ई-मेल संपर्क / E-Mail Contact

इन संदेशों को ई-मेल से प्राप्त करने के लिए अपना ई-मेल पता इस ई-मेल पर भेजें : rozkiroti@gmail.com / To Receive these messages by e-mail, please send your e-mail id to: rozkiroti@gmail.com

बुधवार, 10 अगस्त 2022

मसीही सेवकाई में पवित्र आत्मा की भूमिका / The Holy Spirit in Christian Ministry – 22


Click Here for the English Translation

पुनःअवलोकन और सारांश - (4) - पवित्र आत्मा की कार्य-विधि


पिछले लेख में हमने देखा था कि मसीही की सेवकाई में, परमेश्वर पवित्र आत्मा प्रभु यीशु के शिष्यों, अर्थात मसीही विश्वासियों को तैयार करके, फिर उनमें होकर अपने कार्य और सामर्थ्य को प्रकट करता है; उनमें होकर संसार के लोगों के समक्ष मसीही जीवन के उदाहरण तथा शिक्षाओं को रखता है। यूहन्ना 16:8 में पवित्र आत्मा ने समस्याएं उत्पन्न करने वाली तीन बातें लिखवाई हैं, जिनके विषय वह प्रभु यीशु के शिष्यों में होकर संसार को दोषी ठहराता है। समस्या वाली ये तीन बातें हैं - पाप, धार्मिकता, और न्याय। सारे संसार के विभिन्न लोगों और धर्मों के निर्वाह, रीति-रिवाजों की पूर्ति, अनुष्ठानों के किए जाने, धार्मिक शिक्षाओं, और भले व्यवहार तथा भले कार्यों पर दिए जा रहे महत्व आदि के बावजूद, संसार के लोगों में से इन तीनों समस्याओं को मिटा पाना तो दूर, कम कर पाना या दबा पाना भी संभव नहीं होने पाया है, वरन सभी स्थानों पर, इनके विषय स्थिति सुधारने की बजाए और बिगड़ती ही जा रही है। यही अपने आप में एक जग-विदित प्रमाण है कि धर्म-कर्म-रस्म का निर्वाह इस समस्या का समाधान नहीं है। परमेश्वर पवित्र आत्मा, प्रभु यीशु मसीह के शिष्यों के परिवर्तित जीवन और व्यवहार में होकर संसार के लोगों को इन बातों के विषय दोषी ठहराता है - प्रभु के वास्तविक और सच्चे शिष्यों के जीवनों से तुलना के द्वारा संसार के लोगों को उनकी वास्तविक दशा दिखाता है।


हम संक्षेप में इन तीनों मूल समस्याओं को देखते हैं:

पाप: संक्षेप में, परमेश्वर के वचन बाइबल के अनुसार, पाप, मन-ध्यान-विचार-व्यवहार में किया गया परमेश्वर की आज्ञाओं और निर्देशों का उल्लंघन अथवा अवहेलना है (1 यूहन्ना 3:4)। हमारे आदि माता-पिता, आदम और हव्वा के द्वारा किए गए प्रथम पाप के साथ ही पाप ने सृष्टि में प्रवेश किया, और आदम की संतानों में फैल गया (रोमियों 5:12-14)। मनुष्यों में आनुवंशिक रीति से विद्यमान पाप करने की इस प्रवृत्ति का निवारण और समाधान, उस व्यक्ति द्वारा किए गए अपने पापों के अंगीकार तथा उन से पश्चाताप, प्रभु यीशु मसीह द्वारा मिली पापों की क्षमा और उद्धार, तथा उसे स्वेच्छा से अपना जीवन समर्पण करने वाले व्यक्ति में प्रभु के द्वारा किया गया मन-ध्यान-विचार और व्यवहार में आधारभूत परिवर्तन, के द्वारा होता है। पाप और उसके निवारण तथा समाधान के विषय दी गई शिक्षाओं पर एक विस्तृत चर्चा पहले प्रस्तुत की जा चुकी है; इस विस्तृत चर्चा की शृंखला का आरंभ इस लेख के साथ हुआ था : बाइबल, पाप और उद्धार – 1


धार्मिकता: मूल यूनानी भाषा के लेख में जिस शब्द का प्रयोग किया गया है, जिसे यहाँ ‘धार्मिकता’ अनुवाद किया गया है, उसका अर्थ होता है चरित्र एवं व्यवहार में दोष रहित होना। अर्थात, यहाँ पर धार्मिकता का अर्थ धार्मिक बातों, प्रथाओं, और रीति-रिवाजों का निर्वाह तथा धार्मिक अनुष्ठानों की पूर्ति के आधार पर व्यक्ति का ‘धर्मी’ समझा जाना नहीं है, वरन उसके मन-ध्यान-विचार-व्यवहार में परमेश्वर की दृष्टि में तथा उसके मानकों के आधार पर दोष रहित होना है। यह मन परिवर्तन मनुष्य अपने किसी धर्म के कामों से नहीं करने पाता है, नहीं तो संसार भर में इतने धर्मों और धार्मिक अनुष्ठानों, और कार्यों के द्वारा, अब तक संसार से पाप की समस्या कब की मिट चुकी होती। यह मन परिवर्तन केवल प्रभु यीशु मसीह में लाए गए विश्वास और पापों के पश्चाताप के द्वारा ही संभव है। प्रभु यीशु मसीह पर विश्वास लाना, और ईसाई धर्म का निर्वाह करना, दो बिलकुल भिन्न बातें हैं; और ईसाई धर्म का निर्वाह व्यक्ति को परमेश्वर की दृष्टि में धर्मी नहीं बनाता है। व्यक्ति किसी भी धर्म को माने, किसी भी परिवार में जन्म ले, सभी के लिए, ईसाई धर्म का निर्वाह करने वालों के लिए भी, परमेश्वर की आज्ञा अपने पापों से पश्चाताप करने की है (प्रेरितों 17:30-31)। सच्चे और वास्तविक मसीही विश्वासी के जीवन जीने वालों में, और संसार के मानकों के अनुसार “धर्म” का जीवन जीने वालों में परमेश्वर पवित्र आत्मा “धार्मिकता” की यह तुलना प्रस्तुत करता है। मसीही विश्वास की धार्मिकता की तुलना में, सांसारिक की गढ़ी हुई धार्मिकता के विषय सांसारिक लोगों को दोषी ठहराता है।


न्याय: मूल यूनानी भाषा के जिस शब्द का अनुवाद यहाँ ‘न्याय’ किया गया है, उसका अर्थ होता है सही ‘पहचान करना’ या ‘निर्णय लेना’। इस शब्द का प्रयोग और अर्थ सही पहचान करने, परिस्थितियों का सही विश्लेषण करने, या व्यक्तियों का सही आँकलन करने और उनके विषय सही निर्णय करने, आदि के लिए भी किया जाता है, केवल सामान्य अभिप्राय, वैधानिक या कानूनी न्याय करना, यानि कि उनके अपराधों के लिए लोगों को दोषी ठहराना और दण्ड देना ही नहीं। यूहन्ना 16:11 में पवित्र आत्मा द्वारा करवाए गए ‘न्याय’ और “संसार का सरदार” अर्थात शैतान के ‘न्याय’ के मध्य एक तुलना (contrast) रखी गई है। अर्थात, दोनों के ‘न्याय’ करने, यानि कि सही निर्णय देने, या सही पहचान, अथवा आँकलन करने में भिन्नता है। और परमेश्वर पवित्र आत्मा, मसीही विश्वासियों में होकर बिलकुल सटीक, सही, और पक्षपात रहित न्याय, उचित व्यवहार, या निर्णय करवाने के द्वारा, ऐसे उदाहरण प्रस्तुत करेगा जो संसार के लोगों द्वारा सांसारिक विचार और व्यवहार के अनुसार, “संसार के सरदार” के प्रभाव में होकर किए जाने वाले अनुचित एवं अपूर्ण न्याय, या निर्णय के बारे में उनको दोषी ठहराएंगे। एकमात्र सच्चे और जीवते प्रभु परमेश्वर का न्याय सदा सच्चा, खरा, और पक्षपात रहित होता है। निष्कर्ष यह कि मसीही विश्वास में आने के द्वारा व्यक्ति के मन, जीवन, विचार, और व्यवहार में जो परिवर्तन आता है, वह उसे परमेश्वर पवित्र आत्मा की अधीनता में खरा और सच्चा न्याय करने, या जाँच-परख करने, या सही आँकलन करके पक्षपात रहित निर्णय करने वाला बना देता है। उसका यह बदला हुआ व्यवहार, उसमें परमेश्वर पवित्र आत्मा की उपस्थिति का प्रमाण है। साथ ही उसका इस प्रकार का जीवन, पाप और पापमय प्रवृत्तियों तथा विचारधाराओं में रहने वाले, “संसार के सरदार” के प्रभाव में होकर कार्य करने वाले लोगों के समक्ष एक तुलना (contrast) रखता है, और उन्हें उनके अनुचित न्याय, व्यवहार, और विचार के लिए दोषी ठहराता है।


