ई-मेल संपर्क / E-Mail Contact

इन संदेशों को ई-मेल से प्राप्त करने के लिए अपना ई-मेल पता इस ई-मेल पर भेजें : rozkiroti@gmail.com / To Receive these messages by e-mail, please send your e-mail id to: rozkiroti@gmail.com

गुरुवार, 14 दिसंबर 2023

Blessed and Successful Life / आशीषित एवं सफल जीवन – 110 – Stewards of Holy Spirit / पवित्र आत्मा के भण्डारी – 39

Click Here for the English Translation

पवित्र आत्मा से सीखना – 19

    नया-जन्म पाए हुए प्रत्येक मसीही विश्वासी में उसके उद्धार पाने के समय से ही पवित्र आत्मा निवास करने लगता है, और इसलिए उसे परमेश्वर के पवित्र आत्मा का योग्य भण्डारी बन कर कार्य करना सीखना है। परमेश्वर ने अपना पवित्र आत्मा प्रत्येक विश्वासी को उसका सहायक, साथी, शिक्षक, और मार्गदर्शक होने के लिए दिया है; तथा विश्वासियों को मसीही जीवन जीने और परमेश्वर द्वारा उन्हें सौंपी गई सेवकाई को पूरा करने में सहायक होने के लिए भी। क्योंकि पवित्र आत्मा विश्वासी का शिक्षक भी है, इसलिए उसे परमेश्वर का वचन भी सिखाता है, यदि वह उस से सीखने के लिए तैयार हो; और बजाए मनुष्यों पर निर्भर रहने के और उस के कारण गलत शिक्षाओं में पड़ जाने का जोखिम उठाने के। पिछले लेखों में हमने 1 पतरस 2:1-2 से सीखा है कि विश्वासी को पवित्र आत्मा से सीखने के लिए अपने आप को किस प्रकार तैयार करना चाहिए, और फिर भजन 25 से देखा है कि परमेश्वर कैसे अपने लोगों को अपना वचन और मार्ग सिखाता है। आज से हम 1 कुरिन्थियों 2:12-14 से पवित्र आत्मा से सीखने के बारे में देखेंगे।

    पहले हमने यूहन्ना 14:26 से तथा यूहन्ना 16:13-15 से देखा था कि पवित्र आत्मा का मसीही विश्वासियों की सहायता और मार्गदर्शन करने का तरीका है उन्हें कोई नए दर्शन अथवा प्रकाशन देने की बजाए उन्हें प्रभु यीशु की बातों को स्मरण करवाना तथा जो प्रभु अपने शिष्यों से पहले कह चुका है उन बातों में से लेकर उन्हें बताना। यहाँ, 1 कुरिन्थियों 2:12 में, पवित्र आत्मा के द्वारा पौलुस यही बात कुछ भिन्न शब्दों में कह रहा है। पौलुस कहता है कि विश्वासियों को परमेश्वर द्वारा पवित्र आत्मा दिया गया है ताकि “हम उन बातों को जानें, जो परमेश्वर ने हमें दी हैं।” परमेश्वर कोई भी काम निरुद्देश्य नहीं करता है, और न ही किसी को कुछ भी उसे व्यर्थ गँवा देने के लिए नहीं देता है। मसीही विश्वासियों को विभिन्न वरदान और सँसाधन इसीलिए दिए गए हैं कि वे अपने मसीही जीवन को जीएँ  और अपनी सेवकाई को पूरा करें। परमेश्वर ने उन्हें अपना पवित्र आत्मा दिया है कि विश्वासियों को उसके बारे में सिखाए जो कुछ उसने उन्हें सेंत-मेंत या अनुग्रहपूर्वक दिया है, तथा कैसे उसे परमेश्वर के राज्य और महिमा के लिए उपयोग करें। कोई विश्वासी यह नहीं कह सकता है कि परमेश्वर ने उसे कुछ नहीं दिया है; यह उसकी ज़िम्मेदारी है कि वह पहचाने अथवा पता लगाए कि परमेश्वर ने उसे क्या वरदान दिए हैं, और उस से कौन सी सेवकाई लेना चाहता है; और फिर पवित्र आत्मा की सहायता और मार्गदर्शन में उसका निर्वाह करे। पवित्र आत्मा उसे परमेश्वर द्वारा दिए गए सँसाधनों के बारे में सिखाने के लिए है; यह कुछ उस के समान है जिसे हमने पिछले लेख में भजन 25:12 से परमेश्वर द्वारा अपने लोगों को सिखाने के बारे में देखा था, परमेश्वर उन्हें उस के अनुसार सिखाता है जो वह चाहता है कि लोग उसके लिए करें।

    विश्वासी, यदि वे अपने वरदान और सेवकाई के बारे में नहीं जानते हैं, तो उन्हें परमेश्वर से यह प्रकट करने के लिए माँगना चाहिए, उस से यह जानने के लिए सच्चे मन से प्रार्थना करने के द्वारा, तथा इस खरे, समर्पित उद्देश्य के साथ कि फिर वे परमेश्वर द्वारा सौंपे गए काम और दी गई सेवकाई को पूरा करेंगे तथा जैसा वह उन से चाहता है, वैसा ही जीवन भी जीएँगे। लोग सामान्यतः अपने वरदानों और सेवकाई को अपने जीवन पर ध्यान करने के द्वारा पहचान सकते हैं, यह देखने के द्वारा कि कलीसिया और परमेश्वर के लोगों के लिए किन कामों को वे अच्छे से करने पाते हैं, अन्य लोग उन से अकसर क्या करने के लिए और किस बात में सहायता देने के लिए कहते हैं, और वे परमेश्वर के लिए क्या करने से आनन्दित रहते हैं, आदि। सभी वरदान और सेवाकाइयाँ परमेश्वर के लिए समान महत्व और मूल्य के होते हैं, तथा सभी को एक ही वरदान अथवा सेवकाई नहीं दी गई है। इसलिए किसी को भी किसी अन्य के वरदान अथवा सेवकाई को लेकर ईर्ष्या अथवा लालच नहीं करना चाहिए। और न ही किसी को उसे जो नहीं मिला है या किसी अन्य को जो दिया गया है, उस को लेकर कुड़कुड़ाना चाहिए। प्रतिफलों के लिए होने वाले अन्तिम न्याय के समय, प्रत्येक का न्याय उसके अनुसार किया जाएगा जो उन्हें दिया गया था, और उन्होंने उसे परमेश्वर के राज्य और महिमा के लिए कि प्रकार से उपयोग किया।

