatians 1:15 परन्तु परमेश्वर की, जिसने मेरी माता के गर्भ ही से मुझे ठहराया और अपने अनुग्रह से बुला लिया, 
Galatians 1:16 जब इच्छा हुई, कि मुझ में अपने पुत्र को प्रगट करे कि मैं अन्यजातियों में उसका सुसमाचार सुनाऊं; तो न मैं ने मांस और लोहू से सलाह ली; 
Galatians 1:17 और न यरूशलेम को उन के पास गया जो मुझ से पहिले प्रेरित थे, पर तुरन्त अरब को चला गया: और फिर वहां से दमिश्क को लौट आया।
Galatians 1:18 फिर तीन बरस के बाद मैं कैफा से भेंट करने के लिये यरूशलेम को गया, और उसके पास पन्‍द्रह दिन तक रहा। 
Galatians 1:19 परन्तु प्रभु के भाई याकूब को छोड़ और प्रेरितों में से किसी से न मिला। 
Galatians 1:20 जो बातें मैं तुम्हें लिखता हूं, देखो परमेश्वर को उपस्थित जानकर कहता हूं, कि वे झूठी नहीं। 
Galatians 1:21 इस के बाद मैं सूरिया और किलिकिया के देशों में आया। 
Galatians 1:22 परन्तु यहूदिया की कलीसियाओं ने जो मसीह में थी, मेरा मुँह तो कभी नहीं देखा था। 
Galatians 1:23 परन्तु यही सुना करती थीं, कि जो हमें पहिले सताता था, वह अब उसी धर्म का सुसमाचार सुनाता है, जिसे पहिले नाश करता था। 
Galatians 1:24 और मेरे विषय में परमेश्वर की महिमा करती थीं।

एक साल में बाइबल: 
  • यिर्मयाह 43-46


शनिवार, 30 अगस्त 2014

सच्चा धन


   हम लोग छुट्टियाँ बिताने अलास्का गए हुए थे, और वहाँ फेयरबैंक्स के निकट प्रसिद्ध एल डोराडो सोने की खान देखने गए। उस स्थान पर हमें भ्रमण करवाने और जब वह खान आरंभ हुई थी तब लोगों द्वारा सोना निकालने के तरीकों को दिखाने के बाद, हम को एक तश्तरी, और कंकर-मिट्टी से भरा एक बोरा दिया गया जिसको छान कर हमें उसमें मिले सोने के कणों को खोजने का प्रयास करना था। बोरे में से कंकर-मिट्टी लेकर हम तश्तरी में डालने लगे और बहते पानी के नीचे उसे हिला-हिला कर निथारने लगे जिससे मिट्टी तो बह जाए पर सोने के भारी कण नीचे तश्तरी के तले पर बैठ जाएं। यद्यपि यह करने की विधि हमें विशेषज्ञों ने दिखाई और सिखाई थी, लेकिन हम कुछ खास करने नहीं पाए; कारण? इस डर से कि कहीं हम कुछ मूल्यवान ना गवाँ दें, हम व्यर्थ के कंकरों को फेंकने से बहुत हिचकिचा रहे थे।

   बाद में इस घटना के बारे में सोचते हुए मुझे बोध हुआ कि ऐसे ही हम कितनी ही व्यर्थ साँसारिक बातों को अपने जीवन में लगाए रहते हैं और इस कारण सच्चे मूल्य की अनेक बातों को पाने नहीं पाते। प्रभु यीशु के पास एक जवान व्यक्ति आया, जिसके जीवन में यह सत्य जाता था। उस व्यक्ति के लिए उसकी नाशमान साँसारिक धन-संपत्ति उसे मिलने वाले अविनाशी आत्मिक खज़ानों से अधिक मूल्यवान थी (लूका 18:18-30)। उसके इस रवैये को देख प्रभु यिशु ने टिप्पणी करी, "...धनवानों का परमेश्वर के राज्य में प्रवेश करना कैसा कठिन है" (पद 24)।