परमेश्वर पवित्र आत्मा मसीही विश्वासियों में आडंबर, नाटकीय व्यवहार, करिश्माई दावे करने, और शारीरिक एवं सांसारिक लाभ देने के लिए आकर निवास नहीं करता है। वरन उसका उद्देश्य मसीही विश्वासियों में होकर प्रभु यीशु में पापों की क्षमा और उद्धार की गवाही देना, तथा संसार के लोगों को उनके दोषों के विषय कायल करना है। यदि आप एक मसीही विश्वासी हैं, तो यूहन्ना 16:8-11 के समक्ष आपका जीवन कैसा है? यदि आप अभी इन पदों के समक्ष अपने आप को दोषी पाते हैं, तो फिर आपको 2 कुरिन्थियों 13:5 के अनुसार अपने आप को और अपने मसीही विश्वास में होने के दावे का पुनः अवलोकन करने, अपने मसीही विश्वासी होने की समीक्षा करने की आवश्यकता है। मसीही विश्वासी होने के नाते, आप में विद्यमान परमेश्वर पवित्र आत्मा आपको पाप करने या पाप में बने नहीं रहने देगा; आपको मनुष्य और संसार के लोगों के अनुसार नहीं वरन परमेश्वर की दृष्टि में और उसके मानकों के आधार पर धार्मिकता का जीवन जीने के लिए प्रेरित करेगा; तथा संसार के लोगों के समान अनुचित न्याय अथवा लोगों और परिस्थितियों का आँकलन नहीं करने देगा। आप जब भी ऐसा करेंगे, वह आपके जीवन में खलबली उत्पन्न करेगा, आपके जीवन में तब तक बेचैनी रहेगी जब तक आप अपने इस गलत व्यवहार को सही नहीं कर लेंगे। और यदि आप फिर भी ढिठाई में ऐसे व्यवहार में बने रहेंगे, जो एक मसीही विश्वासी के लिए सही नहीं है, तो आपको ताड़ना में से भी होकर निकलना पड़ेगा, जिससे आप सुधारे जा सकें (इब्रानियों 12:5-11)।


यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी उसके पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।


एक साल में बाइबल पढ़ें: 

  • भजन 79-80 

  • रोमियों 11:1-18

*******************************************************************

English Translation

Recapitulation and Summary - (4) – His Working Methods


We had seen in the previous article that God the Holy Spirit prepares the disciples of Christ, i.e., the Christian Believers for the Christian Ministry and through them He exhibits His works and power; through them He places before the people of the world teachings and examples of Christian living. In John 16:8, the Holy Spirit had three problematic things written down, about which He convicts the world through the disciples of the Lord Jesus. These three things that are at the root of all problems are sin, righteousness, and judgment. Today, all over the world, despite the people following so many religions, fulfilling the religious rites, rituals, ceremonies, adhering to religious teachings, and giving emphasis to good behavior and good works, it has not been possible to even decrease or suppress, let alone eliminate, these three problematic things; rather instead of improving, the situation regarding these three things is only going from bad to worse, everywhere. This by itself is an evident proof, the world over, that religion, religious works and rituals are not the answer to these problems. God the Holy Spirit, through the changed life and behavior of the disciples of the Lord Jesus, convicts the people of the world about these three things, by presenting a contrast to the people of the world through the lives of the truly Born-Again Christian Believers, the actual disciples of the Lord Jesus.


Let us briefly consider these three root problems:

Sin: According to the Word of God, sin is the disobedience, or ignoring of God’s commandments and instructions (1 John 3:4). Sin entered creation through the first sin committed by our fore-parents, Adam and Eve, and spread to the children (Romans 5:12-14). The only solution to the problem of the hereditary tendency to sin present in every person is for every person to willingly and voluntarily confess their sins, repent of them, ask forgiveness for them from the Lord Jesus, and surrender their life to the Lord Jesus. Receiving this forgiveness of sins and being delivered from their consequences by the grace of the Lord is being saved, or, being Born-Again from the temporal into the eternal spiritual life; and it brings fundamental changes in the life, mind, behavior, desires, and thoughts of the person. A detailed discussion about sin and its solution has already been given in earlier articles, and can be studied starting with the article “The Bible, Sin, and Salvation – 1”.


Righteousness: The word used in the original Greek language, and translated here as “righteousness” means to be without guilt or fault in character and behavior. In other words, the use of the word “righteousness” over here is not regarding following and fulfilling religious activities, rituals, ceremonies, and persons being considered “righteous” on that basis. Rather, it is being “righteous” in the eyes of God, based upon His standards and through His perspective; being faultless and guiltless in life, mind, thoughts, behavior etc. in God’s eyes. No person is able to achieve this change of life, mind, thoughts, behavior by any religion or any of his religious works and rituals, else this problem would have been solved and eliminated long back. Bringing about this change is only possible by repentance of sins and coming into faith in the Lord Jesus Christ. Coming into faith in Lord Jesus Christ, and following the Christian religion and fulfilling its obligations are two altogether different things; and following the Christian religion does not make anyone “righteous” in the eyes of God. Irrespective of the religion a person believes in and follows, irrespective of the family a person is born in. For every person, even for those who follow the Christian religion, God’s commandment is to repent of their sins (Acts 17:30-31). God the Holy Spirit presents a contrast before the world between the lives of those living by a religion - any religion, and those who live a life surrendered to and obedient to the Lord Jesus, and thereby convicts the world of their contrived “righteousness”, according to their own standards by their own methods.


Judgment: The word translated as “judgment” here, in the original Greek language, is a word that means to “identify” and/or to “decide” correctly. In the Greek language, this word is used to also denote proper discernment, assessing and analyzing situations or people correctly, and then take a right decision about them, besides it's generally implied judicial use of deciding on a person being guilty of some offense, and punishing him for the offense. In John 16:11, a contrast has been placed between the “judgment” done through the Holy Spirit and between that done by “the prince of this world” i.e., the devil. The implication is that there is a world of a difference between the “judgment,” i.e., proper discernment, correct assessment and evaluation, and taking the right decision, when functioning under the Holy Spirit than under the systems of the world. God the Holy Spirit, through the Christian Believers, gives a proper, correct, impartial, and appropriate decision; the “judgments” or decisions arrived at under His guidance will place a contrast to the faulty, inappropriate, and biased “judgments” by the people of the world under the guidance of “the prince of this world.” The judgment of the one and only living and true Lord God will always be honest, true, impartial. The conclusion is that the changes that come in the life, mind, thoughts, and behavior of a person after he comes into the Christian Faith, give him the power and ability to take honest, true, impartial decisions. His changed life and behavior is a proof of the presence of the Holy Spirit residing in him. Also, a Christian Believer’s life lived under the guidance and obedience to the Holy Spirit, presents a contrast to those who live, think, and act in sinful manner, under “the prince of this world,” and convicts them of their biased and faulty judgements and behavior.