    प्रभु यीशु मसीह के साथ क्रूस पर चढ़ाए गए डाकुओं में से पश्चाताप करने वाले के बारे में सोचिए; उसकी सेवकाई कुछ ही मिनटों की, तथा केवल एक ही वाक्य बोलने की थी। यह कदापि संभव नहीं था कि वह कहीं पर जाता या प्रभु के लिए कुछ करता; लेकिन आज भी, इस घटना के होने के 2000 वर्ष से भी अधिक बीत जाने के बाद भी, वह आज भी असंख्य लोगों से बोलता रहता है, कितनों को विश्वास में लेकर आता है, कितनों की उन के प्रभावी होकर विश्वास में बढ़ने में सहायता करता है,  और उसकी सेवकाई आज भी ज़ारी है। इसी प्रकार से आज भी अनगिनत ऐसे प्रभु के सेवक और संत हैं जिन्हें यह पता ही नहीं है कि उनके जीवन तथा कार्यों ने औरों के जीवनों को किस प्रकार से प्रभावित किया है, उन्हें बदला है, और सँसार के न जाने कितने लोगों के उद्धार का कारण बने हैं। हो सकता है कि उन्होंने अपने जीवनों या कार्यों को कभी किसी योग्य भी न समझा हो, लेकिन परमेश्वर ने उन्हें बहुत सामर्थी रीति से उपयोग किया है। जो भी जीवन परमेश्वर की आज्ञाकारिता में और परमेश्वर को आदर देने के लिए जिया जाएगा, वह हमेशा ही बहुतायत से फलवन्त होगा तथा परमेश्वर द्वारा बड़े इनाम पाएगा।

    कोई भी वरदान अथवा सेवकाई छोटी या महत्वहीन नहीं है; परमेश्वर की दृष्टि में, प्रत्येक वरदान और सेवकाई का समान महत्व और मूल्य है। किसी को भी 1 कुरिन्थियों 12:31 के “बड़े से बड़े वरदानों” की गलत व्याख्या से भरमाए नहीं जाना चाहिए। यह समझने के लिए कि इसका वास्तविक अर्थ क्या है, उसे उसके संदर्भ, 1 कुरिन्थियों 12:28-3 में देखिए, तथा वहाँ दिए गए आत्मिक वरदानों के क्रम पर ध्यान कीजिए – बहुधा जिस का “बड़ा” या “सर्वोच्च” वरदान होने का दावा किया जाता है और इसलिए उसका लालच किया जाता है, “अन्य-भाषा बोलने का वरदान” वह प्रथम नहीं, अन्तिम है। यह विषय एक पहले के लेख में, 28 अगस्त 2022 को विस्तार से दिया गया है, और पाठक उसे वहाँ से पढ़ सकते हैं। बजाए इसे ले कर कुड़कुड़ाने के कि उसे क्या नहीं मिला है, विश्वासियों को परमेश्वर का धन्यवाद करना चाहिए, हर उस बात के लिए जो उसने उन्हें सेंत-मेंत और अनुग्रह द्वारा प्रदान की है, तथा पवित्र आत्मा की सहायता से “उन बातों को जानें, जो परमेश्वर ने हमें दी हैं” और फिर उन्हें पवित्र आत्मा के मार्गदर्शन में परमेश्वर के राज्य और महिमा के लिए उपयोग करे। अगले लेख में हम यहाँ से आगे देखेंगे।

    यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।

कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें

***********************************************************************

English Translation

Learning from the Holy Spirit – 19

    Every Born-Again Christian Believer, having the Holy Spirit residing in him since the time of his salvation, must learn to function as a worthy steward of the Holy Spirit of God. God has given His Holy Spirit to every Believer, as his Helper, Companion, Teacher, and Guide; to help the Believers live their Christian lives and fulfil their God assigned ministry. The Holy Spirit is also to be the Believer’s Teacher and teaches him God’s Word, if he is willing to learn from Him; instead of the Believer relying upon men and thereby becoming prone to fall into erroneous teachings. In the previous articles we have seen from 1 Peter 2:1-2 how the Believer should prepare himself to learn from the Holy Spirit, and then from Psalm 25 about how God teaches His people His Word and ways. From today we will start considering from 1 Corinthians 2:12-14 about learning from the Holy Spirit.

    Earlier, we had seen from John 14:26 and from John 16:13-15 that the way the Holy Spirit helps and guides the Christian Believers is not by giving any new revelations or teachings, but by bringing to their remembrance and declaring to the Lord’s disciples what the Lord has already taught to them. Here, in 1 Corinthians 2:12, Paul, through the Holy Spirit is saying the same thing, in different words. Paul says that the Holy Spirit has been given to the Believers by God, so that “we might know the things that have been freely given to us by God.” God does not do anything without a purpose, and does not give anything to anyone to be wasted away. Having given various gifts and provisions to the Christian Believer, to live his Christian life and fulfil his ministry, God has also given the Holy Spirit to teach the Believers about what He has freely or graciously given to them, and how to put it use for God’s Kingdom and glory. No Believer can say that God has not given him anything; it is his responsibility to recognize or find out the gifts God has given him, the ministry God wants done through him, and then carry it out through the help and guidance of the Holy Spirit. The Holy Spirit is there to teach the Believers about the things that God has given him; this is something like what we saw in the last article, from Psalm 25:12 about God teaching His people that which He choses to teach them, according to what He wants to have them do for Him.

    The Believers, if they are not aware of their ministry and gifts, should ask God to reveal it to them, by earnestly praying to Him about it, with a sincere desire to then work to fulfil their God assigned ministry and live for Him the way He wants them to live. They can usually recognize their gifts and ministry by reviewing their lives and seeing what they usually are good at doing for the Church and God’s people; the things people often ask to help them out with; the things they enjoy doing for God, etc. Every gift and ministry are of equal value and importance for God, and not everyone has been given the same gift or ministry. So, none should feel envious about someone else’s gift and ministry, nor covet it. Neither should anyone grumble about what they have not received and what others have received. At the final judgment for rewards, everyone will be judged for what was given to them, and how they put it to use for the Kingdom and glory of God.

    Consider the penitent thief on the cross, when the Lord Jesus was crucified; his ministry was only of a few minutes, and of speaking one single sentence. There was no way that he could go anywhere or do anything for the Lord after his repentance; but till today, over 2000 years after the incidence, he still continues to speak to countless people, and bring so many to faith, or make so many grow in their faith – effectively, his ministry continues even today. Similarly, there are numerous saints and servants of God, who don’t even know how their lives and works have impacted others, changed them, and saved so many people in the world. They may not even have considered their lives and efforts worthwhile, but God has still used it mightily. The life lived in obedience to, and for honoring God, will always bring abundant fruits and be greatly rewarded by God.

    No gift or ministry is small or insignificant; in God’s eyes, every gift and every ministry is of equal value. No one should get carried away because of misunderstanding “best gifts” of 1 Corinthians 12:31. To understand what it actually means, see it in its context of 1 Corinthians 12:28-31, and consider the sequence in which the spiritual gifts are mentioned there – the often touted and coveted as ‘the best,’ the gift of ‘tongues’ is the last one, not first. This topic has been covered earlier in another article of 28th August 2022 in detail, and the readers can read about it there. Instead of grumbling about what he has got or not got, the Believer should thank God for whatever God has graciously or ‘freely’ given to him, and through the help of Holy Sprit “know the things that have been freely given to us by God,” then put them to use under His guidance for God’s Kingdom and glory. We will carry on from here in the next article.

    If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.

Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well

बुधवार, 13 दिसंबर 2023

Blessed and Successful Life / आशीषित एवं सफल जीवन – 109 – Stewards of Holy Spirit / पवित्र आत्मा के भण्डारी – 38

Click Here for the English Translation

पवित्र आत्मा से सीखना – 18

    क्योंकि प्रत्येक नया-जन्म पाया हुआ मसीही विश्वासी पवित्र आत्मा का भण्डारी भी है, जो उस में निवास करता है, और उसके उद्धार पाने के क्षण ही में परमेश्वर के द्वारा उसे दे दिया जाता है, इसलिए उसे अपने भण्डारी होने का निर्वाह योग्य रीति से करना है। विश्वासी को परमेश्वर पवित्र आत्मा दिया गया ताकि उसके मसीही जीवन को जीने और परमेश्वर द्वारा उसे सौंपी गई सेवकाई का ठीक प्रकार से निर्वाह करने में उसका सहायक हो, मार्गदर्शक हो। पवित्र आत्मा विश्वासी का शिक्षक भी है; जिन अन्य बातों को विश्वासी को सीखना होता है, उन के अतिरिक्त, पवित्र आत्मा विश्वासी को परमेश्वर के वचन को भी सिखाता है। इसलिए प्रत्येक मसीही विश्वासी को किसी मनुष्य एवं मनुष्य की रचनाओं पर निर्भर रहने की बजाए, परमेश्वर के वचन को पवित्र आत्मा से सीखना चाहिए, जिस से कि किसी भी प्रकार की गलत शिक्षाओं में पड़ने के खतरे से बचा रहे। पिछले लेखों में हमने देखा है कि लोग क्यों पवित्र आत्मा की बजाए, मनुष्यों से सीखने पर अधिक निर्भर रहना चाहते हैं; और हमने 1 पतरस 2:1-2 से यह भी देखा है कि विश्वासी को पवित्र आत्मा से सीखने के लिए अपने आप को किस प्रकार से तैयार करना चाहिए। पिछले लेख से हमने भजन 25 से परमेश्वर द्वारा लोगों को अपने वचन और मार्गों को सीखने के बारे में देखना आरंभ किया है। यह भजन विश्वासी के परमेश्वर से वचन को सीखने के बारे में मनन करने के लिए कुछ बहुत गंभीर और महत्वपूर्ण बातों को दिखाता है; और साथ ही कुछ गलत धारणाओं का भी, जो वचन सीखने के बारे में सामान्यतः लोगों में पाई जाती हैं, निवारण कर देता है। संबंधित पदों से, जिस क्रम में वे लिखे गए हैं, पिछले लेख में हमने पद 8 और 9 से देखा था, कि परमेश्वर पापियों को सिखाता है, और वह सीखने वाले में नम्रता होने की माँग करता है। आज हम एक और पद से आगे सीखेंगे।

    परमेश्वर द्वारा वचन और उसके मार्ग सिखाने से संबंधित यह अगला पद है:

  •     पद 12: “वह कौन है जो यहोवा का भय मानता है? यहोवा उसको उसी मार्ग पर जिस से वह प्रसन्न होता है चलाएगा।” यह पद हमारे सामने उन विश्वासियों के लिए जो परमेश्वर से सीखना चाहते हैं, दो बातों को विचार करने के लिए रखता है।

o   पहली, परमेश्वर सीखने वाले में न केवल नम्रता चाहता है, लेकिन साथ ही यह भी कि वह यहोवा का भय मानता है। बहुत से लोग परमेश्वर का भय रखने का दावा तो करते हैं, किन्तु वे इसे अपने जीवन में व्यावहारिक रीति से प्रकट नहीं करते हैं। अधिकाँश के लिए परमेश्वर का भय रखने का अर्थ होता है अपनी नैतिक और धार्मिक धारणाओं का रीति के अनुसार निर्वाह करते रहना। किन्तु परमेश्वर का वचन हमारे लिए परिभाषित करता है कि वास्तव में परमेश्वर का भय क्या होता है, “यहोवा का भय मानना बुराई से बैर रखना है। घमण्ड, अहंकार, और बुरी चाल से, और उलट फेर की बात से भी मैं बैर रखती हूं” (नीतिवचन 8:13)। इसलिए, वह जो वास्तव में परमेश्वर का भय मानता है, वह हर प्रकार की बुराई से बैर रखेगा, और अपने जीवन के द्वारा उसे व्यावहारिक रीति से भी दिखाएगा। साथ ही वह इस बात के लिए भी सचेत रहेगा कि इस पद में लिखी उन अन्य बातों से भी दूर रहे जिन से परमेश्वर बैर रखता है।

o   दूसरी, उसे परमेश्वर उसी मार्ग पर जिस से वह प्रसन्न होता है चलाएगा; अर्थात, परमेश्वर ने उसके लिए जो तय किया है, उसके अनुसार उसे सिखाएगा। प्रत्येक विश्वासी के लिए परमेश्वर ने पहले से ही कुछ बातें निर्धारित कर के रखी हैं (इफिसियों 2:10); और उसे के अनुसार उसे आत्मिक वरदान भी दिए हैं कि उस कार्य या सेवकाई का निर्वाह करे (रोमियों 12:6-18)। परमेश्वर उसी के अनुसार सिखाता है, जो वह चाहता है कि वह व्यक्ति उसके लिए करे। बाइबल, परमेश्वर की आशीषों और गुणों का भण्डार है, और हर कोई उस से सीख सकता है; परमेश्वर ने जो कार्य और सेवकाई विश्वासी के लिए निर्धारित की है, उसे के अनुसार सीखने और उस में बढ़ने की योग्यता और क्षमता भी उसे प्रदान करता है। विश्वासी जैसे-जैसे अपनी सेवकाई को पूरा करते हैं, परमेश्वर के प्रति आज्ञाकारी और प्रतिबद्ध बने रहते हैं, परमेश्वर भी उन्हें और परिपक्व करता जाता है, और उनकी विश्वासयोग्यता के लिए उन्हें और अधिक आशीषित करता है, जैसा कि भजन 25:13-14 से प्रकट है।

    इसलिए, भजन 25:4 “हे यहोवा अपने मार्ग मुझ को दिखला; अपना पथ मुझे बता दे” परमेश्वर से सीखने की इच्छा रखने वाले प्रत्येक मसीही विश्वासी की सच्चे मन से की गई प्रार्थना होनी चाहिए। परमेश्वर कभी अपने आप को किसी पर थोपता नहीं है, जब हम उस से माँगते हैं, उसे अनुमति देते हैं, तब वह हमारे जीवनों में अद्भुत कार्य करता है जिन से हमारा लाभ और परमेश्वर की महिमा होती है। अगले लेख से हम 1 कुरिन्थियों 2:12-14 से पवित्र आत्मा द्वारा सीखे जाने के बारे में देखना आरंभ करेंगे।

    यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।

कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें

***********************************************************************

English Translation

Learning from the Holy Spirit – 18

     Since every Born-Again Christian Believer is a steward of the Holy Spirit, who resides in him, and has been given to him by God at the very moment of his being saved, therefore, he has to ensure fulfilling his stewardship worthily. God the Holy Spirit has been given to him to help and guide him in his Christian life and for fulfilling his God given ministry. The Holy Spirit is also the Believer’s Teacher; besides other things that he needs to learn, He teaches him God’s Word the Bible. Therefore, every Christian Believer should learn the Word of God from the Holy Spirit, instead of relying upon men and their works, to avoid falling into any possible erroneous teachings. In the previous articles we have seen why people rely more upon men to learn God’s Word, than learn from the Holy Spirit; and have seen from 1 Peter 2:1-2 how the Believer should prepare himself to learn from the Holy Spirit. Since the last article, we have started to see from Psalm 25, about God’s teaching His people. This Psalm shows us some very important points to ponder over in learning from God; and it also dispels many common misconceptions related to learning God’s Word and ways, seen amongst the people. From the relevant verses, in the order of the verses, we have seen from verses 8 and 9 in the last article, that God teaches sinners, and He requires humility in the learner. Today we will carry on learning from one more verse.