   धन अपने आप में बुरा नहीं है, लेकिन यदि धन को लेकर हमारा दृष्टिकोण सही नहीं है और धन का संचय ही हमारे जीवन का उद्देश्य बन गया है, तो फिर वह हमें सच्चे मूल्य की वस्तुओं को जमा करने से रोकेगा। संसार की नाशमान धन-संपत्ति जमा करने के प्रयास में समय गंवाना मूर्खता है, क्योंकि यह साँसारिक धन-संपत्ति नहीं वरन प्रभु यीशु मसीह में हमारा सच्चा विश्वास ही है जो हमें परीक्षाओं में सुरक्षित रखेगा और अन्ततः हमारे लिए प्रशंसा एवं आदर तथा हम में होकर परमेश्वर के लिए महिमा का कारण ठहरेगा (1 पतरस 1:7)।

   आज आपके लिए सच्चा धन क्या है; और आप उसे कहाँ जमा कर रहे हैं? कहीं नाशमान साँसारिक धन के पीछे आप अविनाशी खज़ाने गंवाने में तो नहीं लगे हैं? - जूली ऐकैरमैन लिंक


अपनी नज़रें प्रभु यीशु पर लगाए रखिए; तब साँसारिक धन-संपत्ति की चका-चौंध आपकी आँखों को आत्मिक खज़ानों के प्रति अन्धा करने नहीं पाएगी।

और यह इसलिये है कि तुम्हारा परखा हुआ विश्वास, जो आग से ताए हुए नाशमान सोने से भी कहीं, अधिक बहुमूल्य है, यीशु मसीह के प्रगट होने पर प्रशंसा, और महिमा, और आदर का कारण ठहरे। - 1 पतरस 1:7 

बाइबल पाठ: लूका 18:18-30
Luke 18:18 किसी सरदार ने उस से पूछा, हे उत्तम गुरू, अनन्‍त जीवन का अधिकारी होने के लिये मैं क्या करूं? 
Luke 18:19 यीशु ने उस से कहा; तू मुझे उत्तम क्यों कहता है? कोई उत्तम नहीं, केवल एक, अर्थात परमेश्वर।
Luke 18:20 तू आज्ञाओं को तो जानता है, कि व्यभिचार न करना, हत्या न करना, और चोरी न करना, झूठी गवाही न देना, अपने पिता और अपनी माता का आदर करना। 
Luke 18:21 उसने कहा, मैं तो इन सब को लड़कपन ही से मानता आया हूं। 
Luke 18:22 यह सुन, यीशु ने उस से कहा, तुझ में अब भी एक बात की घटी है, अपना सब कुछ बेच कर कंगालों को बांट दे; और तुझे स्वर्ग में धन मिलेगा, और आकर मेरे पीछे हो ले। 
Luke 18:23 वह यह सुनकर बहुत उदास हुआ, क्योंकि वह बड़ा धनी था। 
Luke 18:24 यीशु ने उसे देख कर कहा; धनवानों का परमेश्वर के राज्य में प्रवेश करना कैसा कठिन है? 
Luke 18:25 परमेश्वर के राज्य में धनवान के प्रवेश करने से ऊंट का सूई के नाके में से निकल जाना सहज है। 
Luke 18:26 और सुनने वालों ने कहा, तो फिर किस का उद्धार हो सकता है? 
Luke 18:27 उसने कहा; जो मनुष्य से नहीं हो सकता, वह परमेश्वर से हो सकता है। 
Luke 18:28 पतरस ने कहा; देख, हम तो घर बार छोड़कर तेरे पीछे हो लिये हैं। 
Luke 18:29 उसने उन से कहा; मैं तुम से सच कहता हूं, कि ऐसा कोई नहीं जिसने परमेश्वर के राज्य के लिये घर या पत्‍नी या भाइयों या माता पिता या लड़के-बालों को छोड़ दिया हो। 
Luke 18:30 और इस समय कई गुणा अधिक न पाए; और परलोक में अनन्त जीवन।