God the Holy Spirit does not come to reside in any person to enable him to exhibit dramatic behavior, make charismatic claims, live a hypocritical life, assure people of worldly and temporal gains and physical healings, to attract people and to use them for selfish gains and motives. Instead, His intention is to empower the Christian Believers to testify of the Lord Jesus, and to preach and propagate the gospel of salvation and forgiveness of sins through coming into faith in the Lord Jesus; and to convict the people of the world about their sins and wrong-doings. If you are a Christian Believer, then how does your life stand up to John 16:8-11? If you find yourself guilty before these verses, then in accordance with 2 Corinthians 13:5, you need to review and re-evaluate your claim of being a Christian Believer. If you are a Christian Believer, then the Holy Spirit of God residing in you will not let you sin or remain in sin; He will prod and provoke you to live not according to the ways and standards of the world, but to live and behave according to the ways and standards of God. He will not let you come to biased conclusions and inappropriate decisions like the people of the world do. Whenever you try to live and act like the world, He will make you restless, create some disturbance or the other in your life, not let you have God’s peace till you rectify your behavior and come out of the wrong “judgment.” But if you obstinately persist in wrong living and behavior, then you will also be made to suffer chastisement, so that you should be corrected (Hebrews 12:5-11).

 

If you are still thinking of yourself as being a Christian, because of being born in a particular family and having fulfilled the religious rites and rituals prescribed under your religion or denomination since your childhood, then you too need to come out of your misunderstanding of Biblical facts and start understanding and living according to what the Word of God says, instead of what any denominational creed says or teaches. Make the necessary corrections in your life now while you have the time and opportunity; lest by the time you realize your mistake, it is too late to do anything about it.


If you are still not Born Again, have not obtained salvation, or have not asked the Lord Jesus for forgiveness for your sins, then you have the opportunity to do so right now. A short prayer said voluntarily with a sincere heart, with heartfelt repentance for your sins, and a fully submissive attitude, “Lord Jesus, I confess that I have disobeyed You, and have knowingly or unknowingly, in mind, in thought, in attitude, and in deeds, committed sins. I believe that you have fully borne the punishment of my sins by your sacrifice on the cross, and have paid the full price of those sins for all eternity. Please forgive my sins, change my heart and mind towards you, and make me your disciple, take me with you." God longs for your company and wants to see you blessed, but to make this possible, is your personal decision. Will you not say this prayer now, while you have the time and opportunity to do so - the decision is yours. 



Through the Bible in a Year: 

  • Psalms 79-80 

  • Romans 11:1-18

मंगलवार, 9 अगस्त 2022

मसीही सेवकाई में पवित्र आत्मा की भूमिका / The Holy Spirit in Christian Ministry – 21


Click Here for the English Translation

पुनः अवलोकन एवं सारांश - (3) - उपस्थिति एवं प्रमाण


मसीही विश्वास में आते ही, व्यक्ति में परमेश्वर पवित्र आत्मा आकर निवास करने लगता है, फिर उसके जीवन में कुछ कार्य होते हैं, और परिवर्तन आते हैं, जिनके द्वारा वह मसीही सेवकाई के लिए तैयार किया जाता है, उपयोगी बनाया जाता है। यूहन्ना 16 अध्याय में प्रभु यीशु ने शिष्यों के सामने कुछ बातें रखीं, जिनका विद्यमान होना उनकी सेवकाई में परमेश्वर पवित्र आत्मा के होने को दिखाएगा, यह प्रमाणित करेगा कि उनकी सेवकाई परमेश्वर की ओर से तथा उसकी सामर्थ्य से है। साथ ही परमेश्वर पवित्र आत्मा की कार्य-विधि के गुण भी प्रभु ने अपने शिष्यों को बताए। प्रभु द्वारा कही गई ये बातें, आज के सामान्यतः पवित्र आत्मा के नाम से किए जाने वाले आडंबर, विचित्र व्यवहार, हाव-भाव, शोर-शराबे, और शारीरिक एवं सांसारिक बातों के लाभों की प्राप्ति की शिक्षाओं और व्यवहार से बिलकुल भिन्न हैं। पवित्र आत्मा के नाम से अपनी ही धारणाओं की गलत शिक्षाओं को बताने और फैलाने वाले इन भ्रामक प्रचारकों की बातों का आरंभ ही परमेश्वर पवित्र आत्मा को मनुष्य के अधीनता या वश में ले लेने के द्वारा होता है। सामान्यतः उनका कहना होता है कि प्रभु यीशु पर विश्वास लाने के बाद, पवित्र आत्मा को प्राप्त करने के लिए अलग से प्रयास करना पड़ता है, तब ही जाकर पवित्र आत्मा मिलता है; और फिर पवित्र आत्मा की सामर्थ्य प्राप्त करने के लिए एक अन्य कार्य “पवित्र आत्मा का बपतिस्मा” पाने की आवश्यकता होती है। फिर वो लोगों अपनी बनाई हुई उन विधियों को सिखाते हैं जिनसे उनके अनुसार पवित्र आत्मा को प्राप्त किया जाता है। अर्थात, तात्पर्य यह कि प्रभु यीशु के कथन के विपरीत कि वह अपने शिष्यों पर पवित्र आत्मा भेजेंगे, ये लोग यह सिखाते और प्रचार करते हैं कि उनके द्वारा बनाई और बताई गई विधियों के द्वारा, मनुष्य परमेश्वर पवित्र आत्मा को बाध्य कर सकता है कि वह उनमें आ कर निवास करे और सामर्थ्य प्रदान करे, उनके कहे के अनुसार अपने कार्य करे, वरदान दे।

 

“पवित्र आत्मा का बपतिस्मा” के बारे में हम इन सारांश के बाद के आने वाले में देखेंगे; किन्तु मुख्य बात यह है कि ये गलत शिक्षाएं देने वाले परमेश्वर पवित्र आत्मा को मनुष्य के हाथों की कठपुतली बनाकर, जिसे मनुष्य अपने प्रयासों और कार्यों के द्वारा नियंत्रित और उपयोग करे प्रस्तुत करते हैं। जबकि वास्तविकता में उनकी ये सभी बातें बाइबल की शिक्षाओं के बाहर की हैं, बाइबल में ऐसी बातों की कोई शिक्षा अथवा पुष्टि नहीं है। ध्यान देने योग्य बात है कि यूहन्ना अध्याय 14-16 में, चार बार लिखा गया है कि परमेश्वर पवित्र आत्मा केवल प्रभु परमेश्वर की ओर से तथा उसके द्वारा ही, और प्रभु के शिष्यों को ही प्रदान किया जाता है (14:16-17, 26; 15:26; 16:7)।