    The next verse related to God’s teaching His Word and ways is:

  • Verse 12: “Who is the man that fears the Lord? Him shall He teach in the way He chooses.” This verse puts before us two points for the Believers wanting to learn from God, to consider.

    • Firstly, God not only wants humility in the learner, but also that he should be a man that fears the Lord. Many people claim to fear the Lord, but they do not practically demonstrate it through their lives. For most, being in the fear of the Lord usually means a ritualistic observance of their religious and moral beliefs. But God’s Word defines for us, what fear of the Lord actually is, “The fear of the Lord is to hate evil; Pride and arrogance and the evil way And the perverse mouth I hate” (Proverbs 8:13). Therefore, the person who actually does fear the Lord, will hate evil in all its forms, and demonstrate it practically through his life. And he will also be careful to see that the other things mentioned in this verse that God hates, do not have a place in his life.

    • Secondly, God will teach that person; but Him shall He teach in the way He chooses; i.e., will teach according to what God has chosen for him. For every Believer, God has prepared somethings to do beforehand (Ephesians 2:10); and has given him spiritual gifts accordingly, to fulfil that work or ministry (Romans 12:6-8). God teaches according to what He wants that person to do for Him. The Bible is a treasure trove of God’s blessings and abilities, and everyone can learn from it; God will give the ability to learn and grow in the work or ministry that He has assigned to every Believer. As the Believers fulfil their ministry, remain obedient and committed to God in it, God will continue to teach them more, mature them further, and be blessed because of their faithful service, as is borne out from Psalm 25:13-14.

    Therefore, Psalm 25:4 “Show me Your ways, O Lord; Teach me Your paths” should be the heartfelt prayer of every Christian Believer, to learn from God. God never imposes Himself on anyone, when we ask Him and allow Him to, He does wonderful things in our life that will benefit us and glorify Him. In the next article we will begin to see from 1 Corinthians 2:12-14 about the Holy Spirit’s teaching the Believers.

    If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.

Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well

मंगलवार, 12 दिसंबर 2023

Blessed and Successful Life / आशीषित एवं सफल जीवन – 108 – Stewards of Holy Spirit / पवित्र आत्मा के भण्डारी – 37

Click Here for the English Translation

पवित्र आत्मा से सीखना – 17

    प्रत्येक नया-जन्म पाए हुए मसीही विश्वासी में, उसके उद्धार पाने के क्षण से ही परमेश्वर पवित्र आत्मा आकर निवास करने लगता है। परमेश्वर ने उसे मसीही विश्वासी को दिया है कि उसे मसीही जीवन जीने और परमेश्वर द्वारा उसे सौंपी गई सेवकाई में उसका सहायक, साथी, शिक्षक, और मार्गदर्शक हो। परमेश्वर के द्वारा दिए गए सँसाधन का भण्डारी होने के नाते, यह प्रत्येक मसीही विश्वासी के लिए अनिवार्य है कि वह पवित्र आत्मा के बारे में सीखे, और साथ ही उस से परमेश्वर के वचन बाइबल को भी सीखे, ताकि योग्य रीति से उसकी सेवाओं और सामर्थ्य का अपने जीवन में उपयोग कर सके। पिछले कुछ लेखों में हम 1 पतरस 2:1-2 से देखते आ रहे हैं कि परमेश्वर के वचन को, मनुष्यों से सीखने की बजाए, परमेश्वर पवित्र आत्मा से कैसे सीखना है। मनुष्य से सीखने से परमेश्वर के लोग झूठी शिक्षाओं, गलत सिद्धांतों, और मनुष्यों के अपने विचारों तथा धारणाओं से गढ़ी हुए बातों को, परमेश्वर का सत्य समझ कर सीखने के खतरे में पड़ जाते हैं।

    हमने 1 पतरस 2:1-2 से यह भी देखा है कि पवित्र आत्मा से सीखने के लिए, विश्वासी को साँसारिक और शारीरिक व्यवहार को त्याग देना होगा, उसे पवित्र आत्मा से सीखने की वास्तविक, सच्ची इच्छा रखनी होगी, और अपने अंदर केवल परमेश्वर के वचन और शिक्षाओं के “निर्मल आत्मिक दूध” को ही प्राप्त करने की उत्कंठा रखनी होगी, बजाए परमेश्वर के सत्य के नाम पर कुछ भी मिलावटी बातें ग्रहण करने की प्रवृत्ति रखने के। जब विश्वासी के अन्दर यह वास्तविक लालसा होगी, वह परमेश्वर से माँगेगा कि वही उसे सिखाए, और मनुष्यों की बातों की बजाए पवित्र आत्मा के मार्गदर्शन में चलने का साहस रखने का निर्णय लेगा, तो उस में निवास करने वाला पवित्र आत्मा उसकी सहायता करेगा, उसका मार्गदर्शन करेगा, उसे सही और गलत, शुद्ध और मिलावटी में पहचान और भेद करने की योग्यता और क्षमता देगा। आज हम भजन 25 से सीखना आरंभ करेंगे कि परमेश्वर अपने लोगों को अपना वचन कैसे सिखाता है।

    पवित्र आत्मा के प्रभु के नया-जन्म पाए हुए विश्वासियों में रहने की प्रतिज्ञा प्रभु ने अपने शिष्यों के साथ उनकी अंतिम चर्चा के दौरान की थी, उनके क्रूस पर चढ़ाए जाने के लिए पकड़े जाने से पहले। पृथ्वी पर अपनी सेवकाई के दिनों में प्रभु ने उन्हें पवित्र आत्मा के बारे में सिखाया था; और इस अंतिम चर्चा में जो सिखाया था, वह हमारे लिए यूहन्ना 14 से 16 अध्याय में लिखा गया है। लेकिन इसका यह अर्थ नहीं है कि पुराने नियम के समय के परमेश्वर के लोगों को परमेश्वर और उसके वचन के बारे में सीखने के लिए कोई ईश्वरीय सहायता उपलब्ध नहीं थी। परमेश्वर द्वारा अपने लोगों को पवित्र शास्त्र सिखाए जाने से संबंधित एक खण्ड दाऊद के द्वारा पवित्र आत्मा की अगुवाई में होकर लिखा गया एक भजन है। उनके लिए जो उसका वचन सीखना चाहते हैं, दाऊद में होकर परमेश्वर ने अपने वचन में कुछ बहुत महत्वपूर्ण बातें लिखवाई हैं, कि उन पर मनन किया जाए। ये बातें लोगों के मनों में परमेश्वर के वचन को सीखने से संबंधित बसी हुई कई गलत धारणाओं को नकार देती हैं, और कई उन गलतफहमियों को दूर कर देती हैं जिन्हें शैतान परमेश्वर का वचन सीखने के संदर्भ में लोगों में फैलाता रहता है।