एक साल में बाइबल: 
  • यिर्मयाह 40-42


मंगलवार, 22 अप्रैल 2014

खज़ाने


   मैं और मेरे पति विर्जीनिया के पूर्वी तट पर भ्रमण के लिए निकले थे और उस यात्रा में हम नक्शे का बारीकी से अध्ययन कर रहे थे। हम एक ऐसे मार्ग को ढूँढ रहे थे जो हमें समुद्र तट पर ले जाए। अन्ततः मुझे वह मार्ग मिल गया और मैंने गाड़ी उस पर डाल दी। कुछ ही समय में हम आनन्द से हंसने लगे क्योंकि समुद्र तट से कुछ ही पहले हम एक राष्ट्रीय वन्य जीव संरक्षण उद्द्यान पहुँच गए थे। हमारे चारों ओर रेत के टीले, दलदल, समुद्र तटीय घास और बहुतायत से पक्षी, बगुले आदि थे। वह क्षेत्र सक्रीय, शोरगुल से भरपूर और बहुत मनोरम था। हम शिनकोटीग तथा असाटीग द्वीपों पर पहुँच गए थे - जो एक द्वीप से दुसरे द्वीप तक होने वाली वार्षिक खच्चर तैराकी के लिए जाने जाते थे। बहुत से अन्य लोगों ने इन्हें देखा और सराहा था, लेकिन हमारे लिए तो यह अन्देखा, अनखोजा अद्भुत नज़ारा था।

   परमेश्वर का वचन बाइबल भी बहुत से लोगों के लिए ऐसा ही अन्देखा, अनखोजा और अद्भुत रोमांचकारी अनुभव है। बहुत से लोगों ने कभी इस पवित्र शास्त्र में छुपे बहुमूल्य खज़ानों को जाना ही नहीं है। इब्रानियों का लेखक परमेश्वर के वचन के लिए कहता है कि: "क्योंकि परमेश्वर का वचन जीवित, और प्रबल, और हर एक दोधारी तलवार से भी बहुत चोखा है, और जीव, और आत्मा को, और गांठ गांठ, और गूदे गूदे को अलग कर के, वार पार छेदता है; और मन की भावनाओं और विचारों को जांचता है" (इब्रानियों 4:12)। भजनकार ने उसे मार्ग को उजियाला देने वाला दीपक कहा है (भजन 119:105), और प्रेरित पौलुस ने उसे परमेश्वर के उद्देश्य बताने और सिखाने वाला कहा है (2 तिमुथियुस 3:16-17)।

   बाइबल को लेकर प्रार्थना पूर्वक पढ़ना आरंभ कीजिए, परमेश्वर से उसके विचारों और बातों को जानने की समझ माँगिए, और आप उन बहुमूल्य खज़ानों को देखने पाएंगे जो आपके जीवन को चकाचौंध कर देंगे। खज़ाने आपकी प्रतीक्षा में हैं; क्या आप उनकी लालसा रखते हैं? - सिंडी हैस कैसपर


परमेश्वर के वचन के अन्मोल रत्न खोजे जाने की प्रतीक्षा में हैं।

तेरा वचन मेरे पांव के लिये दीपक, और मेरे मार्ग के लिये उजियाला है। - भजन 119:105

बाइबल पाठ: 2 तिमुथियुस 3:14-17
2 Timothy 3:14 पर तू इन बातों पर जो तू ने सीखीं हैं और प्रतीति की थी, यह जानकर दृढ़ बना रह; कि तू ने उन्हें किन लोगों से सीखा था 
2 Timothy 3:15 और बालकपन से पवित्र शास्त्र तेरा जाना हुआ है, जो तुझे मसीह पर विश्वास करने से उद्धार प्राप्त करने के लिये बुद्धिमान बना सकता है। 
2 Timothy 3:16 हर एक पवित्रशास्‍त्र परमेश्वर की प्रेरणा से रचा गया है और उपदेश, और समझाने, और सुधारने, और धर्म की शिक्षा के लिये लाभदायक है। 
2 Timothy 3:17 ताकि परमेश्वर का जन सिद्ध बने, और हर एक भले काम के लिये तत्‍पर हो जाए।

एक साल में बाइबल: 
  • 1 इतिहास 27-29


रविवार, 22 दिसंबर 2013

छिपा खज़ाना


   इंगलैण्ड के एक खज़ाना खोजने वाले व्यक्ति को दक्षिण-पश्चिम इंगलैण्ड के एक मैदान में दबा हुआ रोमी शासन के दिनों के 52,000 सिक्कों से भरा हुआ एक बड़ा सा पात्र मिला। डेव क्रिस्प नामक इस व्यक्ति ने यह खज़ाना धातु पता लगाने वाले उपकरण की सहायता से खोज निकाला। चाँदी और कांसे से बने हुए ये प्राचीन सिक्के तीसरी ईसवीं के थे, उनका कुल वज़न 350 पौंड था और उनकी कीमत 50 लाख अमेरीकी डॉलर आंकी गई थी।