यूहन्ना 15:26 में प्रभु यीशु ने यह भी कहा कि परमेश्वर पवित्र आत्मा मसीह यीशु ही की गवाही देगा; अर्थात प्रभु यीशु के शिष्य की सेवकाई में परमेश्वर पवित्र आत्मा की उपस्थिति, उस शिष्य के जीवन में प्रभु यीशु मसीह की गवाही विद्यमान होने से प्रमाणित होगी, न कि बाइबल से बाहर की बातों करने और दिखाने के द्वारा! वह शिष्य मसीह के समान जीना आरंभ कर देगा (1 कुरिन्थियों 11:1), प्रभु का गवाह होकर कार्य करने लगेगा (प्रेरितों 4:8-12, 19-20; 5:29-32), प्रभु यीशु की आज्ञाकारिता में किसी मनुष्य-मत-समुदाय-डिनॉमिनेशन को नहीं वरन परमेश्वर को प्रसन्न करने वाला जीवन व्यतीत करेगा (1 थिस्सलुनीकियों 4:1-2, 11)। फिर यूहन्ना 16:7-8 में एक बार फिर प्रभु यीशु ने सिखाया कि पवित्र आत्मा उनके भेजे से ही आएगा, “और वह आकर संसार को पाप और धामिर्कता और न्याय के विषय में निरुत्तर करेगा”। अर्थात जो मसीही सेवकाई परमेश्वर पवित्र आत्मा की सामर्थ्य और अगुवाई में की जाएगी, उसमें न केवल मसीह यीशु की गवाही प्राथमिकता पाएगी, वरन साथ ही उस सेवकाई के द्वारा संसार के लोग सांसारिक लाभ, भौतिक संपन्नता, और शारीरिक चंगाइयों की ओर आकर्षित नहीं किए जाएंगे, वरन पाप, धार्मिकता, और न्याय के विषय दोषी ठहराए जाएंगे या कायल किए जाएंगे (मूल यूनानी भाषा के जिस शब्द का हिन्दी अनुवाद “निरुत्तर” किया गया है, उसका वास्तविक अर्थ उलाहना देना, या दोषी ठहराना होता है; इसीलिए अँग्रेज़ी के अनुवादों में convict शब्द, जो मूल भाषा के अर्थ के अधिक निकट है, प्रयोग किया गया है)। परमेश्वर के वचन के अनुसार इन तीनों बातों, पाप, धार्मिकता, और न्याय के विषय दोषी ठहराए जाने के अर्थ और व्याख्या का सारांश हम कल की कड़ी में देखेंगे।

 

इसीलिए, यदि आप मसीही विश्वासी हैं, तो बाइबल में दी गई प्रभु यीशु मसीह की शिक्षाओं को जानने, उन्हें समझने, और उनका पालन करने में अपना समय और ध्यान लगाइए। सभी गलत शिक्षाओं से बच कर रहिए और अपनी मन-मर्जी या पसंद के अनुसार नहीं, किन्तु प्रभु के वचन की आज्ञाकारिता में जीवन व्यतीत करें, अपनी मसीही सेवकाई को पूर्ण करें। प्रत्येक मसीही विश्वासी को व्यक्तिगत रीति से पवित्र आत्मा की सामर्थ्य दिए जाने का उद्देश्य यही है कि वह शैतान की युक्तियों को समझे, उनके प्रति सचेत रहे, और परमेश्वर के वचन को सीख समझ कर अपनी मसीही सेवकाई के लिए सक्षम, तत्पर, और तैयार हो जाए, उस सेवकाई में लग जाए। प्रभु द्वारा मसीही जीवन और सेवकाई से संबंधित दी गई शिक्षाएं यह जाँचने और समझने के आधार हैं कि जो सेवकाई की जा रही है वह वास्तव में परमेश्वर के कहे के अनुसार की जा रही है; न कि मनुष्यों की बनाई धारणाओं के अनुसार।

 

यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी उसके पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।



एक साल में बाइबल पढ़ें: 

  • भजन 77-78 

  • रोमियों 10


*******************************************************************

English Translation

Recapitulation and Summary - (3) – Presence & Proof


As soon as a person comes into the Christian Faith, God the Holy Spirit comes to reside in him, some works are done in his life, and changes occur in his life. Through all of these, he is prepared for his Christian ministry, made ready to be useful for the Lord. In John chapter 16, the Lord Jesus placed certain things before the disciples, which would show the presence of the Holy Spirit in their ministry, and will prove that their ministry is under the guidance, and through the power of the Holy Spirit. The Lord also told His disciples about the characteristics of the working of the Holy Spirit. These things that the Lord told to His disciples are much different from the things that the people claiming to have the presence and power of the Holy Spirit exhibit through their strange behavior, odd gestures, incoherent sounds, noises, and their preaching and teachings about worldly gains and prosperity talk about. The things these preachers and teachers of wrong doctrines and false teachings say begin with taking control of, or manipulating God the Holy Spirit. Generally, what they say is that after coming into faith in the Lord Jesus, to receive the Holy Spirit, one has to make some extra efforts, only then can one receive the Holy Spirit; and after that to receive the “power of the Holy Spirit” one has to receive a second touch or the “baptism of the Holy Spirit.” For this they teach their own contrived methods, through which they claim that a person receives the Holy Spirit and His power. So, effectively, unlike what the Lord Jesus has said about His sending the Holy Spirit to His disciples, these people teach and preach that a person through his efforts and certain works can compel and manipulate God the Holy Spirit into coming and residing into those who follow their man-made machinations, work and give gifts as they instruct Him to do.


We will take a detailed and deeper look regarding the Biblical facts about this “Baptism of the Holy Spirit” after these few articles recapitulating and summarizing the previous teachings. But the main thing is that these people who spread the wrong teachings, tend to make God the Holy Spirit a puppet in the hands of man, and teach about ways and methods to control and make the Holy Spirit function through their efforts and deeds. Whereas, in reality, all these things that they say, show, and teach are extra-Biblical; there is no support, affirmation, or teaching in the Bible for any of their doctrines and deeds. It is very important to note that in John chapters 14-16, it has been written four times that the Holy Spirit is sent only by Lord Jesus and only to His disciples (14:16-17, 26; 15:26; 16:7); so, none of man’s efforts have anything to do with His coming, residing, and working in any person.


In John 15:26, the Lord Jesus also stated that the Holy Spirit will testify of the Lord Jesus Christ; i.e., the presence of the Holy Spirit in the life and ministry of the disciple of the Lord Jesus, will become evident through the presence of the witnessing for the Lord Jesus by the disciple, through his life, works, testimony, etc., and not through speaking or showing any unBiblical or extra-Biblical things. Such a disciple of the Lord Jesus will start emulating the Lord Jesus in his life (1 Corinthians 11:1), will start testifying of the Lord Jesus (Acts 4:8-12, 19-20; 5:29-32), and in obedience to the Lord Jesus and His Word will strive to live a life pleasing to God (1 Thessalonians 4:1-2, 11), instead to living and working to please any person, sect, or denomination. Then in John 16:7-8, the Lord Jesus once again taught that the Holy Spirit will only come, when He sends Him, and having come, “He will convict the world of sin, and of righteousness, and of judgment.” In other words, in any Christian Ministry, carried out in the guidance and power of the Holy Spirit, not only will the testifying of the Lord Jesus have a primary position in it, but that ministry will also convict the people of the world about sin, righteousness, and judgment, instead of attracting them to worldly gains, temporal prosperity and physical healings. We will see in the next recapitulation and summary, from the Word of God, what these three words, sin, righteousness, and judgment, mean and imply.


If you are a Christian Believer, then please make efforts and spend time to learn, understand, and follow the teachings of the Lord Jesus given in the Bible. Stay safe from all wrong teachings, doctrines, and preaching; and live a life of obedience to the Word of God, with the intention of fulfilling your God assigned ministry, instead of following and doing anything that seems attractive and desirable to you. The reason for every Christian Believer being given the Hoy Spirit is so that they may discern the machinations and devices of the devil, beware of them; and also, that through the Holy Spirit they may learn God’s Word, become ready and prepared for their ministry, and carry it out effectively under the guidance of and through the power of God the Holy Spirit. The teachings given by the Lord in His Word regarding the Christian Life and Ministry, form the basis through which we can examine, evaluate and discern whether any ministry being done in the Lord’s name is actually being done according to the Lord God, or is it according to man-made doctrines and notions.