    भजन 25 में ये जिस क्रम में लिखे गए हैं, उसके अनुसार, ये संबंधित पद हैं:

  • पद 8: “यहोवा भला और सीधा है; इसलिये वह पापियों को अपना मार्ग दिखलाएगा।” परमेश्वर पक्षपात नहीं करता है; यदि वे सच्चे मन से उस से सीखना चाहें, तो परमेश्वर पापियों को भी अपने मार्ग दिखाता है। दाऊद ने जिस समय यह भजन लिखा था, उस समय प्रभु यीशु में विश्वास के द्वारा उद्धार पाने के बारे में कोई नहीं जानता था; इसलिए, इस खण्ड पर विचार करते समय, परमेश्वर के उन लोगों में “उद्धार पाए हुए” और “उद्धार नहीं पाए हुए” होने के बारे में सोचना पूर्णतः असंगत है। यद्यपि कोई भी “निष्पाप” और “परिशुद्ध” नहीं हो सकता था, किन्तु साधारण विचार यही था कि परमेश्वर की दृष्टि में धर्मी होने के लिए, उसका आज्ञाकारी होना चाहिए। शैतान द्वारा लोगों को बहकाए जाने का एक तरीका है उन के अन्दर यह विचार डालना कि वे परमेश्वर और उसके वचन के निकट आने, तथा उसके वचन को सीखने के लायक धर्मी और भले नहीं हैं; और वचन को सीखने के लिए पर्याप्त धर्मी और भला होना आवश्यक है। किन्तु यह पद इन सभी विचारों, धारणाओं, और तर्क की व्यर्थता को दिखाता है। क्योंकि हमारे हृदयों में बोया गया वचन हमें उद्धार पाने तक लेकर जाता है (रोमियों 10:8-10; 1 कुरिन्थियों 15:2; इफिसियों 1:13; याकूब 1:21), तो फिर परमेश्वर उसे पापियों से रोक के क्यों रखेगा और उन्हें उसके पास आने तथा उद्धार पाने से वंचित क्यों करे रहेगा? जब विश्वासी सुसमाचार प्रचार करते हैं, तब क्या वे परमेश्वर के वचन को पापियों और “उद्धार नहीं पाए हुए” लोगों के हृदय में नहीं बो रहे होते हैं?

  • पद 9: “वह नम्र लोगों को न्याय की शिक्षा देगा, हां वह नम्र लोगों को अपना मार्ग दिखलाएगा।” सम्पूर्ण बाइबल में नम्रता ऐसा सदगुण है जिसकी बहुत सराहना की गई है और उसे परमेश्वर के लोगों का एक गुण बताया गया है। परमेश्वर नम्रता की बहुत कद्र करता है तथा उसे इनाम देता है (याकूब 4:6, 10; 1 पतरस 5:5-6); और यह पद हमें बताता है कि जो उसकी दृष्टि में नम्र होते हैं, परमेश्वर उन्हें अपने मार्ग दिखाता है। साँसारिक एवं शारीरिक व्यवहार के चिह्न 1 कुरिन्थियों 3:3 में दिए गए हैं, और ये वे बाते हैं जिन्हें, जैसा हमने हाल ही में 1 पतरस 2:1 से देखा है, परमेश्वर के लोगों को पहले छोड़ना होगा, तब ही वे परमेश्वर का वचन सीखने पाएँगे। ये सभी घमण्ड, अर्थात नम्रता न होने के चिह्न अथवा परिणाम हैं। परमेश्वर को घमण्ड से घृणा है, और वह उसके साथ किसी भी रीति से कोई संपर्क नहीं रखता है। इसलिए जो भी परमेश्वर से उसका वचन सीखना चाहता है, पहले उसे परमेश्वर की दृष्टि में नम्र होना सीखना पड़ेगा, उसके बाद ही वह उस से कुछ सीखने की आशा रख सकता है।

    हम अगले लेख में यहाँ से आगे देखेंगे, और इस भजन से कुछ अन्य तरीकों को देखेंगे जिनके द्वारा परमेश्वर अपने लोगों को सिखाता है।

    यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।

कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें

***********************************************************************

English Translation

Learning from the Holy Spirit – 17

    In every Born-Again Christian Believer, God the Holy Spirit resides since the moment of his salvation. He has been given by God to him to be his Helper, Companion, Teacher, and Guide, for living his Christian life and fulfilling his God assigned ministry. As a steward of God given provision, it is incumbent upon every Believer to learn about the Holy Spirit, as well as to learn God’s Word the Bible from Him, to worthily utilize His services and strength in their lives. Over the past few articles, we have been learning about learning God’s Word from the Holy Spirit, instead of learning from man. Learning from man renders God’s people prone to learning false teachings, wrong doctrines, and various personal thoughts and opinions of man in the name of God’s truth.

    We have also seen from 1 Peter 2:1-2 that to learn from the Holy Spirit, the Believer needs to separate out from worldly and carnal behavior, has to sincerely desire learning from the Holy Spirit, and must have a craving for only the “pure milk of the Word of God” and its teachings, instead of being willing to accept any adulterated teachings dispensed as God’s truth to him. When the Believer has this sincere longing in him, asks God for teaching him, and is willing to take the bold step of following the guidance of the Holy Spirit in preference to following men and their teachings, the Holy Spirit residing in him helps and guides him, gives him the discernment and ability to recognize the true from the false, the pure from the impure. Today we will begin to learn from Psalm 25 about God’s teaching His Word to His people.

    The promise of the Holy Spirit being with the Born-Again Believers was made by the Lord Jesus to His disciples in His last discourse with them, before His being taken for crucifixion. The Lord had taught them about the Holy Spirit during His earthly ministry; and what he taught in this final discourse has been recorded for us in John chapters 14 to 16. But this does not mean that God’s people in the Old Testament times did not have the benefit of divine help and guidance for learning about God and His Word. One of the sections of the Scriptures that deals with God’s teaching His people is a psalm written by David under the guidance of the Holy Spirit. Through David, God has had recorded in His Word some very important things for everyone who wants to learn His Word, to ponder over. These things negate many misconceptions that people have about learning God’s Word, and do away with many misunderstandings that Satan has deviously been propagating about learning God’s Word.

    In the order they have been written, the relevant verses from Psalm 25 are:

  • Verse 8: “Good and upright is the Lord; Therefore, He teaches sinners in the way." God does not discriminate; he teaches even the sinners, if they sincerely want to learn from Him. When David wrote this Psalm, there was no concept of salvation by faith in the Lord Jesus amongst God’s people; therefore, it is irrelevant to think in terms of “saved” and “not saved” when considering this passage. Though no one could be ‘sinless’ and ‘pure’ but the general idea was to be obedient to God’s Word to be righteous in His eyes. One of the ways in which Satan misleads people is to put it in them that they are not righteous or good enough to approach God, or His Word, or to learn God’s Word; and that one can only learn God’s Word after becoming sufficiently righteous or good. But this verse shows the fallacy of all such teachings. Since it is God’s Word implanted in our hearts that leads us to salvation (Romans 10:8-10; 1 Corinthians 15:2; Ephesians 1:13; James 1:21), why will God withhold it from sinners and deny them the opportunity to draw near to Him to be saved? When Believers preach the gospel, are they not sowing God’s Word to the sinners and the ‘not-saved’ people?