   हो सकता है कि क्रिस्प की इस खोज की बात जानकर हम भी किसी ऐसे ही गड़े खज़ाने के मिलने के स्वप्न देखने लगें, लेकिन हम मसीही विश्वासियों को एक अलग ही प्रकार के खज़ाने के खोजी होना चाहिए। जो खज़ाना हम मसीही विश्वासियों के लिए महत्वपूर्ण है वह सोने-चाँदी तथा पार्थिव वस्तुओं का नहीं है, वरन वह परमेश्वर के वचन बाइबल की अद्भुत सच्चाईयों और गूढ़ बातों तथा मसीह यीशु की पहचान होने का है: "...और वे पूरी समझ का सारा धन प्राप्त करें, और परमेश्वर पिता के भेद को अर्थात मसीह को पहिचान लें। जिस में बुद्धि और ज्ञान से सारे भण्‍डार छिपे हुए हैं" (कुलुस्सियों 2:2-3)। प्रभु यीशु को और भली रीति से जानने से प्राप्त होने वाली आशीष केवल बाइबल के अध्ययन और मनन के द्वारा ही प्राप्त हो सकती है। भजनकार ने परमेश्वर के वचन के धन के लिए लिखा है: "जैसे कोई बड़ी लूट पा कर हर्षित होता है, वैसे ही मैं तेरे वचन के कारण हर्षित हूं" (भजन 119:162)।

   यदि हम परमेश्वर के वचन को जल्दबाज़ी में या लापरवाही से पढ़ेंगे तो उसके अद्भुत विचारों और गूढ़ बातों को समझ नहीं पाएंगे। बाइबल की सच्चाईयों के खज़ाने तो पूरी लगन से पढ़ने और ध्यानपूर्वक खोजने से ही मिल सकते हैं। डेव क्रिस्प ने यह खज़ाना धातु पता लगाने वाले उपकरण की सहायता से खोज निकाला, परमेश्वर ने हम मसीही विश्वासियों को बाइबल के खज़ाने खोज निकालने के लिए अपना आत्मा दिया है जो हमें उसके वचन की बातें बताता, सिखाता और समझता है।

   क्या आप भी परमेश्वर के खज़ाने पाने के इच्छुक हैं; बाइबल में से पवित्र आत्मा की सहायता से प्रभु यीशु को और अधिक जानना आरंभ कर दें, अनन्त आशीष के छिपे खज़ाने आपके होंगे। - डेनिस फिशर


बाइबल के खज़ाने मनन के फावड़े से ही खोदे जा सकते हैं।

जिस में बुद्धि और ज्ञान से सारे भण्‍डार छिपे हुए हैं। - कुलुस्सियों 2:3

बाइबल पाठ: कुलुस्सियों 1:27-2:3
Colossians 1:27 जिन पर परमेश्वर ने प्रगट करना चाहा, कि उन्हें ज्ञात हो कि अन्यजातियों में उस भेद की महिमा का मूल्य क्या है और वह यह है, कि मसीह जो महिमा की आशा है तुम में रहता है। 
Colossians 1:28 जिस का प्रचार कर के हम हर एक मनुष्य को जता देते हैं और सारे ज्ञान से हर एक मनुष्य को सिखाते हैं, कि हम हर एक व्यक्ति को मसीह में सिद्ध कर के उपस्थित करें। 
Colossians 1:29 और इसी के लिये मैं उस की उस शक्ति के अनुसार जो मुझ में सामर्थ के साथ प्रभाव डालती है तन मन लगाकर परिश्रम भी करता हूं। 
Colossians 2:1 मैं चाहता हूं कि तुम जान लो, कि तुम्हारे और उन के जो लौदीकिया में हैं, और उन सब के लिये जिन्हों ने मेरा शारीरिक मुंह नहीं देखा मैं कैसा परिश्रम करता हूं। 
Colossians 2:2 ताकि उन के मनों में शान्‍ति हो और वे प्रेम से आपस में गठे रहें, और वे पूरी समझ का सारा धन प्राप्त करें, और परमेश्वर पिता के भेद को अर्थात मसीह को पहिचान लें। 
Colossians 2:3 जिस में बुद्धि और ज्ञान से सारे भण्‍डार छिपे हुए हैं।

एक साल में बाइबल: 
  • मीका 6-7 
  • प्रकाशितवाक्य 13