 

If you are still thinking of yourself as being a Christian, because of being born in a particular family and having fulfilled the religious rites and rituals prescribed under your religion or denomination since your childhood, then you too need to come out of your misunderstanding of Biblical facts and start understanding and living according to what the Word of God says, instead of what any denominational creed says or teaches. Make the necessary corrections in your life now while you have the time and opportunity; lest by the time you realize your mistake, it is too late to do anything about it.


If you are still not Born Again, have not obtained salvation, or have not asked the Lord Jesus for forgiveness for your sins, then you have the opportunity to do so right now. A short prayer said voluntarily with a sincere heart, with heartfelt repentance for your sins, and a fully submissive attitude, “Lord Jesus, I confess that I have disobeyed You, and have knowingly or unknowingly, in mind, in thought, in attitude, and in deeds, committed sins. I believe that you have fully borne the punishment of my sins by your sacrifice on the cross, and have paid the full price of those sins for all eternity. Please forgive my sins, change my heart and mind towards you, and make me your disciple, take me with you." God longs for your company and wants to see you blessed, but to make this possible, is your personal decision. Will you not say this prayer now, while you have the time and opportunity to do so - the decision is yours. 



Through the Bible in a Year: 

  • Psalms 77-78 

  • Romans 10




सोमवार, 8 अगस्त 2022

मसीही सेवकाई में पवित्र आत्मा की भूमिका / The Holy Spirit in Christian Ministry – 20


Click Here for the English Translation

पुनःअवलोकन और सारांश - (2) – विश्वासी के जीवन में भूमिका


यूहन्ना 13 अध्याय से लेकर 17 अध्याय तक, क्रूस पर चढ़ाए जाने से पहले, फसह के पर्व को मनाते हुए, अपने शिष्यों के साथ किया गया प्रभु यीशु मसीह का अंतिम वार्तालाप है। प्रभु जानते थे कि उनकी पृथ्वी की सेवकाई के ये अंतिम पल हैं, और वे अपने शिष्यों को उनके जाने के बाद सेवकाई संभालने के लिए तैयार कर रहे थे, अंतिम निर्देश दे रहे थे, भविष्य में उनके लिए बहुत उपयोगी होने वाली कुछ बातें बता और समझा रहे थे। इन बातों में से एक थी प्रभु यीशु के जाने के बाद शिष्यों में परमेश्वर पवित्र आत्मा की सामर्थ्य का आ जाना, जिनकी अगुवाई और सामर्थ्य के द्वारा फिर शिष्यों ने सुसमाचार प्रचार की सेवकाई को सारे संसार में करना था। परमेश्वर पवित्र आत्मा के शिष्यों के साथ होने, और शिष्यों में होकर कार्य करने के विषय प्रभु यीशु ने जो बातें शिष्यों से कहीं वे हमें यूहन्ना के 14 तथा 16 अध्याय में मिलती हैं। यूहन्ना 14 अध्याय में दी गई शिक्षाएं मुख्यतः शिष्यों के व्यक्तिगत जीवन में पवित्र आत्मा की भूमिका से संबंधित हैं; और 16 अध्याय की शिक्षाएं मुख्यतः उनकी सार्वजनिक सेवकाई में पवित्र आत्मा की भूमिका से संबंधित हैं। दुर्भाग्यवश, आज परमेश्वर पवित्र आत्मा, और मसीही विश्वासियों के साथ उनके संबंध तथा मसीही सेवकाई में उनकी भूमिका को लेकर गलत शिक्षाओं, मिथ्या प्रचार और व्यर्थ शारीरिक हाव-भाव एवं शोर-शराबे की बातों का इतना अधिक बोल-बाला हो गया है कि लोग परमेश्वर के वचन बाइबल की स्पष्ट और सीधी सच्चाइयों को भी ठीक से देखने और समझने नहीं पा रहे हैं। वे प्रभु यीशु की कही इन बातों पर ध्यान देने के स्थान पर मनुष्यों द्वारा बनाए गए मत-समुदायों-डिनॉमिनेशंस की बातों और उनके प्रचारकों की भरमाने वाली बातों के धोखे में फंसे हुए हैं। आज हम नवंबर 5 से 8 तक यूहन्ना 14 अध्याय के लेखों के सारांश को देखेंगे, जो मुख्यतः मसीही विश्वासी के व्यक्तिगत जीवन में पवित्र आत्मा की भूमिका से संबंधित हैं।

 

इन लेखों में सबसे पहली बात हमने देखी थी कि यूहन्ना 14:16 के अनुसार, परमेश्वर पवित्र आत्मा किसी भी व्यक्ति में किसी मनुष्य की युक्ति या प्रयास से आकर नहीं निवास करते हैं। वे प्रभु यीशु के कहे अनुसार, प्रभु के शिष्यों में आकर रहते हैं। और हमने आरंभिक लेखों में, तथा कल के सारांश में देखा था, कि यह व्यक्ति के उद्धार पाते ही, तुरंत ही उसी पल होने वाली बात है। किसी को भी पवित्र आत्मा प्राप्त करने के लिए अलग से कोई कार्य या प्रयास या प्रतीक्षा करने की कोई आवश्यकता नहीं है; उद्धार पाते ही, स्वतः ही पवित्र आत्मा प्रभु यीशु के उस नवजात शिष्य में आकर निवास करने लगते हैं। साथ ही प्रभु यीशु उन्हें “सर्वदा साथ रहने” के लिए भेजता है। एक बार जिस शिष्य में पवित्र आत्मा आकर निवास करने लगता है, वह फिर सदा के लिए जीवन पर्यंत उसके साथ रहने के लिए उसमें निवास करता है। इसलिए बारंबार पवित्र आत्मा के आने के लिए प्रार्थना करना वचन से संगत नहीं है। साथ ही, परमेश्वर पवित्र आत्मा मसीही विश्वासी का सहायक बनकर आते हैं, सेवक बनकर नहीं। वे प्रभु के शिष्य का मार्गदर्शन करते हैं, उसे सिखाते हैं, सेवकाई के लिए समझ और सामर्थ्य प्रदान करते हैं, किन्तु उस शिष्य के कार्य को उसके स्थान पर नहीं करते हैं; करना शिष्य को ही होता है, तरीका पवित्र आत्मा बताते हैं।

 

फिर, यूहन्ना 14:17 से हमने देखा था कि परमेश्वर पवित्र आत्मा, सत्य का आत्मा है; वे संसार में और संसार के लोगों में नहीं रह सकते हैं। अभिप्राय यह कि जो वास्तव में उद्धार पाया हुआ सच्चा विश्वासी है, उसमें पवित्र आत्मा स्वतः ही आकर निवास करेंगे; और जिसने वास्तव में पश्चाताप नहीं किया उद्धार नहीं पाया, वह चाहे कोई भी कार्य या प्रयास कर ले, उसमें पवित्र आत्मा का निवास कदापि नहीं होगा। उनके “सत्य का आत्मा’” होने का तात्पर्य है कि उनकी हर बात, हर शिक्षा, हर व्यवहार बाइबल में दी गई सत्य की परिभाषा - प्रभु यीशु मसीह (यूहन्ना 14:6), और परमेश्वर का वचन (भजन 119:160), के अनुसार और अनुरूप ही होगा। वे कभी प्रभु यीशु और बाइबल में लिखी हुई बातों से भिन्न या बाहर कुछ नहीं कहेंगे या सिखाएंगे। इस बात की पुष्टि प्रभु ने यूहन्ना 14:26 में भी कर दी, जब उन्होंने बिलकुल स्पष्ट शब्दों में कह दिया कि पवित्र आत्मा आकर केवल प्रभु की दी हुई शिक्षाओं को ही स्मरण करवाएंगे और सिखाएंगे। इसलिए आज पवित्र आत्मा के नाम से जो विचित्र व्यवहार, शारीरिक क्रियाएं, हाव-भाव और शोर-शराबा किया जा रहा है, जिसका कोई उदाहरण या शिक्षा बाइबल में नहीं मिलती है, वह कभी पवित्र आत्मा की ओर से नहीं हो सकता है।