  • Verse 9: “The humble He guides in justice, And the humble He teaches His way.” Throughout the Bible, humility is a virtue that has been greatly praised, and is considered a characteristic of God’s people. God greatly cares for, and rewards humility (James 4:6, 10; 1 Peter 5:5-6); and this verse tells us that those who are humble in His sight, He teaches them His ways. The signs of worldliness and carnality given in 1 Corinthians 3:3, things which, as we have recently seen from 1 Peter 2:1, God’s people must give up before learning God’s Word। They are all manifestations or consequences of pride, i.e., due to lack of humility. God hates pride, does not in anyway associate with it. Therefore, anyone wanting to learn God’s Word must learn to be humble – in God’s eyes, before expecting to learn anything from God.

    We will carry on from here in the next article, and see some other ways in which God teaches His people, from this Psalm.

    If you have not yet accepted the discipleship of the Lord, make your decision in favor of the Lord Jesus now to ensure your eternal life and heavenly blessings. Where there is obedience to the Lord, where there is respect and obedience to His Word, there is also the blessing and protection of the Lord. Repenting of your sins, and asking the Lord Jesus for forgiveness of your sins, voluntarily and sincerely, surrendering yourself to Him - is the only way to salvation and heavenly life. You only have to say a short but sincere prayer to the Lord Jesus Christ willingly and with a penitent heart, and at the same time completely commit and submit your life to Him. You can also make this prayer and submission in words something like, “Lord Jesus, I am sorry for my sins and repent of them. I thank you for taking my sins upon yourself, paying for them through your life.  Because of them you died on the cross in my place, were buried, and you rose again from the grave on the third day for my salvation, and today you are the living Lord God and have freely provided to me the forgiveness, and redemption from my sins, through faith in you. Please forgive my sins, take me under your care, and make me your disciple. I submit my life into your hands." Your one prayer from a sincere and committed heart will make your present and future life, in this world and in the hereafter, heavenly and blessed for eternity.

Please Share the Link & Pass This Message to Others as Well

सोमवार, 11 दिसंबर 2023

Blessed and Successful Life / आशीषित एवं सफल जीवन – 107 – Stewards of Holy Spirit / पवित्र आत्मा के भण्डारी – 36

Click Here for the English Translation

पवित्र आत्मा से सीखना – 16

    नया-जन्म पाया हुआ प्रत्येक मसीही विश्वासी परमेश्वर पवित्र आत्मा का भण्डारी भी है, जो उस में उस के उद्धार पाने के क्षण से ही निवास करता है। पवित्र आत्मा, परमेश्वर के द्वारा विश्वासी को मसीही जीवन जीने और परमेश्वर द्वारा उसे सौंपी गई सेवकाई के सही निर्वाह में उसका सहायक, साथी, शिक्षक, और मार्गदर्शक होने के लिए दिया गया है। उनका शिक्षक होने के नाते, यदि वे उस से सीखने के लिए तैयार हों, तो पवित्र आत्मा विश्वासियों को परमेश्वर का वचन, बाइबल भी सिखाता है। हम 1 पतरस 2:1-2 से सीख रहे हैं कि विश्वासियों को परमेश्वर का वचन किस प्रकार से सीखना है: उन्हें साँसारिक और शारीरिक व्यवहार से बाहर निकलना है; परमेश्वर के वचन को परमेश्वर ही से सीखने की एक सच्ची लालसा रखनी है; और उनकी उत्कंठा केवल “निर्मल आत्मिक दूध” ही प्राप्त करने की होनी चाहिए, न कि मानवीय विचारों, बुद्धि, और समझ की बातों की मिलावट के साथ परोसे गए की। जब विश्वासी केवल पवित्र आत्मा पर सीखने के लिए निर्भर रहते हैं, उसके निर्देशों का पालन करते हैं, तो वह उन्हें “निर्मल आत्मिक दूध” और मिलावटी वचन में पहचान करने की समझ-बूझ और मार्गदर्शन भी प्रदान करता है।

    शैतान, उसे निष्क्रिय करने के लिए, परमेश्वर के वचन में मिलावट दो प्रकार से करवाता है। एक है, उसके दूतों के द्वारा जान-बूझकर परमेश्वर के वचन और उसकी सही शिक्षाओं में शैतानी झूठ मिला देना; और दूसरा है उन समर्पित विश्वासियों के द्वारा जो वचन की सेवकाई में लगे हैं चुपके से और चालाकी से कोई मिलावट करवा देना। परमेश्वर के वचन के इन प्रचारकों और शिक्षकों के जीवन में यदि कहीं भी कोई ज़रा सा भी पाप, समझौता, या कमज़ोरी होगी, तो वह शैतान को अंदर आकर अपनी झूठी शिक्षाओं के बीज उन में बोने का मार्ग दे देगा, और उन्हें पता भी नहीं चलेगा कि क्या कर दिया गया है। वे विश्वासी अपनी सेवकाई में लगे रहते हैं, अपनी प्रतीत होने में श्रद्धापूर्ण और परमेश्वर के प्रति आदरणीय शिक्षाओं को मानते, सिखाते, और मनवाते रहते हैं, बिना इस बात का एहसास किए कि वास्तव में उनकी शिक्षाएँ भ्रामक और बाइबल से बाहर की हैं, जो उनकी अपनी सोच, समझ, और धारणाओं के अनुसार हैं, न कि परमेश्वर के वचन के। यह बाइबल से बाहर की भ्रामक शिक्षाओं की पहचान करने के लिए एक और पहचान देता है – केवल कुछ सीमित सँख्या के विश्वासियों या मण्डलियों के द्वारा ही कुछ विशेष शब्द, अभिव्यक्तियाँ, वाक्यांश, आदि को बोलना; और या तो आदत के द्वारा अन्यथा किसी की नकल करते हुए, सामान्यतः उन्हें बारंबार दोहराते रहना। परमेश्वर के प्रकाशन और शिक्षाएँ सभी के लाभ और उपयोग के लिए होते हैं उसकी सम्पूर्ण कलीसिया के लिए, केवल कुछ ही विश्वासियों या कलीसियाओं ही के लिए नहीं। इसलिए यदि कोई ऐसी बात है जिसका पालन केवल कुछ ही विश्वासी या मण्डलियाँ करती आ रही हैं, तो उसे बहुत बारीकी से परमेश्वर के वचन से जाँच-परख लेना चाहिए और पुष्टि होने बाद ही उन्हें परमेश्वर की ओर से दी गई बात स्वीकार करना चाहिए।