बाइबल में सम्मिलित किए जाने वाले सारे लेख प्रथम शताब्दी की समाप्ति से पहले ही लिखे जा चुके थे। बाद में इन्हीं लेखों को संकलित करके नया नियम बना। साथ ही, पवित्र आत्मा की अगुवाई में पतरस ने 2 पतरस 1:3-4 में लिख दिया था कि जीवन और भक्ति से संबंधित सभी बातें, प्रभु यीशु मसीह की पहचान में होकर हमें उपलब्ध करवा दी गई हैं; तथा साथ ही इस संसार की सड़ाहट से बचने और ईश्वरीय स्वभाव के संभागी होने का मार्ग भी दे दिया गया है। तात्पर्य यह कि परमेश्वर का वचन आरंभिक कलीसिया के समय से ही पूर्ण हो चुका है, उसमें और कुछ जोड़ने, कुछ नया बताने की कोई आवश्यकता नहीं है। ऐसा करना परमेश्वर के वचन की अनाज्ञाकारिता है, परमेश्वर द्वारा दण्डनीय है (व्यवस्थाविवरण 12:32; नीतिवचन 30:6; प्रकाशितवाक्य 22:18-19)। परमेश्वर को स्वीकार्य और उसे प्रसन्न करने वाला जीवन जीने के लिए मानवजाति के लिए जो कुछ भी आवश्यक है, वह सब परमेश्वर पवित्र आत्मा ने लिखवा दिया है, उपलब्ध करवा दिया है। इसलिए आज के उन ‘नए’ दर्शनों, भविष्यवाणियों, शिक्षाओं, चमत्कारिक बातों, आदि का कोई औचित्य अथवा आवश्यकता नहीं है; और न ही परमेश्वर के वचन बाइबल से उनके लिए कोई समर्थन है, जिन्हें ‘पवित्र आत्मा की ओर से’ प्राप्त करने का दावा आज बहुत से मत और समुदाय, या डिनॉमिनेशन के अनुयायी करते हैं, जिन गलत बातों के बारे में औरों को भी सिखाते हैं, तथा औरों को भी करने के लिए प्रोत्साहित करते हैं। यदि पवित्र आत्मा से संबंधित बाइबल की शिक्षाएं, प्रभु यीशु की कही बातें सही हैं, तो इन लोगों के ऐसे सभी दावे बेबुनियाद हैं, व्यर्थ हैं, झूठे हैं, और उनमें पड़ने या उन्हें स्वीकार करने का कोई आधार नहीं है।


फिर यूहन्ना 14:30 में प्रभु ने शिष्यों को सचेत किया कि प्रभु के चले जाने के पश्चात, उनका सामना 'संसार का सरदार' अर्थात शैतान से होना था, जो उन पर टूट कर पड़ने वाला था। इसलिए उन्हें उसका सामना करने, और उसपर जयवंत होने के लिए, प्रभु के लिए सेवकाई पर निकालने से पहले पवित्र आत्मा की सामर्थ्य की अनिवार्यता थी।


इसीलिए, यदि आप मसीही विश्वासी हैं, तो परमेश्वर के वचन, को जानने और मानने में अपना समय और ध्यान लगाइए; अपनी मन-मर्जी और पसंद के अनुसार नहीं, अपितु प्रभु की आज्ञाकारिता में जीवन व्यतीत करें। प्रत्येक मसीही विश्वासी को व्यक्तिगत रीति से पवित्र आत्मा की सामर्थ्य दिए जाने का उद्देश्य यही है कि वह शैतान की युक्तियों को समझे, उनके प्रति सचेत रहे, और परमेश्वर के वचन को सीख समझ कर अपनी मसीही सेवकाई के लिए सक्षम, तत्पर, और तैयार हो जाए, उस सेवकाई में लग जाए।


यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी उसके पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।



एक साल में बाइबल पढ़ें:

  • भजन 74-76 
  • रोमियों 9:16-33

*******************************************************************

English Translation

Recapitulation and Summary - (2) – Role in Believer’s Life


In John chapters 13 to 17 we have the last discourse of the Lord Jesus with His disciples, while participating in the Passover feast, before His being caught and taken for crucifixion. The Lord knew that these were His final moments of earthly ministry, and He was preparing His disciples to handle the ministry after Him, giving them the final instructions, and making them understand some things which would be crucial for them shortly, in the time to come. Amongst these things, one was the disciples receiving the power of the Holy Spirit after the departure of the Lord Jesus. The disciples were to do their ministry of preaching and propagating the gospel to the whole world under the guidance and through the power of the Holy Spirit. What the Lord Jesus said about the Holy Spirit being with the disciples and working through them, is given in John chapters 14 and 16. The teachings given in John 14 are mainly related to the role of the Holy Spirit in the personal life of the disciples; and those in John 16 are mainly related to the role of the Holy Spirit in the public ministry of the disciples. Unfortunately, these days wrong teachings, preaching, doctrines etc. related to the Holy Spirit, His role in the life and ministry of the Christian Believers are rampant; and people exhibiting odd behavior, showing strange gestures, shout and make strange noises, etc., all in the name of the Holy Spirit. These have so overwhelmed the Christian congregations, that people are finding it difficult to see and understand the simple, straightforward, and clear teachings of God’s Word the Bible about God the Holy Spirit, and His role in Christian life and ministry. The main reason for this confusion prevailing, and people getting carried away into false teachings and wrong doctrines is because people choose to believe on men and their sects, denominations, and contrived doctrines; on whatever these people show, say, preach, and teach in the name of the Holy Spirit, instead of reading and learning from the Word of God what the Lord Jesus has said and taught about the Holy Spirit. Today we will recapitulate and see a summary of the previous articles on the role of the Holy Spirit in the personal lives of the Christian Believer.


In those articles, the first thing that we had seen from John 14:16 was that God the Holy Spirit does not come to reside in anyone by the efforts and devices of any man. He is sent by the Lord Jesus to reside in the disciples of the Lord Jesus. We had seen in the initial articles, and yesterday’s summary that this happens at the very moment the person is saved, is Born-Again. Nobody needs to make any special efforts or wait for any period of time for the Holy Spirit to come and reside in him; as soon as the person is saved, the Holy Spirit comes into the spiritually new-born infant. The Holy Spirit, when He comes in, comes in to stay forever, and resides in the person throughout his life. Therefore, repeatedly praying and asking for the Holy Spirit, or singing worship songs for the Holy Spirit to come in again and again is not consistent with the Word of God. Also, the Holy Spirit comes to be the helper of the Christian Believer, not his servant or substitute. He guides the disciples of the Lord Jesus, teaches them, give them the wisdom and understanding for their ministry, but does not do the disciple’s work for him; the disciple has to do his work himself, the Holy Spirit will show and teach him how to do it.


Then we had seen from John 14:17 that the Holy Spirit is the Spirit of Truth, and He cannot reside in worldly, unsaved people. The implication is that if a person is a saved, a truly Born-Again Believer, then the Holy Spirit will automatically reside in him from the moment of his salvation. But if someone has not truly repented of sins and has not actually been saved, then no matter how many efforts, fasting, praying, tarrying, etc. he may do, the Holy Spirit will never come to reside in him. We had also seen that the meaning and practical application of His being the “Spirit of Truth” is that everything about Him, all His teachings, His every behavior and work, they are all in accordance with the definition of Truth given in the Bible; i.e., are consistent with and according to what the Lord Jesus (John 14:6) and the Word of God (Psalm 119:160) say. The Holy Spirit never ever teaches or does anything that is outside of, or different from, what has already been said and written in the Bible. The Lord affirmed this in John 14:26, when He very clearly stated that the Holy Spirit will only remind and teach what the Lord Jesus has already said and taught. All the odd behaviors, strange gestures, incoherent noises etc. that are being shown, taught, and being emphasized upon in the name of the Holy Spirit - there is absolutely no mention or evidence of any of it in the Bible; it simply cannot be from the Holy Spirit.


We had also seen that all the writings and teachings that were to be included in the compilation to form the Bible, had been written and circulated before the end of the first century. These were then compiled to form the New Testament. In 2 Peter 1:3-4, under the guidance of the Holy Spirit, the Apostle Peter had it written that all things pertaining to life and godliness, had already been given and made available in the knowledge of the Lord Jesus Christ, along with the way of escaping the corruption of the world and becoming a partaker of the divine nature. The clear and evident implication is that the Word of God was completed and made available to the people at the time of the first Church itself; there is nothing left to add to it, nothing new needs to be revealed after that. Adding or taking away from God’s Word is disobedience of God, and is punishable by God (Deuteronomy 12:32; Proverbs 30:6; Revelation 22:18-19). Everything that mankind needs to do to live a life acceptable and pleasing to God, has already been written down through the Holy Spirit, and made available in the Bible. Therefore, there is neither any need nor rational for all those ‘new’ visions, prophecies, teachings, charismatic behavior etc., that is often exhibited today; and neither is there any support or evidence from the Bible of any of these things being “from the Holy Spirit”, as is so commonly and emphatically claimed by these people, sects and denominations engaged in these wrong doctrines and false teachings, and taught to others to emulate. If what is given in the Bible about the Holy Spirit, the teachings given by the Lord Jesus, are correct, then all these claims of these people are wrong, false, vain, and there is no basis of accepting and following any of these claims.


Then in John 14:30, the Lord Jesus cautioned His disciples that after His departure, the “prince of this world” i.e., Satan will confront them and attack them. Therefore, to be able to face him and be victorious over him, before they step out for their Christian Ministry, it was mandatory for them that they get the power of the Holy Spirit, because only through that power can they overcome Satan and his devices.


So, if you are a Christian Believer, then involve yourself in learning and understanding God’s Word; live your life not according to what seems correct and appropriate to you, but in obedience to the Lord God and His Word. The purpose for making available the help and power of the Holy Spirit to every Christian Believer is so that they may learn to recognize and discern the devices of Satan, beware of them, and be made ready for their ministry to carry it out effectively.

 

If you are still thinking of yourself as being a Christian, because of being born in a particular family and having fulfilled the religious rites and rituals prescribed under your religion or denomination since your childhood, then you too need to come out of your misunderstanding of Biblical facts and start understanding and living according to what the Word of God says, instead of what any denominational creed says or teaches. Make the necessary corrections in your life now while you have the time and opportunity; lest by the time you realize your mistake, it is too late to do anything about it.


If you are still not Born Again, have not obtained salvation, or have not asked the Lord Jesus for forgiveness for your sins, then you have the opportunity to do so right now. A short prayer said voluntarily with a sincere heart, with heartfelt repentance for your sins, and a fully submissive attitude, “Lord Jesus, I confess that I have disobeyed You, and have knowingly or unknowingly, in mind, in thought, in attitude, and in deeds, committed sins. I believe that you have fully borne the punishment of my sins by your sacrifice on the cross, and have paid the full price of those sins for all eternity. Please forgive my sins, change my heart and mind towards you, and make me your disciple, take me with you." God longs for your company and wants to see you blessed, but to make this possible, is your personal decision. Will you not say this prayer now, while you have the time and opportunity to do so - the decision is yours.



Through the Bible in a Year: 

  • Psalms 74-76 

  • Romans 9:16-33


रविवार, 7 अगस्त 2022

मसीही सेवकाई में पवित्र आत्मा की भूमिका / The Holy Spirit in Christian Ministry – 19


Click Here for the English Translation

पुनःअवलोकन एवं सारांश - (1) - अनिवार्यता और प्राप्ति


मसीही सेवकाई में परमेश्वर पवित्र आत्मा की भूमिका पर हमने पिछले अठारह लेखों में अध्ययन किया है। इन लेखों में जिन बातों को हमने देखा और सीखा है, वे मसीही विश्वासी और उसकी मसीही सेवकाई के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं। आज, प्रभु यीशु की पृथ्वी की सेवकाई के लगभग 2000 वर्ष बाद, परमेश्वर पवित्र आत्मा को लेकर अनेकों ऐसी गलत शिक्षाएं और व्यवहार देखे और सिखाए जाते हैं, जो न तो प्रभु की सेवकाई के दिनों में विद्यमान थीं और न ही आरंभिक कलीसिया में देखी जाती थीं, और जो परमेश्वर के वचन बाइबल की बातों के अनुसार कदापि नहीं हैं, वरन, बाइबल की कुछ बातों को उनके संदर्भ से बाहर लेकर, एक विचारधारा का समर्थन करने के लिए; अनुचित धारणाओं को वैध ठहराने के लिए प्रयोग किए जाते हैं। अगले लेखों में जाने से पहले इन महत्वपूर्ण शिक्षाओं को दोहराने और स्मरण रखने में सरलता के लिए हम उन शिक्षाओं का एक सारांश देखेंगे, जो हमने पिछले लेखों में देखी हैं।


आरंभ में हमने देखा था कि प्रभु ने अपने शिष्यों से कहा कि वे मसीही सेवकाई पर निकलने से पहले पवित्र आत्मा की सामर्थ्य प्राप्त करने की प्रतीक्षा करें, और तब ही सेवकाई पर निकलें। अर्थात, प्रभु यीशु से लगभग साढ़े तीन वर्ष तक सीखने और उस दौरान प्रभु द्वारा सेवकाई पर भेजे जाने के बावजूद शिष्य उनके साथ पवित्र आत्मा की उपस्थिति होने पर ही मसीही सेवकाई के लिए सक्षम हो सकते थे। यह सेवकाई कुछ प्रशिक्षण या अनुभव प्राप्त कर लेने पर निर्भर नहीं है; इसके लिए परमेश्वर की उपस्थिति साथ होना अनिवार्य है। 

फिर हमने देखा कि यह इसलिए आवश्यक है क्योंकि मसीही सेवकाई आरंभ करते ही शिष्यों का सामना शैतान से होना था, जिसके वश में सारा संसार पड़ा है (1 यूहन्ना 5:19)। शैतान अपनी चतुराई से परमेश्वर के लोगों को बहका सकता है, धार्मिकता और बाइबल की बातों के विषय में विश्वासियों को भरमा सकता है (2 कुरिन्थियों 11:3, 13-15)। वह फाड़ खाने वाले सिंह के समान मसीही विश्वासियों की हानि करने के लिए तैयार खड़ा है (1 पतरस 5:8)। इसलिए उसका सामना करने और उसकी युक्तियों पर जयवंत होने के लिए परमेश्वर की सामर्थ्य साथ होना अनिवार्य है।

 