    परमेश्वर का वचन  प्रत्येक मसीही विश्वासी के लिए, विशेषकर जो वचन की सेवकाई में लगे हैं, तीन-स्तर की जाँच-परख प्रदान करता है, यह सुनिश्चित करने के लिए कि शैतान परमेश्वर के वचन में मिलावट करने के अपने उद्देश्य में सफल न होने पाए। पिछले दो लेखों में हमने पहले दो स्तर देखें हैं: पहला, विश्वासी के द्वारा स्वयं अपना आँकलन, उसके द्वारा किसी बात को कहे जाने से पहले उसका यह जाँचना-परखना कि कहीं अपनी उस बात में वह लिखित वचन से आगे तो नहीं बढ़ गया है (1 कुरिन्थियों 4:6); और दूसरा, मण्डली के लोगों, विशेषकर जो अगुवे हैं, प्रचारक और शिक्षक हैं, उनके द्वारा जो कुछ भी प्रचार किया और सिखाया जा रहा है उसकी परमेश्वर के वचन से जाँच कर के पुष्टि करना (1 कुरिन्थियों 14:29), और उसके बाद ही उसे स्वीकार कर के पालन करना। आज हम तीसरे स्तर को देखेंगे, आपने आप को वरिष्ठ अगुवों के सामने प्रस्तुत करना, कि किए जा रहे प्रचार की जाँच की जाए।

    विश्वासी द्वारा किए जा परमेश्वर के वचन से प्रचार और दी जा रही शिक्षाओं की शुद्धता और खराई की पुष्टि के लिए, परमेश्वर का वचन एक तीसरे स्तर की जाँच-परख के लिए भी कहता है। विश्वासी को कभी-कभी, परमेश्वर के निर्देश में, अन्य वरिष्ठ अगुवों, जो विश्वास और सिद्धान्तों में समान हैं, किन्तु किसी भिन्न स्थान में सेवकाई कर रहे हैं, के पास जा कर अपने प्रचार और शिक्षाओं की सामग्री को रखना चाहिए (गलतियों 2:1-2)। इन पदों में पौलुस द्वारा उसकी जाँच के बारे में कही गई तीन बातों पर ध्यान दीजिए: वह 14 वर्ष के पश्चात यरूशलेम को गया; वह “ईश्वरीय प्रकाश के अनुसार” गया; और, उसको एक उद्देश्य के अंतर्गत वहाँ भेज गया “ताकि ऐसा न हो, कि मेरी इस समय की, या अगली दौड़ धूप व्यर्थ ठहरे।” ऐसा नहीं था कि पौलुस जो प्रचार कर रहा था, जो सिखा रहा था, उस में कुछ त्रुटि थी, और न ही यरूशलेम के अगुवों ने उसके प्रचार में कुछ जोड़ा (गलतियों 2:6), लेकिन फिर भी परमेश्वर ने उसे उनके मध्य में जाँचे-परखे जाने के लिए भेजा, कि कुछ बातें भी सीख सके – वह और उसके साथी भी, तथा आज हम भी। दूसरे शब्दों में, कभी-कभी पवित्र आत्मा जो वचन की सेवकाई में लगे हैं, और इसलिए शैतान के हमलों के जोखिम में रहते हैं, उन्हें अन्य स्थानों पर रहने वाले वरिष्ठ अगुवों के पास जाकर विचार विमर्श करने के लिए कहता है; लेकिन यह परमेश्वर की अगुवाई में ही होना चाहिए। हम इसी अध्याय में आगे देखते हैं कि बाद में पतरस, अन्‍ताकिया जहाँ पौलुस सेवकाई करता था, आया और वहाँ पर पौलुस ने उसके दोगलेपन के व्यवहार के लिए उसे अच्छे से डाँट लगाई (गलतियों 2:11-14)। अर्थात, यह जाँच-परख, यह आँकलन ईमानदारी से किया जाना चाहिए, व्यक्ति के स्तर या अनुयायियों के अनुसार नहीं; और जो भी गलतियाँ या कमियाँ हों, उन्हें अनदेखा करने की बजाए, खुला प्रकट करना चाहिए, ताकि उन से कलीसिया भ्रष्ट न होने पाए।

    यरूशलेम के अगुवों के पास जाने के द्वारा पौलुस ने जाना कि यह करने से परस्पर आदर, संगति और सहभागिता, तथा सामंजस्य को बढ़ावा मिलता है (गलतियों 2:7-9)। लेकिन साथ ही पौलुस ने एक बहुत महत्वपूर्ण पाठ भी सीखा, कि उस उच्च महत्वपूर्ण स्थान, यरूशलेम में भी, जहाँ पर परमेश्वर ने उसका आँकलन होने के लिए उसे भेज था, शैतान के दूत चुपके से घुस आए थे (गलतियों 2:4-5)। दूसरे शब्दों में, ऐसा कोई स्थान, कोई व्यक्ति नहीं है जो शैतान के हमलों से सुरक्षित है, और शैतान हमेशा परमेश्वर के वचन और सेवकाई को बिगाड़ने के लिए कार्य करता ही रहता है। कोई भी व्यक्ति, चाहे वह किसी भी स्तर और अनुभव का क्यों न हो, उसे कभी भी सिद्ध नहीं माना जा सकता है; और इसीलिए हर किसी के प्रचार और शिक्षाओं को अनिवार्य रीति से परमेश्वर के वचन द्वारा जाँचे और परखे जाने की आवश्यकता रहती है, न कि वे यूँ ही अँध-विश्वास कर के स्वीकार की जाएँ, पालन की जाएँ।

    ध्यान कीजिए कि जाँचने-परखने के तीनों स्तरों – व्यक्तिगत, मण्डली के द्वारा, और वरिष्ठ अगुवों के द्वारा, के लिए पवित्र आत्मा ने पौलुस ही को उदाहरण बनाया है; और वह भी तब नहीं जब वह अपनी सेवकाई के आरंभिक दौर में था, किन्तु कई वर्षों की बहुत ही फलवंत, बहुत जानी-मानी, और बहुत सराहनीय सेवकाई के बाद, जब वह एक अच्छे प्रचारक, कलीसियाएँ स्थापित करने वाले, और सिद्धान्तों की शिक्षा देने वाली पत्रियों का लेखक होने कि लिए भी जाना जाता था। दूसरे शब्दों में, परमेश्वर के कार्य में लगा हुआ हर व्यक्ति, चाहे उसकी आयु और अनुभव कितने भी क्यों न हों, उसका जाँचना-परखना, और उसकी बातों की पुष्टि होती रहनी चाहिए, क्योंकि कोई भी ऐसा नहीं है जिसे शैतान बहका या भरमा नहीं सकता है। सभी, सेवकाई में लगे लोगों और मण्डली के सदस्यों को यह जाँच-परख और पुष्टि करते रहना चाहिए, यह सुनिश्चित करने के लिए कि श्रोताओं को परमेश्वर के वचन का केवल “निर्मल आत्मिक दूध” ही परोसा जा रहा है, न कि कोई मिलावट किया हुआ।

    अगले लेख में हम भजन 25 से देखेंगे कि जो उस से सीखने की खरी लालसा रखते हैं, परमेश्वर कैसे उनकी इस लालसा का आदर करता है, और उन्हें सिखाता है।