इसीलिए प्रभु परमेश्वर ने यह प्रयोजन करके दे रखा है कि जैसे ही कोई व्यक्ति अपने पापों से पश्चाताप करता है, प्रभु यीशु से उनके लिए क्षमा माँगता है, प्रभु यीशु द्वारा कलवरी के क्रूस पर दिए गए बलिदान और उसके मृतकों में से पुनरुत्थान को स्वीकार करके, प्रभु यीशु को अपना उद्धारकर्ता ग्रहण कर लेता है, और प्रभु की आज्ञाकारिता में चलते रहने के लिए अपना जीवन प्रभु यीशु को समर्पित कर देता है, ठीक उसी पल से परमेश्वर पवित्र आत्मा उस उद्धार पाए हुए नए विश्वासी में आकर निवास करने लगता है (प्रेरितों 11:17; इफिसियों 1:13-14; गलातीयों 3:2)। वचन की इस सीधी सी स्पष्ट शिक्षा को लेकर पवित्र आत्मा के नाम पर गलत और भ्रामक शिक्षा फैलाने वालों ने अपनी ही धारणाएं बना रखी हैं, और उन गलत शिक्षाओं का प्रचार करते हैं। वे सिखाते हैं कि उद्धार पा लेने के बाद पवित्र आत्मा प्राप्त करने के लिए अलग से कुछ विशेष प्रयास करने पड़ते हैं - जिसका वचन में कोई समर्थन अथवा शिक्षा नहीं है। एक नवजात मसीही विश्वासी को प्रभु कैसे शैतान से हानि उठाने के लिए अकेला छोड़ सकता है? साथ ही वे लोग “पवित्र आत्मा से बपतिस्मे” को लेकर भी एक अलग ही सिद्धांत सिखाते हैं, कि यह एक भिन्न या दूसरा अनुभव और भरा जाना है, जबकि वचन में यह स्पष्ट लिखा गया है कि प्रभु यीशु मसीह पर विश्वास करने के साथ ही पवित्र आत्मा प्राप्त करना और पवित्र आत्मा से बपतिस्मा प्राप्त करना एक ही बात हैं; एक ही तथ्य की दो अलग अभिव्यक्तियाँ हैं (प्रेरितों 1:5, 8; 11:15-17)।

 

यदि आप मसीही विश्वासी हैं, और इन भ्रामक तथा गलत शिक्षाओं फँसाए गए हैं, तो प्रभु परमेश्वर से प्रार्थना करें कि वह आपको सही और गलत शिक्षा की पहचान दे, और गलत शिक्षाओं से निकालकर बाइबल की सही शिक्षाओं में स्थापित करे; अपने वचन को सिखाए, और अपने लिए उपयोगी पात्र बनाकर आप को अपनी सेवकाई में प्रयोग करे। ध्यान रखिए, अन्ततः, पृथ्वी के इस जीवन के बाद, आपका न्याय किसी व्यक्ति, मत, समुदाय, या डिनॉमिनेशन की शिक्षाओं और बातों के अनुसार नहीं होगा, वरन परमेश्वर के वचन के अनुसार होगा (यूहन्ना 12:47-48)। इसलिए किसी भी मनुष्य को प्रसन्न करने की, या मनुष्य के द्वारा बनाए गए विचारों और धारणाओं का पालन करते रहने की गलती ना करें (गलातियों 1:10); वरन देख-परख कर परमेश्वर के वचन के सत्य को ही थामें और निभाएं (1 थिस्सलुनीकियों 5:12; प्रेरितों 17:11-12)।


यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी उसके पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।

एक साल में बाइबल पढ़ें: 

  • भजन 72-73 

  • रोमियों 9:1-15


*******************************************************************

Recapitulation and Summary - (1) - Necessity & Receiving


In the previous 18 articles on the role of the Holy Spirit in Christian Ministry, we have seen and learnt some things that are very important for a Christian Believer and his Christian ministry. Today, about 2000 years after the earthly ministry of the Lord Jesus, many wrong teachings, preaching, doctrines, and behavior are rampant about the Holy Spirit, which, which were not seen during the Lord’s ministry or in the early Church, and have no basis or support from God’s Word the Bible. Instead, these are based on taking words, verses and portions of the Bible out of their context, and forcing interpretations upon them that are meant to suit a particular way of thinking, certain contrived doctrines and notions of some sects and denominations, to make them seem correct. To help us in our further studies on this topic, it would do us well to recapitulate and summarize what we have seen and learnt so far.


In the beginning we had seen that the Lord had asked His disciples to wait till they received the power of the Holy Spirit before embarking on their ministry of preaching and propagating the Gospel. In other words, despite having remained with the Lord Jesus for about three and a half years and having been trained by Him, having learnt from the Lord, it was only the presence of the Holy Spirit with them that would empower and enable them to be able to carry out their ministry and be effective. The implication is evident, Christian ministry is not through having been trained and taught, not even by the Lord Jesus; but through the presence of the Holy Spirit to guide and empower the one engaged in Ministry.


We then saw that this presence of the Holy Spirit was mandatory for the disciples, because immediately on stepping out for their ministry, they would have to confront Satan, under whose sway the whole world lies (1 John5:19). Satan, is quite capable of beguiling the people of God, misguide and mislead them about righteousness and teachings of God’s Word (2 Corinthians 11:3, 13-15); and he is standing as a roaring lion ready to harm the Christian Believers (1 Peter 5:8). Therefore, to confront and overcome him, it is essential for every Christian Believer to have the presence, power, and guidance of God continually.


It is for this reason that the Lord has made available this provision of the Holy Spirit, who comes to reside in every Christian Believer, the moment they repent of their sins, ask the Lord’s forgiveness for them, believe in the sacrifice of the Lord on the Cross of Calvary and His resurrection from the dead and accept the Lord Jesus as his savior, to live a life of submission and obedience to Him (Acts 11:17; Ephesians 1:13-14; Galatians 3:2). In spite of the clear, straightforward teaching of the Word of God on this subject, these preachers and teachers of false doctrines have made up their own notions about it and emphatically preach and teach them, misguide and mislead people into wrong ideas and thinking. They preach and teach that after being saved, to receive the Holy Spirit one has to make some extra efforts - which has no support from God’s Word. How can the Lord leave a newly Born-Again spiritual infant alone and helpless to be harmed by Satan? They also propound a new doctrine of “baptism of the Holy Spirit”, as a “second experience” or “second filling”; whereas it is very clearly and unambiguously written in the Word of God that receiving the Holy Spirit at the moment of being saved is the same as being baptized with the Holy Spirit; these are two ways of stating the same fact (Acts 1:5, 8; 11:15-17).


If you are a Christian Believer, and have got caught in these wrong teachings and false doctrines, then pray to the Lord Jesus to give you the discernment and understanding for the right teachings and doctrines, to deliver you from the wrong teachings and doctrines and establish you in the correct ones; that He may correctly teach you His Word and make you useful for His ministry. Bear in mind, that after the earthly life, your judgment will not be according to the teachings, doctrines, and beliefs of any person, sect, or denomination, but according to the word of God (John 12:47-48). Therefore, do not make the mistake of trying to please any person, sect, or denomination and their doctrinal notions by deliberately adhering to them (Galatians 1:10). But be very diligent and firm to examine and evaluate everything by the Word of God and only hold on to the truth of God’s Word and nothing else (1 Thessalonians 5:12; Acts 17:11-12). We will continue with this recapitulation and summary in the next article.

 

If you are still thinking of yourself as being a Christian, because of being born in a particular family and having fulfilled the religious rites and rituals prescribed under your religion or denomination since your childhood, then you too need to come out of your misunderstanding of Biblical facts and start understanding and living according to what the Word of God says, instead of what any denominational creed says or teaches. Make the necessary corrections in your life now while you have the time and opportunity; lest by the time you realize your mistake, it is too late to do anything about it.


If you are still not Born Again, have not obtained salvation, or have not asked the Lord Jesus for forgiveness for your sins, then you have the opportunity to do so right now. A short prayer said voluntarily with a sincere heart, with heartfelt repentance for your sins, and a fully submissive attitude, “Lord Jesus, I confess that I have disobeyed You, and have knowingly or unknowingly, in mind, in thought, in attitude, and in deeds, committed sins. I believe that you have fully borne the punishment of my sins by your sacrifice on the cross, and have paid the full price of those sins for all eternity. Please forgive my sins, change my heart and mind towards you, and make me your disciple, take me with you." God longs for your company and wants to see you blessed, but to make this possible, is your personal decision. Will you not say this prayer now, while you have the time and opportunity to do so - the decision is yours.



Through the Bible in a Year: 

  • Psalms 72-73 

  • Romans 9:1-15