    यदि आपने प्रभु की शिष्यता को अभी तक स्वीकार नहीं किया है, तो अपने अनन्त जीवन और स्वर्गीय आशीषों को सुनिश्चित करने के लिए अभी प्रभु यीशु के पक्ष में अपना निर्णय कर लीजिए। जहाँ प्रभु की आज्ञाकारिता है, उसके वचन की बातों का आदर और पालन है, वहाँ प्रभु की आशीष और सुरक्षा भी है। प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा माँगकर, स्वेच्छा से तथा सच्चे मन से अपने आप को उसकी अधीनता में समर्पित कर दीजिए - उद्धार और स्वर्गीय जीवन का यही एकमात्र मार्ग है। आपको स्वेच्छा और सच्चे मन से प्रभु यीशु मसीह से केवल एक छोटी प्रार्थना करनी है, और साथ ही अपना जीवन उसे पूर्णतः समर्पित करना है। आप यह प्रार्थना और समर्पण कुछ इस प्रकार से भी कर सकते हैं, “प्रभु यीशु, मैं अपने पापों के लिए पश्चातापी हूँ, उनके लिए आप से क्षमा माँगता हूँ। मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपने मेरे पापों की क्षमा और समाधान के लिए उन पापों को अपने ऊपर लिया, उनके कारण मेरे स्थान पर क्रूस की मृत्यु सही, गाड़े गए, और मेरे उद्धार के लिए आप तीसरे दिन जी भी उठे, और आज जीवित प्रभु परमेश्वर हैं। कृपया मुझे और मेरे पापों को क्षमा करें, मुझे अपनी शरण में लें, और मुझे अपना शिष्य बना लें। मैं अपना जीवन आप के हाथों में समर्पित करता हूँ।” सच्चे और समर्पित मन से की गई आपकी एक प्रार्थना आपके वर्तमान तथा भविष्य को, इस लोक के और परलोक के जीवन को, अनन्तकाल के लिए स्वर्गीय एवं आशीषित बना देगी।

कृपया इस संदेश के लिंक को औरों को भी भेजें और साझा करें

***********************************************************************

English Translation

Learning from the Holy Spirit – 16

    Every Born-Again Christian Believer is also a steward of God the Holy Spirit, who resides in him since the moment of the Believer’s salvation. The Holy Spirit has been given by God to every Believer, to be their Helper, Companion, Teacher, and Guide; to live their Christian lives and fulfil their God given responsibilities. As their Teacher, the Holy Spirit teaches God’s Word, the Bible to the Believers; if they are willing to learn from Him. We are learning from 1 Peter 2:1-2 how the Believers are to learn God’s Word. They must get away from worldly or carnal behavior; must develop a sincere desire to learn God’s word from God; and must have the craving only for the “pure spiritual milk” of the Word of God; not something adulterated with human thoughts, wisdom, and understanding. When the Believers rely only upon the Holy Spirit to learn from Him, and follow His instructions, He gives them the discernment and guidance to recognize the “pure spiritual milk” from the adulterated one.

    Satan adulterates God’s Word, to render it ineffective by two means, one is through his agents who deliberately adulterate God’s Word and its true teachings with satanic lies; and the other is subtly through committed Believers engaged in the ministry of God’s Word. These preachers and teachers of God’s Word, if there is any sin, compromise, or short-coming in their lives, it let’s Satan come in and plant his deceptions in them, without their realizing what has been done. They carry on in their ministry, believing, preaching, and teaching their seemingly reverential and God honoring, but actually deceptive, false teachings which are based more on their own personal thinking and understanding, than on God’s Word. This serves as another indicator to recognize deceptive, unBiblical teachings – use of words, expressions, phrases by a limited number of Believers or Assemblies, often repetitively, more by habit or copying someone. God’s revelations and instructions are for the benefit and utilization of His entire Church, not just a select group of Believers or Assemblies. Therefore, anything limited to having a following in only a small group of Believers or a few Assemblies, should always be minutely evaluated from God’s Word and thoroughly verified, before being accepted as being from God’s Word.

    God’s Word provides a three-level cross-checking for every Christian Believer, particularly those engaged in the ministry of God’s Word, to ensure Satan fails in his ploy of adulterating God’s Word. We have seen the first two levels in the previous two articles, i.e., self-evaluation by the Believer, cross-checking that he has not gone beyond the written Word of God (1 Corinthians 4:6), before saying it to others; and evaluation by the congregation – especially the elders, preachers, and teachers of the Church to cross-check and verify from God’s Word whatever has been preached and taught (1 Corinthians 14:29), before accepting it and following it. Today we will learn the third level, presenting themselves to other senior elders, to cross-check the contents of their preaching.

    To verify the purity and accuracy of what the Believer preaches and teaches from God’s word, God’s word also prescribes a third level of evaluation. The Believer, intermittently, under the guidance of God, should also share with other Seniors in ministry of God’s Word, those who doctrinally are same or similar, but serving in other locations, to evaluate his teachings and doctrines (Galatians 2:1-2). Notice, the three things Paul says here about his evaluation: that he went to Jerusalem after 14 years; that he went “by revelation;” and that he was sent there with a purpose “so that I might not be running, or have run the race, in vain.” Not that there was any error in what Paul was preaching, nor did the Elders in Jerusalem have anything to add to his preaching (Galatians 2:6), but still God had sent him amongst them for getting evaluated, and to learn some things – he and his companions then, and we today. In other words, the Holy Spirit at times will lead those engaged in ministry, and therefore, prone to satanic attacks, to go and consult with other Senior level ministers of God, serving in other locations; yet it should be done under God’s guidance.  We see here in this chapter, that later Peter came to Antioch, where Paul was ministering, and Paul gave him a good dressing down for his hypocritical behavior (Galatians 2:11-14); i.e., this evaluation should be done honestly, without regard to a person’s status or following; and faults or short-comings, if any should be laid open, instead of being overlooked and then corrupt the Church.

    Through this visit to the Elders in Jerusalem, Paul came to know that this promotes and maintains mutual respect, fellowship, and harmony (Galatians 2:7-9). But Paul also learnt another very valuable lesson, Satan’s agents had subtly infiltrated even that high seat (Galatians 2:4-5), Jerusalem, where God had sent Paul to get evaluated. In other words, no place, no person is immune to Satan’s attacks, and Satan always keeps working to subvert God’s Word and ministry in any way that he can. No person, at any level, of any experience, can ever be considered perfect; and hence every one’s preaching and teachings, should necessarily be subjected to evaluation from God’s Word, before blindly accepting, repeating, and following them.

    Notice, for all three levels of evaluation – personal, congregational, and Seniors, the Holy Spirit has used Paul as an example; and not when he was in his initial times of serving the Lord, but even after many years of his very fruitful, very well known, and highly appreciated service as a preacher, Church planter, and author of doctrinal letters. In other words, every person, of whatever age or experience in God’s work, should be subjected to evaluation and verification, since no one is safe from being misled by Satan. All, the ministers as well as the congregations need to keep carrying out these checks to ensure that only dispensing the “pure spiritual milk” of the Word of God is being dispensed to the audience, instead of something adulterated.

    In the next article, we will see from Psalm 25, how God honors and fulfils the desire of those who sincerely desire to learn from Him.